सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

इलाहाबाद के बेलवेडियर प्रेस ने बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में 'संतबानी पुस्तक-माला' निकाली, जिसका उद्देश्य उत्तर भारत के सन्तों की वाणी को, जो लुप्त होती जा रही थी या बिखरे और त्रुटिपूर्ण रूप में मिलती थी, शुद्ध करके छापना था। माला की भूमिका के अनुसार प्रकाशकों ने दूर-दूर से हस्तलिखित ग्रन्थ और फुटकर शब्द मँगवाए, प्रायः हर पाठ को दो या अधिक प्रतियों से मिलाकर शोधा, और कठिन शब्दों के अर्थ पाद-टिप्पणियों में दिए।

यह 'संतबानी संग्रह' का दूसरा भाग है, जिसमें 'शब्द' अर्थात् गेय पद हैं। मुखपृष्ठ के अनुसार इसमें सन्तों, साधुओं और भक्तों के चुने हुए शब्द टिप्पणी सहित दिए गए हैं, साथ ही उन महात्माओं के संक्षिप्त जीवन-चरित्र भी हैं जिनकी साखियाँ पहले भाग में नहीं आई थीं। मुखपृष्ठ पर महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी का एक प्रशंसा-वाक्य उद्धृत है। यह भाग सन् १९१५ में छपा।

संग्रह में कबीर साहिब, धर्मदास, गुरु नानक, दादू दयाल, सुन्दरदास, रज्जब, हाथरस वाले तुलसी साहब, पलटू साहिब, जगजीवन साहिब, मलूकदास, दरिया साहिब और चरनदास जैसे सन्तों के पद हैं। २६७ पृष्ठों का यह ग्रन्थ सन्त-मत और निर्गुण भक्ति-काव्य के पाठकों के लिए एक ही जगह अनेक सन्तों की वाणी उपलब्ध कराता है।

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

कबीर साहिब ११
(३)
मिलना कठिन है, कैसे मिलौंगी पिय जाय ॥टेक॥
समझि सोचि पग धरौं जतन से, बार बार डिग जाय ।
ऊँची गैल राह रपटीली, पाँव नहीं ठहराय ॥१॥
लोक लाज कुल की मरजादा, देखत मन सकुचाय ।
नैहर वास बसौं पीहर मैं, लाज तजी नहिं जाय ॥२॥
अधर भूमि जहँ महल पिया का, हम पै चढ़ो न जाय ।
धन भइ बारी पुरुप भये भोला, सुरत झकोला खाय ॥३॥
दूतो सतगुरु मिले बीच मैं, दीन्हो भेद बताय ।
दास कबीर पिया से भेंटे, सीतल कंठ लगाय ॥४॥
(४)
कौन मिलावै मोहिँ जोगिया हो, जोगिया बिन रह्यो न जाय ॥टेक॥
हौँ१ हिरनी पिय पारधी२ हो, मारे सबद के बान ।
जाहि लगो सो जानही हो, और दरद नहिँ जान ॥१॥
मैं प्यासी हौँ पीव की हो, रटत सदा पिव पीव ।
पिया मिले तो जीव है, ना तो सहजै त्यागौँ जीव ॥२॥
पिय कारन पियरी भई हो, लोग कहै तन रोग ।
छः छः लंघन मैं करौं रे, पिया मिलन के जोग ॥३॥
कह कबीर सुन जोगिनी हो, तन मैं मनहिँ मिलाय ।
तुम्हरी प्रीति के कारने हो, बहुरि मिलैंगे आय ॥४॥
(५)
होली
ये अँखियाँ अलसानी हो, पिय सेज चलो ॥ टेक ॥
खंभ पकरि पतंग अस डोलै, बोलै मधुरी बानी ॥१॥
फूलन सेज बिछाय जो राख्यो, पिया बिना कुम्हिलानी ॥२॥
(१) मैं । (२) शिकारी ।

पृष्ठ 21
स्थायी लिंक
पृष्ठ 21 स्कैन

१२ शब्द संग्रह
धीरे पाँव धरौ पलँगा पर, जागत ननद जिठानी ॥३॥
कहैं कबीर सुनो भाई साधो, लोक लाज बिलछाती१ ॥४॥
(६)
होली
नैहरवा हम काँ नहिँ भावै ॥ टेक ॥
साँईँ की नगरी परम अति सुन्दर, जहाँ कोइ जाय न आवै ।
चाँद सुरज जहाँ पवन न पानी, को सँदेस पहुँचावै,
दरद यह साईँ को सुनावै ॥ १ ॥
आगे चलौँ पंथ नहिँ सूझै, पीछे दोष लगावै ।
केहि बिधि ससुरे जावँ मोरी सजनी, बिरहा जोर जनावै,
बिषै रस नाच नचावै ॥ २ ॥
बिन सतगुरु अपनो नहिँ कोई, जो यह राह बतावै ।
कहत कबीर सुनो भाई साधो, सपने न प्रीतम पावै,
तपन यह जिय की बुझावै ॥ ३ ॥
॥ प्रेम ॥
(१)
बहुत दिनन मैँ प्रीतम आये, भाग भले घर बैठे पाये ॥१॥
मंगलचार महा मन राखो, नाम रसायन रसना२ चांखो ॥२॥
मंदिर महा भयो उँजियारा, लै सूती अपनो पिय प्यारा ॥३
मैं निरास जो नौनिधि पाई, कहा करौँ पिय तुम्हरी बड़ाई४
कहतकबीरमैं कछुन हिँकीन्हा, सहज सुहाग पिया मोहिँ दीन्हा ॥५
(२)
घूँघट का पट खोल रे, तो को पीव मिलैँगे ॥टेक
घट घट में वोहि साईँ रमता, कटुक बचन मत बोल रे(तो को०
धन जोबन का गर्ब न कीजे, झूठा पचरँग चोल रे(तो को०) ॥
(१) छोड़ी । (२) जीभ ।

पृष्ठ 22
स्थायी लिंक
पृष्ठ 22 स्कैन

कबीर साहिब १३
सुन्न महल मैं दियना बारिले, आसा से मत डोल रे (तो को०) ॥३
भोग जुगत से रंग महल मैं, पिय पाये अनमोल रे (तो को०) ॥४
कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे (तो को०) ॥५॥
(३)
मैं तौ वा दिन फागमचैहौं, जा दिन पिया मोरे द्वारे ऐहैं ॥टेक॥
रंग वही रँगरेजवा वाही, सुरँग चुनरिया रँगैहौं ॥१॥
जोगिन होइ के बन बन ढूँढ़ौं, वाही नगर मैं रहिहौं ॥२॥
बालपना गल सेलिह बनैहौं, अंग भभूत लगैहौं ॥३॥
कह कबीर पिये द्वारे ऐहैं, केसर माथ रँगैहौं ॥४॥
(४)
पिया मेरा जागै मैं कैसे सोई री ॥ टेक ॥
पाँच सखी मेरे सँग की सहेली,
उन रँग रँगी पिया रँग न मिली री ॥ १ ॥
सास सयानी ननद दीरानी,
उन डर डरी पिय सार न जानी री ॥ २ ॥
द्वादस ऊपर सेज बिछानी,
चढ़ न सकौं मारी लाज लजानी री ॥ ३ ॥
रात दिवस मोहिं कूका मारै,
मैं न सुना रचि रही सँग जार री ॥ ४ ॥
कह कबीर सुनु सखी सयानी,
बिन सतगुरु पिय मिले न मिलानो री ॥ ५ ॥
(५)
खंजरि लगि गये बान सुरंगी हो ॥ टेक ॥
फूल सतगुरु उपदेस दियो है, होइ गयो चित्त बिरंगी हो ॥१
आन पुरुष की बनी है तिरिया, घायल पाँचो संगी हो ॥२

पृष्ठ 23
स्थायी लिंक
पृष्ठ 23 स्कैन

१४ शब्द संग्रह
घायल की गति घायल जानै, क्या जानै जाति पतंगी हो ॥३॥
कहै कबीर सुनो भाई साधो, निसि दिन प्रेम उमंगी हो ॥४॥
(६)
हमन हैं इश्क मस्ताना, हमन को होशियारी क्या ।
रहें आजाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥१॥
जो बिछुड़े हैं पियारे से, भटकते दर बदर फिरते ।
हमारा यार है हम मैं, हमन को इन्तिजारी क्या ॥२॥
खलक सब नाम अपने को, बहुत कर सिर पटकता है ।
हमन गुरु नाम साचा है, हमन दुनिया से यारी क्या ॥३॥
न पल बिछुड़ पिया हम से, न हम बिछुड़ैं पियारे से ।
उन्हीं से नेह लागी है, हमन को बेकरारी क्या ॥४॥
कबीरा इश्क का माता, दुई को दूर कर दिल से ।
जो चलना राह नाजुक है, हमन सिर बोझ भारी क्या ॥५॥
(७)
मन लागो मेरो यार फकीरी मैं ॥ टेक ॥
जो सुख पावो नाम भजन मैं, सो सुख नाहिं अमीरी मैं ॥१
भला बुरा सब को सुनि लीजै, कर गुजरान गरीबी मैं ॥२॥
प्रेम नगर मैं रहनि हमारी, भलि बनि आई सबूरी मैं ॥३॥
हाथ मैं कूँड़ी बगल मैं सोंटा, चारो दिसि जागीरी मैं ॥४॥
आखिर यह तन खाक मिलेगा, कहा फिरत मगरूरी मैं ॥५
कहै कबीर सुनो भाई साधो, साहिब मिलै सबूरी मैं ॥६॥
(८)
साधो सहज समाधि भली ।
गुरु प्रताप जा दिन से जागो, दिन दिन अधिक चली ॥१
जहँ जहँ डोलौं सो परिकरमा, जो कछु करौं सो सेवा ।
जब सोवौं तब करौं दंडवत, पूजौँ और न देवा ॥२॥

पृष्ठ 24
स्थायी लिंक
पृष्ठ 24 स्कैन

कबीर साहिब १५
कहौँ सो नाम सुनौँ सो सुमिरन, खावँ पियौँ सो पूजा ।
गिरह उजाड़ एक सम लेखौँ, भाव मिटावौँ दूजा ॥३॥
आँख न मूँदौँ कान न रूँधौँ, तनिक कष्ट नहिँ धारौँ ।
खुले नैन पहिचानौँ हँसि हँसि, सुंदर रूप निहारौँ ॥४॥
शबद निरन्तर से मन लागा, मलिन वासना त्यागी ।
ऊठत बैठत कबहुँ न छूटै, ऐसी तारी लागी ॥ ५ ॥
कह कबीर यह उनमुनि रहनी, सो परगट करि गाई ।
दुख सुख से कोइ परे परम पद, तेहि पद रहा समाई ॥६
(९)
गुरू ने मोहिँ दीन्ही अजब जड़ी ॥ टेक ॥
सोई जड़ी मोहिँ प्यारी लगतु है, अमृत रसन भरी ॥१॥
काया नगर अजब इक बँगला, ता मैं गुप्त घरी ॥ २ ॥
पाँचो नाग पच्चीसो नागिन, सूँघत तुरत मरी ॥ ३ ॥
या कारे ने सब जग खायो, सतगुरु देख डरी ॥ ४ ॥
कहत कबीर सुनो भाई साधो, लै परिवार तरी ॥ ५ ॥
(१०)
होली
ऋतु फागुन नियरानी, कोइ पिया से मिलावै ॥ टेक ॥
सोइ तो सुंदर जाको पियको ध्यान है, सोइ पियके मनमानी।
खेलत फाग अंग नहिँ मोड़ै, सतगुरु से लिपटानी ॥१॥
इक इक सखियाँ खेल घर पहुँचीँ, इक इक कुल अरुझानी।
इक इक नाम बिना बहकानी, हो रहि ऐँचा तानी ॥२॥
पिय को रूप कहाँ लग बरनौँ, रूपहि माहिँ समानी ।
जो रँग रँगे सकल छवि छाके, तन मन सभी भुलानी ॥३॥
यौँ मत जाने यहि रे फाग है, यह कछु अकथ कहानी ।
कहत कबीर सुनो भाई साधो, यह गति बिरले जानी ॥४॥

पृष्ठ 25
स्थायी लिंक
पृष्ठ 25 स्कैन

१६ शब्द संग्रह
(१)
॥ बिनय ॥
(चौपाई)
दरसन, दीजे नाम सनेहो । तुम बिन दुख पावै मेरी देही ॥
(छंद)
दुखित तुम बिन रटत निसि दिन, प्रगट दरसन दीजिये ।
बिनती सुन प्रिय स्वामियाँ, बलि जाउँ विलंब न कीजिये ॥१॥
(चौपाई)
अन्न न भावै नींद न आवै । बार बार मोहिँ बिरह सतावै ॥
(छंद)
बिबिध बिधि हम भईँ ब्याकुल, बिन देखे जिव ना रहै ।
तपत तन जिव उठत झाला, कठिन दुख अब को सहै ॥२
(चौपाई)
नैनन चलत सजल जलधारा । निसिदिन पंथ निहारौँ तुम्हारा ॥
(छंद)
गुन औगुन अपराध छिमा करि, औगन कछु न बिचारिये ।
पतित-पावन राखु परमति१, अपना पन न बिसारिये ॥३॥
(चौपाई)
गृह आँगन मोहिँ कछु न सुहाई, बज्र भई और फिरयो न जाई ॥
(छंद)
नैन अरि भरि रहे निरखत, निमिख नेह न तुड़ाइये ।
बाँह दीजे बंदी-छेड़ा, अब के बंद छुड़ाइये ॥४॥
(चौपाई)
मीन मरै जैसे बिन नीरा । ऐसे तुम बिन दुखित सरीरा ॥
(छंद)
दास कबीर यह करत बिनती, महा पुरुष अब मानिये ।
दया कीजे दरस दीजे, अपना करि मोहिँ जानिये ॥५॥
(१) उच्च मत या भाव ।

पृष्ठ 26
स्थायी लिंक
पृष्ठ 26 स्कैन

कबीर साहिब १७
(२)
दरमाँदे ठाढ़े दरबार ॥टेक॥
तुम बिन सुरत करै को मेरी, दरसन दीजै खोलि किवार ॥१॥
तुम हौ धनी उदार दयालू, श्रवनन सुनियत सुजस तुम्हारा॥२
माँगाँ कौन रंक सब देखौँ, तुम्हहीं तैं मेरो निस्तार ॥३॥
जैदेव नामा विप्र सुदामा१, तिन पर किरपा भई अपार ॥४
कह कबीर तुम समरथ दाता, चार पदारथ देत न बार ॥५॥
॥ साधु ॥
नारद साध से अंतर नाहीं।
जो कोइ साध से अंतर राखै, सो नर नरकै जाहीं ॥१॥
जागै साध तो मैं हूँ जागूँ, सोवै साध तो सोऊँ।
जो कोइ मेरे साध दुखावै, जरा मूल से खोऊँ ॥२॥
जहाँ साध मेरो जस गावै, तहाँ करूँ मैं बासा।
साध चलै आगे उठ धाऊँ, मोहिँ साध की आसा ॥३॥
माया मेरी अर्ध-सरीरी, औ भक्तन की दासी।
अठसठ तीरथ साध के चरनन, कोटि गया औ कासी ॥४
अंतरध्यान नाम निज केरा, जिन भजिया तिन पाई।
कहत कबीर साध की महिमा, हरि अपने मुख गाई ॥५॥
॥ सार गहनी ॥
मन मस्त हुआ तब क्यों बोलै ॥ टेक ॥
हीरा पायो गाँठ गठियायो, बार वार वा को क्यों खोलै ॥१
हलकी थी जब चढ़ी तराजू, पूरी भई तब क्यों तोलै ॥२
सुरत कलारी भइ मतवारी, मदवा पी गइ बिन तोले ॥३॥
हंसा पाये मानसरोवर, ताल तलैया क्यों डोलै ॥४॥
(१) जैदेव और नामदेव परम भक्त और सुदामा श्रीकृष्ण के सहपाठी महा
दरिद्र थे जिन की गाढ़ में भारी सहायता हुई ।
३

पृष्ठ 27
स्थायी लिंक
पृष्ठ 27 स्कैन

१८ शब्द संग्रह
तेरा साहिब है घट माहीं, बाहर नैना क्याँ खोलै ॥५॥
कहै कबीर सुनो भाई साधो, साहिब मिल गये तिल ओले१॥६
॥ सतसंग ॥
मैं तो आन पड़ी चोरन के नगर, सतसंग बिना जिय तरसे॥१
इस सतसँग मैं लाभ बहुत है, तुरत मिलावै गुरु से ॥२॥
मूरख जन कोई सार न जानै, सतसँग मैं अमृत बरसे ॥३॥
सबद सा हीरा पटकि हाथ से, मुट्ठी भरी कंकर से ॥४॥
कहै कबीर सुनो भाई साधो, सुरत करो वहि घर से ॥
॥ भेद बानी ॥
(१)
सार सबद गहि बाचिहौ२, मानौ इतबारा ॥ १॥
सत्त पुरुष अच्छै बिरिछ, निरंजन डारा ॥ २॥
तीन देव साखा भये, पाती संसारा ॥ ३॥
ब्रह्मा बेद सही किया, सिव जोग पसारा ॥ ४॥
ब्रिसनु माया परगट किया, उरले३ ब्योहारा ॥ ५॥
तिरदेवा ब्याधा४ भये, लिये बिष का चारा ॥ ६॥
कर्म की बंसी डारि के, फाँसा संसारा ॥ ७॥
जोति सरूपी हाकिमा, जिन अमल पसारा ॥ ८॥
तीन लोक दसहूँ दिसा, जम रोके द्वारा ॥ ९॥
अमल मिटावौं ताहि का, पठवौं भव पारा ॥१०॥
कह कबीर अम्मर करौं, जो होय हमारा ॥११॥
(२)
अहरम होय सो जानै साधो, ऐसा देस हमारा ॥टेक॥
बेद कतेब पार नहिँ पावत, कहन सुनन से न्यारा ।
जाति बरन कुल किरिया नाहीं, संध्या नेम अचारा ॥१॥
(१) ओट । (२) बचोगे । (३) इधर का अर्थात पिंड देश का । (४) चिड़ीमार ।

पृष्ठ 28 स्कैन

कबीर साहिब १९
बिन जल बूँद परत जहँ झारी, नहिँ मीठा नहिँ खारा ।
सुन्न-महल में नौबत बाजै, किंगरी बीन सितारा ॥२॥
बिन बादर जहँ बिजुरी चमकै, बिन सूरज उँजियारा ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

२० शब्द संग्रह
॥ उपदेश ॥
(१)
छाड़ि दे मन बौरा डगमग ॥ टेक ॥
अब तो जरे मरे बनि आवै, लीन्हो हाथ सिंधोरा :
प्रीत प्रतीत करो दृढ़ गुरु की, सुने सबद् घनघोरा ॥१॥
होइ निसंक मगन ह्वै नाचै, लोभ मोह भ्रम छाड़ै ।
सूरा कहा मरन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

कबीर साहिब २१
लख चौरासी जोनि मैं, मानुष जन्म अनूप।
ताहि पाय नर चेतत नाहीं, कहा रंक कहा भूप ॥ १ ॥
गर्भ वास मैं रह्यो, कह्यो मैं भजिहौँ तोहीं।
निस दिन सुमिरौँ नाम, कष्ट से काढ़ौ मोहीं ॥
चरनन ध्यान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

नाम गहै। निरभय रहा, तनिक न व्यापै पीर।
यह लीला है मुक्ति की, गावत दास कबीर ॥७॥
(४)
करो जतन सखि साईँ मिलन की ॥ टेक ॥
गुड़िया गुड़वा सूप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

कहै कबीर सोई धन जागे ।
सबद बान उर अन्तर लागै ॥६॥
(६)
अँधियरवा मैं ठाढ़ि गोरी का करलू ॥ टेक ॥
जब लगि तेल दिया मैं बाती, येहि अँजोरवा बिछाय घलतू।
मन का पलँग सँतोष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

२४ • शब्द संग्रह
मन धरू मन धरू मन धरू हे सजनी-अहे सजनी ।
अइसन समइया फिरि नहिँ पावहु रे की ॥२॥
दिन दस रजनी सुख करू हे सजनी-अहे सजनी ।
इक दिन चाँद छपाइल रे की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

कबीर साहित्य २५.
॥ मिश्रित ॥
तन मन धन बाजी लागी हो ॥ टेक ॥
चौपड़ खेलूँ पीव से रे, तन मन बाजी लगाय ।
हारी तो पिय की भई रे, जीती तो पिय मोर हो ॥१॥
चौसरिया के खेल मैं रे, जुग्ग मिलन की आस ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

२६ शब्द संग्रह
(३)
पिया मिलन की आस, रहौँ कब लौं खड़ी।
ऊँचे चढ़ि नहिं जाय, मनैं लज्जा भरी ॥ १ ॥
पाँव नहीं ठहराय, चढ़ूँ गिरि गिरि पड़ूँ ।
फिरि फिरि चढ़हूँ सम्हारि, तो पग आगे धरूँ ॥ २ ॥
अंग अंग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

कबीर साहिब २७
कोटि कृस्न जहँ जोरैँ हाथ। कोटि विस्नु जहँ नवैँ माथ॥४
कोटिन ब्रह्मा पढ़ें पुरान। कोटि महेस जहँ धरैँ ध्यान ॥५
कोटि सरस्वति धारैँ राग। कोटि इन्द्र जहँ गगन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

२८ शब्द संग्रह
कहै कबीर जब काल गढ़ घेरिहै,
बात बहु बकै सब भूलि जावै ॥
पीपाजी
जीवन समय—पंद्रहवाँ शतक। जनम स्थान—गागरौनगढ़। आश्रम—भेष।
गुरू—स्वामी रामानंद।
यह गागरौनगढ़ के राजा और आदि में दुर्गा उपासक थे फिर स्वामी
रामानंद के चेले हुए और राजपाट छोड़ कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

नामदेवजी २६
बहुत सी कथाओं में तीन दिन उपास करके ठाकुर जी को दूध पिलाने की
कथा प्रसिद्ध है।
॥ नाम महिमा ॥
तत्त गहन को नाम है, भजि लीजे सोई।
लीला सिंध अगाध है, गति लखै न कोई ॥ १ ॥
कंचन मेरु सुमेरु,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 39 स्कैन

३० शब्द संग्रह
॥ विरह ॥
होली
मोर पिया बिलम्यो परदेस, होरी मैं का सौँ खेलौँ ।
घरी पहर मोहिँ कल न परतु है, कहत न कोउ उपदेस ॥१॥
सूख्यो पात बन फूलन लाग्यो, मधुकर करत गुँजार ।
हाहा करौँ कंत घर नाहीँ,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें