मन्त्र रामायण (नीलकण्ठ चतुर्धर - पं. रामकुमार राय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)
Mantra Ramayana of Nilakantha with Hindi Commentary
नीलकण्ठ चतुर्धर (टीकाकार: पं. रामकुमार राय) द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
मन्त्र रामायण महाभारत के प्रसिद्ध टीकाकार नीलकण्ठ चतुर्धर (गोविन्द सूरि के पुत्र) की एक अनोखी रचना है। इसमें नीलकण्ठ ने ऋग्वेद के १५७ मन्त्र चुनकर उन्हें रामायण की कथा के क्रम में रखा है और अपनी संस्कृत व्याख्या 'मन्त्ररहस्यप्रकाशिका' में यह दिखाने का प्रयास किया है कि इन मन्त्रों में रामकथा के प्रसंग संकेत रूप में निहित हैं।
यह स्कैन प्राच्य प्रकाशन, वाराणसी की तन्त्र ग्रन्थमाला की पन्द्रहवीं संख्या है, जिसका प्रथम संस्करण १९८८ में निकला। इसके सम्पादक और हिन्दी अनुवादक राम कुमार राय हैं, और प्रस्तावना सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पालि विभाग के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण तिवारी ने लिखी है।
हिन्दी भूमिका में बताया गया है कि विजयादशमी के आसपास पत्र-पत्रिकाओं में अक्सर ऐसे लेख छपते हैं कि राम, दशरथ, सीता, जनक जैसे नाम वेदों में आते हैं, पर उनसे यह सिद्ध नहीं होता कि वेद-मन्त्र रामायण के इन्हीं पात्रों की बात करते हैं। भूमिका के अनुसार नीलकण्ठ ने सदियों पहले इस प्रश्न का विद्वत्तापूर्ण उत्तर दिया था, किन्तु यह ग्रन्थ लम्बे समय से अप्राप्य होकर भुला दिया गया था। विषय-सूची के अनुसार पुस्तक में भूमिका और प्रस्तावना के बाद राम-रक्षा-स्तोत्र और फिर मन्त्र रामायण है, साथ में चित्र भी हैं। स्कैन की गई प्रति जंगमवाड़ी मठ, वाराणसी के ज्ञानमन्दिर ग्रन्थालय से आई है।
१२ प्रस्तावना
प्राप्त होते हैं। ये इक्ष्वाकु, दशरथ, राम, अश्वपति, जनक तथा सीता
आदि हैं। इन पर संक्षेप में विचार कर लेना समीचीन होगा।
इक्ष्वाकु का उल्लेख ऋग्वेद में एक बार हुआ है— 'यस्येक्ष्वाकुरुप
व्रते रेवान् मराय्येधते' (ऋ० सं० १०।६०।४; ) अर्थात् जिसकी सेवा में
धनवान् प्रतापवान् इक्ष्वाकु की वृद्धि होती है। अथर्ववेद में भी एक
बार इक्ष्वाकु का नाम आया है—'त्वा वेद पूर्वं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना १३
किन्तु पाश्चात्यों की उपर्युक्त प्रकार की धारणाओं से भारतीय
परम्परागत विद्वान् सहमत नहीं हैं। उनका स्पष्ट कथन है कि वेदों में
तो सूत्र-रूप से ही ऐसी बातों की ओर इङ्गित किया गया है तथा
आख्यानों का विस्तार तो पुराणादि में प्राप्त होता है। वैदिक मन्त्रों में
आये हुए शब्दों का उपबृंहण इतिहास, पुराण तथा अन्य आर्ष-ग्रन्थों
द्वारा होता है और पाश्चात्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१४ प्रस्तावना
देते हैं। बृहदारण्यक उपनिषद् में यह स्थल ३।१।१-२ है। इन स्थलों
के उल्लेखों से पाश्चात्य विद्वान् यह निष्कर्ष निकालते हैं कि जनक को
क्षत्रिय तथा ब्राह्मण दोनों बतलाया गया है और ये उन्हें क्षत्रिय से
ब्राह्मण बनने की ओर इङ्गित करते हैं। ये विचार रामकथा पर
अपना शोध-प्रबन्ध प्रस्तुत करनेवाले फादर कामिल बुल्के के हैं।१
किन्तु पूरे प्रसङ्ग पर विचार करने पर यह उनकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना ५५
तथा वैदिक वाङ्मय में आये जनक के उल्लेखों से श्री बुल्के के अनुसार
हम मात्र किसी निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि रामकथा के अन्य पात्रों की
अपेक्षा जनक वैदेह का अधिक उल्लेख प्राप्त है, किन्तु अर्वाचीन रामकथा
में ये दोनों अभिन्न माने जाते हैं। परन्तु वास्तव में दोनों की अभिन्नता
सिद्ध करने के लिये प्रमाण नहीं दिये जा सकते और यह स्वीकार करना
पड़ता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१६ प्रस्तावना
अर्थात् मैंने दुःशीम पृथवान वेन और राम (असुर) इन यजमानों
के लिये यह सूक्त गाया है। इन्होंने ५०० (घोड़े अथवा रथ) जुतवाये,
(जिससे) उनका मुझ पर अनुग्रह चारों ओर फैल गया है।
इसके अतिरिक्त ऐतरेयब्राह्मण (७।२७।३४) में राममार्गवेय,
शतपथब्राह्मण (४।६।१।७) में राम औपतस्विनि तथा जैमिनीय
उपनिषद् ब्राह्मण के दो स्थलों में (३।७।३।२ एवं ४।६।१।१)
में राम क्रातुजातेय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रथम काण्ड: बालकाण्ड एवं अयोध्याकाण्ड मन्त्र-रहस्य
प्रस्तावना १७
सीता के उल्लेख पर विचार करते हुए श्री बुल्के ने वैदिक वाङ्मय
से उद्धरण प्रस्तुत करते हुए इस नाम के वर्णन को अर्थ की दृष्टि से दो
कोटियों में रखा है—पहली कोटि में सीता-सावित्री उपाख्यान है जो
हमें तैत्तिरीय ब्राह्मण में प्राप्त होता है और दूसरी कोटि में 'सीता'
शब्द का प्रयोग जो लाङ्गल-पद्धति के अर्थ में वैदिक वाङ्मय के कई
स्थलों में हुआ है, दिया गया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१८ प्रस्तावना
मन्त्रों और पत्नी-मन्त्रों से उस अङ्गराग को अभिमन्त्रित कर सीता का
मुख उन्होंने अलंकृत किया और इसके अनन्तर वह सोम राजा के पास
गयी। सीता को देखकर सोम राजा ने कहा कि मेरे पास आइये।
सीता ने कहा कि 'मैं आपके पास आती हूँ, परन्तु आप प्रतिज्ञा करें कि
मुझसे सम्बन्ध रखेंगे और आपके हाथ में जो है, उसे मुझे दे दीजिए।'
सोम राजा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना १६
एक बात और ध्यान देने योग्य है, वह यह कि ऋषि सर्वज्ञकल्प होते
हैं, अतः स्वतन्त्र रूप से अनसूया-समर्पित अङ्गराग दिव्य वसन-भूषण
आदि का ज्ञान प्राप्त कर उन्होंने उल्लेख किया है। संसार में समान-
रूप से मिलती-जुलती अनेक घटनाएँ हो सकती हैं, अतः यह आवश्यक
नहीं कि सावित्री सीता द्वारा प्राप्त अङ्गराग का ही यहाँ आवर्तन किया
जाय । अतएव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२० प्रस्तावना
फल देनेवाली हो । यह मात्र लाङ्गलपद्धतिमात्र की स्तुति नहीं हो
सकती१। क्या हम इसमें महाशक्ति की अभिव्यञ्जना नहीं पाते ? एक
प्रकार से इन सबके द्वारा इसमें आह्लादिनी सर्वशक्तिस्वरूपा तेजोमयी
शक्ति का निरूपण निर्देशित है। छान्दोग्य उपनिषद् (७।१।४) में
कहा गया है कि "इतिहासपुराणः पञ्चमो वेदानां वेदः"। इसके अनु-
सार इतिहास पुराणादि भी वेद की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना २१
किन्तु आज तक इस विषय पर आलोचना तथा समीक्षा करनेवाले
किसी विद्वान् ने इस विषय पर इस दृष्टि से विचार करने का कष्ट नहीं
किया कि क्या दशरथजातक से भी पूर्व बौद्ध पालि त्रिपिटक में राम-
कथा की ओर संकेत है और उसके परिप्रेक्ष्य में दशरथजातक की स्वयं
क्या स्थिति होती है और कालक्रम का क्या प्रश्न उपस्थित होता है।
अतः इस संकेत के सन्दर्भ में इस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२२ प्रस्तावना
च"१। इस प्रकार निरर्थक प्रलाप के अन्तर्गत भारतयुद्ध-कथा (महा-
भारत-कथा) तथा सीताहरण-कथा (रामायण-कथा) को अट्ठकथाकार
बुद्धघोष ने रखा है। आगे चलकर मध्यम शील के वर्णन के अन्तर्गत
यह आया है कि जिस प्रकार अन्य श्रमण तथा ब्राह्मण इस प्रकार की
व्यर्थ अथवा तिरश्चीन कथाओं में लगे रहते हैं, जैसे— राजकथा,
चोरकथा, महामात्यकथा, सेनाकथा, भयकथा,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना २३
कथा कहा जा रहा हो, उसके प्रति गौरवबुद्धि कैसे हो सकती है और
ऐसा न होने पर मूल में इनके नामोल्लेख करने का प्रसङ्ग ही नहीं
उठता।
यदि यह प्रश्न उठाया जाय कि आचार्य बुद्धघोष का समय पांचवी
शताब्दी है और उस समय तक रामायण तथा महाभारतादि ग्रन्थों की
प्रतिष्ठा हो चुकी थी, अतएव उनके द्वारा इस प्रकार का व्याख्यान
प्रस्तुत हुआ, तो इसका उत्तर यह है कि बौद्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२४ प्रस्तावना
भाग अयोध्या की घटनाओं से सम्बन्ध रखता है और इसमें दशरथ
प्रधान नायक है तथा द्वितीय भाग में दण्डकारण्य तथा रावणवध-
सम्बन्धी कथा मिलती है और इसका मूल स्रोत वेदों की देवता-सम्बन्धी
कथाएँ प्रतीत होती हैं१ ।
श्री बुल्के को डा० याकोबी का मत तर्क-सङ्गत प्रतीत नहीं होता२,
क्योंकि उन्होंने अपने मस्तिक में यह निश्चित धारणा बना ली है कि
रामकथा का कोई
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना २५
“रामायणं महाकाव्यं सर्ववेदेषु सम्मतम् ।
सर्वपापप्रशमनं दुष्टग्रहनिवारणम्” ॥ ( १।१६ )
अर्थात् रामायण नामक महाकाव्य समस्त वेदों की सम्मति के अनुकूल
है। वह समस्त पापों का नाश तथा दुष्ट ग्रहों की बाधा का निवारण
करने वाला है।
यही सिद्धान्त मन्त्ररामायण द्वारा भी स्थापित किया गया है जिस
पर हम नीचे स्वतन्त्र रूप से विचार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२६ प्रस्तावना
अर्थात् राजकुमार कुश और लव दोनों भाई धर्म के ज्ञाता और
यशस्वी थे । उनका स्वर बड़ा ही मधुर था और वे मुनि के आश्रम पर
ही रहते थे । उनकी धारणा-शक्ति अद्भुत थी और वे दोनों ही वेदों में
पारङ्गत हो चुके थे । भगवान् वाल्मीकि ने उन्हें मेधावी देख कर वेदार्थ
का विस्तारपूर्वक ज्ञान कराने के लिये उन्हें सीता के चरित्र से युक्त
सम्पूर्ण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना २७
यहीं पर इन्होंने महाभारत पर अपनी प्रख्यात टीका 'भारतभावप्रदीप'
की रचना की, जो विद्वानों में नीलकण्ठी के नाम से विख्यात है। इस
टीका को उन्होंने सत्रहवीं शताब्दी के अन्तिम भाग में लिखा था¹।
महाभारत पर लिखी गयी अपनी इस प्रसिद्ध टीका के प्रारम्भ में
ही उन्होंने यह व्यक्त किया है कि इसके लिखने के पूर्व देश के विभिन्न
भागों से उन्होंने मूल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८ प्रस्तावना
“न नंहसा मूर्द्धिणो वा न च देवाञ्जनस्रजः ।
कुबेरस्य यथोष्णीषं किं मां समुपसर्पंथ” ॥
“इति प्राचीनः पाठो देवबोधादिभिर्व्याख्यातत्वात्” । कहीं-कहीं
इनके द्वारा इङ्गित किये गये ये पाठ तत्तत् टीकाओं में सम्प्रति प्राप्त
नहीं होते और इन्हें देखते हुए विद्वानों की यह भी धारणा है कि मात्र
सम्मान-प्रदर्शन हेतु तो ऐसा नहीं हुआ है ? साथ ही देवबोध को ये
‘प्राचीन’
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना २६
का समय १६८७ ई० से लेकर १६६५ ई० है, अतः इनका समय १६५०
ई०-१७०० ई० मानना उचित प्रतीत होता है¹।
जैसा ऊपर कहा जा चुका है, मन्त्ररामायण में नीलकण्ठ ने ऋग्वेद
के मन्त्रों को देते हुए उनसे पूरी रामकथा अथवा रामायण कथा को
निकाला है और यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि पूरी रामकथा
इन वैदिक मन्त्रों में विद्यमान हैं। इन मन्त्रों का सङ्कलन भी इन्होंने
स्वयं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३० प्रस्तावना
रामायण कहा गया है । यहाँ अनुशरण, शोक और स्मरण, ये तीन
वाल्मीकि रामायण के श्लोकों के श्रुतिमूलक कारण हैं ।
रभसस्येत्यादि मन्त्र में 'दुष्कृत' यह अन्तिम पद है । इसमें बत्तीस
वर्ण हैं । कार्यहानि को देखकर इस मन्त्र के द्वारा शोक व्यक्त है और
शोक के कारण को शाप-रूप प्रतिफल प्राप्त हुआ है । इस मन्त्र का भाव
ही 'मा निषाद.....' इत्यादि श्लोक में व्यक्त हुआ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंप्रस्तावना ३१
वेदार्थानभिज्ञे सति न रामायणमपराद्ध्यति"१ ।
इस प्रकार मन्त्ररामायण के कर्त्ता ने सम्पूर्ण रामकथा तथा इसके
पात्रों का निदर्शन वैदिक वाङ्मय से कराया है ।
इस ग्रन्थ के प्रारम्भ में रामरक्षास्तोत्र उद्धृत है और उसकी
व्याख्या प्रस्तुत करते हुए ग्रन्थ के प्रयोजन को रामकथा का वेदमूलकत्व
सिद्ध करना ही अभिहित किया गया है । "इसके प्रारम्भ में रामायण के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें