संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)
Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad
महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा
१६० शब्द संग्रह
(३)
मन अटक्या बेपरवाहे नाल ॥ टेक ॥
नैन फँसे दिल मिलया लोड़े, मूरख लोक असानूँ मोड़े।
मेरा हर दम जाँदा आहे नाल ॥ १ ॥१
मुल्लाँ काजी नमाज पढ़ावन, हुकम सरा दा भय दिखलावन ।
साडे इसक नूँ की सरा दे नाल ॥ २ ॥२
नदियाँ पार सजन दा ठाना, कीते कौल जरूरी जाना ।
कुछ करले सलाह मलाहे नाल ॥ ३ ॥३
आसिक सोई जेहड़ा४ इसक कमावे, जित वल५ प्यारा उते वल जावे ।
बुल्ले साह जा मिल तू अलाहे६ नाल ॥४॥
॥ उपदेश ॥
टुक बूझ कवन छप आया है ।
इक नुकते मैं जो फेर पड़ा, तब ऐन गैन७ का नाम धरा ।
जब मुरसद नुकता दूर किया, तब ऐनाँ ऐन८ कहाया है ॥१॥
तुसीं इलम किताबाँ पढ़दे हो, केहे उलटे माने९ करदे हो ।
बेमूजब ऐवैं लड़दे हो, केहा१० उलटा बेद पढ़ाया है ॥२॥
दुई दूर करो कोई सोर नहीं, हिंदू तुरक कोइ होर११ नहीं।
सब साधु लखो कोइ चोर नहीं, घट घट मैं आप समाया है३॥
(१) मेरी आँखें प्रीतम से लग गई हैं और दिल मिलने को तरसता है, मूरख
लोग बरजते हैं [मोड़े] पर मेरी हर साँस आह के साथ निकलती है।
(२) क़ाज़ी मुल्ला नमाज़ पढ़ने को कहते हैं और शरअ [मुसलमानों के कर्मकांड]
के हुकम का डर दिखलाते हैं लेकिन हमारे इश्क़ को शरअ की क्या परवाह है।
(३) हमारे प्रीतम का स्थान [ठाना] भवसागर के पार है उसको बचन दिया
है कि ज़रूर आऊँगा तो अब केवट अर्थात सतगुरु से सलाह करले । (४) जो ।
(५) तरफ़ । (६) अल्लाह के । (७) फ़ारसी हर्फ़ों मैं ऐन [ع] पर एक नुक़ता
लगा देने से ग़ैन [غ] हो जाता है। (८) आँख । (९) अर्थ । (१०) किसने ।
(११) और, न्यारे न्यारे ।
काफ़ियाँ १६१
ना मैं मुल्ला ना मैं काजी, ना मैं सुन्नी ना मैं हाजी ।
बुल्ले साह नाल लाई¹ बाजी, अनहद सबद बजाया है ॥४॥
सहजो बाई
[संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतबानी-संग्रह भाग १ पृष्ठ १५४]
॥ गुरुदेव ॥
(१)
हमारे गुरु पूरन दातार ।
अभय दान दीनन को दीन्हे, किये भवजल पार ॥ १ ॥
जन्म जन्म के बंधन काटे, जम की बंध निवार ।
रंक हुते सो राजा कीन्हे, हरि धन दियौ अपार ॥ २ ॥
देवैं ज्ञान भक्ति पुनि देवैं, जोग बतावनहार ।
तन मन बचन सकल सुखदाई, हिरदे बुधि उँजियार ॥३॥
सब दुख-गंजन पातक-भंजन, रंजत ध्यान विचार ।
साजन दुर्जन जो चलि आवै, एकहि दृष्टि निहार ॥ ४ ॥
आनंद रूप सरूप-मई है, लिप्त नहीं संसार ।
चरनदास गुरु सहजो केरे, नमो नमो बारम्बार ॥ ५ ॥
(२)
राम तजूँ पै गुरु न बिसारूँ, गुरु के सम हरि कूँ न निहारूँ ॥१
हरि ने जन्म दियो जग माहीं, गुरु ने आवागवन छुटाहीं २
हरि ने पाँच चोर दिये साथा, गुरु ने लई छुटाय अनाथा ३
हरि ने कुटुंब जाल मैं गेरी, गुरु ने काटी ममता चेरी² ॥४
हरि ने रोग भोग उरझायौ, गुरु जोगी करि सबै छुटायौ ॥५
हरि ने कर्म धर्म भरमायौ, गुरु ने आतम रूप लखायौ ॥६
(१) लगाई। (२) बेड़ी।
१६२ शब्द संग्रह
हरि ने मो सूं आप छिपायौ, गुरु दीपक दै ताहि दिखायौ॥७
फिर हरि बंध-मुक्ति१ गति लाये, गुरु ने सबही भर्म मिटाये८
चरनदास पर तन मन वारूँ, गुरु न तजूँ हरि कूँ तजि डारूँ॥९
॥ चितावनी ॥
(१)
पानी का सा बुलबुला, यह तन ऐसा होय ।
पीव मिलन की ठानिये, रहिये ना पड़ि सोय ॥
रहिये ना पड़ि सोइ, बहुरि नहिं मनुखा देही ।
आपन ही कूँ खोजु, मिलै तब राम सनेही ॥
हरि कूँ भूले जो फिरैं, सहजो जीवन छार ।
सुखिया जब ही होयगो, सुमिरैगो करतार ॥
(२)
चौरासी भुगती घनी, बहुत सही जम मार ।
भ्रमि फिरे तिहुँ लोक मैं, तहू न मानी हार ॥
तहू न मानी हार, मुक्ति की चाह न कीन्ही ।
हीरा दँही पाइ, मोल माटी के दीन्ही ॥
मूरख नर समुझै नहीं, समुझाया बहु बार ।
चरनदास कहैं सहजिया, सुमिरै ना करतार ॥
॥ प्रेम ॥
मुकट लटक अटकी मन माहीं ।
निरतत२ नटवर मदन मनोहर, कुंडल झलक पलक बिथुराई१
नाक बुलाक हलत मुक्ताहल, होठ मटक गति भौंह चलाई।
ठुमक ठुमक पग धरत धरनि पर, बाँह उठाय करत चतुराई२
झुनक झुनक नूपुर झनकारत, तताथेई थेई रीझ रिझाई।
चरनदास सहजो हिये अंतर, भवन करौ जित रहौ सदाई३
(१) ऐसी मुक्ति जिसमें झीनी माया का बंधन लगा रहता है। (२) नाचते हैं।
सहजो बाई १६३
॥ विनय ॥
(१)
अब तुम अपनी ओर निहारो।
हमरे औगुन पै नहिँ जावो, तुमहीँ अपनी विरद सम्हारो १
जुग जुग साख तुम्हारी ऐसी, वेद पुरानन गाई।
पतित-उधारन नाम तुम्हारी, यह सुन केमन दृढ़ता आई २
मैं अजान तुम सब कछु जानो, घट घट अंतरजामी।
मैं तो चरन तुम्हारे लागो, हौ किरपाल दयालहि स्वामी ३
हाथ जोरि के अरज करत हौँ, अपनाओ गहि बाँहौँ।
द्वार तिहारे आय परी हौँ, पौरुष गुन मो मैं कछु नाहीँ ४
चरनदास सहजिया तेरी, दरसन की निधि पाऊँ।
लगन लगी और प्रान अड़े हैं, तुम को छोड़ि कहो कित जाऊँ ५
(२)
हम बालक तुम माय हमारी, पल पल माहिँ करो रखवारी १
निस दिन गोदी ही मैं राखो, इत उत बचन चितावन भाखो २
विषै ओर जाने नहिँ देवो, दुरि दुरि जाऊँ तो गहि गहि लेवो ३
मैं अनजान कछू नहिँ जानूँ, बुरी भली को नहिँ पहिचानूँ ४
जैसी तैसी तुमहीँ चीन्हेव, गुरु ह्वै ध्यान खिलौना दीन्हेव ५
तुम्हरी रच्छा ही से जीऊँ, नाम तुम्हारो अमृत पीऊँ ॥६
दृष्टि तिहारी ऊपर मेरे, सदा रहूँ मैं सरनै तेरे ॥७॥
मारौ झिड़कौ तौ नहिँ जाऊँ, सरकि सरकि तुमहीँ पै आऊँ ८
चरनदास है सहजो दासी, हौ रच्छक पूरन अबिनासी ।८
॥ उपदेश ॥
सो बसंत नहिँ बार बार। तैँ पाई मानुष देह सार ॥१॥
यह औसर बिरथा न खोव। भक्ति बीज हिये धरती बोव २
सतसंगत को सीँच नीर। सतगुरु जी सौँ करौ सीर॥३॥
२५
१६४ शब्द संग्रह
नीकी बार बिचार देव । परन राखि या कूँ जु सेव ॥४॥
रखवारी करु हेत हेत । जब तेरी होवै जैत जैत ॥५॥
खोट कपट पंछी उड़ाव । मोह प्यास सबही जलाव ॥६॥
सँभलै बाड़ी नऊ अंग । प्रेम फूल फुलै रंग रंग ॥७॥
पुहुप गूँध माला बनाव । आदि पुरुष कूँ जा चढ़ाव ॥८॥
तौ सहजो बाई चरनदास । तेरे मन की पुरवैँ सकल आस९
दया बाई
[ संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतबानी संग्रह भाग १ पृष्ठ १६७ ]
गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिँ होवै ।
गुरु बिन चौरासी मग जोवै ॥ १ ॥
गुरु बिन राम भक्ति नहिँ जागै ।
गुरु बिन असुभ कर्म नहिँ त्यागै ॥ २ ॥
गुरु ही दीन-दयाल गुसाईँ ।
गुरु सरनै जो कोई जाई ॥ ३ ॥
पलटैँ करैँ काग सूँ हंसा ।
मन को मेटत हैं सब संसा ॥ ४ ॥
गुरु हैं सब देवन के देवा ।
गुरु को कोउ न जानत भेवा ॥ ५ ॥
करुना-सागर कृपा-निधाना ।
गुरु हैं ब्रह्म रूप भगवाना ॥ ६ ॥
दै उपदेस करैँ भ्रम नासा ।
“दया” देत सुख-सागर बासा ॥ ७ ॥
गरीबदास जी २७५
गुरु को अहि निसि१ ध्यान जो करिये ।
विधिवत सेवा मैं अनुसरिये२ ॥ ८ ॥
तन मन सूँ आज्ञा मैं रहिये ।
गुरु आज्ञा बिन कछू न करिये ॥ ९ ॥
———
गरीबदास जी
[संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतबानी संग्रह भाग १ पृष्ठ १८१ ]
—:०:—
॥ चितावनी ॥
(१)
सुनिये संत सुजान, गरब नहिँ करना रे ॥ टेक ॥
चार दिनाँ की चिहर३ बनी है, आखिर तो कूँ मरना रे॥१
तू जाने मेरि ऐसी निभेगी, हर दम लेखा भरना रे ॥२॥
खाय ले पी ले बिलस ले हंसा, जोरि जोरि नहिँ धरना रे ॥३
दास गरीब सकल मैं साहिब, नहीं किसी सूँ अड़ना रे॥४
अरिल
(२)
मरदाने मरि जाहिँ मनी पर मार है ।
ऐसा महल अनूप पलक मैं छार है ॥ १ ॥
जोरा४ बुरी बलाय जीव जग भूँच५ है ।
पलक पहर छिन माहिँ नगारा कूँच है ॥ २ ॥
सुरत सोहंगम नेस पेस है बावरे ।
बदी बिदारो६ बेग धनी कूँ ध्याव रे ॥ ३ ॥
———
(१) दिन रात । (२) लगिये । (३) चिड़ियों के किलोल की जगह जो साँझ पड़े
बसेरे को उड़ जाती ह । (४) जुल्म । (५) गँवार । (६) फाड़ डालो, नाश करौ ।
१६६ शब्द संग्रह
दम को डोरा खोज दरीबा¹ खूब है ।
अगर दीप सतलोक अजब महबूब है ॥ ४ ॥
सुता² पुत्र गृह नारि छार सब गात रे ।
का सूँ लाया नेह संग नहिँ साथ रे ॥ ५ ॥
हंस अकेला जाय हिरंबर हेत रे ।
सबद हमारा मान नाम निज चेत रे ॥ ६ ॥
कोतल घोड़े पीनस³ रथ सँग पालकी ।
गज गैबर⁴ दल ठाठ निसानी काल की ॥ ७ ॥
हक हलाल पहिचान बदी कर दूर रे ।
यह मुरगी रब रूह गऊ क्या सूर⁵ रे ॥ ८ ॥
तीतर चिड़ी बटेर भखे हलवान रे ।
मुल्ला बाँग पुकार अलह रहमान रे ॥ ६ ॥
रंमजानी रमजान घास चोखा दिया ।
पकड़ पछाड़ी रूह कहो यह क्या किया ॥ १० ॥
खूनी खून मँझार खाल क्यूँ काढ़ता ।
देखै रब रहमान गला क्यूँ बाढ़ता⁶ ॥ ११ ॥
ऐसे बूड़ै नाव होत हैं गरक रे ।
हरे हाँ रे कहता दास गरीब नाम निज परख रे ॥१२
अरिल
(३)
यह सौदा सतभाय⁷ करो परभात रे ।
तन मन रतन अमोल बटाऊ⁸ साथ रे ॥ १ ॥
बिछुर जायँगे मीत मता सुन लीजिये ।
बहुर न मेला होय कहो क्या कीजिये ॥ २ ॥
(१) झोपड़ा । (२) बेटी । (३) एक तरह की छोटी पालकी । (४) हाथियों का
झुंड । (५) सूअर । (६) काटता । (७) सत्त भाव । (८) डाकू ।
गरीबदास जी १८७
सील संतोप बिबेक दया के धाम हैं ।
ज्ञान रतन गुलजार सँघाती राम हैं ॥ ३ ॥
धरम धजा फरकंत फरहरै लोक रे ।
ता मध अजपा नाम सु सौदा रोक१ रे ॥ ४ ॥
चलै बनिजवा२ ऊठ३ हूँठ गढ़ छोड़ रे ।
हरे हाँ रे कहता दास गरीब लगे जम डाँड़ रे ॥५॥
॥ बेहद ॥
अरिल छंद
(१)
बिना मूल अस्थूल, गगन में रमि रहा ।
कोई न जाने भेव, सकल सच भ्रमि रहा ॥ १ ॥
अच्छै बृच्छ बिस्तार, अपार अजोख है ।
नहीं गाम नहिं धाम, भुक्त नहिं मोख है ॥ २॥
छत्र_ सिंघासन सेत, पुरुष का रूप है ।
वरन अवरन बिचार, न छाया धूप है ॥ ३॥
देख पदम उँजियार, परख नहिं आवहीं ।
करम लिखा सो होय, टरै नहिं भावहीँ४ ॥ ४ ॥
अविगत पूरन ब्रह्म, परम परवान रे ।
हरे हाँ रे कहता दास गरीब, सबद पहिचान रे ॥५॥
॥ विनय ॥
दीन के दयाल, भक्ति बिर्द५ दीजिये ।
खानाजाद गुलाम, अपन कर लीजिये ॥ १ ॥
खानाजाद गुलाम, तुम्हारा है सही ।
मिहरबान महबूब, जुगन जुग पत रही ॥ २ ॥
(१) नक़्द दाम से मिलने का । (२) बंजारा, प्राण । (३) उठना । (४) भावी=होन-
हार । (५) साख, वरदान ।
१६८ शब्द संग्रह
बाँदी-जाद१ गुलाम, गुलाम गुलाम है।
खड़ा रहै दरबार, सु आठो जाम है॥३॥
सेवक तलबदार२, तुम्हरे दर कूकहीँ।
औगुन अनँत अपार, परी मोहिँ चूक हीँ॥४॥
मैं घर का बन्दाजादा, अरज मेरि मानिये।
कहता दास गरीब, अपन कर जानिये॥५॥
॥ साध महिमा ॥
सोई साध अगाध है, आपा न सरावै३।
पर-निंदा नहिँ संचरै, चुगली नहिँ खावै॥१॥
काम क्रोध त्रिसना नहीं, आसा नहिँ राखै।
साचे सूँ परचा भया, जब कूड न भाखै॥२॥
एकै नजर निरंजना, सबही घट देखै।
ऊँच नीच अंतर नहीं, सब एकै पेखै॥३॥
सोई साध सिरोमनी, जप तप उपकारी।
भूले कूँ उपदेस दे, दुर्लभ संसारी॥४॥
अकल४ यकीन पठाय दे, भूले कूँ चेतै।
सो साधू संसार मैं, हम बिरले भँटै॥५॥
सूतक५ खोवै सत कहै, साचे सूँ लावै।
सो साधू संसार मैं, हम बिरले पावै॥६॥
निरख निरख पग धरत हैं, जिव हिंसा नाहीं।
चौरासी तारन तरन, आये जग माहीं॥७॥
इस सौदे कूँ उतरे, सौदागर सोई।
भरे जहाज उतारि दे, भौसागर लोई॥८॥
(१) लौंडी-बच्चा। (२) तनख़ाह पाने वाले। (३) सराह्रै। (४) बुद्धि।
(५) अशुद्धता।
गरीवदास जी १६६
भेष धरैं आगे फिरैं, बहु साखी सीखैं ।
जानैं नहीं विवेक कूँ, खर के ज्यूँ रीकैं १ ॥६॥
खास मुकामा दरस है, जो अरस रहता ।
उनमुन मैं तारी लगी, जहँ अजप जपंता ॥१०॥
सुन्न महल अस्थान है, जहँ इस्थिर डेरा ।
दास गरीब सुभान२ है, सत साहिब मेरा ॥११॥
॥ सारगहनी ॥
मन मगन भया जब क्या गावै ॥ टेक ॥
ये गुन इंद्री दमन करेगा, वस्तु अमोली सो पावै ॥१॥
तिरलोकी की इच्छा छाड़ै, जग मैं विचरै निर्दावै ॥२॥
उलटी सुलटी निरति निरंतर, बाहर से भीतर लावै ॥३॥
अधर सिंहासन अविचल आसन, जहँवाँ सूरति ठहरावै॥४
त्रिकुटी महल मैं सेज बिछी है, द्वादस३ अंदर छिप जावै ॥५॥
अजर अमर निज मूरत सूरत, ओअं सोहं दम ध्यावै ॥६॥
सकल मनोरथ पूरन साहिब, बहुरि नहीं भौजल आवै ॥७॥
गरीबदास सतपुरुष बिदेही, साचा सतगुरु दरसावै ॥८॥
॥ उपदेश ॥
(१)
घट ही मैं चंद चकोरा साधो, घट ही चंद चकोरा ॥टेक॥
दामिनि दमकै घनहर४ गरजै, बोलै दादुर मोरा ।
सतगुरु गस्ती गस्त फिरावै, फिरता ज्ञान ढँढोरा ॥१॥
अदली राज अदल बादसाही, पाँच पचीसो चोरा ।
चीन्हो सबद सिंध घर कीजै, होना गारतगोरा५ ॥२॥
(१) यह नवीं कड़ी भगली साधू और भेष के लक्षण बतलाती है। (२) पवित्र ।
(३) द्वादस दल = कमल त्रिकुटी । (४) बादल । (५) नाश ।
२०० शब्द संग्रह
त्रिकुटी महल मैं आसन मारो, जहँ न चलै जम जोरा ।
दास गरीब भक्ति को कीजो, हुआ जात है भोरा१ ॥३॥
(२)
राम सुमिर राम सुमिर, राम सुमिर लै रे ।
जम और जहान जीत, तीन लोक जै रे ॥१॥
इन्द्री अदालत चोर, पकड़ो मन अहि२ रे ।
अनहद टंकोर घोर, सुनै व्यूँ न बहिरे ॥२॥
सुरत निरत नाद बिंद, मन पवना गहि रे ।
उनमुनी अलेल३ रूप, निराकार लहि रे ॥३॥
धनुष४ ध्यान मार बान५, दुरजन से फहिरे६ ।
देखत के सीत कोट, भरम बुर्ज ढहि रे ॥४॥
साचे से प्रीत कीन, झूठा मन महि७ रे ।
कहत है गरीबदास, कुटिल बचन सहि रे ॥५॥
(३)
मग८ पूछत हैं परतीत नहीं, वादी६ बादी१० झगड़ा ठानैं ।
मुकता जुगुता नहिं राह ल
गुलाल साहिब २०१
एकै बिंद एक भग द्वारा । एकै सब घट बोलनहारा ॥३॥
कौम छतीस एकही जाती । ब्रह्मबीज सब की उतपाती॥४
एकै कुल एकै परिवारा । ब्रह्मबीज का सकल पसारा ॥५॥
ऊँच नीच इस बिधि है लोई । कर्म कुकर्म कहावै दोई ॥६॥
गरीबदास जिन नाम पिछाना। ऊँच नीच पद ये परमाना॥७
गुलाल साहिब
[संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतवानी संग्रह भाग १ पृष्ठ २०८]
॥ नाम ॥
नाम रस अमरा है भाई, कोउ साध संगति तैं पाई ॥टेक॥
बिन घोटे बिन छाने पीवे, कौड़ी दाम न लाई ।
रंग रँगीले चढ़त रसीले, कवहौँ उतरि न जाई ॥ १ ॥
छके छकाये पगे पगाये, झूमि झूमि रस लाई ।
बिमल बिमल बानी गुन बोलै, अनुभव अमल चलाई ॥२॥
जहँ जहँ जावै थिर नहिँ आवै, खोल¹ अमल लै धाई ।
जल पत्थल पूजन करि मानत, फोकट गाढ़ बनाई² ॥३॥
गुरु परताप कृपा तैं पावै, घट भरि प्याल³ फिराई ।
कहै गुलाल मगन ह्वै बैठे, भगिहै हमरि बलाई ॥४॥
॥ अनहद शब्द ॥
रे मन नामहिँ सुमिरन करै ।
अजपा जाप हृदय लै लावो, पाँच पच्चीसो तीन मरै ॥१॥
(१) थोथा। (२) सैंत में गढ़ के बनाया है। (३) प्याला।
२६
२०२ शब्द संग्रह
अष्ट कमल मँ जीव बसतु है, द्वादस मैं गुरु दरस करै ।
सोरह ऊपर बानि उठतु है, दुइ दल अमी झरै ॥२॥
गंगा जमुना मिली सरसुती, पदुम झलक तहँ करै ।
