सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

विविध तीर्थ कल्प (आचार्य जिनप्रभ सूरि - प्राचीन भारतीय तीर्थ, ऐतिहासिक भूगोल व पुराविहार)

Vividha Tirtha Kalpa of Jinaprabha Suri

आचार्य जिनप्रभ सूरि (सम्पादक: मुनि जिनविजय) द्वारा

DevanagariSanskritpublished442 पृष्ठ

४० विविध तीर्थ-कल्प

है ? भयभीत लोगो ने हाथ मे धूप लेकर देवी से क्षमा याचना
की । देवी ने कहा—जो जिनालय पूजेगा उसके उपद्रव दूर
करूंगी। जो जिन प्रतिमा या सिद्धालय की पूजा करेगा उसी का
घर स्थिर रहेगा अन्यथा गिर जायगा ।
यही से मंगल चैत्यो की प्ररूपणा हुई, ऐसा छेद ग्रंथ वृहत्कल्प
मे मथुरा के भवनो का निदर्शन किया है ।
यहाँ प्रतिवर्ष जिन पटह की नगरमे यात्रा-भ्रमण कराना व
कुहाड छट्टी मनाना एव यहाँ जो भी राजा हो उसे जिनप्रतिमा
प्रतिष्ठित कराके भोजन करना, अन्यथा वह जीवित नही रहेगा ।
देवी की इस आज्ञा को लोगो ने पालन करना प्रारंभ कर दिया ।
एक बार पार्श्वनाथ स्वामी केवली अवस्था मे विचरते हुए
मथुरा नगरी पधारे । समवशरण मे धर्मोपदेश देते हुए दूषम
काल के भविष्य को उन्होने प्रकाशित किया । भगवान के अन्यत्र
पधार जाने पर देवी कुबेरा ने लोगो को पुकार कर कहा—"प्रभु ने
दूषम काल निकट बतलाया है । लोग व राजा लोभ ग्रस्त होगे, मैं
भी प्रमादी हूँ और चिरायु नही अत. इस खुले स्तूप की सर्वकाल
रक्षा नही करने सकूँगी । सघादेश से मै इसे ईंटो से ढँक दूँगी,
तुम लोग शैलमय पार्श्वनाथ स्वामी की बाहर से पूजा करना ।
मेरे स्थान मे दूसरी जो भी देवी होगी, वह अभ्यन्तर की पूजा
करेगी । सघ के मानने पर देवी ने वैसा ही कर दिया ।
भगवान महावीर के निर्वाण को तेरह सौ से अधिक वर्ष
बीतने पर बप्पभट्टिसूरि उत्पन्न हुए, उन्होने इस तीर्थ का उद्धार
किया, पार्श्वनाथ भगवान को पूजवाया । शास्वत पूजा करने के
लिए कानन, कूप और कोट करवाया । चौरासी • दिलाइ ।
• सघ ने ईंटें खिसकती•हुई ज्ञात कर उखडे जाते स्तूप को
पत्थरो से मढने के विचार से खोलना प्रारंभ किया तो देवी ने
स्वप्न मे स्तूप को खोलना मना किया । तब देवी के वचनो से

स्तूप को बिना खोले सुघटित पत्थर जड़ कर जीर्णोद्धार किया
गया। आज भी देवो द्वारा यह महास्तूप रक्षित है, देउल मे हजारो
प्रतिमाएँ है, आवासानिक प्रदेग मे मनोहर गन्धकुटी मे चिल्लणिका
अम्बा और अनेक क्षेत्रपालादि सयुक्त यह जिनभवन विराज-
मान है।
इस नगरी मे भावी तीर्थंकर श्री कृष्ण वासुदेव का जन्म
हुआ। यहाँ आर्य मगू तथा हुडिक यक्ष—जो चोर का जीव यक्ष
हुआ था—का देव कुल है।
यहाँ पाँच स्थल हैं, यथा—१ अर्क स्थल, २ वीर स्थल,
३. पद्म स्थल, ४ कुश स्थल, ५ महा स्थान। एव बारह वन इस
प्रकार हैं—१. लोहजघ वन, २ मधुवन, ३. विल्व वन, ४ ताल
वन, ५ कुमुदवन, ६ वृन्दावन, ७ भण्डीर वन, ८ खदिर वन,
९ कामिक वन, १० कोल वन, ११ बहुलावन, १२ महावन।
यहाँ पाँच लौकिक तीर्थ हैं, यथा—१ विश्रान्तिक तीर्थ,
२ असिकुण्ड तीर्थ, ३ वैकुण्ठ तीर्थ, ४ कालिंजर तीर्थ, ५ चक्र
तीर्थ।
शत्रुञ्जय मे ऋषभदेव, गिरनार पर नेमिनाथ, भरौंच मे
मुनि सुव्रत, मोढेरा मे महावीर और मथुरामे सुपार्श्व—पार्श्व को
दो घडी के भीतर वन्दन कर सोराष्ट्र के ढुठण मे विहार कर के
जो ग्वालियर मे आहार करते थे उन आमराय सेवित चरण-
कमल श्री वप्पभट्टि सूरि जी महाराज ने वि० स० ८२६ मे मथुरा
मे श्री महावीर भगवान का विम्ब स्थापित किया।
यहाँ श्री वीर वर्द्धमान स्वामी के जीव विश्वभूति ने अप-
रिमित वल प्राप्ति का नियाणा किया था। यहाँ यमुना वंकयमुन
राजा के द्वारा निहित दण्ड अणगार के केवल ज्ञान उत्पन्न होने
पर महिमा करने के लिए इन्द्र आया था।

४२ विविध तीर्थ-कल्प

यहाँ जितशत्रु राजा के पुत्र कालवेणिक मुनि ने अर्ण रोगार्त्त
स्वदेह मे पुद्गलगिरि पर निष्प्रभ उपसर्ग सहन किया था।
यहाँ शंख राजर्षि के तप प्रभाव को देख सोमदेव द्विज गजपुर
नगर मे दीक्षा लेकर स्वर्ग जाकर काशी मे हरिकेश वल ऋषि
देव पूज्य हुआ।
यहाँ उत्पन्न राजकन्या निवृत्ति राघविध द्वारा सुरेन्द्र दत्त को
स्वयंवरा हुई।
यहाँ कुवेरदत्ता ने माता कुवेर सेना और भाई कुवेरदत्त को
अवधि ज्ञान द्वारा अठारह नातो के सम्बन्ध बता कर प्रतिवोध
दिया।
यहाँ श्रुतसागर पारगामी आर्य्य मगु ने ऋद्धिगारव, रस
गारव, शाता गारव से यतत्व प्राप्त कर साधु को अप्रमादी करने
के लिए जिह्वा प्रसारित कर प्रतिवोध दिया।
यहाँ सबल कबल नामके वछडे सेठ जिनदास के ससर्ग से
प्रतिवोध पाकर नागकुमार देव हुए और भगवान महावीर के
नौकारूढ होने पर उपसर्ग निवारण किया।
यहाँ अन्निका पुत्र ने पुष्पचूल को प्रवर्जित कर ससार समुद्र
से पार किया।
यहाँ गवाक्ष स्थित मिथ्यादृष्टि इन्द्रदत्त पुरोहित को—नीचे
मार्ग मे चलते हुए साधु के मस्तक पर पाँव करने पर—श्रावक ने
गुरुभक्तिवश पंगु कर दिया था।
यहाँ भूतगृह स्थित निगोद स्वरूप व स्व आयु पूछ कर सन्तुष्ट
चित्त शक्रेन्द्र ने आर्य्यरक्षित सूरि को वन्दन किया। उपाश्रय के
द्वार को अन्य दिशा मे कर डाला।
यहाँ वस्त्र पुष्यमित्र, घृत पुष्यमित्र और दुर्वलिक पुष्यमित्र
लब्धि-सम्पन्न विचरे। यहाँ बारह वर्ष व्यापी दु सह दुष्काल

मधुरापुरी-कल्प ४३
व्यतीत होने पर सकल सघ को एकत्र कर स्कदिलाचार्य ने
आगमानुयोग-वाचना प्रवृत्त की ।
यहाँ देव-निर्मित स्तूप के समक्ष पक्षक्षमणपूर्वक देवता को
आराधना कर जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण ने दीमक भक्षित त्रुटित
पाठ भग्न महानिशीथ सूत्र ग्रंथ को परिपूर्ण किया ।
यहाँ साधुओ के तपश्चरण से सन्तुष्ट शासन देवी ने तद्दर्शनिक
परिगृहीत तीर्थ को सघ के वचनानुसार जैनो को दिलाया । पीछे
देवी ने लोगो की लोभवृत्ति ज्ञातकर स्वर्णमय स्तूप को प्रच्छन्न
करके ईंटो का बना दिया । श्री वप्पभट्टिसूरि के वचनो से आम
राजा ने उसे प्रस्तर शिल्प से मण्डित कराया ।
यहाँ शख राजा और कलावती ने पाँचवे जन्म देवसिंह-कनक-
सुन्दरी नाम के श्रमणोपासको ने राज्यलक्ष्मी का उपभोग किया ।
इस प्रकार अनेक प्रकार के सविधान वाला इस नगरी का
उत्पत्ति-इतिहास है । यहाँ नरवाहना कुबेरा, सिंहवाहिनी
अम्बिका व श्वानवाहन क्षेत्रपाल तीर्थ की रक्षा करते है ।
इस प्रकार श्री जिनप्रभ सूरि ने इस मथुरा-कल्प का कुछ
वर्णन किया । इह लोक-परलोक के सुखार्थी भव्यजन इसे पढे ।
मथुरा तीर्थ की यात्रा से जो पुण्य-ऋद्धि फल प्राप्त होता है
वही इस कल्प को तल्लीनतापूर्वक सुनने से होता है ।
श्री मथुरा-कल्प समाप्त हुआ । इसकी श्लोक सख्या ११३
और २९ अक्षर हैं ।

१०. अश्वावबोध तीर्थ-कल्प
मात्र परोपकार रसिक, श्याम कान्ति वाले श्री मुनिसुव्रत
जिनेश्वर को नमस्कार करके मैं श्री अश्वावबोध तीर्थ का कल्प
सक्षेप से कहता हूँ ।
श्री मुनिसुव्रत स्वामी केवल ज्ञान उत्पन्न होने के पश्चात्
विचरते हुए एकवार पैठानपुर (पैठण) (प्रतिष्ठानपुर) से एक
रात्रि मे साठ योजन उल्लघन करके जितशत्रु राजा के अश्वको
प्रतिबोध देने के लिए लाट देग मडन नर्मदा नदी अलकृत भरुअच्छ
(भरोच) नगर के कोरिंट वन में पहुँचे । जितशत्रु ने अपने प्रारभ
किए हुए अश्वमेध यज्ञ में अपने सर्वलक्षणसम्पन्न अश्व को होम-
ने की इच्छा की थी । अत आर्त्तध्यान के द्वारा दुर्गति मे न जाय
इसीलिए भगवान उसे प्रतिबोध देने के लिए पधारे थे । उन्हे वन्दन
करने के लिए लोग समवशरण मे आये, राजा भी गजारूढ होकर
आया और भगवान को वदन किया । इसके बाद अश्व भी अपने
साथ चलने के लिए नियुक्त पुरुषो के साथ स्वेच्छा से विचरता
हुआ समवशरण मे आया और स्वामी का अनुपम रूप देखकर
निश्चल खडा हो गया । उसने धर्म-देशना सुनी, प्रभु ने उसे पूर्व
भव इस प्रकार कहा—
पूर्व भव मे मैं इसी जम्बूद्वीप के पश्चिम विदेह क्षे त्र के पुष्कल
विजय की चम्पा नगरी मे सुरसिद्ध नामक राजा था । तुम मेरे
परम मित्र मतिसार नामक मत्री थे । मैं नन्दन गुरु के चरणो मे
प्रव्रजित होकर प्राणत कल्प-देवलोक मे गया । वहाँ बीस सागरो-
पम की आयु पूर्ण की, वहाँ से च्यव कर तीर्थंकर हुआ हूँ । तुम

नरायु बाँधकर भारत वर्ष के पद्मिनीखंड नगर मे सागरदत्त नामक
सार्थवाह हुए। तुम विनीत परन्तु मिथ्यादृष्टि थे। एक वार तुमने
शिवायतन बनवाया, उसमे पूजा के लिए वगीचा भी लगाया और
एक तापस को उसकी सार संभाल के लिए नियुक्त कर दिया।
गुरु के आदेश से तुम सभी क्रिया कलाप करते हुए काल निर्गमन
करते थे। जिनधर्म नामक श्रावक के साथ तुम्हारी गाढ मित्रता
हो गई। एक वार तुम उसके साथ साधुओ के पास गए। उन्होने
देशना के पश्चात् कहा—“जिसने अगूठे के पैरवे जितनी भी
जिनेश्वर भगवान की प्रतिमा बनवायी है उसने निश्चित ही नरक-
तिर्यंच गति के द्वार के अर्गला लगा दी है।”

तुम ऐसा सुनकर घर आये और सोने की जिनप्रतिमा
बनवायी। उसकी प्रतिष्ठा करवा के तुमने त्रिकाल पूजा करना
प्रारंभ कर दिया। एक वार माघ-मास मे लिंगपूरण पर्वाराधन के
के लिए तुम शिवायतन गये तब जटाधारी ने चिरसचित घृत के
घडे लिंग-पूरणार्थ निकाले। उनमे लगी घृतेलिकाओ को तापस के
द्वारा निर्दयता पूर्वक पाँवो से मसले जाते देख कर तुम शिर धुनते
हुए कहने लगे—ये दर्शनी लोग भी इतने निर्दयी हैं तो हमारे जैसे
गृहस्थ विचारे क्या जीवदया पालेगे ? फिर तुमने अपने वस्त्राञ्चल
से प्रमार्जन करना प्रारंभ किया। जटी ने तुम्हे फटकारते हुए
कहा—'अरे धर्म संकर ! कायर ! तुम अरहन्त-पाखण्डियो द्वारा
विडम्बित हो !' तब ऐ तुम सव धर्मो से विमुख हो गए। निर्दयता
पूर्वक धर्म रसिक लोगो को हँसते हुए मायारंभ से तुम तिर्यंचायु
बाँधकर भव भ्रमण करते हुए राजा के वाहन अश्व हुए। तुम्हे
प्रतिबोध देने के लिए ही हमारा यहाँ आगमन हुआ है।

स्वामी के ऐसे वचनो को सुनकर उस घोडे को जाति स्मरण
हो गया। उसने सम्यक्त्व मूल श्रावक धर्म स्वीकार कर सचित्त

का त्याग कर दिया और प्रासुक जल व सूखा घास ग्रहण करने
लगा। छह मास पर्यन्त इन नियमो का पालन करते हुए मरके
सौधर्म कल्प मे महर्द्धिक देव हुआ। उसने अवधि ज्ञान से अपना
पूर्व भव ज्ञात कर भगवान के समवगरण स्थान रत्नमय चैत्य
कराया। उसमे भगवान मुनिमुव्रत स्वामी की प्रतिमा और अपना
भी अश्वरूप स्थापित कर वह देवलोक में लौट गया। तब से
अश्वाववोध तीर्थ प्रसिद्ध हुआ। वह देव यात्री सघ के विघ्न दूर
कर तीर्थ को प्रभावना करता हुआ मानव भव प्राप्त कर यथा-
समय मोक्ष जावेगा।
कालान्तर मे वह तीर्थ गमलिका विहार नाम से प्रसिद्ध
हुआ। कैसे ? यह बतलाते है। इसी जम्बू द्वीप के सिंहल द्वीप
मे रत्नासय देश के श्रीपुर नगर मे चन्द्रगुप्त नाम का राजा
था, उसके चन्द्रलेखा भार्या थी। रानी के सात पुत्रो के वाद नर-
दत्ता देवी की आराधना से सुदर्शना नामक पुत्री हुई। उसने
समस्त कला और विद्याओ का अध्ययन कर तरुणावस्था प्राप्त
की। एक दिन वह राज-सभा मे पिता के गोद मे बैठी थी तब
धनेश्वर नामक एक व्यापारी भरौच से आया। वैद्य से पास रही
हुई कटुक गन्ध के प्रभाव से छीकते हुए उसने “णमो अरहंताण”
उच्चारण किया जिसे सुनकर राजकुमारी मूर्च्छित हो गई, वणिक
पीटा गया। सचेत होकर जाति-स्मरण प्राप्त राजकुमारी अपने
धर्म-बन्धु को देख कर प्रमुदित हुई। राजा द्वारा मूर्च्छा का कारण
पूछने पर उसने कहा—
मैं पूर्वजन्म मे भरुअच्छ मे नर्मदा तट पर कोरिट वन स्थित
-वट वृक्ष पर शमली-पक्षी थी। प्रावृप काल मे सात रात्रि तक महा-
वृष्टि हुई, आठवें दिन नगर मे क्षुधातुर भ्रमण करते हुए मैं व्याध
के गृहाङ्गण से मास-पिण्ड ले उडी। पीछा करते हुए व्याध ने

अश्वाववोध तीर्थ-कल्प ४७
मुझ वट-शाखा पर बैठी हुई को तीर से वींध डाला और मुह से
गिरे हुए मास-पिंड व तीर को लेकर व्याध अपने स्थान चला
गया। मुझे करुण चीत्कारपूर्वक बिलबिलाते-छटपटाते हुए देखकर
एक आचार्य महाराज ने जलपात्र से पानी छींट कर नवकार मन्त्र
सुनाया। मैंने श्रद्धा की और मरकर आपकी पुत्री हुई हूँ।
तब से वह राजकुमारी विषयला विरक्त हो गई और माता-
पिता को पूछ कर उसी श्रावक के साथ सात सौ जहाजो को
लेकर भरौंच के लिए रवाना हो गई। उनमे १०० जहाज वस्त्र,
१०० जहाज द्रव्य निचय, अगर-चन्दन, धान्य, जल, ईंधन, नाना
पक्वान्न, फल, प्रहरणादि के कुल छ सौ जहाज थे, पचास जहाजो
मे शस्त्र घर व पचास मे भेंट प्राभृत थी। इस प्रकार सात सौ
वाहन युक्त वह भरौंच के समुद्र तट पर पहुँची। राजा ने वाहन
समूह को देख कर सिंहल नरेश की चढाई की आशंका से नगर
क्षोभ को दूर करने के लिए सेना को सुसज्जित किया और भेट-

४८ विविध तीर्थ-कल्प

उत्तर श्रेणी मे सुरम्या नामकी नगरी मे विद्याधरेन्द्र सख नामका
राजा था जिसकी तुम विजया नामक पुत्री थी एक वार दक्षिण
श्रेणी के महिस ग्राम मे जाते हुए तुमने नदी तट पर कुक्कुट सर्प
देखा और उसे रोष वश मार डाला । वहाँ नदी तट पर स्थित
जिनायतन देखकर तुमने अत्यन्त भक्ति पूर्वक भगवान के दर्शन
किये जिससे परम आनन्द हुआ । मन्दिर से बाहर निकलते तुमने
मार्गश्रम से खिन्न एक साध्वी को देखा । उनकी चरण-वन्दना
कर धर्म श्रवण किया । तुम भी उसकी विश्रामणादि द्वारा सुश्रुषा
करके देर से घर आई । क्रमशः तुम आर्त्त ध्यान से मर के
कोरिष्टक वन मे शमली हुई । वह कुक्कुट सर्प मर के व्याध हुआ
और पूर्व भव के वैर से उसने तुम्हे शमली के भव मे बाण से
मारा । पूर्व भव मे जिन भक्ति और ग्लान साध्वी की सुश्रुषा के
कारण तुम अन्त मे वोध प्राप्त हुई और जिनप्रणीत दानादि धर्मा-
चरण कर रही हो । “इस प्रकार गुरु-महाराज के वचनो को
श्रवण कर सुदर्शना अपने समस्त द्रव्य को सात क्षेत्रो मे व्यय
करने लगी । चैत्योद्धार कराया, चौवीस देव कुलिकाए, पौषध-
शाला, दानशाला, अध्ययनशालाएं कराईं । अत. वह तीर्थ पूर्व
भव के नाम से “शमलिका विहार” कहलाया । अन्त मे उसने
द्रव्य भाव से संलेखना पूर्वक अनशन किया और मिती वैशाख
शुक्ल ५ को ईशान देव लोक प्राप्त हुई ।
श्री मुनिसुव्रत भगवान के मोक्ष जाने के पश्चात् ग्यारह लाख
चौरासी हजार चार सौ सत्तर वर्ष बीतने पर विक्रमादित्य संवत्सर
प्रवृत्त हुआ । पुन मुनिसुव्रत स्वामी के जीवितकाल (की तत्कालीन
गणना) से ग्यारह लाख पचानवें हजार मे अट्ठाईस वर्ष न्यून
समय के वर्ष मे विक्रमादित्य होगा । यह शमली विहार की उत्पत्ति
हुई ।
भरु अच्छ (भृगुकच्छ-भरोच) मे अनेक लौकिक तीर्थ भी है ।

वैभारगिरि-कल्प ४९
क्रमश उदयन के पुत्र वाहडदेव ने शत्रुञ्जय-प्रासाद का उद्धार
कराया । उसके अनुज अम्बड़ ने अपने पिता के पुण्यार्थ 'शमली
विहार' का उद्धार कराया । मिथ्यादृष्टि सिन्धवा देवी ने प्रासाद
शिखर पर नाचते हुए अम्बड को उपसर्ग किया जिसे आचार्य
श्री हेमचन्द्र सूरि ने अपने विद्याबल से निवारण किया ।
अश्वावबोध तीर्थ का यह कल्प सक्षेप से श्री जिनप्रभसूरि ने
रचा है, भव्य जन इसे त्रिकाल पढें ।
॥ अश्वावबोध तीर्थ कल्प समाप्त हुआ । यह ८२ श्लोक और
अक्षर २० का है ॥
११. वैभारगिरि-कल्प
श्री जिनप्रभसूरि द्वारा वैभारगिरि का यह कल्प सक्षिप्त रुचि
वालो की सतुष्टि के लिए स्तवन के रूप मे बनाया जाता है ।
वैभारगिरि के गुण-प्राग्भार वर्णन करने मे बुद्धि से परिपूर्ण
भारती भी समर्थ नही है वहाँ हम कौन चीज है ?
जड-(बुद्धि) होते हुए भी हम तीर्थ की भक्ति रस-सिक्त गुणो से
युक्त उस सुशोभित तीर्थराज की किञ्चित् स्तवना करते हैं ।
यहाँ दारिद्रयविद्राविका रसकूपिका, गरम और ठण्डे पानी के
कुण्ड किसे कौतूहलपूर्ण नही करते ? यहाँ त्रिकूट खण्डिकादि
शिखर एव करण ग्राम के अवशेष घर और वन प्रकाशित हैं ।
४

५० विविध तीर्थ-कल्प
विविध व्याधियो को नष्ट करने के गुणयुक्त औषधियाँ,
मनोहर जल वाले ह्रद एव सरस्वती आदि पुण्यसलिला नदियाँ
यहाँ हैं।
यहाँ बहुधा मगधालोचनादि लौकिक तीर्थ हैं। यहाँ के चैत्यो
मे अर्हन्त भगवान की प्रतिमाएँ और खण्डित-भग्न मूर्त्तियाँ भी हैं।
जो मेरु पर्वत के चारो उद्यानो की पुष्प सख्या जानते हैं वे ही
यहाँ के सर्व तीर्थों की जानकारी बता सकते हैं।
श्रो गालिभद्र-धन्ना ऋषि ने यहाँ तप्त शिलाओ पर कायोत्सर्ग
किया, उन्हे देखने से पुरुषो के पाप नष्ट हो जाते हैं।
यहाँ सिंह, गार्दूल, भालू भेड़िये आदि तीर्थ के माहात्म्य से
कभी भी उपद्रव नही करते ।
यहाँ बौद्ध विहार भी प्रति प्रदेश मे देखे जाते हैं। यहाँ उन
महर्षियो ने आरोहण कर निर्वाण प्राप्त किया था।
यहाँ जो दुर्गम अन्धेरी गुफा है, सुना जाता है कि यहाँ पूर्व
काल मे रोहिणेय चोर आदि वीरो का निवास रूप था।
राजगृह के प्राचीन नामादि
इसकी उपत्यका मे राजगृह नगर सुशोभित है, जिसके क्षिति-
प्रतिष्ठादि नाम जब तब हुए हैं। क्षितिप्रतिष्ठ, चणकपुर,
ऋषभपुर, कुशाग्रपुर नामो के पश्चात् क्रमश राजगृह नाम हुआ।
यहाँ नयनो को शीतल करने वाला गुणशिल चैत्य था जहाँ
भगवान महावीर स्वामी का समवशरण होता था।
जहाँ पर मेतार्य ने सोने का किल्ला वनवाया और पूर्व भव
के मित्र देवता ने वहाँ मणियाँ लगवाईं।
जगत् मे चमत्कार उत्पन्न करने वाली लक्ष्मी का भोग करने
वाले यहाँ शालिभद्रादि अनेक महा धनिक सेठ हुए हैं।
यहाँ छत्तीस हजार वणिको के घर थे, जिनमे आधे बौद्ध और
आधे जैन थे।

वैभारगिरि-कल्प ५१
यहाँ के प्रासादों की श्रेणी अत्यन्त प्रेक्षणीय, कल्याणकारी थी
जिनके आगे स्वर्ग के विमानो ने भी अभिमान छोड़ दिया था।
जहाँ जगत के मित्र सुमित्रवंशरूपी कमल को प्रकाशित
करने मे सूर्यवत् मुनिसुव्रत जिनेश्वर हुए, जिनके द्वारा अश्व को
अवबोध हुआ और वह व्रती बना।
जहाँ श्रीमान् जरासन्ध, श्रेणिक, कोणिक, अभयकुमार,
मेघकुमार, हल्ल विहल्ल नन्दिषेण हुए। जम्बू स्वामी, प्रभव,
शय्यभवसूरि आदि मुनि और नन्दादि पतिव्रता स्त्रिया हुई।
यहाँ श्रीमहावीर प्रभु के ग्यारह गणधर पादपोपगमनपूर्वक
मोक्ष प्राप्त हुए। भगवान के ग्यारह गणधरो मे प्रभास नामक
गणधर ने यही जन्म लेकर इसे पवित्र किया था।
जहाँ श्री वीर प्रभु ने चौदह चातुर्मास किए, ऐसे नालदालकृत
स्थान वाली नगरी कैसे पावन नही है ? जहाँ के अनेक तीर्थ अशेष
नयनाभिराम और भव्यो को आनन्ददायक है वह नालंदा हमे
पावन करे।
रणाङ्गण मे शत्रुओ को अपने नाद से भगा देने वाला क्षेत्रपाल
मुख्य मेघनाद किन पुरुषो की इच्छा पूर्ण नही करता ?
कल्याणक स्तूप के पास जो गौतम स्वामी का मन्दिर है,
दर्शन मात्र से नमस्कार करने वाले प्राणियो की प्रीति को पुष्ट
करता है।
विक्रम संवत् १३६४ मे देवताओ द्वारा सेवित वैभारगिरि तीर्थ
का शिखर रूपी कल्पवृक्ष सेवा करने वालों को लक्ष्मी प्रदान करे।
वैभारगिरि के स्वामी का गुणसमूह कहने मे संलग्न श्री जिनप्रभ
सूरि की यह सूक्ति भक्तियुक्त धीरबुद्धिवाले मनुष्य इसके कोमल
और विशद पदो को पढे।
श्री वैभारगिरि महातीर्थ का कल्प ग्र० ३१ अक्षर २ मे है।

१२ कौशाम्बीनगरी-कल्प
वत्स जनपद मे कौशाम्बी नामक नगर थी, जहाँ चन्द्र और
सूर्य श्री वर्द्धमान स्वामी को वन्दनार्थ अपने विमान सहित आये।
उनके प्रकाश के कारण समय न जानने से मृगावती समवसरण
मे बैंठी रही। चन्द्र-सूर्य के स्वस्थान जाने पर वह आर्या चन्दन-
वालादि साध्वियो के प्रतिक्रमण करने के पश्चात् उपाश्रय पहुची।
आर्या चन्दना से उपालम्भ पाकर चरणो मे गिर के स्व अपराध
को खमाते हुए केवलज्ञान प्राप्त किया।
जहाँ उज्जयिनी से पुरुषपरम्परा द्वारा लायी हुई ईंटो चण्ड-
प्रद्योतन राजा द्वारा मृगावती के कहने से बनवाया हुआ दुर्ग आज
भी खडा है।
जहाँ मृगावती की कुक्षी से उत्पन्न गन्धर्ववेदनिपुण शतानीक
पुत्र उदयन वत्स देशाधिप हुआ।
वहाँ के मन्दिरो से प्रेक्षक जनो के नयनाभिराम अमृताञ्जन
सदृश जिन प्रतिमाएँ है। वहाँ कालिन्दी-यमुना नदी की जल
लहरियो से आलिंगित होते हुए वन है।
यहाँ पौष कृष्ण प्रतिपदा के दिन अभिग्रह धारण करने वाले
भगवान महावीर का पाँच दिवस न्यून छ मासी तप का पारणा
चन्दनवाला ने सूप के कोने मे रहे हुए उडद के वाकुलो से
कराया। देवो ने साढे बारह कोटि वसुधारा-वर्षा की, जिससे आज
भी वसुहार नाम से प्रसिद्ध गाँव नगरी के पास वसता है। पच
दिव्य प्रकट हुए। उस दिन से ज्येष्ठ शुक्ल १० को स्वामी के पारणा
के दिन तीर्थ स्नान-दानादि आचार वहाँ आज भी लोगो मे
प्रवृत्त है।

अयोध्यानगरी-कल्प ५३
यहाँ पद्मप्रभ स्वामी के च्यवन-जन्म-दीक्षा और केवलज्ञान-
कल्याणक हुए हैं।
यहाँ स्निग्ध छाया वाले को सव वक्ष अधिक परिमाण मे देखे
जाते है।
यहाँ पद्मप्रभ भगवान के मन्दिर मे प्रभु को पारणा कराती
हुई चन्दनवाला की मूर्त्ति दिखायी देती है।
आज भी वहाँ उस मन्दिर मे प्रगान्तमूर्त्ति सिंह प्रतिदिन
आकर भगवान की भक्ति करता है।
जिनेश्वर के जन्म से पवित्रित कोगाम्बी नगरी महातीर्थ
श्री जिनप्रभ सूरि द्वारा स्तुत्य हमे गिव-मोक्ष दे।
कौशाम्बी नगरी का यह कल्प समाप्त हुआ, इसके श्लोक १८
और अक्षर २१ हैं।
१३. अयोध्यानगरी-कल्प
अयोध्या नगरी के अउज्झा, अवज्झा, कोसिला, विनीता,
साकेत, इक्ष्वाकुभूमि, रामपुरी, कोसल आदि सब एक ही पर्याय
हैं। यह श्री ऋषभदेव, अजितनाथ, अभिनन्दन, सुमतिनाथ और
अनन्तनाथ जिनेश्वर तथा महावीर स्वामी के नौवें गणधर अचल
भ्राता की जन्मभूमि है और रघुवंशोद्भव दशरथ, राम, भरत
आदि का राजस्थान है। विमलवाहन आदि सात कुलकर यही
उत्पन्न हुए थे।

५४ विविध तीर्थ-कल्प
भगवान् ऋषभदेव स्वामी का राज्याभिषेक युग्लियो ने पत्र-
सम्पुट मे जल लेकर चरणो मे छोड कर किया तो शक्रेन्द्र ने उन्हे
विनीत पुरुष कहा, जिससे विनीता नगरी नाम रूढ हुआ।
यहाँ महासती सीता ने आत्म-शुद्धि करते हुए अपने शील के
वल से अग्नि को जलपूर्ण किया। वह जल का पूर जब नगरी
को डुबाने लगा तो उस सती ने ही अपने शील के माहात्म्य से
उसकी रक्षा की।
यह अर्द्ध भरत-गोलार्द्ध पृथ्वी के मध्य मे नवयोजन विस्तीर्ण
और बारह योजन दीर्घ है। यहाँ आयतनस्थित रतनमय चक्रेश्वरी
प्रतिमा और गोमुख यक्ष विघ्नो को शीघ्र हरण करते हैं। यहाँ
घग्घर दह सरयू नदी के साथ मिल कर स्वर्गद्वार नाम से प्रसिद्धि
प्राप्त है।
यहाँ से उत्तर दिशा मे बारह योजन पर अष्टापद पर्वत है जहाँ
आदीश्वर भगवान सिद्धि को प्राप्त हुए। वहाँ भरतेश्वर ने सिंह-
निष्ध्या नामक आयतन तीन कोरा ऊँचा कराया। अपने-अपने
वर्ण और सस्थान युक्त चौबीस जिन-तीर्थंकरो के विम्ब स्थापित
किए। वहाँ पूर्व द्वार मे ऋषभ अजित दो, दक्षिण द्वार मे सभव-
नाथादि चार, पश्चिम द्वार मे सुपार्श्वनाथादि आठ, उत्तर द्वार मे
धर्मनाथादि दस तीर्थङ्कर एव अपने सौ भ्राताओ के स्तूप भी उसी
ने बनवाये।
इस नगरी के वास्तव्य लोग अष्टापद की उपत्यका मे क्रीडा
करते थे।
जहाँ से नवाङ्गी वृत्तिकारक (श्री अभयदेवसूरि) की शाखा मे
समुद्भूत श्री देवेन्द्रसूरि दिव्य शक्ति से आकाश मार्ग द्वारा चार
महाविम्ब सेरीसयपुर मे लाये।
जहाँ आज भी नाभिराजा का मन्दिर-महल है। वहाँ पार्श्व-
नाथ वाटिका, सीताकुण्ड व सहस्रधारा है। प्राकार स्थित मत्त-

