सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वात्स्यायन कामसूत्र (सान्वय सम्पूर्ण हिन्दी अनुवाद एवं सविस्तार व्याख्या - पं. रामानन्द शर्मा)

Vatsyayana Kamasutra with Complete Hindi Commentary by Ramanand Sharma

महर्षि वात्स्यायन (टीकाकार: पं. रामानन्द शर्मा) द्वारा

DevanagariHindipublished248 पृष्ठ

१८२ वात्स्यायन-कामसूत्र
अग्राह्य पुरुष—जिन्हें कठिनता से धन मिला हो, जो राजा को प्रसन्न करने के लिये क्रूर
कर्म करते हों, उनसे तत्काल या भविष्य में अधिक लाभ की सम्भावना भी हो तब भी उनसे दूर
ही रहना चाहिये ॥ ३७ ॥
अनर्थो वर्जने येषां गमनेऽभ्युदयस्तथा।
प्रयत्नेनापि तान् गृह्य सापदेशमुपक्रमेत् ॥ ३८ ॥
ग्राह्य पुरुष—जिनको ना करने पर अनर्थ की सम्भावना हो और मिलने पर अभ्युदय की
प्राप्ति निश्चित हो, ऐसे नायकों को प्रयत्नपूर्वक आकृष्ट करके समागम का अवसर देना
चाहिये ॥ ३८ ॥
प्रसन्ना ये प्रयच्छन्ति स्वल्पेऽप्यगणितं वसु।
स्थूललक्ष्यान्महोत्साहाँस्तान् गच्छेत् स्वैरपि व्ययैः ॥ ३९ ॥
अर्थप्रयोजन के पूरक नायक—जो अल्प प्रसन्नता पर भी असीमित धन दे देते हैं, ऐसे
स्थूल लक्ष्य वाले पुरुषों को अपना धन खर्च करके भी मिलाना चाहिये ॥ ३९ ॥
लाभविशेषप्रकरण नामक पञ्चम अध्याय पूर्ण हुआ ॥
●
षष्ठ अध्याय
अर्थानर्थानुबन्धसंशयविचारप्रकरण
अर्थानाचर्यमाणानर्था अप्यनूद्भवन्त्यनुबन्धाः संशयाश्च ॥ १ ॥
अर्थोपार्जन के लिये प्रयास करती हुई वेश्या के समक्ष अनेक प्रकार के अनर्थ, अनुबन्ध
और संशय उत्पन्न हो जाते हैं ॥ १ ॥
ते बुद्धिदौर्बल्यादतिरागादत्यभिमानादतिदम्भादत्यार्जवादतिविश्वासादति-
क्रोधात् प्रमादात् साहसाद्दैवयोगाच्च स्युः ॥ २ ॥
अनर्थत्रिवर्ग की उत्पत्ति के कारण—अनर्थ, उनके अनुबन्ध और संशय इन कारणों
से उत्पन्न होते हैं—बुद्धि की दुर्बलता से, अधिक प्रेम से, अतिशय अभिमान से, अत्यधिक
सरलता से, अत्यन्त विश्वास करने से, अतिक्रोध से, प्रमाद (असावधानी) से, अविवेकपूर्ण कार्य
करने से और दैवयोग से ॥ २ ॥
तेषां फलम्—कृतस्य व्ययस्य निष्फलत्वमनायतिरागमिष्यतोऽर्थस्य निवर्तन-
प्राप्तस्य निष्क्रमणं पारुष्यस्य प्राप्तिर्गर्भ्यता शरीरस्य प्रघातः केशानां छेदनं
पातनमङ्गवैकल्यापत्तिः ॥ ३ ॥
दुष्परिणाम—इनके ये दुष्परिणाम हैं—किये गये खर्च का निष्फल हो जाना, प्रभाव और
अनुराग का मिट जाना, हाथ आते धन का न मिलना और प्राप्त धन का हाथ से निकल जाना,

६. वैशिक अधिकरण १८३
स्वभाव में कठोरता आना, अपनी गम्यता और शरीर का उपघात (विनाश), बालों का काट
लिया जाना, बन्धन एवं ताड़न तथा अङ्ग-भङ्ग कर देना ॥ ३ ॥
तस्मात्तानादित एव परिजिहीर्षेदर्थभूयिष्ठाँश्चोपेक्षेत ॥ ४ ॥
उपाय का समुचित समय—अतएव वेश्या को चाहिये कि बुद्धि की दुर्बलता आदि
अनर्थ के कारणों को प्रारम्भ से ही दूर कर दे और यदि उनसे अधिक धन भी मिलता हो तो भी
उनकी उपेक्षा कर दे ॥ ४ ॥
अर्थो धर्मः काम इत्यर्थत्रिवर्गः ॥ ५ ॥
अर्थ, धर्म और काम—यह अर्थत्रिवर्ग कहलाता है ॥ ५ ॥
अनर्थोऽधर्मो द्वेष इत्यनर्थत्रिवर्गः ॥ ६ ॥
अनर्थत्रिवर्ग—अनर्थ, अधर्म और द्वेष—यह अनर्थत्रिवर्ग है ॥ ६ ॥
तेष्वाचर्यमाणेष्वन्यस्यापि निष्पत्तिरनुबन्धः ॥ ७ ॥
अनुबन्ध-स्वरूप—अर्थ आदि को सिद्ध करते हुए, उसके साथ जो दूसरा स्वतः सिद्ध
हो जाये, उसे 'अनुबन्ध' कहते हैं ॥ ७ ॥
सन्दिग्धायां तु फलप्राप्तौ स्याद्वा न वेति शुद्धसंशयः ॥ ८ ॥
शुद्धसंशय—'यह होगा या नहीं'? इस प्रकार फलप्राप्ति में सन्देह होना 'शुद्ध संशय'
कहलाता है ॥ ८ ॥
इदं वा स्यादिदं वेति सङ्कीर्णः ॥ ९ ॥
संकीर्णसंशय—'यह फल होगा या यह फल'?—यह सङ्कीर्णसंशय है ॥ ९ ॥
एकस्मिन् क्रियमाणे कार्ये कार्यद्वयस्योत्पत्तिरुभयतोयोगः ॥ १० ॥
उभयतोयोग—जब एक कार्य करने पर दूसरे कार्य की उत्पत्ति स्वतः हो जाये तो उसे
'उभयतो योग' कहते हैं ॥ १० ॥
समन्तादुत्पत्तिः समन्ततोयोग इति तानुदाहरिष्यामः ॥ ११ ॥
समन्ततोयोग—जब चारों ओर से उत्पत्ति हो तो उसे 'समन्ततो योग' कहते हैं। इसके
उदाहरण आगे देंगे ॥ ११ ॥
विचारितरूपोऽर्थत्रिवर्गः। तद्विपरीत एवानर्थत्रिवर्गः ॥ १२ ॥
दोनों त्रिवर्ग—जिसके स्वरूप पर विचार किया जा चुका है वह अर्थत्रिवर्ग है। इसके
विपरीत अनर्थत्रिवर्ग है ॥ १२ ॥
यस्योत्तमस्याभिगमने प्रत्यक्षतोऽर्थलाभो ग्रहणीयत्वमायतिरागमः प्रार्थनीयत्वं
चान्येषां स्यात्सोऽर्थोऽर्थानुबन्धः ॥ १३ ॥
अर्थ के साथ अर्थ का अनुबन्ध—जिस उत्तम नायक के साथ समागम करने पर
नायिका को केवल अर्थलाभ ही न हो, अपितु उस का प्रभाव बढ़ जाये, वह अन्य नायकों के
लिये आकांक्षा की वस्तु बन जाये, वे समागम हेतु प्रार्थना करें और नायिका को अर्थ की प्राप्ति
हो तो यह अर्थ प्रथम या प्रधान अर्थ के साथ सम्बद्ध होने के कारण अर्थोऽर्थानुबन्धः (अर्थ का
अर्थ के साथ अनुबन्ध) कहलाता है ॥ १३ ॥

१८४ वात्स्यायन-कामसूत्र
लाभमात्रे कस्यचिदन्यस्य गमनं सोऽर्थो निरनुबन्धः ॥ १४ ॥
अनुबन्धरहित अर्थ—केवल अर्थलाभ की दृष्टि से किसी से भी समागम कर लेना
अनुबन्धरहित अर्थ है ॥ १४ ॥
अन्यार्थपरिग्रहे सक्तादायतिच्छेदनमर्थस्य निष्क्रमणं लोकविद्विष्टस्य वा
नीचस्य गमनमायतिघ्नमर्थोऽनर्थानुबन्धः ॥ १५ ॥
अर्थ के साथ अनर्थ का अनुबन्ध—नायक के हाथों पराया (चुराया हुआ) अर्थ लेने से
वेश्या का प्रभाव कम होता है और वह अर्थ भी निकल जाता है अथवा लोकद्रोही या अधम
पुरुष के साथ समागम करने से प्रभाव कम होता है और ऐसा अर्थ अनेक अनर्थों को उत्पन्न
करता है, अतएव इसे अर्थोऽनुर्थानुबन्धः (अर्थ के साथ अनर्थ का अनुबन्ध) कहते हैं ॥ १५ ॥
स्वेन व्ययेन शूरस्य महामात्रस्य प्रभवतो वा लुब्धस्य गमनं निष्फलमपि
व्यसनप्रतीकारार्थं महतश्चार्थघ्नस्य निमित्तस्य प्रशमनमायतिजननं वा सोऽनर्थो-
ऽर्थानुबन्धः ॥ १६ ॥
अनर्थ के साथ अर्थ का अनुबन्ध—अपने व्यय पर किसी शूरवीर, प्रभावशाली पुरुष,
महामन्त्री या लोभी के साथ समागम निष्फल (तत्काल अर्थहीन) होने पर भी सङ्कट के निवारण
के लिये, महान् अर्थनाशक कारणों को शान्त करने के लिये और प्रभाव बढ़ाने के लिये तो है।
इस प्रकार अर्थप्राप्ति रूप एक प्रयोजन के सिद्ध न होने पर भी अनेक प्रयोजन सिद्ध करने वाला
है—इसे ही 'अनर्थोऽर्थानुबन्धः'—अनर्थ का अर्थ से अनुबन्ध कहा जाता है ॥ १६ ॥
कदर्यस्य सुभगमानिनः कृतघ्नस्य वातिसन्धानशीलस्य स्वैरपि व्ययैस्तथारा-
धनमन्ते निष्फलं सोऽनर्थो निरनुबन्धः ॥ १७ ॥
अनुबन्धरहित अनर्थ—अपने को सुन्दर समझने वाले, कृपण, कृतघ्न या अत्यधिक
चाटुकारिता चाहने वाले पुरुष के साथ जब वेश्या अपने व्यय पर समागम करती है तो उसका
धन और अनुराग, दोनों ही निष्फल हो जाते हैं। किसी के भी साथ सम्बद्ध न होने के कारण
ऐसा अनर्थ अनुबन्धरहित कहलाता है ॥ १७ ॥
तस्यैव राजवल्लभस्य क्रौर्यप्रभावाधिकस्य तथैवाराधनमन्ते निष्फलं
निष्कासनं च दोषकरं सोऽनर्थोऽनर्थानुबन्धः ॥ १८ ॥
अनर्थ के साथ अनर्थ का अनुबन्ध—कृपण पुरुषों से केवल अनुबन्धरहित अनर्थ ही
उत्पन्न हो, ऐसा नहीं है; कभी-कभी अनर्थ से सम्बन्धित अनर्थ भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसी
प्रकार किसी क्रूर राजपुरुष या प्रशासनिक अधिकारी के साथ समागम करना निष्फल होता है
और उसे निकाल देना अनेक अनर्थों को उत्पन्न करने वाला बन जाता है। इस प्रकार यह अनर्थ
अपने साथ अनेक अनर्थों का सम्बन्ध रखने के कारण ‘अनर्थोऽनर्थानुबन्धः' (अनर्थ का अनर्थ
के साथ अनुबन्ध) कहलाता है ॥ १८ ॥
एवं धर्मकामयोरप्यनुबन्धान् योजयेत् ॥ १९ ॥
धर्म और काम की अनुबन्ध योजना—इसी प्रकार धर्म और काम के अनुबन्धों की भी
योजना कर लेनी चाहिये ॥ १९ ॥

६. वैशिक अधिकरण १८५
परस्परेण च युक्त्या सङ्किरेदित्यनुबन्धाः ॥ २० ॥
इनको परस्पर युक्तिपूर्वक मिलाये । इस प्रकार अनुबन्ध पूर्ण हुए ॥ २० ॥
परितोषितोऽपि दास्यति न वेत्यर्थसंशयः ॥ २१ ॥
शुद्धसंशय : अर्थसंशय—सन्तुष्ट होने पर भी देगा या नहीं ? यह अर्थसंशय है ॥ २१ ॥
निष्पीडितार्थमफलमुत्सृजन्त्या अर्थमलभमानाया धर्मः स्यान्न वेति धर्म-
संशयः ॥ २२ ॥
धर्मसंशय—जिसका समस्त धन निचोड़ लिया हो और उससे कुछ धन का मिल पाने
के कारण उसे छोड़ने को उद्यत हो, अर्थ न मिल पाने पर उसे छोड़ना वेश्या के लिये धर्म होगा
या नहीं ?—इस प्रकार का संशय धर्मसंशय है ॥ २२ ॥
अभिप्रेतमुपलभ्य परिचारकमन्यं वा क्षुद्रं गत्वा कामः स्यान्न वेति काम-
संशयः ॥ २३ ॥
कामसंशय—अभीष्ट नायक को पाकर भी किसी अन्य आत्मीय सेवक या क्षुद्रव्यक्ति के
निकट जाकर 'इसके साथ समागम करने पर काम होगा या नहीं' ? इस प्रकार का सन्देह करना
कामसंशय कहलाता है ॥ २३ ॥
प्रभाववान् क्षुद्रोऽनभिगतोऽनर्थं करिष्यति न वेत्यनर्थसंशयः ॥ २४ ॥
अनर्थसंशय—प्रभावशाली नीच पुरुष समागम का अवसर न मिलने पर अनर्थ करेगा या
नहीं ?—यह अनर्थसंशय है ॥ २४ ॥
अत्यन्तनिष्फलः सक्तः परित्यक्तः पितृलोकं यायात्तत्राधर्मः स्यान्न वेत्यधर्म-
संशयः ॥ २५ ॥
अधर्मसंशय—समागम के लिये उत्सुक निर्धन नायक को प्रयोजनहीन मानकर छोड़
दिया गया हो और फिर यह सोचा जाये कि यदि यह मर जाये तो अधर्म होगा या नहीं ?—ऐसा
सन्देह अधर्मसंशय कहलाता है ॥ २५ ॥
रागस्यापि विवक्षायामभिप्रेतमनुपलभ्य विरागः स्यान्न वेति द्वेषसंशयः । इति
शुद्धसंशयाः ॥ २६ ॥
द्वेषसंशय—कामव्यथा से पीड़ित वेश्या अभीष्ट नायक को न पाकर जब कामव्यथा के
शमन के लिये छटपटाती है, उस समय उसे बिना मिले विराग होगा या नहीं, यह सन्देह
द्वेषसंशय कहलाता है। इस प्रकार शुद्ध संशयवर्णन पूर्ण हुआ । ॥ २६ ॥
अथ सङ्कीर्णाः ॥ २७ ॥
सङ्कीर्णसंशय—अब सङ्कीर्णसंशयों को कहते हैं ॥ २७ ॥
आगन्तोरविदितशीलस्य वल्लभसंश्रयस्य प्रभविष्णोर्वा समुपस्थितस्यारा-
धनमर्थोऽनर्थ इति संशयः ॥ २८ ॥
अर्थ और अनर्थ की संकीर्णता—आश्रित या प्रभावशाली नायक की उपस्थिति में यदि
अपरिचित पुरुष समागम के लिये आ जाये तो उसका आराधन अर्थकर है या अनर्थकर ?—यह
सन्देह होना—यह अर्थ और अनर्थ का संशय है ॥ २८ ॥

१८६ वात्स्यायन-कामसूत्र
श्रोत्रियस्य ब्रह्मचारिणो दीक्षितस्य व्रतिनो लिङ्गिनो वा मां दृष्ट्वा जातरागस्य
मुमूर्षोर्मित्रवाक्यादानृशंस्याच्च गमनं धर्मोऽधर्म इति संशयः ॥ २९ ॥
धर्म और अधर्म की संकीर्णता—अपने को देखकर अनुरक्त हुए वेदपाठी ब्राह्मण,
ब्रह्मचारी, दीक्षित, व्रती, साधु या मरने की इच्छा रखने वाले पुरुष के साथ मित्र के कथन पर
अथवा अपनी दयालुता के कारण वेश्या का समागम करना धर्म होगा या अधर्म?—यह
धर्माधर्मसंशय कहलाता है ॥ २९ ॥
लोकादेवाकृतप्रत्ययादगुणो गुणवान् वेत्यनवेक्ष्य गमनं कामो द्वेष इति
संशयः ॥ ३० ॥
काम और द्वेष की सङ्कीर्णता—'यह गुणवान् है अथवा गुणहीन है' इस बात का स्वयं
विचार करके केवल लोकप्रवाद (संसार के कहने पर) से नायक के साथ समागम करने पर
काम होगा या द्वेष?—इस प्रकार का सन्देह काम और द्वेष की सङ्कीर्णता कहलाता है ॥ ३० ॥
सङ्किरेच्च परस्परेणेति सङ्कीर्णसंशयाः ॥ ३१ ॥
जो परस्पर मिलने से संशय हो, वे सङ्कीर्णसंशय हैं। इस प्रकार सङ्कीर्णसंशय पूर्ण
हुए ॥ ३१ ॥
यत्र परस्याभिगमनेऽर्थः सक्ताच्च सङ्घर्षतः स उभयतोऽर्थः ॥ ३२ ॥
उभयतः अर्थयोग—दूसरे नायक से अर्थ लेकर समागम करने से वेश्या पर आसक्त
नायक भी दूसरे नायक से सम्बन्ध-विच्छेद करने के लिये अर्थ देता है, तो दोनों ओर से अर्थ का
योग होने से यह 'उभयतो अर्थयोग' हुआ ॥ ३२ ॥
यत्र स्वेन व्ययेन निष्फलमभिगमनं सक्ताच्चामर्षिताद्वित्तप्रत्यादानं स उभ-
यतोऽनर्थः ॥ ३३ ॥
उभयतः अनर्थयोग—जहाँ नायिका अपना धन व्यय करके नायक के साथ समागम
करती है और निष्फल रहता है तथा दूसरी ओर अप्रसन्न अनुरक्त नायक से उसके द्वारा दिये गये
अर्थ के छिन जाने का भय हो तो इसे 'उभयतः अनर्थयोग' कहते हैं ॥ ३३ ॥
यत्राभिगमनेऽर्थो भविष्यति न वेत्याशङ्का सक्तोऽपि सङ्घर्षाद्दास्यति न वेति स
उभयतोऽर्थसंशयः ॥ ३४ ॥
उभयतः अर्थसंशय—जिस समागम में 'अर्थ प्राप्त होगा या नहीं'? यह शंका हो और
अनुरक्त नायक भी संघर्ष के कारण देगा या नहीं—यह संशय हो तो इसे 'उभयतः अर्थसंशय'
कहा जाता है ॥ ३४ ॥
यत्राभिगमने व्ययवति पूर्वो विरुद्धः क्रोधादपकारं करिष्यति न वेति सक्तो
वामर्षितो दत्तं प्रत्यादास्यति न वेति स उभयतोऽनर्थसंशयः। इत्यौद्दालकेरुभयतो
योगाः ॥ ३५ ॥
उभयतो अनर्थसंशय—अपने पास से व्यय करके अपूर्व नायक के साथ समागम करना
पड़े, इससे पूर्व नायक क्रोधवश अपकार कर देगा या नहीं?—यह संशय हो अथवा अनुरक्त
नायक भी अप्रसन्न होकर दिये गये धन को वापस न ले ले?—यह संशय हो। इस प्रकार दोनों

६. वैशिक अधिकरण १८७
ओर से अनर्थ का संशय होने पर 'उभयतः अनर्थसंशय' होता है। उद्दालक के पुत्र श्वेकेतु
द्वारा कहे गये उभयतो योग पूर्ण हुए॥ ३५ ॥
बाभ्रवीयास्तु ॥ ३६ ॥
इस विषय में आचार्य बाभ्रव्य के अनुयायी यह बताते हैं ॥ ३६ ॥
यत्राभिगमनेऽर्थोनभिगमने च सक्तादर्थः स उभयतोऽर्थः ॥ ३७॥
उभयतः अर्थयोग—जिस उभयतो योग में पूर्व नायक से समागम किये बिना ही दूसरे
(अपूर्व) से अर्थ प्राप्त कर लिया जाये और बाद में अनुरक्त नायक को भी प्रसन्न कर अर्थ प्राप्त
किया जाये तो वह 'उभयतः अर्थयोग' कहलाता है ॥ ३७ ॥
यत्राभिगमने निष्फलो व्ययोऽनभिगमने च निष्प्रतीकारोऽनर्थः स उभयतोऽ-
नर्थः ॥ ३८ ॥
उभयतः अनर्थयोग—जिस समागम में निष्फल व्यय हो और समागम न करने पर
अपरिहार्य संकट आने की आशंका हो, वह 'उभयतः अनर्थयोग' कहलाता है ॥ ३८ ॥
यत्राभिगमने निर्व्ययो दास्यति न वेति संशयोऽनभिगमने सक्तो दास्यति न वेति
स उभयतोऽर्थसंशयः ॥ ३९ ॥
उभयतो अर्थसंशय—जिस समागम में अपना तो कुछ खर्च न हो, लेकिन देगा या
नहीं? यह सन्देह बना हुआ हो और अनुरक्त नायक भी बिना समागम के देगा या नहीं? —यह
संशय हो तो यह 'उभयतः अर्थसंशय' कहलाता है ॥ ३९ ॥
यत्राभिगमने व्ययवति पूर्वो विरुद्धः प्रभाववान् प्राप्स्यते न वेति
संशयोऽनभिगमने च क्रोधादनर्थं करिष्यति न वेति स उभयतोऽनर्थसंशयः ॥ ४० ॥
उभयतः अनर्थसंशय—अपने पास से व्यय करके किये गये जिस समागम में यह संशय
हो कि पूर्व नायक जो प्रभावशाली पुरुष है, अब मिलेगा या नहीं और न करने पर यह संशय हो
कि क्रोध से वह अनर्थ करेगा या नहीं, दोनों ओर से अनर्थ का सन्देह होने के कारण यह
उभयतः अनर्थसंशय कहलाता है ॥ ४० ॥
एतेषामेव व्यतिकरेऽन्यतोऽर्थोऽन्यतोऽनर्थः, अन्यतोऽर्थोऽन्यतोऽर्थसंशयः,
अन्यतोऽर्थोऽन्यतोऽनर्थसंशय इति षट्सङ्कीर्णयोगाः ॥ ४१ ॥
उभयतः संकीर्ण योग—इन्हीं के विषम प्रयोगों से एक-एक के छह-छह संकीर्ण योग
बनते हैं—एक से अर्थ एक से अनर्थ, एक से अर्थ एक से अर्थसंशय और एक से अर्थ एक से
अनर्थ-संशय—ये तीन श्वेतकेतु के मत से और तीन ही बाभ्रवीय मत से, दोनों मिलाकर छह
सङ्कीर्ण योग हुए। इस प्रकार छह सङ्कीर्ण योगों का विवेचन पूर्ण हुआ ॥ ४१ ॥
तेषु सहायैः सह विमृश्य यतोऽर्थभूयिष्ठोऽर्थसंशयो गुरुरनर्थप्रशमो वा ततः
प्रवर्तेत ॥ ४२ ॥
विवेचन का प्रयोजन—इन संशयों के उपस्थित होने पर अपने सहायकों के साथ
विचार कर, जिससे अधिक अर्थवाला संशय हो अथवा जिसमें महान् अनर्थ की शान्ति हो, उसी
के साथ समागम में प्रवृत्त होना चाहिये ॥ ४२ ॥
काम० १४

१८८ वात्स्यायन-कामसूत्र
एवं धर्मकामावप्यनयैव युक्त्योदाहरेत्। सङ्कीरेच्च परस्परेण व्यतिषञ्-
येच्चेत्युभयतोयोगाः॥ ४३॥
अवशिष्टों के शुद्ध, सङ्कीर्ण और संश्लिष्ट—जिस युक्ति से अर्थ के शुद्ध उभयतो योग
बताये गये हैं उसी युक्ति से धर्म और काम के भी शुद्ध उभयतो योग बना लें, अर्थ के समान ही
इनके सङ्कीर्ण उभयतो योग भी बना लें, और फिर उनके विरोधी भाव हटाकर उन्हें परस्पर
संश्लिष्ट भी कर दें॥ ४३॥
सम्भूय च विटाः परिगृह्णन्त्येकामसौ गोष्ठीपरिग्रहः॥ ४४॥
गोष्ठीपरिग्रह—बहुत से विट (रसलम्पट) मिलकर एक वेश्या के साथ रतिक्रीड़ा करें
तो उसे ‘गोष्ठीपरिग्रह’ कहते हैं॥ ४४॥
सा तेषामितस्ततः संसृज्यमाना प्रत्येकं सङ्घर्षार्थं निर्वर्तयेत्॥ ४५॥
समन्ततो योग में वेश्या का कर्तव्य—गोष्ठीपरिग्रह वाली वेश्या को चाहिये कि इधर
उधर मिलती हुई, नायकों से स्पर्धा कराकर उनसे धन प्राप्त कर ले॥ ४५॥
सुवसन्तकादिषु च योगे यो मे इमममुं च सम्पादयिष्यति तस्याद्य गमिष्यति मे
दुहितेति मात्रा वाचयेत्॥ ४६॥
स्पर्धा का कारण—वेश्या की माँ उसके नायकों से यह कहलवा दे कि सुवसन्तक
आदि उत्सव पर यह उसी के साथ प्रथम समागम करेगी, जो इन इन वस्तुओं को लाकर उसे
देगा॥ ४६॥
तेषां च सङ्घर्षजेऽभिगमने कार्याणि लक्षयेत्॥ ४७॥
उस समय जब नायक वेश्या से मिलने के लिये स्पर्धा करने लगे तो अपने लक्ष्य (लाभ)
पर ही ध्यान रखे॥ ४७॥
एकतोऽर्थः सर्वतोऽर्थः, एकतोऽनर्थः सर्वतोऽनर्थः, अर्धतोऽर्थः सर्वतोऽर्थः,
अर्धतोऽनर्थः सर्वतोऽनर्थः—इति समन्ततो योगाः॥ ४८॥
लाभनिर्देश—एक से अर्थ सबसे अर्थ, एक से अनर्थ सबसे अनर्थ, आधों से अर्थ सबसे
अर्थ, आधों से अनर्थ सबसे अनर्थ—ये समन्ततो योग हैं॥ ४८॥
अर्थसंशयमनर्थसंशयं च पूर्ववद्योजयेत्। सङ्कीरेच्च तथा धर्मकामावपि।
इत्यर्थानर्थानुबन्धसंशयविचाराः॥ ४९॥
पूर्ववत् अर्थसंशय और अनर्थसंशय की योजना कर लेनी चाहिये, साथ ही संकीर्ण को भी
समझ लेना चाहिये। इसी प्रकार धर्म और काम के समन्ततो योग भी समझ लेने चाहिये। इस
प्रकार अनुबन्ध, अर्थ, अनर्थ और संशयों के विचार पूर्ण हुए॥ ४९॥
कुम्भदासी परिचारिका कुलटा स्वैरिणी नटी शिल्पकारिका प्रकाशविनष्टा
रूपाजीवा गणिका चेति वेश्याविशेषाः॥ ५०॥
कुम्भदासी, परिचारिका, कुलटा, स्वैरिणी, नटी, शिल्पकारिका, प्रकाशविनष्टा, रूपाजीवा
और गणिका—ये वेश्या के भेद हैं॥ ५०॥

७. औपनिषदिक अधिकरण १८९
सर्वासां चानुरूपेण गम्याः सहायास्तदुपराञ्जनमर्थागमोपाया निष्कासनं पुनः
सन्धानं लाभविशेषानुबन्धा अर्थानर्थानुबन्धसंशयविचाराश्चेति वैशिकम् ॥ ५१ ॥
जितने प्रकार की वेश्याएँ बतायी गयी हैं, उतने ही प्रकार के उनके मिलने वाले भी होते
हैं। वेश्याएँ, उनके नायक, उनके सहायक, अनुरक्त करने के उपाय, अर्थप्राप्ति के उपाय, धनहीन
नायकों को निकालने की रीति, वियुक्त को मिलाने की रीति; लाभविशेष, अर्थ, अनर्थ, अनुबन्ध
और संशयों का विचार—यही इस अधिकरण के प्रमुख प्रतिपाद्य (विषय) हैं ॥ ५१ ॥
भवतश्चात्र श्लोकौ—
रत्यर्थाः पुरुषा येन रत्यर्थाश्चैव योषितः।
शास्त्रस्यार्थप्रधानत्वात्तेन योगोऽत्र योषिताम् ॥ ५२ ॥
इस विषय में दो आनुवंश्य श्लोक उद्धृत करते हैं—
पुरुष और स्त्री, दोनों ही रतिसुख की कामना करते हैं, दोनों का प्रयोजन रतिसुख ही
होता है। क्योंकि रतिसुख का केन्द्र स्त्री है, इसलिये स्त्रियों के रति प्रयोजन पर यहाँ विस्तार से
विचार किया गया है ॥ ५२ ॥
सन्ति रागपरा नार्यः सन्ति चार्थपरा अपि।
प्राक्तत्र वर्णितो रागो वेश्यायोगाश्च वैशिके ॥ ५३ ॥
उपसंहार—कुछ स्त्रियाँ शुद्ध राग की ही कामना करती हैं और कुछ रति के साथ धन
की भी इच्छा करती हैं। रागिणी स्त्रियों का वर्णन तो पिछले अधिकरणों में कर दिया गया है और
जो रति (राग) के साथ धन की भी इच्छा करती हैं, उनका वर्णन इस अधिकरण में किया गया
है ॥ ५३ ॥
अर्थानर्थानुबन्धसंशयविचारप्रकरण
नामक षष्ठ अध्याय सम्पन्न ॥
◉
७.
औपनिषदिक नामक सप्तम अधिकरण
प्रथम अध्याय
सुभगङ्करणादिप्रकरण
व्याख्यातं च कामसूत्रम् ॥ १ ॥
स्वयं शास्त्रकार महर्षि वात्स्यायन इस प्रकरण का सम्बन्ध बताते हुए कहते हैं—कामसूत्र
की व्याख्या समाप्त हुई ॥ १ ॥
तत्रोक्तेस्तु विधिभिरभिप्रेतमर्थमनधिगच्छन्नौपनिषदिकमाचरेत् ॥ २ ॥

१९० वात्स्यायन-कामसूत्र
यदि पूर्वोक्त विधियों (तन्त्र१ और आवाप२) से अभीष्ट वस्तु की प्राप्ति न हो सके तो इस
औपनिषदिक३ अधिकरण में बताये गये उपायों को प्रयोग में लाना चाहिये ॥ २ ॥
रूपं गुणो वयस्त्याग इति सुभगङ्करणम् ॥ ३ ॥
सुभगङ्करण (सौन्दर्यवर्धक) योग—रूप, गुण, अवस्था और उदारता—ये चार बातें
मनुष्य को सौभाग्यशाली बनाती हैं ॥ ३ ॥
तगरकुष्ठतालीसपत्रकानुलेपनं सुभगङ्करणम् ॥ ४ ॥
सौन्दर्यवर्धक योग—तगर, कूट और तालीशपत्र का लेप करना सौन्दर्य बढ़ाता है ॥ ४ ॥
एतैरेव सुपिष्टैर्वर्तिमालिम्याक्षतैलेन नरकपाले साधितमञ्जनं च ॥ ५ ॥
सुभगङ्करण काजल—उपर्युक्त वस्तुओं को पीसकर और रूई को बत्ती में लपेटकर
बहेड़े के तैल में जलाकर नरकपाल में अंजन बना ले ॥ ५ ॥
पुनर्नवासहदेवीसारिवाकुरण्टोत्पलपत्रैश्च सिद्धं तैलमभ्यञ्जनम् ॥ ६ ॥
सुभगङ्करण तैल—पुनर्नवा, सहदेवी, अनन्तमूल, कुरण्ट (पियाबाँसा) और उत्पल
(नीलकमल)—इन सबका तैल बनाकर लगाने से सौभाग्य-सौन्दर्य बढ़ता है ॥ ६ ॥
तद्युक्ता एव स्त्रजश्च ॥ ७ ॥
सुभगङ्कर माला—पुनर्नवा आदि वस्तुओं को माला में लगाकर पहने ॥ ७ ॥
पद्मोत्पलनागकेसराणां शोषितानां चूर्णं मधुघृताभ्यामवलिह्य सुभगो
भवति ॥ ८ ॥
सुभगङ्कर चटनी—पद्म (लाल कमल), उत्पल (नील कमल) और नागकेसर के चूर्ण
को शहद और घी के साथ मिलाकर चाटने से भी सौन्दर्य (सौभाग्य) बढ़ता है ॥ ८ ॥
तान्येव तगरतालीसतमालपत्रयुक्तान्यनुलिप्य ॥ ९ ॥
सुभगङ्कर लेप—इन वस्तुओं में तगर, तालीशपत्र और तमालपत्र मिलाकर सुभगङ्कर
लेप भी तैयार होता है ॥ ९ ॥
मयूरस्याक्षि तरक्षोर्वा सुवर्णेनावलिप्य दक्षिणहस्तेन धारयेदिति सुभग-
ङ्करणम् ॥ १० ॥
सुभगङ्कर यंत्रधारण—मोर और चीते की आँखें सोने के ताबीज में भरकर दाहिने हाथ
में बाँधें—ये सुभग बनाने के उपाय हैं ॥ १० ॥
तथा बादरमणिं शङ्खमणिं च तथैव तेषु चाथर्वणान्योगान् गमयेत् ॥ ११ ॥
इसी प्रकार बादरमणि और शङ्खमणि भी हैं। अथर्ववेद में लिखे ऐसे प्रयोगों को समझ
लेना चाहिये ॥ ११ ॥
विद्यात्तन्त्राच्च विद्यायोगात् प्राप्तयौवनां परिचारिकां स्वामी संवत्सर-
१. पूर्वोक्त रत्युत्पादक आलिङ्गन, चुम्बन आदि तन्त्र कहलाते हैं।
२. पूर्वोक्त स्त्री आदि की प्राप्ति आवाप कही जाती है।
३. गूढ या गोपनीय सिद्धान्त औपनिषदिक कहलाते हैं।

७. औपनिषदिक अधिकरण १९१
मात्रमन्यतो वारयेत्। ततो वारितां बालां वामत्वाल्लालसीभूतेषु गम्येषु योऽस्यै
संघर्षेण बहु दद्यात्तस्मै विसृजेदिति सौभाग्यवर्धनम्॥ १२॥
विद्यातन्त्र और विद्यायोग से यौवनावस्था को प्राप्त परिचारिका को स्वामी एक वर्ष तक
समागम से रक्षित रखे। इस प्रकार रक्षित परिचारिका को दूसरे पुरुष बाला मानकर समागम और
विवाह की इच्छा प्रकट करेंगे। इस प्रकार लालसा की स्पर्धा में जो अधिक धन दे, उसी को
परिचारिका सौंप दे, यह परिचारिका के सौभाग्यवर्धन की विधि है॥ १२॥
गणिका प्राप्तयौवनां स्वां दुहितरं तस्या विज्ञानशीलरूपानुरूप्येण तान-
भिनिमन्त्र्य सारेण योऽस्या इदमिदं च दद्यात् स पाणिं गृह्णीयादिति सम्भाष्य
रक्षयेदिति॥ १३॥
वेश्यापुत्री के विवाह की विधि—गणिका अपनी युवा पुत्री को समान शील, रूप, गुण
और यौवनसम्पन्न युवकों को आमन्त्रित कर उनकी गोष्ठी में यह घोषणा करे कि जो मेरी पुत्री
को ये ये वस्तुएँ देगा उसी के साथ उसका विवाह कर दिया जायेगा—इस प्रकार अपनी पुत्री का
विवाह कर उसके चरित्र की रक्षा करें॥ १३॥
सा च मातुरविदिता नाम नागरिकपुत्रैर्धनिभिरत्यर्थं प्रीयेत॥ १४॥
वेश्यापुत्री का कर्तव्य—और उस वेश्यापुत्री को चाहिये कि वह उन धनी नागरिक पुत्रों
के साथ इस प्रकार प्रेम प्रदर्शित करे मानो माँ को कुछ पता ही नहीं है॥ १४॥
तेषां कलाग्रहणे गन्धर्वशालायां भिक्षुकीभवने तत्र तत्र च सन्दर्शन-
योगाः॥ १५॥
रसिकों का दर्शन—जब वे युवक कलाज्ञान के लिये अपने घर आयें तो लड़की उनसे
मिले और तत्पश्चात् गन्धर्वशाला, भिक्षुकी के घर, सरस्वतीभवन, उद्यान आदि में मिलती
रहे॥ १५॥
तेषां यथोक्तदायिनां माता पाणिं ग्राहयेत्॥ १६॥
पाणिग्रहण—जो युवक कही हुई वस्तु लाकर दे दे, उसके साथ वेश्या अपनी पुत्री का
पाणिग्रहण करा दे॥ १६॥
तावदर्थमलभमाना तु स्वेनाप्येकदेशेन दुहित्र एतद्दत्तमनेनेति
ख्यापयेत्॥ १७॥
विना धन मिले भी प्रदर्शन—जो जो वस्तुएँ उससे पहले नियत हुई हों, यदि वे सब न
भी मिलें तो वेश्या अपनी ओर से दिखाकर यह कह दे कि यह भी इस युवक ने मेरी पुत्री को
दिया है॥ १७॥
ऊढाया वा कन्याभावं विमोचयेत्॥ १८॥
अथवा कन्या के युवा हो जाने पर उपर्युक्त रीति से युवकों को फँसाकर उसका
कौमार्यभङ्ग करा दे॥ १८॥
प्रच्छन्नं वा तैः संयोज्य स्वयमजानती भूत्वा ततो विदितेष्वेतं धर्मस्थेषु
निवेदयेत्॥ १९॥

