श्रीमद् एकनाथी भागवत (सन्त एकनाथ - श्रीमद्भागवत एकादश स्कन्ध उद्धव गीता सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Shrimad Eknathi Bhagavat (Hindi) by N.V. Sapre
सन्त एकनाथ महाराज (अनुवादक: एन. वी. सप्रे) द्वारा
हैं, वियोग का दुःख तो मिथ्या है, यह बात उद्धव की समझ में आने तक क्यों न उसके प्रश्नों का उत्तर दें ? इस
बाईसवें अध्याय में वे कुल तत्त्वों की संख्या बतायेंगे, उसी के साथ-साथ प्रकृति पुरुष का विचार और
जन्ममरण का प्रकार भी बतायेंगे। आत्मा एक ही है या अनेक है यह मालूम हो, साथ ही तत्व संख्या भी ठीक
से ज्ञात हो इसलिये उद्धव प्रश्न पूछ रहा है।
उद्धव उवाच
कति तत्त्वानि विश्वेश संख्यातान्यूषिभिः प्रभो ।
नवैकादश पञ्च त्रीण्यात्थ त्वमिह शुश्रुम ॥ १ ॥
हे विश्वात्मका, विश्वेश्वरा, हे विश्वधारका, हे विश्वसाक्षी, हे विश्वाकारा, हे विश्वैकसुंदरा श्रीकृष्ण ! तुम्हें
'विश्वात्मक' कहें तो जड़, मलिन एकदेशीयता और अज्ञानता का बोध होता है ऐसा तुम कहोगे, इसलिये तुम्हारा
प्रभुत्व बताता हूँ। जड़-मलिन-अज्ञानता यह सब माया के ही कारण होता है, जिसके नियंता तुम ही हो। यही
तुम्हारा अगाध प्रभुत्व है। इस प्रकार स्वामी श्रीकृष्ण का उत्तम ढंग से गौरव कर उद्धव ने अत्यन्त विनयपूर्वक
तत्वसंख्या के विचार पूछे। उसने कहा, तपसामर्थ्य में महासमर्थ, भूत-भविष्य जानने वाले जो बड़े-बड़े ऋषिवर्य
हैं उन्होंने निकाली हुई तत्त्वों की संख्या विचित्र-सी लगती है। वे उसके विविध प्रकार बताते हैं। उन्नीसवें
अध्याय में आपने ही तत्वों के सम्बन्ध में विचार विस्तार से बताये हैं। उसमें आपने तत्वों की जो संख्या बतायी
है वही मैं बताता हूँ। चौदहवें श्लोक के निरूपण में, हे श्रीकृष्ण ! तत्वों की गणना कर आपने निश्चयपूर्वक वह
संख्या अट्ठाईस बतायी। इस तत्त्वसंख्या के विचार में प्रकृति, पुरुष, महत्तत्त्व और अहंकार और श्रेष्ठ पंच
महाभूत मिलाकर यह संख्या नौ हो गयी। इसके बाद दस इन्द्रिय, ग्यारहवाँ मन, पाँच विषय और तीनों गुण
मिलाकर यह संख्या अट्ठाईस होती है ऐसा आप ही ने निरूपण किया था। हे लक्ष्मीपते ! यही तुम्हारा मुख्य
निरूपण था। अब बड़े-बड़े ऋषियों का युक्तिवाद भी तुम्हें बताता हूँ। उसका अर्थ भी आपको बताता हूँ। उसे
आप ठीक तरह से सुन लें। ऐसा कह कर उद्धव स्वयं उनकी बातें बताने लगा। उसने कहा, आप ठीक तरह से
श्रवण करें। मैं एक चमत्कार बताता हूँ। प्रकृतिपुरुष में ही एक विचित्र प्रकार है।
केचित् षड्विंशति प्राहुरपरे पञ्चविंशतिम् ।
सप्तैके नव षट् केचिच्चत्वार्येकादशापरे ॥ २ ॥
केचित् सप्तदश प्राहुः षोडशैके त्रयोदश ।
एतावत्त्वं हि संख्यानामृषययो यद्विवक्षया ॥ ३ ॥
इन तत्वों की संख्या में बहुत बड़ा मतभेद है तथा बड़े-बड़े ऋषियों के इस संबंध में विवाद चल रहे हैं।
उन विवादों का सारांश भी मैं आपको स्पष्ट रूप से बताता हूँ। एक मत है कि ये तत्व छब्बीस हैं, दूसरा कहता
है, चुप रहो। कुल मिलाकर सारे तत्त्व पच्चीस ही हैं। तीसरा कहता है, आप लोग यहाँ अपना हठ लेकर क्यों बैठे
हैं ? सारे तत्त्व सात ही निश्चित हुए हैं। एक कहता है, कैसा आश्चर्य ! लोगों को बोलते हुए लाज नहीं लगती।
यह बकवास व्यर्थ है। वास्तव में नौ तत्त्व ही निश्चित हुए हैं। उनमें से एक जन हँस कर कहता है, आजकल
लोग बहुत बुद्धिमान हो गये हैं। व्यर्थ की बकवास करते हैं। तत्त्व कुल मिलाकर छः ही हैं। कुछ लोग कहते हैं,
दूर हटिये, तत्त्वसंख्या का विचार आपकी समझ में नहीं आता। बड़े लोगों से पूछने पर वे तत्त्वों की संख्या सत्रह
५६८ श्रीमद् एकनाथी भागवत
ही बताते हैं। एक कहता है विद्वत्ता के बल पर व्यर्थ की मगजमारी क्यों करते हैं? भगवान की लीला किसी की
समझ में नहीं आती। सोलह ही तत्त्व हैं। कोई इस संख्या को तेरह तक ही पहुँचाते हैं। एक कहता है, अपना
पांडित्य दूर रखिये, मूल तत्त्व चार ही हैं। दूसरा कहता है, सच पूछा जाय तो दो ही तत्त्व हैं। तीसरा कहता है, ये
सब वाचाल हैं, इनके मुँह कौन लगे? वास्तव में तत्त्व एक ही है और उसी के अनेक विस्तार हुए हैं। इस प्रकार
बड़े-बड़े ऋषियों ने सोच-विचार कर भिन्न-भिन्न मत प्रतिपादित किये हैं। ऐसी स्थिति में तुमने जो तत्त्वनिर्णय
बताया उसे ही निश्चित रूप में कैसे स्वीकार किया जाय?
गायन्ति पृथगायुष्मन्निदं नो वक्तुमर्हसि ॥ ३॥
तुम निजात्मरूपी परमेश्वर हो। तुम्हें जानने के लिये बड़े-बड़े ऋषियों ने नाना प्रकार के तर्क लड़ा कर
तत्त्व विचार बताये हैं। आपने तो एक ही तत्त्व बताया था और बड़े-बड़े ऋषि बताते हैं कि तत्त्व अनेक हैं। मुझे
इन तत्त्वों की निश्चित संख्या बताने के लिये आप ही योग्य हैं। इस प्रकार उद्धव ने श्रीकृष्ण से विनती की तो
वह प्रसन्न हो गया। बड़े-बड़े ऋषियों ने जिन तत्त्वों के बारे में बताया है वे सब सच ही हैं। सर्वज्ञ ज्ञाता यह बात
जानते हैं। इसी सम्बन्ध में श्रीकृष्ण बताते हैं।
श्री भगवानुवाच
युक्तं च सन्ति सर्वत्र भाषन्ते ब्राह्मणा यथा।
मायां मदीयामुद्गृह्य वदतां किं नु दुर्घटम् ॥ ४॥
जिसका जैसा ज्ञान होता है उसी के अनुसार वह तत्त्व बताता रहता है। उद्धव! इसी दृष्टि से ब्राह्मण जो
कहते हैं, उसे भी सत्य ही मानना चाहिये। 'अब जब सभी मत सच हैं तो अन्य मतों का खण्डन क्यों किया
जाय?' ऐसा मत कहो, उद्धव! उसका हृद्गत मैं तुम्हें बताता हूँ। मेरी माया अघटित बातें कराती हैं। हरिहर को
भी उसका आकलन नहीं हो पाता क्योंकि वह काल्पनिक सृष्टि का विस्तार कर त्रिभुवन पर अपनी मोहिनी
डालती है। उस माया का हाथ पकड़ महर्षि अपने मत के अनुसार जो भी कुछ बोलते हैं, वह सब वहाँ सच
ही होता है। जहाँ रस्सी सर्पाकार में दिखायी देती है, वहाँ उस साँप को सफेद, काला अथवा लाल कैसे कहा
जाय? तो जिसे जैसा भ्रम होता है, वैसा वह उसे दिखायी देता है। इस प्रकार आत्मतत्त्व एक ही है और वह
निर्गुण तथा निर्विकार है; किन्तु माया के कारण ब्राह्मण अनेक तत्त्वों का प्रतिपादन करते हैं। उनका वह
मायात्मक भाषण मायामय ही रहता है। अपने मत की पुष्टि में वे तरह-तरह के वाद-विवाद करते हैं। वे
विवाद किस प्रकार के होते हैं, वह भी तुम्हें बताता हूँ। इतना कहकर श्रीकृष्ण यथार्थ तत्त्वविचार स्वयं उद्धव
को बताने लगे। अगले पाँच श्लोकों का निरूपण, उद्धव को श्रीकृष्ण ने विस्तार से बताया हुआ तत्त्वों का
यथार्थ व्याख्यान है।
नैतदेवं यथाऽऽत्थ त्वं यदहं वच्मि तत्तथा।
एवं विवदतां हेतुं शक्तयो मे दुरत्ययाः ॥ ५॥
मेरी माया की शक्ति अत्यन्त प्रबल है; उससे प्रचण्ड अभिमान उत्पन्न होता है। उसके कारण विद्वद्जन
युक्ति-प्रयुक्ति से वाग्जाल की सृष्टि कर व्यर्थ का वितंडा करने लगते हैं। उनका शास्त्र श्रवणाभिमान प्रचण्ड
रहता है। 'तुम्हारी बात असत्य है, जो मैं कहता हूँ वही सच है, मेरे पास ग्रंथाधार है (ऐसा वे कहते हैं)।
बाईसवाँ अध्याय ५६९
सत्त्वरजादि गुणोत्पत्ति के कारण मेरी माया की अनेक शक्तियाँ हैं इसलिये गुण क्षुब्ध हो जाते हैं तो हमारा ही मत
सच है' ऐसे अभिमान से वे झगड़ा करने लगते हैं।
यासां व्यतिकरादासीद् विकल्पो गदतां पदम्।
प्राप्ते शमदमेऽप्येति वादस्तमनु शाम्यति ॥६॥
गुणक्षोभ से होने वाला अभिमान भयानक विकल्प उत्पन्न करता है और अतिवाद कर उस विकल्प की
युक्ति का खण्डन करता है। किन्तु इस गुणक्षोभ की बात छोड़ दी जाय तो रज का और तम का ह्रास होकर
सत्त्ववृत्ति प्रकाशित होती है। उस समय शम और दम का उत्कर्ष होता है। उस शमदम का प्रभाव ही कुछ ऐसा
होता है कि जिस प्रकार सूर्योदय होते ही अन्धकार नष्ट हो जाता है, उसी प्रकार विकल्प के साथ संकल्प और
वाद-विवाद अपने आप ही बन्द हो जाते हैं। लेकिन जो सर्वज्ञ ज्ञाता होते हैं, वे नाना प्रकार के तत्त्वों के सम्बन्ध
में नाना प्रकार के मतों का विचार कर उनका हृद्गत जान लेते हैं। वह भी तुम्हें बताता हूँ, सुनो।
परस्परानुप्रवेशात् तत्त्वानां पुरुषर्षभ।
पौर्वापर्यप्रसंख्यानं यथा वक्तुर्विवक्षितम् ॥७॥
हे प्रियोत्तम पुरुषश्रेष्ठ उद्धव ! यथोचित ढंग से गुरु के पास शास्त्रपाठ लेकर आत्मनिष्ठा की साधना करते
रहते हैं। तत्त्वों की गणना के सम्बन्ध में जो लेख हैं, उनमें से किसी के अधिक तथा किसी के कम हैं। तत्त्व एक
से एक उत्पन्न होते हैं, इसे परस्पर का 'अनुप्रवेश' कहते हैं। उद्धव ! एक तत्त्व से अनेक तत्त्व उत्पन्न होते हैं।
कारणरूप से ही कार्य की स्थिति होती है। अन्त में जो जहाँ के होते हैं, वहीं वे प्रवेश करते हैं। तत्त्वों की
उपपत्ति ऐसी है। तत्त्वों की जो पूर्वस्थिति होती है, वह कारण और जिससे वह उत्पन्न होता है वह कार्य होता है।
तत्त्व का विचार करने वाले पुरुष कार्यकारण का लक्षण इसी प्रकार बताते हैं। इसमें जैसी वक्ता की इच्छा रहती
है, उसी प्रकार उन तत्त्वों की संख्या होती है। कार्य और कारण को जो लोग एक ही मानते हैं, उनकी तत्त्वसंख्या
कम रहती है। उद्धव ! कार्य और कारण एक ही होने पर, गिनते समय उन्हें भिन्न-भिन्न मानते हैं इसलिये तत्त्वों
की संख्या सहज ही अधिक हो जाती है। इस प्रकार कार्य और कारण को अलग-अलग गिनने से तत्त्वों की
संख्या कम या अधिक होती है। इसी विषय का अधिक विश्लेषण और कार्यकारण के सम्बन्ध में अपना मत
