सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

५८ सूरदासजी
(४)
हरि के सँग मैं क्यों न गई री ॥ टेक ॥
हरि सँग जाती कंचन बन आती,
अब माटी के मोल भई री ॥ १ ॥
बरज्यो न कोई इन दूतिन को,
जाती बेर मोहिँ रोक लई री ॥ २ ॥
हरि विछुरन इक मरन हमारा,
नई दासी सँग प्रीति भई री ॥ ३ ॥
छल गयो कान्ह बहुरि नहिँ आयो,
अपने हाथ से मैं बिदा दई री ॥ ४ ॥
सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस को,
पिछली प्रीति अब नई भई री ॥ ५ ॥
(५)
राग बिलावल
ऊधो इतनी कहियो जाय ।
अति कृस-गात१ भई हैं तुम बिन, बहुत दुखारी गाथ ॥१॥
जल समूह बरसत अँखियन तैं, हूँकत लै लै नाँव ।
जहाँ जहाँ गउ दोहन करते, ढूँढ़त सोइ सोइ ठाँव ॥२॥
परत पछार खाय तेही छिन, अति ब्याकुल ह्वै दीन ।
मानो सूर काढ़ि डारी हैं, बारि मध्य तैं मीन ॥३॥
(६)
होली
सखी री मोहन मुसकाने, लागी सोई पै जाने ॥टेक॥
रात मोहन सुपने मैं देखे, सिथिल भये मोरे प्राने ।
बिरहा हूक लगी पसुरी मैं, नैन नीर बरसाने,
सखी जिउरा घबराने ॥ १ ॥
(१) दुबला ।

शब्द संग्रह ५६
हौं जो चढ़ी थी अपनी अटा पर, वह झट निकस्यो आने
मंद हँसन मुख देखि कृस्न को, क्या हौं कहौँ बखाने,
सखी कोइ पीर न जाने ॥२॥
हौं घायल मिरगी ज्यौं घूमत, परी धरनि पर आने ।
मंत्र जंत्र औषधि घिस लाये, बिसरे सभी¹ उपाव,
सखी कोइ लोग सियाने ॥३॥
और उपाव नहीं कोउ दूजो, स्याम मिलावो आने ।
जानत हैं पिय पीर हमारी, सूरदास के प्रान,
सखी कोइ और न जाने ॥ ४ ॥
(७)
होली
साँवरे सौं कहियो मोरी ॥ टेक ॥
सीस नवाय चरन गहि लीजो, करि बिनती कर जोरी
ऐसी चूक कहा परी मो सौं, प्रीति पाछली तोरी,
सुरति ना लीन्हि बहोरी ॥ १ ॥
भूषन बसन सभी तजि दीन्हे, खान पान बिसरो री ।
बिभुति रमाय जोगिन ह्वै बैठौं, तेरो ही ध्यान धरो री,
अब मैं कैसी करौँ री ॥ २ ॥
निसि दिन ब्याकुल फिरत राधिका, बिरह बिधा तन घेरी ।
बारि² करेजा जारि दियो है, अब मैं कैसी करौँ री ।
बेग चलि आवो किसोरी ॥ ३ ॥
रोम रोम बिष छाय रह्यो है, मधु मेरे बैर परो री ।
स्याम तुम्हें ढूँढ़त कुंजन में, सीस लटा गहि झोरी,
कहौँ हरि हो हरि हो री ॥ ४ ॥
(१) सब लोग । (२) बाल अवस्था का अर्थात कोमल ।

६० सूरदासजी
जा दिन गमन किये मथुरा में, गोपिन सुधि बिसरे री।
हम को जोग भोग कुबजा को, का तकसीर है मोरी,
कहा कछु कीन्ही चोरी ॥ ५ ॥
सूरदास प्रभु सौँ जा कहियो, आवै अवधि रही थोरी।
प्रान दान दीजो नँद नन्दन, गावत कीरति तोरी।
प्रीति अब कीजै बहोरी ॥ ६ ॥
(८)
कुब्जा ने जादू डारा, जिन मोह्यो स्याम हमारा री ॥टेक
निसि दिन चलत रहत नहिं राखै, इन नैनन जलधारा री ॥१
अब यह प्रान कैसे हम राखैं, बिछुरे प्रान-अधारा री ॥२॥
ऊधो तब तैं कलन परत है, जब तैं स्याम सिधारा री ॥३॥
अब तो मधुबन जाय ले आवो, सुन्दर नन्द दुलारा री ॥४॥
सूरदास प्रभु आन मिलावो, तन मन धन सब वारा री ॥५॥
॥ प्रेम ॥
(१)
नाहिँन रह्यो मन में ठौर।
नन्द नन्दन अछत¹ कैसे, आनिये उर और ॥ १ ॥
चलत चितवत दिवस जागत, स्वप्न सोवत रात।
हृदय तैं वह स्याम मूरत, छिन न इत उत जात ॥ २ ॥
कहत कथा अनेक ऊधो, लोक लाज दिखाव।
कहा करौँ तन प्रेम पूरन, घट न सिंधु समात ॥ ३ ॥
स्याम गात सरोज आनन², ललित गति मृदु हाँस।
सूर ऐसे रूप कारन, मरत लोचन प्यास ॥ ४ ॥
(२)
या ऋतु रूस रहन की नाहीँ।
बरसत मेघ मेदिनी के हितु, प्रीतम हरष बढ़ाहीँ ॥ १ ॥
(१) के होते। (२) कमल जैसा मुख।

शब्द संग्रह ६१
जे बेली ग्रीषम ऋतु जरहीं, ते तरवर लपटाहीं ।
उमड़ी नदी प्रेम रस छाती, सिंधु मिलन को जाहीं ॥२॥
यह संपदा दिवस चारक की, सोच समझ मन माहीं ।
सूर सुनत उठि चली राधिका, दै दूती गल बाहीं ॥३॥
(३)
भींजत कुंजन से दोउ आवत ।
ज्यौँ ज्यौँ बूँद परत चूनर पर, त्यौँ त्यौँ हरि उर लावत ॥१॥
अधिक झकोर होत मेघन की, द्रुम तर छिन बिलमावत ।
वे हँसि ओट करत पीतांबर, वे चूनरहिँ उढ़ावत ॥२॥
तैसेहिँ मोर कोकिला बोलत, पवन बीच घन धावत ।
ले मुरली कर मन्द घोर स्वर, राग मलार बजावत ॥३॥
भींजे राग रागिनी दोऊ, भींजे तन छवि पावत ।
सूरदास हरि मिलत परस्पर, प्रीति अधिक उपजावत ॥४॥
(४)
आज हौँ एक को ले कै टरि हौँ ।
मोहिँ कहा डरपावत हौ प्रभु, अपने पूरे¹ परिलरिहौँ ॥१॥
हौँ तो पतित सात पीढ़ी को, जो जिय ऐसी धरिहौँ ।
हौँ तो फिरि वैसो ही ह्वै हौँ, तुमहिँ बिरद बिनु करिहौँ ॥२॥
अब तो तुम परतीत नसाई, क्यों मानै मम हियरा ।
सूरदास साची तब थपिहौँ, जब हँसि दै हौ बीरा ॥३॥
(५)
अब तौ प्रगट भई जग जानी ।
वा मोहन सों प्रीति निरंतर, क्यौं निबहैगो छानो² ॥१॥
कहा करौँ सुंदर मूरति इन, नैनन माँझि समानी ।
निकसत नाहिँ बहुत पचि हारी, रोम रोम अरुझानी ॥२॥
(१) पूरा यानी खानदानी, सात पीढ़ी का पतित—देखो आगे की कड़ी ।
(२) छिपी हुई ।

६२ सूरदासजी
अब कैसे निर्वारि१ जात है, 'मिले दुग्ध ज्यौं पानी
सूरदास प्रभु अंतरजामी, उर अंतर की जानी ॥ ३ ॥
(६)
नेक नहीं मन घर सौं लागत ।
पिता मात गुरुजन परबोधत२,
नीके बचन बान सम लागत ॥ १ ॥
तिन को धृग धृग कहति मनहिँ मन,
इन कौं बनै भले ही त्यागत ।
स्याम-विमुख नर नारि वृथा सब,
कैसे मन इन सौं अनुरागत ॥ २ ॥
इन को बदन३ प्रात दरखो जिनि,
बार बार बिधि४ सौं यह माँगत ,
यह तन सूर स्याम को अर्ध्यो,
नेक टरत नहिँ सोवत जागत ॥ ३ ॥
॥ विनय ॥
(१)
तुम मेरी राखो लाज हरी ।
तुम जानत सब अन्तरजामी, करनी कछु न करी ॥१॥
औगुन मोसे बिसरत नाहीं, पल छिन घरी घरी ।
सब प्रपंच की पोट बाँध करि, अपने सीस घरी ॥२॥
दारा सुत धन मोह लिये हौं, सुधि बुधि सब बिसरी ।
सूर पतित को बेग उधारो, अब मेरी नाव भरी ॥३॥
(२)
हमारे प्रभु औगुन चित न धरो ।
सम-दरसी है नाम तिहारो, अब मोहिँ पार करो ॥१॥
(१) सुलझाई या अलग की जा सकती है। (२) समझाते हैं। (३) मुँह ।
(४) ब्रह्मा ।

शब्द संग्रह ६३
इक नदिया इक नार१ कहावत, मैलो नीर भरो ।
जब दोनोँ मिलि एक बरन भये, सुरसरि नाम परो ॥२॥
इक लोहा पूजा में राखत, इक घर बधिक परो ।
पारस गुन अवगुन नहिं चितवै, कंचन करत खरो ॥३॥
यह माया भ्रम जाल निवारो, सूरदास सगरो ।
अबकी बेर मोहिँ पार उतारो, नहिँ प्रन जात टरो ॥४॥
(३)
हरि हौँ बड़ी बेर को ठाढ़ो ।
जैसे और पतित तुम तारे, तिनहीँ मैं लिखि काढ़ो ॥१॥
जुग जुग बिरद यही चलि आयो, टेर कहत हौँ ता तैँ ।
मरियत लाज पंच पतितन मैं, हौँ घट कहो कहाँ तैँ ॥२॥
कै अब हार मान करि बैठो, कै कर बिरद सही ।
सूर पतित जो झूठ कहत है, देखो खोलि बही ॥ ३ ॥
(४)
अबकी राखि लेहु भगवान ।
हम अनाथ बैठौ द्रुम डरियाँ, पारधि२ साध्यो बान ॥१॥
ता के डर निकसन चाहत हौँ, उपर रह्यो सचान३ ।
दोऊ भाँति दुख भयो कृपानिधि, कौन उबारै प्रान ॥२॥
सुमिरत ही अहि४ डस्यो पारधी, लाग्यो तोर सचान३।
सूरदास गुन कहँ लग बरनौँ, जै जै कृपानिधान ॥३॥
(५)
जो जन ऊधो मोहिँ न बिसारै,
तेहि न बिसारौँ छिन एक घरी ॥टेक॥
जो मोहिँ भजै भजौँ मैं वा को, कल न परत मोहिँ एक घरी।
काटौँ जनम जनम के फंदा, राखौँ सुख आनन्द करी ॥ १॥
(१) नाला । (२) शिकारी । (३) बाज़ । (४) साँप ।

६४ सूरदासजी
चतुर सुजान सभा मैं बैठे, दुःसासन अनरीति क ॰ ।
सुमिरन कियो द्रोपदी जबहीँ, खैँचत चीर उबारि ध ॥२
ध्रुव प्रहलाद रैनि दिन ध्यावै, प्रगट भये बैकुंठ पुरी ।
भारत मैं अरुही के अंडा, ता पर गज को घंट ढुरी ॥३॥
अंबरीष गृह आये दुर्बासा, चक्र सुदर्सन छाँहि करी१ ।
सूर के स्वामी गजराज उबारे, कृपा करी जगदीस हरी ॥४॥
(६)
दीनानाथ अब बार तुम्हारी ।
पतित-उधारन विरद२ जानि के, विगरी लेहु सँवारी ॥१॥
बालापन खेलत ही खोयो, जुवा विषय रस माते ।
वृद्ध भये सुधि प्रगटी मो को, दुखित पुकारत ता तैँ ॥२॥
सुतन्ह तज्यो त्रिय भ्रात तज्यो सब, तन तैँ त्वचा भइ न्यारी ।
स्रवन न सुनत चरन गति थाकी, नैन बहे जल धारी ॥३॥
पलित३ केस कफ कण्ठ अब रूंध्यो४, कल न परै दिन राती।
माया मोह न छाड़ै तृस्ना, यह दोऊ दुखदाती ॥ ४ ॥
अब यह व्यथा दूर करिये को, और न समरथ कोई ।
सूरदास प्रभु करुना-सागर, तुम तैँ होय सो होई ॥ ५ ॥
(७)
नाथ मोहिँ अबकी बेर उबारो ॥ टेक ॥
तुम नाथन के नाथ सुवामी, दाता नाम तिहारो ।
करमहीन जनम को अंधो, मो तैँ कौन नकारो ॥ १ ॥
(१) कथा है कि परम भक्त राजा अंबरीष को बिना अपराध दुर्बासा ऋषि
ने शाप देना चाहा जिस पर विष्णु के सुदर्शन चक्र ने दुर्बासा को खदेरा । मुनि
जी भागते २ विष्णु की शरण में पहुँचे पर उन्होंने अपने भक्त के अपराधी की
रक्षा करने मैं अपनी असमर्थ्यता प्रगट की और अंत को राजा अंबरीष के
शरणागत होने पर वह बचे । (२) प्रण । (३) पके । (४) घरघराना ।

शब्द संग्रह ६५
तीन लोक के तुम प्रति-पालक, मैं तो दास तिहारो ।
तारी जाति कुजाति प्रभू जी, मो पर किरपा धारो ॥२॥
पतितन मैं इक नायक कहिये, नीचन मैं सरदारी ।
कोटि पापी इक पासँग मेरे, अजामिल कौन बिचारी ॥३॥
नाठो धरम नाम सुनि मेरो, नरक कियो हठ तारो ।१
मो को ठौर नहीं अब कोऊ, अपनो बिरद सम्हारी ॥४॥
छुद्र पतित तुम तारे रमापति, अब न करो जियगारो ।
सूरदास साचो तब माने, जो ह्वै मम निस्तारो ॥ ५ ॥
(८)
चूक परी मो तैं मैं जानी, मिलैं स्याम बकसाऊँ री ।
हा हा करि दसननि तृन धरिधरि, लोचन जलनि ढराऊँ री२ १
चरन गहौँ गाढ़े करि कर सौँ, पुनि पुनि सीस छुआऊँ री ।
मुख चितऊँ फिरि धरनि निहारौँ, ऐसे रुचि उपजाऊँ री ॥२
मिलैँ धाय अकुलाय भुजनि भरि, उर की तपनि जनाऊँ री ।
सूरस्याम अपराध छमहु अब, यह कहि कहि जु सुनाऊँ री ३
(९)
माधो जू जो जन तैं बिगरै ।
सुन कृपालु करुनामय कबहुँ, प्रभु नहिँ चित्त धरै ॥ १ ॥
ज्यौँ सिसु३ जननि४ जठर५ अंतरगत, सत अपराध करै ।
तऊ तनय६ तनु तोष पोष चित, बिहँसत अंक भरै ॥२॥
जदपि बिटप७ जर हतन८ हेत करि, कर कुठार पकरै ।
तदपि सुभाव सुसील सुसीतल, रिपु तनु ताप हरै ॥३॥
(१) धर्मराय ने मेरा नाम सुनकर मुझे ग्रहण करने से इनकार किया और
नर्क बोला कि हमारे यहाँ रहने के यह योग्य नहीं है-इस को तार कर हटाओ ।
(२) दाँतों के नीचे तिनका धर कर (जोकि निशान आधीनता का है) आँखों से
जल धारा वहाती हूँ । (३) बालक । (४) माता । (५) पेट । (६) बेटा । (७) पेड़ ।
(८) काटने के लिये ।
६

