वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)
Varivasyarahasya of Bhaskararaya with Sarojini Hindi Commentary
भास्करराय मखी (टीकाकार: डॉ. श्यामकान्त द्विवेदी आनन्द) द्वारा
द्वितीयोऽंशः ३३७
ध्वनि के सदृश एवं वातशून्यप्रदेश में होने वाली सौम्यवर्षा के सदृश ध्वनि ही
‘स्वन’ है । व्योम में भ्रमरी की ध्वनि के सदृश एवं सम्पूर्ण शब्दों की जन्मभूमि
रूप नाद ‘शब्द’ है । वाक्य को स्फुट रूप से सूचित करने वाला, वर्णभेद का
अवभासक नाद ही ‘स्फोट’ है । वीणा के पाँचवें तार से निःसृत ध्वनि के समान
‘ध्वनि’ है । वीणा के समस्त तारों के निनादित होने पर होने वाले ध्वनि के सदृश
ध्वनि-‘झाङ्कार’ है । आकाशारूढ़ मेघों की ध्वनि के सदृश घण्टानाद का अनुगमन
करने वाली ध्वनि ‘ध्वंकृति’ है । इन्हीं नादों से युक्त मध्यमा ‘सूक्ष्मामध्यमा’ कही
जाती है ।
स्थूल मध्यमा नववर्गात्मिका है । उपर्युक्त नव नादों द्वारा ही सूक्ष्म अ, क,
च, ट, त, प, य, श, ल के रूप में वर्तमान नववर्ग से युक्त मध्यमा
‘स्थूलमध्यमा’ कहलाती है । ये नववर्ग नव नादों से उद्भूत हुए हैं ।
पद्मपादाचार्य की दृष्टि में ‘मध्यमा’ और उसका स्वरूप—आचार्य पद्मपाद की
व्याख्यानुसार मध्यमा का स्वरूप इस प्रकार है—
१. यह बाह्य अन्तःकरण आदि से युक्त है ।
२. यह हिरण्यगर्भरूपात्मक है एवं बिन्दुतत्वमय है ।
३. नाभि से लेकर हृदयपर्यन्त स्थान में अभिव्यक्त ।
४. विशेष स्पंद सङ्कल्पादिरूपात्मक ।।
५. परिभाषा—‘मध्ये मा बुद्धिर्यस्याः सा मध्यमा’ ।¹
१. भास्करराय एवं पद्मपाद के विचारों में मतभेद—भास्करराय के मत में
‘मध्यमा’ नादमयी है—‘‘अथतदेव शब्दब्रह्म तेनैव वायुना हृदयपर्यन्त भ्रमि व्यज्यमानं
निश्चयात्मिकया बुद्ध्या युक्तं विशेष स्पन्द प्रकाशरूप नादमयं सन्मध्यमा
वागित्युच्यते ।।’’²
२. पद्मादाचार्य के मत में ‘मध्यमा’ बिन्दुमयी है—प्रपंचसार० प्रथम
पटल ४३ श्लोक में कहा गया है—‘स बिन्दुनाद बीजत्वभेदेन च निगद्यते’’ । इस
कथन के साथ मध्यमा को ‘बिन्दुमयी’ मात्र कहना आत्मविरोधी कथन है । राघव
भट्ट के मतानुसार मध्यमा ‘नादबिन्दुमयी’ है । राघवभट्ट द्वारा उद्धृतांश में कहा
गया है कि मध्यमा ‘नादरूपिणी’ है—‘सैब हृत्पङ्कजं प्राप्य मध्यमा नादरूपिणी ।
पद्मपादाचार्य ने ‘मध्यमा’ को बिन्दुरूपात्मक एवं ‘पश्यन्ती’ को नादात्मक भी कहा
है । वस्तुतः ‘बिन्दु’ ‘पश्यन्ती’ का एवं ‘नाद’ मध्यमा का सङ्केतक है ।
नित्याषोडशिकार्णव में मध्यमा के स्वरूप का निरूपण इस प्रकार किया गया
है—‘ज्ञानशक्तिस्तथा ज्येष्ठा मध्यमा वागुदीरिता ऋजुरेखामयी विश्वस्थितौ प्रथित-
विग्रहा ।।’ सारांश यह कि ‘ज्ञानशक्ति’ एवं ‘ज्येष्ठा’ मध्यमावाक् के मूल उपादान
१. प्र०सा०तं०वि० २. सौभाग्यभास्कर (पृ०९९)
२२ वरि.
३३८ वरिवस्यारहस्ये
हैं। यह ऋजुरेखामयी वाक् विश्वस्थिति का अधिष्ठान एवं कारण है । 'महात्रिकोण'
में यह ऋजु रेखा का कार्य सम्पादन करती है ।
मध्यमावाक् को हिरण्यगर्भशब्द' या 'नाद' पद से भी अभिहित किया गया
है। वायु के सहकार से नाभि से हृदयपर्यन्त अभिव्यज्यमान एवं निश्चयात्मिका बुद्धि
से उपहित 'शब्दब्रह्म', विशेषस्पन्दात्मक' प्रकाशरूपात्मक एवं नादप्राण 'मध्यमावाक्'
पद वाच्य है । भास्करराय ने नव नादों की समष्टि को ही 'मध्यमा' का अभिधान
दिया है ।१ पद्मपादाचार्य ने इसे बिन्दुत्वमयी एवं हिरण्यगर्भरूपिणी संज्ञा दी है ।
'कामकलाविलास' में 'मध्यमा' के स्वरूप का निरूपण इस प्रकार किया गया
है—पराभूर्जन्य पश्यन्ती वल्लीगुच्छसमुद्भामध्यमा सौरभा वैखर्यक्षमाला जयत्यसौ ।।
अर्थात्—
१. 'परा' = बीजधारिका मूल भूमि है ।
२. 'पश्यन्ती' = उस बीजोत्पन्न वृक्ष का वल्लीगुच्छ है ।
३. 'मध्यमा' = उस पादप के पुष्पों का सौरभ है ।
४. 'वैखरी' = अक्षमाला है ।
'सौभाग्यभास्कर' में ठीक ही कहा गया है कि 'मध्यमा' का अन्य वाणियों से
यह भेद है कि न तो 'मध्यमा' पश्यन्ती की भाँति केवल 'उत्तीर्ण' है और न तो
वैखरी की भाँति बाह्यवर्ती है ।
“तदुक्त 'पश्यन्ती न केवलमुत्तीर्णा न वैखरी वहिः । स्फुटतर निखिलावयवा
वांग्रूपा मध्यमा तयोस्मात् ।।''
इस भूमि में समस्त शास्त्र नित्याविर्भूत हैं । इसका स्वल्प अंश वैखरीवाक् के
रूप में ऐन्द्रिय-विषय बनकर उपस्थित होता है किन्तु शेष ज्ञान, अवबोध एवं
रहस्यमय शास्त्र वाणी के ऊर्ध्व धरातलों पर ही रह जाते हैं । योगी एवं ज्ञानी
मध्यमा के स्तर पर आरूढ़ होकर शेष (अव्यक्त) ज्ञान प्राप्त किया करते हैं । इस
स्तर पर अनन्त एवं अपरिमेय ज्ञान-विज्ञान का रत्नाकर लहरें मार रहा है ।
मध्यमा के स्तर पर वाच्यार्थ वाच्य-वाचक स्वभाव से प्रकट हुआ करता है । किन्तु
यह उल्लासन प्रपंच के वेद्य-वेदक प्रथा से भिन्न है । इसी मध्यमा भूमि के स्तर पर
परमात्मा अपने स्वरूप को गुरु एवं शिष्य के रूप में विभाजित करके आत्मकल्पित
गुरुशिष्य भाव का आश्रय लेकर गुप्त ज्ञान का प्रकाशन किया करते हैं । इस तरह
'सदाशिव' नामक गुरु एवं 'ईश्वर' नामक शिष्य का प्रकटीकरण होता है ।
परमेश्वर गुरु या सदाशिव में पाँच शक्तियों (चित्, आनन्द, इच्छा, एवं क्रिया
नामक शक्तियाँ) को पाँच मुख रूप में प्रकट करते हैं । सदाशिव के पाँच मुखों से
१. अथ बाह्यान्तःकरणाद्यात्मिका हिरण्यगर्भरूपिणी बिन्दु तत्त्वमयी नाभ्यादिहृदयान्ता-
भिव्यक्तिस्थानां शेषस्पन्दसंकल्पादि सतात्वात् मध्यमां वाचमाह ।। —प्र०सा०तन्त्र टीका
द्वितीयोंऽशः ३३९
समस्त अभेद, भेदा-भेद एवं भेदात्मक शास्त्र तथा अवस्थायें प्रकाश में आती हैं
किन्तु आविर्भाव होने पर भी मध्यमा भूमि में ये अस्फुटावस्था में ही अवतीर्ण होते
हैं और वैखरी की भूमि पर वर्तमान रूप में शास्त्र का रूप धारण कर लेते हैं।
जिस प्रकार इच्छाशक्ति एवं वामाशक्ति के सामरस्य से ‘पश्यन्ती’ का
आविर्भाव होता है उसी प्रकार ज्ञानशक्ति एवं ज्येष्ठाशक्ति के सामरस्य से शृङ्गार-
रेखाकारा मध्यमा का आविर्भाव होता है—‘ज्येष्ठाशक्ति र्ज्ञानशक्तिर्यथा वामा
शक्तिरिच्छाशक्ति (सामरस्यमापन्ना सृष्ट्यात्मक शृङ्गार वामरेखासीत् तथा ज्येष्ठाशक्ति
रपि ज्ञानशक्ति सामरस्यमापन्ना)। ऋजुरेखामयी अत्र शृङ्गाटाग्रेरेखाकारा मध्यमा
वागुदीरिता ॥’१
वाक्चतुष्ट्य (वाग्देवता कुण्डलिनी)
↓
परा ———— पश्यन्ती ———— मध्यमा ———— वैखरी
(परावाक् में स्थित प्रकाशांश की ‘अम्बिका’ | हिरण्यगर्भ शब्द : ‘नाद’
है एवं विमर्शांश—‘शान्ता’ कही जाती है) | ‘मध्यमा’ = नादबिन्दुमयी-शा.ति.
