सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)

Varivasyarahasya of Bhaskararaya with Sarojini Hindi Commentary

भास्करराय मखी (टीकाकार: डॉ. श्यामकान्त द्विवेदी आनन्द) द्वारा

DevanagariHindipublished530 पृष्ठ

३८ वरिवस्यारहस्ये
प्रत्येक वर्ण का सर्वातिशायी महत्व—
१०. ऐसा कोई भी वर्ण नहीं है जो 'मन्त्र' नहीं है—भगवती जगन्माता
पचास वर्णों का मूर्तिमान रूप है । इसीलिए कहा गया है—"पञ्चाशन्मातृकां देवी
नानाविद्यामयी सदा । नानाविद्यामयीं देवीं महाविद्यामयीं तथा सर्ववर्णमयीं देवीं सर्व
सर्वदेवमयीं पराम् । सर्वदेवमयीं सौम्यां ब्रह्माण्डजननीं पराम् ॥"¹ इन्हीं वर्णों से
ब्रह्मा-विष्णु-रुद्र सभी उत्पन्न होते हैं—'वर्णान्तु जायते ब्रह्मा तथा विष्णुः प्रजायते ।
रुद्रश्च जायते देवी । जगत्संहारकारकः ॥'² भगवती अकारादि सकारात सभी वर्णों
का विग्रह है । 'अकारादिक्षकारान्ता मातृकाबीजरूपिणी । विसर्गश्च बिन्दुश्च त्रिशक्ति
ब्रह्मविग्रहः ॥'³ वर्ण पञ्चदेवों से समन्वित है । वे शक्तित्रय समन्वित हैं । वे
त्रिगुणोपेत, कैवल्यस्वरूप, बिन्दुतत्त्वमय प्रकृतिस्वरूप है—'पञ्चदेवमयं वर्णा शक्तित्रय
समन्वितम् । निर्गुणं त्रिगुणोपेतं स्वयं कैवल्यमूर्तिमान । बिन्दुतत्वमयं वर्णं स्वयं
प्रकृतिरूपिणी ॥"⁴
(क) 'वर्ण' ब्रह्मा-विष्णु एवं रुद्र स्वरूप हैं—"ब्रह्मविष्णुमयं वर्ण तथा रुद्रः
वयं प्रिये ।"⁵
(ख) 'वर्ण' पञ्चप्राणमय हैं एवं परमकण्डलीस्वरूप हैं—"पञ्चप्राणमयं वर्ण
स्वयं परमकुण्डली ।"⁶
(ग) 'वर्ण' सदाशिवमय, हरिब्रह्मात्मक एवं परब्रह्मसमन्वित हैं—'सदाशिवमयं
वर्णं परब्रह्म समन्वितं । हरिब्रह्मात्मकं वर्णं गुणत्रय समन्वितं ॥'⁷
(घ) 'वर्ण' पञ्चदेवमय, पञ्चप्राणयुत एवं गुणत्रययुत है—'पञ्चप्राणमयं वर्णं वर्णं
पञ्चदेवमयं सदा । पञ्च प्राणयुतं वर्णं तथा त्रयगुणात्मकं मातृकाएँ
(मूलमन्त्र रूप सभी ५० वर्ण) युवतीरूपा एवं मन्त्रविग्रहरूपिणी हैं—
'मातृका युवतीरूपा मन्त्रविग्रहरूपिणी ॥'⁸
(ङ) 'वर्ण-युवतीरूप एवं शब्दब्रह्मस्वरूप हैं—'शब्दब्रह्म यदा याति मन्त्रं तन्त्रं
तदा भवेत् । पञ्चाशत् युवती सर्वशब्दब्रह्मस्वरूपिणी ।' मातृकादेवी
सनातनी वेदमाता है—"भजेऽहं मातृकादेवी९ वेदमातां सनातनीम् ॥"१०
जो भी वर्णरूपमयी कुण्डली परदेवता या परा महाकुण्डली है वह चूँकि
वर्णात्मिका है अतः इस शक्तिरूप वर्ण के ज्ञान के बिना किया गया 'जप'
व्यर्थ है—"वर्णरूपमयी देवी कुण्डली परदेवता । पञ्चाशद्वर्णतत्त्वं च विद्यामन्त्रं जपेत्तु
यः । सर्वं हि विफलं तस्य शववत् तज्जपं भवेत् । चैतन्यरहितं देवि तज्जपं शवमेव
तत् ॥"¹¹
समस्त वर्ण कुण्डलिनीस्वरूप हैं—"उकारं परमेशानि तारः कुण्डलिनी स्वयं ।
ऋकारं परमेशानि कुण्डली मूर्तिमान स्वयम् ॥" 'ककार परमेशानि कुण्डलीत्रय
संयुतम् ।'¹²
१-१२. कामधेनु तन्त्र

भूमिका ३९
संसार के समस्त प्राणियों का जन्म ब्रह्मा से होता है। सभी का पालन विष्णु
द्वारा एवं संहार रुद्र द्वारा होता है किन्तु ये तीनों भी वर्ण से ही उत्पन्न होते हैं ।¹
मन्त्र की परिभाषा
१. मन्त्र और मन्त्र का स्वरूप—
‘मन्त्र’ मननत्राणस्वरूप होते हैं। तन्त्रशास्त्र में मन्त्र को ‘मनु’ भी कहा जाता
है। ‘मृत्युञ्जयभट्टारक’ में कहा गया है कि चूँकि मन्त्र का ‘म’ शब्द—संसार से
उन्मोचन, शिव से योजन, एवं ‘त्र’ शब्द—मनन करने से त्राण करने का विधायक
है अतः इसे ‘मन्त्र’ कहा गया है—
“मोचयन्ति च संसाराद्योजयन्ति परे शिवे। मननत्राणधर्मित्वात्तेन मन्त्रा इति
स्मृताः ।। (२१।१) ‘मन्त्र’ को मन्त्र इसलिए कहते हैं क्योंकि यह पूर्णाहन्ता का
अनुसंधान करता है, मनन धर्मा है, त्राण-कर्ता है—‘पूर्णाहन्तानुसंध्यात्मा स्फूर्जन्मनन
धर्मतः। संसारक्षयकृत्त्राणा धर्मतो मन्त्र उच्यते ।।²
२. मन्त्र का स्वरूप—
मन्त्र की सामान्य परिभाषा यह है कि जो मनन करने से साधकों का त्राण
करे वही ‘मन्त्र’ है—
‘मननात् त्राणधर्माऽसौ मन्त्रोऽयं परिकीर्तितः ।।' (सङ्केत पद्धति)
‘मन्त्र’ परमात्मा का शब्द-विग्रह है। मन्त्र परमात्मा का शब्दावतार है। मन्त्र
का मूलाधिष्ठान ‘नाद’ है अर्थात् मन्त्र का मूल तत्त्व—‘नाद’ है अतः तत्त्वतः
‘मन्त्र’ नादमय हैं। चूँकि ‘नाद’ बिन्दु के रूप में परिणत होता है अतः सारे
मन्त्र—‘बिन्दुरूप’ भी हैं। सृष्टि-विधान देखिए—‘आसीच्छक्तिःस्ततोनादः नादाद् बिन्दु
समुद्भवः ।।'³
सारांश—
(१) मन्त्र नादमय है, मन्त्र बिन्दुमय .है ।
(२) परब्रह्म का सगुणरूप ‘शब्दब्रह्म’ है अतः शब्दब्रह्मजन्यमन्त्र भी ब्रह्ममय है
(३) ‘मन्त्र’ चित् शक्ति की अभिव्यक्ति है—‘मन्त्राश्चिन्मरीचयः’—अतः मन्त्र
अपने तात्विक स्वरूप में चिन्मय एवं शक्तिमय है।
(४) ‘यंत्र’ मन्त्रावयवों से सङ्घटित हैं अतः मन्त्र यंत्रस्वरूप भी है।
(५) ‘चक्र’ मन्त्रोपेत, मन्त्र-घटित एवं मन्त्र की शक्ति से संवलित हैं अतः
मन्त्र चक्रस्वरूप भी हैं।
१. कामधेनु तन्त्र २. सौभाग्यभास्कर
३. शारदातिलक

४० वरिवस्यारहस्ये
(६) चूँकि मन्त्र मातृकाओं से प्रकट होते हैं अतः मन्त्र मातृकास्वरूप भी है ।
(७) चूँकि मन्त्र एवं उसके अर्थस्वरूप देवता में तत्वतः कोई भेद नहीं होता
अतः मन्त्र देवतामय भी है ।
(८) चूँकि 'देवता' आत्मा के ही एक विशिष्ट रूप हैं अतः सारे मन्त्र
आत्मचैतन्यमय हैं—इसीलिए प्रत्यक् चैतन्य का विकास न होने तक
मन्त्र का विकास नहीं होता—मन्त्र का साक्षात्कार नहीं होता, देवता का
दर्शन नहीं होता एवं मन्त्र सिद्ध नहीं होते ।
(९) 'मन्त्र'—चित्त्तत्त्व की रश्मियाँ हैं—'मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥'
(१०) ओंकाररूप मूल मन्त्र से जगत् की सृष्टि होती है—इसी मन्त्र में जगत्
स्थित रहता है तथा प्रलय के समय इसी मन्त्रतत्त्व में लीन हो जाता
है अतः 'मन्त्र'—सृष्टि-पालन-संहारमय तथा विश्वमय एवं विश्वातीत सभी
हैं ।
(११) 'मनन' एवं 'त्राण' इन दो प्रधान धर्मों से संवलित होने के कारण मन्त्र
मनन-त्राता भी है—'मननात्त्राण धर्माऽसौ मन्त्रोऽयं परिकीर्तितः ॥'१
'मन्त्रसङ्केतकं मननात् त्रायन्तो साधकमिति मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥'२
(१२) 'मन्त्र' प्रकाशविमर्शात्मक हैं एवं परमशिव तथा पराशक्ति के प्रकाशक
है—(प्रकाश विमर्शात्मक परमशिव-पराशक्ति प्रतिपादनपरत्वात्)३
(१३) जो मन्त्र के रहस्यों को जान लेता है वह 'परमशिव' हो जाता है—
('मन्त्रसङ्केतकस्यवेत्ता ज्ञाता त्रिपुराकारोवेदन संपरिस्फुरत्परमशिवभट्टारको
वीरचक्रेश्वरो भवेत् । परमशिव एव भवेत् ॥'४ मन्त्रसङ्केतकं दिव्यमधुना
कथयामि ते ।—यद्वेत्ता त्रिपुराकारो वीरचक्रेश्वरो भवेत् । (योगिनी हृदय)
त्रिकदर्शन की गीता 'शिवसूत्र' में 'शाक्तोपाय' के रूप में मन्त्र को
ग्रहण करके कहा गया है—"चित्तं मन्त्रः ॥"
भास्कराचार्य कहते हैं कि मनन-त्राण करने के कारण तुतीयकूट में
'मन्त्रत्व' की स्थिति प्राप्त होती है । तीन कूट हैं—पश्यन्ती, मध्यमा
एवं वैखरी । यह तुरीय मन्त्र है—'परमातृका' ॥५
(१४) भगवती पराशक्ति स्वयं मन्त्ररूपिणी हैं—
ज्ञातृज्ञानमयाकार मननान्मन्त्ररूपिणी ।
तेषां समष्टिरूपेण पराशक्तिस्तु मातृका ॥६
इस प्रकार 'मन्त्र' एक अचिन्त्य शक्ति का अपर पर्याय है ।
१-४. अमृतानन्दनाथ—'दीपिका' ५. भास्कराचार्य—'सेतुबन्ध'
६. योगिनीहदय

भूमिका ४१
(१५) 'मन्त्र' भगवान का वर्णावतार है । 'मन्त्र' भगवती का शब्द-विग्रह है ।
३. मन्त्रस्वरूप विषयक अन्य दृष्टियाँ—
'मन्त्र' परमात्मा का सार्वकालिक शाश्वत एवं चिन्मय शब्दावतार है । 'मन्त्र'
अपने तात्त्विकस्तर वर्ण या अक्षर नहीं है प्रत्युत् पराशक्ति की नादात्मक
अभिव्यक्तियाँ हैं । इसीलिए इन्हें शिवात्मक कहा गया है क्योंकि शक्ति एवं शिव
अभिन्न हैं । समस्त मन्त्र वर्णात्मक तो हैं ही किन्तु सारे वर्ण भी शिवात्मक हैं—
'मन्त्रावर्णात्मका सर्वेवर्णाः सर्वेशिवात्मकाः ॥'
परावाक् को परमेष्ठी परमशिव का परमन्त्रात्मक विमर्शस्वरूप 'हृदय' कहा
गया है । 'मन्त्र' ही उसका हृदय है । विमर्शशक्ति के अतिरिक्त अन्य कोई मन्त्र
नहीं है और यही मन्त्र परमेष्ठी शिव का हृदय है—"सा स्फुरत्ता महासत्ता देशकाला
विशेषिणी । सैषा सारतया प्रोक्ता हृदयं परमेष्ठिनः ॥"१
'मन्त्र'-साधना के तीन मुख्य अङ्ग हैं—१. मन्त्र २. मन्त्र-जापक ३. मन्त्र का
वाच्य (देवता) ॥ अपने तात्त्विकस्तर पर मन्त्र वहीं है जहाँ मन्त्र एवं उसका
वाच्यदेवता एकात्मता प्राप्त कर लेते हैं क्योंकि—
“मन्त्रार्थं देवतारूपं चिन्तनं परमेश्वरि ।
वाच्यवाचकभावेन अभेदो मन्त्रदेवयोः ॥”२
मन्त्र की मूल शक्ति है चित् शक्ति । इसीलिए कहा गया है—
“मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥” मन्त्र का बल है निरावरण चित्शक्ति का उल्लासन । उसी
शक्ति को लेकर 'मन्त्र' सहज नादशक्ति से उद्बोधित होकर प्रदीप्त हो उठते हैं
और उनमें सर्वज्ञता आदि का बल आ जाता है । आत्मा के परतत्त्व का अवबोध
होने के कारण मन्त्रज्ञ इच्छामात्र द्वारा मन्त्रों का यथेष्ट प्रयोग कर सकता है ।३
'त्रिकसार' नामक ग्रन्थ में ठीक ही कहा गया है कि वर्णातीत निराकार परम
तत्त्व का अवबोध हो जाने पर 'मन्त्र' मन्त्राधिपों के साथ ही मांत्रिक के किङ्कर हो
जाते हैं । चिच्छक्ति के बल का संस्पर्श न होने पर वे मन्त्र केवल वर्णमात्र (जड़
अक्षर) मात्र बनकर रह जाते हैं और कठपुतली के समान निष्फल चेष्टा करते हैं ।
'हंसपारमेश्वर'-नामक ग्रन्थ में भी कहा गया है कि “केवल वर्णरूप मन्त्र
'पशुभाव' में स्थित हैं जबकि सुषुम्नामार्ग से उच्चरित होने पर वे पशुपति बन जाते
हैं और इस प्रकार मन्त्र की दो अवस्थाएँ हैं—१. 'पशु अवस्था' २. 'पशुपति
अवस्था' ।
'श्रीवैहायसी'-नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि—“संधिस्थल में नादोर्ध्वध्वनि
द्वारा ही बोधित जान करना चाहिए । यथा सूत्र में मणि पिरोये जाते हैं तद्वत्
१. ईश्वरप्रत्यभिज्ञा (अ० ४) २. ब्रह्मानन्द गिरि—शाक्तानन्द तरंगिणी
३. स्पन्द प्रदीपिका

४० वरिवस्यारहस्ये
(६) चूँकि मन्त्र मातृकाओं से प्रकट होते हैं अतः मन्त्र मातृकास्वरूप भी है ।
(७) चूँकि मन्त्र एवं उसके अर्थस्वरूप देवता में तत्वतः कोई भेद नहीं होता
अतः मन्त्र देवतामय भी है ।
(८) चूँकि 'देवता' आत्मा के ही एक विशिष्ट रूप हैं अतः सारे मन्त्र
आत्मचैतन्यमय हैं—इसीलिए प्रत्यक् चैतन्य का विकास न होने तक
मन्त्र का विकास नहीं होता—मन्त्र का साक्षात्कार नहीं होता, देवता का
दर्शन नहीं होता एवं मन्त्र सिद्ध नहीं होते ।
(९) 'मन्त्र'—चित्तत्त्व की रश्मियाँ हैं—'मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥'
(१०) ओंकाररूप मूल मन्त्र से जगत् की सृष्टि होती है—इसी मन्त्र में जगत्
स्थित रहता है तथा प्रलय के समय इसी मन्त्रतत्त्व में लीन हो जाता
है अतः 'मन्त्र'—सृष्टि-पालन-संहारमय तथा विश्वमय एवं विश्वातीत सभी
हैं ।
(११) 'मनन' एवं 'त्राण' इन दो प्रधान धर्मों से संवलित होने के कारण मन्त्र
मनन-त्राता भी है—'मननात्राण धर्माऽसौ मन्त्रोऽयं परिकीर्तितः ॥'१
'मन्त्रसङ्केतकं मननात् त्रायन्तो साधकमिति मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥'२
(१२) 'मन्त्र' प्रकाशविमर्शात्मक है एवं परमशिव तथा पराशक्ति के प्रकाशक
है—(प्रकाश विमर्शात्मक परमशिव-पराशक्ति प्रतिपादनपरत्वात्)३
(१३) जो मन्त्र के रहस्यों को जान लेता है वह 'परमशिव' हो जाता है—
('मन्त्रसङ्केतकस्यवेत्ता ज्ञाता त्रिपुराकारोवेदन संपरिस्फुरत्परमशिवभट्टारको
वीरचक्रेश्वरो भवेत् । परमशिव एव भवेत् ॥'४ मन्त्रसङ्केतकं दिव्यमधुना
कथयामि ते ।—यद्वेत्ता त्रिपुराकारो वीरचक्रेश्वरो भवेत् । (योगिनी हृदय)
त्रिकदर्शन की गीता 'शिवसूत्र' में 'शाक्तोपाय' के रूप में मन्त्र को
ग्रहण करके कहा गया है—'“चित्तं मन्त्रः ॥”'
भास्कराचार्य कहते हैं कि मनन-त्राण करने के कारण तुटीयकूट में
'मन्त्रत्व' की स्थिति प्राप्त होती है । तीन कूट हैं—पश्यन्ती, मध्यमा
एवं वैखरी । यह तुरीय मन्त्र है—'परामातृका' ॥५
(१४) भगवती पराशक्ति स्वयं मन्त्ररूपिणी हैं—
ज्ञातृज्ञानमयाकार मननान्मन्त्ररूपिणी ।
तेषां समष्टिरूपेण पराशक्तिस्तु मातृका ॥६
इस प्रकार 'मन्त्र' एक अचिन्त्य शक्ति का अपर पर्याय है ।
१-४. अमृतानन्दनाथ—'दीपिका' ५. भास्कराचार्य—'सेतुबन्ध'
६. योगिनीहृदय

