सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

२४० श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
वा तपसी का लावो भेद । कौन वस्तु से वाको हेत ॥
कहा सुभोजन करै अहारा । छुटै भजन सूं कौनी बारा ॥
बांदी गई भेद सो लाई । पातुरि कूं सब बात सुनाई ॥
दो० झारै जा मुख धोयकै, फिरि तलाव में न्हाय ॥
चरणदास फलपात जौं, गिरे पड़ेही खाय ॥
पातुरि सुनि मनमें डरपाई । कैसे वाकूं वश करुं जाई ॥
बिन वश किये भूप नहिं रीझै । काढ़ि नगर सूं बहुतै खीझै ॥
ताते मकर पेंच कछु कीजै । तपसी का मन करमें लीजै ॥
जो कहुँ इच्छा नेकहु पड़ये । छलबल करि वामदन१ जगइये ॥
यह विचार पातुरि जब कियो । नानाविधि भोजनकरिलियो ॥
गई तहां तपसी अस्थान । वहतौ करत हतोहरि ध्यान ॥
बैठ रही धीरज उर धारि । जबलग उठे ध्यान निरवारि ॥
उठे ध्यानते आंखें खोली । करिदण्डवत नारियों बोली ॥
पुत्र नहीं हमरे घरमाहीं । जिस कारण दर्शन कूं आई ॥
यह कहि भोंजन आगे राखा । तपसी भोंजन लिया न भाखा ॥
वादिन तौ योंही उठिआई । अंगुली टिकन ठौर नहिंपाई ॥
दूजे दिन गइ बहुत सबारा । न्हाकर आये थे उंहिबारा ॥
कहा कि भोजन हमरा कीजै । हमरे नैनन को सुख दीजै ॥
तपसी कहै न चित्त डुलाऊं । सूखे पात और फल खाऊं ॥
पातुरि कहै दूर सूं आई । तुमतौ दयावंत सुखदाई ॥
यही मान मेरो तुम राखो । बहुत नहीं अंगुली भरिचाखो ॥
कहिकरवचन वाहिपघिलाया । अंगुलीभरि भोजन चटवाया ॥
चाटत चाटत चाटत रहा । रणजीत कहैंयोंमनवहिगया ॥
१ काम ॥

भक्तिपदार्थवर्णन । २४१
दो० पातुरिने कर जोरि करि, बहुरौ वचन सुनाय ।
एकवार अरु लीजिये, इन्द्रीजित ऋपिराय ॥
फिरि भारी अँगुली भरि लीन्हा । बहुरौ मुखके माहीं दीन्हा ॥
अँगुली टिकन कामकरि आई। घर आकर बहुतै हुलसाई ॥
फिर ह्वां दिना चार ठहराई । उत नहिं गई यही मन आई ॥
पातुरि चतुर ढील सूं गई । तपसी कही कहां तुम रही ॥
जबहीं पातुरि प्रीति पिछानी । अपनी कला पैठती जानी ॥
वादिन व्यंजन कछू न लाई । बहुविधि भोजन बात सुनाई ॥
घर ठाकुर सेवा चित लाऊं । नानाविधि के भोग लगाऊं ॥
लै आज्ञा निज भवन पधारी । चरणदास कहैं छल कियो नारी ॥
दो० तपसी कूं जीतन कियो, टेक बांधि करि वाद ।
हौरै हौरै लाय हूं, या जिह्वा के स्वाद ॥
नानाविधिके स्वादकरि, लैगई वाही पास ।
कह्यो कि यह परसाद है, लीजै कोई ग्रास ॥
ठाकुरको प्रसाद जु लीजै । याको नाहीं कबहुँ न कीजै ॥
नाहीं किये होय अपराध । तुमतौ कहियो पूरे साध ॥
कछुक पातुरि वचन सुनायो । कछुक तपसी के मन आयो ॥
डारौ हाथ थार के माहीं । ज्यों ज्यों खात सराहत जाहीं ॥
पातुरि कहो सदा लै आऊं । जो जो ठाकुर भोग लगाऊं ॥
यामें कछू दोष नहिं लागै । तन मनका सब पातक भागै ॥
वाकूं वश करिकै घर आई । सखियन कूं यह कथा सुनाई ॥
कामदेवकी सौगंद खाऊं । तपसी बँधुवाकरि दिखलाऊं ॥
दो० रसनास्वादहिवश किये, मनमें जीतन वाद ।
कभी आप बांदी कभी, पहुँचायाँ परसाद ॥