१९२ वात्स्यायन-कामसूत्र
धन वसूलने की रीति—अथवा प्रच्छन्न रूप से उन युवकों से मिलाकर उनके प्रेम को
राजकीय अधिकारियों तक पहुँचा दे और फिर उन रसिकों के विरुद्ध न्यायाधिकरण में पहुँच
जाये ॥ १९ ॥
सख्यैव तु दास्या वा 'नोचितकन्याभावां सुगृहीतकामसूत्रामाभ्यासिकेषु
योगेषु प्रतिष्ठितां प्रतिष्ठिते वयसि सौभाग्ये च दुहितरमवसृजन्ति गणिका इति
प्राच्योपचाराः ॥ २० ॥
प्राच्य देश की वेश्याओं की रीति—पूर्व प्रदेशों की वेश्याएँ सखी या दासी से लड़की
का कौमार्यहरण कराकर काम के रहस्यों और योगों का अभ्यास कराती हैं। उन योगों और
कामकलाओं में दक्षता प्राप्त कर लेने पर यौवन के साथ ही उनका भाग्य भी चमक उठता है और
तत्पश्चात् युवती को वेश्याचरित के लिये स्वतन्त्र कर देती हैं ॥ २० ॥
पाणिग्रहश्च संवत्सरमव्यभिचार्यस्ततो यथा कामिनी स्यात् ॥ २१ ॥
एक वर्ष तक पत्नीव्रत का निर्वाह—जिस युवक ने वेश्यापुत्री का पाणिग्रहण किया हो
उसके साथ वह एक वर्ष सदाचारिणी बनकर रहे। तत्पश्चात् जहाँ वह चाहे या जो उसे चाहे वहाँ
स्वच्छन्दतापूर्वक भोग करे ॥ २१ ॥
ऊर्ध्वमपि संवत्सरात् परिणीतेन निमन्त्र्यमाणा लाभमप्युत्सृज्य तां रात्रिं तस्या-
गच्छेदिति वेश्यायाः पाणिग्रहणविधिः सौभाग्यवर्धनं च ॥ २२ ॥
निमन्त्रण पर उपस्थिति आवश्यक—एक वर्ष बाद भी जब पति बुलाये तब भी
वेश्यापुत्री अर्थलाभ को छोड़कर उस रात उसके साथ समागम के लिये अवश्य आये। वेश्या के
विवाह और सौभाग्यवर्धन का विषय पूर्ण हुआ ॥ २२ ॥
एतेन रङ्गोपजीविनां कन्या व्याख्याताः ॥ २३ ॥
अभिनेत्री कन्याओं की विवाह की रीति—इससे ही रङ्गमञ्च पर अभिनय करने वाली
कन्याओं की बात भी कह दी गयी है अर्थात् रङ्गमञ्च पर नृत्य और अभिनय करने वाली
कन्याओं की विवाह की भी यही रीति है ॥ २३ ॥
तस्मै तु तां दद्युर्य एषां तूर्ये विशिष्टमुपकुर्यात्। इति सुभगङ्करणम् ॥ २४ ॥
वैशिष्ट्यकथन—नट, नर्तक आदि अपनी पुत्री का विवाह उसी पुरुष से करें, जो उसके
नृत्य-गान आदि को उन्नत बनाने में सहायक हो। सुभगङ्करण प्रकरण पूर्ण हुआ ॥ २४ ॥
धत्तूरकमरिचपिप्पलीचूर्णैर्मधुमिश्रैर्लिप्तलिङ्गस्य सम्प्रयोगो वशीकरणम् ॥ २५ ॥
वशीकरण प्रकरण : वशीकरण लेप—धतूरा, काली मिर्च और छोटी पीपल के चूर्ण
में शहद मिलाकर शिश्न पर लेप करके जिस स्त्री से समागम किया जाये वह वशीभूत हो जाती
है ॥ २५ ॥
वातोद्भ्रान्तपत्रं मृतकनिर्माल्यं मयूरास्थिचूर्णावचूर्णं वशीकरणम् ॥ २६ ॥
वशीकरण चूर्ण—हवा से उड़ा हुआ पत्ता, शव पर चढ़ाया गया फूल और मोर की हड्डी
के चूर्ण का अवचूर्ण (सूक्ष्म चूर्ण) उत्तम वशीकरण है ॥ २६ ॥

७. औपनिषदिक अधिकरण १९३
स्वयं मृताया मण्डलकारिकायाश्चूर्णं मधुसंयुक्तं सहामलकैः स्नानं वशी-
करणम् ॥ २७ ॥
वशीकरण स्नान—स्वयं मरे हुए गिद्ध (मादा) के चूर्ण में शहद मिलाकर और आँवले
के रस के साथ उबटन की तरह लगाकर स्नान करने से भी स्त्री वशीभूत हो जाती है ॥ २७ ॥
वज्रस्नुहीगण्डकानि खण्डशः कृतानि मनःशिलागन्धपाषाणचूर्णेनाभ्यज्य
सप्तकृत्वः शोषितानि चूर्णयित्वा मधुना लिप्तलिङ्गस्य सम्प्रयोगो वशी-
करणम् ॥ २८ ॥
शिश्नलेप—थूहर की गाँठें टुकड़े-टुकड़े करके उनमें मैनशिल और गन्धक को
लपेटकर सात बार सुखाये, फिर उसका चूर्ण बनाकर शिश्न पर लेप करके जिस स्त्री से समागम
किया जाये वह वशीभूत हो जाती है ॥ २८ ॥
एतेनैव रात्रौ धूमं कृत्वा तद्धूमतिरस्कृतं सौवर्णं चन्द्रमसं दर्शयति ॥ २९ ॥
उपर्युक्त वस्तुओं के चूर्ण का रात्रि में धुआँ करने पर धुएँ से ढका चन्द्र सोने का-सा
दिखायी देता है ॥ २९ ॥
एतैरेव चूर्णैर्तानरपुरीषमिश्रितैर्यां कन्यामवकिरेत् साऽन्यस्मै न दीयते ॥ ३० ॥
वाञ्छित कन्या से विवाह की रीति—इन्हीं वस्तुओं के चूर्ण में बन्दर की विष्ठा
मिलाकर जिस कन्या पर छिड़क दी जाये, वह किसी अन्य को नहीं दी जा सकती अर्थात् वह
वशीभूत हो जाती है और प्रयोक्ता से ही विवाह करती है ॥ ३० ॥
वचागण्डकानि सहकारतैललिप्तानि शिंशपावृक्षस्कन्धमुत्कीर्य षण्मासं निद-
ध्यात् ततः षड्भिर्मासैरपनीतानि देवकान्तमनुलेपनं वशीकरणं चेत्याचक्षते ॥ ३१ ॥
देवकान्त अनुलेप—वचा की गाँठें आम के तैल में भिगोकर शीशम के तने में खोदकर
रख दे। छह मास पश्चात् निकाले। यह देवकान्त अनुलेप उत्तम वशीकरण है—ऐसा कहा
जाता है ॥ ३१ ॥
तथा खदिरसारजानि शकलानि तनूनि यं वृक्षमत्कीर्य षण्मासं निदध्यात्
तत्पुष्पगन्धानि भवन्ति गन्धर्वकान्तमनुलेपनं वशीकरणं चेत्याचक्षते ॥ ३२ ॥
गन्धर्वकान्त अनुलेप—इसी प्रकार खदिरसार (कत्था) के टुकड़ों को पतला करके
और आम के तैल में भिगोकर जिस वृक्ष के तने में छह मास के लिये रख देंगे, वे उसी के समान
सुगन्ध वाले हो जायेंगे। यह गन्धर्वकान्त अनुलेप उत्तम वशीकरण है—ऐसा कहा जाता
है ॥ ३२ ॥
प्रियङ्गवस्तगरमिश्राः सहकारतैलदिग्धा नागवृक्षमुत्कीर्य षण्मासं निहिता
नागकान्तमनुलेपनं वशीकरणमित्याचक्षते ॥ ३३ ॥
नागकान्त अनुलेप—तगर और काँगनी को मिलाकर और आम के तेल में भिगोकर
नागकेसर के तने में छह मास के लिये दबा दे। नागकान्त नामक यह अनुलेप उत्तम वशीकरण
है—ऐसा कहा जाता है ॥ ३३ ॥

१९४ वात्स्यायन-कामसूत्र
उष्ट्रास्थि भृङ्गराजरसेन भावितं दग्धमञ्जनं नलिकायां निहितमुष्ट्रास्थि-
शलाकयैव स्रोतोऽञ्जनसहितं पुण्यं चक्षुष्यं वशीकरणं चेत्याचक्षते ॥ ३४ ॥
पुण्य अंजन—ऊँट की हड्डियों में भृङ्गराज के रस की भावना देकर अंजन के समान
पुटपाक विधि से जलाकर काजल बना ले। इसे ऊँट की हड्डियों से बनी सुरमादानी में रखे और
ऊँट की हड्डी से बनी सलाई से आँखों में लगावे। यह नेत्रों के लिये हितकारी और उत्तम
वशीकरण है—ऐसा कहा जाता है ॥ ३४ ॥
एतेन श्येनभासमयूरास्थिमयान्यञ्जनानि व्याख्यातानि ॥ ३५ ॥
इसी प्रकार श्येन, भास, मयूर आदि पक्षियों की हड्डियों का अंजन भी उपर्युक्त विधि से
बनाया जा सकता है ॥ ३५ ॥
उच्चटाकन्दश्चव्या यष्टीमधुकं च सशर्करेण पयसा पीत्वा वृषीभवति ॥ ३६ ॥
बल-वीर्यवर्धक (वृष्य) प्रकरण : उच्चटा और मुलहठी—उच्चटा (उटंगण) और
मुलहठी के चूर्ण को शक्कर मिले दूध के साथ पीने से पुरुष के बलवीर्य में वृद्धि होती है ॥ ३६ ॥
मेषवस्तमुष्कसिद्धस्य पयसः सशर्करस्य पानं वृषत्वयोगः ॥ ३७ ॥
मेढ़ा और बकरे का अण्डकोश—मेढ़ा या बकरे के अण्डकोशों को दूध में पकाकर
और शक्कर डालकर पीने से भी बलवीर्य की वृद्धि होती है ॥ ३७ ॥
तथा विदार्याः क्षीरिकायाः स्वयंगुप्तायाश्च क्षीरेण पानम् ॥ ३८ ॥
विदारीकन्द, वंशलोचन और क्रौंच—विदारीकन्द, वंशलोचन और क्रौंच के बीजों के
चूर्ण को दूध के साथ पीने से बलवीर्य की वृद्धि होती है ॥ ३८ ॥
तथा प्रियालबीजानां मोरटाविदार्योश्च क्षीरेणैव ॥ ३९ ॥
चिरौंजी, मुहार और श्वेत विदारी—इसी प्रकार चिरौंजी, मुहार (मुरहरी) और श्वेत
विदारी—इनका चूर्ण दूध के साथ पीने से बलवीर्य की वृद्धि होती है ॥ ३९ ॥
शृङ्गाटककसेरुकामधूलिकानि क्षीरकाकोल्या सह पिष्टानि सशर्करेण पयसा
घृतेन मन्दाग्निनोत्करिकां पक्त्वा यावदर्थं भक्षितवानन्ताः स्त्रियो गच्छतीत्याचार्याः
प्रचक्षते ॥ ४० ॥
क्षीरकाकोली, सिंघाड़ा, कसेरू और महुआ—सिंघाड़ा, कसेरू और महुआ के फूलों
को क्षीरकाकोली के कन्द के साथ पीसकर शक्करमिश्रित दूध के साथ मिलाकर, घी में मन्द
मन्द अग्नि पर हलुआ बनाकर नित्य खाने से इतना बलवीर्य बढ़ता है कि पुरुष अनन्त रमणियों
के साथ रमण कर सकता है—ऐसा आचार्य कहते हैं ॥ ४० ॥
माषकमलिनीं पयसा धौतामुष्णेन घृतेन मृदुकृत्योद्धृतां वृद्धवत्सायाः गोः
पयःसिद्धं पायसं मधुसर्पिर्भ्यामशित्वाऽनन्ताः स्त्रियो गच्छतीति आचार्याः
प्रचक्षते ॥ ४१ ॥
उड़द की दाल की खीर—उड़द की धुली दाल को रात में दूध में भिगो दे और प्रातः
पीसकर घी में लाल होने तक भूने। फिर बाखरी गाय या बकरी का दूध डालकर खीर बना लें।
विषम मात्रा में घी और शहद डालकर खाने से पुरुष में अनन्त स्त्रियों के साथ सम्भोग करने की
शक्ति आ जाती है—ऐसा आचार्य कहते हैं ॥ ४१ ॥

७. औपनिषदिक अधिकरण १९५
विदारी स्वयंगुप्ता शर्करा मधुसर्पिभ्यां गोधूमचूर्णेन पोलिकां कृत्वा यावदर्थं
भक्षितवानन्ताः स्त्रियो गच्छतीत्याचार्याः प्रचक्षते ॥ ४२ ॥
विदारीकन्द और क्रौंच की पूड़ियाँ—विदारीकन्द और क्रौंच के बीजों के चूर्ण में गेहूँ
का आटा, शहद और शक्कर मिलाकर घी में पूड़ियाँ सेंक लें। इन्हें नित्य खाने से पुरुष में इतना
बलवीर्य बढ़ता है कि वह अनन्त स्त्रियों के साथ सम्भोग कर सकता है—ऐसा आचार्य
कहते हैं ॥ ४२ ॥
चटकाण्डरसभावितैस्तण्डुलैः पायसं सिद्धं मधुसर्पिभ्यां प्लावितं
यावदर्थमिति समानं पूर्वेण ॥ ४३ ॥
गौरैया के अण्डों से भावित खीर—चिड़िया के अण्डों के रस की भावना देकर तैयार
किये गये चावलों की खीर बनाये। उसे विषम मात्रा में घी और शहद डालकर खाने से पुरुष में
अनन्त स्त्रियों के साथ सम्भोग करने की शक्ति आ जाती है ॥ ४३ ॥
चटकाण्डरसभावितानपगतत्वचस्तिलाञ् शृङ्गाटककसेरुकस्वयंगुप्ता-
फलानि गोधूममाषचूर्णं सशर्करेण पयसा सर्पिषा च पक्वं संयावं यावदर्थं
प्राशित्वा—इति समानं पूर्वेण ॥ ४४ ॥
उक्त रीति से भावित तिलों की खीर—काले तिलों को भिगोकर उनका छिलका अलग
कर लिया जाये और फिर गौरैया के अण्डों के रस की भावना दे। तत्पश्चात् सिंघाड़ा, कसेरू और
क्रौंच के बीजों का चूर्ण तैयार करे। गेहूँ का आटा और उड़द की दाल की पिट्ठी मिलाकर तथा
शक्कर, घी से जल के स्थान पर दूध डालकर लप्सी तैयार कर ले। इसे नित्य खाने से
रतिमल्लता बढ़ती है ॥ ४४ ॥
सर्पिणो मधूनः शर्कराया मधुकस्य च द्वे द्वे पले मधुरसायाः कर्षः प्रस्थं पयस
इति षडङ्गममृतं मेध्यं वृष्यमायुष्यं युक्तरसमित्याचार्याः प्रचक्षते ॥ ४५ ॥
मुलहठी आदि का षडङ्ग अमृत—घी, शहद, शक्कर और मुलहठी दो-दो पल, एक
कर्ष मधुरसा और एक प्रस्थ दूध—यह छह अंगों वाला अमृतमेध्य है, वाजीकरण है, आयुर्वर्धक
हैं। इसे युक्तरस कहते हैं ॥ ४५ ॥
शतावरीश्वदंष्ट्रागुडकषाये पिप्पलीमधुकल्के गोक्षीरच्छागघृते पक्वे तस्य
पुष्यारम्भेणान्वहं प्राशनं मेध्यं वृष्यमायुष्यं युक्तरसमित्याचार्याः प्रचक्षते ॥ ४६ ॥
शतावरी और गोखरू—शतावरी और पहाड़ी गोखरू—इन दोनों वस्तुओं के कषाय में
पीपल और शहद का कल्क मिलाकर गाय के घी में भूनकर दूध में पका लें। इसे पुष्य नक्षत्र में
नित्य चाटना बलबुद्धिवर्धक है, वाजीकारक है, आयुर्वर्धक है। इसे आचार्य 'युक्तरस'
कहते हैं ॥ ४६ ॥
शतावर्याः श्वदंष्ट्रायाः श्रीपर्णीफलानां च क्षुण्णानां चतुर्गुणितजलेन पाक
आप्रकृत्यवस्थानात् तस्य पुष्यारम्भेण प्रातः प्राशनं मेध्यं वृष्यमायुष्यं युक्तरस-
मित्याचार्याः प्रचक्षते ॥ ४७ ॥
शतावरी, गोखरू और श्रीपर्णी—शतावरी, पहाड़ी गोखरू और श्रीपर्णी (कसेरू) के

१९६ वात्स्यायन-कामसूत्र
फूल कूटकर चार गुने जल में अग्नि पर चढ़ा दें। जब पानी जल जाये तो उतार लें। इसे पुष्य
नक्षत्र से प्रातःकाल चाटना प्रारम्भ कर दे। यह बलबुद्धिवर्धक, वाजीकरण और आयुर्वर्धक है।
इसे आचार्य युक्तरस कहते हैं॥ ४७॥
श्वदंष्ट्राचूर्णसमन्वितं तत्सममेव यवचूर्णं प्रातरुत्थाय द्विपलकमनुदिनं प्राश्नी-
यान्मेध्यं वृष्यं युक्तरसमित्याचार्याः प्रचक्षते॥ ४८॥
गोखरू और जौ—पहाड़ी गोखरू का चूर्ण और जौ का आटा सममात्रा में लेकर प्रातः
दो पल प्रतिदिन खाये। यह बलबुद्धिवर्धक, वाजीकरण और आयुर्वर्धक है। इसे आचार्यों ने
'युक्तरस' कहा है॥ ४८॥
आयुर्वेदाच्च वेदाच्च विद्यातन्त्रेभ्य एव च।
आप्तेभ्यश्चावबोद्धव्या योगा ये प्रीतिकारकाः॥ ४९॥
उपसंहार—पूर्वोक्त वाजीकारक योगों के अतिरिक्त अन्य भी रागरतिवर्धक योग हैं। उन्हें
[L

७. औपनिषदिक अधिकरण १९७
मदनमन्दिर में अंगुली डालकर उसे भली भाँति रससिक्त कर ले, तत्पश्चात् समागम प्रारम्भ करे।
इससे वह स्त्री को पहले स्खलित करके उसका नष्ट राग पुनः प्राप्त कर सकता है ॥ २ ॥
औपरिष्टकं मन्दवेगस्य गतवयसो व्यायतस्य रतश्रान्तस्य च रागप्रत्या-
नयनम् ॥ ३ ॥
जो पुरुष मन्दवेग है, जिसका यौवन ढल गया हो, जो बहुत मोटा हो और जो समागम में
थक गया हो, उसे चाहिये कि साम्प्रयोगिक अधिकरण में कही गयी औपरिष्टक (मुखमैथुन)
विधि से अपने में उत्तेजना प्राप्त कर ले ॥ ३ ॥
अपद्रव्याणि वा योजयेत् ॥ ४ ॥
अपद्रव्यों का प्रयोग—अथवा अपद्रव्यों का प्रयोग करे अर्थात् कृत्रिम साधनों से काम
चलाये ॥ ४ ॥
तानि सुवर्णरजतताम्रकालायसगजदन्तगवलद्रव्यमयानि ॥ ५ ॥
अपद्रव्य—इस प्रकार के कृत्रिम साधन सोना, चाँदी, ताबाँ, लोहा, हाथीदाँत और सींग
से बनाये जाते हैं ॥ ५ ॥
त्रापुषाणि सैसकानि च मृदूनि शीतवीर्याणि कर्मणि च धृष्णूनि भवन्तीति
बाभ्रवीया योगाः ॥ ६ ॥
क्योंकि राँगे और सीसे से बने कृत्रिम साधन कोमल, शीतल और घर्षणशील होते हैं—
ऐसा आचार्य बाभ्रव्य के शिष्यों का मत है ॥ ६ ॥
दारुमयानि साम्यतश्चेति वात्स्यायनः ॥ ७ ॥
यदि अनुकूल पड़े तो लकड़ी का कृत्रिम साधन भी प्रयोग किया जा सकता है—यह
आचार्य वात्स्यायन का मत है ॥ ७ ॥
लिङ्गप्रमाणान्तरं बिन्दुभिः कर्कशपर्यन्तं बहुलं स्यात् ॥ ८ ॥
कृत्रिम साधन पुरुष के शिश्न की माप का ही होना चाहिये और इसके अग्रभाग पर बहुत
से विन्दु होने चाहिये जिससे स्त्री की खाज मिट सके ॥ ८ ॥
एते एव द्वे सङ्घाटौ ॥ ९ ॥
कृत्रिम साधन में कम से कम दो जोड़ या उतार चढ़ाव अवश्य होने चाहिये ॥ ९ ॥
त्रिप्रभृति यावत्प्रमाणं वा चूडकः ॥ १० ॥
चूडक—शश से लेकर अश्व तक पुरुष के शिश्न के जो प्रमाण बताये गये हैं, उतने
प्रमाण वाला कृत्रिम साधन चूडक कहलाता है ॥ १० ॥
एकामेव लतिकां प्रमाणवशेन वेष्टयेदित्येकचूडकः ॥ ११ ॥
एकचूडक—जो अपने प्रमाण से एक ही लता को लपेट सके, ऐसा कृत्रिम साधन
एकचूडक कहलाता है ॥ ११ ॥
उभयतोमुखच्छिद्रः स्थूलकर्कशवृषणगुटिकायुक्तः प्रमाणवशयोगी कट्यां
बद्धः कञ्चुको जालकं वा ॥ १२ ॥
कञ्चुक या जालक—जिसके दोनों ओर छेद किये गये हों, जो स्थूल और कर्कश हो,

१९८ वात्स्यायन-कामसूत्र
जिसमें अण्डकोश भी लगाये गये हों, जो शिश्न के समान आकार का हो और जिसे कमर में
पहना जा सके—ऐसा कृत्रिम साधन कञ्चुक या जालक कहलाता है ॥ १२ ॥
तदभावेऽलाबूनालकं वेणुश्च तैलकषायैः सुभावितः सूत्रेण कट्यां बद्धः
श्लक्ष्णा काष्ठमाला वा ग्रथिता बहुभिरामलकास्थिभिः संयुक्तेत्यपविद्ध-
योगाः ॥ १३ ॥
यदि इस प्रकार के कृत्रिम साधन सम्भव न हों तो अपने शिश्न के प्रमाण के अनुरूप तूम्बी
या बाँस का साधन (लिङ्ग) बनाकर तेल और उबटन से चिकना करके कमर में बाँध ले अथवा
आँवले के समान चिकनी काष्ठ गोलियों की माला शिश्न में पहन लेनी चाहिये—ये अपविद्ध
(त्यक्त) योग हैं ॥ १३ ॥
न त्वविद्धस्य कस्यचिद्द्व्यवहृतिरस्तीति ॥ १४ ॥
क्योंकि इन कृत्रिम साधनों का सम्बन्ध समागम से नहीं है। ये तो केवल असमर्थों के योग
हैं ॥ १४ ॥
दाक्षिणात्यानां लिङ्गस्य कर्णयोरिव व्यधनं बालस्य ॥ १५ ॥
छेदनकर्म—दक्षिण भारत में बच्चों के कर्णछेदन के समान शिश्न का छेदन भी
होता है ॥ १५ ॥
युवा तु शस्त्रेण छेदयित्वा यावद्रुधिरस्यागमनं तावदुदके तिष्ठेत् ॥ १६ ॥
छेदनविधि—यदि युवा पुरुष अपना छेदन कराये तो सुपारी की चमड़ी सरकाकर, नसों
को बचाकर, तीक्ष्ण शस्त्र से कुशलतापूर्वक तिरछा छेदे और जब तक रक्त बहता रहे तब तक
उसे पानी में डुबोये रखे ॥ १६ ॥
वैशद्यार्थं च तस्यां रात्रौ निर्बन्धाद्व्यवायः ॥ १७ ॥
और उस छिद्र को बड़ा करने के लिये, उसी रात को कई बार स्त्री के साथ समागम
करे ॥ १७ ॥
ततः कषायैरेकदिनान्तरितं शोधनम् ॥ १८ ॥
फिर पञ्चकषायों (अमलतास, ब्राह्मी, कनेर, मालती और शङ्खपुष्पी) से एक एक दिन के
अन्तर से धोना चाहिये ॥ १८ ॥
वेतसकुटजशङ्कुभिः क्रमेण वर्धमानस्य वर्धनैर्बन्धनम् ॥ १९ ॥
छिद्रवर्धन—बेंत और कुटज के शंकुओं (कीलों) से उस छिद्र को धीरे-धीरे बढ़ाना
चाहिये ॥ १९ ॥
यष्टीमधुकेन मधुयुक्तेन शोधनम् ॥ २० ॥
व्रणशोधन—मुलहठी और शहद मिलाकर घाव में लगाना चाहिये ॥ २० ॥
ततः सीसकपत्रकर्णिकया वर्धयेत् ॥ २१ ॥
तत्पश्चात् शीशम के पत्तों की कर्णिका से इसे बढ़ाना चाहिये ॥ २१ ॥
म्रक्षयेद्भल्लातकतैलेनेति व्यधनयोगाः ॥ २२ ॥
इसके बाद भिलावे के तेल से इसे भिगोते रहना चाहिये। व्यधनयोग समाप्त हुए ॥ २२ ॥

७. औपनिषदिक अधिकरण १९९
तस्मिन्नेकाकृतिविकल्पान्यपद्रव्याणि योजयेत् ॥ २३ ॥
तत्पश्चात् उसमें अपद्रव्यों को पहना देना चाहिये ॥ २३ ॥
वृत्तमेकतो वृत्तमुदूखलकं कुसुमकं कण्टकितं कङ्कास्थि गजकर-
कमष्टमण्डलकं भ्रमरकं शृङ्गाटकमन्यानि वोपायतः कर्मतश्च बहुकर्मसहता चैषां
मृदुकर्कशता यथासात्म्यमिति नष्टरागप्रत्यानयनं द्विषष्टितमं प्रकरणम् ॥ २४ ॥
अपद्रव्य का प्रयोग — जिस प्रकार का अपद्रव्य स्त्री के अनुकूल पड़े, उसके साथ
समागम में वैसा ही अपद्रव्य प्रयुक्त करना चाहिये। गोल, एक ओर से गोल, ऊखल (ओखली)
जैसा गोल, कमल जैसा, करेले जैसा काँटेदार, कंक की हड्डी जैसा, हाथीदांत के समान,
अष्टकोण, चक्करदार, सिंघाड़े की आकृति का, कोमल या कठोर, जैसा स्त्री चाहे या जैसा
उसके अनुकूल पड़े, वैसा ही बनाया जा सकता है। ‘नष्टप्रेम के पुनः प्राप्ति की विधि’ नामक
बासठवाँ प्रकरण पूर्ण हुआ ॥ २४ ॥
एवं वृक्षजानां जन्तूनां शूकैरुपहितं लिङ्गं दशरात्रं तैलेन मृदितं पुनरुपबृंहितं
पुनः प्रमृदितमिति जातशोफं खट्वायामधोमुखस्तदन्तरे लम्बयेत् ॥ २५ ॥
शिश्नवर्धक उपाय — इसी प्रकार वृक्ष में उत्पन्न होने वाले रोमदार जन्तुओं
(कन्दलिका) के रोमों का शिश्न पर लेप करे और तेल मले। यह क्रिया दस रात तक निरन्तर
करने पर जब शिश्न में सूजन आ जाये तो चारपाई के छेद से उसे नीचे लटका दे और फिर औंधे
मुँह सो जाये ॥ २५ ॥
तत्र शीतैः कषायैः कृतवेदनानिग्रहं सोपक्रमेण निष्पादयेत् ॥ २६ ॥
तत्पश्चात् शीतल लेप लगाकर इसकी वेदना मिटानी चाहिये ॥ २६ ॥
स यावज्जीवं शूकजो नाम शोफो विटानाम् ॥ २७ ॥
इस प्रकार रसलम्पटों के शिश्न की मोटाई आजीवन बनी रहती है ॥ २७ ॥
अश्वगन्धाशबरकन्दजलशूकबृहतीफलमाहिषनवनीतहस्तिकर्णवज्रवल्ली -
रसैरेकैकेन परिमर्दनं मासिकं वर्धनम् ॥ २८ ॥
अश्वगन्धा, बड़े लोध की जड़, जलशंकु, बड़ी कटेरी के पके फल, भैंस का मक्खन,
ढाक के पत्ते और वज्रवल्ली (हड़जोड़) का रस — इनमें से किसी एक को लगाने से शिश्न एक
मास तक मोटा बना रहता है ॥ २८ ॥
एतैरेव कषायैः पक्वेन तैलेन परिमर्दनं षाण्मास्यम् ॥ २९ ॥
अश्वगन्धा आदि के कल्क द्वारा सिद्ध किये गये तेल की मालिश करने से शिश्नवृद्धि छह
मास तक बनी रहती है ॥ २९ ॥
दाडिमत्रापुषबीजानि बालुका बृहतीफलरसश्चेति मृद्वग्निना पक्वेन तैलेन
परिमर्दनं परिषको वा ॥ ३० ॥
अनार, बालमखीरा के बीज, एलुवा और कटेरी के फलों के रस — इन सबको मन्द मन्द
अग्नि पर बनाये गये तैल की मालिश करने से या इनकी पोटली बनाकर सेंकने से छह मास तक
शिश्नवृद्धि रहती है ॥ ३० ॥

२०० वात्स्यायन-कामसूत्र
ताँस्ताँश्च योगानाप्तेभ्यो बुध्येतेति वर्धनयोगाः ॥ ३१ ॥
अन्य भी वर्धनयोग हैं। उन्हें आप्त पुरुषों से जान लें। शिश्नवृद्धियोग पूर्ण हुए॥ ३१॥
अथ स्नुहीकण्टकचूर्णैः पुनर्नवावानरपुरीषलाङ्गलिकामूलमिश्रैर्यामवकिरेत्
सा नान्यं कामयेत ॥ ३२॥
चित्रयोगप्रकरण : कन्यामोहन—थूह के काँटों का चूर्ण, पुनर्नवा, लाल मुख वाले
बन्दर का विष्ठा और इन्द्रायन (कलिहारी) की जड़—इन सबको सममात्रा में पीसकर बनाया
गया चूर्ण जिसके सिर पर डाल दिया जाये वह कन्या किसी अन्य को नहीं चाहती ॥ ३२ ॥
तथा सोमलताऽवल्गुजाभृङ्गरलोहोपजिह्विकाचूर्णैर्व्याधिघातकजम्बूफलरस-
निर्यासेन घनीकृतेन च लिप्तसम्बाधां गच्छतो रागो नश्यति ॥ ३३ ॥
रागनाशनलेप—इसी प्रकार सोमलता, बाकुची के बीज, भाँगरा, लौहभस्म और
उपजिह्विका का चूर्ण तथा अमिलतास और जामुन के फल की गुठली को पीसकर मदनमन्दिर
में लेप करने से जो भी पुरुष उस स्त्री के साथ सम्भोग करता है उसका राग नष्ट हो जाता
है ॥ ३३ ॥
गोपालिकाबहुपादिकाजिह्विकाचूर्णैर्माहिषतक्रयुक्तैः स्नातां गच्छतो रागो
नश्यति ॥ ३४ ॥
गोपालिका, बहुपादिका (पोदीना) और जिह्विका (गोजिया) का चूर्ण भैंस के मट्ठे में
मिलाकर स्नान करने वाली स्त्री के साथ जो भी पुरुष सम्भोग करता है उसका राग नष्ट हो
जाता है ॥ ३४ ॥
नीपाम्रातकजम्बूकुसुमयुक्तमनुलेपनं दौर्भाग्यकरं स्रजश्च ॥ ३५ ॥
दौर्भाग्यकरण—कदम्ब, आँवड़ा और जामुन के फूलों को घिसकर चन्दन लगाना या
इनकी माला पहनना दौर्भाग्यवर्धक होता है ॥ ३५ ॥
कोकिलाक्षप्रलेपो हस्तिन्याः संहतमेकरात्रे करोति ॥ ३६ ॥
योनि-संकोचन—तालमखाने को पानी में पीसकर लेप करने से हस्तिनी नायिका की
योनि भी एक ही रात में सिकुड़ जाती है ॥ ३६ ॥
पद्मोत्पलकदम्बसर्जकसुगन्धचूर्णानि मधुना पिष्टानि लेपो मृग्या विशाली-
करणम् ॥ ३७ ॥
योनि-विस्तार—लाल कमल, नीलकमल, कदम्ब, विजयसार और नेत्रवाला—इनके
चूर्ण को शहद के साथ घोलकर लेप करने से मृगी नायिका की योनि भी गहरी और विशाल हो
जाती है ॥ ३७ ॥
स्नुहीसोमार्कक्षारैरवल्गुजाफलैर्भावितान्यामलकानि केशानां श्वेती-
करणम् ॥ ३८ ॥
बाल सफेद करना—थूहर, पुतली और आक के पत्तों को जलाकर राख बना ले और
फिर उसमें बाकुची के बीज और आँवले की भावना देकर बालों में लगाने से काले बाल भी
सफेद हो जाते हैं ॥ ३८ ॥

७. औपनिषदिक अधिकरण २०१
मदयन्तिकाकुटजकाञ्जनिकागिरिकर्णिकाश्लक्ष्णपर्णीमूलैः स्नानं केशानां
प्रत्यानयनम् ॥ ३९ ॥
बाल काले करना—मेंहदी, कुटज, अंजनिका, पहाड़ी चमेली और माषपर्णी की
जड़—इन पाँचों का चूर्ण सिर पर मलकर कुछ समय बाद स्नान करने से सफेद बाल भी काले
हो जाते हैं ॥ ३९ ॥
एतैरेव सुपक्वेन तैलेनाभ्यङ्गात् कृष्णीकरणात् क्रमेणास्य
प्रत्यानयनम् ॥ ४० ॥
इन पदार्थों से बने तैल से भी सफेद बाल काले हो जाते हैं ॥ ४० ॥
श्वेताश्वस्य मुष्कस्वेदैः सप्तकृत्वो भावितेनालक्तकेन रक्तोऽधरः श्वेतो
भवति ॥ ४१ ॥
ओष्ठ सफेद करना—पूर्वोक्त वस्तुओं में सफेद घोड़ों के अण्डकोश के पसीने की सात
भावनाएँ देने पर जो योग तैयार होता है वह लाल होठों को भी सफेद बना देता है ॥ ४१ ॥
मदयन्तिकादीन्येव प्रत्यानयनम् ॥ ४२ ॥
होंठ लाल करना—मेंहदी आदि को पीसकर लगाने से सफेद होंठ पुनः लाल हो
जाते हैं ॥ ४२ ॥
बहुपादिकाकुष्ठतगरतालीशदेवदारुवज्रकन्दकैरुपलिप्तं वंशं वादयतो या
शब्दं शृणोति सा वश्या भवति ॥ ४३ ॥
मोहक वंशी—बहुपादिका (पोदीना), कुछ, तगर, तालीशपत्र, देवदारू और
वज्रकन्द—इनका लेप करके वंशी बजाने वाले की ध्वनि जो भी स्त्री सुनेगी वही वशीभूत हो
जायेगी ॥ ४३ ॥
धत्तूरफलयुक्तोऽभ्यवहार उन्मादकः ॥ ४४ ॥
पागल बनाना—खाद्य या पेय पदार्थों में धतूरे के बीज मिलाकर खिला पिला देने से
व्यक्ति पागल हो जाता है ॥ ४४ ॥
गुडो जीर्णतश्च प्रत्यानयनम् ॥ ४५ ॥
उसको स्वस्थ करना—पुराना गुड़ खिला देने से धतूरे का विष उतर जाता है ॥ ४५ ॥
हरितालमनःशिलाभक्षिणो मयूरस्य पुरीषेण लिप्तहस्तो यद् द्रव्यं स्पृशति तन्न
दृश्यते ॥ ४६ ॥
अदृश्य करना—हरताल और मैनसिल खाने वाले मोर की विष्ठा को हाथ में लगाकर
जिस वस्तु को छू दोगे, वही अदृश्य हो जायेगी ॥ ४६ ॥
अङ्गारतृणभस्मना तैलेन विमिश्रमुदकं क्षीरवर्णं भवति ॥ ४७ ॥
पानी को दूध के समान सफेद करना—खस की भस्म को तैल में मिलाकर पानी में
डाल देने से पानी दूध के समान सफेद हो जाता है ॥ ४७ ॥
हरीतकाभ्रातकयोः स्रवणप्रियङ्गुकाभिश्च पिष्टाभिर्लिप्तानि लोहभाण्डानि
ताम्रीभवन्ति ॥ ४८ ॥