सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

संतबानी संग्रह (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर, दादू, तुलसी, पलटू आदि प्रमुख संतों की वाणी)

Santbani Sangrah: Belvedere Steam Printing Press Allahabad

महामहोपाध्याय पं. सुधाकर द्विवेदी एवं बेलवेडियर प्रेस द्वारा

DevanagariHindipublished267 पृष्ठ

पृष्ठ 121, कुल 267 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 121

११२ शब्द संग्रह
जैसे कोउ फेरी खात, फिरत सु देखै जग ।
तैसेही सुंदर सब, तेरोही अज्ञान जू ॥
अपनो ही भ्रम सो तौ, दूसरो दिखाई देत ।
आप कूँ विचारे कोऊ, देखिये न आन जू ॥
॥ मन ॥
(१)
पलही मैँ मरि जाय, पलही मैँ जीवतु है,
पलही मैँ पर हाथ, देखत बिकानो है ।
पलही मैँ फिरै, नवखंड हू ब्रह्मांड सब,
देख्यो अनदेख्यो सो तौ, या तैँ नहिँ छानो१ है ॥
जातो नहिँ जानियत, आवतो न दीसै कछु,
ऐसेसी बलाइ अब, ता सूँ पर्यो पानो२ है ।
सुंदर कहत या की, गति हू न लखि परै,
मन की प्रतीत कोऊ, करै सो दिवानो है ॥
(२)
घेरिये तौ घेरे हू, न आवत है मेरो पूत,
जोई परबोधिये, सो कान न धरतु है ।
नीति न अनीति देखै, सुभ न असुभ पेखै,
पल ही मैँ होती, अनहोती हू करतु है ॥
गुरु की न साधु की, न लोक वेदहू की संक,
काहू की न मानै, न तौ काहू तैँ डरतु है ।
सुंदर कहत ताहि, धीजिये३ सु कौन भाँति,
मन को सुभाव, कछु कह्यो न परतु है ॥
(३)
तो सोँ न कपूत कोऊ, कितहूँ न देखियत ।
तो सोँ न सपूत कोऊ, देखियत और है ॥
(१) छिपा । (२) पाला, वास्ता । (३) पतियाइये ।