सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

हिन्दुत्व: हिन्दू कौन है? (स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर - रत्नागिरि जेल में रचित वैचारिक ग्रन्थ)

Hindutva: Who is a Hindu? by Veer Savarkar

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वारा

DevanagariHindipublished167 पृष्ठ

७६ हिन्दुत्व
और श्रेष्ठताका दर्शक — "राष्ट्रमार्यस्यचोत्तमम्" का परिचायक
माना गया, उस नामको कोई कैसे छोड़ सकता है ? जिस नामके
लिये हमारे शत्रु हमारा तिरस्कार करते थे और जिसके लिये
हमारे शूरवीर योद्धा शालिवाहनसे शिवाजीतक महान्‌से महान्
पराक्रमी पुरुष शताब्दियोंतक लड़ते रहे, वह नाम यही है—
हिन्दु। यही हिन्दु नाम पद्मिनी और चित्तौड़ की अस्थियोंपर खुदा
था। यही हिन्दु नाम तुलसीदास, तुकाराम, रामकृष्ण और
रामदासने अपनाया था। हिन्दुपदपादशाहीका ध्यान ही तो
रामदासका ध्यान था, शिवाजीका यही व्रत था, बाजीराव और
बन्दा बहादुर, छत्रसाल और नानासाहेब, प्रताप और प्रतापा-
दित्यकी महत्त्वाकांक्षाओंका यही तो ध्रुव तारा था। यही नाम
उस झंडेपर अंकित था जिसकी रक्षामें एक दिनमें एक लाख
हिन्दू वीर, शत्रुओंको मारते हुए, पानीपतके मैदानमें खेत रहे और
उनके अग्र भागमें वीराग्रणी भाऊ भी हाथमें खड्ग लिये असि-
धारा तीर्थमें निमज्जित हुआ ! और इस बलिदानके पश्चात् भी,
इस बलिदानके फलस्वरूप नाना और महादजी इसी हिन्दूपद-
पादशाहीके लिये आंधी और तूफानकी कोई परवा न कर, चट्टानों
और आपदाओंको टालते हुए राष्ट्र-नौकाको उसके किनारेके
समीपतक खे ले गये थे। और आज भी यही "हिन्दू" और "हिंदु-
स्थान" नाम नेपालके राजसिंहासनसे राहके भिखारीकी झोली
तक करोड़ों मनुष्योंपर अपना प्रभुत्व चला रहा है। इस नामका
तिरस्कार करना अपनी जातिके हृदयको ही काटकर फेंक देना

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ७७
है। ऐसा करनेके पूर्व ही तुम मर जाओगे। ऐसा करना केवल
प्राणान्तक ही नहीं बल्कि असाध्य साधन है। “हिन्दु” और
“हिन्दुस्थान” इन शब्दोंको उनके स्थानोंसे अलग करनेका ख्याल
हिमालयको ही उसके स्थानसे हटानेके समान है। भयानक और
कल्पनातीत उत्पात और उलटफेर करनेवाला कोई भीषण
भूकंप ही यह काम कर सकता है।
हिन्दु और हिन्दुस्थान इन नामोंपर जो यह मिथ्या आक्षेप
है कि ये नाम विदेशियोंके रखे हुए हैं, यदि यही एक बात हो
तो इसका समाधान निर्विवाद ऐतिहासिक प्रमाणोंसे ही अना-
यास हो सकता है। पर बात यह है कि इस आक्षेपके साथ कुछ
लोगोंके दिलमें एक गुप्त भय भी है। वे यह समझते हैं कि
यदि यह नाम हम अपनाते हैं तो यह समझा जायगा कि हम
उन सब बातोंको माननेवाले हैं जो “हिन्दू धर्म” के नामपर
प्रसिद्ध हैं। कोई इस भयको स्पष्ट रूपसे प्रकट करे या न करे,
पर इस भयसे बहुतसे लोग यह बात माननेको तैयार नहीं होते
कि यह नाम विदेशियोंका रखा हुआ नहीं है। यह भय बिल-
कुल निराधार है, यह बात भी नहीं। परन्तु जिन्हें इस प्रकारकी
आशंका होती है उन्हें वैसा स्पष्ट कहकर बतलाना चाहिये कि
अमुक कारणसे हम हिन्दू कहलानेको तैयार नहीं हैं—मिथ्या और
निराधार आक्षेपके बहाने वस्तुस्थितिको छिपाना कदापि उचित
नहीं। “हिन्दुत्व” और “हिन्दू धर्मसंप्रदाय (हिन्दुइज्म)” ये
दो शब्द आपाततः एक दूसरेके समान हैं और इससे अनेकोंका

७८ हिन्दुत्व
मतिभ्रम होता है। इन दो शब्दोंके अर्थमें जो अन्तर है वह आगे
स्पष्ट किया जायगा। यहां इतना ही बतला देना पर्याप्त होगा कि
यदि कोई शब्द विदेशियों द्वारा उत्पन्न किया हुआ हो तो वह
यही “हिन्दुइज्म” शब्द है और इसलिये इस बातसे सावधान
रहना चाहिये कि इस नवीन शब्दसे हमारे विचारोंमें कोई गड़बड़
न हो। कोई भी मनुष्य वेदोंका प्रामाण्य माने बिना भी हिन्दू हो
सकता है, यह इस बातसे बिलकुल स्पष्ट है कि और तो और
हमारे सहस्रों जैनो भाई परम्परासे अपने आपको हिन्दू कहते
चले आते हैं और उन्हें यदि कोई किसी भिन्न नामसे पुकारे तो
इसमें वे अपना अपमान समझेंगे। यह वस्तुस्थितिकी बात है
जो हमने सामने रख दी है। प्रस्तुत विषयकी मीमांसा अभी नहीं
की है जो आगे करेंगे। तबतक हम यह आशा करते हैं कि,
हमारे पाठक अपना मत किसी प्रकार पूर्वग्रहदूषित न कर लेंगे
और यह ध्यानमें रखेंगे कि यहातक जो चर्चा की गयी उसमें
किसी धर्म-संप्रदायका विचार नहीं किया है बल्कि हिन्दुत्वका
ही राष्ट्रीय, जातीय और सांस्कृतिक पहलूसे विचार किया है।
अब हम उस समन्वयसाधक कल्पनाका विश्लेषण कर सकते
हैं जो कल्पना मानवी भाषाको ज्ञात कल्पनाओंमें एक अत्यंत
व्यापक कल्पना है और जिसकी समन्वयशक्ति बड़ी ही विचित्र
है। हिन्दुत्व शब्द हिन्दु शब्दसे बना है। यह हम देख चुके कि
हमारी जातिके अत्यन्त प्राचीन और अत्यंत पुनीत ग्रन्थोंमें सप्त-
सिन्धु या हप्तहिन्दु नाम उस देशका है जिसमें वैदिक राष्ट्रकी

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ,७६
वृद्धि हुई। हिन्दू और हिन्दुस्थान इन नामोंका यह दैशिक अर्थ इन
नामोंके साथ यदि अधिक नहीं तो कमसे कम ५००० वर्ष से
बराबर चला आ रहा है और “हिन्दुस्थान” शब्दसे सिन्धु नदीसे
सिन्धु (समुद्र) पर्यन्तके समग्र देशका बोध होता रहा है। किसी
जातिके लोगोंमें परस्पराकर्षण, सामर्थ्य और ऐक्यभाव होनेके
लिये जो सबसे बड़ी बात जरूरी होती है वह यही है कि उनका
ऐसा वासस्थान हो जो अन्दरसे सुसम्बद्ध और बाहर सीमा-
बद्ध हो, और उस वासस्थानका ऐसा नाम हो जिसका उच्चा-
रण करते ही मातृभूमिकी दिव्य मूर्त्ति और पूर्व पुरुषोंकी गौरव-
मय परम्परा एक साथ नेत्रोंके सामने खड़ी हो जाय। किसी
शक्तिशाली और एकीभूत राष्ट्रके लिये ये जो दो आवश्यकताएं
होती हैं, सौभाग्यसे ये दोनों हमें प्राप्त हैं। हमारा देश इतना
विशाल होनेपर भी ऐसा सुसंघटित है, दूसरे देशोंसे उसका
पार्थक्य इतना सुस्पष्ट है और साथ ही इतनी शक्तिके साथ सुर-
क्षित है कि संसारमें कोई ऐसा देश प्रकृति देवीने नहीं निर्माण
किया जिसकी दैशिक एकता इससे अधिक स्पष्ट और अखण्ड
हो। इसका नाम 'हिन्दुस्थान' या 'हिन्दू' भी वैसा ही है। इस
नामको लेते ही हमारे नेत्रोंके सामने अपनी मातृ-भूमिकी प्रतिमा-
खड़ी हो जाती है और यह नाम उसके सब दैशिक और प्राकृतिक
रूप सामने उपस्थित कर उसे एक जीती-जागती प्रतिमा बना
देता है। हिन्दुस्थानका अर्थ हिन्दुओंका देश होनेसे हिन्दुत्वका
प्रथम मूलतत्व यही दैशिक होना चाहिये। कोई हिन्दू तभी हिन्दू

८०, हिन्दुत्व
हो सकता है जब वह स्वयं या अपने हिन्दुस्थानवासी पूर्वजोंके
उत्तराधिकारी होनेके नाते, हिन्दुस्थानका नागरिक हो और इस
देशको अपनी मातृभूमि समझता हो । फ्रांस, अमेरिका आदि
देशोंमें हिन्दू शब्द ठीक इसी अर्थसे व्यवहृत होता है। उसमें
धार्मिक या सांस्कृतिक अर्थकी ध्वनि नहीं होती और सिन्धु
शब्दसे निकले हुए अन्य शब्दोंकी तरह यदि यह "हिन्दू" अपने मूल
अर्थका ही वाचक रहने दिया जाता, उसमें और कोई नवीन
अर्थ न आने दिया जाता तो हिन्दू शब्दका एकमात्र अर्थ हिंदु-
स्थानका नागरिक ही होता और कुछ नहीं, जैसा कि गुजरात
और महाराष्ट्रमें "हिंदी" शब्दका अर्थ है ।
परन्तु हम यहां जो अनुसन्धान कर रहे हैं वह इस बातका
नहीं कि किस शब्दका क्या अर्थ होता या होना चाहिये था बल्कि
इस बातका अनुसन्धान कर रहे हैं कि वस्तुस्थिति क्या है । क्या
होना चाहिये, इसका विचार करनेमें कोई अनौचित्य हो यह बात
नहीं, बल्कि यह समझिये कि इसका विचार करना भी अत्यन्त
आवश्यक है, उपस्थित विषयसे भी अधिक उत्साहप्रद है; परन्तु
उसके लिये पहले यह जानना होगा कि अभी क्या है। अभी क्या
है, यह अच्छी तरह जाननेसे आगे क्या होना चाहिये इसका
विचार किया जा सकता है। इसलिये बड़ी सावधानीके साथ
ही हमें "हिन्दुत्व क्या है" यह समझनेके लिये इस बातकी जांच
करनी होगी कि इस शब्दमें क्या क्या भाव भरे हुए हैं। इसलिये
यद्यपि हिन्दू शब्दका मूल अर्थ "हिन्दो" के समान "हिन्दुस्थानी"

[Header] हिन्दुत्वके तीन लक्षण ८१
ी है, तौभी यदि हम किसी हिन्दुस्थानवासी मुसलमानको हिन्दू
हेंगे तो इस शब्दके प्रयोगकी व्याप्ति इतनी खिंच जाती है कि
ह वहीं टूट जाती है, अर्थका अनर्थ हो जाता है। यह हो सकता
ै कि भविष्यत्में कोई ऐसा समय आ जाय जब हिन्दू शब्दका
अर्थ केवल हिन्दुस्थानी या हिन्दुस्थानवासी ही रह जाय। पर
ह दिन तभी उदय होगा जब सांप्रदायिक अहङ्कारकी परापहारी
ौतानी सेना नष्ट भ्रष्ट हो जाय और संप्रदायधर्म उन सनातन
सेद्धान्तोंके अधीन होकर रहें जो सबके समान रूपसे आधार-
भूत सिद्धान्त हैं, जिनकी बुनियादपर ही मनुष्य-समाज सुस्थिर
ह सकता है। परन्तु जबतक इस परम वांछनीय, सर्वसमाज-
सुख-साधक एकीकरणके प्रथम किरणोंका भी क्षितिजपर कोई
चेह्न नहीं दिखायी देता तबतक वस्तुस्थिति जो जैसी है उसकी
उपेक्षा करना केवल मूर्खता है। जबतक और दूसरे धर्म-संप्र-
दाय अपने ऐसे मतोंको नहीं छोड़ देते जिनके कारण बार बार
युद्ध होनेकी नौबत आती है तबतक कोई सांस्कृतिक या राष्ट्रीय
संघ अपने बन्धनोंको-खासकर उन बन्धनोंको जिनसे संघकी
अखण्डता और सामर्थ्य बढ़ती है—कभी ढीले नहीं कर सकता।
कोई अमेरिकन भी भारतका नागरिक बन सकता है। यदि वह
यथार्थमें भारतीय नागरिक बने तो उसे हम भारतीय या हिन्दु-
स्थानी कह सकते हैं, अपना देशवासी मानकर उसके साथ वैसा ही
व्यवहार कर सकते हैं। परन्तु हमारे देशको अपनानेके साथ साथ
जबतक वह हमारी संस्कृति और इतिहासको भी नहीं अपनाता,
६

८२ हिन्दुत्व
जबतक उसके शरीरमें हमारा रक्त नहीं प्रवाहित होता और जबतक
हमारा देश उसे प्यारा ही नहीं बल्कि पूज्य नहीं होता तबतक हम
उसे हिन्दू-संघमें शामिल नहीं कर सकते । कारण, हिन्दुत्वकी
पहली बात यद्यपि यही है कि वह स्वयं और अपने पूर्वपुरुषोंके
उत्तराधिकारसे इस देशका नागरिक हो तौभी केवल यही एक
बात नहीं है जिससे कोई भी मनुष्य हिन्दू बन जा सके। हिन्दू
नाममें उसके दैशिक अर्थकी अपेक्षा और भी बहुतसा अर्थ भरा
हुआ है।
“हिन्दू” शब्द “भारतवासी” या “हिन्दुस्थानी” शब्दोंका
समानार्थक नहीं है और इसका अर्थ केवल “हिन्दुस्थानका रहने-
वाला” नहीं है यह बात जब निश्चित हुई तब स्वभावतः हिन्दुत्वके
दूसरे लक्षणका विचार यहांसे आरम्भ होता है। हिन्दू हिन्दुस्थान
शासनके केवल नागरिक नहीं हैं, क्योंकि उनका जो संघटन है
वह केवल इस बातपर नहीं है कि सब एक ही मातृभूमिको प्यार
करते हैं; बल्कि उनमें परस्पर रक्त-सम्बन्ध भी है। हिन्दू केवल
एक राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि एक जाति भी हैं। “जाति” शब्द “जा
धातुसे निकलकर (जिसका अर्थ जनना है), भ्रातृ-संघ, एक ही
बीजसे निकली हुई जाति जिसमें एक ही रक्त प्रवाहित हो रहा है
इस अर्थका वाचक होता है। सब हिन्दुओंकी नसोंमें उसी बल-
शाली जातिका रक्त दौड़ रहा है जो वैदिक ऋषियोंसे, सिन्धुओंसे
उत्पन्न हुई है। अनेक बार छलसे यह प्रश्न किया जाता है
कि, “क्या आप लोग भी कोई एक जाति हैं? क्या यह कहा जा

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ८३
सकता है कि आप लोगोंमें एक ही रक्त प्रवाहित हो रहा है?" इस
प्रश्नका उत्तर हम यह प्रतिप्रश्न करके ही दे सकते हैं कि, "क्या
अंग्रेज एक जाति हैं ? आंग्ल रक्त, फ्रेंच रक्त, जर्मन रक्त या
चोनो रक्त नामकी भी कोई चीज दुनियामें है ?" जो लोग दूसरी
दूसरी जातियोंसे विवाह-सम्बन्ध करके दूसरी जातियोंका रक्त
अपने अन्दर ले आते हैं वे क्या कभी एक रक्त होनेका दावा कर
सकते हैं और एक जाति कहला सकते हैं? यदि वे ऐसा कर
सकते हैं तो हिन्दू तो सिर ऊंचा करके और भी जोरके साथ ऐसा
कह सकते हैं । कारण, जिस जाति-भेदका यथार्थ स्वरूप आप
लोगोंने अभीतक नहीं समझा, जिसका वास्तविक अर्थ अभी-
तक आप लोगोंकी समझमें नहीं आया, उस जाति-भेदसे आप
लोग कहते हैं कि हिन्दू-जातिमें अलग अलग रक्त-प्रवाह जहांके
तहां ही रुके रहे, उनका परस्पर मिश्रण नहीं हुआ; परन्तु आपके
ध्यानमें यह बात नहीं आती कि उस जाति-भेदने अपने रक्तकी
अपेक्षा दूसरोंका रक्त हमारे अन्दर न आने देनेका ही अधिक
काम किया है। यही नहीं, बल्कि इन अलग अलग जातियोंके
अस्तित्वसे ही क्या यह बात सिद्ध नहीं होती कि ब्राह्मणसे
चांडालतक संपूर्ण हिन्दू जातिमें एक ही रक्त प्रवाहित हो रहा
है ? सरसरी निगाहसे भी अपनी किसी भी स्मृतिका अवलोकन
करनेसे यह मालूम हो जाता है कि किसी समय अनुलोम और
प्रतिलोम विवाह हुआ करते थे और उन्हींसे आज जो इतनी
जातियां दिखायी देती हैं, उत्पन्न हुई हैं। यदि किसी शूद्रा

८४ हिन्दुत्व
स्त्रीसे किसी क्षत्रिय पुरुषके सन्तान हो तो वह सन्तति "उग्र"
जातिकी होती है। उसी प्रकार यदि किसी उग्रा स्त्रीसे क्षत्रियके
पुत्र हो तो वह श्वपच जातिका होता है। ब्राह्मणी माता और शूद्र
पितासे उत्पन्न पुत्र चांडाल होता है। सत्यकाम जाबालिकी
वैदिक कथासे महादजी शिन्देतक हमारे इतिहासका प्रत्येक पृष्ठ
यही बतलाता है कि हमारे रक्तकी गङ्गा कालके उच्चातिउच्च
वैदिक शिखरसे निकलकर आधुनिक इतिहासके मैदानमें बरा-
बरसे प्रवाहित होती चली आ रही है और इस प्रकार प्रवाहित
होनेमें उसने अन्य अनेक प्रवाहोंको अपने अन्दर मिला लिया है,
कितने ही पतितोंको पावन किया है; विस्तार, गांभीर्य और सम्प-
न्नतासे प्रतिदिन बढ़ती हुई इस गङ्गाने किसी जङ्गल या मरुभूमि-
में लुप्त हो जानेके भयको पार किया है और इस प्रकार पहलेसे
अधिक शुद्धता और अधिक वेगके साथ आज वह अखण्डरूपसे
बह रही है। अपने अन्दर जो जो कुछ ऊसर और दरिद्र था उसे
उपजाऊ और समृद्ध बनानेके लिये और अपने अन्दर जो जो कुछ
उत्पादक और सम्पन्नकारक था उसकी वृद्धि जारी रखनेके
लिये जो जो साधन हमारे उदात्तचरित और देशभक्त पूर्वजोंको
आवश्यक प्रतीत हुए उन उन साधनोंसे इस पावन प्रवाहका
मार्ग उन्होंने जातिभेद संस्थासे प्रशस्त किया था। जातिभेद
संस्थाके द्वारा यही काम हुआ है।
यह बात केवल चातुर्वर्ण्यके चार प्रधान वर्णोंके संमिश्र
विवाहोंसे उत्पन्न उपजातियोंके सम्बन्धमें या इन [मुख्य] जातियों

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ८५
और इन उपजातियोंके परस्पर सम्बन्धसे उत्पन्न हुई सन्ततिके
ही सम्बन्धमें नहीं है, बल्कि अति प्राचीन कालमें गिरोह बनाकर
सबसे अलग पृथक् पृथक् रहनेवाली "जङ्गली" जातियोंके सम्बन्धमें
भी यही बात है। इसका दृष्टांत यदि देखना हो तो मलाबार या
नेपालमें देखिये। वहां उच्चकुलके हिन्दुओंको अन्य याने हिंद्वेतर
जातियोंकी कन्याओंसे विवाह करनेकी अनुज्ञा है। ये जातियां
आर्येतर हैं यह कल्पना ठीक भी हो तौभी इन जातियोंने हिन्दू-
संस्कृतिकी रक्षा करनेमें जो प्रेम और पराक्रम दिखाया उससे वे
हिन्दू-जातिमें मिला ली गयीं, यही नहीं, बल्कि सब बन्धनोंमें जो
सबसे कोमल बन्धन है उस विवाह-बन्धनसे उन्हें सदाके लिये
हिन्दू-जातिसे बांध रखा है। नागवंश क्या द्राविड़ वंश है ? नहीं,
फिर भी जब अग्निवंशके पुरुषोंको नागकन्याएं अर्पण की गयीं
और इन दोनों वंशोंमें जब चन्द्रवंश और सूर्यवंशके क्षत्रियोंने
अपनी कन्याओंको ब्याह दिया तब इनमें उनमें भेद ही क्या
रहा ? बौद्धोंके समयमें जब चातुर्वर्ण्य और जाति-भेदके बन्धन
टूट चुके थे तबकी बात ही जाने दीजिये। पर इधर हर्षवर्धन-
तक भी वही बात थी-परस्पर विवाह बराबर हुआ करते थे।
पांडवोंके ही कुलका दृष्टान्त लीजिये। पराशर ऋषि ब्राह्मण
थे। एक धीवरकी रूपवती कन्यापर वे मुग्ध हुए और इन्हींकी
सन्तान जगद्विख्यात कृष्णद्वैपायन भगवान वेदव्यास हुए। इन
व्यास भगवानने क्षत्रिय कुलकी राजकन्या अंबा और अंबालिकासे
दो पुत्र उत्पन्न किये। इन दो पुत्रोंमेंसे पांडने "नियोग" पद्धतिका