भूमिका ४१
(१५) ‘मन्त्र’ भगवान का वर्णावतार है । ‘मन्त्र’ भगवती का शब्द-विग्रह है ।
३. मन्त्रस्वरूप विषयक अन्य दृष्टियाँ—
‘मन्त्र’ परमात्मा का सार्वकालिक शाश्वत एवं चिन्मय शब्दावतार है । ‘मन्त्र’
अपने तात्त्विकस्तर वर्ण या अक्षर नहीं है प्रत्युत् पराशक्ति की नादात्मक
अभिव्यक्तियाँ हैं । इसीलिए इन्हें शिवात्मक कहा गया है क्योंकि शक्ति एवं शिव
अभिन्न हैं । समस्त मन्त्र वर्णात्मक तो हैं ही किन्तु सारे वर्ण भी शिवात्मक हैं—
‘मन्त्रावर्णात्मका सर्वेवर्णाः सर्वेशिवात्मकाः ॥’
परावाक् को परमेष्ठी परमशिव का परमन्त्रात्मक विमर्शस्वरूप ‘हृदय’ कहा
गया है । ‘मन्त्र’ ही उसका हृदय है । विमर्शशक्ति के अतिरिक्त अन्य कोई मन्त्र
नहीं है और यही मन्त्र परमेष्ठी शिव का हृदय है—‘‘सा स्फुरत्ता महासत्ता देशकाला
विशेषिणी । सैषा सारतया प्रोक्ता हृदयं परमेष्ठिनः ॥’’१
‘मन्त्र’-साधना के तीन मुख्य अङ्ग हैं—१. मन्त्र २. मन्त्र-जापक ३. मन्त्र का
वाच्य (देवता) ।। अपने तात्त्विकस्तर पर मन्त्र वहीं है जहाँ मन्त्र एवं उसका
वाच्यदेवता एकात्मता प्राप्त कर लेते हैं क्योंकि—
‘‘मन्त्रार्थं देवतारूपं चिन्तनं परमेश्वरि ।
वाच्यवाचकभावेन अभेदो मन्त्रदेवयोः ॥’’२
मन्त्र की मूल शक्ति है चित् शक्ति । इसीलिए कहा गया है—
‘‘मन्त्राश्चिन्मरीचयः ॥’’ मन्त्र का बल है निरावरण चित्शक्ति का उल्लासन । उसी
शक्ति को लेकर ‘मन्त्र’ सहज नादशक्ति से उद्बोधित होकर प्रदीप्त हो उठते हैं
और उनमें सर्वज्ञता आदि का बल आ जाता है । आत्मा के परतत्त्व का अवबोध
होने के कारण मन्त्रज्ञ इच्छामात्र द्वारा मन्त्रों का यथेष्ट प्रयोग कर सकता है ।३
‘त्रिकसार’ नामक ग्रन्थ में ठीक ही कहा गया है कि वर्णातीत निराकार परम
तत्त्व का अवबोध हो जाने पर ‘मन्त्र’ मन्त्राधिपों के साथ ही मांत्रिक के किङ्कर हो
जाते हैं । चिच्छक्ति के बल का संस्पर्श न होने पर वे मन्त्र केवल वर्णमात्र (जड़
अक्षर) मात्र बनकर रह जाते हैं और कठपुतली के समान निष्फल चेष्टा करते हैं ।
‘हंसपारमेश्वर’-नामक ग्रन्थ में भी कहा गया है कि ‘‘केवल वर्णरूप मन्त्र
‘पशुभाव’ में स्थित हैं जबकि सुषुम्नामार्ग से उच्चरित होने पर वे पशुपति बन जाते
हैं और इस प्रकार मन्त्र की दो अवस्थाएँ हैं—१. ‘पशु अवस्था’ २. ‘पशुपति
अवस्था’ ।
‘श्रीवैहायसी’-नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि—‘‘संधिस्थल में नादोर्ध्वध्वनि
द्वारा ही बोधित जान करना चाहिए । यथा सूत्र में मणि पिरोये जाते हैं तद्वत्
१. ईश्वरप्रत्यभिज्ञा (अ० ४) २. ब्रह्मानन्द गिरि—शाक्तानन्द तरंगिणी
३. स्पन्द प्रदीपिका

४२ वरिवस्यारहस्ये
शक्ति के ताने-बाने से विनिर्मित मन्त्राक्षरों का ही ध्यान करना चाहिए। वह शक्ति
परम व्योम में निवास करती है और परमामृत से समृद्ध है।—उक्त पद्धति से जप
करने पर मन्त्र अपना स्वस्वरूप उद्घाटित कर देता है और अपने ऊपर से
आवरण का उन्मोचन कर देता है।
‘श्रीकालपरा’-नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि—शब्दनादात्मक हैं। उनके
साथ प्रत्यय, (संवित्) संलग्न रहता है और उनमें वृद्धि करता है। मन्त्रबोध के
स्वरूप में स्थित जो संवित् है वह मन्त्र से अभिन्न है अतः वह आत्म-बोध करा
देती है।
‘सङ्कर्षणसूत्र’-नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि—चिद्रूपता स्वात्मैकनिष्ठ है।
भाव एवं अभाव उसकी दिशाएँ एवं परिष्कार है। वह स्वसंवेदन-संवेद्य है। वह
प्रकृति का विषय भी है साथ ही वह प्रकृत्यातीत भी है। यही है मन्त्रों का
प्रत्ययात्मक कारण। मन्त्र बाहर एवं भीतर वर्णरूप से प्रकट होते है। वे शाश्वत
पदरूप मन्त्र मनुष्य के कर-चरण आदि के समान है। वीर्य के योग से प्रत्येक
काल में ये मन्त्र-प्रयोग सिद्ध होते हैं।१
शुद्ध बोधात्मक रूप से अन्तर्बाह्य दोनों में उदित मन्त्र का एक बार भी जप
किये जाने पर वह लक्ष बार किए गए जप के समान फल वाला हो जाता ‘है।२
‘जयसंहिता’-नामक ग्रन्थ में इसी तथ्य को प्रमाणित करते हुए कहा गया है
कि—जब एक ही मन्त्रनाथ अन्तर एवं बाह्य दोनों में उदित होकर एक हो जाते हैं
तब ऐसे जप को लक्षसंख्या से भी अधिक महनीय समझना चाहिए। इन्हीं भावों
को इन शब्दों में व्यक्त किया गया है—
“तदाक्रम्य बलं मन्त्रा सर्वज्ञबलशालिनः।
प्रवर्तन्तेऽधिकाराय करणानीव देहिनः॥”३
ये मन्त्र-साधक चित्त की प्रवृत्ति-निवृत्ति के निमित्त (साधक की इच्छा होने पर)
शक्तिस्वभाव में लीन हो जाते हैं क्योंकि मन्त्र स्वस्वभाव के अनुगामी एवं शक्तिरूप
हैं।४
‘कालपरा’-नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि—पर अक्षर रूप विटप में अनेक
शक्तियाँ विद्यमान हैं। उनके विवर्त शक्तिरूप में वर्णों के माध्यम से प्रकट होते हैं।
ये शक्तियाँ कृतकृत्य होने के कारण शान्त एवं निरञ्जन हैं। मन्त्र सर्वज्ञ एवं
सर्वकर्ता हैं। मन्त्र शिवधर्मी हैं। आचार्य कल्लट ने ‘स्पन्दकारिका’ में इसकी पुष्टि
करते हुए कहा है—
“तत्रैव सम्प्रलीयन्ते शान्तरूपाः निरञ्जनाः।
सहसाधक चित्तेन तेनैते शिवधर्मिणः॥”५
१. संकर्षणसूत्र २. स्पन्द प्रदीपिका
३. स्पन्द कारिका ४. स्पन्द प्रदीपिका
५. स्पन्द कारिका

भूमिका ४३
‘साधक के चित्त में मन्त्र लीन हो जाते हैं’—कहने का तात्पर्य यह है कि
आत्मा ही शिव है । यह आत्मा सर्वमय, सर्वात्मक एवं विश्वरूप है क्योंकि यह
बोद्धा है । संवित् ही मन्त्रात्मा है अतः मन्त्र शिवरूप हैं ।
मन्त्र एवं जप वर्णात्मक होने पर भी मूलतः संविदात्मक हैं आन्तर-विकास की
निष्पत्ति हैं—आत्मोल्लास का अपर पर्याय हैं । इसीलिए ‘बौद्धायन संहिता’ में कहा
गया है कि—‘चन्द्रमा शान्त हो जाय एवं सूर्य का उदय भी न हो, उस समय
समस्त देवों का विलय एवं समस्त मन्त्रों का उदय हुआ करता है ।।'
‘मालिनीविजय’-नामक ग्रन्थ में भी इसी तथ्य को पुष्टि करते हुए कहा गया है
कि—‘जिस अवस्था में जीव अन्य आधारों से विनिर्मुक्त होकर स्वस्वरूप में लीन हो
जाता है वही अवस्था मन्त्रों के उद्भव का स्थान है ।'
यह भी कहा गया है कि—‘‘जब पुरुष का चित्त धर्माधर्म के संधि-स्थल में
निरुद्ध हो जाता है तब वह जो कुछ भी बोलता है वही ‘मन्त्र’ हो जाता है ।
केवल स्वर, वर्ण मातृका से निर्मित मन्त्र ही मन्त्र नहीं होते ।।'’
“धर्माधर्मान्तरे चित्तं निरुद्धं यत्तदा तु सः ।
यद्वक्ति स भवेन्मन्त्रः किं पुनर्मातृकोत्थितः ॥”
इसीलिए कहा गया है कि अनिरुद्ध चित्त वाला साधक जिस मन्त्र का जप
करता है वे मन्त्र उस स्थिति में पशुभाव में स्थित रहते हैं किन्तु जब उन्हीं मन्त्रों
का सुषुम्णा नाड़ी से उच्चारण होने लगता है तब वे ही मन्त्र ‘पशुपति’ बन जाते
हैं¹—
“पशुभावे स्थिता मन्त्राः केवलः वर्णरूपिणः ।
सौषुम्णोऽध्वन्युच्चरिताः पतित्वं प्राप्नुवन्ति ते ॥”
मन को चेतन करके उठाना होगा । सुषुम्ना का स्रोत ही चैतन्य की धारा
है । मन को जगाकर ऊर्ध्वमुखी सुषुम्णा की धारा में डाल देना होगा ।²
यह जाग्रत मन ही मन्त्रस्वरूप है । यही प्रबुद्ध कुण्डलिनी की स्फूर्ति है ।
जाग्रत मन ही मन्त्र है इसीलिए शिवसूत्र में कहा गया है—‘चित्तमन्त्रः’ हृदयाकाश
में मन लीन होने पर पुनः व्युत्थित होकर बहुमुखी दौड़ने लगता है महाकाश में
एकीभूत मन उत्थित होने पर एकमुखी होकर दौड़ता है । अतः मन को और ऊपर
उठाकर (मन को कम्पनहीन करके) मन को विकल्पहीन करना होगा । यही मन
जाग्रत मन “मन्त्र” है—‘‘चित्तं मन्त्रः ।’’
१. हंस पारमेश्वर
२. शक्तिसम्पन्न शब्दराशि ही मन्त्र है । निरुद्ध, कम्पन-शून्य, हृदयाकाश एवं
महाकाश को अतिक्रान्त करके विकल्प-शून्य स्थिति में आरूढ़ एवं सुषुम्णा धारा में लीन
मन ही मन्त्र है । इसी से ‘चित्तं मन्त्रः’ कहा गया है ।

४४ वरिवस्यारहस्ये
'मननंविश्वविज्ञानं त्राणं संसारसङ्कटात् ।
यतः करोति संसिद्धो मन्त्र इत्युच्यते प्रिये ।।'१
आगमों में कहा गया है—'मननात्राणधर्माणो मन्त्राः स्युः परिकीर्तिताः ।।'
शिवसूत्र में कहा है—'चित्तं मन्त्रः ।।'
'मंत्रिगुप्तभाषणे' (चु०प०से०) से घञ् (३।३।१९, १८) करने पर मन्त्र शब्द
निष्पन्न होता है । इसका अर्थ निम्न है—"मन्त्रो वेदविशेषे स्याद्देवादीनां च साधने ।
गुह्यवादेऽपि च पुमान् ।"२ "वेदे भेदे गुह्यवादे मन्त्रः"३ "मन्त्र्यतेऽनेन इति मन्त्रः ।।"
मन्त्र = 'मन्त्रणम्' ।।
४. 'शाक्तानन्दतरंगिणी' की दृष्टि—
ब्रह्मानन्दगिरि ने 'शाक्तानन्दतरंगिणी' के नवमोल्लास में कहा है कि—"मन्त्र"
सुनिश्चित वर्णों की शाब्दिक पुनरावृत्ति या जिह्वा का वर्णावृत्तिरूप अध्यवसाय नहीं है
बल्कि “मन्त्रार्थं देवतारूपं चिन्तनम्” तथा 'मन्त्र' देवता से पृथक् कोई सत्ता नहीं है
प्रत्युत मन्त्र वही है जो देवता है अतः मन्त्र एवं देवता में अभेद है—
“वाच्यवाचकभावेन अभेदो मन्त्रदेवयोः ।।”४
'मन्त्रार्थ' की व्याख्या करते हुए ब्रह्मानन्दगिरि कहते हैं कि—"हे देवी !
मन्त्रार्थ को सावधानी से हृदयङ्गम कीजिए । आधारपद्म में विद्या को गुरुस्फटिक के
सदृश कल्पित करें, लिङ्ग स्थान में बंधूक के समान, नाभि में स्फटिक के समान
हृदय में मरकत के समान, विशुद्ध चक्र में हरे रङ्ग में, आज्ञाचक्र में
'चतुर्वर्णानुरंजित' रूप में कल्पित करें ।" 'रुद्रयामल' में कहा गया है कि—मन्त्र
को गुरु के पास ले जाकर गुरुभक्ति दिखाकर गुरु से—१. मन्त्र का कान २. मन्त्र
का मुख ३. मन्त्र का नेत्र, एवं ४. मन्त्र का प्राण—यत्नपूर्वक जानना चाहिए ।
फिर मन्त्र का 'कीलक' जानकर मन्त्र की पुरुष्क्रिया की जानी चाहिए ।
“मन्त्रंनीत्वा गुरोः पार्श्वे गुरुभक्तिपुरःसरः ।
मन्त्रस्य श्रोत्रास्य नेत्रप्राणान् विज्ञाय यत्नतः ।।”५
मन्त्र के श्रोत्रादिक के ज्ञान के बिना मन्त्र-जाप—दारिद्र्य, विपत्ति, नरक ।।६
उदाहरणार्थ काली मन्त्र लें—
कालीमन्त्र का—१. श्रोत्र—बिन्दु, २. मुख—नाद, ३. हृदय—ककार, ४.
नेत्र—वह्नि ५. कीलक—दीर्घीकार,।७
१. देवतत्त्व, २. प्राणतत्त्व, ३. बिन्दुतत्त्व, ४. ज्ञानतत्त्व, ५. शक्तितत्त्व, ६.
योनितत्त्व आदि नव तत्त्व जानकर ही मन्त्र का जप करना चाहिए, अन्यथा नहीं ।

१. माहेश्वर तन्त्र (ज्ञानखण्ड) २. मेदिनी कोष
३. अमर कोष ४-६. शाक्तानन्दतरंगिणी
७. भूत डामर

भूमिका ४५
"बिन्दुतत्त्वं प्रजप्याथ ज्ञानतत्त्वं च सुन्दरि । प्राणतत्त्वं च चार्वङ्गि देवतत्त्वं
तथैव च । जपतत्त्वं मन्त्रतत्त्वं ध्यानतत्त्वं सुलोचने ।।''१
वैसे तो समस्त 'मन्त्र' वर्णात्मक हैं किन्तु वे मात्र वर्णात्मक नहीं हैं—
शक्त्यात्मक भी हैं—'सर्वेवर्णात्मका मन्त्रास्ते च शक्त्यात्मकाः प्रिये । शक्तिस्तु
मातृका ज्ञेया सा च ज्ञेया शिवात्मिका ।।''
'मन्त्र' स्थूल अक्षर से ऊपरी धरातल की वस्तु हैं । इसीलिए कहा गया है—
'मन्त्रे चाक्षर बुद्धिस्स्याद् गुरौ तु मानवः प्रिये । देवतायाः वरारोहे प्रतिबुद्धिस्तु जायते ।
किं तस्य जप पूजायां सर्वं व्यर्थं कदर्थनम् ।।''२
'स्पन्दप्रदीपिका' में मन्त्र के चार तत्त्व बताए गए हैं—१. बीज, २. पिण्ड,
३. पद, ४. नाम । मन्त्र के दो कार्य बताए गए हैं—१. मनन, २. त्राण ।।
'शब्द', 'मन्त्र', 'ओंकार' एवं देवता तत्त्वतः अभिन्न हैं । समस्त मन्त्रों की
मूल एवं सर्वोच्च प्रकृति ॐकार है । अर्धमात्रादिक में जो प्रतिफलित चैतन्य है
वही 'मन्त्र' है ।
समग्र विश्व की उत्पत्ति शब्द द्वारा हुई है । 'समस्त विश्व शब्द में ही विधृत
है ।'' शब्दातीत परमपद का साक्षात्कार करने हेतु भी शब्द का आश्रय लेना पड़ता
है तथा शब्द-राज्य का भेदन करने हेतु भी शब्द का आश्रय लेना पड़ता है । सृष्टि
में रहने एवं सृष्टि से बाहर जाने दोनों के लिए शब्द ही एक मात्र आलम्बन है ।
इसीलिए शब्द को पकड़कर शब्दातीत परब्रह्म पद में जाने का विधान किया गया
है । मन्त्रों का मूल उद्भवस्थान (योनि) 'ज्ञानशक्ति' है—
'ज्ञानशक्तिः परासूक्ष्मा मातृकां तां विदुर्बुधाः । सा योनिः सर्वमन्त्राणां सर्वत्रा-
रणिवत्स्थिताः ।' मन्त्रों के अवयवभूत वर्णों की भी आत्मा है—'मातृका' । इसी
मातृका से मन्त्र निर्मित होते हैं—
मातृका या महामातृका ही विश्वजननी है । शब्दब्रह्म ही यह परामातृका है ।
अस्तित्व के तीन स्तर हैं—१. 'दिव्य समरसभूमि' = यहाँ न तरङ्ग है, न स्पंदन,
न विमर्शन, न सृष्टि, न संरक्षण, न संहार, न तिरोधान, न अनुग्रह, न
शिव-शक्ति, न जीव जगत् । अद्वय परम स्थिति की वह अवस्था जहाँ पूर्ण सत्य
अपनी महिमा में पूर्णतः विराजमान है । २. द्वितीयावस्था = यहाँ परब्रह्म भी है
और शब्दब्रह्म भी । परावाक् ही शब्दब्रह्म है । यही है युगलभाव की अवस्था—
'शिवशक्ति की समरसावस्था' । यह सामरस्य नित्य है । यह 'यामल', 'युगनद्ध',
'युगल' की अवस्था है । सृष्टि के मूल में है—'बिन्दु' । स्वातन्त्र्य—स्पन्दन द्वारा
'बिन्दु' का स्पर्श—रेखा रूप में बिन्दु की परिणति—त्रिकोण = (सृष्टि की मूल
योनि) ।।
शब्द, अर्थ एवं ज्ञान परस्पर सम्बद्ध हैं । अर्थ ही जगत् है क्योंकि वह
१-२. कामधेनु तन्त्र

४६ वरिवस्यारहस्ये
पदार्थों की समष्टि है । शब्द का अर्थ से जो सम्बंध है वह है तीन प्रकार का—
१. अभेद सम्बन्ध, २. भेदाभेद सम्बन्ध, ३. भेद सम्बन्ध ।
पश्यन्ती अवस्था = यहाँ शब्दार्थ में अभेद सम्बंध है । यहाँ जो शब्द है वही
अर्थ है, जो अर्थ है वही शब्द है ।
मध्यमावस्था = यहाँ शब्दार्थ में भेदाभेद सम्बंध है ।
वैखरीअवस्था = यहाँ शब्द से अर्थ का भेद सम्बंध है । (परावस्था में शब्द,
अर्थ, ज्ञान—पृथक्-पृथक् रूप में भासमान नहीं होते ।)
मातृका ही प्रत्यवमर्शनकारिणी शक्ति है । मातृकाशक्ति के जुड़ने पर ही
‘प्रकाश’ अपने को प्रकाश के रूप में पहचान पाता है अन्यथा नहीं । ‘अहं’ में
भी मातृका की ही क्रीड़ा है । ‘पूर्णाहन्ता’ (पूर्ण अहं या परमेश्वर के स्वरूप) को
भी मातृका द्वारा ही पकड़ा जा सकता है । (पूर्णत्व उन्मनी अवस्था में है ।)
मन्त्र को जो देवता से अभिन्न कहा गया है—उसका अर्थ यही है कि
मन्त्राक्षर वैखरीभाव (भेदराज्य) एवं मध्यमाभाव (भेदाभेद राज्य) का त्याग करके
पश्यन्तीभाव (अभेद राज्य) तक यात्रा करें जहाँ कि शब्द से उसका अर्थ (वाचक
से उसका वाच्य) अभिन्न रूप से दिखाई दे अर्थात् मन्त्र से मन्त्रवाच्य अभिन्न रूप
में दर्शन दे, अर्थात् जहाँ मन्त्र एवं उसके वाच्यदेवता में रञ्चमात्र भी भेद दृष्टिगत न
हो । जहाँ मन्त्र और उसका देवता दोनों एक हैं वह अवस्था ही मन्त्र का
वास्तविक अर्थ है । चूँकि पश्यन्ती की अवस्था में शब्द और अर्थ अभिन्न रूप से
स्थित हैं उसी प्रकार वहाँ मन्त्र और उसका अर्थ रूप देवता भी अभिन्न रूप में
स्थित हैं अतः मन्त्र वहाँ देवता के रूप में एवं देवता मन्त्र के रूप में एवं दोनों
एक दूसरे के रूप में दृष्टिगत होंगे । ‘मन्त्र’ अपने वास्तविक स्तर पर देवता से
अभिन्न रूप में ही स्थित रहते हैं अतः मन्त्र की इसी मूल आदर्श दशा को दिखाने
के लिए कहा गया है कि मन्त्र ही देवता है ।
६. ओंकार (प्रणव) और मन्त्र—ओंकार ही महामन्त्र है । वेदों में कहा
गया है कि मनोभावों एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए जिस वाणी का
उपयोग किया जाता है उसके चार प्रकार हैं । उसे केवल ‘मनीषी ब्राह्मण’ ही
जानते हैं अन्य नहीं । इनमें तीन वाणियाँ गुहा में गुप्तरूप से स्थित हैं । केवल
चौथी वाणी ही मनुष्य बोला करते हैं अन्य वाणियाँ नहीं क्योंकि अन्य वाणियों का
(गुप्त तीन वाणियों का) ज्ञानमात्र मनीषी ब्राह्मणों को ही है अन्य को नहीं—
‘चत्वारि वाक् परिमिता पदानि, तानि विदुर्ब्राह्मणा ये मनीषिणः ।
गुहा त्रीणि निहिता नेङ्गयन्ति, तुरीयो वाचो मनुष्या वदन्ति ॥
सारांश—
१. परा, पश्यन्ती एवं मध्यमा वाणी (मनुष्यों को अज्ञात । केवल मनीषी
ब्राह्मणों को ज्ञात)

भूमिका ४७
२. वैखरी वाणी = तुरीय वाणी । (मनुष्यों द्वारा बोली जाने वाली वाणी ।)
इनमें तीन गुप्त वाणियों में भी गुप्त हैं 'पश्यन्ती' एवं 'पश्यन्ती' से भी
अधिक गुप्त है 'परावाणी' । यहीं परावाणी है—ओंकार । ओंकार ही सब कुछ
है—उसके अतिरिक्त कुछ है ही नहीं, वेद के प्रमाण देखिए—
१. 'ॐ कार एवेदं सर्वम्' (छा०उप०)—यह सब कुछ (समस्त जगत्) ओंकार
ही है ।
२. 'ॐ तद्ब्रह्म' (मु०उप०)—ॐ वह अचिन्त्य परात्पर परमात्मा है ।। प्रणव
(ओंकार ही पर एवं अपर) ब्रह्म है
३. “प्रणवोऽपरं ब्रह्मप्रणवश्च परः स्मृतः । अपूर्वोऽनन्तरोऽबाह्योऽनपरः प्रणवो-
ऽव्ययः ।।”
४. 'ॐ मित्येत्' (क०उप०)—ओंकार ही यह सब (जगत्) है ।
५. 'ॐमिति ब्रह्म' (तै०उप० १।८।१)—ओंकार ही ब्रह्म है ।
६. 'एतदालम्बनम्' (क०उ० १।२।१७)—यही ओंकार ही आलम्बन है ।
७. 'एतद्वैसत्यकाम' (प्र० ३०५।२)—हे सत्यकाम । यह ओंकार है और यही
पर एवं अपर ब्रह्म है ।
८. 'ओमित्यात्मानं युञ्जीत' (मैत्र्यु० ६।३)—आत्मा का ॐ इस प्रकार ध्यान
करे ।
९. 'ओंकार एवेदं सर्वम्' (छा० ३०२।२३)—यह सब ओंकार ही है ।
१०. ओमित्येतदक्षरमिदं सर्वं । तस्योपव्याख्यानं भूतं भवद्भवविष्यदिति सर्वमोंकार
एव । यच्चान्यत्त्रिकालातीतं तदप्योंकार एव ।। (माण्डूक्योपनिषदः १।१)
—ॐ यह अक्षर ही सब कुछ है । यह जो कुछ भूत, भविष्यत् एवं
वर्तमान है—उसी की व्याख्या है । इसलिए यह सब ओंकार ही है ।
इसके सिवा जो अन्य त्रिकालातीत वस्तु है वह भी ओंकार ही है ।
११. 'सर्वं ह्येतद् ब्रह्मायमात्मा ब्रह्म सोऽयमात्मा चतुष्पात्' (माण्डूक्यो० १।२)
—यह सब ब्रह्म ही है । यह आत्मा ही ब्रह्म है । वह यह आत्मा चार
पादों वाला है ।
१२. सोऽयमात्माध्यक्षरमोंकारोऽधिमात्रं पादा मात्रा मात्राश्च पादा अकार उकारो
मकार इति ।। (माण्डुक्य० १।८)—वह यह आत्मा अक्षर की दृष्टि से
ओंकार है, वह मात्राओं को विषय करके स्थित है । पाद ही मात्रा हैं
और मात्रा ही पाद हैं । वे मात्रा अकार, उकार एवं मकार हैं । (क)
ओंकार की प्रथममात्रा—'अकार' । (ख) ओंकार की द्वितीय मात्रा—
'उकार' । (ग) ओंकार की तृतीय मात्रा—'मकार' ।
४ वरि. भू.

४८ वरिवस्यारहस्ये
(क) जागरित स्थान = 'वैश्वानर' = ॐ की प्रथममात्रा = 'अ' ॥
(ख) स्वप्न स्थान = 'तैजस' = ॐ की द्वितीयमात्रा = 'उ' ॥
(ग) सुषुप्ति स्थान = 'प्राज्ञ' = ॐ की तृतीयमात्रा = 'म' ॥
(घ) तुरीय, तुरीयातीत = आत्मा का तुरीयपाद = तुरीयआत्मा = मात्रा-शून्य ॐ
'अमात्रश्चतुर्थोऽव्यवहार्यः प्रपञ्चोपशमः शिवोऽद्वैत एवमोंकार आत्मैव
संविशत्यात्मनात्मानं य एवं वेद ।'—(माण्डू० १।१२) ॥
(ङ) 'प्रणवं हीश्वरं विद्यात्सर्वस्य हृदि संस्थितम् । सर्वव्यापिनमोंकारम् ॥'—
(माण्डू० का० २८)—ओंकार हृदयस्थ ईश्वर है ।
यह ओंकार 'अनादिनिधन ब्रह्म' है—'शब्दतत्त्व' है—'अक्षर' है—'जगत्'
इसीका 'विवर्त' है—
“अनादिनिधनं ब्रह्म शब्दतत्त्वं यदक्षरम् ।
विवर्ततेऽर्थभावेन प्रक्रिया जगतो यतः ॥”
यही ओंकार 'शब्दब्रह्म' है एवं इसी 'शब्दब्रह्म' से 'परब्रह्म' की प्राप्ति होती
है—'शब्दब्रह्मणि निष्णातः परब्रह्माधिगच्छति ।' ध्वनि का स्थूल शरीर—'आकाश'
है । ध्वनि का सूक्ष्म शरीर 'शब्दतन्मात्रा' है । ध्वनि का सूक्ष्मतम कारण शरीर—
'परशब्द' है । यही 'परशब्द' ओंकार है ।
यह वही शब्द है जो मानव पिण्ड में 'गगनशिखर' में प्रकाशित होता है—
'गगनशिखर महँ शब्द प्रकास्या तहँ बूझै अलखबिनाणी'¹, 'शब्द' (ओंकार) ही
ताला है, शब्द ही कुञ्जी है । शब्द ही शब्द को जगाता है । शब्द का शब्द से
परिचय होने पर शब्द, शब्द में समा जाता है ॥'' (शब्दहिं ताला, शब्दहिं कूची
शब्दहिं शब्द समाया । शब्दहिं शब्द से परचा हुवा शब्दहिं शब्द समाया ।²)
इसीलिए आचार्य रामानन्द ने कहा था—''शब्द को सीख ले, शब्द को बूझ ले,
शब्द से शब्द पहिचान भाई ॥''
शब्द—समस्त वर्णमाला, समस्त प्रकृत्यण्ड, मायाण्ड, शाक्ताण्ड, ब्रह्माण्ड,
समस्त जीव-जगत् ॥ पञ्चअवस्थाएँ—त्रिलोक, तैंतिस कोटि देवता, त्रिदेव,
वेदचतुष्टय, समस्तशास्त्र, समस्तमन्त्र, मन्त्रेश्वर, मन्त्रमहेश्वर आदि सारे अस्तित्व ॥
मन्त्र का वाच्य है परमात्मा । मन्त्र-साधना का लक्ष्य है परमात्मा, आत्मा एवं
ब्रह्म की प्राप्ति । चूँकि ओंकार ही आत्मा है—परमात्मा है, और ब्रह्म है—इसीलिए
सारे मन्त्रों के पूर्व ओंकार का प्रयोग किया जाता है यथा—'भुवनेश्वरी का मन्त्र
(ॐ ह्रीं ह्रीं ओं ओं) विष्णु का मन्त्र—(सेतु) ॐविष्णवे ॐ । कृष्ण का मन्त्र—
(सेतु) ॐ क्लीं ॐ । तारा का मन्त्र—(सेतु) 'ॐ ह्रीं' । समस्त वर्णों के मूल
१-२. गोरखनाथ

भूमिका ४९
में यही ओंकार है—'एको नादात्मको वर्णः सर्ववर्णविभागवान् । 'सोऽनस्तमित-
रूपत्वादनाहत इहोदितः ।। (तन्त्रालोक ६ आ०)
मन्त्र का लक्ष्य है 'देवता' किन्तु देवता का मूल है 'बीज' । क्योंकि देवता
के शरीर का जन्म इसी बीज से होता है—"देवतायाः शरीरं तु बीजादुत्पद्यते
ध्रुवम् ।।''१ मूल बीजों का भी आदिमूल बीज है ओंकार ।। समस्त वर्णों के पीछे
एक अनाहत वर्ण है जो कि अनवरत रूप से नादात्मक है । वर्णात्मक मन्त्रों में
सर्वदा सतत् उच्चाररूप अनाहत नाद सञ्चरित होता रहता है और वह अनाहत नाद
अन्य कोई ओंकार ही है । मन्त्रों में संवित् ही स्पन्दित होती है । मन्त्रों में स्पन्द
भी स्फुरित है । यथा अरघट्ट के चक्र में यदि बाल्टी को ठीक कर लिया जाय तो
ठीक काम करने लगती है—'यथेष्ट पानी लाती है—तद्वत् अनुसंधान-बल से
यत्नपूर्वक देवता रूप होने से मन्त्र द्वारा तादात्म्य की प्राप्ति होती है । चूँकि भेद
भी स्पन्दाधीन है प्राण भी स्पन्दाधीन है अतः प्राणानुशासन के साथ भेद-निवृत्ति-
पूर्वक अभेदात्मक जप के लिए प्राण-साम्य भी आवश्यक है । प्राणों की
साम्यावस्था सुषुम्णा में है । 'मानसजप' में प्राणशक्ति के उदय, सङ्गम एवं शान्ति
में जप किया जाता है । प्राणशक्ति के उदयस्थान कुण्डलिनी में, हृदयदेश में एवं
(जहाँ प्राणशक्ति शान्त होती है उस) ऊर्ध्व देश में जप किया जाता है ।२ इस जप
में ओंकार का ही जप होता है । जप के सात स्थान हैं—उदय-सङ्गम-शान्त के
अतिरिक्त प्राणापान के प्रवाह में, अक्ष नाड़ीचक्र सूत्रों में, हृदयदेश के 'हंस' नामक
स्थान में, एवं सहस्रार में—सप्त प्रकार का जप है । यही है मानस जाप-अजपा
जाप जो कि मूलतः ओंकार से अनुप्राणित है ।३
७. प्रणवरूप 'मूलमन्त्र' के अवयव—मूलमन्त्र 'प्रणव' है । इसी कारण
प्रत्येक मन्त्र के प्रारंभ में उसको जोड़ा जाता है । इस मूल मन्त्र के द्वादश अवयव
हैं जो कि निम्न हैं—
१. अकार, २. उकार, ३. मकार, ४. बिन्दु, ५. अर्धचन्द्र, ६. निरोधिनी,
७. नाद, ८. नादान्त, ९. व्यापिनी, १०. शक्ति, ११. समना, १२. उन्मना—
'अकारश्च उकारश्च मकारो बिन्दुरेव च ।
अर्द्धचन्द्रो निरोधी च नादो नादान्त एव च ॥
कौण्डली व्यापिनी शक्तिः समनाश्चेति सामयाः ।
निष्कलं चात्मतत्त्वं च शक्तिश्चैव तथोन्मना ।।'४
“अकारं ब्रह्मणो रूपं उकारं विष्णुरूपवत् । मकारं रुद्ररूपं स्यादर्धमात्रं
परात्मकम् । वाचं तत्परमं ब्रह्मवाचकः प्रणवः स्मृतः । वाच्यवाचक सम्बन्धस्तयोः
स्यादौपचारिकः ।।"—बृहन्नारदीय
१. शाक्तानन्दतरंगिणी, यामल
२-३. अभिनवगुप्त—'तन्त्रालोक' (३१ आ०)
४. नेत्रतन्त्र

५० वरिवस्यारहस्ये
१. 'अ'—ब्राह्मी—मनोबीज (= सृष्टि) ॥
२. 'उ'—वैष्णवी—प्राणबीज (= स्थिति) ॥
३. 'म'—माहेश्वरी—अहं बीज (= प्रलय) ॥
(क) सूक्ष्म शब्दशक्ति = 'सृष्टिबीज' = नादशास्त्र की परिभाषा में यही है—
'मनोबिन्दु' ॥
(ख) स्थूल शब्दशक्ति = 'प्राणबिन्दु' = सृष्टि का स्थिति बीज ॥
(ग) अतिस्थूल शब्दशक्ति = 'अहंबिन्दु' = सृष्टि का लय बीज ॥
'अ' = मनोबीज के आदिकारण के रूप में निगूढ़ रहने वाली
निनादशक्ति ।
'उ' = प्राणबीज के आदिकारण के रूप में निगूढ़ रहने वाली
निनादशक्ति ।
'म' = लय बीज के आदिकारण के रूप में निगूढ़, रहने वाली
निनादशक्ति ।
स्थूल शब्दशक्ति—में वैष्णवीशक्ति स्थित है । अधिष्ठाता = विष्णुः
वैष्णवीशक्ति—प्राणबिन्दु । (प्राणबिन्दु की उत्पत्ति का आदिकारण वैष्णवीशक्ति है ।)
अत्यन्त स्थूल शब्दशक्ति—में अधिष्ठाता = महेश्वर (लयशक्ति का अभिमानी
देवता) ॥
(परब्रह्म के ईक्षण के प्रभाव से वृवृच्छक्ति में उत्पन्न अतिस्थूल नाद ही
माहेश्वरीशक्ति का प्राण है । यही शक्ति विश्वप्रलय का महाकारण है ।)
सूक्ष्म शब्दशक्ति—इस शब्द में रहने वाली नादशक्ति ब्राह्मीशक्ति है ।
अधिष्ठाता = ब्रह्मा ॥
प्रकृति की साम्यावस्था में 'संक्षोभ'—
'संक्षोभ'—अकार में से सूक्ष्म शब्द की उत्पत्ति ।
'संक्षोभ'—उकार में से स्थूल शब्द की उत्पत्ति ।
'संक्षोभ'—मकार में से अतिस्थूल शब्द की उत्पत्ति ।
(प्रणव या ओंकार के अ, उ, म—इन तीन अङ्गों से उद्भूत इन महाशक्तियों
से क्रमशः 'मनोबीज', 'प्राणबीज' एवं 'अहंबीज' में सृष्टि-स्थिति-प्रलय के कारण
बीज प्रकट हुए ।)
ओंकार (प्रणव) के दो प्रकार—१. पर प्रणव २. अपर प्रणव । पराप्रकृति
('परप्रणव') की सन्निधि या सत्तामात्र से 'अपर प्रणव' (अपरा प्रकृति) में सङ्कल्प
विवृति का प्रारंभ—अकार-उकार-मकार के रूप में विभाजन । ब्रह्म की तीन
शक्तियाँ—

भूमिका ५१
१. ब्राह्मी—सृष्टि ॥ अधिष्ठाता—ब्रह्मा ॥ = 'अ' ॥
२. वैष्णवी—स्थिति ॥ अधिष्ठाता—विष्णु ॥ = 'उ' ॥
३. महेश्वरी—लय ॥ अधिष्ठाता—महेश ॥ = 'म' ॥
प्रकृति का अस्पंदनांश = चिदात्मा का प्रकृति में प्रतिबिम्बन—(यथा सूर्य का
दर्पण में)—प्रकृति का दो रूप में विभाजन'—स्पंदनांशमय प्रकृति का जड़ अंश
(२) अस्पंदनांश चेतन के अंशरूप में—'अपरा प्रकृति' । वाचक = 'अपर प्रणव ॥
वाच्य = 'परप्रणव' । वाच्य + वाचक प्रणव का संयोग—'विवृच्छक्ति'—जगत् की
सृष्टि ॥ परब्रह्म की 'ईक्षणशक्ति' ('तदैक्षत बहुस्याम प्रजायेय') = जगत् की सृष्टि
का महाकारण । ईक्षण शक्ति—विवृच्छक्ति का उत्प्रेरित होना—सृष्टि-सङ्कल्प । यही
सृष्टि-सङ्कल्प है—'पर्यालोचना' (Cosmic Ideation) ॥ ब्रह्म में सिसृक्षा-सङ्कल्प
(सङ्कल्प-स्फुरण) ब्रह्म की दो शक्तियों—स्पन्दन + अस्पन्दन—का संयोग—गुणत्रय
की साम्यावस्था रूप प्रकृतिरूप महाशक्ति का आविर्भाव—(चिदात्मा का प्रकृति में
प्रतिबिम्बन के कारण प्रकृति में संक्षोभ)—
१. स्पंदनांशमय प्रकृति का जडांश 'अ' 'उ' 'म' द्वारा सृष्टि
२. अस्पनंशमय प्रकृति स्थिति, संहार
८. 'मन्त्र' के अवयव—(ॐकार की एकादश कलाएँ)—
मकार, उकार एवं अकार का वर्ण—परामर्श ही 'मन्त्र' है ।
१. 'अ' 'उ' 'म' = जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति ॥
२. बिन्दु, अर्द्धचन्द्र, रोधिनी, नाद = तुरीयावस्था ॥
३. नादान्त, शक्ति, व्यापिनी, समना, उन्मना = तुरीयातीतावस्था ॥
'अवस्थातीत' = मात्राहीन या अमात्र शिव । उन्मना से परे कोई अन्य
अवस्था नहीं है । अ-उ-म = जाग्रत-स्वप्न-सुषुप्ति के वाचक हैं । इन तीनों को
मिलाकर एकाकार कर देने पर जो अविभक्त ज्योतिर्मय ज्ञान उदित होता है उसे ही
'बिन्दु' कहा जाता है । यह भ्रूमध्य में प्राप्त होता है ।
१. 'बिन्दु' में ज्ञेयों का भेद विगलित है—अभिन्न ज्ञेयता की स्थिति है ।
किन्तु इसमें ज्ञानांश का नहीं ज्ञेयांश का प्राधान्य है । 'अर्द्धचन्द्र' में ज्ञानांश का
प्राधान्य है ज्ञेयांश गौण है । 'निरोधिका' में ज्ञेयभाव की सर्वथा निवृत्ति है । यहीं
से नाद में प्रवेश होता है किन्तु अयोगी का प्रवेश नहीं हो पाता । वाच्यों का
अभेद 'बिन्दु' में एवं वाचकों का अभेद नाद नादान्त में रहता है । 'बिन्दु' ईश्वर
है । 'नाद' सदाशिव है । 'समना' पर्यन्त शक्ति 'शिवतत्त्व' है । समना-लङ्घन शुद्ध
आत्मरूप में प्रतिष्ठा । 'उन्मना' का त्याग नहीं होता—परमशिव भाव की प्राप्ति ही
'उन्मना' का त्याग है । 'उन्मना' परमात्मा का समवायिनी शक्ति है । उन्मना
व्यापक एवं समना व्याप्य है । 'व्यापिनी' समना का अपरभाव है । व्यापिनी
महाशून्य है । समना भी शून्य है और यह व्यापिनी की परावस्था है । महाशून्य
का अतिक्रमण—समना की प्राप्ति ॥ व्यापिनी का अपरभाव ही है 'शक्ति' । यह

५२ वरिवस्यारहस्ये
आनन्दात्मिका स्पर्शानुभूतियुक्ता है । इसका अतिक्रम—व्यापिनी । स्पर्शरूपा शक्ति
का अपर भाव है—नादान्तव्यापी नाद ।। नाद का अपरभाव है बिन्दुरूपा ज्योति ।।
ज्योति का अपरभाव है ‘मन्त्र’ ।। मन्त्र का अपरभाव है ब्रह्मा-विष्णु-महेश । त्रिदेवों
का अपरभाव हैं—तत्त्वसमूह ।।
मन्त्र के अवयव सारांशतः निम्न हैं—१. ६ शून्य, २. ५ अवस्थाएँ, ३. ७
विषुव ।। ५ अवस्थाएँ—जागृति, स्वप्न, सुषुप्ति, तुरीय, तुरीयातीत ।।
‘शून्य’—द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम, द्वादश । ५ अवान्तर शून्य
(प्रथम ५) ।। महाशून्य = छठवाँ ।।
परमात्मा के छः प्रकार के स्थूल रूप हैं—उनमें एक ‘मन्त्र’ भी है यथा—१.
भुवन २. विग्रह ३. ज्योति या बिन्दु ४. व्यापिनी या आकाश ५. नाद या शब्द
६. मन्त्र ।।
‘सप्तविषुव’—प्राणविषुव, मन्त्रविषुव, नाड़ीविषुव, प्रशान्तविषुव शक्तिविषुव,
कालविषुव, तत्त्वविषुव ।।
प्राण, आत्मा एवं मन के परस्पर योग को ‘प्राणविषुव’, नाद को जापक की
आत्मा समझने की भावना करना ‘मन्त्रविषुव’ मूलाधार से ब्रह्मरन्ध्रपर्यन्त
बीजशिखरवर्ती नाद के उच्चरित होने पर ‘नाड़ीविषुव’, शक्ति में नादान्तपर्यन्त
मन्त्रावयवों की लय-भावना करना ‘प्रशान्तविषुव’ एवं शक्ति के मध्य आगत नाद के
समनापर्यन्त चिन्तन को ‘शक्तिविषुव’ कहते हैं । कालातीत उन्मनापर्यन्त नाद के
चिन्तन को ‘कालविषुव’ कहते हैं । उन्मनाभेदन करने के साथ ही ‘नाद’ का अन्त
होता है इसके पूर्व नहीं । इस स्थिति में तत्वबोध स्वयमेव हो जाता है । चैतन्य
का यह अभिव्यक्ति स्थान ही ‘तत्त्वविषुव’ कहलाता है । इसकेबाद ही ‘परमपद’ है।
९. मन्त्र के अङ्ग—प्रत्येक अङ्ग के निम्न अङ्ग होते हैं—
१. आन्तरिक अङ्ग—वर्ण-संख्या, उद्धार, काल (मात्रा), उच्चारण, स्थान,
प्रयत्न, रूप, विभिन्न स्थितियाँ, आकार आदि विद्या के आन्तरिक अङ्ग हैं ।
२. बाह्य अङ्ग—ऋषि, छन्दस्, देवता, विनियोग, बीज, शक्ति कीलक,
न्यास, ध्यान, नियम एवं पूजा ।
“आन्तरिक अङ्ग प्रायः दुर्लभ हैं । इनका समादर प्रायः अन्तर्मुखी लोगों द्वारा
किया जाता है । इन्हीं की सन्तुष्टि के लिए इस रहस्य वरिवस्या का प्रतिपादन
किया गया ।।’’१ “इसका परित्याग करके जड़ों द्वारा जो बाह्याडम्बरों की उपासना
की जाती है वह प्राणहीन शरीर या सूत्रहीन पुतली की भाँति अग्राह्य है ।”२
जो मन्त्र के तत्त्वों को बिना जाने महाविद्या का जप करता है उसके समस्त
प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं अतः उसके जप एवं पूजन से क्या लाभ? ‘अज्ञात्वा
१-२. भास्कराचार्य—‘वरिवस्यारहस्यम्’

भूमिका ५३
मन्त्रतत्वानि महाविद्यां जपेत्तु यः । सर्वं तस्य वृथा देवि । किं तस्य जपपूजनैः ।
ध्यानावधारणे चैव तथा योगसमाधिना । वर्णज्ञानं यदा नास्ति किं तस्य जप पूजनै ?'१
१०. मन्त्र और मन्त्रयोग—
योग की चार शैलियों में प्रथम शैली है—'मन्त्रयोग' । 'मन्त्रयोग' क्या है?
प्राणी का अहर्निश (श्वास-प्रश्वास के द्वारा) 'ह' एवं 'सः' का जप एवं इसे—'सोऽहं'
के रूप में परिणतीकरण ।। 'मन्त्रयोग' के निम्न सोलह अङ्ग है—भक्ति, शुद्धि,
आसन, पञ्चाङ्गसेवन, आचार, धारणा, दिव्यदेशसेवन, प्राणक्रिया, मुद्रा, तर्पण,
हवन, बलि, याग, जप, ध्यान और समाधि ।। योग-साधन की चार शैलियों में से
प्रथम शैली है मन्त्रयोग ।। मन्त्रयोग का सिद्धान्त यह है कि परमात्मा से भाव, भाव
से नामरूप एवं उसका विकार एवं विलासमय यह संसार है । जिस क्रम से सृष्टि
हुई उसके विपरीत मार्ग से ही लय होगा । परमात्मा से भाव एवं भाव से नामरूप
द्वारा सृष्टि हुई जिससे जीव बंधन में पड़े हुए हैं—यदि इस बंधन से मुक्ति-लाभ
करना हो तो प्रथम नाम-रूप का आश्रय लेकर, नाम-रूप से भाव में, और भाव
से भावग्राही परमात्मा में चित्तवृत्ति का लय होने पर ही मुक्ति होगी । इसी कारण
ऋषियों ने नाम एवं रूप के अवलम्बन से साधन की विधियाँ बतायी हैं—इसी का
नाम 'मन्त्रयोग' है ।
“नामरूपात्मिका सृष्टिर्यस्मात्तदवलम्बनात् ।
बंधनान्मुच्यमानोऽयं मुक्तिमाप्नोति साधकः ॥
तामेव भूमिमालम्ब्य स्खलनं यत्र जायते ।
उत्तिष्ठति जनः सर्वोऽध्यक्षेणैतत्त्समीक्ष्यते ॥''
११. मन्त्रों के पञ्चलक्षण—
साधकों के सामने मन्त्र पञ्चधास्थित हुआ करते हैं—'स्पर्शनं चावलोकञ्च
संभाषा बिन्दुदर्शनम् । स्वयमावेशनं चैव मन्त्राणां पञ्च च लक्षणम् ।।' (उत्तरषट्क)
मन्त्र-सिद्धि के प्रतिबन्धक—नेत्रतन्त्र (८।५९-६२) में निम्न विघ्नों को
मन्त्रसिद्धि का प्रतिबन्धक माना है—'भावहीनास्तु ये मन्त्राः शक्तिहीनास्तु कीलिताः ।
वर्णमात्राविहीनास्तु गुर्वागमविवर्जिताः । भ्रष्टाम्नायविहीना ये आगमोज्झितविघ्निताः । न
सिद्ध्यन्ति यदा देवि जप्ता इष्टाः सहस्त्रशः ।। असिद्धा रिपवो ये च सर्वांशक-
विवर्जिताः । आद्यन्तसंपुटेनैव साद्यर्णेन तु रोधिताः ।।" (८।५९-६२)
१२. मन्त्रों में दोषोत्पादन—
नेत्रतन्त्र (१६।३३-३६) में मन्त्रों के इन दोषों का इस प्रकार वर्णन किया
गया है—'कीलनं चैत मन्त्राणां भेदनं मोहनं तथा । संत्रासं ताडनं चैव जृंभनं स्तंभनं
तथा । रिपुत्वकरणं चान्यत् प्रत्यंगिरत्वमेव च । सर्वहानिविधायित्वं क्रियते दुष्टमंत्रिभिः ।
एवं दशप्रकारेण प्रयतन्ते हि हिंसकाः'' ।। आदि ।।
१. कामधेनु तन्त्र

