सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 84, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 84

शब्द संग्रह ७५
कुंडल की अलक झलक कपोलन पर छाई ।
मनो१ मीन सरवर तजि सकर२ मिलन आई ॥ ३ ॥
कुटिल भृकुटि३ तिलक भाल चितवन मैँ टोना ।
खंजन४ अरु मधुप५ मीन भूले मृग छौना६ ॥ ४ ॥
सुंदर अति नासिका सुग्रीव७ तीन रेखा ।
नटवर८ प्रभु भेष धरे रूप अति विसेषा ॥ ५ ॥
अधर बिंब अरुन नैन मधुर मंद हाँसी ।
दसन६ दमक दाड़िम१० दुति११ चमके चपला१२ सी ॥ ६ ॥
छुद्र घंट किंकिनी१३ अनूप धुनि सुहाई ।
गिरधर के अंग अंग मीरा बलि जाई ॥ ७ ॥
(४)
या मोहन के मैं रूप लुभानी ॥ टेक ॥
हाट बाट मोहिँ रोकत टोकत,
या रसिया की मैं सार न जानी ॥ १ ॥
सुंदर बदन कमल-दल लोचन,
बाँकी चितवन मंद मुसकानी ॥ २ ॥
जमुना के नीरे तीरे धेनु चरावत,
बंसी मैं गावत मीठी बानी ॥ ३ ॥
तन मन धन गिरधर पर वारूँ,
चरन कमल मीरा लपटानी ॥ ४ ॥


(१) मानो, गोया कि । (२) मगर । (३) भौँ । (४) खेड़रिच चिड़िया । (५)
भौंरा । (६) बच्चा । (७) सुंदर गला । (८) नट के समान काछनी काछे ।
(६) दाँत । (१०) अनार । (११) प्रकाश । (१२) बिजली । (१३) छोटी छोटी घंटियाँ
जो करधनी में पोह देते हैं ।