वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)
Varivasyarahasya of Bhaskararaya with Sarojini Hindi Commentary
भास्करराय मखी (टीकाकार: डॉ. श्यामकान्त द्विवेदी आनन्द) द्वारा
५६ वरिवस्यारहस्ये
यथा—‘ह्रीं कृष्णाय नमः ह्रीं’ या मन्त्र को विप्रकट रखने से गुप्ति या
गोपन संस्कार संपादित होता है ।
१०. आप्यायन संस्कार—‘हौं’ बीज सम्पुटित मन्त्र का एक हजार बार जप
करने से आप्यायन संस्कार निष्पादित होता है यथा—‘‘हौं कृष्णाय नमः
हौं’’ । अन्य विधान के अनुसार—मन्त्र के समस्त वर्णों को कुशोदक
या पुष्पोदक द्वारा ज्योतिर्मन्त्र में आप्यायित करने की आख्या ही
‘आप्यायन’ है । इस पद्धति से सुसंस्कृत मन्त्र आशु सिद्धिप्रद होते हैं ।
मन्त्र का इस प्रकार जप करने पर भी एक सामान्य जप-विधान कथमपि
विस्मृत नहीं करना चाहिए कि जप—१. तन्निष्ठ, २. तद्गतप्राण, ३. तच्चित्त, ४.
तत्परायण, ५. तत्पदार्थानुसंधान के साथ अनन्यमन से करना चाहिए—‘तन्निष्ठ
तद्गतप्राण तच्चित्तस्तत्परायणः । तत्पदार्थानुसंधानं कुर्वन्मन्त्रं जपेत् प्रिये ॥’¹
यह भी आवश्यक है कि जो भी जप किया जाय उसकी गणना भी कर ली
जाय क्योंकि—‘‘गणनाहीनो जपो निष्फलः ॥’’ अक्षत, हाथों के पर्व, धान्य, पुष्प,
चन्दन, मृतिका आदि द्वारा कभी मन्त्र की गणना नहीं करनी चाहिए इसीलिए जप
के लिए माला-विधान है ।
महासेतु (बीजाक्षर) के बिना भी जपा हुआ मन्त्र भी निष्फल हुआ करता है ।
आदि में महासेतु फिर सेतु का जप करने के बाद ही मन्त्र का जप करना चाहिए
अन्यथा मन्त्र-जप निष्फल होता है ।²
१४. मन्त्र के संस्कार—
जननं जीवनं पश्चात्ताडनं बोधनं तथा ।
तथाभिषेको विमलीकरणाप्यने मनोः ॥ ७५ ॥
तर्पणं दीपनं गुप्तिर्दशैता मन्त्र संस्क्रियाः ।
मन्त्राणां मातृकामध्यादुद्धारो जननं स्मृतम् ॥ ७६ ॥³
नवविध मन्त्रवाद—दीपनं बोधनं चैव ताडनं चाभिषेचनम् । विमलीकरणं चैव
तथेन्धननिवेशनम् । संतर्पणं गुप्तिभाव आप्यायो नवमस्तथा । एवं नवप्रकारेण
मन्त्रवादमशेषतः । यो जानाति स जानाति मन्त्रसाधनमुत्तमम् ॥ ये नौ तत्त्व ही
‘मन्त्र-साधन’ हैं ।⁴
‘दीपन’ = मन्त्र के प्रणव द्वारा । ‘बोधन’ = नमः शब्द द्वारा । ‘ताडन’ =
‘फट्’ द्वारा । ‘अभिषेचन’ = वौषट् द्वारा । ‘विमलीकरण’ = ‘स्वाहा’ द्वारा ।
‘इन्धन-निवेशन’ = दाह्यपाशविषादिदहन, हुङ्कार द्वारा विनियोजन । ‘तर्पण’ =
बलवत्ताधान और प्रतिवर्ण लङ्कार से संपुटीकरण । ‘गुप्तिभाव’ = रक्षणाम् ।
नेत्रनाथ का संपुटीकृत अयुत जप द्वारा । ‘आप्यायन’ = पुनर्जातबल का पुष्ट्याधान
१. शा० (९, १७) २-३. ‘शाक्तानन्द तरंगिणी’
४. नेत्रतन्त्र (१८।१६-८)
भूमिका ५७
(वाङ्गार द्वारा प्रतिवर्ण संपुटीकरण करने से) ।१ यहीं है मन्त्रों का दशविध संस्कार ।
'शारदातिलक' में शान्ति-वशीकरण-स्तंभन-विद्वेषण-उच्चाटन-मारण अभिचारों में—
ग्रथन-विदर्भ-संपुट-रोधन-योग-पल्लव—विन्यासों का उल्लेख किया गया है ।
१५. आराधनीय मन्त्र—
नेत्रतन्त्र-(१८।१२-१३) में निम्न मन्त्रों को ही आराधनीय कहा गया है—१.
सिद्ध २. सुसिद्ध—'सिद्धं साध्यं सुसिद्धं च तथैवारि त्वमेव च । ज्ञात्वा सर्वमशेषेण
मन्त्रन्यासं समाचरेत् ॥' सिद्धादिमन्त्रों के परिज्ञान के उपाय के लिए 'स्वच्छन्दतन्त्र'
(८।२४) अवलोकनीय है ।२
मन्त्रों का उदयास्त—मन्त्रों का उदयास्त, व्याप्ति, ध्यान, मुद्रा भी जानना
आवश्यक है ।३
१६. मन्त्रों के नौ तत्त्व—
'कामधेनुतन्त्र' में मन्त्रों के निम्न नौ तत्त्वों का उल्लेख किया गया है—
'देवतत्त्वं प्राणतत्त्वं बिन्दुतत्त्वं च सुन्दरि । ज्ञानतत्त्वं शक्तितत्त्वं योनितत्त्वं तथैव च ।
नवतत्त्वमिदं प्रोक्तं कामधेनु मतं प्रिये ॥'
१७ मन्त्र के स्थान—
मन्त्रों के छः स्थान हैं और वही पर मन्त्र स्थित हैं—और इन्हें 'स्थानस्थ'
कहा गया है—(१) सकल (२) निष्कल (३) सूक्ष्म (४) सकल निष्कल
(५) कलाभिन्न (६) कलातीत ('षोढामन्त्रं शिवोऽब्रवीत् ।) मन्त्र के ये छः प्रकार
हैं—१. सकल मन्त्र—ब्रह्मरंध्रस्थ २. निष्कल मन्त्रस्थान—ब्रह्मरंध्र के नीचे ३.
सूक्ष्म—मानस ४. सकलनिष्कल मन्त्र का स्थान—हृदय ५. कलाभिन्न मन्त्र का
स्थान—बिन्दु ६. कलातीत मन्त्र—बिन्दु से ऊपर का स्थान ॥
१८. सर्वथा ग्राह्यमन्त्र—
हंसमन्त्र, अष्टाक्षरमन्त्र, पञ्चाक्षरमन्त्र, एक, दो, तीन आदि बीजरूपमन्त्र—में
सिद्धादि शोधन की आवश्यकता नहीं है— "स्वप्नलब्धे स्त्रिया दत्ते मालामन्त्रे च
त्र्यक्षरे । वैदिकेषु च सर्वेषु सिद्धादीन्नैव शोधयेत् । हंसस्याष्टाक्षरस्यापि तथा पञ्चाक्षरे
च । हंस स्याष्टाक्षरस्यापि तथा पञ्चाक्षरस्य च । एकद्वित्र्यादि बीजस्य सिद्धादीन्नैव
शोधयेत् ॥" (स्वप्नप्राप्त, नारीगुरु से प्राप्त, बीस अक्षरों से अधिक अक्षरों वाला
मन्त्र, त्र्यक्षरान्त, वैदिक मन्त्रों में—सिद्धादि शोधन की आवश्यकता नहीं है ।)
१९. जप—
हृदयाकाश (अनाहत प्रदेश) में सर्वदा ही भगवती का आनन्दमय स्वरूप
नादरूप में परिणत होकर चारों ओर संसर्पित है । मन बाह्यमुखी होने के कारण
१. शारदातिलक (२।११२) २. स्वच्छन्द तन्त्र (८।२४)
३. नेत्रतन्त्र (१८।१३-१४)
५८ वरिवस्यारहस्ये
इसे सुन नहीं पाता । मध्यमा-भूमि में जब नाद के सहित मन्त्र स्वभावतः ध्वनित
हो उठता है तभी उसे 'आन्तर जप' मानना चाहिए । अपने-अपने विषयों से
समस्त इन्द्रियों का सञ्चार निरुद्ध करके आभ्यन्तर नाद का उच्चारण करना ही
वास्तविक जप है—
"संयम्येन्द्रियग्रामं प्रोचरेन्नादमान्तरम् ।
एष एव जपः प्रोक्तो न तु बाह्य जपो जपः ॥"१
शुद्ध विद्या भूमि में स्थित विघ्नेश्वररूपी श्रीगुरु के मुख से निकली वाणी
'मध्यमावाक्' के रूप में प्रकट होती है । यह वाणी सहस्रदल कमल के दलों से
हृदयपर्यन्त श्रुतिगोचर होती है ।
'तन्त्रालोक' में अभिनवगुप्त ने 'जप' का निम्न लक्षण बताया है—
"तत्स्वरूपं जपः प्रोक्तो भावाभावपदच्युतः ॥" (१।९०)
शिव के परावाक्स्वभाव, अनाहतनादमयस्वरूप का बार-बार परामर्श करना ही
'जप' है ।
'शिवसूत्र' में कहा गया है—'कथाजपः' ॥ (३।३७)
'विज्ञानभैरव' में 'जप' का स्वरूप इस प्रकार व्यक्त किया गया है—
'भूयो भूयः परे भावे भावना भाव्यते हि या ।
जपः सोऽत्र स्वयं नादो मन्त्रात्मा जप्य ईदृशः ॥' (वि०भै०)
'अहमेव परोहंसः शिवः परमकारणम्' (स्व० ४।३९९)—इस प्रकार अहर्निश
स्वभावतः प्रवर्तमान अपने प्राणमय अजपास्वरूप का विमर्श (विमर्शना)—इस
अनाहतनादरूपी शब्द (सोऽहं हंसः) की निरन्तर भावना ही 'जप' है । जपनीय
मन्त्र भी स्वयं नादात्मक ब्रह्म ही है जिसमें कि अपने अकृत्रिम अहमात्मक स्वरूप
का सतत् परामर्श होता रहता है ।
'श्रीकण्ठीसंहिता' में ठीक ही कहा गया है कि—मन्त्र और मन्त्री (मन्त्र +
मन्त्रजापक) तथा मन्त्राधिष्ठात्री देवता—ये कभी पृथक नहीं माने जाते । भावनात्मक
जप यही नादात्मक मन्त्र है ।
ईश्वर प्रत्यभिज्ञाविमर्शिनीकार प्रश्न उठाते हैं कि शब्दावृत्ति से ही तो जप-सिद्धि
होती है परावाक्स्वभाव अनाहत नाद का जप कैसे किया जा सकता है?—इसका
उत्तर देते हुए वे स्वयं कहते हैं कि—स्वात्मस्वरूप एक बार ही प्रकाशित होता है
बार-बार उसके प्रकाशित होने की आवश्यकता नहीं होती उसी प्रकार यह जप भी
एक बार ही प्रत्यभिज्ञात होता है और अपने प्राणशक्ति के इस स्वाभाविक व्यापार
को एक बार पहचान लेने पर फिर बार-बार इसको पहचानने की आवश्यकता नहीं
होती ।२ इसीलिए पूजा भी बाह्य-प्रयास नहीं है प्रत्युत्—
१. योगिनीहृदय 'दीपिका' (पृ० १९५) २. ईश्वरप्रत्यभिज्ञा विमर्शिनी
भूमिका ५९
'पूजा' नाम न पुष्पाद्यैर्यामतिः क्रियते दृढ़ा।
निर्विकल्पे परेव्योम्नि सा पूजा ह्यादशल्लयः ॥१
मन्त्र, मन्त्री एवं मन्त्रवाच्य देवता तीनों को एक समझकर जप करना ही
यथार्थ जप है क्योंकि अन्यथा सिद्धि संभव नहीं—
'पृथङ्मन्त्रः पृथङ्मन्त्री न सिध्यति कदाचन ॥'
आचार्य क्षेमराज कहते हैं कि—महामन्त्रात्मक अकृतकाहंविमर्शारूढ़ जो जो
आलापादि हैं उनका स्वात्मदेवता विमर्शनिवृर्तावर्तनात्मा जो जप है वही कथा है ।
यह कथा ही 'जप' है ।
जप—अर्थानुसंधानपूर्वक मन्त्रोच्चारण ही 'जप' है । विद्यानन्द ने जप को
आणव-शाक्त-शांभव उपायों से अनुप्राणित कहा है । यद्यपि अर्थानुसंधानरहित
मन्त्राक्षरों की पुनरावृत्तिरूप यह साधना भी 'मन्त्र' कही जाती है किन्तु योगसूत्रकार
पतञ्जलि ने—'तज्जपस्तदर्थ भावनम्' (१।२८) कहकर जप के साथ अर्थभावन की
अनिवार्यता प्रतिपादित की है । इसीलिए 'योगिनीहृदय' में छः प्रकार के एवं
'वरिवस्यारहस्यम्' में पन्द्रह प्रकार के अर्थ बताए गए हैं ।
(क) त्रैपुरदर्शन में जप-लक्षण—त्रैपुरदर्शन में जप के निम्न लक्षण बताए
गए हैं—१. मन्त्र के वर्णों का उच्चारण २. शून्य ३. विषुव ४. अवस्था ५.
चक्र ॥
“एवमवस्थाशून्यविषुवन्ति चक्राणि पञ्चषट्सप्त ।
नव च मनोरर्थांश्च स्मरतोऽर्णोच्चरणं तु जपः ॥ (वरि०)
अर्थात् मन्त्रों के वर्णों का उच्चारण करते हुए पाँच अवस्था । छः शून्य एवं
सात विषुवों के साथ नौ चक्रों का स्मरण करना एवं मन्त्र के अर्थ का चिन्तन
'जप' कहलाता है ।२-३ वामकेश्वरदर्शन में जप के समय तीन निम्न तत्त्वों का
विधान किया गया है२—१. चक्रभावन २. अवस्थापञ्चक आदि. ॥
(ख) जप के प्रकार—जप के मुख्य प्रकार निम्न हैं—१. वाचिक वैखरी जप
२. उपांशु जप ३. मानस जप ॥ जप के अन्य प्रकार भी है । यथा नित्य,
नैमित्तिक, प्रायश्चित्त, भ्रामरी, अजपा ।
(ग) प्रातःकृत्य-विधान—ध्यान एवं जप—'तारारहस्य', 'तारागम',
'महानीलतन्त्र', 'तारानिगम', 'तारासार' आदि ग्रन्थों में कहा गया है कि मन्त्रसिद्धि
के लिए यह प्रातःकृत्य आवश्यक है क्योंकि इसके बिना सिद्धि संभव नहीं—
१. विज्ञान भैरव २. वरिवस्यारहस्यम्
३. 'जपनं जपः', 'जपः स्यादक्षरावृत्ति' (जप मानसे च (भ्वा०प०से०) 'व्यधजपोः'
सूत्र से जप निष्पन्न होता है ।) जप का फल—'पठतो नास्ति मूर्खत्वं जपतो नास्ति
पातकम् ।'
६० वरिवस्यारहस्ये
'प्रातःकृत्यं विना देवि ! न सिद्धिर्जायते शिवे'—मन्त्र-साधना में सिद्धि का अन्य
विधान इस प्रकार है ।
(घ) जप एवं पूजा का सोपान-बद्ध विधान—'तारारहस्य' में इसका विधान
इस प्रकार दिया गया है—१. (स्नान के पूर्व) ब्रह्ममुहूर्त वेला में उठकर पद्मासन
या स्वस्तिकासन में स्थित होकर सिर में द्वादशाक्षरोपेत पद्म के भीतर सहस्रदलपद्म
में स्थित श्वेतवर्ण सद्गुरु के वामभाग में स्थित रक्तवर्ण शक्ति का ध्यान करके
मानसोपचार से उनका पूजन करके ऐं (वाग्भव मन्त्र) का १०८ बार जप करके
एवं जप-समर्पण करते हुए—'अखण्डमण्डलाकारं... नमः ।' मन्त्र द्वारा उनका
अभिवादन करके, चैतन्य आत्मा का अनुभव करना चाहिए । 'सहस्रारे महापद्मे
कर्पूरधवलं गुरुम् । उत्थाय पश्चिमे यामे तच्चैतन्यं समाचरेत्” । इसके बाद
स्वस्तिकासनस्थ होकर उन कुण्डलिनी देवी का ध्यान करें जो कि मूलाधार में साढ़े
तीन बार वलयान्वित होकर स्वयंभूलिङ्ग को वेष्टित करके स्थित हैं—परब्रह्ममयी
हैं—जो अनेक प्रणवों की एकाकृति हैं—उन कुण्डलिनी देवी को चित्रिणी नामक
ब्रह्मनाड़ी में प्रविष्ट कराना चाहिए और उन्हें सभी कमलों में घुमाकर हृत्पद्म में
लाकर उनका मानसोपचारों से पूजन करना चाहिए । उनके मध्य में रक्तवर्ण
आदिशक्ति का ध्यान करना चाहिए । इसके बाद, मूल मन्त्र का जप करना चाहिए
तभी सिद्धि मिल सकती है ।
(ङ) जप-क्रम—आँ ह्रीं क्रौं (कुल्लुका मन्त्र) का जप शीर्षस्थान में १०
बार, मुख में 'सेतु' (हौ) का जप ७ बार, हृदय में पुट (ऐं) का जप ॐकार के
साथ करने से तारोपासना में मन्त्रसिद्धि होती है—
“कुल्लुकां प्रजपेच्छीर्षे दशधा मन्त्रसिद्धये ।
मुखे सेतुं सप्तधा च प्रणवेन पुटं हृदि ॥” १
'जप' के सम्बन्ध में विभिन्न दार्शनिकों की दृष्टियाँ—
महामन्त्रात्मकाकृतकाहंविमर्शीरूढस्य यद्यदालापादि तत्तदस्यस्वात्मदेवता विमर्शा-
नवरतावर्तनात्मा जपो जायते । २
'वरदराज' वार्तिक में 'जप' की व्याख्या करते हुए कहते हैं— “महामन्त्रमयं
नौमि रूपं ते स्वच्छशीतलम् । अपूर्वामोदसुभगं परामृतरसोल्बणम् । इति श्रीप्रत्यभिज्ञा-
कृद्दैशिकप्रोक्तया दिशा । अकृत्रिमाहाममर्शमयेस्वात्मावमर्शिनः । या या स्वैराभिलापात्मा
कथा याथार्थ्यवादिनः । भूयो भूयः परे भावे भावना भाव्यते हि या । जपः सोऽत्र
स्वयं नादो मन्त्रात्मा जप्य ईदृशः ॥” ३
प्रत्येक जीव अहर्निश जो 'सोऽहं सोऽहं' या 'हंसः हंसः' का जप किया
करता है वही 'जप' है—षट्शतानि दिवारात्रं सहस्रान्येक विंशतिः । जपो देव्याः
१. 'तारारहस्य'
२. क्षेमराज—'शिवसूत्रविमर्शिनी' (सूत्र २७) ३. शिवसूत्रवार्तिकम्
भूमिका ६१
समुद्दिष्टः सुलभो दुर्लभो जडैः ॥''—इत्युक्तनीत्या. सा सर्वस्वात्मेशामर्शसंपदः ।
जानिपालन धर्मत्वाज्जप इत्यभिधीयते ॥'' अथेदृग्विधयोगीन्द्रविषं यापि च या कथा ।
जपः सोऽपि जनस्योक्तो जनिपालनयोगतः ॥''¹ इसी तथ्य को उपनिषदों में भी
प्रतिपादित किया गया है—‘सकारेण बहिर्याति हकारेण विशेत्पुनः । हंस हंसेत्यतो
मन्त्रं जीवो जपति नित्यशः । षट्शतानि दिवरात्रौ सहस्राण्येकविंशतिः । जपो देव्या
विनिर्दिष्टः सुलभो दुर्लभो जडैः ॥''
जप होता है मन्त्र का और 'मन्त्रमयी भूमि' है मध्यमा-भूमि ॥ मध्यमावाक्
मन्त्ररूप में ही आत्मप्रकाशन करती है । वैखरी भूमि में चिदंश आच्छन्न रहता है ।
मध्यमा में नादमय चिद्रश्मि नित्य विराजमान है । 'मध्यमा' है—दो प्रान्तों का
मध्यवर्ती—१. एक प्रान्त में दिव्य पश्यन्ती २. दूसरे प्राप्त में पाशव वैखरी ।
मध्यमा दोनों का सेतु है ।
उन्मनापर्यन्त सम्पूर्ण मन्त्रावयवों का १०८१७ बार उच्चारण—नाद का अन्त
एवं परमपद की प्राप्ति ॥
२०. जप के साथ मन्त्रार्थ भावना—
“नार्थज्ञानविहीनं शब्दस्योच्चारणं फलति । भस्मनि वह्निविहीने न प्रक्षिप्तं
हविर्ज्वलति ॥’’² भास्कराचार्य ने मन्त्रों के निम्न अर्थ बताए हैं—१. प्रतिपाद्यार्थ २.
