सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

हिन्दुत्व: हिन्दू कौन है? (स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर - रत्नागिरि जेल में रचित वैचारिक ग्रन्थ)

Hindutva: Who is a Hindu? by Veer Savarkar

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वारा

DevanagariHindipublished167 पृष्ठ

( २ )
हिन्दू नामकी उत्पत्ति
अभी इतना ऐतिहासिक अनुसन्धान नहीं हुआ है कि यह
निश्चित रूपसे बताया जा सके कि पहले-पहल आर्य लोग सिन्धु
नदीके किनारे कब आकर बसे और कब उन्होंने वहां अपना
अग्निहोत्र स्थापित किया। परन्तु यह निश्चित है कि प्राचीन
मिश्रवासी और बैबिलनवालोंकी जिस सभ्यताका संसारमें
इतना नाम हुआ उस सभ्यताका जब पता भी नहीं था, तभी पवित्र
सिन्धुसलिलकी कलकल ध्वनिके साथ यज्ञीय धूमकी सुगन्ध
भी प्रवाहित हुआ करती थी और वह तट-प्रदेश वेदघोषसे गूँजा
करता था, जिससे आर्योंके अन्तःकरणमें आध्यात्मिक ज्योति
प्रज्वलित रहा करती थी। ये लोग पराक्रमी थे, वीर थे, सत्या-
नुसन्धान करते हुए इन्होंने अत्यन्त गम्भीर तत्वोंका अनुभव
किया था। ये लोग ऐसे थे, इसीलिये ये एक महान् और स्थायी
संस्कृतिकी नींव डालनेमें समर्थ हो सके। अपने और पड़ोसियों-
से, खासकर ईरानियोंसे, जिस समय इनका सम्बन्ध टूट चुका
था, उस समयतक ये सातों सिन्धु—सप्तसिन्धुमें फैल चुके थे;
और इनमें राष्ट्रीयताकी भावना केवल विकसित हीं नहीं हुई
थी, प्रत्युत उन्होंने उसका स्थान और नाम भी निर्दिष्ट कर दिया
था। नदियोंसे घिरे और सींचे जानेवाले इस देशमें रहते हुए

हिन्दू नामकी उत्पत्ति ५

और इन स्थायी नदियोंसे सदा ही जीवनी शक्ति प्राप्त करते हुए,
इन लोगोंने कृतज्ञताबुद्धिसे अपना नाम भी सप्तसिन्धु रख लिया,
जो सप्तसिन्धु नाम संसारके सबसे प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेदमें आता
है और जो समूचे वैदिक भारतवर्षका नाम था। आर्य लोग
कृषिको सदासे ही प्रधान वृत्ति मानते आये हैं। ( सर्वोत्तमंकर्ष-
णमाहुरायार्याः ), और आर्य कृषक ही थे, इससे स्वभावतः
ही इन सात नदियोंके परम भक्त थे और सिन्धुप्रधान ये सातों
नदियाँ उनके लिये उनकी राष्ट्रीयता और संस्कृतिके चिह्नस्वरूप
ही थीं—"इमा आपः शिवतमा इमा राष्ट्रस्य भेषजीः। इमा राष्ट्र-
स्य वर्धनीरिमा राष्ट्र भृतोपमाः॥"
यहांसे आर्य जब और आगे बढ़े तब उन्हें ऐसी ही परमोप-
कारिणी नदियाँ अनेक मिलीं, परंतु सप्तसिन्धुओंपर उनकी श्रद्धा
और भक्ति कम नहीं हुई। और कम होती भी कैसे,जब इन्हीं सप्त-
सिन्धुओंने उन्हें एक राष्ट्र बनाया था और उन्हें वह नाम दिया
था, जिसके द्वारा वे अपनी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकताको
प्रकट करते थे। आजभी प्रत्येक हिन्दू, चाहे वह कहींका हो,
कृतज्ञताके साथ सप्तसिन्धुओंका स्मरण करता और आत्मशुद्धि-
के लिये उनका आवाहन करता है। “इमं मे गंगे यमुने सरस्वति
शुतुद्रिस्तोमं सचना परुष्णया। असिक्न्या मरुद्वृधे वितस्तयार्जी-
कीये शृणुह्या सुषोमया ॥ गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेस्मिन् सन्निधिं कुरु॥"
ये लोग अपने आपको "सिन्धु” कहते थे, यही नहीं, बल्कि

६ हिन्दुत्व
हमारे पास इस बातके पक्के प्रमाण हैं कि आसपासके राष्ट्र इन्हें
“सप्तसिन्धु” के नामसे ही जानते थे । संस्कृतका “स” भारतीय
तथा भारतीयेतर प्राकृतोंमें आकर प्रायः “ह” हो जाता है ।
उदाहरणार्थ, सप्त शब्द भारतीय प्राकृतोंमें ही हप्त नहीं हो गया
है प्रत्युत यूरोपियन भाषाओंमें भी वह हप्त हो गया है; “सप्ताह”
को हिन्दुस्थानमें “हफ्ता” और यूरोपमें “हेप्तार्की” कहते हैं ।
संस्कृतका “केसरी” शब्द पुरानी हिन्दीमें “केहरी” हो गया
है । “सरस्वती” शब्द ईरानी भाषामें “हरहवती” हो गया है और
“असुर” का रूपान्तर हुआ है “अहुर” । और तो और, हमारे
राष्ट्रका वैदिक नाम “सप्तसिन्धु” प्राचीन ईरानियोंके “अवेस्ता”
में “हप्तहिन्दु” करके लिखा गया है । इस प्रकार इतिहासके उषः-
कालमें ही हम देखते हैं कि हम “सिन्धु” याने “हिन्दू” राष्ट्रके
थे और यह बात पौराणिक युगमें भी हमारे पण्डितवर्गको
अच्छी तरह मालूम थी । भविष्य-पुराणमें जहाँ म्लेच्छ-भाषाओंको
संस्कृतकी ही शाखाएं कहा गया है, वहां यह बात स्पष्ट रूपसे
कही गयी है और आगे लिखा है—
संस्कृतस्यैव वाणी तु भारतं वर्षमुह्यताम् ।
अन्यखण्डे गता सैव म्लेच्छाद्यानंदिनोऽभवन् ।
पितृ पैतर भ्राताच बादरः पतिरेवच ।
सेति सा यावनी भाषा ह्यश्वश्चास्यस्तथा पुनः ।
जानुस्थाने जैनु शब्दः सप्तसिन्धुस्तथैव च ।
हप्तहिन्दुर्यावनीच पुनज्ञेया गुरुंडिका॥ (प्रतिसर्ग पर्व अ०५)

हिन्दू नामकी उत्पत्ति ७
ईरानी वैदिक आर्योंको “हिन्दू” नामसे ही जानते थे। यह
एक बात हुई। दूसरी बात यह है कि किसी विदेशी और अज्ञात
जातिको हम उसी नामसे जानते हैं जो नाम उनका उन लोगोंमें
लिया जाता हो, जिन लोगोंद्वारा हमें उस जातिका परिचय
मिलता है। इन दो बातोंसे हम यह कह सकते हैं कि दूर-दूरके
राष्ट्र भी ईरानियोंके समान हमारे देश और जातिको हिन्दू ही
कहते थे। यही नहीं, बल्कि सप्तसिन्धुओंके देशमें जो आदिम
जातियां यत्र-तत्र बिखरी हुई थीं, वे भी अपनी-अपनी बोलीमें
उसी भाषाशास्त्रके नियमसे आर्योंको हिन्दू ही कहती होंगी।
इसके पश्चात् वैदिक संस्कृतसे ज्यों-ज्यों प्राकृत भाषाएं उत्पन्न
होने लगीं और इन सिन्धुओंके वंशजोंमें तथा जिन आदिम निवा-
सियोंको इन्होंने अपने अन्दर मिला लिया, उनके वंशजोंमें उनका
प्रचार होने लगा, त्यों-त्यों ये लोग बाहर देशवालोंके प्रभावके
बिना ही अपने आपको हिन्दू कहने लगे होंगे। कारण संस्कृत
“स” का रूप भारतीयेतर भाषाओंमें जिस तरह “ह” हो जाता
है, उसी तरह वह भारतीय प्राकृतोंमें भी “ह” हो जाता है। इस
प्रकार ग्रन्थान्तर्गत पक्के प्रमाणोंसे यह निर्विवाद सिद्ध है कि
हमारा सबसे पहला नाम, यह कहिये कि हमारे पूर्व पुरुषोंने
हमारे पालनेमें हमारा जो नाम रखा, वह सप्तसिन्धु या सप्तहिन्दू
है और उस समयके समस्त ज्ञात संसारके सब देश हमें इसी
“सिंधु” या “हिंदू” नामसे जानते थे।
यहां तक हम ग्रंथोंके आधारपर ही चले, पर अब अनुमान-

८ हिन्दुत्व
क्षेत्रकी थोड़ी सैर करेंगे । आर्योंका आदि वासस्थान कौन था-
इस विषयमें अभी हमने कोई सिद्धान्त नहीं माना है। परन्तु
हिन्दुस्थानमें उनके प्रवेशके संबंधमें जो सिद्धांत बहुतोंने मान
लिया है, उसे हम स्वीकार कर लें तो स्वभावतः यह जिज्ञासा होती
है कि उन्होंने इस देशको अपनी मातृभूमि मानकर उसके दृश्योंके
जो नाम रखे, उनकी उत्पत्ति कहाँसे हुई । क्या ये सब नाम
उन्होंने अपनी भाषासे ही नयी शब्दसृष्टि करके रखे ? जब हम
कोई नया दृश्य देखते या किसी नवीन देशमें प्रवेश करते हैं, तब
क्या यह बात सच नहीं है कि हम उस दृश्य या देशका वही
नाम लेते हैं, जो नाम वहांके लोग लेते हों ? नामके उच्चारणमें
अपनी-अपनी उच्चारण-क्षमता या रुचिके अनुसार थोड़ा भेद हो
सकता है, पर नाम तो वही रहता है जो वहाँके अधिवासियों-
द्वारा लिया जाता है। हां, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि
अपने यहाँके पुराने प्रिय नामोंका उपयोग नये देशकी नयी
वस्तुओंके लिये किया जाता है, खासकर जब नये उपनिवेश
कायम किये जाते हैं। परन्तु यह तभी होता है जब पुराने देशमें
वे नाम व्यवहृत होते हों जो नये देशकी नयी वस्तुओंको दिये
गये। परन्तु इस अवस्थामें भी जिन वस्तुओंके जहाँ जो नाम
हैं, उन्हींका उपयोग करनेकी रीति अधिक प्रचलित है। अब
सप्तसिंधुके प्रदेशका विचार कीजिये । हम सब यह निश्चितरूपसे
जानते हैं कि इस प्रदेशमें अनेक जातियाँ अलग-अलग रहती
थीं । इनमेंसे कुछने नवागन्तुकोंके साथ अच्छा व्यवहार किया

हिन्दू नामकी उत्पत्ति ६
और बहुतोंने इस नये देशके नये दृश्य आर्योंको दिखानेमें पथ-
प्रदर्शकका काम किया, क्योंकि आर्य इस देशमें नये थे। विद्याधर,
अप्सरा, यक्ष, रक्ष, गन्धर्व, किन्नर आदि सभी आर्यों के पूर्णतया
शत्रु थे यह बात नहीं, क्योंकि अनेक स्थानोंमें इनके सुखभा-
वादिका वर्णन है। इस प्रकार यह बहुत सम्भव है कि इस देशके
आदिम निवासियोने यहाँकी महानदियोंके जो नाम इन्हें बताये,
उन्हीं नामोंको संस्कृत रूप देकर इन्होंने स्वीकार कर लिया।
जाति और भाषाको मिला लेनेकी इस प्रवृत्तिका विस्तार हमें
आगे बहुत दिखाई देता है—शलकंटकटा, मलय, मिलिंद, अलसंदा
( अलेकजण्ड्रिया ), सुलूम ( सेल्यूकस ) आदि शब्दोंको देखिये।
यदि यह सच हो कि इस प्रकार अन्य भाषाओंके शब्दोंको संस्कृत
रूप देकर अपनी भाषामें मिला लेनेकी प्रवृत्ति पहलेसे चली
आती है, तो यह बहुत सम्भव है कि हमारे देशके आदिम निवासी
“सिन्धु” नदीको “हि'दू” ही कहते हों और आर्यों की विशिष्ट
उच्चारण-पद्धतिके कारण यह नाम “हि'दू” से “सिंधु” हो गया।
इस प्रकार इस देश और इस देशमें रहनेवाली जातिका नाम
अत्यंत प्राचीनकालसे “हिंदू” ही है—यहांतक कि “सिंधु” जो
वैदिक नाम हैं, वह भी उसका उसके पीछेका रूप है। यदि “सिन्धु”
शब्द इतना प्राचीन है कि इतिहासकालके अरुणोदयमें उसका मूल
मिलता है तो “हि'दू” शब्द उससे भी इतना अधिक प्राचीन है
कि प्राचीन गाथाएं भी उसके मूलका पता लगानेमें असमर्थ हैं।
सिन्धुओं या हिन्दुओं जैसे पराक्रमी लोग पंचनद या पञ्जाब-

१० हिन्दुत्व
के अन्दर ही बन्द रहें यह संभव नहीं था। पञ्चनदके आगेकी
विशाल और उर्वरा भूमि ऐसी पराक्रमी जातिकी मानो प्रतीक्षा
ही कर रही थी। एक-एक करके अनेक हिन्दू वंश इस सिन्धु-
प्रदेशसे निकले। उनका उद्देश्य महान् था और उस उद्देश्यका
चिह्न यज्ञीय अग्नि उनके साथ था। वह विशाल भूमि सघन
बनसे परिपूर्ण थी। मनुष्योंकी बसती बहुत कम थी । इन्होंने
जंगल काटकर साफ किया। कृषिका विस्तार हुआ। जनपद
और राज्य निर्माण हुए। इन कामोंको करते हुए आर्योंने अपनी
वैयक्तिक प्रवृत्ति तथा नवीन परिस्थितिके अनुसार ऐसी राज-
नीति निर्मित और विकसित की, जिसमें केन्द्रीकरणकी व्यवस्था
तो थी पर वह वैसी दृढ़ नहीं थी। समयके साथ-साथ ज्यों-ज्यों
नये-नये उपनिवेश होने लगे और उनका परस्पर स्थानांतर बढ़ने
लगा तथा वे आर्य अनेक उच्च संस्कृति-संपन्न भिन्न-भिन्न जाति-
योंका समावेश अपनी संस्कृतिके अन्दर करने लगे, त्यों-त्यों इन
भिन्न-भिन्न जनपदोंके राजनीतिक जीवनके केन्द्र भी बहुत कुछ
भिन्न-भिन्न हो गये अर्थात् प्रत्येक राज्य अपनी राजनीतिका
आप ही केन्द्र बनने लगा। नवीन स्नेह-संबंध स्थापित हुए और
यद्यपि वे पुराने संबन्धोंको मिटा नहीं सके तथापि उनका प्रभाव
बढ़ने लगा और कुछ काल बाद प्राचीन नाम भी बदल गये और
नये नाम आये। कुछ लोग अपनेको कुरु, कुछ काशी और, कुछ
मगध कहने लगे और मूलवंशका सिन्धू या हिन्दू नाम पहले
इन नामोंसे दब गया और पीछे भूल-सा ही गया। यह बात नहीं

हिन्दू नामको उत्पत्ति ११
कि राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकताकी भावना ही नष्ट हो गयी
हो, पर इस भावनाने नये नाम-रूप धारण किये। ऐसे नवीन
नाम-रूपोंमें राजनीतिशः सबसे महत्वपूर्ण संस्था “चक्रवर्ती”
की थी। अंतको हिन्दुओंने एक देश और एक राष्ट्र स्थापित
करनेका जो महान् उद्देश्य धारण किया था उसकी भौगोलिक
मर्यादा स्थापित हो गयी, जब राजकुमार रामचन्द्रने विजयी
होकर लंकामें प्रवेश किया और हिमालयसे लेकर समुद्रपर्यन्त
समग्र देश एक राजछत्रके नीचे ले आये। जिस दिन विजयका
अश्व बेरोक अयोध्यामें लौट आया और आदर्श नृपति राजा
रामचन्द्रके सिंहासनपर सार्वभौम राजका श्वेत छत्र लगा तथा
केवल आर्यवंशके राजाओंने ही नहीं प्रत्युत दक्षिणके हनुमान-
सुग्रीव-विभीषणने भी उनका सार्वभौमत्व स्वीकार किया—वही
दिन हमारी हिन्दू-जातिका वास्तविक जन्मदिन था। वास्तवमें
वह हमारा राष्ट्रीय दिन था; क्योंकि आर्य और अनार्य दोनों एक
होकर एक राष्ट्र बन गये। पूर्वके लोगोंने इसके पूर्व जो कुछ
प्रयत्न किये, उन सबका एकीकरण हुआ और राजनीतिशः उन
प्रयत्नोंकी पूर्णता हुई। सबका एक लक्ष्य हुआ, एक राष्ट्रीय
झंडा हुआ, एक ही उद्योग हुआ जिसके लिये इसके बादके लोग
पीढ़ी-दर-पीढ़ी जाने-बेजाने लड़ते और अपने प्राणोंको उत्सर्ग
करते रहे।
एकीभवनकी कोई भी भावना अपने लिये यथोचित
व्यापक और पूर्ण बोधक संज्ञा या नाम पाकर बहुत दृढ़ हो

१२ हिन्दुत्व
जाती है। जिस विशाल एकीभवनके उद्योगमें सिन्धुसे समुद्र
पर्यन्त इस संपूर्ण महादेशका समावेश हुआ था और इसे एक
राष्ट्र बना देनेका जिसका लक्ष्य था, उसके लिये "आर्यावर्त"
और "ब्रह्मावर्त" पूर्ण बोधक नाम नहीं थे। प्राचीन ग्रन्थकारोंके
लेखानुसार आर्यावर्त वह देश था जो हिमालय और विन्ध्याके
बीचमें था—"आर्यावर्तः पुण्यभूमिर्मध्यं विन्ध्यहिमालयोः" जिस
अवस्थामें यह नामकरण हुआ उस अवस्थामें यह ठीक भी था;
परन्तु जब आर्यावर्तवासिनी आर्य-जातिने आर्य और अनार्य
दोनोंको मिलाकर एक राष्ट्र निर्माण कर दिया और नतशिखर
विन्ध्याद्रीके भी पार दूर दूरतक अपनी संस्कृतिका प्रचार कर
लिया, तब ऐसी जातिके लिये यह नाम बहुत ही अपूर्ण था।
आवश्यकता थी एक ऐसे नामकी जो भारतीय राष्ट्रकी व्यापक
भावनाका बोधक हो। अत्यधिक रूपमें यह प्रयोजन तब सिद्ध
हुआ जब भरत-वंशका समस्त पृथिवीपर राज हुआ। यह भरत
कौन थे—यह वैदिक थे या जैन थे—अथवा यह कब हुए
इत्यादि बातोंके संबन्धमें कल्पना-सागरमें गोते लगाना छोड़
इतना ही जानना हमारे लिये यहाँ पर्याप्त होगा कि आर्यावर्त
और दक्षिणापथके लोगोंने अपनी मातृभूमिका यह नाम केवल
स्वीकार ही नहीं किया, प्रत्युत इस नामसे अपनी मातृभूमि और
अपनी संस्कृतिके साम्राज्यको पुकारनेमें उन्हें स्नेहपूर्ण आनंद
आता था। ज्यों-ज्यों दक्षिणकी ओर अन्तरिक्षका पट खुल गया,
त्यों-त्यों हम देखते हैं कि जातिके गुरुत्वाकर्षणका केन्द्र सप्त-

हिन्दू नामकी उत्पत्ति १३
सिन्धुओंके प्रदेशसे हटकर गंगा-तटके प्रदेशमें आ गया और
सप्तसिन्धु, आर्यावर्त, या दक्षिणापथ—ये नाम दब गये तथा उनके
स्थानमें भरतखंड नाम प्रचलित हुआ जो राजनीतिके विचारसे
बड़ा ही भव्य नाम था और जिसमें आसेतु हिमाचल समस्त देश-
का अन्तर्भाव होता था। हमारे राष्ट्रकी परिभाषा करनेका जो
प्रयत्न उस समय किया गया है जब राष्ट्रकी यह भव्य भावना
हमारे पूर्वाचार्योंके अन्तःकरणमें उदय हो रही थी, उससे यह
बात स्पष्ट हो जाती है। एक राष्ट्रके नाते हमारी स्थितिकी
जैसी उत्तम व्याख्या विष्णुपुराणमें है, वैसी अन्यत्र कहीं नहीं
मिलती। विष्णुपुराणमें है—
उत्तरंयत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।
वर्षं तद्भारतं नाम भारती यत्र संततिः॥
परन्तु यह नवीन भारतवर्ष नाम हमारे पालनेका सिन्धु या
हिन्दू नाम बिलकुल ही दबा नहीं सका, न हमसे वह प्रेम ही
भुला सका जो उस महा नदी सिन्धुपर हमारा था, जिसकी
गोदमें बैठकर हमारे पूर्वाचार्यों और पूर्वजोंने उसके स्तनसे
जीवन-रसका पान किया था। सिन्धु-नदीके किनारे-किनारे
हमारे जो सीमा-प्रान्त थे उनका नाम अब भी सिन्धुराष्ट्र रहा।
और संस्कृत-साहित्यमें सर्वत्र “सिन्धुसौवीर” हमारे राष्ट्रके
अन्तर्गत और प्रधान अंगस्वरूप माने गये हैं। महाभारतके
उस महान् भारतीय युद्धमें सिन्धुसौवीरका राजा एक

१४ हिन्दुत्व
प्रधान पुरुष था, और भरतवंशके साथ उसका अति निकट
सम्बन्ध था। सिन्धुराष्ट्रकी चतुःसीमा समय-समयपर बदलती
रही है तो भी मुलतानसे लेकर समुद्रतक जो भाषा वहाँके
लोग बोलते थे और अब भी बोलते हैं उससे वे स्वयं एक
जाति मालूम होते हैं और उनका 'सिन्धी' नाम अबतक यह
स्मरण दिलाता है कि जो लोग यह भाषा बोलते हैं, वे सिन्धु
हैं और हमारे भारतीय राष्ट्रके अन्दर उनका एक विशिष्ट
स्थान है। यद्यपि भरतखंड नामने हमारे राष्ट्रका पालनेका नाम
दबा दिया तथापि विदेशीय राष्ट्रोंने इसकी उपेक्षा ही की और
हमारे सीमा-प्रान्त प्राचीन नामोंसे ही जाने जाते थे; और
हमारे नजदीकी पड़ोसी अवेस्तानुयायी ईरानी, यहूदी, यूनानी
तथा अन्य लोग हमें हमारे प्राचीन सिन्धु या हिन्दु नामसे
ही जानते थे। वे इस नामका उपयोग केवल सिन्धु-नदीके तट
प्रदेशको जनानेके लिये ही नहीं करते थे, बल्कि समस्त देशको
इसी नामसे जनाते थे, जिसमें प्राचीन सिन्धु अन्य जातियोंके
साथ मिलते-मिलाते फैल गये थे। अवेस्तानुयायी ईरानी हमें
हिन्दू जानते और यूनानी कर्कश हकारको त्याग 'इंडो' और
यूरोपियनोंके द्वारा लगभग सारा यूरोप और पीछेसे अमेरिका भी
हमें हिन्दू या इंडियन कहने लगा। जो हुएन संग हमारे साथ
इतने कालतक रहा वह भी हमें "शिन्तु" या "हिन्तु" ही कहता
है। कुछ थोड़े उदाहरणोंको छोड़कर जैसे पारथियन लोग
अफगानिस्तानको श्वेत भारत कहते थे, अन्यथा शायद ही कभी

हिन्दू नामकी उत्पत्ति १५
विदेशियोंने हमारे पालनेका नाम भुलाकर नये नाम “भारत” का
प्रयोग किया हो । आज भी सारा संसार हमें “हिन्दू” और हमारे
देशको “हिन्दुस्थान” ही जानता है, मानो हमारे वैदिक पूर्वजों-
द्वारा स्वीकृत नामकी रक्षा कर रहा है ।
पर नामका तो दस्तूर ही यह है कि जिस किसीका नाम हो
वह उसकी इच्छापर नहीं बल्कि दूसरोंकी इच्छापर निर्भर करता
है । हम अपना चाहे जो नाम रखना पसन्द करें, नाम माना जायगा
वही जो और लोग पसन्द करेंगे । नामका प्रयोजन भी तो यही
है । हम अपने आपको बिना नाम और रूपके जानते ही हैं। पर
जब हमारा सम्बन्ध दूसरोंके साथ होता है, स्नेह-सम्बन्ध हो
या विरोध-सम्बन्ध, तब नामकी जरूरत होती है। इसमें दोका
सम्बन्ध होता है। यदि संसार किसी आचार्यका नाम “अष्टावक्र”
और किसी मसखरेका नाम “मुल्ला दोप्याजा” रखना ही पसन्द
करता है, तो नामवालेकी चाहे जो इच्छा हो, संसारको तो वही
नाम स्मरण रहेगा जो उसने पसन्द किया है । इस तरह संसार
हमारा जो नाम रखता है, वह यदि हमारी रुचिके विरुद्ध न हो
तो ऐसे नामका अन्य सब नामोंको दबा देना बहुत ही अधिक
संभवनीय है । परन्तु यदि संसार ऐसा नाम रखता है, जिससे
हमारा पूर्व गौरव और प्रेम सूचित होता है तो ऐसा नाम
निश्चय ही हमारे अन्य नामोंको भुलाकर बना रह सकता है । यह
बात और इसके साथ वह अवस्था जिसमें बाहरी संसारके साथ
पहले-पहल हमारा सम्बन्ध हुआ और पीछे उसके साथ घोर

१६ हिन्दुत्व
विरोध हुआ, इन दो बातोंसे हमारा हिन्दू नाम फिर एक बार
आगे आया और इतने जोरसे आगे आया कि प्यारा “भरतखंड”
नाम भी उसके पीछे पड़ गया।
( ३ )
“हिन्दुस्थान और म्लेच्छस्थान”
यों तो बौद्ध-धर्मका उदय होनेके पूर्व भी हिन्दुस्थानका अन्य
देशोंसे सम्बन्ध था और हिन्दुओंके सार्वभौम उद्योगका इतना
विस्तार हो गया था कि हमारे स्वदेश-भक्त कवि और धर्मशास्त्र-
वक्ता अधिकारके साथ यह कह सकते थे कि—
एतद्देश प्रसूतस्य सकाशादग्रजन्मनः ।
स्वं स्वं चरित्रं शिक्षेरन् पृथिव्यां सर्व मानवाः ॥ ( मनु )
तथापि यहां जिस बातका हम विचार कर रहे हैं, उसके लिये
बौद्ध-धर्मके उदयके पश्चात् ही भारतके सार्वराष्ट्रीय जीवनका
विचार कर्तव्य है। कारण, इसी समयके लगभग राजनीतिक
उद्योगके विस्तारकी सीमा हो चुकी थी और देशके अन्दर कोई
ऐसा काम बाकी न था जो न किया गया हो; इसलिये
स्वभावतः ही इस उद्योगका स्रोत देशके बाहर भी प्रवाहित होने
लगा और भारतके बाहरके देशोंसे व्यवहार भी खूब बढ़ने
लगा। इसके पूर्व इतने जोरके साथ ऐसा प्रवाह नहीं हुआ था,

हिन्दुस्थान और म्लेच्छस्थान १७
न विदेशोंसे इतना घनिष्ठ सम्बन्ध ही हुआ था। यही नहीं,
बल्कि बाहर देशवाले भी आ-आकर पहलेसे अधिक उद्दण्डता
और प्रभुताके साथ हमारा द्वार खटखटाने लगे। इस राजनीतिक
परिवर्तनके साथ-साथ बौद्ध-धर्मने भी भारतवर्षको उस समयके
ज्ञात संसारका हृदयस्थान बना दिया। मिश्रसे लेकर मेक्सिको-
तक असंख्य जनसमुदाय सिन्धुस्थानको अपने देवताओं और
देवतुल्य मनुष्योंका वासस्थान मानने लगा। भिन्न-भिन्न देशों-
से सहस्रों यात्री यहाँ आने लगे और सहस्रों विद्वान, उपदेशक,
साधु और सन्त इस देशसे बाहर जाकर नाना देशोंमें विचरण
करने लगे। परन्तु बाहर-देशवाले हमें हमारे “सिन्धु” या “हिन्दू”
इस प्राचीन नामसे ही जानते और पुकारते थे, इसलिये लोगोंका
: यह आना-जाना हमारे राष्ट्रीय नामोंमेंसे इसी नामको सर्व-
प्रधान बनानेमें ही सहायक हुआ। उन भिन्न-भिन्न राज्योंके
: साथ, जो हमें हिन्दू नामसे जानते थे, जो राजनीतिक पत्रव्यव-
हार होता था, उसमें पहले “भरतखण्ड” के साथसाथ “हिन्दु-
स्थान” और पीछे अकेले “हिन्दुस्थान” शब्दका ही प्रयोग होने
लग गया होगा।
बौद्ध-धर्मके उदयसे संसारमें इस नामका इतना प्रचार हो
गया, पर आश्चर्यकी बात यह है कि उस बौद्ध-धर्मके अस्तसे
इस नामका और भी अधिक प्राधान्य हो गया ।
बौद्ध-मतका पतन होनेका जो सबसे प्रधान कारण है, हम
समझते हैं, उसकी ओर विद्वानोंका उतना ध्यान नहीं गया है
२

१८ हिन्दुत्व


जितना जाना चाहिये। यहाँ विस्तारके साथ इस विषयकी
मीमांसा नहीं की जा सकती, पर संक्षेपमें कुछ साधारण बातें कहे
देते हैं, जिनका विस्तारके साथ विवेचन पीछे किसी अवसरपर
किया जायगा। हिन्दू बौद्धमतका बहिष्कार करनेके लिये जो
तैयार हो गये, उसका कारण क्या केवल दार्शनिक मतभेद ही
था ? केवल दार्शनिक मतभेदसे ही ऐसा हुआ हो, यह सम्भव
नहीं है; क्योंकि दार्शनिक मतभेद तो सदासे चले आते हैं और
दोनों प्रकारके मतोंका साथ-साथ ही प्रचार भी होता चला
आया है। तो क्या बौद्धोंके विहारोंमें पीछेसे जो अनाचार और
व्यभिचार होने लगा, उससे ऐसा हुआ ? यह भी एकमात्र कारण
नहीं हो सकता; क्योंकि यदि अनेक विहारोंमें उन व्यभिचारियोंका
जमावड़ा हुआ था, जो दूसरोंके परिश्रमसे उपार्जित वस्तुओंपर
जीवन निर्वाह करते और परायी सम्पत्ति अनाचारोंमें फूँक
डालते, तो उसके साथ-साथ उन महान् तपस्वी और ज्ञानी
अर्हतों और भिक्षुओंकी परम्परा भी तो अभीतक जारी थी। और
व्यभिचार केवल बौद्ध-विहारोंमें ही तो नहीं था। ऐसे-ऐसे दोषों-
का इतना भयानक परिणाम कि भारतवर्षसे बौद्धोंकी सत्ता ही उठ
गयी, कदापि न होता; यदि बौद्धोंके प्रचारका राजनीतिक परि-
णाम राष्ट्रकी जीवनीशक्ति, और तो क्या, हमारी जातिके अस्ति-
त्वके लिये इतना विघातक न होता। यह जैसा शोकपर्यव-
सायी नाटक हुआ है, उसके लिये शाक्यसिंहके जीवनकी ही
एक घटना जितनी उत्तमताके साथ विष्कंभकका काम देगी,

हिन्दुस्थान और म्लेच्छस्थान १६
उतनी किसी कविकी कोई कल्पना नहीं दे सकती। शाक्यसिंह
जिस समय अपने बौद्ध-सम्प्रदायकी नींव दे रहे थे, उसो समय
उन्होंने यह खबर सुन ली कि शाक्योंके उस छोटेसे प्रजातन्त्र-
राजकी क्या गति हुई। वे अपनी जातिके भूषणभूत नरवीरोंको
अपने भिक्खू-सम्प्रदायकी दीक्षा दे चुके थे और शाक्य-प्रजा-
तन्त्र वीरोंसे विहीन होकर दूसरोंके अधीन हो गया और यह
घटना शाक्यसिंहके जीवनकालमें ही हुई ! उन्हें जब यह खबर
मालूम हुई, तब उसका उन 'बुद्ध' पर कोई असर नहीं हुआ !
शताब्दियां उलट गयीं; शाक्योंके राजा सब राजाओं के राजा-
लोकजित हो गये। छोटे शाक्यराजकी चतुःसीमा विस्तृत
हो गयी, वह भारतवर्ष की चतुःसीमा हो गयी; और कपिलवस्तु-
के छोटे प्रजातन्त्रकी जो दुर्गति हुई, वही भारतवर्षकी भी हुई-
भारतवर्ष आक्रमणकारी योद्धाओंका शिकार हुआ-शाक्य तो
अपने ही जातिभाइयोंके शिकार हुए, पर भारतवर्ष लीचियों
और हूणोंका शिकार हुआ। यदि बुद्ध-भगवानको इसकी खबर
मिले-किसी तरहसे उनके पास यह खबर पहुँचायी जा सके,
तो इससे भी वे वैसे ही उदासीन रहेंगे जैसे कपिलवस्तुकी
खबर सुनकर उनके चित्तपर कोई असर नहीं हुआ। पर सब
हिन्दू राजनीतिक दासत्वके जहरका प्याला शांतिके साथ अपने
होठों से कैसे लगा सकते हैं? जिन असभ्य और बर्बर जातियों-
की क्रूर हिंसावृत्तिका उन्हें सामना करना पड़ा, वे अहिंसा और
आध्यात्मिक बन्धु-भावकी मधुर बातोंसे शांत होनेवाले नहीं थे।

२० हिन्दुत्व
इनके फौलादी खड्गकी धार मृदु तालपल्लवों और सुस्वर
मन्त्रोच्चारसे मन्द होनेवाली नहीं थी। हम उस विशाल विश्व-
बन्धुत्वको और उसके दैवी संकल्पको भुलाना नहीं चाहते—
उसपर अभियोग लगानेकी बात तो दूर रही। पर उसका जो
परिणाम सामने दिखायी देता है, वह इतना प्रत्यक्ष है कि इति-
हासका कोई विद्यार्थी उससे अपना ध्यान नहीं हटा सकता। हम
जानते हैं, हमारे इस कथनके प्रतिवादमें अनायास ही यह कहा
जा सकता है कि भारतवर्षमें जो सबसे बड़े और सबसे
शक्तिशाली राजा और सम्राट् हुए, वे बौद्धकालमें ही हुए। पर
यह कौन कहता है ? यूरोपियन कहते हैं और हमारे वे लोग
कहते हैं, जिन्होंने बे-जाने यूरोपियनोंके विचार और उन विचारों-
के साथ उनके कुसंस्कार भी अपने दिमागमें भर लिये हैं। एक
समय था, जब भारतीय स्कूलों में पढ़ाया जानेवाला भारतका
इतिहास मुसलमानोंके आक्रमणसे ही आरम्भ होता था, क्योंकि
उस समय अंग्रेज लेखक हमारे पूर्वकालीन जीवनकी और कोई
बात प्रायः नहीं जानते थे। अब इधर कुछ कालसे यूरोपको
हमारे बौद्धकालीन इतिहासकी भी बहुतसी-बातें मालूम हुई
हैं और इसलिये हम यह मान बैठते हैं कि हमारे इतिहासका
आदि और सर्वोत्तम अंग यही है। पर बात यह है कि यह इति-
हासका न तो आदि है न अन्त। बुद्ध-धर्म-संघके प्रति हमारा
जितना प्रेम और आदर है, उससे अधिक और किसीका क्या
होगा ? बुद्ध-धर्म और संघ हमारे थे। उनका गौरव हमारा है

हिन्दुस्थान और म्लेच्छस्थान २१
और उनका पतन भी हमारा है। देवानां प्रियं अकोश बड़े थे,
बौद्ध भिक्षुओंने जो काय किया, वह उससे भी महान् था। पर
इनसे यदि अधिक नहीं तो इतने ही महान् और पवित्र तथा इनसे
अधिक विचारपूर्ण पराक्रम इनके पूर्व हो चुके थे और उन्हीं परा-
क्रमोंने इन्हें भी इतना पराक्रमी बनाया था। इसलिये हम इस
बातको नहीं मानते कि हमारी जातिका राजनीतिक ओज और
पुरुषोचित पराक्रम मौर्यवंशके साथ आरम्भ हुआ और उसीके
साथ उसका अन्त हुआ—या यह बौद्ध-मत अंगीकार करनेका ही
परिणाम था। बौद्ध-मतने भी विजय प्राप्त की है, पर वह विजय
उस लोककी है, इस लोककी नहीं, जहाँ जिस-तिसके हाथमें
फौलाद है और तृष्णा इतनी बलवान और वास्तविक है कि
वह आकाश-गंगाके मनोहर दृश्यसे नहीं बुझ सकती।
ये बातें हमारे देशभक्तों और विचारशील पुरुषोंके ध्यानमें आ
गयी होंगी, जब हूण और शक ज्वालामुखीकी अग्निज्वालाओंके
समान इस देशमें फैलकर इसे तहस-नहस करने लगे। हिन्दु-
स्थानवासियोंने देखा कि हमारी जातिके आदर्श—हमारे राज-
सिंहासन, हमारे परिवार और हमारे देवतातक पैरों-तले कुचले
जा रहे हैं, हमारी धर्मभूमि उजड़ रही है और बर्बरोंके झुण्ड
आकर हमें लूट रहे हैं। भारतवासियोंकी सभ्यता और संस्कृतिको
देखते, भाषा, धर्म, तत्वज्ञान तथा दया-दाक्षिण्यादि मनुष्यो-
चित गुणोंमें इन आक्रमणकारियों की अवस्था अत्यन्त हीन थी।
पर केवल भौतिक वलमें वे श्रेष्ठ थे—बल ही उनका सर्वस्व था

२२ हिन्दुत्व
—ढाल और तलवार ! यही उनका मंत्र था। इसका फल स्पष्ट
था। यह बात भी स्पष्ट थी कि बौद्धदर्शनमें इस नवीन और
भयानक "द्वैत" का, इस "अग्नि और खड्गके" धर्मशास्त्रका कोई
जवाब नहीं था। इसलिये हमारी जातिके नेताओंको इस अपवित्र
अग्निका सामना करनेके लिये यज्ञीय अग्निको फिरसे प्रज्वलित
करना पड़ा और फौलादके लिये उसे कालीकी वेदीकी सानपर
चढ़ाकर तीक्ष्ण करनेके लिये वेदोंकी खानें खोलनी पड़ीं, जिसमें
कालदेवता 'महाकाल' संतुष्ट हों। उनका विचार भी ठीक
उतरा। हिन्दू क्षात्र तेजने वह विजय प्राप्त की, जो चिरस्मरणीय
रहेगी। विक्रमादित्यने विदेशियोंको भारत-भूमिसे मार भगाया
और ललितादित्यने उनके अड्डोंमें घुसकर तारतरीसे मंगोलिया-
तक उनका देश पादाक्रान्त करके उन्हें अच्छी तरह दण्ड
दिया। वीरताने वह काम किया जो वचनोंकी गंभीरता न
कर सकी। फिर एक बार राष्ट्र उस गौरवको प्राप्त हुआ,
जिसका प्रकाश जीवनके सभी विभागोंपर पड़ा। काव्य
और तत्त्वज्ञान, कला और शिल्प, कृषि और वाणिज्य, विचार
और आचार सबमें वह जीवन-ज्योति आ गयी, जो स्वाधीनता,
सामर्थ्य और विजयकी अनुभूतिसे ही जगमगाया करती है।
पूर्ण क्रांति हुई—कोई कसर नहीं। "वैदिक धर्म" और
"वेदोद्धार" की पुकार मची। राष्ट्रकी यह पुकार बढ़ती ही गयी,
उसका जोर बढ़ता गया, क्योंकि यह राजनीतिक आवश्यकता
ही थी।

हिन्दुस्थान और म्लेच्छस्थान २३
बौद्ध-मतने ही सर्वप्रथम और सबसे महान् प्रयत्न, विश्वधर्म
प्रचारका किया। "हे भिक्खुओ, संसारकी दशों दिशाओंमें जाओ
और साधुताके विधानका उपदेश करो।" सचमुच, वह साधुता-
का ही विधान था, उसमें और कोई गुप्त हेतु नहीं था, उसमें
भूमि या अधिकारका कोई लोभ नहीं था; उसने काम भी बहुत
बड़ा किया, पर वह पाशविक मनोविकारों या राजनीतिक मह-
त्वाकांक्षाओं अथवा व्यक्तिगत स्वार्थोंके बीज मानवी मनोभूमिसे
उखाड़ नहीं सका, जिससे हिन्दुस्थान शस्त्र नीचे रखकर निश्चिन्त
रह सकता। फिर भी, संसारकी शिक्षाके लिये हिन्दुस्थानने
अपनी यह इच्छा घोषित की कि, "शस्त्रकी विजयकी अपेक्षा शांति
और साधुताकी विजयसे ही हमें अधिक आनन्द होगा।" इसके
लिये उसने क्या नहीं किया? इतनी उदारता और महत्ता दिखायी
कि अधिकार और संपत्तिकी लालसा उसे देखकर हँसने लगी !
हिन्दुस्थानके राजाओंने ऐसी ऐसी राजाज्ञाएं निकालीं कि घोड़े
और हाथियोंको जो जल पिलाया जाय, वह छानकर पिलाया
जाय, जिसमें उन जलीय जीवोंकी रक्षा हो। समुद्रके मध्यमें
अनाज फेंकनेके स्थान बनाये गये थे, जिसमें समुद्रकी मछलि-
योंको उत्तम आहार मिले। परन्तु मनुष्योंने अभीतक मछली
खाना नहीं छोड़ा था, न मछलियोंने ही एक दूसरेको खा जानेकी
वृत्ति छोड़ी थी। हिन्दुस्थानने स्वयं अपनी हिंसा कराकर
हिंसाकी हिंसा कर डालनेमें बड़ी महत्ता दिखायी—और अन्तमें
यह मालूम किया कि लातोंके देवता बातोंसे नहीं मानते। जब