संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)
Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad
महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा
६४ दादू दयाल
पिव के बिरह बियोग, तन की सुधि नहिँ हो ।
तलफि तलफि जिव जाइ, मिरतक ह्वै रही हो ॥ २ ॥
दुखित ' भई हम नारि, कब हरि आवैँ हो ।
तुम्ह बिन प्राण-अधार, जिव दुख पावै हो ॥ ३ ॥
प्रगटहु दीनदयाल, बिलम न कीजै हो ।
दादू दुखी बेहाल, दरसन दीजै हो ॥ ४ ॥
(४)
आवौ राम दया करि मेरे, बार बार बलिहारी तेरे ॥टेक॥
बिरहनि आतुर पंथ निहारै, राम राम कहि पीव पुकारै ॥१
पंथी बूझै मारग जोवै, नैन नीर जल भरि भरि रोवै ॥२॥
निस दिन तलफै रहै उदास, आतम राम तुम्हारे पास ॥३॥
बप१ बिसरै तन की सुधि नाहीं, दादू बिरहनि मिरतक माहीं२॥४
॥ प्रेम ॥
(१)
बाला सेज हमारी रे, तूँ आव हौँ वारी रे,
हौँ दासी तुम्हारी रे ॥ टेक ॥
तेरा पंथ निहारूँ रे, सुन्दर सेज सँवारूँ रे,
जियरा तुम पर वारूँ रे ॥ १ ॥
तेरा अँगना पेखौँ रे, तेरा मुखड़ा देखौँ रे,
तब जीवन लेखौँ रे ॥ २ ॥
मिलि सुखड़ा दीजै रे, यह लाहड़ा३ लीजै रे,
तुम देखैँ जीजै रे ॥ ३ ॥
तेरे प्रेम की माती रे, तेरे रगड़े राती रे,
दादू वारणै जाती रे ॥ ४ ॥
(१) शरीर । (२) मन की तरंगें मर गई हैं । (३) लाभ ।
शब्द संग्रह ४५
(२)
अरे मेरा अमर उपावणहार रे, खालिक आसिक तेरा॥टेक
तुम सौँ राता तुम सौँ माता, तुम सौँ लागा रंग रे खालिक॥१
तुम सौँ खेला तुम सौँ मेला, तुम सौँ प्रेस सनेह रे खालिक॥२
तुम सौँ लेणा तुम सौँ देणा, तुम्हीं सौँ रत होइ रे खालिक ३
खालिक मेरा आसिक तेरा, दादू अनत न जाइ रे खालिक॥४
(३)
हरि रस माते मगन भये।
सुमिरि सुमिरि भये मतवाले, जामण मरण सब भूलि गये॥टेक
निर्मल भगति प्रेम रस पीवैँ, आन न दूजा भाव धरैँ।
सहजैँ सदा राम रंगि राते, मुकति बैकुंठै कहा करैँ ॥१॥
गाड गाइ रस लीन भये हैं, कछू न माँगैँ संत जनाँ।
और अनेक देहु दत आगैँ, आन न भावै राम बिनाँ ॥२॥
इकटग ध्यान रहैँ ल्यौ लागे, छाकि परे हरि रस पीवैँ।
दादू मगन रहैँ रसिमाते, ऐसैँ हरि के जन जीवैँ ॥ ३ ॥
(४)
तेरे नाँउ की बलि जाऊँ, जहाँ रहैँ जिस ठाऊँ ॥ टेक ॥
तेरे बैनौं की बलिहारी, तेरे नैनहुँ ऊपरि वारी।
तेरी मूरति की बलि कीती, वारि वारि हौं दीती ॥१॥
सोभित नूर तुम्हारा, सुंदर जोति उजारा।
मीठा प्राण-पियारा, तूँ है पीव हमारा ॥ २ ॥
तेज तुम्हारा कहिये, निर्मल काहे न लहिये।
दादू बलि बलि तेरे, आव पिया तूँ मेरे ॥ ३ ॥
६६ दादू दयाल
॥ विनय ॥
(१)
पार नहिँ पाइये रे राम बिना को निरबाहणहार ॥टेक॥
तुम बिन तारण को नहीं, दूभर¹ यहु संसार ।
पैरत थाके केसवा, सूझै वार न पार ॥ १ ॥
बिखम भयानक भौजला, तुम बिन भारी होइ ।
तूँ हरि तारण केसवा, दूजा नाहीं कोइ ॥ २ ॥
तुम बिन खेवट को नहीं, अतिर² तिखो नहिँ जाइ ।
औघट भेरा³ डूबिहै, नाहीं आन उपाइ ॥ ३ ॥
यहु घट औघट बिखम है, डूबत माहिँ सरीर ।
दादू काइर राम बिन, मन नहिँ बाँधै धीर ॥ ४ ॥
(२)
हमारे तुम्हौँ हौ रखपाल ।
तुम बिन और नहीं कोइ मेरे, भौ दुख मेटणहार ॥टेक॥
बैरी पंच निमष नहिँ न्यारे, रोकि रहे जम काल ।
हा जगदीस दास दुख पावै, स्वामी करो सँभाल ॥ १ ॥
तुम बिन राम दहैँ ये दुंदर, दसौँ दिसा सब साल ।
देखत दीन दुखी क्यौँ कीजे, तुम हौ दीनदयाल ॥ २ ॥
निर्भय नाँव हेत हरि दीजे, दरसन परसन लाल ।
दादू दीन लीन करि लीजे, मेटहु सबै जँजाल ॥ ३ ॥
(३)
क्यौँ बिसरै मेरा पीव पियारा ।
जीव की जीवन प्राण हमारा ॥ टेक ॥
क्यौँकर जीवै मीन जल बिछुरैँ, तुम बिन प्राण सनेही ।
च्यंतामणि जब कर थैँ छूटै, तब दुख पावै देही ॥ १ ॥
(१) कठिन । (२) तैरने के योग्य नहीं । (३) बेड़ा ।
शब्द संग्रह ९७
बाला बालक दूध न देवै, सो कैसैं करि पीवै ।
निर्धन का धन अनत भुलाना, सो कैस करि जीवै ॥२॥
बरखहु राम सदा सुख अमृत, नीझर निर्मल धारा ।
प्रेम पियाला भरि भरि दीजै, दादू दास तुम्हारा ॥३॥
(२)
तौ निबहै जन सेवक तेरा, ऐसैं दया करि साहिब मेरा॥टेक
ज्यूँ हम तोरैं त्यूँ तूँ जोरे, हम तोरैं पै तूँ नहिं तोरै ॥१॥
हम बिसरैं त्यूँ तूँ न बिसारै, हम बिगरैं पै तूँ न बिगारै ॥२॥
हम भूलैं तूँ आनि मिलावै, हम बिछुरैं तूँ अंगि लगावै ॥३॥
तुम साधै सो हम पै नाहीं, दादू दरसन देहु गुसाईं ॥४॥
॥ साध ॥
सोई साध सिरोमणी, गोबिंद गुण गावै ।
राम भजै बिखिया तजै, आपा न जनावै ॥ टेक ॥
मिथ्या मुखि बोलै नहीं, पर-निंदा नाहीं ।
औगुण छाड़ै गुण गहै, मन हरि पद आहीं ॥ १ ॥
निर्वैरी सब आतमा, पर आतम जानै ।
सुखदाई समिता गहै, आपा नहिं आनै ॥ २ ॥
आपा पर अंतर नहीं, निर्मल निज सारा ।
सतवादी साचा कहै, लैलीन बिचारा ॥ ३ ॥
निर्ले भजि न्यारा रहै, काहू लिपत न होई ।
दादू सब संसार में, ऐसा जन कोई ॥ ४ ॥
॥ घट मठ ॥
(१)
भाई रे घर ही मैं घर पाया ।
सहजि समाइ रह्यौ ता माहीं, सतगुर खोज बताया ॥टेक
ता घर काज सबै फिरि आया, आपै आप लखाया ।
खोलि कपाट महल के दीन्हे, थिर असथान दिखाया ॥१॥
१३
६८ दादू दयाल
भय औ भेद भरम सब भागा, साच सोई मन लाया ।
प्यंड परे जहाँ जिव जावै, ता मैं सहज समाया ॥ २ ॥
निहचल सदा चलै नहिं कबहूँ, देख्या सब में सोई ।
ताही सूँ मेरा मन लागा, और न दूजा कोई ॥ ३ ॥
आदि अन्त सोई घर पाया, इब मन अनत न जाई ।
दादू एक रंगै रंग लागा, ता मैं रह्या समाई ॥ ४ ॥
(२)
आप आपण मैं खोजी रे भाई ।
बस्तु अगोचर गुरू लखाई ॥ टेक ॥
ज्यूँ मही बिलोयैँ माखण आवै ।
त्यूँ मन मथियाँ तैं तत पावै ॥ १ ॥
काठ हुतासन१ रह्या समाइ ।
त्यूँ मन माहिं निरंजन राइ ॥ २ ॥
ज्यूँ अवनी२ में नीर समाना ।
त्यूँ मन माहिँ साच सयाना ॥ ३ ॥
ज्यूँ दर्पन के नहिं लागै काई ।
त्यूँ मूरति माहिँ निरखि लखाई ॥ ४ ॥
सहजैं मन मथियाँ ते तत पाया ।
दादू उन तै आप लखाया ॥ ५ ॥
॥ सेवक ॥
तूँ साहिब मैं सेवग तेरा, भावै सिर दे सूली मेरा ॥ टेक ॥
भावै करवत सिर पर सारि, भावै लेकर गरदन मारि ॥ १ ॥
भावै चहुँ दिसि अगिन लगाइ, भावै काल दसौ दिसि खाइ २
भावै गिरवर गगन गिराइ, भावै दरिया माहिँ बहाइ ॥ ३ ॥
भावै कनक कसौटी देहु, दादू सेवग कसि कसि लेहु ॥ ४ ॥
(१) आग । (२) पृथ्वी ।
राग सारंग ६६
॥ उपदेश ॥
(१)
जिंदरा मेरे सुमिर सार, काम क्रोध मद तजि बिकार ॥टेक॥
तूँ जिनि भूले मन गँवार, सिर भार न लीजै मानि हार ॥१॥
सुणि समझायौ बारवार, अजहूँ न चेतै हो हुसियार ॥२॥
करि तैसैं भव तिरिये पार, दादू इव थैं यहि बिचार ॥३॥
(२)
डरिये रे डरिये, परमेसुर थैं डरिये रे ।
लेखा लेवै भरि भरि देवै, ता थैं बुरा न करिये रे ॥टेक॥
साचा लीजी साचा दीजी, साचा सौदा कीजो रे ।
साचा राखी झूठा नाखी, विष ना पीजो रे ॥ १ ॥
निर्मल गहिये निर्मल रहिये, निर्मल कहिये रे ।
निर्मल लीजी निर्मल दीजी, अनत न बहिये रे ॥ २ ॥
साह पठाया वनिज न आया, जिनि डहकावै रे ।
झूठ न भावै फेरि पठावै, कीया पावै रे ॥ ३ ॥
पंथ दुहेला जाइ अकेला, भार न लीजी रे ।
दादू मेला होइ सुहेला, सो कुछ कीजो रे ॥ ४ ॥
॥ मन ॥
(१)
मन चंचल मेरो कह्यौ न मानै, दसौँ दिसा दौरावै रे ।
आवत जात बार नहिं लागै, बहुत भाँति बौरावै रे ॥टेक॥
बेर बेर वरजत या मन कौँ, किंचित सीख न मानै रे ।
ऐसैं निकसि जात या तन थैं, जैसैं जीव न जानै रे ॥१॥
कोटिक जतन करत या मन कौँ, निहचल निमिष न होई रे ।
चंचल चपल चहूँ दिसि भरमै, कहा करै जन कोई रे ॥२॥
सदा सोच रहत घट भीतरि, मन थिर कैसैं कीजै रे ।
सहजैँ सहज साध की संगति, दादू हरि भजि लीजै रे ॥३॥
१०० दादू दयाल
(२)
मेरे तुम्हौं राखणहार, दूजा को नहीं ।
ये चंचल चहुँ दिसि जाइ, काल तहाँ तहाँ ॥ टेक ॥
मैं केते किये उपाइ, निहचल ना रहै ।
जहाँ बरजौं तहँ जाइ, मदमाता बहै ॥ १ ॥
जहाँ जाणै तहँ जाइ, तुम थैं ना डरै ।
ता स्यूँ कहा बसाइ, भावै त्यूँ करै ॥ २ ॥
सकल पुकारैं साध, मैं केता कह्या ।
गुर अंकुस मानै नाहिं, निरभै ह्वै रह्या ॥ ३ ॥
तुम बिन और न कोइ, इस मन को गहै ।
तूं राखै राखणहार, दादू तौ रहै ॥ ४ ॥
॥ जगत-मिथ्या ॥
मन रे तूँ देखै सो नाहीं, है सो अगम अगोचर माहीं ॥टेक
निस अँधियारी कछू न सूझै, संसै सरप दिखावा ।
ऐसैं अंध जगत नहिं जानै, जीव जेवड़ी¹ खावा ॥ १ ॥
मृग-जल देखि तहाँ मन धावै, दिन दिन झूठी आसा ।
जहँ जहँ जाइ तहाँ जल नाहीं, निहचै मरै पियासा ॥२॥
भरम बिलास बहुत बिधि कीन्हा, ज्यौं सुपिनैं सुख पावै ।
जागत झूठ तहाँ कुछ नाहीं, फिरि पीछैं पछितावै ॥३॥
जब लग सूता तब लग देखै, जागत भरम बिलाना ।
दादू अंति इहाँ कुछ नाहीं, है सो सोधि सयाना ॥ ४ ॥
॥ करम धरम ॥
मूल सींचि बघै² ज्यूँ बेला । सो तत तरवर रहै अकेला ॥टेक॥
देवी देखत फिरैं ज्यूँ भूले । खाइ हलाहल बिख कौँ फूले ।
सुख कौँ चाहै पड़ै गल पासी³। देखत हीरा हाथ थैं जासी ॥१॥
(१) रस्सी । (२) बढ़ै । (३) फाँसी ।
केहू पूजा रचि ध्यान लगावैं । देवल देखैं खबरि न पावैं ।
तोरैं पाती जुगति न जानी । इहि भ्रमि रहे भूलि अभिमानी ॥२
तीरथ बरत न पूजै१ आसा । बनखंडि जाहीं रहैं उदासा ।
यूँ तप करि करि देह जलावैं । भरमत डोलैं जनम गँवावैं ॥३
सतगुर मिलैं न संसा जाई । ये बंधन सब देइँ छुड़ाई ।
तब दादू परम गति पावै । सो निज मूरति माहिं लखावै ॥४
॥ कपट भक्ति ॥
हम पाया हम पाया रे भाई ।
भेष बनाइ ऐसी बनि आई ॥ टेक ॥
भीतर का यहु भेद न जानै ।
कहै सुहागनि ज्यूँ मन मानै ॥ १ ॥
अंतर पीव सौं परचा नाहीं ।
भई सुहागनि लोगन माहीं ॥ २ ॥
साँई सुपिनै कबहूँ न आवै ।
कहिया ऐसैं महल बुलावै ॥ ३ ॥
इन बातन मोहिं अचिरज आवै ।
पटम२ कियैं पिव कैसैं पावै ॥ ४ ॥
दादू सुहागनि ऐसैं कोई ।
आपा मेटि राम रत होई ॥ ५ ॥
॥ निंदक ॥
न्यंदक बाबा बीर हमारा । बिनहीं कौड़ै बहै विचारा३॥टेक
कर्म कोटि के कुसमल काटै । काज सँवारै बिनहीं साटै४ ॥१
आपण डूबै और कौं तारै । ऐसा प्रीतम पार उतारै ॥२॥
जुगि जुगि जीवौ न्यंदक मोरा । राम देव तुम करौ निहोरा ३
न्यंदक बपुरा पर-उपगारी। दादू न्यंद्या करै हमारी ॥४॥
(१) पूरन होय । (२) पाखंड । (३) बेचारा बिना पैसे [कौड़े] के काम करता
रहता है [बहै] । (४) बदला, मुआवज़ा ।
बाबा मलूकदास
────────
[संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतवानी संग्रह भाग १ पृष्ठ ६६]
॥ गुरुदेव ॥
हमरा सतगुरु बिरले जाने ।
सुई के नाके सुमेर चलावै, सो यह रूप बखानै ॥ १ ॥
की तो जानै दास कबीरा, की हरिनाकस पूता ।
की तो नामदेव औ नानक, की गोरख अवधूता ॥ २ ॥
हमरे गुरु की अदभुत लीला, ना कछु खाय न पीवै ।
ना वह सोवै ना वह जागै, ना वह मरै न जीवै ॥ ३ ॥
बिन तरवर फल फूल लगावै, सो तो वा का चेला ।
छिन मैं रूप अनेक धरत है, छिन मैं रहै अकेला ॥ ४ ॥
बिन दीपक उँजियारा देखै, ऐँड़ी समुँद थहावै ।
चींटी के पग कुंजर बाँधै, जा को गुरु लखावै ॥ ५ ॥
बिन पंखन उड़ि जाय अकासे, बिन पंखन उड़ि आवै ।
सोई सिष्य गुरू का प्यारा, सूखे नाव चलावै ॥ ६ ॥
बिन पायन सब जग फिरि आवै, सो मेरा गुरु भाई ।
कहै मलूक ता की बलिहारी, जिन यह जुगत बताई ॥७॥
॥ नाम ॥
नाम तुम्हारा निरमला, निरमोलक हीरा ।
तू साहिब समरथ्थ, हम मल मुत्र कै कीरा ॥ १ ॥
पाप न राखै देह मैं, जब सुमिरन करिये ।
एक अच्छर के कहत ही, भौसागर तरिये ॥ २ ॥
अधम-उधारन सब कहैं, प्रभु बिरद तुम्हारा ।
सुनि सरनागत आइया, तब पार उतारा ॥ ३ ॥
बाबा मलूकदास १०३
तुझ सा गरुवा औ धनी, जा मैं बड़ई समाई ।
जरत उवारे पांडवा, ताती बाव न लाई ॥ ४ ॥
कोटिक औगुन जन करै, प्रभु मनहिँ न आनै ।
कहत मलूकादास को, अपना करि जानै ॥ ५ ॥
॥ प्रेम ॥
(१)
तेरा मैं दोदार दिवाना ।
घड़ी घड़ी तुझे देखा चाहूँ, सुन साहिब रहमाना ॥१॥
हुआ अलमस्त खबर नहिँ तन की, पीया प्रेम पियाला ।
ठाढ़ होउँ तो गिरि गिरि परता, तेरे रँग मतवाला ॥२॥
खड़ा रहूँ दरबार तुम्हारे, ज्यौँ घर का बंदाजादा¹ ।
नेकी की कुलाह² सिर दीये, गले पैरहन³ साजा ॥ ३ ॥
तौजी और निमाज न जानूँ, ना जानूँ धरि रोजा ।
बाँग जिकिर⁴ तबही से बिसरी, जब से यह दिल खोजा ॥४
कहैँ मलूक अब कजा⁵ न करिहौँ, दिलही सौँ दिल लाया ।
मक्का हज्ज हिये मैं देखा, पूरा मुरसिद पाया ॥५॥
(२)
दर्द-दिवाने बावरे, अलमस्त फकीरा ।
एक अकीदा⁶ लै रहे, ऐसे मन धीरा ॥ १ ॥
प्रेम पियाला पीवते, बिसरे सब साथी ।
आठ पहर योँ झूमते, ज्योँ माता हाथी ॥ २ ॥
उनकी नजर न आवते, कोइ राजा रंक ।
बंधन तोड़े मोह के, फिरते निहसंक ॥ ३ ॥
(१) गुलाम बच्चा । (२) टोपी । (३) मेखली । (४) सुमिरन । (५) छूटी हुई
नमाज़ पढ़ना । (६) प्रतीत ।
१०४ शब्द संग्रह
साहिब मिल साहिब भये, कछु रहि न तमाई१ ।
कहैं मलूक तिस घर गये, जहाँ पवन न जाई ॥ ४ ॥
॥ विनय ॥
(१)
अब तेरी सरन आयो राम ॥ १ ॥
जबै सुनिया साध के मुख, पतित-पावन नाम ॥ २ ॥
यही जान पुकार कीन्ही, अति सतायो काम ॥ ३ ॥
विषय सेती भयों आजिज, कह मलूक गुलाम ॥ ४ ॥
(२)
दीन-बंधु दीना-नाथ, मेरी तन हेरिये ॥ टेक ॥
भाई नाहिं बंधु नाहिं, कुटुम परिवार नाहिं ।
ऐसा कोई मित्र नाहिं, जाके ढिंग जाइये ॥ १ ॥
सोने की सलैया नाहिं, रूपे का रुपैया नाहिं ।
कौड़ी पैसा गाँठि नाहिं, जा से कछु लीजिये ॥ २ ॥
खेती नाहिं बारी नाहिं, बनिज व्यौपार नाहिं ।
ऐसा कोई साहु नाहिं, जा सौँ कछु माँगिये ॥ ३ ॥
कहत मलूकदास, छोड़ दे पराई आस ।
राम धनी पाय के, अब का की सरन जाइये ॥ ४ ॥
(३)
सवैया
दीन दयाल सुने जब तैं तब तैं, मन मैं कछु ऐसी बसी है ॥१।
तेरो कहाय के जाऊँ कहाँ, तुम्हरे हित की पट२ खाँचि कसी है
तेरोही आसरो एक मलूक, नहीं प्रभु सों कोउ दूजो जसी है३
ए हो मुरार पुकार कहौं अब, मेरी हँसी नहिं तेरी हँसी है४
(१) इच्छा, चाह। (२) पटका।
बाबा मलूकदास १०५
॥ उपदेश ॥
(१)
ना वह रीझै जप तप कीन्हे, ना आतम को जारे ।
ना वह रीझै धोती नेती, ना काया के पखारे ॥ १ ॥
दाया करै धरम मन राखै, घर मैं रहै उदासी ।
अपना सा दुख सब का जानै, ताहि मिलै अबिनासी ॥२॥
सहै कुसबद वाद हू त्यागै, छाड़ै गर्ब गुमाना ।
यही रीझ मेरे निरंकार की, कहत मलूक दिवाना ॥३॥
(२)
मन तैं इतने भरम गँवावो ।
चलत विदेस बिप्र जनि पूछो, दिन का दोष न लावो ॥१॥
संझा होय करो तुम भोजन, बिनु दीपक के बारे ।
जैन कहैं असुरन की बिरिया, मूढ़ दई के मारे ॥२॥
आप भले तो सबहि भले हैं, बुरा न काहू कहिये ।
जा के मन कछु बसै बुराई, ता सौं भागे रहिये ॥३॥
लोक बेद का पैंड़ा औरहि, इनकी कौन चलावै ।
आतम मारि पषानै पूजैं, हिरदे दया न आवै ॥४॥
रहो भरोसे एक राम के, सूरे का मत लीजै ।
संक्रट पड़े हरज नहिं मानो, जिय का लोभ न कीजै ॥५॥
किरिया करम अचार भरम है, यही जगत का फंदा ।
माया जाल मैं बाँधि अँड़ाया१, क्या जानै नर अंधा ॥६॥
यह संसार बड़ा भौसागर, ता को देखि सकाना२ ।
सरन गये तोहिं अब क्या डर है, कहत मलूक दिवाना ॥७॥
॥ माया ॥
हम से जनि लागै तू माया ।
थोरे सें फिर बहुत होयगी, सुनि पैहैं रघुराया ॥१॥
(१) गिराया । (२) डरा ।
१४
१०६ शब्द संग्रह
अपने मैं है साहिब हमरा, अजहूँ चेतु दिवानी ।
काहू जन के बस परि जैहै, भरत मरहुगी पानी ॥ २ ॥
तर ह्वै, चितै¹ लाज करु जन की, डारु हाथ की फाँसी ।
जन तैं तेरो जोर न लहिहै, रच्छपाल अबिनासी ॥३॥
कहै मलूका चुप करु ठगनी, औगुन राखु दुराई ।
जो जन उबरै राम नाम कहि, ता तैं कछु न बसाई ॥४॥
नाभाजी
इन का जीवन समय सत्रहवाँ शतक था और इन का देहान्त होना
सं० १७०० मैं इन के शिष्य प्रियादास जी ने लिखा है जिन्हों ने अपने गुरू की
आज्ञानुसार उन के मुख्य ग्रंथ भक्तमाल छंदबंद की टीका उनके देहान्त होने के
पीछे बनाई, परंतु मिश्र-बंधु विनोद मैं सं० १७२० के लगभग इन का मृत्यु-काल
सिद्ध किया गया है। इन की जाति के विषय मैं झगड़ा है, प्रायः लोग डोम
बतलाते हैं। इन के शिष्य प्रियादासजी ने अपनी टीका में इन्हें हनुमान-वंशी
लिखा है और माड़वारी भाषा में डोम शब्द का प्रयोजन हनुमान है। दूसरे
टीकाकार ने ऐसा लिखा है कि वैष्णवों की जाति पाँति वक्तव्य नहीं है। नाभाजी
अग्रदास के शिष्य और गुसाईँ तुलसीदासजी के बड़े मित्र थे ।
॥ शब्द ॥
नाभा नभ खेला कँवल केल रस सैला ॥ टेक ॥
दरपन नैन सैन मन माँजा, लाजा अलख अकेला ॥१॥
पल पर दल दल ऊपर दामिनि, जोत मैं होत उजेला ॥२॥
झंडा पार सार लख सूरन, सुन्नी सुन्न सुहेला ॥ ३ ॥
चढ़ गइ धाय जाय गढ़ ऊपर, सबद सुरत भया मेला ॥४॥
यह सब खेल अलेख अमेला, सिंध नीर नद मेला ॥ ५ ॥
जल जलधार सार पद जैसे, नहीं गुरू नहिं चेला ॥ ६ ॥
नाभा नैन सैन अंदर के, खुल गये निरख निहाला ॥७॥
संत उचिष्ट वार मन झेला, दुर्लभ दीन दुहेला ॥ ८ ॥
(१) नीची निगाह कर देख ।
सुंदरदासजी
[ संक्षिप्त जीवन-चरित्र के लिये देखो संतबानी संग्रह भाग १ पृष्ठ १०६ ]
॥ गुरुदेव ॥
(१)
सो गुरुदेव लिपै न छिपै कछु,
सत्व रजो तम ताप निवारी ।
इंद्रिय देह मृषा¹ करि जानत,
सीतलता समता² उर धारी ॥
व्यापक ब्रह्म विचार अखंडित,
द्वैत उपाधि सबै जिन टारी ।
सबद सुनाय संदेह मिटावत,
सुंदर वा गुरु की बलिहारी ॥
(२)
गोविंद के किये जीव, जात है रसातल को ।
गुरु उपदेसे से तो, छूटै जम फंद तैं ॥
गोविंद के किये, जीव बस परे कर्मन के ।
गुरु के निवाजे से, फिरत है स्वच्छंद³ तैं ॥
गोविंद के किये, जीव बूडत भवसागर मैं ।
सुंदर कहत गुरु, काढै दुःख द्वंद⁴ तैं ।
और हू कहाँ लौं कछू, मुख तैं कहूँ बनाय ।
गुरु की तौ महिमा, अधिक है गोविंद तैं ॥
॥ अजपा जाप ॥
स्वासाँ स्वास राति दिन सोहं सोहं होइ जाप ।
याही माला बारंबार दृढ़ कै धरतु है ॥
(१) वृथा। (२) सम-दृष्टि। (३) स्वाधीन। (४) झगड़ा।
१०८ शब्द संग्रह
देह परे इंद्री परे अंतःकरण परे ।
एकही अखंड जाप ताप१ कूँ हरतु है ॥
काठ की रुद्राच्छ की रु सूतहू की माला और ।
इनके फिराये कछु कारज सरतु है ॥
सुंदर कहत ता तैं आतमा चैतन्य रूप ।
आप को भजन सो तो आपही करतु है ॥
॥ शूर ॥
(१)
पाँव रोपि रहै, रण माहिँ रजपूत कोऊ ।
हय गज गाजत, जुरत जहाँ दल है ॥
बाजत जुझाऊ सहनाई, सिंधु राग पुनि ।
सुनतहि कायर की, छूटि जात कल है ॥
झलकत बरछी, तिरछी तरवार बहै ।
मार मार करत, परत खलभल२ है ॥
ऐसे जुद्ध मैं अडिग्ग, सुंदर सुभट सोई ।
घर माहिँ सूरमा, कहावत सकल है ॥
(२)
असन बसन३ बहु, भूषण सकल अंग ।
संपति बिबिधि भाँति, भर्यो सब घर है ॥
श्रवण नगारो सुनि, छिनक मैं छाड़ि जात ।
ऐसे नहिँ जानै कछु, मेरो वहाँ घर है ॥
मन मैं उछाह, रण माहिँ टूक टूक होइ ।
निर्भय निसंक वा के, रंचहू न डर है ॥
सुंदर कहत कोउ, देह को ममत्व नाहिँ ।
सूरमा को देखियत, सीस बिनु धर है ॥
(१) तपन, दुख । (२) खलबल, घबराहट । (३) भोजन और वस्त्र ।
सुंदरदासजी १०६
॥ पतिव्रता ॥
(१)
जल को सनेही मीन, बिछुरत तजै प्रान ।
मणि बिनु अहि¹ जैसे, जीवत न लहिये ॥
स्वाँति बुंद को सनेही, प्रगट जगत माहिँ ।
एक साँप दूसरो सु, चातक हु कहिये ॥
रबि को सनेही पुनि, कमल सरोवर मैं ।
ससि को सनेही हू, चकोर जैसे रहिये ॥
तैसेही सुंदर एक, प्रभु सूँ सनेह जोरि ।
और कछु देखि, काहू ओर नहिँ चहिये ॥
(२)
एक सही सब के उर अंतर, ता प्रभु कूँ कहु काहि न गावै ।
संकट माहिँ सहाय करै पुनि, सो अपनो पति क्यूँ बिसरावै ॥
चार पदारथ और जहाँ लगि, आठहु सिद्धि नवौ निधि पावै।
सुंदर छार परौ तिन के मुख, जो हरि कूँ तजि आनकूँ ध्यावै ॥
॥ विरह उराहना² ॥
(१)
पीव को अँदेसो भारी, तो सूँ कहूँ सुन प्यारी ।
यारी³ तोरि गये सो तौ, अजहूँ न आये हैं ॥
मेरे तौ जीवन-प्रान, निसि दिन उहै ध्यान ।
मुख सूँ न कहूँ आन, नैन उर लाये हैं ॥
जब तैं गये बिछोहि, कल न परत मोहिँ ।
ता तैँ हूँ पूछत तोहि, किन बिरमाये⁴ है ॥
सुंदर बिरहिनी को, सोच सखी बार बार ।
हम कूँ बिसार अब, कान के कहाये हैं ॥
(१) साँप । (२) उलहना । (३) स्नेह । (४) रिझाकर रोक लेना ।
११० शब्द संग्रह
(२)
हम कूँ तौ रैन दिन, संक मन माँहिँ रहै ।
उनकी तौ बातनि मैं, ठीकहु न पाइये ॥
कबहूँ संदेसा सुनि, अधिक उछाह¹ होइ ।
कबहूँक रोइ रोइ, आँसुन बहाइये ॥
औरन के रस बस, होइ रहे प्यारे लाल ।
आवन की कहि कहि, हम कूँ सुनाइये ॥
सुंदर कहत ताहि, काटिये सु कौन भाँति ।
जोइ तरु आपने सु, हाथ तैं लगाइये ॥
॥ अद्वैत ॥
(१)
ब्रह्म निरंतर व्यापक अग्नि, अरूप अखंडित है सब माहीं ॥
ईसुर पावक रासि प्रचंड जु, संग उपाधि लिये बरताहीं ॥
जीव अनंत मसाल चिराग, सु दीप पतंग अनेक दिखाहीं॥
सुंदर द्वैत उपाधि मिटै जब, ईसुर जीव जुदे कछु नाहीं ॥
(२)
जैसे ईख रस की मिठाई, भाँति भाँति भई ।
फेरि करि गारे, ईख रसही लहतु है ॥
जैसे घृत थीज के, डरा सौं बँधि जात पुनि ।
फेर पिघले तैं वह, घृतही रहतु है ॥
जैसे पानी जमि के, पषाण हू सौं देखियत ।
सो पषाण फेरि पानी, होय के बहुतु है ॥
तैसेही सुंदर यह, जगत है ब्रह्ममय ।
ब्रह्म सो जगतमय, वेद सु कहतु है ॥
(१) आनन्द ।
सुंदरग्रंथावली १११
॥ जीवात्मा वा गुप्त ॥
स्रोत्र सुनैं दृग देखत हैं, रसना रस घ्राण सुगंध पियारो ॥
कोमलता त्वक¹ जानत है पुनि, बोलत है मुख सबद उचारो॥
पाणि² गहै पद गौन करै, मलमूत्र तजै उभयो³ अध-द्वारो ॥
जासु प्रकास प्रकासत हैं सब, सुंदर सोई रहै घट न्यारो ॥
॥ स्वरूप विस्मरण ॥
(१)
आप न देखत है अपनो मुख, दर्पण काट⁴ लग्यो अति थूला॥
ज्यूँ दृग देखत तैं रहि जात, भयो जबहीँ पुतरी परि फूला ॥
छाय अज्ञान रह्यो अभिअंतर, जानि सकै नहिँ आतम मूला॥
सुंदर यूँ उपजे मन के मल, ज्ञान बिना निज रूपहि भूला ॥
(२)
इंद्रिन कूँ प्रेरि पुनि, इंद्रिन के पीछे पर्यो ।
आपनी अविद्या करि, आप तनु गह्यो है ॥
जोइ जोइ देह कूँ, संकट आइ परै कछु ।
सोइ सोइ मानै आप, या तैँ दुख सह्यो है ॥
भ्रमत भ्रमत कहूँ, भ्रम को न आवै अंत ।
चिरकाल बीत्यो पै, स्वरूप कूँ न लह्यो है ॥
सुंदर कहत देखो, भ्रम की प्रबलताई ।
भूतन मैं भूत मिलि, भूत होइ रह्यो है ॥
॥ भ्रम ॥
जैसे स्वान काच के, सदन⁵ मध्य देखि और ।
भूँकि भूँकि मरत, करत अभिमान जू ॥
जैसे गज फटिक, सिला सूँ लरि तोरै दंत ।
जैसे सिंह कूप माहिँ, उछक भुलान जू ॥
(१) त्वचा । (२) हाथ । (३) दोनों । (४) मोरचा । (५) घर ।
११२ शब्द संग्रह
जैसे कोउ फेरी खात, फिरत सु देखै जग ।
तैसेही सुंदर सब, तेरोही अज्ञान जू ॥
अपनो ही भ्रम सो तौ, दूसरो दिखाई देत ।
आप कूँ विचारे कोऊ, देखिये न आन जू ॥
॥ मन ॥
(१)
पलही मैँ मरि जाय, पलही मैँ जीवतु है,
पलही मैँ पर हाथ, देखत बिकानो है ।
पलही मैँ फिरै, नवखंड हू ब्रह्मांड सब,
देख्यो अनदेख्यो सो तौ, या तैँ नहिँ छानो१ है ॥
जातो नहिँ जानियत, आवतो न दीसै कछु,
ऐसेसी बलाइ अब, ता सूँ पर्यो पानो२ है ।
सुंदर कहत या की, गति हू न लखि परै,
मन की प्रतीत कोऊ, करै सो दिवानो है ॥
(२)
घेरिये तौ घेरे हू, न आवत है मेरो पूत,
जोई परबोधिये, सो कान न धरतु है ।
नीति न अनीति देखै, सुभ न असुभ पेखै,
पल ही मैँ होती, अनहोती हू करतु है ॥
गुरु की न साधु की, न लोक वेदहू की संक,
काहू की न मानै, न तौ काहू तैँ डरतु है ।
सुंदर कहत ताहि, धीजिये३ सु कौन भाँति,
मन को सुभाव, कछु कह्यो न परतु है ॥
(३)
तो सोँ न कपूत कोऊ, कितहूँ न देखियत ।
तो सोँ न सपूत कोऊ, देखियत और है ॥
(१) छिपा । (२) पाला, वास्ता । (३) पतियाइये ।
सुंदरसाखी ११३
तूही आप भूलै महा, नीचहू तैं नीच होइ ।
तूही आप जानै तौ, सकल सिर मौर है ॥
तूही आप भ्रमै तब, जगत भ्रमत देखै ।
तेरे स्थित भये सब, ठौर ही को ठौर है ॥
तूही जीवरूप तूही, ब्रह्म है अकासवत ।
सुंदर कहत मन, तेरी सब दौर है ॥
॥ विचार ॥
(१)
एकहि कूप तैं नीरहि सींचत, ईख अफीमहि अंब अनारा ॥
होत उहै जल स्वाद अनेकनि, मिष्ट कटूक¹ खटा अरु खारा ॥
त्यूँही उपाधि संजोग तैं आतम, दीसत आदि मिल्यो सविकारा ॥
काढ़ि लिये सु बिबेक विचार सुँ, सुंदर सुद्ध सरूपहि न्यारा ॥
(२)
देह ओर देखिये तौ, देह पंचभूतन को ।
ब्रह्मा अरु कीट लग, देहही प्रधान है ॥
प्राण ओर देखिये तौ, प्राण सबही के एक ।
छुधा पुनि तृषा दोऊ, व्यापत समान है ॥
मन ओर देखिये तौ, मन को सुभाव एक ।
संकल्प विकल्प करै, सदाही अज्ञान है ॥
आतम बिचार किये, आतमाही दीसै एक ।
सुंदर कहत कोऊ, दूसरो न आन है ॥
॥ बचन विवेक ॥
(१)
और तौ बचन ऐसे, बोलत हैं पसु जैसे ।
तिन के तौ बोलिबे मैं, ढंगहूँ न एक है ॥
(१) कडुवा ।
१५