सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)

Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary

सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished766 पृष्ठ

साखी । ( ५४१ )
हृदया भीतर आरसी, मुखतो देखि न जाय ॥
मुखतो तबहीं देखिहौं, जब दिलकी द्विविधा जाय॥२९॥
हृदय भीतर जौ आरसी है तौनेमें आपनेरूपको जो मुख सो नहीं देखों
जायहै वा बिचारकरिकै देखो जाइहै सो मुख जो तुम्हारो स्वरूप सो तबहीं
देखिहौं जब मैं मोर या द्विविधा जात रही कि, चित अचित रूप सब साहबैके
देखो गे ॥ २९ ॥
ऊँचे गाँव पहाड़ पर, औ मोटे की बाँह ॥
ऐसो ठाकुर सेइये, उवरिये जाकी छाँह ॥ ३० ॥
जोगांव ऊँचेपर होइहै तहां बूड़ाकी भयनहीं होइहै, जाके जबरेकी बांह
होइहै ताको डर नहीं होयहै ऐसे ऊँचो गांव जो साकेत, तहां साहब जे हैं
तिनकी जहां बांह है ऐसे जे साहबहैं तिनकी बाहैंकी छांहमें टिकौ जाते
उबरौ । उहां मायाके बूड़ाको डर नहीं है इहाँ मन मायादिकनमें परेहौ इनमें
कालते न बचोगे ॥ ३० ॥
ज्यहि मारग गे पण्डिता, तेही गई बहीर ॥
ऊँची घाटी रामकी, त्यहि चढ़ि रहे कबीर ॥ ३१ ॥
जौने मार्गमें राम नाम जाने बिना पण्डित गये, वही मार्ग ह्वै मूर्खो जात
भयें अर्थात् पापीपुण्यवान सबवहीयमपुरी गये । कबीर जी कहै हैं कि,
ऊँची घाटी जो रामनाम तामें आरूढ़ह्वैकै हे कायाके वीर कबीर माया के बूड़ाते
बचिजाउ ॥ ३१ ॥
हे कबीरतैं उतरि रहु, सँवल परोह न साथ ॥
सबल घटे औ पग थके, जीव विराने हाथ ॥ ३२ ॥
गुरुवालोग मोको समझायो हे कबीर ! तैं ऊँचीघाटी जो राम नाम तौनेते
उतरिरहु न तेरे संबलकहे कलेवा है न परोहनकहे बाहन साथहै । सो संबल
औ पगु जब थाकैगो तब जीव तो बिराने हाथ ह्वै जाइगो । जो हमारेपास
आवोगे तो ज्ञान योगादिक सम्बल बतावेंगे । अहंब्रह्मास्मि बाहनदेंगे तामें
आरूढ़ह्वैकै संसारसमुद्र पार ह्वै जाइगो ॥ ३२ ॥

( ५४२ ) बीजक कबीरदास ।
घर कबीरका शिखर पर, जहां सिलि हिली गैल ॥
पांय न टिकैं पिपीलिका, खलक न लादे बैल॥ ३३ ॥
श्रीकबीरजी कहै हैं कि, हे गुरुवालोगौ ! हमारा घर शिखर जो रामनामहै
तामें है । तहां गैल चिकनीहै चींटी जो बुद्धिहै ताहीके पांय नहीं टिकैहैं अर्थात्
वा मन बचनकेपरेहैं रामनाम औरस्वरूपहै तहां तुम पहुंचि न सकौ हौ ताते
बिछुल गैल हौ उहां नाना मत शास्त्र रूप लाद लादे बैल जे हैं गुरुवा ते नहीं
जाइ सकैहैं । अर्थात् सूक्ष्म बुद्धिहू नहीं जाइसकै हैं तौ तुम जे नाना मतनको
लाद लादेहौ सो कैसे जाइ सकौहौ जहां मैं टिकौहौं तहांभारि तुमहूं पहुंचि
सकतै नहींहौ कहां कलेवा देउगे कहां बाहन देउगे ॥ ३३ ॥
बिन देखे वहि देशकी, बातैं कहै सो कूर ॥
आपै खारी खात हौ, बेचत फिरत कपूर ॥ ३४ ॥
श्रीकबीरजीकहैहैं कि, जौने शिखरमें हम चढ़े हैं तौने देशको बिन! सतगुरु
द्वारा देखे जे बात वहांकी कहैहैं ते कूरहैं । अर्थात् तुम हमको उतरन शिख-
रते बिना जाने कहौहौ सो तुमहीं कूरहौ । कैसे हौ आपतोखारी जे नाना मत
तिनको ग्रहण कीन्हेहौ स्वच्छ उज्ज्वल कपूर जो है ज्ञान ताको बेंचत फिरौहौ।
अर्थात् द्रव्य लै कै चेला बनावत फिरौहौ । भाव यहहै कि, नामको भेद नहीं
जानौ हमारे इहां कैसे पहुंचौगे ॥ ३४ ॥
शब्द शब्द सबको कहैं, वातो शब्द विदेह ॥
जिह्वा पर आवै नहीं, निरखि परखि कर लेह ॥ ३५ ॥
शब्द शब्द सबकोई कहैहैं परन्तु वा शब्द जो रामनामहै सो विदेहहै बिना
शरीरका है जिह्वा में नहीं आवै है मन बचन के परे है ताको ज्ञानदृष्टिते निर-
खिकै पारिख करिलेहु ॥ ३५ ॥
परवत ऊपर हर बसै, घोड़ा चढ़ि वस गाउँ ॥
बिन फुल भौंरा रस चखै, कहु विरवाको नाउँ ॥ ३६ ॥

साखी। ( ५४३ )
पर्वत आगे जीव ब्रह्मको कहिआये हैं सो पर्वत जो ब्रह्म ताके ऊपर हर जो
माया सो है अर्थात् सबलित द्वैकै संसारकी उत्पत्ति करै है । सो घोड़ा जो है
मन तौनैमें गाउँ जो संसार है सो बसे है अर्थात् मनैमें सब संसार है बिनफु
ल कहे या संसार तरु को फूल विषयहै सो मिथ्याहै कछु बस्तु नहीं है तौनेको
रसमौंरारूप जीव चाखैहै सो वा बिरवाको नाउँ तो कहु ? नाम संसार मिथ्याहै
जौन याको सांचनाम है ताको कहु। ताको तैं ध्वनी यहहै नहीं जाने है ॥ ३६॥
चन्दन वास निवारहू, तुझ कारण वन काटिया ॥
जिवत जीव जनि मारहू, मुयेते सबै निपातिया॥३७॥
हे चन्दन जीव ! अपनी बासना तू निवारणकरु । काहेते कि,मैं तेरे कारण
जौनै गुरुवनकी नाना बाणी नाना मतनमें तुम लाग्यो तिनकी बाणी रूप बन
काटि डारचो अर्थात् खण्डन करिदारचो जाते तुमको ज्ञानहोय । सो बासना
में परिकै जीवत जीव तुम अपनो न मारो । जो वामें लागि जाहुगे तौ तुम्हारो
जीवत्व जात रहै गो मरिजाहुगे । वाही धोखामें लगिकै आपको ब्रह्म मानन
लागोगे तब निपातिया कहे सब साहबके ज्ञानको निपात द्वैजाइगो ॥ ३७ ॥
चन्दन सर्प लपेटिया, चन्दन काह कराय ॥
रोम रोम बिष भीनिया, अमृत कहाँ समाय ॥ ३८ ॥
चन्दन जो जीवहै सो कहाकरै है । सर्प जेगुरुवालोगहैं ते लपटिरहे हैं सो
उनकी बाणी को जो है बिष सो रोमरोम बिषे भेदि गयो है हमारो उपदेश
जो अमृत सो कहां समाय ॥ ३८ ॥
ज्यों मुदादि समसानासिल, सब यक रूप समाहिं ॥
कह कबीर साउज गतिहि, तबकी देखि भुकाहिं ॥३९॥
जैसे मुदादि समसानसिल होइहै सो जो कोई देखै है ताको मुरदैलैरूप देखि-
परै है । सो कबीरजी कहै हैं कि, गुरुवालोगनकी बाणीरूप सिलमें तबकी कहे
सृष्टिके आदिमें आपनीगतिदेखै हैं कि, तबहूँहम ब्रह्मरहेहैं या मानिके भोंकै हैं
कि, हमहीं ब्रह्महैं । अथवा ज्यों मुदादि कहे मुदको आदि ब्रह्म ज्योंकहे कैसे
जैसे मसानते सहित सिल पाथरकेभुतहा चौरा, जेइ वा चौरामैं बैठै हैं सोअभु-

( ५४४ ) बीजक कबीरदास ।
आइहैं कहै हैं मैं फलानो भूतहों आपनो रूप भूलिजाइहैं ऐसे जेई गुरुवालोगन-
की बाणी उपदेश में परै हैं ताहीके एकरूप ब्रह्म समाइ है यही कहै हैं कि,
मैंहीं ब्रह्म हौं औ सब ब्रह्मही है एकरूप दूसरो पदार्थ नहीं है । सो श्रीकबीरजी
कहै हैं साउज जो जीवहै ताकी तबकी गति गुरुवालोग कहै हैं तब तुम ब्रह्मही
रहेहौ आपने अज्ञानते तुम जीवत्वको धारणकीन्हेहौ अबहूं जो ज्ञानकरो तों
ब्रह्मही है जाहु या मानिकै उपदेश जीव भोंकै है कि हमहीं ब्रह्महैं अर्थात् जैसे वा
पण्डा भूतन्हीं है जाइहै जीवहीरहै है ऐसे न ब्रह्म रहे हैं न ब्रह्म होइगो । भोंकै-
पदके शक्तिते दूसरो दृष्टांत ध्वनित होइहै जैसे कृकुर कांचके मन्दिरमें आपनो
प्रतिबिम्ब देखि भूंकै है ऐसे अपने भ्रमते गुरुवनकी वाणीरूप ऐनामें आपनो
रूप ब्रह्महीदेखै हैं भूंकै हैं, यह नहींजानै हैं कि हम साहबके हैं या गुरुवालो-
गनकी बाणी में ब्रह्मदेखोपारै है सो हमारे मनहींको अनुभवहै ॥ ३९ ॥
गही टेक छोडै नहीं, चोंच जीभ जरिजाय ॥
मीठो काह अँगारहै,ताहि चकोर चवाय :॥ ४० ॥
ब्रह्मवादिन की टेक कैसी है जैसे चकोर को ओठ जीभ जरै है परन्तु
अँगारै को चाबै है ॥ ४० ॥*
झिलमिल झगरा झूलते, बाकी छुटी न काहु ॥
गोरख अँटके कालपुर, कौन कहावै साहु ॥ ४१ ॥
झिलमिल झगरा कहे दशमुद्रा करिकै बंकनालते खिरकीकेराह लैजाइकै
वहज्योति जो झिलमिलाइहै तामें आत्माको मिलाइ देइहै पुनि षट्चक्रते झिलिकै
गैबगुफा में जो ब्रह्मज्योतिहै तामें मिलिकै औ झगराकरिकै कहे कामक्रोधादि-
कनको दूरिकरिकै पुनि संसारमें झूलिपरे है अर्थात् जबसमाधि उतरि आई तब-
फेरि वही झगरामें झूलिपरे सो कर्मकीबाकी काहूकी नहीं छूटै है सब कर्म भोग-
करै है । जो गोरखै कालपुरमें अँटके अर्थात् उनहींको जो काल खाइलिह्यो तों
और दूसरो कौन शाहु कहावै है कौनकालते बच्यो है । जो बहुत जियो योगी

  • और २ प्रतियों में ४१ वी साखी यह है । चकोर भरोसे चन्दके, निगले तत्त
    अँगार । कहै कबीर दाहै नहीं; ऐसीवस्तु लगार ॥ ४१ ॥

साखी । ( ५४७. )
तो कल्पान्तमें कोई नहीं रहिजाय है जो कोई रहिगयो जलबढ़्यो तो जलमें मि-
लिकै रहिगये अग्नि बढ़ी अग्नि में मिलिकै रहिजाइ है तो महाप्रलय में नहीं
रहि जाइ है ॥ ४१ ॥
गोरखरसिया योगके, मुये न जारी देह ॥
माँसगली माटी मिली, कोरो माँजी देह ॥४२॥
जो कहौ गोरख तो बने हैं तो प्रलयादिकनमें वोऊ न रहेंगे । योग के रसि-
या जे हैं गोरख ते ऐसो योग हजारन बर्ष कियो कि मर्योतौ देहको न जारयो
मांसगलिकै माटीमें मिलिगयो तब कोरो कहे मांजी कहे शुद्धचर्म देह गोरखकी
कढ़िआई आखिरपर वहौ प्रलयादिकनमें न रहैंगी । सो उनकीदेह मुयो कहै
ऐसो योग कियो कि जाते अज्ञान न रहिगयो संसार छुटि गयो संसारते मरिगये
कै उनकी सूक्ष्मादिक देहौ मर्यों पर न जरी जब देह न जरी तब पुनि २ संसार
में आवते भये कल्पान्तरनमें सो कल्पान्तरमें गोरख आदिदै कै योगी सब आवै हैं
सो आगे कहै हैं ॥ ४२ ॥
बनते भगि बिहड़े परा, करहा अपनी बानि ॥
वेदन करह क सों कहै, को करहाको जानि ॥ ४३ ॥
बन जो है संसार तौनेतें भागिकै बिहड़ जो है अटपट गैले ब्रह्म तामें पर्यों-
जाइ । सो यह जीवको सदा स्वभावई है कि, प्रलयादिकनमें ब्रह्ममें गयो औ
पुनि करहा कहे करहि आयो संसार में जन्म लियो शरीर धारणकियो । सो
यहजीव संसार योगादिक साधन कियो । सो यह वेदन कहे पीड़ा जीव कासों
कहै औ शरीर काहेते करहि आयो यह को जानै जैसे आम्रादिक वृक्ष करहि
आवै हैं कहे फूलिआवै हैं फेरि फरै हैं अपनी ऋतुपाइकै तैसे जब महाप्रलया-
दिकभये तब लीन होइ गयो जब उत्पत्ति प्रकरणभयो तब फेरि करहिआये
कहे शरीर धारणकिये पुनि नानाकर्म करिकै नाना फल पावन लगे ॥ ४३ ॥
बहुत दिवस सों हीठिया, शून्य समाधि लगाय ॥
करहा परिगा गाड़में, दूरि परे पछिताय ॥ ४४ ॥
३५

( ५४६ ) बीजक कबीरदास ।
जीव बहुत दिन समाधि लगाइकै शून्यमें हीठिया कहै भ्रमत भये कि,
हमारो जन्म मरण छूटै । सो हजारन कल्प समाधि लगाये रहे जब समाधि
उतरी तब पुनि जैसेके तैसे हैगये । अथवा हजारन बर्ष ब्रह्ममें लीनरहे जब
सृष्टि भई तब पुनि संसाररूपी गाड़में परिकै पछितान लगे । पछिताइबो कहा
है कि वही बासना लगीरही ताते पुनि नाना साधन करनलगे कि हमारो जन्म
मरण छूटै ॥ ४४ ॥
कबिराभ्रमनभाजिया, बहुविधि धरियाभेव ॥
साईंके परिचयविना, अन्तररहिगोरेख ॥ ४५ ॥
कबीर जे हैं कायाके बीर यहजीव सो बहुत भांतिके वेष धरत भयो योगी
ह्वैकै योग करत भयो, ज्ञानी ह्वैकै ज्ञान करत भयो, भक्त ह्वैकै भक्ति करत भयो
कर्मकाण्डी ह्वैकै, कर्म करत भयो पै जिनको यहजीव अंश है ऐसे जे हैं सांई
परमपुरुष श्रीरामचन्द्र तिनके बिना जाने याको भ्रम न भाजत भयो । जो मुक्त
हू ह्वै गयो आपने को ब्रह्महू मानतभयो तो मूलाज्ञानरेख याके रहीगई काहेतें
कि, यह जाको है ताको तो जान्यो नहीं योग कियो, ज्ञान कियो भक्ति कियो, औ
नाना कर्म कियो, ताते पुनि संसारहीमें पर्यो, कौन रक्षा करै, रक्षकको तों
बिसराइ दियो ॥ ४५ ॥
बिनडांड़े जग डाँड़िया, सोरठ परिया डांड ॥
बांटन हारा लोभिया, गुरते मीठी खांड ॥ ४६ ॥
यह संसारमें जीव बिना काहूके डांड़े डांड़िया कहे सब डारि जाते भये ।
अर्थात् आपनेही कर्मते साहबको ज्ञान भूलिगये । औ सोरठ या देश बोली है ।
सोरठै फल देउ दशउ फल देउ सो ये सोरठै उपाय बतायो चारि वेद छःवेदांग
छःशास्त्र, ई सोरठते ब्रह्मा साहब को उपदेश इनको कियो, पै ये सब अपनें
अपने कर्ममें लगिगये । उनको वा सोरठकहे सोरठै जौन ब्रह्मा उपाय बतायो
तौन उनको डांडपर्यो । डांड़ वह कहावै है जौन बन कटिके मैदान हैजाय है
सो उनको चारि वेद छःवेदांग छःशास्त्र ई जे सोरठ हैं ते डांडपर्यो कहे वामें
साहब को खोज न पायो । साहबको बिचार उनको दिखाइ न पर्यो । अनतही

साखी । ( ५४७ )

अनतही लगावैहै वेद शास्त्रका अर्थ करि काहेतें न पायो कि बांटनहारोजो ब्रह्मा
हैं सो लोभी रह्यो है कहे रजो गुणीहै सो बहुत चोराइकै कह्यो परोक्ष कह्यो जातें
कोई न पावै। औ जे जानतभये ब्रह्माको उपदेश ते गुरु जे ब्रह्माहैं तिनहूंते
अधिकह्वैगये अर्थात् गुरुगुरुही रह्यो चेला खांड ह्वैगयो अर्थात् गुरते मीठी
खांड होईहै काहेते ब्रह्माते अधिक ह्वैगये कि, ब्रह्मा गुणको धारण किये हैं औ
वे सगुण निर्गुणके परेकी बात जाने हैं ॥ ४६ ॥
मलयागिरिके बासमें, वृक्ष रहा सब गोइ ॥
कहिबेको चंदन भया, मलयागिरि ना होइ ॥ ४७ ॥
मलयागिरि चन्दनके वृक्षके बासमें सब वृक्ष गोइरहे कहे मलयागिरिकै बास
सबमें आँयगई, कछू मलयागिरि नहीं ह्वैगई । ऐसे तिनको साहबको ज्ञानभयो
तिनमें साहबको गुण आइगये शुद्धह्वै गये कछू साहब न ह्वैगयो । जो कहो
ब्रह्मातो चारिवेद छःवेदांग छःशास्त्र जे सोरठहैं तिनते सबको उपदेश कियो
ताको गुप्तार्थ और लोग काहे न समझ्यो एक साहबको जनैयै काहेते जान्यो तोने
को अर्थ दूसरी साखीमें दिखावै हैं ॥ ४७ ॥
मलया गिरिके वासमें, वेधा ढाक पलाश ॥
बेनाकबहूंन बेधिया, युगयुगरहियापास ॥ ४८ ॥
मलयागिरिके बासमें ढाक पलाश सब बेधि गये औ बेना जो है बांस सो
युगयुग मलयागिरि के पासरहै है पै वामें बास न बेधत भई ! अर्थात् और
वृक्षन भीतर सार रह्यो तेहिते बास बेधिगई ! औ बांसके भीतर सार न रह्यो
ताते बास न बेधत भई । अर्थात् और जे अज्ञानिउ रहे तिनके अन्तःकरणमें
शून्य नहीं रह्यो सो जो कोई उपदेश कियो तो साँच मानिकै समुझि लिये
औ जिनके भीतर वह शून्य ब्रह्मधोखा घुसो रह्यो ते और ऊपरते खण्डन कर-
नलगे और और अर्थ वेदशास्त्र के बनाइ लियो ते न बासि गये कहे उनको साहबको
रंग न लग्यो चारों युगमें वेदशास्त्र सब पढ़तई रहे ॥ ४८ ॥
चलते चलते पगुथका, नगर रहा नौ कोस ॥
बीचहिमें डेरा पर्यो, कहौ कौनको दोस ॥ ४९ ॥

( ५४८ ) बीजक कबीरदास ।
चलत चलत थकि गयो वह नगर नव कोश रह्यो । सो नवकोशमें एकौ
कोश न चलि सक्यो, तौ दशौ कोश जहां साहबको मुकाम है तहां कैसे जाय-
सकै । दशौ कोश दशौ मुकाम रेखतामें लिखियाये हैं । सो बीचै में याको
डेरा पर्यो बीचही में रहिगयो ताते जन्म मरण होन लग्यो, तो कौन को
दोषहै । साहबके पास भर तो पहुँचिबोई न कियो । औ मुसलमाननके मतमें
बहत्तर हजार परदाके ऊपर जब गयो तब नव परदा बाकी रहिजाय हैं तौनै
कोश है दशयें में साहबहै ॥ ४९ ॥
झालि परे दिन आँथये, अन्तर परिगै साँझ ॥
बहुत रसिकके लागते, बेश्या रहिगै बाँझ ॥ ५० ॥
यहि साखी में अर्थ कोऊ यह कहै हैं कि, प्रपंच करतेकरते औ विषय
रस लेते लेते बुढ़ाई आई। औ वेद शास्त्र पुराण नानाबाणी पढ़तेपढ़ते औ कर्म्म
उपासना तपस्या योग बैराग्य करते करते थके । आखिर गुरुपद पारिखकी
प्राप्ति नहीं भई यकदिन मौत आइ पहुँची तब आँखिन पर झालिपरी कहैं
अँधियारीपरी । औ दिनकहिये ज्ञान सो गाफिली में डूबि गया । औ हमारो
अर्थ यहहै ॥
झालि पर कहे जब दिन अथवा कहे आयुर्दाय घटी तब गिरिपरे कहैं तब
बीमारहुये इन्द्रिय शिथिलभई तब अन्तःकरणमें अँधियार ह्वैगयो कहे कुछ न
सूझि परन लग्यो तब जैसे बहुत रसिकके संग ते बेश्या बांझ रहि जाइ है तैसें
गुरुवा लोगनकी नाना प्रकारकी बाणी को उपदेश सुनि सुनिकै शून्य ह्वैगये ।
न ज्ञान भक्ति उत्पत्ति भई औ साहब न प्राप्त भये ॥ ५० ॥
मन तो कहै कब जाइये, चित्त कहै कब जाउँ ॥
छा मासेके हीठते, आध कोश पर गाउँ ॥ ५१ ॥
मन संकल्प बिकल्प करिकै आत्मा को स्वरूप खोजै है कि आत्मा कैसों
है ? औ चित्त स्मरण करै है कि आत्माको स्वरूप कैसो है ? सो छा मास
जो हैं छहू शास्त्र तौनेमें हीठत कहे स्वरूपको खोजतई गये, पै वह गाउँ आ-
त्माको स्वरूप मकार आध कोश में कहे अर्धनाम रकार ताके निकटही रह्यो
पै खोजे न पायो ॥ ५१ ॥

साखी। ( ५४९ )
गिरही तजिके भये उदासी, बन खँड तपको जाय ॥
चोली थाकी मारिया, बरइनि चुनि चुनि खाय॥ ५२ ॥
घर छोड़िकै जगतते उदास भये, वन पहारमें बैठे जाय । साहब को तो
न जान्यो । शरीर औटिकै तपस्या करन लगे । सो या मारतें कहे कन्दर्प
तें चोली थकिगई कहे वीर्यकी हानि ह्वै गई जब वृद्ध ह्वै गये तब जैसे चोली
बरइनि की थकिगई तब बरइनि सरे सरे पान निकारिडारै है नये नये पान
चुनिचुनिकै खायहै । तैसे माया जो है बरइनि कहे ज्ञानभक्ति को बरायदेनवारी
कहे दूरि करनवारी सो पुरान पुरान जे शरीर हैं तिनको निकारि डारयों
नये नये सुन्दर दै कै स्वर्गादिकनको सुख दियो । राजाबनायो, धनवान् बनायो
भोग कराइ कराइकै उनको माया मृत्युरूप खाय लियो । ज्ञानी भक्तियोगी
तपस्वी कोई नहीं बचै हैं जे साहब को जानैं हैं ते बचै हैं ॥ ५२ ॥

( ५५२ ) बीजक कबीरदास ।
सुखं मया दैत्याश्चहरिणा हताः। तज्ज्योतिर्भेदनेसक्ता रसिका हरिवेदिनः"। औ
साहब के लोकमें जे हैं तिनकी सर्व्वत्र गति है तामें प्रमाण ॥ “सस्मृत्युन्त
रतिससर्व्वेषु लोकेषुकामचारो भवति ”॥ इति श्रुतेः ॥ ६० ॥
दोहरा तो नव तन भया, पदहि न चीन्है कोइ ॥
जिन यह शब्द विवेकिया, छत्र धनी है सोइ ॥ ६१ ॥
सेव्य सेवक भाव मान्यो साहबको जान्यो तब दोहरा नव तन भया कहैं
हंस शरीर पायो, परा भक्ति पायो तौनै पदकहे साहबके लोकमें प्रवेशकरै है
सों वो लोकको नहींचीन्है । जो कहौ ब्रह्मरूप हैकै कैसे सेव्य सेवक भाव
साहबते कियो तुम बनायकै कहौ हौ तौ श्रीकबीरजी कहै हैं जिन यहशब्द
द्विवेकिया कहै जिन साहब यह बिबेककारि शब्द बतायो सोई छत्रधनी है
अर्थात् साहिबै मोको बतायो है मैं बनायकै नहीं कहौं हैं तामें प्रमाण ॥
श्रीक

साखी। ( ५५३ )

अथवा हम जौनचाल बतावैं हैं तौने चाल नहींचलते हो औ हमारो नामलेतेहो
कि, हम कबीरपंथी हैं। सो लम्बी टोपी दीन्हे औ बिना छिद्रको चंदन दिये औ
बहुत साखी शब्द कण्ठ करलिये हमारे फिरका न पावोगे मतको न पावोगे यमके
धक्काते न बचोगे। तामें प्रमाण॥ "हमारा गाया गावैगा। अजगैबी धक्कापावैगा ॥
मेराबूझायबूझैगा। सोतीनलोकमेंसूझैगा" ॥१॥ कबीर की साखी शब्दी पढ़िकै
और बितण्डाबाद अनर्थ करनेलगे औ परमपुरुष श्रीरामचन्द्रको वेदशास्त्रको झूठक-
रनलगे आपने जीवै को सत्य करनलगे ते यमको धक्का पावैचाहैं । औजे कबीरकी
साखी बूझिकै औ परमपुरुष श्रीरामचंद्रको अंशहै जीव श्रीरामचंद्र याके रक्षकहैं
ऐसो जे बूझ्यो ते तीनलोकमें सूझबई करेंगे काहेते उनके रक्षक परमपुरुष
श्रीरामचंद्र तो बनेई हैं सर्वत्र रक्षा करिलेईहैं ॥ ६२ ॥
सबते सांचा है भला, जो सांचा दिल होइ ॥
सांच बिना सुख नाहिं ना, कोटि करै जो कोइ ॥६३॥
जो आपना साँचादिलहोइ तो सबते साँचे जेपरमपुरुष श्रीरामचंद्र औउन्हींको
अंशजीवहै औ उन्हींको मैं साँचो दासहौं यह मत सबते साँचहै सोईभलाहै। सो
यह साँच मत बिना सुख काहूको नहीं है कोटिन उपायकरै । औ श्रीरामचंद्र
सत्यहैं औजीव सत्यहै औ जीवको औ श्रीरामचंद्रको भेदसत्यहै तामेंप्रमाण ॥
"सत्यंभिदः सत्यंभिदः" ॥ इत्यादि औ श्रीकबीरजीकी साखिहूको प्रमाण ॥
"सत्य सत्य समरथ धनी सत्य करो परकाश । सत्यलोक पहुँचावहू, छूटै
भवकी आश ॥ ६३ ॥
साँचा सौदा कीजिये, अपने मनमें जानि ॥
साँचे हीरा पाइये, झूठे मूरौ हानि ॥ ६४ ॥
आपने मनमें पारिखकै लीजिये तब साँचा सौदा कीजिये कहे ऐसी खानि
खुदाइये जाते साँचे हीरा पाइये वही में कच्चे हीरा निकसैं हैं तिनको छाड़िदी-
जिये । ऐसे वेदपुराण खानिहैं तिनमें साहबको मत निकासि लीजिये यह साँचों
सौदा कीजिये और मतनको त्यागि दीजिये काहेते झूठे मत मैं लागे आपनों
स्वरूप जो है साहब को अंश मूर ताकी हानिह्वैजायहै अर्थात् भुलिजायहै॥६४॥

( ५५४ ) बीजक कबीरदास ।
सुकृत वचन मानै नहीं,आपु न करै विचार ॥
कहैं कबीर पुकारिकै, सपन्यो गो संसार ? ॥ ६५ ॥
सुकृतसाहब अथवा सुकृतसन्त अथवा सुकृत बचन जो मैं कहौंहौं कि साह-
बको भजनकरो सो नहीं मानै हैं जो मनमें आवै है सो विचारकरै हैं । सों
कबीरजी पुकारिकै कहैंहैं का उनको स्वप्न्यो में संसार गयो ? अर्थात् स्वप्नेहूमें
संसार नहीं गयो यह काकुहै ॥ ६५ ॥
लागी आगि समुद्रमें,धुआँ प्रकट नहिं होइ ॥
की जानै जो जरि मुवा, की ज्याहि लाई होइ ॥ ६६ ॥
समुद्रमें आगिबड़वाग्नि लगी है औ वाको धुआँ नहीं प्रकट होइहै सो वाकों
सो जानै है जो वामें जरिजाय कि जाकी वह बड़वाग्नि लाई कहे लगाई होय सो
जानै अर्थात् संसारमें मायाब्रह्म की अग्नि लगिरही है ताको वही जानै जाकोग्यान
भयोहोय या समझैकि माया ब्रह्मकी अग्निमें हम जरेजाय हैं । अथवा सो जानै
जाकी अग्नि बनाई है संसार रच्यो है ॥ ६६ ॥
लाई लावनहारकी, जाकी लाई पर जरै ॥
बलिहारी लावन हारकी, छप्पर वाचै घर जरै॥ ६७ ॥
यहअग्नि किसकी लगाई है ताकेलायेते सगुणनिर्गुण जेदोनों परहैं ते जरै हैं
औ घरजे हैं पांचों शरीरते जरिजाते हैं तामें प्रमाण ॥
श्रीकबीरजीको पद ।
“ अबतौ अनुभव अग्निहि लागी । घेरि घेरि तन जारन लागी ॥
यह अनुभव हम कासों कहिये बूझै कोउ बैरागी ॥
ज्येठरी लहुरी दोनों जरिया जरी कामकी बारी ।
अगम अगोचर समुझि परै नहिं भयो अचम्भौ भारी ॥
सम्पति जरी सम्पदा उबरी ब्रह्म अगिनि पसारी ।
कहै कबीर सुनो हो सन्तौ बड़ी सो कुशल परी ॥ ६७ ॥
बुन्द जो परा समुद्रमें, सो जानै सब कोइ ।
समुद्र समाना बुन्दमें, बूझै बिरला लोइ ॥ ६८ ॥

साखी। ( ५५५ )
यहब्रह्म ईश्वर माया आदिदै कै जो संसारसागरहै तामें बुन्द जो जीवहै सो
पर्यो या सबै जानैहैं कि जीव संसारी ह्वैगयो है वेदशास्त्रमें सर्वत्र लिखैहै अरु
यह सिगरो संसारसमुद्र बुन्दरूप जीवमें समायजाय है अर्थात् ईश्वर मायाब्रह्ममय
जो संसार ताको जीवही अनुभव करि लियोहै सो जबजीव याभांतिते अनुभवत्यागै
कि बिषय इंद्रीमें इंद्रीमनमें मन चित्तमें चित्त प्राणमें प्राण जीवात्मामें लीनकैकै
दैदे तब संसारसागर बुन्दरूप जीवमें समायजायहै अर्थात् संसार मिटिजायहै
जीव साहबको जानि जाय है ॥ ६८ ॥
जहर जिमी दै रोपिया, अमि सींचै सौ बार ॥
कविरा खलकै ना तजै, जामें जौन विचार ॥ ६९ ॥
जिमीमें जहर को थलहादै कै जो बीज बोवै है सो वामें जो सैकड़ों बार
अमृतौ सींचै तो वहि बीजा में जहरको असर आयबोई करैगो तैसे यह खलक
कहै संसारमें मायाकी जिमी है विषय को थलहा है ताते केतिकौ कोई उपदेश
करै परन्तु मायाको असर कबिरा जे जीव हैं तिनके आयही जाय है जोई
बिचारआवै है सोई करै हैं सो संसार नहीं छोड़ैं ॥ ६९ ॥
दौकी दाही लाकरी, ऊभी करै पुकार ॥
अबजो जाउँ लोहार घर, दाहै दूजी बार ॥ ७० ॥
दावानलकी दाही कहे जरी जो लकरी है सोई लाई भई वहै पुकारिकै
कहै है कि अब जो लोहारके घरजाउं तो दूजी बार लोहार मोको दाहै कहै
जारै । सो दावाग्नि जोहैं ब्रह्माग्नि तौनेते जो सम्पूर्ण कर्म जरिहुगे तौ कोयला
रहिजायहै कहे वहै कैवल्य शरीर रहिजायहै । सो कहै हैं कि, जो अब लोहार
जे सतगुरु हैं तिनके इहां जाउं तौ कैवल्यौ शरीर छूटै मुक्त ह्वै जाउँ अर्थात्
जो साहब को न जान्यो औ कर्म सब जरिगये तो कैवल्य शरीर रहिगयो
अर्थात् सब संसारहीमें आवैहैं। जो कैवल्य शरीर छूटै तो हंस शरीते मुक्त
ह्वै जाय काहेते कर्मनके जरे कैवल्यशरीर नहींछूटैहै ॥ ७० ॥
विरहकि ओदी लाकरी, सपचै औ गुंगुआय ॥
दुखते तबही बाचिहौ, जब सगरो जरिजाय ॥ ७१॥

(५५६) बीजक कबीरदास ।
बिरहकी जरी लांकरीहै अर्थात् याको साहब को बिरहभयो है सोवह बिर-
हते ओदी है याहीते सपचै है औगुंगुआयहै नानादुःखपावैहै सो जब पांचौशरीर
जारिजायहैं हंसशरीरपाय साहब के पासजायहै तब दुःखते बचैहै । जो कहौ
इहांतो सगरोशरीर को जरिजायबों कह्यो हंस शरीरको जरिबो काहे न कह्यों
तो हंसशरीर याको न होय वा साहबके दिये मिलै हैं त्यहिते याहीके पांचौ
शरीर जबजरैहैं तब सतई जगह भूमिकाते नाघिकै आठई भूमिकामें जायहै तब
चितमात्र रहिजायहै तब साहब हंसशरीर देइहैं तामें टिकिकै साहबके पासजा-
यहै सो पाछे लिखि आये हैं ॥ ७१ ॥
विरह बाण ज्यहि लागिया, औषध लगत न ताहि ॥
सुसुकि सुसुकि मरि मरि जियैं, उठै कराहिं कराहि ॥७२॥
साहबको विरहरूपीबाण जाकेलग्यो अर्थात् जिनको यहजानिपर्यो कि हमतें
साहबते बिछोहुद्वै गयोहै ते विरहवारनको ज्ञान योगादिक औषध नहींलगै है
बिरहबाणाग्निते तन जरै है मरिमरि जियैहै । याजो कह्यो सो बिरहाग्निते जरै
है स्थूलशरीरको जब अभिमान छूट्यो तब सूक्ष्मशरीरमें जियो, जबसूक्ष्म
शरीर छूट्यो तब कारण शरीरमें जियो, जब कारणशरीरछूट्यो तब महाकारण
शरीरमें जियो, जब महाकारण शरीर छूट्यो तब कैवल्यशरीरमें जियो, यही
मरिमरिजीबोहै । औ तहौं कराहि कराहि उठैहै कहे एकौ शरीर नहीं आछे
लगै हैं ॥ ७२ ॥
सांचा शब्द कबीरका, हृदया देखु विचार ॥
चितदै समझै मोहिं नहिं, कहत भयल युगचार ॥७३॥
साहब कहैं हैं कि साँचाशब्द जो कबीरका राम नाम ताको हृदयमें बिचा-
रिकै देखु तो तैं चित्तदैके नहीं समझै है । मोको चारोंयुग वेद शास्त्रमें कहत-
भयो । औ कबीरजे हैं तेऊ चारोंयुगमें कहतआये हैं । सत्ययुगमें
सत्यसुकृत नामते त्रेतामें मुनीन्द्रनामते । द्वापर में करुणामय ना-

मतें । औ कलियुगमें कबीर नामतें एक रामनामै को उपदेशकियो सो जो तैं
वह रामनामको जानते तो तेरे समीप मोको आवननपरतो हंसशरीरदै अपनेपास
लैआवतो ॥ ७३ ॥
जो तू साँचा बानियाँ, साँची हाट लगाउ ॥
अंदर झारू दैकै, कूरा दूरि बहाउ ॥ ७४ ॥
हेजीव! जो तैं अपने स्वरूपको चीन्है तो तैंसाँचा बानियाँ है सो साँची हाट-
लगाउ कहे साँचे जे साहब तिनकोजानु औ उनके नामरूप लीलाधाम सब
साँचेहैं तिनकीहाट लगाउ कहे स्मरणकरु । औ अन्दरमें झारूदैकै विषय बास-
ना औ नाना मत जे कूरा हैं तिनको दूरि बहायदे तू साँचा है साहबको है
असाँचैन मान लागु ॥ ७४ ॥
कोठी तौ है काठकी, ढिग ढिग दीन्ही आगि ॥
पण्डित तो झोला भये, साकठ उबरे भागि ॥ ७५ ॥
कोठीजे हैं चारौ शरीर ते तो काठकी हैं जरन वारी हैं ज्ञानाग्नि ढिग
ढिग उनके लगी है । वेदशास्त्र पुराण साहबको बतावै हैं सो जे पण्डितरहे तें
सारासारको विचारकर साहब जे सार तिनको जान्यो ते उसअग्निमें परिकै झो-
लाह्वैगये । यै कहे उनके सबशरीरजरिगये । अर्थात् संसारते मुक्तह्वैगये । औ
साकठ जे हैं शाक्ते भागिकै उबरेकहे जो वेदशास्त्र साहबको प्रतिपादनकरै है
तोके डांड़े नहीं गये खण्डन करनलगे उनसों भागिकै संसारमें परे मायामें लपटे
हैं मायैको स्मरण करनलगे ॥ ७५ ॥
सावन केरा मेहरा, बुंद परा असमान ॥
सब दुनियाँ वैष्णव भई, गुरू न लाग्यो कान ॥ ७६ ॥
जैसे श्रावणके मेहको असमान बुन्द परै है तैसे सब दुनिया वैष्णवहोत
भई । सब बीज मन्त्र लेत भये जैसे लोक में को गुरु हजारनचेला एकैबार बैठा-
यकै मन्त्र गोहरायदेय हैं याही भाँति श्रावण कैसोमेह सबको मन्त्रदेइ हैं चेला-
मन्त्रलेइहैं । याही रीति गुरुवालोग उपदेश करतभये कोटिन बैष्णवहोत भयें

( ५५८ ) बीजक कबीरदास ।
गुरु कबै कानलग्यो ? अर्थात् नहीं लग्यो । अरु गुरुतो वाको कहै हैं जो अज्ञानको
नाशकरै सो जो चेलाको अज्ञान न नाशभयो तौ गुरुचेला दोऊ नरकको जायहैं
तामेंप्रमाण ॥ “हरैं शिष्य धन शोक न हरहीं । ते गुरु घोर नरकमें पर-
हीं ॥ ” सो जो वो चेलाको अज्ञान दूरि न कियो तो कौन गुरु है औ जौन
गुरुते ज्ञानलै अज्ञान न नाश कियो तो वह कौन चेला है अर्थात् वह गुरुनहीं
है कायरक्रूर है और वह चेलानहीं है टूट मसखराहै और जो आज्ञानको नाशै
सोई गुरुहै तामेंप्रमाण ॥ “ अज्ञानतिगिरान्धस्यज्ञानाञ्जनशलाकया । चक्षुरुन्मी-
लितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः” औ जो संसार दूरि नहीं करै है सो गुरुनहीं है
तामेंप्रमाण ॥ “ गुरुर्न स स्यात् स्वजनोन स स्यात् पिता न स स्याज्जननी
न सा स्यात्। दैवन्न तत्स्यान्नपतिश्च स स्यान्न मोचयेद्यस्समुपेतमृत्युम् ॥ ”
श्रीकबीरजीकी गुरुपारख अंग की साखी ॥ “ गुरु सीख देवे नहीं, चेला गहै
न खूट । लोक वेद भांवे नहीं, गुरु शिष्य कायर टूट” ॥७६॥
ढिग बूड़ा उसला नहीं, यहै अँदेशा मोहिं ॥
संलिल मोहकी धारमें, क्या निंद आई तोहिं ॥ ७७ ॥
साहब कहै हैं कि हे जीवो! तुम सब संसार सागर के तीरही में बूड़िगये
एकहूबार न उसले,यहै मोको अँदेशाहै या संसारसागरके मोहरूपी सलिल धार-
में क्या तोको नींद आई है भला एक बारतो मूड़निकारि उसलि मोको पुकार-
तो तौ मैं तोको पारही लगावतो सर्वत्र पूर्णमैं बनोहौं तैं मेरे ढिगहीं बूड़ों
जातोहै अबहूं जो जानतो मैं पारही लगाय देहुं ॥ ७७ ॥
साखी कहैं गहैं नहीं, चाल चली नहिं जाय ॥
सलिल मोह नदिया बहै, पायँ नहीं ठहराय ॥७८॥
कबीरजी कहै हैं कि साखीतो कहै हैं औ जो मैं साखी कहो है ताको
गहैं नहीं हैं वाको विचारै नहीं हैं । औ जो मैं चाललिख्यो है सोऊ नहीं चली-
जाय संसाररूपी नदियामें मोहरूपी सलिलबहै है तामें पांव नहीं ठहराय जीव
विचारा क्याकरै या साहब सों अर्कैकै जीवको क्षमापन करावै है ॥ ७८ ॥

साखी । (५५९)
कहता तो बहुता मिला, गहता मिला न कोइ ।
सो कहता बहि जानदे, जो नहिं गहता होइ ॥ ७९ ॥
साहब कहे हैं याही भांति कहता तो बहुत मिल्यो गहता कोई नहीं मिलैहै
सो जो कोई गहता न होय ताको तैं बहिजानदे तोको कहापरी है ॥ ७९ ॥
एक एक निर्वारिया, जो निर्वारी जाय ॥
दुइ दुइ मुखको बोलना, घने तमाचा खाय ॥ ८० ॥
तामें पुनि कबीरजी कहै हैं कि हेसाहब! याको जीवको दोष नहीं है एक २
जो निर्वारतो तौ वेद शास्त्र ते याको निर्वार हैजातो अर्थात् जो एकमालिक
आपही ठहराय देतो तौ जीव गहिलेतो । दुइदइ मुखको बोलना वेद शास्त्रोंकों
अर्थात् कहीं ब्रह्मको, कहीं ईश्वरको, कहीं जीवको, कहीं कालको, कहीं कर्मको
मालिक बतायो सो या दुइमुख के बोलेते जीवघने तमाचा खायहै तुम कों
नहीं जानिसकै ॥ ८० ॥
जिह्वाको दै बंधनै, बहु बोलना निवारि ॥
सो परखी सों संग करु, गुरु मुख शब्द विचारि ॥८१॥
सोकबीरजी कहै हैं कि हेजीव! मैं साहबसों बिनती करिलियो है सो तुम
यहिरह चलो तुम्हारो उबार साहब करिलेइगे अपनी जिह्वाबंधनकरो असत्
वाक्य न बोलनेपावे एकरामनामहीं कहो औनाना मत जोकहौ है सो कहिबो
निवारि देउ । औ जौन सबमतनते पारिखकरिकै साहबको ठहरायो होय ऐसें
पारखीको संगकरु औगुरुमुख जोशब्दहै ताकों तू बिचारकरु काहेते साहब या
कह्यो है ॥ "अबहूं लेहुँ छुड़ाय कालसों जो घट सुरति सँभारै " ॥ सो तैं
सुरतिसँभारि साहबमें लगायदे अनत न जानदे साहब तोको संसार सागरतें
उबारिही लेइँगे ॥ ८१ ॥
जाकी जिह्वा बंद नहिं, हृदया नाहीं सांच ॥
ताके संग न लागिये, घालै बटिया कांच ॥ ८२ ॥

( ५६० ) बीजक कबीरदास ।
जाकी जिह्वा बंद नहीं है जौने मतको चाहै तौनेन मतको प्रतिपादन करै है
औजिनके हृदयमें साहबके नामरूपादिक नहीं हैं तिनके संग कबहूं न लागिये
वें कच्चे हैं उनके संग लागेते संसारमें परौगे ॥ ८२ ॥
पानी तो जिहैं ढिगै, क्षण क्षण बोल कुबोल ॥
मन घाले भरमत फिरैं, काल देत हींडोल ॥ ८३ ॥
पानीरूप जो बानी है सो याके जीभके ढिगै है छिन छिनमें कुबोलई
बोलबोलै है असतबाणी बोलि २ बानीरूप पानीमें भूड़िगयो अथवा ब्रह्ममायाकी
आगी बुझावनवारो पानी याके जीभहीके ढिगहै सो नहीं कहै है छिन छिन
कुबोलंही बोलै है सो मनकें घालेकहे फेरि संसारमें भरमत फिरै है काल जो
है सो याको हिंडोल रूप शरीर दियाहै सो झूलत फिरै है कबहूं मानुष होय है
कबहूं पशु पक्षी इत्यादिक शरीर धारण करै है ॥ ८३ ॥
हिलगैं भाल शरीरमें, तीर रहींहैं टूटि ॥
चुम्बक बिन निकसैं नहीं, कोटि पहन गये फूटि ॥८४॥
जिन मतनमें श्रीरघुनाथजी नहीं मिलैं हैं तेई मतनकें बाण याकें लगै हैं
नाना कुमतिरूपी गाँसी याके अटकी हैं सो रामनाम चुम्बक बिना वे नहीं
निकसैं हैं ॥ ८४ ॥
आगे सीढ़ी साँकरी, पाछे चकना चूर ॥
परदा तरकी सुन्दरी, रही धका दै दूर ॥ ८५ ॥
साहबके यहां की गैल बहुतै साँकरी है कोई कोई पावै है औ पाछे संसा-
रमें गिरै तौ चकनाचूर ह्वैजाय परदातरकी सुन्दरी जो माया सो जो कों
साहबसों लगनलगावन लागैहै ताको धका देईहै औ जो कोई साहबके सम्मुख-
भयो वही राह चढ़यो तेहिते दूरिरहै है धुनि या है। कि, जो वाके जायगी तौ
गैलसाँकरी है दूसरे की समाई नहीं है पीसिजायगी यहडरहै ॥ ८५ ॥
संसारी समय बिचारिया, क्या गिरही क्या योग ॥
अवसर मारो जात है, चेतु बिराने लोग ॥ ८६ ॥

क्या गिरही कहे गृहस्थ औ क्या योमवारे कहे योगी ज्ञानी ते श्रीरामचन्द्र
को छोड़ि छोड़ि और औरसाहब बिचारै हैं ते सब संसारीसमय बिचारते हैं परमा-
रथ कोई नहीं बिचारै हैं अर्थात् संसारहीमेंरहे हैं अर्थात् आपने इष्ट देवतन के
लोकगये अथवा ब्रह्म में लीन भये ज्योतिमें लीनभये पुनि संसार में आयगये
सो हे जीव ! तैं बिरानाहै साहबको है और काहूको नही है और मतनमें लागे
तैं न छूटेगो । जौनजाको होयहै तौन ताहीके छुड़ाये छूटै है सोया मानुष शरीर
पायकै अवसर मारो जायहै चेतुतौ तैं परमपुरुषश्री रामचन्द्रको है तिनहींकेछुड़ायें
संसारते छूटैगो । औ संसारी देवतनकों कहा परी है जो आपनेते छुड़ायकै
संसारतें छुड़ावेंगे वे तौ और संसारही में डारेंगे ॥ ८६ ॥
संशय सब जग खंधिया, संशय खँधै न कोय ॥
संशय खंधै सो जना, जो शब्द विवेकी होय ॥ ८७ ॥
संशय जो है मनको सङ्कल्प बिकल्प सो सब जगको खँधाइ लियोहै
कहे फँदाय लियो है औ संशय जो है मनको सङ्कल्प विकल्प ताको कोई नहीं
खँधि सकैहै अर्थात् मनको सङ्कल्पविकल्प काहूको नहीं छूटै है जो साहबके
शब्द रामनामको अर्थ बिचारत रहे हैं सोई संशयको खँधिसकै है अर्थात् ताहीके
मनको सङ्कल्पविकल्प छूटै है, संशय छूटिबे को उपाय याहीमें है ॥ ८७ ॥
बोलनाहै बहु भाँतिके, नयन कछू नहिं सूझ ॥
कहै कबीर बिचारिकै, घट २ वाणी बूझ ॥ ८८ ॥
सो बोलना तो बहुत प्रकारके हैं कहे बहुत प्रकारके शब्दहैं बहुत प्रका-
रके मतहैं तिन मतनमें ज्ञान नयनते सार पदार्थ जो जनन मरण छुड़ावे सो
कछू न सूझतभयो । सो श्रीकबीरजी कहै हैं कि तैं बिचारिकै तौ देखु येजे
बाणी ते नानामत घटघटते निकसै हैं ते मनैके सङ्कल्प विकल्पते हैं, सो तौनेते
संकल्प विकल्प मनको कैसे छूटेगो येतो मनबचनमें है । वह घटघटकी बाणी
तो झूठकी कहांते निकसीहै वह वाणीको मूल औ मनबचनके परे ऐसो जो
रामनाम ताको बिचारकरि जानैगो तबहीं छूटैगों । यह सब बाणीको मूल रेफ
है सो नाभि स्थानमें है तहाँते बाणी उठै है सो जो मूल है सो तो साहबके
३६

( ५६२ ) बीजक कबीरदास ।
बतावै है रामनामही प्रथम प्रकटकरै है । औमूलाधार चक्रमें मूलजों रामनाम
है मनवचनकेपरे त्यहिते जो अनुसार भयो बाणीको ताहीको आभास परा बाणी
प्रकट भई रेफ, ताहीते अकार जब जारचों तब रकार रूप हृदयमें पश्यन्ती प्रकट होइ
है। औ फेरि जब एक अकार और आयो तब कण्ठ में मध्यमा प्रकट होइहै। औ
पुनि जब बैखरीमें एक अकार और प्रकटभयो जब ओठलग्यो तब व्यंजन
मकार भई तब वहै मन बचन के परे राम नाम सो आपने रूप को आभास
बैखरी में प्रकटकरै है सोई प्रथमभी कबीरजी लिख्यो कि ॥ “ रामनाम लै
उचरीबाणी ” ॥ सो प्रथम याको प्रतिलोम क्रमतें जप करत चारिउ बाणी
को स्वरूप जानै औ फेरि अनुलोम क्रमते रामनाम को उच्चारकरै घण्टा नाद वत
या भांतिते जो जपकरै तौ जानै कि,मन बचनके परे जो रामनाम ताको आभास
जो रामनाम है सो प्रथम याहीको लै कै बाणी उचरी है । फेरि प्रणवादिक
मन्त्र भये हैं यही घटघट बाणी को मूल तैं बूझ औ मन बचनते परे जे साहब
हैं तिनको पायजाय सो या भांतिते बाणीको मूल जो तैं घटघटमें बिचारै तौ
ये सब बाणी ऊपरते नानामत नाना सिद्धांत कहै हैं याको मूल सिद्धांत तौ
साहिबै को बतावै है त्यहितें चारोवेद छःशास्त्र तात्पर्य करिकै श्रीरामचन्द्रही
को बतावै हैं सो मेरे सर्व्व सिद्धांत ग्रन्थमें प्रसिद्ध है ॥ ८८ ॥
मूल गहेते काम है, तू मति भर्म भुलाय ॥
मनसा पर मन लहरि है, वहि कतहूं मति जाय॥८९॥
मन जो है सोई समुद्रहै मनसा कहें मनोरथ ताकी लहरि में बहिकै तैं
मतिजा अर्थात् मनको संकल्प विकल्प छोड़ि दे । नाना बाणी नानामत में तैं
न भूलिजाय, मूल जो रामनाम ताही को ग्रहणकरु, याही के गहेते तेरों
उबार होइगो संसार छूटैगो ॥ ८९ ॥
भँवर बिलम्बै बागमें, बहु फुलवनकी आश ॥
जीव बिलम्बै विषयमें, अन्तहु चलै निराश ॥ ९० ॥
जैसे भँवर बागमें बहुत फूलनकी आश करिकै बिलँबै है तैसे जीव संसारमें
बहुत विषयंकी आशकै पर्यो । सो ऐसो फूल भ्रमर न पायो कि एकैफूल