श्रीकृष्ण उद्धव को बता रहे हैं।
एकस्मिन्नपि दृश्यन्ते प्रविष्टानीतराणि च।
पूर्वस्मिन् वा परस्मिन् वा तत्त्वे तत्त्वानि सर्वशः ॥ ८ ॥
वायु आकाश से उत्पन्न हुआ है लेकिन वह आकाश छोड़कर कहीं नहीं गया है। वायु से अग्नि हुआ,
उसमें आकाश और वायु दोनों का ही समावेश हो गया। अग्नि से पानी उत्पन्न हुआ, उसमें तीनों का ही समावेश
हो गया। जल से पृथ्वी उत्पन्न हुई, उसमें चारों का समावेश हो गया। इस प्रकार कार्य और कारण ये परस्पर
अभिन्न अर्थात् एकरूप रहते हैं। उसी तरह जैसे अलंकार और सुवर्ण अलग दिखायी देने पर भी एक ही रहते हैं।
तंतु और वस्त्र जिस प्रकार एकरूप दिखायी देते हैं, उसी प्रकार कार्यकारण भी परस्पर एकरूप दिखाई देते हैं।
शक्कर का नारियल या केला बनाने से वे अपने शक्कर के मूल स्वरूप को नहीं छोड़ते। उसी प्रकार कारण का
कार्य होने पर भी वे कारण रूप में एक ही रहते हैं। मिट्टी के लोंदे से विविध आकार के मटके बनाने पर भी उन
५७० श्रीमद् एकनाथी भागवत
सब में मिट्टी ही अखण्ड रहती है। उसी प्रकार कारण में कार्य रहता है, कारण से ही कार्य प्रकट होता है। यह
परस्परों का अनुप्रवेश है और उनमें एकरूपता हमेशा से ही है। एक कार्य और एक कारण ऐसा भिन्न-भिन्न मानने
पर तत्त्वसंख्या भी कम या अधिक होती है।
पौर्वापर्यमतोऽमीषां प्रसंख्यानमभीप्सताम्।
यथा विविक्तं यद्वक्त्रं गृह्णीमो युक्तिसम्भवात्॥ ९॥
तत्त्वों की संख्या कम या अधिक होने में कहने वाले की इच्छा ही कारणीभूत होती है। जिसका जैसा ज्ञान
रहता है, जिसे जिस इष्ट मत का अभिमान रहता है, उसके अनुसार वे महर्षि बातें करते रहते हैं। इसके लिये वह
जिस मत के अनुसार बोलता है, वह उसके मत के अनुसार ठीक ही रहता है। यह बात मैं सर्वज्ञ श्रीहरि जानता
हूँ। इसलिये उनकी बात भी मैं जानता हूँ। अब हे उद्धव! ऋषियों ने जो छब्बीस तत्त्व चुने हैं, उनके बारे में मैं
तुम्हें बताता हूँ, सुनो।
अनाद्यविद्यायुक्तस्य पुरुषस्यात्मवेदनम्।
स्वतो न सम्भवादन्यस्तत्त्वज्ञो ज्ञानदो भवेत्॥ १०॥
उसमें प्रकृति, पुरुष महत्तत्त्व तथा अहंकार और पंच महाभूत, पाँच विषयों के साथ ग्यारह इन्द्रिय; इस
प्रकार कुल मिलाकर पच्चीस तत्त्व होते हैं। उसमें यदि जीव को ईश्वर से भिन्न मानें तो ये तत्त्व छब्बीस हो जाते
हैं। अनादिकाल से जो अविद्या चलती आ रही है, वही जीव के भिन्नत्त्व का कारण है। इसीलिये उसे देहाभिमान
होता है और कर्म का बन्धन दृढ़ हो जाता है। कर्त्तापन के अहंकार से हरकतें करता रहता है, इसलिये पाप-पुण्य
का भागी बनता है। विषय का लोभ बढ़ाते-बढ़ाते आत्मस्वरूप को ही भूल जाता है। बद्धता का बन्धन लग जाने
से कर्मपाश नहीं तोड़ पाता। इसलिये उसके उद्धार के लिये ज्ञानदाता सर्वज्ञ ईश्वर की आवश्यकता पड़ती है।
किन्तु "गुरु से यदि ज्ञानप्राप्ति होती है तो इसमें ईश्वर का आभार मानने की क्या आवश्यकता है ?" यदि ऐसा
कहोगे तो तुम्हें बता दूँ कि ईश्वर के बिना सद्गुरु से भी भेंट नहीं होती। उसी प्रकार सद्गुरु की प्राप्ति होने पर
भी, ईश्वर कृपा के बिना उसकी भक्ति सम्भव नहीं होती। सद्गुरु ही ईश्वरमूर्ति है यह बात वेदशास्त्रों को भी
मान्य है। गुरु और ईश्वर में जो भिन्नता करता है वह समझो डूब ही गया। सारांश, ईश्वर के अनुग्रह से ही जीव
ज्ञानसम्पन्न होता है और हे उद्धव ! गुरु ज्ञान का जो स्वरूप बताता है वह ईश्वर की कृपा के बिना मन में अंकित
नहीं होता, इसे ध्यान में रखो। जीव नियम्य और ईश्वर नियामक है। जीव अज्ञानी और ईश्वर ज्ञानदाता है। जीव
एकदेशीय होने के कारण मर्यादित है और ईश्वर सर्वदा सर्वव्यापक है। जीव हीन, दीन और अज्ञान है, ईश्वर
सर्वसमर्थ और सर्वज्ञ है। जीव को कर्म का दृढ़ बन्धन है और ईश्वर कर्म से परे है। इसी कारण से ईश्वर कृपा
से जीव को ज्ञान प्राप्त होता है और इसीलिये जीव ईश्वर से भिन्न है। अब शायद तुम यह कहोगे कि कर्माचरण
करने से जीव को ज्ञान प्राप्त होगा, लेकिन वैसा कभी नहीं होगा क्योंकि कर्म में जड़ता है। इसीलिये उसमें बन्धन
और अज्ञान है। उस कर्म में अत्यन्त बद्धता होती है, यह बात सज्ञान लोग जानते हैं। कर्म स्वभाव से ही जड़
अर्थात् अचेतन रहता है। उसे चेतना प्रदान करने वाला ईश्वर होता है। इसलिये यदि उसे ईश्वर को अर्पण नहीं
किया तो उस कर्म को ज्ञान कौन प्रदान करेगा ? कर्म जड़ होने के कारण उसे सत्ता नहीं होती; कर्मक्रिया को
जानने वाला ईश्वर होता है इसलिये उसका फल देने वाला और चेतना देने वाला भी ईश्वर ही होता है। ज्ञान ही
ईश्वर है और उसी ने इस सृष्टि का विस्तार किया है। उसका संहार करने वाला भी ईश्वर है। जीव को मोक्ष
[Page-Header]
बाईसवाँ अध्याय ५७१
[/Page-Header]
अथवा स्वर्ग का फल देने वाला अथवा इहलोक में चलाने वाला सचमुच ईश्वर ही है। इसलिये जीव और ईश्वर
को भिन्न-भिन्न मानना अभीष्ट है इस उद्देश्य से ही ब्राह्मणों ने तत्त्वों की संख्या छब्बीस मानी है। अब उनके
मतानुसार पच्चीस तत्त्वों का विवरण अर्थात् जीवेश्वर की ऐक्यता को मानना भी तुम्हें बताता हूँ।
पुरुषेश्वरयोरत्र न वैलक्षण्यमण्वपि।
तदन्यकल्पनापार्था ज्ञानं च प्रकृतेर्गुणः ॥ ११ ॥
सच पूछो तो जीवेश्वर की एकता सहज और स्वाभाविक है। इसमें अणुमात्र का भी भेद नहीं है, यह
बिलकुल निश्चित है। सहज ही दर्पण में देखने पर एक व्यक्ति के दो रूप दिखायी देने लगते हैं लेकिन देखने
वाला स्वयं द्विधा नहीं हो जाता। उसी प्रकार तुम जीव और शिव को समझो। अविद्या में प्रतिबिम्बित होने वाला
जीव और उसका द्रष्टा सदाशिव है। लेकिन परस्पर एकता का जो उनका मूल स्वभाव है वह नहीं टूटता। दर्पण
में जिस प्रकार हम रहते हैं, उसी प्रकार तुम जीव और शिव को समझो। अविद्या में प्रतिबिम्बित होने वाला जीव
है और उसका द्रष्टा सदाशिव है। लेकिन परस्पर एकता का जो उनका मूल स्वभाव है वह नहीं टूटता। दर्पण में
जिस प्रकार हम रहते हैं, उसी प्रकार जीव रूप में शिव ही रहता है। चैतन्य धर्म से वे दोनों एक जैसे होते हैं।
उसका भी लक्षण सुनो। हम जैसी हलचल करते हैं, वैसी ही हलचल प्रतिबिम्ब में भी दिखायी पड़ती है। उसी
प्रकार ईश्वर की सत्ता जीव के विचरण के लिये कारणीभूत होती है। जैसा हमारा स्वरूप रहता है, वैसा ही
उसका प्रतिबिम्ब रहता है। उसी प्रकार जीव में भी परिपूर्ण ईश्वरत्व भरा हुआ है। जिस प्रकार राख से ढँकने पर
भी वह अग्नि के रूप में ही रहता है, उसी प्रकार शिव में जीवत्म आने पर भी वह आत्मस्वरूप से अलग नहीं
होता। (आशंका) जीव और शिव ये दोनों यदि एक हैं तो एक मलिन और दूसरा शुद्ध; एक सदोष, एक निर्दोष
इस प्रकार भिन्न-भिन्न क्यों दिखायी देते हैं ? (समाधान) किसी जलाशय में सूर्य का प्रतिबिम्ब दिखायी देता है तो
उसमें प्रतिबिम्ब को जलाशय की गन्दगी भी लगी हुई दिखायी देती है। लेकिन ठीक तरह से देखने पर उस
बिम्ब को कहीं भी गन्दगी लगी नहीं दिखायी देती, वह दोनों निर्मल ही रहते हैं। यदि गन्दगी जलाशय में है या
दर्पण में है तो उसे अच्छी तरह झाड़-पोंछ कर साफ करना चाहिये। उसी प्रकार सदोष अथवा निर्दोष अविद्या ही
है; जीव और शिव सदासर्वदा आत्मस्वरूप से निर्दोष ही रहते हैं। स्फटिक स्वच्छ ही रहता है लेकिन उसे जिस
रंग पर रखो, उसी रंग का वह दिखायी देने लगता है। फिर भी वह रंग से अलिप्त ही रहता है। उसी प्रकार जीव
स्वाभाविक रूप से अलिप्त ही है। जीव स्वभावतः चिद्रूप है, लेकिन वह जिस गुण से संलग्न रहता है उसी
गुण का दिखायी देने लगता है। गुणदोष अथवा पाप-पुण्य जीव से नहीं जुड़ते। मूलबिम्ब के सामर्थ्य से ही
प्रतिबिम्ब में गुणों का मिथ्याभास होता है, उसी प्रकार जीव में और शिव में अभिन्नता अवश्य है। इस प्रकार
जीव-शिव को एक मान लेने पर एक तत्त्व कम होकर पचीस तत्त्व शेष रहते हैं। (आशंका) अब जीव और
शिव में एकता है यह जानना भी एक प्रकार का ज्ञान ही है। यह एक नया तत्त्व उत्पन्न हो गया। इस ज्ञानतत्त्व को
स्वीकार कर लेने से पच्चीस और छब्बीस ये दोनों ही संख्याएँ व्यर्थ हो जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं कहना चाहिये
क्योंकि मूल श्लोक के अन्तिम चरण में (ज्ञानं च प्रकृतेर्गुणः) ज्ञान प्रकृति का गुण है, वह अलग नहीं है, ऐसा
निरूपण है। गुण कर्मों के प्रयासों से ही यह प्रपंच अज्ञान से भर गया है और ज्ञान अज्ञान का सत्त्वांश है। जैसे
काँटे से काँटा निकाला जाता है, उसी प्रकार ज्ञान से अज्ञान दूर करना चाहिये। शुद्ध होकर जो सत्त्वगुण निकलता
है, उसे ही मुख्य ज्ञान कहते हैं। उसकी गिनती भी गुणों में ही होती है। उसे अलग तत्त्व नहीं कह सकते। ज्ञान
५७२ श्रीमद् एकनाथी भागवत
यदि अलग तत्त्व हुआ होता तो ये दोनों तत्त्व व्यर्थ हो जाते; लेकिन उनकी गिनती गुणों में होने के कारण वे दोनों
मत निर्दोष हैं। उद्धव ! अब मैं तुम्हें उन तीन गुणों की व्यवस्था बताता हूँ। गुण पूरी तरह अविद्यात्मक ही हैं।
प्रकृतिर्गुणसाम्यं वै प्रकृतेर्नात्मनो गुणाः।
सत्वं रजस्तम ईति स्थित्युत्पत्त्यन्तहेतवः ॥ १२॥
उत्पत्ति, स्थिति और नाश यह कार्य त्रिगुणों का है। उन तीन गुणों की साम्यावस्था ही प्रकृति है। आत्मा
निर्गुण अर्थात् गुणातीत है। अब तुम पूछोगे कि यदि परमात्मा गुणातीत है तो जीवात्मा गुणों से ग्रस्त है या नहीं ?
लेकिन यह बात भी गलत है। कैसे ? बताता हूँ। चन्द्रमा मूलतः निश्चल रहता है। लेकिन वह बादलों के साथ
द्रुतगति से भागता दिखायी देता है। उसी प्रकार गुणस्वभाव के कारण जीवात्मा भी वैसा ही कुछ दिखाई देता है।
घट में पानी भरने से घटाकाश गीला नहीं होता, उसी प्रकार जीवात्मा भी गुणों में विचरण करते समय, गुणकर्मों
से अलिप्त रहता है। लेकिन जीव 'मैं कर्त्ता हूँ' इस अहंकार के लिये प्रसिद्ध है। उसे 'कर्मातीत' कैसे कहा
जाय ? इसी का स्पष्टीकरण श्रीकृष्ण करते हैं।
सत्वं ज्ञानं रजः कर्म तमोऽज्ञानमिहोच्यते ।
गुणव्यतिकरः कालः स्वभावः सूत्रमेव च ॥ १३॥
सत्वगुण से ज्ञान उत्पन्न होता है, रजोगुण से कर्म होता है और तम में आलस्ययुक्त मोह और अज्ञान का
वास रहता है। सत्त्वाधिक जो तीनों गुण हैं वे केवल प्रकृति के हैं, इसीलिये वे स्वतंत्र नहीं हैं। काल गुणों का
क्षोभक है। वह पुरुष का अवलोक अर्थात् ईक्षण या देखना है। पुरुष और काल इन दोनों में नाम का ही भेद है,
स्वभावतः दोनों एक ही हैं और माया का स्वभावसिद्ध स्फुरण होकर जो पहला निर्माण कार्य होता है उसे
'महत्तत्त्व' कहते हैं और उसी का नाम 'प्रधान-सूत्र' भी है। इसीलिये उसे भी प्रकृति से भिन्नत्व नहीं आता ऐसा
तत्त्व के विचारकों का मानना है। पहले बताये गये अट्ठाईस तत्व यह भगवान का भी मत है। इसी विषय का
अगले ढाई श्लोकों में प्रतिपादन करते हैं।
पुरुषः प्रकृतिर्व्यक्तमहंकारो नभोऽनिलः ।
ज्योतिरापः क्षितिरिति तत्त्वान्युक्तानि मे नव॥ १४॥
उन अट्ठाईस में प्रकृति, पुरुष, महत्तत्त्व, पंचमहाभूत और अहंकार ये नौ तत्त्व हैं। शेष का भी माहात्म्य
सुनो।
श्रोत्रं त्वग् दर्शनं घ्राणा जिह्वेति ज्ञानशक्तयः ।
वाक्पाण्युपस्थपाय्वङ्घ्रिकर्माण्यङ्गोभयं मनः ॥ १५॥
मुख्य ज्ञानेन्द्रिय पाँच, दूसरे पाँच कर्मेन्द्रिय है। कर्मेन्द्रिय ज्ञानेन्द्रियों के वश में होते हैं। उनका अपना चलन
नहीं है। अन्धा आदमी अपने पैरों से चल सकता है, अन्धा आदमी लंगड़े आदमी को कन्धे पर बिठा ले तो उसे
देखने वाले के अनुसार चलना पड़ता है। उसी प्रकार ज्ञानेन्द्रिय और कर्मेन्द्रिय का समन्वय बना हुआ है। इसलिये
श्रीकृष्ण ने ज्ञानेन्द्रिय को ही प्रमुखता दी है। लेकिन दोनों इन्द्रियों का चालक एक मन ही है। इसलिये श्रीकृष्ण ने
इन्द्रिय ग्यारह बताये। उन इन्द्रियों के विषयों का निरूपण श्रीकृष्ण स्वयं ही कर रहे हैं। मुख्य विषय पाँच हैं तथा
उनका साधन और क्रिया आदि भगवान बताते हैं।
बाईसवाँ अध्याय ५७३
शब्दः स्पर्शो रसो गन्धो रूपंचेत्यर्थजातयः ।
गत्युक्त्युत्सर्गशिल्पानि कर्मायतनसिद्धयः ॥ १६ ॥
शब्द-स्पर्श-रूप-गंध ये पाँच विषय हैं (ये ज्ञानेन्द्रिय गम्य हैं)। गमन-भाषण आदि क्रियाचरण उस
विषयों के साधन हैं। दृष्टि रूपविषय दिखलाती है; और पैर उसकी ओर दौड़ते हुए आते हैं। रस विषय और
स्पर्शसुख लेने के लिये हाथ आगे बढ़ते हैं। कुल मिलाकर दोनों इन्द्रियों में विषय मुख्य रूप से पाँच ही हैं।
उनकी संख्या अधिक नहीं ही होती ऐसा श्रीकृष्ण ने कहा। नौ और ग्यारह तत्त्वों का लक्षण पूर्व में दो श्लोकों में
बता ही दिया है। इन श्लोकों के अनुसार विषय पाँच ही हैं। केवल ज्ञानेन्द्रिय विषयों का उपभोग नहीं ले पाते
अथवा केवल कर्मेन्द्रियों को भी वह नहीं मिल पाता। दोनों का संयोग होता है, तभी भोग सम्भव होता है।
लेकिन विषय केवल पाँच हैं। इन्हीं पाँच विषयों ने चतुर्दश भुवनों को व्याप लिया है। इनका स्वाद चटक और
प्राणघातक होते हुए भी उन्होंने सुरनरों का मन मोह लिया है। ठग लोग जिस प्रकार साथ रहकर मौका मिलते ही
प्राण ले लेते हैं, उसी प्रकार विषयसंग जीव को बाँध कर नरक में डालता है। नरक में दुःख भोगते हैं लेकिन
वहाँ भी विषयासक्ति पीछा नहीं छोड़ती। विषय जैसा विश्वासघाती त्रिभुवन में भी नहीं मिलेगा। वैसे ये विषय
पाँच ही हैं, लेकिन वे महाभयंकर हैं। उनके कारण ब्रह्मदेव भी संकट में पड़ जाते हैं, फिर औरों की क्या बिसात
है ? विषयों का माधुर्य विष से भी भयंकर है। विष से एक ही बार मृत्यु आती है लेकिन विषय से बार-बार मृत्यु
का आभास होता है। पुनः जन्म और पुनः मृत्यु, यह सब विषयों के कारण ही होता है। जन्म-मरणरूपी संसार
का जोर विषय के अधीन ही है। जब विषयों का, अर्थात् विषयासक्ति का त्याग होता है तभी संसाररूपी रोग
उखड़ कर गिर पड़ता है। जिसे विषयों के भोग अच्छे नहीं लगते, उसका मैं श्रीकृष्ण दास बनकर रहता हूँ। इस
प्रकार ये पाँच विषय तुम्हें बतलाये। अब तीन गुणों के भी लक्षण बताता हूँ। उसे भी अच्छी तरह ध्यान देकर
सुनो। उत्पत्ति, स्थिति और लय त्रिगुणों के कारण ही होते हैं। इसलिये श्रीकृष्ण इन तीनों गुणों को स्वीकार करते
हैं। ये तीनों गुण मिलाकर अट्ठाईस तत्त्व उन्होंने पूरे किये। उद्धव ! यही श्रीकृष्ण के मत का सच्चा लक्षण है।
त्रिगुणों के सिवा प्रकृति को भी सृष्टि करने की शक्ति नहीं है। गुणों के द्वार से ही उत्पत्ति, स्थिति और अन्त में
संहार वह कार्य करती है। इसी अर्थ से कार्यकारण का लक्षण और यथार्थ विभाग श्रीकृष्ण स्वयं बताते हैं।
सर्गादौ प्रकृतिर्ह्यस्य कार्यकारणरूपिणी ।
सत्त्वादिभिर्गुणैर्धत्ते पुरुषोऽव्यक्त ईक्षते ॥ १७ ॥
प्रकृति से ही समस्त विकार, त्रिगुणों की सारी लीलायें, सात कारण और सोलह कार्य उत्पन्न होते हैं। उनके
विभागों के बारे में भी सुनो। महत्, अहंकार पंचमहाभूत ये सात 'कारण' हैं और पंचविषय युक्त ग्यारह इन्द्रियों
को मिलाकर सोलह 'कार्य' समझने चाहिये। इस प्रकार की यह प्रवृत्ति रजोगुण को साथ लेकर कार्यकारण की
युक्ति से सृष्टि की उत्पत्ति करती है। उत्पन्न की हुई सृष्टि का सत्त्वगुण से पालन करती है लेकिन यदि पुरुष
उसकी ओर न देखे तो प्रकृति से भी उत्पत्ति, स्थिति और संहार नहीं होता। उसके कारण भी सुनो। हाथ पैर
हिलाये-डुलाये बिना जिस प्रकार कछुवी केवल अपनी दृष्टि से ही अपने बच्चों का पालन करती है, उसी प्रकार
पुरुष की दृष्टि रहती है अथवा जिस प्रकार सूर्य की किरणों से सूर्यकांत मणि में से अग्नि निकलता है और
उसके योग से ही ब्राह्मण अपने स्वधर्म कर्म से यज्ञ यागादिक बड़े-बड़े होम करते हैं। उद्धव ! उसी प्रकार यह
भी लक्षण है। इसी रीति से कार्य और कारण उत्पन्न होकर स्वधर्माचरण चलता है। प्रकृति के अनुसार चलते हुए
५७४ श्रीमद् एकनाथी भागवत
ब्राह्मण अपना आचरण करते रहते हैं और इसी से उच्च और नीच कर्म की वृद्धि होती है। इस प्रकार पुरुष का
ईक्षण प्राप्त कर प्रकृति ही उत्पत्ति, स्थिति और संहार करने का सामर्थ्य प्राप्त करती है। परदे पर दीपक के
प्रकाश की सहायता से दिखाये जाने वाले छायाचित्रण में विचित्र सैन्य दिखायी देने में जिस प्रकार दीपक ही
कारणीभूत होता है, उसी प्रकार प्रकृति के कार्य में पुरुष का ईक्षण ही कारणीभूत होता है। संसार का आदिकारण
प्रकृति है और प्रकृति पुरुष से प्रकाशित होती है इसलिये पुरुष महाकारण है। प्रकृति दृश्य और पुरुष अदृश्य है;
यह विकारी है, वह अविकारी है; यह गुणयुक्त है और वह स्वयं स्वतःसिद्ध गुणातीत है। प्रकृति स्वभाव से
चंचल और पुरुष अव्यय होने के कारण अचल है। प्रकृति औपाधिक होने के कारण बद्ध है; और पुरुष बन्धन से
मुक्त है। प्रकृति स्वभावतः शून्य अर्थात् जड़ है और पुरुष केवल चैतन्यघन है। प्रकृति का अंत है और पुरुष
अनंत है। प्रकृति आनन्दरहित होने के कारण, उसमें विषयों का छंद है; पुरुष पूर्णरूप से परमानन्द स्वरूप होने
के कारण विषय का मूल ही छेदने में समर्थ है। इस प्रकार प्रकृति का और पुरुष का भिन्न-भिन्न रूप मैंने तुम्हें
बताया। परमार्थ की मुख्य पहचान यही है कि पुरुष प्रकृति से भिन्न है। यही स्पष्ट करने के लिये नाना मतों के
वाद-प्रतिवाद हुए हैं। उन मतों का शुद्ध प्रबोध तुम्हें बताता हूँ। सुनो।
व्यक्तादयो विकुर्वाणा धातवः पुरुषेक्षया।
लब्धवीर्याः सृजन्त्यण्डं संहताः प्रकृतेर्बलात् ॥ १८ ॥
पुरुष का ईक्षण प्राप्त होने पर प्रकृति के सामर्थ्य ने महत्तत्त्व-अहंकारादि पदार्थ एकत्र होकर ब्रह्माण्ड की
उत्पत्ति की। पुरुष के अवलोकन से ही प्रकृति को वीर्य प्राप्ति होकर वह ब्रह्माण्ड को धारण करती है; इसीलिये
उद्धव! इसे 'धातु' कहते हैं। यह मैंने तुम्हें साधारण लक्षण बताया; लेकिन अनेक प्रकार के मतवादी हैं, यह
उसका विशेष लक्षण भी बतलाते हैं।
सप्तैव धातव इति तत्रार्थाः पञ्च खादयः।
ज्ञानमात्मोभयाधारस्ततो देहेन्द्रियासवः ॥ १९ ॥
पचीस और छब्बीस तत्त्वों की संख्या का निरूपण मैंने तुम्हें पहले बतलाया है; अब सात तत्त्वों का लक्षण
भी तुम्हें यथार्थ रीति से बताता हूँ। पंचमहाभूत, जीव और शिव यह सात तत्त्वों का स्वरूप है। प्राणों का और
इन्द्रियों का समुदाय भी इनसे ही उत्पन्न होता है। महाभूत अचेतन हैं। उन्हें चेतना देने वाला जीव है। उसका भी
परिपूर्ण द्रष्टा ईश्वर यह सातवाँ है। माया, महत्तत्त्व और अहंकार यहाँ हैं। इनसे ही सूक्ष्म कारण उत्पन्न होते हैं;
और उनसे ही स्थूल भूत उत्पन्न होते हैं। कार्यों में कारण सबाह्य व्याप लेता है। मन इन्द्रियों का भी इसमें समावेश
होता है। इस प्रकार इस मत ने पंचमहाभूत निश्चित किये हैं। उन सबको चेतना देने वाला जीव है और उन
सबका नियंता सदाशिव है। उद्धव ! इस प्रकार यह सात तत्त्वों का समुदाय स्पष्ट हो चुका है। अब छह तत्त्वों का
जो पक्ष है उसका निरूपण करता हूँ। उस सम्बन्ध में ऋषियों का क्या कहना है वह भी बताता हूँ।
षडित्यत्रापि भूतानि पञ्च षष्ठः परः पुमान्।
तैर्युक्त आत्मसम्भूतैः सृष्ट्वेदं समुपाविशत् ॥ २० ॥
पंचमहाभूत का निर्माण कर पुरुष उसी में प्रवेश करता है, इसलिये उसे छठाँ तत्त्व कहते हैं। अब जिनके
मतानुसार चार ही तत्त्व हैं, उनका भी चमत्कार सुनो। वह जिस प्रत्यक्ष साकार पदार्थ को देखता है, उसी को वह
तत्त्व समझता है।
बाईसवाँ अध्याय ५७५
चत्वार्येवेति तत्रापि तेज आपोऽन्नमात्मनः।
जातानि तैरिदं जातं जन्मावयविनः खलु॥२१॥
अग्नि, जल और पृथ्वी आँखों को प्रत्यक्ष दिखायी देते हैं वही सच्चे तत्त्व हैं; ऐसा वे मतवादी मानते हैं
और इन स्थूलों को चेतना देने वाले आत्मा को वे चौथा मानते हैं। उन तीनों के बिना सृष्टि को कभी साकारता
प्राप्त नहीं होगी। सृष्टि को मुख्य रूप से इनके ही कारण नाम, रूप, क्रिया और कारण प्राप्त होते हैं। इसलिये
तीन ही भूत प्रामाणिक हैं, ऐसा उनका मानना है। इस प्रकार तीन भूत और आत्मा चौथा इस प्रकार चार तत्त्वों की
व्यवस्था हो गयी। अब सत्रह तत्त्वों के प्रकार यथार्थ रीति से बताता हूँ, सुनो।
संख्याने सप्तदशके भूतमात्रेन्द्रियाणि च।
पञ्च पञ्चैकमनसा आत्मा सप्तदशः स्मृतः॥२२॥
पाँच विषय, पाँच महाभूत, पाँच इन्द्रिय और मन और आत्मा मिलाकर सत्रह तत्त्व निश्चित हुए हैं। उसी
प्रकार आगे बताये जाने वाले सोलह तत्त्वों को भी ध्यान में रखो। वहीं तेरह तत्त्वों का लक्षण भी भगवान स्वयं
बतायेंगे।
तद्वत् षोडशसंख्याने आत्मैव मन उच्यते।
भूतेन्द्रियाणि पञ्चैव मन आत्मा त्रयोदश॥२३॥
सत्रह तत्त्वों का पूरा निरूपण तुम्हें बताया। उनमें मन और आत्मा एक ही हैं। उनका लक्षण सुनो। कथा
सुनाते समय जिस प्रकार हाथ अपने आप हिलते हैं, उसी प्रकार मन की हलचल भी अपने आप होती रहती
है। राजा सिंहासन पर बैठता है, तो राजा कहलाता है और जब वसंत ऋतु में क्रीडा के लिये उद्यत होता है तो
क्या वह राजा नहीं रह जाता? समुद्र में जब ज्वार आता है तो उस समय भी वह समुद्र ही रहता है और उसका
पानी जब शान्त रहता है, उस समय भी वह समुद्र ही रहता है। उसी प्रकार मन के रूप में वह चंचल हो
अथवा आत्मस्वरूप से निश्चल हो तो भी दोनों में जो परमात्मा है उसका स्वरूप नहीं बदलता। इसलिये मन
का जो स्वरूप है वह आत्मसाक्षात्कार के बिना किसी की समझ में नहीं आता। यही मन का प्रमुख लक्षण है।
मन और आत्मा एक हो जाने के कारण, सत्रह में से एक कम हो जाने के कारण जो सोलह तत्त्व बचते हैं वही
सच्चे तत्त्व हैं। उसी प्रकार पाँच इन्द्रिय, पाँच महाभूत और मन को मिलाकर ग्यारह और उसमें जीव और शिव
को मिलाकर सारे तत्त्व तेरह निश्चित किये गये हैं। उद्धव! तत्त्वों के सम्बन्ध में और भी कई मत हैं। उनका
निर्णय भी तुम्हें बताता हूँ।
एकादशत्व आत्मासौ महाभूतेन्द्रियाणि च।
अष्टौ प्रकृतयश्चैव पुरुषश्च नवेत्यथ॥२४॥
जहाँ ग्यारह ही तत्त्व बताये गये हैं वहाँ पाँच इन्द्रिय, पाँच महाभूत और जीव, शिव तथा मन को एक ही
रूप मान कर ग्यारह तत्त्व माने गये हैं। सुगन्ध, मृदुता और पीतवर्ण ये तीनों गुण चम्पा के फूल में एकत्र मिलते
हैं या सुवास, मिठास और उत्तम रंग ये तीन गुण जिस प्रकार आम में एकत्र रहते हैं, अथवा जिस प्रकार सुवर्ण
के मणि सुवर्ण की ही तार में गुँथे रहते हैं, उसी प्रकार जीव, शिव और मन ये तीनों एक रूप ही हैं। पाँच
इन्द्रिय, पाँच महाभूत और जीव, शिव और मन मिलाकर एक, इस प्रकार ग्यारह तत्त्व इसी उद्देश्य से निश्चित
५७६ श्रीमद् एकनाथी भागवत
किये गये हैं। इसके अतिरिक्त प्रकृति, पुरुष, महत्, अहंकार और अविकृति ये पंच महाभूत, इन नौ में सभी
विकार समुदायों का अंतर्भाव होता है। उसी प्रकार, उद्धव! ऋषिवर्यों के तत्त्वसम्बन्धी विचारों के अनुसार यह
संख्या नौ है। उसी प्रकार कुछ आत्मज्ञानी प्रकृति और पुरुष को दो ही तत्त्व मानते हैं क्योंकि इनके अतिरिक्त
कोई तीसरा तत्त्व जन में या वन में कहीं दिखायी नहीं देता। इससे भी अधिक जिनका निश्चय दृढ़ है वे कहते हैं
कि तत्त्व एक ही है। वही एक तत्त्व अनेक रूपों में भासित होता है। वास्तव में देखा जाय तो सब में एक ही
तत्त्व भरा हुआ है। जिस प्रकार सुवर्ण के अलंकार में मूल सुवर्ण तो होता ही है, उसी प्रकार अनेक में ऐक्य रूप
से सचमुच एक ही तत्त्व होता है। जिस प्रकार गन्ने की मिठास गुड़ और चीनी में बढ़ती मात्रा में रहती है, उसी
प्रकार आत्म तत्त्व के सारे तत्त्व प्रकार हैं। उस आत्मतत्त्व को जानने के लिये श्रेष्ठ ऋषियों के अनेक मत हैं।
उनमें से बहुत ही कम मैंने यहाँ बतलाये हैं अन्यथा ग्रन्थों में उनकी संख्या असंख्य है।
इति नानाप्रसंख्यानं तत्त्वानाम्ऋषिभिः कृतम्।
सर्वं न्याय्यं युक्तिमत्त्वाद् विदुषां किमशोभनम्॥ २५ ॥
लेकिन उनमें जो सर्वज्ञ और ज्ञानी होते हैं, वे मन में अनेक मतों का विचार कर तथा तत्त्वों का वास्तविक
स्वरूप ध्यान में रखकर उनके विभाग करना जानते हैं। आत्मतत्त्व जानने के लिये तत्त्वों का विचार करते समय
तत्त्वों की संख्या कम या अधिक है यह कहने में दोष नहीं लगता है। वास्तव में देखा जाय तो विकारों के
सम्बन्ध में ज्ञाता को बोलने लायक कुछ भी नहीं रहता क्योंकि विकार प्रकृति में रहते हैं। आत्मा शुद्ध अविकारी
ही है। प्रकृति से आत्मा भिन्न है। इसलिये वह अविकारी ही है, यह ध्यान में रखो। सारे विकार प्रकृति में ही हैं,
यही तत्त्वों का प्रमुख लक्षण है। इसलिये हे उद्धव! प्रकृति से पुरुष की भिन्नता जानने के लिये हमें तत्त्वों का
विचार करना चाहिये। कृष्ण का यह भाषण सुनकर उद्धव को चमत्कार लगा और उसने विचार किया क्यों न
प्रकृति और पुरुष की भिन्नता के बारे में भगवान से ही पूछा जाय?
उद्धव उवाच
प्रकृतिः पुरुषश्चोभौ यद्यप्यात्मविलक्षणौ।
अन्योन्यापाश्रयात्कृष्ण दृश्यते नभिदा तयोः॥ २६॥
प्रकृति और पुरुष भिन्न-भिन्न क्यों हैं? यह गहन प्रश्न उद्धव ने भगवान से साढ़े तीन श्लोकों में पूछा।
उद्धव मन में सोचने लगा कि यदि प्रकृति से पुरुष भिन्न है तो फिर इन दोनों से अलग श्रीकृष्ण दोनों का ही
साक्षी है। इसलिये उसने कहा, हे श्रेष्ठ श्रीकृष्ण देवाधिदेव! लक्ष्मीपति! इसका अर्थ यह है कि प्रकृति और पुरुष
के व्यापार अलग ढंग से देखने वाले तुम एक निराले ही साक्षी हो क्योंकि प्रकृति और पुरुष ये दोनों भिन्न ही हैं।
एक जड़ है और एक चेतन है, यह मैं भी समझता हूँ। लेकिन वे अलग क्यों हैं, यह समझ में नहीं आता। जिस
प्रकार लौह का तप्त गोला बिलकुल अग्नि का सा दिखायी देता है, उसी प्रकार प्रकृति और पुरुष का समन्वय
ऐक्य रूप में बिलकुल दृढ़ हुआ रहता है। जिस प्रकार बीज को पेट में रखकर कणरहित अनाज का छिलका
बढ़ता रहता है, उसी प्रकार प्रकृति भी पुरुष के साथ समरस हो जाती है। अथवा पेट में उत्तम गरी रख कर नीरस
और कनेर करोंटी बड़ी होती है। उसी प्रकार पुरुष के बल पर प्रकृति भी बड़ी होकर विशाल सृष्टि उत्पन्न करती
है। दाने के बिना जिस प्रकार छिलका बड़ा नहीं होता, उसी प्रकार पुरुष के बिना प्रकृति भी दृष्टिगोचर नहीं
होती। अतः प्रकृति-पुरुष की यह पहेली तुम्हारे सिवा कोई हल नहीं कर सकता। सीप के शरीर पर जिस प्रकार
बाईसवाँ अध्याय ५७७
चाँदी की कांति है उसी प्रकार संसार में पुरुष के संग से प्रकृति का भी भास होता है। प्रखर सूर्य किरणों के योग
से जिस प्रकार मृगजल की बड़ी नदी का भास होता है, उसी प्रकार पुरुष के योग से सचमुच प्रकृति का भास
होता है। जिस प्रकार आकाश की नीलिमा आकाश से भिन्न नहीं दिखायी देती, उसी प्रकार प्रकृति और पुरुषोत्तम
में हमें भिन्नता नहीं दिखायी देती। देह का जो देहपन है वही प्रकृति की बाध्यता है। लेकिन इस देह से अलग
पुरुष का भान दिखायी ही नहीं देता। 'मैं' के अनुभव को आत्मा कहते हैं, लेकिन वह स्फूर्ति भी देह के आकार
के कारण होती है। हे गोविन्द ! देह से अलग आत्मा की प्रतीति वास्तव में नहीं होती। हे गोविन्द ! यदि आँखों के
बिना दृष्टि सम्भव हो, बाती के बिना लौ जले तभी देह के बिना आत्मा का स्फुरण होगा। गोविन्द ! जिह्वा के
बिना यदि स्वाद मालूम हो सके, कान के बिना शब्द सुनायी दे, तभी देह के बिना आत्मा का बोध स्पष्ट हो
सकेगा। हे गोविन्द ! यदि कांटे के बिना कटहल मिले अथवा छिलके के बिना गन्ना बढ़े तभी देह के बिना आत्मा
मिलेगा। ब्रह्मप्राप्ति का कारण नरदेह है, यह आत्मज्ञान का मर्म आपही ने बताया और अन्त में देह के बिना
आत्मदर्शन होता है यह भी आपही प्रतिपादित करते हैं। आत्मा के बिना प्रकृति किसी भी प्रकार से व्यक्त स्वरूप
में नहीं आती। स्वरूप के बिना छाया अलग किस प्रकार दिखायी देगी? मिठास से यदि शक्कर अलग की जा
सके, सुगन्ध से कपूर अलग हो जाये तभी आत्मा के बिना प्रकृति दिखायी देगी। माधुर्य के बिना यदि ईख बढ़े,
दाने के बिना छिलका बढ़े तभी आत्मा के बिना मूर्तिमंत माया भी व्यवस्थित ढंग से आकार प्राप्त करेगी। आत्मा
का स्वरूप प्रकृति के लक्षणों से ही मालूम होता है और आत्मा ही प्रकृति को प्रकाशित करता है। इनका संयोग
अनादि काल से चलता चला आ रहा है। फिर उनका बोध अलग-अलग कैसे होगा? प्रकृति से भिन्न आत्मा हमें
कहीं नहीं दिखायी देता। इसी अर्थ की विनती उद्धव स्वयं कर रहा है।
प्रकृतौ लक्ष्यते ह्यात्मा प्रकृतिश्च तथाऽऽत्मनि ।
एवं मे पुण्डरीकाक्ष महान्तं संशयं हृदि।
छेत्तुमर्हसि सर्वज्ञ वचोभिर्नयनैपुणैः ॥ २७॥
हे कमलनाभ ! हे कमलवदन ! हे कमलधाम ! हे कमलधरा ! हे कमलिनीनिवासा ! हे कमलनयन श्रीकृष्ण !
प्रकृति और पुरुष का सम्बन्ध अत्यन्त कठिन है। उनका स्पष्ट निर्णय योगियों की समझ में भी नहीं आता। इसी
सन्देश का विराट वृक्ष हृदय में बढ़ रहा है। हृदय में संशय की जड़ें जमीं, जो प्रकृतिरूपी भूमि पर पड़ीं, उस पर
विकल्प का पानी गिरा। उसके बल पर संशयरूपी वृक्ष बढ़ा और उसे अहंकाररूपी फल सर्वकाल लगने लगे।
उस वृक्ष के फल खाये बिना इस जीव को कभी चैन नहीं पड़ता। इससे सन्देह अधिक बलवान होता है और
चित्त को कभी विश्राम नहीं मिलता। अतः ऐसे वृक्ष को आप कृपया तोड़ डालें। ज्ञान के तीन प्रखर बाण छोड़कर
तुम स्वयं उसकी जड़ें और पत्ते उखाड़ दो। हे गोविन्द ! कितने ही योग साधन और याग किये, कितने ही शास्त्र
पढ़े, अथवा धर्म कर्म के कितने ही प्रयास किये लेकिन इस वृक्ष का एक पत्ता भी नहीं टूटा यह बहुत बड़ा
संकट है। उस वृक्ष को तोड़ते-तोड़ते ब्रह्मदेव भी सन्देह में पड़ गया, इसीलिये तुमने हंसगीत कहकर अपने
सत्पुत्रों का उद्धार किया। जब साक्षात ब्रह्मदेव की यह दशा हुई तो औरों की क्या बिसात ? इसलिये इस वृक्ष को
तोड़ने वाला, तुम्हारे सिवा और कोई नहीं है। इसे यदि ऊपर से ही तोड़ा जाय तो वासना की जड़ें शेष रहती हैं
और फिर वह पहले से भी अधिक जोश से बढ़कर उसका विस्तार बहुत ही बड़ा होता है। इसलिये इसका मूल
गड़्ढा ही उखाड़ कर फेंकने वाले एक तुम ही हो। तुम्हारे सिवा कोई ज्ञाता इस सन्देह का नाश करने वाला नहीं
५७८ श्रीमद् एकनाथी भागवत
है। अब तुम कहोगे कि सन्देह का उद्भव तो हृदय में होता है और वहाँ तक शस्त्र भी नहीं पहुँचता तो मैं उसे
कैसे छेद पाऊँगा ? उसके बारे में भी बताता हूँ। तुम्हारे ही शब्दरूपी तेज से दीप्त तुम्हारा ज्ञानस्वरूप चक्र बड़ा
अलौकिक है। हे श्रीकृष्ण ! सन्देह का समूल छेदन करने वाला तुम्हारा एक वचन ही है। तुम्हारा भाषण
ज्ञानस्वरूप होने के कारण तुम्हारे कृपावलोकन मात्र से ही सारे संदेह का निर्दलन हो जाता है। तो हे मुकुंद ! तुम
मुझे सन्देह की इस पीड़ा से मुक्त करो। उद्धव के इस भाषण पर गोपियों के आराध्य श्रीकृष्ण ने 'मैं ही हूँ।' ऐसा
कहने का क्या कारण है ? तो उसका उद्देश्य भी सुनो।
त्वत्तो ज्ञानं हि जीवानां प्रमोषस्तेऽत्रशक्तितः।
त्वमेव ह्यात्ममायाया गतिं वेत्थ न चापरः ॥ २८ ॥
तुम्हारी माया शक्ति अतर्क्य है। इसलिये वह आनन्द की जितनी भी ऊर्मियाँ आती हैं, उन्हें रोककर विषय
की दृढ़तर आसक्ति लगा देती है। इससे जीव अज्ञानी हो जाते हैं। विषय का चिन्तन करते हुए जीव मन के
अधीन होकर रह जाता है और वह मन उसे दुर्बल, दीन-हीन, कंजूस, जड़ और मूढ़ बना देता है। ऐसे सम्पूर्ण
अज्ञानी जीव, केवल तुम्हारी कृपा से ही ज्ञानसम्पन्न हुए हैं। यह तुम्हारी ही परिपूर्ण कृपा है। हे श्रीकृष्ण ! जब
तुम्हारी पूर्ण कृपा होती है तो जीव तुम्हारे ही सामर्थ्य से माया का निर्दलन कर पूर्ण ब्रह्मत्व को प्राप्त करते हैं।
अब शायद तुम यह कहोगे कि मेरी गाँठ में न ज्ञान है और न अज्ञान ही है। फिर भी तुम स्वयं ही पूर्ण ज्ञानदाता
बन गये हो। उसके सम्बन्ध में सविस्तार सुनो। ब्रह्मदेव, सूर्य, सनत्कुमार, नारद, प्रह्लाद, अम्बरीष आदि तथा
प्रसंगानुसार अर्जुन को भी तुमने उपदेश किया है। तुम ऐसे ज्ञानदाता हो। तुम कहोगे कि संसार में ज्ञानसम्पन्न
लोग अनेक हैं, उनसे पूछ कर ज्ञान प्राप्त किया जाय ! लेकिन तुम्हारे सिवा माया पर नियंत्रण किसी और से नहीं
होगा। माया की उत्पत्ति, स्थिति और माया के निर्द्दलन के बारे में जानने वाले त्रिभुवन में एक तुम ही हो।
इसलिये हे श्रीपति ! मुझ पर कृपा करो। इस प्रकार उद्धव ने विनती के रूप में श्रीकृष्ण से प्रार्थना की। अब
श्रीकृष्ण उद्धव को प्रकृतिपुरुष के विभाग विशद करके बतायेंगे। सूर्य से जिस प्रकार मृगजल उत्पन्न होता है,
अथवा आकाश से बादल उत्पन्न होता है, अथवा काँच की फर्श पर जल का भास होता है, उसी प्रकार पुरुष से
यह महाबली प्रकृति उत्पन्न होती है। इस प्रकार श्रीकृष्ण स्वयं प्रकृति-पुरुष का निरूपण समूल बता रहे हैं।
श्रीभगवानुवाच
प्रकृतिः पुरुषश्चेति विकल्पः पुरुषर्षभ।
एष वैकारिकः सर्गो गुणव्यतिकरात्मकः ॥ २९ ॥
देखो ! प्रकृति और पुरुष ये दोनों निरन्तर भिन्न ही हैं। जिस प्रकार दिन और रात में एक का लोप होने पर
ही दूसरे का उदय होता है, दिन अस्त होते ही परिपूर्ण अन्धकार से युक्त रात्रि नक्षत्र और समस्त ग्रहों के साथ
बड़े उत्साह से प्रकट होती है। उसी प्रकार पुरुष का भान लुप्त होते ही प्रकृति कार्यों के साथ सत्त्वादि गुण लेकर
और ज्ञान-अज्ञान से परिपूर्ण होकर प्रबल होती है। इसमें प्रमुख रूप से देह का आकार ही प्रकृति का बड़ा किला
है। उसमें देहरूप अहंकाररूपी योद्धा ही किलेदार है। वही प्रकृति का सखा और मित्र है। प्रकृति उसी पर
सर्वाधिक विश्वास करती है। किले के ओर से लड़ने वाला वही एक है। वहाँ की सारी जिम्मेदारी वह अपने
माथे पर लेता है। इसीलिए उस अभिमान ने ही स्वयं होकर प्रकृति को अभय देकर और विकारों की सारी
सामग्री एकत्र कर महाभयानक किले पर अधिकार कर लिया है। हे नरपुंगव उद्धव ! सुनो। अपनी प्रकृति की
बाईसवाँ अध्याय ५७९
भक्ति से यही अभिमान देहरूप किले में प्रबल होकर सरजोर बन जाता है। देहरूप किले में तीन गुण और
अहंकारादि विकार की सामग्री भरी रहती है। यह वास्तविक प्रकृति है जो देहाकार दिखाई देने लगती है।
आकाश में आभासित गंधर्व नगर में अट्टालिकाएँ, शिखर, जंगल, बाग आदि दिखायी देते हैं, उसी प्रकार प्रकृति
स्वयं नाना रूपों में भासमान होती है। मृगजल की नदी दूर से बड़े प्रवाह के रूप में बहती दिखायी देती है, उसी
प्रकार प्रकृति के नाना प्रकारों का आभास होता है। इस प्रकार प्रकृति का यह किला अत्यन्त भयंकर है और
उसमें अहंकार कैसे-कैसे विकारों की सामग्री भर देता है, उसके सम्बन्ध में बताता हूँ।
ममाङ्ग माया गुणमप्यनेकधा विकल्पबुद्धींश्च गुणैर्विधत्ते ।
वैकारिकस्त्रिविधोऽध्यात्ममेकमथाधिदैवमधिभूतमन्यत् ॥ ३० ॥
मेरी माया ही स्वयं स्वरूप से त्रिगुणात्मक हो गयी है। लेकिन वे तीनों गुण, अभिमान ने अपने अधिकार
में रखे हैं। उसी देहरूपी किले के सामने उन तीन गुणों की खाई खन कर तथा त्रिपुटी की सुव्यवस्थित रचना कर
अभिमान भयानक मारकाट करता रहता है। उस किले की सुरक्षा त्रिपुटी करती है। उस त्रिपुटी का मूल स्वरूप
भी अब मैं तुम्हें बताता हूँ। हे बुद्धिमान उद्धव ! उस देहरूपी किले के तीन मार्ग हैं उसमें दो चोर रास्ते हैं और
एक सरल रास्ता है। उन सभी रास्तों के बारे में मैं तुम्हें बताता हूँ। उस मार्ग में दस स्थानों पर सेना खड़ी रहती है
और अन्त में युद्ध करने वाला सैनिक खड़ा निरीक्षण करता रहता है। वे मार्ग चारों ओर से अवरुद्ध रहते हैं और
तीन मार्गों पर रक्षक रहते हैं। फिर ऐसी जगह अत्यन्त कष्ट से जाने की ज्ञानी को क्या आवश्यकता है ? देहरूपी
किले पर कठोर सामग्री की व्यवस्था है। कार्य, कारण और कर्तव्यता; कर्म, क्रिया और अहं यह कर्त्ता; ध्येय
ध्यान और विषयों का ध्यान करने वाला; इस त्रिपुटी से यह किला बिल्कुल सुदृढ़ है और उसमें भोग्य, भोग
और भोक्ता; कर्म, कार्य और कर्त्ता; यह अभिमान प्रवृत्ति की सहमति से वहाँ अधिकार जमा कर बैठा हुआ है।
वह चोरद्वार से देखता रहता है और काम क्रोध की खिड़की खोल कर एकाएक हमला बोल देता है। तब सारे
लोग थरथर काँपने लगते हैं। उनकी दहशत से तपस्वी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। लंगोटी छोड़ कर
दिगम्बर घूमने वालों को भी क्रोध थर-थर कँपा देता है। लोभरूपी तोपखाना शुरू होकर गोलों की आवाज होने
लगती है, जिससे चारों ओर अज्ञान का धुआँ फैलने लगता है। महामोह के धुंध से दिशाएँ भर जाती हैं और कहीं
कुछ दिखायी नहीं देता। इस किले के चारों ओर नौ बारादरी रहती हैं, उन्हें दाग कर विषय गोलाबारी करते रहते
हैं। देहाभिमान का मुख्य चालक है, मन। उसकी मार महाभयंकर है। वह किसी भी तरह पीछे नहीं हटता और
किले के बंदोबस्त अपने हाथ में रखता है। इसलिये जब शत्रु भी सीढ़ी चढ़कर शीघ्रता से आगे बढ़ते हैं तो उस
दसवें द्वार का मार्ग भी किवाड़ लगाकर बन्द किया रहता है। इस प्रकार मन स्वयं ही इस देहरूपी किले की
सुरक्षा करता है और उसका अंतर्बाह्य संरक्षण करने के लिये स्वयं ही नीड़ बनाता है। काम का हाथ पकड़ कर
वही मन शत्रु से मुकाबला करता है और उसकी अगली पंक्ति के वीरों को धराशायी कर देता है। इस प्रकार मन
की मार अत्यन्त कठिन है। उसने अपने त्रिविध ताप से लोगों को जर्जर कर हाय-हाय करने के लिये बाध्य कर
दिया है। देवताओं से जो ताप होता है उसे आधिदैविक, मन से जो ताप होता है उसे आध्यात्मिक और
पंचमहाभूतों से जो ताप होता है, वह भौतिक, इस प्रकार ताप तीन प्रकार के होते हैं। महाभूत सत्त्वगुण से
अंतःकरण, रजोगुण से इन्द्रिय तथा तमोगुण से विषयभाव की उत्पत्ति करते हैं, यह ध्यान में रखो। इसके
अतिरिक्त इन तीन गुणों से नाना विकार उत्पन्न होते हैं, उसका कारण यह प्रकृति ही है। इस प्रकार इस किले पर
५८० श्रीमद् एकनाथी भागवत
पूरी तैयारी है और इसी कारण यह प्रपंच इतना फला फूला है। संकल्परूप महापर्जन्य के जल से तथा
वासनारूपी उदक से यहाँ की टंकियाँ भरी हुई हैं इसलिये किले में रहने वाले लोग यही पानी पीकर संसार के
सुख-दुःख में विहार करते हैं। अब इस किले के नौ द्वारों में से किसमें आधिदैव, आधिभूत और अध्यात्म है वह
भी बताता हूँ। किस द्वार में कौन-सा यंत्र रहता है, उसका चालक कौन रहता है, उसकी रचना कैसी है और
उससे विषयों का प्रहार कैसे होता है, यह भी सुनो।
दृग्रूपमार्कं वपुरत्र रन्ध्रे परस्परं सिध्यति यः स्वतः खे।
आत्मा यदेषामपरो य आद्यः स्वयानुभूत्याखिलसिद्धसिद्धिः ॥ ३१॥
नेत्रेन्द्रिय एक बहुत बड़ी तोप है। वह स्त्रीस्वरूप की मार करती है और उस प्रहार से मर्मस्थान का भेद हो
जाने के कारण कोटि-कोटि सुरनर घायल हो जाते हैं। नेत्र गोल इन्द्रिय शरीर में और इस इन्द्रिय की अधिष्ठात्री
देवता सूर्य है इसलिये वह देखे हुए स्वरूप को अपने में अंकित करती है। वही सच्चा अध्यात्म है। नीला, पीला
आदि जो स्वरूप का आभास दृष्टि को होता है, वह दृष्टि को दृश्य का भान होना ही वास्तविक अधिभूत है।
अधिदैव सूर्य सिद्ध है, दृष्टि के सामने अधिभूत रखा हुआ है और शरीर में नेत्रगोल भी हैं, लेकिन यदि दृष्टि में
अध्यात्म तेज न हो तो अंधत्व ही रहता है। अधिदैव और अधिभूत होते हुए भी जब तक दृष्टि में अध्यात्म तेज
नहीं है, तब तक कुछ भी देखना सम्भव नहीं होता। वहाँ अंधत्व कायम ही रहता है। अथवा अध्यात्म और
अधिभूत दोनों हों और अधिदैव रूपी सूर्य अस्त हो गया हो तो भी आँखों का देखना अंधकार में लुप्त हो जाता
है। उस समय यदि बत्ती जलाकर प्रकाश भी किया जाय तो उसका प्रकाश सूर्य की तरह नहीं होता। चन्द्रोदय भी
सूर्यपकाश की बराबरी नहीं कर सकता। सूर्य रात्रि को समाप्त कर दृष्टि की सहायता करता है इसीलिये सूर्य को
अधिदैव कहते हैं। अध्यात्म और अधिभूत ये दोनों हों और अधिदैव सूर्य ही न हो, तो दृष्टि का कुछ बस नहीं
चलता। अध्यात्म और अधिदैव ये दोनों हों और गुरु की पूर्ण कृपा हो और अधिभूत का दृश्य दर्शन बन्द होता है,
तभी सचमुच ब्रह्मज्ञान प्राप्त होता है। यहाँ जो अपने दृश्य का दर्शन होता है, उससे देह ही सब कुछ है, यह
देहबुद्धि दृढ़ हो जाती है। उस दृश्य का ही भान नष्ट करने से, देह के साथ संसार ही शून्य लगने लगता है। इस
प्रकार अधिदैव, अध्यात्म और अधिभूत यह त्रिपुटी किसे कहते हैं यह तुम्हें उसके विभागों के साथ विस्तारपूर्वक
बताया। इसमें त्रिपुटी का अर्थ स्वरूप अर्थात् दृश्य, द्रष्टा और दर्शन, कर्म, कर्त्ता और क्रिया का आचरण ध्येय,
ध्यान और ध्यातृत्त्व से है। इन्हें त्रिपुटी कहने का अर्थ यही है कि ये एक-दूसरे से सापेक्ष हैं। इसलिये अब
उनकी परस्पर अपेक्षाओं के लक्षण भी बताता हूँ। नाना प्रकार के सुखोपभोग होते हैं और उन्हें देखने के लिये
दृष्टि भी सक्षम रहती है। लेकिन वह सूर्य के बिना व्यर्थ ही रहती है। ऐसा यह परस्पर सम्बन्ध है। सूर्य हो किन्तु
आँख न हो तो भी दिखायी नहीं देता या आँख हो और सूर्य न हो तो भी कुछ भी नहीं दिखायी देता या सूर्य और
दृष्टि दोनों हो किन्तु देखने के लिये कुछ न हो तो भी दोनों का सामर्थ्य व्यर्थ हो जाता है। सूर्य स्वरूप को व्यक्त
करता है और अपने किरणों से दृष्टि में प्रवेश कर नाना प्रकार के आभास दिखलाता है। इसलिये यह देखने का
कार्य एक-दूसरे पर निर्भर है। लेकिन इतना होते हुए भी सूर्य अलिप्त होकर आकाश मण्डल में रहता है। उसी
प्रकार इस विश्वस्वरूप को व्यक्त करने वाला चिदात्मा सचमुच अलिप्त ही रहता है। वह इस जगत में भरा हुआ
है तथा जगत के हृदय में रहता है। यह सारा संसार उत्पन्न हो या उसका लय हो जाय लेकिन वह वैसा ही रहता
है। जिस प्रकार आकाश में हजारों घटाकाश निर्माण होने पर भी उन घटों में आकाश प्रत्यक्ष रूप से दिखायी ही
देता है। वे घट ही रहते हैं और समाप्त हो जाते हैं, लेकिन जैसा रहना चाहिये, वैसा ही रहता है। उसी प्रकार
चित्स्वरूप, परमात्मा श्रीपति उत्पत्ति, स्थिति और लय इन अवस्थाओं में अलिप्त ही रहता है। वह परमात्मा आदि
का अनादि है, बुद्धि की अनादि बुद्धि है और वास्तव में सिद्धि की अनादि सिद्धि भी वही परमात्मा है। प्रकाश
का प्रकाशक यही है, सूर्य का आदिसूर्य भी यही है; और त्रिपुटी का द्योतक भी यही परमात्मा है और वह
अलिप्त है। विवेक का भी विवेक यह है, सुख का सुखदायक भी यही है, बुद्धि का बोधक और प्रकाश का
प्रकाशक भी यही परमात्मा है। ज्ञानाभिमान से उसे जानने के लिये गये वेद भी लज्जित हो गये, स्मृति और पुराण
तो पगला गये। शास्त्र पठन से वाद-विवाद करने पर भी वह समझ में नहीं आता। देव, देवी और देवता; भोग्य,
भोग और भोक्ता; इस प्रकार नानाप्रकार की त्रिपुटी की जो त्रिगुणता उत्पन्न होती है, वह यह प्रकृति ही कराती
है। यह परमात्मा आदि, अव्यक्त और अतर्क्य है तथा प्रकृति से भिन्न है। उसे जानने के लिये दूसरों के विचार
उपयोगी नहीं है। इसे इसके ही सामर्थ्य से हृदय में देखना चाहिये, इसके ही योग से इसे परिपूर्णत्त्व से पहचानना
चाहिये, इसका ही हाथ पकड़ कर इसे प्राप्त करना चाहिये और वह भी उसकी ही कृपा से प्राप्त होता है। यह
स्वयं ही स्वप्रकाशित है। इसके ही प्रकाश से इसे देखें और इसके ही योग से इसके स्वरूप में मिल जायें।
अधिदैव, अध्यात्म और अधिभूत आदि का वर्णन नेत्र द्वारा यहाँ बतलाया, उसी प्रकार अन्य इन्द्रियों में भी उनकी
व्याप्ति किस प्रकार होती है, इसका वर्णन देव संक्षेप में करेंगे।
एवं त्वचादि श्रवणादि चक्षुर्जिह्वादि नासादि च चित्तयुक्तम्।
योऽसौ गुणक्षोभकृतो विकारः प्रधानमूलान्महतः प्रसूतः ॥ ३१ ॥ (अ)
प्रकृति से महत्तत्त्वादि द्वारा अनेक विकार फैलते हैं, और गुणों का क्षोभ होने के कारण वे विकार पूर्ण
रूप से उफन कर त्रिपुटी के स्वरूप में आडम्बर फैलाते हैं। जिस प्रकार सूर्य के योग से नेत्रादि इन्द्रियों के
व्यापार चलते हैं उसी प्रकार कर्ण, त्वचा, जिह्वा और नाक आदि ज्ञानेन्द्रिय पंचक का कार्य त्रिपुटी के रूप में
घटता रहता है। इसमें जो दूसरे पाँच कर्मेन्द्रिय हैं, वे ज्ञानेन्द्रिय के अधीन होते हैं। हाथ, पैर, गुहा, शिस्न और
पाँचवीं वाणी इन्हें ज्ञानेन्द्रिय प्रेरणा देते हैं, तभी वे कर्मेन्द्रिय क्रिया करने लगते हैं। इस प्रकार ये दो पंचक
मिलाकर दस इन्द्रिय होते हैं, इसे ध्यान में रखो। मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार इन्हें ही चित्तचतुष्टय चमत्कार
कहते हैं। वास्तव में ये एक ही हैं किन्तु उनका प्रकार भिन्न-भिन्न है। जिसका जैसा व्यापार है, वैसा उसका
नाम है। उद्धव ! केवल देह के आकार के कारण ही जो 'मैं' की भावना आती है, वह प्रबल अहंकार है। गहन
संकल्प और विकल्प, यही मन है। पूर्व में किये भोगों का स्मरण ही चित्त का स्वरूप है। कोई दृढ़ निश्चय हो
जाना यही 'बुद्धि' है। गुणक्षोभ का यह लक्षण ही भोग के साधन से भोग्य बन जाता है। लेकिन भोक्ता उससे
अलग होता है। उसका भी लक्षण सुनो। जहाँ त्वचा को विषयों का स्पर्श होता है, वहाँ वायु अधिदैव है।
लेकिन परमात्मा उससे भिन्न होता है। ज्ञानस्वरूप होने के कारण वह अविकारी ही होता है। रसनेन्द्रिय अत्यन्त
श्रेष्ठ है और रस उसका विषय है। उसका अधिदैवत स्वयं वरुण है। लेकिन आनन्द से परिपूर्ण आत्मा उस रस
से अलग ही है। श्रवणेन्द्रिय का विषय शब्द है। वहाँ दिशा अधिदैव है यह प्रसिद्ध ही है। किन्तु शब्द में मूल
आत्मा निःशब्द ही रहता है और वह अविकृत रहता है। नेत्रेन्द्रिय का लक्षण पहले ही बता दिया है। ज्ञानेन्द्रियों
की स्थिति इस प्रकार है। इसी रीति से त्रिपुटी बनती है। इसमें चित्त नाम का जो इन्द्रिय है उसे चिंतन का
विषय प्राप्त है। वहाँ वासुदेव अधिदैव है। लेकिन आत्मा चित्त से अलग है। मन यह एक अत्यन्त चंचल
५८२ श्रीमद् एकनाथी भागवत
इन्द्रिय है और संकल्प उसका शक्तिशाली विषय है और वहाँ निर्मल चन्द्रमा अधिदैव है। लेकिन आत्मा मन से
निराला ही है। 'अहंकार' यह इन्द्रिय अत्यन्त बलवान है। 'मैं' का भाव यही उसका विषय है। रुद्र उसका
अधिदैव है। किन्तु परमात्मा अहंकार से बिलकुल भिन्न है। बुद्धिरूप इन्द्रिय अत्यन्त ज्ञानसम्पन्न है। 'जानना'
यही उसका विषय है। वहाँ ब्रह्मदेव 'अधिदैव' है लेकिन ज्ञानरूप आत्मा बुद्धि से बिलकुल अलग ही है। अब
तक कारण के साथ चित्तचतुष्टय और उसकी त्रिपुटी के बारे में बताया। अब कर्मेन्द्रियों का भी लक्षण
बताऊँगा, सुनो। वाणी के इन्द्रिय में भाषण यह विषय रहता है। वहाँ अग्नि अधिदैव रहता है। उसमें शक्ति
सरस्वती का निवास रहता है। लेकिन आत्मा महामौन रह कर उससे अलिप्त ही रहता है। हस्तेन्द्रिय का विषय
है, 'ग्रहण'। उसका अधिदैव इन्द्रिय है। वहाँ क्रियाशक्ति रहती है। लेकिन अपने अक्रियत्व से, वहाँ भी आत्मा
अलिप्त ही रहता है। पैर नामक इन्द्रिय का विषय गति है और उसका अधिदैव उपेन्द्र है। उसमें गमनशक्ति का
वास है। लेकिन निश्चलत्व के कारण आत्मा वहाँ भी अलिप्त ही रहता है। गुदेन्द्रिय का विषय मलोत्सर्ग है।
वहाँ अधिदैव निऋति है। उसमें क्षरशक्ति है लेकिन वहाँ भी आत्मा अलिप्त ही रहता है। शिस्नेन्द्रिय का विषय
है, रति। वहाँ प्रजापति अधिदैव है और वहाँ आनन्दशक्ति का निवास रहता है। किन्तु परमानन्द के योग के
कारण आत्मा वहाँ भी अलिप्त ही रहता है। ज्ञानेन्द्रिय और कर्मेन्द्रिय के योग से कर्म का आचरण घटता है।
यही चित्तचतुष्टय का लक्षण है। गुणक्षोभ का भी वही कारण होने के कारण वह सारा मायिक है। गुणक्षोभ का
प्रमुख मूल वही है। वही प्रकृति के विकार से जड़रूप होता है और आत्मा अविकारी और निर्मल होने के
कारण प्रकृति से अलिप्त ही रहता है। जिस प्रकार कोई व्यक्ति पैत्रिक भूमि के साथ सभी साहित्य बड़े
अभिमान से घर में सम्पादन करता है, फिर भी उससे अलिप्त ही रहता है, उसी प्रकार इन तीन गुणों के क्षोभ
से अभिमान नाना प्रकार के विकारों का जंगल कायम करता है, किन्तु आत्मारूप वसंत निराला ही रहता है।
उसी का निरूपण श्रीकृष्ण कर रहे हैं।
अहं त्रिवृन्मोहविकल्पहेतुर्वैकारिकस्तामस ऐन्द्रियश्च ॥ ३२ ॥
आत्मा परिज्ञानमयो विवादो ह्यास्तीति नास्तीति भिदार्थनिष्ठः।
सचमुच 'मैं' और 'मेरा' इस लगन के कारण ही जीव के पीछे संसार लगा हुआ है। उस अहंकार की
निवृत्ति से ही जीव को संसार से छुटकारा मिलेगा। लेकिन यह असह्य अहंकार कहाँ से उत्पन्न हुआ? इसका भी
उत्तर देता हूँ। स्वस्वरूप को भूलकर मन में जिस दृढ़ अहं का स्फुरण होता है, वही अहंकार है। विकार से तीन
गुणों का क्षोभ वही करता है। जागृति का विस्मरण ही स्वप्न सृष्टि का विस्तार है और स्वरूप से विमुख होने
वाला अहंकार ही त्रिगुणात्मक संसार है। विकार के योग से तीन गुण क्षुब्ध होते हैं। विस्मरण मोह का लक्षण
है। उस विकार के तीन गुण विकृत हो गये इसलिये अब उसके भाग सुनो। मूल रूप में जिसे 'वैकारिक' कहा
है वही सात्त्विक अहंकार है। वही चित्तचतुष्टय का द्योतक तथा अधिदैवों का प्रकाशक है। सत्त्व से मन उत्पन्न
होता है और मन से प्रचण्ड विकार उत्पन्न होते हैं। इसीलिये सत्वगुण को भी विकृत गुण ही कहते हैं।
ज्ञानेन्द्रिय और कर्मेन्द्रिय पंचक ये दोनों मिलकर दशेन्द्रिय होते हैं। उन्हें रजोगुण प्रकाशित करता है, इसलिये
उस रजोगुण को 'इन्द्रिय सम्बन्धी' कहते हैं। अब इसमें तामस नाम का जो गुण है वह आकाशादि सूक्ष्म
पंचतत्त्व जो महाभूतों को आच्छादित करते हैं, उन्हें विषयों के साथ उत्पन्न करता है। इस प्रकार महाभूत और
पाँच विषय इनको तमोगुण प्रकाशित करता है इसलिये उसे आदरपूर्वक भूतादि (भूतों से पहले का) कहते हैं।
बाईसवाँ अध्याय ५८३
इस प्रकार तीन गुणों के विकार से और काम्य कर्म के संस्कार से, अहंकार से प्रबल होकर वह अनेक कारणों
से संसार में परिभ्रमण करता है। लेकिन प्रकृति के इस विकार से आत्मा अत्यन्त भिन्न है। मृगजल उत्पन्न कर
जिस प्रकार सूर्य आकाश में अलिप्त रहता है, सर्प का आकार प्रकट कर स्वयं डोर जिस प्रकार सर्प का स्पर्श
भी नहीं करती, उसी प्रकार परमात्मा भी संसार उत्पन्न कर स्वयं निःसंग और निर्विकार ही रहता है। जिस प्रकार
स्फटिक जिस रंग पर रखो उसी रंग का दिखायी देगा लेकिन वह स्वयं उन रंगों से अलग सफेद ही होता है,
उसी प्रकार गुणों के सम्पर्क से जीवात्मा भी बद्ध दिखायी देता है, फिर भी वह नितांत शुद्ध ही है। लेकिन यह
ज्ञान न होने के कारण भिन्न-भिन्न मत के लोग व्यर्थ का विवाद करते रहते हैं। कोई कहता है, आत्मा देहधारी
है, कोई उसे विदेही कहता है और कोई उसे स्पष्ट नकार देता है। कोई कहता है, आत्मा सगुण है, कोई कहता
है वह निर्गुण है तो कोई कहता है कि वह परमात्मा सगुण और निर्गुण दोनों है। कोई द्वैत को प्रतिपादित करता
है, तो कोई अद्वैत का प्रतिपादन करते हैं। कोई कहता है, ये दोनों असंबद्ध हैं और हमारे मत के अनुसार
देहात्मवाद ही सही है। कोई कहता है यह सभी गलत है। यहाँ जो प्रपंच दिखायी देता है, वही सच है ऐसा
कुछ लोग कहते हैं। इन सबका विचार करने पर ये सभी अज्ञानमूलक मालूम होते हैं क्योंकि आत्मा पूरी तरह
ज्ञानस्वरूप और सभी भेदों का निवारण करने वाला है। 'आत्मा परिज्ञानमयः' अर्थात् आत्मा प्राणस्वरूप है यही
मूल श्लोक है, इसलिये अज्ञान का भेद ही नहीं रह जाता। आत्मा शुद्ध, बुद्ध और ज्ञानरूप है, यही सिद्ध होता
है। जिस प्रकार नक्षत्र आदि के साथ रात्रि को समाप्त कर सूर्य प्रकट होता है, उसी प्रकार भेदों के साथ कार्य
का भी लोप कर ज्ञानसूर्य ज्ञानरूपी किरणों से प्रकट होता है। तब माया भी गुणों के साथ नष्ट हो जाती है,
वाद-विवाद भी तमाम भेदों के साथ मिट जाता है, अज्ञान समूल नष्ट हो जाता है और चारों ओर सच्चिदानन्द
भर जाता है। आत्मा सच्चिदानन्द से परिपूर्ण होने के कारण उसके आगे सारा अज्ञान व्यर्थ हो जाता है। अज्ञान
को नष्ट करने का वह सबसे अच्छा साधन है। विवेक अथवा सांख्य दर्शन व्यर्थ है, ऐसा लगता है। उसी विषय
का निरूपण आधे श्लोक में श्रीकृष्ण स्वयं कर रहे हैं।
व्यर्थोऽपि नैवोपरमेत पुंसां मत्तः परावृत्तधियां स्वलोकात्॥ ३३॥
मूलतः अज्ञान मिथ्या होता है, इसलिये विषय का भान भी अज्ञानजन्य ही है। लेकिन यही देखकर लोग
भ्रम में पड़ जाते हैं अतः उन्हें स्वस्वरूप का विस्मरण हो जाता है। मैं साक्षात परमात्मा उनके हृदय में अत्यन्त
निकट होते हुए भी, उनकी बुद्धि मुझसे पराङ्मुख होती है और इसीलिये उनमें विषयासक्ति उत्पन्न होकर घरबार,
पत्नी-बच्चे, देह आदि में ही रुचि होने लगती है। स्वस्वरूप का विस्मरण ही विषय का चिन्तन बढ़ाता है और
उसी देहाभिमान के कारण जीवों को अनिवार्य जन्म-मरण प्राप्त होता है। उस देहाभिमान का नाश करने के लिये
ही मैंने वैराग्य युक्त ज्ञानध्यान का साधन करने का ढंग बताया क्योंकि वही समूल अज्ञान का विनाशक है। जब
तक शरीर में देहाभिमान है, तब तक साधन भी आवश्यक ही है। अज्ञान का पूरी तरह क्षालन होने पर, साधन
व्यर्थ हो जाता है, यह मैं भी मानता हूँ। यह वह अज्ञान है जो शुद्ध स्वरूप में जीव का भाव उत्पन्न करता है।
वही जीव में अनिवार्य जीवन-मरण का चक्र लगा देता है। हे उद्धव! आत्मस्वरूप का विस्मरण हो देह में जो
अहंता उत्पन्न होती है वही दृढ़ अज्ञान है। वही देहाभिमान है। अज्ञान यह नाम गौण ही है। वास्तव में देहाभिमान
ही मुख्य है। भगवान का यह भाषण सुनकर उद्धव चौंक उठा। इसलिये वह उसी अर्थ का प्रश्न भगवान से स्वयं
ही पूछने लगा। वह प्रश्न इस प्रकार था कि देहाभिमान किस तरह जन्म-मरण का भोग लगाता है ?
५८४ श्रीमद् एकनाथी भागवत
उद्धव उवाच
त्वत्तः परावृत्तधियः स्वकृतैः कर्मभिः प्रभो।
उच्चावचान् यथा देहान् गृह्णन्ति विसृजन्ति च ॥ ३४ ॥
आकाश सर्वत्र सन्मुख ही होता है, कभी भी विन्मुख नहीं होता। उसी प्रकार आत्मा भी अंतर्बाह्य परिपूर्ण
ही है। फिर उसकी वृत्ति विन्मुख कैसे होगी ? जब आकाश को जाल में बाँधना सम्भव होगा, तभी अकर्त्ता को
कर्त्ता का बन्धन लगेगा। वंध्या का गर्भधारण करना जिस प्रकार मिथ्या है, उसी प्रकार मुक्त के लिये जन्म-मरण
का बन्धन झूठ है। आत्मा के सिवा जब कुछ भी खाली नहीं बचा तो फिर इस देह से उस देह में जाना कैसे
सम्भव है ? यदि पृथ्वी रूठ कर आश्रय देना बन्द कर दे, अथवा आकाश ही कहीं दूर चला जाय, तभी एक देह
का आत्मा दूसरे देह में प्रवेश कर सकेगा। चिऊँटी यदि सात समुद्र निगल सके तभी आत्मा को ऊँच-नीच
योनियों का भोग भोगना पड़ेगा। अर्थात्, यह असंभव है। यह बात अतर्क्य है। उसके संशोधन पर तर्क काम नहीं
करता। योगी भी भ्रम में पड़ गये।
तन्ममाख्याहि गोविन्द दुर्विभाव्यमनात्मभिः ।
न ह्येतत् प्रायशो लोके विद्वांसः सन्ति वञ्चिताः ॥ ३५ ॥
हे श्रीकृष्ण ! तुम्हारी लीला अगाध है। वह किसी की समझ में नहीं आती। जिनका चित्त माया के भुलावे
में है, उन्हें तुम्हारी स्थिति का पता नहीं है। आत्मा केवल अद्वितीय, अविनाशी है, उसमें तुम उत्पत्ति, स्थिति और
नाश दिखाकर मिथ्या संसार का भास उत्पन्न करते हो। तुम्हारी यह लीला अतर्क्य है। उसके सम्बन्ध में तर्क नहीं
चलता। इसमें वेद की मति गुंग हो गयी, उपनिषद पगला गये, पुराण मूक होकर बैठ गये। इन सबने सारे प्रयास
कर डाले लेकिन उसमें उनकी गति काम न आयी। तुम्हारे संबंध में ज्ञान तुम्हारी कृपा के बिना नहीं होगा।
इसलिये हरि की कृपा को जो पात्र नहीं है ऐसे जड़-मूढ़ लोगों का संसार का बन्धन नहीं टूटता। तुम्हारी
योगमाया की करनी अतर्क्य है। उसने बछड़ों को चुराते ब्रह्मदेव को भी भुलावे में रखा। मोहनी को देखकर शंकर
भी भुलावे में आ गये। इसीलिये गोविन्द की कीर्ति सारे त्रिभुवन में फैली हुई है। इसलिये आप कृपया मेरे इस
प्रश्न का उत्तर दें कि एक देह से दूसरे देह में जीव कैसे प्रवेश करता है ? और जीव को जन्म-मरण भी कैसे
आता है ? उद्धव का यह प्रश्न सुनकर श्रीकृष्ण हँस दिये और बोले, अरे! यह सब मायिक है, केवल मनोमय
कल्पना का खेल है।
श्रीभगवानुवाच
मनः कर्ममयं नृणामिन्द्रियैः पञ्चभिर्युतम्।
लोकाल्लोकंप्रयात्यन्य आत्मा तदनुवर्तते ॥ ३६ ॥
ग्यारह इन्द्रिय और पंचमहाभूत मिलकर सोलह कलाओं का लिंगदेह बनता है और अनेक विषयों की
कल्पना करने वाला मन ही उसमें प्रधान रहता है। इसमें लिंगदेह ही मन है और उस मन के अधीन इन्द्रिय रहते
हैं। मन से ही देह चलता रहता है। उसमें देहाभिमान रहता है, वह भी मन के साथ ही रहता है। मन जिसे
छोड़कर चला जाता है, वहाँ देहाभिमान खड़ा भी नहीं रहता। मन के योग से ही अभिमान देह का बोझ ढोता
रहता है। मन जब विषयासक्त होकर शुभाशुभ कर्माचरण करता है, उस समय जीव कर्माधीन होकर दूसरे देह में
बाईसवाँ अध्याय ५८५
प्रवेश करता रहता है। आत्मा देह से बिलकुल भिन्न और अलिप्त रहता है लेकिन देह के साथ रहने का आभास
कराता है। उसका यह कौशल अद्भुत है। उसका भी लक्षण सुनो। घट जिधर-जिधर जाता है, उधर-उधर उसके
साथ घटाकाश भी जाता दिखायी देता है लेकिन वास्तव में आकाश नहीं हिलता। उसी प्रकार इस आत्मा का
जाना है। घट में अमृत भरा हो या मलमूत्र, फिर भी उन दोनों से आकाश अलिप्त ही रहता है, उसी प्रकार देह में
रहने वाला आत्मा सुख-दुःख से अलग ही रहता है। घट पर पत्थर मारकर उसके टुकड़े-टुकड़े भी कर दें
लेकिन आकाश पर एक खरोंच भी नहीं आती। उसी प्रकार नश्वरों में आत्मा सचमुच अनश्वर रहता है। घट जब
फूट कर नष्ट हो जाता है, उस समय भी आकाश स्वयंसिद्ध आकाश में ही रहता है। नया घर बनने पर आकाश
उसे भी व्याप लेता है। उसी प्रकार यह देह अशाश्वत है और आत्मा अखण्डता से परिपूर्ण है। उसे न दूसरे देह
में प्रवेश करना है और न जन्म-मरण का भोग भोगना है। जीव का एक देह से दूसरे देह में प्रवेश करना यह
क्रिया वासना मन के माध्यम से करती है। वह मन जीव के साथ दूसरे देह में कैसे जाता है, उसे सुनो।
ध्यायन्मनोऽनुविषयान् दृष्टान् वानुश्रुतानथ ।
उद्यत् सीदत् कर्मतन्त्रं स्मृतिस्तदनुशाम्यति ॥ ३७ ॥
मन सदा देखी हुई और सुनी हुई बातों का ध्यान करता रहता है। मन का यह ध्यान बहुत कठिन और
भयंकर होता है। इसलिये उसे और कुछ भी नहीं सूझता। अंतकाल में मन किसी चहेती वस्तु के ध्यान में मग्न
हो जाता है और तब वह तदाकार हो जाता है। वह सर्वभाव से उसमें मिल जाता है। जब पहला भोग समाप्त हो
जाता है तो मन सहज ही पहले देह का अभिमान भूल जाता है और अगले देह का ही एकाग्र होकर ध्यान करता
रहता है। विषयवासना पर लुब्ध हुआ मन, अपने कर्मानुसार प्राण के साथ दूसरे देह में संचार करता है। पहले जो
देह छोड़ दिया है, उसका चित्त को जरा भी स्मरण नहीं होता और मैंने नया देह धारण कर लिया है इसका भी
मन को स्मरण नहीं होता।
विषयाभिनिवेशेन नात्मानं यत् स्मरेत् पुनः ।
जन्तोर्वै कस्यचिद्धेतोर्मृत्युरत्यन्तस्मृतिः ॥ ३८ ॥
जन्म त्वात्मतया पुंसः सर्वभावेन भूरिद ।
विषयस्वीकृतिं प्राहुर्यथा स्वप्नमनोरथः ॥ ३९ ॥
मन विषयलोलुपता से जिस स्वरूप का चिन्तन करता है, उसमें ही वह स्वयं पूर्वदेह की स्मृति भूलकर
तद्रूप बन कर रहता है। वह पूर्वदेह को कैसे भूलता है? तो जिस प्रकार आयु बढ़ने पर, प्रौढ़ होने पर हम अपना
बचपन भूल जाते हैं, उसी प्रकार वह भी अपने पूर्वदेह को भूल जाता है। इस प्रकार का सम्पूर्ण विस्मरण, यही
देह का मरण है। उस विस्मरण के साथ ही चेतना प्राणों के साथ चली जाती है। चेतना जब प्राणों के साथ चली
जाती है तब देह को प्रेत की अवस्था प्राप्त होती है। उद्धव! इसी का नाम मृत्यु है। अब जन्म की बात सुनो।
मृत्यु के समय स्नेह से, द्वेष से अथवा भय से जैसा ध्यान रहता है, उसी के तद्रूप वह होता है और उसे वैसा ही
जन्म प्राप्त होता है। भरत को अनुष्ठान करते समय स्नेह से मृग का ध्यान आ गया तो वह स्वयं मृग बन गया
क्योंकि उसके ध्यान के अनुरूप मन का जन्म हुआ। कीटकी भय से भृंग का ध्यान कर रही थी अतः वह तद्रूप
हो गयी। पौण्ड्रक ने द्वेष से श्रीकृष्ण का ध्यान किया अतः उसे तद्रूपता प्राप्त हुई। इससे मन को जिस विषय का
ध्यान लगा रहता है, वैसी ही गति उसे प्राप्त होती है। संसार का विस्तार हमने स्वयं किया रहता है अतः
५८६ श्रीमद् एकनाथी भागवत
अंतकाल में वह सब प्रेम से प्रिय विषय बन जाता है। लेकिन इसमें भी जहाँ विशेष रूप से ध्यान बसता है उसी
स्वरूप का जन्म पुरुष प्राप्त करता है। फिर उस चिंतन के सामर्थ्य के अनुसार जैसे आकार का देह प्राप्त होता है,
वैसे ही देह का अभिमान उत्पन्न होता है और 'यह सारा देह मैं ही हूँ' ऐसा वह समझता है। इसमें मन और
अभिमान इनका स्वरूप देखें तो वह एक ही रहता है लेकिन उनके कार्य भिन्न-भिन्न रहते हैं। चित्त चतुष्टय का
यह स्वरूप ज्ञानी लोग एकात्मता से जानते रहते हैं। उस देह का बुरा या भला ईश्वर की कृपानुसार होता रहता
है। लेकिन वह देह का ही अभिमान लेकर नाचता रहता है। इसी का नाम है, पुरुष का जन्म। लेकिन यह देह
पहले का नहीं है, यह दूसरा देह है इसका भी उसे स्मरण नहीं रहता। इसलिये वह यहाँ भी पहले का ही
देहाभिमान लेकर बैठ जाता है। इसी अर्थ का दृष्टांत श्रीकृष्ण स्वयं बता रहे हैं। जिस प्रकार स्वप्न में अथवा
मनोराज्य में अपने देह का भान नहीं रहता, कोई भिखारी अपने ही घर में सोया रहता है और वह स्वप्न में इन्द्र
बन जाता है, ऐरावत पर बैठ कर उर्वशी जैसी अप्सराओं के साथ रहता है। मेरा पहले का भिखारी का देह गया
और यह देवता का देह प्राप्त हो गया इसका उसे स्वप्न में भी स्मरण नहीं रहता। उसी प्रकार लोगों के जन्म की
स्थिति है। कोई मजदूर मन्दिर में घी की गगरी ले जाते समय मन में मनोराज्य करता रहता है कि मैं घोड़े पर
सवार हूँ, और उसी स्वकल्पित कल्पना तरंगों में ही मन ही मन उल्हसित होता रहता है। इतने में मनोराज्य में
घोड़े ने ऊँची छलांग लगायी यह सोच कर वह स्वयं ही कूद जाता है। उसके पास की घी की गगरी गिर कर
चूर-चूर हो जाती है और लोग जब पूछने लगते हैं, यह क्या हुआ ? वह उस मनोराज्य में ही कहता है, "मेरे
घोड़े ने जोर की छलांग लगायी।" लेकिन घी की गगरी गिर जाने के कारण, उस अपराध के लिये उसे बंदीगृह
में जाना पड़ता है लेकिन मन के ध्यान के कारण उसे उसका भान ही नहीं रहता। यहाँ तक का उसका विस्मरण
ही देह की मृत्यु है और मन का तीव्र ध्यान ही प्राणी का जन्म है। सारांश आत्मा का जन्म या मरण केवल भ्रम
का लक्षण है। उसी अर्थ का निरूपण श्रीकृष्ण स्वयं बता रहे हैं।
स्वप्नं मनोरथ चेत्थं प्राक्तनं न स्मरत्यसौ।
तत्र पूर्वमिवात्मानमपूर्व चानुपश्यति ॥ ४० ॥
स्वप्न में पुरुष देहभान भूलकर स्वप्न की गृहस्थी का विस्तार अपने अभिमान के साथ बढ़ाता है। जागृत
अवस्था का देह उधर रह गया और यहाँ मुझे स्वप्नदेह प्राप्त हुआ है, इस प्रकार पहले के और अभी के देहों का
उस पुरुष को स्मरण नहीं होता। जागृति और स्वप्न इन दोनों स्थितियों में देहों को देखने वाला उनमें से कोई
भिन्न ही होता है, उसी प्रकार जीव जन्म और मृत्यु इन अवस्थाओं से भिन्न है। अर्थात् जीव को जन्म और मृत्यु
इनमें से कुछ भी नहीं है। सारांश जन्म और मृत्यु केवल देह के लिये ही हैं। आत्मा नित्य मुक्त और शाश्वत है
तथा स्वप्न के मनोरथों के तरंगों की तरह संसार अनेक प्रकार से विस्तृत है। देह को उत्पत्ति, स्थिति और लय
होने का कारण मन ही है। इसलिये संसार मन की कल्पना है। यही बात श्रीकृष्ण बताते हैं।
इन्द्रियायनसृष्ट्येदं त्रैविध्यं भाति वस्तुनि।
बहिरन्तर्भिदाहेतुर्जनोऽसज्जनकृत् यथा ॥ ४१ ॥
सारा संसार मन की ही कल्पना है। इन्द्रियों के समस्त व्यवहार मन के कारण ही होते हैं और कर्म की
कसौटी के अनुसार मन ने ही इस त्रिपुटी को बढ़ाया है। अधिदैव, अध्यात्म और अधिभूत ये तीन प्रकार भी मन
ने ही किये हैं। सचमुच, आत्मवस्तु अखण्ड होते हुए भी उसमें तीन प्रकार की कल्पना का आभास होता है।