सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 73, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 73

६४ सूरदासजी
चतुर सुजान सभा मैं बैठे, दुःसासन अनरीति क ॰ ।
सुमिरन कियो द्रोपदी जबहीँ, खैँचत चीर उबारि ध ॥२
ध्रुव प्रहलाद रैनि दिन ध्यावै, प्रगट भये बैकुंठ पुरी ।
भारत मैं अरुही के अंडा, ता पर गज को घंट ढुरी ॥३॥
अंबरीष गृह आये दुर्बासा, चक्र सुदर्सन छाँहि करी१ ।
सूर के स्वामी गजराज उबारे, कृपा करी जगदीस हरी ॥४॥
(६)
दीनानाथ अब बार तुम्हारी ।
पतित-उधारन विरद२ जानि के, विगरी लेहु सँवारी ॥१॥
बालापन खेलत ही खोयो, जुवा विषय रस माते ।
वृद्ध भये सुधि प्रगटी मो को, दुखित पुकारत ता तैँ ॥२॥
सुतन्ह तज्यो त्रिय भ्रात तज्यो सब, तन तैँ त्वचा भइ न्यारी ।
स्रवन न सुनत चरन गति थाकी, नैन बहे जल धारी ॥३॥
पलित३ केस कफ कण्ठ अब रूंध्यो४, कल न परै दिन राती।
माया मोह न छाड़ै तृस्ना, यह दोऊ दुखदाती ॥ ४ ॥
अब यह व्यथा दूर करिये को, और न समरथ कोई ।
सूरदास प्रभु करुना-सागर, तुम तैँ होय सो होई ॥ ५ ॥
(७)
नाथ मोहिँ अबकी बेर उबारो ॥ टेक ॥
तुम नाथन के नाथ सुवामी, दाता नाम तिहारो ।
करमहीन जनम को अंधो, मो तैँ कौन नकारो ॥ १ ॥
(१) कथा है कि परम भक्त राजा अंबरीष को बिना अपराध दुर्बासा ऋषि
ने शाप देना चाहा जिस पर विष्णु के सुदर्शन चक्र ने दुर्बासा को खदेरा । मुनि
जी भागते २ विष्णु की शरण में पहुँचे पर उन्होंने अपने भक्त के अपराधी की
रक्षा करने मैं अपनी असमर्थ्यता प्रगट की और अंत को राजा अंबरीष के
शरणागत होने पर वह बचे । (२) प्रण । (३) पके । (४) घरघराना ।