६६ सूरदासजी
कारन करन अनन्त अजित कहँ, केहिँ विधि चरन रै ।
यह कलिकाल चलत नहिं मो पै, सूर सरन उबरै ॥ ॥
(१०)
अब हैँ नाच्यो बहुत गोपाल ॥ टेक ॥
काम क्रोध को पहिरि चोलना, कंठ बिषय की माल ।
महा मोह के नूपुर बाजत, निन्दा सबद रसाल ॥ १ ॥
तृस्ना नाद करत घट भीतर, नाना बिधि की ताल ।
माया को कटि१ फेटा बाँध्यो, लोभ तिलक दियो भाल२॥२
कोटिक कला नाच दिखराई, जल थल सुधि नहिँ काल ।
सूरदास की सभी अबिद्या, दूर करो नँदला॰ ॥ ३ ॥
(११)
मो सम कौन कुटिल खल कामी ।
जिन तनु दियो ताहि बिसरायो, ऐसा निमक-हरामी ॥१॥
भरि भरि उदर बिषय को धावौँ, जैसे सूकर ग्रामी३ ।
हरि-जन छाड़ हरि-बिमुखन की, निसिदिन करतगुलामी॥२
पापी कौन बड़ो है मो तैं, सब पतितन मैं नामी ।
सूर पतित को ठौर कहाँ है, सुनिये श्रीपति४ स्वामी ॥३॥
॥ उपदेश ॥
(१)
छाडु मन हरि बिमुखन को संग ।
कहा भयो पय पान कराये, विष नहिँ तजत भुवंग ॥१॥
जा के संग कुबुद्धी उपजै, परत भजन मैं भंग ।
काम क्रोध मद लोभ मोह मैँ, निस दिन रहत उमंग ॥२॥
कागहि कहा कपूर खवाये, स्वान न्हवाये गंग ।
खर को कहा अरगजा लेपन, मरकट भूषन अंग ॥ ३ ॥
(१) कमर । (२) सिर । (३) गाँव का सुअर । (४) लक्ष्मी के पति अर्थात विष्णु ।

द्वितीय भाग: सन्त दादू दयाल, सुन्दरदास एवं रज्जब जी के पद

शब्द संग्रह ६७
पाहन पतित बान नहिं बेधत, रीता¹ करत निषंग² ।
सूरदास खल कारी कामरि, चढ़त न दूजो रंग ॥ ४ ॥
(२)
सब दिन होत न एक समान ॥ टेक ॥
इक दिन राजा हरीचंद गृह, संपति मेरु समान ।
इक दिन जाय स्वपच गृह सेवत, अंचर हरत मसान ॥१॥
इक दिन दूलह बनत बराती, चहुँ दिसि गड़त निसान ।
इक दिन डेरा होत जँगल मैं, कर सूधे पग तान ॥२ ॥
इक दिन सीता रुदन करत है, महा विषम उद्यान³ ।
इक दिन रामचन्द्र मिलिदोऊ, विचरत पुष्प विमान ॥३॥
इक दिन राजा राज जुधिष्टिर, अनुचर श्रीभगवान ।
इक दिन द्रोपदि नग्न होत है, चीर दुसासन तान ॥४ ॥
प्रगटत है पूरब की करनी, तजु मन सोच अजान ।
सूरदास गुन कहँ लग वरनौँ, विधि के अंक⁴ प्रमान ॥५॥
स्वामी हरिदास
यह एक भारी कृष्ण भक्त हुए जो सोलहवें शतक के पिछले हिस्से से सत्रहवें
शतक के अगले हिस्से तक विराजमान थे। ललिता सखी के अवतार समझे
जाते हैं। गान विद्या मैं यह बड़े निपुन प्रसिद्ध तानसेन के गुरू थे। अकबर
वादशाह जो इन का समकालीन था एक वार तानसेन के साथ इन के दर्शन को
आया था। इन के कई एक ग्रंथ हैं जिन मैं से भरथरी-वैराग्य और रस के पद
प्रसिद्ध हैं। भरथरी-वैराग्य संबत १६०७ मैं और पद १६१७ मैं बनाये गये।
(१)
गायो न गोपाल मन लाइ के निवारि लाज ।
पायो न प्रसाद साधु मण्डली मैं जाइ के ॥ १ ॥
(१) ख़ाली । (२) तरकश । (३) भारी, जंगल मैं । (४) ब्रह्मा का कर्म्म लेख ।

