Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद)

Jataka Kathayen (Authentic Hindi Translation from Pali)

by भगवान बुद्ध / पालि त्रिपिटक

Source: जातक कथाएँ (पालि से प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद) · हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग · 1956 (origin)

DevanagariHindipublished479 pages
Page 243Permalink

दरारे पानी से भरी हैं। मार्ग दुर्गम है। मैं शास्ता के पास जाता हूँ। वे
मुझे पूछेंगे, 'महाराज ! कहाँ जाते हो ?' मैं उन्हें यह बात कहूँगा। शास्ता
मुझे केवल पारलौकिक उपदेश ही नहीं देते हैं। वह मुझे इस लोक में भी
लाभ की बात बताते हैं। इसलिए यदि जाने से मेरी हानि होती होगी तो वह
कह देंगे, 'महाराज ! यह असमय है।' यदि लाभ होगा, तो वह चुप रहेंगे।
वह जेतवन जा शास्ता को प्रणाम कर एक ओर बैठा।
शास्ता ने पूछा--महाराज ! दिन चढ़े तुम कैसे आए ?
भन्ते ! मैं इलाके को शान्त करने के लिए निकला हूँ। तुम्हें प्रणाम करके
जाने की इच्छा से आया हूँ।
शास्ता न कहा--'महाराज ! पूर्व समय में भी सेना के तैयार होने पर,
पण्डितो का कहना मान राजा लोग असमय में सेना को चढ़ा कर नहीं ले गए।'
फिर उसके प्रार्थना करने पर शास्ता ने पूर्व-जन्म की बात कही।
ख. अतीत कथा
पूर्व समय में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
उसके अर्थ-धर्मानुशासक सर्वार्थ-अमात्य थे। राजा के इलाके के बगावत
करने पर प्रत्यन्त के योद्धाओ ने सन्देशा भेजा !
राजा वर्षा ऋतु में निकला। उसका पड़ाव उद्यान में लगा। बोधिसत्त्व
राजा के पास खड़े थे। उस समय घोडो के लिए मटर भिगो, ला कर द्रोणियो
में डाल रहे थे। उद्यान के बन्दरो में से एक बन्दर वृक्ष से उतरा। उसने
वहाँ से मटर लिए, मुँह भरा, हाथ भी भरे और कूद कर वृक्ष पर चढ़ खाना
शुरू किया।
खाते समय उसके हाथ से एक मटर भूमि पर गिर पड़ा। वह हाथ में
और मुंह में जितने मटर थे उन्हें छोड़ वृक्ष से उतर उस मटर को ढूंढने लगा।
जब उसे वह मटर नहीं दिखाई दिया तो वह फिर वृक्ष पर चढा और वहां जुए
मे हजार हार गए की तरह चिन्ता करता हुआ रोनी शकल बना वृक्ष की शाखा
पर बैठा।
राजा ने बन्दर की करतूत देख बोधिसत्त्व को सम्बोधन कर पूछा—
'मित्र ! बन्दर ने यह क्या किया ?' बोधिसत्त्व ने कहा—'महाराज !

Page 244Permalink

कळायमुट्ठि ] २२६
बहुत की ओर ध्यान न दे थोडे की ओर ध्यान देने वाले दुर्बुद्धि मूर्ख जन ऐसा
करते ही हैं।' इतना कह, पहली गाथा कही—
बालो यतायं दुमसाखगोचरो
पञ्ञा जनिन्द ! नयिमस्स विज्जति,
कळायमुट्ठिं अवकिरिय सेयतं
एकं कळायं पतितं गवेसति ॥
[ राजन् ! यह वृक्षों की शाखाओ पर घूमने वाला बन्दर मूर्ख है।
इसे प्रज्ञा नहीं है। यह मटर की सारी मुट्ठी को बगेर कर गिरे हुए एक मटर
को खोजता है।]
दुमसालगोचरो बन्दर, यह वृक्षों की शाखा पर रहता है, इसके रहने
की जगह इसके घूमने की जगह है, इसलिए वृक्षों की शाखा पर घूमने वाला
कहलाया। जनिन्द, राजा को सम्बोधन करता है, परम ऐश्वर्यशाली होने
से, राजा जनता के इन्द्र हैं; इसीलिए जनिन्द। कळायमुट्ठि मटर की मुट्ठि,
काले मास की मुट्ठि भी कहते हैं। अवकिरिय वखेर कर सेयतं सय गवेसति
भूमि पर गिरे एक ही मटर को खोजता है।
ऐसा कहकर बोधिसत्त्व ने फिर राजा को सम्बोधन कर दूसरी गाथा
कही—
एवमेव मयं राज ! ये चञ्ञे अतिलोभिनो
अप्पेन बहुजिज्याम कळायेनेव वानरो ॥
[ इसी प्रकार हे राजन ! हम और दूसरे अत्यन्त लोभी लोग थोडे के
लिए बहुत की हानि कर देते हैं; जैसे बन्दर ने एक मटर के लिए।]
सक्षिप्तार्थ इस प्रकार है—महाराज ! एवमेव मयं और अञ्ञे च
सभी लोभी जन अप्पेन बहुं जिज्याम हम ही अब इस वर्षा काल में, इस अयोग्य
समय में रास्ते पर चलकर थोडे से लाभ के लिए बहुत सी हानि करेंगे।
कळायेनेव वानरो जैसे इस बन्दर ने एक मटर को ढूँढते हुए, उस एक मटर

Page 245Permalink

२३० [ २.२.१७७
के कारण सब मटर गंवाए, उसी प्रकार हम भी असमय में जब कन्दराएँ और
दरारें पानी से भरी हैं, छलने पर छोटे से लाभ के लिए बहुत से हाथी घोड़ों
तथा सेना को गँवाएँगे। इसलिए असमय में जाना उचित नहीं। यूँ राजा को
उपदेश दिया।
राजा उसकी बात सुन वहीं से लौट कर वाराणसी नगर में वापिस चला
गया। चोरों ने सुना कि राजा चोरों को दबाने के लिए नगर से निकल
पड़ा है, ये इलाके से भाग गए। वर्तमान समय में भी चोरों ने जब यह सुना
कि कोशल राजा निकल पड़ा है, वह भाग गए।
राजा ने शास्ता का धर्मोपदेश सुना। फिर आसन से उठ, प्रणाम और
प्रदक्षिणा कर श्रावस्ती को चला गया।
शास्ता ने यह धर्म-देशना ला जातक का मेल बैठाया।
उस समय राजा आनन्द था। पण्डित अमात्य तो मैं ही था।
१७७. तिन्दुक जातक
“धनुहत्थकलापेहि. ” यह शास्ता ने जेतवन में रहते समय प्रज्ञा पार-
मिता के बारे में कही।
क. वर्तमान कथा
महाबोधि जातक¹ तथा उम्मग्ग जातक² (में आए वर्णन) की तरह
शास्ता ने अपनी प्रज्ञा की प्रशंसा सुन कर कहा—“भिक्षुओ ! तथागत केवल
¹ महाबोधी जातक (५२८) ² उम्मग्ग जातक (५४६)

कह पूर्व-जन्म की कथा कही।

Page 246Permalink

तिन्दुक ] २३१

अभी प्रज्ञावान् नहीं हैं, पहले भी प्रज्ञावान् तथा उपायकुशल रहे हैं।" इतना
कह पूर्व-जन्म की कथा कही।

ख. अतीत कथा

पूर्व समय में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व एक
वानर के रूप में पैदा हो अस्सी हजार बन्दरों की मण्डली के साथ हिमालय
में रहने लगे।
वहीं पास ही एक प्रत्यन्त-गाँव था, जो कभी बसता था, कभी उजड़ जाता
था। उस गाँव के बीच में शाखा-प्रशस्त तथा मधुर फलों से युक्त एक तिन्दुक-
वृक्ष था। जब गाँव बसा न होता, तो वानर आकर उस वृक्ष के फल खाते।
अगली बार फलों का मौसम आने पर वह गाँव बसा हुआ था। उसके
चारों ओर बाँसो का घेरा था और एक फाटक था। उस वृक्ष की शाखाएँ
भी फलों के भार से झुकी हुई थीं।
वानर सोचने लगे—हम पहले अमुक गाँव में तिन्दुक फल खाते थे।
इस बार वह वृक्ष फला है या नहीं ? उस गाँव में बस्ती है या नहीं ? यह
सोच उन्होंने एक वानर को समाचार मालूम करने के लिए भेजा।
उसने लौट कर कहा कि वृक्ष फला है और गाँव में घनी बस्ती है।
वानरों ने जब सुना कि वृक्ष फला है तो उन्हें बड़ी खुशी हुई कि मीठे मीठे फल
खाने को मिलेंगे। बहुत सारे वानरों ने वानरेश को जाकर कहा। वानरेश
ने पूछा—"गाँव बसा है वा नहीं ?
'देव ! बसा है।"
“तो (लौट) जाओ। मनुष्य बहुत मायावी होते हैं।"
"देव ! आधी रात के समय जब मनुष्य सो जाएँगे, तब खाएँगे।"
बहुत से वानरों ने जाकर वानरेश को मना लिया। फिर हिमालय से
उतर, उस ग्राम से थोड़ी ही दूर पर वह मनुष्यों के सोने के समय की प्रतीक्षा
करते हुए एक बड़े भारी पत्थर पर सो रहे। आधी रात को जब मनुष्य सो
रहे थे उन्होंने वृक्ष पर चढ़ फल खाए।
एक आदमी शौच के लिए घर से निकला। उसने गाँव के बीच

Page 247Permalink

२३२ [ २३.१७७
जाने पर बानरो को देखा तो और आदमियो को खबर दी। बहुत से आदमी
तीर कमान तैयार कर, नाना प्रकार के आयुध ले, ढेले-डण्डे आदि के साथ
वृक्ष को घेर कर खड़े हो गए कि रात बीतने पर बानरो को पकड़ेंगे।
अस्सी हजार बानरो ने मनुष्यों को देखा तो उन्हें डर लगा कि अब मरे।
उन्होंने सोचा कि बानरेश को छोड़ उन्हें और कही शरण न मिलेगी। वे उसके
पास गए और पहली गाथा कही—
धनुहत्थकलापेहि नेत्तिसवरधारिहि
समन्ता परिकिण्णम्हा कथ मोक्खो भविस्सति ॥
[तीर कमान हाथ में लिए तथा उत्तम खड्ग धारण किए हुए आदमियो
से हम घिरे हैं। कैसे मुक्त होगे ? ]
धनुहत्थकलापेहि, धनुष और (तीर-)समूह जिनके हाथ में हैं, धनुष
और तीर-समूह लेकर जो खड़े हैं। नेत्तिसवरधारिहि, नेत्तिस कहते हैं खड्ग
को, उत्तम खड्गधारियो से, परिकिण्णम्हा, हम घिरे हुए है, कथ किस उपाय
से हमारा मोक्ष होगा।
उनकी बात सुन बानरेश ने कहा—'डरो मत ! मनुष्यो को बहुत काम
रहते हैं। अभी आधी रात है। यह हमें मारने के लिए खडे हैं। इस (हमारे
मारने के) काम में विघ्न करने वाला दूसरा काम पैदा कर दें।' इस प्रकार
उन्हें आश्वासन देते हुए दूसरी गाथा कही—
अप्पेव बहुकिच्चान अत्थो जायेय कोचि न
अथ्थिय रुक्खस्स अच्छेद्दन खज्जतञ्ञेव तिन्दुक ॥
[इन बहुत काम वालो को कोई न कोई काम पैदा हो सकता है। वृक्ष
पर अभी फल लगे हैं। तिन्दुक को खाओ।]
नं निपातमात्र है। अप्पेव बहुकिच्चान, मनुष्यो को दूसरा कोचि अत्यो
उत्पन्न हो सकता है। अथ्थिय रुक्खस्स अच्छेद्दन इन वृक्षो पर से तोडने उतारने

Page 248Permalink

कच्छप ] २३३
की बहुत जगह है। खज्जतञ्चेव तिन्दुक तिन्दुक फल खाओ। तुम्हें जितनी
जरूरत है उतने फल खाओ। हमें मारने का समय आएगा तब देखेंगे।
इस प्रकार महासत्त्व ने सब को दिलासा दिया। यह आश्वासन न मिलता
तो डर था कि सभी हृदय फट कर मर जाते।
महासत्त्व ने इस प्रकार वानरो को दिलासा दे कहा—सभी वानरो
को इकट्ठा करो। इकट्ठे होने पर बोधिसत्त्व के सेनक नाम भानजे को न
देखकर वह बोले कि सेनक नहीं आया। यदि सेनक नहीं आया तो मत डरो।
वह अब कुछ अच्छा काम करेगा।
वानरो के भागने के समय सेनक सोता रह गया था। पीछे उठ कर जब
उसने किसी को न देखा तो वह भी वानरो के पीछे पीछे आया। रास्ते में उसने
आदमियो को देखकर सोचा कि बानरो के लिए खतरा पैदा हो गया। उसने
गांव के किनारे पर अग्नि जला कर कातती हुई एक स्त्री के पास जा, खेत पर
जाने वाले लड़के की तरह उससे मशाल ले, जिधर की हवा थी उधर खडे हो
गांव में आग लगा दी।
आदमी वानरो को छोड़ कर आग बुझाने दौड़ पड़े। वानर भागे, लेकिन
भागते हुए सेनक के लिए एक एक फल तोड़ कर लेते गए।
शास्ता ने यह धर्म-देशना ला जातक का मेल बैठाया।
उस समय भानजा सेनक महानाम शाक्य था। वानर समूह बुद्ध-परिषद
थी। वानरेश तो में ही था।
१७८. कच्छप जातक
"जनित्तम्मे भवित्तम्मे..." यह शास्ता ने जेतवन में रहते समय एक ऐसे
आदमी के बारे में कही जो प्लेग से मुक्त हो गया था।

क. वर्तमान कथा

Page 249Permalink

२३४ [ २३. १७८

क. वर्तमान कथा

श्रावस्ती में एक कुल में प्लेग¹ पैदा हुई। माता पिता ने पुत्र से कहा—
तात ! इस घर में मत रह। दीवार तोड कर भाग जा। जहाँ कही जाकर
जान बचा। पीछे आना। इस जगह पर बहुत सा खजाना गडा है। उसे
निकाल, परिवार के साथ सुख से रहना।
पुत्र उनकी बात स्वीकार कर दीवार तोड भाग गया। फिर अपना रोग
शान्त होने पर उसने आकर खजाना निकाल घर बसाया।
एक दिन वह घी तेल आदि तथा वस्त्र-ओड़न आदि लिवाकर जेतवन
गया। वहाँ शास्ता को प्रणाम कर बैठा। शास्ता ने उसका कुशल क्षेम
जान कर पूछा—"सुना तुम्हारे घर में प्लेग रोग घुस गया था। तुम उससे
कैसे बचे ?"
उसने अपना हाल कहा। शास्ता बोले—"उपासक ! पूर्व समय में भी
ऐसे लोगो ने जो खतरा आने पर आसक्ति के कारण अपने घर को छोड़कर
अन्यत्र नही चले गए जान गँवाई। आसक्ति न कर दूसरी जगह जाने वालो
ने जान बचा ली।"
उसके प्रार्थना करने पर शास्ता ने पूर्व-जन्म की बात कही—

ख. अतीत कथा

पूर्व समय में बाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
एक गाँव में कुम्हार का काम करके स्त्री-बच्चों को पालते थे।
उस समय बाराणसी की महानदी के साथ मिला हुआ एक बडा तालाब
था। अधिक पानी होने पर वह नदी के साथ मिल जाता। कम होने पर
पृथक हो जाता। मछलियाँ और कछुवे पहले से जान जाते थे कि इस वर्ष
अच्छी वर्षा होगी, इस वर्ष कम होगी। एक वर्ष तालाब में पैदा हुई मछलियाँ
और कछुवे यह जानकर कि इस वर्ष अच्छी वर्षा न होगी, जिस समय अभी


¹ अहिवातकरोग।

Page 250Permalink

कच्छप ] २३५

तालाब और नदी एक थे, उसी समय उस तालाब से निकल नदी में चले गए।
एक कछुवे ने कहा—यहाँ में पैदा हुआ हूँ। यहीं बड़ा हुआ हूँ। यहीं
मेरे मातापिता रहे हैं। में इसे नहीं छोड़ सकता। वह नदी में नहीं गया।
गरमी पड़ने पर उस तालाब का पानी सूख गया। यह कछुवा जिस जगह
बोधिसत्व मिट्टी खोदते थे, उसी जगह ज़मीन खोदकर उसमें घुसा था। बोधि-
सत्त्व ने मिट्टी लेने के लिए वहाँ जाकर, बड़ी कुदाल से ज़मीन खोदते हुए उसकी
पीठ तोड कर, मिट्टी के ढेर की ही तरह उसे भी कुदाल से उठाकर स्थल पर
गिराया।
उसने वेदना से पीडित हो कहा कि मैं घर के प्रति आसक्ति को त्याग, उसे
छोड़ न सका, इसीलिए विनाश को प्राप्त हुआ। और रोते हुए यह गाथाएँ
कहीं—
जनित्तम्मे भवित्तम्मे इति पङ्के अवस्सरिं
तं मं पङ्को अज्झभवि यथा दुब्बलकं तया
तं तं वदामि भग्गव ! सुणोहि वचनं मम ॥
गामे वा यदि वा रञ्ञे सुखं यत्राधिगच्छति
त जनित्तं भवित्तं च पुरिसस्स पजानतो
यम्हि जीवे तम्हि गच्छे न निकेतहतो सिया ॥
[ में यहाँ पैदा हुआ। में इसीमे वढा। यह सोच कर में पङ्क में ही रहा।
लेकिन मुझ दुर्बल को जैसे पङ्क ने परास्त किया, हे कुम्हार ! में वैसे वैसे तुझे
कहता हूँ सुन—
ग्राम या अरण्य में जहाँ आदमी को सुख प्राप्त हो, वही बुद्धिमान आदमी
की जन्म-भूमि हैं, वही पलने की जगह है। जहाँ रहकर जी सकता हो, वही
जाए। घर में रहकर मरने वाला न बने । ]
जनित्तम्मे भवित्तम्मे यह मेरे पैदा होने की जगह है, यह बढ़ने की जगह
है। इति पङ्के अवस्सरिं इस हेतु से मैंने इस कीचड में आश्रय लिया, पड़ा
रहा, रहने लगा। अज्झभवि, पराभूत हुआ, विनाश को प्राप्त हुआ। भग्गव
कुम्हार को बुलाता है। कुम्हारो का यही नाम गोत्र तथा प्रज्ञप्ति है—यह

Page 251Permalink

२३६ [ २३.१७८
भाग्यवान् ।¹ सुखं, शारीरिक तथा मानसिक आनन्द। तं जनित्त भवित्तञ्च
वह पैदा होने का तथा पलने का स्थान है। जनित भावित दीर्घाकार भी
पाठ है, अर्थ यही है। पजानतो, जो अर्थ अनर्थ तथा कारण अकारण को जानता
हैं। न निकेतहतो सिया, घर में आसक्ति कर, किसी दूसरी जगह न जा, घर
में मरा। इस प्रकार मरण रूपी दुख को प्राप्त करने वाला न बने।
इस प्रकार वह बोधिसत्त्व से बोलते ही बोलते मर गया। बोधिसत्त्व
ने उसे ले ग्राम के सारे निवासियो को इकट्ठा कर उन्हे उपदेश देते हुए कहा—
"इस कछुए को देखते हैं ? जब दूसरी मछलियां तथा कछुए महानदी में चले
गए तो यह अपने निवास स्थान में आसक्ति न छोड़ सकने के कारण उनके
साथ नही गया। जहाँ से मिट्टी ली जाती है, वही पडा रहा। मैने मिट्टी खोदते
हुए, महाकुदाल से इसकी पीठ तोड कर इस मिट्टी के ढेले की तरह इसे जमीन
पर गिरा दिया। इसे अपना किया याद आया। दो गाथाएँ कह यह रोता
हुआ मर गया। इस प्रकार यह अपने निवास स्थान के प्रति आसक्ति कर
मर गया। तुम भी इस कछुए की तरह न होना। अब से तृष्णा के वश होकर
उपयोग करते हुए यह मत समझो कि यह रूप मेरा है, यह शब्द मेरा है, यह
सुगन्ध मेरी है, यह रस मेरा है, यह स्पर्शितव्य मेरा है, यह पुत्र मेरा है, यह
लडकी मेरी है, यह दास-दासियाँ तथा यह सोना मेरा है। यह प्राणी अकेला
ही तीनो भवों में चक्कर काटता है।"
इस प्रकार बोधिसत्त्व ने बुद्ध-लीला से जनता को उपदेश दिया। वह
उपदेश सारे जम्बूद्वीप में फैल कर सात सो वर्ष² रहा। जनता बोधिसत्त्व
के उपदेश के अनुसार चल दान आदि पुण्य कर्म कर स्वर्ग को गई।
बोधिसत्त्व ने भी उसी तरह पुण्य कर्म करते हुए स्वर्ग का रास्ता लिया।
शास्ता ने यह धर्म-देशना ला (आर्य-)सत्यो को प्रकाशित कर जातक
¹ आजकल कुम्हारों को कहीं कहीं 'प्रजापति' कहते है।
² फोसबोल की प्रति में 'वस्स सहस्सानि' पाठ है।

१७६. सतधम्म जातक

Page 252Permalink

सत्यम्म ] २३७
य१ मेल बैठाया। सत्यों का प्रकाशन समाप्त होने पर वह कुल-पुत्र
स्रोतापत्ति फल में प्रतिष्ठित हुआ।
उस समय काश्यप आनन्द था। कुम्हार तो मैं ही था।
१७६. सतधम्म जातक
“तञ्च अप्प...” यह शास्ता ने जेतवन में विहार करते समय इक्कीस
तरह की अनुचित जीविका के बारे में कही।
क. वर्तमान कथा
एक समय भिक्षु इक्कीस तरह के ऐसे कर्मों से जीविका चलाते थे जैसे
वैद्यक, दूत बनकर जाना, सन्देस लेकर जाना, पैदल दौड कर (सन्देस ले)
जाना, भिक्षा (=पिण्ड) के बदले में भिक्षा लेना आदि।
शास्ता ने उन भिक्षुओं का उस उस तरह जीविका चलाना जान सोचा—
'इस समय भिक्षु अनुचित ढंग से जीविका चलाते हैं। इस प्रकार से जीविका
चलाने से वे यक्ष-योनि से वा प्रेत-योनि से मुक्त न होंगे। जुए के बैल होकर
पैदा होंगे। नरक में जन्म ग्रहण करेंगे। इनके हित के लिए, सुख के लिए
अपने विचारानुकूल तथा प्रतिभा के अनुसार एक धर्मोपदेश देना चाहिए।”
तब भगवान् ने भिक्षुओं को इकट्ठा करवा उपदेश दिया—"भिक्षुओ !
इक्कीस तरह के अनुचित तरीकों से जीविका नहीं चलानी चाहिए। अनुचित
तरीकों से जो भिक्षा मिलती है, वह लोहे के तप्त गोले के समान है, हलाहल
विष की तरह है। अनुचित तरीकों से जीविका चलाने की बुद्ध, प्रत्येक-बुद्ध
तथा श्रावकों सभी ने निन्दा की है, निकृष्ट बताया है। अनुचित तरीकों से
जिस भिक्षा की प्राप्ति होती है, उसे खाने वाले के मुंह पर मुस्कराहट नहीं आ

कह शास्ता ने पूर्व-जन्म की कथा कही।

Page 253Permalink

० २३८ [ २३।७६
करती, उसका मन प्रसन्न नहीं हो सकता। अनुचित तरीके से जो भिक्षा
मिलती है, वह मेरे मन में चाण्डाल के जूठे भोजन की तरह है। उसका खाना
ऐसा ही है, जैसे मागन्ध माणव ने चाण्डाल का जूठा भोजन खाया।" इतना
कह शास्ता ने पूर्व-जन्म की कथा कही।
ख. अतीत कथा
पूर्व समय में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
ने चाण्डाल का जन्म ग्रहण किया। बड़े होने पर किसी काम से उन्होने रास्ते
में खाने के लिए पायस और भात की पोटली ले रास्ता पकड़ा।
उसी समय में वाराणसी में एक माणवक था। नाम था शत्रपन्न।
उदीच्च गोत्र के महापाषाद् कुल में पैदा हुआ था। यह भी किसी काम से
रास्ते में खाने के लिए पायस या भात की पोटली बिना लिए ही निकल पड़ा।
[L13: उन दोनों की महामार्ग में भेंट हुई। माणवक ने बोधिसत्त्व से पूछा—
"तेरी जात क्या है?" उसने कहा-"मैं चाण्डाल हूँ' और माणवक से पूछा-
"तेरी जात क्या है?" "मैं उदीच्च ब्राह्मण हूँ।" "अच्छा, तो चलें" कह दोनों
ने रास्ता पकड़ा।
बोधिसत्त्व ने प्रातःकाल या भोजन करने के समय एक ऐसी जगह जहाँ
पानी की सुविधा थी, बैठ हाथ धो भात की पोटली खोल माणवक से पूछा—
"भात खाओगे?"
"रे चाण्डाल ! मुझे भात की जरूरत नहीं है।"
बोधिसत्त्व बोला "अच्छा।" फिर भात की पोटली को जूठा न कर,
अपनी आवश्यकता भर भात एक दूसरे पत्ते में डाल, पोटली को बाँध कर एक
ओर रख दिया। भोजन कर, पानी पी, हाथ पैर धो, चावल तथा शेष भात
ले माणवक से कहा "माणवक, चलें', और रास्ता पकड़ा।
वे सारा दिन चलकर, पानी की सुविधा की एक जगह में नहा कर बाहर
निकले।
बोधिसत्त्व ने आराम की जगह बैठ भात की पोटली खोल माणवक को बिना
पूछे ही खाना आरम्भ किया। दिन भर चलने से माणवक थक गया था और

Page 254Permalink

सतधम्म ] २३६
उसे खूब भूख लगी थी। वह बोधिसत्त्व की ओर देखने लगा—"यदि यह
भात देगा, तो खा लूंगा।" लेकिन बोधिसत्त्व बिना कुछ बोले खाते रहे।
माणवक ने सोचा—यह चाण्डाल बिना मुझे पूछे ही सब खाए जा रहा
है। इससे जबरदस्ती छीन कर भी, ऊपर का जूठा भात हटा कर शेष खाना
चाहिए। उसने वैसा कर जूठा भात खाया।
भात खाते के ही साथ माणवक के मन में बड़े जोर का पश्चाताप पैदा
हुआ। वह सोचने लगा—"मैंने अपनी जाति, गोत्र तथा प्रदेश के योग्य कार्य
नहीं किया। मैंने चाण्डाल का जूठा भात खा लिया।" उसी समय उसके
मुंह से रक्त सहित भात बाहर आया।
इस बड़े जोर से शोकातुर हो कि मैंने जरा सी बात के लिए अनुचित
कर्म किया, उसने रोते हुए यह पहली गाथा कही—
सञ्च अप्पञ्च उच्छिट्ठ सञ्च किच्छेन नो अदा,
सोहं ब्राह्मणजातिको यं भुत्तं तम्पि उग्गतं ॥
[वह थोड़ा सा था। जूठा था, और वह भी उसने कठिनाई से दिया।
ब्राह्मण जाति का होकर मैंने वह खाया। जो खाया सो भी निकल गया।]
जो मैंने खाया वह अप्पं उच्छिट्ठं तं च नो उस चाण्डाल ने अपनी इच्छा
से नहीं बल्कि ज़बरदस्ती करने पर किच्छेन कठिनाई से दिया। सोहं परिशुद्ध
ब्राह्मण जाति का होकर (खाया) उसीसे मैंने यं भुत्तं तम्पि रक्त के साथ उग्गतं।
इस प्रकार माणवक रो पीट कर 'मैंने ऐसा अनुचित काम किया, अब
मैं जी कर क्या करूँगा' सोच जंगल में चला गया। वहाँ सबसे छिपे रह कर
अनाथ-मरण मरा।
शास्ता ने यह पूर्व की बात कह उपदेश दिया—'भिक्षुओ, जैसे सतधम्म
माणवक को उस चाण्डाल का जूठा भात खाने से, अपने लिए अनुचित भात
खाया रहने से, न हँसी आई न मन प्रसन्न हो सका, इसी प्रकार जो इस शासन
में प्रव्रजित हो अनुचित ढंग से जीविका चलाता है और उसमे प्राप्त पदार्थों का

Page 255Permalink

.२४० [ २.३.१८०
उपभोग करता है, बुद्ध द्वारा निन्दित, बुद्ध द्वारा निकृष्ट कही गई जीविका
से जीविका चलाने के कारण उसके मुंह पर न हँसी आती है, न प्रसन्नता।
शास्ता ने सम्बुद्धत्व प्राप्त किए रहने पर यह दूसरी गाथा कही—
एवं धम्मं निरकत्वा यो अधम्मेन जीवति
सतधम्मोव लाभेन लद्धेनपि न नन्दति ॥
[ इस प्रकार धर्म छोड़ जो अधर्म से जीता है। वह सतधर्म की तरह
लाभ होने पर भी प्रसन्न नही होता।]
धम्मं जीविका को शुद्ध रखने के सदाचार का धर्म। निरंकत्वा बाहर करके,
छोड़ कर। अधम्मेन, इक्कीस तरह के अनुचित तरीको से जीविका खोजना।
सतधम्मो उसका नाम है। न नन्दति जैसे सतधम्म माणवक चाण्डाल का
जूठा मुझे मिला सोच उस लाभ से प्रसन्न नही होता। इसी प्रकार इस शासन
में प्रव्रजित कुलपुत्र अनुचित ढंग से प्राप्त लाभ का परिभोग करता हुआ प्रसन्न
नही होता, सन्तुष्ट नहीं होता। निन्दित जीविका से जीता हूँ सोच दुःखी ही
होता है। इसलिए अनुचित ढंग से जीविका खोजने वाले के लिए यही अच्छा
है कि वह सतधम्म माणवक की तरह जगल में जा अनाथ की तरह मर जाए
इस प्रकार शास्ता ने यह धर्मोपदेश कर चार आर्य(-सत्यो) को प्रका-
शित कर जातक का मेल बैठाया। सत्यो का प्रकाशन समाप्त होने पर
बहुत से भिक्षुओ को स्रोतापत्ति आदि फल की प्राप्ति हुई।
उस समय मै ही चाण्डालपुत्र था।
१८०. दुद्दद जातक
“दुद्ददं वदमान...” यह शास्ता ने जेतवन में रहते समय सामूहिक दान
के बारे में कही।

क. वर्तमान कथा

Page 256Permalink

दुद्दद ] २४१
क. वर्तमान कथा
श्रावस्ती में कुटुम्ब-पुत्र परस्पर मित्रो ने चन्दा इकट्ठा करके सभी आव-
श्यक वस्तुओ से युक्त दान की तैयारी कर भिक्षुसघ को जिसके प्रमुख बुद्ध
थे, निमन्त्रित कर एक सप्ताह तक महादान दिया। १ सातवें दिन सब आव-
श्यक वस्तुएं दी।
उनमें जो मण्डली का प्रधान था उसने शास्ता को प्रणाम कर एक ओर
बैठ कर कहा—'भन्ते ! इस दान में अधिक देने वाले भी सम्मिलित हैं,
थोडा देने वाले भी सम्मिलित हैं। यह दान सभी के लिए महान् फलदायी
हो।' यह कह उसने दान दिया।
शास्ता बोले—'उपासको ! भिक्षुसघ को, जिसके प्रमुख बुद्ध हैं दान देते
हुए जो तुमने इस प्रकार दान दिया, यह महान् कर्म है। पुराने समय में
पण्डितो ने भी दान देते हुए इसी प्रकार दिया।'
उनके प्रार्थना करने पर शास्ता ने पूर्व-जन्म की कथा कही।
ख. अतीत कथा
पूर्व समय में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
काशी देश में ब्राह्मण कुल मे पैदा हुए। बड़े होने पर तक्षशिला जा वहाँ सब
विद्याएं सीखी। फिर घर छोड, ऋपियो के ढंग से प्रव्रज्या ग्रहण कर, मण्डली
का नेता बन हिमालय प्रदेश में चिरकाल तक रहे। नमक-खटाई के लिए
वस्ती में घूमते हुए, आकर वाराणसी पहुँचे। वहाँ राजोद्यान में रह कर अगले
दिन परिषद सहित दरवाजे पर के गांव मे भिक्षाटन किया। मनुष्यो ने भिक्षा
दी। अगले दिन वाराणसी में भिक्षाटन किया। आदमियो ने श्रद्धावान् हो
भिक्षा दे, टोली बना कर चन्दा इकट्ठा कर दान की तैयारी की और ऋषिगण
को महादान दिया। दान की समाप्ति पर टोली के नेता ने इसी प्रकार कह
कर दातव्य-वस्तुओ का परित्याग किया।
१ सात दिन तक नियमित भोजन कराया।
१६

Page 257Permalink

२४२ [ २.३ १८०
बोधिसत्त्व ने, "आयुष्मन्तो ! श्रद्धा होने पर दान कभी थोडा नहीं
होता" वह दानानुमोदन करते हुए यह गाथा कही—
दुद्ददं ददमानानं दुक्करं कम्मकुव्वतं
असन्तो नानुकुव्वन्ति सतं धम्मो दुरन्वयो ॥
तस्मा सतञ्च असतञ्च नाना होति इतो गति
असन्तो निरयं यन्ति सन्तो सग्गपरायणा ॥
[कठिनाई से जो दिया जा सके देने वाले, कठिनाई से जो किया जा सके
करने वाले सत्पुरुषो का धर्म दुर्ज्ञेय है, असत्पुरुष इसे नही करते । इसीलिए
सत्पुरुषो और असत्पुरुषो की गति भिन्न भिन्न होती है । सत्पुरुष स्वर्ग जाने
वाले होते हैं और असत्पुरुष नरक में ।]
दुद्ददं लोभ आदि से युक्त अपण्डित-जन दान नहीं दे सकते। इसलिए
दान को कठिनाई से दिया जा सकने योग्य कहा। उसे ददमानानं। दुक्करं
कम्मकुव्वतं उसी दान कर्म को सब नहीं कर सकते, इसलिए उस दुष्कर कर्म
को करने वाले। दुरन्वयो फल-सम्बन्ध की दृष्टि से दुर्ज्ञेय—इस प्रकार के
दान का इस प्रकार का फल होता है, यह जानना कठिन है, और भी दुरन्वयो
कठिनाई से प्राप्य, मूर्ख जन दान देकर भी दान का फल नहीं प्राप्त कर सकते।
नाना होति इतो गति यहाँ से च्युत होकर परलोक जाने वालो को नाना प्रकार
से जन्म ग्रहण करने होते हैं। असन्तो निरयं यन्ति, मूर्ख, दुश्शील लोग दान न
दे, तथा सदाचार की रक्षा न कर नरक को जाते हैं। सन्तो सग्गपरायणा,
पण्डित लोग दान देकर, शील की रक्षा कर, उपोसथ-व्रत रख, तीनो प्रकार
के सुचरित्र¹ पूरे कर स्वर्गगामी होते हैं। महान् स्वर्ग-सुख सम्पत्ति का आनन्द
लूटते हैं।
¹काय, वाक् तथा वाणी के शुभ कर्म।

शास्ता ने यह धर्म-देशना ला जातक का मेल बैठाया। उस समय

Page 258Permalink

कुद्द ] ० २४३
इस प्रकार बोधिसत्त्व (दान-) अनुमोदन कर वर्षा के चार महीने वहीं
रहे। वर्षा-ऋतु समाप्त होने पर ध्यान-प्राप्त कर ध्यान-युक्त ही ब्रह्मलोकगामी
हुए।
शास्ता ने यह धर्म-देशना ला जातक का मेल बैठाया। उस समय
ऋषिगण बुद्धपरिषद थी। मण्डली का नेता तो मैं ही था।

१८१. असदिस जातक

Page 259Permalink

दूसरा परिच्छेद
४. असदिस वर्ग
१८१. असदिस जातक
“धनुग्गहो असदिसो...” यह शास्ता ने जेतवन में विहार करते समय
महाभिनिष्क्रमण के बारे में कही।
क. वर्तमान कथा
एक दिन धर्मसभा में बैठे हुए भिक्षु भगवान् की नैष्क्रम्यपारमी की प्रशंसा
कर रहे थे। शास्ता ने आकर पूछा—"भिक्षुओ, यहाँ बैठे क्या बात चीत कर
रहे हो ?” 'अमुक बात चीत ।' "भिक्षुओ ! तथागत ने केवल अभी अभि-
निष्क्रमण नहीं किया, पहले भी श्वेत-छत्र छोडकर अभिनिष्क्रमण किया है।"
इतना कह शास्ता ने पूर्व-जन्म की कथा कही।
ख. अतीत कथा
पुराने समय में वाराणसी में ब्रह्मदत्त के राज्य करने के समय बोधिसत्त्व
ने उसकी रानी की कोख में जन्म ग्रहण किया।
सकुशल पैदा हुए उस राजकुमार का, नामग्रहण के दिन नाम रक्खा गया
असदिसकुमार। जिस समय वह दौड भाग कर चलन फिरने लगा, एक दूसरे
पुण्यवान् प्राणी ने देवी की कोख में जन्म ग्रहण किया। सकुशल पैदा हुए उस
कुमार का नाम रक्खा गया ब्रह्मदत्त कुमार।

Page 260Permalink

असदिस ] २४५
वशोड हो वाराणसी लौटे। राजा न मरते समय कहा, असदिसकुमार को
राजा तथा ब्रह्मदत्त कुमार को उपराजा बनाना। इतना कह वह मर गया।
उसके मर जाने पर जब बोधिसत्त्व को राज्य दिया जाने लगा, उसने मना
कर दिया कि मुझे राज्य की ज़रूरत नहीं है। ब्रह्मदत्त का राज्याभिषेक कर दिया
गया। बोधिसत्त्व ने कहा कि मुझे यश नहीं चाहिए; और किसी भी चीज
की इच्छा नहीं की। छोटे भाई के राज्य करते हुए वह जैसे साधारण ढंग से
रहते थे, उसी तरह रहते रहे।
राजा के नौकर चाकरों ने राजा को यह कह कर कि बोधिसत्त्व राज्य
चाहते हैं, राजा का मन बोधिसत्त्व की ओर से फेर दिया। उसने उनका
विश्वास कर, चित्त में सन्देह पैदा हो जाने के कारण मनुष्यों को आज्ञा दी
कि मेरे भाई को पकड़ो।
बोधिसत्त्व के किसी हितचिन्तक ने उन्हें इसकी सूचना दी। छोटे भाई
से क्रुद्ध हो बोधिसत्त्व किसी दूसरे राष्ट्र में चले गए। वहाँ राजद्वार पर पहुँचे
कहलाया कि एक धनुर्धारी आया है। राजा ने पूछा कि क्या वेतन लेगा ?
उत्तर दिया—एक वर्ष के लिए एक लाख। राजा ने आज्ञा दी—अच्छा, आ
जाए। उसके समीप आकर खड़े होने पर पूछा—
“तू धनुर्धारी है ?”
“देव ! हाँ।”
“अच्छा ! मेरी सेवा में रह।”
तब से वह राजा की सेवा में रहने लगे। उन्हें जो वेतन मिलता था, उसे
देख पुराने धनुर्धारी क्रुद्ध हुए कि इसे बहुत मिलता है।
एक दिन राजा उद्यान गया। वहाँ मङ्गल-शिला की शय्या के पास कनात
तनवा आम के वृक्ष के नीचे महाशय्या पर लेटा। ऊपर देखते हुए उसने एक
आम देखा। उसे लगा कि इस आम को चढ़ कर नहीं तोड़ा जा सकता।
इसलिए उसने धनुर्धारियों को बुलवा कर पूछा—"क्या इस आम को तीर
मार कर गिरा सकते हो ?”
‘देव ! यह हमारे लिए कठिन कार्य नहीं है। लेकिन ! देव ! हमारा
कौशल तो आपने पहले अनेक बार देखा है। जो नया धनुर्धर आया है, वह
हमारी अपेक्षा बहुत पाता है। उससे गिरवाएँ।”

Page 261Permalink

२४६ [ २.४.१८१
राजा ने बोधिसत्व को बुलाकर पूछा—"तात ! इसे गिरा सकते हो !"
"महाराज ! हाँ ! थोड़ी जगह मिलने पर गिरा सकूँगा।"
"जगह कहाँ चाहिए ?"
"जहाँ आपकी शय्या है।"
राजा ने शय्या हटवा कर जगह करा दी। बोधिसत्त्व हाथ में धनुष
नहीं रखते थे। वह कपड़ों के नीचे छिपाए रहते थे। इसलिए कहा कि क़नात
चाहिए। राजा ने कहा 'अच्छा' और क़नात मँगवा कर तनवा दी। बोधिसत्त्व
क़नात के अन्दर चले गए। वहाँ पहुँच उन्होंने ऊपर पहना श्वेत वस्त्र उतार
एक लाल कपड़ा पहना। फिर पच्छ पहन, थैली से जुड़ने-वाली तलवार
निकाल, बाईं ओर बाँधी। तब सुनहरी वस्त्र पहन, कमर पर तरकश बाँध,
जुड़ने वाला, मेढ़े की सींग का बना बड़ा धनुष ले, मूँगे के रंग की डोरी बाँध,
सिर पर पगड़ी धारण की। तेज तीर को नाखून पर घुमाते हुए वह क़नात
के दो हिस्से कर ऐसे निकला मानो पृथ्वी फाड़ कर अलङ्कृत नाग-कुमार बाहर
आया हो। फिर बोधिसत्त्व तीर चलाने की जगह पर जा, तीर को तैयार कर
राजा से बोले—
"महाराज ! इस आम को ऊपर जाने वाले तीर से गिराऊँ, अथवा नीचे
जाने वाले तीर से ?"
"तात ! मैंने ऊपर जाने वाले तीर से बहुत गिराते देखा है, लेकिन नीचे
जाने वाले तीर से गिराते नहीं देखा है। नीचे जाने वाले तीर से गिराएँ।"
"महाराज ! यह तीर दूर तक जाएगा। चातुर्महाराजिक भवन तक
जाकर स्वयं नीचे उतरेगा। जब तक यह नीचे उतरे, तब तक आपको प्रतीक्षा
करनी होगी।"
राजा ने 'अच्छा' कह स्वीकार किया।
बोधिसत्त्व ने फिर कहा—"महाराज ! यह तीर ऊपर जाता हुआ आम
की डंठल को ठीक बीच में से छेदता हुआ ऊपर जाएगा; और नीचे उतरता
हुआ केशप्रमाण भी इधर उधर न हो, निश्चित जगह पर लग, आम को लेकर
नीचे उतरेगा। महाराज ! देखें।"
तब बोधिसत्त्व ने जोर लगाकर तीर छोड़ा। आम की डंठल को बीच में
से छेदता हुआ तीर ऊपर बढ़ा। बोधिसत्त्व ने यह समझ कि अब यह तीर

Page 262Permalink

असदिस ] २४७
चातुर्महाराजिक भवन पहुँचा होगा, पहले तीर से भी अधिक जोर से एक
दूसरा तीर चलाया। यह तीर जाकर पहले छोड़े हुए तीर के पख में लगा
और उसे लोटा स्वयं तावतिंस भवन को चला गया। उसे वहाँ देवताओ ने
पकड लिया। जो तीर लोट रहा था उसके हवा छेदते हुए आने की आवाज
बिजली की आवाज के समान थी।
लोगो ने पूछा—"यह कैसी आवाज है?"
बोधिसत्व ने उत्तर दिया—"यह तीर के लौटने की आवाज है।"
लोगो को डर लगने लगा कि उनमे से किसी के बदन पर न गिरे। बोधि-
सत्त्व ने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं तीर को जमीन पर गिरने न दूंगा।
उतरते हुए तीर ने बाल की नोक भर भी इधर उधर न जा निश्चित
स्थान पर गिर आम को तोडा। बोधिसत्व ने तीर तथा आम को जमीन पर
गिरने न दे, आकाश में ही रोक कर एक हाथ में तीर और दूसरे में आम लिया।
जनता उस आश्चर्य को देख "ऐसा तो हमने कभी पहले नहीं देखा" कहते
हुए महापुरुष की प्रशंसा करने लगी, चिल्लाने लगी, तालियां पीटने लगी;
अंगुलियां चटकाने लगी, और सहस्रो वस्त्रो को ऊपर उछालने लगी। सन्तुष्ट
चित्त राज्य-परिषद ने बोधिसत्त्व को एक करोड धन दिया। राजा ने भी
धन की वर्षा करते हुए इसे बहुत सा धन तथा यश दिया।
इस प्रकार आदृत तथा सत्कृत होकर बोधिसत्त्व के वहाँ रहते समय सात
राजाओ ने यह जान कि अब असदिसकुमार वाराणसी में नही है, वाराणसी को
घेर लिया और सन्देस भेजा कि चाहे राज्य दें, चाहे युद्ध करें। राजा ने मरने
से भयभीत हो पूछा—"इस समय मेरा भाई कहाँ है?"
"एक सामन्त राजा की सेवा में है।"
उसने दूत भेजे—यदि भाई नहीं आएगा, तो मेरी जान नही बचेगी। जाओ
मेरी ओर से उनके चरणो में प्रणाम कर क्षमा माँग उन्हें लिवा कर आओ।
उन्होने जाकर बोधिसत्त्व को वह समाचार कहा। बोधिसत्व ने उस
राजा को पूछ वाराणसी लौट कर अपने भाई को आश्वासन दिया कि मत
डरें। फिर उसने एक तीर पर यह लिखा कि मैं असदिसकुमार आ गया हूँ।
दूसरा तीर चला कर सब की जान ले लूंगा। इसलिए जिन्हे जान प्यारी हो,
वह भाग जाएँ। उस तीर को उसने अट्टालिका पर चढ़ ऐसे चलाया कि वह