पच्छिम दिसा ह्वै गगन मँडल मैं, काल बली सों लरै ॥३॥
जम जीतो है परम पद पायो, जोती जगमग बरै ।
कह गुलाल सोइ पूरन साहिब, हर दम मुक्ति फरै ॥४॥
॥ प्रेम ॥
(१)
अबिगत जागल हो सजनी ।
खोजत खोजत सतगुरु पावल,
ताहि चरनवाँ चितवा लागल हो सजनी ॥टेक॥
साँझि समय उठि दीपक बारल,
कटल करमवा मनुवाँ पागल¹ हो सजनी ॥ १ ॥
चललि उबटि बाट छुटलि सकल घाट,
गरजि गगनवा अनहद बाजल हो सजनी ॥ २ ॥
गइली अनँदपुर भइली अगम सूर,
जितली मैदनवाँ नेजवा गाड़ल हो सजनी ॥ ३ ॥
कहै गुलाल हम प्रभुजी पावल,
फरल लिलरवा पपवा भागल हो सजनी ॥ ४ ॥
(२)
जो पै कोई प्रेम को गाहक होई ।
त्याग करै जो मन की कामना, सीस दान दै सोई ॥१॥
और अमल की दर जो छोड़ै, आपु अपन गति जोई ।
हर दम हाजिर प्रेम पियाला, पुलकि पुलकि रस लेई ॥२॥
(१) पगा या लीन हुआ ।
गुलाल साहिब २०३
जीव पीव महँ पीव जीव महँ, गनी बोलत सोई ।
सोई सबन महँ हम सबहन महँ, बूझत बिरला कोई ॥३॥
बा की गती कहा कोइ जानै, जो जिय साचा होई ।
कह गुलाल वे नाम समाने, मत भूले नर लोई ॥४॥
(३)
आनँद बरखत बुन्द सुहावन ।
उमँगि उमँगि सतगुरु बर राजित, समय सुहावन भावन ॥१
चहूँ ओर घनघोर घटा आई, सुन्न भवन मन-भावन ।
तिलक तत्त बँदी पर झलकत, जगमग जोति जगावन ॥२॥
गुरु के चरन मन मगन भयो जब, विमल विमल गुन गावन ।
कहै गुलाल प्रभु कृपा जाहि पर, हर दम भादौँ सावन ॥३॥
(४)
होली
संतगुरु सँग होरी खेलो, अनहद तूर बजाई ॥ टेक ॥
काया नगर मैं होरी खेलो, प्रेम कै परल धमारी ।
पाँच पचीस मिलि चाचरि गावहिँ, प्रभुजी की बलिहारी ॥१
सहज कै फाग पर्यो निस बासर, भरि छूटै पिचुकारी ।
नाद बिंदहीँ गाँठि पर्यो जब, परलि परसपर सारी ॥२॥
तारी दै दै भाँवरि नावहिँ, एक तैं एक पियारी ।
तत्त अबीर उड़ावत कर धरि, काहू कोउ न सँभारी ॥३॥
अब खेलो मन महा मगन है, तन मन सर्वस वारी ।
कह गुलाल हम प्रभु सँग खेलल, पूजलि आस हमारी ॥४॥
॥ विनय ॥
(१)
दोना-नाथ अनाथ यह, कछु पार न पावै ।
बरनौँ कवनी जुक्ति से, कछु उक्ति न आवै ॥ १ ॥
२०४ शब्द संग्रह
यह मन चंचल चोर है, निस वासर धावै ।
काम क्रोध मैं मिलि रह्यो, ईहै मन भावै ॥२॥
करुनामय किरपा करहु, चरनन चित लावै ।
सतसंगति सुख पाइ कै, निसु वासर गावै ॥३॥
अबकि बार यह अंध पर, कछु दाया कीजै ।
जन गुलाल बिनती करै, अपनो करि लीजै ॥४॥
(२)
प्रभुजी बरषा प्रेम निहारी ।
ऊठत बैठत छिन नहिं बीतत, याही रीति तुम्हारी ॥१॥
समय होय भा असमय होवै, भरत न लागत बारी ।
जैसे प्रीति किसान खेत साँ, तैसे है जन प्यारी ॥२॥
भक्त-बछल है बान तिहारी, गुन औगुन न बिचारी ।
जहँ जहँ जावैँ नाम गुन गावत, जम को सोच निवारी ॥३॥
सोवत जागत सरन धरम यह, पुलकित मनहिँ बिचारी ।
कह गुलाल तुम ऐसा साहिब, देखत न्यारी न्यारी ॥४॥
॥ भेद ॥
(१)
उलटि देखो, घट मैं जोति पसार ।
बिनु बाजे तहँ धुनि सब होवै, बिगसि कमल कचनार ॥१॥
पैठि पताल सूर ससि बाँधौ, साधौ त्रिकुटी द्वार ।
गंग जमुन के वार पार बिच, भरतु है अमिय करार ॥२॥
इंगला पिंगला सुखमन सोधो, बहत सिखर-मुख¹ धार ।
सुरति निरति ले बैठु गगन पर, सहज उठै झनकार ॥३॥
(१) ऊँचे की ओर ।
सौहं डोरी मूल गहि बाँधो, मानिक बरत लिलार ।
कह गुलाल सतगुरु घर पायो, भरो है मुक्ति भंडार ॥४॥
(२)
बसंत
मन मधुकर खेलत बसंत ।
बाजत अनहद गति अनंत ॥ १ ॥
बिगसत कमल भयो गुंजार ।
जोति जगमग करि पसार ॥ २ ॥
निरखि निरखि जिय भयो आनंद ।
बाझल¹ मन तहँ परल फंद ॥ ३ ॥
लहरि लहरि बहै जोति धार ।
चरन कमल मन मिलो हमार ॥ ४ ॥
आवै न जाइ मरै नहिँ जीव ।
पुलकि पुलकि रस अमिय पीव ॥ ५ ॥
अगम अगोचर अलख नाथ ।
देखत नैनन भयो सनाथ ॥ ६ ॥
कह गुलाल मोरी पुजलि आस ।
जम जीत्यो भयो जोति बास ॥ ७ ॥
॥ उपदेश ॥
(१)
हरि नाम न लेहु गँवारा हो ।
[L2
२०६ शब्द संग्रह
धंधा धोख रहत लपटाने, मोह रतो संसारा हो ।
कहै गुलाल सतगुरु बलिहारी, जग तैं भयो नियारा हो ॥४॥
(२)
अवधू निर्मल ज्ञान विचारो ।
ब्रह्म सरूप अखंडित पूरन, चौथे पद सैं न्यारो ॥१॥
ना वह उपजै ना वह बिनसै, ना भरमै चौरासी ।
है सतगुरु सतपुरुष अकेला, अजर अमर अबिनासी ॥२॥
ना वा के बाप नहीं वा के माता, वा के मोह न माया ।
ना वा के जोग भोग वा के नाहीं, ना कहुँ जायन आया ॥३॥
अद्भुत रूप अपार बिराजै, सदा रहै भरपूर ।
कहै गुलाल सोई जन जानै, जाहि मिलै गुरु सूरा ॥४॥
(३)
मन तूँ हरि गुन काहे न गावै ।
ता तैं कोटिन जनम गँवावै ॥ १ ॥
घर मैं अमृत छोड़ि कै, फिरि फिरि मदिरा पावै ।
छोड़हु कुमति मूढ़ अब मानहु, बहुरि न ऐसो दावै ॥२॥
पाँच पचीस नगर के बासी, तिनहिँ लिये सँग धावै ।
बिन पर उड़त रहै निसि बासर, ठौर ठिकान न आवै ॥३॥
जोगी जती तपी निर्बानी, कपि ज्यौँ बाँधि नचावै ।
सन्यासी बैरागी मौनी, धै धै नरक मिलावै ॥४॥
अबकी बार दाव है मेरो, छोड़ौं न राम दुहाई ।
जन गुलाल अवधूत फकीरा, राखौँ जँजीर भराई ॥५॥
॥ माया ॥
संतो कठिन अपरबल नारी ।
सबहीँ बरलहि१ भोग कियो है, अजहूँ कन्या कारी ॥१॥
(१) ब्याह करके ।
गुलाल साहिब २०७
जननी१ ह्वै के सब जग पाला, बहु विधि दूध पियाई ।
सुंदर रूप सरूप सलोना, जोध२ होइ जग खाई ॥२॥
मोह जाल सों सबहिं भ्रमायो, जहँ तक है तन-धारी ।
काल सरूप प्रगट है नारी, इन कहँ चलहु सँभारी ॥३॥
ज्ञान ध्यान सब ही हरि लीन्हो, काहु न आप सँभारी ।
कहै गुलाल कोऊ कोउ उबरे, सतगुरु की बलिहारी ॥४॥
॥ मिश्रित ॥
तत्त हिंडोलवा सतगुरु नावल तहवाँ मनुवाँ झूलत हमार ॥टेक
बिनु डोरी बिनु खंभे पौढ़ल, आठ पहर झनकार ॥१॥
गावहु सखियाँ हिंडोलवा हो, अनभै मंगलचार ॥२॥
अब नहिँ अवना जवना हो, प्रेम पदारथ भइल निनार॥३
छुटल जगत कर झुलना हो, दास गुलाल मिलो है यार ॥४॥
भीखा साहिब
[ संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतबानी संग्रह भाग १ पृष्ठ २१० ]
॥ गुरुदेव ॥
(१)
मेरा हित सोइ जो गुरु ज्ञान सुनावै ॥ टेक ॥
दूजी दृष्टि दुष्ट सम लागै, मन उनमेख३ बढ़ावै ।
आतम राम सूछम सरूप, केहि पटतर४ दै समझावै ॥१॥
सबद प्रकास बिनाहिँ५ जोग विधि, जगमग जोति जगावै।
धन्य भाग ता चरन रेनु ले, भीखा सीस चढ़ावै ॥२॥
(१) मा । (२) स्त्री । (३) तरंग । (४) उपमा । (५) बग़ैर ।
२०८ शब्द संग्रह
कुंडलिया
(२)
जौ भल चाहो आपनो, तौ सतगुरु खोजहु जाइ ॥
सतगुरु खोजहु जाइ, जहाँ वै साहिब रहते ।
निसि दिन इहै बिचार, सदा हरि को गुन कहते ॥
समुझै बूझि विचारि कै, तन मन लावै सेव ।
कृपा करहिँ तब रीझि कै, नाम देहिँ गुरुदेव ॥
भीखा बिछुरे जुगन के, पल महँ देहिँ मिलाइ ।
जौ भल चाहो आपनो, तौ सतगुरु खोजहु जाइ ॥
॥ अनहद शब्द ॥
धुनि बजत गगन महँ बीना, जहँ आपु रास रस भीना ॥टेक
भेरी१ ढोल संख सहनाई, ताल मृदंग नवीना ।
सुर जहाँ बहुतै मौज सहज उठि, परत है ताल प्रबीना ॥१॥
बाजत अनहद नाद गहागह, धुधुकि धुधुकि सुर झीना ।
अँगुरी फिरत तार सातहुँ पर, लय निकसत भिन भीना२ ॥२
पाँच पचीस बजावत गावत, निर्त बारु३ छबि दीन्हा ।
उघटत तननन ध्रितां ध्रितां, कोउ ताथेइ थेइ तत कीन्हा ३
बाजत ताल तरँग बहु, मानो जंत्री जंत्र कर लीन्हा ।
सुनत सुनत जिव थकित भयो, मानो है गयो सबद अधीना ४
गावत मधुर चढ़ाय उतारत, रुनझुन रुनझुन धीना४ ।
कटि किंकिनि पगु नूपुर की छबि, सुरति निरति लौलीना ५
आदि सबद ओंकार उठतु है, अटुट रहत सब दीना५ ।
लागी लगन निरंतर प्रभु सैँ, भीखा जल मन भीना ॥६॥
(१) एक बाजे का नाम । (२) भिन्न भिन्न या भाँति भाँति की । (३) सुन्दर ।
(४) ताधिन ताधिन । (५) सब दिन यानी सदा एक रस रहता है ।
भीखा साहिब २०४
॥ चेतावनी ॥
मन मानि ले तू कहल हमार ।
फिरि फिरि मानुष जनम न पैहौ, चौरासी औतार ॥टेक॥
पागा माया बिषै मिठाई, काम क्रोध रत सोई ।
सुर नर मुनि गन गंधर्ब कछु कछु, चाखत है सब कोई॥१॥
त्रिविधि ताप को फंद परो है, सूझत वार न पारा ।
काल कराल बसै निकटहिं, धरि मारि नर्क महँ डारा ॥२॥
संत साध मिलि हाट लगायो, सौदा नाम भराई ।
जो जा को अधिकार होत तिन, तैसी बस्तु मोलाई ॥३॥
सब भक्तन धन धाम सकल लै, सरनागति मैं डारा ।
समझो बूझि विचारि उतारो, अपने सिर को भारा ॥४॥
जोग जुक्ति कै परचा पैहौ, सुरति निरति ठहराई ।
अर्ध उर्ध के मध्य निरंतर, अनहद धुनि गहराई ॥५॥
सुरति मगन परमारथ जागै, करम होहि जरि छारा, ।
ज्ञान ध्यान कै खानि खुलै जब, तब छूटै संसारा ॥६॥
भक्ति भाव कल्पद्रुम छाया, ताप रहै नहिँ देई ।
चारि पदारथ अज्ञाकारी, पर२ सौँ कबहिँ न लेई ॥७॥
राम नाम फल मिलो जाहि को, प्रेम सुधा रस धारा ।
पुलकि पुलकि मन पान करो तुम, निस दिन बारम्बारा॥८॥
गुरु परताप कहाँ लगि बरनौं, उक्ती एक न आई ।
रसना जो कहिं होयँ सहसदस, उपमा गाइ न जाई ॥६॥
(१) राख । (२) पराया या दूसरा
२७