वात्स्यायन कामसूत्र (सान्वय सम्पूर्ण हिन्दी अनुवाद एवं सविस्तार व्याख्या - पं. रामानन्द शर्मा)
Vatsyayana Kamasutra with Complete Hindi Commentary by Ramanand Sharma
महर्षि वात्स्यायन (टीकाकार: पं. रामानन्द शर्मा) द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
कामसूत्र वात्स्यायन (मल्लनाग) की रचना है, जो काम-शास्त्र, अर्थात् प्रेम, दाम्पत्य और गृहस्थ-जीवन के सुख पर, संस्कृत का सबसे प्रसिद्ध ग्रन्थ है। इसका समय सामान्यतः ईसा की आरम्भिक शताब्दियों में माना जाता है। ग्रन्थ धर्म, अर्थ और काम, इन तीन पुरुषार्थों के सन्तुलन को अपना आधार बताता है और नगर के सुसंस्कृत नागरिक के जीवन, चौंसठ कलाओं, विवाह और पारिवारिक व्यवहार का विस्तृत चित्र देता है।
ग्रन्थ सात अधिकरणों में बँटा है: साधारण, साम्प्रयोगिक, कन्यासम्प्रयुक्तक, भार्याधिकारिक, पारदारिक, वैशिक और औपनिषदिक। प्राचीन भारत के सामाजिक जीवन, नगर-संस्कृति और कला-शिक्षा के अध्ययन के लिए इतिहासकार भी इसका उपयोग करते हैं।
यह संस्करण बिठ्ठलदास संस्कृत सीरीज़ का चौथा ग्रन्थ है, जिसे कृष्णदास अकादमी, वाराणसी ने २००१ में प्रथम संस्करण के रूप में प्रकाशित किया। इसकी हिन्दी टीका डॉ० रामानन्द शर्मा ने लिखी है, जो उस समय हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद के हिन्दी विभाग में रीडर थे। आरम्भ में विषयानुक्रमणिका और भूमिका दी गई है।
२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ४५
तैः सुनियमितैर्हनुदेशे स्तनयोरधरे वा लघुकरणमनुद्गतलेखं स्पर्शमात्र-
जननाद् रोमाञ्चकरमन्ते सन्निपातवर्धमानशब्दमाच्छुरितकम्॥ १२॥
आच्छुरितक—हाथ की अँगुलियों को एक साथ मिलाकर कपोल, स्तन या अधर पर
ऐसा हल्का स्पर्श किया जाये कि शरीर रोमाञ्चित हो उठे, लेकिन क्षत न हो, और नखों के
परस्पर टकराने से चटचट शब्द बढ़े, उसे आच्छुरितक नखक्षत कहते हैं॥ १२॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६ वात्स्यायन-कामसूत्र
उत्पलपत्रक—स्तनों एवं कमर में नखों से अङ्कित कमल की आकृति का चिह्न उत्पल-
पत्रक कहलाता है ॥ २१ ॥
ऊर्वोः स्तनपृष्ठे च प्रवासं गच्छतः स्मरणीयकं संहताश्चतस्रस्तिस्रो वा लेखाः।
इति नखकर्माणि ॥ २२ ॥
स्मरणीयक—प्रवास जाते समय पुरुष, स्त्री के स्तनों और जाँघों पर स्मृति के लिये
मिली हुई तीन या चार रेखाएँ खींच देते हैं। स्मृति के लिये होने के कारण ये स्मरणीयक
कहलाते हैं। नखक्षत के भेद समाप्त हुए ॥ २२ ॥
आकृतिविकारयुक्तानि चान्यान्यपि कुर्वीत ॥ २३
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ४७
चिरोत्सृष्टेषु रागेषु प्रीतिर्गच्छेत् पराभवम् ।
रागायतनसंस्मारि यदि न स्यान्नखक्षतम् ॥ २८ ॥
यदि नायिका के शरीर पर राग के आश्रय (रूप, गुण, यौवन आदि) का स्मरण कराने
वाले नखक्षत न हों, तो त्यागी हुई पुरातन प्रीति धीरे धीरे नष्ट हो जाती है ॥ २८ ॥
पश्यतो युवतिं दूरान्नखोच्छिष्टपयोधराम् ।
बहुमानः परस्यापि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४८ वात्स्यायन-कामसूत्र
दाँतों के दोष—कुण्ठित (अतीक्ष्ण या भोथरे) हों; तीक्ष्ण न हों, दन्तपंक्ति से बाहर
निकले हुए हों, स्वाभाविक चमक से रहित हों, या रूक्ष हो, ऊँचे नीचे या खुरदुरे हों, बहुत पतले
या बहुत मोटे हों, और विरल हों ॥ ३ ॥
गूढकमुच्छूनकं बिन्दुबिन्दुमाला प्रवालमणिर्मणिमाला खण्डाभ्रकं वराह-
चर्वितकमिति दशनच्छेदनविकल्पाः ॥ ४ ॥
दन्तक्षत के आठ भेद—गूढ़क,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ४९
मणिमाला और बिन्दुमाला का स्थान—अतएव ये दोनों मालाएँ—मणिमाला और
बिन्दुमाला—गला, काँख और गुह्यस्थल पर ही होती हैं॥ १४॥
ललाटे चोर्वोर्बिन्दुमाला॥ १५॥
बिन्दुमाला का स्थान—बिन्दुमाला का प्रयोग मस्तक और जाँघों पर भी होता है॥ १५॥
मण्डलमिव विषमकूटकयुक्तं खण्डाभ्रकं स्तनपृष्ठ एव॥ १६॥
खण्डाभ्रक—मण्डल (वृत्त या घेरे) के समान दाँतों के छिन्न और असमान चिह्न,
बादल के टुकड़े के समान होने के खण्डाभ्रक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५० वात्स्यायन-कामसूत्र
परिष्वङ्गचुम्बननखदन्तचूषणप्रधानाः क्षतवर्जिताः प्रहणनसाध्या मालव्य
आभीर्यश्च ॥ २४ ॥
मालव और आभीर देश की स्त्रियाँ आलिङ्गन, चुम्बन, नखक्षत, दन्तक्षत और शिश्न को
चूसना अधिक पसन्द करती हैं। वे क्षत (घाव) नहीं चाहतीं, किन्तु प्रहणन में रुचि
रखती हैं ॥ २४ ॥
सिन्धुषष्ठानां च नदीनामन्तरालीया औपरिष्टकसात्म्याः ॥ २५ ॥
पंजाब और सिन्ध प्रान्त की स्त्रियों को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ५१
मध्यमवेगाः सर्वंसहाः स्वाङ्गप्रच्छादिन्यः पराङ्गहासिन्यः कुत्सिताश्लील-
परुषपरिहारिण्यो वानवासिकाः ॥ ३२ ॥
वनवासी देश—वनवासी देश की स्त्रियाँ मध्यम वेग वाली होती हैं, वे नखक्षत,
दन्तक्षत, कुचमर्दन आदि सभी को सहन कर जाती हैं। वे अपने अङ्गों को आच्छादित रखती हैं,
किन्तु दूसरे के शरीरगत दोषों का उपहास करती हैं। वे कुत्सित, अश्लील और परुष स्वभाव
वाले पुरुषों से घृणा करती हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५२ वात्स्यायन-कामसूत्र
मुख झुकाकर अधरपान करे, प्रगाढ़ आलिङ्गन करे और कामोन्मत्त होकर उन-उन स्थानों पर
दन्तक्षत करे, जहाँ विहित हों अथवा उसने किये हों ॥ ३९ ॥
उन्नम्य कण्ठे कान्तस्य संश्रिता वक्षसः स्थलीम्।
मणिमालां प्रयुञ्जीत यच्चान्यदपि लक्षितम्॥ ४० ॥
दूसरी विधि—प्रिय के वक्षस्थल पर बैठकर, एक हाथ से उसका मुख उठाकर और
दूसरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ५३
न्याय्यो यत्र योगस्तत्र समपृष्ठम् ॥ ३ ॥
समरत की व्यवस्था—यदि नायक और नायिका के साधन (शिश्न एवं योनि) समान
आकार वाले हों, तो नायिका को न जाँघें फैलाने की आवश्यकता होती है और न सिकोड़ने
की ॥ ३ ॥
आभ्यां वडवा व्याख्याता ॥ ४ ॥
मृगी और हस्तिनी की व्यवस्था से वडवा नायिका की व्यवस्था भी कह दी गयी है।
