वात्स्यायन कामसूत्र (सान्वय सम्पूर्ण हिन्दी अनुवाद एवं सविस्तार व्याख्या - पं. रामानन्द शर्मा)
Vatsyayana Kamasutra with Complete Hindi Commentary by Ramanand Sharma
महर्षि वात्स्यायन (टीकाकार: पं. रामानन्द शर्मा) द्वारा
१. साधारण अधिकरण ९
काल ही मनुष्यों को अर्थ और अनर्थ में, जय और पराजय में तथा सुख और दुःख में
स्थापित करता है ॥ २८ ॥
कालेन बलिरिन्द्रः कृतः । कालेन व्यपरोपितः । काल एव पुनरप्येनं कर्तेति
कालकारणिकाः ॥ २९ ॥
काल ने बलि को इन्द्र बनाया, काल ने ही उसे अपदस्थ किया और वही सम्भवतः उसे
फिर इन्द्र बना दे—ऐसा काल को ही सब कुछ का कारण मानने वाले आचार्य कहते हैं ॥ २९ ॥
पुरुषकारपूर्वकत्वात् सर्वप्रवृत्तीनामुपायः प्रत्ययः ॥ ३० ॥
सम्पूर्ण प्रवृत्तियाँ पुरुषार्थ से सम्पन्न होती हैं, अतः उनके उपाय का जानना आवश्यक
है ॥ ३० ॥
अवश्यं भाविनोऽप्यर्थस्योपायपूर्वकत्वादेव। न निष्कर्मणो भद्रमस्तीति
वात्स्यायनः ॥ ३१ ॥
अवश्यम्भावी कार्यों की भी उपायपूर्वक ही सिद्धि होने से स्पष्ट है कि अकर्मण्य पुरुष का
कल्याण नहीं होता—ऐसा वात्स्यायन का मत है ॥ ३१ ॥
न कामाँश्चरेत्। धर्मार्थयोः प्रधानयोरेवमन्येषां च सतां प्रत्यनीकत्वात्। अनर्थ-
जनसंसर्गमसद्व्यवसायमशौचमनायतिं चैते पुरुषस्य जनयन्ति ॥ ३२ ॥
काम का आचरण नहीं करना चाहिये, क्योंकि यह प्रधान पुरुषार्थ धर्म और अर्थ के तथा
सज्जनों के विरुद्ध है। यह मनुष्य में अनर्थकारी लोगों का संसर्ग, असत् कर्म, अपवित्रता और
प्रभावहीनता (पराक्रम एवं यश का अभाव) उत्पन्न करता है ॥ ३२ ॥
तथा प्रमादं लाघवमप्रत्ययमग्राह्यतां च ॥ ३३ ॥
और यह काम प्रमाद, चञ्चलता और अविश्वास को उत्पन्न करता है तथा कामी व्यक्ति
सभी के लिये अग्राह्य हो जाता है अर्थात् सभी लोग उससे बचने लगते हैं ॥ ३३ ॥
बहवश्च कामवशगाः सगणा एवं विनष्टाः श्रूयन्ते ॥ ३४ ॥
और यह भी सुना जाता है कि बहुत से व्यक्ति काम के वशीभूत होकर सपरिवार नष्ट हो
गये ॥ ३४ ॥
यथा दाण्डक्यो नाम भोजः कामाद् ब्राह्मणकन्यामभिमन्यमानः सबन्धुराष्ट्रो
विननाश ॥ ३५ ॥
जैसे भोजवंशीय दाण्डक्य नामक राजा काम के वशीभूत होकर ब्राह्मण-कन्या को
कामतृप्ति का साधन मानने के कारण अपने बन्धु-बान्धव और राष्ट्र सहित नष्ट हो गया ॥ ३५ ॥
देवराजश्चाहल्यामतिबलश्च कीचको द्रौपदीं रावणश्च सीतामपरे चान्ये च
बहवो दृश्यन्ते कामवशगा विनष्टा इत्यर्थचिन्तकाः ॥ ३६ ॥
देवराज इन्द्र अहल्या के गमन से, महाबली कीचक द्रौपदी की और रावण सीता की
कामना में नष्ट हुआ। इनके अतिरिक्त भी अनेक पुरुष काम के वशीभूत होकर नष्ट होते देखे गये
हैं—ऐसा अर्थचिन्तकों का कहना है ॥ ३६ ॥
शरीरस्थितिहेतुत्वादाहारसधर्माणो हि कामाः। फलभूताश्च धर्मार्थयोः ॥ ३७ ॥
१० वात्स्यायन-कामसूत्र
शरीर की स्थिति का कारण होने से काम भी आहार के समान ही है, और धर्म एवं अर्थ
का फलरूप काम ही है ॥ ३७ ॥
बोद्धव्यं तु दोषेष्विव। नहि भिक्षुकाः सन्तीति स्थाल्यो नाधिश्रीयन्ते। नहि
मृगाः सन्तीति यवा नोप्यन्त इति वात्स्यायनः ॥ ३८ ॥
यदि कामसेवन से दोष उत्पन्न होते हैं, तो उन्हें भी अन्नादि के दोषों के समान ही समझना
चाहिये और उन्हें दूर करने के उपाय करने चाहिये। पर यह बात तर्कसङ्गत नहीं है कि भिक्षुक
हैं तो भोजन बनाने के लिये चूल्हा ही न जलाया जाये, और मृग हैं तो जौं (अन्न) ही न बोया
जाये—ऐसा महर्षि वात्स्यायन का मत है ॥ ३८ ॥
भवन्ति चात्र श्लोकाः—
एवमर्थं च कामं च धर्मं चोपाचरन्नरः।
इहामुत्र च निःशल्यमत्यन्तं सुखमश्नुते ॥ ३९ ॥
अनुष्ठान करने का फल—इस विषय में प्राचीन लोगों के श्लोक देते हैं—
इस प्रकार धर्म, अर्थ और काम की प्राप्ति के लिये प्रयत्नशील मनुष्य, इस लोक में और
परलोक में निष्कण्टक सुख प्राप्त करता है ॥ ३९ ॥
किं स्यात् परत्रेत्याशङ्का कार्ये यस्मिन्न जायते।
न चार्थघ्नं सुखं चेति शिष्टास्तत्र व्यवस्थिताः ॥
त्रिवर्गसाधकं यत् स्याद् द्वयोरेकस्य वा पुनः।
कार्यं तदपि कुर्वीत न त्वेकार्थं द्विबाधकम् ॥ ४० ॥
जिस अर्थ के करने में यह शंका न हो कि परलोक में क्या होगा, और जो सुख अर्थ का
नाश न करे, शिष्ट पुरुष उसी के अनुष्ठान में लगते हैं। जो कार्य त्रिवर्ग का साधक हो, या दो का
अथवा एक का ही साधक हो, उसे करना चाहिये; परन्तु जो धर्म, अर्थ या काम केवल अपना
साधक हो तथा शेष दो का विघातक हो, उसे नहीं करना चाहिये ॥ ४० ॥
त्रिवर्गप्रतिपत्तिप्रकरण नामक द्वितीय अध्याय सम्पन्न ॥
●
तृतीय अध्याय
विद्यासमुद्देशप्रकरण
धर्मार्थाङ्गविद्याकालाननुपरोधयन् कामसूत्रं तदङ्गविद्याश्च पुरुषो-
ऽधीयीत ॥ १ ॥
कामसूत्र का अध्ययनकाल—पुरुषों को धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा इन दोनों की
अङ्गभूत विद्याओं के साथ ही मध्य मध्य में कामसूत्र और उसकी अङ्गभूत विद्याओं का भी
अध्ययन करना चाहिये ॥ १ ॥
१. साधारण अधिकरण ११
प्राग्यौवनात् स्त्री। प्रत्ता च पत्युरभिप्रायात् ॥ २ ॥
धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र और कामशास्त्र तथा उसकी अङ्गभूत विद्याओं का स्त्री को विवाह
से पूर्व, पिता के घर पर, अध्ययन करना चाहिये। यदि विवाह हो गया हो, तो पति की अनुमति
से ही इन्हें सीखना चाहिये ॥ २ ॥
योषितां शास्त्रग्रहणस्याभावादनर्थकमिह शास्त्रे स्त्रीशासनमित्या-
चार्याः ॥ ३ ॥
स्त्रियों के लिए कामशास्त्रीय शिक्षा—स्त्री शास्त्र की अधिकारिणी नहीं है, अतः इन
कामशास्त्र और उसकी अङ्गभूत विद्याओं में उनका परिश्रम निरर्थक है—ऐसा कुछ आचार्यों
का मत है ॥ ३ ॥
प्रयोगग्रहणं त्वासाम्। प्रयोगस्य च शास्त्रपूर्वकत्वादिति वात्स्यायनः ॥ ४ ॥
स्त्रियों को कामशास्त्र के व्यावहारिक प्रयोग का तो अधिकार है ही, और व्यावहारिक
प्रयोग के बिना सैद्धान्तिक ज्ञान समुचित रूप में नहीं हो सकता, अतएव उन्हें कामशास्त्र का
अध्ययन अवश्य करना चाहिये—ऐसा महर्षि वात्स्यायन का मत है ॥ ४ ॥
तन्न केवलमिहैव। सर्वत्र हि लोके कतिचिदेव शास्त्रज्ञाः। सर्वजनविषयश्च
प्रयोगः ॥ ५ ॥
यह बात केवल कामशास्त्र के विषय में ही सत्य हो—ऐसा नहीं है, बल्कि सर्वत्र देखी
जाती है कि लोक में शास्त्रों के जानने वाले कुछ ही होते हैं, पर उसका प्रयोग सभी लोग करते
हैं ॥ ५ ॥
प्रयोगस्य च दूरस्थमपि शास्त्रमेव हेतुः ॥ ६ ॥
और दूर होने पर भी प्रयोग का कारण शास्त्र ही है ॥ ६ ॥
अस्ति व्याकरणमित्यवैयाकरणा अपि याज्ञिका ऊहं क्रतुषु प्रयुञ्जते ॥ ७ ॥
व्याकरण शास्त्र के होने पर ही अवैयाकरण याज्ञिक यज्ञों में ऊह का प्रयोग करते हैं ॥ ७ ॥
अस्ति ज्यौतिषमिति पुण्याहेषु कर्म कुर्वते ॥ ८ ॥
ज्योतिषशास्त्र के होते हुए ही ज्योतिष न जानने वाले व्यक्ति भी शुभ दिनों में विशेष कृत्यों
को किया करते हैं ॥ ८ ॥
तथाश्वारोहा गजारोहाश्चाश्वान् गजांश्चानधिगतशास्त्रा अपि विनयन्ते ॥ ९ ॥
तथा हस्तिविद्या और शालिहोत्र को बिना पढ़े महावत और अश्वपालक भी क्रमशः
हाथियों और घोड़ों को नियन्त्रित करते हैं ॥ ९ ॥
तथास्ति राजेति दूरस्था अपि जनपदा न मर्यादामतिवर्तन्ते तद्वदेतत् ॥ १० ॥
जिस प्रकार दण्ड देने में समर्थ राजा की सत्ता जानकर दूरस्थ प्रजा भी राज्य की मर्यादाओं
का अतिक्रमण नहीं करती, उसी प्रकार कामशास्त्र को न जानने वाले व्यक्ति भी इसकी
मर्यादाओं का पालन करते हैं ॥ १० ॥
सन्त्यपि खलु शास्त्रप्रहतबुद्धयो गणिका राजपुत्र्यो महामात्रदुहितरश्च ॥ ११ ॥
निश्चय ही कुछ गणिकाएँ, राजपुत्रियाँ और महामात्यों (मन्त्रियों) की पुत्रियाँ
काम० ३
Here is the line-by-line transcription of the text from the image:
१२ वात्स्यायन-कामसूत्र
कामशास्त्रीय प्रयोगों में ही नहीं, शास्त्रानुशील में भी निष्पन्न बुद्धि वाली होती हैं अर्थात् यह
कहना सत्य नहीं है कि स्त्री शास्त्र की अधिकारिणी नहीं होती ॥ ११ ॥
तस्माद्वैश्वासिकाज्नाद्रहसि प्रयोगाञ्छास्त्रमेकदेशं वा स्त्री गृह्णीयात् ॥ १२ ॥
स्त्रियों की कामशास्त्रानुशील की रीति—इसलिये विश्वस्त जन से, एकान्त में,
कामशास्त्र के समस्त प्रयोग, सम्पूर्ण शास्त्र अथवा उसके एक अंग की शिक्षा स्त्रियाँ प्राप्त
करें ॥ १२ ॥
अभ्यासप्रयोज्यांश्च चातुःषष्टिकान् योगान् कन्या रहस्येकाकिन्यभ्य-
सेत् ॥ १३ ॥
अभ्यास से प्रयोज्य चौंसठ कलाओं के प्रयोगों का कन्या को एकान्त में एकाकी ही
अभ्यास करना चाहिये ॥ १३ ॥
आचार्यास्तु कन्यानां प्रवृत्तपुरुषसम्प्रयोगा सहसम्प्रवृद्धा धात्रेयिका।
तथाभूता वा निरत्ययसम्भाषणा सखी। सवयाश्च मातृष्वसा। विस्रब्धा तत्स्थानीया
१. साधारण अधिकरण १३
वैजयिकीनाम् व्यायामिकीनां च विद्यानां ज्ञानम्, इति चतुःषष्टिरङ्गविद्याः ।
कामसूत्रस्यावयविन्यः ॥ १५॥
कामशास्त्र की उपायभूत चौंसठ कलाएँ—इनमें भी काम की उपायभूत चौंसठ
कलाओं को गिनाते हैं—
१. गीतम्—गायन (सुगम सङ्गीत),
२. वाद्यम्—विभिन्न वाद्यों का बजाना,
३. नृत्यम्—विभिन्न प्रकार के नृत्य,
४. आलेख्यम्—चित्रकला (विभिन्न प्रकार के चित्र बनाना),
५. विशेषकच्छेद्यम्—बिन्दी तथा कटाव की तस्वीर बनाना,
६. तण्डुलकुसुमवलिविकाराः—रंगीन चावल और फूलों से अल्पना बनाना या चौक पूरना,
७. पुष्पास्तरणम्—पुष्पों की शैय्या बनाना,
८. दशनवसनाङ्गरागः—दाँत, वस्त्र और शरीर को रँगकर भव्य बनाना,
९. मणिभूमिकामर्म—मणियों का फर्श तैयार करना,
१०. शयनरचनम्—सुन्दर शैय्या-रचना,
११. उदकवाद्यम्—जल को वाद्य की तरह बजाना, जैसे जलतरंग,
१२. उदकघातम्—जलक्रीड़ा में कलात्मक जलप्रहार या पिचकारी मारना,
१३. चित्रयोगाः—विभिन्न औपनिषदिक योगों (मन्त्रों, तन्त्रों एवं औषधियों) के प्रयोगों का
ज्ञान,
१४. माल्यग्रथनविकल्पाः—विभिन्न प्रकार की मालाएँ बनाना,
१५. शेखरकापीडयोजनम्—शिरोभूषण—शेखरक, आपीड आदि का धारण करना,
१६. नेपथ्यप्रयोगाः—वस्त्राभरणसज्जा,
१७. कर्णपत्रभङ्गः—कर्णाभरण बनाना,
१८. गन्धयुक्तिः—कई द्रव्यों को मिलाकर सुगन्ध तैयार करना,
१९. भूषणयोजनम्—समुचित रीति से भूषणविन्यास करना,
२०. ऐन्द्रजालः—जादू के खेल दिखाना,
२१. कौचुमारयोगाः—औपनिषदिक में वर्णित सौन्दर्यवृद्धि आदि के प्रयोग,
२२. हस्तलाघवम्—हाथ की सफाई (फुरती),
२३. विचित्रशाकयूषभक्ष्यविकारक्रिया—विभिन्न प्रकार के शाक, तरकारी तथा भक्ष्य तैयार
करना,
२४. पानकरसरागासवयोजनम्—विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ, राग और आसव तैयार करना,
२५. सूची-वानकर्माणि—सीना, पिरोना, जाली बुनना,
२६. सूत्रक्रीड़ा—धागे से पशु-पक्षियों के चित्र बनाना,
२७. वीणाडमरुकवाद्यानि—वीणा आदि वाद्यों को बजाना,
२८. प्रहेलिका—पहेलियाँ समझना और कहना,
२९. प्रतिमाला—अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता की क्षमता,
१४ वात्स्यायन-कामसूत्र
३०. दुर्वाचकयोगाः—कूट श्लोकों का पूछना और बताना,
३१. पुस्तकवाचनम्—पद्य का रसानुकूल गायन,
३२. नाटकाख्यायिकादर्शनम्—नाटक और कथासाहित्य आदि का परिज्ञान,
३३. काव्यसमस्यापूरणम्—काव्य में समस्यापूर्ति करना,
३४. पट्टिकावानवेत्रविकल्पाः—बेंत और सरकण्डों से चटाई, मूढ़े आदि बनाना,
३५. तक्षकमाणि—आभूषण और बर्तनों पर मीनाकारी,
३६. तक्षणम्—बढ़ईगिरी (लकड़ी का काम),
३७. वास्तुविद्या—भवननिर्माण कला,
३८. रूप्यपरीक्षा—मणि और रत्नों की परीक्षा,
३९. धातुवादः—धातुओं का शोधन एवं मिश्रण,
४०. मणिरागाकरज्ञानम्—मणियों को रँगना और खान आदि का ज्ञान,
४१. वृक्षायुर्वेदयोगः—वृक्षों एवं लताओं की चिकित्सा,
४२. मेषकुक्कुटलावकयुद्धविधिः—भेड़ा, कुक्कुट और लावकों को लड़ाने की विधि,
४३. शुकसारिकाप्रलापनम्—शुक-सारिकाओं को प्रशिक्षित करना,
४४. उत्सादने संवाहने केशमर्दने च कौशलम्—हाथ-पैरों से दबाने (अङ्गमर्दन) तथा सिर की
मालिश की कला,
४५. अक्षरमुष्टिकाकथनम्—सांकेतिक या गुप्त अक्षरों का कथन तथा मुष्टिका—संकेत द्वारा
वार्तालाप,
४६. म्लेच्छितविकल्पाः—अस्पष्ट शब्दों के प्रयोग का अभ्यास,
४७. देशभाषाविज्ञानम्—विभिन्न देशों की भाषाओं का ज्ञान,
४८. पुष्पशकटिका—पुष्पों से गाड़ी आदि बनाना,
४९. निमित्तज्ञानम्—शकुन विचार,
५०. मन्त्रमातृका—स्वचालित यन्त्रों का निर्माण,
५१. धारणमातृका—स्मृतिवृद्धि के साधनों का ज्ञान,
