बिहारी सतसई (महाकवि बिहारीलाल - लाला भगवानदीन कृत सविastार हिन्दी टीका सहित)
Bihari Satsai with Hindi Commentary
महाकवि बिहारीलाल (टीकाकार: लाला भगवानदीन) द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
बिहारी सतसई ब्रजभाषा के महाकवि बिहारीलाल (सत्रहवीं शताब्दी) की लगभग सात सौ दोहों की प्रसिद्ध रचना है, जो उन्होंने आमेर के मिर्ज़ा राजा जयसिंह के आश्रय में लिखी। रीतिकाल की यह सबसे चर्चित कृति अपने छोटे से छन्द में गहरे अर्थ भरने के लिए जानी जाती है; इसी कारण कहा जाता है कि बिहारी ने 'गागर में सागर' भर दिया।
सतसई के अधिकांश दोहे शृंगार रस के हैं, जिनमें नायिका-भेद, संयोग और वियोग, रूप-वर्णन और हाव-भाव के सूक्ष्म चित्र हैं। इसके साथ भक्ति और नीति के दोहे भी हैं। अलंकारों और व्यंजना की सघनता के कारण यह कठिन भी है, और इसी कारण इस पर अनेक टीकाएँ लिखी गईं।
इस संस्करण की भूमिका स्वयं सूरति मिश्र, कृष्णचन्द्र, अनवर खाँ, लाल सरदार, लल्लूलाल आदि की पुरानी टीकाओं का उल्लेख करती है और बताती है कि उनमें पद्य की अधिकता के कारण सामान्य पाठक के लिए अर्थ समझना कठिन था। इसलिए यहाँ गद्य में 'भावार्थप्रकाशिका' टीका दी गई है, जिसमें कठिन शब्दों के अर्थ और अलंकार आदि के लक्षण भी हैं। 290 पृष्ठों का यह स्कैन हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
( ५० ) सतसई-सटीक ।
प्रातःकालके मुहूर्त्तसे ड्योढीमेंही प्रथम प्रस्थान (डेरा) हुआ
लाटानुप्रास ॥ १३६ ॥
चाहभरी अति रिसभरी, विरहभरी सब बात ॥
कोरि संदेशे दुहुँनके, चले पौरिलौं जात ॥ १३७॥
चाहभरी क्रोधभरी और रिसभरी सब बातें हैं घरसे
ड्योढीतक जानेमें दोनोंके करोड़ संदेशे चले । लाटानुप्रास
अलंकार ॥ १३७ ॥
नये विरह बढती विथा, भई विकल जिय बाल ।
दुखी देख परोसिन्यों, हरषि हँसी तिहि काल १३८
नये विरहकी बढती पीडासे बाल मनमें बहुत व्याकुल
हुई और परोसिनको व्याकुल हुई देखकर उसीसमय हँसपड़ी
आशय यह कि, अपने प्रीतमके गमनमें सौतको दुःखी देख
हँसी । अनुमानालंकार ॥ १३८ ॥
चलत देत आभार सुनि, वही परोसिनि नाह ।
लसी तमासेके दृगन, हांसी आँसुनि माँह ॥ १३९
प्रवत्सत्पतिका और मुदिता, चलते समय उसी परो-
सिनके पतिको घरका भार सौंपता सुनकर आंसूभरे चंचल
नयनोंमें हँसी शोभायमान हुई । प्रहर्षणा और पर्याया-
लंकार ॥ १३९ ॥
द्वितीयशतक २. ( ५१ )
भये बटाऊ नेह तज, वाद वकति बेकाज ।
अब अलि देत उराहनो, उर उपर्जति अतिलाज
हे सखी ! यह तो प्रीति छोड़कर वटोही पथिक होगये तू
विना काज क्यों वकतीहै हे सखी। अब तो उराहना देत मनमें
बहुत लाज उपजतीहै आशय यह कि, स्नेहत्यागी और बटा-
ऊको उराहने देनेमें लाज आतीहै । काव्यलिंगआक्षेपालं-
कार ॥ १४० ॥
स्वकीया आगमलक्षितावर्णन ।
मृगनयनी दृगकी फरक, उर उछाह तनु फूल ।
बिनहीँपियआगम उमँगि, पलटनलगीदुकूल १४१
मृगलोचनीकी वाईँ आँख फड़कतेही उछाहसे शरीर फूल
गया,और विनाही प्रीतमके आगमनके प्रसन्नतासे अपना ओ-
ढना बदलने लगी अर्थात् नया पहरने लगी। अनुमान॥ १४१॥
वामबाहु फरकति मिलैं, जो हरि जीवनमूरि ।
तो तोहीसों भेंटिहौं, राखि दाहिनी दूरि ॥१४२॥
हे बाईं भुजा ! तेरे फड़कनेसे जो मेरे जीवनमूल कृष्ण
मिलजायँ तो दाहिनीभुजाको दूर रखकर तुझहींस आलिंगन
करूंगी । संभावना जोयों आदिपदसे ॥ १४२ ॥
( ५२ ) सतसई-सटीक ।
मलिन देह वेई वसन, मलिन विरहके रूप ।
पिय आगम औरै बढ़ी, आनन ओप अनूप १४३
मैली देह और वेई मलीन वस्त्र विरहके रूपमें हैं, परन्तु
प्रीतमके आगमनसे मुखपर अनूप ज्योति बढ़ी। भेदकांति-
शयोक्ति ॥ १४३ ॥
कियो सयानी सखिनसों, नहिं सयान यह भूल ।
दुरै दुराई फूललों, क्यों पिय आगम फूल ॥ १४४॥
हे आली ! तैने जो सखियोंसे यह चतुराईकी सो यह
तेरी भूल है, प्यारेकी आगमनकी प्रफुल्लता फूलकी सुगंधि
के समान छिपाये नहीं छिपती । पूर्णोपमा ॥ १४४ ॥
रहे बरोठेमें मिलत, पिय प्राणनके ईश ।
आवत आवतकी भई, विधिकी घरी घरीश १४५
द्वारके बाहर जो प्राणनाथ स्नेही जनोंसे मिलने लगे तो
वह आते आतेकी घड़ी प्यारीको ब्रह्माकी घड़ीके समान
हुई । धर्मवाचकलुप्तालंकार ॥ १४५ ॥
भेंटत बनत न भावतो, चित तरसत अतिप्यार ।
धरति उठाय लगाय उर, भूषण वसन हथ्यार ॥
ससुरालमें प्यारेसे मिलनातो बनता नहीं और प्यारसे
चित्त तरसता है, इसकारण उनके भूषण वसन हथियार उठाकर
द्वितीयाशतक २. (५३)
हृदयसे लगाय रखती है। प्रेमालंकार[दोहा-कपट जहाँ नहिं
होय कछु, प्रीति होय भरपूरि ॥ सो प्रेमालंकारहै, जानत हैं
यह सूरि ॥ १४६ ॥
बिछुरे जिये सँकोच यह, मुखते कहत न बन ।
दोऊ दौरि लगे हिये, किये निचोहे नैन ॥१४७॥
बिछुरनेमें जीते रहे, यह बडा संकोच है, मुखसे बैन नहीं
कहेजाते, अन्तमें नीचे नेत्र किये दौड़के दोनों हृदयसे लिप-
टगये । काव्यालिंग ॥ १४७ ॥
ज्यों ज्यों पावक लपटसी, पियहियसों लिपटाति।
त्यों त्यों छुही गुलाबकी, छतियाँ अतिसियराति॥
प्रीतम परदेशसे आकर प्रियासे मिले इसपर सखीका
वचन ज्यों ज्यों अग्निकी लपटसी चाहसे प्रीतमके हृदयसे
लिपटती है, त्यों त्यों गुलाबके छिड़कनेकी भांति प्रीतमकी
छाती बहुत ठंढी होतीजाती है । विभावना पावकते
सियरात ॥ १४८ ॥
आयो मात विदेशते, काहू कह्यो पुकारि ।
सुनि हुलसी विहँसी हँसी, दोऊ दुहुँन निहारि॥
यह मित्र विदेशसे आये ऐसा किसीने पुकारकर कहा,
सुनकर प्रसन्न हुई हँसी, और मुस्काय दोनों दोनोंको देख-
कर आशय यह कि, नायकाकी छाती हुलसी, और बत्तीसी
( ५४ ) सतसई-सटीक ।
विहँसी और आंखें हँसी, मित्रकी प्रीति छिपायेथी सो सखियें
उस समय बैठीथीं इसकारण प्रगट न कहा उपरोक्त चिह्नही
से प्रगट हुई ॥ १४९ ॥
अहै कहै न कहा कह्यो, तोसों नंदकिशोर ।
बडबोली कत होतहै, बड़े दृगनके जोर॥१५०॥
प्यारीके पास कृष्ण आये तब प्यारीने मान किया पीछे
कृष्णको बुलाने भेजा जब सखी आई तब उससे पूछती है
अरी कह तो तुझसे नंदकिशोरने क्या कहा सखी बोली अरी
आंखोंके बलसे बडबोली क्यों होती है, कृष्णको न्यून करके
नंदकिशोर क्यों कहती है । उत्तरालंकार ॥ १५० ॥
यदपि तेज रोहालयर, लगी न पलकौ बार ।
तउ गैंडों घरको भयो, पैंडों कोश हजार १५१
यद्यपि पराक्रमसे प्रीतमका घोडा तेज चलनेवाला है और
आतेमें एक पलभी देर न लगी तोभी गांवका मार्ग आते २
उत्कंठासे सहस्र कोशके समान होगया । विशेषोक्ति॥ १५१॥
नभलाली चाली निशा, चटकाटी धुनि कीन ।
रतिपाली आली अनत, आये वनमालीन १५२
आकाशमें लालीहुई, रात्रि चली, चिडिाएँ और भौंरे बोले
हे आली ! प्रीति कहीं और स्थानमें पाली इससे वनमाली
नहीं आये । वृत्त्यनुप्रास वासकसज्जा वर्णन ॥ १५२ ॥
द्वितीयशतक २. ( ५५ )
झुकिझुकिझपकोंहेंपलक, फिरिफिरिजुरिजमुहाय।
जानिपियागम नींदमिस, दीसबसखीउठाय १५३
झुक २ के पलकें झपकाने लगा वारंवार ऐंडकर जंभाने
लगी पीतमका आगमन जानकर नींदका मिसकर सब
सखी उठादीं। पर्यायोक्ति ॥ १५३ ॥
ज्यों २ आवति निकट निशि, त्यों २ खरी उताल।
झमकि २ टहलें करै, लगी रहचटै बाल॥१५४॥
ज्यों ज्यों रात्रि आतीहै तैसे २ बड़ी उतावलीसे सब
टहल करती है कारण कि, मनोरथका चसका लगा हुआ है।
स्वभावोक्ति । रहचट-सोनेकी चाट ॥ १५४ ॥
फूली फाली फूलसी, फिरति जो विमल विकास ।
भोर तरैयां होहि ते, चलत तोहि पिय पास १५५॥
जोकि ( विमल विकास ) उज्ज्वल ज्योतिसे तेरी सौति
फूली हुई फूलसी फिरती हैं सो तुझे पीतमके पास चलने
देखकर भोरके तारोंके समना क्षीणकान्ति होजायँगी । उपमेय
लुप्ता और वाचकलुप्ता ॥ १५५ ॥
उठि ठक २ ए तो कहा, पावसके अनुमार्ग ।
जानपरेंगी देखियों, दामिनि घन अँधियार १५६
( ५६ ) सतसई-सटीक ।
उठ वर्षाके समय नायकके पास चलनेमें इतनी अडचड़
क्यों है, वहां ऐसी विदित होगी कि, मानो बिजली बादलको
लिये अंधकारमें हैं। भ्रांतालंकार ॥ १५६ ॥
गोप अथाइनितै उठे, गोरज छाई गैल ।
चलिबलिअलिअभिसारिके, भलीसँजोखेसैल ॥
गोप चौबारों से उठे और गायके चरणोंसे उठकर धूलि
पंथमें छाई हे आली ! मैं बलिहारी जाऊं प्रीतमके पास चल,
हे सखी ! अभिसारिकाकी संध्या समय भली सैल है। काव्य-
लिंग ॥ १५७ ॥
छप्योछपाकरछितछयो, तमशशिहरन सँभारि ।
हँसति हँसति चल शशिमुखी,मुखतेआंचरटारि॥
शुक्ला अभिसारिकाको बाटमें जाते चंद्रमा छिपा, इसपर
सखी बोली, छपाकर(चंद्र) छिपा भूमिपर अंधकार छाया, तू
सकुचावे मत, अपनेको सँभालकर चन्द्रका अस्त सँभाल,
हे चन्द्रमुखी ! मुखपरसे घूँघटको हटाकर तू हँसती २ चल
अर्थात् हँसनेसे मुखपरसे घूँघट हटनेसे चाँदनी होगी।काव्य-
लिंगअलंकार ॥ १५८ ॥
सघन कुंज घन घन तिमिर,अधिकअँधेरीराति।
तऊ न दुरिहैश्यामयह,दीप शिखासीजाति १५९
द्वितीयशतक २. ( ५७ )
घनाकुंज है बहुतसे मेघोंका अँधेरा है महाकाली अँधेरी
रात है, हे कृष्ण ! तोभी यह बाला जाती हुई दीपशिखाके
समान नहीं छिपैगी । विशेषोक्ति लुप्तोपमेयसंकर ॥ १५९ ॥
युवति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ५८ ) सतसई-सटीक ।
ताहि प्रहर्षण कवि कहै, गुणियनको आधार ॥ १६२ ॥
दंपतिदिवाभिसार वर्णन ॥
मिसही मिस आतप दुसह, दई और बहकाय ।
चले ललनमनभावतिहिं,तनुकीछाँहछिपाय १६३
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयशतक २. ( ५९ )
मरकत भाजन सलिलगत, इन्दुकलाके वेप ।
झीन झगामें झलमलै, श्यामगात नख रेप १६६
नीलमणिका पात्र जैसे पानीमें पड़ाहो और उसमें चन्द्र-
माकी कलाका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६० ) सतसई-सटीक ।
हेप्रीतम ! तुरतका मैथुन किसप्रकार छिपसकताहै, दृष्टि
मिल कर तुम्हारे नेत्र मुरतेहैं, और कनौड़ी दृष्टिही यह तु-
म्हारे दोष ढंढोरा देकर कथन करताह ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयशतक २. (६१)
पल सोहैं पग पीकरँग,छल सो हैं सब वैन ।
बल सोहैं कत कीजियत, यह अलसोहैं नैन १७३
पीकके रंगसे पगी पलकें शोभित होतीहैं, और छलसे
तुम्हारी सब बातें शोभितहैं, वलसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६२ ) सतसई-सटीक ।
बड़े छबिके नसेके छककर अर्थात् उसकी सुन्दरताके
मदमें मतवारे होकर कन अंगुरीके छोर गडे छुटते नहीं उसी
नखमें लगाई हुई महँदीसे नेत्र लाल रंगसे रँगरहेहैं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयाशतक २. ( ६३ )
सबक्या तुम्हारा मनहैं, जो तुम्हारे माथेमें लगी महावर
की लीक देखेंगी इससे विदितहै कि, मानिनीके पांव पड़
रति करके आयेहो। छेकानुप्रास अलंकार ॥१७९॥
तरुण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६४ ) सतसई-सटीक ।
रह्यो चकित चहुँघा चितै, चित मेरो मति भूलि ।
सूर उदय आये रही, दृगनि साँझसी फूलि १८३
मेरा मन मति भूलकर चारों ओर चकित होरहा सूर्य
के उदयमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयशतक २. ( ६५ )
हे कृष्ण! एक तो आप सलोने हो और अतिसनेहसों पगे हो
परन्तु तुम्हारी यह थोड़ी कचाई दुःख देती है जो आप झूठ बो-
लतेहो,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६६ ) सतसई-सटीक ।
खेल है, हे लाल ! और और स्थानोंसे प्रीतिको नित्य क्यों
सकुचाते हो, अर्थात् इन बातोंमें लोक कहेंगे प्यारी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयशतक २. ( ६७ )
जिहि चंपकबरनी किये, गुल्लाला रँग नैन १९२॥
मेरे गलेसे क्यों लपटते हो, मैं वह नहीं जिसने रातको
तुम्हारे साथ सेजपर शयन किया और जिस चंपकवरनीने
जगाकर फूल
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ६८ ) सतसई-सटीक ।
तुम्हारे मनमें जो भावतीहै वही तुमने हृदयमें बसारक्खी है,
मुझे खिजाती है और तुम्हारी आंखोंमें होकर मुझे झाँकती
है । लुप्तोत्प्रेक्षा ॥ १९४ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयशतक २. ( ६९ )
नख जानकर प्रीतमसे अनखाकर क्यों बोलती है ।
व्याजोक्ति ॥ १९७ ॥
प्रौढाधीरा ।
रसकेसे मुख शशिमुखी, हँसि हँसि बोलति वैन ।
गूढमान मन क्यों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें