सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

गरीबदास जी की बानी (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर परम्परा एवं अमर ग्रन्थ)

Garibdas Ji Ki Bani: Belvedere Press Allahabad

सन्त गरीबदास जी छुड़ानी (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished186 पृष्ठ

४४ गरीबदास जी की बानी
सतगुरु संगत सार है सकल कुसँंग सब जीव ।
पानी में निकसै नहीं अनेक जतन कर घीव ॥२२॥
परमानंद से बिछुड़ता यह मन हंसा काग ।
मुक्ति नहीं सतगुरु बिना कहाँ छिपै लै दाग ॥२३॥
कमरी के रंग ना चढ़ै कोइला नहीं सफेद ।
सतगुरु बिन सूझै नहीं कहा पढ़त है बेद ॥२४॥
कौड़ी बदले जात है यह मानिक नग हंस ।
पाँचो सेती बँध रहा जुग जुग होत बिधंस ॥२५॥
पाँच पचीस कुसंगनी सुन्न सिखर नहिं न्हाहिं ।
सतगुरु सूँ मेला नहीं यों चौरासी जाहिं ॥२६॥
सतगुरु सूरत नगर से आये हैं बड़ काज ।
काम कदर जानै नहीं हंसा चढ़ै जहाज ॥२७॥
कस्तूरी को बासना मिरगा लेत सुबास ।
निरख परख आवै नहीं बहुरि ढँढोरै घास ॥२८॥
कस्तूरी महकंत है साहब है संबूह ।
नौका चढ़ै न नाम की अंधे डूबत कूँह ॥२६॥
॥ संगत का अंग ॥
संगत कीजै साध की संसारी भटकंत ।
पिंजर सूआ बसत है किस कूँ बूझै पंथ ॥ १ ॥
सतगुरु की संगत भली हंसा थीर मुकाम ।
जुगन जुगन के बीछुरे परसे लोक निदान ॥ २ ॥
साधौँ की संगत करै बड़ भागी बड़ देव ।
आपन तौ संसा नहीं और उतारै खेव ॥ ३ ॥
संगत सुर की कीजिये असुर न आवै होस ।
बुध भ्रष्टी सूँ संग क्या उलटा देही दोस ॥ ४ ॥
संगत सुर की कीजिये असुरन सूँ क्या हेत ।
डार मूल पावै नहीं ज्यों मूली का खेत ॥ ५ ॥

संगत का अंग ४५
संगत सुर की जो रहै असुरों की है गंध।
सुर हैं स्वर्गलोक के असुर मलीने जिंद ॥६॥
सूआ सतगुरु कहत है पिंजरे परे परान।
खिड़की खुलते उड़ गया मंतर लगा न कान ॥७॥
अंतर हेत न प्रीत पद सूए ज्यों संसार।
पिंजरा खाली तासु का उड़ गया बनों मँझार ॥८॥
सत गुर दत दाता१ कहै बानी बड़ी बलंद।
मुख बोले क्या होत है अंतर हेत न अंध ॥६॥
सुअटा खाली रह गया पार पहुँचा नाहिं।
राम राम प्रानी कहै जम की नगरी जाहिं ॥१०॥
सुअटा पढ़ै सुभान गत अंतर नहीं उचार।
कुंज२ कुरल३ अंड पोखहीं कोसन सहस हजार ॥११॥
कुरल अंड हर हेत जप अललपच्छ गहि तार।
हिरदा सुद्ध सरीर सर४ कच्छप दृष्ट निहार ॥१२॥
ऐसी संगत जो मिलै तौ सांई सूँ भेट।
ऊपरली बरबाद है जम मारैगा फेट ॥१३॥
कुरला कच्छप अलल कूँ किन समझाया ज्ञान।
आड़ा परदा है नहीं हिरदे अंतर ध्यान ॥१४॥
ऐसी संगत जो मिलै भगत गर्भ प्रहलाद५।
नारद से सतगुरु मिलैं सूझै अगम अगाध ॥१५॥
सुकदे गर्भ जोगेश्वर५ ध्रुव का ध्यान अमान।
लाख बरस के बह गये पाँच बरस परवान ॥१६॥
जैसे मीन समुद्र में दसो दिसा कूँ जाय।
हृदय कमल में पैठ कर जो खोजै सो पाय ॥१७॥
(१) तोता के पढ़ाने की बोली। (२) कुंजबन चिड़िया। (३) कोक चिड़िया।
(४) तालाब। (५) कहते हैं कि प्रहलाद और सुकदेव माँ के पेट से भक्त पैदा हुए।
७

४६ गरीबदास जी की बानी
ज्यों कुंजर सिर धुनत है अगला१ जनम सुझंत ।
अबकी हेले२ नर करे तो सेऊँ पूरे संत ॥१८॥
राज दुआरे जाय कर रापत३ रोवै काहि ।
पग जंजीर न डारिये कजली बन कूँ जाहि ॥१९॥
सीस महावत बसत है अंकुस मोड़ समोड़ ।
बचन फिरत है पलक में साँईं नाहीं लोड़४ ॥२०॥
ऐसा हाफिज५ फील है रहत गयंद गियान ।
राज दुआरे बन्धिया बिन साँईं के ध्यान६ ॥२१॥
सुन्न समुद जो मन रहै तो नहि भरमै प्रान ।
अरस कुरस से भिन्न है देखे अकल अमान ॥२२॥
सुन्न सरोवर सिखर सर सूभर७ तालम ताल ।
मन मरजीया छोड़िये लावै हीरा लाल ॥२३॥
सुन्न सरोवर सैर कर गगन उड़ाना मन्न ।
अगम भूमि भूलै नहीं लावै नाम रत्न ॥२४॥
सुन्न सिखर संगत करै मूलै खोज न पंथ ।
फेर उलट हटिहै नहीं रावत जेहा दंत८ ॥२५॥
सती पुकारै सर९ चढ़ी मुख बोलत है राम ।
कौतुक देखन सो गये जिनके मन सहकाम ॥२६॥
सती जरै अरु सर जरै कौतुक१० देखनहार ।
धाम जहाँ का तहाँ है मिलै रूप संसार ॥२७॥
सती बहुर उपजै नहीं घर जाने की प्रीत ।
सती रटत है राम कूँ कौतुक गावै गीत ॥२८॥
(१) पुरवला । (२) बार । (३) हाथी । (४) इच्छा । (५) कुरान को याद किये हुए ।
(६) मशहूर है कि हाथी को अपना पिछला जन्म याद रहता है कि मैं कौन था और
भगवन्त को भूल जाने से पशु जोनि पाई इसी सोच में हाथी खड़ा खड़ा अपना शरीर
और सिर धुनता है और प्रण करता है कि अगले जन्म में जो दया से मनुष्य तन पाऊँगा
तो मालिक को कभी न बिसारूँगा । (७) शुभ्र = प्रकाशमान । (८) जैसे हाथी के दाँत
बाहर निकले हुए फिर भीतर नहीं पैठते । (९) चिता । (१०) तमाशाई ।