८६ हिन्दुत्व
अवलम्बन कर सन्तान जननेकी अनुमति अपनी स्त्रियोंको दी।
और उन स्त्रियोंने अज्ञात जातिके पुरुषोंके प्रेमकी याचना करके
महाभारतके नायकोंको उत्पन्न किया। इसी प्रकार उस कालके
कर्ण, बभ्रुवाहन, घटोत्कच, विदुर तथा अन्य व्यक्तियोंके इति-
हासका उल्लेख न करके उससे बहुत इधर आधुनिक कालके
चंद्रगुप्तका ही उदाहरण देखनेके लिये हम अपने पाठकोंसे कहते
हैं। चंद्रगुप्तने एक ब्राह्मणकन्यासे विवाह किया और इनसे
अशोकके पिताकी उत्पत्ति हुई। और इस अशोकने युवराज रहते
एक वैश्यकन्यासे विवाह किया। हर्ष वैश्य था और उसने
अपनी कन्या एक क्षत्रिय राजपुत्रको ब्याह दी। व्याधकर्मा एक
व्याधका पुत्र था और उसकी माता उस व्याधकी सहधर्मिणी एक
विप्रकन्या थी। और यह व्याधकर्मा विक्रमादित्यका यज्ञाचार्य
हुआ था। कृष्ण भट्ट ब्राह्मण होकर भी एक चांडालकन्यापर
इतना मोहित हुआ कि उसने खुल्लमखुल्ला उससे विवाह किया।
इसने फिर "मातंगी पन्थ" नामका एक धर्म-सम्प्रदाय चलाया।
ये सब लोग हिन्दू ही कहलाते थे और आज भी उन्हें कोई अहिन्दु
नहीं कहता। उन्हें हिन्दू कहलानेका अधिकार भी है। पर बात
यहीं खतम नहीं होती। यह भी हो सकता है कि कोई स्त्री या
पुरुष अपने अच्छे-बुरे कर्मसे एक जातिसे उन्नत या च्युत होकर
दूसरी जातिमें मिल सकते हैं। "शूद्रो ब्राह्मणतामेति ब्राह्मणश्चैति
शूद्रताम्।” "न कुलं कुलमित्याहुराचारं कुलमुच्यते। आचार
कुशलो राजन् इह चामुत्र नंदते ॥ उपासते ये न पूर्वा द्विजा संध्यां

हिन्दुत्वके तीन लक्षण , ८७
न पश्चिमाम् । सर्वांस्तान् धार्मिको राजा शूद्रकर्मणि योजयेत् ॥" यह
केवल धमकी ही नहीं थी—ऐसा होता भी था । बहुतसे क्षत्रिय
कृषिकर्म या अन्य व्यवसाय करने लगे, इससे क्षत्रियके पदसे च्युत
हो गये और अन्य जातियोंके बने । इसी प्रकार बहुतसे वीर पुरुष
और कभी कभी तो समस्त जातिके सब मनुष्य अपने शौर्य और
पराक्रमसे क्षत्रिय पदको प्राप्त होकर क्षत्रिय कहलाने लगे। एक
जातिसे बहिष्कृत होकर दूसरी जातिमें मिल जाना, यह बात तो
एक मामूली बात हो गयी थी।
वैदिक आज्ञासे स्थापित चातुर्वर्ण्यके माननेवालोंकी ही नहीं,
बल्कि हिन्दू-जातिके अवैदिक संप्रदायोंकी भी यही बात है। जैसे
बौद्धकालमें यह बात थी कि एक ही घरमें पिता यदि बौद्ध हैं
तो माता वैदिक हैं और पुत्र जैन हैं; वैसे ही आज भी गुजरातमें
जैनों और वैष्णवोंमें परस्पर शादी ब्याह होता है, मारवाड़ और
राजपूतानेमें भी होता है और पंजाब और सिन्धमें सिख और
सनातनियोंमें भी परस्पर ऐसा ही संबंध है। इसके अतिरिक्त
आज जो मानभाव या लिंगायत या सिख या सतनामी हैं वे कल
हिन्दू थे और आजके कोई हिन्दू कल ब्राह्मो, लिंगायत या सिख हो
सकते हैं। पर जातिकी एकता और अखंडता वैसी ही बनी
हुई है।
इस जातीय एकताकी पूर्ण अभिव्यक्ति करनेवाला कोई ऐसा
दूसरा शब्द नहीं है जैसा कि हिन्दू है। हम लोगोंमेंसे कोई आर्य
थे और कोई अनार्य । पर कोई आयर हो या नायर, थे सब हिन्दू

८८. हिन्दुत्व
ही और सबमें जो रक्त था वह भी था एक हिन्दू-रक्त ही। हम
लोगोंमेंसे कुछ ब्राह्मण हैं, कुछ नमःशूद्र हैं। पर कोई ब्राह्मण हो या
चांडाल, हैं सब हिन्दू ही और सबका रक्त है भी एक हिन्दू-रक्त
ही। हम लोगोंमेंसे कोई दाक्षिणात्य हैं, कोई गौड़ हैं; पर गौड़
हों या सारस्वत, हैं सब हिन्दू ही और सबका रक्त भी है एक
हिन्दू-रक्त ही। हम लोगोंमेंसे कोई राक्षस थे और कोई यक्ष; पर
राक्षस हों या यक्ष, हैं हम सब हिन्दू ही और हमारा रक्त भी है
एक हिन्दू-रक्त ही। हमलोगोंमें कोई वानर थे और कोई किन्नर;
पर वानर हों या नर, हम हैं सब हिन्दू ही और हमारा रक्त
भी है एक हिन्दू-रक्त ही। हमलोगोंमें कोई जैन हैं और कोई
जङ्गम; पर जैन हों या जङ्गम, हम सब हैं हिन्दू ही और हमारा
रक्त भी है एक हिन्दू-रक्त ही। हमलोगोंमें कोई एकेश्वरवादी हैं,
कोई अनेकेश्वरवादी; कोई आस्तिक हैं, कोई नास्तिक; पर ईश्वर-
वादी हों या नास्तिक, हैं हम सब हिन्दू ही और हमारा रक्त भी है
एक हिन्दू-रक्त ही। हम केवल एक राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि एक जाति
हैं, जन्मसे ही भाई भाई हैं। और कुछ कोई चीज नहीं; यहां
तो हृदयकी एकताका प्रश्न है। हम यह अनुभव करते हैं कि वही
रक्त जो राम और कृष्ण, बुद्ध और महावीर, नानक और चैतन्य,
बसव और माधव, रोहिदास और तिरुवेल्लुवर इनकी नसोंमें
प्रवाहित होता था; वही रक्त समग्र हिन्दू-जातिकी नसोंमें प्रवा-
हित होता और प्रत्येक हिन्दूके हृदयमें स्पन्दन करता है। हम-
लोग यह अनुभव करते हैं कि हम सब एक जातिके हैं और यह

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ८६
जाति रक्तके प्रियतम बन्धनोंसे बंधी हुई एक अखण्ड जाति है।
ऐसा हम अपने अन्तःकरणमें अनुभव करते हैं और इसलिये यह
ऐसा ही है।
यदि ठीक विचार किया जाय तो सारे संसारकी मनुष्य-
जाति एक ही है; क्योंकि मनुष्य-रक्तसे ही यह उत्पन्न हुई और
मनुष्यका रक्त ही इसमें प्रवाहित हो रहा है। यह पूर्ण सत्य है,
बाकी सब बातें अपेक्षाकृत सत्य हैं। जाति-जातिके बीचमें मनुष्य
जो कृत्रिम दीवारें खड़ी करता है, उसे प्रकृति बराबरसे ही नष्ट
करती चली आ रही है। रक्त-मिश्रणको रोकनेका प्रयत्न बालूकी
भीत उठाना मात्र है। सब धर्माचार्योंकी सब आज्ञाओंकी
अपेक्षा स्त्री-पुरुषका परस्पर प्रेमाकर्षण अधिक बलवान प्रमाणित
हुआ है। यही नहीं, बल्कि अन्दमान द्वीपके आदिम निवासियोंमें
भी आर्यरक्तके तुषार परस्पर मिले हुए हैं। मनुष्य अधिकसे
अधिक जो कुछ दावा कर सकता है और इतिहास भी इस संबं-
धमें जो कुछ बतलाता है वह यही है कि मनुष्यमात्रके शरीरमें
समग्र मानव-जातिका रक्त प्रवाहित हो रहा है। इस ध्रुवसे उस
ध्रुवतक समग्र मानव-जातिकी एकता ही अखंड सत्य है। अन्य
बातें अंशतः और सापेक्षतः सत्य हैं।
इस सापेक्ष विचारकी दृष्टिसे देखें तो संसारमें दो ही
जातियां ऐसी हैं, एक हिन्दू और दूसरी यहूदी, जो अधिकारके
साथ यह कह सकती हैं कि हम एक जाति हैं। एक हिन्दू यदि
किसी अन्य उपजातिके हिन्दूसे विवाह करे तो बहुत होगा अपनी

६० हिन्दुत्व
बिरादरीसे च्युत होगा पर उससे उसका "हिन्दुत्व" कहीं नहीं
जाता। कोई हिन्दू अपने किसी संप्रदायके विरुद्ध किसी अच्छे-
बुरे नये धर्म-संप्रदायको मान ले, बशर्ते कि वह संप्रदाय इसी
देशका हो, किसी हिन्दू द्वारा ही प्रवर्त्तित हुआ हो; तो वह अपने
पहले संप्रदाय या बिरादरीसे निकाल बाहर हो सकता है पर
उसका हिन्दुत्व कोई नहीं छीन सकता; कारण हिन्दुत्वका एक
महान् और प्रधान लक्षण ही यह है कि जिस मनुष्यमें हिन्दूका
रक्त है वह हिन्दू ही है। इसलिये जो लोग सिन्धु नदीसे सिन्धु
(सागर) पर्यन्त इस विशाल देशको अपनी पितृभूमि मानते हैं
और फलतः यह भी मानते हैं कि हम सप्तसिन्धुओंके वंशजोंकी
सन्तति हैं, उन्हींके रक्तसे यह शरीर बना है उनके बारेमें यह कह
सकते हैं कि वे हिन्दुत्वके सबसे प्रधान लक्षणोंमेंसे जो दो
लक्षण हैं उनसे युक्त हैं।
परन्तु ये दो ही लक्षण हुए। थोड़ा विचार करनेसे यह
मालूम होगा कि एक ही पितृभूमि और एक ही रक्तका होना, इन
दो लक्षणोंसे ही हिन्दुत्वकी पूरी व्याख्या नहीं होती। हिन्दु-
स्थानके मुसलमान यदि अपने अज्ञान-जनित कुसंस्कारोंको त्याग
दें तो वे इस देशको अपनी पितृभूमि मानकर इसपर वैसी श्रद्धा
कर सकते हैं। कई देशभक्त और उदात्तचित्त मुसलमान ऐसे हैं
भी जो इस देशको अपनी पितृभूमि मानते हैं। जिस तरहसे
उनका धर्मान्तर हुआ, जिस तरहसे लाखों करोड़ों हिन्दू जबर्दस्ती
मुसलमान बनाये गये वह बात अभी इतनी ताजी है कि वे चाहें

हिन्दुत्वके तीन लक्षण , ६१
भी तो इस बातको नहीं भूल सकते कि उनके अन्दर भी हिन्दू-
रक्त ही दौड़ रहा है। परन्तु हम जो इस बातकी जांच कर रहे हैं
क वस्तुस्थित क्या है, न कि वस्तुस्थिति क्या होनी चाहिये, क्या
यह कह सकते हैं कि ये मुसलमान हिन्दू हैं? काश्मीर तथा
हिन्दुस्थानके अन्य अनेक भागोंमें ऐसे मुसलमान हैं और दक्षिण
भारतमें ऐसे क्रिस्तान हैं जो जातिभेदके नियमोंको यहां तक
मानते हैं कि अपनी बिरादरीके अन्दर ही शादी ब्याह करते हैं।
इससे यह स्पष्ट है कि उनका हिन्दू-रक्त ज्यों-का-त्यों बना हुआ है;
उनमें विदेशी रक्तका मिश्रण नहीं हुआ है। फिर भी हिन्दू
शब्दका प्रयोग जिस अर्थमें होता है उस अर्थमें उन्हें हिन्दू तो नहीं
कह सकते। कारण, हम हिन्दू जो एक जाति हैं उसका कारण
केवल यही नहीं है कि हम एक पितृभूमिके उपासक और एक ही
रक्तके उत्तराधिकारी हैं; बल्कि इसके साथ ही एक बात है जो
हिन्दूके हिन्दुत्वका वैसा ही महान् लक्षण है जैसे पूर्वकथित ये
दो लक्षण। वह बात यह है कि हम हिन्दू एक संस्कृतिके मानने-
वाले हैं। वह हिन्दू-संस्कृति महान् संस्कृति है जिसका भाव
प्रकट करनेके लिये संस्कृत शब्द ही अत्यन्त उपयुक्त और सार्थ
है। कारण, इस शब्दसे "संस्कृत" भाषा भी सूचित होती है
जिस संस्कृत भाषामें वह संस्कृति संरक्षित है, जिसमें हिन्दू-
जातिके इतिहासमें जो जो कुछ संग्राह्य और उत्तम है उसका
प्रकाश हुआ और जिसमें यह संपूर्ण ज्ञान संचित भी हुआ। हम
हिन्दू एक हैं, कारण हम लोग एक राष्ट्र हैं, एक जाति हैं और
हमारी एक संस्कृति है।

६२ • हिन्दुत्व
पर संस्कृति आखिर क्या वस्तु है ? संस्कृति मानवी मनकी
अभिव्यक्ति है । संस्कृति प्रकृतिके मानवी रूपान्तर और विस्तार-
का इतिहास है । यदि प्रकृति परमात्मा द्वारा निर्मित हुई है तो
संस्कृति मनुष्य द्वारा उसोकी अनुकृति है । इस संस्कृतिका
सर्वोत्तम रूप प्रकृति और मनुष्यपर मनुष्यकी आत्माकी पूर्ण
विजय है । जहां कहीं और जहांतक मनुष्य प्रकृतिको इस प्रकार
बना लेता है जिससे आत्माको आनन्द हो वहीं उसी हदतक
संस्कृतिका आरम्भ होता है । और जहां सामर्थ्य, सौंदर्य और
प्रेम, इनके सम्बन्धमें मनुष्य अपनी स्वर्गीय आकांक्षाएं पूर्ण करके
परमानन्दके सब मार्ग ढूंढकर जीवनका पूर्ण विकास और
उसका ऐश्वर्य अनुभव कर लेता है, वहां संस्कृतिकी पूर्ण विजय
होती है ।
किसी राष्ट्रकी संस्कृतिका इतिहास उस राष्ट्रके विचार,
आचार और पुरुषार्थ-सिद्धिका इतिहास होता है । काव्य और
कलासे उसके विचारोंका पता लगता है, इतिहास और सामा-
जिक संस्थाओंसे उसके आचार और सम्पादित पुरुषार्थ मालूम
होते हैं । इनमेंसे किसी भी बातमें मनुष्य अन्य मनुष्योंसे अलग
नहीं रह सकता । अंदमानकी आदिम वन्य जातिकी काठकी
पटियोंको जोड़-जाड़कर भद्दोसी शकलकी डोंगीमें बैठकर ( जिसे
वहां डुं'गी कहते हैं ) उसका अनुकरण बिलकुल आधुनिक अमे-
रिकन ड्रे टनाटके तैयार करनेमें कुछ न कुछ होता ही है । पेरि-
सकी नवयुवतियोंकी पोशाकमें जो बिलकुल नयी फैशन निकली

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ६३
है, वह पातुआ जातिकी स्त्रियोंके नंगे कमरबन्दमें लटकनेवाले
पत्तोंके नोमलहंगेकी ही नकल है।
पर इसपर भी डुंगी डुंगी ही है और ड्रेडनाट ड्रेडनाट ही
है। इन दोनोंमें सादृश्यकी अपेक्षा वैदृश्य ही अधिक है और इस-
लिये वह सादृश्य जो है नहींके बराबर हो जाता है। उसी प्रकार
अन्य देशवासियोंके समान हिन्दुओंने भी संसारको बहुतसी
बातें दी हैं और बहुतसी ली भी हैं, तथापि अन्य देशवासियोंकी
संस्कृतिकी अपेक्षा उनकी संस्कृति इतनी भिन्न है कि हिन्दू-
संस्कृतिको देखकर दर्शकको किसी अन्य संस्कृतिका भ्रम नहीं हो
सकता। और दूसरी बात यह है कि हिन्दुओंमें परस्पर चाहे
जितने भेद हों, उन भेदोंकी अपेक्षा उनकी परस्परसे मिलनेवाली
बातें ही अधिक हैं और इसलिये कोई भी इस बातको अस्वीकार
नहीं कर सकता कि हिन्दुओंका भी सर्वसामान्य एक इतिहास
है, एक साहित्य है और एक संस्कृति है।
"हिन्दुओंका कोई इतिहास नहीं" यह जो अज्ञान-जन्य या
स्वार्थमूलक शंखनाद वर्तमान संसारको सुननेका अभ्यास हो गया
है उससे भरमाये गये लोगोंको यह बात कुछ विपरीतसी प्रतीत
होगी, पर इसमें जरा भी सन्देह करनेका कोई कारण नहीं कि
संसारमें हिन्दू ही एक जाति हैं जिन्होंने अनेक भूदोलोंके धक्के
खाकर और जलप्रलयोंमेंसे होकर भी अपने इतिहासको सुरक्षित
रखा है। यह इतिहास वेदोंसे आरंभ होता है। ये वेद हमारे
जातिके इतिहासका प्रथम अध्याय हैं। प्रत्येक हिन्दू पलनेमें जो

६४ | हिन्दुत्व

गीत सुनता है वह सती सीताका गीत है। हमलोगोंमें कुछ
लोग रामचन्द्रको ईश्वरका अवतार मानते हैं, कुछ उन्हें एक
महापुरुष और वीराग्रणी मानते हैं और सब लोग उन्हें अपनी
जातिका अत्यन्त प्रसिद्ध सार्वभौम राजा मानते हैं। हनुमान और
भीमसेन प्रत्येक युवकके लिये अखंड बलदायी और शारीरिक
उन्नतिके आदर्श देवता हैं। सावित्री और दमयन्ती प्रत्येक हिन्दू
स्त्रीके अखंड पातिव्रत और अकलंक प्रेमके ध्येय हैं। गोकुलके
उस ग्वालपर राधाने जो प्रेम किया उसकी प्रतिध्वनि, जहां जहां
हिन्दू-प्रेमी अपनी प्रेमिकाको आलिङ्गन करता है, वहां वहां
उत्थित होती है। कौरव-पांडवोंका महायुद्ध, कर्णार्जुन और
भीम-दुश्शासनके तुमुल द्वंद्व हजारों वर्ष पहले कुरुक्षेत्रमें हुए थे,
पर आज भी एक झोपड़ीसे लेकर महान् राजप्रासादतक हृदयको
विचलित कर देनेवाले रसोंके साथ उन युद्धोंके गीत गाये जाते
हैं। अभिमन्यु अर्जुनको जितना प्रिय चाहे न भी हो, उतना प्रिय
आज हम लोगोंमेंसे प्रत्येक व्यक्तिको है। कन्याकुमारीसे काश्मी-
रतक, उस कमलनेत्र बालवीरके युद्धमें पतन होनेकी वार्ता सुन-
कर अर्जुनने जिस व्याकुलताके साथ क्रन्दन किया होगा, उसी
व्याकुलताके साथ आज भी समग्र हिन्दुस्थान रोकर अश्रुपात
करता है। इससे अधिक और क्या कहें ? मुट्ठीभर बालूके कणों-
की तरह हमें यदि कोई दशों दिशाओंमें फेंककर तितर-बितर कर
दे तौभी अकेले रामायण और महाभारत ये दोही ग्रन्थ हमें
फिरसे एकत्र करके एक जाति बना सकते हैं। हम मेजिनीका

हिन्दुत्वके तीन लक्षण ६५
जीवनचरित पढ़ते हैं तो मुंहसे यह उद्गार निकलता है कि
“देखिये, कैसे देशभक्त हैं ये लोग !” पर जब माधवाचार्यका
जीवनचरित पढ़ते हैं तो यही कह उठते हैं, "हमलोगोंमें इतनी
देशभक्ति और इतनी प्रचण्ड शक्ति है।" पृथ्वीराजकी हारपर
बङ्गाल विलाप करता है; गुरु गोविन्द सिंहके शहीद बच्चोंका हाल
पढ़कर महाराष्ट्रका कंठ रूध जाता है ! उत्तर भारतका आर्य-
समाजी इतिहासकार यह अनुभव करता है कि हरिहर और बुक्क
हमारे लिये लड़े थे; वैसे ही दक्षिण भारतका सनातनी यह अनु-
भव करता है कि गुरु तेगबहादुरने हमारे लिये अपनी जान दी
थी । हमारे राजा एक थे, हमारे राज्य एक थे ; हमारी स्थिति
एक थी, हमारी गति एक थी ; हमारी हार एक थी, हमारी जीत
एक थी । मोकाबसय्या और पिसाल, जयचंद और कालापहाड़
हम लोगोंमें पैदा हुए इससे हम सबकी ही एक साथ गर्दन
झुकती है । अशोक, भास्कराचार्य्य, पाणिनी और कपिलके नाम
हम सबमें चैतन्य उत्पन्न कर देते हैं, उनसे हम अपनेको धन्य
समझते हैं ।
इसपर, कहनेवाले कहेंगे कि हिन्दू हिन्दुओंके बीच आपसकी
लड़ाइयां भी होती रही हैं ! हमारा जवाब यह है कि आपसकी
लड़ाइयां नहीं हुईं किस जातिके अन्दर ? क्या अङ्गरेजोंमें आप-
सकी लड़ाइयां नहीं हुईं ? इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका आदि
देशोंमें एक राज्य दूसरे राज्यसे, एक पन्थ दूसरे पन्थसे, एक
श्रेणीके लोग दूसरी श्रेणीके लोगोंसे जो अभीतक लड़ते-भिड़ते