सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)
Sant Namdev Ji Ki Hindi Kavita by Dr. Bhagirath Mishra
सन्त नामदेव (सम्पादक: डॉ. भगीरथ मिश्र) द्वारा
१८८ नामदेव की हिन्दी कविता
तथा केशव ही नामदेव है। दोनो एक दूसरे से अभिन्न हैं। हम में (और मुझ में)
द्वैत भाव नहीं है। नामदेव कहते हैं—मैने अपना सर्वस्व तुम्हारे पदकमलों पर अर्पित
कर दिया है।'१
सर्वं खलु इदं ब्रह्म
ईश्वर का साक्षात्कार होने पर नामदेव कहने लगे—'जिधर देखता हूँ उधर
वही एक ईश्वर है जो सर्वव्यापक और सर्वपूरक है। तरंग, फेन और बुद्बुदा जैसे जल
से भिन्न नहीं हैं वैसे ही यह प्रपंच (संसार) ब्रह्म की लीला है और उससे अभिन्न है।
इस संसार में जीव के रूप में ईश्वर के अतिरिक्त कोई अन्य विचरण नही करता है।
नामदेव कहते हैं—रे मानव ! ईश्वर की सृष्टि को अपने हृदय में विचार कर देख,
एक ईश्वर ही घट-घट और चराचर में समान रूप से व्याप्त है।'२
यही 'सर्वं खलु इदं ब्रह्म' महावाक्य की अनुभूति है। नामदेव को सब ओर हरि
चरण दिखाई देने लगे। उनका मन उन्मन हुआ। वासनाएँ ईश्वर में विलीन हुईं।
'सब कुछ ब्रह्म है' की उनको अनुभूति हुई।
निष्काम बुद्धि से राम का जप करने पर राम का साक्षात्कार होता है। भक्त
स्वयं राम हो जाता है। उसको सारा संसार राममय दिखाई देता है। वह आवा-
गौन के फेर से मुक्त हो जाता है जैसे दूध से घी बनने पर वह दूध में परिवर्तित नहीं
हो सकता।
'भगवान से भक्त और भक्त से भगवान है। अद्वैत का यही खेल भक्त और
भगवान के बीच हो रहा है। स्वयं ही देवता, स्वयं ही भक्त तथा स्वयं पुजारी होकर
१. केशवाचे प्रेम नामयाचि जाणे । नाम्या हृदयीं असणें केशवातें ॥
नामा तो केशव, केशव तो नामा । अभिन्नत्व आम्हां केशवासी ।
नामा म्हणे केशवा दुजेपण नाही। परि प्रेम तुझ्या ठायो ठेवियेले ।
—सकल संत गाथा, अभंग १२५६ ।
२. सभु गोबिंदु है सभु गोबिंदु है गोबिंदु बिनु नहि कोई ।
जल तरंग अरु फेन बुदबुदा जल तें भिन्न न कोई ॥
इहु पर पंचु पारब्रह्म की लीला विचरत आन न होई ॥
कहत नामदेउ हरि की रचना देखहु रिदै विचारी ॥
घट घट अंतरि सरब निरंतरि केवल एक मुरारी ॥
—सं० ना० हि० प०, पद १५० ।
नामदेव की दार्शनिक विचारधारा १८६
वह अपने आपको पूजता है । नामदेव कहते हैं—तुम्हारा भक्त अपूर्ण है, तुम पूर्ण हो ।
इसमे उसे तुम्हारे आश्रय की आवश्यकता है ।'¹
भगवान् तथा भक्त के एकरूप (अभिन्न) होने पर भी भगवान् पूर्ण तथा भक्त
अपूर्ण ही रहता है । नामदेव की इस अनुभूति पर अद्वैत सिद्धांत के महान् प्रतिपादक
श्री० शंकराचार्य के इस श्लोक की छाया दिखाई देती है, जिसमे वे कहते हैं—'हे
प्रभो ! यद्यपि मुझे इस बात का ज्ञान हुआ कि हम दोनों अभिन्न हैं फिर भी मैं तेरा
तथा तू मेरा नहीं है । कहा जाता है कि समुद्र तथा तरंग में भेद नहीं है परन्तु लोग
समुद्र की तरंग कहते हैं न कि तरंग का समुद्र ।'² आचार्य को भी यही अभिप्रेत है कि
भक्त अपूर्ण तथा भगवान् पूर्ण हैं ।
वात्सल्य भक्ति
बारहवी तथा तेरहवी शताब्दी में महाराष्ट्र में स्थिरता-प्राप्त नाथ तथा महानु-
भाव संप्रदायो की अपेक्षा वारकरी संप्रदाय का स्थान असाधारण है । महानुभावों की
कृष्ण भक्ति अधिक तर पुष्टिमार्ग के ढर्रे पर गई है । वारकरियों की विट्ठल भक्ति पावन
गंगा है । उनकी धारणा है—'विठ्ठल माउली प्रेम पान्हा पाल्हावली' अर्थात् विट्ठल-रूपी
माता अपने भक्त-रूपी बालक को स्तन पान कराती है ।
नाथ पंथ के आद्य पुरस्कर्ताओं ने हठयोग पर अधिक बल दिया । पुष्टि-मार्गीय
भक्तो ने अपनी प्रेम लक्षणा भक्ति के लिए कृष्ण का मधुर रूप ही पर्याप्त समझा । नाथ
पंथियों ने अपनी कृच्छ साधना द्वारा मायामोह तथा इंद्रिय-दमन किया परन्तु ज्ञानेश्वर,
नामदेव आदि संतों ने इस भावना का उदात्तीकरण कर उसको पावन किया । भगवान्
तथा भक्त, प्रेमी तथा प्रेयसी की कामुकता पर आधारित वैषयिक संबंध नष्ट होकर,
माता तथा पुत्र की वात्सल्य भावना पर आधारित एक शुद्ध भाव बना ।
१. ठाकुर ते जनु जन ते ठाकुर खेलु परिउ है तोसिऊ ।
आपन देउ देहुरा आपन आप लगावै पूजा ।
जल ते तरंग तरंग ते है जल कहन सुनन कऊ दूजा ॥
कहत नामदेऊ तू मेरो ठाकुर जनु ऊरा तू पूरा ॥
सं० ना० हि० प०, पद १६१ ।
२. सत्यपि भेदापगमे नाथ तवाहं न मामकीनस्त्वम् ।
सामुद्रो हि तरंगः क्वचन समुद्रो न तारंगः ॥
—श्रीमच्छङ्कराचार्य रचित षट्पदी स्तोत्र, श्लोक ३ ।
१६० नामदेव की हिन्दी कविता
ज्ञानदेव की भाँति नामदेव ने भी इस वात्सल्य भावना का आविष्कार किया है।
वे कहते हैं—'विठ्ठल-मैया का मुझ पर कृपा-छत्र है। स्मरण करते ही वह मुझे स्तन-
पान कराती है। मेरी भूख प्यास बिना बताये ही वह जान लेती है। घड़ी भर के लिए
भी वह मुझे छोड़ने के लिए तैयार नही है।'१
संत जनाबाई ने विठ्ठल को एक ऐसी माता के रूप में चित्रित किया है जिसकी
गोद में तप, कंधे पर सत-रूपी बालक है।२
संत एकनाथ के एक 'भारुड' में यही प्रेम भावना व्यक्त हुई है।३
संत तुकाराम कहते हैं कि विट्ठल रूपी माता के भरोसे हम निश्चित हैं।४
एक अन्य स्थल पर पांडुरंग को 'विठाई माउली' (विट्ठल रूपी मैया) के नाम
से संबोधित करते हुए नामदेव कहते हैं—'यदि तू मेरी माता है तो मैं तेरा बछड़ा हूँ।
तू मेरी हरिणी है तो मैं तेरा छोना हूँ। हे पांडुरंग ! मेरे भव पाश तोड़ दो। तू मेरी
पक्षिणी है तो मैं तेरा अंडज हूँ। तू मुझे दाना चुगा। नामदेव कहते हैं कि परमात्मा
प्रीति के वश होते हैं, आगे पीछे खड़े होकर वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।'५
नामदेव की हिंदी रचनाओं में भी भक्त की भगवान के प्रति मिलन उत्कंठा
की मधुर अभिव्यक्ति है। इसे वे 'ताल बेली' शब्द से परिचित कराते हैं जिसका अर्थ
— — — —
१. विठ्ठल माउली कृपेची सावली। आठवितां घाली प्रेम पान्हा।
न सांगता जाणे तान्हे भूक। जवळी व्यापक न विसंबे ॥
—सकल संत गाथा, अभंग ४७८ ।
२. विठु माझा लेकुरवाला। संगे गोपालाचा मेळा।
जनी म्हणे गोपाला। करो भवताचा सोहळा ॥
—जनाबाईचे अभंग, अभंग ३० ।
३. देव एकनाथाचा वछड़ा ।
४. विट्ठल माझी माय। आम्हा सुखा उणें काय ?
—तुकाराम गाथा, अभंग २२३१ ।
५. तू माझी माउली मी वो तुझा तान्हा। पाजी प्रेम पान्हा पांडुरंगे ।
तू माझी हरिणी मी तुझें पाडस। तोडी भव पाश पांडुरंगे ॥
तू माझी पक्षिणी मी तुझें अंडज। चारा घाली मज पांडुरंगे ॥
नामा म्हणे होसी भक्तीचा वल्लभ। मागे पुढें आम्हा सांभाळिसी ॥
—सकल संत गाथा, अभंग १५११ ।
नामदेव की दार्शनिक विचारधारा १६१
है व्याकुलता । ऐसी व्याकुलता जिसमें तीव्रता है, आतुरता है। नामदेव कहते हैं—'हे
प्रभो ! तुमसे मिलने के लिए मैं इतना आतुर हूँ जितना एक बछड़ा गाय से मिलने के
लिए व्याकुल होता है। जैसे मछली पानी के बिना तड़पती है—ठीक वैसा ही राम-
नाम के बिना बेचारा नामदेव पीड़ित है ।' १
'हे विट्ठल तू ही मेरी माता है, मेरा पिता है। तुम ही मेरे कुटुम्बी हो ।'२
'गोविंद मेरी माता है। गोविंद मेरे पिता हैं। मेरे सब कुछ गोविंद ही हैं ।' ३
वात्सल्य रस से सिक्त इस प्रेमा भक्ति को वारकरी संप्रदाय के संतों ने अधि-
ष्ठित किया ।
भक्ति और साधना सम्बन्धी व्यावहारिक विचार
आचार्य विनोबा भावे ने संतों के लक्षण इस प्रकार बताये हैं—'आजीविका के
लिए कोई उद्योग निरंतर करते रहना (स्वकर्मणि समाधान), अपने देह से यथाशक्ति
दूसरो का उपकार करना (परदुःख निवारणम्), नाम साधना का अभ्यास करना (नाम
निष्ठा), सत्संग करना (सतो संग.) और अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह
का निरपेक्षतापूर्वक पालन करना ।'४
इनमें से अधिकांश लक्षण नामदेव पर चरितार्थ होते हैं ।
परन्तु संत केवल उपरिलिखित बातों पर ही सहमत नहीं हैं। इसके अतिरिक्त
उनका एक दर्शन है जिसे 'नया वेदांत' कहा जा सकता है। इसमें प्राचीन वेदांत के
अनेक सिद्धांतो का खंडन है। जैसे वर्णाश्रम का खंडन, वेद-पांडित्य का खंडन, ज्ञान
१. पाणीया बिन मीन तलफै । ऐसे राम नाम बिन बापुरो नामा ॥टेक॥
तन लागिले ताला बेली । बछा बिन गाइ अकेली ॥१॥
—सं० ना० हिं० प०, पद ५६ ।
२. माई तूं मेरे बाप तू । कुटुंबी मेरा बीठला ॥टेक॥
—सं० ना० हिं० प०, पद २४ ।
३. माइ गोव्यंदा बाप गोव्यंदा ।
जाति पांति गुरुदेव गोव्यंदा ॥
—सं० ना० हिं० प०, पद ३५
४. स्वकर्मणि समाधानं परदुःख निवारणम् ।
नाम निष्ठा, सता संगः, चारित्र्य परिपालनम् ॥
—'माध्यम' (नवंबर १९६७) : 'नया वेदांत' शीर्षक लेख ।
line 7: स्वयंभू देव को पहचानते नही।'
- In L25:
स्वभू- it is writtenस्वभू(orस्यभू? The loop ofवis clear, attached toस:स्वभू).
-
Examine Pad 4 citations:
- L20:
—सं० ना० हि० प०, पद १ । - L23:
—सं० ना० हि० प०, पद २ । - L25:
—सं० ना० हि० प०, पद २० । - L28:
—सं० ना० हि० प०, पद १८ ।- Wait, in L28: look at the text:
—सं० ना० हि० प०, पद १८ । - Wait, look at
पद १८:प०, प द १८ ।(there is a space betweenपandद, looks likeप द १८ ।orपद १८ ।).
- Wait, in L28: look at the text:
- L20:
-
Check line-by-line boundaries precisely:
- Line 1:
मार्ग का खंडन आदि। एक प्रकार से यह प्राचीन अद्वैतवाद का संशोधन है। इसकी कुछ - Line 2:
विशेषताएं ये हैं— - Line 3: `(१) आत्मा को पहचानो और उसका प्रत
- Line 1:
नामदेव की दार्शनिक विचारधारा १६३
करता हूँ।'१
(४) करनी तथा कथनी में एकता :- सांसारिक व्यक्तियों की सामान्य प्रवृत्ति
होती है कि वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। परोपदेश-कुशल तो बहुतेरे होते हैं
परन्तु उपदेश के अनुसार आचरण करने वाले बहुत कम। नामदेव कहते हैं—'जब तक
आत्मा शुद्ध नहीं है तब तक ध्यान, जप, तप आदि करने से क्या लाभ।'२
'पाखण्ड-पूर्ण भक्ति से राम नहीं रीझते, रीझते हैं तो आँख के अंधे ही।३
(५) दुःखी तथा पीड़ितों के प्रति सम्वेदना :- संतों की सब से बड़ी विशेषता
है मानववाद। संत साहित्य मानववाद की भावना से ओत-प्रोत है। मानव के आधा-
त्मिक और लौकिक जीवन को सुखी बनाने के लिए उन्होंने बार-बार सन्मार्ग तथा
कल्याणकारी पथ की ओर संकेत किया है। उन्होंने वर्ग भेद की कटु आलोचना की
है। नामदेव जैसे उदारारय व्यक्ति संसार में सभी को सुख, देखने के आकांक्षी थे।
(६) हरिजनों के सुखी होने की कामना :- हरि के भक्तो के कल्याण की
कामना करते हुए नामदेव कहते हैं—'हरि के दास दीर्घायु हों। अहंकार रूपी पवन
का उनको स्पर्श न हो। वे सदा सुखी रहे। नामदेव कहते हैं कि पाडुरंग जिनकी
वाणी का निधान (थाती) बन गया है, ऐसे संत सदा सुखी हों।'४
(७) जन भाषा का प्रयोग :- संस्कृत और जन भाषा के भेद को बताते हुए
संत रज्जब ने कहा है—'वेद वाणी कूप जल है। वह कष्ट से मिलता है। साखी,
१. मन मेरो गजु जिभ्या मेरी काती। राम रमे काटो जम की फाँसी।
रांगनि रांगउ सीवनि सीवउ। राम नाम बिनु घरीअ न जीवउ॥
—स० ना० हिं० पृ०, पद १८।
२. काहे कू कीजै ध्यान जपना। जो मन नाही सुध अपना॥टेक॥
साँप काँचली छाड़े, विष नहो छाड़े। उदिक मै वग ध्यान मांडे॥
—सं० ना० हिं० पृ०, पद २३।
३. पाषंड भगति राम नहीं रीझै। बाहरि अंधा लोक पतीजै॥
—सं० ना० हिं० पृ०, पद २१
४. आकल्प आयुष्य व्हावे तया कुला। माझिया सकला हरिच्या दासा।
कल्पनेची बाधा न हो कोणे काली। हे संत मंडळी सुखो असो॥
अहंकाराचा वारा न लागो रजसा। माझ्या विष्णुदासा भाविकांसी।
नामा म्हणे तथा असावे कल्याण। ज्या मुखी निधान पांडुरंग॥
—सकल संत गाथा, अभंग ८५३।
१३
१६४ नामदेव की हिन्दी कविता
सबद और रमैनी तालाब का पानी है जो सर्व सुलभ है ।'¹
संतों ने संस्कृत को त्याग कर जन भाषा अपनायी । नामदेव को भागवत धर्म
का महान् संदेश देना था अतः उन्होंने मराठी में रचना की । बाद में उन्होंने हिंदी में
कुछ वाणियाँ कही, जिनका देशभर में प्रचार हुआ ।
इस प्रकार इन विचारों से यह लगता है कि संत नामदेव ने एक नये प्रकार
के वेदांत का निर्माण किया ।
१. वेद सुवाणी कूप जल दुख सू प्रापति होय ।
सबद साखि सरवर सलिल सुख पीवै सब कोय ॥
—रज्जबजी की वाणी ।
पंचम अध्याय
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन
भारतीय एवं पाश्चात्य विद्वानो के काव्य के प्रयोजन
संतों का का आदर्श
काव्य के मूल्यांकन के दो प्रकार
नामदेव की कविता का सामाजिक पक्ष
काव्य निर्मिति के प्रमुख कारण
(१) प्रतिभा (२) व्युत्पन्नता (३) परिश्रम (४) भावात्मकता
नामदेव की कविता का भाव पक्ष
आत्मनिवेदन-परक काव्य, संत काव्य और भक्ति
संत नामदेव की अभंग रचना
आसंतः नामदेव के काव्य का प्रेरणा स्रोत
साक्षात्कार की अनुभूति
नामदेव की कविता में रस
वात्सल्य, शांत और करुण
नामदेव की कविता का कला पक्ष
गीति काव्य
नामदेव का अलंकार विधान, बिंब विधान
नामदेव की छंदो रचना
शैली, नामदेव का असाधारण कर्तृत्व
नामदेव की हिंदी पदावली की भाषा की कुछ विशेषताएं
वाक्य रचना, शब्द-क्रम, बल (emphasis)
नामदेव की हिंदी के कुछ विशिष्ट प्रयोग
विशिष्ट व्याकरणिक रूपों का प्रयोग
संयुक्त क्रियाओं का प्रयोग
नामदेव की हिंदी पर अन्य भाषाओं का प्रभाव
रूप रचना, सर्वनामो का प्रयोग
परसर्गों का प्रयोग, ध्वनि ।
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन
किसी कवि की रचनाओं का आलोचनात्मक एवं विवेचनात्मक अनुशीलन करने
के पूर्व यह सर्वथा अपेक्षित होता है कि उसके काव्यादर्श का अध्ययन कर लिया जाय।
साहित्यकार के दृष्टिकोण, तथा उसके लक्ष्य के आदर्श का अध्ययन कर लेने से उसकी
चिंतन पद्धति, विचार शैली और जीवन दर्शन स्वतः स्पष्ट हो जाता है। साहित्यकार
एक जागरूक जीव होता है। उसकी चेतना, व्यापक दृष्टिकोण और दर्शन साहित्य के
पृष्ठों में प्रतिबिंबित होता है।
भारतीय एवं पाश्चात्य विद्वानों के काव्य के प्रयोजन
साहित्य के प्रयोजन के विषय में आचार्यों में मतभेद है। कतिपय विद्वान
आनन्द को ही काव्य का मूल प्रयोजन मानते हैं। भामह के मत से काव्य धर्म, अर्थ,
काम, मोक्ष की प्राप्ति का साधन है।¹ 'साहित्य दर्पण' कार भामह के कथन से पूर्णतया
सहमत हैं। भरत, आनन्दवर्धन एवं अभिनव गुप्त आदि विचारक नैतिकता एवं धार्मिकता
के विकास के लिए काव्य को प्रयोजनीय मानते हैं।
पाश्चात्य लेखकों में ब्रैडले के अनुसार काव्य स्वयं अपना साध्य है। वह धर्म,
संस्कृति और शिक्षा आदि का साधन नहीं है। टॉल्स्टॉय के अनुसार काव्य की मुख्य
कसौटी नीति और धर्म है।²
१. धर्मार्थ काम मोक्षेषु वैचक्षण्यं कलासु च ।
प्रीति करोति कीर्तिञ्च साधु काव्य निषेवणम् ॥
—भामह
2. In every age and in every human society there exists a religious
sense of what is good and what is bad, common to that
whole society and it is this religious conception that decides
the values of the feelings transferred by Art.
—What is Art (Oxford) p. 128-129.
१६८ नामदेव की हिन्दी कविता
आय० ए० रिचर्डस् का मत अंशतः मम्मट से मिलता है । उसके अनुसार कवि
अपनी कविता 'स्वान्त-सुखाय' या उपदेश देने के लिए करते है अथवा दोनो दृष्टिकोणो
से भी ।१
भारतीय एवं पाश्चात्य विद्वानो के काव्यादर्शों एवं काव्य के प्रयोजनो का अध्ययन
करने पर ज्ञात होता है कि हिंदी के संत कवियो में से किसी ने भी उपर्युक्त आदर्शों
एवं प्रयोजनो मे से एक को भी स्वीकार नहीं किया ।
संतो का काव्यादर्श
नामदेव आदि संतो का काव्य इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने काव्य का
कोई प्रचलित आदर्श ग्रहण नहीं किया । काव्य, काव्य शास्त्र, छन्द, पिंगल आदि के
नियमो का न उन्होंने अध्ययन किया था न इन सब के प्रति उनकी कोई आस्था थी ।
संतों ने यह बात प्रमाणित कर दी कि काव्यशास्त्र के नियमो से अनभिज्ञ भी काव्य
रचना कर सकता है । उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि काव्य के लिए तीव्र अनुभूति
और चिंतन की गहनता अपेक्षित है न कि छन्द, अलंकार, शब्द शक्ति और अन्य गुण ।
संतो ने यह भी सिद्ध कर दिया कि भाव ही काव्य की आत्मा है और जब
काव्य की आत्मा दृढ़ और उच्च है तब फिर बाह्यावरण और अन्य उपकरण स्वतः
जुट जायेंगे । उन्होंने सचेष्ट होकर कविता की रचना नहीं की । उनकी कविता
उस्फूर्त है ।
दत्त-चित होकर संत साहित्य का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि संतो के
साहित्य में उनके काव्यादर्शों की अभिव्यक्ति हुई है । उन्होंने काव्य को कला की दृष्टि से
से नहीं देखा, न उन्होंने काव्य एवं कवि को समाज का सम्मानित सदस्य ही माना है ।
उन्होंने काव्य को आत्मानुभूति की अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया । इन कवियों की
रचनाओं में उनके काव्य विषयक आदर्श निहित मिलते है ।
सभी संतो के उद्देश्य ब्रह्म का गुणगान, बाह्याचारों की अवहेलना, सहज भाषा,
सरल शैली तथा अलंकारादि विहीन जनता में प्रचलित अति साधारण छन्द हैं । संतो ने
काव्य के महत्त्व को यहाँ तक स्वीकार किया है, जहाँ तक वह ब्रह्म के स्मरण में सहायक
हो सके, अन्यथा उसकी कोई उपयोगिता नहीं है । उन्होंने आध्यात्मिक जीवन की उन्नति
एवं विकास के लिए काव्य के महत्त्व को स्वीकार किया है । दरिया साहब मारवाड़ वाले
The poets either wish to instruct or to delight or to combine
the both.
—Principles of Literary critcism.
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन १६६
ने संतों का काव्यादर्श सुन्दरतापूर्वक व्यक्त किया है।¹
काव्य के मूल्यांकन के दो प्रकार
किसी भी काव्य का मूल्यांकन दो प्रकार से होता है—साहित्यिक और सामा-
जिक। काव्य समाज के लिए लिखा जाता है अतः उसके सामाजिक पक्ष को भुलाया नहीं जा
सकता। संतों ने साहित्य में अमर स्थान पाने के लिए नहीं बल्कि जनता को प्रबुद्ध
करने के लिए काव्य रचना की। उनमें लोक मंगल या परोपकार की भावना सदैव
जागृत थी। प्रथम हम नामदेव की कविता के सामाजिक पक्ष पर विचार करेंगे।
नामदेव की कविता का सामाजिक पक्ष
संत साहित्य की सर्वप्रथम विशेषता है मानवता को प्रमुखता देना। संत नाम-
देव की कविता भी मानवता के भाव से ओतप्रोत है। वे एक आर्त भक्त थे। परोपकारी
संत थे। उनका अन्तःकरण परदुःखकातर था। अज्ञ जनों के लिए उनके हृदय में अपार
करुणा थी। ऐसे अज्ञ जनों का उद्धार करने की प्रार्थना करते हुए वे कहते हैं, 'ये
संसारी, विषयासक्त तथा पामर जीव परब्रह्म की भक्ति का आनन्द क्या जानें? ईश्वर से
विमुख होने के कारण, समक्ष प्रत्यक्ष अमृत का कलश होने पर भी ये उसकी मिठास
नहीं जानते। ऐसे लोगों के उद्धार की नामदेव प्रार्थना करते हैं।'²
संत साहित्य की दूसरी विशेषता मानववाद है। मानववाद का मूल लक्ष्य है
संसार के सभी जीवों के कष्ट को मिटाना और मानव के अस्तित्व को स्वीकार
करना। मानववादी नामदेव संसार को सुखी और प्रसन्न देखना चाहते हैं। वे प्रार्थना
करते हैं कि 'हरि के दासों को दीर्घायु प्राप्त हो और संत जन सदा सुखी हों।'³
संत साहित्य की तीसरी विशेषता है धार्मिकता। संतों ने धर्म-विषयक विचार
धारा और धारणा में क्रांति उपस्थित कर दी। नामदेव ने स्थान-स्थान पर बाह्याचार
१. सकल कवित्त का अर्थ है सकल बात की बात।
दरिया सुमिरन राम का कर लीजै दिन रात॥
—दरिया साहब का बानी, पृ० ६।
२. तैसी चूक लीजै रे जग जीवना।
अनभवह्या बिना ऐसी लपी न कुरुसनां ॥टेक॥
—सं० ना० हिं० प०, पद १४८।
३. आकल्प आयुष्य व्हावे तया कुला। माझिया सकळा हरिच्या दासा।
कल्पनेची बाधा न हो कोणो काळी। हे संत मंडळी सुखी असो॥
—सकल संत गाथा।
२०० नामदेव की हिन्दी कविता
एवं आडंबर की निंदा की है। वे कहते हैं कि 'जब तक अपना मन शुद्ध नहीं तब तक
ध्यान और जप किस काम के ?'१ 'छापा, तिलक तथा तुलसी की माला गले में पहनने
से क्या फायदा ? जब हृदय कोयले जैसा काला हो ?'२
संत साहित्य की चौथी विशेषता है जातीयता । मध्ययुगीन संतों ने अपनी वाणी
द्वारा समस्त देश को एक महान् सांस्कृतिक चेतना में बाँध दिया । इस महान् सांस्कृतिक
चेतना के फलस्वरूप जातीयता का विकास हुआ । नामदेवादि संतों ने भाषा के द्वारा
जातीयता का प्रसार और प्रचार किया । कबीर,३ रज्जब४ आदि संतों ने दिखा दिया
कि भाषा की क्या आवश्यकता है और उसका महत्व क्या है । उन्होने उही छंदो का
प्रयोग किया जिनसे जनता परिचित थी । वास्तव में वे जीवन भर जनता के लिए जिये
और मरे ।
संत साहित्य की पाँचवी विशेषता प्रगतिशीलता है । संतों के काव्य के दो विषय
हैं—(१) आध्यात्मिक और (२) लौकिक । संतों से पूर्व उच्च वर्ग का स्वत्व था । मोक्ष
पर उन्हीं का अधिकार था । पर इन संतों ने आध्यात्मिक क्षेत्र में एक क्रांति उपस्थित
कर दी । नामदेव अपने आप को संबोधित करते हुए कहते हैं—'हे नामा ! तू षट् कर्मों
का अनुसरण करने वाले ब्राह्मणों से सरोकार न रख । तेरी भक्ति नष्ट हो जायेगी ।'५
इस प्रकार परंपरागत आध्यात्मिक विचार धारा में संतों ने प्रगति का भी समा-
वेश किया जो समय और देश के लिए अतीव अभीप्सित था ।
जनता को प्रबुद्ध करने के लिए उन्होंने 'संतो' शब्द का प्रयोग किया । जहाँ
जनता को संबोधित किया गया है, उपदेश दिया गया है वहीं भाव की गंभीरता कम है
१. जो सग राम नामे हित न भयो ।
तौ सग मेरी-मेरी करता जनम गयो ॥
—सं० ना० हिं० प०, पद २२ ।
२. गलि पहिरै तुलसी की माला । अंतरगति कोइलासा काला ॥
—सं० ना० की० हिं० प०, पद २४ ।
३. संस्कीरति है कूप जल, भाषा बहता नीर ।
४. बेद सु वाणी कूप जल दुख सूं प्रापति होय ।
सबद साखि सरवर सलिल सुख पीवै सब कोय ॥
—संत काव्य ।
५. लोक कहै लोकाइ रे नामा ।
षट दरसन कै निकटि न जाइबो । भगति जाइगी जाइ रे नामा ॥
—सं० ना० की हिं० पदा०, पद १७ ।
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन २०१
किंतु जहाँ स्वानुभूति की अभिव्यक्ति है वहाँ घनता और गंभीरता दोनों हैं।
काव्य निर्मिति के प्रमुख कारण
हमारे यहाँ के साहित्यशास्त्रकारों ने काव्य निर्मिति के तीन आवश्यक अंग
बताये हैं। जैसे प्रतिभा, व्युत्पन्नता और परिश्रम। इसके साथ ही साथ भावनात्मकता
को भी काव्य रचना के लिए आवश्यक गुण बताया जाता है। वैसे नामदेव की हिंदी रच-
नाओं में कही भी कवित्व के कारणों की चर्चा नही है। उनकी मराठी की रचनाओं के
आधार पर उनके काव्य गुणों की हम परीक्षा कर सकते हैं।
प्रतिभा
दण्डी के अनुसार प्रतिभा निसर्ग की देन है।¹ यह प्रयत्न द्वारा अर्जित नहीं की
जा सकती। कवि जन्म-जात होता है। उसे ठोक-पीट कर कवि बनाया नहीं जा
सकता।² नामदेव की भी यही धारणा है। वे कहते हैं, 'हे हरि ! तुम्हारी कृपा के
फलस्वरूप वाक् सुमनों की यह माला मैं गूँथ सका।'³
विद्याभूषण के अनुसार प्रतिभा नव-नव उन्मेष धारण करने वाली शक्ति है।⁴
नामदेव की रचनाओं में प्रतिभा के ऐसे नये-नये उन्मेष स्थान स्थान पर पाये जाते हैं।
नन्द के यहाँ के पुत्रजन्मोत्सव का वर्णन करते हुए नामदेव कहते हैं कि 'जो विश्व का
पिता है, जो सारे संसार का सूत्र संभाले हुए है वह अपने आपको नन्द जी का पुत्र
कहलाता है।'⁵
पुराने विषयों को नूतन कल्पनाओं से सँवार कर, सजा कर प्रस्तुत करना प्रतिभा
की विशेषता है। इस दृष्टि से भी नामदेव का काव्य अध्ययनीय है। नरदेह नश्वर है।
१. नैसर्गिकी च प्रतिभा ।
—काव्यादर्श (१ । १०३) ।
2. Poets are born and not made.
३. नामा म्हणे हरि बोलिलो तुम्हिचा बले ।
वाहिली तुलसी दले स्वामी लागी ॥
—सकल संत गाथा, अभंग १२१८ ।
४. प्रज्ञा नवनवोन्मेष शालिनी प्रतिभा मता ।
५. विश्वाचा जो बाप हाती ज्याच्या सूत्र ।
म्हणवितो तो पुत्र नंदजीचा ॥
—वही, अभंग ४१ ।
२०२ नामदेव की हिन्दी कविता
यह कल्पना पुरानी है । परंतु नर देह काल (यम) का ग्रास है,१ इस कल्पना का प्रयोग
कर नामदेव उसे सजीव बना देते हैं ।'
हमारी आयु प्रति दिन घटती जा रही । नामदेव यह विचार इस प्रकार व्यक्त
करते हैं—'सूर्योदय से फिर दूसरे दिन सूर्योदय होने तक आयु का क्षय होता है । अंत
में उसका नाश होने वाला है ।'२ कितनी अन्वर्थक कल्पना है ।
अभिनव गुप्त ने में अपूर्व वस्तु निर्मिति की क्षमता रखने वाली प्रज्ञा को प्रतिभा
कहा है । वस्तु निर्मिति के अंतर्गत पात्रों का चरित्र चित्रण, कथा वस्तु, कल्पना विलास
तथा रचना सौंदर्य का समावेश होता है । बाल क्रीडा, शिवरात्र माहात्म्य, पौराणिक
चरित्र, ज्ञानेश्वर की आदि, तीर्थावली तथा समाधि में नामदेव के प्रतिभा विलास के
मनोज्ञ दर्शन होते हैं । इस दृष्टि से नामदेव की ये सूक्तियाँ उल्लेखनीय हैं—
(१) जिस स्वर्ग-सुख की प्राप्ति के लिए लोग अनेक कष्ट उठाते हैं वह सब
ज्ञानेश्वर को सहज सुलभ था ।३
(२) मुक्ताबाई के अनन्त में विलीन होते समय ऐसा प्रतीत हुआ मानो सुन्दर
आकाश में विराट का पौधा अंकुरित हुआ ।४
(३) कीर्तन में भक्ति का उपदेश करते हुए आनन्द-विभोर होकर मैं नाचूँगा
और इस प्रकार भक्ति के ज्ञान का दीप जलाऊँगा ।५
(२) व्युत्पन्नता .—व्युत्पत्ति को 'काव्य प्रकाश' कार ने निपुणता कहा है । यह
दो प्रकार से प्राप्त होती है—लोकनिरीक्षण से और काव्य तथा शास्त्र के अध्ययन से ।
नामदेव अपनी कमजोरियों को बड़ी प्रामाणिकता से स्वीकार करते हैं । फिर भी अपनी
हिंदी तथा मराठी की रचनाओं में उन्होंने कम से कम छब्बीस पौराणिक कथाओं का जो
उल्लेख किया है वह उनके बहुश्रुत होने का प्रमाण है ।
————
१ शरीर काळाचे भातुकें ।
—वही, अभंग १६६४ ।
२ भानुचेनि मापें आयुष्य जें चले ।
—वही, अभंग १६३७ ।
३. वैकुंठासी शिंको लावियेली ।
—अभंग, १०५८ ।
४. अंकुरला गाभा विराटाचा ।
—सकल संत गाथा अभंग, ११८८ ।
५. नाचूं कीर्तनाने रंगी । ज्ञानदीप लावूं जगी ।
—अभंग, ११६२ ।
नामदेव की रचनाओ का साहित्यिक मूल्यांकन २०३
नामदेव बड़ी लीनता में कहते हैं, 'मैं बहुश्रुत नही हूँ। ज्ञानशील भी नही हूँ।
मैं भगवद्भक्तों का दीन दास हूँ।' १
'मे कलाओं का जानकार नही हूँ। हे श्रीहरि ! मे कला की बारीकियो को भी
नही जानता।' २
नामदेव का विचार था कि काव्य रचना के लिए व्युत्पन्नता की आवश्यकता नहीं
है। अपनी 'तीर्थावली' के अभंगों में एक स्थान पर रसिकों से वे कहते हैं-'मेरी रचना
प्राकृत में-मराठी में होने के कारण उसको किसी प्रकार हीन न समझा जाय। उसको
उपनिषदों का सार-स्वरूप ब्रह्म-रस समझ कर उसका सादर सेवन किया जाय।' ३
सच्चे वैष्णव का परिचय कराते हुए नामदेव कहते हैं कि 'वेदाध्ययन करने वाले
वैदिक, कथावाचक, गुणी जन, यज्ञ करने वाले याज्ञिक तथा तीर्थाटन करने वाले यात्री
अपने-अपने व्यवसाय संभाल सकेंगे परन्तु मन में भक्तिभाव न होने के कारण वे सच्चे
वैष्णव न हो सकेंगे।' ४
आचार्य शुक्ल की कविता की यह ५ परिभाषा उसके स्वरूप पर पर्याप्त प्रकाश
डालने में समर्थ है। शेष सृष्टि के साथ मानव का घनिष्ठ संबंध है पर ज्यों-ज्यों उसके
जीवन की जटिलता बढ़ती जाती है, सृष्टि के साथ मानव हृदय के रागात्मक संबंध के
टूटने की संभावना बढ़ने लगती है। नामदेव की कविता इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान
की वृद्धि कविता के ह्रास का कारण होती है। विद्वत्ता से व्याकरण शुद्ध तथा चमत्कृति
पूर्ण कविता लिखी जा सकती है। नामदेव की कविता सहज-स्फूर्त तथा मर्मस्पर्शी है।
उन्होंने यह बात प्रमाणित कर दी कि काव्यशास्त्र के नियमों से अनभिज्ञ भी काव्य रचना
कर सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि काव्य के लिए तीव्र अनुभूति
और चिंतन की गहनता अपेक्षित है न कि छंद, अलंकार, शब्द-शक्ति तथा अन्य काव्य
गुण।
(३) परिश्रम (अभ्यास)-अभ्यास में गुरु द्वारा कवित्व की शिक्षा तथा
१. नव्हे बहुश्रुत नव्हे ज्ञानशील। सकल संत गाथा, अभंग ६२४।
२. कलावंतांच्या कलाकुसरी। त्या मी नेंणें गा श्रीहरी। अ. २०१४।
३. नव्हे हे प्राकृत पाठांतर कवित्व। हा उपनिषद् मथितार्थ ब्रह्म रस। अ. ६७०।
४. नामा म्हणे नाम केशवाचे घेसी। तरीच वैष्णव होसी अरे जना।
--सकल संत गाथा, अभंग १८४२।
५. 'कविता वह साधन है जिसके द्वारा शेष सृष्टि के साथ मनुष्य के रागात्मक संबंध
की रक्षा और निर्वाह होता है।'
--चिंतामणि 'कविता क्या है' शीर्षक निबंध पृ० १६१।
२०४ नामदेव की हिन्दी कविता
संशोधनादि आते हैं। इसमें प्रधानतया काव्य के बाह्यांगों का ही विचार होता है।
कवित्व शक्ति परमात्मा की देन है। 'ठोक-पीट कर कवि नही बनाया जा सकता।'१
नामदेव का यह कथन यथार्थ का द्योतक है।
नामदेव को अपनी रचनाओं का सस्कार करने का कदाचित् ही अवसर मिला
हो । वे रस-सिद्ध कवि थे। भावावेग में उनके मुख से जो उद्गार निकल पड़े वे कविता
के साँचे में ढल कर ही निकले। उनके आध्यात्मिक गुरु विसोबा खेचर थे२ परंतु उनसे
काव्य प्रेरणा ग्रहण करने का उनकी कविता में कही उल्लेख नहीं है। कवित्व तथा
कीर्तन की प्रेरणा उन्हें सत ज्ञानेश्वर से मिली थी। यह कथन सम्मत हो सकता है।
(४) भावात्मकता—प्रतिभा, व्युत्पन्नता तथा परिश्रम (अभ्यास) की अपेक्षा
कविता के लिए महत्वपूर्ण प्रेरक तत्त्व भावात्मकता है। आचार्य शुक्ल के अनुसार कविता
की निर्मिति में भावो का महत्त्वपूर्ण स्थान है।३ नामदेव की भाव विह्वलता का वर्णन
करतेहुए गोणाई विट्ठल से कहती है,—'तेरा नाम संकीर्तन करते हुए वह आनन्दातिरेक से
नाचता है, डोलता है, सिसकता है और अहर्निश तेरा नाम लेता है।'४ स्वयं नामदेव
एक स्थान पर कहते हैं—'विट्ठल प्रेम मेरे रोम-रोम में समाया है। कीर्तन करते समय
मै प्रेमानंद से नाचने लगता हूँ।'५ नामदेव के इन उद्गारों से उनकी भावोत्कटता प्रमा-
णित होती है।
काव्य निर्मिति के इन प्रमुख कारणों के अतिरिक्त उत्प्रेक्षा, अपूर्व कल्पनाशक्ति,
ग्रहण, धारणा, मनन आदि अनेक कारण साहित्य-शास्त्रियो ने दिये हैं। इन सब कारणों
को लेकर नामदेव ने रचना की हो सो बात नही। साहित्य शास्त्रोक्त काव्य कल्पना और
नामदेवादि संतो की काव्य कल्पना में पर्याप्त अंतर है।
नामदेव की अपनी कोई विशिष्ट काव्य दृष्टि नही थी। काव्य कारणों संबंधी
उनकी विस्मृति असाधारण थी । वे कहते हैं—'हे भगवंत ! किस समय कौन-सा गीत
१. 'शिकवोनि काय कवि होती ?'—सकल संत गाथा
२. निज वस्तु दाविली माझी मज ।'—अभंग १३६० ।
३. 'अंतःकरण की वृत्तियों के चित्र का नाम ही कविता है। जब किसी कारण से
हृदय के भाव हृदय में नही समाते और वे शब्दों का रूप धारण कर बाहर आते
हैं तब उसे कविता कहते हैं, चाहे वह पद्य में हो अथवा गद्य में।'
४. हासे नाचे प्रेम फुंदतु डुलतु । अहर्निशी गातु नाम तुझें ॥
—सकल संत गाथा, अभङ्ग १२८२ ।
५. प्रेम पिसें भरले अंगी। गीत संगे नाचो रंगो ।
—सकल संत गाथा, अभङ्ग १११६ ।
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन २०५
गाया जाय यह हे नहीं जानता ।'१ कारण यह है कि उन्होंने सचेष्ट होकर काव्य रचना
नहीं की। उनकी कविता सहज-स्फूर्त थी।
काव्य कला है अतः उसके कला पक्ष तथा भाव पक्ष पर विचार करना आवश्यक
हो जाता है । पहले हम नामदेव की कविता के भाव पर विचार करेंगे ।
आत्मनिवेदनपरक काव्य
वारकरी पंथ की नव विधा२ भक्ति ने जिस प्रकार 'कीर्तन' संस्था को जन्म
दिया उसी प्रकार उसने संत कवियों की उज्ज्वल परंपरा को जन्म दिया। 'श्रवण कीर्तन'
आदि आठ प्रकार की भक्ति करने पर भी जब भक्तों के हृदय को शांति नहीं मिली तब
उन्होंने अपने इष्टदेव के सामने आकुल निवेदन करना प्रारंभ किया। यह आकुल निवे-
दन एक प्रकार का आत्मनिवेदन ही था जिसने आत्मनिवेदन-परक काव्य को अर्थात्
Lyrical poetry को जन्म दिया।
संत काव्य और भक्ति
भक्ति संत काव्य का स्थायी भाव है। संत कवि प्रथमतः संत थे, भक्त थे
तदनंतर कवि। संत ज्ञानेश्वर ने आत्मनिवेदन-परक शैली में जो अभङ्ग रचना की वह
कविता करने के उद्देश्य से नहीं अपितु अपनी आंतरिक वेदना तथा व्याकुलता अपने
इष्टदेव के समक्ष निवेदन करने के उद्देश्य से। अभङ्ग रचना के पीछे सन्त नामदेव का
भी यही उद्देश्य था। ज्ञानेश्वर योगी थे परन्तु नामदेव एक विह्वल प्रेमी भावुक भक्त।
उनका सारा काव्य उनके आर्त हृदय का आविष्कार है।
डॉ० श्री० व्यं० केतकर३ के अनुसार संस्कृत में आत्म-निवेदन-परक काव्य का जो
अभाव था उसकी इन सन्त कवियों की रचनाओं से पूर्ति हुई। उच्च कोटि का भाव-
काव्य अथवा गीति काव्य (lyrical poetry) इन सन्त कवियों की रचनाओं में ही
अवतरित हुआ।४
१. कोण वेल काय गाणे। हे तो भगवंता मी नेणे।
वारा वाहे भलतया। तैसी माझी रंग छाया।
टाल मृदंग दक्षिणेकडे। माझे गाणे पश्चिमेकडे ॥
—सकल सन्त गाथा, अभङ्ग १५१६
२. श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्।
अर्चनं वंदनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम् ॥ भागवत
—सख्यमात्मनिवेदनम् ॥
३. महाराष्ट्रीयांचे काव्य परीक्षण, पृ० ३५।
४. सन्त काव्य समालोचन : डॉ० गं० ब० ग्रामोपाध्ये, पृ० २१२।
२०६ नामदेव की हिन्दी कविता
नामदेव पांडुरंग की ओर भावाकुल अंतःकरण से देखते थे। उसके लिए उनके
हृदय में जो आत्मीयता थी उसका पारावार नहीं था। नामदेव में कहीं उससे मिलने की
'तालाबली' है तो कहीं मिलन सुख का उल्लास। उनमें उत्कृष्ट भावना की हिलोर है।
पुत्र का अपनी माता पर, पत्नी का अपने पति पर, मित्र का अपने मित्र पर इतना प्रेम
न होगा जितना नामदेव का पांडुरंग पर था।
नामदेव की कविता में हमें भावातुर हृदय की आकुलता, आशंकित हृदय की अशां-
तता, विट्ठल की आहट पाते ही हर्षातिरेक से हृदय का नर्तन, यह आहट आभास में
परिवर्तित होने पर दारुण निराशा आदि विविध भावनाओं की झाँकियाँ मिलती हैं।
प्रिन्सिपल वा० ब० पटवर्धन¹ ने नामदेव की कविता को बायरन, शैली तथा
वर्डस्वर्थ आदि पाश्चात्त्य कवियों की कविता से तुलना कर प्रमाणित किया कि भावोद्रेक
में वह इन कवियों की कविता से किसी प्रकार कम नहीं है। नामदेव के अभंग भावो-
त्कटता के सुंदर उदाहरण हैं।
इस प्रकार मराठी में भाव गीत ( गीति काव्य ) की परंपरा नामदेव आदि
संत कवियों से प्रारम्भ होती है।
संत नामदेव की अभंग रचना
नामदेव की उद्भट भक्ति के कारण लोग उनको बाल-भक्त कहने लगे। जैसे-जैसे
दिन बीतते गये उनका भावुक मन विट्ठल भक्ति की ओर अधिकाधिक आकर्षित होता
गया। अपने इष्टदेव पांडुरंग के सान्निध्य में रहकर वे निरंतर भक्त-रस से सरा-
बोर अभंगों की रचना एवं गायन कर भक्ति में निमग्न रहने लगे। उनका कीर्तन सुनने
के लिए जनता सागर जैसी उमड़ पड़ती थी। उनके प्रेम, राग, मित्रता और पूजा का
विषय भगवान पांडुरंग ही बने मानो वे उससे एकरूप हुए थे। इस एकरूपता, उत्कटता
और आर्तता के स्रोत से उनके अभंगों की सृष्टि हुई जिसका विस्तृत वर्णन अब हम
करेंगे।
नामदेव शीघ्र कवि थे। उनका हृदय अतीव संवेदनशील था। उनकी भक्ति का
आवेग अवर्णनीय था। ऐसी दशा में उनके द्वारा प्रचुर मात्रा में अभंगों की रचना होना
- 'In the field of lyric of devotion—of the lyric of divine love-of
Romance of piety and love of the spirit, Maharashtra literature
stands unrivalled even perhaps unequalled, unapproached and
unapproachable.'
—Philological Lectures by Prof. W. B. Patwardhan
(Lecture No. 2)
नामदेव की रचनाओं का साहित्यिक मूल्यांकन २०७
स्वाभाविक था। उनके उपलब्ध अभंग आत्मनिष्ठा अथवा आभ्यंतरता से ओतप्रोत है।
यो भी कहा जा सकता है कि विषयीनिष्ठ (Subjective) काव्य के वे आदर्श है। संत
नामदेव का आत्मविष्कार वर्णन से परे है। अतः उनके अभंगों की सरसता, प्रासादिकता
और मधुरता बेजोड़ है। वे सर्वसाधारण जनता के लिए रचे गए थे। अतः उनकी
रचना सरल और सुगम है।
आर्तता : नामदेव के काव्य का प्रेरणा स्रोत
जब नामदेव ने भावुकता भरे हृदय से हठ किया कि विट्ठल उनके हाथ से दूध
पियें तभी उनके हृदय की आर्तता कविता-सरिता के रूप में प्रवाहित हुई। जैसे मछली
पानी के बाहर तड़पने लगती है वैसे नामदेव अपने इष्टदेव पांडुरङ्ग के दर्शन के लिए
तड़पते थे। उनकी यह तीव्र तड़प उनके सैकड़ों अभंगों में मुखरित हुई है। एक अभङ्ग
में वे कहते हैं—'चाहे मेरे प्राण निकल जायें या रहे मैं दृढ़तापूर्वक पाडुरङ्ग की भक्ति
करता रहूँगा। हे पांडुरङ्ग ! मे तेरी सौगंध लेकर कहता हूँ कि मै तेरे चरण कभी न
छोड़ूँगा। हे केशवराज ! तू मेरा यह प्रण निभा दे।'¹ इस अभङ्ग में तड़प के साथ
निर्धार भी व्यक्त हुआ है।
अन्य एक अभङ्ग में नामदेव कहते है—'हे विट्ठल ! तेरी मार्ग प्रतीक्षा करते
करते मेरी आँखें थक गईं। मेरा कंठ रुँध गया है। तू मेरी माता है अतः तुरन्त आ।
तू पक्षिणी है, मैं अंडज हूँ। मैं क्षुधा से पीड़ित हूँ। तू मुझे भूल-सी गई। तू मेरी हिरणी
है, मैं तेरा बालक हूँ। अतः मुझे दर्शन देकर मेरा भव-पाश दूर कर।'² इस
अभङ्ग में हृदय की व्याकुलता उपमाओं के द्वारा व्यक्त हुई है।
कभी-कभी नामदेव अपने आराध्य-देव के प्रति रोष भी प्रकट करते हैं। यथा—
'तू पतित पावन है ऐसी तेरी कीर्ति सुनकर मैं तेरे द्वार पर आया था। पर अब यह
१. देह जावो अथवा राहो। पांडुरङ्गी दृढ़ भावो।
चरण न सोडी सर्वथा। तुझी आण पंढरीनाथा।
हृदयी अखंडित प्रेम। वदनी तुझे मंगल नाम।
नामा म्हणे केशवराजा। केला नेम चालवी माझा।
—सकल संत गाथा, अभङ्ग १५८१।
२. तूं माझी माउली मी वो तुझा तान्हा। पाजी प्रेम पान्हा पांडुरंगे।
तूं माझी पक्षिणी मी तुझे अंडज। चारा घाली मज पांडुरंगे।
तूं माझी हरिणी मी तुझे पाडस। तोड़ी भव पाश पांडुरंगे॥
—सकल संत गाथा, अभङ्ग १५११।
२०८ नामदेव की हिन्दी कविता
देखकर कि तू पतित पावन नही है, मैं लोट रहा हूँ। हे देव! तुम इतने उदार हो कि
बिना लिए कुछ देने नही। तुम जैसे कृपण से मैं क्या याचना करूँ? मालूम नही तेरा
नाम पतित पावन किसने रखा?'' उपर्युक्त अभङ्ग मे प्रेम के साथ व्यङ्ग्य भी प्रकट
हुआ है।
सत नामदेव की रग रग मे उनका आराध्य विठ्ठल समाया हुआ था। वे
उसके अनन्य भक्त थे। विठ्ठल से अधिक इस ससार की कोई वस्तु उन्हे प्रिय नही थी।
वे कहते है— 'न मुझे वैकुण्ठ की चाह है, न कैलास की आकाङ्क्षा। मैने अपनी सब
आकाक्षाए विठ्ठल के चरणो मे अर्पित कर दी है। न मुझ सतान चाहिए, न धन मान,
मेरे लिए तो एक विट्ठल का प्यार ही सब कुछ है।'२
नामदेव विठ्ठल की आराधना मे कितने तल्लीन, कितने तन्मय हो गये थे।
कहत हे— हे पुरुषोत्तम ! मै तेरे प्रेम के कारण तुझमे ही लीन हो गया हूँ। मै देह हूँ
तू उसमे रहने वाला आत्मा है। इस प्रकार हम दोनो एक ही है।'३
नामदेव विठ्ठल की अपेक्षा उसकी भक्ति को अधिक महत्त्व देते थे। वे कहते
हे— हे प्रभु ! तू आप्तकामी है पर तेरे चरण तुझसे भी अधिक मधुर हे। तू परा और
अपरा से परे है। तेरे चरण तेरी महानता के प्रतीक है। मैं अपने मन सहित तेरे चरण
चिंतन के आनंद में डूब गया हूँ और अनेक प्रयत्न करने पर भी मेरा चित्त तेरे चरणो
से अलग नही हो पाता। मेरी वासनाएँ मिट चुकी हैं। हे विठ्ठल ! तू मुझे अपने सेवक के
१. पतित पावन नाम ऐकुनी आलो भी द्वारा। पतित पावन न होसी
म्हणुनी जातो माघारा।
घेतो तेव्हा देसी ऐसा अससी उदार। काय धरूनि देवा तुझे
कृपणाचे द्वार।
सोडी देवा ब्रीद आता न होसी अभिमानी।
पतितपावन नाम तुझे ठेवियले कोणी ?
—सकल सत गाथा, अभङ्ग १७३१।
२ आम्हा स्वर्ग सुख मानू जैसा ओक। देखोनिया तुझा पद्धरीये।
न लगे वैकुंठ न वांधू कैलास। सर्वस्वांची आस देवा पायो ॥
—सकल सत गाथा, अभङ्ग ४४१।
३. नामा म्हणे पुरुषोत्तमा। स्वयें जड़लो तुझ्या प्रेमा।
मी धुडो तू आत्मा। स्वयें दोन्ही।
—सकल सत गाथा अभङ्ग १५२६।