२४२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
कबहुँ वा तपसी ढिग जावै । नानाविधि के भोजन ख्वावै ॥
कबहुँ भेजै बांदी हाथा । कहियो छुट्टी मोहिं न नाथा ॥
वह जानै मम सेवा करै । यह तौ भजन तपस्या हरै ॥
एक दिना पातुरी ह्वां गई । हाथ जोरि भाषत यों भई ॥
कहो कि मेरे भवन पधारो । करो पवित्र जूंठनि डारो ॥
लावन की बहु बात बनाई । सो तपसी के मन नहिं भाई ॥
ह्वांई रही टोना सो कीन्हो । तपसीको मनवशकरिलीन्हो ॥
दूजे रस की कला दिखाई । मोह बढ़ो अरु आँख लजाई ॥
भोरभये फिर बात सुनाई । छलबल करि घरही लै आई ॥
चरणदास तपसी नहिं जानी । अजहूं ठगनी ना पहिचानी ॥
दो० घरमें ला बहु सुखदिया, दिना आठही राखि ।
तपसीहू वा वश भयो, पांचन सूं रस चाखि ॥
इन्द्रीवश पातुरि घर आया । अपने तपका तेज घटाया ॥
सिमटामन भया फूटक फूटा । लागा ध्यान रामका छूटा ॥
देखै घरके वैरी किया । पकड़ बांधि और कर दिया ॥
फिर पातुरि राजापै गई । तपसी ठगन बात सब कही ॥
नेक नेक सब समझाई । तब राजाकूं हांसी आई ॥
योंहीं कही वेगि लै आवो । वाकी सूरत हमैं दिखावो ॥
फिर पातुरि उलटीही धाई । तपसी कूं इक बात सुनाई ॥
राजा दर्शन करन बोलावै । जितसेती खाने कूं आवै ॥
वाकूँ चलकरि दर्शन दीजै । किरपा प्यार बहुतही कीजै ॥
हमतौ उनकी सदा कहावैं । नितउठिकरि मुजरेको जावैं ॥
ह्वांतौ अपना घरही जानौ । उठिये चलिये सकुच न मानौ ॥
पाछे तपसी आगे बाला । ऐसे राज दुआरे चाला ॥

जा राजा कूं दई अशीशा। राजा बैठे नायो शीशा॥
हँसिकरि कहीजु किरपा कीन्ही। यह नगरी अपनी करि लीन्ही॥
घर बैठे हम दर्शन पाये। वै धन हैं जो तुमको लाये॥
तपसी कही धन्य तुम राजा। बहुतन को सारतहौ काजा॥
तुम्हरो तेज देखि हम चीन्ही। तुम्हहूँ तपस्या आगे कीन्ही॥
विना तपस्या राज न पावै। वेद पुराणन में यौं गावै॥
हमहूँ दर्शन तुम्हरे पाये। तपसी कहि यों वचन सुनाये॥
भूपति बहुत अचम्भा कीन्हा। बहुत द्रव्य पातुरि को दीन्हा॥
फिरि राजा तपसीसूं बोला। खोंट हिये का सबही खोला॥
एक दिना हम तुम ढिग धाये। वनमें तुम्हरे दर्शन पाये॥
ठाढ़ा रह्यौं हौं बहुती बारा। ना तुम बोले नैन उघारा॥
आजद्योस ऐसा हरि कीन्हा। ह्यांईं आ तुम दर्शन दीन्हा॥
यह सुनि तपसी शोचि विचारा। तबहीं पातुरि सूं भयो न्यारा॥
वेगहि उठि जंगल कूं गया। चरणदास कहैं रमता भया॥
दो० जो इन्द्रिन के वश भयो, यही हाल है जाय।
पछतावा मन में रहै, करै हाय दुख हाय॥
छहौं चोर महा दुखदाई। सो या जगमें देह फँसाई॥
तन मन कूं बहु व्याधि लगावैं। कायिक बाचिक पाप जढ़ावैं॥
करम लगा बहुतै भरमावै। यम के छप्पन त्रास दिखावै॥
फिर चौरासी माहिं फिरावै। जठर अगिनिमें ताहि तपावै॥
जन्म भरण भारी दुख देवै। मानुष देहका सर्बस लेवै॥
तीन लोकमें डोलै हाला। सुरपुर मृत्यु बहुर पताला॥
कैसे मुक्ति धाम कूं पावै। जो इन्द्रिन के वश होजावै॥

२४४ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
छूटै जब गुरु किरपा करें । चरणदास के शिर कर धरैं ॥
दो० स्वारथही के सब सगे, कुटुंब मित्र कुल गोत ।
परमारथ समझावई, जो दयाल गुरु होत ॥
परमारथ में दुख मिटै, कलह कलपना जाय ।
स्वारथ माहीं सुख नहीं, तामें चित्त न लाय ॥
स्वारथ में चिन्ता घनी, जो हांकर हो गेह ।
विना आगकी चिता में, जीवत जरि है देह ॥
चिन्ता घट में नागिनी, ताके मुख हैं दोय ।
निशि दिन खाये जात हैं, जानसकै नहिं कोय ॥
ताघट चिन्ता नागिनी, जामुख जप नहिं होय ।
जो टुक आवै यादभी, उहीं जाय फिरि खोय ॥
चिन्ताही सूं लगत है, चरणदास उर आग ।
तहां ध्यान हरि चरण को, कैसेही अब लाग ॥
जक्त वासना के विषे, घर चिन्ता का जान ।
जगकी आशा छोड़ि करि, हरि सुमिरणही ठान ॥
आशा नदिया में चलै, सदा मनोरथ नीर ।
परमारथ उपजै वहै, मन नहिं पकड़ै धीर ॥
धीर बिना नहिं ध्यान है, निश्चल जप नहिं होय ।
जो चाहै हरिभक्त कूं, जक्त वासना खोय ॥
जबलग जगसूं प्रीति है, तबलग दुःख अपार ।
भय भारी चिन्ता घनी, भवन पिछानौदार ॥
जग सूं छुटि बाहर परै, उसी समय सब चैन ।
उपजै आनंद परमहीं, तहाँ कुछ लैन न दैन ॥
१ मंनोरथ ॥

भक्तिपदार्थवर्णन । २४५
रहै एक हरिभक्तिही, बाधा सब छुटि जाहिं ।
जबै राम अपनो करैं, वेगहि पकरैं बाहिं ॥
ताते सुन मन मेरे मीत । जक्त छुटनकी राखो चीत ॥
ऐसा अवसर फिर नहिं पावों । काहे मानुष देह गँवावों ॥
संगी तेरा नहिं धनधाम । तू क्यों पचै मूढ़ बेकाम ॥
पिछली गई तासकूं रोय । आगे रही ताहि मत खोय ॥
इकइक घड़ी अमोलक जान । चेत चेत मत होय अजान ॥
अपने घरका करो सँभाल । ललकारत आवत है काल ॥
याते कीजै यही विचार । डारि सिदौसी जगजंजार ॥
शुकदेव कहीहो चरणहिं दास । हरिके चरणकमल करि वास ॥
दो० यामें ढील न कीजिये, यह विचार मन आन ।
चरणदास यों कहत हैं, यह गो यह मैदान ॥
आयुर्दा यों जात है, जस तरुवर की छांह ।
चेत सिताबी भक्ति में, तजो जक्त की बांह ॥
तूनही पकरो जक्त ने, तैंहीं पकरो आय ।
ज्यों नलिनी को सूवटा, धोखे पकड़ो जाय ॥
जैसे बाँदर आपहि फँसिया । समझावन मनमाहीं हँसिया ॥
मूठ चनों की जो वह तजता । तौ काहेकूं फँसा जु रहता ॥
ज्यों कांटेसूं मच्छी लागी । आपहि आई चली अभागी ॥
सरवर में तरवर की छाहीं । अजया देखि गिरी वा माहीं ॥
जैसें पक्षी जाल मँझारा । आपहि आय फँसा बजमारा ॥
खन्दक में हाथी आ परिया । लेनगयो कोउ आपहि गिरिया ॥
बाजत बीण मृगा चलि आया । पकर कौन चंचल कूं ल्याया ॥
योंही तुम अपनी गति जानौ । आपहि बधे यही पहिंचानौ ॥

२४६ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
ऐसे जगने तू नहिं पकड़ा । चरणदास कहैं नाहीं जकड़ा ॥
दो० छोड़ जक्तकी वासना, यही जु छुटन उपाव ।
ये मन ऐसी धारिये, अबहीं नीको दाव ॥
अबकी चूके चूक है, फिर पछितावा होय ।
जो तुम जक्तन छोड़िहौ, जन्म जायगो खोय ॥
जग माहीं न्यारे रहो, लगे रहो हरिध्यान ।
पृथ्वी पर देहीं रहे, परमेश्वर में प्रान ॥
ज्यों तिरिया पीहरवसै, सुरति पिया के माहिं ।
ऐसे जन जग में रहें, हरिकूं भूलैं नाहिं ॥
ज्यों किरपण बहुदामही, गाड़ि जिमींके नीच ।
सदा वाहि तक्तौ रहै, सुरति रहै ताबीच ॥
तन छूटे हो सरपही, जा बैठे वा ठौर ।
जहां आश तहाँ वास है, कहूँ न भर्मैं और ॥
चितरहै गोविंद के विषे, जग में सहज सुभाय ।
तनछूटै हरिकूं मिलै, चरणकमल लिपटाय ॥
जग त्यागो वैरागले, निश्चय मनकूं लाव ।
आठ पहर साठौ घरी, सुमिरन सुरति लगाव ॥
सबसूं रहु निरवैरता, गहौ दीनता ध्यान ।
अंत मुक्तिपद पाइहौ, जगमें होय न हान ॥
चरणदास यों कहत हैं, बड़ी दीनता जान ।
औरन की तौ क्या चलै, लगे न मायाबान ॥
दया नम्रता दीनता, क्षमा शील संतोष ।
इनकूं लै सुमिरण करै, निश्चय पावैं मोष ॥
ये सब लक्षण राम में, प्रकटत दीखैं मोहिं ।