भावार्थ ३. संप्रदायार्थ ४. निगर्भार्थ ५. कौलिकार्थ ६. रहस्यार्थ ७. महातत्त्वार्थ ८.
नामार्थ ९. शब्दरूपार्थ १०. नामैकदेशार्थ ११. शाक्तार्थ १२. सामरस्यार्थ १३.
समस्तार्थ १४. सगुणार्थ १५. महावाक्यार्थ ॥ पञ्चदशीमन्त्र में जितने वर्ण हैं
(अर्थात् १५) उतने ही अर्थ हैं ।³
'योगिनीहृदय' में भी मन्त्रार्थ के विभिन्न प्रकार समुद्दिष्ट हैं यथा—भावार्थ,
संप्रदायार्थ, कौलिकार्थ, निगर्भार्थ, महातत्त्वार्थ, रहस्यार्थ आदि ॥
१. मन्त्र के अवयवभूत अक्षर का अर्थ ही है—‘भावार्थ' ।
२. परमात्मा के मुख से या अवतरणक्रम या परम्परागत ज्ञान—'संप्रदायार्थ' है।
३. परमात्मा, गुरु एवं आत्मा का ऐक्यानुसंधान ही है—'निगर्भार्थ' ।
४. चक्र, देवता, विद्या, गुरु एवं साधक का ऐक्यानुसंधान है—'कौलिकार्थ' ।
५. कुण्डलीरूपा विद्या ही साधक की स्वात्मा है ऐसा ऐक्यानुंधान है—
'रहस्यार्थ' ।
६. विश्वातीतः एवं विश्वमय निज गुरु के द्वारा प्रबोधित स्वकीय आत्मा का
ऐक्यानुप्रवेश ही है—‘महातत्त्वार्थ' ।⁴
भास्करराचार्य के मतानुसार—
१. ‘प्रतिपाद्यार्थ'—प्रथम अर्थ है । अन्य अर्थ निम्न हैं—
१. शिवसूत्रवार्तिकम् २-३. वरिवस्यारहस्यम् (२।५४)
४. गोपीनाथ कविराज—'भा० सं० और साधना'
६२ वरिवस्यारहस्ये
२. 'भावार्थ'—देवी, मन्त्र एवं जगत् में अभेद का प्रतिपादन ।
३. 'संप्रदायार्थ'—(कार्यकारण-जन्यजनक वाच्यवाचकवत्) ब्रह्म एवं जगत् तथा
जगत् एवं विद्या में अभेदानुसंधान ।।
४. निगर्भार्थ—परमशिव में निष्कलता (एकात्मता, अन्य पदार्थों का अभाव),
अपने दीक्षा-गुरु एवं परमशिव में अभेद तथा उस गुरु की कृपा के कारण अपने
एवं उस परमशिव में अभेद-दर्शन करना ही 'निगर्भार्थ है ।'१
५. 'कौलिकार्थ'—देवी, विद्या, श्रीचक्र एवं अन्यचक्र, स्वगुरु एवं स्वयं—
अर्थात् इन पाँचों में भेदाभाव का अनुसंधान ही 'कौलिकार्थ' है ।२
६. 'रहस्यार्थ'—कुण्डलिनी देवी पञ्चदशीविद्या एवं देवी से अभिन्न है, इनसे
अपने को अभिन्न देखना ही श्रीविद्या का 'रहस्यार्थ' है ।
७. 'महातत्त्वार्थ'—महत्तम, सूक्ष्मतम, व्योमोपरिस्थित, विश्वाभिन्न चिदानन्द-
स्वरूप परब्रह्म में अपने आपको को, अभेद-प्राप्त्यर्थ, लीन करना महातत्त्वार्थ है ।३
८-९. 'नामार्थ'-'शब्दरूपार्थ'—यह विद्या स्वयं अपने घटक अक्षरों द्वारा
व्यक्त अर्थ से अभिन्न है । उसका स्वरूप उसका प्रत्येक अक्षर है । श्रीविद्या का
यही 'नामार्थ' एवं 'शब्दरूपार्थ' है ।४
१०. 'नामैकदेशार्थ'—भगवती के एक देश (अंश) के ग्रहण द्वारा समस्त
नाम ग्रहण का बोध होता है । समस्त नाम का अर्थ नाम के एकांश का अर्थ है।
कल्याणी, एकाक्षरी, ईशित्री, ललिता आदि देवी के तीन सौ नामों का तात्पर्य मन्त्र
के आदि अक्षरों द्वारा व्यक्त होता है ।
११. 'शाक्तार्थ'—प्रत्येक अक्षर में शक्ति है एवं अक्षरों तथा वामा, इच्छा
एवं अन्य शक्तियों में अभेद है—यही है 'शाक्तार्थ' ।।५
१२. 'सामरस्यार्थ'—क एवं ह तथा ल एवं स का अर्थ है 'शक्ति' ।
हल्लेखा (ह्रीं) का अर्थ है—'शिवशक्ति का सामरस्यरूप परब्रह्म । तीनों कूटों में से
प्रत्येक का अर्थ है—'शिव एवं शक्ति के सामरस्य के कारण ब्रह्म ही शिव एवं
शक्ति दोनों ही हैं ।' यही विद्या का 'सामरस्यार्थ' है ।६
१३. 'समस्तार्थ'—अनेक पदों एवं गुणों का समास एवं समस्त पुरुषार्थों के
साधन का संक्षिप्त सार कथन ही 'समस्तार्थ' है ।७
१४. 'सगुणार्थ'—समस्त कलाओं से युक्त ब्रह्म स क ल है—यह तृतीय
कूट का अर्थ है । समस्त गुणगण-कथन के द्वारा 'सगुणार्थ' प्रतिपादित होता है ।८
१५. 'महावाक्यार्थ'—('ह' एवं 'स' आनन्द हैं, 'क' सत्य है, 'ह' अनन्त
है, 'ल' ज्ञान है । इस प्रकार तटस्थ एवं स्वरूप लक्षणों द्वारा ब्रह्म का निर्णय
१-८. वरिवस्यारहस्यम्
भूमिका ६३
करके यह विद्या तृतीयकूट द्वारा ब्रह्म एवं जीव का तादात्म्य स्थिर करती है । स
क ल पद जीव का वाचक है जिसकी जाग्रत् स्वप्न एवं सुषुप्ति नामक तीन कलाएँ
हैं । शक्ति ही बीज का वाचक है । उक्त दोनों में समानाधिकरण्य होने के कारण
उनके द्वारा लक्षित शुद्ध वस्तुएँ अभिन्न हैं ।)—तृतीयकूट के 'स क ल' पदों का
अभिप्राय है—'सर्वं खल्विदं ब्रह्म' । इस प्रकार जीव एवं ब्रह्म के स्वरूप का
लाक्षणिक वाक्यों द्वारा वर्णन करके उनका अभेद स्थिर किया गया है । यही है—
'महावाक्यार्थ' ।।१ भास्कराचार्य के शब्दों में अर्थ प्रकार निम्न हैं—'अथातः पूर्ण
गायत्र्याः प्रतिपाद्योऽर्थ आदिमः । भावार्थः संप्रदायार्थो निगर्भार्थस्तुरीयकः । कौलिकार्थो
रहस्यार्थो महातत्त्वार्थ एव च । नामार्थः शब्दरूपार्थश्चार्थों नामैकदेशगः । शाक्तार्थः
सामरस्यार्थः समस्तसगुणार्थकौ । महावाक्यार्थ इत्यार्थाः पञ्चदश्याः स्वसंमिताः ।।'
२१. मन्त्र-चैतन्य—
मन्त्रों का चैतन्यीकरण आवश्यक है क्योंकि उसके बिना मन्त्र शववत रहते हैं ।
चेतना के जिस धरातल से मन्त्र उठेगा उसी धरातल के अनुसार सिद्धि भी देगा ।
मन्त्रभूमि तो मध्यमावाक् एवं ऋषित्व की भूमि पश्यन्तीवाक् है । वैखरीवाक् में
चेतनांश प्रसुप्त है । मध्यमा, पश्यन्ती एवं परा में क्रमशः जाग्रत, अतिजाग्रत एवं
महाजाग्रत है । बिना मन्त्र-चैतन्य के मन्त्र अपनी शक्तिमत्ता व्यक्त नहीं कर पाता—
“चैतन्यरहितं मन्त्र यो जपेत् स च पापकृत ।
मन्त्राश्चैतन्यसहिताः सर्वसिद्धिकराः स्मृताः ॥' '२
स्थानस्थमन्त्र वरप्रदायक, ध्यानस्थमन्त्र फलप्रद, ध्यान एवं स्थान विनिर्मुक्तमन्त्र
सिद्ध होने पर भी शत्रु हैं ।३ मन्त्र-सिद्धि के स्थानों में मन्त्र में चैतन्य का आधान
रहता है ।
शाक्तानन्दतरंगिणी'-प्रोक्त मन्त्र-चैतन्य-प्रक्रिया—सहस्रार शिवपुर है । वहाँ
रमणीय कल्पवृक्ष स्थित हैं । वेद ही वृक्ष हैं और उनमें वेदों की चार संख्या ही
उनकी चार शाखाएँ हैं । यह वृक्ष नित्य पुष्पों एवं फलों से लदा रहता है ।
कल्पवृक्ष के नीचे रत्नवेदिका है । उसके ऊपर मनोहर पर्यङ्क हैं । यह स्वर्णमालाओं