(उसे शश नायक के साथ समागम करते समय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५४ वात्स्यायन-कामसूत्र
सम्पुटेन प्रतिग्रहो नीचरते ॥ १३ ॥
नीच और नीचतर रत की व्यवस्था—नीचतर में सम्पुटक आदि आसनों से अपनी
योनि सिकोड़कर समागम करना चाहिये ॥ १३ ॥
एतेन नीचतररतेऽपि हस्तिन्याः ॥ १४ ॥
इस आसन से नीचतर रत में हस्तिनी नायिका शश नायक से भी समागम करे ॥ १४॥
सम्पुटकं पीडितकं वेष्टितकं वाडवकमिति ॥ १५ ॥
नीच और नीचतर रत के आसन—नीच और नीचतर रत में चार प्रकार के उपवेशन
होते हैं—सम्पुटक,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ५५
अब आचार्य सुवर्णनाभ द्वारा कथित आसनों को बताते हैं ॥ २३ ॥
उभावप्यूरू ऊर्ध्वादिति तद् भुग्नकम् ॥ २४ ॥
भुग्नक—यदि स्त्री अपनी दोनों जाँघों को ऊपर उठा दे, तो इसे भुग्नक आसन
कहते हैं ॥ २४ ॥
चरणावूर्ध्वं नायकोऽस्या धारयेदिति जृम्भितकम् ॥ २५ ॥
जृम्भितक—जब नायक, नायिका के दोनों पैरों को कन्धे पर धारण कर लेता है तो उसे
जृम्भितक आसन कहते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५६ वात्स्यायन-कामसूत्र
परावृत्तक आसन कहते हैं। यह आभ्यासिक अर्थात् अभ्यास से सिद्ध होने वाला आसन
है॥ ३३॥
जले च संविष्टोपविष्टस्थितात्मकाँश्चात्रयोगानुपलक्षयेत्। तथा सुकरत्वादिति
सुवर्णनाभः॥ ३४॥
जलसंभोग— जल में भी खड़े होकर, बैठकर और लेटकर नानाविध आसनों से जैसे
समागम कर सके, करे। यह स्थल की अपेक्षा सरल भी है और मनोरंजक भी—ऐसा आचार्य
सुवर्णनाभ का मत है॥ ३४॥
वार्तं तु तत्।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ५७
और घोड़े का समागम समझना चाहिये, और इनके समागम में जो विशेषताएँ दिखें, उनका
अनुकरण करना चाहिये ॥ ४१ ॥
मिश्रीकृतसद्भावाभ्यां द्वाभ्यां सह सङ्घाटकं रतम् ॥ ४२ ॥
सङ्घाटकरत—परस्पर विश्वास एवं सद्भाव के सूत्र में बँधी दो स्त्रियों के साथ एक पुरुष
का समागम करना सङ्घाटकरत कहलाता है ॥ ४२ ॥
बह्वीभिश्च सह गोयूथिकम् ॥ ४३ ॥
गोयूथिक—परस्पर विश्वास एवं सद्भाव के सूत्र में बँधी अनेक स्त्रियों के साथ एक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८ वात्स्यायन-कामसूत्र
पुरुषोपसृप्तकानि पुरुषायिते वक्ष्यामः ॥ ५० ॥
समागम करने की रीति पुरुषायित (विपरीत रति) प्रकरण में कहेंगे ॥ ५० ॥
पशूनां मृगजातीनां पतङ्गानां च विभ्रमैः ।
तैस्तैरुपायैश्चित्तज्ञो रतियोगान्विवर्धयेत् ॥ ५१ ॥
चित्रवर्धन—चित्त को जानने वाला पुरुष पशुओं, मृगों और पक्षियों के कण्ठस्वर और
शारीरिक चेष्टाओं के जो जो प्रत्यक्ष उपाय दीखें, उनका प्रयोग समागम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ५९
विरुतानि चाष्टौ ॥ ५ ॥
विरुत के आठ रूप—प्रहारजन्य पीड़ाके कारण मुख से आठ प्रकार की ध्वनि
(चिल्लाहट) निकलती है ॥ ५ ॥
हिङ्कारस्तनितकूजितरुदितसूत्कृतदूत्कृतफूत्कृतानि ॥ ६ ॥
हिंकार, स्तनित, कूजित, रुदित, नदित, सूत्कृत, दूत्कृत और फूत्कृत—ये सात प्रकार के
अव्यक्त अक्षर हैं ॥ ६ ॥
अम्बार्थाः शब्दा वारणार्था मोक्षणार्थाश्चालमर्थास्ते ते चार्थयोगात् ॥ ७ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६० वात्स्यायन-कामसूत्र
नायिका के कार्य—प्रसृतक का प्रयोग करने पर स्त्री को अन्तर्मुख से कूजित और
फूत्कार करना चाहिये ॥ १५ ॥
रतान्ते च श्वसितरुदिते ॥ १६ ॥
श्वसित और रुदित का समय—समागम के अन्त में श्वास बढ़ जाने को श्वसित और
रोने को रुदित (रोदन) कहते हैं ॥ १६ ॥
वेणोरिव स्फुटतः शब्दानुकरणं दूत्कृतम् ॥ १७ ॥
दूत्कृत—समागम करते समय बाँस की गाँठ फूटने जैसी चट-चट की ध्वनि होती है,
उसे दूत्कृत कहते हैं ॥ १७ ॥
अप्सु
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ६१
न चिरं तस्य चैवान्ते प्रकृतेरेव योजनम् ॥ २३ ॥
स्त्री-पुरुष के ये धर्म सार्वत्रिक नहीं हैं। राग के चरम सीमा पर पहुँचने पर या देश, काल
और प्रकृति की अनुकूलता से उसकी विपरीतता भी देखी जाती है, अर्थात् इन स्थितियों में स्त्री
अपने सहज धर्म—सुकुमारता और सलज्जता—को छोड़कर और पुरुष-जैसा कठोर बनकर,
अपहस्तक आदि का वार कर सकती है, लेकिन यह विपरीतता अधिक समय तक नहीं चलती,
और अन्त में दोनों प्रकृतिस्थ हो जाते हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२ वात्स्यायन-कामसूत्र
विचार करता है। अतएव दुष्परिणामों का एकमात्र कारण उसका राग (कामातिरेक) ही
है॥ ३१॥
स्वप्नेष्वपि न दृश्यन्ते ते भावास्ते च विभ्रमाः।
सुरतव्यवहारेषु ये स्युस्तत्क्षणकल्पिताः ॥ ३२ ॥
समागमकाल में मनुष्य के मन और मस्तिष्क में जो जो भाव और विभ्रम उत्पन्न होते हैं,
वे न तो स्वप्न में सोचे जा सकते हैं और न शास्त्र में ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२. साम्प्रयोगिक अधिकरण ६३
रमणेच्छा शान्त न हो, तो पुरुष की अनुमति से स्त्री उसके ऊपर आकर, विपरीत रति द्वारा, उसे
मैथुन में सहायता प्रदान करे॥ १॥
स्वाभिप्रायाद्वा विकल्पयोजनार्थिनी ॥ २ ॥
अथवा अपनी रमणेच्छा को सरलता और शीघ्रता से शान्त करने के लिये भी स्त्री विपरीत
रति कर सकती है ॥ २ ॥
नायककुतूहलाद्वा ॥ ३ ॥
प्रिय के विनोद एवं कुतूहल के लिये भी स्त्री विपरीत रति कर सकती है ॥ ३ ॥
तत्र युक्तयन्त्रेणैवेतरेणोत्थाप्यमाना तमधः पातयेत्। एवं च
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंवात्स्यायन-कामसूत्र
पुरुषोपसृप्त के भेद—शय्या पर बैठी हुई स्त्री को बातों में लगाकर पुरुष उसका नाड़ा
खोल दे। यदि स्त्री ना करे, तो उसके कपोलों का चुम्बन करता हुआ, उसे समागम के लिये
व्याकुल बना दे जिससे वह ना ही न कर सके ॥ ८ ॥
स्थिरलिङ्गश्च तत्र तत्रैनां परिस्पृशेत् ॥ ९ ॥
यदि पुरुष का शिश्न दृढ़ एवं स्थिर हो जाये, तो स्त्री को कामोद्रिक्त करने के लिये उसके
कामाङ्गों (स्तन, काँख आदि) को धीरे धीरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें