कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)
Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary
सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा
शब्द । ( ३८९ )
अथ तिरानबे शब्द ॥ ९३ ॥
वाबू ऐसो है संसार तिहारो येकलि है ब्यवहारा ।
को अब अनख सहै प्रतिदिनको नाहिं न रहनि हमारा ॥१॥
सुमृति सुभाव सवै कोई जानै हृदया तत्त्व न बूझै ।
निरजिव आगे सरजिव थापै लोचन कछुव न सूझै ॥२॥
तजि अमृत विष काहेको अंचवै गांठी बांधो खोटा ।
चोरनको दिय पाट सिंहासन शाहुको कीन्हो ओटा ॥३॥
कह कबीर झूठो मिलि झूठा ठगहीठग व्यवहारा ।
तीनिलोक भरि पूरि रह्यो है नाहीं है पतियारा ॥ ४ ॥
वाबू ऐसो है संसार तिहारो येकलि है ब्यवहारा ।
को अव अनख सहै प्रतिदिनको नाहिंन रहनि हमारा ॥१॥
बाबू कहे हे जीवो ! तिहारो यह संसार ऐसोहै कि एक जो है मन ताहीके लिये
यह संसारको व्यवहारहै अरु वहीके छोड़ेते संसार छुटि जाइहै तामें प्रमाण॥ “मन
एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः”॥ तामें कबीरजीको प्रमाण ॥ “मुक्ति नहीं
आकाशमें मुक्ति नहीं पाताल । जब मनकी मनसा मिटै तबहीं मुक्ति विशाल”॥
सो यह मनकी प्रतिदिनकी अनख कौन सहै अर्थात् अणुजो जीवहै ताको
प्रतिदिन खाइ लेइहै कहे अपनेमें मिलाइ लेइहै सो रोजरोजकों याकें स्वरूपको
भुलाइबो कौन सहै यह मन हमारे रहनि माफिक नहीं है यह जड़ हम चैतन्य
याते हम कैसे मिलैंगे ॥ १ ॥
सुमृति सुभाव सवै कोई जानै हृदया तत्त्व न बूझै ।
निरजिव आगे सरजिव थापै लोचन कछुव न सूझै ॥२॥
सो यहि तरहते मनको स्वभाव सुमृति जे स्मृति है तामें बर्णन है सो
सबै कोई जानै है परन्तु हृदयमें जो मनको तत्त्वकहे स्वरूपहै ताको कोई नहीं
( ३९० ) बीजक कबीरदास ।
बूझैहै कि हम यहि मनते भिन्नहैं । निर्जीव जो मन है ताके आगे सजीव जो है
आत्मा ताको राखि देइहै कहे मिलाइ देइहै आंधरनको यह नहीं सूझि परै है कि,
चित् जीवको जड़नमें मिलाइ जड़ काहे करैहै औआत्मा देहको एकही मानै है॥ २ ॥
ताजि अमृत विष काहेको अँचवै गांठी बांधो खोटा ।
चोरनको दिय पाट सिंहासन शाहुको कीन्हो ओटा ॥३॥
अमृत जो है आपने आत्माको स्वरूप ताको छोड़िके बिष जो है मन तामें
लगिकै नाना पदार्थनमें लागिबो तो है ताको काहेते अँचवै हैं कि गांठीमें
खोट जो मनहै ताको बांधे हैं सो काहैं सो काहे बांधे हैं मनते भिन्ननहीं है जाइहै
आत्मा के स्वरूपको भुलाइकै मन में लगाइ देनवारे औ साहब को भुलाइ
देनवारे औ संसारमें डारि देनवारे ऐसे जे गुरुवा लोगहैं तिनको पाट सिंहा
सन देइ है कहे उनको गुरु करैहै औ शाहु जे साधु जनहैं मनते छोड़ाय देन-
वारे जे साहबको बताइ देइँ आत्माको स्वरूप जनाइकै तिनको ओट कीन्हे है कहैं
उनको दर्शनई नहीं लेइ है ॥ ३ ॥
कह कबीर झूठे मिलि झूठा ठगही ठग व्यवहारा ।
तीनलोकं भरि पूरै रह्योहै नाहीं है पतियारा ॥ ४ ॥
सो कबीरजी कहैहैं कि ऐसे जे लोगहैं ते झूठा जो मनको अनुभव ब्रह्महै
तामें मिलिकै झूटे है रहे हैं ठगै ठगको व्यवहार है रह्यो है सो तीन लोक में
वही भरपूरि रह्यो है सो पतिआइबे लायक नहीं है जो ठगमें लगैहै सो ठगही
है जाइहै जो कहो तीनलोकमें तौ साधुहूँहैं पतिआइबे लायक कोई न रह्यो यह
कैसे तो कबीर जी कहै हैं कि साधुजन तीनलोकके बाहरईहैं बे तीनलोकके भीतर
नहीं हैं काहेते कि तीनि लोक मनको पसाराहै अरु वे मनते भिन्न हैं ॥ ४ ॥
इति तिरानबे शब्द समाप्त ।
शब्द । ( ३९१ )
अथ चौरानबे शब्द ॥ ९४ ॥
कहौ निरंजन कवनी बानी ।
हाथ पांव मुख श्रवण न जिह्वा का कहि जपहु हो प्रानी॥१॥
ज्योतिहि ज्योतिज्योति जो कहिये ज्योति कौनसहिदानी ।
ज्योतिहि ज्योति ज्योति द्वैमार तब कहँ ज्योति समानी २॥
चारिवेद ब्रह्मा निज कहिया तिनहुं न यागति जानी ।
कहै कबीर सुनो हो संतो बूझहु पंडित ज्ञानी ॥ ३ ॥
जो कहौ मनहीं ते यह संसार है औ जब मनते छूटेगो तब ब्रह्मही है जाइ
गो तामें श्री कबीरजी कहै हैं ॥
कहौ निरंजन कवनी बानी ।
हाथ पांय मुख श्रवण न जिह्वा काकहि जपहु हो प्रानी॥ १॥
ज्योतिहि ज्योति ज्योति जो कहिये ज्योति कौन सहिदानी।
ज्योतिहि ज्योति ज्योति द्वैमारै तब वह ज्योति समानी॥२॥
कहौतौ निरंजन ब्रह्मको कौनी वाणीते कहौहौ वाको तौ मन बचनके प
कहौहौ तामें प्रमाण॥"यतो वाचो निवर्तंते अप्राप्य मनसा सह"॥इति श्रुतेः॥
अरु वाको तो बिना नाम रूप को कहौ हौ वाको कैसे जपौहौ औ कैसे ध्यान
करौहौ॥१॥जो कहो वह प्रकाशरूप ब्रह्म है सो प्रकाशको ध्यान करैं हैं प्रकाशमें
अपने आत्माको मिलाइ देइहैं ब्रह्म हमहीं है जाइहैं सो ज्योतिस्वरूप जो ब्रह्महै
तामैं अपने आत्माकी ज्योति ज्योतिकै कहे मिलाइकै जो कहिये वह ज्योति कौन
सहिदानी रहिजाइहै अर्थात् जब सब पदार्थ मिथ्या मानत मानत एक प्रकाशरूप
ब्रह्ममान्यो ताको मान्यो कि वहि ब्रह्म हमहीं ब्रह्म हैं सो जब :भर यह माने
रह्यो कि वह ब्रह्म हमहीं हैं तबभर तो तिहारो अनुभव रहैहै औ जब अनुभवऊ
मिटिगयो तब तुम्हीं रहिजाउहौ तब वहि ब्रह्मकी कौन सहिदानी रहिजाइ है
अर्थात् कछु नहीं रहिजाय है तुम्हीं रहि जाउ हौ यही प्रकार जब ब्रह्मज्योति
( ३९२ ) बीजक कबीरदास ।
आत्माकी ज्योति मिलायकै वहि ज्योति को दैमारचो कहे छोड़्यो अर्थात
सबको निराकरण कै कैवल्य शरीरमें प्राप्त भयो अरु वहूको छोड़्यो तब आ-
त्माकी ज्योति कहां समाईहै सो कहै हैं जीवके मुक्त भये पर परम परपुरुष
श्रीरामचन्द्र हंसस्वरूप जेइहैं तामें टिकिकै साहबकी सेवा जीव करैहै यह
ज्ञानतौ जीवजानै नहीं है वही ब्रह्म प्रकाश को जानिराख्यो है कि हमैंहीं
ब्रह्महैं सो जब मनको निराकरण है गयो तब ब्रह्महू को हैजाय है तब आत्मै
रहिजाय है याते मनै को अनुभव ब्रह्महै सो जौने हंस स्वरूपमें वा ज्योति
समाईहै ताको बिचारकरो ॥ २ ॥
चारिवेद ब्रह्मा निजकहिया तिनहुं न या गति जानी ।
कहै कबीर सुनो हो संतौ बूझहु पंडित ज्ञानी ॥ ३ ॥
ब्रह्मा चारिवेदकह्नों तिनमें यहकह्यो कि मुक्तभये पर विग्रहको लाभ होयहै॥
“मुक्तस्य विग्रहो लाभः”॥इत्यादिक श्रुति आंखही कह्यों तऊ न जान्यो काहेतें
जो जानते तौ जगत् की उत्पत्ति न करते हंसस्वरूपमें टिकिकै साहबकें लोक-
को चले जाते सो कबीरजी कहै हैं कि हे संतौ ! सुनौ जाके सारासार बिचा-
रिणी बुद्धिहोय सो पंडित कहावै सोई पंडितहै सो हे ज्ञानिउ ! जिन संपूर्ण
असारको छोड़ि कै सार जे साहबहैं तिनको ग्रहण कैलियो ऐसे जे पंडितहैं
तिनसों बूझो वहगति वोई बूझैहैं तबहीं तिहारो धोखा ब्रह्म छूटैगो ॥ ३ ॥
इति चौरानबे शब्द समाप्त ।
अथ पंचानबे शब्द ॥ ९५ ॥
कोअसकरैनगरकोतवालिया। मासुफैलाय गीधरखवारिया १
मूस भो नाव मँजारि कँडहरिया। सोवै दादुर सर्प पहरिया २
बैल वियाय गायभै बाँझा । बछवै दुहिया तिनतिन साँझा ३
नितउठि सिंहस्यारसौं जूझै । कविरक पद जन विरला बूझै ४
शब्द । ( ३९३ )
साहब कहैहैं या संसाररूपी नगरकी कोतवाली को करै जौने नगरमें शरीर-
रूपी मांस फैलाहै । गीध जो निरंजन काल सो रखवारहै औ जहां जीवको स्वरूप
ज्ञान जो मूसरूप नाव ताके बिलार कड़हारियाहै कहे गुरुवालोग औ दादुर जो
जीवहै सो सोवैहै प्राण जो सर्प सो पहरी हैं पै ई नानाशरीरमें लैजाइहैं औ
गाय जो गायत्री सो आपने तात्पर्य छपाय राख्यो सो बांझ भई औ बैल जो
शब्द ब्रह्म सो बियाय है कहे नाना ग्रन्थरूप बछवा भये तेई बछवाको तीनि
तीनि सांझ दुहैहैं अर्थात् रजोगुणी तमोगुणी सतोगुणी सब वाही को दुहैं हैं
कहे पढ़ै सुनैहैं औ सिंह जो विवेक है सो सियार जो कुमति तासों रोजही जूझैहै
सो कबीर जो है जीव ताको पद जो है मेरो धाम ताको कोई विरला बूझै है जे
मेरे धाम को बूझै हैं ते संसारते छूटि जायहैं ॥ ४ ॥
इति पंचानबे शब्द समाप्त ।
अथ छानबे शब्द ॥ ९६ ॥
काकाहि रोवहुगे बहुतैरा । बहुतक गये फिरे नहिं फेरा ॥१॥
हमरी बात वतैं न संभारा । वात गर्भकी तैं न बिचारा ॥२॥
अब तैं रोया क्या तैं पाया । केहि कारण तैं मोहि रोवाया ३
कहै कबीर सुनो नर लोई । कालके वशहि परौ मति कोई ४
का कहिकै रोवोहो बहुत तरहते कि, ये हमारे भाईहैं, ई बाप हैं, ईपुत्र हैं
बहुत यही तरहते गयेहैं फेरि नहीं फेरेफिरे हैं ॥ १ ॥ सो जब जब हमको
तेरो दुःखदेखिकै करुणाभई हमारो वा तोको उपदेश दियो सो तू न सँभारे
जो क़रार किये तैं कि, मैं भजन करौंगो । सो न बिचारे । साहबको भजन न
कियो । अबतैं गर्भमें जाय जाय संसारमें आय आयकै रोवै है कहे दुःखपावैहै
सो क्या तैं पाये अब हमको तैं काहे रोवावैहैं तेरो दुःख देखिकै मोको दुःख
होय है सो कबीरजी कहैहैं कि, हे नर लोगो! साहबको जानौगे तबहीं कालते
बचोगे सो साहबको भुलायकै काहे कालके बशपरौहो संसार दुःखपावौहो ॥४॥
इति छानबे शब्द समाप्त ।
( ३९४ ) बीजक कबीरदास ।
अथ सत्तानबे शब्द ॥ ९७ ॥
अल्लह राम जीव तेरी नाईं ।
जन पर मेहर होहु तुम साईं ॥ १ ॥
क्या मूड़ी भूमिहिशिरनाये क्या जल देह नहाये ।
खून करै मसकीन कहावै गुणको रहै छिपाये ॥ २ ॥
क्या भो वजू मज्जन कीन्हे क्या मसजिद शिरनाये ।
हृदया कपट निमाज गुजारै कह भो मक्का जाये ॥ ३ ॥
हिंदू एकादशि चौबिस, रोजा मुसलम तीस बनाये ।
