सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

इलाहाबाद के बेलवेडियर प्रेस ने बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में 'संतबानी पुस्तक-माला' निकाली, जिसका उद्देश्य उत्तर भारत के सन्तों की वाणी को, जो लुप्त होती जा रही थी या बिखरे और त्रुटिपूर्ण रूप में मिलती थी, शुद्ध करके छापना था। माला की भूमिका के अनुसार प्रकाशकों ने दूर-दूर से हस्तलिखित ग्रन्थ और फुटकर शब्द मँगवाए, प्रायः हर पाठ को दो या अधिक प्रतियों से मिलाकर शोधा, और कठिन शब्दों के अर्थ पाद-टिप्पणियों में दिए।

यह 'संतबानी संग्रह' का दूसरा भाग है, जिसमें 'शब्द' अर्थात् गेय पद हैं। मुखपृष्ठ के अनुसार इसमें सन्तों, साधुओं और भक्तों के चुने हुए शब्द टिप्पणी सहित दिए गए हैं, साथ ही उन महात्माओं के संक्षिप्त जीवन-चरित्र भी हैं जिनकी साखियाँ पहले भाग में नहीं आई थीं। मुखपृष्ठ पर महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी का एक प्रशंसा-वाक्य उद्धृत है। यह भाग सन् १९१५ में छपा।

संग्रह में कबीर साहिब, धर्मदास, गुरु नानक, दादू दयाल, सुन्दरदास, रज्जब, हाथरस वाले तुलसी साहब, पलटू साहिब, जगजीवन साहिब, मलूकदास, दरिया साहिब और चरनदास जैसे सन्तों के पद हैं। २६७ पृष्ठों का यह ग्रन्थ सन्त-मत और निर्गुण भक्ति-काव्य के पाठकों के लिए एक ही जगह अनेक सन्तों की वाणी उपलब्ध कराता है।

पृष्ठ 35 स्कैन

२६ शब्द संग्रह
(३)
पिया मिलन की आस, रहौँ कब लौं खड़ी।
ऊँचे चढ़ि नहिं जाय, मनैं लज्जा भरी ॥ १ ॥
पाँव नहीं ठहराय, चढ़ूँ गिरि गिरि पड़ूँ ।
फिरि फिरि चढ़हूँ सम्हारि, तो पग आगे धरूँ ॥ २ ॥
अंग अंग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

कबीर साहिब २७
कोटि कृस्न जहँ जोरैँ हाथ। कोटि विस्नु जहँ नवैँ माथ॥४
कोटिन ब्रह्मा पढ़ें पुरान। कोटि महेस जहँ धरैँ ध्यान ॥५
कोटि सरस्वति धारैँ राग। कोटि इन्द्र जहँ गगन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

२८ शब्द संग्रह
कहै कबीर जब काल गढ़ घेरिहै,
बात बहु बकै सब भूलि जावै ॥
पीपाजी
जीवन समय—पंद्रहवाँ शतक। जनम स्थान—गागरौनगढ़। आश्रम—भेष।
गुरू—स्वामी रामानंद।
यह गागरौनगढ़ के राजा और आदि में दुर्गा उपासक थे फिर स्वामी
रामानंद के चेले हुए और राजपाट छोड़ कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

नामदेवजी २६
बहुत सी कथाओं में तीन दिन उपास करके ठाकुर जी को दूध पिलाने की
कथा प्रसिद्ध है।
॥ नाम महिमा ॥
तत्त गहन को नाम है, भजि लीजे सोई।
लीला सिंध अगाध है, गति लखै न कोई ॥ १ ॥
कंचन मेरु सुमेरु,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 39 स्कैन

३० शब्द संग्रह
॥ विरह ॥
होली
मोर पिया बिलम्यो परदेस, होरी मैं का सौँ खेलौँ ।
घरी पहर मोहिँ कल न परतु है, कहत न कोउ उपदेस ॥१॥
सूख्यो पात बन फूलन लाग्यो, मधुकर करत गुँजार ।
हाहा करौँ कंत घर नाहीँ,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 40 स्कैन

नामदेवजी ३१
॥ भेद ॥
एक अनेक बियापक पूरक, जित देखौँ तित सोई ।
माया चित्र विचित्र बिमोहत, बिरला बूझै कोई ॥१॥
सब गोबिंद है सब गोबिंद है, गोबिंद बिन नहिँ कोई ।
सूत एक मनि सत्तसहस जस, ओत पोत प्रभु सोई ॥२॥
जल-तरंग अरु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 41 स्कैन

३२ शब्द संग्रह
माया कारन स्रम अति करै । सो माया लै गाड़ै नै ॥६॥
अति संचै समझै नहिं मूढ़ । धन धरती तन ह्वै गयो धूड़१॥७
काम क्रोध त्रिसना अति जरै । साधु संगत कबहूँ नहिं करै ॥८
कहत नामदेव ता चीआन², निरभय ह्वै भजिये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 42 स्कैन

रैदासजी ३३
(२)
रामा हो जग-जीवन मोरा ।
तूँ न बिसारी मैं जन तोरा ॥ टेक ॥
संकट सोच पोच दिन राती ।
करम कठिन मोरि जाति कुजाती ॥१॥
हरहु विपति भावै करहु सो भाव ।
चरन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 43 स्कैन

३४ शब्द संग्रह
(३)
अब कैसे छुटै नाम रट लागी ॥ टेक ॥
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी ।
जा की अँग अँग बास समानी ॥१॥
प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा ।
जैसे चितवत चंद चकोरा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 44 स्कैन

रैदासजी ३५
कथा कहैं अरु अर्थ बिचारैं ।
आप तरैं औरन को तारैं ॥ ३ ॥
कह रैदास मिलैं निज दास ।
जनम जनम कै काटैं पास१ ॥ ४ ॥
॥ उपदेश ॥
परिचै राम रमै जो कोई। या रस परसे दुबिधि न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 45 स्कैन

सदनाजी
जीवन समय-पंद्रहवें शतक का पिछला हिस्सा। जाति और आश्रम—
कसाई, भेष।
यह यद्यपि जाति के कसाई थे। परंतु जीवहिंसा नहीं करते थे माँस इकट्ठा
मोल लेकर फुटकल बेचते थे, बटखरे की जगह शालग्राम की एक बटिया थी
उसी से तौला करते थे चाहे कोई पावभर ले चाहे पाँच सेर। एक दिन एक
वैष्णव ने उस बटिया में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 46 स्कैन

धनी धर्म्मदास
जीवन समय—पंद्रहवेँ शतक के आख़िर हिस्से और सोलहवेँ शतक के
दर्मियान । जन्म स्थान—बांधोगढ़ । सतसंग स्थान—काशी । जाति और
आश्रम—कसौंधन बनिया, गृहस्थ । गुरू—कबीर साहिब ।
यह बड़े साहूकार थे पर कबीर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 47 स्कैन

३८ धनी धर्म्मदास
पूँजी न टूटै नफा चौगुना, बनिज किया हम भारी ।
हाट जगाती रोक न सकिहै, निर्भय गैल हमारी ॥२॥
मोति बुंद घट ही मैं उपजै, सुकिरत अरत कोठारी१ ।
नाम पदारथ लाद चला है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 48 स्कैन

शब्द संग्रह ३६
॥ बिरह ॥
(१)
सतगुरु आवो हमरे देस, निहारौँ बाट खड़ी ॥ टेक ॥
वाहि देस की बतियाँ रे, लावैँ संत सुजान ।
उन संतन के चरन पखारौँ, तन मन करौँ कुरबान ॥१॥
वाहि देस की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 49 स्कैन

४० धनी धर्म्मदास
(२)
साहिब चितवो हमरी ओर ॥ टेक ॥
हम चितवैं तुम चितवो नाहीं, तुम्हरा हृदय कठोर ॥१॥
औरन को तो और भरोसा, हमैँ भरोसा तोर ॥ २ ॥
सुखमनि सेज बिछावाँ गगन मैं, नित उठि करौं निहोर ॥३॥
धरमदास

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 50 स्कैन

शब्द संग्रह ४१
धरमदास बिनवै कर जोरी, सुनिये समरथ साँइयाँ ।
साहिब कबीर प्रभु मिले विदेही, झीना दरस दिखाइया ॥४॥
(५)
होली
हमरी उमिरिया होरी खेलन की ।
पिय मो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 51 स्कैन

४२ धनी धरमदास
॥ भेद ॥
झरि लागै महलिया, गगन गहराय ॥ टेक ॥
खन गरजै खन बिजुली चमकै ।
लहर उठै सोभा बरनि न जाय ॥ १ ॥
सुन्न महल से अमृत बरसै ।
प्रेम अनँद ह्वै साध नहाय ॥ २ ॥
खुली किवरिया मिटी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 52 स्कैन

शब्द संग्रह ४३
धरमदास की बीनती, साहिब सुनि लीजै हो ।
दरस देहु पट खोलि कै, अपना करि लीजै हो ॥ ५ ॥
(३)
साहिब बूडत नाव अब मोरी ॥ टेक ॥
काम क्रोध की लहर उठतु है, मोह पवन झकझोरी ।
लोभ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 53 स्कैन

४४ धनी धरमदास

॥ मिश्रित ॥
(१)
मितऊ मड़ैया सूनी करि गैला ॥ टेक ॥
अपन बलम परदेस निकरि गैला।
हमरा के कछुवो न गुन दै गैला ॥ १ ॥
जोगिन होइ के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 54 स्कैन

शब्द संग्रह ४५
जो मैं जनितिउँ पिया रिसियै है ।
नाहक प्रीति लगाती न जग से ॥ २ ॥
निसु वासर पिय सँग मैं सूतिउँ ।
नैन अलसानी निकरि गये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें