कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)
Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary
सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा
शब्द । ( ३८३ )
गोरख पवन रखै नहिं जाना योगयुक्ति अनुमाना ।
ऋद्धि सिद्धि संयम बहुतेरा पारब्रह्म नहिं जाना ॥ ३ ॥
वशिष्ठ शिष्ट विद्या संपूरण राम ऐसे शिष शाखा ।
जाहि रामको करता कहिये तिनहुंक काल न राखा ॥४॥
हिन्दूकहै हमें लै जरवै तुरुककहै मोर पीर ।
दूंनों आय दीनमों झगरैं देखैं हंसकबीर ॥ ५ ॥
आगेके पदमें कहि आये काल श्वासा गहे है सो चेति पांसा ढारो कहैं
बिचारि बिचारि कामकरो सोई बिचार बतावै है ।
संत महंतौ सुमिरौ सोई । जो कालफांससों बाचा होई॥१॥
साहब कहै हैं कि, हे संतमहंतौ ! ताको सुमिरन करो जो कालफांसतें
बचो होइ ॥ १ ॥
दत्तात्रेय मर्म नहिं जाना मिथ्या स्वाद भुलाना ।
सलिला मथिकै घृतको काढ़यो ताहि समाधि समाना॥२॥
जो कहो दत्तात्रेय अपनें कों ब्रह्म मानिकै ब्रह्मही ह्वैगये तेतो वाके मर्मकों
कहै ज्ञानको जान्यो है सो प्रथम दत्तात्रेयऊ नहीं जान्यो काहेते कि वहतों
धोखा मिथ्या है सो तेऊ मिथ्यास्वादमें भुलाइ गये यह न बिचारचो कि,
जौन बिचार करत करत रहिजाय है सो मेरो स्वरूप परम पुरुष पर श्रीराम-
चन्द्रको दास है जब वे बिग्रह देइ हैं आपनो तब उनके पास जाइ है
सो यह तो न जान्यो पानी को मथिकै घृत कढ़्यो वही धोखा ब्रह्मकी समाधिमें
समाइ रह्यो सो कहुं पानिहूते घृत निकसै है उनके हाथ धोखई लग्यो ॥ २ ॥
गोरख पवन रखै नहिं जाना योगयुक्ति अनुमाना ।
ऋद्धि सिद्धि संयम बहुतेरा पारब्रह्म नहिं जाना ॥ ३ ॥
( ३८४ ) बीजक कबीरदास ।
बाशिष्ठ शिष्ठ विद्या संपूरण राम ऐसे शिष शाखा ।
जाहि रामको करता कहिये तिनहुंक काल न राखा ॥ ४ ॥
अरु योग युक्तिको अनुमान करिकै गोरख पवनराखै नहीं जान्यो कहैं प्राण
चढ़ावै नहीं जान्यो काहेते किं ऋद्धिं सिद्धि संयममें लागिगये ब्रह्मके पार जें
साहब हैं । तिनको न जान्यो ॥ ३ ॥ औ वशिष्ठ जे हैं संपूर्ण विद्यामें श्रेष्ठ
तिनके राम ऐसे कहे श्रीरामचन्द्रहीके बरोबर रघुवंशी जिनमें शिष्य शाखा-
भये तिनहूंको काल नहीं राख्यो अर्थात् यह शरीर उनहूंको न रह्यो औ
राजन में जिनको राम को कर्त्ता कहै हैं कि श्रीरामचन्द्रको जे उत्पन्न कियो
है ऐसे दशरथौको काल न राख्यो । इहां गोरख आदिक योगी दत्तात्रियादिक
ज्ञानी वशिष्ठ आदिक ब्रह्मर्षि ई सबते श्रेष्ठ हैं । याते संयोगी ज्ञानी ब्रह्मर्षि
पृथ्बीके आइगये औ दशरथ महाराजको श्रीरामचन्द्रके बिछोह होत प्राण
छूटिगयो सो ये सब राजर्षिते श्रेष्ठ हैं ताते दशरथ महाराज के कहे सब
राजर्षि पृथ्वीभरके आयगये तिनहूंको काल न राखत भयो अर्थात् शरीरधारी
कोई नहीं रहि जाइ है कोई योगकरि जो जियो तो ब्रह्माके दिन भर जियो
महाप्रलयमें जब ब्रह्माको नाश द्वै जाइ है तब ब्रह्मांडई नहीं रहै है और कोई
कैसे रहै सो हंस समाधि लैके मिलत है ॥ ४ ॥
हिन्दू कहै हमें लै जरवै तुरुक कहै मोर पीर ।
दूनों आइ दीन मों झगरैं देखै हंस कबीर ॥ ५ ॥
जाको हंसस्वरूप साहब देईहै सो हंस स्वरूपमें स्थित द्वैकै साहबके पास
जाइहै । सो साहब कहै है कि जो मोको जानै तौनैं हंसस्वरूप देउँ तामें स्थित द्वैकै
मेरे पास आवै । सो मोको तो जानै नहींहै हिंदू कहै हैं कि हम वह ज्ञानाग्नि कैकै
सबकर्म जारि देइँगे ब्रह्म होइ जाइँगे औ मुसल्मान कहै हैं कि पिरान जाहिर जो मक्का
है तहां हमारो पीरहै हमारे खाबिंदहैं ते हमार कर्म सब जारि देइँगे। फिरि दोनों
आइ दीनमें झगरेँ हैं वे कहै हैं कि तुम्हारा खोदाय झूठाहै वे कहै हैं कि तुम्हा-
रा ईश्वर झूठा है सो जीवात्मा तौ मेरो बंदाहै सो आपने स्वरूपको जानिकै
मोको जानै नहीं है आपने आपने अनुमानकरि आपने खाबिंद बनाइ लिये हैं
शब्द । ( ३८५ )
तिनको झगरा देखता कौन है जो सबके ऊपर होइहै सो साहब कहैं हैं कि जि-
नको मैं हंसस्वरूप दियो है मेरे पास पहुंचे हैं ते सबके ऊँचेहैंकै उनको झगरा
देखते हैं औ हँसते हैं कि सांच साहबतो एकई हैं ताको जानै नहीं हैं
आपसमें झगरते हैं ॥ २ ॥
इति नब्बे शब्द समाप्त ।
अथ इक्यानबे शब्द ॥ ९१ ॥
जो देखा सो दुखिया देखा तनु धरि सुखी न देखा ।
उदय अस्तकी बात कहतहौं ताकर करहु विवेका ॥ १ ॥
बाटे वाटे सबकोइ दुखिया क्या गिरही बैरागी ।
शुकाचार्य दुखहीके कारण गर्भे माया त्यागी ॥ २ ॥
योगी दुखिया जंगम दुखिया तापसको दुखदूना ।
आशा तृष्णा सबघट ब्यापै कोई महल नहिं सूना ॥ ३ ॥
सांच कहौं तौ सब जगखीझै झूठ कहो नहिं जाई ।
कह कबीर तेई भे दुखिया जिन यह राह चलाई ॥ ४ ॥
जो देखा सो दुखिया देखा तनुधरि सुखी न देखा
उदय अस्तकी बात कहतहौं ताकर करहु विवेका ॥ १ ॥
जाको संसारमें देखै हैं ताको सबको दुखिये देखैं तनुधरिकै सुखिया काहूकों
नहीं देखा काहेते कि गर्भते जो जीव निकस्यो तो माया लपटि जाती है सों
उदय अस्त कहे सब संसारकी बात कहौंहौं अरु ताकर तुम विवेक कर-
त जाउ ॥ १ ॥
बाटे वाटे सब कोइ दुखिया क्या गिरही बैरागी ।
शुकाचार्य दुखहीके कारण गर्भे माया त्यागी ॥ २ ॥
आपने आपने वाटमें कहे आपने आपने मतमें सबको दुखिया देखते हैं क्या
गिरही क्या बैरागी अर्थात् त्रिगुणके मतमें सब परे हैं मायाको दुःख कोई नहीं
२५
( ३८६ ) बीजक कबीरदास ।
छोड़ै है जो जेतो पायो है सो वहीको सांच मानिकै सांचपदार्थ को नहीं जानै
है दुःखहीके कारण शुकाचार्य गर्भमें मायाको त्यागिदियो । शुकाचार्य गर्भमें
बारहवर्षके द्वैगये सो गर्भते न निकसैं कहैं कि जो हम निकसैंगे तौ हमको
माया लगि जायगी तब ब्रह्मादिक देवता सब जुरे आय न निकसे तब भगवान्
आइ कह्यो कि बरदाके सींगमें सरसों धरि देइ जब भर सरसों सींगमें रहै है
यतने काल भरमाया हम खैंचेले हैं निकसिआ ओ सो शुकाचार्य निकसे नारासहित
बनको चलेगये साहबको मिले जाइ ॥ २ ॥
योगी दुखिया जंगम दुखिया तापसको दुख दूना ।
आशा तृष्णा सबघट व्यापै कोई महल नहीं सूना॥३॥
सांच कहौं तो सबजग खीझै झूठकहो नहिं जाई ।
कह कबीर तेई भे दुखिया जिन यह राह चलाई ॥४॥
योगीजंगम सबदुखियाहैं अरु तापसको तो दूनदुःखहै काहेते कि आशा
तृष्णा सबके घटमें व्यापै है कोई महल सूननहीं है काहूको हृदय आशातृष्णाते
सून नहीं ह सबके हृदयमें आशा तृष्णा व्यापि रही ह ॥ ३ ॥ श्रीकबी-
रजी कहैं हैं कि अपने अपने मतमें जीव लगे हैं सांच मानिकै जो सांचको
हम कहै हैं कि सांच जे परमपुरुष परश्रीराम चन्द्रहैं तिनमें लगौ जिनको तुम
जानि राख्यो है ते असांचहैं तो खीझै हैं औ मोसों झूठ कह्यो नहीं जाइहै सो
जे जे गुरुवा लोग अपनी अपनी मतकी राह चलाई हैं ते दुखिया द्वै गये हैं
तौ जिनको वे शिष्य बनायो है ते दुखिया काहे न होइँ ॥ ४ ॥
इति इक्यानबे शब्द समाप्त ।
अथ बानबे शब्द ॥ ९२ ॥
गुरुमुख ।
ता मनको चीन्हौ रे भाई । तनु छूटे मन कहां समाई॥१॥
सनक सनंदन जयदेव नामा। अंबरीष प्रहलाद सुदामा ॥२॥
भक्त सही मन उनहुं न जाना।भक्तिहेतु मन उनहुं न ज्ञाना३
शब्द । ( ३८७ )
भरथरिगोरखगोपीचंदा। तामनमिलिमिलिकियोअनंदा ४
जा मनको कोइ जान न भेवा।ता मन मगन भये शुकदेवा ५
एकल निरंजन सकलशरीरा।तामें भ्रमि भ्रमि रहल कबीरा ६
जो कहि आये कि नाना उपासना करि सांच साहबको न जान्यो सो
इहां कहैं ॥
ता मनको चीन्हौ रे भाई । तनुछूटे मन कहां समाई ॥१॥
सनक सनंदन जयदेव नामा।अम्बरीष प्रहलाद सुदामा॥२॥
भक्त सही मन उनहुं न जाना।भक्तिहेतुमनउनहुं न ज्ञाना ३
जा मनते नाना उपासना भई ता मनको हे भाई ! चीन्हौ यह मन के कों
भयो है अर्थात् जौने मनते नाना उपासना ठाढ़ीकै लियो है सो मनतों तुम-
हींते भयो है सो यह विचारतो करो जब सब शरीर छूटि जाइ है तब मन
कहां समाइहै अर्थात् तुम्हीं में समाइ जाइ है सो मनके मालिकतौ तुमही
मनैते जो नाना उपासना ठाढ़ कै लियो है ते तुम्हारी उपासना सांच कैसे
होइगी ॥ १ ॥ सनक सनंदन सनत्कुमार नामदेव जयदेव अंबरीष प्रहलाद
सुदामा ये सब भक्त सही हैं संसारते छूटै हैं परन्तु मनको वोऊ न जान्यों
जो मनको जानते तौ मनते भिन्नहै कै मनबचनके परे जो मेरो रामनाम है
ताहीको जपते । और औरेकी भक्तिको कारणजो है मन तेहि करिकै उनहूंको
मेरो प्रथमज्ञान न होतभयो फेरि जब और २ सवासनमें कुछ न देख्यो तब
साहब कहै हैं कि मोमें लगे काहेते कि वह मन आपैते होईहै अरु वह जीवा-
त्माके परे मैं हौं काहेते कि यह मन आत्मैते होईहै अरु वह जीवात्माके परें
मैंहौं काहेते कि मेरो अंशहै अरु ध्यानादि ज्ञानादिक सब मनते अनुमान करै
हैं ताते ज्ञानको अनुभव ब्रह्म औ ध्यान को अनुभव उपास्य देवता ये मनके
भीतर होवई चाहैं औ मन आत्माको है ताते मनमें आत्माको स्वरूप कैसे
आइ सकै वहतो मनते परे है सो जब मनको छोड़ै है तब चिन्मात्र राहि जाइ
( ३८८ ) बीजक कबीरदास ।
है यातें मन बचनके परे आत्मा होवई चहै अरु जब मैं हंसस्वरूप देउहौं
तामें स्थितह्वैकै मेरे पास आवते कल्पनाकारकै नानारूप में न लगते ॥२॥३॥
भरथरिगोरखगोपीचंदा।तामनमिलिमिलिकियोअनन्दा ४
जामनकोकोइजाननभेवा।तामनमगन भये शुकदेवा ॥५॥
भरथरी गोरख गोपीचंद जे हैं ते वही मनहीं में मिलिकै आनंद कियो
अर्थात् जौने ब्रह्ममें मिलिकै आनन्द कियों सो ब्रह्ममनहींको अनुभव है ॥४ ॥
सो जौने मनको अनुभव ब्रह्म होइ है अरु वह ब्रह्म उपास्यकनमे अर्थ
अपनी नाना ईश्वर स्वरूप कल्पना करैहै तौने मनको भेद कोई नहीं
जान्यों तौने मनके मगनमें कहे; राह में शुकदेव ना भये गर्भहीते मायाको
त्यागि दियो औ सनक सनकादिक प्रह्लादादिक बहुत श्रमकरिकै फेरि फेरि
समुझ्यो है सो साहब कहै है कि मोको जानिके मेरे पास आये । इहां
रामोपासक शुकदेव को छूटिगये जो कह्यो तौ रामोपासक सब आइ गये॥५॥
एकलनिरंजनसकलशरीरा।तामेंभ्रमिभ्रमि रहलकबीरा॥६॥
एक जो है निरंजन ब्रह्म सर्वव्यापी तिनहीं को नानाशरीर नारायणादिक
महेशादि रूपहै तिनहीं में सिगरै कबीर कायाके बीर भ्रमि भ्रमि रहतभये
कहे उनहींकी उपासना करतभयें अपनो रूप औ मेरो रूप न जानत भये अरु
ब्रह्म नानारूप कल्पनाकारि लियो है तामें प्रमाण ॥ “उपासकानां कार्यार्थं ब्रह्मणो
रूपकल्पना”॥ याको अर्थ मेरे सर्व सिद्धांतमें है औ रामोपासक शुकदेवको कहि
आये हैं सो शुकाचार्य्यई मुक्त ह्वैगयेहै तामें प्रमाण ॥ “शुको मुक्तो वामदेवो वा
इति श्रुतेः” ॥ औ रामोपासक रहै हैं तामे प्रमाण ॥ “पादाम्बुजं रघुपतेः शरणं
प्रपद्ये” ॥ इति भागवते ॥ औ कवीरजीको प्रमाण ॥ “आदिनाम शुकदेवजो
पावा। पूर्वजन्मके कर्ममिटावा” ॥ ६ ॥
इति बानवे शब्द समाप्त ।
शब्द । ( ३८९ )
अथ तिरानबे शब्द ॥ ९३ ॥
वाबू ऐसो है संसार तिहारो येकलि है ब्यवहारा ।
को अब अनख सहै प्रतिदिनको नाहिं न रहनि हमारा ॥१॥
सुमृति सुभाव सवै कोई जानै हृदया तत्त्व न बूझै ।
निरजिव आगे सरजिव थापै लोचन कछुव न सूझै ॥२॥
तजि अमृत विष काहेको अंचवै गांठी बांधो खोटा ।
चोरनको दिय पाट सिंहासन शाहुको कीन्हो ओटा ॥३॥
कह कबीर झूठो मिलि झूठा ठगहीठग व्यवहारा ।
तीनिलोक भरि पूरि रह्यो है नाहीं है पतियारा ॥ ४ ॥
वाबू ऐसो है संसार तिहारो येकलि है ब्यवहारा ।
को अव अनख सहै प्रतिदिनको नाहिंन रहनि हमारा ॥१॥
बाबू कहे हे जीवो ! तिहारो यह संसार ऐसोहै कि एक जो है मन ताहीके लिये
यह संसारको व्यवहारहै अरु वहीके छोड़ेते संसार छुटि जाइहै तामें प्रमाण॥ “मन
एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः”॥ तामें कबीरजीको प्रमाण ॥ “मुक्ति नहीं
आकाशमें मुक्ति नहीं पाताल । जब मनकी मनसा मिटै तबहीं मुक्ति विशाल”॥
सो यह मनकी प्रतिदिनकी अनख कौन सहै अर्थात् अणुजो जीवहै ताको
प्रतिदिन खाइ लेइहै कहे अपनेमें मिलाइ लेइहै सो रोजरोजकों याकें स्वरूपको
भुलाइबो कौन सहै यह मन हमारे रहनि माफिक नहीं है यह जड़ हम चैतन्य
याते हम कैसे मिलैंगे ॥ १ ॥
सुमृति सुभाव सवै कोई जानै हृदया तत्त्व न बूझै ।
निरजिव आगे सरजिव थापै लोचन कछुव न सूझै ॥२॥
सो यहि तरहते मनको स्वभाव सुमृति जे स्मृति है तामें बर्णन है सो
सबै कोई जानै है परन्तु हृदयमें जो मनको तत्त्वकहे स्वरूपहै ताको कोई नहीं
( ३९० ) बीजक कबीरदास ।
बूझैहै कि हम यहि मनते भिन्नहैं । निर्जीव जो मन है ताके आगे सजीव जो है
आत्मा ताको राखि देइहै कहे मिलाइ देइहै आंधरनको यह नहीं सूझि परै है कि,
चित् जीवको जड़नमें मिलाइ जड़ काहे करैहै औआत्मा देहको एकही मानै है॥ २ ॥
ताजि अमृत विष काहेको अँचवै गांठी बांधो खोटा ।
चोरनको दिय पाट सिंहासन शाहुको कीन्हो ओटा ॥३॥
अमृत जो है आपने आत्माको स्वरूप ताको छोड़िके बिष जो है मन तामें
लगिकै नाना पदार्थनमें लागिबो तो है ताको काहेते अँचवै हैं कि गांठीमें
खोट जो मनहै ताको बांधे हैं सो काहैं सो काहे बांधे हैं मनते भिन्ननहीं है जाइहै
आत्मा के स्वरूपको भुलाइकै मन में लगाइ देनवारे औ साहब को भुलाइ
देनवारे औ संसारमें डारि देनवारे ऐसे जे गुरुवा लोगहैं तिनको पाट सिंहा
सन देइ है कहे उनको गुरु करैहै औ शाहु जे साधु जनहैं मनते छोड़ाय देन-
वारे जे साहबको बताइ देइँ आत्माको स्वरूप जनाइकै तिनको ओट कीन्हे है कहैं
उनको दर्शनई नहीं लेइ है ॥ ३ ॥
कह कबीर झूठे मिलि झूठा ठगही ठग व्यवहारा ।
तीनलोकं भरि पूरै रह्योहै नाहीं है पतियारा ॥ ४ ॥
सो कबीरजी कहैहैं कि ऐसे जे लोगहैं ते झूठा जो मनको अनुभव ब्रह्महै
तामें मिलिकै झूटे है रहे हैं ठगै ठगको व्यवहार है रह्यो है सो तीन लोक में
वही भरपूरि रह्यो है सो पतिआइबे लायक नहीं है जो ठगमें लगैहै सो ठगही
है जाइहै जो कहो तीनलोकमें तौ साधुहूँहैं पतिआइबे लायक कोई न रह्यो यह
कैसे तो कबीर जी कहै हैं कि साधुजन तीनलोकके बाहरईहैं बे तीनलोकके भीतर
नहीं हैं काहेते कि तीनि लोक मनको पसाराहै अरु वे मनते भिन्न हैं ॥ ४ ॥
इति तिरानबे शब्द समाप्त ।
शब्द । ( ३९१ )
अथ चौरानबे शब्द ॥ ९४ ॥
कहौ निरंजन कवनी बानी ।
हाथ पांव मुख श्रवण न जिह्वा का कहि जपहु हो प्रानी॥१॥
ज्योतिहि ज्योतिज्योति जो कहिये ज्योति कौनसहिदानी ।
ज्योतिहि ज्योति ज्योति द्वैमार तब कहँ ज्योति समानी २॥
चारिवेद ब्रह्मा निज कहिया तिनहुं न यागति जानी ।
कहै कबीर सुनो हो संतो बूझहु पंडित ज्ञानी ॥ ३ ॥
जो कहौ मनहीं ते यह संसार है औ जब मनते छूटेगो तब ब्रह्मही है जाइ
गो तामें श्री कबीरजी कहै हैं ॥
कहौ निरंजन कवनी बानी ।
हाथ पांय मुख श्रवण न जिह्वा काकहि जपहु हो प्रानी॥ १॥
ज्योतिहि ज्योति ज्योति जो कहिये ज्योति कौन सहिदानी।
ज्योतिहि ज्योति ज्योति द्वैमारै तब वह ज्योति समानी॥२॥
कहौतौ निरंजन ब्रह्मको कौनी वाणीते कहौहौ वाको तौ मन बचनके प
कहौहौ तामें प्रमाण॥"यतो वाचो निवर्तंते अप्राप्य मनसा सह"॥इति श्रुतेः॥
अरु वाको तो बिना नाम रूप को कहौ हौ वाको कैसे जपौहौ औ कैसे ध्यान
करौहौ॥१॥जो कहो वह प्रकाशरूप ब्रह्म है सो प्रकाशको ध्यान करैं हैं प्रकाशमें
अपने आत्माको मिलाइ देइहैं ब्रह्म हमहीं है जाइहैं सो ज्योतिस्वरूप जो ब्रह्महै
तामैं अपने आत्माकी ज्योति ज्योतिकै कहे मिलाइकै जो कहिये वह ज्योति कौन
सहिदानी रहिजाइहै अर्थात् जब सब पदार्थ मिथ्या मानत मानत एक प्रकाशरूप
ब्रह्ममान्यो ताको मान्यो कि वहि ब्रह्म हमहीं ब्रह्म हैं सो जब :भर यह माने
रह्यो कि वह ब्रह्म हमहीं हैं तबभर तो तिहारो अनुभव रहैहै औ जब अनुभवऊ
मिटिगयो तब तुम्हीं रहिजाउहौ तब वहि ब्रह्मकी कौन सहिदानी रहिजाइ है
अर्थात् कछु नहीं रहिजाय है तुम्हीं रहि जाउ हौ यही प्रकार जब ब्रह्मज्योति
( ३९२ ) बीजक कबीरदास ।
आत्माकी ज्योति मिलायकै वहि ज्योति को दैमारचो कहे छोड़्यो अर्थात
सबको निराकरण कै कैवल्य शरीरमें प्राप्त भयो अरु वहूको छोड़्यो तब आ-
त्माकी ज्योति कहां समाईहै सो कहै हैं जीवके मुक्त भये पर परम परपुरुष
श्रीरामचन्द्र हंसस्वरूप जेइहैं तामें टिकिकै साहबकी सेवा जीव करैहै यह
ज्ञानतौ जीवजानै नहीं है वही ब्रह्म प्रकाश को जानिराख्यो है कि हमैंहीं
ब्रह्महैं सो जब मनको निराकरण है गयो तब ब्रह्महू को हैजाय है तब आत्मै
रहिजाय है याते मनै को अनुभव ब्रह्महै सो जौने हंस स्वरूपमें वा ज्योति
समाईहै ताको बिचारकरो ॥ २ ॥
चारिवेद ब्रह्मा निजकहिया तिनहुं न या गति जानी ।
कहै कबीर सुनो हो संतौ बूझहु पंडित ज्ञानी ॥ ३ ॥
ब्रह्मा चारिवेदकह्नों तिनमें यहकह्यो कि मुक्तभये पर विग्रहको लाभ होयहै॥
“मुक्तस्य विग्रहो लाभः”॥इत्यादिक श्रुति आंखही कह्यों तऊ न जान्यो काहेतें
जो जानते तौ जगत् की उत्पत्ति न करते हंसस्वरूपमें टिकिकै साहबकें लोक-
को चले जाते सो कबीरजी कहै हैं कि हे संतौ ! सुनौ जाके सारासार बिचा-
रिणी बुद्धिहोय सो पंडित कहावै सोई पंडितहै सो हे ज्ञानिउ ! जिन संपूर्ण
असारको छोड़ि कै सार जे साहबहैं तिनको ग्रहण कैलियो ऐसे जे पंडितहैं
तिनसों बूझो वहगति वोई बूझैहैं तबहीं तिहारो धोखा ब्रह्म छूटैगो ॥ ३ ॥
इति चौरानबे शब्द समाप्त ।
अथ पंचानबे शब्द ॥ ९५ ॥
कोअसकरैनगरकोतवालिया। मासुफैलाय गीधरखवारिया १
मूस भो नाव मँजारि कँडहरिया। सोवै दादुर सर्प पहरिया २
बैल वियाय गायभै बाँझा । बछवै दुहिया तिनतिन साँझा ३
नितउठि सिंहस्यारसौं जूझै । कविरक पद जन विरला बूझै ४
शब्द । ( ३९३ )
साहब कहैहैं या संसाररूपी नगरकी कोतवाली को करै जौने नगरमें शरीर-
रूपी मांस फैलाहै । गीध जो निरंजन काल सो रखवारहै औ जहां जीवको स्वरूप
ज्ञान जो मूसरूप नाव ताके बिलार कड़हारियाहै कहे गुरुवालोग औ दादुर जो
जीवहै सो सोवैहै प्राण जो सर्प सो पहरी हैं पै ई नानाशरीरमें लैजाइहैं औ
गाय जो गायत्री सो आपने तात्पर्य छपाय राख्यो सो बांझ भई औ बैल जो
शब्द ब्रह्म सो बियाय है कहे नाना ग्रन्थरूप बछवा भये तेई बछवाको तीनि
तीनि सांझ दुहैहैं अर्थात् रजोगुणी तमोगुणी सतोगुणी सब वाही को दुहैं हैं
कहे पढ़ै सुनैहैं औ सिंह जो विवेक है सो सियार जो कुमति तासों रोजही जूझैहै
सो कबीर जो है जीव ताको पद जो है मेरो धाम ताको कोई विरला बूझै है जे
मेरे धाम को बूझै हैं ते संसारते छूटि जायहैं ॥ ४ ॥
इति पंचानबे शब्द समाप्त ।
अथ छानबे शब्द ॥ ९६ ॥
काकाहि रोवहुगे बहुतैरा । बहुतक गये फिरे नहिं फेरा ॥१॥
हमरी बात वतैं न संभारा । वात गर्भकी तैं न बिचारा ॥२॥
अब तैं रोया क्या तैं पाया । केहि कारण तैं मोहि रोवाया ३
कहै कबीर सुनो नर लोई । कालके वशहि परौ मति कोई ४
का कहिकै रोवोहो बहुत तरहते कि, ये हमारे भाईहैं, ई बाप हैं, ईपुत्र हैं
बहुत यही तरहते गयेहैं फेरि नहीं फेरेफिरे हैं ॥ १ ॥ सो जब जब हमको
तेरो दुःखदेखिकै करुणाभई हमारो वा तोको उपदेश दियो सो तू न सँभारे
जो क़रार किये तैं कि, मैं भजन करौंगो । सो न बिचारे । साहबको भजन न
कियो । अबतैं गर्भमें जाय जाय संसारमें आय आयकै रोवै है कहे दुःखपावैहै
सो क्या तैं पाये अब हमको तैं काहे रोवावैहैं तेरो दुःख देखिकै मोको दुःख
होय है सो कबीरजी कहैहैं कि, हे नर लोगो! साहबको जानौगे तबहीं कालते
बचोगे सो साहबको भुलायकै काहे कालके बशपरौहो संसार दुःखपावौहो ॥४॥
इति छानबे शब्द समाप्त ।
( ३९४ ) बीजक कबीरदास ।
अथ सत्तानबे शब्द ॥ ९७ ॥
अल्लह राम जीव तेरी नाईं ।
जन पर मेहर होहु तुम साईं ॥ १ ॥
क्या मूड़ी भूमिहिशिरनाये क्या जल देह नहाये ।
खून करै मसकीन कहावै गुणको रहै छिपाये ॥ २ ॥
क्या भो वजू मज्जन कीन्हे क्या मसजिद शिरनाये ।
हृदया कपट निमाज गुजारै कह भो मक्का जाये ॥ ३ ॥
हिंदू एकादशि चौबिस, रोजा मुसलम तीस बनाये ।
ग्यारह मास कहौ किन टारौ ये केहि माहँ समाये ४॥
पूरब दिशि में हरिको वासा पश्चिम अलह मुकामा ।
दिलमें खोज दिलैमें देखो यहै करीमा रामा ॥ ५ ॥
जो खोदाय मसजिदमें बसतुहै और मुलुक केहि केरा।
तीरथ मूरति राम निवासी दुइ महँ किनहुं न हेरा॥६॥
वेद किताव कीन किन झूठा झूठा जो न विचारै ।
सब घट माहँ एक करि लेखै भै दूजा करि मारै ॥७॥
जेते औरत मर्द उपाने सो सब रूप तुम्हारा ।
कबिर पोंगड़ा अलह रामका सो गुरु पीर हमारा ८॥
अल्लह राम जीव तेरी नाईं । जन पर मेहर होहु तुम साईं १
श्रीकबीरजी कहै हैं कि, हे श्रीरामचन्द्र ! कोई तुमको अल्लाह कहैहै कोई
रामकहैहै हिंदू मुसल्मान दोउनमें शरीरभेद है जीव तो एकईहै सबमें
बिभु चैतन्य तुमहौ। अरु चैतन्यजीव है सो ज्योति तुम्हारी है हिंदू मुसल्मानको
आत्मा तुम्हारी है तुमदूनोंके साईंहौ ताते तुम्हारे जन जे हैं हिंदू तुरुक दोऊ हैं
तिनके ऊपर मेहरवानी करौ अर्थात् दयाकरौ ॥ १ ॥
शब्द । ( ३९५ )
क्या मूड़ी भूमिहि शिर नाये क्या जल देह नहाये ।
खून करै मसकीन कहावै गुणको रहै छिपाये ॥ २ ॥
कबीरजी कहै हैं कि, हिंदू तूरुक तुमको बिसराइकै और और बिचार करै हैं
या चित्तमें न दीजै मिहर करिये काहेते कि, तुरुक मूड़ी भूमि जो गोर तामें
शिर नावै है औ हिन्दू बहुत जलसों नहायहै याते काहभयो आपको तो जनबै
न कियो औ जीवनकें गरकाटै है ऐसो खूनकरै तौन खून तौ छिपावै है आपतें
जे सर्वत्रपूर्ण हैं तिनको नहीं जानै है औ मसकीन जो फकीरसो कहावै है याते
कहाभयो ॥ २ ॥
क्या भो वजू मज्जन कीन्हे का मसजिद शिर नाये ।
हृदया कपट निमाज गुजारै कहाभो मक्का जाये ॥ ३ ॥
हिंदू एकादशि चौबिस रोजा मुसलम तीस बनाये ।
ग्यारह मास कहौ किन टारौ ये केहि माहँ समाये ॥ ४ ॥
हिन्दू बहुत प्रकारके मज्जनकरै हैं औ तुरुक वजूजो कुल्ला मुखारी करिकै
हृदयमें कपट सहित निमाज गुजारचो, मसजिद में माथ नवायो, मक्का गयो
यातें काह भयो ? आपको तों जनबै न कियो ॥ ३ ॥ हिन्दू तौ चौबिस
एकादशी रहै औ तुरुक तीस रोजा रहै यातें काहभयो ? काहेते यातो जनबै न
कियो कि और दिन ये काहेमें समायेंगे ई सब दिन साहिब के हैं ग्यारह
मास काके हैं ॥ ४ ॥
पुरुब दिशिमें हरि को बासा पश्चिम अलह मुकामा ।
दिलमें खोज दिलैमें देखो यहै करीमा रामा ॥ ५ ॥
जो खोदाय मसजिदमें बसतुहै और मुलूक केहिकेरा ।
तीरथ मूरति राम निवासी दुइमें किनहुँ न हेरा ॥ ६ ॥
हिंदू कहैहैं कि, पूरुब औ उत्तरके कोनेमें सुमेरुहै ताहीमें बैकुंठ है वहैंते सूर्य
उदय होईहै तहँ हरिको बासहै ताही ओर पूजा ध्यान करै हैं। औ पश्चिमकैति
( ३९६ ) बीजक कबीरदास ।
मकाहै तहां अल्लाहको बास है ताही ओर मुसल्मान निमाज़ गुजौरै हैं। सो यातें
काह भयौ ? आपने दिलमें खोज कैकै तौ देखबै न कियों कि, करीम जे
खुदा राम जे रामचंद्र ते दिलहीमें हैं हिंदू तुरुक दोउनमें वोई हैं ये तो शरीर
आय साहब एकई है या न जानै तौ काहभयो ॥ ५ ॥ मुसल्मान लोग या
मानै हैं खोदाय मसजिद में बसतु है औ हिन्दू मानै हैं कि रामचन्द्र मूर्त्ति औ
तीर्थ में बसै हैं यातें काह भयो ? काहेते दुइ में या बात कोई न बिचारै कि,
और मुल्कमैं को बसै है सो सर्वत्र साहिबही पूर्ण है यहै न जानने ते सब आपने
आपने पक्षमें लगे हैं ॥ ६ ॥
वेद किताब कीन्ह किन झूठा झूठा जो न विचारै ।
सब घट एक एक करि लेखै भय दूजा करि मारै ॥ ७ ॥
वेद वाले किताबको झूठाकहै हैं, किताब वाले वेदको झूठाकहैं हैं सो या
कहा झूठाहै इनको को झूठा करिसकै है । झूठा वही है जो इनको नहीं बिचारै
है कि, वेदकिताबको यही सिद्धांत है साहब सर्वत्रपूर्ण है हिंदूके याहै कि, सब-
नाम साहिबहीके हैं ॥ “ सर्वाणि ना मानि यमाविंशतीति श्रुतिः ” ॥ औमुस-
ल्मानके “ जामैजमीसिफ़ात जामै जमीअसमात ” यह कलामुल्लाके किताबमें
लिखै है सो घट घटमें चित्त स्वरूप जीव एकही है सबके साहब रामचन्द्रही
हैं; तिनको एक करि लेखै भय दूसरेते होय है ताकों मारै सो यातो बिचारबै
न कियो तौ काह भयो ॥ ७ ॥
जेते औरत मर्द उपाने सो सब रूप तुम्हारा ।
कबिर पोंगड़ा अलह रामको सो गुरु पीर हमारा ॥ ८ ॥
सो कबीरजी कहै हैं कि, जेते औरत औ मर्द उपाने कहे उपजे हैं ते सब
तुम्हारे रूप हैं काहेते कि, चित् जो तुम्हारो विग्रहहै ताही ते जगत् है । औ
कबिर कहे कायाके बीर जे जीवहैं ते हे अल्लाह राम तिहारे जीवनके पोंगड़ा
हैं अर्थात् तुम्हीं घट घट में बोलत हौ, तुमको जानिबेको इनके कुदरति
नहीं है चाहौ तुम उपदेशकरि आपनेमें लगावो चाहौ गुरुपीर द्वारा उपदेश
शब्द । ( ३९७ )
करि आपनेमें लगावो इनको वश नहीं है तामें प्रमाण ॥ “यथादारुमयी-
योषिन्नृत्यते कुहकेच्छया। एवमीश्वरतंत्रोयमीहते सुखदुःखयोः” ॥ चौपाई ॥
“उमा दारुयोषितकी नाईं । सबैनचावत रामगोसाईं” ॥ ८ ॥
इति सत्तानवे शब्द समाप्त ।
अथ अट्ठानबे शब्द ॥ ९८ ॥
आवो वे आवो मुझे हरिको नाम। औरसकल तजुकौनेकाम १
कहँ तब आदम कहँ तब हवा । कहँ तब पीर पैगम्बर हुवा २ ॥
कहँ तब जिमींकहां असमाना।कहँ तब वेद किताब कुराना ३
जिन दुनियामें रची मसीद । झूठो रोजा झूठ ईद ॥ ४ ॥
सांच एक अल्लाःको नामा।ताको नय नय करौ सलाम ॥५॥
कहौधौं भिश्त कहांते आई।किसके कहे तुम छुरी चला ई६॥
करता किरतिम बाजी लाई । हिंदु तुरुक दुइ राह चलाई ७॥
कहँ तबदिवस कहां तब राती।कहँ तबकिरतिम कीउतपाती ८
नहिंवाकेजातिनहींवाकेपांती।कहकबीरवाकेदिवसनराती ९
आवो वे आवो मुझे हरिको नाम।औरसकल तजु कौनेकाम १
कहँ तब आदम कहँ तब हवा । कहँ तब पीर पैगम्बर हुवा २॥
कहँ तब जिमी कहाँ असमाना।कहँ तब वेदकिताब कुराना ३
श्रीकबीरजी कहैहैं कि, जौने नाममें सब नामहैं तौने जो मन बचनके
परे हरिको नाम है सो हे जीव ताको तैं बिचारकरु कि, मोको आवै ।
और सब बस्तु झूठे छोड़िदे, कौने कामके हैं । जब वह नाम रह्योहै आदिमें
तब कुछ नहीं रह्यो ॥ १ ॥ ॥ २ ॥ ३ ॥ पदका अर्थ स्पष्ट है भाव यह है
कि, ये जे कहिआये ते कहां रहेहैं अर्थात् कोई नहीं रहे ॥ २ ॥ ३ ॥
( ३९८ ) बीजक कबीरदास ।
जिन दुनियामें रची मसीद । झूठी रोजा झूठी ईद ॥ ४ ॥
सांच एक अल्ल़ाःको नामा।ताको नय नय करो सलाम॥५॥
कहुधौं भिश्त कहाँते आई।किसके कहे तुम छुरी चलाई६॥
अरु जीव जिन संसार में मसीद जो मसजिद शरीर रच्योहै ते कतरौ
नहीं रहे ॥४ ॥ सांच एक मन बचनके परे अल्ल़ाःको नामहै ताको नय नयकै
सलाम करो और सब झूठा है जिसकें बनाये भिश्त भईहै तेऊ वही नामते
प्रकट भये हैं तुम किसके कहे जीव मारते हौ ई सब झूठे हैं ॥५॥ ६ ॥
करता किरतिम बाजी लाई । हिंदु तुरुक दुइ राह चलाई७
कहँ तवदिवस कहाँ तब राती।कहँतबकिरतिमकीउतपाती८
नहिंवाकेजातिनहींवाकेपांती।कहै कबीर वाके दिवस न राती९
सो कर्ता कै कृत्रिम जो माया है सो बाजी लगायकै दुइ राह चलाईहै॥७॥
जब प्रथम साहब सुरति दियोहै तब कहां दिन रह्योहै कहां राति रही कहां
कृत्रिम जो माया ताकी उत्पत्ति रही है ? न वाके कछु जाति है जो कहिये,
वा ब्रह्ममें है, मायामें है, सत्चित्त है तौ वा एकऊमें नहीं है । न जाति
है वाके एकई साहब हैं दुइ चारि साहब नहीं हैं न वाके दिवस है न राति है
कहै ज्ञान है न अज्ञान है ताते साहबको सांच नाम जपौ ॥ ८ ॥ ९ ॥
इति अट्ठानवे शब्द समाप्त ।
अथ निन्नानबे शब्द ॥ ९९ ॥
अब कहँ चल्यो अकेले मिंता।उठिकिनकरहुघरहुकीचिंता १
खीर खांड़ घृत पिंड समारा।सो तन लै बाहर कै डारा॥२॥
जेहि शिररचिरचिबांध्योपागा।सोशिररतनविदारहिंकागा३
हाड़ जरैं जस लकड़ीझूरी।केश जरैं जस तृणकै कूरी ॥ ४ ॥
आवत संग न जातको साथी। काह भयो दल साजे हाथी ५
मायाको रस लेइ न पाया। अंतर यम बिलार है धाया ६
कहकबीरनरअजहुंनजागा।यमकोमोंगरामधिशिरलागा ७
श्री कबीरजी कहै हैं कि, हे जीवौ ! जैसो या पदमें कहि आये हैं तैसों
तिहारो हवाल ह्वै रह्यो है । जो तुम परम पुरुष पर श्रीरामचन्द्रको नै जानौगे
तौ तिहारे शिरमें यमको मोगदरलगैगो ॥१॥ ७॥
इति निन्यानबे शब्द समाप्त ।
अथ सौ शब्द ॥ १०० ॥
देखौ लोगो हरिकी सगाई । माय धरै पुत धिय संग जाई १
सासु ननदि मिलि अदल चलाई।मादरिया गृह बेटी जाई २
हम वहनोइ राम मोर सारा । हमहिं वाप हरि पुत्र हमारा ३
कहै कबीर हरीके बूता । राम रमैतैं कुकुरि के पूता ॥ ४ ॥
हे जीवो ! सब संसारकी सगाई न देखो दुःखकै हरैया जे हरि हैं
तिनकी सगाई देखो । अर्थात् साहबमें लागो तो वे संसार दुःख दूरि करि
देहिंगे । जो संसारमें लागोगे तो माई जो माया सो तुमको धरैगी तुम जीवो
वा मायाको पुत्र ह्वै रह्यो है । समष्टि ते व्यष्टि जीव मायाही कैरहै यातै
मायाको माय कह्यो है अब जीवके बुद्धि उत्पन्न होयहै यातै जीवकी धी कहे
कन्या है । सो तैं बुद्धिके संग बिगरि गयो और और में बुद्धि निश्चय कराइ
नरकमें डारि दियो ॥ १ ॥ बुद्धि कर्म की बासना ते उत्पत्ति होय है जौनै
प्रकारकी बासना होय है तैसी बुद्धि होइ है सो बासना जीवकी सासु है औ
जीवकी सुरति बहिनी है काहेते कि, वही सुरति पाइकै जीव चैतन्य भयो है
संसारी भयो है औ वह सुरति जब साहब मुख होइगी तब साहब को पावैगो सो
येई जे हैं बुद्धिकी सासु ननँदि हैं तेई अदल जो हैं हुकुमसो चलाइकै शुद्ध समष्टि
( ४०० ) बीजक कबीरदास !
जीवको संसारमें डारि देइ हैं सो कैसे डारि देइहै सो कहैं हैं जौन बादरको नट
नचावै है सो मादारिया कहावे सो मनहै ताकी बेटी जो है इच्छा सो उत्पन्न भई तब
जीव संसारमें पर्यो ॥२॥ हे जीव! तैं यह विचारु कि, यामें परिकै हम बहनोय
हैं अर्थात् बहन वारे हैं सो बही जायँगे अरु हमारे सार कहे सारांश रामै हैं औ
हमारे बाप रामै हैं औ पुत्र रामै हैं तामें प्रमाण ॥ “रामो माता मत्पिता राम-
चन्द्रः स्वामी रामो मत्सखा रामचन्द्रः । सर्वस्वं मेरामचन्द्रो दयालुन्नान्यं जाने नैव
जाने न जाने” ॥ तामेंकबीरजीहूकोप्रमाण ॥ “राम हमारे बाप हैं राम हमारे
भ्रात । राम हमारी जाति हैं, राम हमारी पांत”॥ सो यह बिचारिकै श्रीक-
बीरजी कहै हैं कि, हरिके बूता कहे हरिनके बूतते अर्थात् अपने बलते नहीं।
कुकुरी जो माया है ताके पति हे जीवो! सर्व नात रामै सों मानिकै रामैमें रमो
अर्थात् जब तुम साहबके होउगे तब साहब हंस स्वरूप दैके तुमको अपने
धामको बोलाइ लेइँगे ॥ ३ ॥ ४ ॥
इति सवां शब्द समाप्त ।
अथ एकसै एक शब्द ॥ १०१ ॥
देखि देखि जिय अचरज होई । यह पद बूझै विरला कोई १
धरती उलटि अकाशहि जाई । चींटीके मुख हस्ति समाई २
बिन पवनै जहँ पर्वत उड़ै । जीव जंतु सब बिरछा बुड़ै ॥३॥
सूखै सरवर उठै हिलोला।बिनु जल चकवा करै कलोल ॥४॥
बैठा पण्डित पढ़ै पुरान । बिन देखे का करै बखान॥ ५ ॥
कह कबीर जो पद को जान । सोई संत सदा परमान॥६॥
देखि देखि जिय अचरज होई।यह पद बूझै बिरला कोई॥ १॥
धरती उलटि अकाशाहे जाई । चींटीके मुख हस्ति समाई २
शब्द। :(४०१)
श्रीकबीरजी कहै हैं कि मैं तो स्पष्टई कहौहौं पै यह पद जो साकेत लोक
ताको कोई विरला बूझै है सो यह देखि देखि मोको बड़ो आश्चर्य होइ है
॥ १ ॥ जब महाप्रलय होय है तब धरती उलटिकै आकाशको जात रहैहै
कहै पृथ्वी जलमें जल तेजमें तेज वायुमें वायु आकाशमें समाइ जाइहैं अरु
वही जो है आकाश सो अहङ्कारमें समाइ है अरु अहङ्कार महत्तत्त्व में समाइहै
सो महत्तत्त्व मनहै काहेते कि यह सब बिस्तार मनहीं को है सो महत्तत्त्व
जो है आदि कारण मन हाथी सो भगवत् आपना रूप जो है जगतकी मूल-
शक्ति सूक्ष्म चींटी ताके मुख में समाइ है ॥ २ ॥
बिन पवनै जहँ पर्वत उड़ै। जीव जंतु सब बिरछा बुड़ै ३
सो वह साहबकै अज्ञान रूपा मूल प्रकृति लोक प्रकाशमें जो समष्टि जीवहैं
तहां समानी रहै है पृथ्वी आदिक तो समाइ गये हैं उहां पवन नहीं है परन्तु वह
चैतन्याकाश कहे ब्रह्मरूपी आकाश मे अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड जे पर्वत हैं ते
उड़तई रहै हैं अरु वही सरवरमें जीव जन्तु ते सहित जे संसार रूपी वृक्षहैं ते
बूड़ैहैं अर्थात वही ब्रह्ममें सब संसारकी लय होय है ॥ ३ ॥
सूखे सरवर उठै हिलोल। बिनु जल चकवा करै कलोल४
बैठा पण्डित पढ़ै पुरान। बिन देखे का करै बखान ५
वह ब्रह्मतो सूखा सरोवरहै अर्थात् सो ब्रह्म महींहौं यह मानिबो मिथ्या है
लोक प्रकाश ब्रह्म सत्य है तौने के प्रकाश की हिलोर उठै है तहां वाणीरूपी
जल तौ है नहीं औ चकवा जे जीवहैं ते कलोल करै हैं कहै वहैंते पुनि
बाणीको उत्पत्ति करिकै संसारी है जाइहैं ॥ ४ ॥ पण्डित जे हैं ते बैठै
पुराण पढ़ै हैं अरु उत्पत्ति प्रलयको सब बखान करै हैं यह तो नहीं समुझै हैं
कि वह तो बिन देखे का है कहे शून्य है जो हम ज्ञान उपदेश करिकै वहिं
ब्रह्ममें लगावैगे तौ भगवत् अज्ञान रूपी कारणशक्ति तौ उहां बनिही है माया
फेरि न धरि लै आवैगी ॥ ५ ॥
कह कबीर जो पदको जान। सोई संत सदा परमान ६
२६
(४०२) बीजक कबीरदास ।
श्रीकबीरजी कहैं हैं कि जो कोई यह पदको कहै है जौनै को प्रकाश यह
ब्रह्म है ऐसो जो साकेत है तौने पदको कहे स्थान को जो जानै तौ प्रमाणिक
संत वहीहै औ जेहिको प्रकाश या ब्रह्म है तौने धाममें जायकै पुनि नहीं लौटि
आवै है तामें प्रमाण ॥ “न तद्भासयते सूर्यो न शशांको न पावकः । यद्गत्वा
न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम”॥तामें कबीरऊ जीको प्रमाण ॥ “कालहि जीति
हंस लै जाहीं। अविचल देश पुरुष जहँ आहीं ॥ तहां जाय सुख होइ अपारा।
बहुरि न आवै यहि संसारा” ॥ ६ ॥
इति एकसै एक शब्द समाप्त ।
अथ एकसैदो शब्द ॥ १०२ ॥
होदारी! की लैदेउँ तोहिं गारी।तुम समुझु सुपंथ विचारी १॥
घरहूको नाह जो अपना । तिनहूं सों भेट न सपना ॥२॥
ब्राह्मण औ क्षत्री वानी । सो तिनहूं कहल न मानी ॥ ३ ॥
योगी औ जङ्गम जेते । वे आप गये हैं तेते ॥ ४ ॥
कहै कबीर यक योगी । तुम अमी अमी भो भोगी ॥ ५ ॥
होदारी!की लै देउं तोहिंगारी।तुम समुझु सुपंथ विचारी॥१॥
घरहूको नाह जो अपना। तिनहूं सों भेट न सपना ॥२॥
ब्राह्मण औ क्षत्री वानी । सो तिनहूं कहल न मानी ॥३॥
हो दारी कहे बांदी की बच्ची जीवशक्ति तोको गारी देइहौं। तैं यह मायाकी
बच्ची ह्वैकै मायाही में लगि रही है सो यह माया दारी है। जो सबको दरि डारै
सो दारी कहावै है सो तोको दरे डारै है यही के ये पेटते निकसे यहींमें लगे यह
कुपंथ है सो तैं सुपंथ बिचारु ॥१॥ घरके नाह जे परम पुरुष पर श्रीरामचन्द्र
अपना है तासों सपनेहूं नहीं भेट करै है तौ योग ज्ञान उपासनादिकन में जो
नाह वर्णन किये हैं तेतो जारहैं जो तोको मिलिबो करेंगे दश दिनको तौ फेरि