वात्स्यायन कामसूत्र (सान्वय सम्पूर्ण हिन्दी अनुवाद एवं सविस्तार व्याख्या - पं. रामानन्द शर्मा)
Vatsyayana Kamasutra with Complete Hindi Commentary by Ramanand Sharma
महर्षि वात्स्यायन (टीकाकार: पं. रामानन्द शर्मा) द्वारा
पृष्ठ 50, कुल 248 में से
संदर्भ में पढ़ें२४ वात्स्यायन-कामसूत्र
अथवा यह मिथ्यादोष कहकर मुझ पर ऐसे गम्भीर आरोप लगायेगी जिनका परिहार
कठिन हो जायेगा, और मेरा व्यक्तित्व एवं भविष्य नष्ट हो जायेगा ॥ १४ ॥
आयतिमन्तं वा वश्यं पतिं मत्तो विभिद्य द्विषतः संग्राहयिष्यति ॥ १५ ॥
अथवा वह अपने प्रभावशाली और वशवर्ती पति को मुझसे अलग कर उसकी मेरे शत्रुओं
से मैत्री करा देगी, इसलिये उससे सम्पर्क स्थापित करना उचित ही हैं ॥ १५ ॥
स्वयं वा तैः सह संसृज्येत। मदवरोधानां वा दूषयिता पतिरस्यास्तदस्याहमपि
दारानेव दूषयन् प्रतिकरिष्यामि ॥ १६ ॥
अथवा उसके पति ने मेरी स्त्रियों को दूषित किया है, मैं भी इसकी स्त्रियों को दूषित कर
प्रतिशोध करूँगा—यह विचार कर उन समर्थों के साथ स्वयं ही मिले ॥ १६ ॥
राजनियोगाच्चान्तर्वर्तिनं शत्रुं वास्य निर्हनिष्यामि ॥ १७ ॥
अथवा राजा द्वारा नियुक्त मैं इससे सम्पर्क स्थापित कर इसके हृदयस्थित रहस्य (या
भूमिगत शत्रु) को समझ सकूँगा और राजशत्रु को मार डालूँगा ॥ १७ ॥
यामन्यां कामयिष्ये सास्या वशगा। तामनेन संक्रमेणाधिगमिष्यामि ॥ १८ ॥
अथवा मैं जिस स्त्री की कामना करता हूँ, वह इसके अधीन है। इससे सम्पर्क स्थापित
कर मैं उसे प्राप्त कर सकूँगा ॥ १८ ॥
कन्यामलभ्यां वात्माधीनामर्थरूपवर्ती मयि संक्रामयिष्यति ॥ १९ ॥
अथवा अनुपम सुन्दरी एवं वैभवशाली, फलतः मेरे लिये सर्वथा अलभ्य कन्या इसके
अधीन है। इससे सम्पर्क होने पर यह मुझे उससे मिला देगी ॥ १९ ॥
ममामित्रो वास्याः पत्या सहैकीभावमुपगतस्तमनया रसेन योजयिष्यामीत्येव-
मादिभिः कारणैः परस्त्रियमपि प्रकुर्वीत ॥ २० ॥
अथवा मेरा शत्रु इसके पति के साथ मैत्रीभाव रखता है। मैं इससे सम्पर्क स्थापित कर,
इसके हाथों उस (शत्रु) को विष देने की योजना बनाऊँगा—इत्यादि कारणों से परकीया से
सम्बन्ध करे ॥ २० ॥
इति साहसिक्यं न केवलं रागादेव। इति परपरिग्रहगमनकारणानि ॥ २१ ॥
विशेष कारण के अभाव में, मात्र विषयोपभोग के लिये परकीया—गमन नहीं करना
चाहिये। परकीया—गमन के कारण समाप्त हुए ॥ २१ ॥
एतैरेव कारणैर्महामात्रसंबद्धा राजसंबद्धा वा तत्रैकदेशचारिणी काचिदन्या
वा कार्यसंपादिनी विधवा पञ्चमीति चारायणः ॥ २२ ॥
विधवा—इन्हीं कारणों से, महामात्र—महामात्य, सामन्त—सरदार, सेनापति आदि —
राजा या उनके परिवारों से सम्बद्ध, अथवा किसी अन्य परिवार से सम्बद्ध, कार्य करा देने वाली
विधवा पाँचवीं (कन्या, पुनर्भू, वेश्या और परकीया के अतिरिक्त) नायिका है—ऐसा चारायण
का मत है ॥ २२ ॥
सैव प्रव्रजिता षष्ठीति सुवर्णनाभः ॥ २३ ॥
परिव्राजिका (संन्यासिनी) बनी विधवा छठी नायिका है—ऐसा आचार्य सुवर्णनाभ
का मत है ॥ २३ ॥