सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary

भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished320 पृष्ठ

९० परशुरामकल्पसूत्रम्
आदियेषां वर्णानां दीर्घकारखकारदकारप्रभृतीनां तन्मयास्तदभिन्ना रेखा यस्मिन्
त्रिकोणे तद् अकथादिमयरेखम्। इदं त्र्यस्रविशेषणम्। हश्च लक्षयुगं च तयोः
अन्तः मध्ये स्थितो यो हंस इति वर्णसमुदायस्तेन भास्वरं, द्रव्ये स्वदक्षभागे
‘हम्’ इति विलिख्य, तदुत्तरतो हं स इति वर्णौ विलिख्य तदुत्तरतो लक्षेति
विलिखेत्, एवं चोक्तरूपं भवति। एवं वाक्कामाशक्तयः, तद्युक्तं त्रिकोणं
विलिख्य हंसेन हंस इति मन्त्रेण आराध्य पुष्पादिभिः पूजयित्वा
बहिस्त्रिकोणानि मूलषडङ्गमन्त्रैः पुरोभागादि-स्वाभिमुखाग्रादिप्रादक्षिण्‍येन
अभ्यर्च्य मूलेन सप्तधा सप्तवारमावृत्तेन। तस्मिन् द्रव्ये दत्ता अर्पिता
गन्धाक्षतपुष्पधूपदीपा येन ईदृशः पूजको भवेत्। सर्वविद्या परसंवित् तन्मयं
तदभिन्नं कृत्वा भावयित्वा चतुर्नवतिमन्त्रान् जपेत् ।।२५।।
सर्वप्रथम पूर्वोक्त प्रकार से द्रव्यादि में पूजन कर सूत्रोक्त निर्देश पालन
करना चाहिये। सूत्रानुसार पूजन के उपरान्त वहाँ एक त्रिकोण की संरचना करनी
है। इस कोण का नाम ‘अकथादिमयरेख’ रखा गया है। इसका कारण है त्रिकोण
में तीन रेखायें होती हैं। ज्यामिति के अनुसार इस कोण को अकथ कोण कह
सकते हैं। तीनों रेखाओं के नाम १. अक, २. कथ और ३. थअ या अ-थ
रेखा कहा जा सकता है। अ-क रेखा पर अ से लेकर विसर्ग पर्यन्त १६ स्वर
लिखे जाते हैं। रेखा पश्चिम से ईशानकोण तक बनायी जाती है। दूसरी रेखा
ईशान से अग्निकोण तक जाती है। इसमें ‘क’ कोण से कवर्ग, चवर्ग, टवर्ग
के १५ अक्षर और ‘त’ अक्षर मिलाकर १६ वर्ण लिखे जाते हैं। तीसरी रेखा
‘थ’ अक्षर से प्रारम्भ होती है। इसे थ-अ रेखा कह सकते हैं। इस पर ‘थ’
से ‘अ’ तक १६ वर्ण लिखे जाते हैं। इसमें तवर्ग के ४, पवर्ग के ५, यवर्ग
के ४ और ऊष्मा के तीन वर्ण मिलाकर १६ वर्णों की एक रेखा होती है।
ईशानकोण क --------------------------------------------- थ अग्निकोण
कवर्ग ५ | चवर्ग ५ | टवर्ग ५ | त १
१६ स्वर थ दधन ४ वर्ण
पवर्ग ५ वर्ण
हं हंसः क्षं अन्तस्थ ४ वर्ण
ऊष्मा श ष स ३ वर्ण
अ पश्चिम

श्रीक्रमः ९१
इस तरह अ क थ नामक कोणों से अकारादि १६ वर्ण, ककारादि १६
वर्ण और थकारादि १६ वर्ण कुल मिलाकर ४८ वर्ण इस त्रिकोण में आ जाते
हैं। यहाँ अकथादिमय त्रिकोण का वर्णन किया गया है।
जहाँ तक ‘ह’ और ‘क्ष’ युगल अक्षरों के प्रश्न हैं, उनके मध्य में
अवस्थित ‘हंस’ रूप वर्ण समुदाय लिखना चाहिये, अर्थात् अपने दाहिने भाग
में ‘हं’ यह वर्ण लिखना चाहिये। वाम भाग में क्ष लिखकर मध्य में हंसः यह
लिखना चाहिये। इन वर्णों से वह त्रिभुज वर्ण-वैद्युतिक आभा से भर उठता है।
उस त्रिभुज के तीनों कोणों पर बाला के तीनों बीज लिखना चाहिये। इसकी
पूजा हंस मन्त्र से की जाती है।
उसके ऊपर पुष्प आदि का श्रद्धा भाव से अर्पण करना चाहिये। इस
पूजा में त्रिकोण की संरचना और अर्चना की बातें कही गयी हैं॥२५॥
चतुर्नवतिमन्त्रानाह
त्रितारी नमः सम्पुटितातेजस्त्रितयकला अष्टात्रिंशत्। सृष्टि-
ऋद्धि-स्मृति-मेधा-कान्ति-लक्ष्मी-द्युति-स्थिति-सिद्धयो ब्रह्मकला
दश। जरा-पालिनी-शान्तिरीश्वरी-रतिकामिके-वरदा-ह्लादिनी-
प्रीतिर्दीर्घा विष्णुकला दश। तीक्ष्णा-रौद्री-भया-निद्रा-तन्द्री-क्षुधा-
क्रोधिनी-क्रियोद्धारी-मृत्यवो रुद्रकला दश। पीताश्वेताऽरुणाऽ-
सिताश्चतस्र ईश्वरकलाः। निवृत्ति-प्रतिष्ठा-विद्या-शान्तीन्धिका-
दीपिका-रोचिका-मोचिका-परा-सूक्ष्माऽसूक्ष्मामृता-ज्ञानाज्ञानामृता-
प्यायिनी-व्यापिनी-व्योमरूपाः षोडश सदाशिवकलाः। हंसश्शु-
चिषद्वसुरन्तरिक्षसद्धोतां वेदिषदतिथिर्दुरोणसत्। नृषद्वरसद्दृतस-
द्व्योमसदब्जा-गोजा-ऋतजा-अद्रिजा ऋतं बृहत्। प्रतद्विष्णुस्तवते
वीर्येण मृगो न भीमः कुचरो गिरिष्ठाः। यस्योरुषु त्रिषु विक्रम-
णेष्वधिक्षियन्ति भुवनानि विश्वा। त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं
पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्यो-र्मुक्षीय मामृतात्। तद्विष्णोः
परमं पदं सदा पश्यन्ति सूरयः। दिवीव चक्षुराततम्। तद्विप्रासो
विपन्यवो जागृवांसः समिन्धते। विष्णोर्यत् परमं पदम्। विष्णुर्र्योनिं
कल्पयतु त्वष्टा रूपाणि पिंशतु। आसिञ्चतु प्रजापतिर्धाता गर्भं दधातु

९२ परशुरामकल्पसूत्रम्
मे। गर्भं धेहि सिनीवालि गर्भं धेहि सरस्वति गर्भं ते अश्विनौ
देवावाधत्तां पुष्करस्रजौ। इत्येते पञ्चमन्त्राः। मूलविद्या चाहत्य
चतुर्नवति-मन्त्राः।।२६।।
त्रितारी पूर्वोक्ता। त्रितारी नम इत्यनयोर्मध्ये चतुर्नवतिमन्त्रान् पठेत्।
यथा च द्वाभ्यां सम्पुटितो भवति। तेजस्त्रितयं वह्निसूर्यसोमास्तेषां कलाः
(श्यामाक्रमे १८ सूत्रे) अष्टात्रिशंत्। मन्त्रस्वरूपं यथा—'ऐं ह्रीं श्रीं धूम्रार्चिषे
नमः'। एवम् अग्रेऽपि ज्ञेयम्। वह्निकलाः १०। सूर्यकलाः १२। चन्द्रकलाः
१६। ब्रह्मकलाः १०। विष्णुकलाः १०। रुद्रकलाः १०। ईश्वरकलाः ४।
सदाशिवकलाः १६। इत्थं च कलाः सर्वाः ८८। यद्यपि हंसश्शुचिषद्
इत्यारभ्य पुष्करस्रजावित्यन्तं सप्त ऋचः सन्ति, तथापि 'इत्येते पञ्च मन्त्राः'
इत्युक्त्या चतुर्थपञ्चमौ मिलित्वा एको मन्त्रः। षष्ठसप्तमौ मिलित्वा एको मन्त्रः।
मूलविद्या पञ्चदशी। पूर्वकलाः ८८। उक्तमन्त्राः पञ्च। मूलविद्या चाहत्य सर्वं
मिलित्वा चतुर्नवति-मन्त्राः सम्पद्यन्ते। एतैरभिमन्त्रणेन द्रव्यं संस्कुर्याद् इति
फलितार्थः ।।२६।।
त्रितारी प्रसिद्ध प्रयोग है। यह 'ऐं ह्रीं श्रीं' तीन बीज मन्त्रों के और नमः
के बीच में क्रमशः ९४ मन्त्र सम्पुटित होकर बनते हैं। जैसे वह्नि की पहली
कला का नाम 'धूम्रार्चिः' है। इसके पहले त्रितारी का प्रयोग करें। धूम्रार्चिः में
चतुर्थी विभक्ति लगाकर धूम्रार्चिषे कहें। पुनः नमः जोड़ दें। मन्त्र बनेगा 'ऐं ह्रीं
श्रीं धूम्रार्चिषे नमः'। इसी तरह वह्नि १०, सूर्य १२, सोम १६, ब्रह्मा १०,
विष्णु १०, रुद्र १०, ईश्वर ४ और सदाशिव की १६ = ८८ कलायें होती
हैं। इन सभी कलाओं के पहले त्रितारी बोलकर प्रत्येक में नमः लगाकर ८८
मन्त्र बनते हैं।
इसी तरह 'हंसः शुचिषत्' से लेकर 'पुष्करस्रजौ' तक सात ऋचाओं में
चौथी (तद्विष्णोः परमं पदं.....चक्षुराततम्) और पाँचवीं (तद्विप्रासो.....परमं पदम्)
मिलाकर एक मन्त्र बनाते हैं। यह द्विनवतितम मन्त्र होगा। पुनः छठी और सातवीं
मिलाकर त्रितारी और नमः से संपुटित कर ९३ तम बनता है। पुनः
त्रितारी + मूलविद्या + नमः योग से ९४ मन्त्र बनते हैं। इनका जप करने का
निर्देश सूत्र २५ में ही है।।२६।।

श्रीक्रमः ९३
अथ हैके पञ्चभिरखण्डाद्यैरभिमन्त्रणमामनन्ति ।।२७।।
अथेत्यनेन चतुर्नवतिमन्त्रोत्तरमेवेति क्रमः सूचितः। एके इत्यनेन
पाक्षिकत्वं सूचितम्। अखण्ड आद्यो येषामिति तद्गुणसंविज्ञान-
बहुव्रीहिः।।२७।।
सूत्र में सर्वप्रथम अथ शब्द का प्रयोग किया गया है। इससे यह सूचना
हो रही है कि, पहले कहे गये ९४ मन्त्रों के बाद यह क्रम अपनाया जाना
चाहिये। 'ह' आवश्यक अर्थ में अव्यय प्रयुक्त है। एके शब्द यह सूचित करता
है कि, कुछ लोग ही यह नया क्रम अपनाने के पक्षधर हैं। उनके अनुसार
पाँच ऐसे मन्त्रों का उल्लेख किया गया है, जिनसे सुधा देवी का अभिमन्त्रण
करना चाहिये। अखण्डाद्य शब्द में तद्गुण-संविज्ञान बहुव्रीहि समास है।।२७।।
अखण्डाद्याः के ? इत्याकाङ्क्षायामाह
अखण्डैकरसानन्दकरे परसुधात्मनि ।
स्वच्छन्दस्फुरणामत्र निधेह्यकुलनायिके ।।१।।
अकुलस्थाऽमृताकारे शुद्धज्ञानकरे परे ।
अमृतत्वं निधेह्यस्मिन् वस्तुनि क्लिन्नरूपिणि ।।२।।
तद्रूपिण्यैकरस्यत्वं कृत्वा ह्येतत्स्वरूपिणि ।
भूत्वा परामृताकारा मयि चित्स्फुरणं कुरु ।।३।।
इति तिस्रो अनुष्टुभो विद्याः ।।२८।।
सहस्रदलं कमलद्वयम्। सर्वकमलानामाधारभूतं ऊर्ध्वमुखमेकं पद्मं
मूलाधारस्याधस्तिष्ठति। तदेकमकुलपदवाच्यम्। एवं ब्रह्मरन्ध्रस्थिताधो
मुखसहस्रच्छदपद्ममपि अकुलम्। प्रकृते ब्रह्मरन्ध्रस्थितस्यैव ग्रहणम्। तस्यैव
अमृतस्रावित्वात्। अकुलस्य नायिका तदधिष्ठात्री तत्सम्बोधने हे
'अकुलनायिके! अखण्डो अविच्छिन्न एकरसो दुःखासम्भिन्नो य आनन्दस्तं
करोति व्यञ्जयति तादृशे। परा उत्कृष्टा या सुधा ब्रह्मरन्ध्रस्था अमरत्वकारिणी
तदात्मनि तत्स्वरूपे। अत्र स्वच्छन्दा स्वतन्त्रा या चित् तस्याः, स्फुरणां

९४ परशुरामकल्पसूत्रम्
प्रकाशशक्तिं निधेहि स्थापय। हे परे! श्रेष्ठे क्लिन्नमार्द्रस्वरूपं तदस्मिन्नस्ति इति
क्लिन्नरूपिणी अमृतत्वं निधेहि। संस्थापय सम्पादय। अकुले विद्यमानं यद्
अमृतं तस्य स्वरूपमिव स्वरूपं यस्याः सा परा (तत्सम्बोधने) तद्रूपिणि मयि
देहाभिमानिनि। परं यद् अमृतं आनन्दस्तदाकारा भूत्वा ऐकरस्यं
चित्तस्यैकाकारतां कृत्वा सम्पाद्य चित्स्फुरणं कुरु स्वस्वरूपप्रकाशं कुरु। इति
तिस्रः अनुष्टुप्छन्दस्का विद्या मन्त्राः।।२८।।
तन्त्रशास्त्र में कुल और अकुल से दोनों विशिष्ट उपासना सम्प्रदाय के
पारिभाषिक शब्द माने जाते हैं। कहा गया है कि, 'अनुत्तरं परं धाम', एक दूसरे
स्थान पर कहा गया है कि, 'तदेवाकुलमुच्यते'।
'अकुलस्यास्य देवस्य कुलप्रथनशालिनी।
कौलिकी सा पराशक्तिरवियुक्तो यया प्रभुः।।'
अकुल की कुलप्रथनशालिनी शक्ति को ही कौलिकी शक्ति कहते हैं। ऐसी
अकुल की कुलप्रथनशालिनी शक्ति ही कुल-नायिका कहलाती है। वृत्तिकार ने
दो सहस्र दल कमलों को ही 'अकुल' कहा है। एक ऊर्ध्वमुख अकुल पद्म
मूलाधार के नीचे और अधोमुख एक अकुल सहस्रार पद्म भी है, जिसे सहस्रार
कहते हैं। यहाँ पर ब्रह्मरन्ध्रस्थ अकुल पद्म को अकुल कहा गया है। उसकी
नायिका सहस्राराधिष्ठात्री परमाम्बा ललिता त्रिपुरसुन्दरी मानी जाती है। वह
अखण्ड एकरस आनन्द प्रदान करने वाली परमाम्बा परात्मक ब्रह्मरन्ध्रस्थ सुधा
से समग्र विश्व को अभिषिक्त करती है। उपासक यह प्रार्थना करता है कि, मातः,
तुम अत्र अर्थात् यहाँ इस कर्म यज्ञ में स्वच्छन्द अर्थात् स्वातन्त्र्यमयी
चित्स्फुरणता को स्थापित करो।
हे क्लिन्न (आर्द्र) अर्थात् दया-द्रवित माँ, तुम वात्सल्यमयी हो, मुझ वत्स
पर कृपा करो। मुझ अबोध उपासक में देहाभिमान भरा हुआ है। तुम्हारी उपासना
का आनन्द निर्झर भी मेरे हृदय में फूटता है। हे परब्रह्मस्वरूपिणि, तुम
आनन्दरूपिणी भी हो। इसी आनन्दीभाव से भव्य माँ तुमसे मेरी यही प्रार्थना
है कि, मेरे चित्त का ऐकरस्यत्व तुमसे सम्पादित कर दिया जाय। अर्थात् हे
आनन्दमयी माँ, मेरे चित्त में चिरन्तनरूपा तुम्हारे आनन्द का उल्लास मङ्गलमयी

चारुता भर दे। ध्यान में तुम्हारी एकरूपता सिद्ध हो जाय। मेरी चिति शक्ति
में ऊर्जा भर दे। वह तुम्हारे अस्तित्व के परिवेश में मेरी संवित्ति की स्फुरत्ता
जागृत कर दे। यह अनुष्टुप् छन्दों में व्यक्त आनुष्टुभी विद्या है।।२८।।
चतर्थम् अमृतेशीमन्त्रमाह
अथो वाचो 'ब्लूं झौं'मिति 'जूं सः' इति चोक्त्वा अमृते
अमृतोद्भवे अमृतेश्वरि अमृतवर्षिणि अमृतं स्रावय स्रावय स्वाहेति
चतुर्थो मन्त्रः ।।२९।।
वाचम् ऐं, अतिद्वयं चोक्त्वेति च त्यक्त्वा शेषं मन्त्रस्वरूपम्। हे अमृते
अस्मिन् द्रव्ये अमृतं स्रावय इति। शेषाण्यमृते इत्यस्य विशेषणानि।।२९।।
आनुष्टुभी, तीन महाविद्याओं के बाद यहाँ अमृतेशी विद्या का कथन कर
रहे हैं। इस मन्त्र में अर्थात् ऐं बीज, पुनः 'ब्लूं' बीज पुनः 'झौं' बीज, का
प्रयोग करना चाहिये। तीनों बीज मन्त्रों के प्रयोग के बाद 'अमृते अमृतोद्भवे
अमृतेश्वरि अमृतवर्षिणि अमृतं स्रावय स्रावय स्वाहा' इस मन्त्रांश का प्रयोग
करते हैं। इस मन्त्र का आनन्दवादी रूप महत्त्वपूर्ण माना जाता है।।२९।।
पञ्चमं मन्त्रमुद्धरति
वाग्भवो वद वद ततो वाग्वादिनि वाङ्‌मदनक्लिन्ने क्लेदिनि
क्लेदय महाक्षोभं कुरुयुगलं मादनं शक्तिर्मोक्षं कुरु कुरु शब्दैः
सहचतुर्दशपञ्चदशपिण्डः सहचतुर्दशषोडशपिण्डश्चेति पञ्चमीयं
विद्यैताभिः अभिमन्त्र्य ज्योतिर्मयं तदर्घ्यं विधाय ।।३०।।
वाग्भवः ऐं। वाक् ऐं। मदनः क्लीं। कुरुयुगलं द्विवारं कुर्वित्युच्चार्य।
मादनं क्लीं। शक्तिः सौः। अचां चतुर्दशः औ। पञ्चदशः अनुस्वारः। पिण्डः
समुदायः। षोडशो विसर्गः। तथा च मन्त्रस्वरूपम् 'ऐं वद वद वाग्वादिनि
ऐं क्लीं क्लिन्ने क्लेदिनि क्लेदय महाक्षोभं कुरु कुरु क्लीं सौः मोक्षं कुरु
कुरु हसौँ स्हौः।' इतीयं पञ्चमी विद्या। एताभिः पञ्चभिः अभिमन्त्र्य ज्योतिर्मयं
निर्दोषं तदर्घ्यं विधाय।। ।।

९६ परशुरामकल्पसूत्रम्
वाग्भव और वाक् ये दोनों कूट शब्द हैं। इनसे ‘ऐं’ बीज का बोध होता
है। इसी तरह मदन और मादन इन दोनों शब्दों से ‘क्लीं’ बीज का बोध होता
है। शक्ति शब्द से यहाँ ‘सौः’ परा बीज का बोध होता है। स्वर सोलह होते
हैं। इनका चौदहवाँ अक्षर ‘औ’ चतुर्दश धाम माना जाता है। पन्द्रहवाँ अनुस्वार
और सोलहवाँ विसर्ग है। इन सबको मिलाकर जो मन्त्र बनता है, वह संस्कृत
व्याख्या में हैं। इसे ध्यान से स्पष्ट उच्चारणपूर्वक अर्घ्य जल का प्रोक्षण होता
है। इस मन्त्र को पञ्चमी ज्योतिर्मयी विद्या भी कहते हैं।।३०।।
तत्पात्रस्थबिन्दुभिः करणीयकृत्यमाह
तद्बिन्दुभिस्त्रिशः शिरसि गुरुपादुकामिष्ट्वा आर्द्रं ज्वलति
ज्योतिरहमस्मि ज्योतिर्ज्वलति ब्रह्माहमस्मि योऽहमस्मि ब्रह्माहमस्मि
अहमस्मि ब्रह्माहमस्मि अहमेवाहं मां जुहोमि स्वाहेति तद्बिन्दुमात्मनः
कुण्डलिन्यां जुहुयात् ।।३१।।
तद्बिन्दुभिर्विशेषार्घ्य बिन्दुभिस्त्रिशः त्रिवारं शिरसि द्वादशान्तस्थाने
गुरुपादुकामिष्ट्वा गुरुपादुकोद्देशेन द्रव्यदानं कृत्वा ‘आर्द्रं ज्वलति’ इति
स्वाहान्तमन्त्रेण तद्बिन्दुं गुरुपादुकायागशेषबिन्दुमित्यर्थः। आत्मनः स्वस्य
कुण्डलिन्यां चिद्वह्नौ, जुहुयाद् इत्यनेन अस्मिन् कर्मणि होमबुद्धिं दृढा
कार्या ।।३१।।
विशेष अर्घ्य जल के बिन्दुओं से तीन बार शिरोभाग के द्वादशान्त स्थान
में गुरुपादुका के उद्देश्य से अन्तर्याग कर ‘आर्द्रं ज्वलति’ से लेकर ‘स्वाहा’
पर्यन्त निर्दिष्ट मन्त्र से अर्घ्य के जल से ही अपनी कुण्डलिनी शक्ति की चिदग्नि
में हवन करें।
यह सूत्र श्रीविद्या-साधना की सर्वातिशायिनी दशा का शब्दचित्र
प्रस्तुत करता है। साधक की अहंता में इदन्ता का अवसान हो गया है। वह
ब्रह्ममयी मधुमती भूमिका में प्रवेश पा गया है। उसकी कुण्डलिनी की चिदग्नि
से उसका चिदाकाश प्रकाशमान हो रहा है। साधक की चेतना में ‘श्री’
का अवतरण अध्येता की अन्तर्दृष्टि में साक्षात् होता हुआ प्रतीत
हो रहा है।।३१।।

श्रीक्रमः ९७
एतदर्घ्यशोधनमिति शिवम् ।।३२।।
एतत् कुण्डलिन्यां जुहुयाद् इत्यन्तं कर्म अर्घ्यशोधनम् अर्घ्यसंस्कारः।
शिवमित्यनेन अर्घ्यप्रकरणसमाप्तिः सूचिता।।३२।।
।। इति श्रीपरशुरामकल्पसूत्रे श्रीरामेश्वरनिर्मितायां सौभाग्योदयनाम्न्यां
परशुरामकल्पसूत्रवृत्तौ (मुख्यांशमात्रायां) श्रीक्रमो नाम तृतीयः खण्डः सम्पूर्णः ।।
अर्घ्य विधि एक असामान्य महत्त्व की विधि है। कुण्डलिनी होमरूप
आध्यात्मिक याग से पूर्णतया अर्घ्यसंस्कार सम्पन्न होतां है और प्रकरण भी पूर्ण
होता है।।३२।।
।। श्रीरामेश्वरकृत मुख्यांश सौभाग्योदयवृत्तिसहित
डॉ. परमहंसमिश्रकृत नीर-क्षीर-विवेक भाषा-भाष्य-समन्वित
श्रीपरशुरामकल्पसूत्र का श्रीक्रम नामक तृतीय खण्ड परिपूर्ण ।।३।।
।। शुभं भूयात् ।।

ललिताक्रमः
[ चतुर्थः खण्डः ]
हृदि स्थिताया देवतायाः श्रीचक्रे आवाहनप्रकारं दर्शयितुमुपक्रमते
अथ हृच्चक्रस्थितामन्तस्सुषुम्णा-पद्माटवीनिर्भेदन-कुशलां
निरस्तमोहतिमिरां शिवदीपदीप्तिमाद्यां संविदं वह्रन्नासापुटेन निर्गमय्य
लीलाकलितवपुषं तां त्रिखण्डमुद्राशिखण्डे कुसुमाञ्जलौ हस्ते
समानीय ।।१।।
अथेति क्रमविशेषद्योतकम्। हृच्चक्रम् अनाहतं तत्र स्थिताम्। अन्तः
सुषुम्णायां यानि पद्मानि तेषामटवी दुर्गमं वर्त्म तस्य निर्भेदनं गमनानुकूलवर्त्म-
सम्पादनं तद्विषये कुशलाम्, निरस्तो दूरीकृतो मोहोऽज्ञानं तदेव तिमिरं यया
ताम्। शिवात्मको यो दीपस्तस्य दीप्तिं प्रकाशरूपाम्। यथा दीपप्रभयो-
रविनाभावसम्बन्धः, एवं शिवशक्त्योरप्यविनाभावः सूचितः। आद्याम् अपरि-
च्छिन्नां संविदं नासापुटेन वहन्। लीलया स्वेच्छामात्रेण आकलितं स्वीकृतं
वपुषं त्रिखण्डा जन्ममृत्युजरा, यद्वा सत्त्वरजस्तमोगुणान् खण्डयतीति
केवलमोक्षप्रदेत्यर्थः। यद्वा त्रीणि खण्डानि इच्छाज्ञानक्रियाऽऽत्मिका। मोदनाद्
द्रावणाद्वा मुद्रा तया शिखण्डिते। अञ्जलौ हस्ते समानीय।।१।।
श्रीचक्र में जिस देवता की पूजा की जाती है, वह हृदय में शाश्वत रूप
से प्रतिष्ठित परा देवता ही है। उसी का आवाहन श्रीचक्र में करते हैं। तत्पश्चात्
उसकी पूजा की जाती है। इसी आवाहन प्रकार के वर्णन का उपक्रम यहाँ कर
रहे हैं।
अथ शब्द ललिताक्रम के द्योतन के प्रारम्भ अर्थ में यहाँ प्रयुक्त है। हृच्चक्र
अनाहत को कहते हैं। (वस्तुतः हृत् शरीर का परा केन्द्र है। मेरुदण्ड के मध्य

में यह रहता है। अनाहत उसकी छाया है)। मेरुदण्ड में अवस्थित हृत् केन्द्र
में सुषुम्ना के आन्तर पद्म का दुर्गम पथ योगियों की साधना से ही प्रकाशित
होता है। साधना के अभाव में ही उसे 'अटवी' कहा जा सकता है। उस अटवी
का भेदन माँ के अनुग्रह पर ही निर्भर करता है। इस भेदन प्रक्रिया में वही
कुशल है। हृदय केन्द्र से सहस्रार तक की यात्रा में गमन के अनुकूल पथ
सम्बन्धी सारी साधन सुविधाओं को देने में एकमात्र अधिकारिणी परमाम्बा का
अनुग्रह निरन्तर अपेक्षित होता है।
मोह, अज्ञान के अन्धकार से उत्पन्न होने वाला माया का मोहक पुत्र माना
जाता है। यह अज्ञता को और भी घना बना देता है। ऐसे अन्धतमस् का विनाश
माँ ही कर सकती है और साधक की विनम्र पुकार के सुनते ही उसे तुरत निरस्त
कर देती है। उसका परिचय भौतिक स्तर के उपासक दीप की दीप्तिरूप आभा
को देखकर पा सकते हैं। यह ध्यान देने की बात है कि, दीप और दीप्ति का
अविनाभाव सम्बन्ध है। जहाँ दीप की लौ जलेगी, आभा अपनी चमक चारों ओर
फैलाकर ही रहेगी, उसी तरह भगवान् का अस्तित्व शाश्वत रूप से विश्व में व्याप्त
है। यह व्यापक शिव का स्वरूप है। शिव की व्याप्ति ही शैवमहाभाव की दीप्ति
है। अतः शिव और माँ भगवती शक्ति का भी अविनाभाव सम्बन्ध है। यह बात
साधक उपासक को अपने मन में बिठला लेनी चाहिये। उस शक्ति को आद्या
संविद् अपरिच्छिन्न चिति कहते हैं।
उस आद्या शक्ति को ही प्राणापानवाह के माध्यम से साधक अनुशासित
रूप से वहन करता है। श्वास प्रक्रिया का महत्त्व जीवधारियों के लिये तो है
ही; किन्तु योगी श्वास साधना में संलग्न रहकर प्रतिपल परमाम्बा का वात्सल्य
पीयूष पीता रहता है। इस श्वास के निर्गमन में जीवन का रहस्य निहित रहता
है। यह सोचने की बात है कि, अपान चन्द्र पर चढ़कर प्राण का सूरज भी
शरीर से निर्गमन व्यापार के माध्यम से बाहर आ जाता है। उस समय शरीर
में श्वास नहीं रहता है। वह शरीर से बाहर मध्य द्वादशान्त में समा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में जब सूर्य-चन्द्र दोनों अस्त होते हैं। तो अमावास्या होती है।
तन्त्र, जब प्राणापानरूप रवि-सोम अस्त होकर मध्य द्वादशान्त में समा जाते
हैं, तो उस बिन्दु को अमा-केन्द्र कहता है। अमा-केन्द्र ही जीवन का उत्स
है। वहाँ महाशैव-सद्भाव की व्याप्ति भी मानते हैं। योगी साधक लीलापूर्वक

१०० परशुरामकल्पसूत्रम्
अर्थात् अपनी स्वतन्त्रता शक्ति के बल पर इसे आकलित अर्थात् स्वीकार करते
हैं। शरीर में योगी ऐसे शिव का प्रति श्वास में साक्षात्कार करता है। प्रति श्वास
के प्रथम उन्मेष को प्रतिपदा कहते हैं। यह शैव दीप की दीप्ति मानी जाती
है। प्रतिपदा से पूर्णिमा तक कृष्णपक्ष तन्त्र की दृष्टि से मानते हैं और यही
शाक्त व्याप्ति है। श्वास के उद्गम-निर्गम रूप एक प्राणापानवाह में व्याप्त इस
रूप का साक्षात्कार करने में समर्थ व्यक्ति ही श्रीचक्र की साधना कर सकता
है। इसलिये श्रीविद्या-साधना का अधिकार प्राप्त करना इसकी पहली शर्त है।
ऐसे शिवदीपदीप्ति-रूप शिव-शक्ति के इस अविनाभावी रूप को साधक
अपने हाथ की फूलों से भरी अंजुलि में आवाहित करने में सफल हो जाता
है। यह अंजुलि भी त्रिखण्ड मुद्रा शिखण्डित होती है। त्रिखण्ड पारिभाषिक शब्द
है। मुद्रा शब्द भी मोदन और द्रावण के अन्वर्थ से विभूषित है। इच्छा, ज्ञान
और क्रिया रूप तीन खण्डों में क्रिया शक्ति विश्वामर्श में मोदन और द्रावण
व्यापार को शिखण्डित अर्थात् ग्रथित करती है।
जन्म, मृत्यु और जरा, अथवा सत्त्व, रज और तम आदि तीन अन्य
खण्ड भी माने जा सकते हैं। इनको खण्डित करने वाली अर्थात् केवल मोक्षप्रदा
मुद्रा ही त्रिखण्ड मुद्रा मानी जा सकती है। योगिनीतन्त्र के अनुसार चिदात्म भित्ति
में विश्व का प्रकाश और विमर्श स्वेच्छा से करने वाली पूर्ण विविकीर्षा से
समन्वित क्रियाशक्ति ही मोदन और द्रावण करने के कारण मुद्रा मानी जाती
है। यही त्रिखण्डा भी मानी जाती है। यह क्रियाशक्ति का अदृष्ट रूप है। बाह्य
रूप में वह कुसुमाञ्जलिपूर्ण हाथ में ही आवाहित की जाती है॥१॥
मायालक्ष्मीपरा उच्चार्य देवी नाम चामृतचैतन्यमूर्तिं कल्पयामि
नम इति कल्पयित्वा ।।२।।
"माया ह्रीं, लक्ष्मी श्रीं, परा सौः। एवं बीजत्रयम् उच्चार्य देवी नाम
शक्तिचक्रैकनायिकाया ललितायाः (च उच्चार्य) अमृतचैतन्यमूर्तिं कल्पयामि
नमः" इति त्रयस्त्रिंशद्वर्णो मन्त्रः। तन्मन्त्रमुच्चार्य देवीं कल्पयित्वा।।२।।
इस सूत्र में पूर्व स्वीकृत त्रितारी का ग्रहण नहीं किया गया है।
परम्परानुसार उसे लगाकर पूरा मन्त्र इस प्रकार बनता है—"ऐं ह्रीं श्रीं ह्रीं श्रीं
सौः शक्तिचक्रैकनायिकाया ललिताया अमृतचैतन्यमूर्त्तिं कल्पयामि नमः" यह ३३

ललिताक्रमः १०१
वर्णों का महत्त्वपूर्ण मन्त्र माना जाता है। इस सूत्र के अनुसार यह सिद्ध होता
है कि, सर्वप्रथम इस मन्त्र से मूर्ति-प्रकल्पन करने के बाद उपासक उस कल्पित
मूर्ति को नासापुट से बाहर करता है और उसे फूलों से भरी अंजलि वाले हाथों
में समानयन करता है। यही क्रम परम्पराप्राप्त क्रम है॥२॥
हसरयुजं वाचं हसयुक्तां कलरीं हसरचतुर्दशषोडशानप्युच्चार्य,
महापद्मवनान्तःस्थे कारणानन्दविग्रहे।
सर्वभूतहिते मातरेह्येहि परमेश्वरि।।
इति बैन्दवचक्रे परचितिमावाह्य॥३॥
हश्च सश्च रश्च तैर्युतं वाचं 'हस्त्रैं'। हश्च सश्च आभ्यां युक्तो ककारलकार-
रेफेकार-बिन्दुसमुदायः 'हस्क्लरीं'। तथा हश्च सश्च रश्च, चतुर्दश औकारः
षोडशो विसर्गः 'हस्त्रौः' इति एतानुच्चार्य परमेश्वरीत्यन्तं यथासूत्रं पठित्वा
बिन्दुचक्रे परचितिमावाहयेत्॥३॥
सूत्र के अनुसार पूरा मन्त्र 'ऐं ह्रीं श्रीं हस्त्रैं हस्क्लरीं हस्त्रौः' बनता है।
महापद्मवनान्तःस्थे कारणानन्दविग्रहे। सर्वभूतहिते मातरेह्येहि परमेश्वरि।।
उक्त मन्त्र के साथ यह श्लोक भी बोलते हैं। तब पूरा मन्त्र बनता है।
श्लोकार्थ के सम्बन्ध में सेतुबन्ध का दृष्टिकोण महत्त्वपूर्ण है। वह महापद्मवन
को सहस्रार मानता है। कारणानन्द अपरिच्छिन्न आनन्द है। यह अनुत्तर परमशिव
का स्वातन्त्र्य है। माँ ललिताम्बा का विग्रह उसी में उल्लसित है। ऐसी वात्सल्य-
मयी परमेश्वरी माँ का बीजमन्त्रों के रथ पर आवाहन उपासक की अनुभूति का
विषय है॥३॥
चतुष्षष्ट्युपचारविधिः
चतुष्षष्ट्युपचारान् कुर्यात्। सर्वे उपचारमन्त्राः। त्रितारी पूर्वाः
कल्पयामि नम इत्यन्ताः कर्त्तव्याः ।।४।।
चतुष्षष्ट्युपचारमध्ये एकस्याप्ययो मा भवत्वित्यत्रैव तात्पर्यम्।
उपचारपदार्थश्च कल्प्यमानद्रव्येण सुखविशेषः, तं कुर्याद् उत्पादयेद् इत्यर्थः।
शेषं स्पष्टम्।।४।।