‘मध्यमा’ = नादमयी-भास्कर
(मूलाधार से प्रथमोदित वाक : ‘मूलाधारात | ‘मध्यमा’ = बिन्दुमयी-पद्मपाद
प्रथम मुदितायश्च भावः पराख्यः ॥’ | ज्येष्ठा ज्ञानशक्ति
—शंकराचार्य) | ╲ ╱
मध्यमा
स्थूल पश्यन्ती | सूक्ष्म पश्यन्ती | पर पश्यन्ती | पश्यन्ती | महा पश्यन्ती | परम महा पश्यन्ती
(वर्णविभाग शून्य आलाप द्वारा आह्लादोत्पादिका एवं प्राथमिक नादस्वरूपा) | (जिज्ञासा-रूपा) | (परचिदात्मक एवं उपाधिशून्य) | (ग्राह्य ग्राहकगत अभिधानाभिधेयों का देशकालकृत क्रम यहाँ अस्फुट है) | (सदाशिव ईश्वरदशा) | (परावाक्)
मध्यमावाक्
सूक्ष्म (नवनादमयी, अश्रोत्रग्राह्य) | स्थूल (नववर्गात्मिका एवं भूतलिपि)
चिणि नाद | चिणि चिणि | घण्टा नाद | शंख नाद | तन्त्री नाद | ताल नाद | वेणु नाद | भेरी नाद | मृदंग नाद | ‘ज्ञानशक्ति’ का रूपान्तर ही पश्यन्ती है —आचार्य सोमानन्द
आचार्य पद्मपाद की दृष्टि में वाणी विभाग | ‘इच्छाशक्ति’ का रूपान्तर ही पश्यन्ती है —अभिनवभारती
सूक्ष्मा परा पश्यन्ती मध्यमा वैखरी
१. अमृतानन्द—‘दीपिका’ २. अभिनवगुप्त पादाचार्य
३. लक्ष्मीधर के अनुसार प्रकृति की परावाक् है—‘लक्ष्मीधरा’ तन्त्रमत में ‘प्रतिभा’
भी परावाक् का नामान्तर मानी गई है। परमेश्वर की विश्वरचना के प्रति अन्य निरपेक्षता
ही ‘प्रतिभा’ है। ‘परा’ स्वातन्त्र्य शक्ति का पर्याय है।
३४० वरिवस्यारहस्ये
“पश्यन्तीव न केवलमुत्तीर्णा नापि वैखरीव बहिः ।
स्फुटतरनिखिलावयवा वाग्रूपामध्यमा तयोरस्मात् ॥”
‘मध्यमा’ के अन्य भेद
स्थूल मध्यमा | सूक्ष्ममध्यमा | परमध्यमा
(मृदङ्गादि की ध्वनि के स्वरूप वाली) | (वादनेच्छानुसंधानरूपा एवं संवेदनात्मिका) | (जिगासा रूपात्मिका)
‘वैखरीवाक्’—अभिलाप (वर्णात्मक शब्द) रूपा है ।
‘कामकलाविलास’ की टीकानुसार—‘वैखरी’ अभिलापात्मिका है । यह
पंचदशाक्षर राशिमयी है । संपूर्ण वैदिक एवं लौकिक शब्दों की जननी है । ‘वैखरी
नाम अभिलापरूपिणी पंचदशाक्षर राशिमयी सर्ववैदिक लौकिकशब्दनात्मिका
शक्तिरुच्यते ॥
परावाक् (बीजात्मक, जन्मस्थानीय)
↓
पश्यन्तीवाक् (लतागुच्छरूपात्मिका वाक्)
↓
‘मध्यमावाक्’ (सौरभरूपात्मिका वाक्)
↓
‘वैखरीवाक्’ (अक्षमाला)
देवी के तीन रूप है—
स्थूलरूप (कर चरणादिरूपा) | सूक्ष्मरूप (मंत्ररूपा) | पररूप (वासनामय)
सूक्ष्म (पंचदशाक्षरी विद्या) | सूक्ष्मतर (कामकला) | सूक्ष्मतम (कुण्डलिनी)¹
‘वैखरीवाक्’—परावाक् रूप शब्दब्रह्म, हृदय से मुखपर्यन्त, वायु के द्वारा
कण्ठादि स्थानों में अभिव्यक्त होकर अकारादि वर्णरूप ग्रहण करके श्रोत्र ग्राह्य
१. भास्करराय—‘सौभाग्यभास्कर’
द्वितीयोंऽशः ३४१
स्पष्टतर प्रकाशरूप स्थूलभाव धारण करता है । विराट पुरुष और स्थूल वैखरीवाक्
एक ही है ।
प्रकाशांशरूप रौद्री + विमर्शांश रूप क्रिया—“वैखरीवाक्” ॥ वैखरी =
क्रियाशक्ति ॥
'परावाक्' द्वारा स्वनिष्ठ स्फुरता का ईक्षण—विश्वोदय ॥
(नित्या षोडशिकार्णव) ॥
‘वक्त्रे वैखर्यर्थ रुरुदिषोरस्य जन्तोः सुषुणा ।
बद्धस्तस्माद्भवति पवनप्रेरितो वर्णसङ्घः ॥'१
वैखरीवाक्—'रौद्री' एवं क्रियाशक्ति के साम्य से जो बिन्दु प्रकट होता है
उसकी आख्या है—'वैखरीवाक्' ॥ श्रीशिवाग्रयोगीन्द्रज्ञान शिवाचार्य 'शैवपरिभाषा' में
वैखरीवाक् की इस प्रकार परिभाषा देते हैं—'प्राणवृत्त्याभिव्यक्ता श्रोत्रग्राह्यार्थविशेष
बोधनक्षमा सैवं वैखरी ॥' वैखरीवाक् का स्वरूप निम्नानुसार है—
“वैखरीश्रोत्रविषया स्थूलवर्णपरिग्रह ।
स्थानेष्वपि धृतौ वायौ प्रयोक्तुरूपकारिणी ॥”२
तात्विक धरातल पर वैखरीवाक् का सम्बंध 'विद्यातत्व' से है—योगीन्द्र ज्ञान
शिवाचार्य 'शैवपरिभाषा' में कहते हैं— “ईश्वरतत्व विकारो विद्यातत्वम् । इदमेव
वैखर्यख्याया वाग्वृत्तेरधिष्ठानम् ॥” अर्थात् ईश्वरतत्व का विकार 'विद्यातत्व' है और
यही वैखरी वाग्वृत्ति का अधिष्ठान है । करणभूत सप्तकोटिसंख्यक मंत्रों एवं
विद्याराज्ञी एवं उनके भुवनों का भी इसी से सम्बन्ध है—“तथा करणभूतानां
सप्तकोटि संख्यानां मंत्राणां विद्याराज्ञीनां च तनुभुवनासम्पादकम् ॥”३
तांत्रिक शब्दावली में कहा जाय तो कहा जायेगा कि प्रकाशांशात्मक रौद्री
शक्ति एवं विमर्शाशात्मक क्रियाशक्ति का संयोग ही वैखरीवाक् है । त्रिकोण का
सङ्घटन यहीं पूर्ण होता है इसीलिए वैखरी को भी समुज्ज्वल 'शृङ्गारवपु' की
आख्या प्रदान की गई है—“तत्संहति दशायां तु बैन्दवं रूपमास्थिता ।
गत्यावृत्तिक्रमेणैव शृङ्गारवपुरुज्ज्वला । क्रियाशक्तिस्तु रौद्रीयं वैखरी विश्वविग्रहा ॥”४
वैखरी को 'क्रियाशक्ति' 'रौद्रीशक्ति' आदि पदों से भी अभिहित किया गया है।
क्रियाशक्ति एवं वैखरी अभिन्न सम्बंध है । क्रियाशक्ति अपनी अस्फुटदशा में
बीजरूपात्मिका परमाकलावस्था में निहित रहती है किन्तु स्फुट रूप धारण करने पर
वही क्रियाशक्ति 'वैखरी' में भी विद्यमान रहती है । परमाशक्ति के ईक्षण-व्यापार में
इच्छा एवं ज्ञान के साथ क्रियाशक्ति भी सम्मिलित रहती है ।
जो स्फुट वर्णों की उत्पत्ति का कारण है वही है 'स्थूलवैखरी' ॥
१. प्रपञ्चसार तन्त्र २. पौ०बिन्दु०प० (२०।३)
३. शैवपरिभाषा ४. योगिनीहृदय
३४२ वरिवस्यारहस्ये
'या तु स्फुटानां वर्णानामुत्पत्तौ कारणं भवेत् ।
सा स्थूला वैखरी यस्याः कार्यं वाक्यादिभूयसा ॥'१
'विखर' का अर्थ है शरीरोत्पन्न । जो शरीर एवं इन्द्रियों को क्रिया करने में
प्रवृत्त करती हुई स्वयमेव शरीर में स्फुटतया व्यक्त होती है वही वैखरी है । 'विखरः
शरीरं तत्र भवा तत्पर्यंत चेष्टासम्पादिकेत्यर्थः ॥'२
कामकलाविलास के टीकाकार की दृष्टि में वैखरी का स्वरूप—
पुण्यानन्दाचार्य ने 'कामकलाविलास' की टीका में कहा है कि 'वैखरी' १.