[Header]
अयोध्यानगरी-कल्प ५५

गयंद यक्ष है जिसके आगे से आज भी हाथी नही निकलते, यदि
जाते है तो मर जाते है ।
गोपदराई आदि अनेको लौकिक तीर्थ वहाँ वर्त्तमान है ।
इस अयोध्यानगरी के गढ की दीवाले सरयू नदी के जल से
सिंचित है । जैनशास्त्र विहित सप्ततीर्थी यात्रा से पवित्रित जन
जयवन्त है ।
श्री देवेन्द्रसूरिजी महाराज अयोध्यापुरी से चार बिम्ब कैसे
लाए ? यह बतलाते हैं । सेरीषक नगर मे विचरने वाले, धरणेन्द्र-
पद्मावती आराधित छत्तावल्लीय श्री देवेन्द्रसूरि ने उक्कुरुडि स्थान
पर कायोत्सर्ग किया था । उनके कई वार ऐसा करने पर श्रावको
ने पूछा—भगवन् ! यहाँ कायोत्सर्ग करने मे क्या विशेषता है ?
सूरि महाराज ने कहा—यहाँ पाषाणफलक है, जिसकी पार्श्वनाथ
प्रतिमा बनवाने पर सन्निहित प्रातिहार्य होगी । श्रावको की प्रार्थना
से सूरिजी ने अष्टम तप करके पद्मावती का आराधन किया ।
भगवती ने प्रत्यक्ष होकर कहा—सोपारक मे अन्धा सुथार है, वह
यदि यहाँ आकर अष्टम तपपूर्वक सूर्यास्त के समय फलक गढ़ना
प्रारम्भ करे और दूसरे दिन सूर्योदय से पूर्व पूर्ण करे तो वह
प्रतिमा निष्पन्न हो जायगी । श्रावकों ने उसे बुलाने के लिए
सोपारक नगर पुरुष भेजे । वह सुथार आ गया और उसी प्रकार
घडना प्रारम्भ किया । धरणेन्द्र को धारण की हुई पार्श्वनाथ
प्रतिमा निष्पन्न हुई । सूत्रधार द्वारा घडते हुए प्रतिमा के हृदय
पर मस्सा प्रादुर्भूत हुआ । उसने उसकी उपेक्षा करके बाकी
प्रतिमा घटित की । फिर प्रतिमा को समारते हुए मस्सा देखा ।
उसने टंकी चलाई, रुधिर निकलने लगा । सूरि महाराज ने कहा—
तुमने यह क्या किया ? इस मस्से के रहते यह प्रतिमा अतीव
अद्भुतहेतुक सप्रभाव होती । उन्होने अँगूठे से दबा कर रुधिर
बन्द कर दिया ।

५६ विविध तीर्थ-कल्प
उस प्रतिमा के वनने पर अन्य भी चौवीस जिन-विम्व खान
से लाकर स्थापित किए । फिर दिव्य शक्ति से अयोध्या से तीन
महाविम्व रात्रि मे आकाश मार्ग से लाये । चौथी प्रतिमा को
लाते हुए रात्रि वीत गई और धारासेणक ग्राम के खेत मे वह रह
गई । चालुक्यचक्रवर्त्ती महाराजा कुमारपाल ने चतुर्थ विम्व की
स्थापना की । आज भी सेरीसा मे महाप्रभावक पार्श्वनाथ भगवान
सघ द्वारा पूजे जाते हैं । वहाँ म्लेच्छ लोग भी उपद्रव नही कर
सकते । शीघ्रतावश घड़ने के कारण वैसे सलावण्य अवयव नही
देखे जाते । उस गाँव मे वह विम्व आज भी मन्दिर मे पूजा
जाता है ।
श्री अयोध्यापुरी का कल्प समाप्त हुआ, यह ४४ श्लोक व
९ अक्षर परिमित है ।
१४. अपापा (पावा) पुरी संक्षिप्त-कल्प
जिसके समीप सिद्धार्थ वणिक के कहने से खरक वैद्य ने स्नान
द्रोणी मे बैठाकर दोनो कानो मे गल्य खींचे जाने पर तीव्र पीडा
से अन्तिम जिनेश्वर के चीत्कार गब्द से प्रस्फुटित गिरि दरी मे
निकलने वाला पूर आज भी दिखाई पडता है ।
जृम्भिका से रात्रि मे ही महसेन नामक वन मे आकर चरम
जिनेश्वर-महावीर स्वामी ने वैशाख शुक्ल ११ को तीर्थ प्रवर्त्तन
किया और वहाँ पर गौतम स्वामी आदि ग्यारह गणधरो को

कालिकुण्ड कुक्कुटेश्वर-कल्प ५७
उनके छात्रो सहित दीक्षित किया था। उन्होने त्रिपदी से भव-
सागरनिस्तारिणी द्वादशाङ्गी ग्रथित की थी।
जहाँ हस्तिपाल राजा की गुल्मशाला मे अधिष्ठित श्री वर्द्ध-
मान प्रभु ने दो दिन का अनशन करके अन्तिम देशना-वृष्टि की।
स्वाति नक्षत्र के दिन अमावस्या की रात्रि के अन्त मे अतुलनीय
सुखश्री का स्थान शिव-मोक्ष प्राप्त किया, वह नगरियो मे श्रेष्ठ
पावा सर्वजनो को पापरहित बनावे।
जहाँ आज भी नागकुमार साँप के रूप मे प्रभाव दिखाते हैं।
जहाँ अमावस्या की रात्रि मे तैलरहित जल से भरे हुए दीपक
जलते हैं। अनेक आश्चर्यों की भूमि चरम जिनेश्वर—महावीर
स्वामी—के स्तूप से मनोहर स्वरूप वाली श्रेष्ठपुरी वह मध्यमा
पावा यात्रियो की समृद्धि के लिए हो।
श्री अपापा (पावापुरी) कल्प संपूर्ण हुआ, इसके ग्रंथाग्र० १०
अक्षर २१ है।
१५. कलिकुण्ड कुक्कुटेश्वर-कल्प
अग जनपद मे करकण्डु राजा के राज्यकाल मे चम्पा नगरी
से अनतिदूर कादम्बरी नामक अटवी थी। वहाँ कली नामक
पर्वत था जिसकी अधोभूमि मे कुण्ड नाम का एक सरोवर था।
वहाँ यूथाधिपति महीधर नाम का एक हाथी (रहता) था। एक
वार छद्मस्थ अवस्था मे विचरते हुए भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी

५८ विविध तीर्थ-कल्प

कलिकुण्ड के समीप देग मे कायोत्सर्ग पूर्वक रहे। प्रभु को देखकर
उस यूथाधिपति हाथी को जातिस्मरण उत्पन्न हुआ। उसने
सोचा—मैं विदेह क्षेत्र मे हेमंधर नामक वामन था। युवक लोग
और विट पुरुष मेरा उपहास करते थे। वैर के वशीभूत होकर
नये हुए वृक्ष की शाखा पर फासी खाकर मरने की तैयारी मे मुझे
सुप्रतिष्ठ सेठ ने देखा। उन्होने मुझे कारण पूछा, मैंने यथास्थित
कहा तो वे मुझे सद्गुरु के पास ले गए। सम्यक्त्व ग्रहण कराया,
अन्त मे अनशन करके मैने निदान किया कि मैं भवान्तर मे ऊँचा
होऊँ। फिर मर के इस वन मे हाथी हुआ। अब इन भगवन्त की
पर्युपासना करूँ। ऐसा सोचकर वही सरोवर से सरस कमलो को
लाकर उनसे जिनेश्वर भगवान को पूजा की। पूर्वगृहीत सम्यक्त्व
परिपालित होने से अनशन करके वह व्यन्तर जाति मे महर्द्धिक
देव हुआ। चरो के मुँह से यह अत्यन्त विचित्र बात सुनकर
करकण्डू राजा वहाँ आया। भगवान को न देखकर राजा अत्यन्त
आत्मनिन्दा करने लगा कि—वह हाथो ही धन्य हो गया जिसने
भगवान की पूजा की, मैं तो अधन्य हूँ। इस प्रकार चिन्तन करते
उसके आगे धरणेन्द्र के प्रभाव से वहाँ नौ हाथ प्रमाण वाली प्रतिमा
प्रादुर्भूत हुई। राजा ने प्रसन्नतापूर्वक जय जयकार करते हुए
वन्दन-पूजन किया। और वहाँ चैत्य भी बनवाया। वहाँ पुष्पादि
से त्रिकालदर्शन-पूजन-स्तुति करते हुए राजा ने कलिकुण्ड तीर्थ
प्रकाशित किया। वहाँ वह हाथी व्यन्तर सान्निध्य करता है,
परचे पूरता है। नव यत्री आदि यन्त्र और कलिकुण्ड मन्त्र, षट्
कर्म कार्य प्रकाशित किए। जैसे ग्रामवासी जन गाँव के नाम से
पुकारे जाते है वैसे ही कलिकुण्ड निवासी जिनेश्वर भी कलिकुण्ड-
पार्श्वनाथ कहलाते हैं। यह कलिकुण्ड की उत्पत्ति हुई।
पहले छद्मस्थावस्था मे श्री पार्श्वनाथ स्वामी राजपुरी मे
कायोत्सर्ग ध्यान मे रहे। वहाँ घुडसवारी के लिए जाते हुए उस

नगर के स्वामी ईश्वर राजा के वन्दी वाणार्जुन ने भगवान को
देखकर गुणकीर्त्तन किया। "ये अश्वसेन राजा के पुत्र जिनेश्वर
देव हैं" यह ज्ञात कर राजा हाथी से उतर कर प्रभु के पास आकर
मूर्छित हो गया। चेतना प्राप्त होने पर मत्री के पूछने पर वह
अपना पूर्व भाव कहने लगा—जब मैं चारुदत्त होकर पूर्व भव मे
वसतलपुर नगर मे पुरोहितपुत्र दत्त था और कुष्ठादि रोगो से
पीडित हो गंगानदी मे पडते हुए चारण मुनि से बोध पाकर
अर्हिंसादि पचव्रत पालन करते इन्द्रिय-शोषण व कषायविजय
करने लगा।
अन्यदा चैत्यगृह मे आकर जिन-प्रतिमा को प्रणाम करते हुए
पुष्कलि श्रावक ने देखा, उसने मुनि गुणसागर से पृछा—भगवन् !
इसे मन्दिर मे आने मे दोष है या नही ? मुनिराज ने कहा—"दूर
से देव को प्रणाम करने मे क्या दोष है ?" आज भी यह कुर्कट
होगा" यह सुनकर खेद करते हुए फिर मुझे गुरु महाराज ने
सम्बोधित किया कि—तुम जातिस्मरण-अनशन से मर के
राजपुरी मे ईश्वर नामक राजा होओगे। तब मैं सन्तुष्ट हुआ
और वह सब अनुभव करके क्रमश