एवं पुष्पमालाओं से अलंकृत है । उसके ऊपर कुण्डलिनी-संयुक्त महादेव विराजमान
हैं । इस प्रकार ध्यान करके मन्त्र-जप करना चाहिए । यहाँ आनन्दाश्रु, रोमाञ्च,
देहावेश, गदगदोक्ति अकस्मात् उत्पन्न हो जाती है । यहाँ चैतन्योपेत मन्त्र का एक
बार भी किया गया जप सौ, हजार, लाख या करोड़ जाप के समान फल देता
है । यही मन्त्रचैतन्य का स्वरूप है ।४
२२. मन्त्रार्थ—
'बीज' से देवता का शरीर उत्पन्न होता है—“देवतायाः शरीरं तु
बीजादुत्पद्यतेध्रुवम् ।।''५ 'भूतशुद्धि' में कहा गया है कि ध्यान के द्वारा जो स्वरूप
१. वरिवस्यारहस्यम् २-५. शाक्तानन्द तरंगिणी
५ वरि. भू.
६४ वरिवस्यारहस्ये
साक्षात्कृत होता है वही मन्त्र का अर्थ है—ध्यानेन परमेशानि यद्रूपं समुपस्थितम्।
तदेव परमेशानि! मन्त्रार्थविद्धि पार्वति ॥'१
मन्त्रार्थ, मन्त्रचैतन्य एवं योनिमुद्रा को जो नहीं जानता वह सौ करोड़ जप
करने पर भी सिद्धि नहीं प्राप्त कर सकता—'मन्त्रार्थं मन्त्रचैतन्य योनिमुद्रां न वेत्ति
यः । शतकोटिजपेनापि तस्य सिद्धिर्न जायते ॥'२
२३. योनिमुद्रा—
मन्त्र-साधना में सिद्धि पाने हेतु योनिमुद्रा का आत्मीकरण भी आवश्यक है।
इसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है। मन्त्रोपासक पूर्वाभिमुखी या उत्तराभिमुखी बैठे ।।
उसके बाद चतुर्दलात्मक आधार पद्म, षड्दलात्मक स्वाधिष्ठान, (नाभि में)
दशदलात्मक मणिपूरक, हृदय में द्वादशदलात्मक अनाहत पद्म, कण्ठ में षोडश-
दलात्मक विशुद्धाख्य पद्म, भ्रूमध्य में द्विदलात्मक आज्ञापद्म एवं महापथ ब्रह्मरंध्र में
सहस्रदल पद्म का प्राणायाम के साथ ध्यान करे। आधार कमल में कन्द के मध्य
में रमणीय त्रिकोण है। त्रिकोण में रमणीय कामबीज स्थित है। वहाँ कामबीज से
उत्पन्त स्वायंभूलिङ्ग स्थित है। उसके ऊपर हंसाश्रित 'चित्कला' है। यहाँ स्वयंभू-
लिङ्ग से परिवेष्टित कुण्डलिनी का ध्यान करना चाहिए । वह कुण्डली चित्कला से
मण्डित है । आधारादिक समस्त षड् पद्द्मों का भेदन करके वह कुण्डलिनी हंस के
साथ ब्रह्मरंध्र में प्रवेश करे—ऐसी साधना की जाय । वह सदाशिव के साथ
क्षणमात्र रमण करते ही अमृत का क्षरण करती है। वह अमृत लाक्षा रसवत है।
उस अमृत से परदेवता का तर्पण करना चाहिए । इस अमृत से षट्चक्रों के
समस्त देवता तृप्त हो जाते हैं। उसी आरोहण मार्ग से उनका अवरोहण कराकर
मूलाधार लाना चाहिए। उसके बाद अक्षमाला का ध्यान करना चाहिए । ब्रह्मनाड़ी
में विसतन्तुस्वरूपा चित्रिणी नाड़ी स्थित है । उस नाड़ी के द्वारा मध्य भाग में
अनुलोम विलोम से मन्त्र-वर्णों द्वारा अक्षमाला ग्रथित की गई है। इस माला के
मनके वर्ण हैं। यह माला समस्त मन्त्रों की प्रकाशिका है। चरम वर्ण को मेरु
मानकर उसका लङ्घन नहीं करना चाहिए। वर्णों का बिन्दु के साथ उच्चारण करके
फिर साधक को मन्त्र का जप करना चाहिए । अकार से लकारान्त क्रम अनुलोम
है और लकार से प्रारंभ करके श्रीकण्ठान्त मन्त्र जप विलोम है। वर्गों के आठ
वर्णों द्वारा आठ बार जप करना चाहिए । अ-क-च-ट-त-प-य-श ही अष्टवर्ग है।
इनके द्वारा १०८ मूलमन्त्र का जप करना चाहिए । यही 'योनिमुद्रा' है ।३
२४. मन्त्रशिखा—
यह वह क्रिया है जिससे विद्या शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है। मूल कन्द में
भुजगाकाररूपिणी देवी है। उसक भ्रमावर्तवात ही प्राणवायु है। वह झिल्ली के
समान अव्यक्त एवं मधुर कूजन करती हुई ऊपर उठकर ब्रह्मरंध्र मार्ग से अपने घर
जाती है। उसके इस यातायात क्रम में साधक को अपना मनोलय करना चाहिए।
१. भूतशुद्धि २-३. शाक्तानन्द तरंगिणी
भूमिका ६५
इससे मन्त्रशिखा का उद्भव होता है जो कि—'सर्वमन्त्र प्रदीपिका' है । जिस प्रकार
तमाच्छन्न घर में कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता उसी प्रकार मन्त्रशिखाहीन मन्त्र की भी
स्थिति है अतः—मन्त्रशिखा के बिना मन्त्र-सिद्धि नहीं हो पाती—
“तमः पूर्णे गृहे यद्वन्न किञ्चित् प्रतिभासते ।
शिखाहीनास्तथा मन्त्रा न सिध्यन्ति कदाचन ॥”
करोड़ों वर्षों तक भी साधना क्यों न की जाय किन्तु मन्त्रशिखा के बिना
मन्त्र-सिद्धि संभव नहीं है—'विना येन न सिद्धिः स्याद् वर्षकोटिशतैरपि ।'¹
२५. अशौच-भङ्ग—
मन्त्रसिद्धि हेतु अशौच-भङ्ग भी आवश्यक है । १. जप के आदि में 'जात
सूतक' एवं २. जप के अन्त में 'मृतसूतक' होता है सूतक संवलित मन्त्र सिद्ध
नहीं होता । अतः मन्त्र के आदि (जप के आदि में) एवं जप के अन्त में
सात-सात बार ब्रह्मबीज (प्रणव) का जप कर लेने से सूतक मिट जाता है ।²
२६. मन्त्रों का उदय-अस्त-लय—
आधार में 'उदय', हृदय में 'लय' एवं ब्रह्मरंध्र में 'विश्राम' । “आधारे उदयो
देवि! लयो हृदय उच्यते । विश्रामं ब्रह्मरंध्रे तु त्रिलक्षं परिकीर्तितम् ॥” 'उदये संगमे
शान्तौ त्रिलक्षो जप उच्यते ॥ (२९।८३ तन्त्रालोक) यहाँ मन्त्र-जप के प्रसङ्ग में
मन्त्र की तीन अवस्थाएँ बताई गई हैं । 'उदये इति प्राणशक्त्युदयस्थाने जन्माधारे ।
सङ्गमे इति नानानाडि संभेदभाजि हृदये । शान्ताविति प्राणनिरोधाय युगपद्-
गाढावधानात्मक इत्यर्थः ॥” (विवेक) आधारे उदयो देवि लयो हृदय उच्यते ।
विश्रामं ब्रह्मरंध्रे तु त्रिलक्षं परिकीर्तितम् ॥ श्रीममूलविद्या के वाग्भवबीज का उदय
मूलाधार में, मूलाधारादिब्रह्मरंध्रान्त व्याप्ति, जिह्वाग्र में विश्रान्ति ॥ ('अर्थरत्नावली')
कामराजबीज का उदय मूलाधार में, भ्रूमध्यान्त में व्याप्ति एवं ब्रह्मरंध्र में विश्रान्ति ॥
('अर्थरत्नावली') ।
२७. मन्त्रों की शिवशक्त्यात्मकता—
नेत्रतन्त्र में मन्त्रों को वर्ण-समष्टि मात्र न मानकर उन्हें शिव एवं शक्ति का
अपर पर्याय घोषित किया गया है—“यतेषां सर्ववेदित्वं सर्वशक्तित्वमेव च ।
तच्छिवत्वं समाख्यातं शक्तित्वं सर्वकर्तृत्ता । सर्वानुग्रहकर्तृत्वं सर्वत्रफलदायकम् ।
आत्मत्वं तत्स्वरूपं तु त्रिविधं साधनं स्मृतम् । मन्त्रोध्यानं तथा मुद्रा............. ॥”
('नेत्रतन्त्र' २१।७८-८०)
'मन्त्र' वाचक है और 'देवता' वाच्य है । वाचक एवं वाच्य में अभेद है ।
वाच्य-वाचक में अभेद होने के कारण मन्त्र एवं देवता में भी अभेद है ।³
२८. मन्त्र-चैतन्य एवं उनकी अन्य पद्धतियाँ—
१-२. शाक्तानन्द तरंगिणी ३. यामल
६६ वरिवस्यारहस्ये
२९. मन्त्र-चैतन्य—मन्त्र-चैतन्य का अर्थ है मन्त्र में चैतन्य का आधान ॥
शास्त्रों में मन्त्र-चैतन्य का अतिशय महत्व बताया गया है 'मन्त्रार्थ मन्त्र चैतन्यं यो
न जानाति साधकः । शतलक्ष प्रजप्तोऽपि तस्य मन्त्रो न सिध्यति ।।' मन्त्र, मन्त्रार्थ
और उसके देवता (अनुभूति) का एकीकरण "मन्त्र-चैतन्य" कहलाता है । मन्त्र का
पुरश्चरण एवं चैतन्य साधित हुए बिना सिद्धिलाभ संभव नहीं । चैतन्यमहाप्रभु नाम
और नामी को एक करके मन्त्र का उच्चारण करने का उपदेश देते थे । इसके
कारण मन्त्र का देवता स्वयं आने को बाध्य हो जाता है । यदि शुद्धरूप से मन्त्र
का उच्चारण किया जाय तो मन्त्र जाग्रत होकर अपने पदार्थ को खींचकर ला
सकता है । शब्द जिस स्तर से उच्चारित होता है उसी स्तर तक पहुँचने में समर्थ
होता है । देवता का स्वाभाविक नाम ही है 'मन्त्र' । जिस नाम से बुलाने से देवता
आविर्भूत होकर भक्त की अभिलाषा पूर्ण करता है—यही देवता के नाम का
वास्तविक स्वरूप है । मन्त्र चिच्छक्ति का विशिष्ट प्रकाश है । मन्त्र-चैतन्य की
घनीभूत मूर्ति या देवता का आत्मप्रकाश है । मन्त्र और देवता अभिन्न हैं । बीज ही
मूलमन्त्र है क्योंकि बीज में ही सारी शक्ति निहित है । शब्द के भीतर अचिन्त्य
शक्ति है । मन्त्र की अन्तर्निहित शक्ति, मन्त्रदाता गुरु की सञ्चारित शक्ति एवं
मन्त्र-गृहीता साधक की साधन-शक्ति—ये तीनों शक्तियाँ सम्मिलित होकर मन्त्र-सिद्धि
की पूर्णता सम्पादित करती हैं । रामप्रसाद कहते हैं—"ए मन गुरु आधारित मन्त्र
ताओ हारालाम साधन बिने ।।”
३०. मन्त्र-चैतन्य की प्रक्रियाएँ—
१. मन्त्र के पूर्व 'कामबीज', 'श्रीबीज' और शक्तिबीज' एवं अकार से लेकर
क्षकारपर्यन्त समस्त स्वर-वर्णों का उच्चारण करना चाहिए । इसके बाद मन्त्र का
उच्चारण करके पीछे भी उन्हीं बीजों एवं अक्षरों का उच्चारण करें । इस प्रकार इस
मूल विद्या का १०८ बार जप करना चाहिए । इस प्रयोग से मन्त्र-चैतन्य हो जाता
है । उदाहरणार्थ 'ऐं' को लें । इसको चेतन बनाना है तो प्रथम पूर्वोक्त तीनों बीजों
का उच्चारण करना चाहिए—'ॐ क्लीं श्रीं ह्रीं' । इसके बाद 'कं खं गं घं ङं चं
छं'—इस प्रकार 'क्षं' पर्यन्त उच्चारण करना चाहिए । फिर 'ऐं' मन्त्र एवं उन्हीं
बीज एवं अक्षरों का १०८ बार जप करने से मन्त्र-चैतन्य हो जाता है मन्त्र में
चैतन्य स्फुरित हो उठता है ।
२. 'वरदातन्त्र' के अनुसार यदि मन्त्र को 'ईं' से सम्पुटित करके जप किया
जाय तो स्वयं ही मन्त्र-चैतन्य हो जाता है ।
३. अन्तःस्थित या बहिःस्थित द्वादशकलात्मक भास्कर में अपने मन्त्र का
चिन्तन करते हुए १०८ मन्त्र का जप करना चाहिए । सूर्यमण्डल में अपने आदि
विश्वगुरु शिव एवं ब्रह्मरूपा उनकी शक्ति का ध्यान करना चाहिए । इस प्रकार
श्रीगुरुदेव, 'उनकी शक्ति एवं मन्त्र का चिन्तन करते हुए जो साधक १०८ बार
अपने मन्त्र का जप करता है उसका मन्त्र-चैतन्य हो जाता है । अर्थात् मन्त्र चेतन
हो उठता है ।
भूमिका ६७
४. ऐसी कल्पना करनी चाहिए कि मेरे हृदय में अनाहत चक्र पर मेरे मन्त्र
के समस्त वर्ण स्थित हैं । मूलाधार से जाग्रत होकर कुण्डलिनी सुषुम्णा मार्ग से
आती है और मेरे मन्त्र को, कण्ठस्थित विशुद्धचक्र का भेदन करके, सहस्रार में ले
जा रही है । वहाँ सहस्रकमल की कर्णिका पर नाद-बिन्दु संयुक्त मन्त्र के समस्त
अक्षर स्थित हैं एवं चैतन्यरूप मन्त्र शक्ति स्फुरित हो रही है । मन्त्र का प्रत्येक
अक्षर चैतन्यशक्ति से ही निर्मित एवं ग्रथित है—ऐसी भावना करके मन्त्राक्षरों को
नाभि में स्थित मणिपूरकचक्र पर लाना चाहिए । फिर वहाँ से वे वाणी में आ रहे
हैं—ऐसा मानकर चिद्रूप से उनका जप करना चाहिए ।
५. पिण्डस्थ षट्चक्रों के प्रत्येक पद्म दल पर वर्ण अंकित हैं । ये कमल
एवं उनके दल वर्णरूप ही हैं । ये वर्ण सृष्टि-क्रम के अनुसार समस्त पद्मदल पर
आते हैं एवं संहारक्रम से कुण्डलिनी शक्ति के द्वारा अपने मूलस्थान में विलीन कर
दिये जाते हैं । इसके अनन्तर उनकी पुनः दिव्यरूप में सृष्टि होती है । अपने मन्त्र
को जो कि चिच्छक्ति या कुण्डलिनी शक्ति से ध्वनित हो रहा है—वर्णाभाव से परे
चैतन्य रूप में स्थित अनुभव करना, षट्चक्रों का भेदन करके सनातन शब्द रूप
में (नाद-बिन्दु संयुक्त) चैतन्य से एक कर देना और पुनः उन्हीं जीवन्त, जाग्रत,
दीप्तिमान चेतन वर्णों की समष्टि से निर्मित मन्त्र का साक्षात्कार करना भी
मन्त्र-चैतन्य की एक पद्धति है ।
३१. मन्त्रार्थ—
मन्त्रार्थ-ज्ञान के बिना मन्त्र-जप करने वाला उस गधे के समान माना जाता है
जिसके ऊपर चन्दन लादा गया है किन्तु वह चन्दन की महिमा तो नहीं केवल
उसके बोझ को जानता है—
“अर्थमजानानां नानाविधशब्दमात्रपाठवताम् ।
उपमेयश्वक्रीवान् मलयजभारस्य वोढैव ॥"१
पुरुषार्थों—धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष—की कामना करने वाले लोगों को मन्त्र के
अर्थों का परिज्ञान आवश्यक है । अर्थों के प्रति अनादर भाव रखने वालों के लिए
अर्थ (काम्यपदार्थ) की प्राप्ति तो नहीं किन्तु अनर्थ की प्राप्ति अवश्य होती है—
“पुरुषार्थानिच्छद्भिः पुरुषैरर्थापरिज्ञेयाः ।
अथानादरभाजां नैवार्थः प्रत्युतानर्थः ॥"२
आचार्य भास्कर ने तो मन्त्रार्थ के पन्द्रह प्रकारों का प्रतिपादन किया है और
उनकी विशद व्याख्या भी की है जो भावार्थ, कौलिकार्थ, रहस्यार्थ, समस्तार्थ,
निगर्भार्थ, शाक्तार्थ, सामरस्यार्थ आदि हैं ।
मन्त्र सामान्यार्थक वर्ण नहीं हैं । उनमें दिव्यशक्ति निहित है । मन्त्र इष्टदेवता
एवं इष्टदेवता के अनुग्रह के अपर पर्याय है । मन्त्र जिस अर्थ को सङ्केतित करता
१-२. भास्कराचार्य—'वरिवस्यारहस्यम्'
६८ वरिवस्यारहस्ये
है वहीं साधक को ले जाना भी चाहता है—यदि साधक उस गन्तव्य लक्ष्य से
अवगत हो जाय तो साधक को अपनी यात्रा में सुविधा हो जाती है ।
योगदर्शन में ‘मन्त्रार्थभावना’ को ही ‘जप’ की आख्या दी गई है और
इसीलिए कहा गया है—‘तज्जपस्तदर्थ भावनम् । ‘भावना देना’ आयुर्वेद में भी
विशेषार्थ में प्रयुक्त है ।
‘बीजमन्त्रों’ के कतिपय उदाहरण अर्थ सहित नीचे लिखे हैं—
१. ‘हौं’ = प्रसाद बीज । ‘ह’ = शिव । औकार = सदाशिव । ‘बिन्दु’ =
दुःख का हरण ।। ‘हौं’ बीज का अर्थ—‘‘शिव एवं सदाशिव की अनुकम्पा एवं
प्रसाद से मेरे समस्त दुःख नष्ट हो जायँ ।।’’
२. ‘ह्रीं’ = ‘ह’ = शिव । ‘र’ = प्रकृति । ‘ई’ = महामाया । ‘नाद’ =
विश्वाम्बा । ‘बिन्दु’ = दुःखहरण । इस शक्तिबीज या मायाबीज का अर्थ = ‘‘शिव
समवेत विश्वाम्बा महामाया शक्ति मेरे दुखों का नाश करें ।’’
३. ‘श्रीं’ = श = महालक्ष्मी । र = धन । ई = तुष्टि । नाद = विश्वजननी
लक्ष्मीबीज (श्रीबीज) का अर्थ = ‘‘धन-वैभव, तुष्टि-पुष्टि की अधिष्ठात्री माता
महालक्ष्मी मेरे दुःखों का नाश करें ।।’’
४. ‘‘क्लीं’’ = क = कृष्ण या काम । ल = इन्द्र । ई = तुष्टि । बिन्दु =
सुखप्रद । इस कृष्णबीज या कामबीज का अर्थ = मन्मथ-मन्मथ श्रीकृष्ण सुख एवं
शान्ति दें ।
५. ‘हूँ’ = ह = शिव । अ = भैरव । नाद = सर्वोत्कृष्ट । बिन्दु =
दुःखहारी ।। इस वर्मबीज या कूर्चबीज का अर्थ = श्रेष्ठतम असुरों के लिए भयङ्कर
भगवान शिव मेरे दुःखों का नाश करें ।
६. ‘क्रीं’ = क = काली । र = ब्रह्म । ई = महामाया । नाद =
विश्वजननी ।। बिन्दु = दुःखहारक ।। इस कालीबीज या कर्पूरबीज का अर्थ =
‘ब्रह्मशक्तिस्वरूपिणी महामाया काली माता मेरे दुखों का नाश करें ।।
७. ‘दूं’ = द = दुर्गा । अ = रक्षा । बिन्दु = करो ।। दुर्गाबीज (दूँ) का
अर्थ = ‘हे माँ दुर्गे ! मेरी रक्षा करो ।।’
८. ‘ऐं’ = ऐ = सरस्वती । बिन्दु = दुःख का हरण । सरस्वतीबीज =
‘देवी सरस्वती मेरे दुःखों का नाश करें’—यही अर्थ है सारस्वत बीज का ।
९. ‘ग्लौं’ = ग = गणेश । बिन्दु = दुःखहरण । औ = तेज । ल =
व्यापक । गणेशबीज का अर्थ—‘परमव्यापक ज्योतिर्मय भगवान गणेश मेरे दुःखों
का नाश करें ।।’
‘स्त्रीं’ = स = दुर्गोत्तरण । त = तारक । र = मुक्ति । ई = महामाया ।
नाद = विश्वमाता । बिन्दु = दुःखहरण । वधूबीज का अर्थ—‘‘दुर्गोत्तारिणी
भूमिका ६९
मुक्तिस्वरूपा, विश्वाम्बा भगवती महामाया मेरी दुखों से रक्षा करें ॥"
'गं' = ग = गणेश । बिन्दु = दुःखहारक । गणेशबीज का अर्थ—"भगवान्
गणेश मेरे दुःखों का नाश करें ॥"
'क्ष्रौं' = क्ष = नृसिंह । र = ब्रह्मा । औ = ऊर्ध्वदत्त । बिन्दु = दुःखहारी ।
इस नृसिंह बीज का अर्थ—"ब्रह्मस्वरूप, ऊर्ध्वदत्त भगवान नृसिंह दुःखों से मेरी
रक्षा करें ॥"
'हं' = आकाश । 'यं' = वायु । 'रं' = अग्नि । 'वं' = जल, अमृत । 'लं'
= पृथ्वी । 'मं' = चन्द्रमा । (एकाक्षरीकोष से अन्य शब्दार्थों का भी अर्थावगाहन
किया जा सकता है ।)१
३२. मन्त्रार्थ का वास्तविक स्वरूप एवं साधना-पद्धति२—
किसी भी मन्त्र का वास्तविक अर्थ तो केवल वही जान सकता है जिसे मन्त्र
एवं उस मन्त्र के देवता का साक्षात्कार हो चुका हो । 'सरस्वतीतन्त्र' में मन्त्रार्थ का
अवबोध एवं साक्षात्कार-प्राप्ति की निम्न पद्धति बताई गई है ।
१. साधक को चाहिए कि वह 'मूलाधारचक्र' में शुद्ध स्फटिक सङ्काश निर्मल
इष्टदेवता एवं मन्त्ररूप इष्ट विद्या का चिन्तन करें ।
२. अर्द्धमुहूर्तपर्यन्त ध्यान करके फिर 'नाभिचक्र' में इष्टदेवता एवं इष्टमन्त्र का
चिन्तन करे । यहाँ इष्टदेवता एवं इष्टमन्त्र का रङ्ग लाल रहेगा ।
३. इसके बाद दोनों का ध्यान मरकत मणि के स्वरूप में (हृदय में) करना
चाहिए । फिर इसी क्रम से विशुद्धादि चक्रों में ध्यान करते हुए सहस्रार में जाकर
दोनों तत्त्वों के एकीकृत होने का ध्यान करना चाहिए ।
४. जब साधक ध्यान करते-करते इतना तन्मय हो जाय कि स्वयं
मन्त्रदेवतात्मक ब्रह्म से पृथक न रह जाय तभी उसे मन्त्र के वास्तविक अर्थ का
ज्ञान प्राप्त हो पायेगा ।। इसीलिए भगवान् शङ्कर कहते हैं—
"ध्यानेन परमेशानि यद्रूपं समुपस्थितम् ।
तदेव परमेशानि मन्त्रार्थं विद्धि पार्वति ॥''३
३३. मन्त्रों का कुल्लुका—
मन्त्रों के जप के पूर्व उनकी कुल्लुका का ज्ञान भी आवश्यक है । जप के
पूर्व उस मन्त्र की कुल्लुका का मूर्द्धा में न्यास कर लेना चाहिए । कतिपय मन्त्रों
की कुल्लुकाएँ अगले पृष्ठ पर तालिका में दर्शायी गयी हैं—
अन्य देवों के अपने-अपने मन्त्र ही 'कुल्लुका' है ।
१. एकाक्षरी कोष २. साधना तन्त्र
३. सरस्वती तन्त्र
७० वरिवस्यारहस्ये
| देवता | मंत्र की कुल्लुका | देवता/मंत्र की कुल्लुका |
|---|---|---|
| तारा | ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं । | काली ॐ क्रीं हूं स्त्रीं ह्रीं फट । |
| छिन्नमस्ता | श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐं ह्रीं ह्रीं स्वाहा | वज्रवैरोचिनी ॐ श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐं ह्रीं ह्रीं स्वाहा हूँ । |
| भैरवी | ह स रैं | त्रिपुरसुन्दरी—ॐ ऐं क्लीं ह्रीं त्रिपुरे भगवति स्वाहा अथवा क्लीं । |
| मञ्जुघोषा | ॐ अ र व च ल धीं | भुवनेश्वरी—ॐ ह्रीं । |
| विष्णु | ॐ नमो नारायणाय | मातङ्गी—ॐ ॐ ॥ |
| धूमावती | ॐ ह्रीं | षोडशी—ॐ स्त्रीं ॥ |
| लक्ष्मी | ॐ श्रीं | सरस्वती—ॐ ऐं ॥ |
| अन्नपूर्णा | ॐ क्रीं | शिव—ॐ हौं ॥ |
| ३४. मन्त्रसेतु— | ||
| मन्त्रों का सेतु—१. ब्राह्मण एवं क्षत्रियों के लिए—प्रणव २. वैश्यों के | ||
| लिए—'फट्' ३. शूद्रों के लिए—ह्रीं । जपारम्भ के पूर्व इसका हृदय में जप | ||
| आवश्यक है । | ||
| ३५. महासेतु— | ||
| जपारम्भ के पूर्व महासेतु का भी जप करना चाहिए । इसे करने से जापक | ||
| को सभी समय एवं सभी कालों में जप करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है । | ||
| इनका जप 'विशुद्धचक्र' (कण्ठस्थान) में करना चाहिए—त्रिपुरसुन्दरी का महासेतु— | ||
| 'ह्रीं', काली का 'क्रीं', एवं तारा का 'हूँ' है । अन्य सभी देवताओं का महासेतु | ||
| 'स्त्रीं' है । | ||
| ३६. निर्वाण— | ||
| इस पद्धति में साधक पहले प्रणव एवं इसके उपरान्त 'अ' आदि समस्त स्वर | ||
| वर्णों का उच्चारण करके तब अपना मन्त्र पढ़े । तदुपरान्त 'ऐं' एवं समस्त स्वर | ||
| वर्णों का और अन्त में प्रणव का जप करें । इस तरह सम्पुट करके इसका जप | ||
| 'मणिपूरक' चक्र में करना चाहिए । | ||
| ३७. मुख-शोधन— | ||
| मन्त्र जप के पूर्व मुख-शोधन भी अपरिहार्य है क्योंकि अशुद्ध जिह्वा से किया | ||
| गया जप हानि पहुँचाता है । जिह्वा पर स्थित मल—१. भोजन का मल २. मिथ्या | ||
| भाषण का मल ३. कलह का मलशोधन के पूर्व जिह्वा मन्त्रोच्चारण की |
भूमिका ७१
अधिकारिणी नहीं। मन्त्र जप के पूर्व दस बार मुख शोधन सम्बंधी मन्त्र-जप करना
चाहिए ।
३८. देवता एवं उनके मुखशोधन मन्त्र—
| देवता | मुखशोधन मंत्र | देवता | मुखशोधन मंत्र |
| त्रिपुरसुन्दरी — श्रीं ॐ श्रीं ॐ श्रीं ॐ | श्यामा — क्रीं क्रीं क्रीं ॐ ॐ |
| तारा — ह्रीं हूँ ह्रीं । | ॐ क्रीं क्रीं क्रीं । |
| बगलामुखी — ऐं ह्रीं ऐं । | दुर्गा — ऐं ऐं ऐं । |
| लक्ष्मी — श्रीं । | मातङ्गी — ॐ ऐं ॐ । |
| धनदा — ॐ धूं ॐ । | धूमावती — ॐ । |
| विष्णु — ॐ हं । | गणेश — ॐ गं । |
अन्य देवताओं मात्र ॐ ही मुखशोधन का मन्त्र है । इसे मन्त्र जप के पूर्व
दस बार जप लेना चाहिए ।
३९. प्राणयोग—
यथा निष्प्राण शरीर निश्चेष्ट रहता है तद्वत प्राणहीन मन्त्र भी निश्चेष्ट रहता
है । माया बीज (ह्रीं) से संपुटित करके अपने मन्त्र का सात बार जप करना ही
प्राणयोग है ।
४०. दीपनी—
यथा दीपक का प्रकाश अंधकार दूर करके घर में रक्खी समस्त अंधकारावृत
वस्तुओं को प्रकाशित कर देती है उसी प्रकार दीपनी क्रिया से मन्त्र प्रकाश में आ
जाता है । जपारंभ के पूर्व स्वमन्त्र को प्रणव से सम्पुटित करके उसका सात बार
जप कर लेना चाहिए ।
४१. मन्त्रसिद्धि के अन्य उपाय—
श्रद्धा-विश्वास के साथ मन्त्रानुष्ठान करने पर भी मन्त्रसिद्धि न हो तो उसका
पुनः पुनः अनुष्ठान करना चाहिए तीन बार के अनुष्ठान से भी मन्त्र सिद्ध न हो
तो निम्न सात उपायों का अवलम्बन लेना चाहिए किन्तु एक साथ सातों क्रियाओं
का प्रयोग आवश्यक नहीं । एक करने पर मन्त्र सिद्ध न हो तो दूसरे का, दूसरे
से भी सिद्ध न हो तो तीसरे से, और इसी प्रकार चौथे, पाँचवें, छठवें एवं अन्त
में सातवें से ।
४२. मन्त्रसिद्ध के उपायों का नाम एवं साधन-प्रक्रिया—
इन उपायों का नाम है—१. भ्रामण, २. रोधन, ३. वश्य, ४. पीड़न,
५. पोषण, ६. शोषण, ७. दाहन ॥
७० वरिवस्यारहस्ये
| देवता | मंत्र की कुल्लुका | देवता/मंत्र की कुल्लुका |
|---|---|---|
| तारा | ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं । | काली ॐ क्रीं हूं स्त्रीं ह्रीं फट । |
| छिन्नमस्ता | श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐं ह्रीं ह्रीं स्वाहा | वज्रवैरोचिनी ॐ श्रीं ह्रीं ह्रीं ऐं ह्रीं ह्री स्वाहा हूँ । |
| भैरवी | ह स रें | त्रिपुरसुन्दरी—ॐ ऐं क्लीं ह्रीं त्रिपुरे भगवति स्वाहा अथवा क्लीं । |
| मञ्जुघोषा | ॐ अ र व च ल धीं | भुवनेश्वरी—ॐ ह्रीं । |
| विष्णु | ॐ नमो नारायणाय | मातङ्गी—ॐ ॐ ॥ |
| धूमावती | ॐ ह्रीं | षोडशी—ॐ स्त्रीं ॥ |
| लक्ष्मी | ॐ श्रीं | सरस्वती—ॐ ऐं ॥ |
| अन्नपूर्णा | ॐ क्रीं | शिव—ॐ ह्रौं ॥ |
३४. मन्त्रसेतु—
मन्त्रों का सेतु—१. ब्राह्मण एवं क्षत्रियों के लिए—प्रणव २. वैश्यों के
लिए—'फट्' ३. शूद्रों के लिए—ह्रीं । जपारम्भ के पूर्व इसका हृदय में जप
आवश्यक है ।
३५. महासेतु—
जपारम्भ के पूर्व महासेतु का भी जप करना चाहिए । इसे करने से जापक
को सभी समय एवं सभी कालों में जप करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है ।
इनका जप 'विशुद्धचक्र' (कण्ठस्थान) में करना चाहिए—त्रिपुरसुन्दरी का महासेतु—
'ह्रीं', काली का 'क्रीं', एवं तारा का 'हूँ' है । अन्य सभी देवताओं का महासेतु
'स्त्रीं' है ।
३६. निर्वाण—
इस पद्धति में साधक पहले प्रणव एवं इसके उपरान्त 'अ' आदि समस्त स्वर
वर्णों का उच्चारण करके तब अपना मन्त्र पढ़े । तदुपरान्त 'ऐं' एवं समस्त स्वर
वर्णों का और अन्त में प्रणव का जप करें । इस तरह सम्पुट करके इसका जप
'मणिपूरक' चक्र में करना चाहिए ।
३७. मुख-शोधन—
मन्त्र जप के पूर्व मुख-शोधन भी अपरिहार्य है क्योंकि अशुद्ध जिह्वा से किया
गया जप हानि पहुँचाता है । जिह्वा पर स्थित मल—१. भोजन का मल २. मिथ्या
भाषण का मल ३. कलह का मलशोधन के पूर्व जिह्वा मन्त्रोच्चारण की
भूमिका ७१
अधिकारिणी नहीं । मन्त्र जप के पूर्व दस बार मुख शोधन सम्बंधी मन्त्र-जप करना
चाहिए ।
३८. देवता एवं उनके मुखशोधन मन्त्र—
| देवता | मुखशोधन मंत्र | देवता | मुखशोधन मंत्र |
|---|---|---|---|
| त्रिपुरसुन्दरी | श्रीं ॐ श्रीं ॐ श्रीं ॐ | श्यामा | क्रीं क्रीं क्रीं ॐ ॐ <br> ॐ क्रीं क्रीं क्रीं । |
| तारा | ह्रीं हूँ ह्रीं । | दुर्गा | ऐं ऐं ऐं । |
| बगलामुखी | ऐं ह्रीं ऐं । | मातङ्गी | ॐ ऐं ॐ । |
| लक्ष्मी | श्रीं । | धूमावती | ॐ । |
| धनदा | ॐ धूं ॐ । | गणेश | ॐ गं । |
| विष्णु | ॐ हं । | ||
| अन्य देवताओं मात्र ॐ ही मुखशोधन का मन्त्र है । इसे मन्त्र जप के पूर्व | |||
| दस बार जप लेना चाहिए । | |||
| ३९. प्राणयोग— | |||
| यथा निष्प्राण शरीर निश्चेष्ट रहता है तद्वत प्राणहीन मन्त्र भी निश्चेष्ट रहता | |||
| है । माया बीज (ह्रीं) से संपुटित करके अपने मन्त्र का सात बार जप करना ही | |||
| प्राणयोग है । | |||
| ४०. दीपनी— | |||
| यथा दीपक का प्रकाश अंधकार दूर करके घर में रक्खी समस्त अंधकारावृत | |||
| वस्तुओं को प्रकाशित कर देती है उसी प्रकार दीपनी क्रिया से मन्त्र प्रकाश में आ | |||
| जाता है । जपारंभ के पूर्व स्वमन्त्र को प्रणव से सम्पुटित करके उसका सात बार | |||
| जप कर लेना चाहिए । | |||
| ४१. मन्त्रसिद्धि के अन्य उपाय— | |||
| श्रद्धा-विश्वास के साथ मन्त्रानुष्ठान करने पर भी मन्त्रसिद्धि न हो तो उसका | |||
| पुनः पुनः अनुष्ठान करना चाहिए तीन बार के अनुष्ठान से भी मन्त्र सिद्ध न हो | |||
| तो निम्न सात उपायों का अवलम्बन लेना चाहिए किन्तु एक साथ सातों क्रियाओं | |||
| का प्रयोग आवश्यक नहीं । एक करने पर मन्त्र सिद्ध न हो तो दूसरे का, दूसरे | |||
| से भी सिद्ध न हो तो तीसरे से, और इसी प्रकार चौथे, पाँचवें, छठवें एवं अन्त | |||
| में सातवें से । | |||
| ४२. मन्त्रसिद्ध के उपायों का नाम एवं साधन-प्रक्रिया— | |||
| इन उपायों का नाम है—१. भ्रामण, २. रोधन, ३. वश्य, ४. पीडन, | |||
| ५. पोषण, ६. शोषण, ७. दाहन ॥ |
७२ वरिवस्यारहस्ये
१. 'भ्रामण'—वायुमन्त्र 'यं' द्वारा मन्त्र को ग्रथित करना चाहिए । यंत्र के
ऊपर एक वायुबीज एवं एक मन्त्राक्षर—इस क्रम से मन्त्र के समस्त अक्षरों को
सम्पुटित करके उसे शिलारस, कर्पूर, कुंकुम, खस एवं चन्दन मिलाकर उसी से
यन्त्र पर पूरा मन्त्र लिखना चाहिए । लिखित मन्त्र को दूध, घी, मधु एवं जल में
छोड़कर पूजा, जप एवं हवन करना चाहिए—मन्त्र शीघ्र सिद्ध होगा ॥
२. रोधन—वाग् बीज 'ऐं' द्वारा मन्त्र को सम्पुटित करके यथासाध्य जप
करने से रोधनक्रिया निष्पादित होती है ।
३. वशीकरण—अलक्तक, रक्तचन्दन, कुट, धतूरे का बीज एवं मैनशिल—
को एक में मिलाकर इसके द्वारा ही भोजपत्र पर अपना मन्त्र लिखकर गले में
धारण कर लेना चाहिए । यही है वशीकरण ॥
४. पीडन—अधरोत्तर योग से मन्त्र का जप करते हुए अधरोत्तर स्वरूपिणी
देवता की पूजा करनी चाहिए । फिर अकवन के दूध से मन्त्र लिखकर पैर से
दबाकर हवन करना चाहिए । यही है पीडन क्रिया ।
५. पोषण—मन्त्र के आदि एवं अन्त में 'स्त्रीं' मन्त्र जोड़कर जप करना
चाहिए एवं गाय के दूध से मन्त्र लिखकर हाथ में इसे पहनना चाहिए । इसी का
नाम है पोषण-क्रिया ।
६. शोषण—वायुबीज 'यं' के द्वारा मन्त्र को संपुटित करके जप करना एवं
यज्ञीय भस्म से भोजपत्र पर लिखकर गले में इसे धारण करना चाहिए । यही है
शोषण-क्रिया ।
७. दाहन—मन्त्र के प्रत्येक स्वर वर्ण के साथ अग्निबीज 'रं' जोड़कर जप
करना चाहिए एवं पलास बीज के तेल से मन्त्र लिखकर कंधे पर धारण करना
चाहिए । इसी क्रिया का नाम है—'दाहन' ॥
सातों प्रयोग एक साथ करना आवश्यक नहीं । एक करने से मन्त्र-सिद्धि न
होने पर ही अन्य साधन का उपयोग करना चाहिए ॥
'मन्त्र' का अर्थ है—'गुप्त परामर्श' ॥ 'मन्त्र' दिव्य परामर्श है ।
४३. गोपनीयता—
मन्त्र का अभिधेयार्थ ही है गुप्त परामर्श अतः मनन करने से वह त्राण करने
के अपने शब्दार्थ को तभी सिद्ध कर पायेगा जब उसे गोपनीय रक्खा जाय ॥
भगवान् शिव कहते हैं कि मन्त्र-जप से सिद्धि तो अवश्य मिलेगी किन्तु गोपनीयता
रखने पर ही—
(क) जपात् सिद्धिर्जपात् सिद्धिर्जपात् सिद्धिर्न संशयः ॥ किन्तु—
(ख) गोपनीयं गोगपनीयं गोपनीयं मातृजारवत ॥ (अरब के साधकों ने इसे ही
'खिल्वतदर अञ्जुमन' कहा है ॥)
भूमिका ७३
(ग) 'मन्त्र कुरहिं जब करउ दुराऊ' (तुलसीदास)
(घ) 'तस्मात मन्त्रं महासेन रहस्यं न प्रकाशय ।' (वातुला० तन्त्र)
४४. सूतकोद्धार—
मन्त्र में सूतक—१. जातसूतक २. मृतसूतक । इन दोनों अपवित्रताओं का
दूरीकरण से ही मन्त्र-सिद्धि की संभावना है अन्यथा नहीं ।
सूतकोद्धार हेतु—जपारंभ के समय सबसे पूर्व १०८ बार (या कम से कम)
सात बार प्रणव से संपुटित करके अपने इष्ट मन्त्र का जप कर लेना चाहिए ।
योनिमुद्रा का अनुष्ठान भी कर लेना चाहिए ।
इसके विकल्प में 'भूतलिपि' का प्रयोग है । उसके द्वारा अनुलोम विलोम
संपुटित करके मन्त्र जप करने से भी मन्त्र शीघ्र सिद्ध होता है ।
४५. भूतलिपि का क्रम—
'अ इ उ ऋ लृ ए ऐ ओ औ ह य र व ल ङ क ख घ ग ञ च छ झ
ज ण ट ठ ढ ड न त थ ध द म प फ भ ब श ष स'—इनको पढ़कर फिर
इष्टमन्त्र एवं फिर—स ष श ब भ फ प म द ध थ त न ड ढ ठ ट ण ज झ
छ च ञ ग घ ख क ङ ल व र य ह औ ओ ऐ ए लृ ऋ उ, इ अ ॥'—
इसका एक मास तक जप करना चाहिए । ऐसा करने से—मन्त्रजागरण । इसको
करने से पूर्व एवं इसके पश्चात् ३-३ प्राणायाम कर लेना चाहिए ॥ चार मन्त्रों से
पूरक, सोलह मन्त्रों से कुंभक एवं आठ मन्त्रों से रेचक किया जाना चाहिए । जप
पूरा होने पर उसे ज्योतिस्वरूप में कल्पित करके इष्टदेव के दाहिने हाथ में जप
समर्पण कर देना चाहिए । देवीमन्त्र हो तो उस जप को बाएँ हाँथ में समर्पित
करना चाहिए । अनुष्ठान के अन्त में प्रतिदिन जप का दशांश हवन, हवन का
दशांश तर्पण, तर्पण का दशांश अभिषेक एवं यथाशक्ति ब्राह्मणभोजन कराना
चाहिए । होम, तर्पण आदि में से जो अङ्ग पूरा न किया जा सके उसके लिए भी
जप कर लेना चाहिए । होम न कर सकने पर—(ब्राह्मण)—होम की संख्या से
चौगुना, (क्षत्रिय) छ गुना, (वैश्य) अठगुना जप करें । नारी भी वैश्यवत अठगुना
जप करें । (शूद्र) होम की संख्या से दसगुना (किन्तु यदि अन्य वर्ण के आश्रित
हो तो उस आश्रयदाता के लिए निर्दिष्ट संख्यानुसार) जप करणीय है । (अर्थात्
एक लाख का अनुष्ठान हो तो होम हेतु भी एक लाख जप करना होगा ।)
('योगिनीहृदय' के अनुसार—ब्राह्मण हेतु—होमसंख्या का दुगुना, क्षत्रियों के
लिए—तिगुना, वैश्यों के लिए चौगुना एवं शूद्रों के लिए पंचगुना जप उचित है ।)
४६. अनुष्ठान के पाँच अङ्ग हैं—'१. जप, २. होम, ३. तर्पण, ४.
अभिषेक, ५. ब्राह्मण भोजन । होम, तर्पण, अभिषेक न कर सकने पर केवल
ब्राह्मणों के आशीर्वाद से भी काम चल सकता है । नारियों के लिए तो ब्राह्मण
भोजन उतना आवश्यक भी नहीं । उन्हें न्यास, ध्यान, और पूजा की छूट है ।