ग्यारह मास कहौ किन टारौ ये केहि माहँ समाये ४॥
पूरब दिशि में हरिको वासा पश्चिम अलह मुकामा ।
दिलमें खोज दिलैमें देखो यहै करीमा रामा ॥ ५ ॥
जो खोदाय मसजिदमें बसतुहै और मुलुक केहि केरा।
तीरथ मूरति राम निवासी दुइ महँ किनहुं न हेरा॥६॥
वेद किताव कीन किन झूठा झूठा जो न विचारै ।
सब घट माहँ एक करि लेखै भै दूजा करि मारै ॥७॥
जेते औरत मर्द उपाने सो सब रूप तुम्हारा ।
कबिर पोंगड़ा अलह रामका सो गुरु पीर हमारा ८॥
अल्लह राम जीव तेरी नाईं । जन पर मेहर होहु तुम साईं १
श्रीकबीरजी कहै हैं कि, हे श्रीरामचन्द्र ! कोई तुमको अल्लाह कहैहै कोई
रामकहैहै हिंदू मुसल्मान दोउनमें शरीरभेद है जीव तो एकईहै सबमें
बिभु चैतन्य तुमहौ। अरु चैतन्यजीव है सो ज्योति तुम्हारी है हिंदू मुसल्मानको
आत्मा तुम्हारी है तुमदूनोंके साईंहौ ताते तुम्हारे जन जे हैं हिंदू तुरुक दोऊ हैं
तिनके ऊपर मेहरवानी करौ अर्थात् दयाकरौ ॥ १ ॥
शब्द । ( ३९५ )
क्या मूड़ी भूमिहि शिर नाये क्या जल देह नहाये ।
खून करै मसकीन कहावै गुणको रहै छिपाये ॥ २ ॥
कबीरजी कहै हैं कि, हिंदू तूरुक तुमको बिसराइकै और और बिचार करै हैं
या चित्तमें न दीजै मिहर करिये काहेते कि, तुरुक मूड़ी भूमि जो गोर तामें
शिर नावै है औ हिन्दू बहुत जलसों नहायहै याते काहभयो आपको तो जनबै
न कियो औ जीवनकें गरकाटै है ऐसो खूनकरै तौन खून तौ छिपावै है आपतें
जे सर्वत्रपूर्ण हैं तिनको नहीं जानै है औ मसकीन जो फकीरसो कहावै है याते
कहाभयो ॥ २ ॥
क्या भो वजू मज्जन कीन्हे का मसजिद शिर नाये ।
हृदया कपट निमाज गुजारै कहाभो मक्का जाये ॥ ३ ॥
हिंदू एकादशि चौबिस रोजा मुसलम तीस बनाये ।
ग्यारह मास कहौ किन टारौ ये केहि माहँ समाये ॥ ४ ॥
हिन्दू बहुत प्रकारके मज्जनकरै हैं औ तुरुक वजूजो कुल्ला मुखारी करिकै
हृदयमें कपट सहित निमाज गुजारचो, मसजिद में माथ नवायो, मक्का गयो
यातें काह भयो ? आपको तों जनबै न कियो ॥ ३ ॥ हिन्दू तौ चौबिस
एकादशी रहै औ तुरुक तीस रोजा रहै यातें काहभयो ? काहेते यातो जनबै न
कियो कि और दिन ये काहेमें समायेंगे ई सब दिन साहिब के हैं ग्यारह
मास काके हैं ॥ ४ ॥
पुरुब दिशिमें हरि को बासा पश्चिम अलह मुकामा ।
दिलमें खोज दिलैमें देखो यहै करीमा रामा ॥ ५ ॥
जो खोदाय मसजिदमें बसतुहै और मुलूक केहिकेरा ।
तीरथ मूरति राम निवासी दुइमें किनहुँ न हेरा ॥ ६ ॥
हिंदू कहैहैं कि, पूरुब औ उत्तरके कोनेमें सुमेरुहै ताहीमें बैकुंठ है वहैंते सूर्य
उदय होईहै तहँ हरिको बासहै ताही ओर पूजा ध्यान करै हैं। औ पश्चिमकैति
( ३९६ ) बीजक कबीरदास ।
मकाहै तहां अल्लाहको बास है ताही ओर मुसल्मान निमाज़ गुजौरै हैं। सो यातें
काह भयौ ? आपने दिलमें खोज कैकै तौ देखबै न कियों कि, करीम जे
खुदा राम जे रामचंद्र ते दिलहीमें हैं हिंदू तुरुक दोउनमें वोई हैं ये तो शरीर
आय साहब एकई है या न जानै तौ काहभयो ॥ ५ ॥ मुसल्मान लोग या
मानै हैं खोदाय मसजिद में बसतु है औ हिन्दू मानै हैं कि रामचन्द्र मूर्त्ति औ
तीर्थ में बसै हैं यातें काह भयो ? काहेते दुइ में या बात कोई न बिचारै कि,
और मुल्कमैं को बसै है सो सर्वत्र साहिबही पूर्ण है यहै न जानने ते सब आपने
आपने पक्षमें लगे हैं ॥ ६ ॥
वेद किताब कीन्ह किन झूठा झूठा जो न विचारै ।
सब घट एक एक करि लेखै भय दूजा करि मारै ॥ ७ ॥
वेद वाले किताबको झूठाकहै हैं, किताब वाले वेदको झूठाकहैं हैं सो या
कहा झूठाहै इनको को झूठा करिसकै है । झूठा वही है जो इनको नहीं बिचारै
है कि, वेदकिताबको यही सिद्धांत है साहब सर्वत्रपूर्ण है हिंदूके याहै कि, सब-
नाम साहिबहीके हैं ॥ “ सर्वाणि ना मानि यमाविंशतीति श्रुतिः ” ॥ औमुस-
ल्मानके “ जामैजमीसिफ़ात जामै जमीअसमात ” यह कलामुल्लाके किताबमें
लिखै है सो घट घटमें चित्त स्वरूप जीव एकही है सबके साहब रामचन्द्रही
हैं; तिनको एक करि लेखै भय दूसरेते होय है ताकों मारै सो यातो बिचारबै
न कियो तौ काह भयो ॥ ७ ॥
जेते औरत मर्द उपाने सो सब रूप तुम्हारा ।
कबिर पोंगड़ा अलह रामको सो गुरु पीर हमारा ॥ ८ ॥
सो कबीरजी कहै हैं कि, जेते औरत औ मर्द उपाने कहे उपजे हैं ते सब
तुम्हारे रूप हैं काहेते कि, चित् जो तुम्हारो विग्रहहै ताही ते जगत् है । औ
कबिर कहे कायाके बीर जे जीवहैं ते हे अल्लाह राम तिहारे जीवनके पोंगड़ा
हैं अर्थात् तुम्हीं घट घट में बोलत हौ, तुमको जानिबेको इनके कुदरति
नहीं है चाहौ तुम उपदेशकरि आपनेमें लगावो चाहौ गुरुपीर द्वारा उपदेश
शब्द । ( ३९७ )
करि आपनेमें लगावो इनको वश नहीं है तामें प्रमाण ॥ “यथादारुमयी-
योषिन्नृत्यते कुहकेच्छया। एवमीश्वरतंत्रोयमीहते सुखदुःखयोः” ॥ चौपाई ॥
“उमा दारुयोषितकी नाईं । सबैनचावत रामगोसाईं” ॥ ८ ॥
इति सत्तानवे शब्द समाप्त ।
अथ अट्ठानबे शब्द ॥ ९८ ॥
आवो वे आवो मुझे हरिको नाम। औरसकल तजुकौनेकाम १
कहँ तब आदम कहँ तब हवा । कहँ तब पीर पैगम्बर हुवा २ ॥
कहँ तब जिमींकहां असमाना।कहँ तब वेद किताब कुराना ३
जिन दुनियामें रची मसीद । झूठो रोजा झूठ ईद ॥ ४ ॥
सांच एक अल्लाःको नामा।ताको नय नय करौ सलाम ॥५॥
कहौधौं भिश्त कहांते आई।किसके कहे तुम छुरी चला ई६॥
करता किरतिम बाजी लाई । हिंदु तुरुक दुइ राह चलाई ७॥
कहँ तबदिवस कहां तब राती।कहँ तबकिरतिम कीउतपाती ८
नहिंवाकेजातिनहींवाकेपांती।कहकबीरवाकेदिवसनराती ९
आवो वे आवो मुझे हरिको नाम।औरसकल तजु कौनेकाम १
कहँ तब आदम कहँ तब हवा । कहँ तब पीर पैगम्बर हुवा २॥
कहँ तब जिमी कहाँ असमाना।कहँ तब वेदकिताब कुराना ३
श्रीकबीरजी कहैहैं कि, जौने नाममें सब नामहैं तौने जो मन बचनके
परे हरिको नाम है सो हे जीव ताको तैं बिचारकरु कि, मोको आवै ।
और सब बस्तु झूठे छोड़िदे, कौने कामके हैं । जब वह नाम रह्योहै आदिमें
तब कुछ नहीं रह्यो ॥ १ ॥ ॥ २ ॥ ३ ॥ पदका अर्थ स्पष्ट है भाव यह है
कि, ये जे कहिआये ते कहां रहेहैं अर्थात् कोई नहीं रहे ॥ २ ॥ ३ ॥
( ३९८ ) बीजक कबीरदास ।
जिन दुनियामें रची मसीद । झूठी रोजा झूठी ईद ॥ ४ ॥
सांच एक अल्ल़ाःको नामा।ताको नय नय करो सलाम॥५॥
कहुधौं भिश्त कहाँते आई।किसके कहे तुम छुरी चलाई६॥
अरु जीव जिन संसार में मसीद जो मसजिद शरीर रच्योहै ते कतरौ
नहीं रहे ॥४ ॥ सांच एक मन बचनके परे अल्ल़ाःको नामहै ताको नय नयकै
सलाम करो और सब झूठा है जिसकें बनाये भिश्त भईहै तेऊ वही नामते
प्रकट भये हैं तुम किसके कहे जीव मारते हौ ई सब झूठे हैं ॥५॥ ६ ॥
करता किरतिम बाजी लाई । हिंदु तुरुक दुइ राह चलाई७
कहँ तवदिवस कहाँ तब राती।कहँतबकिरतिमकीउतपाती८
नहिंवाकेजातिनहींवाकेपांती।कहै कबीर वाके दिवस न राती९
सो कर्ता कै कृत्रिम जो माया है सो बाजी लगायकै दुइ राह चलाईहै॥७॥
जब प्रथम साहब सुरति दियोहै तब कहां दिन रह्योहै कहां राति रही कहां
कृत्रिम जो माया ताकी उत्पत्ति रही है ? न वाके कछु जाति है जो कहिये,
वा ब्रह्ममें है, मायामें है, सत्चित्त है तौ वा एकऊमें नहीं है । न जाति
है वाके एकई साहब हैं दुइ चारि साहब नहीं हैं न वाके दिवस है न राति है
कहै ज्ञान है न अज्ञान है ताते साहबको सांच नाम जपौ ॥ ८ ॥ ९ ॥
इति अट्ठानवे शब्द समाप्त ।
अथ निन्नानबे शब्द ॥ ९९ ॥
अब कहँ चल्यो अकेले मिंता।उठिकिनकरहुघरहुकीचिंता १
खीर खांड़ घृत पिंड समारा।सो तन लै बाहर कै डारा॥२॥
जेहि शिररचिरचिबांध्योपागा।सोशिररतनविदारहिंकागा३
हाड़ जरैं जस लकड़ीझूरी।केश जरैं जस तृणकै कूरी ॥ ४ ॥
आवत संग न जातको साथी। काह भयो दल साजे हाथी ५
मायाको रस लेइ न पाया। अंतर यम बिलार है धाया ६
कहकबीरनरअजहुंनजागा।यमकोमोंगरामधिशिरलागा ७
श्री कबीरजी कहै हैं कि, हे जीवौ ! जैसो या पदमें कहि आये हैं तैसों
तिहारो हवाल ह्वै रह्यो है । जो तुम परम पुरुष पर श्रीरामचन्द्रको नै जानौगे
तौ तिहारे शिरमें यमको मोगदरलगैगो ॥१॥ ७॥
इति निन्यानबे शब्द समाप्त ।
अथ सौ शब्द ॥ १०० ॥
देखौ लोगो हरिकी सगाई । माय धरै पुत धिय संग जाई १
सासु ननदि मिलि अदल चलाई।मादरिया गृह बेटी जाई २
हम वहनोइ राम मोर सारा । हमहिं वाप हरि पुत्र हमारा ३
कहै कबीर हरीके बूता । राम रमैतैं कुकुरि के पूता ॥ ४ ॥
हे जीवो ! सब संसारकी सगाई न देखो दुःखकै हरैया जे हरि हैं
तिनकी सगाई देखो । अर्थात् साहबमें लागो तो वे संसार दुःख दूरि करि
देहिंगे । जो संसारमें लागोगे तो माई जो माया सो तुमको धरैगी तुम जीवो
वा मायाको पुत्र ह्वै रह्यो है । समष्टि ते व्यष्टि जीव मायाही कैरहै यातै
मायाको माय कह्यो है अब जीवके बुद्धि उत्पन्न होयहै यातै जीवकी धी कहे
कन्या है । सो तैं बुद्धिके संग बिगरि गयो और और में बुद्धि निश्चय कराइ
नरकमें डारि दियो ॥ १ ॥ बुद्धि कर्म की बासना ते उत्पत्ति होय है जौनै
प्रकारकी बासना होय है तैसी बुद्धि होइ है सो बासना जीवकी सासु है औ
जीवकी सुरति बहिनी है काहेते कि, वही सुरति पाइकै जीव चैतन्य भयो है
संसारी भयो है औ वह सुरति जब साहब मुख होइगी तब साहब को पावैगो सो
येई जे हैं बुद्धिकी सासु ननँदि हैं तेई अदल जो हैं हुकुमसो चलाइकै शुद्ध समष्टि
( ४०० ) बीजक कबीरदास !
जीवको संसारमें डारि देइ हैं सो कैसे डारि देइहै सो कहैं हैं जौन बादरको नट
नचावै है सो मादारिया कहावे सो मनहै ताकी बेटी जो है इच्छा सो उत्पन्न भई तब
जीव संसारमें पर्यो ॥२॥ हे जीव! तैं यह विचारु कि, यामें परिकै हम बहनोय
हैं अर्थात् बहन वारे हैं सो बही जायँगे अरु हमारे सार कहे सारांश रामै हैं औ
हमारे बाप रामै हैं औ पुत्र रामै हैं तामें प्रमाण ॥ “रामो माता मत्पिता राम-
चन्द्रः स्वामी रामो मत्सखा रामचन्द्रः । सर्वस्वं मेरामचन्द्रो दयालुन्नान्यं जाने नैव
जाने न जाने” ॥ तामेंकबीरजीहूकोप्रमाण ॥ “राम हमारे बाप हैं राम हमारे
भ्रात । राम हमारी जाति हैं, राम हमारी पांत”॥ सो यह बिचारिकै श्रीक-
बीरजी कहै हैं कि, हरिके बूता कहे हरिनके बूतते अर्थात् अपने बलते नहीं।
कुकुरी जो माया है ताके पति हे जीवो! सर्व नात रामै सों मानिकै रामैमें रमो
अर्थात् जब तुम साहबके होउगे तब साहब हंस स्वरूप दैके तुमको अपने
धामको बोलाइ लेइँगे ॥ ३ ॥ ४ ॥
इति सवां शब्द समाप्त ।
अथ एकसै एक शब्द ॥ १०१ ॥
देखि देखि जिय अचरज होई । यह पद बूझै विरला कोई १
धरती उलटि अकाशहि जाई । चींटीके मुख हस्ति समाई २
बिन पवनै जहँ पर्वत उड़ै । जीव जंतु सब बिरछा बुड़ै ॥३॥
सूखै सरवर उठै हिलोला।बिनु जल चकवा करै कलोल ॥४॥
बैठा पण्डित पढ़ै पुरान । बिन देखे का करै बखान॥ ५ ॥
कह कबीर जो पद को जान । सोई संत सदा परमान॥६॥
देखि देखि जिय अचरज होई।यह पद बूझै बिरला कोई॥ १॥
धरती उलटि अकाशाहे जाई । चींटीके मुख हस्ति समाई २
शब्द। :(४०१)
श्रीकबीरजी कहै हैं कि मैं तो स्पष्टई कहौहौं पै यह पद जो साकेत लोक
ताको कोई विरला बूझै है सो यह देखि देखि मोको बड़ो आश्चर्य होइ है
॥ १ ॥ जब महाप्रलय होय है तब धरती उलटिकै आकाशको जात रहैहै
कहै पृथ्वी जलमें जल तेजमें तेज वायुमें वायु आकाशमें समाइ जाइहैं अरु
वही जो है आकाश सो अहङ्कारमें समाइ है अरु अहङ्कार महत्तत्त्व में समाइहै
सो महत्तत्त्व मनहै काहेते कि यह सब बिस्तार मनहीं को है सो महत्तत्त्व
जो है आदि कारण मन हाथी सो भगवत् आपना रूप जो है जगतकी मूल-
शक्ति सूक्ष्म चींटी ताके मुख में समाइ है ॥ २ ॥
बिन पवनै जहँ पर्वत उड़ै। जीव जंतु सब बिरछा बुड़ै ३
सो वह साहबकै अज्ञान रूपा मूल प्रकृति लोक प्रकाशमें जो समष्टि जीवहैं
तहां समानी रहै है पृथ्वी आदिक तो समाइ गये हैं उहां पवन नहीं है परन्तु वह
चैतन्याकाश कहे ब्रह्मरूपी आकाश मे अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड जे पर्वत हैं ते
उड़तई रहै हैं अरु वही सरवरमें जीव जन्तु ते सहित जे संसार रूपी वृक्षहैं ते
बूड़ैहैं अर्थात वही ब्रह्ममें सब संसारकी लय होय है ॥ ३ ॥
सूखे सरवर उठै हिलोल। बिनु जल चकवा करै कलोल४
बैठा पण्डित पढ़ै पुरान। बिन देखे का करै बखान ५
वह ब्रह्मतो सूखा सरोवरहै अर्थात् सो ब्रह्म महींहौं यह मानिबो मिथ्या है
लोक प्रकाश ब्रह्म सत्य है तौने के प्रकाश की हिलोर उठै है तहां वाणीरूपी
जल तौ है नहीं औ चकवा जे जीवहैं ते कलोल करै हैं कहै वहैंते पुनि
बाणीको उत्पत्ति करिकै संसारी है जाइहैं ॥ ४ ॥ पण्डित जे हैं ते बैठै
पुराण पढ़ै हैं अरु उत्पत्ति प्रलयको सब बखान करै हैं यह तो नहीं समुझै हैं
कि वह तो बिन देखे का है कहे शून्य है जो हम ज्ञान उपदेश करिकै वहिं
ब्रह्ममें लगावैगे तौ भगवत् अज्ञान रूपी कारणशक्ति तौ उहां बनिही है माया
फेरि न धरि लै आवैगी ॥ ५ ॥
कह कबीर जो पदको जान। सोई संत सदा परमान ६
२६
(४०२) बीजक कबीरदास ।
श्रीकबीरजी कहैं हैं कि जो कोई यह पदको कहै है जौनै को प्रकाश यह
ब्रह्म है ऐसो जो साकेत है तौने पदको कहे स्थान को जो जानै तौ प्रमाणिक
संत वहीहै औ जेहिको प्रकाश या ब्रह्म है तौने धाममें जायकै पुनि नहीं लौटि
आवै है तामें प्रमाण ॥ “न तद्भासयते सूर्यो न शशांको न पावकः । यद्गत्वा
न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम”॥तामें कबीरऊ जीको प्रमाण ॥ “कालहि जीति
हंस लै जाहीं। अविचल देश पुरुष जहँ आहीं ॥ तहां जाय सुख होइ अपारा।
बहुरि न आवै यहि संसारा” ॥ ६ ॥
इति एकसै एक शब्द समाप्त ।
अथ एकसैदो शब्द ॥ १०२ ॥
होदारी! की लैदेउँ तोहिं गारी।तुम समुझु सुपंथ विचारी १॥
घरहूको नाह जो अपना । तिनहूं सों भेट न सपना ॥२॥
ब्राह्मण औ क्षत्री वानी । सो तिनहूं कहल न मानी ॥ ३ ॥
योगी औ जङ्गम जेते । वे आप गये हैं तेते ॥ ४ ॥
कहै कबीर यक योगी । तुम अमी अमी भो भोगी ॥ ५ ॥
होदारी!की लै देउं तोहिंगारी।तुम समुझु सुपंथ विचारी॥१॥
घरहूको नाह जो अपना। तिनहूं सों भेट न सपना ॥२॥
ब्राह्मण औ क्षत्री वानी । सो तिनहूं कहल न मानी ॥३॥
हो दारी कहे बांदी की बच्ची जीवशक्ति तोको गारी देइहौं। तैं यह मायाकी
बच्ची ह्वैकै मायाही में लगि रही है सो यह माया दारी है। जो सबको दरि डारै
सो दारी कहावै है सो तोको दरे डारै है यही के ये पेटते निकसे यहींमें लगे यह
कुपंथ है सो तैं सुपंथ बिचारु ॥१॥ घरके नाह जे परम पुरुष पर श्रीरामचन्द्र
अपना है तासों सपनेहूं नहीं भेट करै है तौ योग ज्ञान उपासनादिकन में जो
नाह वर्णन किये हैं तेतो जारहैं जो तोको मिलिबो करेंगे दश दिनको तौ फेरि
छाँडि देइँगे ॥ २ ॥ जों हमारों कह्यो ब्राह्मण क्षत्री बैश्य न मान्यों जिनको
वेदको अधिकारहै ते वेदको तात्पर्य परम पुरुष पर श्रीरामचन्द्र को न जान्यों
तौ शूद्र अंत्यननकी कहवई कहा करैं ॥ ३ ॥
योगी औ जंगम जेते । वे आपु गये हैं तेते ॥ ४ ॥
कह कबीर एक योगी । तुम भ्रमी भ्रमी भो भोगी ॥५॥
योगी जंगम जेतेहैं ते वही धोखा ब्रह्ममें लगिकै आपने आपने पौ खोइ
दियो ॥ ४ ॥ श्रीकबीरजी कहैहैं कि तुम एकके योगी भयो कि हम आत्माको
एक जोब्रह्महै तामें संयोग करि देइहैं कहै मिलाइ देइहैं सो यह नहीं विचार
करतेहौ कि एक वही ब्रह्म जो जीव होतो तौ वासों भिन्न काहे होतो औ
तुमको मिलाइबेको काहे परतो । जो कहौ यह ब्रह्महीको मायाते भ्रम भयो है
तब नानारूप देखन लग्यो है तौ तुमहीं ब्रह्मको ज्ञानमय कहौहै॥ 'सत्यं ज्ञान
मनंतं' इत्यादि तौ वाको भ्रमहीं कैसे भयो अरु जो मायामें एती सामर्थ्यहै कि
तुमको फोरिकै नाना रूप करि दियो है तौ जब तुम मिलिहू जाउगे तब तुमको
फेरि फोरिकै संसारमें न डारि देइगो का? जनन मरण न छूटैगो ताते तुम फेरि
फेरि यह भवभ्रममें भ्रमि भ्रमिकै भोगी होउगे अर्थात् जब वह ब्रह्ममें लगौगे
फेरि फेरि संसारही में परौगे ॥ ५ ॥
इति एकसै दो शब्द समाप्त ।
अथ एकसै तीन शब्द ॥ १०३ ॥
लोगो तुम्हीं मतिके भीरा ।
ज्यों पानी पानीमें मिलिगो त्यों ढुरिमिल्यहु कबीरा ॥१॥
ज्यों मैथिलको सच्चा बासात्योंहिं मरण होइ मगहर पासर
मगहर मरै मरन नहिं पावै । अंतै मरै तो राम लजावै ॥३॥
मगहर मरै सो गदहा होई । भल परतीति रामसों खोई॥४॥
(४०४) बीजक कबीरदास ।
क्या काशी क्या ऊषर मगहर हृदय राम बस मोरा ।
जो काशी तन तजै कबीरा रामै कौन निहोरा ॥ ५ ॥
लोगो तुम्हीं मतिके भीरा ॥
ज्यों पानी पानीमें मिलिगो त्यों ढुरि मिल्यहु कबीरा ॥ १ ॥
हेलोगो! तुम बड़े मतिके भीरहौ कहे डराकुलहौ काहें ते जोमैं एतौ उपदेश
पशुको करत्यों तौ पशुहू को ज्ञान हैजातो तुम पशुहूते अधिकहौ जैसे पानीमें
पानी मिलि जाइहै ऐसे कबीरजी कहैहैं कि तुमहूं ढुरिकै मिलौ कहे हंसस्वरूपमें
प्राप्त होउ औ साहबके पास जाउ जो कहो पानीमें पानी मिले एकही है जाइहै; तब
एक नहीं है जाइहै काहेते कि लोटा भरे जलमें चुरुवा भरि जल नाइ देइँ तौं
बाढ़ि आवै है जो वही जल होतो तौ बढ़तो कैसे जो कहो समुद्र में तौ नहीं
बढ़े तौ समुद्रोंमें गंगादिक नदी जुदीही रहती हैं देखबेको मिली हैं परन्तु
उनको पारिख मेघ जानै हैं वहांते मीठे जल लैकै वर्षैहैं पुनि जब श्रीरामचन्द्र
समुद्रपर कोपे तब समुद्र आयो है सब नदी चमरछत्र लीन्हे जुदी जुदी आई
हैं औ अबहूं जहाजवारे जे जानै हैं ते मीठा जल समुद्रको पाइ जाइहैं सों