५२. सम्पाठ्यम्—पठित या श्रुत छन्द को यथावत् दोहरा देना,
५३. मानसीकाव्यक्रिया—विक्षिप्त अक्षरों को मन से पूरा करके छन्द रचना करना,
५४. अभिधानकोशः—शब्दकोशों का ज्ञान एवं प्रयोग,
५५. छन्दोविज्ञानम्—छन्दःशास्त्र का ज्ञान,
५६. क्रियाकल्पः—काव्यशास्त्र का ज्ञान,
५७. छलतियोगाः—अनेक रूप धारण करने की कला,
५८. वस्त्रगोपनानि—वस्त्रों के दोषों को छिपाने की कला,
५९. द्यूतविशेषः—द्यूतकला का परिज्ञान,
६०. आकर्षकीड़ा—पासों को अनुकूल फेंकने की कला,
६१. बालकीडनकानि—बालकों के खेलों का ज्ञान,
६२. वैनयिकीनां विद्यानां ज्ञानम्—विनय देने वाली विद्या (आचारशास्त्र) का ज्ञान,
१. साधारण अधिकरण १५
६३. वैजयिकीनां विद्यानां ज्ञानम्—विजय दिलाने वाली विद्या (युद्धशास्त्र, अर्थशास्त्र आदि)
का ज्ञान, और
६४. व्यायामिकीनां विद्यानां ज्ञानम्—व्यायामविद्या।
ये कामसूत्र की अङ्गभूत चौंसठ विद्याएँ हैं ॥ १५ ॥
पाञ्चालिकी च चतुःषष्टिरपरा। तस्याः प्रयोगानन्ववेत्य सांप्रयोगिके वक्ष्यामः;
कामस्य तदात्मकत्वात् ॥ १६ ॥
उक्त कलाओं से भिन्न चौंसठ पांचालिकी (पांचालदेश में प्रचलित) कलाएँ हैं। इनके
प्रयोगों को साम्प्रयोगिक अधिकरण में यथावसर कहेंगे, क्योंकि काम का स्वभाव तदनुकूल ही
होता है ॥ १६ ॥
आभिरभ्युच्छ्रिता वेश्या शीलरूपगुणान्विता।
लभते गणिकाशब्दं स्थानं च जनसंसदि ॥ १७ ॥
कलाज्ञान का फल—शील, रूप और गुण से युक्त वेश्या इन कलाओं से उत्कर्ष प्राप्त
कर गणिका का विशिष्ट पद प्राप्त कर लेती है और उच्चस्तरीय नागरिक गोष्ठियों में स्थान पाती
है ॥ १७ ॥
पूजिता सा सदा राज्ञा गुणवद्भिश्च संस्तुता।
प्रार्थनीयाभिगम्या च लक्ष्यभूता च जायते ॥ १८ ॥
राजा उसका सदैव सम्मान करता है, गुणी लोग उसकी प्रशंसा करते हैं और कला का
ज्ञान सीखने वाले लोग प्रार्थना करते हैं, इस प्रकार वह सभी का लक्ष्यबिन्दु हो जाती है ॥ १८ ॥
योगज्ञा राजपुत्री च महामात्रसुता तथा।
सहस्रान्तःपुरमपि स्ववशे कुरुते पतिम् ॥ १९ ॥
इन कलाओं के प्रयोगों को जानने वाली राजपुत्री और मन्त्रिपुत्री (सामन्त, सरदार या
उच्च वैभवसम्पन्न व्यक्ति की पुत्री) सहस्रों सपत्नियों के होने पर भी पति को अपने अधीन कर
लेती है ॥ १९ ॥
तथा पतिवियोगे च व्यसनं दारुणं गता।
देशान्तरेऽपि विद्याभिः सा सुखेनैव जीवति ॥ २० ॥
और इन कलाओं में निपुण स्त्री, पति के विदेश जाने पर, वैधव्य आदि भीषण संकट आ
जाने पर और अन्य देश में स्थित होने पर भी, इन विद्याओं से सुखपूर्वक जीवनयापन कर
सकती है ॥ २० ॥
नरः कलासु कुशलो वाचालश्चाटुकारकः।
असंस्तुतोऽपि नारीणां चित्तमाश्वेव विन्दति ॥ २१ ॥
पुरुषों को कलाज्ञान का लाभ—उक्त कलाओं में निपुण वाचाल एवं चाटुकार पुरुष
प्रशंसनीय (असाधारण) न होते हुए भी स्त्रियों के चित्त को शीघ्र ही आकृष्ट कर लेता है ॥ २१ ॥
कलानां ग्रहणादेव सौभाग्यमुपजायते।
देशकालौ त्वपेक्ष्यासां प्रयोगः सम्भवेन्न वा ॥ २२ ॥
१६ वात्स्यायन-कामसूत्र
कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने से ही पुरुष का सौभाग्य जाग उठता है। यदि देश-काल को
विचार कर इनका प्रयोग किया जाये तो वह कभी निष्फल नहीं होता ॥ २२ ॥
विद्यासमुद्देश नामक तृतीय अध्याय सम्पन्न ॥
●
चतुर्थ अध्याय
नागरकवृत्तप्रकरण
गृहीतविद्यः प्रतिग्रहजयक्रयनिवेशाधिगतैरथैरन्वयागतैरुभयैर्वा गार्ह-
स्थ्यमधिगम्य नागरकवृत्तं वर्तेत ॥ १ ॥
प्रकरणसम्बन्ध—विद्याग्रहण किया हुआ युवक दान, विजय, व्यापार तथा भृति
(नौकरी) से अथवा पैतृक सम्पत्ति से या अर्जन एवं सम्पत्ति दोनों से धन प्राप्त कर, गृहस्थाश्रम
में प्रवेश कर, नागरकों (रसिक या विदग्ध) के समान आचरण करे ॥ १ ॥
नगरे पत्तने खर्वटे महति वा सजनाश्रये स्थानम्। यात्रावशाद्वा ॥ २ ॥
नागरक का वास—नागरकवृत्त के निर्वाह के लिये पत्तन, नगर, महत् (पाँच सौ ग्रामों
में बड़ा ग्राम) और खर्वट (दो सौ ग्रामों में बड़ा ग्राम)—इनमें से कहीं भी सज्जनों के मध्य
निवास करें, अथवा जहाँ अपनी जीविका हो, वहाँ रहे ॥ २ ॥
तत्र भवनमासन्नोदकं वृक्षवाटिकावद् विभक्तकर्मकक्षं द्विवासगृहं
कारयेत् ॥ ३ ॥
वहाँ जल के निकट, वृक्षवाटिका से सम्पन्न, वास के दो प्रकोष्ठों (बहिःप्रकोष्ठ और
अन्तःप्रकोष्ठ) से युक्त घर बनावे, जिसमें भिन्न भिन्न कार्यों के लिये भिन्न भिन्न कक्ष
निर्मित हों ॥ ३ ॥
बाह्ये च वासगृहे सुश्लक्ष्णमुभयोपधानं मध्ये विनतं शुक्लोत्तरच्छदं शयनीयं
स्यात्। प्रतिशय्यिका च। तस्य शिरोभागे कूर्चस्थानम् वेदिका च। तत्र रात्रिशेषमनु-
लेपनं माल्यं सिक्थकरण्डकं सौगन्धिकपुटिका मातुलुङ्गत्वचस्ताम्बूलानि च स्युः।
भूमौ पतद्ग्रहः। नागदन्तावसक्ता वीणा। चित्रफलकम्। वर्तिकासमुद्गकः। यः
कश्चित्पुस्तकः कुरण्टकमालाश्च। नातिदूरे भूमौ वृत्तास्तरणं समस्तकम्। आकर्ष-
फलकं द्यूतफलकं च। तस्य बहिः क्रीडाशकुनिपञ्जराणि। एकान्ते च तक्ष-
तक्षणस्थानमन्यासां च क्रीडानाम्। स्वास्तीर्णा प्रेङ्खादोला वृक्षवाटिकायां
सप्रच्छाया। स्थण्डिलपीठिका च सकुसुमेति भवनविन्यासः॥ ४ ॥
गृहसज्जा—निवासगृह के बाह्यप्रकोष्ठ में नर्म और मुलायम (गद्देदार) पर्यङ्क (पलङ्ग)
बिछा हुआ होना चाहिये, जो बीच में झुका हो। उस पर सफेद घुली हुई चादर बिछी हुई हो और
सिरहाने एवं पायताने, दोनों ओर तकिये लगे हुए हों। पर्यङ्क के पास एक छोटी एवं सज्जित
चारपाई रतिकर्म के लिए होनी चाहिये। उस पर्यंक के सिरहाने कूर्चस्थान पर, समान ऊँचाई पर
१. साधारण अधिकरण १७
वेदिका होनी चाहिये। उस वेदिका पर रात्रि का अवशिष्ट अङ्गराग, पुष्पमालाएँ, मोमबत्ती,
सुगन्धित पदार्थों की टोकरी (बाँस की छोटी डलिया), मातुलुङ्ग की छाल और पान रखे हुए
हों। चारपाई के निकट भूमि पर पीकदान रखा हुआ हो। हाथीदाँत की खूँटी पर वीणा लटकी हुई
हो। चित्र बनाने का फलक (कैनवस), कूँची (तूलिका) और रङ्गों के डिब्बे हों, कुछ पुस्तकें
हों, और शीघ्र न मुरझाने वाली कुरण्टक पुष्प की माला हो। पास ही भूमि पर गोल आसन बिछा
हुआ हो जिसके पीछे मसनद (गोल तकिया) लगा हुआ हो। द्यूतक्रीड़ा के लिये आकर्षफलक
और द्यूतफलक हों। उसके बाहर क्रीड़ापक्षी (शुकसारिका आदि) पिंजड़ों में टँगे हुए हों।
एकान्त में दारुकर्म (बढ़ईगिरी) तथा अन्य मनोविनोदों के लिए स्थान हों। वृक्षवाटिका में सघन
छाया वाले लतामण्डप में झूला पड़ा हुआ हो। वहाँ बैठने के लिये पुष्पों से युक्त वेदिकाएँ या
चबूतरे (बैँच) बने हों—इस प्रकार भवन-विन्यास समाप्त हुआ॥ ४ ॥
स प्रातरुत्थाय कृतनियतकृत्यः, गृहीतदन्तधावनः, मात्रयानुलेपनं धूपं
स्रजमिति च गृहीत्वा, दत्त्वा सिक्तकमलक्तकं च, दृष्ट्वादर्शे मुखम्,
गृहीतमुखवास-ताम्बूलः, कार्याण्यनुतिष्ठेत्॥५॥
नित्यकृत्य : दिनचर्या—नागरक को प्रातःकाल उठकर, शौचादि से निवृत्त होकर,
दन्तधावन (मञ्जन या दातुन) करके उचित मात्रा में मस्तक पर चन्दन लगाकर, केशों को धूप से
धूपित कर, माला धारण कर, मोम और आलता लगाकर, दर्पण में मुख देखकर और सुवासित
ताम्बूल खाकर दैनिक कार्यों में लगना चाहिये॥ ५॥
नित्यं स्नानम्। द्वितीयकमुत्सादनम्। तृतीयकः फेनकः। चतुर्थकमायुष्यम्।
पञ्चमकं दशमकं वा प्रत्यायुष्यमित्यहीनम्। सातत्याच्च संवृतकक्षास्वेदाप-
नोदः॥६॥
शरीरसंस्कार (स्नानादि)—नायक नित्य स्नान करे, दूसरे दिन सुगन्धित तैल की
मालिश कराये, तीसरे दिन फेनक (साबुन) लगाये। चौथे दिन दाढ़ी-मूँछ कटाये। पाँचवें या
दसवें दिन गुह्याङ्गों के बाल कटवाये। ढँकी हुई काँखों के पसीने को निरन्तर साफ करता
रहे॥ ६॥
पूर्वाह्नापराह्नयोर्भोजनम्। सायं चारायणस्य॥ ७॥
भोजनकाल—भोजन पूर्वाह्न और अपराह्न में दो बार करना चाहिये, किन्तु आचार्य
चारायण की मान्यता है कि दूसरा भोजन सायंकाल ही श्रेयस्कर है॥ ७॥
भोजनानन्तरं शुकसारिकाप्रलापनव्यापाराः। लावककुक्कुटमेषयुद्धानि
तास्ताश्च कलाक्रीडाः। पीठमर्दविटविदूषकायत्ता व्यापाराः। दिवाशय्या च॥८॥
भोजनानन्तर व्यापार—प्रथम भोजन के पश्चात् शुक-सारिकाओं से वार्ता—अशिक्षित
को शिक्षित करना और शिक्षित को बुलवाना या वार्ता करना—लावक, कुक्कुट (मुर्गा) और
भेड़ का युद्ध देखना—इस प्रकार की विभिन्न कलाक्रीड़ाओं से मनोविनोद करना चाहिये।
नर्मकेलि के सहायक पीठमर्द, विट और विदूषक के अधीन कार्यकलापों का निरीक्षण करे और
आवश्यकतानुसार हल्का शयन करे॥ ८॥
गृहीतप्रसाधनस्यापराह्ने गोष्ठीविहाराः॥ ९॥
१८ वात्स्यायन-कामसूत्र
आपराह्निक कार्यव्यापार—अपराह्न में नागरक को वस्त्राभूषणों से सज्जित होकर
गोष्ठीविहार करना चाहिये—यह दिनचर्या है ॥ ९ ॥
प्रदोषे च सङ्गीतकानि। तदन्ते च प्रसाधिते वासगृहे सञ्चारितसुरभिधूपे
ससहायस्य शय्यायामभिसारिकाणां प्रतीक्षणम् ॥ १० ॥
रात्रिचर्या—और प्रदोषकाल में सङ्गीत से मनोविनोद करे। इसके पश्चात् सुसज्जित और
धूपादि से सुवासित वासगृह में अपने सहायकों (पीठमर्द, विट, विदूषक आदि) के साथ
अभिसारिकाओं के आगमन की प्रतीक्षा करे ॥ १० ॥
दूतीनां प्रेषणम्, स्वयं वा गमनम् ॥ ११ ॥
अभिसारप्रसङ्ग—संकेत तय न होने पर दूती को भेजे, अथवा नायिका के आमन्त्रण पर
स्वयं वहाँ जाये ॥ ११ ॥
आगतानां च मनोहरैरालापैरुपचारैश्च ससहायस्योपक्रमाः ॥ १२ ॥
आयी हुई अभिसारिकाओं का मित्रों सहित प्रीतिमय वार्तालाप और रससिक्त व्यवहार से
स्वागत करे ॥ १२ ॥
वर्षप्रमृष्टनेपथ्यानां दुर्दिनाभिसारिकाणां स्वयमेव पुनर्मण्डनम्, मित्रजनेन वा
परिचरणमित्याहोरात्रिकम् ॥ १३ ॥
यदि पावस में आने वाली अभिसारिकाओं का वर्षा की बूँदों से शृङ्गार बिगड़ गया हो, तो
स्वयं ही उनका शृङ्गार करे, अथवा मित्रों से उनकी परिचर्या कराये—इस प्रकार यह दिनचर्या
और रात्रिचर्या समाप्त हुई ॥ १३ ॥
घटानिबन्धनम्, गोष्ठीसमवायः, समापानकम्, उद्यानगमनम्, समस्याः
क्रीडाश्च प्रवर्तयेत् ॥ १४ ॥
नैमित्तिक कृत्य—घटानिबन्धन (देवालय में सामूहिक नृत्यगान का आयोजन),
गोष्ठीसमवाय (नागरकों की कलाविषयक गोष्ठियाँ), समापानक (सामूहिक पान-व्यवस्था),
उद्यानगमन (उपवनविहार) और समस्याक्रीड़ा—नागरक को इन सामूहिक विनोदक्रीड़ाओं में
यथावसर प्रवृत्त होना चाहिये ॥ १४ ॥
पक्षस्य मासस्य वा प्रज्ञातेऽहनि सरस्वत्या भवने नियुक्तानां नित्यं
समाजः ॥ १५ ॥
घटानिबन्धन—पक्ष या मास के अन्तिम दिन, अथवा लोकप्रसिद्ध दिन में सरस्वतीभवन
में नागरकगण एकत्र हों ॥ १५ ॥
कुशीलवाश्चागन्तवः प्रेक्षणकमेषां दद्युः। द्वितीयेऽहनि तेभ्यः पूजा नियतं
लभेरन्। ततो यथाश्रद्धमेषां दर्शनमुत्सर्गो वा। व्यसनोत्सवेषु चैषां परस्परस्यैक-
कार्यता ॥ १६ ॥
धूपविलेपन घटा—आगन्तुक नट, नर्तक, कलाकारों को चाहिये कि वे पहले दिन
अपना कौशल दिखायें और दूसरे दिन निर्धारित पुरस्कार प्राप्त करें। इसके पश्चात् श्रद्धानुरूप
नागरकगण उन्हें कलाकौशल दिखाने के लिये रोक लें, अथवा विदा कर दें। स्थानीय और
१. साधारण अधिकरण १९
आगन्तुक कलाकारों में सुख-दुःख में परस्पर ऐक्य और सहयोग होना चाहिये, अर्थात् स्थानीय
एवं आगन्तुक कलाकार सुख-दुःख में परस्पर स्नेह-सहयोग रखें ॥ १६ ॥
आगन्तुकानां च कृतसमवायानां पूजनमभ्युपपत्तिश्च । इति गणधर्मः ॥ १७ ॥
उत्सव में सम्मिलित होने हेतु बाहर से आये हुये नागरकों का परिषद् के नागरकों को
सत्कार करना चाहिये, तथा सङ्कट पड़ने पर यथावश्यक सहायता करनी चाहिये—यह गण-
धर्म है ॥ १७ ॥
एतेन तं तं देवताविशेषमुद्दिश्य सम्भावितस्थितयो घटा व्याख्याताः ॥ १८ ॥
इस सरस्वती के उत्सव की व्यवस्था से ही, शिव, गणेश, कामदेव आदि देवताओं को
लक्ष्य कर आयोजित उत्सवों की व्यवस्था भी कह दी गयी है ॥ १८ ॥
वेश्याभवने सभायामन्यतमस्योद्बसिते वा समानविद्याबुद्धिशीलवित्तवयसां
सह वेश्याभिरनुरूपैरालापैरासनबन्धो गोष्ठी ॥ १९ ॥
गोष्ठीसमवाय—वेश्या के घर में, सभाभवन में अथवा परस्पर एक-दूसरे के
निवासस्थल पर विद्या, बुद्धि, शील, वित्त और अवस्था में समानता रखने वाले आत्मीय सहचरों
के साथ गोष्ठीसमवाय करना चाहिये, अर्थात् वेश्याओं या कलामर्मज्ञों के साथ यथायोग्य आसनों
पर बैठकर तदनुरूप आलाप से ज्ञानार्जन करना चाहिये ॥ १९ ॥
तत्र चैषां काव्यसमस्या कलासमस्या वा ॥ २० ॥
इस गोष्ठी में काव्य या कला की किसी गहन समस्या पर सभी को मिलकर विचार करना
चाहिये ॥ २० ॥
तस्यामुज्ज्वला लोककान्ताः पूज्याः । प्रीतिसमानाश्चाहारिताः ॥ २१ ॥
इस गोष्ठी में कलानिपुण और लोकविख्यात कलाकारों, जिन तक जनसाधारण की पहुँच
नहीं है, का वस्त्रादि से सम्मान होना चाहिये, तथा आमन्त्रित अतिथियों का प्रीत्यनुरूप सम्मान
किया जाना चाहिये ॥ २१ ॥
परस्परभवनेषु चापानकानि ॥ २२ ॥
समापानक—परस्पर एक-दूसरे के निवास पर जाकर पानगोष्ठियाँ होनी चाहिये ॥ २२ ॥
तत्र मधुमैरेयसुरासवान् विविधलवणफलहरितशाकतिक्तकटुकाम्लोप-
दंशान् वेश्याः पाययेयुरनुपिबेयुश्च ॥ २३ ॥
पानविधि—इन गोष्ठियों में वेश्याएँ मधु, मैरेय, सुरा और आसव आदि मद्यों को, पान
की रुचि जगाने वाले विविध प्रकार के नमकीन, फल, हरे शाक,तिक्त, कडुए और खट्टे भक्ष्यों
के साथ नागरकों को पिलाएँ, बाद में स्वयं भी पियें ॥ २३ ॥
एतेनोद्यानगमनं व्याख्यातम् ॥ २४ ॥
इसी प्रकार उद्यानविहार में भी समापानक होना चाहिये ॥ २४ ॥
पूर्वाह्न एव स्वलंकृतास्तुरगाधिरूढा वेश्याभिः सह परिचारकानुगता गच्छेयुः ।
दैवसिकीं च यात्रां तत्रानुभूय कुक्कुटयुद्धद्यूतैः प्रेक्षाभिरनुकूलैश्च चेष्टितैः कालं
गमयित्वा अपराह्ने गृहीततदुद्यानोपभोगचिह्नास्तथैव प्रत्याव्रजेयुः ॥ २५ ॥
२० वात्स्यायन-कामसूत्र
उद्यानविहार—प्रातःकाल ही वस्त्राभूषणों से सज्जित तथा घोड़े पर सवार होकर
वेश्याओं और सेवकों के साथ उद्यान-विहार के लिए जाना चाहिये। यह विहार दिन-भर का
होना चाहिये। वहाँ कुक्कुटयुद्ध, द्यूतक्रीड़ा, नृत्य-गीत-सङ्गीत का आनन्द, शृङ्गारिक हास-
परिहास आदि में समय बिताकर अपराह्नकाल में उद्यानविहार के स्मृतिचिह्नों (फल, फूल,
स्तवक आदि) को लेकर उसी प्रकार वापस लौट आना चाहिये ॥ २५ ॥
एतेन रचितोद्ग्राहोदकानां ग्रीष्मे जलक्रीडागमनं व्याख्यातम् ॥ २६ ॥
जलक्रीड़ा—उद्यानविहार के समान ही ग्रीष्मकाल में जलविहार भी करना चाहिये,
लेकिन यह उन कृत्रिम सरोवरों में ही होना चाहिये, जहाँ मगरमच्छ आदि का भय न हो ॥ २६ ॥
यक्षरात्रिः । कौमुदीजागरः । सुवसन्तकः ॥ २७ ॥
समस्याक्रीड़ा—यक्षरात्रि (दीपावली), कौमुदीजागर (शरत्पूर्णिमा) और सुवसन्तक
पर्वों पर समस्याक्रीड़ा रखी जाती हैं ॥ २७ ॥
सहकारभञ्जिका, अभ्यूषखादिका, बिसखादिका, नवपत्रिका, उदकक्ष्वे-
डिका, पाञ्चालानुयानम्, एकशाल्मली, कदम्बयुद्धानि, तास्ताश्च माहिमान्यो
देश्याश्च क्रीडा जनेभ्यो विशिष्टमाचरेयुः । इति सम्भूयक्रीडाः ॥ २८ ॥
आंचलिक क्रीड़ा—सहकारभञ्जिका (वृक्ष से आम तोड़ना), अभ्यूषखादिका (कच्चे
फलों को भूनकर खाना), बिसखादिका (कमलदण्ड खाना), नवपत्रिका (किसलयों से
शृङ्गार), उदकक्ष्वेडिका (बाँस की पोरी में जल भरकर सिंहनाद करना), पाञ्चालानुयान
(शालभञ्जिका या कठपुतली नृत्य), एकशाल्मली (शाल्मली वृक्ष पर क्रीड़ा करना),
कदम्बयुद्ध (कदम्ब के फूलों से प्रहार करना)—इन आंचलिक और सार्वदेशिक क्रीड़ाओं को
नागरकगण अपनी रुचि के अनुरूप खेलें। सामूहिक क्रीड़ाओं का वर्णन समाप्त हुआ॥ २८॥
एकचारिणश्च विभवसामर्थ्याद् ॥ २९ ॥
एकचर्या—यदि अकेला रहने वाला हो तो अपने वैभव के अनुरूप ही क्रीड़ा
करे ॥ २९ ॥
गणिकाया नायिकायाश्च सखीभिर्नागरकैश्च सह चरितमेतेन व्याख्या-
तम् ॥ ३० ॥
इससे नागरकों के साथ ही गणिकाओं, नायिकाओं और सखियों का चरित भी कह दिया
गया है, अर्थात् एकाकी होने पर गणिकाएँ, नायिकाएँ और सखियाँ भी अपने वैभव के अनुरूप
ही सेवक-सहचरों के साथ उत्सव मनायें ॥ ३० ॥
अविभवस्तु शरीरमात्रो मल्लिकाफेनककषायमात्रपरिच्छदः पूज्याद्देशादागतः
कलासु विचक्षणस्तदुपदेशेन गोष्ठ्यां देशोचिते च वृत्ते साधयेदात्मानमिति पीठ-
मर्दः ॥ ३१ ॥
उपनागरकवृत्त—पूज्य (सांस्कृतिक वैभव-सम्पन्न) देश से आगत एवं कलाओं में
निपुण नागरक, जो धनविहीन हो और जिसके पास मल्लिका (बैठने में सहारा देने वाली
लकड़ी), फेनक (साबुन), कषाय (सुगन्धित द्रव्य) मात्र शेष रह गये हों तथा जो
१. साधारण अधिकरण २१
नागरकगोष्ठियों में कलाओं के उपदेश से और वेश्याओं को उनके लिए हितकर परामर्श से
जीविका चलाये, उसे पीठमर्द कहते हैं ॥ ३१ ॥
भुक्तविभवस्तु गुणवान् सकलत्रो वेशे गोष्ठ्यां च बहुमतस्तदुपजीवी च
विटः ॥ ३२ ॥
जो नागरकवृत्त भोग कर कारणवश वैभवहीन हो गया हो, नागरक गुणों से सम्पन्न एवं
स्त्रीयुक्त हो, वेश्याओं एवं नागरकगोष्ठियों में जिसका बहुमान हो और उन्हीं से जीविका चलाता
हो, वह विट कहलाता है ॥ ३२ ॥
एकदेशविद्यस्तु क्रीडनको विश्वास्यश्च विदूषकः । वैहासिको वा ॥ ३३ ॥
जो व्यक्ति सभी विद्याओं या कलाओं का अङ्गमात्र जानता हो, लोगों के मनोविनोद का
साधन हो, तथा नायक का विश्वासपात्र हो, उसे विदूषक कहते हैं। हँसाते रहने के कारण वह
वैहासिक भी कहा जाता है ॥ ३३ ॥
एते वेश्यानां नागरकाणां च मन्त्रिणः सन्धिविग्रहनियुक्ताः ॥ ३४ ॥
ऐसे व्यक्ति (पीठमर्द, विट और विदूषक) वेश्याओं और नागरकों के मन्त्री होते हैं तथा
सन्धि और विग्रह में नियुक्त रहते हैं ॥ ३४ ॥
तैर्भिक्षुक्यः कलाविदग्धा मुण्डा वृषल्यो वृद्धगणिकाश्च व्याख्याताः ॥ ३५ ॥
इन उपनागरिकों (पीठमर्द, विट एवं विदूषक) के समान कलानिपुण भिक्षुणी, कुलटा
और वृद्ध वेश्याएँ भी कह दी गयी हैं ॥ ३५ ॥
ग्रामवासी च सजातान्विचक्षणान् कौतूहलिकान् प्रोत्साह्य नागरकजनस्य वृत्तं
वर्णयञ्श्रद्धां च जनयंस्तदेवानुकुर्वीत, गोष्ठीश्च प्रवर्तयेत् । सङ्गत्या जनमनुरञ्जयेत् ।
कर्मसु च साहाय्येन चानुगृह्णीयात् । उपकारयेच्च । इति नागरकवृत्तम् ॥ ३६ ॥
यदि नागरक को परिस्थितिवश ग्रामवास करना पड़े, तो सजातीय, बुद्धिमान् एवं कुतूहल
रखने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर, नागरकजनों के आचरण सुनाकर, श्रद्धा उत्पन्न करके
नागरकजीवन व्यतीत करने के लिये प्रोत्साहित करे। नागरकगोष्ठियों का आयोजन करे और
अपने सम्पर्क से उन्हें अनुरञ्जित करे। उनके कार्यों में सहयोग कर उन्हें अनुगृहीत एवं उपकृत
करता रहे। नागरकवृत्त प्रकरण समाप्त हुआ है ॥ ३६ ॥
नात्यन्तं संस्कृतेनैव नात्यन्तं देशभाषया ।
कथां गोष्ठीषु कथयंल्लोके बहुमतो भवेत् ॥ ३७ ॥
इस विषय में आनुवंश्य श्लोक कहते हैं—काव्य और कलाविषयक गोष्ठियों में न अत्यन्त
संस्कृत भाषा ही बोली जाये और न ठेठ देशी भाषा (स्थानीय बोली) ही, अपितु मिश्रित भाषा
का प्रयोग किया जाये; क्योंकि इसी से वक्ता सर्वमान्य होता है ॥ ३७ ॥
या गोष्ठी लोकविद्विष्टा या च स्वैरविसर्पिणी ।
परहिंसात्मिका या च न तामवतरेद् बुधः ॥ ३८ ॥
त्याज्य गोष्ठी—जिस गोष्ठी में ईर्ष्यालु व्यक्ति हों, जहाँ निरंकुश कार्यवाही चलती हो,
और जहाँ पराक्षेप या परहानि की चेष्टाएँ की जायें, उनमें बुद्धिमान् व्यक्ति को सम्मिलित नहीं
होना चाहिये ॥ ३८ ॥
२२ वात्स्यायन-कामसूत्र
लोकचित्तानुवर्तिन्या क्रीडामात्रैककार्यया।
गोष्ठ्या सहचरन् विद्वांल्लोके सिद्धिं नियच्छति॥ ३९॥
श्रेष्ठ गोष्ठी—जो गोष्ठी लोकरुचि का अनुकरण करने वाली है और जिसका प्रयोजन
विशुद्ध मनोविनोद ही, है, उससे साहचर्य रखने वाला लोक में प्रसिद्धि प्राप्त करता है॥ ३९॥
नागरकवृत्त प्रकरण नामक चतुर्थ अध्याय सम्पन्न॥
पञ्चम अध्याय
नायकसहायदूतकर्मविमर्श नामक प्रकरण
कामश्चतुर्षु वर्णेषु सवर्णतः शास्त्रतश्चानन्यपूर्वायां प्रयुज्यमानः पुत्रीयो यशस्यो
लौकिकश्च भवति॥ १॥
नायिकाविचार—ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र—इन चारों वर्णों में से किसी भी वर्ग
वाले पुरुष का सवर्णा कुमारी में शास्त्रीय विधानपूर्वक प्रयुज्यमान (प्रवृत्त हुआ) काम ही और
पुत्र और यश का कारण तथा लोकधर्म के अनुकूल होता है॥ १॥
तद्विपरीत उत्तमवर्णासु परपरिगृहीतासु च। प्रतिषिद्धोऽवरवर्णास्व-
निरवसितासु। वेश्यासु पुनर्भुषु च न शिष्टो न प्रतिषिद्धः। सुखार्थत्वात्॥ २॥
अपने से उच्चवर्ग की या परोढ़ा (अन्य द्वारा विवाहित) स्त्री में प्रयुज्यमान काम इसके
विपरीत है, अर्थात् लोकविरुद्ध भी है और अपयश का कारण भी। इसी प्रकार अपने से निम्न
वर्ग की या पात्रबहिष्कृत स्त्रियों में भी काम निषिद्ध है। वेश्याओं और पुनर्भू स्त्रियों में
कामसम्बन्ध न तो विहित है और न निषिद्ध ही, क्योंकि उनसे कामसम्बन्ध तो मात्र रतिसुख के
लिये है, न सन्तानोत्पत्ति के लिये है और न धार्मिक कृत्यों के लिये॥ २॥
तत्र नायिकास्तिस्रः—कन्या, पुनर्भूर्वेश्या च इति॥ ३॥
नायिका विचार—फल की दृष्टि से नायिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं—कन्या, पुनर्भू
और वेश्या॥ ३॥
अन्यकारणवशात् परपरिगृहीतापि पाक्षिकी चतुर्थीति गोणिकापुत्रः॥ ४॥
अन्य कारणों से कथित नायिकाएँ—अन्य कारणवश परकीया (परनारी) भी चतुर्थी
नायिका होती हैं—ऐसा गोणिकापुत्र कहते हैं। परदारा पाक्षिकी नायिका है, अर्थात् यह विशिष्ट
परिस्थितियों में ही अनुमत है, सामान्य रूप में नहीं॥ ४॥
स यदा मन्यते स्वैरिणीयम्॥ ५॥
नायक जब पूर्णतः आश्वस्त हो कि यह स्वैरिणी (व्यभिचारिणी) है, पतिव्रता नहीं॥ ५॥
अन्यतोऽपि बहुशो व्यवसितचारित्रा तस्यां वेश्यायामिव गमनमुत्तम-
वर्णिन्यामपि न धर्मपीडां करिष्यति॥ ६॥
व्यभिचारिणी के साथ अवैध सम्बन्धों का औचित्य—क्योंकि उसका चरित्र अनेक
१. साधारण अधिकरण २३
लोगों द्वारा पहले ही भ्रष्ट किया जा चुका है, भले ही वह उत्तम वर्ण की भी क्यों न हो, उसके
साथ वेश्या के समान गमन करे—यह गमन धर्म में बाधक न होगा ॥ ६ ॥
पुनर्भूयिम् अन्यपूर्वावरुद्धा नात्र शङ्कास्ति ॥ ७ ॥
पूनर्भू और रक्षिता (रखैल) के विषय में तो शंका ही नहीं करनी चाहिये, अर्थात् इनके
साथ गमन में अधर्म की आशंका ही नहीं है ॥ ७ ॥
पतिं वा महान्तमीश्वरमस्मदमित्रसंसृष्टमियमवगृह्य प्रभुत्वेन चरति। सा मया
संसृष्टा स्नेहादेनं व्यावर्तयिष्यति ॥ ८ ॥
परकीया-गमन के कारण—इसका पति समृद्ध एवं प्रतिष्ठित है, और हमारे शत्रुओं के
साथ मिला हुआ है। यह उस (पति) के साथ स्वामी के समान व्यवहार करती है। यह मुझसे
मिलकर प्रेमवश अपने पति का उस शत्रु से सम्बन्ध-विच्छेद करा देगी ॥ ८ ॥
विरसं वा मयि शक्तमपकर्तुकामं च प्रकृतिमापादयिष्यति ॥ ९ ॥
अथवा जो व्यक्ति स्वार्थवश मुझसे विरक्त हो गया है और मेरा अपकार करने की इच्छा
रखता है, मुझसे सम्बन्ध होने पर यह अपने समर्थ पति को पूर्ववत् मित्र बना देगी या तटस्थ कर
देगी ॥ ९ ॥
तया वा मित्रीकृतेन मित्रकार्यममित्रप्रतीघातमन्यद्वा दुष्प्रतिपादकं कार्यं
साधयिष्यामि ॥ १० ॥
अथवा उससे मिल जाने पर, उसके पति को मित्र बनाकर, मित्रों के कार्य या शत्रुओं के
विनाश अथवा अन्य कठिन कार्यों को सिद्ध कर लूँगा ॥ १० ॥
संसृष्टो वानया हत्वास्याः पतिमस्मद्भाव्यं तदैश्वर्यमेवमधिगमिष्यामि ॥ ११ ॥
अथवा उससे सम्पर्क हो जाने पर उसके पति की हत्या करके, उसके द्वारा अपहृत अपने
ऐश्वर्य को प्राप्त कर लूँगा ॥ ११ ॥
निरत्ययं वास्या गमनमर्थानुबद्धम्। अहं च निःसारत्वात् क्षीणवृत्त्युपायः।
सोऽहमनेनोपायेन तद्धनमतिमहत्कृच्छादधिगमिष्यामि ॥ १२ ॥
अथवा धन की लालसा से परकीयागमन भी दोषपूर्ण नहीं है। मैं निर्धन हूँ, जीविका का
कोई साधन भी नहीं है, इसलिए मैं संसर्गरूपी उपाय से उसके धन को सरलता से प्राप्त कर
लूँगा ॥ १२ ॥
मर्मज्ञा वा मयि दृढमभिकामा सा मामनिच्छन्तं दोषविख्यापनेन दूष-
यिष्यति ॥ १३ ॥
अथवा वह मेरे रहस्यों को जानती है और मुझ पर दृढ़तापूर्वक अनुरक्त भी है। अतः यदि
मैं उससे अनासक्त हो जाऊँगा, तो मेरे दोषों का प्रचार करके संसार में मुझे कलङ्कित कर
देगी ॥ १३ ॥
असद्भूतं वा दोषं श्रद्धेयं दुष्परिहारं मयि क्षेप्स्यति येन मे विनाशः
स्यात् ॥ १४ ॥
२४ वात्स्यायन-कामसूत्र
अथवा यह मिथ्यादोष कहकर मुझ पर ऐसे गम्भीर आरोप लगायेगी जिनका परिहार
कठिन हो जायेगा, और मेरा व्यक्तित्व एवं भविष्य नष्ट हो जायेगा ॥ १४ ॥
आयतिमन्तं वा वश्यं पतिं मत्तो विभिद्य द्विषतः संग्राहयिष्यति ॥ १५ ॥
अथवा वह अपने प्रभावशाली और वशवर्ती पति को मुझसे अलग कर उसकी मेरे शत्रुओं
से मैत्री करा देगी, इसलिये उससे सम्पर्क स्थापित करना उचित ही हैं ॥ १५ ॥
स्वयं वा तैः सह संसृज्येत। मदवरोधानां वा दूषयिता पतिरस्यास्तदस्याहमपि
दारानेव दूषयन् प्रतिकरिष्यामि ॥ १६ ॥
अथवा उसके पति ने मेरी स्त्रियों को दूषित किया है, मैं भी इसकी स्त्रियों को दूषित कर
प्रतिशोध करूँगा—यह विचार कर उन समर्थों के साथ स्वयं ही मिले ॥ १६ ॥
राजनियोगाच्चान्तर्वर्तिनं शत्रुं वास्य निर्हनिष्यामि ॥ १७ ॥
अथवा राजा द्वारा नियुक्त मैं इससे सम्पर्क स्थापित कर इसके हृदयस्थित रहस्य (या
भूमिगत शत्रु) को समझ सकूँगा और राजशत्रु को मार डालूँगा ॥ १७ ॥
यामन्यां कामयिष्ये सास्या वशगा। तामनेन संक्रमेणाधिगमिष्यामि ॥ १८ ॥
अथवा मैं जिस स्त्री की कामना करता हूँ, वह इसके अधीन है। इससे सम्पर्क स्थापित
कर मैं उसे प्राप्त कर सकूँगा ॥ १८ ॥
कन्यामलभ्यां वात्माधीनामर्थरूपवर्ती मयि संक्रामयिष्यति ॥ १९ ॥
अथवा अनुपम सुन्दरी एवं वैभवशाली, फलतः मेरे लिये सर्वथा अलभ्य कन्या इसके
अधीन है। इससे सम्पर्क होने पर यह मुझे उससे मिला देगी ॥ १९ ॥
ममामित्रो वास्याः पत्या सहैकीभावमुपगतस्तमनया रसेन योजयिष्यामीत्येव-
मादिभिः कारणैः परस्त्रियमपि प्रकुर्वीत ॥ २० ॥
अथवा मेरा शत्रु इसके पति के साथ मैत्रीभाव रखता है। मैं इससे सम्पर्क स्थापित कर,
इसके हाथों उस (शत्रु) को विष देने की योजना बनाऊँगा—इत्यादि कारणों से परकीया से
सम्बन्ध करे ॥ २० ॥
इति साहसिक्यं न केवलं रागादेव। इति परपरिग्रहगमनकारणानि ॥ २१ ॥
विशेष कारण के अभाव में, मात्र विषयोपभोग के लिये परकीया—गमन नहीं करना
चाहिये। परकीया—गमन के कारण समाप्त हुए ॥ २१ ॥
एतैरेव कारणैर्महामात्रसंबद्धा राजसंबद्धा वा तत्रैकदेशचारिणी काचिदन्या
वा कार्यसंपादिनी विधवा पञ्चमीति चारायणः ॥ २२ ॥
विधवा—इन्हीं कारणों से, महामात्र—महामात्य, सामन्त—सरदार, सेनापति आदि —
राजा या उनके परिवारों से सम्बद्ध, अथवा किसी अन्य परिवार से सम्बद्ध, कार्य करा देने वाली
विधवा पाँचवीं (कन्या, पुनर्भू, वेश्या और परकीया के अतिरिक्त) नायिका है—ऐसा चारायण
का मत है ॥ २२ ॥
सैव प्रव्रजिता षष्ठीति सुवर्णनाभः ॥ २३ ॥
परिव्राजिका (संन्यासिनी) बनी विधवा छठी नायिका है—ऐसा आचार्य सुवर्णनाभ
का मत है ॥ २३ ॥
१. साधारण अधिकरण २५
गणिकाया दुहिता परिचारिका वानन्यपूर्वा सप्तमीति घोटकमुखः ॥ २४ ॥
वेश्यापुत्री—वेश्या की अक्षतयोनि लड़की या परिचारिका सातवीं नायिका है—ऐसा
आचार्य घोटकमुख का मत है ॥ २४ ॥
उत्क्रान्तबालभावा कुलयुवतिरूपचारान्यत्वादष्टमीति गोनर्दीयः ॥ २५ ॥
कुलीन युवती—बाल्यावस्था को छोड़कर युवावस्था में प्रवेश करती हुई और विशेष
उपचारों से प्राप्य कुलीन युवती आठवीं नायिका है—ऐसा आचार्य गोनर्दीय का मत है ॥ २५ ॥
कार्यान्तराभावादेतासामपि पूर्वास्वेवोपलक्षणम्, तस्माच्चतस्र एव नायिका
इति वात्स्यायनः ॥ २६ ॥
क्योंकि विधवा, परिव्राजिका, वेश्यापुत्री और कुलीन युवती—इनका भिन्न कार्य नहीं है,
इसलिये इनका कन्या, पुनर्भू, वेश्या और परकीया—इन चारों में अन्तर्भाव हो जाता है, इसलिये
नायिकाएँ चार ही हैं—ऐसा वात्स्यायन का मत है ॥ २६ ॥
भिन्नत्वात् तृतीया प्रकृतिः पञ्चमीत्येके ॥ २७ ॥
स्त्री-पुरुष से भिन्न नपुंसक (हिजड़ा) पाँचवीं नायिका है—ऐसा कुछ आचार्यों का
मत है ॥ २७ ॥
एक एव तु सार्वलौकिको नायकः । प्रच्छन्नस्तु द्वितीयः । विशेषालाभात् ।
उत्तमाधममध्यमतां तु गुणागुणतो विद्यात् । ताँस्तूभयोरपि गुणागुणान् वैशिके
वक्ष्यामः ॥ २८ ॥
नायकविचार—प्रथम नायक तो पति ही हैं जो सर्वत्र प्रसिद्ध है । उपपति दूसरा नायक
है, जो विशेष प्रयोजन के लिये प्रच्छन्न सम्बन्ध रखता है। ये गुण-दोषों के न्यूनाधिक्य के कारण
उत्तम, मध्यम और अधम कहलाते हैं। नायक और नायिका, दोनों के गुणदोषों को वैशिक
अधिकरण में कहेंगे ॥ २८ ॥
अगम्यास्त्वेवैताः—कुष्ठन्युन्मत्ता पतिता भिन्नरहस्या प्रकाशप्रार्थिनी गतप्राय-
यौवनातिश्वेतातिकृष्णा दुर्गन्धा संबन्धिनी सखी प्रव्रजिता संबन्धिसखिश्रोत्रिय-
राजदाराश्च ॥ २९ ॥
अगम्य स्त्रियाँ—कन्यादि का निरूपण करते समय उनकी ग्राह्यता, अग्राह्यता पर विचार
नहीं किया था, इसलिये यहाँ अगम्या (सहवास के अयोग्य) स्त्रियों का उल्लेख कर गम्याओं
को स्पष्ट करते हैं—
कोढ़िन, उन्मत्ता (पागल), पतिता (जाति, धर्म या समाज से बहिष्कृत), रहस्यों को
प्रकटित कर देने वाली, लज्जाविहीना, गतयौवना (व्यतीत यौवन वाली), अतिश्वेता (अधिक
गोरी), अतिकृष्णा (अधिक काली), दुर्गन्धा (बुरी गन्धवाली), सम्बन्धिनी, सखी (अपनी या
पत्नी की सहेली), परिव्राजिका (संन्यासिनी) और सम्बन्धियों, मित्रों, ब्राह्मणों (विद्वानों) और
राजपरिवार की स्त्रियाँ—ये तेरह प्रकार की स्त्रियाँ गम्य (सहवास के योग्य) नहीं हैं ॥ २९ ॥
दृष्टपञ्चपुरुषा नागम्या काचिदस्तीति बाभ्रवीयाः ॥ ३० ॥
यदि कोई स्त्री पाँच पुरुषों से सम्बन्ध स्थापित कर चुकी हो, तो वह अगम्या नहीं है—
ऐसा बाभ्रव्यीय आचार्यों का मत है ॥ ३० ॥
२६ वात्स्यायन-कामसूत्र
सम्बन्धिसखिश्रोत्रियराजदारवर्जमिति गोणिकापुत्रः ॥ ३१ ॥
आचार्य गोणिकापुत्र बाभ्रव्यीय मत में संशोधन प्रस्तुत करते हुए कहते हैं—यदि पाँच
पुरुषों से सम्बन्ध स्थापित कर चुकने वाली स्त्री अपनी सम्बन्धिनी, सखी, वेदपाठी और राजा
की स्त्री हो, तो उसे अगम्या ही समझना चाहिये ॥ ३१ ॥
सहपांसुक्रीडितमुपकारसम्बद्धं समानशीलव्यसनं सहाध्यायिनं यश्चास्य
मर्माणि रहस्यानि च विद्यात्, यस्य चायं विद्याद्वा धात्रपत्यं सहसंवृद्धं मित्रम् ॥ ३२ ॥
स्नेहमित्र—सहायक तीन प्रकार से हो सकते हैं—स्नेह से, गुण से और जाति से। इनमें
सर्वप्रथम स्नेहमित्रों को कहते हैं—जिसके साथ बचपन में धूल में खेले हों, जो उपकार से बँधा
हों, जो शील और स्वभाव में समान हो, जिसके साथ अध्ययन किया हो, जो सारे रहस्यों से
अवगत हो, जिससे कोई रहस्य छिपाया न गया हो, जिसके रहस्यों को नायक जानता हो, जो
एक ही धाय की गोद में पले हों, और जो एक ही ग्राम में साथ साथ पले हों—ये नौ प्रकार के
स्नेहमित्र होते हैं ॥ ३२ ॥
पितृपैतामहमविसंवादकमदृष्टवैकृतं वश्यं ध्रुवमलोभशीलमपरिहार्यममन्त्र-
विस्रावीति मित्रसम्पत् ॥ ३३ ॥
गुणी मित्र—अब मित्रों के गुणों को कहते हैं—जिनके साथ स्नेह-सम्बन्ध पैतृक रूप
में चला आ रहा हो, जिसके साथ कभी विवाद न होता हो, जिनके स्वभाव और चरित्र में कोई
विकार न देखा गया हो, जो एक-दूसरे के वशीभूत हों, जिन्हें किसी प्रकार का लोभ न हो, जो
सदाचार का त्याग न करते हों, और जो रहस्यों को गुप्त रखते हों—इन गुणों से युक्त व्यक्तियों को
मित्र बनाना चाहिये ॥ ३३ ॥
रजकनापितमालाकारगान्धिकसौरिकभिक्षुकगोपालकताम्बूलिकसौवर्णि -
कपीठमर्दविटविदूषकादयो मित्राणि। तद्योषिन्मित्राश्च नागरकाः स्युरिति
वात्स्यायनः ॥ ३४ ॥
जातिमित्र—धोबी, नाई, माली, गन्धी, सौरिक (मदिराविक्रेता), भिक्षुक, ग्वाला,
तमोली (पानविक्रेता), सुनार, पीठमर्द, विट, विदूषक आदि नायक और नायिका को मिलाने में
मित्र हो सकते हैं। इन धोबी, नाई आदि की स्त्रियों को भी नागरकों को मित्र बनाना चाहिये,
क्योंकि सम्बन्ध स्थापित कराने में स्त्रियाँ अधिक सहायक हो सकती हैं—यह वात्स्यायन का
मत है ॥ ३४ ॥
यदुभयोः साधारणमुभयत्रोदारं विशेषतो नायिकायाः सुविस्रब्धं तत्र दूत-
कर्म ॥ ३५ ॥
दूत-कर्म के योग्य—जो व्यक्ति नायक और नायिका—दोनों के प्रति उदार भाव रखता
हो, और विशेषतः नायिका का विश्वासपात्र हो, वही मित्र दूतकर्म के उपयुक्त होता है, अर्थात्
उसे ही दूत बनाना चाहिये ॥ ३५ ॥
पटुता धाष्ट्र्यमिङ्गिताकारज्ञता प्रतारणकालज्ञता विषह्यबुद्धित्वं लघ्वी
प्रतिपत्तिः सोपाया चेति दूतगुणाः ॥ ३६ ॥
२. साम्प्रयोगिक अधिकरण २७
दूत के गुण—वाक्पटुता, धृष्टता, इंगित और चेष्टाओं को समझने का ज्ञान, प्रोत्साहन
काल का ज्ञान, सन्दिग्ध विषयों में शीघ्र निश्चय करने वाली बुद्धि, छोटे उपायों से बड़ी
कार्यसिद्धि की क्षमता और सफलता के उपाय तुरन्त सोचने की योग्यता—ये दूत के गुण
हैं ॥ ३६ ॥
भवति चात्र श्लोकः—
आत्मवान् मित्रवान् युक्तो भावज्ञो देशकालवित् ।
अलभ्यामप्ययत्नेन स्त्रियं संसाधयेन्नरः ॥ ३७ ॥
इस विषय में एक आनुवंश्य श्लोक है—जो व्यक्ति आत्मवान् एवं मित्रबल से सम्पन्न
होता है, नागरकगुणों से युक्त होता है, स्त्रियों के मनोभावों का जानकार होता है, देश एवं काल
के महत्त्व को समझता है, वह अलभ्य स्त्री को भी सहजता से प्राप्त कर लेता है ॥ ३७ ॥
नायकसहायदूतकर्मविमर्श नामक पञ्चम अध्याय सम्पन्न ॥
•
२.
साम्प्रयोगिक द्वितीय अधिकरण
प्रथम अध्याय
प्रीतिविषयात्मक विचार
शशो वृषोऽश्व इति लिङ्गतो नायकविशेषाः। नायिका पुनर्मृगी वडवा हस्तिनी
चेति ॥ १ ॥
प्रमाण से सुरत की व्यवस्था—शिश्न की दीर्घता (लम्बाई) के प्रमाण से नायक के
शश (खरगोश), वृष (बैल) और अश्व (घोड़ा) तीन प्रकार होते हैं; और स्त्री की जननेन्द्रिय
(योनि) की गहराई के प्रमाण से नायिका के मृगी (हिरणी), वडवा (घोड़ी) और हस्तिनी
(हथिनी) तीन प्रकार होते हैं ॥ १ ॥
तत्र सदृशसम्प्रयोगे समरतानि त्रीणि ॥ २ ॥
समरत—यह तीन प्रकार का होता है—१. शश नायक का मृगी नायिका के साथ, २. वृष
नायक का वडवा नायिका के साथ और ३. अश्वनायक का हस्तिनी नायिका के साथ ॥ २ ॥
विपर्ययेण विषमाणि षट्। विषमेष्वपि पुरुषाधिक्यं चेदनन्तरसम्प्रयोगे द्वे
उच्चरते। व्यवहितमेकमुच्चतररतम्। विपर्यये पुनर्द्वे नीचरते। व्यवहितमेकं नीचतररतं
च। तेषु समानि श्रेष्ठानि। तरशब्दाङ्किते द्वे कनिष्ठे। शेषाणि मध्यमानि ॥ ३ ॥
विषमरत—योनि और शिश्न के असमान (छोटे-बड़े) होने के कारण छह विषम रत
होते हैं। विषमरत में पुरुप का शिश्न बड़ा होने पर दो उच्चरत होते हैं—वृष नायक का मृगी
काम० ४
२८ वात्स्यायन-कामसूत्र
नायिका के साथ समागम और अश्व नायक का बड़वा नायिका के साथ समागम, इन्हें अनन्तर
सम्प्रयोग भी कहा जाता है। पुरुष का शिश्न अत्यधिक बड़ा होने पर उच्चतररत होता है—अश्व
नायक का मृगी नायिका के साथ समागम। इसमें समागम व्यवधानसहित होता है, इसलिए इसे
व्यवहित सम्प्रयोग भी कहते हैं। पुरुष के शिश्न के छोटे होने पर दो नीचरत होते हैं—शश
नायक का बड़वा नायिका से समागम और वृष नायक का हस्तिनी नायिका से समागम। उच्चरत
के समान इन्हें भी अनन्तर सम्प्रयोग कहते हैं। शिश्न के अति लघुकाय होने पर नीचतररत होता
है—शश नायक का हस्तिनी नायिका के साथ समागम। उच्चतररत के समान नीचतररत को भी
व्यवहित सम्प्रयोग कहते हैं। इनमें सम एवं विषमरतों में समरत श्रेष्ठ है, उच्चतर एवं नीचतर
(व्यवहित सम्प्रयोग) अधम हैं, और शेष (उच्चरत एवं नीचरत जिन्हें अनन्तर कहा गया है)
मध्यम है॥ ३॥
साम्येऽप्युच्चाङ्गं नीचाङ्गाज्ज्यायः। इति प्रमाणतो नवरतानि ॥ ४ ॥
नीचरत की अपेक्षा उच्चरत की श्रेष्ठता—मध्यम रतों में भी नीचरत की अपेक्षा उच्चरत
श्रेष्ठ हैं। इस प्रकार जननेन्द्रिय के प्रमाण के अनुसार नौ रतों का विवेचन पूर्ण हुआ॥ ४॥
यस्य सम्प्रयोगकाले प्रीतिरुदासीना वीर्यमल्पं क्षतानि च न सहते स
मन्दवेगः ॥ ५ ॥
भाव से सुरत की व्यवस्था—रमणकाल में जिसकी रति-लालसा अल्प हो, वीर्य अल्प
हो और जो नखक्षत, दन्तक्षत आदि को सहने में असमर्थ हो, वह मन्दवेग कहलाता है॥ ५॥
तद्विपर्ययौ मध्यमचण्डवेगौ भवतः। तथा नायिकापि ॥ ६ ॥
इसके विपरीत मध्यम और चण्ड रति-लालसा रखने वाले पुरुष मध्यमवेग और चण्डवेग
कहलाते हैं। इसी प्रकार रतिलालसा की दृष्टि से स्त्रियाँ भी तीन प्रकार की होती हैं—मन्दवेग,
मध्यमवेग और चण्डवेग ॥ ६॥
तत्रापि प्रमाणवदेव नवरतानि ॥ ७ ॥
प्रमाण के अनुसार बताये गये नौ रतों के समान ही भाव के अनुसार भी नौ प्रकार के रत
होते हैं॥ ७॥
तद्वत् कालतोऽपि शीघ्रमध्यचिरकाला नायकाः ॥ ८ ॥
काल से सुरत की व्यवस्था—प्रमाण और भाव के समान रमणकाल के अनुसार भी
नायक और नायिका के तीन भेद होते हैं—शीघ्र, मध्यम और चिरकाल ॥ ८ ॥
तत्र स्त्रियां विवादः ॥ ९ ॥
मतभेद—स्त्रियों के स्खलन या क्षरणसुख के विषय में आचार्यों में विवाद है।
न स्त्री पुरुषवदेव भावमधिगच्छति ॥ १० ॥
पुरुष के समान, स्त्री को स्खलन-सुख प्राप्त नहीं होता ॥ १० ॥
सातत्यात्त्वस्याः पुरुषेण कण्डूतिरपनुद्यते ॥ ११ ॥
यदि स्त्री को स्खलन-सुख प्राप्त नहीं होता, तो वह पुरुष के साथ समागम क्यों करती है?
पुरुष के शिश्न के साथ निरन्तर संघर्षण से स्त्री की खाज मिट जाती है ॥ ११ ॥