सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 112, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 112

बाबा मलूकदास १०३
तुझ सा गरुवा औ धनी, जा मैं बड़ई समाई ।
जरत उवारे पांडवा, ताती बाव न लाई ॥ ४ ॥
कोटिक औगुन जन करै, प्रभु मनहिँ न आनै ।
कहत मलूकादास को, अपना करि जानै ॥ ५ ॥
॥ प्रेम ॥
(१)
तेरा मैं दोदार दिवाना ।
घड़ी घड़ी तुझे देखा चाहूँ, सुन साहिब रहमाना ॥१॥
हुआ अलमस्त खबर नहिँ तन की, पीया प्रेम पियाला ।
ठाढ़ होउँ तो गिरि गिरि परता, तेरे रँग मतवाला ॥२॥
खड़ा रहूँ दरबार तुम्हारे, ज्यौँ घर का बंदाजादा¹ ।
नेकी की कुलाह² सिर दीये, गले पैरहन³ साजा ॥ ३ ॥
तौजी और निमाज न जानूँ, ना जानूँ धरि रोजा ।
बाँग जिकिर⁴ तबही से बिसरी, जब से यह दिल खोजा ॥४
कहैँ मलूक अब कजा⁵ न करिहौँ, दिलही सौँ दिल लाया ।
मक्का हज्ज हिये मैं देखा, पूरा मुरसिद पाया ॥५॥
(२)
दर्द-दिवाने बावरे, अलमस्त फकीरा ।
एक अकीदा⁶ लै रहे, ऐसे मन धीरा ॥ १ ॥
प्रेम पियाला पीवते, बिसरे सब साथी ।
आठ पहर योँ झूमते, ज्योँ माता हाथी ॥ २ ॥
उनकी नजर न आवते, कोइ राजा रंक ।
बंधन तोड़े मोह के, फिरते निहसंक ॥ ३ ॥
(१) गुलाम बच्चा । (२) टोपी । (३) मेखली । (४) सुमिरन । (५) छूटी हुई
नमाज़ पढ़ना । (६) प्रतीत ।