भक्तिपदार्थवर्णन । २४७
जो वै आवै तुझ बिषे, प्यार करैं हरि तोहिं ॥
हरिसूं प्रीति लगायकै, सब सूँ लेहि उठाय ।
रहै सदा इक रामहीं, और सकलमिटि जाय ॥
मिटते सूंमत प्रीतिकरि, रहते सूं करि नेह ।
झूठे कूं तजि दीजिये, सांचे में करि गेह ॥
सांचा हरिका नाम है, झूठा यह संसार ।
शुकदेव कहिचरणदासहो, सुमिरण करो विचार ॥
दशइन्द्रिन कूं खैंचकरि, अभय अमरफल चाख ।
सहजहि सुमिरण होतहै, तामें मनकूं राख ॥
मानसरोवर देह में, मुक्ताहल जो श्वास ।
चुगिये हंस स्वरूप है, खुलै कर्म्मकी गांस ॥
अजपा को यहि अर्थ है, विना जपेही होत ।
कछुवाकी ज्यों सिमट करि, तहां लगावो गोत ॥
आवतही कूं देखिये, जाते कुं जो निहारि ।
ऐसे सुरत लगाइये, चरणदास हियंधारि ॥
सकारेतन सींचिये, हकारे सुख होय ।
ऐसे सुमिरण संत कूं, जानै बिरला कोय ॥
नाभिहिं१ सेति उठति है, फिर तामाहिं समाय ।
याको भेद अपारहैं, सतगुरु देहिं बताय ॥
नाभि नासिका माहिं करि, घाल हिंडोला झूल ।
उपजै अति आनन्दही, रहै न दुखका मूल ॥
ब्रह्म सिन्धुकी लहरहै, तामें न्हान सजाय ।
कलिमल सब छुटि जायँगे, पातक रहै न कोय ॥
अरसठ तीरथ तो बिषे, बाहर क्यों भटकाव ।
१ तोंदी ॥
१८

३४८ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
चरणदास यों कहत हैं, उलटाहो घर आव ॥
श्वासासँभलबिचारिकार, तहां करो विश्राम ।
जाते हरिही हरि कहौ, आवत कहिये श्याम ॥
श्वासा लेवै नाम बिन, सो जीवन धिकार ।
श्वास श्वासमें राम जप, यही धारणा धार ॥
उलट पलट जप रामही, टेढ़ा सीधा होय ।
याका फल नहिं जायगा, कैसेही लो कोय ॥
खाते पीते नाम ले, बैठे चलते सोय ।
सदा पवित्र नाम है, करै ऊजला तोय ॥
नीचन कूं ऊंचा करै, ऊंचन को कर देव ।
देवन कूं हरिही करै, रहै न दूजा भेव ॥
भरमत भरमत आइया, पाई मानुष देह ।
ऐसो अवसर फिरि कहां, नाम शिताबी लेह ॥
कै घरमें कै बाहरे, जो चित आवै नाम ।
दोनों होहिं बराबरी, कै जंगल कै ग्राम ॥
करै तपस्या नाम बिन, योग यज्ञ अरु दान ।
चरणदास यों कहत हैं, सबही थोथे जान ॥
अधिकी ऊंचा नाम है, सब करणी का जीव ।
अष्टादश अरु चारिका, मथिकरि काढ़ा घीव ॥
चारौयुग में देखिले, जिन जपिया जिन नाव ।
टेक पकरि आगे धँसै, परा न पीछे पाँव ॥
जैसी गति उनकी भई, गावत साधु पुरान ।
वैसी तेरी होयगी, यह निश्चय करि जान ॥
दुख धन्धे कूं छोड़करि, कलह कल्पना त्याग ।