१०२ परशुरामकल्पसूत्रम्
पाँचवाँ सूत्र चौंसठ उपचारों का निर्देश करता है। यह सूत्र उसी सूत्र का
पूरक है। यह आज्ञा देता है कि, इन सभी उपचारों का प्रयोग आवश्यक है।
इनके सभी मन्त्रों से पूर्व त्रितारी (ऐं ह्रीं श्रीं) का प्रयोग अनिवार्यतः आवश्यक
है तथा ‘कल्पयामि नमः’ तक मन्त्र पूरे होते हैं। यह ध्यान देने की बात है
कि, मन्त्र के माध्यम से वस्तु-समर्पण द्वारा आराध्य को जो सुख मिलता है,
उसे उपचार कहते हैं।।४।।
त्रितारीमुच्चार्य पाद्यं कल्पयामि नम इति क्रमेण आभरणा-
वरोपणं सुगन्धितैलाभ्यङ्गं मज्जनशालाप्रवेशनं मज्जनमण्डपमणि-
पीठोपवेशनं दिव्यस्नानीयोद्वर्त्तनम् उष्णोदकस्नानं कनककलश-
च्युतसकलतीर्थाभिषेकं धौतवस्त्रपरिमार्जनम् अरुणदुकूलपरिधानम्
अरुणकुचोत्तरीयमालेपमण्डपप्रवेशनमालेप-मण्डपमणिपीठोपवेशनं
चन्दनागुरु-कुङ्कुमसङ्गुमगमदकर्पूरकस्तूरी-गोरोचनादिदिव्यगन्ध-
सर्वाङ्गीणविलेपनं केशभरस्य कालागुरुधूपं मल्लिकामालतीजाती-
चम्पकाशोकशतपत्रपूगकुङ्मलीपुन्नाग-कह्लार-मुख्यसर्वर्तुकुसुममालां
भूषणमण्डपप्रवेशनं भूषणमण्डपमणिपीठोपवेशनं नवमणिमुकुटं
चन्द्रशकलं सीमन्तसिन्दूरं तिलकरत्नं कालाञ्जनं पालीयुगलं
मणिकुण्डलयुगलं नासाभरणम् अधरयावकं प्रथमभूषणं कनक-
चिन्ताकं पदकं महा-पदकं मुक्तावलिम् एकावलिं छन्नवीरं
केयूरयुगलचतुष्टयं वलयावलिम् ऊर्मिकावलिं काञ्चीदाम-कटिसूत्रं
सौभाग्याभरणं पादकटकं रत्ननूपुरं पादाङ्गुलीयकम् एककरे पाशम्
अन्यकरे अङ्कुशम् इतरकरे पुण्ड्रेक्षुचापम् अपरकरे पुष्पबाणान्
श्रीमन्माणिक्यपादुके स्वसमानवेषाभिरावरणदेवताभिः सह
महाचक्राधिरोहणं कामेश्वराङ्कपर्यङ्कोपवेशनम् अमृतासवचषकम्
आचमनीयं कर्पूरवीटिकाम् आनन्दोल्लासविलासहासं मङ्गलारार्तिकं
छत्रं चामरयुगलं दर्पणं तालवृन्तं गन्धं पुष्पं धूपं दीपं नैवेद्यं
कल्पयामि नम इति चतुष्षष्ट्युपचारान् विधाय ।।५।।
अत्र सामान्यपरिभाषयैव त्रितारीसिद्धौ पुनर्विधानं तदवयवत्वं ज्ञापयति।
शेषं स्पष्टम्। क्रमेण इत्यनेन पाद्यमिति स्थाने आभरणावरोपणादि-पदोच्चारणं

ललिताक्रमः १०३
ज्ञापयति। स्नानीयोद्वर्त्तनं शरीरलग्नस्नेहवियोगसाधनं सुगन्धिचूर्णविशेषः।
कुचोत्तरीयं कञ्चुकम्। आलेपः सुगन्धिद्रव्यशरीरसंयोगः। कुङ्कुमं काश्मीरम्।
सङ्कः वृक्षविशेषः। मृगमदः कस्तूर्यवान्तरभेदः। मल्लिकामालतीत्यादिना
षडृतुसमुद्भवकुसुमानि। पाली कर्णभूषणम्। प्रथमभूषणं मङ्गलसूत्रम्। पदकं
कण्ठभूषणम्। मुक्तावलिः एकावलिर्माला। छन्नवीरं भूषणम्। वलयावलिः
कङ्कणभूषणम्। ऊर्मिका अङ्गुलिभूषणम्। आयुधान्याह—पुण्ड्रेक्षुतः
पुष्पबाणपर्यन्तानि। अमृतासवो मद्यम्। कर्पूरवीटिकादयः॥५॥
सामान्यतया श्रीविद्या-साधना के परम्पराप्राप्त मन्त्रों में त्रितारी का प्रयोग
अवश्य करते हैं। इस सूत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख कर दिया गया है। इससे
यह सूचित हो रहा है कि, इस प्रक्रिया का अवयवरूप ही त्रितारी बीज मन्त्र
है। इनका उच्चारण कर 'पाद्यं कल्पयामि' यह कहना चाहिये। बार-बार
'ललिताम्बायै नमः' यह उच्चारण आवश्यक नहीं किन्तु सुविधानुसार सभी
उपचारों के साथ कहने में कोई दोष भी नहीं। जैसे 'ऐं ह्रीं श्रीं पाद्यं कल्पयामि
ललिताम्बायै नमः' यह मन्त्र पाद्य के साथ बोलते हैं, उसी तरह 'आभरणं
कल्पयामि' के साथ भी उच्चारण करते हैं। यह प्रक्रिया क्रमशः चौंसठ उपचारों
के साथ भी अपनायी जानी चाहिये। शेष क्रम स्पष्ट है।
सूत्र में प्रयुक्त मुख्य शब्दों के अर्थ जानना भी आवश्यक है। जैसे—
१. स्नानीयोद्वर्त्तन—सुगन्धित उबटन। इसे लगाकर नहाने से शरीर में पसीने
आदि की तैलिकता नष्ट हो जाती है।
२. कुचोत्तरीय—कञ्चुकरूप स्तनाच्छादक परिधान।
३. आलेपमण्डप—वह स्थान या कक्ष जहाँ माँ परमाम्बा के शरीर पर सुगन्धि
लेप कर मालिश की जाती है।
४. कुङ्कुम—कश्मीर में उत्पन्न रञ्जक द्रव्य।
५. सङ्क—विशेष वृक्ष जिसका चूर्ण उपलेप में काम आता है।
६. मृगमद—कस्तूरी का एक भेद।
७. सर्वाङ्गीण—सभी अङ्गों में लगाने योग्य।
८. कालागुरु—इसका धूप केशराशि को काला करता है।

१०४ परशुरामकल्पसूत्रम्
९. मल्लिकामालती—आदि छः ऋतुओं में होने वाले पुष्पों के ये प्रतीक
संज्ञा शब्द हैं।
१०. सीमन्त—'माँड'संज्ञक शिर पर दोनों ओर केश करने से उभरी सीधी रेखा
जो मध्य में होती है।
११. तिलकरत्न—तिलक के स्थान पर रत्न।
१२. पाली—कपोलपाली को सजाने वाली कान की बाली।
१३. अधरयावक—होठों के रँगने का रंग, महावर।
१४. प्रथमभूषण—मङ्गल-सूत्र।
१५. पदक—कण्ठभूषण।
१६. महापदक—कण्ठा।
१७. मुक्तावलि—मुक्ता-माला।
१८. एकावलि—२७ मणियों की बाली या माला।
१९. छत्रवीर—दो भागों में बाँटने वाली छाती की माला।
२०. केयूर—बाहु के कड़े।
२१. वलयावलि—माला।
२२. ऊर्मिकावलि—घुँघुरुओं वाली माला।
२३. काञ्ची—करधनी।
२४. सौभाग्याभरण—जघनों पर लटकने वाले झुमके।
२५. पादकटक आदि—पैर के आभूषण आयुध—
१. पुण्ड्रेक्षु—गन्ना।
२. पुष्पबाण—पुष्प के बने पाँच फूलों में काम बाण।
३. पाश—बाँधने का रज्जु।
४. अंकुश—अंकुश (बरछी)।
आधार वस्तु—
१. पादुका—दो खड़ाऊँ
२. महाचक्र—जहाँ देवियों के साथ माँ आरोहण करती हैं।

ललिताक्रमः १०५
३. कामेश्वराङ्कपर्यङ्क—शक्ति की पर्यङ्क शक्तिमान् की गोद ही होती है।
पेय-
४. अमृतासव—द्राक्षासव मिला विशिष्ट मद्य।
५. आचमनीय—जल, जिसे विशेष रूप से माँ के पीने के लिये बनाया
जाता है।
उल्लासक साज-सज्जा-
१. हास्य और विनोद के साधन।
२. आरार्तिक्य—आरती।
३. छत्र, चामर आदि।
शृङ्गारसाधन-
१. दर्पण—मुख देखने का साधन (मुकुर)।
२. तालवृन्त—व्यजन। पञ्चोपचार में इसकी भी आवश्यकता होती है।
३. १. गन्ध, २. पुष्प, ३. धूप, ४. दीप, ५. नैवेद्य।
ये सब मिलाकर चौंसठ उपचार होते हैं। त्रितारी के साथ द्वितीयान्त
संज्ञावाचक उपचारों के नाम बोलकर 'कल्पयामि नमः' यह मन्त्रात्मक प्रयोग
करना चाहिये॥५॥
नवमुद्राप्रदर्शनम्
नवमुद्राश्च प्रदर्श्य ॥६॥
नवमुद्राः संक्षोभिण्यादि-योन्यन्ताः। चकारेण दशमीं त्रिखण्डां च
प्रदर्श्य। देव्या इति शेषः ॥६॥
मुद्रायें यद्यपि कई प्रकार की होती हैं। जैसे—गुरुवन्दन मुद्रा, अर्घ्यस्थापन
मुद्रा, अर्चन मुद्रा आदि; किन्तु यहाँ १. संक्षोभिणी, २. विद्राविणी,
३. आकर्षणी, ४. सर्ववशङ्करी, ५. सर्वोन्मादिनी, ६. महाङ्कुशा, ७. खेचरी,
८. सर्वबीजा और ९. योनि मुद्राओं रूप नव मुद्राओं की ही प्रायोगिकता का
निर्देश किया गया है। सूत्र में 'च' अव्यय के प्रयोग से यह अर्थ निकाला जा
सकता है कि, त्रिखण्डा मुद्रा का प्रयोग भी यहाँ करना चाहिये। इस तरह दश

१०६ परशुरामकल्पसूत्रम्
मुद्राओं का ही प्रदर्शन यहाँ होना चाहिये। मुद्राओं के नाम के साथ 'सर्व'
शब्द के प्रयोग की भी प्रथा है। इन दशों के अतिरिक्त ग्रास, प्राण,
अपान, व्यान, उदान, समान, नाराच और चक्र मुद्रायें भी इसी वर्ग में
आती हैं।।६।।
त्रिधा सन्तर्पणम्
मूलेन त्रिधा सन्तर्प्य ।।७।।
बिन्दाविति शेषः।।७।।
सूत्र में सन्तर्पण का ही निर्देश है। सर्वप्रथम मूल बीज का उच्चारण और
इसके बाद तीन बार 'सन्तर्पयामि नमः' यह वाक्य प्रयोग किया जाता है। यहाँ
पूजन का विधान नहीं है। सन्तर्पण में बूँद मात्र का प्रक्षेप किया जाता है। पूजा
में बिन्दु, पुष्प और अक्षत का प्रयोग भी किया जाता है। यहाँ श्रीक्रम के प्रकरण
में मूल बीजमन्त्र गुरु द्वारा जानकर प्रयोग करना चाहिये।।७।।
षडङ्गपूजनमाह
देव्या अग्नीशासुरवायुषु मध्ये दिक्षु च षडङ्गानि
पूजयित्वा ।।८।।
अत्र पूजनं नाम पुष्पाक्षतबिन्दुप्रक्षेप एव, न तु पञ्चोपचाराद्यर्पणरूपम्।
तस्मात् पूर्ववाक्ये तर्पणम्। पूजापदार्थश्च बिन्दुपुष्पाक्षतसमुदायप्रक्षेपः। इत्थम्
आदौ 'त्रितारी ततो हृन्मन्त्रस्ततो हृदयशक्ति-श्रीपादुकां पूजयामि' इति
मन्त्रस्वरूपं ज्ञेयम्। अग्नीशेत्यत्र अग्न्यादिपदेन तत्तद्देवतासम्बन्धिदिशां
ग्रहणम्। दिक्षु इत्यनेन प्रागादिदिक्चतुष्टयग्रहणम्। षडङ्ग-युवतीनाम् अग्न्यादि-
चतस्रो विदिशः। मध्यं प्रागादिदिक्चतुष्टयं मिलित्वैकम्, इति षट् स्थानानि
ज्ञेयानि ।।८।।
यहाँ पूजन-क्रम में बिन्दुपुष्पाक्षत का प्रयोग करना चाहिये। पहले यह
बतलाया गया है, कि तर्पण में केवल बिन्दुओं का ही उपयोग किया जाता
है। यहाँ पूजन में पञ्चोपचार आदि उपचारों का प्रयोग नहीं होता। तर्पण और

ललिताक्रमः १०७
पूजन के इस अन्तर को समझकर ही इस प्रक्रिया में प्रवृत्त होना चाहिये, इस
तरह आदि में त्रितारी, पुनः हन्मन्त्र पुनः हृद् शक्ति 'श्रीपादुकां पूजयामि' कहने
से एक मन्त्र पूरा होता है। यही मन्त्र का स्वरूप है।
सूत्र में अग्नि आदि दिशाओं का उल्लेख किया गया है। इन दिशा-
कोण वाचक शब्दों से उन-उन देवताओं से सम्बन्धित दिशाओं का ग्रहण होता
है। षडङ्ग देवियों की ये चार दिशायें विदिशा कहलाती हैं। जहाँ तक मध्य
का प्रश्न है, मध्य वह बिन्दु है, जहाँ प्राची आदि चारों दिशायें एक बिन्दु
पर मिलती हैं, वही बिन्दु-मध्य कहलाता है। इस प्रकार छः स्थान और
षडङ्गपूजा सम्पन्न होती है। छः स्थान इस प्रकार माने जाते हैं—पूर्व, दक्षिण,
पश्चिम और उत्तर चारों मिलकर १ चार विदिशाएँ + १ मध्य = १+४+१=६ अङ्ग
माने जाते हैं। ये ही स्थान भी हैं॥८॥
नित्यापूजनम्
१. वाक्सकलहीं नित्यक्लिन्ने मदद्रवे 'सौः' इति कामेश्वरी
सर्वत्र नित्याश्रीपादुकेति योज्यम्। २. वाग्भगभुगे भगिनि भगोदरि
भगमाले भगावहे भगगुह्ये भगयोनि भगनिपातिनि सर्वभगवशङ्करि
भगरूपे नित्यक्लिन्ने भगस्वरूपे सर्वाणि भगानि मे ह्यानय वरदे रेते
सुरेते भगक्लिन्ने क्लिन्नद्रवे क्लेदय द्रावय अमोघे भगविच्चे
क्षुभक्षोभय सर्वसत्त्वान् भगेश्वरि ऐं ब्लूं जें ब्लूं में ब्लूं मों ब्लूं हें
ब्लूं हें क्लिन्ने सर्वाणि भगानि मे वशमानय स्त्रीं हर ब्लें ह्रीं
भगमालिनी। ३. तारो माया नित्यक्लिन्ने मदद्रवे स्वाहा इति
नित्यक्लिन्ना। ४. प्रणवः क्रों भ्रीं क्रौं झ्रौं छ्रौं ज्रौं स्वाहा, इति
भेरुण्डा। ५. प्रणवो माया वह्निवासिन्यै नम इति वह्निवासिनी।
६. मायाक्लिन्ने वाक् क्रों नित्यमदद्रवे ह्रीं, इति महावज्रेश्वरी।
७. माया शिवदूत्यै नमः, इति शिवदूती। ८. प्रणवो माया हुं खे
चे छे क्षः स्त्रीं हुं क्षें ह्रीं फट् इति त्वरिता। ९. कुमारी कुलसुन्दरी।
१०. हसकलरडवाग्भव ह स क ल र ड बिन्दुमालिनी। ह स क
ल र ड चतुर्दशषोडशा इति नित्या। ११. माया फ्रें स्स्रूं अंकुश

पाशास्मर वाग्भव ब्लूं पदनित्यमदद्रवे वर्म फ्रें मायेति नीलपताका।
१२. भमरयऊमिति विजया। १३. स्वौमिति सर्वमङ्गला।
१४. तारो नमो भगवति ज्वालामालिनि देवदेवि सर्वभूतसंहार-
कारिके जातवेदसि ज्वलन्ति ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल त्रिजातियुक्त
मायारेफसप्तकज्वालामालिनि वर्मफडग्निजायेति ज्वालामालिनी।
१५. (अं) च्कौं इति चित्रा। इति पञ्चदश नित्याः। प्रथमत्र्यस्ररेखा-
स्थितपञ्चदशस्वरेषु पूज्याः, विसृष्टौ षोडशीं मूलविद्यया
चाभ्यर्च्य ॥९॥
वाक् ऐं। शेषं यथापठितम्। मन्त्रान्ते सर्वत्र तत्तन्नित्यानाम। तदुत्तरं
अष्टाक्षरी-योगः। यथा आदौ त्रितारी ऐं सकल ह्रीं नित्यक्लिन्ने मदद्रवे सौः
कामेश्वरी नित्या श्रीपादुकां पूजयामि नम इति। एवमग्रेऽपि द्रष्टव्यम्। यद्यपि
श्रीपादु

ललिताक्रमः १०९
त्रिजातियुक्त- माया हां हीं हूं। वह्निजाया स्वाहा। पञ्चदशमाह—अं क्ष्कौमिति।
प्रथमत्यस्रं बिन्दुसमीपस्थं त्रिकोणम्। तत्रत्या या तिस्रो रेखास्तासु एकैकस्वरे
एकैकनित्याः क्रमेण पूज्याः। विसृष्टिः बिन्दुचक्रम्।।९।।
नित्यायें १५ होती हैं। श्रीचक्र के बैन्दव कोण भी तीनों रेखाओं पर
क्रमशः पश्चिम-ईशान रेखा पर 'अ आ इ ई उ' इन पाँच स्वरों की अवस्थिति
होती है। ईशान-अग्निरेखा पर ऊ ऋ ॠ लृ ॡ ये पाँच स्वर रहते हैं। अग्नि-
पश्चिम रेखा पर ए, ऐ, ओ, औ तथा अं ये पाँच स्वर प्रतिष्ठित रहते हैं।
इन्हीं स्वरों पर १५ नित्याओं का आवाहन-पूजन करना चाहिये। इस बिन्दु-
चक्र को षोडशी मूलविद्या से पूजित करते हैं—
पूर्व
ईशानकोण ई ऊ ऋ लृ ॡ अ अग्निकोण
उ ए
ई ऐ
इ ⊙ ओ
उत्तर बिन्दुचक्र दक्षिण
आ औ
अ अं
प
पश्चिम
अ = अग्निकोण; अ-ई = अग्नि-ईशान रेखा; ई = ईशानकोण;
प = पश्चिम; प ई = पश्चिम-ईशान रेखा
नित्याओं के क्रमशः नाम
१. कामेश्वरी—कामेश्वरी नित्या के मन्त्र में वाक् शब्द 'ऐं' बीज के लिये प्रयुक्त
है। पूरा मन्त्र स्पष्ट है। अन्त में सभी मन्त्रों में 'श्रीपादुकां पूजयामि नमः'
का प्रयोग करना चाहिये।
२. भगमालिनी—इस नाम की नित्या देवी का मन्त्र सबसे बड़ा है। इस
मन्त्र में भी वाक् शब्द 'ऐं' के लिये प्रयुक्त है। आदि में सभी मन्त्रों
में त्रितारी का प्रयोग आवश्यक है। अन्त में सभी नित्याओं के साथ
'श्रीपादुकां पूजयामि' इस अष्टाक्षरी का प्रयोग कर नमः जोड़कर मन्त्र पूरा
करते हैं।