संगत का अंग ४७
जनम पुरबला सूझई जरिहैं बारंबार ।
बिषय बासना उर बसै तक कूँ करिहैं छार ॥२६॥
सती न संका जरन की काम लुब्ध१ घट बीच ।
सकल सखी झूलन चलीं जैसे सावन तीज ॥३०॥
जनम इक्कीस जो सँग जरै तौ स्वर्गापुर बास ।
मन इच्छा फल पावहीं पुरुष समीप निवास ॥३१॥
नारी पुरुष पिरेम सँू बैठे स्वर्ग अकास ।
नव करोर दिब२ बरस लग पुरवत मन की आस ॥३२॥
करनी भरनी भुगत कर पैठत हैं मृत लोक ।
बिना भगित भावै नहीं सब संगत में दोष ॥३३॥
तपी तपै तन कूँ दहै पाँचो इंद्री साध ।
नहिं इच्छा दीदार की भूले आदि अनाद ॥३४॥
लाख बज्र कूँ झेल कर सूरे जूझैं खेत ।
बादी जोगी हठ करें चिनगी बरखै रेत ॥३५॥
बादी जोगी बँध रहा मन इच्छा बड़ राज ।
अंत बेर यों मारिये ज्यों तीतर पर बाज ॥३६॥
तन तो बाँबी हो गया मन की गई न बान ।
स्वर्ग पहुँच दोजख गये सतगुरु लगे न कान ॥३७॥
तन की तारी लावई मनसा जरै मसाल ।
राज पाय नरकै परै बाँधी पोट जवाल३ ॥३८॥
पाँचो इंद्री मन छठा फिरता डाँवाँडोल ।
सप्तपुरी का राज तज लगे तपस्या झोल ॥३६॥
तप से धीर न होत है यह मन रंगा राज ।
साहब की नहिं बंदगी साजा झूठा साज ॥४०॥
(१) लोभ । (२) देवताओं का बरस । (३) खराबी ।

४८ गरीबदास जी की बानी
तप तारी तन में लगी परगन१ की तकसीस ।
साहब की नहिं बंदगी सतगुरु ना बकसीस ॥४१॥
मन इच्छा नित तू करै राज करन मन लोभ ।
बहु विध घट में कामना ज्यों बिरछा पर गोभ२ ॥४२॥
सँगत कुसंगत अंतरा इकसाँ ही मत जान ।
ज्यों सोवत है सेज पर त्यों धरे अंत मसान ॥४३॥
पारख३ प्रेम न आवही ना कहिं हाट जुखंत ।
सौदा तबहीं होत है भेटैं सतगुरु संत ॥४४॥
जैसे माता गर्भ को राखै जतन बनाय ।
ठेस लगै तो छीन है ऐसे भगति दुराय४ ॥४५॥
दम सुमार आधार रख पलकों मद्ध धियान ।
संतों की संगति करै समझ बूझ गुरु ज्ञान ॥४६॥
इड़ा पिंगला सोध कर चढ़ गिरवर कैलास ।
दो दल की घाटी जहाँ भगल बिदाहै२ दास ॥४७॥
ब्रह्म रंध्र के द्वार को खोलत है कोइ एक ।
द्वारे से फिर जात हैं ऐसे बहुत अनेक ॥४८॥
संख भगल छल होत है नद है परले पार ।
संगत सतगुरु की करै तब पावै दीदार ॥४६॥
संसारी सूँ साख क्या ऊसर बरषा देख ।
बोवै बीज न खेत हित तो क्या काटै मेख ॥५०॥
नाम रते निरगुन कला मानस नहीं मुरार६ ।
ज्यों पारस लोहा लगै कटिहै करम लगार ॥५१॥
॥ बैराग का अंग ॥
बैराग नाम है त्याग का पाँच पचीसौ माहिं ।
जब लग संसा सरप है तब लग त्यागी नाहिं ॥ १ ॥
(१) परगना । (२) नया कुला । (३) परखने में । (४) छिपाय । (५) घास निकालने
के लिए खेत को फिर से जोतने का नाम । (६) मुराद ।

बिनती का अंग ४६
बैराग नाम है त्याग का पाँच पचीसौ संग ।
ऊपर की केंचुल तजी अंतर बिषय भुअंग ॥ २ ॥
असन बसन सब तज गये तज गये गाँव गिरेह ।
माहें संसा मूल है दुरलभ तजना येह ॥ ३ ॥
बाज कुही१ गत ज्ञान की गगन गरज गरजंत ।
लूटै सुन्न अकास तें संसा सरप भछंत ॥ ४ ॥
नित ही जामै नित मरै संसय माहिं सरीर ।
जिनका संसा मिट गया सो पीरन सिर पीर ॥ ५ ॥
ज्ञान ध्यान दो सार है तीजे तत्त अनूप ।
चौथे मन लागा रहै सो भूपन सिर भूप ॥ ६ ॥
कासी करवत लेत है आन कटावै सीस ।
बन बन भटका खात है पावत ना जगदीस ॥ ७ ॥
संसा तो संसार है तन पर धारै भेख ।
मरकब२ होहिं कुम्हार के सन्यासी अरु सेख ॥ ८ ॥
मन की भीनी ना तजी दिलही माहिं दलाल ।
हर दम सौदा करत है करम कुसङ्गति काल ॥ ६ ॥
मन सेती खोटी गढ़ै तन सूँ सुमिरन कीन ।
माला फेरे क्या हुआ दुर कुट्टन बेदीन ॥ १० ॥
तन मन एक वजूद कर सुरत निरत लौ लाय ।
बेड़ा पार समुद्र होइ एक पलक ठहराय ॥ ११ ॥
दृष्टि पड़े तो फना३ है धर४ अंबर५ कैलास६ ।
किरतम बाजी झूठ है सुरत समोवो स्वाँस ॥ १२ ॥
सुरत स्वाँस कूँ एक कर कंज७ किनारे लाय ।
जा का नाम बिराग है पाँच पचीसो खाय ॥ १३ ॥
(१) शिकरा । (२) कुम्हार के लादने के जानवर यानी गधे । (३) नाश होने वाला
है । (४) धरती । (५) आकाश । (६) स्वर्गादि । (७) शिव-नेत्र ।

५० गरीबदास जी की बानी
पाँच पचीसो भून कर बिरह अगिन तन जार ।
सो अबिनासी ब्रह्म है खेलै अधर अधार ॥१४॥
त्रिकुटी आगे झूलता बिनहीं बाँस¹ बरंत² ।
अजर अमर आनंद पद परखै सुरत निरंत ॥१५॥
यह महिमा कासे कहूँ नैनों माहीं नूर ।
पल पल में दीदार है सुरत सिंधु भरपूर ॥१६॥
झीना दरसै दास को पुहुप रूप परमान ।
बिन ही बेली गहबरे³ है सो अकल⁴ अमान ॥१७॥
अकल अभूमी⁵ आदि है जा के नाहीं अंत ।
दिलही अंदर देव है निर्मल निर्गुन तंत ॥१८॥
तन मन सेती दूर है माहैं मंझ मिलाप ।
तरवर छाया बिरिछ में है सो आपै आप ॥१६॥
नौ तत के तो पाँच हैं पाँच तत्त के आठ ।
आठ तत्त का एक है गुरू लखाई बाट ॥२०॥
चार पदारथ एक कर सुरत निरत मन पौन ।
असल फकीरी जोग यह गगन मॅडल कूँ गौन ॥२१॥
पंछी घाला आलना⁶ तरवर छाया देख ।
गरभ जून के कारने मन में किया विवेक ॥२२॥
जैसे पंछी बन रमा संझा ले बिसराम ।
प्रात समय उड़ जात है सो कहिये निःकाम ॥२३॥
जा के नाद न बिंदु है घट मठ नहीं मुकाम ।
गरीबदास सेवन करै आदि अनादं राम ॥२४॥
॥ लै का अंग ॥
लै⁷ लागी तब जानिये जग सँ रहै उदास ।
नाम रटै निरभय कला हर दम हीरा स्वाँस ॥ १ ॥
(१) खंभा । (२) रस्सी । (३) घने पेड़ । (४) अकाल । (५) बेठौर । (६) खोता लगाया । (७) लौ ।

लै का अंग ५१
लै लागी तब जानिये जग सूँ रहै उदास ।
नाम रटै निरदुंद होय अनहदपुर में बास ॥ २ ॥
लै लागी तब जानिये हरदम नाम उचार ।
एकै मन एकै दिसा साँई के दरबार ॥ ३ ॥
लै लागी तबै जानिये हरदम नाम उचार ।
एकै मन एकै दिसा खड़ा रहै दरबार ॥ ४ ॥
लै लागी तब जानिये हर दम नाम उचार ।
धीरे धीरे होयगा वह अल्लह दीदार ॥ ५ ॥
लै लागी तब जानिये हर दम नाम हनोज ।
बिकट पंथ पावै नहीं मौनी केसा खोज १॥ ६ ॥
लै लागी तब जानिये हर दम नाम हनोज ।
मैं मेरी कूँ पटक दे सिर से डारो बोझ ॥ ७ ॥
लै लागी तब जानिये लै की लगै दुकान ।
ले लँगर २ सौदा करै छाँड़ महातम मान ॥ ८ ॥
लै लागी तब जानिये लै की लगै दुकान ।
बखत परे सौदा करै कोठे डारै ज्ञान ३ ॥ ९ ॥
महँगा सस्ता देख ले सौदा करै बिचार ।
दुगुने तिगुने चौगुने करिहै साहूकार ॥ १०॥
महँगा सस्ता देख ले सौदा करै समोय ४।
दूने तिगुने चौगुने कर ले जाता कोय ॥ ११॥
पूँजी साहूकार की बंजारा संसार ।
पूँजी माल गँवाइया नाहक बहै बिगार ॥ १२॥
ये पुरपट्टन ये गली बहुरि न देखै आय ।
सतगुरु सूँ सौदा हुआ भर ले माल अघाय ॥ १३॥
(१) जैसे गूँगा किसी बेजाने हुए स्थान या मनुष्य की खोज में सैन से पूछै तो पता
नहीं लग सकता । (२ खैरात-खाना । (३) कोठे पर ज्ञान को पटक दे । (४) घुस कर ।

५२ गरीबदास जी की बानी
ये पुरपट्टन ये गली बहुरि न देखै आय।
सतगुरु सूं सौदा हुआ लीजै माल लदाय ॥१४॥
ये मुकते१ निज पैठ हैं ये मुकते बाजार।
सतगुरु सूं सौदा भया भरले बालद२ लार ॥१५॥
राम नाम निज सार है राम नाम निज मूल।
राम नाम सौदा करो राम नाम नहिं भूल ॥१६॥
इस दुनियाँ में आय कर इन चारों कूँ बंध।
काम क्रोध छोह चूहरा३ लोभ लपटिया अंध ॥१७॥
मोह मवासी पकर ले ममता का सिरताज।
दुरमत दामनगीर होइ निःचल नगरी राज ॥१८॥
ज्ञान जोग अरु भगित ले सील संतोष समाधि।
लै लागी तब जानिये छूटै सकल उपाधि ॥१९॥
ज्ञान जोग अरु भगित ले सील संतोष बिबेक।
लै लागी तब जानिये जब दिल आवै एक ॥२०॥
गगन गरज भाठी चुए हीरा घंटिक सार।
लै लागी तब जानिए उतरै नहीं खुमार ॥२१॥
गगन गरज भाटी झरै चोखा फूल चुअंत।
सिर के साँटे पाईये कोई साधु पिअंत ॥२२॥
गगन गरज घन बरषहीं बाजै दीरघ नाद।
अमरापुर आसन करैं जिन्ह के मते अगाध ॥२३॥
गगन गरज घन बरषहीं बाजै अनहद तूर।
लै लागी तब जानिये सन्मुख सदा हजूर ॥२४॥
गगन गरज घन बरषहीं दामिन खिमै अखंड।
दास गरीब कबीर है सकलदीप नौ खंड ॥२५॥
(१) अनेक। (२) बैल। (३) भंगी।

साँच का अंग ५३
॥ साँच का अंग ॥
साँचा सतगुरु जो मिलै हंसा पावै थीर।
झकझोले जूनी मिटै मुरसिद गहिर गंभीर ॥ १ ॥
साँचे कूँ तो साँच है कूड़े कूँ है कूड़।
बैल होत कंगाल का गल में पहरे जूड़ ॥ २ ॥
साँचे कूँ परनाम है झूठे के सिर दंड।
ठौर नहीं तिहुँ लोक में भरमत है नौ खंड ॥ ३ ॥
साँचे का सेवन करो झूठे कूँ ले लूट।
साँच सब्द सूँ यों डरै ज्यों स्याने की मूठ१ ॥ ४ ॥
साँचे का सुमिरन करो झूठे द्यो जंजाल।
साँचा साहब आप है झूठ कपट सब काल ॥ ५ ॥
साँचे के चरनों लगो झूठे का ल्यो सीस।
साँच सकल में रहेगा झूठ न बिस्वे बीस ॥ ६ ॥
साँचे कूँ सब सौंप द्यो भगित बंदगी नाम।
झूठा कपटी मारिये हमरे कौने काम ॥ ७ ॥
साँचे कूँ स्वर्गापुरी झूठा दोजख माहिं।
चंद सूर की आयु२ लग दोजख निकसै नाहिं ॥ ८ ॥
साँचे संकर रीझहीं ब्रह्मा जोड़ैं प्रीत।
बिसनू करैं प्रतिपाल हद३ सकल संत संगीत ॥ ६ ॥
साहब जिन्ह के उर बसै झूठ कपट नहिं अंग।
तिन्हका दरसन न्हान है कहँ परबी फिर गङ्ग ॥१०॥
साँचे के सन्मुख रहो झूठे सूँ क्या नेह।
संख जुगन जुग परैगी झूठे के मुख खेह ॥११॥
झूठा सब संसार है साँचा है सो एक।
पारब्रह्म सतपुरुष पद सब वसुधा४ की टेक ॥१२॥
(१) गुनी के जादू का बान। (२) आयुर्दाय। (३) बहुत। (४) पृथ्वी।
८

५४ गरीबदास जी की बानी
साँचे साँईं संत जन झूठे हैं सब लोक ।
मेढक मछली तड़फड़ै ज्यों ओछे जल जोंक ॥१३॥
साँचे सदा मसंद१ पर उस चंगे दरबार ।
झूठों के जूती पड़े जम किंकर की मार ॥१४॥
झूठे कपटी जीव सब साँचे संत सुजान ।
तिरबाचा छूटै नहीं झूठों ना कर कान ॥१५॥
साँचों के संग चालिये झूठों संग न जाह ।
रावन मिलता है नहीं बीभीखन की बाँह ॥१६॥
बीभीखन लंका दई रावन कटिहै मूड़ ।
साँचे साधू भँवर हैं झूठे गोबर भूढ़२ ॥१७॥
झूठा कंसा मारिये फिर चानूर चमार ।
रुकमिन कूँ ब्याहन गया सीस कटा सिसुपाल ॥१८॥
बालि सहस्राबाहु से मारे छाती तोर ।
साँचा जन प्रहलाद है झूठी जल गइ होरि३ ॥१६॥
हिरनाकुस के उदर कूँ नख से गेरा फार ।
निरगुन सूँ सरगुन भये धर नरसिंघ औतार ॥२०॥
द्रोपदि चीर बधाइया४ पीतांबर पटनाल ।
दूसासन से पच गये कौरों पड़ा जवाल५ ॥२१॥
दुर्जोधन की मेदनी होगई खंड बिहंड ।
द्रोनाचार्ज भीषम पिता बचे न धर सिर दंड ॥२२॥
गज अरु ग्राह उवारिया पसू जूनि सूँ संत ।
दान मेड़ छाँड़ी नहीं करन तुड़ाये दंत६ ॥२३॥
(१) तकिया मसनद । (२) गुजुवा । (३) होलका जो अग्नि से अमर समझी
जाती थी अपने भतीजे प्रहलाद भक्त को जलाने के लिये गोद में लेके आग में बैठी सो
आप ही जल गई और प्रह्लाद बच गये । (४) बढ़ाया । (५) खराबी । (६) राजा करन
के दान के समय सोना कम हो जाने पर अपना दाँत तोड़ डाला कि उसमें से जड़ा हुआ
सोना निकाल कर दान कर सकें ।

साँच का अंग ५५
महाभारत के जंग में पाँच उबारे पंड ।
जुगन जुगन की भक्तनी घंटा लै रख अंड १ ॥२४॥
साँचों के संगति रहै झूठों सेतीं दूर ।
परमेसुर करुना मई रहै सकल घट पूर ॥२५॥
बालमीक आये सुपच बजा पाँच-जन नाद ।
पंडों जग असुमेध में एकै पाया साध२ ॥२६॥
(१) भगवंत ने अरुही चिड़िया की प्रार्थना पर महाभारत के मैदान में उसके अंडों
की रक्षा के लिये हाथी का घंटा गिरा कर उन को ढाँक कर बचा दिया । (२) पांडवों के
राजसूय यज्ञ में यद्यपि पृथ्वी भर के सब ऋषीश्वर और मुनीश्वर और योगीश्वर आदि
उपस्थित थे पर श्रीक्रुशन का पंचजन्य शंख जो चिन्ह यज्ञ के सुफल होने का है नहीं बजा ।
राजा युधिष्ठिर ने कारण पूछा तो श्रीक्रुशन ने उत्तर दिया कि यह सब जो जमा हुए हैं
अहंकारी हैं इनमें कोई सच्चा भक्त नहीं है, जाओ बाल्मीकि नामक स्वपच अर्थात् डोम
को जो सच्चा भक्त और महात्मा है आदर सहित बुला लाओ तब यज्ञ सुफल होगा ।
यह सुनकर भीमसेन स्वपच को बुलाने को भेजे गये । भीमसेन ने अहंकार से स्वपच से
कहा कि चल तुझे राजा ने याद किया है । स्वपच ने जवाब दिया कि मैं पूजा पर बैठा
हूँ जरा माला मेरी खूँटी से उतार कर मुझे दे दीजिये तो जाप करके तुर्त चला आऊँ ।
भीमसेन ने कुभाव से माला को खूँटी से उतार कर देना चाहा पर यद्यपि उनको अस्सी
हजार हाथी का बल था उस माला को न उठा सके, फिर भी अहङ्कार न छूटा और नाक
भौँ चढ़ा कर बोले कि तूही उठ कर लेले मुझे देर होती है । जब भीमसेन लौट कर गये तो
श्रीक्रुशन से कहा कि महाराज स्वपच थोड़ी देर में हाजिर होता है । श्रीक्रुशन हँस कर
युधिष्ठिर से बोले कि आप खुद जाकर बुला लाइये । जब राजा युधिष्ठिर स्वपच के घर
पहुँचे तो उसे खिचड़ी पकाते पाया, बड़ी आधीनता से प्रार्थना की कि यज्ञ में सुशोभित
होकर उसे सुफल कीजिये । स्वपच बोला कि मैं तो नीच डोम यज्ञ में बैठने योग्य नहीं
हूँ पर राजा की आज्ञा सिर आँखों पर धरता हूँ जरा खिचड़ी खा लूँ । राजा ने जवाब
दिया सब काम से निपट लीजिये मुझे जल्दी नहीं है । स्वपच ने हाँडी से थोड़ी खिचड़ी
निकाल कर राजा के सामने धरी, राजा ने यह कह कर कि धन्य भाग उसके जिसे भक्तों
का प्रसाद मिले पूरे भाव से हाथ फैलाया परन्तु स्वपच ने अपना हाथ खींच लिया कि
ऐसा नहीं हो सकता और उठकर राजा के साथ हो लिया । जब यज्ञ में पहुँचा तो श्रीक्रुशन
ने पांडवों की स्त्री द्रोपदी से उत्तम उत्तम प्रकार के भोजन बनवा रक्खे थे जिसे थालों में
रुकमिणी जी ने सजाकर स्वपच के सामने धरा । स्वपच मीठे सलोने खट्टे इत्यादि सब
प्रकार के भोजन एक साथ सान कर मुंह में भरने लगा । यह तमाशा देख कर द्रोपदी के
जी में आया कि आखिर डोम मेरे पकाये हुए उत्तम खानों का स्वाद क्या जाने । इस
खयाल के उपजते ही स्वपच ने हाथ खींच लिया और पंचजन्य शंख जो उसके आते ही
बजने लगा था एक बारगी बन्द हो गया तब लोग फिर श्रीक्रुशन के समीप आये । श्रीक्रुशन
बोले कि द्रोपदी से पूछो कि उसके जी में क्या खयाल गुजरा । द्रोपदी बड़ी लज्जित

५६ गरीबदास जी की बानी
भेखों के लसकर फिरैं बानी चोर कठोर ।
सतगुर धाम न परसहीँ चौरासी के ढोर१ ॥२७॥
पारंगत२ परिचय नहीं बानी कहै बनाय ।
धरमराय दरगह३ सड़ै झूठा लतरी४ खाय ॥२८॥
कपटी कूँ भावै नहीं भगित मुक्ति की रीत ।
झूठा लंगर फिरत है साधों टोहत सीत५ ॥२६॥
साँचे सूरे संत हैं मरदाने जूझार६ ।
लाख दोस ब्यापै नहीं एक नाम की लार ॥३०॥
सत्त सुकृत अरु बंदगी जा उर ज्ञान विवेक ।
साध रूप साँईं मिले पूरन ब्रह्म अलेख ॥३१॥
सत्त सुकृत संतोप सर आधीनी अधिकार ।
दया धरम जा उर बसै सो साँईं दीदार ॥३२॥
आदि अंत मध संत हैं रंचक झूठ जहान ।
कपटी जुग जुग कपट है लख चौरासी खान ॥३३॥
साँचे कूँ संका नहीं झूठे भय घर माहिं ।

बिचार का अंग ५७
साहब सेती दोसती सन्तों सेती प्यार ।
तिन्ह को संका है नहीं धरमराय दरबार ॥३८॥
॥ बिचार का अंग ॥
ज्ञान बिचार न ऊपजै क्या मुख बोलै राम ।
संख बजावै बादई रते न निरगुन नाम ॥ १ ॥
ज्ञान बिचार बिबेक बिन क्यों दम तोरै स्वाँस ।
कहा होत हरि नाम सूँ जो दिल ना बिस्वास ॥ २ ॥
ज्ञान बिचार बिबेक बिन क्यों भौंकत है स्वान ।
दस योजन जल में रहै भीजत ना पाखान ॥ ३ ॥
ज्ञान बिचार बिबेक बिन क्यों रेंकत खर गीध ।
कहा होत हरि नाम सूँ जो मन नाहीं सीध ॥ ४ ॥
समझ बिचारे बोलना समझ बिचारे चाल ।
समझ बिचारे जागना समझ बिचारे ख्याल ॥ ५ ॥
करै बिचारै समझ कर खोज बूझ का खेल ।
बिना मथे निकसै नहीं है तिल अंदर तेल ॥ ६ ॥
जैसे तिल में तेल है यौं काया मध राम ।
कोल्हू में डारे बिना तत्त नहीं सहकाम ॥ ७ ॥
बिचार नाम है समझ का समझ न परी परख ।
अकलमंद एकै घना बिना अकल क्या लख ॥ ८ ॥
बिना बिचारे क्या लहै कस्तूरी भटकंत ।
बिन बूझे नहिं पाइये गाँव डगर मग पंथ ॥ ६ ॥
ज्ञान सफा के चौक में जहाँ बिचार बिबेक ।
कुटिलाई जिव बहुत हैं निरमल अंगा एक ॥१०॥
बिना बिचारे भरम है सुरपति सारखा होय ।
गौतम रिषि गुरुवा बड़े जा की पत्नी जोय१ ॥११॥
(१) बिना विचार के इन्द्र सरीखा दूषित हो जाता है जिसने अहिल्या के संग
प्रसङ्ग किया ।

द्वितीय खण्ड: सतलोक-वर्णन, काल-निरंजन माया भेद

५८ गरीबदास जी की बानी
बिना बिचारे बिचरता बैरागी सुकदेव ।
सप्त पुरी में गमन कर ढूँढ़े जनक बिदेह¹ ॥१२॥
गोरखनाथ सुनाथ है जंतर मंतर जोग ।
सतगुरु मिले कबीर से काटे दीरघ रोग² ॥१३॥
गँधरपसेन गदहा भया पुत्तर पिता सराप ।
बिना बिचारे पैठ माँ सुना उरबासी लाप³ ॥१४॥
जादो गये बिचार बिन भरमे छप्पन क्रोड़ ।
दुर्बासा से छल किया लागी मोटी खोड़⁴ ॥१५॥
(१) शुकदेव जी के पिता व्यास जी ने उनको बहुत समझाया कि घर के त्याग
करने से कुछ परमार्थ का काम नहीं बनता पर शुकदेव जी के मन में यह बात न बैठती थी
सातो पुरी इत्यादि की यात्रा करते ही रहे तब व्यासजी ने थक कर उनसे कहा कि
एक बेर राजा जनक से मिल लो फिर जो जी में आवे सो करो । शुकदेव जी राजी हुए
और राजा जनक के पास गये । राजा जनक को राज्य कार्य में फँसा हुआ देख कर इन
के मन से उनकी महिमा जाती रही । जब जनक ने पूछा कि कैसे आये तो उत्तर दिया
कि पिता जी से आपके ज्ञानी और विदेह होने की महिमा सुनी थी सो देख लिया और
हम तो बन में एकान्त वास करेंगे । इस पर राजा जनक ने अपने तपोबल से ऐसा
चमत्कार किया कि राज्य भवन में जहाँ वह बैठे थे बड़े जोर से आग लग गई । राजा
जनक निश्चिन्त बैठे अपना काम करते रहे परन्तु शुकदेव जी अपनी कोपीन और
कमंडल सम्हाल कर भागने लगे । इस पर राजा हँसे और कहा कि इसी को त्याग
कहते हो ! मेरा सब महल और माल जल रहा है सो मुझे फिकर नहीं है और तुम एक
लँगौटी के बचाने में बेचैन हो गये, याद रक्खो कि जितना तुम को अपनी लँगौटी
और कमण्डल का बन्धन है उतना मुझे अपने सकल राज का नहीं है । त्याग मन में
होता है तन से नहीं, जब तुम्हारे संग तन, दसों इन्द्री, मन और पंच भूत का कुटुम्ब
लगा है तो बाहरी कुटुम्ब के त्याग से क्या होता है । शुकदेव जी यह सुन कर बहुत
लज्जित हुए और फिर बन बास का ख्याल छोड़ दिया । (२) गोरखनाथ जी कबीर साहब
का नाम सुन कर उनकी परीक्षा के अभिप्राय से काशी में आये और आकाश में त्रिशूल
पर आसन मार कर बैठे और कबीर साहब को आवाज दी कि यहीं आवो तो वार्तालाप
करें । कबीर साहब ने जवाब दिया कि आप बड़े सिद्ध हैं मैं तो महा अधम हूँ क्योंकर
आप तक पहुँच सकता हूँ । फिर कबीर साहब ने सत्यलोक में जो पिण्ड और ब्रह्मांड के
परे है आसन लगाकर गोरखनाथ को दया से दर्शन दिये । गोरखनाथ चकित हो गये
और कबीर साहब के पूरे सतगुरु होने के कायल होकर चरणों पर गिरे यह कबीर
गोरख की गोष्ठी में प्रसिद्ध कथा है ।
(३) राजा गन्धर्पसेन को उरबसी अप्सरा का गान सुनकर मोहित होने से गदहे
का चोला धारण करना पड़ा। (४) खोड़ = बड़ा अपराध—एक समय दुर्बासा ऋषि

बिचार का अंग ५६
इजै बिजै थे पौरिया बिसुन पौर दरबान ।
बिन बिचार राकस भये बड़ कलंक है मान१ ॥१६॥
रावन सिव का तप किया दीन्हे सीस चढ़ाय ।
दस मस्तक बीसो भुजा जो दीन्हे सो पाय२ ॥१७॥
घूमते घूमते द्वारिका में पहुँचे जहाँ छप्पन करोड़ यादवों के लड़के खेल रहे थे। लड़कों
ने कलोल में श्रीकृष्ण के पुत्र परम सुन्दर शाम्ब को स्त्री का रूप बना कर उसके पेट पर
एक तवा बाँध दिया जिसमें गर्भवती मालूम हो, फिर ऋषि के सन्मुख ला कर कहा कि
यह स्त्री गर्भवती है लज्जा से बोलती नहीं पर जानना चाहती है कि इस गर्भ से पुत्र
होगा या कन्या । दुर्वासा ध्यान से असल बात समझ गये और क्रोध में आकर शाप
दिया कि इस गर्भ से लोहे का मूसर उत्पन्न होगा जो सारे यादवों के बंश का नाश
करेगा। यह सुन कर लड़के घबरा गये और जो शाम्ब के पेट का कपड़ा खोला तो तवे
के बदले उसमें से लोहे का मूसर गिर पड़ा। जब यह समाचार श्रीकृष्ण को मिला उस
समय यह यादवों की सभा के बीच में बैठे हुए थे। यादवों ने सलाह करके मूसर को
लोहार से रेतवा कर समुद्र में डलवा दिया और एक छोटा सा टुकड़ा जो नहीं रेता गया
उसको भी समुद्र में डलवा दिया। कितने दिन पीछे समुद्र की लहरों से वह रेत
किनारे लगकर जम आई और पटेरा (सरपत) रूप हो गई और इसी को ले ले कर
प्रभास क्षेत्र से लौटती बेरा यादव लोग नशे की हालत में आपस में लड़ कट मरे ।
लोहे के बचे हुए टुकड़े को एक मछली लील गई थी जब वह जाल में फँसी तो वह लोहा
एक ब्याध के हाथ लगा और उसने उस टुकड़े की अपने तीर की गाँसी बनाई। यादवों
के संहार के बाद पीपल के पेड़ के नीचे पैर पर पैर रक्खे श्रीकृष्णचन्द्र बैठे थे, दूर से
उनके चरण की चमक को मृगा के कान समझ कर बहेलिया ने तीर मारा जिससे उनका
शरीर छूट गया।
(१) बैकुंठ में भगवान के पार्षद जय, विजय द्वारपाल पहरा दे रहे थे, कि ब्रह्मा
के मानसिक पुत्र सनक, सनन्दन, सनत्कुमार चारो ऋषि जिन की सदा पाँच बरस
की अवस्था रहती है भगवान के दर्शन को आये। दोनों द्वारपालों ने उनको
लड़का समझकर बेत से रोक दिया । ऋषियों को इस अपमान पर क्रोध आया और
शाप दिया कि तुम दोनों पृथ्वी पर जा कर राक्षस योनि को प्राप्त हो । इसी बीच में
बिष्णु भगवान मुसकाते हुए वहाँ आ पहुँचे । ऋषि लोग उनको देख कर अपने शाप
पर लज्जित हुए और कहा कि तीन जन्म में तुम दोनों का उद्धार हो जायगा । भगवान
बोले कि यह हमारी इच्छा से हुआ और ऋषियों को आदर पूर्वक महल में ले गये ।
फिर यही दोनों द्वारपाल पहिले जन्म में हिरण्यकश्यिप और हिरण्याक्ष, दूसरे जन्म
में रावण और कुम्भकर्ण और तीसरे जन्म में शिशुपाल और दन्तवक्र हुए, तिस के बाद
बैकुंठ को गये ।
(२) रावण ने शिव जी की भारी तपस्या की और कितनी ही बार अपने मस्तकों
को काट काट कर शिव जी के प्रसन्न करने को अग्नि कुंड में होम कर दिया इसी से

६० गरीबदास जी की बानी
लंक राज रावन किया खोया बिना बिचार ।
पलक बीच परलय भये लंका के सरदार१ ॥१८॥
सीता सतवन्ती सही रामचन्द्र की नार ।
रावन दानै छल लई बिनही ज्ञान बिचार१ ॥१९॥
पारासर सेवन करै कुटिल कला घट माहिं ।
कन्या सूं संगम किया ज्ञान बिचारा नाहिं२ ॥२०॥
उद्दालक के नासकेत गये फूल बनराय ।
पिता बचन जब मेटिया तौ जम नगरी जाय३ ॥२१॥
रामचन्द्र जी जब उसके सिर काटते थे तो तुर्त दूसरे सिर उनकी जगह निकल आते थे ।
इससे यह सिद्ध हुआ कि जो दे सो पावे ।
(१) जब श्रीरामचन्द्र मारीच राक्षस को जो मृग का रूप धारण करके प्रगट हुआ
था मारने गये और लक्ष्मण जी भी जिनको रामचन्द्र सीता जी की रक्षा के लिए छोड़
गये थे सीता जी के कटु बचन से रामचन्द्र जी की खोज में चले तो उन्होंने सीता के
चारो ओर एक लकीर खींच दी कि उसके बाहर कदापि पग न धरैं । सीता जी को अकेली
पाकर रावण यती का भेष धर कर भीख माँगने आया । सीता जी ने देखा और भीतर
से भीख देना चाहा तब यती रूपी रावण बोला कि मेरे गुरु ने बँधी भिक्षा लेने का
निषेध किया है। सीता जी धर्म लोप से डर कर भिक्षा देने लकीर के बाहर निकलीं
कि रावण ने तुर्त सीता सती को दान करते हर लिया । इसी अत्याचार के प्रभाव से
रावण ने लंका को जलवाया और आप मिट्टी में मिल गया ।
(२) पाराशर ऋषि ने मच्छोदरी से नाव में भोग किया (यह कन्या उन्हीं के
बीज से मछली के पेट से पैदा हुई थी जो बीज गंगा में नहाते वक्त ऋषि जी का किसी
समय में गिर गया था और एक मछली ने खा लिया था) उस मच्छोदरी ने कहा
अभी दिन है लोग देखते हैं तब ऋषि ने अपनी सिद्ध शक्ति से अँधेरा कर दिया आकाश
में बादल आ गये । फिर स्त्री ने कहा मेरे बदन से मच्छी की बदबू आती है ऋषि ने
बदबू को बदल के खुश्बू कर दिया । नतीजा इस संगत का यह हुआ कि व्यास जी उस
मच्छोदरी से पैदा हुए ।
(३) उद्दालक ऋषि के पुत्र नासकेत जी के पिता ने आज्ञा दी कि पूजा के लिये
पुष्प जल्द लाओ । नासकेत फूल लेने बन को गये पर देर लग गई और ऋषि जी
की पूजा का समय निकल गया । जब नासकेत जी लौट कर आये तो पिता क्रोध
से बोले कि क्या तुम यमपुरी होकर आये जो इतनी देर लगाई । यह सुन कर
नासकेत पिता को पुष्प इत्यादिक देकर प्रणाम कर यमपुरी को चले गये और अपने
तपोबल से उसी देह से लौट आये । उद्दालक ऋषि ने यह देख कर पुत्र को गले से
लगा लिया कि उसकी योग सिद्धि पूर्व जन्म की है और अपने बेबिचारे बचन पर
बहुत पछतावा किया ।

विचार का अंग ६१
नारद मुनि निरगुन कला ततबेता१ तिहुँ लोक।
नर सेतीं नारी भया यह हीना बड़ धोख२॥२२॥
(१) तत्व ज्ञानी।
(२) एक समय नारद मुनि ने बैकुंठ में जाकर भगवान से कहा कि
महाराज अब मैंने आपकी माया को जीत लिया। भगवान मुस्कुरा कर बोले कि
आप बड़े ज्ञानी हैं आप के लिये माया को जीत लेना क्या बड़ी बात है, इस पर
नारद मुनि फूले न समाये। थोड़ी देर पीछे भगवान ने मुनि जी से कहा कि आज
कान्यकुब्ज देश के राजा से मिलने को हम जाते हैं आप का जी चाहे तो हमारे
साथ गरुड़ पर आप भी सवार हो लीजिये। यह सुन कर नारद भी भगवान के
साथ चले। कान्यकुब्ज देश की सीमा पर बन में एक सुन्दर ताल देख पड़ा नारद
जी की इच्छा से विष्णु भगवान वहाँ उतरे और कहा कि आप का चित्त चाहे तो
झटपट स्नान पूजा कर लीजिये। नारद जी स्नान के लिये नदी में धंसे जब डुबकी
लगा कर उछले तो स्त्री हो गये और इस बीच में बिष्णु गरुड़ पर चढ़ कर बैकुंठ को
लौट आये। नारद जी स्त्री वेष में बिचारने लगे कि मैं सुन्दर युवा स्त्री हूँ मेरे योग्य
पति भी मिलना चाहिये। इतने में वहाँ का राजा शिकार खेलता हुआ पहुँचा और स्त्री
पर मोहित होकर पूछा कि तुम किस की कन्या हो और इस बन में क्या करने आईं।
स्त्री बोली कि मैं कुछ नहीं कह सकती आप को जो उचित जान पड़ै सो कीजिये। राजा
उस सुन्दरी को घोड़े पर बैठा कर अपने राजभवन में लाये और अपनी पटरानी
बनाया और दोनों बड़े प्रेम से रहने लगे। समय पाकर रानी को १२ पुत्र और १२
कन्या उत्पन्न हुईं फिर उनके बिवाह होकर १२ पतोहू और बारह दामाद घर आये
और पोते और नातियों की नई टकसार खुली। अब तो रानी को बड़ा अहंकार हुआ
कि मेरे बराबर संसार में कौन भाग्यवान हो सकता है। इस तरह रानी-रूप नारद के
साठ बरस बीते। उस समय एक दूसरे देश के राजा ने उस पर चढ़ाई की और युद्ध
में रानी के बारहों पुत्र मारे गये। रात को जब लड़ाई बन्द हुई रानी अपने पति को
लेकर लड़कों के छिन्न भिन्न मृतक शरीर उठा लाई और अति विलाप करने लगी
कि मुझ सी दुखिया अभागी संसार में दूसरी न होगी। गर्व-प्रहारी भगवान को यह
दीन दशा नारद की देख कर दया आई और ब्राह्मण का रूप धर कर प्रगट हुए और
रानी को समझाया कि इस रोने पीटने से क्या मिलेगा तुम्हारे पुत्र प्यासे मारे गये हैं
इससे जल्द स्नान कर के उनको तिलांजलि दो जिसमें उनकी प्यास बुझै मंत्र हम
पढ़ देंगे। ऐसा सुन कर रानी झटपट उसी ताल में स्नान को धँसी जब गोता लगा
कर पानी के ऊपर सिर निकाला तो जटा लटकाये मूँछ बढ़ाये नारद का रूप हो गई
और भौंचक्की होकर इधर उधर देखने लगी। भगवान भी अपना रूप धारण करके
नारद से बोले कि मुनिजी देखते क्या हो जल्द अपनी लँगोटी पहिन कर तुम्बा उठाओ
और मेरे साथ चलो राजा से मिलने को देर होती है। नारदजी दौड़ कर भगवान
के चरणों पर गिरे और कहा कि धन्य आपकी माया वह आप ही के आधीन है
और मैं आप की शरण हूँ। भगवान मुस्कुरा कर बोले कि आप यह कैसी बहकी
बातें करते हो अभी तो आपने छिन भर हुआ गोता लगाया था। नारद बोले कि अब
६

६२ गरीबदास जी की बानी
पुत्र बहत्तर बाक छल नर से नारी कीन्ह ।
मान डिंभ छूटा नहीं ततबेता मतहीन ॥२३॥
भृगू भरम में बह गये कीन्हा नहीं बिचार ।
त्रिभुवन नाथ बिसंभरै लात घात करतार१ ॥२४॥
बिन बिचार तन क्या धरे कुटिलाई बस प्रान ।
नाहीं सुरत सरीर की ता घट कैसा ज्ञान ॥२५॥
गोपी लुट गईं कृस्न की अर्जुन सरिखे संग ।
लख संधानी बान कर जीते भारी जंग२ ॥२६॥
काबा गोपी लूटिया अर्जुन चले न बान ।
होनी होय सो होत है समझ बूझ यह ज्ञान२ ॥२७॥
रहने दीजिये और मुझे राजा के पास जिस की रानी बन कर साठ बरस साथ रही
फिर न ले चलिये ।
(१) एक समय देवताओं में यह विचार होने लगा कि ब्रह्मा बिश्नु और
महादेव में कौन बड़ा है इसे परीक्षा लेने को सब देवता और ऋषियों ने भृगुजी
को भेजा । भृगुजी पहले अपने पिता ब्रह्मा के सामने आये और प्रणाम नहीं किया
जिस पर ब्रह्मा को ऐसा क्रोध आया कि शाप देना चाहा पर मुर्ख लड़का समझ कर
रुक गये । फिर भृगु जी कैलाश में महादेव जी के पास गये शिव उनको देख कर बड़े
आदर से भेटने को चले कि भृगु ने पीछे हट कर कहा कि खबरदार हम को छुओ
नहीं क्योंकि अशुद्ध चिता-भस्म और मुंडमाल धारण किये हो । यह सुन कर
महादेव जी क्रोध में भर त्रिशूल लेकर भृगुजी को मारने दौड़े भृगुजी भागते भागते
बैकुण्ठ में जा घुसे तब बचे । बैकुण्ठ में पहुँचने पर भृगु ने बिश्नु को सुख सय्या पर
सोता पाया जिस पर उन्हों ने बड़े जोर से बिश्नु की छाती में लात मारी । बिश्नु
महाराज चौंक पड़े और भृगु के चरण पकड़ कर सुहराने लगे और बोले कि कहाँ
बज्र से अधिक कठोर मेरा हृदय और कहाँ पुष्प से भी कोमल आपका चरणारबिन्द
इससे मेरे जगाने में आपको बड़ा कष्ट हुआ क्षमा कीजिये । भृगुजी ने शरमा कर सिर
नीचा कर लिया । फिर देवताओं की सभा में जाकर खबर दी कि तीनों देवताओं में
बिश्नु सब से बड़े हैं क्योंकि वही शान्त हैं ।
(२) जब कृष्ण भगवान का इस संसार से कूच करने का समय आया तो
अर्जुन से कहा कि आज के सातवें दिन द्वारिका को समुद्र डुबा लेगा इस लिये तुम
हमारी स्त्रियों को माल असबाब समेत हस्तिनापुर को ले जाओ तुम उनकी रक्षा करने
की सामर्थ्य रखते हो । यह सुन कर अर्जुन सब स्त्रियों को लेकर रवाना हुए रास्ते में
काबा अर्थात् भीलों ने लूटने को घेरा । अर्जुन ने डाकुओं के मारने को अपना गांडीव
धनुष चलाना चाहा परन्तु चलाने की कौन कहे उसको चढ़ा भी न सके, वह सामर्थ्य और
बल श्रीकृष्णचन्द्र के साथ ही गुप्त हो गये और जिस अर्जुन ने अठारह अक्षौहिणी दल

जरना का अङ्ग ६३
॥ जरना १ का अंग ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों पृथिवी तत थीर ।
खोदे से कसकै नहीं ऐसा बज्र सरीर ॥ १ ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों अप २ तेज अनूप ।
न्हावै धोवै थूक दे तामस नहीं सरूप ॥ २ ॥
ऐसी जरना चाहिये पवन तत्त परमान ।
कुटिल बचन कोई कहै मानै नहीं अमान ॥ ३ ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों अगिन तत्त में होय ।
जो कुछ परै सो सब जरै बुरा न बाचै कोय ॥ ४ ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों गगन तत्त गलतान ।
बुरा भला बाचै नहीं ता में सकल समान ॥ ५ ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों तरवर ३ के तीर ।
काटै चीरै काठ को तौ भी मन है धीर ॥ ६ ॥
बृच्छ नदी अरु साध जन तीनों एक सुभाव ।
जल न्हावै फल बृच्छ दे साध लखावै नाँव ॥ ७ ॥
ऐसी जरना चाहिये ज्यों घनहर ४ जल मेह ।
सबही ऊपर बरसता ना दिल दोष सनेह ॥ ८ ॥
दीठी अनदीठी करैं जिन की लूँ मैं दाद ५ ।
सँग से कभी न बिच्छरूँ खेलूँ आदि अनाद ॥ ९ ॥
दीठी अनदीठी करैं जिन की लूँ मैं दाद ।
सँग से कभी न बिच्छरूँ परम सनेही साध ॥ १० ॥
दीठी अनदीठी करैं जिनकी लूँ मैं दाद ।
सँग से कभी न बिच्छरूँ हर दम नाम अराध ॥ ११ ॥
महाभारत में उसी धनुष बाण से सबको जीता था उनके देखते देखते काबों ने सब
स्त्रियों को लूट लिया ।
(१) सहना, आपा घालना, लगन । (२) जल । (३) पेड़ । (४) गहरा बादल ।
(५) न्याय, बख्शिश ।