अभिलापरूपिणी (वर्णात्मक शब्दस्वरूपा) २. पंचदशाक्षरमयी ३. सर्ववैदिकलौकिक
शब्दनात्मिका (लौकिक वैदिक शब्दों की आत्मभूता) ४. शक्तिरूपा—‘‘वैखरी नाम
अभिलापरूपिणी पंचदशाक्षरमयी सर्ववैदिक लौकिक शब्दनात्मिका शक्तिरित्युचते ॥’’
(पुण्यानन्दाचार्य टीका) यदि वाणी को वृक्ष माना जाय तो १. पराभूमि—बीजों के
अंकुरण की भूमि २. ‘‘पश्यन्ती’’—वल्लीगुच्छ ३. ‘मध्यमा’’—सौरभ ४.
‘वैखरी’—अक्षमाला ।। ‘सेतुबंध’ में भास्करराय ने कहा गया है कि क्रियाशक्ति जो
कि वैखरी का स्वरूप है ज्ञान की पुच्छ है ।
‘‘प्रपंचसार तंत्र’’ की टीका में पद्मपादाचार्य ने कहा है कि वैखरी शब्द का
वह स्तर है जो मुखपर्यन्त अभिव्यक्त एवं शब्द सामान्यात्मक है ‘‘अथ विराडरूपिणीं
बीजात्मिकां हृदयादास्यान्तं अभिव्यज्यमानां शब्दसामान्यात्मिका वैखरीमाह वक्त्र
इति।’’ 'विशेषेण खरत्वात् वैखरी' ।। 'सौभाग्यभास्कर' में कहा गया है कि वायु के
द्वारा कण्ठादिक स्थानों में अभिव्यज्यमान मकारादिवर्णरूप श्रोत्रग्रहणयोग्य स्पष्टतर
प्रकाशरूप बीजात्मक वाक् ही वैखरी है । 'ईश्वर प्रत्यभिज्ञा विमर्शिनी' में कहा गया
है कि प्राणों में स्फुटीभूत वाक् वैखरी है—
'परं प्रति जिज्ञापयिषुः प्राणे स्फुटीभूत वैखरी ॥'
'बिन्दु' 'नाद' एवं 'बीज' की त्रिपुरी में 'वैखरी' बीज है । विराट पुरुष एवं
वैखरी एकरूप हैं । 'परावाक्' रूप शब्दब्रह्म हृदय से मुखपर्यन्त यात्रा करता हुआ,
वायु के द्वारा कण्ठादिक उच्चारणस्थानों में अभिव्यक्त होकर अकारादिक वर्णरूप
ग्रहण करके श्रोत्र ग्राह्य होकर प्रकाशन के स्तर पर स्थूलभाव ग्रहण करने पर
'वैखरी' कहलाता है ।
क्रियाशक्ति का रूपान्तर ही वैखरीवाक् है—'क्रियाशक्तिस्तु रौद्रीयं
वैखरीविश्वविग्रहा ॥'३ प्रत्यावृत्ति क्रम द्वारा, क्रियाशक्ति एवं रौद्री में सामरस्य स्थापित
होने के अनन्तर वही शक्ति शृङ्गार की दक्षिण रेखा बनकर उज्ज्वल शृङ्गार (त्रिकोण)
के रूप में भासित हो उठती है । और यही विश्वविग्रहा, वाग्रूपप्रपंचमयी वाणी
'वैखरी' के नाम से अभिहित की जाती है । 'वैखरी विश्व विग्रहा वाग्रूपप्रपंचमय
वैखरीरूपा जाता ॥'४
१. तन्त्रालोक २. ई०प्र०वि० (अ०१; वि०५)
३. योगिनी हृदय ४. दीपिका
द्वितीयोऽंशः ३४३
अथ महातत्त्वार्थमाह—
वागिन्द्रियैरगम्ये तत्त्वातीते महत्तरे ऽणुतरे ।
व्योम्नो ऽप्युपरि स्थितिमति विश्वाभिन्ने चिदानन्दे ॥ १०८ ॥
ब्रह्मणि परे नियोज्यः स्वात्मा तद्भेदसंप्राप्त्यै ।
एष महातत्त्वार्थः श्रीविद्यायाः शिवनोक्तः ॥ १०९ ॥
(श्रीविद्या के 'महातत्त्वार्थ' का स्वरूप)
वाणी (मन, बुद्धि, चित्त, अहङ्कार, इन्द्रियों) आदि द्वारा अप्राप्य, तत्त्वों (३६
तत्त्वों) से परे, महान से भी महान्, सूक्ष्म से भी सूक्ष्म, व्योम से भी ऊर्ध्व स्थित,
जगत् से अभिन्न, चित् एवं आनन्दस्वरूप परब्रह्म में स्वयं को उस (ब्रह्म के साथ)
अभेद की प्राप्ति के लिए नियुक्त करना चाहिए—यह श्रीविद्या का महातत्त्वार्थ शिव
द्वारा कहा गया है ॥ १०८-१०९ ॥
- प्रकाश *
वागगम्ये शब्दशक्यतावच्छेदकाभाववति; इन्द्रियागम्ये घ्राणजादिषड्विधप्रत्यक्षा-
विषये; 'यतो वाचो निवर्तन्ते, अप्राप्य मनसा सह', 'अशब्दमस्पर्शमरूपम्' इत्यादि-
श्रुतेः । न च सर्वथा ज्ञानाविषयस्यालीकतापत्तिः, शब्दैर्लक्षणया गम्यत्वात्, शाब्द-
प्रत्यक्षविषयत्वाच्च । तत्त्वातीते शिवादिक्षित्यन्तषट्त्रिंशत्तत्त्वान्यतिक्रान्ते । महत्तरे महतो
महीयसि । अणुतरे, अणोरणीयसि । आकाशादिजनकत्वान्महत्त्वमुपचर्यते, स्थूलदृष्ट्य-
विषयत्वादणुत्वमपि तथा; न पुनः परिमाणविशेषः, तत्र तदभावात् । अत एव
'अणोरणीयान् महतो महीयान्' इति श्रुतिरप्यविरोधेन सङ्गच्छते । व्योम्न उक्तलक्षणा-
दुपरि स्थितिमति, उपासनार्थं कल्पितस्थानविशेषेणोपलक्षिते । विश्वाभिन्ने, परिणामि-
त्वात् । चिति स्वप्रकाशे । आनन्दे सुखैकस्वरूपे । परे ब्रह्मणि स्वात्मा नियोज्यः । तेन
सहाभेदस्य स्वाज्ञानवशादलब्धप्रायस्य संप्राप्त्यै, 'ब्रह्म वेद ब्रह्मैव भवति' इति श्रुतेः ।
सकलतत्त्वमूलभूतत्वादयं महातत्त्वार्थ इत्युच्यते ॥ १०८-१०९ ॥ - सरोजिनी *
'योगिनीहृदय' में 'महातत्त्वार्थ' का स्वरूप इस प्रकार निरूपित किया गया
है—
“महातत्त्वार्थ इति यत्तच्च देवि । वदामि ते । निष्कले परमे सूक्ष्मे निर्लक्ष्ये
भाववर्जिते । व्योमातीते परे तत्त्वे प्रकाशानन्दविग्रहे । विश्वोत्तीर्णे विश्वमये तत्त्वे
स्वात्मनि योजनम् ॥” 'योगिनीहृदय' के अनुसार—निष्कल, परमसूक्ष्म, निर्लक्ष्य,
भाववर्जित, व्योमातीत, प्रकाशानन्दविग्रह, विश्वोत्तीर्ण एवं विश्वमय परम् तत्त्व में
स्वात्मनियोजन ही महातत्त्वार्थ है ।
अमृतानन्दनाथ कहते हैं— “परविद्याप्रदायक परमशिवरूपे निजगुरु प्रबोधित-
निर्मल स्वभावस्वात्मनि योजनं तदेकतानुप्रवेशो महातत्त्वार्थ इत्यर्थः ॥”
३४४ वरिवस्यारहस्ये
'अगम्ये'—शब्दशक्यतावच्छेदकाभावयुक्त । 'इन्द्रियागम्ये'—घ्राणजादिषड्विध
प्रत्यक्षाविषयमें । 'यतोवाचो निवर्तन्ते अप्राप्य मनसा सह' 'अशब्दमस्पर्श मरूप
मव्ययम्' आदि कहकर वेदों द्वारा ब्रह्म को अगम्य कहा गया है । 'तत्त्वातीत' =
शिवादिक्षित्यन्त षट्त्रिंशत्तत्त्वा न्यतिक्रान्त ।। 'महत्तरे' = महीयान, महान ।
'अणुत्तरे' = 'अणोरणीयान् महतो महीयान्' । आकाशादि के जनक होने के कारण
महत्तर ।। स्थूल दृष्टि का अविषय होने के कारण ब्रह्म को 'अणोरणीयान' कहा
गया है । 'विश्वाभिन्ने' = परमात्मा का परिणाम होने के कारण जगत् परमात्मा का
परिणाम है । 'चिदानन्दे' = चिति = स्वप्रकाश । 'आनन्दे' = सुखैकस्वरूप । 'परे
ब्रह्मणि स्वात्मा नियोज्यः ॥' सकल तत्त्वमूलभूतत्वादयं महातत्त्वार्थ इत्युच्यते ॥१
अथ नामार्थशब्दरूपार्थमाह—
तत्तद्वर्णार्थेयं तत्तद्वर्णस्वरूपेयम् ।
इति तु श्रीविद्याया नामार्थः शब्दरूपार्थः ॥ ११० ॥
('नामार्थ' एवं 'शब्दरूपार्थ' का स्वरूप)
यह 'श्रीविद्या' उन-उन (अपने घटक) अक्षरों द्वारा अभिव्यक्त अर्थ से अभिन्न
है । यह (श्रीविद्या) उन-उन (स्वघटक) वर्णों से अभिन्न स्वरूप वाली है ।
इस प्रकार श्रीविद्या के (ये क्रमशः) 'नामार्थ' एवं 'शब्दरूपार्थ' (प्रतिपादित किये
गये) हैं ॥ ११० ॥
- प्रकाश *
तत्तद्वर्णशब्देन ककारादयो ऽष्टपञ्चाशद्वर्णाः सप्तत्रिंशद्वर्णाः पञ्चदश वर्णा वा
गृह्यन्ते, तेषां च सर्वेषां ब्रह्मवाचकत्वेन 'सहस्रशीर्षा पुरुषः' इत्यादिवत् सामानाधि-
करण्येनान्वये सिद्धे 'अस्तिर्भवन्तीपरः प्रथमपुरुषोऽप्रयुज्यमानोऽप्यस्ति' इति कात्यायन-
वचने भवन्तीपर इत्यस्य लट्पर इति व्याख्यानात् 'अस्ति' इति शेषपूरणेन वाक्यार्थो
वर्णनीयः । एवं सति नामार्थस्त्रिविधः संपद्यते—अष्टपञ्चाशन्नामकः सप्तत्रिंशन्नामकः ।
पञ्चदशनामकश्चेति, अत्र पक्षत्रये ऽपि ककारादीनामन्यतमस्य ब्रह्मवाचकत्वात् । अन्येषां
पुनरुक्तानामकारककारादीनां वैयर्थ्यपरिहारस्तु 'अकारो ब्रह्मविष्णुवीशकमठेष्ष्वङ्गुणे
रणे' इत्यादिरीत्या विश्वप्रकाशकोशे तत्तदक्षराणामनेकार्थवाचकत्वोक्तेस्तेषु योग्यतामनु-
सृत्यार्थवर्णनेन कार्यः । 'शतकृत्वो ऽपि पथ्यं वदितव्यम्' इति न्यायाच्च एतादृशस्थलेषु
न पौनरुक्त्यं दोषः । एवं च सर्वेषामक्षराणां तत्तद्वाचकत्वेन रूढ्या वा प्रत्यक्षरं
सोर्लोपस्यावश्यकत्वेन प्रतिपदिकमात्रावशेषाद्वोपासकजनेषु प्रसिद्धत्वाद्वा संभाव्यत्वाद्वा
परिपक्वार्थरूपत्वाद्वा नामार्थ इति संज्ञा, 'नामधेयं च नाम च' इति कोशात् ।
यद्यप्याथर्वणे गोपथब्राह्मणे 'ओंकारं पृच्छामः को धातुः किं प्रातिपदिकं किं
नामाख्यातम्' इत्येव प्रयोगः, तथा ऽपि 'सत्त्वप्रधानानि नामानि' इति यास्कप्रयोगान्नाम-
पदेनापि प्रातिपदिकाभिधानसंभवात्, अव्ययगणे 'नाम प्रकाश्यसंभाव्यक्रोधोपगम-
१. 'प्रकाश' (१०८-१०९)
द्वितीयोंऽशः ३४५
कुत्स्ने' इति कोशोक्तेः । आमो ऽपक्वः, तद्भिन्नो नामः, नकारेणैवात्र समासो न
नञा । तेन 'नलोपो नञः' इत्यादेरनापत्तिः, नास्तिक इत्यादिवत् । परिपक्वता
विरसत्वाभाव इत्यर्थात् । 'तत्तद्वर्णस्वरूपेयम्' इत्यत्रापि पूर्ववत् पक्षत्रयम् । ननु—
ककारादिस्वरूपत्वं नामतः शब्दाभिन्नत्वम्; तथा च न स ककारस्यार्थः, शब्दस्वरूपे
शक्त्यभावात्; न हि 'घटमानय' इत्यादौ घटशब्दस्यानयनक्रियान्वयः; अत एव न
शब्दार्थयोरभेदपक्षो ऽपि युज्यते, वह्न्यादिशब्दोच्चारणे मुखदाहाद्यापत्तेश्चेति चेन्न;
शब्दस्य स्वस्वरूपे ऽपि शक्तेस्तन्त्रवार्तिकादावुक्तत्वात् । उक्तं च भर्तृहरिणा—
‘ग्राह्यत्वं ग्राहकत्वं च द्वे तेजसो यथा ।
यथैव सर्वशब्दानामेते पृथगवस्थिते ॥’
इति । अत एव 'शब्दार्थयोस्तादात्म्यमेव शक्तिः' इति शाब्दिकनव्या इत्यन्यत्र
विस्तरः । इत्थं च ककारादिवर्णरूपेत्यादिर्मन्त्रार्थः । अत्र शब्दस्वरूपस्यैवार्थत्वेन
वर्णनाच्छब्दरूपार्थोऽयमिति व्यपदिश्यते ॥ ११० ॥
- सरोजिनी *
आचार्य भास्करराय कहते हैं कि 'श्रीविद्या' एवं उसके अक्षरों में व्यक्त अर्थ
दोनों अभिन्नार्थक हैं । श्रीविद्या के शब्द एवं उनमें निहित अर्थ दोनों का स्वरूप
एक ही है । इस कथन में एक रहस्य छिपा है । रहस्य यह है कि—
१. यद्यपि 'वैखरीवाक्' के धरातल पर (वाणी की चैतन्यशून्यता के धरातल
पर) वाक्तत्त्व एवं अर्थ तत्त्व दोनों भिन्न-भिन्न हैं अतः यहाँ शब्द अलग है
और अर्थ अलग हैं अतः इस धरातल पर "तत्तद्वर्णार्थेयं
तत्तद्वर्णस्वरूपेयम्" का कथन समीचीन नहीं है किन्तु
२. 'मध्यमा' 'पश्यन्ती' एवं 'परावाक्' के धरातल पर शब्द एवं अर्थ दोनों
अभिन्न हैं—जो शब्द है वही अर्थ है और जो अर्थ है वही अर्थ है,
इसीलिए कालिदास ने भी कहा था—'वागर्थामिव संपृक्तौ वागर्थप्रतिपत्तये ।'
इस धरातल पर मयूराण्डरसन्याय की भाँति शब्द में अर्थ एवं अर्थ में
शब्द निमज्जित रहते हैं ।
३. 'शब्दब्रह्म' में समस्त शब्द एवं समस्त अर्थ अभिन्न रूप से वर्तमान रहते
हैं । 'अर्थ' शब्द का 'परिणाम' नहीं 'विवर्त' है 'शब्दब्रह्म' स्वयं विवर्तभाव
से जगत् बन जाता है—'शब्द' (शब्दब्रह्म) 'अर्थ' (पदार्थमय जगत्) के
रूप में रूपान्तरित हो जाता है । जगत् बन जाता है । 'शब्द' शब्दब्रह्म
है और अर्थ 'जगत्' है अतः जगत् 'शब्द' का विवर्त मात्र है—
“अनादिनिधनं ब्रह्म शब्द तत्त्वं यदक्षरम् ।
विवर्ततेऽर्थभावेन प्रक्रिया जगतो यतः ॥”
४. यदि 'रं' मातृका का वैखरी के धरातल पर उच्चारण किया जाय तो कोई
विशेष परिणाम दृष्टिगोचर नहीं होगा किन्तु यदि उसे 'मध्यमा'-'पश्यन्ती'
३४६ वरिवस्यारहस्ये
'परा' के धरातल पर उच्चारित किया जाय तो आग उत्पन्न हो जाएगी
क्योंकि इस धरातल पर 'शब्द' एवं 'अर्थ' पृथक्-पृथक् नहीं हैं प्रत्युत्
अभिन्न हैं ।
'तत्तद्वर्णार्थेयं'—तत् + तत् + वर्ण + अर्थ + इयं ।। तत् तत् वर्णों का
अर्थ है ५८ वर्ण, ३७ वर्ण, १५ वर्ण 'तत्तद्वर्ण शब्देन ककारादयोऽष्टपंचाश-
द्वर्णाः, सप्तत्रिंशद्वर्णाः, पंचदश वर्ण वा गृह्यन्ते ।।१ ये ककारादिक सभी वर्ण 'ब्रह्म'
के वाचक हैं—'तेषां च सर्वेषां ब्रह्मवाचकत्वेन ।।'२
'नामार्थ' त्रिविधात्मक है—१. ५८ वर्ण २. ३७ वर्ण ३. १५ वर्ण 'नामार्थ-
स्त्रिविधः संपद्यते अष्टपंचाशन्नामकः सप्तत्रिंशन्नामक, पंचाशान्तत्मकश्चेति'३ इन तीनों में
ककारादि वर्णों में अन्यतम तत्त्व ब्रह्म का वाचक है—'ककारादीनामन्यतमस्य ब्रह्म-
वाचकत्वात् ।।'४
आचार्य भास्करराय कहते हैं कि 'ककारादिस्वरूपत्वं नामतः शब्दाभिन्नत्वम्'
तथा च न स ककारस्यार्थः, शब्दस्वरूपे शक्त्यभावात्'' उनका अपना तर्क है कि
'घटमानय' (घड़ा लाओ) कहने पर घट के साथ आनयन क्रिया (घट लाने की
क्रिया) तो जुड़ी नहीं है इसलिए शब्द एवं अर्थ में अभेद नहीं है अन्यथा 'वह्नि'
(आग) शब्द के उच्चारण मात्र से मुख में जलन उत्पन्न हो जाती है किन्तु ऐसा
नहीं होता भर्तृहरि ने भी इसे संपुष्ट किया है—
“ग्राह्यत्वं ग्राहकत्वं च द्वेशक्ती तेजसो यथा ।
तथैव सर्वशब्दानामेते पृथगवस्थिते ॥”
तथापि शब्द एवं अर्थ में तादात्म्य शक्ति निहित रहती है । भास्कर मानते हैं
कि मंत्रार्थ 'ककारादिवर्णरूप' होते हैं । शब्दस्वरूप की ही अर्थत्वेनवर्णना
शब्दरूपार्थ है—‘‘शब्दस्वरूपस्यैवार्थत्वेन वर्णनाच्छब्दरूपार्थोऽयमिति व्यपदिश्यते ।।’’५
शब्द में अर्थगर्भता रहते हुए भी अर्थप्रसव नहीं हो जाता । 'पत्थर' (शब्द)
कहते ही पत्थर (पदार्थ) उत्पन्न नहीं हो जाता किन्तु चेतनवाणी के धरातल पर—
'गुहा त्रीणि निहिता नेङ्गयन्ति'—इस गुहास्थित वाक्त्रयी के धरातल पर पत्थर कहते
ही पत्थर उसी प्रकार पत्थर उत्पन्न हो जाएगा यथा—ऋषियों के 'सर्पोभव' कहने
पर इन्द्र सर्प हो गया । क्योंकि 'गिरा अर्थ जल-वीचि सम कहियत भिन्न न भिन्न ।'
अथ नामैकदेशार्थमाह—
कल्याण्येकाक्षर्यवीशित्री चापि ललिता च ।
इत्थं नामत्रिशतीवाच्यो ऽर्थस्तत्तदक्षरस्यापि ॥ १११ ॥
नामैकदेशमात्रे नामग्रहणस्य लोकसिद्धत्वात् ।
नामोपस्थितिगम्यः प्रोक्तो नामैकदेशार्थः ॥ ११२ ॥
१-५. भास्करराय—'प्रकाश'
द्वितीयोऽंशः ३४७
(देवी के नाम एवं मंत्राक्षर )
कल्याणी, एकाक्षरी, ईशित्री, ललिता (आदि) देवी के तीन सौ नामों का
तात्पर्य (अर्थ) मन्त्र के उन-उन (मन्त्र के घटक) अक्षरों द्वारा व्यक्त होता है ।
(देवी के) नाम के एक देश (अंश) के ग्रहण द्वारा (देवी के) समस्त नाम का
ग्रहण होना लोकप्रख्यात है । अतः नाम का सम्पूर्ण अर्थ 'नामैकदेशार्थ' (नाम के
एक देश का अर्थ) है । (अर्थात् नाम का सम्पूर्ण अर्थ नाम के अंश का अर्थ
है) ॥ १११-११२ ॥
- प्रकाश *
अत्र हि 'ककाररूपा कल्याणी' इत्यादिना पञ्चदशाक्षर्या एकैकनामाक्षरमादितः
कृत्वा तादृशनामानि प्रत्यक्षरं विंशतिरुक्तानि । तानि च त्रीणि शतानि भवन्ति । तानि च
मन्त्राक्षराणामर्थप्रकाशनार्थं प्रवृत्तानि । तथा च ककारस्य 'ककाररूपा कल्याणी
कल्याणगुणशालिनी' इत्यादयो विंशतिरर्थाः । एवमेकारादीनामपि पार्थक्येन
विंशतिरर्थाः । तेषु च सर्वेषु प्रसिद्धकोशव्याकरणादिरीत्या शक्तेरसम्भवादेतद्बलादेव
कल्पनस्यार्थापत्तिशरणत्वात्, अन्यथानुपपत्तिरूपार्थापत्तेश्च 'नामैकदेशे नामग्रहणम्' इति
न्यायेन परिक्षयात्, तेषां नाम्नामेकदेशा एव ककारादय इति कल्प्यते । अत एवाचार्य-
भगवत्पादैः 'शिवः शक्तिः कामः' इत्यादीनामुद्धृतवर्णानां नामावयवत्वं स्पष्टमुक्तम्
'भजन्ते वर्णास्ते तव जननि नामावयवताम्' इति सौन्दर्यलहर्याम् । अस्ति हि नामैकदेशे
नामग्रहणम् 'भीमो भीमसेनः' 'सत्या सत्यभामा' 'गुरुर्लघुर्गलौ च' इत्यादौ 'अनुष्टुभि,
यज्ञायज्ञीये, उद्गीथोपान्त्यम्, गायत्रीषु, जराबोधीये, रथन्तरे, प्रतिहारादिः' इति वक्तव्ये
'ष्टुभि, ज्ञीये, गीथोपान्त्यम्, त्रीषु, बोधीये, तरे, हारादिः' इत्यादिप्रयोगाः सामवेदिनां
फुल्लसूत्रे च बहुलमुपलभ्यन्ते । तत्र च ककारादिनाम्नामानन्त्यात् ककारस्या-
प्यनन्तार्थकत्वे प्राप्तेऽय नियम एत एवार्था नान्य इति । तेषु च प्रत्यक्षरं प्रथमनाम्नां
नामार्थशब्दरूपार्थाभ्यां पौनरुक्त्यादिहैकोनविंशतिरेवार्था विवक्षिताः । यथा च
नामैकदेशार्थो ऽप्येकोनविंशतिविधः संपन्नः । अत्र च पञ्चदशसंख्यासु विंशिकासु
प्रथमनामानि परित्यज्य द्वितीयनामान्युट्टङ्कितानि, प्रथमनाम्नां पूर्वतनार्थवर्णनेन
लब्धत्वात् ॥ १११-११२ ॥ - सरोजिनी *
'कल्याणी', 'पंचदशी' के आद्यक्षर ककार के द्वारा देवी के जो कल्याणी,
एकाक्षरी, ईशित्री, ललिता आदि तीन सौ नाम हैं वे सङ्केतित हो जाते हैं ।१
'ककाररूपा कल्याणी कल्याणगुणशालिनी' आदि बीस अर्थ हैं । इस प्रकार 'क'
'ए' आदि सभी मंत्राक्षरों के अपने-अपने बीस अर्थ हैं । 'कोश' व्याकरण आदि के
द्वारा इनका इतने अर्थ निकाल सकना तो असंभव है अतः 'नाम्नामेकदेशापत्तेःश्च
नामैकदेशे नाम ग्रहणम्' के नियमानुसार ककारादिक मंत्राक्षरों के अर्थों का निर्णय
करना चाहिए ।२ आचार्य शङ्कर ने भी— "शिवः शक्तिः कामः क्षितिरथ रविः
१-२. भास्करराय — 'प्रकाश'
३४८ वरिवस्यारहस्ये
शीतकिरणः । स्मरो हंसः शक्रस्तदनु च परामारहरयः । अमी हल्लेखाभिस्तिसृभि-
रवसानेषु घटिता । भजन्तेवर्णास्ते तव जननि नामावयवताम् ।।'—एवं 'स्मरं योनिं
लक्ष्मीं चितयमिदमादौ तव मनो'—श्लोकों में प्रयुक्त शब्दों के अभिधेय अर्थ न
लेकर प्रतीकार्थ ग्रहण किया है ।१ इसमें 'शिवः शक्तिः कामः' आदि को 'भजन्ते
वर्णास्ते तव जननि नामावयवताम्' के अनुसार भगवती के अवयव के रूप में
स्वीकार किया गया है ।२ नामैकदेश में नाम-ग्रहण की पद्धति यह है यथा—'भीमो
भीमसेनः' 'सत्या सत्यभामा' 'गुरुर्लघुर्गुलौ च' अनुष्टुभि, यज्ञायज्ञीये, उद्गीथोपान्त्यम्,
गायत्रीषु, जराबोधीये रथन्तरे, प्रतिहारादिः, ऐसे वक्तव्यों में “ष्टुभि ज्ञीये,
गीथोपान्त्यम्, त्रीषु बोधीये तरे हारादिः" आदि प्रयोगों में सामवेदीय फुल्लसूत्र में ३
प्रचुरमात्रा में पाये जाते हैं ।३ वहाँ पर ककारादिक नामों के अनन्त अर्थ गृहीत होते
हैं उनमें प्रत्येक अक्षर प्रथम नाम द्वारा नामार्थ—शब्दरूपार्थ दोनों के पौनरूक्त्यादि
२१ अर्थ विवक्षित हैं ।४ इस प्रकार “नामैकदेशार्थोऽप्येको नविंशतिविधः संपन्नः ।
अत्र च पंचदशसंख्यासु विंशिकासु प्रथमानामानि परित्यज्य द्वितीयनामान्युट्टंकितानि ।
प्रथमनाम्ना पूर्वतनार्थवर्णनेन लब्धत्वात् ।।'५
एतेषु च विंशतिसंख्याकेष्वर्थेषु ककारस्य ककाररूपेत्यर्थवर्णनदशायामेकारस्य-
काररूपेति, ईकारस्येकाररूपिणीत्येवार्थो वर्णनीय इति न नियमः, ककाररूपैकाक्षरी,
ईप्सितार्थप्रदायिनीत्यप्यर्थस्य सुवचत्वात् । एवं चात्र पञ्चदशाक्षराणि विलिख्य
प्रत्यक्षरशिरसि विंशत्यङ्कान् दत्त्वा परस्परं हनने चरमाक्षरे या संख्या निष्पद्यते
तामेवाह—
तिथिमितबिन्दुगणोत्तरगजरसगिरिदस्त्ररामसंख्याकाः ।
अर्था भवन्ति योगान्नाम्नो नामैकदेशस्य ।। ११३ ।।
(भगवन्नाम के अनन्त अर्थ)
नाम के एकांश (एक देश) द्वारा समस्त नाम के समस्त अर्थ-व्यञ्जन के
सिद्धान्त को नामत्रिशती के प्रत्येक देवी-नाम में प्रयुक्त करने से—नामैकदेशार्थ के
योग से भगवती के नाम के—गज (८), रस (६), पर्वत (७), दस्र (२), एवं
राम (३) की संख्या के अङ्कों के समक्ष तिथि (१५) संख्या के शून्य रखने से जो
संख्या बनती है (अर्थात् ३२,७६८,०००,०००,०००,०००,०००)—उतनी
संख्या में (मंत्र के) अर्थ हो जाते हैं ।। ११३ ।।
- प्रकाश *
न म्नौ नामाथेषु तृतीयपक्षस्यैकस्य नामैकदेशार्थस्यैकोनविंशतिविधस्य च
योगादुक्तरीत्या गुणनात् तिथिभिः पञ्चदशसंख्यया मितः संमितो यो बिन्दुगणस्तस्योत्तरे
ये गजादयः; गजा अष्टौ, रसाः षट्, गिरयः सप्त, दस्रौ द्वौ, रामास्त्रयः । 'अङ्कानां
वामतो गतिः' इति न्यायादादौ पञ्चदश बिन्दून् विलिख्य तद्वामे गजादीन् विलिखेत्,
१-२. भास्करराय—'प्रकाश'
द्वितीयोंऽशः ३४९
वामगतौ वामभागस्यैकेत्तरत्वात् । अथ वा, बिन्दुगण उत्तरो येभ्यस्ते गजादय इति
विग्रहः । गजादीन् वामगत्या विलिख्य जातस्याङ्कसमूहस्योत्तरत्र दक्षिणगत्यैव बिन्दवो
लेख्या इत्यर्थे फलिते न विवादः । एवं च शतत्रयोत्तरसप्तविंशतिसंख्याकपरार्धानि
षण्मध्यान्यष्टान्त्यनि च त्रिशत्युक्तार्थभेदा भवन्ति । अङ्कतो ऽपि ३२,७६८,०००,
०००,०००,०००,०००। एतदङ्कज्ञानप्रकारस्तु 'चरमाङ्कमारभ्य पूर्वपूर्वाङ्कद्दशदश-
गुणिता उत्तरोत्तराङ्काः' इति परिभाषया । तन्नियमश्च लीलावत्याम्—
'एकदशशतसहस्रायुतलक्षप्रयुतकोटयः क्रमशः ।
अर्बुदमब्दं खर्वनिखर्वमहापद्मशङ्खवस्तस्मात् ।।
जलधिश्चान्त्यं मध्यं परार्धमिति दशगुणोत्तरं संज्ञा ।।' इति ।
एतदग्रेऽप्यङ्कविस्तरस्तुच्छन्दःकौस्तुभेऽष्टमेऽध्याये प्रपञ्चितोऽस्माभिः ॥ ११३ ॥
- सरोजिनी *
प्रस्तुत श्लोक में यह बताया गया है कि भगवती के जो पवित्र तीन सौ नाम
हैं उनके, १५, २०, २१ आदि कितने अर्थ संभावित हैं? इस प्रश्न का उत्तर
देते हुए आचार्य भास्करराय कहते हैं कि इन अर्थों की संख्या निम्न होगी
३२,७६८,०००,०००,०००,०००,०००। ‘लीलावती’ में अङ्कज्ञान प्रकार के
विषय में जो नियम दिये गए हैं वे निम्न हैं—'एकदशशतसहस्रा युतलक्ष प्रयुक्त
कोटयः क्रमशः । अर्बुदमब्दं खर्वनिखर्व महापद्मशांवस्तस्मात । जलधिश्चान्त्यं मध्यं
परार्धमिति दशगुणोत्तरं संज्ञा, ऊपर जो अङ्क लिखे गए हैं उसका नियम यह है—
'चरमाङ्कमारभ्य पूर्वपूर्वाकद्दशगुणिता उत्तरोत्तराङ्काः ।।'
'तिथि' = १५; 'गज' = ८; 'रस' = ६; 'गिरि' = ७; 'अश्विनौ = २;
'राम' = ३; अर्थात् ३, २, ७, ६, ८ के आगे १५ बिन्दु = ३२,७६८,
०००,०००,०००,०००,०००। भास्करराय इसका रहस्य समझाते हुए कहते हैं
कि—'एतेषु विंशति संख्याकेष्वर्थेषु ककारस्य ककाररूपेत्यर्थवर्णन दशायामेकारस्य-
कारूपेति, ईकारस्येकाररूपिणीत्येवार्थो वर्णनीय इति न नियमः, ककाररूपैकाक्षरी
ईप्सितार्थप्रदायिनीत्यप्यर्थस्य सुवचत्वात् । एवं चात्र पंचदशाक्षराणि विलिख्य प्रत्यक्ष-
शिरसि विंशत्यकान् दत्वा परस्परं हनने चरमाक्षरे या संख्या निष्पद्यते तामेपाह—
'तिथिमितबिन्दु... नामैकदेशस्य' ।। ११३ ।।
अथ शाक्तार्थो द्विविधः—अवयवार्थः शक्तिसमूहार्थश्चेति । तत्रावयवार्थो नाम
देव्या अवयवानां वर्णनम् । तदाह—
वाक्कामाशक्तिकूटैरवयवशो विग्रहो मातुः ।
प्रतिपाद्यो ऽत्रा कण्ठादा मध्यादा च पादाग्रात् ।। ११४ ।।
शाक्तार्थगत अवयवार्थ का स्वरूप
यहाँ (इस विद्या में) माता (भगवती त्रिपुरसुन्दरी) का शरीर वाक्तत्त्व के द्वारा
(किरीट के शीर्ष भाग से) गले तक, कामतत्त्व के द्वारा (गले से) कटि भाग तक
३५० वरिवस्यारहस्ये
एवं शक्ति कूट के द्वारा (कटि से) चरणों के अग्रभाग तक के विभिन्न शरीरावयवों
से निर्मित हुआ है—इसको प्रतिपादित किया जाना चाहिए ॥ ११४ ॥
- प्रकाश *
अत्र विद्यायां वाक्कूटेन, आ कण्ठात् कण्ठमभिव्याप्य, अर्थात् किरीट-
मारभ्यावयवशो विग्रहः प्रतिपाद्यः । कामराजकूटेन कण्ठाधःकटिपर्यन्तविग्रहः ।
शक्तिकूटेन कट्यधः पादाग्रान्तो देहः प्रतिपाद्य इत्यर्थः । अत एव वाच्यवाचकयोर-
भेदविवक्षयोक्तं सहस्रनामसु—
'श्रीमद्वाग्भवकूटैकस्वरूपमुखपङ्कजा ।
कण्ठाधःकटिपर्यन्तमध्यकूटस्वरूपिणी ॥
शक्तिकूटैकतापन्नकट्यधोभागधारिणी ।
मूलमन्त्रात्मिका मूलकूटत्रयकलेबरा ॥' इति ॥ ११४ ॥ - सरोजिनी *
भगवती के शरीर की व्याख्या—(भगवती का मंत्रात्मक कलेवर)—भगवती
त्रिपुरसुन्दरी का अपना दिव्य विग्रह 'वाक्', 'काम' एवं 'शक्तिकूट' द्वारा निर्मित
हुआ है जिसका स्वरूप इस प्रकार है—१. किरीट के शीर्ष भाग से गले तक के
शरीरावयव = 'वाक्तत्त्व' द्वारा निर्मित है । २. गले से कटि भाग तक के
शरीरावयव = 'कामतत्त्व' द्वारा एवं ३. कटि भाग से चरणों के अग्रभाग तक के
समस्त शरीरावयव = 'शक्तिकूट' द्वारा निर्मित हैं ।
(क) 'वाक्तत्त्व' = भगवती के गले तक के शरीराङ्ग ।
(ख) 'कामतत्त्व' = भगवती के गले से कटिभाग तक के शरीराङ्ग ।
(ग) 'शक्तिकूट' = भगवती के कटिभाग से चरणान्त समस्त शरीराङ्ग ।
वाक्तत्त्व ──
कामतत्त्व ───> पराभट्टारिका महात्रिपुरसुन्दरी का शरीर ॥
शक्तिकूट ──/
कहा भी गया है—“श्रीमद्वाग्भवकूटैकस्वरूपमुखपङ्कजा । कण्ठाधः कटिपर्यन्त-
मध्यकूटस्वरूपिणी । शक्तिकूटैकतापन्न कट्यधोभागधारिणी । मूलमंत्रात्मिका मूल-
कूटत्रय कलेवरा ॥”
१. “अत्र विद्यायां वाक्कूटेन आकण्ठात् कण्ठमभिव्याप्य अर्थात् किरीट-
मारभ्यावयवशों विग्रहः प्रतिपाद्यः ॥ २. कामराजकूटेन कण्ठाधः ॥ कटिपर्यन्त
विग्रहः । ३. शक्तिकूटेन कट्यधः पादत्तान्तो देहः प्रतिपाद्यः ॥”१ (कट्यधः
पादाग्रान्तो देहः प्रतिपाद्यः ॥)
१. भास्करराय—'प्रकाश'
द्वितीयोऽंशः ३५१
भगवती के गले तक का
शरीराङ्ग
= 'वाक्तत्त्व'
शक्तिसमूहार्थमाह—
वेधोभारत्यौ माधवलक्ष्म्यौ रुद्रपार्वत्यौ ।
रेफान्तवर्णषट्कस्यार्थान् क्रमशो विजानीयात् ॥ ११५ ॥
(शक्तिसमूहार्थ का स्वरूप)
'र' में पर्यवसित वाग्भवकूट के छः वर्णों को क्रमशः (मिथुनत्रय) ब्रह्मा-भारती,
विष्णु-लक्ष्मी एवं रुद्र-पार्वती के रूप में जानना चाहिए ॥ ११५ ॥
* प्रकाश *
अत्र हकाररेफयोर्विभज्य गणनम्, दुर्वासादिविद्याविशेषेषु तथैव पाठात् ॥११५॥
* सरोजिनी *
'षट्कस्यार्थान्'—छः के समूह के अर्थों को । 'प्रथमकूट' के छः वर्ण निम्न
हैं—क + अ, ए, ई, ल् + अ = ६ (क ए ई ल) ॥ “क ए ई ल” वर्ण
ब्रह्मा-भारती, विष्णु-लक्ष्मी एवं रुद्र-पार्वती के द्योतक हैं ।
इस श्लोक में “पञ्चदशीमन्त्र” के वर्णों एवं स्वशक्तिसमन्वित त्रिदेवों के
मिथुन त्रिक के साथ तादात्म्य दिखाया गया है ।
सारांश—पञ्चदशाक्षरी का 'वाग्भवकूट'—ब्रह्माभारती, विष्णुलक्ष्मी, रुद्र-
पार्वती ।
३५२ वरिवस्यारहस्ये
वाग्भवकूट का स्वरूप¹—यह 'कादिविद्या' से सम्बद्ध है । २. भगवती का
अपना शरीर वाक्तत्त्व, कामतत्त्व एवं शक्तिकूट द्वारा निर्मित है अतः 'वाग्भवकूट'
भगवती के किरीट के शीर्ष भाग से गले तक का शरीराङ्ग है—शरीराङ्ग-युक्त
पूर्णशरीर इस प्रकार है—
१. अत्र विद्यायां वाक्कूटेन आकण्ठात् कण्ठमभिव्याप्य अर्थात् किरीट
मारभ्यावयवशो विग्रहः प्रतिपाद्यः ।। (वाग्भवकूट)
२. कामराजकूटेन कण्ठाधः कटिपर्यन्तविग्रहः ।
३. शक्तिकूटेन कट्यधः पादाग्रान्तो देहः प्रतिपाद्यः इत्यर्थः ।। 'ललिता
सहस्रनाम' में इनके इस स्वरूप का वर्णन इस प्रकार है—
'श्रीमद्वाग्भवकूटैकस्वरूप मुखपङ्कजा । "कूटत्रयकलेवरा"
कण्ठाधः कटिपर्यन्तमध्यकूटस्वरूपिणी ।। राजराजेश्वरी
शक्तिकूटैकतापन्नः कट्यधोभागधारिणी । त्रिपुरसुन्दरी देवी
मूलमन्त्रात्मिका मूलकूटत्रयकलेवरा ।।'
१. वाक्कूट, १. [ वाग्भवकूट = भगवती
(किरीट से कण्ठ) के मुकुट से कण्ठ
देवी के शरीराङ्ग तक का भाग
एवं कूटों का
२. कामराज कूट अन्तर्सम्बन्ध । २. [ कामराजकूट = कण्ठ
(कण्ठ से कटि) (देवी के शरीर से कटि तक का भाग
का रहस्यार्थ)
३. शक्तिकूट ३. [ शक्तिकूट = कटि से
(कटि से पादाग्र) पादाग्र तक का भाग
आचार्य भास्करराय ने भी कहा है—
“वाक्काम्-शक्तिकूटैरवयवशो विग्रहो मातुः ।
प्रतिपाद्योऽत्रा कण्ठादामध्यादा च पादाग्रात् ।।’’२
भगवती कूटत्रय कलेवरा है—मूलमन्त्रात्मिका है—
“मूलमंत्रात्मिकामूल कूटत्रयकलेवरा ।
कुलामृतैकरसिका कुलसङ्केतपालिनी ।।”
यह भी कहा गया है—कि 'वाग्भवकूट' देवी के शरीर का एक भाग है—
नेत्रोष्ठापरगलवर्णाशालिवाचां संभूतिर्मुखमिति वाग्भवाख्यकूटमिति ।।”³
१. वरिवस्यारहस्यम् (श्लोक १।१४) । २. ललितासहस्रनाम (१०३) ।
३. सौभाग्यभास्कर' में उद्धृत ।
द्वितीयोंऽशः ३५३
"कूटत्रय" पंचदशी के तीन खण्ड हैं अतः मंत्र के अवयव हैं। देवी स्वयं
मंत्र है अतः कूटत्रयात्मिका एवं मंत्रात्मिका दोनों हैं—
"सर्वशक्तिमयी सर्वमङ्गला सद्गतिप्रिया ।
सर्वेश्वरी सर्वमयी सर्वमंत्रस्वरूपिणी ॥ १०३ ॥"
भगवती के इस कूटत्रयात्मक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए आचार्य
भास्करराय कहते हैं—
१. वाग्भव नामकं कूटं पंचक्षराणां समुदाय एवैकं मुख्य स्वं निजं रूपं यस्य
तादृशं मुखपङ्कजं यस्याः ।१
२. कण्ठस्याधः कटिपर्यन्तो यस्य मध्यभागः स एव मध्यस्थ कामराजाख्यस्य
षडक्षरसमूहस्य स्वं निजरूपमस्याः ॥ कहा भी गया है२—"कामस्ते हृदि वसतीति
कामराजं सृष्टत्वात्तदनुतवाम्ब शक्तिकूटमिति ।”
३. मूलस्य कूटत्रयमेवोक्तरीत्या कलेवरं स्थूलरूपं यस्याः, कूटत्रयमेव कलेवरं
सूक्ष्मरूपं यस्या इति वा ॥३
भगवती का 'मूलमंत्रात्मिकामूल कूटत्रय कलेवरा' कहकर 'ललिता सहस्रनाम'
में जो स्वरूप प्रस्तुत किया गया है यह तो मंत्रात्मक स्वरूप है इसी प्रकार उनके
स्वरूप का इस प्रकार भी स्थूल शरीर का वर्णन प्रस्तुत किया गया है४—
"कामकलायां तूर्ध्वबिन्दुरेकस्तदधस्तिर्यग्बिन्दु द्वयं तदधोसार्धकलेति त्रयोऽवयवा
गुरुमुखैक वेद्याः, त एव क्रमाद्विद्याकूट तया स्थूलरूपमुखाद्यवयवात्मना च परिणता
इति सूक्ष्मतरं कुण्डलिन्याख्यं सूक्ष्मतमं वररूपपरं नामद्वयं समष्टि व्यष्टि भेदेनेति
नाथचरणागमे विस्तरः ॥”५
यह भगवती का ब्रह्माण्डान्तर्गत रूप है—'एवं ब्रह्माण्डान्तर्गतरूपमुक्तवा
पिण्डान्तर्गतं कुण्डलिन्याख्यं रूपं वक्तुमुय क्रमते ॥
देवी के दो स्वरूप ————— |——— ब्रह्माण्डान्तर्गतरूप
|——— पिण्डान्तर्गत रूप६
पिण्डान्तर्गत रूप क्या है—"कुलामृतैक रसिकाकुल सङ्केत पालिनी ॥
कुलाङ्गना कुलान्तस्था कौलिनी कुल योगिनी । अकुला समयान्तस्था समयाचार-
तत्प ॥”७ यह पिण्डगत रूप कुण्डलिनी रूप है—'साहि मूलाधाराख्ये चक्रे
सार्धत्रिवलयाकारेण सुप्ता सती योनिभिरुत्थाप्य षट्चक्राणि ब्रह्म-विष्ण्वादि ग्रंथींश्च
भेदयन्ती सहस्रारं नीत्वा सती तत्कर्णिकारूप चन्द्रमण्डलादमृतं स्रावयति ॥'८
ता एताः सकला अपि कामकला एव न ततो ऽन्याः ।
सामानाधिकरण्यादीकारेणायमर्थो ऽस्य९ ॥ ११६ ॥
१-८. भास्करराय—'प्रकाश' ९. ऽस्याः
२३ वरि.
३५४ वरिवस्यारहस्ये
(प्रथमकूट के छः वर्णों, तीन दम्पतियों एवं कामकला
में अभिन्नता का प्रतिपादन)
वे ये सभी (छः देवता) कामकला ही हैं अन्य नहीं । इसका यह अर्थ ईकार
के सामानाधिकरण्य से (सिद्ध) है ॥ ११६ ॥
- प्रकाश *
एता ब्रह्मादयः षट् । यद्यपि ब्रह्मादीनां पुंस्त्वेन भारतादीनां स्त्रीत्वेन तद्वाचकशब्दे
‘पुमान् स्त्रिया’ इत्येकशेषतः ‘एते’ इत्येव भाव्यम्; तथापि ब्रह्मविष्णुमहेश्वराणां
स्त्रीरूपताया भावार्थप्रकरणे कथितायाः स्मरणायैवमुक्तिः । सामानाधिकरण्यादेक-
विभक्तिकत्वरूपात् । प्रत्यक्षरं विद्यमानानां सुपां तु लोपः । वाक्ये संहिताया
अविवक्षणादीकारेण सह न संधिः ॥ ११६ ॥ - सरोजिनी *
‘ता एताः सकला अपि कामकला एव’ न ततोऽन्याः ॥ उपर्युक्त छः देवता
कामकलाऐं ईकार ही हैं उनसे अन्य नहीं हैं । १. ब्रह्मा-भारती २. विष्णु-लक्ष्मी ३.
एवं रुद्र-पार्वती—यह दिव्य मिथुनत्रिक ईकार (कामकला) से अभिन्न हैं ।
‘कामकला’—‘बह्वृचोपनिषद्’ में कहा गया है—“ॐदेवी ह्येकाग्र आसीत् ।
सैव जगदण्डमसृजत् । कामकलेति विज्ञायते । शृङ्गारकलेति विज्ञायते ॥”¹
विश्व-प्रसवित्री जगज्जननी को ही यहाँ ‘कामकला’ एवं ‘शृङ्गारकला’ दोनों कहा गया
है ।² बिन्दुत्रय—रक्तबिन्दु, शुक्लबिन्दु एवं मिश्रबिन्दु एवं मध्यस्थित महाबिन्दु चारों
मिलकर ‘कामकला’ को प्रकट करते हैं ‘शक्ति’ ‘महाबिन्दु’ से निःसृत होकर शृङ्गार
(सिंघाड़े) के समान त्रिकोणाकार धारण करती है ।
‘श्वेतबिन्दु’—शिवात्मक है । ‘रक्तबिन्दु’—शक्त्यात्मक है । ये दोनों परस्पर
एक दूसरे में प्रविष्ट होते रहते हैं । रक्त एवं श्वेतबिन्दु के समागम से तृतीय बिन्दु
‘मिश्रबिन्दु’ का आविर्भाव होता है । यही ‘अहं’ पद है । इसी में अकार से हकार
पर्यन्त समस्त वर्ण निहित रहते हैं । ‘मिश्रबिन्दु’ ही सूर्य बिन्दु’ कहलाता हैं । यह
बिन्दु अनन्त सौन्दर्य का केन्द्र है । “मुखं बिन्दुं कृत्वा कुचयुगमधस्तस्य तदधो ।
हरार्धं ध्यायेत् यो हरमहिषि ते मन्मथकलाम् ॥”
१. ‘काम’—‘मिश्रबिन्दु’ (सूर्यबिन्दु) अतिकमनीय होने के कारण ‘कर्म’ भी
कहलाता है ।
२. ‘कला’—‘रक्तबिन्दु’ अग्नि एवं ‘श्वेतबिन्दु’ चन्द्रमा—ये दोनों ‘कला’
कहलाते हैं । मूल महाबिन्दु एवं त्रिकोण के तीनों बिन्दु सम्पूर्ण ‘कामकला’ के
स्वरूप का निर्माण करते हैं ।
३. ‘हार्दकला’ महाबिन्दु ही हैं । ‘योगिनीहृदय’ में कहा गया है—‘ज्येष्ठा
१. बह्वृचोपनिषद २. तत्रैव .
द्वितीयोऽंशः ३५५
कामकला—सूर्य
मुख ->
अग्नि -> स्तन [चित्र: कामकला यन्त्र] चन्द्र <- स्तन
हार्द्धकला
(योनि)
ज्ञानं क्रिया शेषमित्येवं त्रितयात्मकम् । चक्रं कामकलारूपं प्रसार परमार्थतः ॥१
'कामकला' में पहले तुरीय बिन्दु उसके नीचे 'काम' नामक बिन्दु एवं उसके
नीचे विसर्गाख्य बिन्दुद्वय एवं नीचे 'हार्द्धकला' स्थित है । १. 'काम' बिन्दु (संमिश्र
बिन्दु) २. विसर्ग (शोण+सित बिन्दु) एवं ३. हार्धकला—इन तीन अवयवों से युक्त
एक अखण्ड पदार्थ 'कामकला' कहलाता है । नित्या षोडशिकार्णव' (वि० ७) में
इसका स्वरूप इस प्रकार व्यक्त किया गया है—'मध्यबिन्दुविसर्गान्तः समास्थानमये
परे । कुटिलारूपके तस्याः प्रतिरूपं वियत्कले ॥'
भास्करराय एवं अमृतानन्द की दृष्टि में 'कामकला' तत्त्व—भास्करराय ने
'सेतुबंध' में 'कामकला' का जो स्वरूप प्रस्तुत किया है उससे अमृतानन्द द्वारा
प्रस्तुत स्वरूप भिन्न है । भास्करराय ने 'बिन्दु' सङ्कल्प्य वक्त्रंतु—(नित्या० षो० १
विश्राम, श्लोक २०१) की व्याख्या करते हुए इसे भिन्न रूप में दिखाया है—
“ऊर्ध्व कामाख्योबिन्दुरेकः तदधोग्नीषोमात्मक बिन्दुद्वितयरूपोन्यः । तदधो हकारार्ध-
रूपः कलाख्यस्तृतीयः तदिदंप्रत्याहारन्यायेन कामकलेत्युच्यते ।२ अमृतानन्द योगी
कहते हैं—"मध्यबिन्दुः ऊर्ध्वबिन्दुः अकार हकार सामरस्यरूपः । कामाख्यः । तदुक्त
'कामकलाविलासे'—बिन्दुरहंकारात्मा रविरेतन्मिथुनसमसाकारः । कामः कमनीय-
तया ॥'३ 'मुखं बिन्दुं' कृत्वा कुचयुगमधस्तस्य तदधोहारर्धं ध्यायेद्यो हरमहिषि ते
मन्मथकलाम् (सौन्दर्यलहरी १९) में भी इससे भिन्नता लक्षित होती है । 'तुरीय
बिन्दु' अतितुर्य तत्त्व है ।
१. योगिनी हृदय २. सेतुबन्ध
३. योगिनीहृदय 'दीपिका' (पृ० ८५-८६)
३५६ वरिवस्यारहस्ये
अहन्तामय त्रिबिन्दु तत्त्वस्वरूप वर्णात्मा ‘कामकला’ त्रिगुणात्मक त्रिकोण रूप
में परिणत होकर जगज्जननी बनती है—
एवं कामकलात्मा त्रिबिन्दुतत्त्वस्वरूप वर्णमयी ।
सेयं त्रिकोणरूपं याता त्रिगुणस्वरूपिणी माता ॥ २५ ॥१
मिश्र, शुक्ल एवं रक्त बिन्दु—त्रिबिन्दुयुक्त, सिङ्गाड़े के आकार का सुन्दर
त्रिकोण है जिसे प्रणव कहते हैं—
बिन्दुत्रयात्मकं स्वात्म शृङ्गार विद्धि सुन्दरमं ।
मिश्रं शुक्लं च रक्तं च पुराणं प्रणवात्मकम् ॥२
कामकलाक्षर बिन्दुत्रयात्मक है और तीनों बिन्दुरूप—सूर्य-सोम-अग्निरूप है ।
सोम सूर्य एवं अग्नि अकार, उकार एवं मकार से अभिन्न हैं ।
‘कामकला’ भगवती महात्रिपुरसुन्दरी ही है—‘‘कामकला महात्रिपुरसुन्दरी ॥’’३
कहा भी गया है—‘इति कामकला विद्या देवीचक्रमात्मिका सेयम् । विदिता येन स
मुक्तो भवति महात्रिपुरसुन्दरीरूपः ॥४ प्रकाशस्वरूप ‘शिव’ स्फूर्तिरूपा, विमर्शस्वरूपा
‘शक्ति’ में प्रविष्ट होते हैं और ‘बिन्दु’ का आकार ग्रहण कर लेते हैं । शक्ति भी
शिव में प्रवेश करती है । इससे बिन्दु विकसित होता है । उससे ‘नाद’ (स्त्री तत्व)
उद्भूत होता है । बिन्दु एवं नाद मिलकर ‘मिश्रबिन्दु’ बन जाते हैं । इसे ‘काम’
कहा जाता है । श्वेत बिन्दु एवं रक्त बिन्दु (पुरुष-नारी के प्रतीक) पुनः ‘संयुक्त
बिन्दु’ बन जाते हैं । श्वेत-रक्त-मिश्र बिन्दु एक हो जाते हैं—और ‘कामकला’
कहलाते हैं । यहाँ पर ४ शक्तियों का सामरस्य हैं—१. मूलबिन्दु (विश्वोपादान) २.
नाद ३. श्वेत पुरुषबिन्दु ४. रक्त स्त्रीबिन्दु । ये चारों तत्त्व मिलकर ‘कामकला’ का
रूप धारण कर लेते हैं । ग्रन्थान्तर में कहा गया है कि उच्चतमा देवी ‘कामकला’
है । संयुक्त बिन्दु (सूर्य) उसका मुख है । अग्नि-चन्द्र (रक्त + श्वेतबिन्दु) उसके
पयोधर हैं । हार्धकला उसकी योनि है । इसीसे सृष्टि होती है । ‘ह’ अर्धकला है,
ह के आकार का अर्धभाग (हार्धकला) है । अर्धकला या ‘ह’ ही शिव के प्रतीक
‘अ’ अक्षर से मिलकर कामकला (त्रिपुरसुन्दरी) का प्रतीकात्मक रूप है एवं
शिव-शक्ति के संयोग का फल है ।५
‘सामानाधिकरण्यादीकारेण’—‘कामकला’ एवं ईकार एक ही है—अभिन्न है।
अयमेव कूटयोरपि परयोरर्थः परं तु तार्तीये ।
द्वैतीयीकद्वैतीयीकहकारः सकारतः पूर्वः ॥ ११७ ॥
अन्वयितव्योऽक्षरशः शक्तेः शाक्तैर्विभाव्यत्वात् ।
वामेच्छादिशक्तिमयत्वोक्तेरेष शाक्तार्थः ॥ ११८ ॥
१-२. कामकलाविलास ३. चिद्वल्ली
४. कामकलाविलास
५. भण्डारकर—‘वै० शैव और अन्य धार्मिक मत’ (पृ० १६६)