भक्तिपदार्थवर्णन । २४६
शुकदेव कहि चरणदास कूं, राम भजन में लाग ॥
हरिके गुण माला करौ, रसना ऊपर लाव ।
कियाकियाहीदेखिकरि, ताहि सराहत जाव ॥
देखि देखि देखत रहो, अस्तुति मुखसूं भाख ।
वाकी चतुराई सवै, लैकरि मनमें राख ॥
वैसा तौ रँगरेज ना, वैसा छीपी नाहिं ।
वैसा कारीगर नहीं, या दुनिया के माहि ॥
अजब अजब अचरज किये, अद्भुत अधिक अपार ।
जल थल पवन आकाशमें, देखै दृष्टि उघार ॥
सृष्टि बाग माली रच्यौ, भांति भांति गुलज़ार ।
रीझरीझ शिर दीजिये, एहो निरख बहार ॥
कबहूं जग परगट करै, कबहूं करै अलोप १ ।
नानाविधि बाजी करै, आप रहत है गोप ॥
बाजीगर बाजी रची, सब गति पूरण साज ।
किये तमाशे बहुतही, तोहिं दिखावन काज ॥
देखि होय परसन्नहीं, तू वाको गुण मान ।
चरणदास जो बुद्धि है, अधिक सुघरता जान ॥
बहुत प्यार तोपै करै, तू नहिं जानत सार ।
वाहि भुलायेही फिरै, नेक न करैं सँभार ॥
राम बिसारो आदि सूं, लियो द्रव्य अरु नार ।
याही ते भरमत फिरौ, तन धरि वारंवार ॥
गइ सु गई अब राखिले, एहो मूढ़ अयान ।
निष्केवल हरिकूं रटौ, सीख गुरूकी मान ॥
सोवन में नहिं खोइये, जन्म पदारथ पाय ।
१ छिपा हुआ ॥

२५० श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
चरणदास है जागिये, आलस सकल गँवाय ॥
सोवनही में हानि है, जागन में बहु लाभ ।
बुद्धि उज्ज्वल होत है, मुखपर चढ़ै जु आभ ॥
दिन कूं हरिसुमिरणकरो, रैनि जाग करि ध्यान।
भूखराखि भोजनकरो, तजि सोवन की बान ॥
चारि पहर नहिं जगिसकै, आधी रात सूजाग ।
ध्यानकरो जपही करो, भजन करन कुं लाग ॥
जो नहिं श्रद्धा दोपहर, पिछले पहरे चेत ।
उठ बैठे रटना रटौ, प्रभुसूं लावहि हेत ॥
जागै ना पिछले पहर, ताके मुखड़े धूल ।
सुमिरै ना करतार कूं, सभी गँवावै मूल ॥
जागै न पिछले पहर, करैं न आतमध्यान ।
ते नर नरकै जाइगे, बहुत सहैं यमसान ॥
जागै ना पिछले पहर, कर न गुरु मत जाप ।
पोह फाटै सोवत रहै, ताको लागै पाप ॥
पिछले पहरे जागिकरि, भजन करै चितलाय ।
चरणदास वा जीवकी, निश्चय गति ह्वै जाय ॥
पिछले पहरे जागिकरि, भरि भरि अमृत पीव ।
विषयजक्तकी न रहै, अमर होय करि जीव ॥
जन्म छुटै मरणा छुटै, आवागवन छुटिजाय ।
एक पहर की रात सूं, बैठा हो गण गाय ॥
पहिले पहरे सब जगै, दूजे भोगी मान ।
तीजे पहरे चोरही, चौथे योगी जान ॥

मरयादा की यह कही, क्या विरक्त परमान ।
आठ पहर साठौ घरी, जागै हरि के ध्यान ॥
जो कोइ विरही राम के, तिनकूं कैसी नींद ।
शस्तर लागा नेह का, गया हियेको बींध ॥
तिनसे जग सहजै छुटा, कहा रंक कह भूप ।
चलेगये घर छोड़िकै, धरि विरक्तका रूप ॥
जिनको मन विरकत सदा, रहो जहाँ चितहोय ।
घर बाहर दोउ एकसा, डारी दुबिधा खोय ॥
सोये हैं संसार सूं, जागे हरिकी ओर ।
तिनकूं इकरसही सदा, नहीं सांझ नहिं भोर ॥
उनकूं नींद न आवई, राम मिलनकी चीत ।
सोवै ना सुखसेज पै, तजिकै हरिसों मीत ॥
कै सोवै हरिसूं मिले, जिनके ऊंचे भाग ।
कै सोवैं हरि त्यागिकै, रहे जक्त सूं लाग ॥
सोवन जागन भेदकी, कोइक जानत बात ।
साधूजन जागत तहां, जहां सबनकी रात ॥
जो जागै हरि भक्ति में, सोई उतरे पार ।
जो जागै संसार में, भवसागर में ख्वार ॥
कै जागत हुका भरा, कै जागा वश काम ।
कै जागा जग टहल में, लाग रहा धनधाम ॥
ऐसे जन्म गँवाय दिय, महा मूढ़ अज्ञान ।
चौरासी में फिरि चले, मनका कहा जु मान ॥
संतगुरु शरणै आयकरि, कहा न मानै एक ।
ते नर बहु दुख पाइहैं, तिनकूँ सुखनहिं नेक ॥
सतगुरु शरणौ ना लगे, किया न हरिका खोज ।

२५२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
सो खर कूकर शूकरा, अरु जंगल कारोझ ॥
पेट भरे भर सोइया, ते नर पशू समान ।
परनारी कै आपनी, तिनका नाहीं ज्ञान ॥
जैसा तैसा खाय करि, पेट भरे भरि लेह ।
पड़कर सोवै भोरलों, सो शूकर की देह ॥
हरिचरचा बिन जो बकै, सो कूकर की भूस ।
कहिरणजीत वह साँझलों, खाय धूसही धूंस ॥
जो पावै सोई चरै, करै नहीं पहिंचान ।
पीठ लदै हरि ना जपै, ताकूं खरही जान ॥
रोझ जान वा देहकूं, ताकूं नहिं विचार ।
फिरै विना मर्यादही, बहुता करै अहार ॥
बहुता किये अहारही, मैली रहै जु बुद्धि ।
हरि के निर्मल नामकी, कैसे आवै शुद्धि ॥
सूक्ष्म भोजन खाइये, रहिये ना परि सोय ।
ऐसी मानुष देह कूं, भक्ति विनामत खोय ॥
जन्म चलोही जात है, ज्यों कवे सैलाव ।
दौरत मृगकी छाँह को, नेक नहीं ठहराव ॥
समझ शिताबी भक्तिले, नेक न ढील लगाव ।
आपा हरिकूं दे चुको, याकों यही उपाव ॥
जगका कहा न मानिये, सतगुरु सों लै बुद्धि ।
ताकूँ हिय में राखिये, करो शिताबी शुद्धि ॥
गुरु सेती सतगुरु बड़े, परमेश्वर के रूप ।
मुक्ति छाँह पहुंचाय दें, जक्त छुटावैं धूप ॥

भक्तिपदार्थवर्णन । २५३
कुण्डलिया
पहिला गुरु दाई कहूँ दूजे माई जान ।
तीजा गुरू खिलावड़ी चौथा पिता पिछान ॥
चौथा पिता पिछान पाँचवें पाधा जानौ ।
कनफूका गुरु छठा तास पूजा दे मानौ ॥
सतवां सतगुरु जानिये जगसूं करें उदास ।
मुक्तिधाम सोइ देतहैं कहैं चरणहींदास ॥
दो० गुरु मिलते ऐसे कहै, कछू लाय मोहिं देह ।
सतगुरु मिल ऐसे कहै, नाम धनी कालेह ॥
कनफूका गुरु जगतका, राम मिलावन और ।
सो सतगुरु को जोनिये, मुक्तिदिखावन ठौर ॥
गलियारे गुरु फिरतहैं, घर घर कंठी देत ।
और काज उनकूं नहीं, द्रव्य कमावन हेत ॥
सतगुरु डंका देत हैं, भक्ति रामकी लेहु ।
पहिले हमकूं भेंटही, शीश आपनो देहु ॥
सो सतगुरु शुकदेव हैं, समझि हिये में राखि ।
तिनके शरणै आवमन, चरणदास कहैं भाखि ॥
यह सिगरो उपदेशही, मैं आपन कूं कीन ।
मो मन कूं आपाघना, कहीं होय आधीन ॥
सतगुरुसूं मांगौं यही, मोहिं गरीबी देहु ।
दूर बड़प्पन कीजिये, नान्हाहीं करिलेहु ॥
जनक परम गुरुदेवजी, सुनु सतगुरु शुकदेव ।
यही अर्ज मैं करतहूँ, मोहिं साधु करिलेव ॥
चारौयुग के भक्तजन, तुमहौ सुख के धाम ।

२५४ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
चरणहिं दासा होयकै, तुम्हें करूं परणाम ॥
आदि पुरुष किरपा करौ, सबअवगुण छुटिजाहिं ।
साधहोन लक्षण मिलैं, चरणकमलकी छाहिं ॥
तुम्हरी शक्ति अपार है, लीला को नहिं अंत ।
चरणदास यों कहत हैं, ऐसे तुम भगवंत ॥
छप्पै ॥
रच्यो आप में जगत रूप नारायण कीन्हो ।
दूजे लक्ष्मी भई बहुरि पानी रँग भीन्हो ॥
नाभि कमल फिरि भयो जहां ब्रह्माजी उपजे ।
विधिकी त्रिकुटि माहिं तहां शंकरजी निपजे ॥
चारि वेदअरु विष्णुहै सकल जगत छिनमें कियो ।
निराकार आकार सों चरणदासजिहिमनदियो ॥
कवित्त ॥
वहीतौ अडिग्ग राम चौथे पदवास जाको वही तौ अडिग्ग
राम मथुरा में आयो है । वही तौ अडिग्ग राम योगी जाको
ध्यान धरैं वही तौ अडिग्ग राम सीतापति पायो है ॥ वही तौ
अडिग्ग राम सभी ठाम रमि रह्यो वही तौ अडिग्ग राम संतन
सहायो है । वही तौ अडिग्ग राम चरणदास चेरो जाको वही
तौ अडिग्ग राम काया खोजि पायो है ॥
माया भ्रम फंद देख साधनको संगपेख रामजूको पहिरि भेख
कंचन तनतावरे । मनकूं पहिंचान ज्ञान एकाएकी सबै जान
नादके गहेते तू अनाहद बजावरे ॥ उलटि पलटि काया बीच
चारो कर दूर नीच ऐसी विधि मेरुपै समीर कूं चढ़ावरे । कहैं
चरणदासा गगनमध्य करौ वासा जहां नहीं शीत उष्ण निर-
' : पद धावरे ॥

भक्तिपदार्थवर्णन । २५५
दो० दुर्योधन रावण गये, अरु यादव परिवार ।
चरणदास थिरको नहीं, होय मिटै संसार ॥
कवित्त ॥
भोरसो बिहानो जात ढरैगी दुपहरीसी समझिकै विचारि
देखि चली आवे रातहै । अचैतहै शुचा१न काल तेरेपर तकिरहो
छिन पलकी खबर नाहिंकैरै आय घातहै ॥ दारासुत सम्पति
सब सुपने को सुख भयो जानौगे जभी जब छूटिजाय गातहै ।
कहैं चरणदास अब तजै क्यों न विषय वास पानीहूं में नाव
जैसे आयु चलीजातहै ॥
कुमारगसूं भाज और लाज खोटे करमन सूं चौरासी के
त्रासनसूं मूढ़ क्यों न लजरे । साधुन के संग बैठी धर्महूकी
नाव लेटि गुरूहूको ज्ञान राखि प्रेम भक्ति सजरे ॥ छूटै जब
नारी यम देवैं दुखभारी डारैं नरकहू मँझारी आवागमन क्यों
न तजरे । कहैं चरणदास अब तजै क्यों न विषय वास रामके
सँवारे तू राम राम भजरे ॥
सवैया ॥
भूलिरहो जगमें जड़ता वश दारा सुता सुत प्रीति बढ़ावै ।
इनसूं मन बांटिरहो गृहबीच सो अन्तसमै कोइ पास न जावै ॥
आनि गहै यमराज जबै सबही मिलि प्रीतम राम बतावै ।
चरणदास कहैं चेतो नर मूरख रामबिना कोइ काम न आवै ॥
कवित्त ॥
धावै भरम देवनकूं भीतनके लेवन कूं कोई संग साथी नाहिं
भीरपरे तेराहै। परसताहै चंडकी भूत अरु शीतला कूं भजै क्यों
न रामनाम कटै यमबेराहै ॥ भैरों अरु वराही पाखंड पूजा
१ बाज ॥

२५६ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
सभी करैं लगीहै बहीर किन्हूं नैनन न हेराहै । चरणदास कूर
सब सन्तनको चेरो कहै ऐसो जग अन्धा जानि कर्मनने घेराहै ॥
दो० यंतर टोना मूड़हलावन, और कीमियाँ झूठ ।
चरणदास कहैंसव भगल है, यह जग लीन्हा लूट ॥
कवित्त ॥
भूतनकूं सेवै सो भूतनमें जाय मिलै जादुको सेवै सो चमार
ताकी माईसूं । देवतोंकूं सेवै तौ देवलोक वास लहै औषधी कूं
सेवै तौ मिलाप रावराईसूं ॥ कीमियां कूं सेवै तौ खराब होय
दुनियां में ऐसे धन खोवै जो सुनावै नहिं भाईसूं । कहैं चरण-
दास हम इतने कूं मानैं नाहिं देखि सबी छांड़ि मन लगो है
कन्हाई सूं ॥
कुण्डलिया ॥
पारा मारा ना मरै गंधक होय न तेल ।
केते पचिपचि मरि गये शिरमें मिट्टी मेल ॥
शिरमें मिट्टीमेल भटककरि जन्म सिरायो ।
जड़ी बूटि कूं फिरे कहीं कुछ हाथ न आयो ॥
बौरै हरि क्यों न भजै काहेको जन्म गवायो ।
चरणदास कीमियां झूठी मोको गुरूशुकदेव सुनायो ॥
अरिल्ल ॥
सात पांचकी सेव तजो लगि एकसूं ।
साधनकी करि सेव मुड़ोमत भेषसूं ॥
भेषी माहिं अलेख यही तू जानियो ।
चरणदासकी सीख निहचै करि मानियो ॥
दो० आप भजन करैं नहीं, औरे मने करैं ।
चरणदास कहैं वे दुष्टनर, भर्म भर्म नरकै परैं ॥

भक्तिपदार्थवर्णन । २५७
औरनकूं उपदेश करि, भजन करैं निहकाम ।
चरणदास कहैं वे साधुजन, पहुँचैं हरि के धाम ॥
शून्य शहर हम बसतहैं, अनहद है कुलदेव ।
अजपा गोत विचारिले, चरणदास यहि भेव ॥
भक्तिपदारथ उदयसूं, होय सभी कल्याण ।
पढ़ै सुनै सेवन करैं, पावै पद निरबाण ॥
भक्तिपदारथ में कही, कछु इक भेद बखान ।
जौं कोइ समझै प्रीतिसूं, छूटै यमदुख सान ॥
पाठ करै मन में धरै, बहुरूं करै विचार ।
कहैं गुरू शुकदेवजी, उतरै भवजल पार ॥
जय जय श्रीशुकदेवजी, तुम्हें करूं परणाम ।
तुम प्रसाद पोथी कही, भये जो पूरणकाम ॥
हिरदय में शीतल हुये, तपन गई सब दूर ।
या वाणी के कहेते, कायर मन भयो शूर ॥
चन्दन चरचै पुहुपधरि, बहुरि करै परणाम ।
कथावांचि सबही सुनी, कहा पुरुष कहा बाम ॥
कहै सुनै जो प्रेमसूं, वाकूं राखै याद ।
चरणदास यों कहतहैं, बनिहौ पूरे साध ॥
इति श्रीचरणदासजीकृतभक्तिपदार्थसंपूर्णम् ८ ॥

अथ मनविरक्तकरणगुटकासार
प्रारम्भः ॥
दो० नमो नमो श्रीव्यासजी, सतगुरु परमदयाल ।
ध्यान किये आशा नशै, लगै न जगत बयाल ॥
अष्टपदी ॥
नमो नमो शुकदेव तुम्हें परणाम है।
तुमकिरपासों आय मिलैं घनश्याम है॥
तुम्हरी दयासों होय जु पूरण योग है।
तनकी व्याधा छुटै मिटै मन रोगहै॥
तुव किरपासों ज्ञान पदारथ पावई।
उपजै सार विचार असार छुटावई॥
तुम्हरी दयासों होय भक्ति निसभोरहै।
हिये सरोवर उठत जु प्रेम हिलोरहै॥
तुम किरपा वैराग दूरलगि आवई।
सकल वासना छूटि परमपद पावई॥
सब गुणदायक लायक परमदयालहौ।
मम हिरदय में आय भेद सबही कहौ॥
मोंसे कछु नहिं होय जु मेरे नाथजू।
नितहि रहै तुव हाथ जु मेरे माथजू॥
अरजकरै रणजीत सुनो गुरुदेवजी।
मोमुख सेती भाषि कहौ सब भेवजी॥

मनविरक्तकरणगुटकासारवर्णन । २५६
दो० एकादश भागवत में, जाकी यह मति जान ।
दत्तात्रेयी ने कह्यो, राजा यदु सों ज्ञान ॥
अब मैं भाषा कहतहौं, तुम्हीं करौ सहाय ।
ज्योंकी त्यों मुखसे निकसि, पूरी ही ह्वै जाय ॥
सुनियो ज्ञानी सन्तजन, रहन गहन की चाल ।
जो कोई लै हिरदय धरै, होवैं तुरत निहाल ॥
चरणदासहौं कहतहौं, परमारथ के काज ।
जो अँग श्रीभागवतमें, साधु होन के साज ॥
गुरु शुकदेव प्रताप सों, कहूँ विचार विवेक ।
दत्तात्रेयी ने किये, चौबीसौ गुरु देख ॥
कुण्डलिया ॥
एक दिना यदु भूपही खेलन गये शिकार ।
तहाँ नगर के निकट जो ह्वां थी अधिक उजार ॥
ह्वां थी अधिक उजार एक अवधूता लेटे ।
मूरति पुष्ट प्रसन्न जक्तके भय सबमेटे ॥
राजा देखि प्रणाम करि पूछा शीश नवाय ।
पाये आनँद कहो तुम मोसे कहौ सुनाय ॥
दो० बोले दत्तात्रेय जब, सुनु हो भूप विशाल ।
चौबिस परिक्षा गुरु किये, तासों भये निहाल ॥
कुण्डलिया
पृथ्वी पवन आकाशहै नीर अग्नि शशिभान ।
कपोत गुरू अजगर लखो और सिन्धुको जान ॥
और सिन्धुको जान पतंगा भँवरा कहिये ।