हेकबीरौ ! कायाके बीर जीवौ तुमहूं हंसस्वरूपमें स्थित ह्वै साहब के लोकमें
प्रवेश करि साहबको मिलौजाइ ॥ १ ॥
ज्यों मैथिलको सच्चा बासात्योंहि मरण होय मगहर पास २
मगहर मरै मरण नहिं पावै । अंतै मरै तो राम लजावै ॥ ३ ॥
मगहर मरै सो गदहा होई । भल परतीति रामसों खोई ॥ ४ ॥
जों श्रीरामचन्द्र को जानै तौ जैसे मैथिल कहे मिथिलापुर में मरे मुक्ति
होइहै तैसे मगहरमें मरे मुक्ति होई है ॥ २ ॥ जो मगहरमें मरै तो मरणनहीं
पावै है यह सबकोई कहैहैं कि मगहरमें मरे मुक्ति नहीं होइहै अरुजो अंते मरै
तो श्रीरघुनाथजीको लजावै कि तीर्थकी ओट लै कै मरयो ॥ ३ ॥ सो जाकी
श्रीरामचन्द्रमें परतीति नहीं होयहै सो मगहरमें मरे गदहै होइहै ॥ ४ ॥
शब्द । ( ४०५ )
क्या काशी क्या ऊषर मगहर हृदय राम बस मोरा ।
जो काशी तन तजे कबीरा रामै कौन निहोरा ॥ ५ ॥
जो हृदयमें श्रीरामचन्द्र वास कियेहैं तो क्या श्रीकाशीहै क्या ऊषरहै क्या
मगहरहै जहँ मरै तहँ मुक्ति हैजाइ तौ श्रीकबीरजी कहैहैं कि श्रीरामचन्द्रको
कौन निहोरा तेहिते मैं श्रीरामचन्द्रको निहोरा करिकै मगहर मेंही शरीर
छोड़यो मोको मगहर बाधा न कियो तेहिते हे जीवो ! तुमहूं परम पुरुष पर श्री
रामचन्द्रको हृदयमें धरौगे औ रामनाम जपोगे तौ तुमहूं को कुछ बाधा न रहेगी
जहँ मरौगे तहँ मुक्त हैजाउगे ताते और सब धोखा छोड़िकै परम पुरुष पर श्री
रामचन्द्रको स्मरण करौ मैं अजमाइकै कहौहौं जो कहो अपने शरीर छोड़िये-
की कथा श्रीकबीरजी अपने ग्रन्थमें लिखै हैं यह असम्भव बातहै तौ मगहरमें
जो श्रीकबीरजी शरीर छोडयो तौ अपनी रामोपासकता देखाइबेको मैं किगह-
रमें शरीर छोड़ौहौं कैसे यम मोको गदहा करेंगे औ कैसे मुक्त न होउँगो सो
मगहरमें मैं शरीर छोड़यो यमको कियो कछु न भयो मगहरमें शरीर छोड़ि
मथुरामें जाय रतनाकंडु इनिको उपदेश कियो है पुनि बहुतदिन प्रकट रहे हैं
याते यह देखायो कि नित्य वृन्दावनके रासमें देख्यो जाइ है जहां सब मुक्त
हैकै जाइहैं परम मुक्त है नित्य वृन्दावनके रासमें जायहैं तामें प्रमाण शुकाचार्य
मुक्त है गये हैं तिनसों श्री कृष्णचंद्र की उक्ति ॥ “स चोवाच प्रियारूपं लब्धवंतं
शुकं हरिः । त्वं मे प्रियतमा भद्रे सदा तिष्ठ ममांतिके ॥ इति पद्म पुराणे” ,, ॥
सो सब कथा आपही धर्मदासते निर्भय ज्ञानमें आपनेही मुख कमलते कह्यो
है सो स्पष्टई है ॥ ५ ॥
इति एकसौ तीन शब्द समाप्त ।
अथ एकसौ चार शब्द ॥ १०४ ॥
कैसे कै तरो नाथ कैसे कै तरो
अव बहु कुटिल भरो ॥ १ ॥
कैसी तेरी सेवा पूजा कैसो तेरो ध्यान ।
ऊपर उजर देखो वक अनुमान ॥ २ ॥
( ४०६ ) बीजक कबीरदास ।
भाव तौ भुवंग देखो अति विविचारी ।
सुरति सचान देखो मति तौ मँजारी ॥ ३ ॥
अति तो विरोधी देखो अतिरे दिवाना ।
छौ दरशन देखो भेष लपटाना ॥ ४ ॥
कहै कबीर सुनो नरबन्दा ।
डाइनि डिंभ परे सब फंदा ॥ ५ ॥
अब गोरखनाथ कें मतके जे नाथ कहावै हैं जे अपने इष्ट देवता को
नाथ कहै हैं तिनको कहै हैं कैसे हैं वे कि आप कालते नाथेगये अरु औरऊ को
कालते नथावै हैं जिनको अपने अपने मतमें लै आवै हैं तेऊ कालते नाथे जायँगे
अर्थात् नाथै सोनाथ कहावै अथवा नाथो जाइ सो नाथ कहावै ॥
कैसे कै तरो नाथ कैसे कै तरो, अब बहु कुटिल भरो ॥ १ ॥
श्री कबीरजी कहै हैं कि हेनाथ ! तुम कैसे मुक्त होउगे गोरखनाथ रहे तेतौ
योगऊ करतेरहे अबतो योगको नामई रहिगयो मुद्रा पहिरिलियो वेश बनाइ
लियो कपरा रँगिकै अरु नाना प्रकारके मंत्रते भैरव भूतको बशि कैकै सिद्धि
देखावन लगे लोगनको ठगन लगे कोई महन्त बनि बैठे कोई राज काज करन
लगे कोई राजाके गुरु ह्वैबैठे सो अब तुम बहुत कुटिलता ते भरेहौ ॥ १ ॥
कैसीतेरीसेवापूजाकैसोतेरोध्यानऊपरउजरदेखोबकअनुमान
तिहारी सेवा पूजा ध्यान करिबौ कैसो है कि ऊपरले तो यह जानि परै है
बड़े पुजेरी हैं बड़े ध्यानी हैं बड़ेयोगी हैं औ भीतर कपट ते भरे हैं जैसे बक उप-
रते उजल रहै है औ भीतर कुटिलईते भरे मछली धरनको ताके रहै है तैसे
भीतर बासना भरी है काहूको धनपावै तौ लैलेइ काहूके लरिकाको देखें
तौ मूंडि लेइ काहू राजा को ठगि जागः पावै तौ लैलेइ जातै हमारी
महंती चलै ॥ २ ॥
भाव तो भुवंग देखो अति विविचारी ।
सुरति सचान देखो मति तौ मँजारी ॥ ३ ॥
शब्द । ( ४०७ )
भाव करिकै तौ भुवंगहै जाको सांप धरै है ताको बिष चढ़ै है मरि जायहै
तैसे जो इनको संग करै हैं ताहूके इनके मतको बिष चढ़ि जाइहै इनके मतनमें
चल्यो सो मारो पर्यो । अरु वे बड़े बिविचारी होत हैं शास्त्रके मतते जो कर्म हैं
ताको छोड़ाइही देइहैं अरु परम पुरुष पर श्री रामचन्द्र को जानतेई नहीं हैं
जाते उद्धार हैजाइ सो कर्मकांडी तो भला कछु स्वर्गको सुख पाइकै संसारमें परै
हैं ये सीधे नरकही को चले जाइहैं सो इनकी सुरति सचान है रही है जैसे सचान
खोजत फिरै है कि जो कौन्यो जीवको पाऊं तौ धरिलेउँ अरु उनकी मति जो है दुर्म-
ति सो मंजारी है रही है जैसे मंजारी खोजत फिरै है कि जो काहू मूसको पाऊं
तौ धरिलेउँ तैसे येऊ खोजत लागै हैं कि काहूको पावैं तौ चेला करिलेइँ
औ धन लैलेइँ जैसे आप नरकमें जाय हैं तैसे चेलोको नरकमें बोरहैं ॥ ३ ॥
अतितौ विरोधी देखो अतिरेदेवाना।छौदर्शन देखो भेष लपटाना४
कहै कबीर सुनौ नरबंदा । डाइन डिंभ परे सब फंदा ॥५॥
योगी जङ्गम सेवरा संन्यासी दरवेश ब्राह्मण तिनसों अति विरोध करैहैं
अरु अपने मतमें अति दिवाने है रहे हैं अर्थात् वही पाखंड मतको सबसे अधिक
मानै हैं सो याही भांति छइउ दर्शनमें देखै हैं कि भेष सबमें लपटान्यो है कुछ
सार पदार्थ नहीं जानै हैं भेष बनाइ लियो योगी जङ्गम सेवरादिक कहावन लगे
॥४॥श्री कबीरजी कहै हैं कि हे नर ! तैंतो परम पुरुष पर श्री रामचन्द्रकों
बंदाहै सो उनको तो ये षट् दर्शनवारे जानै नहीं हैं आपने आपने मतमें डिंभ
किये हैं कि, हमारई मत ठीक है और मत झूठेहैं ॥ ५ ॥
इति एकसौ चार शब्द समाप्त ।
अथ एकसौ पांच शब्द ॥ १०५ ॥
यह भ्रम भूत सकल जग खाया।जिनजिनपूजा तिनजहड़ाया १
अंड न पिंड प्राण नहिं देहा । काटि काटि जियकेतिकयेहा२
बकरी मुर्गी कीन्हो छेहा। अगिल जन्म उन्ह अवसरलेहा ३
कहै कबीर सुनो नर लोई । भुतवा के पूजे भुतवै होई ॥ ४ ॥
( ४०८ ) बीजक कबीरदास ।
दुल्हादेव भैरव भवानी ग्रामदेवता ई सब भ्रमहैं ई सब जगत् को खाये
लेइहैं जिन जिन इनको पूजा है तिनको तिनको जड़ाइबो कहे वह काल देइहै
॥१॥ येई देव तिनके नांड है ना पिंडहै इनको अनेक जीव काटि काटि दियो
सो काह जानिकै दियो तुमको बैकलाइ डारेंगे फल ना देइँगे ॥ २ ॥ बकरी
मुर्गी देकै जो तुम इनको पूजा कीन्हों सोई आगिले जन्म तुम्हारो गर काटेंगे
॥ ३ ॥ सो श्री कबीरजी कहैहैं हे लोगो ! तुम सुनौ ये भूतनको जो तुम पूजौगे
तौ तुमहूं भूत होउगे भूतके पूजेते भूत होइहै तामें प्रमाण ॥ “ यांति देवव्रता
देवान् पितॄन् यांति पितृव्रताः । भूतानि यांति भूतेज्या यांति मद्याजिनोपि
माम् ”॥ इतिगीतायाम् ॥ ४ ॥
इति एकसै पांच शब्द समाप्त ।
अथ एकसै छः शब्द ॥ १०६ ॥
भँवर उड़ै वक बैठे आय। रैनि गई दिवसौ चलि जाय ॥१॥
हल हल कांपै बाला जीव। ना जानै का करिहै पीव ॥ २ ॥
कच्चे वासन टिकै न पानी। उड़िगे हंस काय कुम्हिलानी ३
काग उड़ावत भुजा पिरानी। कह कबीर यह कथा सिरानी ४
भँवर उड़ै वक बैठे आय। रैनि गई दिवसौ चलि जाय॥१॥
हल हल कांपै बालाजीव। ना जानै का करिहै पीव॥ २ ॥
यह जगत्में यह दशा ह्वैगई कि भँवर जेहैं रसिक संत जे परम पुरुष पर
श्री रामचन्द्रके प्रेममें छके रहे हैं ते उड़िगये कहे उठिगये अरु बक जेहैं
गुरुवा लोग ते बैठे आय जैसे बकुला मछरी खायहै तैसे ठगि ठगिकै जीवको
स्वस्वरूप खाइलेइहै कहे भुलाइ देइहै वही ब्रह्ममें लगाइकै ॥ १ ॥ सोयह
जीव तौ बाला स्त्रीकहै परम पुरुष श्री रामचन्द्र की चित्शक्ति है सो ब्रह्म
धोखामें लगिकै हलहल कांपैहै अर्थात मैं आपने स्वामीको भुलायकै धोखा
ब्रह्ममें लग्यों सो हाथ न लग्यो सो ना जानौं खफा ह्वैकै मेरे पीव कहे स्वामी
अब कहा करेंगे ॥ २ ॥