६८ मीरा बाई
धायो न धमक वृन्दाविपिन की कुंजन मैं।
रह्यो न सरन जाइ - विठुलेसराइ के ॥ २ ॥
नाथ जू न देखि छक्यो छिनहूँ छबीली छाँव।
सिंह पौरि पर्यो नाहिं सीसहुँ नवाइ के ॥ ३ ॥
कहै हरिदास तोहिँ लाज हू न आवै नेक।
जनम गँवाये ना कमायो कछु आइ के ॥ ४ ॥
(२)
गहौ मन, सब रस को रस सार ॥ टेक ॥
लोक वेद कुल करमै तजिये, भजिये नित्य विहार ॥१॥
गृह कामिनि कंचन-धन त्यागो, सुमिरौ स्याम उदार ॥२
गहि हरिदास रीति सन्तन को, गादी को अधिकार ॥३॥
मीरा बाई
जीवन समय—१५७३ से १६३० तक। जन्म स्थान—मौ० कुकड़ी (मेरता.
मारवाड़)। जाति और आश्रम—राठोर, गृहस्थ। गुरू—रैदासजी।
इन की अनूठी भक्ति जग-प्रसिद्ध है। यह जोधपुर के राठोर राव रंजीतसिंह
की एकलौती बेटी थीं और उदयपुर के युवराज कुँवर भाजराज से ब्याही गईं
जो राजगद्दी पर बैठने के पहिले ही मर गये। पति के देहान्त होने पर मीरा बाई के
देवर ने जो गद्दी पर बैठे इन को निरंतर भक्ति और साधु सेवा करने के कारन
बहुत सताया यहाँ, तक कि बाई जी को घर से भाग जाना पड़ा। कहते हैं कि
मीरा बाई अंत समय द्वारका में रनछोर जी की मूर्त्ति में समा कर अलोप होगईँ।
॥ चितावनी ॥
(१)
मनखा¹ जनम पदारथ पायो, ऐसो बहुर न आती ॥टेक॥
अब के मोसर² ज्ञान बिचारो, राम राम मुख गाती।
सतगुर मिलिया सुंज³ पिछानी, ऐसा ब्रह्म मैं पाती ॥१॥
(१) मनुष्य का। (२) अवसर। (३) सूझ।

शब्द संग्रह ६६
सगुरा सूरा अमृत पीवे, निगुरा प्यासा जाती।
मगन भया मेरा मन सुख मैं, गौबिंद का गुन गाती ॥२॥
साहिब पाया आदि अनादी, नातर १ भव मैं जाती।
मीरा कहे इक आस आप की, ओराँ २ सँ सकुचाती ॥३॥
(२)
भज मन चरन कँवल अविनासी ॥ टेक ॥
जेताइ दीसै धरनि गगन बिच, तेताइ सब उठि जासी ।
कहा भयो तीरथ व्रत कीन्हे. कहा लिये करवत कासी ॥१
इस देही का गरब न करना, माटी मैं मिल जासी ।
यो संसार चहर ३ की बाजी, साँझ पद्याँ उठि जासी ॥२॥
कहा भयो है भगवा पहरुयाँ, घर तज भये सन्यासी ।
जोगी होय जुगति नहिं जानी, उलटि जनम फिर आसी ॥३
अरज करैँ अबला कर जोरे, स्याम तुम्हारी दासी ।
मीरा के प्रभु गिरधर नांगर, काटो जम की फाँसी ॥४॥
॥ विरह ॥
(१)
हे री मैं तो प्रेम दिवानी, मेरा दरद न जाने कोय ॥टेक॥
सूली ऊपर सेज हमारी, किस बिध सोना होय ।
गगन मॅडल पै सेज पिया की, किस बिंध मिलना होय ॥१॥
घायल की गति घायल जानै, की जिन लाई होय ।
जौहरी को गत जौहरी जानै, की जिन जौहर होय ॥२॥
दरद की मारी बन बन डोलूँ, वैद मिल्या नहिं कोय ।
मीरा की प्रभु पीर मिटैगी, जब. वैद सँवलिया होय ॥३॥
(१) नहीं तो। (२) दूसरों। (३) चिड़ियों का सा तमाशा जो साँझ होते ही
बसेरे को उड़ जाती हैं।

७० मीरा बाई
(२)
नीँदलड़ी नहिँ आवै सारी रात, किस बिध होइ परभात¹॥टेक
चमक² उठी सपने सुध भूली, चंद्र कला न सुहात ।
तलफ तलफ जिव जाय हमारो, कब रे मिलै दोना-नाथ ॥
भइ हूँ दिवानी तनसुध भूली, कोई न जानी म्हाँरी बात ।
मीरा कहै बीती सोइ जानै, मरन जीवन उन हाथ ॥२॥
(३)
नैना म्हारे बान पड़ी, साँई मोहिँ दरस दिखाई ॥ टेक ॥
चित्त चढ़ी मेरे माधुरि मूरत, उर विच आन अड़ी ॥१॥
कैसे प्रान पिया बिनु राखूँ, जीवन मूर जड़ी³ ॥ २ ॥
कब की ठाढ़ी पंथ निहारूँ, अपने भवन खड़ी ॥ ३ ॥
मीरा प्रभु के हाथ बिकानी, लोक कहै बिगड़ी ॥ ४ ॥
(४)
माई म्हाँरी हरि न बूझी बात ।
पिंड मैँ से प्राण पापी, निकस क्यूँ नहिँ जात ॥ १ ॥
रैन अँधेरी बिरह घेरी, तारा गिणत निस जात ।
ले कटारी कंठ चीरूँ, करूँगी अपघात ॥ २ ॥
पाट⁴ न खोल्या मुखाँ न बोल्या, साँझ लग परभात ।
अबोलना मैँ अवध बीती, काहे की कुसलात ॥ ३ ॥
सुपन मैँ हरि दरस दीन्हौँ, मैँ न जाग्यो हरि जात ।
नैन म्हाँरा उघड़⁵ आया, रही मन पछतात ॥ ४॥
आवन आवन होय रह्यो रे, नहिँ आवन की बात ।
मीरा ब्याकुल बिरहनी रे, बाल ज्यौँ बिल्लात ॥ ५ ॥
(५)
घड़ी एक नहिँ आवड़े⁶, तुम दरसन बिन मोय ।
तुम ही मेरे प्राण जी, का सूँ जीवन होय ॥ १ ॥
(१) सवेरा । (२) चौंक । (३) बूटी । (४) परदा । (५) खुल गया । (६) सुहावै ।

धान१ न भावै नींद न आवै, विरह सतावै मोय।
घायल सी घूमत फिरूँ रे, मेरा दरद न जाने कोय ॥२॥
दिवस तो खाय गमाइयो रे, रैन गमाई सोय।
प्राण गमायो झूरताँ२ रे, नैन गमाई रोय ॥ ३ ॥
जो मैं ऐसा जानती रे, प्रीत किये दुख होय।
नगर ढँढोरा फेरती रे, प्रीत करो मत कोय ॥ ४ ॥
पंथ निहारूँ डगर बुहारूँ, ऊबी३ मारग जोय।
मीरा के प्रभु कब रे मिलोगे, तुम मिलियाँ सुख होय ॥५॥
(६)
मैं अपने सैयाँ सँग साची।
अब काहे की लाज सजनी, प्रगट ह्वै नाची ॥ १ ॥
दिवस भूख न चैन कबहिन, नींद निसु नासी।
बेध वार को पार होइगो, ज्ञान गुह४ गाँसी ॥ २ ॥
कुल कुटुँब सब आनि बैठे, जैसे मधु मासी५।
दास मीरा लाल गिरधर, मिटी जग हाँसी ॥ ३ ॥
(७)
नातो६ नाम को मो सूँ, तनक न तोड़्यो जाय ॥ टेक ॥
पानाँ ज्यूँ पीली पड़ी रे, लोग कहै पिंड रोग।
छाने७ लाँघन८ मैं किया रे, राम मिलन के जोग ॥ १ ॥
बाबल९ बैद बुलाइया रे, पकड़ दिखाई म्हाँरी बाँह१०।
मूरख बैद मरम नहिँ जाने, करक११ कलेजे माँह ॥ २॥
जाओ बैद घर आपने रे, म्हाँरो नाँव न लेय।
मैं तो दाधी१२ विरह की रे, काहे कूँ औषध१३ देय ॥ ३॥


शब्दार्थ / पाद-टिप्पणी:

(१) अन्न। (२) बिलक बिलक कर। (३) खड़ी। (४) गुप्त। (५) शहद की
मक्खी। (६) रिश्ता। (७) छिप कर। (८) फ़ाक़ा। (९) बाप। (१०) नाड़ी।
(११) दर्द। (१२) जली हुई। (१३) दवा।

७२ मीरा बाई
माँस-गलि गलि छीजिया रे, करक रह्या गल आहि १ ।
आँगुलियाँ की मूँदड़ी, म्हाँरे आवन लागी बाँहि ॥४॥
रहु रहु पापी पपीहा रे, पिव को नाम न लेय ।
जे कोइ बिरहन साम्हले २, तो पित्र कारन जिव देय ॥५॥
खिन मन्दिर खिन आँगने रे, खिन खिन ठाढ़ी होय ।
घायल ज्यूँ घूमूँ खड़ी, म्हाँरी विथा न बूझे कोय ॥६॥
काढ़ि कलेजो मैं धरूँ रे, कौवा तू ले जाय ।
ज्याँ देखाँ म्हाँरो पिव बसै रे, वे देखत तू खाय ॥७॥
म्हाँरे नातो नाम को रे, और न नातो कोय ।
मीरा ब्याकुल बिरहनी रे, पिय दरसन दीज्यो मोय ॥८॥
(८)
दरस बिन दूखन लागे नैन ॥ टेक ॥
जब से तुम बिछरे मेरे प्रभुजी, कबहुँ न पायौँ चैन ॥१॥
सबद सुनत मेरी छतिया कंपै, मीठे लगे तुम वैन ॥२॥
एक टकटकी पंथ निहारूँ, भई छमासी रैन ॥३॥
बिरह बिथा कासूँ कहूँ सजनी, बह गइ करवत ऐन ॥४॥
मीरा के प्रभु कब रे मिलोगे, दुख मेटन सुख देन ॥५॥
(९)
मतवारो बादल आयो रे,
हरि को सँदेसो कुछ नहिँ लायो रे ॥ टेक ॥
दादुर मोर पपीहा बोले, कोयल सबद सुनायो रे ।
कारी अँधियारी बिजली चमके, बिरहन अति डरपायो रे ॥१
गाजे बाजे पवन मधुरिया, मेहा अति झड़ लायो रे ।
फूँके ३ काली नाग बिरह की जारी, मीरा-मन हरि भायो रे ॥२
(१) हाड़। (२) सुन पावै। (३) साँप फूपकार मारता है।

शब्द संग्रह ७३
(१०)
होली
रमैया बिन नींद न आवे ।
नींद न आवे बिरह सतावे, प्रेम की आँच दुलावे१ ॥टेक॥
बिन पिया जोत मंदिर अँधियारो, दीपक दाय२ न आवे।
पिया बिना मेरी सेज अलूनी३, जागत रैन बिहावे४,
पिया कब रे घर आवे ॥१॥
दादुर स़ोर पपीहा बोले, कोयल सबद सुनावे ।
घुमँड़ घटा ऊलर५ होइ आई, दामिनि दमक डरावे,
नैन झर लावे ॥२॥
कहा करूँ कित जाउँ मोरी सजनो, बेदन कून बुतावे६ ।
बिरह नागिन मोरी काया डसी है, लहर लहर जिव जावे,
जड़ी घस लावे ॥ ३ ॥
को है सखी सहेली सजनी, पिया कूँ आन मिलावे ।
मीरा कूँ प्रभु कब रे मिलोगे, मनमोहन मोहिँ भावे,
कबै हँस करि बतलावे७ ॥ ४ ॥
(११)
होली
होली पिया बिन मोहिँ न भावै, घर आँगन न सुहावै ॥टेक॥
दीपक जोय कहा करूँ हेली, पिय परदेस रहावे ।
सूनी सेज जहर ज्यूँ लागे, सुसक सुसक जिय जावे,
नींद नैन नहि आवे ॥ १ ॥
कब की ठाढ़ी मैं मग जोऊँ, निस दिन बिरह सतावे ।
कहा कहूँ कछु कहत न आवे, हिवड़ो अति अकुलावे,
पिया कब दरस दिखावे ॥ २ ॥
(१) सुलगाना । (२) पसंद । (३) फीकी । (४) बीते । (५) चढ़ना । (६)
बुझावे, शांत करे । (७) बोले ।
१०

७४ मीरा बाई
ऐसा है कोइ परम सनेही, तुरत सँदेसा लावै ।
वा विरियाँ कब होसी मो कूँ, हँस करि निकट बुलावै
मीरा मिलि होरी गावै ॥ ३ ॥
॥ प्रेम ॥
(१)
आली साँवरे कि दृष्टि, मानो प्रेम की कटारी है ॥टेक।
लागत बेहाल भई, तन की सुधि बुद्धि गई ।
तन मन ब्यापो प्रेम मानो मतवारी है ॥ १ ॥
सखियाँ मिलि दोइ चारी, बावरी सी भई न्यारी ।
हौँ१ तो वा को नीके जानौँ, कुंज को बिहारी है ॥२॥
चंद को चकोर चाहै, दीपक पतंग दाहै ।
जल बिना मीन जैसे, तैसे प्रीत प्यारी है ॥३॥
बिनती करौँ हे स्याम, लागौँ मैं तुम्हारे पास२ ।
मीरा प्रभु ऐसे जानो, दासी तुम्हारी है ॥ ४ ॥
(२)
जावो हरि निरमोहड़ा३ रे, जानी थाँरी प्रीत ॥ टेक ॥
लगन लगी जब और प्रीत छी४, अब कुछ अँवलो५ रीत ॥१॥
अमृत पाय बिषै क्यूँ दीजे, कौन गाँव की रीत ॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरधर नागर, आप गरज के मीत ॥३॥
(३)
जब से मोहिँ नंद नँदन दृष्टि पड़्यो माई ।
तब से परलोक लोक कछू ना सुहाई ॥ १ ॥
मोरन की चंद्र कला सीस मुकुट सोहै ।
केसर को तिलक भाल तीन लोक मोहै ॥ २ ॥
।(१) मैं । (२) पाँव । (३) निरमोही । (४) थी । (५) उलटा ।

शब्द संग्रह ७५
कुंडल की अलक झलक कपोलन पर छाई ।
मनो१ मीन सरवर तजि सकर२ मिलन आई ॥ ३ ॥
कुटिल भृकुटि३ तिलक भाल चितवन मैँ टोना ।
खंजन४ अरु मधुप५ मीन भूले मृग छौना६ ॥ ४ ॥
सुंदर अति नासिका सुग्रीव७ तीन रेखा ।
नटवर८ प्रभु भेष धरे रूप अति विसेषा ॥ ५ ॥
अधर बिंब अरुन नैन मधुर मंद हाँसी ।
दसन६ दमक दाड़िम१० दुति११ चमके चपला१२ सी ॥ ६ ॥
छुद्र घंट किंकिनी१३ अनूप धुनि सुहाई ।
गिरधर के अंग अंग मीरा बलि जाई ॥ ७ ॥
(४)
या मोहन के मैं रूप लुभानी ॥ टेक ॥
हाट बाट मोहिँ रोकत टोकत,
या रसिया की मैं सार न जानी ॥ १ ॥
सुंदर बदन कमल-दल लोचन,
बाँकी चितवन मंद मुसकानी ॥ २ ॥
जमुना के नीरे तीरे धेनु चरावत,
बंसी मैं गावत मीठी बानी ॥ ३ ॥
तन मन धन गिरधर पर वारूँ,
चरन कमल मीरा लपटानी ॥ ४ ॥


(१) मानो, गोया कि । (२) मगर । (३) भौँ । (४) खेड़रिच चिड़िया । (५)
भौंरा । (६) बच्चा । (७) सुंदर गला । (८) नट के समान काछनी काछे ।
(६) दाँत । (१०) अनार । (११) प्रकाश । (१२) बिजली । (१३) छोटी छोटी घंटियाँ
जो करधनी में पोह देते हैं ।

७६ मीरा बाई
(५)
निपट बंकट¹ छबि, अटके मेरे नैना ॥ टेक ॥
देखत रूप मदन मोहन को, पियत पीयूष² न मटके³ ॥१॥
बारिजें⁴ भँवाँ अलक⁵ टेढ़ी मनो, अति सुगंधि रस अटके ॥
टेढ़ी कटि⁶ टेढ़ी कर मुरली, टेढ़ी पाग लर⁷ लटके ॥३॥
मीरा प्रभु के रूप लुभानी, गिरधर नागर नट के ॥४॥
(६)
बरखे बदरिया सावन की, सावन की मन भावन की ॥टेक॥
सावन मैं उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की ॥१॥
उमड़ घुमड़ चहुँ दिस से आयो,दामिन दमके झरलावन की ॥२॥
नन्ही नन्ही बूँदन मेहा बरसे, सीतल पवन सुहावन की ॥३॥
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, आनँद मंगल गावन की ॥४॥
॥ बिनय ॥
(१)
पियां मोहिं आरत तेरी हो ।
आरत तेरे नाम की मोहिं साँझ सबेरी हो ॥ १ ॥
या तन को दियना करैँ मनसा करैँ बाती हो ।
तेल भरावैँ प्रेम का बारौँ दिन राती हो ॥ २ ॥
पटियाँ पारौँ गुर ज्ञान की सुमति माँग सवारौँ हो ।
पिया तेरे कारने धन जोबन वारौँ हो ॥ ३ ॥
सेजड़िया बहु-रंगिया चंगा फूल बिछाया हो ।
रैन गई तारा गिणत प्रभु अजहुँ न आया हो ॥ ४ ॥
सावन भादौँ ऊमड़ो बरखा रितु छाई हो ।
भौंह घटा घन घेरि के नैनन भरि लाई हो ॥ ५ ॥
(१) बाँकी । (२) अमृत । (३) मुड़े । (४) कँवल । (५) बाल की लट । (६)
कमर । (७) पेंच ।

शब्द संग्रह ७७
मात पिता तुम को दियो तुम हीं भल जानो हो१ ।
तुम तजि और भतार को मन मैं नहिँ आनेौँ हो ॥ ६॥
तुम हो पूरे साइयाँ पूरन पद दीजै हो ।
मीरा ब्याकुल बिरहनी अपनी करि लीजै हो ॥ ७ ॥
(२)
तुम पलक उघाड़े दीनानाथ, हूँ हाजिर नाजिर कब की खड़ी ॥टेक
साऊ२ थे दुसमन होइ लागे, सब ने लगूँ कड़ी३ ।
तुम बिन साऊ कोऊ नहीं है, डिगी४ नाव मेरी समँद अड़ी १
दिन नहिँ चैन रात नहिँ निदरा, सूखूँ खड़ी खड़ी ।
बान बिरह के लगे हिये मैं, भूलूँ न एक घड़ी ॥२।
पत्थर की तो अहिल्या तारी, बन के बीच पड़ी ।
कहा बोझ मीरा मैं कहिये, सौ ऊपर एक धड़ी५ ॥३॥
गुरु रैदास मिले मोहिँ पूरे, धुर से कलम भिड़ी ।
सतगुरु सैन दई जब आ के, जोत मैं जोत रली ॥४॥
॥ उपदेश ॥
राम नाम रस पीजे मनुवाँ, राम नाम रस पीजे ॥टेक॥
तज कुसंग सतसंग बैठ नित, हरि चरचा सुण लीजे ॥१॥
काम क्रोध मद लोभ मोह कूँ, चित से बहाय दीजे ॥२॥
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, ताहि के रँग मैं भींजै ॥३॥
(१) देखो जीवन-चरित्र मीरा बाई का उनकी शब्दावली के ग्रंथ में।
(२) रक्षक। (३) कड़वी। (४) झकोला खाती है। (५) पसेरी।