सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

बन्दी जीवन (शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारतीय क्रान्तिकारियों की गीता, ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबन्धित)

Bandi Jeevan by Sachindra Nath Sanyal

शचीन्द्रनाथ सान्याल द्वारा

DevanagariHindipublished408 पृष्ठ

आदर्शों का संघर्ष / 359

के साथ मेरा परिचय हुआ। सूर्यकान्त सेन इस दल के प्रमुख नेता थे। इनके दो-
तीन विश्वस्त साथियों से मेरी बातचीत हुई थी। यह दल अनुशीलन समिति की
ही एक शाखा थी। अनुशीलन समिति की नीति से ऊबकर इस दल ने उस समिति
से अपने को अलग कर लिया था। यह दल भी मेरी ही तरह उस नीति का पक्ष-
पाती था। इन लोगों से बातचीत करके मैंने ऐसा अनुभव किया कि इनसे मेरी
पट जाएगी। श्री सूर्यसेन के विश्वस्त आदमियों से मेरी बहुत कुछ बातचीत हो
गई। कलकत्ता के अन्य दल के भी कुछ व्यक्ति चटगांव के दल के साथ काम करने
लगे थे। इनसे भी मेरी बातचीत हुई। इन सब बातचीतों के परिणाम में उत्तर-
भारत के दल के साथ इनका सम्पर्क हो गया और जब दक्षिणेश्वर में एक बम
का कारखाना पकड़ा गया तो उसमें हमारे दल के प्रमुख कार्यकर्ता अमर शहीद
राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी भी गिरफ्तार हुए थे। मैं चाहता था कि हम कलकत्ता के दूसरे
क्रान्तिकारी दलों को भी अपने साथ मिलाकर एक विराट दल बना लें। इस कार्य
के सम्बन्ध मे मैं बहुत-से दलों के कार्यकर्ताओं से मिला दूसरी ओर मैंने यह निश्चय
कर लिया कि क्रान्तिकारी दल की ओर से परचे बाँटे जाएँगे। मैं चाहता था कि
पहले पर्चे में क्रान्तिकारी आन्दोलन के कार्यक्रम की एक रूपरेखा अंकित हो
जाय। मेरे प्रति घड़ी के कार्य के अन्तराल मे यह भावना सदा बनी रहती थी कि
अपने पर्चे में किस ढंग से अपने वक्तव्य को प्रभावोत्पादक ढंग से कहूँ। एक दिन
मैं अपने एक साथी के मकान में बैठा था। उनके बड़े भाई भी उस कमरे में बैठे
थे जो कलकत्ता के एक कालेज के इतिहास के प्रोफेसर थे। उन्हें यह पता था कि
मैं क्रान्तिकारी हूँ। योंही बातचीत होते-होते हिंसा-अहिंसा पर बातचीत चल
पड़ी। इस सिलसिले में उक्त प्रोफेसर महोदय ने आयरलैंड के इतिहास की एक
महत्त्वपूर्ण बात मुझे बताई। ग्रैण्ट राबर्टसन लिखित एक अंग्रेज़ी इतिहास ग्रन्थ से
उन्होंने ये वाक्य मुझे दिखाए—"English statesmen have taught the
Irish politicians that England can be bullied but not argued
into justice and generosity."
(अंग्रेज़ राजनीतिज्ञों ने आयरलैंड के नेताओं को यह सिखाया है कि इंग्लैंड
के इशारे से ही नीति के रास्ते पर लाया जा सकता है न कि युक्ति और तर्क की
सहायता से) इस किताब का नाम था 'England under Hatanoverians."
इसे मैंने अपने नोटबुक में नोट कर लिया। इटली के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास
को भी मैंने अच्छी तरह से पढ़ लिया था। इटली के इतिहास की बहुत-सी बातें
रह-रहकर मेरी चेतना पर बार-बार आघात करती थी। एक दिन मैंने स्वर्गीय
लाला हरदयाल लिखित एक लेख पढ़ा। उसमें बाइबिल से कुछ वचन उद्धृत हुए
थे। मुझे वे पसन्द आए। उन वाक्यों को भी मैंने नोट कर लिया। उन दिनों मैं
नीत्से को भी पढ़ा करता था। उनके ग्रन्थ की एक बात मुझे बहुत पसन्द आयी :
"Chaos is necessary to the birth of new star." (नवीन तारे के जन्म
के लिए भीषण बवंडर और उथल-पुथल अत्यावश्यक है) इसे भी मैंने नोट कर

360 / बन्दी जीवन

लिया । इस प्रकार पढते समय, घूमते समय, किसी से बात करते समय, किसी के
पास आते-जाते समय, प्रतिक्षण मैं उक्त क्रान्तिकारी पर्चे में लिखने के विषय में
सोचता रहता था।
एक ओर जैसे मै विभिन्न क्रान्तिकारी दलों के कार्यकर्ताओं से बातचीत चला
रहा था और इसके साथ-साथ पर्चे छपवाने का भी प्रबन्ध कर रहा था दूसरी ओर
वैसे ही मैं जापान, फ्रांस एवं अमेरिका (United States) में उपर्युक्त कार्यकर्ताओं
को गुप्त रीति से भेजने का भी प्रबंध कर रहा था। इसके दो उद्देश्य थे। हम
चाहते थे कि हमारे कुछ कार्यकुशल आदमी विदेश में जाकर वैज्ञानिक रीति से
सामरिक विभाग की विभिन्न शिक्षाएँ प्राप्त कर लें। हम चाहते थे कि सामरिक
शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ दूसरे आदमी गोला-बारूद तोप आदि बनाने के
कारखानों का काम चलाना भी सीख लें। कारण विप्लव के समय अस्त्र-शस्त्र
बनाने का काम आदि हमारे हाथ में नही रहता है तो आधुनिक युग में खुले विद्रोह
को अधिक दिन तक चलाना सम्भव नहीं है। दूसरी बात यह थी कि विदेशो में
जहाँ-जहाँ भारतीय विप्लव का सगठन किया जा रहा था उन स्थानों

आदर्शों का संघर्ष / 361
रास्ते आदि की जाँच-पड़ताल करने लगे । इधर अनुशीलन समिति के अन्य पुराने
नेतागण हमारे कार्यक्रम का तीव्र विरोध करने लगे । मैं भी धीरे-धीरे अत्यन्त
हठ करने लगा । इस खींचा-तानी के परिणाम मे प्रतुल बाबू की गिरफ्तारी के बाद
बहरमपुर में एक और गुप्त सभा हुई । बहरमपुर मुर्शिदाबाद के पास ही का एक
आधुनिक नगर है। यहाँ पर एक बड़ा कालेज भी है। इस सभा मे सर्वश्री नरेन्द्र-
नाथ सेन, रमेशचन्द्र आचार्य आदि अनुशीलन के पुराने नेता उपस्थित थे।
सियालदह एवं हावडा कलकत्ता के इन दो स्टेशनो पर एव उनके निकटवर्ती
छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी पुलिस की खूब निगरानी रहती थी। इन लोगो की आंखे
बचाकर मुझे बहरमपुर जाना था। मुझे ऐसा भी सन्देह होने लगा कि पुलिसवाले
मुझे कलकत्ता मे जोरो से ढूँढ़ने लगे है। ऐसी अवस्था मे कैसे मैं कलकत्ता के
बाहर निकल गया और सकुशल वापस आ गया इसका आनुपूर्वीक वर्णन करना मै
आज भी उचित नही समझता हूँ।
बहरमपुर की गुप्त बैठक मे भाग लेकर लौट आने के बाद मै अपन सगठन
और उसके कार्यों को आगे बढाने मे लग गया । बनारस के अपने पुराने साथी श्री
जितेन्द्र मुखर्जी के छोटे भाई श्री धीरेन्द्र मुखर्जी की बात मैं पहले भी कर चुका
हूँ । उनको अपने दल मे सम्मिलित करने का मेरा प्रयत्न निरन्तर चला हुआ था।
इतने आदमियो के रहते हुए भी मैं क्यो धीरेन्द्र के पीछे इतना समय नष्ट कर
रहा था। इसका एक कारण तो यह था कि धीरेन्द्र विज्ञान के बहुत अच्छे छात्र
थे। हम लोगो मे ऐसे व्यक्ति बहुत कम थे जिनमे त्याग हो, दुर्दमनीय साहस हो,
बुद्धिमत्ता हो एवं जो विद्या-बुद्धि-सम्पन्न हो और विज्ञान का ज्ञाता हो। यदि मै
धीरेन्द्र को क्रान्तिकारी बना लेता तो उनमे उन सब गुणो का समावेश हम पा
सकते थे। दूसरी बात यह थी कि वे हमारे परिचित मित्रो मे से थे । इलाहाबाद
मे उन्होने मुझसे राजनीति में आने की प्रबल इच्छा प्रकट की थी। इधर प्रबल
ब्रिटिश साम्राज्य की समस्त पुलिस शक्ति मेरा पीछा कर रही थी। ऐसी अवस्था
में मेरे साथ सम्बन्ध रखने मे धीरेन्द्र अनिच्छुक नही थे। उनके जैसा व्यक्ति
जिस किसी काम में जुट जाएगा उसी मे सफलता प्राप्त करेगा ऐसी मेरी धारणा
थी। इसलिए मै उनको अपने दल मे लाने की आशा से बार-बार उनके पास
जाया करता था।
जन-साधारण की तरह धीरेन्द्र भी यही समझते थे कि क्रान्तिकारियों में
विचारवान अभिज्ञ समझदार व्यक्ति नही होते हैं। कुछ अर्द्धशिक्षित उत्तेजना-
प्रवण, अविवेचक किन्तु साहसी देशप्राण युवकवृन्द असहिष्णु होकर अव्यवस्थित
रूप से आतंकवादी बन गए है। यथार्थ में विराट् रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध
विद्रोह करने के लिए न कोई संगठन ही है और न कोई ऐसी भावना ही है। मेरी
लिखी 'बन्दी जीवन' पुस्तक जैसी कुछ पुस्तको के प्रकाशित होने के बाद ही जन-
साधारण को थोड़ा-बहुत पता लगा कि भारत मे भी एक व्यापक विद्रोह की
प्रचेष्टा चल रही थी । मेरे संस्पर्श मे आकर श्रीरेन्द्र को भी अपना भ्रम मालूम

362 / बन्दी जीवन

पड़ा कि भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन निरा बच्चों का खिलवाड़ नहीं है। परन्तु
उनकी गांधी-प्रीति उन्हें हमारे दल में आने से रोक रही थी। यदि किसी दिन
तुमुल तर्क के बाद मैं उन्हें कुछ झुकता हुआ पाता था तो किसी दूसरे दिन पुनः
वही पुराना तर्क खड़ा हो जाता था। धीरेन्द्र बार-बार इस बात पर जोर देते कि
अहिंसा नीति पर ही विराट् जन-आन्दोलन की सृष्टि हो सकती है जैसी महात्मा
जी ने की है। उनके समझाने पर भी मैं यह नहीं समझ पाता था कि विराट् रूप
से जन-आन्दोलन करने के लिए अहिंसा के सिद्धान्त पर इतना अधिक जोर डालने
की क्या आवश्यकता है। महात्माजी के कथनानुसार यह बात सत्य नहीं है कि
व्यक्तिगत जीवन में जैसा हम तपस्या के परिणाम में अहिंसा के द्वारा हिंसा को
जीत सकते हैं, उसी तरह से तपस्या न करके ही असंख्य जनसाधारण स्थूल दृष्टि
से अहिंसक रहने पर कैसे हिंसा पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। ममत्व बोध का
पूर्ण रीति से बिना त्याग किए कोई भी मनुष्य यथार्थ में अहिंसक नहीं हो सकता
है। ममत्व बोध का त्यागना जीवनभर की तपस्या का परिणाम होता है। जन-
साधारण से ऐसी तपस्या की आशा हम कैसे कर सकते हैं फिर परिपूर्ण तपस्या के
बाद जो कुछ प्राप्त की जाती है उस सिद्धि को पहले ही आधे रास्ते में ही हम कैसे
प्राप्त कर सकते हैं। इन सब कारणों से सैद्धान्तिक रूप से हम अहिंसा नीति का
प्रयोग राजनीति के क्षेत्र में नहीं कर सकते। इसका अर्थ यह नहीं है कि हिंसा के
मार्ग पर ही हम जन-आन्दोलन को चला सकते हैं, हमारे पास अस्त्र नहीं है इस-
लिए हम बाध्य होकर जन-आन्दोलन को ऐसे मार्ग पर चला देंगे जिसमें अस्त्र की
आवश्यकता नहीं होगी। महात्माजी की मनोकामना तो यह है कि संसार को अहिंसा
रूपी नवीन धर्म देकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस नवीन धर्म प्रचार के
सामने भारत की स्वतन्त्रता का प्रश्न नितान्त तुच्छ बन गया है परन्तु पिछले
महायुद्ध के अवसर पर ब्रिटिश सरकार को अर्थ एवं जन की सहायता देकर
महात्माजी ने कैसे अहिंसानीति का पालन किया यह बहुतों के लिए नितान्त
दुर्बोध्य है। मेरे ऐसे क्रान्तिकारी के निकट अहिंसा के प्रश्न की मीमांसा इस
प्रकार है कि जैसे एक प्रवीण चिकित्सक रोगी की मंगल-कामना से प्रेरित होकर
उसकी देह पर बल-प्रयोग अथवा शल्योपचार करता है तो इस आचरण को कोई
भी सुधी जन हिंसात्मक नहीं कह सकता। उसी तरह यदि कोई क्रान्तिकारी
सरलतापूर्वक शुद्ध हृदय से निरहंकार होने की प्रबल चेष्टा करते हुए समाज की
कल्याण कामना से प्रेरित होकर सशस्त्र विद्रोह के लिए षड्यन्त्र करता है तो वह
भी हिंसा नहीं है। सशस्त्र क्रान्ति का आन्दोलन उचित है या नहीं, हिंसा-अहिंसा
के प्रश्न के साथ इसका कोई सम्बन्ध नहीं है। भारतीय दार्शनिक दृष्टि से हम यह
कह सकते हैं कि जो व्यक्ति ममता बोध का अतिक्रम कर चुका है उसके निकट
हिंसा अथवा द्वन्द्व ममत्व बोध तक ही सीमित है। जिस साधक का ममत्व बोध
लुप्त हो गया है और उसका जीवन लक्ष्य मानव-समाज की सेवा करना है उसका
व्यक्तित्व मानव-समाज से भिन्न नहीं है। कौन-सा लक्ष्य मानव-कल्याण के

आदर्शों का संघर्ष / 363
अनुकूल है यह भी एक स्वतन्त्र प्रश्न है और इसके साथ भी हिंसा-अहिंसा का
कोई सम्बन्ध नहीं है। कल्याण-अकल्याण की धारणा भी हिंसा और अहिंसा नीति
पर अवलम्बित नहीं है। अर्थात् समाज की कल्याण-कामना से यदि हम ऐसे मार्ग
का अवलम्बन करते हैं जिसमें दण्ड का प्रयोग हो तो उसको हम हिंसात्मक
आचरण नहीं कह सकते। समाज अथवा राष्ट्र का परिचालन तभी सुचारू रूप
से सम्पन्न हो सकता है जब आवश्यकता पड़ने पर हम उपयुक्त रीति से दण्ड
का प्रयोग कर सकें। इससे यह तात्पर्य निकालना उचित न होगा कि संसार में
शान्ति की आवश्यकता नहीं है अथवा शान्ति से संघर्ष अधिक श्रेयस्कर है। संसार
में शान्ति की इच्छा सभी करते हैं। परन्तु यह शान्ति तभी संभव है जब मनुष्यों
के आचरण एक-दूसरे के प्रति न्याययुक्त हों। स्वार्थबुद्धि ही संसार में सब अनर्थों
का मूल है। जब तक संसार के समस्त मनुष्य स्वार्थ लेश शून्य न हो जाएँ तब तक
संसार में शान्ति संभव नहीं है। इस प्रकार मनुष्य चरित्र में संशोधन किए बिना
केवल अहिंसा नीति के प्रचार से हम संसार में शान्ति नहीं ला सकते।
आध्यात्मिक दृष्टि से जब तक हम एक परिपूर्णांग जीवनादर्श का विकास नहीं
करते तब तक संसार में शान्ति संभव नहीं है।
कोरिया में, चीन में, मिश्र में, आयरलेंड में तथा रूस के अन्यान्य प्रदेशों में भी
तो विराट् रूप से आन्दोलन हुए हैं। वहाँ तो हिंसा-अहिंसा नीति पर भारतवर्ष
की तरह व्यर्थ की चर्चा नहीं होती थी। जनान्दोलन को सफल बनाने के लिए
अहिंसा नीति को इतना अधिक महत्त्व देना कायरता का लक्षण मालूम पड़ता है।
अस्तु धीरेन्द्र से मेरा वाद-विवाद चलता रहा और अन्त में वे हमारे दल में सम्मि-
लित होने के लिए प्रस्तुत हो गए। उनकी अमेरिका जाने की तैयारी होने लगी।
मैं ऐसा अनुमान कर रहा था कि भारतवर्ष में रहते हुए क्रान्तिकारी आन्दोलन में
भाग लेने से धीरेन्द्र कुछ हिचक रहे थे। सम्भव है वह ऐसा सोच रहे हों कि भारत
में क्रान्तिकारी आन्दोलन में भाग लेने से वे कुछ कर भी नहीं पाएँगे और व्यर्थ के
लिए उन्हें कठिन दण्ड भोगना पड़ेगा। और विदेश जाने में एक रोमांचकारी
जीवनयापन की आशा बनती है। यह सन्तोष उत्पन्न होता है कि इस प्रकार से
अपना जीवन किसी न किसी प्रकार सफल होगा। मैं आशा कर रहा था कि इस
लालच से धीरेन्द्र हमारे दल में सम्मिलित हो जाएँगे। मेरी आशा सफल हो गई।
आज हमारे वही पुराने साथी श्री धीरेन्द्रनाथ मुकर्जी कट्टर नास्तिकवादी हो
गए हैं, कम्यूनिस्ट सिद्धान्त के आधार पर काम करना चाहते हैं। इस दिन वह
कट्टर गांधी भक्त बन गए थे। आज उसी तरह वे कट्टर कम्यूनिस्ट पन्थी बन गए।
मैंने एक व्यक्ति विशेष को लेकर इतनी आलोचना एक विशेष कारणवश की है।
धीरेन्द्र के लिए जहाज़ में बॉय (Boy) के काम की व्यवस्था हो गई। अमे-
रिका की तरफ जाने वाले एक जहाज़ में धीरेन्द्र काम करने वाले थे। जहाज़ के
रवाना होने का दिन भी निश्चित हो गया। मैंने उन्हें बड़ी कठिनता से पाँच सौ
रुपये जमा करके दिए। जाने का दिन ज्यों-ज्यों निकट आने लगा त्यों-त्यों धीरेन्द्र

[364 / बन्दी जीवन]

उदास से होने लगे। एक दिन एकाएक भयभीत हुए धीरेन्द्र मेरे पास या खड़े
हुए। धीरेन्द्र ने बताया कि वह पांच सो रुपये जेब में लेकर एक्सचेंज के दफ्तर को
यहाँ के रुपयों को अमेरिका के डालरों में बदलवाने जा रहे थे कि ट्राम से उतर-
कर धीरेन्द्र ने देखा कि उनकी जेब कट गई है। निराशा, क्रोध एवं एक प्रकार की
अव्यक्त घृणा भीतर ही भीतर मुझे एकदम बेचैन करने लगी। मैं क्या कहूँ और
क्या न कहूँ। गाली दूँ अथवा मारपीट करने लगूं या उन्हें पकड़कर बलपूर्वक खूब
हिला डालूं । मैं विह्वल होकर बार-बार उनके आपाद मस्तक का असहाय के रूप
में निरीक्षण कर रहा था । खैर, ईश्वर की इच्छा से मैंने अपने को संभाल लिया ।
शान्त और दृढ़-चित्त होकर मैंने धीरेन्द्र से फिर कहा, “कोई परवाह नहीं है यदि
तुम अब भी जाने के लिए प्रस्तुत हो तो मैं फिर रुपयों का प्रबन्ध अभी कर डालूंगा।
जो गया है जाने दो। परन्तु इतना रुपया तुम्हें इस लापरवाही से क़मीज की
जेब में न ले जाना चाहिए था ।" मनोविज्ञान की आधुनिकतम शाखा मे ऐसा कहा
गया है कि मन के अन्तस्तल मे अचेतन मन में शंका एवं द्विधा रहने के कारण
मनुष्यों के आचरण बहुत विचित्र होने लगते है। यदि धीरेन्द्र परिपूर्ण हृदय से
हमारे काम में आकर सम्मिलित हुए होते तो इस लापरवाही से वे कभी इस रुपये
को न ले जाते ।

परिशिष्ट
कुछ पूरक तथ्य
—रतनलाल बंसल

'बन्दी जीवन' के यह तीनो भाग उस समय लिखे गए, जब हमारे देश मे ब्रिटिश
शासन-तन्त्र था । लेखक का उद्देश्य यह था कि भारत की स्वाधीनता के लिए उसने और उसके
साथियो ने सशस्त्र क्रान्ति का जो प्रयास किया था, उसका विवरण जनता के सम्मुख उपस्थित
कर दे, जिससे प्रेरित होकर अन्य भारतीय युवक भी इन प्रयासो मे सहायता दे और इस प्रकार
स्वाधीनता आन्दोलन शक्तिशाली बन सके ।
किन्तु उस समय सभी घटनाओ को सर्वथा स्पष्ट रूप से नही लिखा जा सकता था,
क्योकि इससे अनेक व्यक्तियो के आपत्तिग्रस्त हो जाने का भय था इसीलिए श्री शचीन्द्र बाबू
को अनेक घटनाएँ छिपानी पडी हैं और अनेक व्यक्तियो के कृत्रिम नाम लिखने पडे हैं।
भारत की स्वाधीनता के पश्चात् हमारे देश के अन्य क्रान्तिकारी महानुभावो ने जो-जो सस्मरण,
इतिहास आदि लिखे हैं, उनके सन्मुख यह बाधा नही थी । उन्होने सभी कुछ स्पष्ट रूप से
लिखा है और इसीलिए आज वे अनेक तथ्य भी प्रकाश मे आ गए है जिनको शचीन्द्र बाबू
अपने इस ग्रन्थ मे प्रकट नही कर सकते । यहाँ हम कुछ ऐसे ही तथ्य सग्रहीत करके द रहे है।

हार्डिंग्ज बम काण्ड
'बन्दी जीवन का कहानी 'दिल्ली षड्यन्त्र केस' के पश्चात् से प्रारम्भ होती
है। वास्तव मे इस षड्यन्त्र केस के साथ ही उत्तर भारत के क्रान्तिकारी आन्दो-
लन का एक अध्याय समाप्त होता है और अगला अध्याय प्रारम्भ होता है। यह
षड्यन्त्र केस उन लोगों पर चलाया गया था, जो 23 दिसम्बर, 1912 को लार्ड
हार्डिंग्ज पर बम फेकने के अपराधी समझे गए थे। लार्ड हार्डिंग्ज पर जिस समय
बम फेका गया, उस समय वह कलकत्ते से दिल्ली राजधानी लाए जाने के उपलक्ष
मे निकाले गए अपने शाही जुलूस मे एक हाथी पर आसीन थे। सन् 1905 में
बगाल के स्वदेशी आन्दोलन के समय कलकत्ता तथा बगाल मे जिस प्रकार विप्लव-
कारों सक्रिय हो उठे थे, उसी से आतंकित होकर ब्रिटिश सरकार भारत की
राजधानी कलकत्ता से हटाकर दिल्ली लाई थी। इससे पूर्व सन् 1911 मे, जार्ज
पंचम ने दिल्ली दरबार किया था और उमी मे बंग-भग को रद्द करने की घोषणा
की गई थी। उसके पश्चात् ही दिल्ली को राजधानी बनाने और इस अवसर पर
ऐसी धूमधाम और प्रदर्शन करने का आयोजन किया गया, जिससे भारतीय जनता
और विदेशो के लोकमत पर यह प्रभाव डाला जा सके कि भारतीय जनता पूर्णतया
अग्रेजी शासन की भक्त है और कही कुछ गड़बड़ नहीं है। किन्तु भारतीय क्रान्ति-
कारियो ने जिनमे श्री रासबिहारी बोस भी थे, लार्ड हार्डिंग्ज पर बम फेंककर
सरकार की इस योजना पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि श्री रासबिहारी
बोस के एक साथी श्री बसन्तकुमार विश्वास स्त्री-वेश में एक ऐसे मकान की छत पर
जा बैठे, जो जुलूस के रास्ते मे था। जैसे ही वायसराय का हाथी उस मकान के नीचे
आया, श्री विश्वास ने बम फेंक दिया। किन्तु वायसराय बच गए, केवल उनका
एक अंगरक्षक मारा गया। इसके पश्चात् ही बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं।
कुछ लोग मुखबिर हो गए और श्री बालमुकुन्द, मास्टर अमोचन्द, अवधविहारी
और बसन्तकुमार विश्वास को फांसी हुई। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक व्यक्तियों
को लम्बी-लम्बी अवधि की सजा सुनाई गई।

368 / बन्दी जीवन
शशांकमोहन हाजरा
लार्ड हार्डिंग्ज पर जो बम फेंका गया था, वह उसी प्रकार का था, जिसके खोल
कलकत्ता के राजाबाजार मुहल्ले में श्री शशांकमोहन हाजरा के घर से बरामद हुए
थे । इन श्री शशांकमोहन की चर्चा से ही 'बन्दी जीवन' की कहानी शचीन्द्र बाबू ने
प्रारम्भ की है । शशांकमोहन का एक अन्य नाम अमृत हाजरा भी था । वह कल-
कत्ता के एक बरफ के कारखाने में काम करते थे । किसी राजनीतिक डकैती के
सिलसिले मे पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली, तो उसे वहाँ बम बनाने के नुस्खे
और बम के खोल भी हाथ लग गए । श्री शशांकमोहन ने अदालत मे इस बात से
इन्कार किया कि वे बम बनाते थे । उन्होने अदालत मे अपनी सफाई देते हुए कहा
कि पुलिस जिस चीज़ को बम के खोल बता रही है, वह तो एक नई प्रकार की
गैस की लालटेन का हिस्सा है, जो मैं ईजाद करना चाहता हूँ । उन्होने उन खोलो
से अदालत मे ही एक गैस की लालटेन बनाकर दिखा भी दी । किन्तु दूसरे प्रमाणो
के आधार पर उनका क्रान्तिकारी होना सिद्ध हो गया और 15 साल के काले
पानी की सजा उन्हें मिली ।
ऐसा प्रतीत होता है कि श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल का बंगाल के क्रान्तिकारी
दल से सम्पर्क श्री हाजरा के द्वारा ही हुआ था । श्री मन्मथनाथ गुप्त ने अपनी
पुस्तक 'भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन का इतिहास' मे लिखा है :
“1912 मे ढाका अनुशीलन समिति के फरार अमृत या शशांक हाजरा तथा
अन्यान्य लोगो के मन मे यह विचार आया कि अलग-अलग दल बनाकर कार्य
करने से कार्य-सिद्धि नही होगी । इसी कारण चन्द्रनगर दल तथा अनुशीलन दल
का मिलन हुआ ।
“1908 के लगभग काशी के श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल ने एक क्रान्तिकारी दल
की स्थापना की । इसका रूप अभी पूरा क्रान्तिकारी नही हुआ था, बल्कि अभी
वह केवल लाठी, कुश्ती, जिमिनास्टिक आदि सीखने की एक संस्था मात्र थी ।
शचीन्द्रनाथ सान्याल ने इसका नाम 'अनुशीलन समिति' रक्खा, पर बगाल की
अनुशीलन समिति से इसका कोई सम्बन्ध नही था । बाद को जब बंगाल मे अनु-
शीलन समिति गैर क़ानूनी करार दी गई, तो शचीन्द्रनाथ सान्याल ने अपनी संस्था
का नाम 'यंगमैन्स एसोसिएशन' रखा ।
“शचीन्द्र अपने दल को पूरा क्रान्तिकारी रूप नही दे पा रहे थे, इसलिए
उन्होने बंगाल की यात्रा की । वे ढाका के माखनसेन से मिले, पर उनसे मिलकर
उनका मन संतुष्ट नही हुआ क्योंकि वे धर्म के आधार पर राजनीतिक कार्य की
बात कह रहे थे, शचीन्द्र को यह बात पसन्द नही आई । ये 1913 मे ही अनुशीलन
समिति के नेताओं से मिले और उनके राजा बाजार वाले अड्डे पर गए ।
“वहाँ शचीन्द्र जिस रूप मे गए, वह रविसेन के अनुसार इस प्रकार था—
'जब शचीन्द्र पहले-पहल राजा बाजार आए, तब मैने देखा कि सिर पर मोटी

कुछ पूरक तथ्य / 369
चुटिया थी और कोट पहने थे। देखने पर बंगाली नहीं लगते थे।'
" राजा बाजार में ही कई और क्रान्तिकारियों से शचीन्द्र का परिचय हुआ।
उनमें से शिरीष बाबू शचीन्द्र को चन्द्रनगर ले गए और वहीं रासबिहारी के साथ
उनका परिचय कराया गया। उन्होंने आगन्तुक की गतिविधि देखी। शचीन्द्र मानो
बारूद से भरे अनार थे। इसलिए हर समय चंचल रहते थे। शचीन्द्र की यह
चंचलता देखकर रासबिहारी ने उनका नाम लट्टू रक्खा। शचीन्द्र मे असाधारण
कर्मशक्ति, सरलता और साधुता थी। उनमें जैसे कर्मशक्ति हर समय उबाल के
बिन्दु पर बनी रहती थी। रासबिहारी शचीन्द्र की यह चंचलता देखकर बोले,
‘उस के ग्रुप के साथ मिलना खतरनाक तो नही रहेगा ? यह तो बड़ा अस्थिर
लगता है। मैं सेना मे काम कर रहा हूँ। पता नही क्या गोलमाल कर डाले।'
" प्रतुल गांगुली उन दिनो फरार थे, अब वे इस बात के लिए नियुक्त हुए कि
वे शचीन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और फिर उनकी रिपोर्ट पर तय
होगा कि रासबिहारी कहाँ तक उनसे सहयोग करें। प्रतुल बाबू ने दौरा करने के
बाद अच्छी रिपोर्ट दी, जिसके फलस्वरूप शचीन्द्र का दल रासबिहारी के साथ
काम करने लगा और शचीन्द्र रासबिहारी के दाहिने हाथ बन गए।... "
इस विवरण मे प्रमाणित होता है कि बंग-भंग आन्दोलन के समय बंगाल मे
विप्लववाद की जो लहर उठी थी, उसी से अनुप्राणित होकर श्री शचीन्द्र ने अपने
नगर बनारस मे पहले युवकों का एक संगठन स्थापित किया। इसके पश्चात् वे
किसी प्रकार अमृत (शशांक) हाजरा के पास कलकत्ता जा पहुँचे और फिर उनका
श्री रासबिहारी से सम्पर्क हो गया। इसके पश्चात् तो वे श्री शचीन्द्र रासबिहारी
के पूर्ण रूप से ही अनुगत हो गए। बनारस षड्यन्त्र के एक मुखबिर के बयान के
अनुसार 1914 के नवम्बर की एक रात को जब श्री शचीन्द्र और श्री रासबिहारी
एक बम की टोपी की जाँच कर रहे थे, अकस्मात् वह बम फट गया और रास-
बिहारी तथा शचीन्द्र दोनो ही घायल हो गए। इन दिनों वे प्रथम विश्वयुद्ध की
स्थिति से लाभ उठाकर देश की सेनाओ मे विद्रोह उभारने का कार्य कर रहे थे।
पग-पग पर संकट और मृत्यु के दर्शन इसी प्रकार उनको करने पडते थे।
श्री अमृत हाजरा ने बर्हा डकैतीकांड मे भाग लिया था। बर्हा एक ग्राम का
नाम है, जहाँ एक धनी व्यक्ति रहता था। क्रान्तिकारी कार्यों के लिए धन की
आवश्यकता होने पर क्रान्तिकारियों ने उसके यहाँ डकैती डाली और नाव द्वारा
भाग निकले। किन्तु ग्रामवासी और पुलिसवालो ने क्रान्तिकारियों का पीछा
किया। नदी के दोनों किनारो पर ग्रामीणो की भीड और नदी में नाव द्वारा पुलिस
क्रान्तिकारियों पर गोली चलाते हुए उनका पीछा करने लगी। एक-दो क्रान्ति-
कारी मारे गए। उस अवसर पर अमृत हाजरा अपने मृत-साथी की लाश को
सामने रखकर जोर-जोर से वन्देमातरम् का नारा लगाते रहे। इस नारे को सुन-
कर ही ग्राम वाले समझ सके कि यह लोग साधारण डकैत नही, बल्कि क्रान्ति-
कारी है। इस पर अधिकांश ग्रामीण वापस लौट गए और शेष क्रान्तिकारी बच-

370 / बन्दी जीवन
कर आ सके। श्री शशांक ऐसे कर्मठ, साहसी, प्रत्युत्पन्न बुद्धि और मेधावी थे।
राजस्थान का क्रान्तिकारी दल
श्री रासबिहारी बोस से परिचय होने के पश्चात् श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल
को राजस्थान के क्रान्तिकारी संगठन का भी सहयोग मिलने लगा, जो बंगाल के
क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में बहुत पहले से था। श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' में
राजस्थान के सम्बन्ध में बहुत कम लिखा है, यद्यपि वे बहुत-कुछ लिख सकते थे।
वास्तविकता तो यह है कि सन् 1914-15 में श्री रासबिहारी के साथ श्री शचीन्द्र
जिस विराट् विप्लव यज्ञ का आयोजन कर रहे थे, उसमें राजस्थान के क्रान्तिकारी
भी महत्त्वपूर्ण भाग लेने वाले थे। राजस्थान का यह क्रान्तिकारी संगठन बहुत
पुराना था और भारतीय विप्लववाद के आदि प्रवर्त्तक श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा
ने इसकी नींव डाली थी। कुछ विद्वान इतिहासज्ञों का यह भी मत है कि महर्षि
दयानन्द सरस्वती और स्वामी विवेकानन्दजी ने राजस्थान के अनेक राजाओं के
मन में स्वतन्त्रता-प्राप्ति के लिए सशस्त्र प्रयास करने की भावना उत्पन्न कर दी
थी। श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा महर्षि दयानन्द के शिष्य थे। वे भारत की अनेक
रियासतों के दीवान रहे और फिर कुछ दिनों तक अजमेर म्युनिसिपैलिटी के अध्यक्ष
पद पर भी रहे। इसके पश्चात् हम अनेक क्रान्तिकारियों को अकस्मात् राजस्थान
की रियासतों के राजकीय पदों पर आसीन होते देखते हैं। दिल्ली षड्यन्त्र में
फाँसी पाने वाले श्री बालमुकुन्दजी जोधपुर के राजकुमारों के शिक्षक के पद पर
थे। लाला हरदयालजी के एक साथी बाबू ब्रजमोहनलाल जी स्कूल ऑफ आर्टस,
जयपुर के वाइस प्रिन्सिपल पद पर आसीन थे। खरना रियासत के राजा राव
गोपाल सिंह तो क्रान्तिकारी कार्यों में इतने सक्रिय थे कि सरकार को बहुत दिनों
तक उनको नज़रबन्द रखना पड़ा। प्रसिद्ध जैन विद्वान श्री अर्जुनलालजी सेठी
जयपुर में एक राष्ट्रीय विद्यालय चलाते थे और इस दल के नेता थे। श्री शचीन्द्र-
नाथ सान्याल ने 'बन्दी जीवन' के द्वितीय अध्याय में 'प्रताप की कहानी' शीर्षक
से जिन प्रताप सिंह की गौरव-गाथा लिखी है, वे और उनके पिता डा० केशरी-
सिंहजी बारहठ, जो एक समृद्ध जागीरदार थे, क्रान्तिकारी कार्यों में अपने को
सर्वथा होम चुके थे। ठाकुर केशरीसिंहजी के छोटे भाई श्री जोरावरसिंहजी
उनके अनेक रिश्तेदार भी विप्लव-पथ के पथिक बन चुके थे। ठाकुर केशरी
सिंहजी के परिवार वालों का तो दावा है कि लार्ड हार्डिग्ज पर बम वसन्त-
कुमार विश्वास ने नहीं, ठाकुर जोरावरसिंह ने फेंका था। इस केस में ठाकुर
जोरावरसिंह का वारण्ट निकला था, पर वे फरार हो गए और सन् 1938-39 में
जब कुछ प्रान्तों में कांग्रेस मिनिस्ट्री बन जाने के कारण उनका वारण्ट रद्द हो
जाने की सम्भावना होने लगी थी, फरार अवस्था में ही उनका देहान्त हो गया।

कुछ पूरक तथ्य / 371
शहीद मोतीचन्द और जयचन्द
श्री शचीन्द्र ने 'बन्दी जीवन' के द्वितीय भाग के छठे परिच्छेद में निमेज
के महन्त की हत्या के अपराध में फांसी पानेवाले दो युवकों—श्री मोतीचन्द
और माणिकचन्द या जयचन्द के फांसीघर से लिखे जाने वाले एक पत्र का
उल्लेख किया है। यह श्री मोतीचन्द और जयचन्द भी इसी राजस्थानी क्रान्ति-
कारी मंडली के थे। इनमें श्री जयचन्द के नाम का उल्लेख शचीन्द्र बाबू स्मृति-
भ्रम से कर गए हैं, क्योंकि श्री जयचन्द निमेज के महन्त हत्याकांड के अभियुक्त
अवश्य थे किन्तु वे अन्त तक पुलिस के हाथ नही आ सके। इस फरार अवस्था में
जयचन्दजी बहुत दिनों तक हरिद्वार में बाबा काली कमलीवाले की संस्था के
मुख्य पद पर रहे और उधर ही क्रान्तिकारी दल का संगठन भी करते रहे।
राजस्थान के वर्तमान सर्वोदयी नेता श्री रामनारायण चौधरी भी उस समय
इसी मंडली में थे। श्री मोतीचन्द और जयचन्दजी का परिचय देते हुए उन्होंने
अपनी पुस्तक 'वर्तमान राजस्थान' में लिखा है—
“... उन्होंने (श्री अर्जुनलाल सेठी ने) महाराष्ट्र और कश्मीर जैसे दूर-दूर
के प्रान्तों से चुन-चुनकर नौजवान इकट्ठे किये थे। ये कंचे जीवट के लोग थे,
इसके दो दृष्टान्त मुझे याद हैं। श्री मोतीचन्द उस युवक दल के अगुआ थे। एक
बार उनका ऑपरेशन हुआ। डा० उलजंगसिंह की राय मे वह इतना गम्भीर
था कि क्लोरोफार्म सुंघाये बिना चीरा लगाने की उनकी हिम्मत न हुई। मोती-
चन्द का आग्रह था कि होश में ही चीरफाड की जाय। आखिर वैसा ही हुआ और
मोतीचन्द ने उफ तक न की। डाक्टर दांतों तले उंगली दबाकर रह गया। आरा
के महन्त की हत्या के अपराध में जब उन्हें फांसी लगी तो कहते हैं, बलिदान की
खुशी मे उनका वजन कई पोड बढ़ गया था।
“लेकिन असली अपराधी तो थे जयचन्द, जो अन्त तक पुलिस के हाथ न
आए। उनके साथ मेरा गहरा सम्बन्ध हो गया था। उनका किस्सा विचित्र था।
वे काश्मीर राज्य के पूंछ ठिकाने में किसी छुटभैया के लड़के थे। एक दूसरे युवक
के साथ अनन्य मित्रता हो गई। प्लेग आया तो दोनों में कौल-करार हुआ कि जो
बच रहे वह घर से निकल पड़े और उम्रभर अपने साथी के लिए तपस्या करे।
जयचन्द बच गए। सीधे हरद्वार जाकर जाड़े में गंगाजी में और गर्मी में बालू रेत
में तपस्या करने लगे। गाने का शौक था। एक दिन सेठीजी का वहाँ भाषण था।
उसमें संगीत का भी कार्यक्रम था। जयचन्द कोने में बैठे सुन रहे थे। सेठीजी की
पारखी दृष्टि ने उन्हें पहचान लिया कि काम का आदमी है। साथ ले आए। वह
निर्भय इतने थे कि कई बार वारण्टधारी पुलिस के बीच से निकल गए। चलने
में इतने तेज कि एक बार घुड़सवार पुलिस का पीछा बचाते हुए सत्तर मील तय
करके शाम को मेरे पास पहुँच गए। दो मंज़िल से कूदकर भाग जाने का उन्हें
इतना पक्का विश्वास था कि हमारे प्रबल आग्रह पर भी वे धीरे बोलने या दूसरी

372 / बन्दी जीवन
सावधानी बरतने को तैयार नहीं होते थे।
"इसी मंडली में एक श्री छोटेलाल जैन भी थे, जो हार्डिज्ज बम केस में
अभियुक्त बनाये गए किन्तु प्रमाणाभाव से छूट गए और फिर क्रान्तिकारी कार्यों
में संलग्न हो गए। इसके पश्चात् गांधीजी के तत्वज्ञान ने उनको खींचा और
साबरमती आश्रम में जाकर रहने लगे।"
"किन्तु इस मंडली के रत्न तो प्रतापसिंहजी थे, जो शचीन्द्र बाबू के साथ
बनारस षड्यन्त्र केस के अभियुक्त थे।" श्री रामनारायण चौधरी ने अपनी
इसी पुस्तक में एक स्थान पर लिखा है, "सच तो यह है कि महात्मा गांधी को
छोड़कर और किसी पर मेरी इतनी श्रद्धा नही हुई जितनी प्रतापजी पर··।"
सर रेजिनल्ड क्रेडक की हत्या का प्रयास
श्री शचीन्द्र ने अपनी इस पुस्तक के द्वितीय भाग में 'काशी अंचल की कहानी'
परिच्छेद (2) के अन्तर्गत लिखा है, "राजपूताना के एक युवक के साथ दिल्ली
आ पहुँचा। अपने दल के ही एक युवक के डेरे पर अतिथि हुआ।···उस समय के
होम मेम्बर सर रेजिनल्ड क्रैडक साहब तब दिल्ली मे न थे, और एक-दो और
कारण थे, जिससे दिल्ली में कुछ किया नही गया।"
श्री रामनारायण चौधरी ने भी अपनी पुस्तक में इस घटना का ब्यौरा दिया
है। वे लिखते हैं, "1915 का साल शुरू हुआ था कि एक दिन अँधेरे-अँधेरे
छोटेलालजी एक ऐनकधारी युवक को लेकर आए। छोटी-छोटी आँखें, साँवला
रंग और ठिगना क़द था। उन दिनों हिन्दुस्तानी फ़ौज मे गदर की तैयारी की
जा रही थी। इसके संयोजक बाबू रासबिहारी बोस थे। उनका केन्द्र बनारस था।
एक खास काम के लिए उन्होंने श्री शचीन्द्रनाथ सान्याल को दिल्ली भेजा था।
प्रतापसिंह उनके साथ थे। इसी खास काम मे एक सन्देश ले जानेवाले की ज़रूरत
थी। छोटेलालजी की सलाह से प्रतापजी ने मुझे पसन्द किया। दूसरे ही दिन
प्रतापजी और मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बाहर के एक पुराने मकान की
पहली मंज़िल पर पहुँचे तो एक गठीले जवान ने हमारा स्वागत किया। वह
शचीन्द्र थे। एक कोठरी मे अखबार बिछे थे। यही उनका बिस्तर था। शाम
तक मुझे योजना का पता लग गया। वह यह थी कि भारत सरकार के होम मेम्बर
सर रेजिनल्ड क्रैडक को गोली का निशाना बनाया जाय। यह काम करें जयचन्द
और मैं उन्हें हरिद्वार से बुला लाऊँ। संकेत यह था कि जैसे ही क्रैडक साहब
वाली घटना के समाचार प्रकाशित हों, मेरठ वग़ैरह की भारतीय सेना विद्रोह कर
दे।···अस्तु, मैं रात की गाड़ी से हरिद्वार के लिए चल पड़ा। भारत रक्षा क़ानून
का शिकंजा इतना कड़ा था कि हर जगह पुलिस किसी युवक को देखते ही संदेह
करती और उसे पूछताछ किये बिना आगे न बढ़ने देती। लेकिन मेरी मारवाड़ी
भेष-भाषा ने अच्छा काम दिया। हरिद्वार में उन दिनो कुम्भ का मेला था, परन्तु
काली कमली वाले बाबा का स्थान ढूंढने में विशेष अड़चन नहीं हुई। हमारे

कुछ पूरक तथ्य / 373
जयचन्द बाबा के दाहिने हाथ बने बैठे थे। देखते ही लिपट गए। लेकिन मेरे
साथ दिल्ली चलने में असमर्थता प्रकट करते हुए बोले, "यहाँ एक अच्छा दल
तैयार कर लिया है। अभी कल परसों एक सफल डाका डाला है। हाथ में लिया
हुआ काम छोड़कर जाना ठीक नहीं। हाँ, चाहो तो पाँच-दस हजार रुपया ले
जाओ। डाके का माल भी है और बाबा का भंडार भी भरपूर है।" धन लाने की
मुझे आज्ञा न थी। मैं खाली हाथ वापस आ गया। शचीन्द्र और प्रतापजी को
निराशा हुई। जो काम जयचन्द्र के सिपुर्द होनेवाला था वह प्रतापजी को सौंपा
गया। मगर संयोगवश कैडक साहब उस तारीख को बीमार हो जाने से बाहर
नहीं निकले और बच गए। मैं उसी रात को जयपुर लौट आया।"
श्री प्रतापसिंह
बनारस षड्यन्त्र के सिलसिले में प्रतापसिंहजी के फरार होने और फिर उनकी
गिरफ्तारी पर प्रकाश डालते हुए श्री चौधरी ने लिखा है, "....प्रतापजी पर
बनारस षड्यन्त्र के सिलसिले में वारंट निकल गए और वे भागकर हैदराबाद
(सिन्ध) में जा छिपे। खुफिया पुलिस तलाश करती हुई जयपुर पहुँची और एक
ओसवाल गृहस्थ के पीछे पड़ी। कमजोरी में आकर उन्होंने हैदराबाद तो बता
दिया मगर फिर सँभलकर सिंध के बजाय निजाम की राजधानी का पता दे दिया।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट आगे यह सुराग पाकर दक्षिण की ओर रवाना हुए। इधर
हमारी मंडली को प्रतापजी को बचाने की फिक्र हुई। इस बार भी मुझको चुना
गया। मारवाड़ी पोशाक में चल पड़ा। मुझे हिदायत थी कि मारवाड़ के
मनिमालिया स्टेशन पर उतरकर बारणों के गांव पाबेटिया में पहले तलाश कर
लूँ। शायद प्रतापजी वहीं हों। हमारे देहाती समाज में अनजान लोगों से खूब
पूछताछ होती है। इससे मेरे काम में बाधा पड़ रही थी। आखिर एक किस्सा
गढ़ लिया और जो कोई पूछता उसी को सुनाकर पिण्ड छुड़ाता। गाँव के निकट
पहुँचते-पहुँचते मालूम हो गया कि जिस घर मे प्रतापजी ठहरा करते थे, उसे
पुलिस ने घेर रक्खा है। मैं समझ गया कि पंछी अभी पकड़ में नहीं आया है, मैं
व्यर्थ में क्यों फँसूँ। मैंने सिन्ध की राह ली। हैदराबाद में पहुंचकर दिन-भर की
खोज के बाद प्रतापजी से भेंट हुई। उन्होंने एक खानगी दवाखाने में कम्पाउण्डर
की जगह काम शुरू कर दिया था और फुरसत के समय वाचनालयों में जानेवाले
नौजवानों में क्रान्तिकारी प्रचार करने लग गए थे। दूसरे ही दिन हम दोनों
बीकानेर के लिए चल पड़े। सोचा यह था कि मैं तो राजधानी में कोई नौकरी
कर लूँगा, प्रतापजी कहीं देहात में जा बसेंगे और दोनों मिलकर विप्लववादी दल
खड़ा करेंगे...लेकिन एक गलती ने इस योजना पर पानी फेर दिया। जोधपुर
स्टेशन पास आया तो प्रतापजी की इच्छा आशानाड़ा स्टेशन पर उतरकर
वहाँ के स्टेशन मास्टर से मिल लेने की हुई। वह दल का सदस्य था। मगर कुछ
दिन पहले उसके यहाँ बम का पार्सल पकड़ा जा चुका था और अपनी खाल बचाने

को पुलिस का मुखबिर बन गया था । इसकी हमें किसी को खबर न थी । तय
यह हुआ कि मैं जोधपुर उतरकर शहर देख लूं और दूसरे दिन शाम की गाड़ी से
बीकानेर के लिए चल पडूं । रास्ते में आशानाडा स्टेशन पर प्रतापजी को 'माधो'
के नाम से पुकारूँ । अगर कोई जवाब न मिले तो समझ लूं कि प्रतापजी देहात में
ुस गए हैं और मैं बीकानेर पहुँचकर उनका इन्तजार करूँ । लेकिन प्रतापजी तो
आशानाडा उतरते ही गिरफ्तार कर लिये गए थे । मेरी आवाज का कोई असर न
देखकर मैं बीकानेर पहुँच गया ।"
"....इधर हरिद्वार की कारगुजारी के सिलसिले से प्रतापसिंह ने बोस बाबू की
तरफ से जो घड़ी और शोर शाल भेंट की थी, वह चोरी चली गई थी । ये पुरस्कार
मुझे बहुत प्रिय थे । प्रतापजी के वियोग की पीडा भी कम न थी । वह आदमी
ही ऐसा था । जितने विप्लववादी देशभक्तों से मेरा परिचय हुआ, उनमे प्रताप
की छाप मुझ पर सबसे अच्छी पड़ी थी। वे बड़े कोमल स्वभाव के निहायत शिष्ट
और सदा खुश रहने वाले जीव थे । गीता को उन्होंने जिस रूप में समझा था,
उसी के अनुसार उनकी सारी चेष्टाएँ होती थी। धन और स्त्री की इच्छा को
उन्होंने खूब जीता था। शरीर इतना सधा हुआ था कि जयपुर मे जब वे मेरे पास
रहे थे तो एक बार लगातार बहत्तर घण्टे जागते रहे और विना खाए-पिए बराबर
काम करते रहे । और फिर सोए तो तीन दिन तक उठने का नाम नहीं लिया ।
गलता के कुंड में घंटों तैरते भी उन्हें देखा ।... वे जहाँ रहते, वही का वातावरण
सरलता, प्रेम और पवित्रता से भर देते थे ।"
राजस्थान के इसी क्रान्तिकारी मंडल मे श्री विजयसिंह पथिक भी थे, जो बाद
को चलकर राजस्थानी किसानों के प्रसिद्ध नेता बने । सन् 1914-15 में पथिकजी
राव साहब खरवा के दाहिने हाथ बने हुए थे और इन लोगों ने कई हजार
बंदूकें विद्रोह के लिए एकत्रित कर ली थी । किन्तु कृपालसिंह द्वारा विद्रोह की
योजना को सरकार पर प्रकट कर देने के कारण यह तमाम तैयारी बेकार चली
गई । निश्चय ही यदि यह योजना क्रियान्वित हो सकती, तो न केवल भारत का,
बल्कि संसार का इतिहास भी शायद बहुत कुछ परिवर्तित हो जाता ।

मुखबिर कृपालसिंह

शचीन्द्रबाबू ने 'बन्दी जीवन' में इतना सकेत तो कर दिया है कि कृपालसिंह
पर क्रान्तिकारियों को संदेह हो गया था । वे उसको समाप्त भी कर देना चाहते
थे, किन्तु कर नही सके और वह अपने इस दुष्कृत्य में सफल हो गया । किन्तु
कृपालसिंह को रास्ते से क्यों नही हटाया जा सका इसका पूरा ब्योरा हमें गदर
पार्टी के एक कार्यकर्ता बाबा हरनामसिंह के एक लेख से मिलता है । बाबा
हरनामसिंह भारत से अमेरिका जाकर खेतों में मजदूरी करते थे । गदर पार्टी का
संगठन होने पर उसके सदस्य हो गए । कुछ दिन तक अमेरिका मे गदर पार्टी के
मंत्री लाला हरदयालजी के अंगरक्षक भी रहे । प्रथम विश्वयुद्ध प्रारम्भ होने पर

कुछ पूरक तथ्य / 375
भारत में विद्रोह करने के लिए अपने अन्य साथियों सहित भारत आ गए ।
रासबिहारी बोस तथा शचीन्द्रजी के साथ काम किया और फिर गिरफ्तार होकर
पहले फाँसी की सजा पाई जो अपील मे आजीवन कालापानी हो गई । अमेरिका में
ही एक दुर्घटनावश उनका बायाँ हाथ कट गया, इसीलिए वे 'टुण्डालाट' के नाम '
मे भी प्रसिद्ध थे । अभी कुछ दिन पूर्व बाबा हरनामसिंह का स्वर्गवास हुआ है ।
बाबाजी ने अपने लेख मे लिखा है, "....पंजाब और बंगाल मे क्रान्ति प्रारम्भ
करने के लिए 21 फरवरी सन् 1915 की तारीख निश्चित हुई थी । बाबू रास-
बिहारी बोस लाहौर मे पंजाब पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे । सरकारी मुखबिर
कृपालसिंह ने इस बात की खबर पुलिस को दे दी थी ।
लाहौर के एक मकान मे कृपालसिंह को किसी काम के लिए लाहौर छावनी
के एक रिसाले मे भेजा गया । कुछ साथियों को कृपालसिंह पर सन्देह हो जाने के
कारण उसके पीछे एक लड़का उसकी निगरानी के लिए रवाना किया गया । इस
लड़के ने तुरन्त आकर खबर दी कि कृपालसिंह मकान से सीधा लाहौर स्टेशन की
खुफिया पुलिस के दफ्तर मे गया है। वहाँ रिपोर्ट देकर वह छावनी गया और
उसी मकान पर लौट आया । उसके वापस आने से पहले मैं भी उस मकान पर
पहुँच चुका था और उसकी जासूसी की बात सुन ली थी । जब वह लौटकर आया
हम तीन आदमी वहाँ मौजूद थे । वह जाकर बेफिक्री से एक कुर्सी पर बैठ गया ।
हम तीनों मे उसे क़त्ल कर देने के लिए इशारे होने लगे । मकान में कुछ बम
और दो-चार रिवाल्वर मौजूद थे, लेकिन उनके चलाने से बाज़ार में धड़ाके का
डर था । हमने उसे गले में फन्दा डालकर मार डालने का निश्चय किया । इस
काम के लिए सिर्फ एक ही हाथ होने की वजह से मैं पहल नहीं कर सकता था ।
दूसरे साथी लाला रामसरनदास शारीरिक रूप से कमज़ोर थे । उनका हाथ
डालना ठीक भी न था । हमने तीसरे साथी भाई अमरसिंह राजपूत को पहल
करने का इशारा किया और हम दोनों मदद को तैयार थे । अमरसिंह तेईस-
चौबीस वर्ष का हट्टा-कट्टा जवान था। लेकिन कृपालसिंह पर हाथ डालने का
साहस उसे न हुआ । हम अंग्रेजी मे बातचीत नही कर सकते थे, क्योंकि कृपाल-
सिंह भी थोड़ी-बहुत अंग्रेजी समझता था। हमारे इशारों से वह चौकन्ना हो गया
और मेरे हाथ तथा अमरसिंह के भय ने उसकी जान बचा दी...।"
"जब अमरसिंह को फाँसी सामने लटकती नज़र आई तो उसने पुलिस की
शरण ले सरकारी गवाह बनकर जान बचाने की कोशिश की । उसने अपने बयान
में अमेरिका के शुरू के काम से लेकर आखिर तक की सारी कहानी पुलिस को
सुना दी । अमरसिंह अमेरिका में पार्टी का सरगर्म मेम्बर था। गदर केस में वह
मेरे साथ ही काम करता था। हिन्दुस्तान लौटते समय उसने भी बाकी मेम्बरों
की तरह आजादी या मौत का प्रण किया था। इसके अतिरिक्त उसका चाल-
चलन भी वहाँ बहुत अच्छा था, लेकिन प्राणों के भय से उसने अपने साथियों को
मौत के मुंह में धकेलकर अपनी जान बचाने की सोची ।"

376 / बन्दी जीवन
करतारसिंह आदि की गिरफ्तारी
इस भेद के खुल जाने पर सरगरम साथियों ने कोई उपाय न देखकर जल्दी
से 21 फरवरी के बजाए, क्रान्ति के लिए, 19 फरवरी का दिन निश्चित कर
दिया। लेकिन पुलिस ने 18 फरवरी को ही लाहौर के दो-तीन मकानों से कुछ
आदमियों को गिरफ्तार कर लिया। बाबू रासबिहारी बोस के मकान का पता
मुखबिर को न था, इसलिए वे बच गए । 18 फरवरी को ही तमाम छावनियों
में हिन्दुस्तानी सिपाहियों की जगह गोरे सिपाहियों का पहरा हथियारखानो पर
लगा दिया गया और हमारी योजना बीच में ही रह गई। 19 फरवरी की रात को
ही बनारस का टिकट खरीदकर बाबू रासबिहारी को रेलगाड़ी पर सवार कराया
गया। पंजाबी कपड़े पहनकर वे बनारस पहुँचकर बच निकले। दूसरे दिन दो
साथियों करतारसिंह सराबां और जगतसिंह के साथ मैं लाहौर से चला गया।
हम तीनों ज्यों-ज्यों पेशावर पहुँचे। पेशावर से दस मील आगे निकलकर फिर
पीछे लौटने का निश्चय किया। फैसला यह किया कि कुछ हथियार इकट्ठे कर
अपने साथियों को लाहौर और अमृतसर की हवालातों से छुड़ाया जाए। हथियार
लेने के लिए हम लोग सरगोधा के सरकारी फार्म में गए और वहाँ के सिख
रिसालदार की मुखबिरी पर गिरफ्तार हो गए। ***गिरफ्तारी 28 मार्च सन् 1915
को हुई थी।
कृपालसिंह की हत्या
"मुखबिर कृपालसिंह उस समय तो बच गया किन्तु क्रान्तिकारी उनके पीछे
लगे ही रहे। वह इतनी सावधानी से रहता था कि उसको ठिकाने लगाना आसान
बात नहीं थी। फिर भी सन् 1931 में, जब एक दिन वह अपने घर पर सो रहा
था, कुछ लोगों ने उसे ठिकाने लगा दिया और आज तक यह पता नही लग सका
कि उसकी हत्या करनेवाले कौन थे।
गदर पार्टी का जन्म और अन्त
शचीन्द्र बाबू ने अपनी पुस्तक में अमेरिका की गदर पार्टी के सम्बन्ध में बहुत-
कुछ लिखा है। पंजाब में फ़ौजों को उभारने आदि का सम्पूर्ण कार्य गदर पार्टी के
ही सदस्यों ने किया था। इनमें से पचासों फाँसी पर चढ़ गए, सैकड़ों को काला
पानी हुआ और कुछ सरकार की आँखों में धूल झोंककर विदेशों को भी चले गए।
किन्तु फिर इसके पश्चात् गदर पार्टी का क्या हुआ ? क्या वह समाप्त हो गई ?
जैसाकि बहुत-से व्यक्ति समझते हैं। इस सम्बन्ध में वास्तविकता यह है कि गदर
पार्टी भारत की स्वाधीनता तक बराबर अमेरिका में और जहाँ भी उसके सदस्य
थे, कार्य करती रही। यह ठीक है कि प्रथम विश्वयुद्ध में उसके सैकड़ों-हज़ारों
सदस्य भारत में आकर अपनी जन्मभूमि की स्वाधीनता के लिए संघर्षरत हुए, किंतु

कुछ पूरक तथ्य / 377
फिर भी अमेरिका में उसका संगठन ज्यों-का-त्यों चलता रहा । अभी कुछ दिन
पूर्व अमेरिका की सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति ने इस बात की जाँच की थी
कि अमेरिका की गदर पार्टी के कुछ सदस्य चूंकि रूम और साम्यवाद से सहानु-
भूति और सम्पर्क रखते हैं, अतः क्या वे अमेरिका में भी संकट उत्पन्न तो नहीं कर
सकते ? इस कमेटी की रिपोर्ट गोपनीय थी, किन्तु वह किसी प्रकार गदर पार्टी
के एक सदस्य के हाथ लग गई और स्वयं इन पंक्तियों के लेखक ने भी उसे देखा
और पढ़ा है । इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एक बात तो यह बताई है कि गदर-
पार्टी की स्थापना सन् 1907 में लाहौर में हुई थी । अभी तक यही समझा जाता
रहा है कि लाला हरदयालजी ने नवम्बर, 1913 में अमेरिका के कैलीफोर्निया में
इसकी स्थापना की थी । इसके सम्बन्ध में एक प्रसिद्ध क्रान्तिकारी श्री खानखोजे,
जिन्होंने विदेशों में बहुत काम किया, इस प्रकार बताते हैं, "लगभग 1907 के
प्रारम्भ में अमेरिका के कैलीफोर्निया में जो भारतीय छात्र थे, उनमें खगेन्द्र चन्द्र-
दास, पाण्डुरंग खानखोजे, तारकनाथदास, अधरचन्द्र लसगर आदि ने भारतीय-
स्वाधीनता-संघ की स्थापना की ।...1908 में कैलीफोर्निया के संक्रामेंटों और
आरगिल स्टेटों के पोर्टलैंड नामक स्थान में संघ का केन्द्र स्थापित किया गया ।
...1913 में लाला हरदयाल और भाई परमानन्द कैलीफोर्निया आएँ । परमानन्द
दल में शामिल नहीं हुए पर हरदयाल शामिल हुए और उन्होंने सलाह दी कि दल
का नाम बदलकर 'गदरपार्टी' कर दिया जाय ।"
अमेरिका सरकार की समिति की रिपोर्ट में और इस प्रामाणिक बयान में
जो अन्तर है, उसका कारण यह प्रतीत होता है कि समिति को गदरपार्टी के किसी
पुराने सदस्य से ही यह ज्ञात हुआ होगा कि सन् 1907 में लाहौर के क्रान्तिकारियों
के बीच ही अमेरिका में इस प्रकार का एक संगठन बनाने का निश्चय हुआ होगा ।
यह स्मरणीय है कि सन् 1906-07 में पंजाब में क्रान्तिकारी बहुत ही सक्रिय थे ।
सरदार भगतसिंह के चाचा सरदार अजीतसिंह, ला० पिंडीदास, अम्बाप्रसाद सूफी
तथा अन्य अनेक हिन्दू, सिख, मुस्लिम क्रान्तिकारी अपने संगठन को दृढ़ करने में लगे
हुए थे । पंजाब की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह थी कि बंगाल की भाँति पंजाब में
क्रान्तिकारी आन्दोलन केवल मध्यमवर्ग तक ही सीमित नहीं था और न आतंकवाद
तक ही उसकी परिधि समाप्त हो जाती थी । इसके विपरीत सरदार अजीतसिंह
इत्यादि वहाँ किसानो का आन्दोलन चला रहे थे और हजारों किसान उनके प्रभाव
में आ चुके थे । सन् 1907 की पंजाब के क्रान्तिकारियों में से सरदार अजीतसिंह,
अम्बाप्रसाद सूफी, ठाकुरदास इत्यादि गोपनीय रूप से विदेश जाने में सफल हो गए ।
सम्भव है अमेरिका सरकार की समिति ने इसी आधार पर गदर पार्टी की स्थापना
का यह विवरण दिया है ।
समिति की रिपोर्ट यह भी बताती है कि 1917 तक तो गदर पार्टी का संग-
ठन सर्वथा अनौपचारिक था । रिपोर्ट के अनुसार विधिवत् संगठन 22 जनवरी,
1917 को हुआ । इससे लगभग दस महीने पूर्व अर्थात् 31 मार्च, 1916 को गदर

378 / बन्दी जीवन
पार्टी ने अपने आफिस आदि के लिए सानफ्रांसिस्को में दो प्लाट खरीदे और वहाँ
आफिस आदि के लिए इमारत बनवाई। समिति की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी का
विधान सन् 1928 में बना और फिर वह भारत के स्वतन्त्र होने तक सरगर्मी के
साथ काम करती रही और उसके सदस्य बराबर एक देश से दूसरे देश तक दौड़-
धूप करते रहे। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात् गदर पार्टी ने अपनी सम्पूर्ण चल-
अचल सम्पत्ति भारत सरकार के अमेरिका स्थित प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दी और
इस प्रकार भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इस अत्यन्त जुझारू संगठन ने अपने लक्ष्य
को प्राप्त करके स्वयं को भंग कर लिया।
मुस्लिम क्रान्तिकारी दल का इतिहास
'गदर पार्टी' की ही भाँति उस मुस्लिम क्रान्तिकारी दल पर भी कुछ प्रकाश
डालना आवश्यक है, जिससे दिल्ली में अपने सम्पर्क होने का उल्लेख शचीन्द्र बाबू
ने किया है। शचीन्द्र बाबू ने इस दल के उद्भव का समय और कारण सन् 1912
में होनेवाली बाल्कन वार और उसमें डा० अंसारी के नेतृत्व में जानेवाले भार-
तीय मुसलमानों के मैडिकल मिशन को बताया है। श्री शचीन्द्र के लेखानुसार
मैडिकल मिशन में जो भारतीय नौजवान गए थे, तुर्की की सरकार और जनता
ने उनका भारी सम्मान किया। इस राजकीय सम्मान ने उनका माथा गरम कर
दिया और उनमें से अनेक भारत आकर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध सक्रिय हो गए।
कुछ अन्य महानुभावों ने भी इन मुस्लिम क्रान्तिकारियों के सम्बन्ध में कुछ इसी
प्रकार लिखा है। इसका कारण यह है कि सिडीसन कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिम
क्रान्तिकारी दल के उद्भव और विकास का इसी प्रकार उल्लेख किया गया है।
इसके विपरीत वास्तविकता यह है कि इस दल का इतिहास बहुत ही पुराना
और सम्भवतः उतना ही अद्भुत है। सन् 1720 अर्थात् गदर से भी लगभग एक
सौ सैंतीस वर्ष पहले दिल्ली में एक मुस्लिम सन्त हुए, जिनका नाम शाह वलीउल्ला
था। वे अत्यन्त उच्चकोटि के दार्शनिक, विद्वान् और तपस्वी व्यक्ति समझे जाते
थे और उनके परिवार की बहुत शानदार परम्परा थी। मुस्लिम दर्शन के अध्यापन
में वे निष्णात समझे जाते थे। अरबी और फारसी में उनके लिखे ग्रन्थ आज
भी अनेक मुस्लिम राष्ट्रों में पढ़ाए जाते हैं। भारत की तत्कालीन राजनीतिक
स्थिति बड़ी भयावह थी और अंग्रेज धीरे-धीरे भारत की राजनीति पर हावी होते
जा रहे थे। दिल्ली की मुस्लिम बादशाहत बहुत कमज़ोर हो चली थी। इस स्थिति
ने शाह वलीउल्ला को राजनीति की ओर खींच लिया और वे अपने अनुयायियों
को राजनीतिक शिक्षा देने लगे। भारत की हिन्दू-मुस्लिम समस्या और शासन-
नीति पर भी शाह वलीउल्ला ने भली प्रकार विचार किया था। जन-साधारण
की दिनों-दिन गिरती हुई आर्थिक स्थिति और शासकीय दल द्वारा जनता के
शोषण को देखकर वे तत्कालीन शासकों के विरोधी बन गए थे और इसके लिए
उन्होंने कष्ट भी उठाए थे। अपनी अरबी भाषा में लिखी एक प्रसिद्ध पुस्तक