५४ वरिवस्यारहस्ये
१३. मन्त्रों के दशविध-संस्कार—
मन्त्र-सिद्धि के लिए मन्त्रों का संस्कार आवश्यक है । मन्त्रों के संस्कार की
दश विधियाँ (दशविध मन्त्र-संस्कार) हैं जो निम्न हैं—१. जनन, २. दीपन, ३.
बोधन, ४. ताड़न, ५. अभिषेक, ६. विमलीकरण, ७. जीवन, ८. तर्पण, ९.
गोपान, १०. आप्यायन ॥१
‘उड्डीशतन्त्र’ में मन्त्रों के विशुद्धीकरण या मन्त्र-संस्कार के लिए दशविध
संस्कारों का विधान किया गया है । भगवान् शिव रावण से कहते हैं—
“सम्यगनुष्ठितो मन्त्रो यदि सिद्धो न जायते । पुनस्तेनैव कर्तव्यं ततः सिद्धोभवेत्
ध्रुवम् । पुनरनुष्ठितो मन्त्रो यदि सिद्धो न जायते । पुनस्तेनैव कर्तव्यं ततः सिद्धो न
संशयः । पुनः सोऽनुष्ठितो मन्त्रो यदि सिद्धो न जायते । उपायास्तत्र कर्तव्याः सप्त
रावण प्रेमतः ॥” सारांश यह है कि यदि सम्यक् अनुष्ठानपूर्वक मन्त्र जप करने पर
भी मन्त्र सिद्ध नहीं होता तो उसको पुनः जपना चाहिए, यदि फिर भी सिद्ध नहीं
होता तो पुनः उसका जप करना चाहिए, किन्तु यदि फिर भी मन्त्र सिद्ध नहीं होता
तब उस मन्त्र का संस्कार करना चाहिए । ये संस्कार दस प्रकार के हैं जिनका
ऊपर उल्लेख किया जा चुका है ।
मन्त्रगत दोषों के कारण भी मन्त्र सिद्ध नहीं होते । अतः उनके निराकरण
हेतु भी कतिपय उपाय किये जाते हैं जो निम्न हैं—
१. जनन, २. दीपन, ३. बोधन, ४. ताड़न, ५. अभिषेक, ६. विमली-
करण, ७. जीवन, ८. तर्पण, ९. गोपन, १०. आप्यायन ॥२
१. जनन संस्कार—मातृकायंत्र का निर्माण करके यंत्र को स्वर्णपात्र में कुंकुम,
चन्दन या भस्म से अंकित करना चाहिए । अङ्कन-विधि निम्न है—
१. शक्तिमन्त्र का संस्कार—कुंकुम से
२. विष्णुमन्त्र का संस्कार—चन्दन से
३. शिवमन्त्र का संस्कार—भस्म से करना चाहिए ।
इस मातृका-यंत्र से मन्त्रवर्णों का पर्याय-क्रम से उद्धार करना ‘जनन’ कहलाता
है । उद्धृत मन्त्र वर्णों को पंक्ति क्रम से प्रणव द्वारा संपुटित करके एक-एक वर्ण
सौ-सौ बार जपना चाहिए ।३ यह संस्कार कहलाता है—‘जनन संस्कार’ ॥
भोजपत्र पर गोरोचन, कुंकुम एवं चन्दन प्रभृति से आत्माभिमुख त्रिकोण
निर्मित करके उसके तीनों कोनों में ७” ७ समान रेखाएँ खींचिए । ऐसा करने से
४९ कोष्ठ बनेंगे । उनमें ईशानकोण से मातृकावर्ण लिखकर देवता का
आह्वान-पूजन करके मन्त्र को एक-एक वर्ण का उद्धार करके भिन्न पत्र पर
लिखिए । यही मन्त्र-विधान ‘जनन-संस्कार’ कहलाता है ।
१. ‘गौतमीयतन्त्र’, ‘शाक्तानन्द तरंगिणी’ २. ‘गौतमीयतन्त्र’
३. विश्वसार तन्त्र

भूमिका ५५
२. दीपन संस्कार—“हंसो कृष्णाय नमः सोऽहं' या 'ॐह्रीं', 'ॐश्रीं'—इन
तीन मन्त्रों द्वारा देवमन्त्र को पुटित करके १०८ बार जप करने से दीपन
संस्कार होता है ।
३. 'बोधन संस्कार'—मन्त्र की वर्णसंख्यानुसार करवीर कुसुमों से 'रं' मन्त्र
के उच्चारणपूर्वक हवन करना ही 'बोधनसंस्कार' कहलाता है । या—'हूँ'
बीज-सम्पुटित मन्त्र का पाँच हजार बार जप करने से बोधनसंस्कार
सम्पन्न होता है यथा—“हूँ कृष्णाय नमः हूँ” ।
४. ताड़न संस्कार—मन्त्र को फट् से सम्पुटित करके एक हजार बार जप
करने से ताड़न संस्कार सम्पन्न होता है । यथा—'फट् कृष्णाय नमः
फट्' मन्त्र से या मन्त्र के सभी वर्णों को पृथक्-पृथक् लिखकर 'यं' मन्त्र
का उच्चारण करते हुए चन्दन जल से प्रत्येक को सौ या दस बार
ताड़ित करना 'ताड़नसंस्कार' है ।
५. अभिलेख संस्कार—भोजपत्र पर मन्त्र लिखकर 'रां हंसः' इस मन्त्र से
अभिमंत्रित करते हुए हजार बार जपे हुए जल से अश्वत्थ पत्र आदि से
मन्त्र का अभिषेक करना चाहिए । या समस्त मन्त्र-वर्णों को लिखकर
वर्णसंख्यक रक्त करवीर पुष्पों द्वारा 'रं' मन्त्र से एक-एक बार समस्त
वर्णों को अभिमंत्रित करके अश्वत्थ पत्रों द्वारा मन्त्रोक्त-विधान द्वारा सभी
मन्त्र-वर्णों का सिञ्चन करना चाहिए । यही पद्धति—'अभिषेक' है ।
६. विमलीकरण संस्कार—'ॐत्रों वषट्'—इन वर्णों से मन्त्र को सम्पुटित
करके एक हजार बार जप करने से—'विमलीकरण' संस्कार सम्पन्न होता
है यथा—“ॐत्रों वषट् कृष्णाय नमः वषट् त्रों ॐ” । या दूसरे विधान
के अनुसार—सुषुम्ना के मूल एवं मध्य भाग में देवमन्त्र का चिन्तन
करके ज्योतित मन्त्र—'ॐ हौं' में मल तत्र को दग्ध करना 'विमलीकरण
संस्कार' कहलाता है ।
७. जीवन संस्कार—'स्वधा', 'वषट्' मूल मन्त्र का एक हजार बार जप
करना ही जीवन संस्कार है—यथा—“स्वधा वषट् कृष्णाय` नमः वषट्
स्वधा” मन्त्र-वर्णों को पंक्ति-क्रम में प्रणव द्वारा संपुटित करके एक-एक
वर्ण का दस बार जप करना जीवन-संस्कार कहलाता है ।
८. तर्पण संस्कार—दुग्ध, जल, घृत के द्वारा मूल मन्त्र का उच्चारण करते
हुए सौ बार तर्पण करना 'तर्पण संस्कार' कहलाता हैं । अन्य विधि के
अनुसार—ज्योति मन्त्र द्वारा देव मन्त्र की वर्ण संख्या के अनुसार जल से
तर्पण कराना 'मन्त्र-तर्पण' कहलाता है—१. शक्तिमन्त्र में तर्पण—मधु से
२. विष्णुमन्त्र में तर्पण—कपूरयुक्त जल से ३. शिवमन्त्र में तर्पण—
दुग्ध-घृत से किया जाता है ।
९. गोपन संस्कार—'ह्रीं' बीज से सम्पुटित मन्त्र का एक हजार बार जप