सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)
Sant Namdev Ji Ki Hindi Kavita by Dr. Bhagirath Mishra
सन्त नामदेव (सम्पादक: डॉ. भगीरथ मिश्र) द्वारा
हिन्दी निर्गुण काव्यधारा की पृष्ठभूमि ४१
जिस प्रकार सिद्धो की संख्या चौरासी प्रसिद्ध है उसी प्रकार नाथों की संख्या
नौ। नाथ पंथ सिद्धो की परम्परा से छंटकर निकला है, इसमें कोई संदेह नही।
श्री विनयकुमार के अनुसार गोरख दसवी शती के अंतिम चरण और ग्यारहवी
शती के प्रारम्भ के सम-सामयिक थे ।१
गोरखनाथ की हठयोग-साधना ईश्वरवाद को लेकर चली थी। अतः उसमें
मुसलमानों के लिए भी आकर्षण था। ईश्वर से मिलाने वाला योग, हिन्दुओ और मुसल-
मानों दोनो के लिये एक सामान्य साधना के रूप में आगे रखा जा सकता है, यह बात
गोरखनाथ को दिखाई दी थी। उसमें मुसलमानों को अप्रिय मूर्तिपूजा और बहुदेवोपासना
की आवश्यकता न थी। अतः उन्होंने दोनों के विद्वेष भाव को दूर करके साधना का
एक सामान्य मार्ग निकालने की संभावना समझी थी और वे उसका संस्कार अपनी
शिष्य परम्परा में छोड़ गये।
नाथ संप्रदाय के सिद्धांत ग्रन्थों में ईश्वरोपासना के बाह्य विधानों के प्रति
उपेक्षा प्रकट की गई है। घट के भीतर ही ईश्वर को प्राप्त करने पर जोर दिया गया
है। वेद शास्त्र का अध्ययन व्यर्थ ठहराकर विद्वानों के प्रति अश्रद्धा प्रकट की गई है
तीर्थाटन आदि निष्फल कहे गये हैं।
'नाद,' 'बिंदु' आदि संज्ञाएँ वज्रयानी सिद्धो में बराबर चलती रही हैं। गोरख
सिद्धांत में उनकी व्याख्या इस प्रकार की गई है—
नाथांशो नादो, नादांशः प्राणः।
शक्त्यंशो बिन्दु, बिन्दोरंशः शरीरम् ॥
गोरक्ष सिद्धांत संग्रह
( गोपीनाथ कविराज संपादित )
'नाद' और 'बिंदु' के योग से जगत् की उत्पत्ति सिद्ध और हठयोग दोनो
मानते थे।
१. 'जहाँ तक गोरख के आविर्भाव काल का सवाल है हम ज्ञानदेव की सूची का उल्टा
सीधा अर्थ लगा कर उन्हें १३ वीं सदी तक खींच लाने के पक्षपाती नहीं हैं। उपरि
लिखित 'रत्नाकर जोयम कथा' 'विमुक्त मंजरी' और 'गोरक्ष सिद्धांत संग्रह' जैसे
प्रामाणिक ग्रन्थो में—जो राहुलजी के अनुसार भूटान में रहने के कारण सदियो के
हेर-फेर से बचे रहे—सहसा अविश्वास भी नहीं किया जा सकता। इस तरह हमारा
दृढ़ विश्वास है कि गोरख दसवी शती के अंतिम चरण और ग्यारहवी के प्रारम्भ
के समसामयिक थे।'
'साहित्य संदेश' अंक १२, मार्च १६४५, पृ० ३६५।
४२ नामदेव की हिन्दी कविता
नाथ संप्रदाय जब फैला तब उसमें भी जनता की नीची और अशिक्षित श्रेणियों
के बहुत से लोग आए जो शास्त्र संपन्न न थे, जिनकी बुद्धि का विकास बहुत सामान्य
कोटि का था ।१
निर्गुण उपासना का विकास कैसे हुआ ?
मध्यकाल में उत्तरी भारत में बौद्ध तांत्रिकों का प्रभुत्व था२ इस भू-भाग के
कोने-कोने में बौद्ध तांत्रिकों की साधना फैली हुई थी । इन बौद्ध तांत्रिकों ने सामान्य
जनता को बहुत अधिक प्रभावित किया । निर्गुंणिया संत इसी सामान्य जनता से संबंधित
थे । यही कारण है कि उन पर बौद्ध तंत्रों का प्रभाव दिखाई देता है ।
मंत्रयान
बौद्ध तंत्र मतों का उदय महायान और उसकी शाखाओं एवं उपशाखाओं में
हुआ । यों तो तंत्र मत की हल्की झलक प्राचीन३ बौद्ध साहित्य में भी मिलती है किंतु
तंत्र मत का उदय महायान की मंत्रयान शाखा से स्पष्ट दिखाई दिया । इस मंत्रयान में
तंत्र, मंत्र तथा मुद्रा, मंडल आदि को विशेष महत्त्व दिया गया है ।४ इस संप्रदाय का
सबसे प्रथम ग्रन्थ ‘मंजुश्री मूल कल्प’ माना जा सकता है । इसका रचना काल प्रथम
या दूसरी शताब्दी ई० माना जाता है ।५
इससे स्पष्ट है कि मंत्रयान का उदय दूसरी शताब्दी के आसपास हो चला था ।
किंतु मंत्रों के गूढ़ रहस्यो का प्रचार साधारण जनता में न हो सका । परिणाम यह
हुआ कि मंत्रयान को अपनी वेशभूषा बदलनी पड़ी और उसे उन सामान्य जादू-टोना,
जंत्र मंत्र तथा यौनमूलक यौगिक साधना अपनानी पड़ी । इन लोगों ने इन पूर्व प्रच-
लित जादू टोने, यौनयोगिक प्रक्रियाओं आदि को बौद्धिक विचारधारा से अनुप्राणित
करके प्रस्तुत करने का प्रयास किया । मंत्रयान का यह नया रूप ही वज्रयान
कहलाया ।६
1 'The system of mystic culture introduced by Gorakhnath does
not seem to have spread widely through the educated classes.'
—गोपीनाथ कविराज और झा
( सरस्वती भवन स्टडीज )
2. Introduction to Budhist Esoterism, p 166.
३. बौद्ध दर्शन मीमांसा—डॉ० बलदेव उपाध्याय, पृ० ४२५ ।
4. Introduction to Tantrik Budhism : —Das Gupta. p 69.
५. साधना माला-भाग २ (भूमिका)
६. बौद्ध दर्शन मीमांसा —डॉ० बलदेव उपाध्याय, पृ० ४२८ ।
हिन्दी निर्गुण काव्यधारा की पृष्ठभूमि ४३
वज्रयान मंत्रयान का विकसित और परिवर्धित रूप माना जाता है। वज्र का
अर्थ है शून्यता। वज्रयान में सब कुछ पूर्ण शून्य रूप माना जाता है। इस बात को डॉ०
एस० बी० दासगुप्ता ने अपने 'तांत्रिक बुद्धिज्म' में स्पष्ट किया है।
निर्गु णिया कवियों पर बौद्ध तांत्रिकों का ऋण
बौद्ध तांत्रिकों से संतों का सीधा संबंध था। यही कारण है कि वे लोग उनसे
बहुत अधिक प्रभावित हुए थे।१
वेदांत दर्शन की भांति बौद्ध तांत्रिक लोग तत्त्व को अनुभवगम्यता में ही विशेष
विश्वास करते थे। कोई आश्चर्य नही कि संतों को इस दिशा में भी प्रेरणा मिली हो।
उन्हो से प्रभावित होकर उन्होंने तर्क का विरोध और अनुभव का महत्त्व प्रतिपादित
किया है। यही नहीं उन्होंने बौद्ध तांत्रिकों के अनुकरण पर षट् शास्त्रादि की भी निंदा
की है। संत सुन्दरदास२ कहते हैं—
सुन्दर कहत षट शास्त्र माही भयो वाद ।
जाके अनुभव ज्ञान वाद में न बह्यो हैं···
संतों ने वेद शास्त्र की जी खोलकर निंदा की है। संत दरिया३ 'वेद कतेब' को
बंधन रूप मानते थे। कबीर ने कहा है—
वेद किताब कहो मत झूठा, झूठा जो न विचारे ।
संत मलूकदास४ ने तो यहाँ तक लिखा है कि वेद शास्त्र पढ़कर पंडित भी भ्रम
में पड़ गये हैं :—
वेद पढ़ पढ़ पंडित भूले ।
१. 'बौद्ध तांत्रिकों की तत्त्व की अनुभवगम्यता, धर्म ग्रन्थों की अमान्यता, तत्त्व का
वाच्यावाच्य परे होना, सहज तत्त्व की स्वरूप धारणा, सहजावस्था की धारणा,
शून्यवाद, अभिव्यक्ति विलक्षणता, नाद बिंदु साधना, कल्पनावाद, खण्डन-मण्डन की
प्रवृत्ति, साधनों में काम या राग का महत्त्व, काया शोधन, गुह्यवाद एवं योग साधना
आदि बातों ने संतों को पूरी पूरी प्रेरणा प्रदान की थी। उनकी बानियों पर इन
सब का प्रभाव परिलक्षित होता है।'
—'हिंदी की निर्गुण काव्यधारा और उसकी दार्शनिक पृष्ठभूमि' पृ० २६२ ।
२. संत बानी संग्रह, पृ० १११ ।
३. वेद कतेब दोई फंद रचिया पंधी जित संसार ।
—संत दरिया बिहार वाले के चुने हुए पद, पृ० ४५ ।
४. मलूकदास की बानी, पृ० ४ ।
४४ नामदेव की हिंदी कविता
सहजयान की सहज तत्त्व धारणा ने भी संतों को प्रभावित किया है। उसी के
सदृश वे भी सत्ता को सहज रूप में मानते हैं। दादू लिखते हैं—'मैंने परमात्मा का
सहज रूप देखा है। वह परम तेजमय है। उसमें मेरा मन सरलता से रम जाता है।'१
इसे संतों ने द्वैताद्वैत विलक्षण भी कहा है।२
बौद्ध तांत्रिकों के शून्यवाद का ऋण भी संतों पर है। वज्रयान में सब कुछ पूर्ण
शून्य रूप ही माना गया है। वज्रयान के इस सिद्धांत की व्यंजना करते हुए दादू ने
लिखा है कि चेतन जीव शून्य से आया और शून्य में ही लय होगा। अतः उसे उसी
शून्य का ध्यान करना चाहिए।३ सहजयान के चार शून्यों की धारणा भी संतों को
अपने ढंग पर मान्य थी। उनकी ओर संकेत करते हुए संत दादू लिखते हैं—तीन शून्य
तो नाम रूप से संबंधित हैं। चौथा शून्य ही निर्गुण रूप होने से सहज कहलाता है।
वह सर्वव्यापी है।४
तत्त्व के सहज और शून्य रूप होने के कारण ही संतों ने उसे अनिर्वचनीय और
वाच्यावाच्य परे कहा है। संत दादू कहते हैं, 'जो कुछ नहीं है अर्थात् सहज शून्य रूप
है वह अनिर्वचनीय है। उसको नाम रूप देकर वाणी के बंधन में बाँधकर लोग भ्रमित
हो रहे हैं।'५
बौद्ध तांत्रिकों का कल्पनावाद जो विज्ञानवाद का ही रूपांतर है, बहुत प्रसिद्ध
है। संतों के कल्पनावाद को इनके कल्पनावाद से प्रेरणा मिली होगी। संभवतः उसी के
१ अविनासी अंग तेज का, ऐसा तत्त्व अनूप।
सो हम देख्या नैन भरि सुंदर सहज स्वरूप ॥
परम तेज परगट भया तहँ मन रह्या समाइ।
दादू खेले पीव सौ नहिं आवै नहिं जाइ ॥
—दादू बानी भाग १, पृ० ५५।
२ निर्गुंन सगुन दुहुन ते न्यारा, सत स्वरूप ओहि विमल विचारा।
—द० सागर, पृ० ५४।
३ शून्य हि मारग आइया, शून्य हि मारग जाय।
चेतन गँवा सुरति का दादू रहु ल्यो लाय ॥
—'ने को अंग' सं० संत सुधासार, पृ० २८३।
४ तीन सून्य आकार की चौथा निर्गुंण नाम।
सहज शून्य में रमि रहा जहँ तह सब ठाम ॥
—दादू बानी, भाग १, पृ० २०।
५ कुछ नाही का नाव धर भरमा सब संसार।
—दादू बानी भाग १, पृ० १४८।
हिन्दी निर्गुण काव्यधारा की पृष्ठभूमि ४५
प्रेरित होकर संत दरिया ने मन को कर्ता विष्णु रूप कहा है। १
संत सुन्दरदास ने कल्पनावाद के सिद्धांत की अभिव्यक्ति और अधिक स्पष्ट
शब्दों में की है। वे लिखते हैं 'मन के भ्रम से ही यह संसार उत्पन्न होता है और उस
भ्रम से निरावृत हो जाने पर उसका लय हो जाता है। २
बौद्ध तांत्रिकों की खंडन-मंडन की प्रवृत्ति ने संतों को प्रतिक्रियात्मक प्रेरणा
प्रदान की थी। सम्भवतः उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने समस्त मिथ्याचारों और आडंबरों
का डटकर विरोध किया है। उदाहरण के लिये हम मूर्तिपूजा का खंडन ले सकते हैं।
संत दादू लिखते हैं—'जो लोग कंकड़ पत्थर की सेवा करते हैं वे अपना मूल भी गंवा
बैठते हैं। ३
काया शोधन बौद्ध तांत्रिकों की साधना का प्राण-भूत सिद्धांत है। संत दरिया
ने स्पष्ट लिखा है कि अविगत ज्योति के दर्शन तभी होते हैं जब साधक काया शोधन
में सफल होता है। ४
संतों के गुह्यवाद को बौद्ध तांत्रिकों से प्रेरणा मिली होगी। सद्गुरु के मिलने से
ही भुक्ति और मुक्ति प्राप्त होती है। ५
बौद्ध तंत्रों में काम या राग के सदुपयोग पर विशेष बल दिया गया है। उनकी
धारणा है कि काम को यदि रहस्य पर प्रेरित कर दिया जाय तो वही मुक्ति प्राप्त कर
सकता है। काम साधना से मुक्ति और भुक्ति दोनों की प्राप्ति होती है। संत इस सिद्धांत
से भी पूर्णतया परिचित थे। संत मलूकदास ने एक स्थल पर इसी सिद्धांत की व्यंजना
करते हुए लिखा है :—
१. यह मन कर्ता विस्नु रूप कहावै । —दरिया सागर, पृ० ६१ ।
२. मन ही के भ्रम ते जगत यह देखियत
मन ही के भ्रम गये जगत यह बिलात है।
—सुन्दर विलास, पृ० १२२ ।
३. जिनि कंकड पत्थर सेविया सो अपना मूल गवांई ।
—दादू बानी, भाग १, पृ० १४७ ।
४. काया परचे मूल जब पावै, अविगत ज्योति दृष्टि में आवै ॥
—दरिया सागर, पृ० १४० ।
५. सद्गुरू मिले तो पाइये,
भुगुति मुकति भंडार ।
—दादू बानी भाग १, पृ० ६ ।
'काम राम से मिला सकता है, यदि इस पर विजय प्राप्त करके उसका सत्पथ
पर नियोजन किया जाय ।'¹
बौद्ध तांत्रिकों ने साधना के क्षेत्र में नाद, बिंदु और योग की साधनाओं को
महत्त्व दिया है । संतों की साधना के भी ये प्रतिष्ठित तत्त्व थे । इससे प्रकट होता है कि
वे लोग बौद्ध तांत्रिकों से इस दृष्टि से भी प्रभावित हुए हैं ।
बौद्ध तांत्रिकों ने सिद्धांतों की गुह्यता पर हिंदू तांत्रिकों के सदृश ही बल दिया
है । अपने सिद्धांतों को गुह्य बनाने की कामना से ही उन्हें अपनी अभिव्यक्ति प्रतीकात्मक
बनानी पड़ी है । उनकी अभिव्यक्ति शैली से संत लोग अनेकधा प्रभावित हुए थे । सच
तो यह है कि संतों की अभिव्यक्ति में प्राण प्रदान करने का श्रेय बौद्ध तांत्रिकों को ही
है । कहीं कहीं तो उन्होंने उनके शब्दों यहाँ तक कि वाक्यों तक को दोहराया है ।²
सरहपा की भी इसी प्रकार की एक साखी है ।³
उपर्युक्त साखियों से एक बात और स्पष्ट प्रकट होती है कि संत लोग सिद्धों की
रहस्य साधना से भी बहुत अधिक प्रभावित हुए थे । सच तो यह है कि संतों का रहस्य-
वाद सिद्धों के रहस्यवाद का ही अभिनव रूपांतर है, जिसके प्रधान स्तंभ उपनिषद् और
सूफ़ी मत हैं । इस प्रकार हम देखते हैं कि संतों पर बौद्ध तांत्रिकों का भी बहुत बड़ा
प्रभाव है ।
हिंदी काव्य तथा नाथ संप्रदाय
मध्यकालीन धर्म साधनाओं में नाथ पंथ बहुत महत्त्वपूर्ण है । इस पंथ के मूल
प्रवर्तक आदिनाथ या भगवान शिव माने जाते हैं ।⁴ मध्ययुग में इसे प्राण प्रदान करने
का श्रेय गोरखनाथ और उनके गुरु मत्स्येंद्रनाथ को है । मध्ययुग में यह मत विविध
नामों से प्रसिद्ध था, जिनमें सिद्ध मत, योग मार्ग, योग संप्रदाय, अवधूत संप्रदाय,
१. काम मिलावे राम से जो राखे यह जीत ।
दास मलूका यों कहै जो आवै प्रतीत ॥
—मलूकदास की बानी, पृ० ४० ।
२ जिहि वन सिंह न संचरै चील उडै नहि जाय ।
रैन दिवसा का गम नहीं तहाँ कबीर रहा ल्यो लाय ॥
३ जहि मन पवन न संचरै रवि ससि नहिं प्रवेश ।
तहि वट चित्त विसास करुन सरहे कहिअ उवेस ॥
—'हिंदी साहित्य की भूमिका'—डा० हजारी प्रसाद द्विवेदी, पृ०३६ से उद्धृत ।
४. नाथ संप्रदाय, डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी, पृ० १ ।
हिंदी निर्गुण काव्यधारा की पृष्ठभूमि ४७
गोरखनाथी संप्रदाय, मत्स्येंद्रनाथी संप्रदाय आदि नाम बहुत प्रसिद्ध हैं। इस मत के
अनुयायी योगी, कनफटा, दर्शनी आदि नामों से पुकारे जाते हैं।१
नाथ पंथ के इतिहास में मत्स्येंद्रनाथ और गोरखनाथ के नाम सबसे अधिक
प्रसिद्ध हैं। इसका कारण यह है कि दोनों ही नाथ पंथ की दो भिन्न-भिन्न धाराओं के
प्रवर्तक थे। प्रोफेसर बाग्ची२ का मत है कि मत्स्येंद्र ने योगिनी कौल मार्ग नामक
नाथ पंथी धारा का प्रवर्तन किया था। गोरखनाथ ने नाथ पंथ में हठयोग को विशेष
महत्व दिया था। इसीलिए उनका साधना मार्ग गोरखनाथी हठयोग के नाम से प्रसिद्ध
है। आजकल गोरखनाथ के मत को ही सामान्यतः नाथ पंथ के नाम से अभिहित
किया जाता है। निर्गुणिया संतों को नाथ पंथ की उपर्युक्त दोनों ही धाराओं ने प्रभा-
वित किया था। इन दोनों आधारशिलाओं पर ही संत मत का भवन खड़ा हुआ है।
मत्स्येंद्रनाथ ने संत मत के लिये पूरी पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। यदि हम
दोनों मतों की तुलना करें तो हमें निश्चय हो जायगा कि निर्गुण काव्यधारा की सच्ची
पृष्ठभूमि मत्स्येंद्रनाथ का योगिनी कौल मार्ग ही है। उसकी दार्शनिक विचारधारा,
उसका साधना क्रम और उसके पारिभाषिक शब्द संत कवियों में ज्यो के त्यो उपलब्ध
होते हैं।
नाथ शब्द की व्याख्या के संबंध में विद्वानों में मतभेद है। डॉ० गोविंद त्रिगुणा-
यत के अनुसार यह संप्रदाय स्वतंत्र रूप से विकसित हुआ था। हिंदू, शैव, शाक्त तंत्रों,
बौद्ध तंत्रों, शैव दर्शन और योग साधना आदि विविध धर्म और साधना पद्धतियों ने
मिलकर इसकी प्राण प्रतिष्ठा की थी। दूसरे शब्दों में हम यों कह सकते हैं कि नाथ
संप्रदाय मध्यकाल की सामान्य जनता में प्रचलित सभी साधना और धर्म पद्धतियों का
एक अभिनव समन्वित स्वरूप है। अपने समय की समस्त विचार धाराओं और साधनाओं
के सुंदर तत्त्वों को स्वायत्त करने की प्रवृत्ति निर्गुण संप्रदाय में भी थी। डॉ० गोविंद
त्रिगुणायत नाथपंथ तथा निर्गुण संप्रदाय का घनिष्ठ संबंध बताते हैं।३
१. गोरखनाथ एण्ड दी कनफटा योगीज —ब्रिग्स, पृ० १ (१९३८)।
२. कौल ज्ञान निर्णय—डॉ० प्रबोधचंद्र बागची संपादित भूमिका, पृ० ३५।
३. 'यही कारण है कि निर्गुण संप्रदाय की प्रवृत्ति साम्य के कारण नाथ पंथ के अत्य-
धिक समीप है। हमारी अपनी दृढ़ धारणा है कि नाथपंथ और निर्गुण संप्रदाय में
पिता-पुत्र का संबंध है। नाथ संप्रदाय को अच्छी तरह से समझे बिना संतों का
निर्गुण संप्रदाय किसी प्रकार भी समझा नहीं जा सकता।'
—हिन्दी की निर्गुण काव्यधारा और उसकी दार्शनिक पृष्ठभूमि, पृ० २६७।
४८ नामदेव की हिंदी कविता
निर्गुण काव्यधारा पर मत्स्येंद्रनाथी धारा के प्रभाव
संतो को नाथ पथ की मत्स्येंद्रनाथी धारा से पर्याप्त प्रेरणा मिली थी। उनको
इन साधनाओ को एक क्रमबद्ध परंपरा प्राप्त हुई थी। मत्स्येंद्र नाथ के अनुकरण पर
ही संतो ने उनमनी अवस्था, सहजावस्था आदि के वर्णन भी किये है। उनमनी अवस्था
का वर्णन करते हुए दादू लिखते है कि उनमनी अवस्था ही सहजावस्था होती है। वह
परमात्मा ही सहज स्वरूप, सर्वव्यापी और तेज रूपी है। १
मत्स्येंद्रनाथियो की मन की साधना को संतो ने अपना प्रमुख सिद्धांत अभि-
व्यंजित किया है। संत दरिया साहब लिखते है कि मन के कारण ही संसार भ्रम में
फंसा हुआ है। जो मन के रहस्य को जान लेता है वह बुद्धिमान है। २
दादू ने भी लिखा है—मन कालुष्य को जन्म देने वाला है। वही कालुष्य का
प्रक्षालन कर सकता है अतः उसी की साधना करनी चाहिए। ३
अपने पूर्ववर्ती तांत्रिक साधको की भाँति मत्स्येंद्रनाथी साधक लोग भी बाह्या-
चारों के विरुद्ध थे। संतों ने उसी परंपरा का अनुकरण किया था। मत्स्येंद्रनाथी
से निरंजन योगिया की परंपरा मिली थी उन्हीं के अनुकरण पर संतो ने निरंजन
योगियो का वर्णन किया है। जिस प्रकार मत्स्येंद्रनाथी साधक भावात्मक पूजा और
साधना को महत्व देते थे उसी प्रकार संत लोगो ने भी साधना के क्षेत्र में सभी प्रकार
के साधको और साधनाओ का मानसीकरण किया है। निरंजन योगियो के स्वरूप
निर्देश से उपर्युक्त दोनो बातें स्पष्ट हो जायेंगी। ४
१ न घर भला न बन भला जहां नही निज नांव।
दादू उनमनि मन रहे भला न सोई ठाँव ॥
—दादू बानी भाग १, पृ० २४।
२ मन पीछे सब जगत भुलाना। मन चीन्हे सो चतुर सुजाना ॥
—दरिया सागर, पृ० ३०।
३ मन ही सो मल उपजै मन ही सो मल धोई
दादू बानी भाग १, पृ० ११४।
४ जोगिया बैरागी बाबा, रहे अकेला उनमनि लागा।
आत्मा जोगी धीरज गया, निहचल आसन अगम पथा ॥
सहजे मुद्रा अनल अधारो अनहद सींगी रहणि हमारी।
काया बनखण्ड पायो चेला ज्ञान गुफा में रहे अकेला ॥
दादू दरसन करन जागे निरंजन नगरी भिक्षा मांगे।
—दादू बानी भाग २, पृ० ६८।
हिन्दी निर्गुण काव्यधारा की पृष्ठभूमि ४६
नि.संदेह संत मत मत्स्येंद्रनाथी विचारधारा से प्रभावित है।
निर्गुण काव्यधारा पर गोरखनाथी धारा का प्रभाव
संतों का नाथ पंथियों से सीधा संबंध है। उनकी विचारधारा पर नाथों का
अक्षुण्ण प्रभाव पड़ा है। संत मत की प्रत्येक प्रवृत्ति नाथ पंथी प्रवृत्ति की अनुगामिनी
है। अंतर केवल इतना है कि संतों की विचारधारा अन्य दर्शनों से भी प्रभावित है
जिससे उसका स्वरूप नाथ पंथ से विलक्षण लगने लगा है।
नाथ पंथ के अध्यात्म पक्ष का पूरा-पूरा प्रभाव संतों पर दिखाई देता है। नाथ
पंथी ब्रह्म द्वैताद्वैत विलक्षण मानते थे। उन्हीं के अनुकरण पर संतों ने भी बहुत से
स्थलों पर ब्रह्म को द्वैताद्वैत विलक्षण कहा है। संत दरिया साहब ने लिखा है—
'वह परमात्मा सगुण निर्गुण दोनों से विलक्षण निर्मल सत् स्वरूप है।'१
नाथ पंथी मन को शून्य में लीन करने को ही मुक्ति मानते हैं। उन्हों का
अनुकरण करते हुए संतों ने भी शून्य में मन के लय को ही मुक्ति ध्वनित किया है।
संत दादू लिखते हैं—'चेतन जीव शून्य से उत्पन्न होता है और अंत में मुक्ति प्राप्त करने
पर उसी में लीन हो जाता है।'२
संतों की हठयोग साधना नाथपंथी साधना का ही रूपांतर है। नाथ पंथियों की
ही भाँति संत लोग गुरु को महत्त्व देते थे। गुरु के महत्त्व की ओर संकेत करते हुए
दयाबाई ने लिखा है—'गुरु देवाधिदेव ब्रह्म-रूप होता है। उसका गौरव और रहस्य
सरलता से नहीं समझा जा सकता।'३
नाथ पंथियों की मन साधना का सिद्धांत संतों को बहुत प्रिय था। उन्हों के
ढंग पर उन्होंने सर्वत्र मन के महत्त्व और उसके परिष्कार पर बल दिया है। संत
१. निर्गुण सगुन दुहुन तें न्यारा ।
सत स्वरूप होहि विमल सुधारा ॥
—दरिया सागर, पृ० १४।
२. सून्यहि मारग आइया सून्यहि मारग जाय ।
चेतन पैडा सुरति जहं दादू रह्यो लो लाय ॥
—संत सुधासार, पृ० ४६६ ।
३. गुरु है देवन के देवा, गुरु को कोऊ नहिं जानत भेदा ।
सद्गुरु ब्रह्म स्वरूप है मनुष भाव मत आन ॥
—दयाबाई की बानी, पृ० २ ।
४
५० नामदेव की हिन्दी कविता
दरिया ने लिखा है¹ 'मन के पीछे सारा जगत् भ्रमित है, जो मन के रहस्य को समझ
लेता है वही बुद्धिमान है।' एक अन्य स्थान पर उन्होंने फिर लिखा है²—'मन ही
नियम और आचारों का पालन कराता है और मन ही मन को पूजा चढ़ाता है।'
इस प्रकार संतों ने मन के महत्त्व और उसके पवित्रीकरण का उपदेश दिया है।
संतों पर नाथ पंथी भाषा और अभिव्यक्ति का भी बड़ा व्यापक प्रभाव पड़ा है।
कबीर आदि संत तो उससे इतना अधिक प्रभावित हुए कि कहीं-कहीं पर उन्होंने शब्द,
वाक्यांश, वाक्य यहाँ तक कि पूरे पद पुनरुद्धृत किये हैं। यह साख गोरख और कबीर
में समान रूप से पाई जाती है।³
संतों की पारिभाषिक शब्दावली लगभग पच्चीस प्रतिशत नाथ पंथियों से ही ली
गई है। संतों के किसी शब्द का अर्थ यदि समझ में न आये तो उसकी खोज सबसे
पहले नाथ पंथी साहित्य में करनी चाहिये।
संत लोग नाथ पंथी योगियों के स्वरूप से भी पूर्णतया परिचित थे। कबीर आदि
संतों ने उस स्वरूप का वर्णन विविध पंथों के साधुओं के वेषाडम्बर की आलोचना के
प्रसंग में किया है। कबीर ने नाथ पंथी साधु के वेषाडम्बर के प्रति उपेक्षा भाव प्रकट
किया है।⁴
सच तो यह है कि नाथ संप्रदाय का पूरा ज्ञान हुए बिना निर्गुण विचारधारा
को समझना यदि असम्भव नहीं तो कठिन अवश्य ही है।
इन विवरणों से यह स्पष्ट हो जाता है कि निर्गुण काव्यधारा का प्रारम्भ बौद्ध
तन्त्र तथा उनकी अनेक शाखाओं के द्वारा पाँचवीं-छठवीं शताब्दी से ही हो गया था।
तान्त्रिकों की ये रचनाएँ संस्कृत में हैं। आगे चलकर दसवीं शताब्दी के आस पास देशी
१. मन के पीछे सब जगत् भुलाना, मन चीन्हे सो चतुर सुजाना।
—दरिया सागर, पृ० ६।
२. मन ही नेम अचार करावे, मन ही मन के पूजा चढ़ावे।
—दरिया सागर, पृ० ३०।
३. यहु मन सक्ती, यहु मन सीव, यहु मन पाँच तत्व को जीव।
यहु मन ले उन्मनि रहै तो तीन लोक की बाता कहै ॥
—गोरख बानी संग्रह, पृ० १८ तथा संत कबीर, पृ० ८२।
४. बाबा जोगी एक अकेला जाके तीरथ बरत न मेला।
झोली पत्र विभूतिन बटुआ अनहद बेन बजावे ॥
—कबीर ग्रन्थावली, पृ० १५८।
५१
भाषा में रचनाएँ होने लगी। सिद्धो और नाथो की ऐसी रचनाएँ पर्याप्त मात्रा में पाई
जाती है। निगुंण काव्य के रचयिता नाथ और सिद्ध पूरे भारत में फैले हुए थे। इस
प्रकार निगुंण काव्य की धारा का प्रवाह नामदेव के पूर्व से चला आ रहा था और
नामदेव ने इसको वही से ग्रहण किया। जिस धारा के नाथ और सिद्ध कवि अपनी
रचनाओ से समाज में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे थे उसी धारा को अपनाकर अपनी वाणी
द्वारा समाज को जाग्रत करना नामदेव को अधिक उपयुक्त जान पड़ा। इसलिए उन्होंने
तत्कालीन स्थितियो को ध्यान में रखते हुए अपने हिन्दी पदो की रचना की।
☐ ☐
द्वितीय अध्याय
संत नामदेव : व्यक्तित्व और रचनाएँ
चरित्र विषयक सामग्री—कई नामदेव
हिंदी में रचना करने वाले नामदेव ज्ञानेश्वरकालीन
महाराष्ट्रीय संत नामदेव हैं अथवा कोई अन्य ?
जन्म काल
नामदेव का अयोनि—संभव होना
नामदेव चरित्र के प्राचीन स्रोत—गाथा
ज्ञानेश्वर और नामदेव का समकालीनत्व
डॉ० रा० गो० भांडारकर का मत
डॉ० मोहनसिंह का मत—मेकालिफ का मत
जनम साखी
महाराष्ट्रीय विद्वानों के मत
हिंदी के विद्वानों के मत—निष्कर्ष
जन्म स्थान
हिंदी तथा मराठी के विद्वानों के मत
माता पिता एवं परिवार, जाति तथा व्यवसाय
क्या बालभक्त नामदेव डाकू थे ?—गुरु, नामदेव की यात्राएं
नामदेव की समाधि—नामदेव का व्यक्तित्व
रचनाएँ—मराठी गाथा की प्रतियां
मराठी अभंगों का वर्गीकरण
हिंदी रचनाएँ
हिंदी की रचनाओं का विषयानुसार विभाजन
संत नामदेव : व्यक्तित्व और रचनाएँ
संतो के वैयक्तिक जीवन और उनकी काव्य रचना का घनिष्ठ सम्बन्ध है ।
उनके लिए परमार्थ साधना ही जीवन का आदर्श था और काव्य रचना इस साधना
का आविष्कार । उनका साहित्य व्यक्तिनिष्ठ है अथवा विषयनिष्ठ, इस विषय पर वाद-
विवाद की गुंजाइश ही नही है क्योकि संतों के भाव-जीवन तथा उनकी काव्य सृष्टि में
अधिकांश में एकरूपता है । इसीलिए उनके भाव जगत् और इहलोक के चरित्र में
अन्तर नही खोजा जा सकता । फिर भी उनके जीवन कार्य तथा उनके काव्य का
अन्वयार्थ लगाने के पहले उनका जीवन परिचय प्राप्त कर लेना आवश्यक हो जाता है ।
नामदेव ने अपनी आत्मकथा भी लिखी है । उनके आत्म-चरित्र-परक अभंगों
की सहायता से हम उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं का ढाँचा खड़ा कर सकते हैं
यद्यपि इसमें भी अनेक कठिनाइयाँ हैं । इन आत्म-चरित्र-परक अभंगों में कई प्रक्षिप्त हैं
तथा बहुत से अभंगों में पाठभेद भी पाया जाता है । इन अभंगों की प्रामाणिकता में
भी सन्देह है क्योकि स्वयं नामदेव के हाथ की लिखी अधिकृत गाथा अभी तक किसी
को भी प्राप्त नही हुई है ।
नामदेव के समकालीन संतो ने उनका जो परिचय दिया है उसको कहाँ तक
ग्राह्य अथवा अग्राह्य समझा जाय यह भी एक समस्या है । डॉ० भांडारकर, पं० पांडुरंग
शर्मा, श्री भिंगारकर बुवा, श्री आजगावकर, प्रो० प्रियोलकर, डॉ० वि० भि० कोलते,
प्राचार्य दांडेकर आदि अनुसंधान-कर्ताओं ने नामदेव-चरित्र की चर्चा की है । इस प्रकार
की सामग्री विपुल है । परन्तु कहा नहीं जा सकता कि इस सामग्री से उनका संपूर्ण
तथा विश्वसनीय चरित्र उपलब्ध होगा ही । नामदेव के चरित्र के इन अध्येताओं द्वारा
दी गई जानकारी कही अधूरी है तो कही सदोष । कुछ स्थलों पर तो उसकी पुनरुक्ति
भी हुई है । इन कारणों से नामदेव की विस्तृत तथा विश्वासार्ह जीवनी का अभाव
बहुत खटकता है । अतः नामदेव विषयक उपलब्ध सभी सामग्री का अध्ययन और
विश्लेषण कर उनका जीवन चरित्र प्रस्तुत करने का प्रयत्न यहाँ किया गया है ।
अब प्रश्न यह है कि हिंदी में रचना करने वाले नामदेव ज्ञानेश्वर कालीन
५६ नामदेव की हिन्दी कविता
महाराष्ट्रीय सत नामदेव हे अथवा कोई अन्य ? आचार्य परशुराम चतुर्वेदी ने अपनी
"उत्तरी भारत की सत परपरा" में कई नामदेवो का उल्लेख किया है। ध्यान देने की
बात यह है कि "नामदेव" नाम के चार या पाँच तो महाराष्ट्रीय संत थे। उत्तरी
भारत में भी दो से अधिक नामदेव नामधारी संतो का किसी न किसी समय वर्तमान
होना कहा गया है। अत संत नामदेव—जिनके पद "गुरु ग्रंथ साहिब" में संग्रहीत है—
के विषय में निश्चित रूप से कुछ कहना अथवा उनकी जीवनी तथा रचनाओ का
प्रामाणिक परिचय देना सदेह से रहित नही कहा जा सकता ।
यहाँ उन संतो और कवियो का परिचय देना आवश्यक है जो नामदेव के नाम
से प्रसिद्ध हैं।
(१) ज्ञानेश्वर के समकालीन नामदेव
इनका उल्लेख निवृत्तिनाथ के अभंगो में आता है। अन्य नामदेवो की अपेक्षा
इनकी रचनाएँ बहुत ही सरस एवं भावुकतापूर्ण है। कुछ अभंगो में ये अपने नाम का
उल्लेख केवल "नामा" शब्द से करते है। कुछ अभंगो में "केशवाचा नामा" (केशव
का नामा) तथा विष्णुदास नामा आदि मुद्राओं द्वारा ये अपना परिचय देते हैं।
(२) विष्णुदास नामा
नामदेव के मराठी अभंगो तथा हिंदी पदो में विष्णुदास नामा का नाम बार-
बार आया है। उनका काल सन् १५८०-१६३३ ई० के मध्य का है। उनकी प्रामाणिक
रचना "शुकाख्यान" है जिसकी अतिम ओवी में उसका रचनाकाल इस प्रकार दिया
है। "शालिवाहन शक के मन्मथनाम संवत्सर को पौष्य अमावस्या सोमवार को, ग्रथ
पूर्ण हुआ, श्रोता गण सावधान होकर उसका श्रवण करें।"१ यह काल शालिवाहन शक
का १५१७ है और नामदेव का प्रयाण काल शक १२७२ है। दोनों के काल में लगभग
ढाई सौ वर्ष का अंतर है। अत विष्णुदास नामा सत नामदेव से निश्चित ही भिन्न हैं।
श्रीमती सरोजिनी शेंडे ने अपने शोध प्रबन्ध में २ विष्णुदास नामा सबंधी सभी
१. उत्तरी भारत की सत परपरा पृ० १०५
१. मन्मथ नाम सवत्सरे पौष्य मासीं ।
सोमवार अमावास्येच्या दिवशीं ।
पूर्णता आली प्रयासी ।
श्रोते सावकासो परिसोजे ।
—सकल संत गाथा, अभंग २२५३
२. विष्णुदास नाम्याच्या महाभारताचा विवेचनात्मक अभ्यास
— (अप्रकाशित प्रबंध) मुंबई विद्यापीठ ग्रंथालय, १९६०
संत नामदेव : व्यक्तित्व और रचनाएँ ५७
बातें विस्तार के साथ लिखी हैं। उन्होंने "कमलाकर संताचे आख्यान" का एक अभंग
प्रस्तुत किया है जिसमें विष्णुदास नामा ने अपने पूर्ववर्ती संतों के साथ नामदेव का भी
नाम दिया है।¹ इससे इतना तो स्पष्ट हो ही जाता है कि नामदेव और विष्णुदास
नामा दो भिन्न व्यक्ति हैं। परन्तु यह संभव है कि नामदेव ने अपने अभंगों में "विष्णु
दास नामा" की मुद्रा लगाई हो ।
विष्णुदास नामा की 'बावन अक्षरी' की एक प्रति इतिहासाचार्य राजवाडे को
मिली थी जिसमें स्वयं विष्णुदास नामा ने नामदेव की वंदना की है। 'नामदेव के
पवित्र नाम के उच्चारण से वह हरि-हर का भक्त हो जाता है क्योंकि गोविंद को नाम
प्रिय है।'२
श्री पांगारकर के अनुसार विष्णुदास नामा जाति का ब्राह्मण न होकर 'शिंपी'
(दर्जी) था। इसके लिए वे उन्हीं की रचना से उदाहरण देते हैं। विष्णुदास नामा का
कथन है—तुलसी का पौधा यदि अपवित्र भूमिपर उगा हो उसे अपवित्र न समझा
जाय। विष्णुदास नामा विट्ठल के भजन में तल्लीन हो गया, उसे शिंपी (दर्जी) न
कहा जाय।³ श्री पांगारकर विष्णुदास नामा को संत एकनाथ का समकालीन तथा
मुक्तेश्वर का पूर्ववर्ती बताते हैं। 'ओवी' उसका प्रिय छंद है।
इसके अतिरिक्त विष्णुदास नामा की रचनाओं में आचार धर्म पर अधिक बल
दिया गया है। उनकी कुछ रचनाएँ कूट समस्यात्मक भी हैं। विष्णुदास नामा अधिक-
१. कोण्ही एके अवसरी । सकल संत मिलोनी अवधारी ।
कीर्तन करितां गजरी । पंढरपुरा चालिले ॥
ज्ञानदेव सोपानदेव । चांगा मुक्ताई नामदेव
कबीर रोहिदास भक्त राय । ब्रह्मानंदे चालले ॥
—विष्णुदास नामा कृत महाभारत (कमलाकर संताचे आख्यान), मुंबई
मराठी ग्रंथ संग्रहालय
२. नामदेवाचे पवित्र । नाम उच्चरिता अखंडित ।
नामें होय हरि हर भक्त । नाम प्रिय गोविंदा ॥
—मराठी वाङ्मयाचा इतिहास (खंड पहिला) पृ० ५५४
३. अमंगळु भूमीसी उगवल्या तुलसी । अपवित्र तयासी म्हणो नये ।
विष्णुदास नामा विट्ठली मिळाला । शिंपी शिंपी त्याला म्हण नये ।
—मराठी वाङ्मयाचा इतिहास (खंड दूसरा) पृ० ५७८
५८ नामदेव की हिन्दी कविता
तर विषय-निष्ठ और बहिर्मुख है। उनकी रचना में वर्णनात्मकता अधिक है। संत
नामदेव एकान्तिक विट्ठल भक्त और भावुक हैं। इनकी रचनाओं में अनुभूति की सच्चाई
और मामिकता है।
इन प्रमाणों के आधार पर यह स्पष्ट हो जाता है कि विष्णुदास नामा और
संत नामदेव दो भिन्न व्यक्ति हैं।
(३) नामा पाठक
संत एकनाथ कृत 'संत माला' में इनका उल्लेख आता है। चित्राव शास्त्री ने¹
इनका काल ई० स० १३७८ माना है। डॉ० तुलपुले² के अनुसार नामा पाठक
ज्ञानेश्वर कालीन कान्हो पाठक का पोता है। इनका 'अश्वमेध पर्व' नामक एक ओवी-
बद्ध ग्रंथ मिलता है। इनकी रचना संत नामदेव की रचना से बिल्कुल अलग है इस
लिए इनका उनसे कोई सम्बन्ध भी नहीं है।
(४) नामदेव शिंपी
नामदेव शिंपी को ज्ञानेश्वर कालीन नामदेव का सम-सामयिक कहा गया है।
ये भी अपने आपको विष्णुदास नामा लिखते हैं। दामोदर पंडित ने शके ११८६ में
इस कवि को महानुभाव पंथ की दीक्षा दी।³ इस बात का 'स्मृति स्थल' में भी
उल्लेख है।⁴
(५) नेमदेव
महानुभाव पंथी एक अन्य व्यक्ति 'नेमदेव' भी प्रसिद्ध है जिसका उल्लेख महानु-
भाव पंथ के प्रसिद्ध ग्रन्थ 'लीला चरित्र'⁵ के 'विठ्ठल वीरु वचन' नामक प्रकरण में
आया है। इस ग्रन्थ के अनुसार यह 'कोली' (मछुआ) जाति का था और महानुभाव
पंथ में दीक्षित हुआ था। इसके काल का कुछ निश्चित पता नहीं। धो चांदोरकर ने
इसे ज्ञानेश्वरकालीन संत नामदेव के साथ जोड़ दिया पर इसका न तो वारकरी संप्रदाय
से कोई सम्बन्ध था न इसकी रचना का पता ही चलता है।
(६) बाल क्रीड़ा कर्ता नामदेव
इसके बाल लीला के अभंग बहुत ही मधुर हैं। परन्तु इन अभंगों की भाषा
अर्वाचीन प्रतीत होती है। उसने अपने एक अभंग में विसोबा खेचर का उल्लेख
१. मध्ययुगीन चरित्र कोश : सिद्धेश्वर शास्त्री चित्राव पृ० ४१२।
२. महाराष्ट्र सारस्वत (पुरवणी) : डॉ० शं० गो० तुलपुले पृ० ७५६।
३. महानुभावीय मराठी वाङ्मयः य० खु० देशपांडे।
४. स्मृति स्थलः संपादक : वा० ना० देशपांडे, पृ० ७४-७५।
५. लीला चरित्र (उत्तरार्द्ध) सम्पादक : ह० ना० नेने, पृ० ४२३।
संत नामदेव की हिन्दी कविता ५६
किया है ।१ उसने ग्रन्थ के प्रारम्भ में शालिवाहन शक के चौदहवी शताब्दी के 'बहिरा
पिसा' उर्फ बहिरा जातवेद (बहिरंभट) का उल्लेख किया है । ज्ञानेश्वर का समकालीन
तथा विसोवा खेचर का शिष्य नामदेव चौदहवी शती के कवि का उल्लेख अपनी रचना
में कैसे कर सकता है ?
एक ओर नामदेव का उल्लेख 'महिकावती की बखर' में पाया जाता है ।
इसके अतिरिक्त मारवाड़ में भी नामदेव नामक किसी संत का होना बताया
जाता है । पर उसकी जीवनी और रचना के कुछ ज्ञात न होने के कारण उसके विषय
में कुछ कहा नहीं जा सकता ।
सबसे अधिक विवाद इस बात को लेकर चला है कि महाराष्ट्रीय संत नामदेव
भिन्न है और पंजाबी (गुरु ग्रन्थ साहब के) नामदेव जिनकी रचना हिन्दी में भी मिलती
है, भिन्न है। इस संबंध में निम्नलिखित तर्क प्रस्तुत किये गये है-
(क) जो नामदेव पंढरपुर के विट्ठल को एक क्षण भी छोड़ने के लिए तैयार नही
थे वे पंढरपुर छोड़कर लगभग २० वर्ष तक दूर रहे यह आश्चर्य की बात है जिस पर
विश्वास नही होता ।
(ख) जिन नामदेव ने ज्ञानेश्वर महाराज के साथ की यात्रा का अपने 'तीर्थावली'
के अभंगों में इतना विस्तृत और रोचक वर्णन किया है, वही इतनी दीर्घकालीन यात्रा
का वर्णन एक भी स्थान पर, न मराठी अभंगों, न हिन्दी पदों में करें, यह असंभव-सा
जान पड़ता है ।
(ग) महाराष्ट्रीय संत नामदेव की पंजाब यात्रा अथवा पंजाब निवास का उल्लेख
न तो महाराष्ट्र के इतिहास में प्राप्त होता है न पंजाब के इतिहास में ।
ऊपर के तर्कों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि महाराष्ट्रीय संत नामदेव
का पंजाब जाना, गुरदासपुर जिले के घोमान गाँव में लंबी अवधि तक निवास करना
और हिन्दी में पद रचना करना अन्तः साक्ष्य तथा बहिःसाक्ष्य दोनों से रहित है । इस
संबंध में महाराष्ट्र के कुछ विवेचकों का यह अनुमान प्रस्तुत किया जाता है—'गुरु ग्रन्थ
साहब के पद-रचयिता नामदेव का महाराष्ट्र के ज्ञानदेव कालीन नामदेव से कोई संबंध
नही है । वह नामदेव की पंजाब यात्रा के समय उनका कोई शिष्य रहा होगा, जिसने
बाद में अपने गुरु का नाम धारण कर हिन्दी में पद रचे होंगे ।' डॉ० विनयमोहन शर्मा
ने इस अनुमान को निराधार सिद्ध किया है ।२
१. नामा मनी आठवी खेचर चरण । तयाचे कृपेने सिद्धी जावो ।।
श्री नामदेव महाराज आणि त्याचे समकालीन संत
—ज० र० आजगावकर, पृष्ठ ११
२. हिन्दी को मराठी संतो की देन, पृ० १०१।।
६० नामदेव की हिन्दी कविता
एक दूसरा अनुमान भी कुछ विवेचकों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। उनका
कहना है कि नामदेव के किसी शिष्य ने अथवा अन्य संत ने महाराष्ट्रीय संत नामदेव
के मराठी अभंगों का हिन्दी में अनुवाद करने का प्रयत्न किया है। कई ऐसे पद भी हैं
जो हिन्दी मराठी में समान भाववाले हैं।
अब ऊपर दिये हुए तर्कों पर क्रमशः विचार किया जायगा। यह बात निर्विवाद
है कि संत नामदेव ज्ञानेश्वर के साथ उत्तर भारत की यात्रा के लिए गये थे। यह यात्रा
उन्होंने तब की थी जब विट्ठल के प्रति उनकी भक्ति अत्यन्त भावात्मक थी। वे विट्ठल
के बिना तड़पने लगते थे। यदि उन्होंने पंढरपुर छोड़कर उत्तर भारत की यात्रा की तो
प्रौढ़ावस्था में—जब उनमें परिपक्व ज्ञान और अनुभूति थी। ऐसी अवस्था में पंजाब की
यात्रा करना असंभव नहीं।
यह सही है कि 'तीर्थावली' का विस्तृत वर्णन करने वाले नामदेव ने पंजाब की
यात्रा का उल्लेख तक नहीं किया, पर अभी यह प्रमाणित करना शेष है कि 'तीर्थावली'
के अभंग नामदेव रचित हैं। डॉ० तुलपुले के अनुसार नामदेव की गाथा के २५-२६ सौ
अभंगों में से केवल ५-६ सौ अभंग ही वास्तव में नामदेव रचित हैं, शेष प्रक्षिप्त हैं।१
दूसरी बात यह भी है कि संत नामदेव ने पंजाब यात्रा अपने जीवन के उत्तरकाल में
(५० वर्ष की अवस्था के ऊपर) की, जब उनके पास ब्रह्म की अनुभूति, सांसारिकता
से वैराग्य आदि के अतिरिक्त अन्य कुछ कहने को नहीं था।
यह भी प्रसिद्ध है कि संतों ने सर्वदा ही अपने बारे में कम कहा है। इतिहास
में नामदेव का उल्लेख न आना कोई आश्चर्य की बात नहीं। पहले के इतिहास ग्रन्थों में
राजाओं की वंशावली, दरबारियों की सत्ता के लिये स्पर्धा, युद्धों के वर्णन आदि के
अतिरिक्त अन्य जानकारी बहुत ही कम मात्रा में आ पाती थी। न जाने कितने संतों
का वर्णन इतिहास में नहीं है। अतः संत नामदेव की पंजाब यात्रा का वर्णन इतिहास
में न होना यात्रा का अप्रमाण नहीं हो सकता।
महाराष्ट्रीय संत नामदेव के किसी शिष्य द्वारा हिन्दी पदों की रचना की जो
बात कही गई है, वह तो पिछले तर्क—हिन्दी मराठी पदों के साम्य से ही व्यर्थ सिद्ध हो
जाती है। यदि हिन्दी के पद उनके किसी शिष्य द्वारा रचे गये होते तो मराठी अभंगों
की शब्दावली का साम्य, भाव साम्य और महाराष्ट्र में प्रचलित यादवकालीन मराठी के
कुछ विशिष्ट प्रयोग न मिलते। हिन्दी के जो पद मराठी से साम्य रखते हैं उनकी संख्या
केवल ६-१० है। यदि हिन्दी पद मराठी के अनुवाद होते तो हिन्दी के सैकड़ों पदों की
छाया मराठी के अभंगों में कहीं-न-कहीं तो मिलती, पर ऐसा नहीं है।
१. पाँच संत कवि : डॉ० श० गो० तुलपुले, पृ० १३५।
संत नामदेव : व्यक्तित्व और रचनाएँ ६१
गुरु ग्रन्थ साहब के पद महाराष्ट्रीय तथा ज्ञानदेव कालीन नामदेव के ही है। वे
अपने जीवन के उत्तर काल में पंजाब गये और वही लगभग २० वर्ष तक रहे। वास्तव
में बात यह है कि अपने परम मित्र ज्ञानेश्वर के समाधि लेने के पश्चात् पंढरपुर से
उनका मन उचट गया और कुछ दिनो के पश्चात् वे पंजाब की ओर चले गये। वहाँ
गुरदासपुर जिले के धोमान ग्राम में रह कर भजन-कीर्तन करते रहे। उनके समाधि-
स्थान के बारे मे दो मत हैं। पंजाबी परंपरा के अनुसार उन्होंने घोमान में ही समाधि
ली। पर नामदेव के शिष्य परिसा भागवत के एक अभंग¹ के अनुसार सन् १३५० ई०
में पंढरपुर में ही उनके समाधि लेने की बात पुष्ट होती है। आज भी घोमान में बाबा
नामदेवजी का गुरु द्वारा है और उनके अनुयायियों की संख्या भी बहुत बड़ी है।
महाराष्ट्रीय संत नामदेव और गुरु ग्रन्थ के नामदेव एक ही है, इस सम्बन्ध में
निम्नलिखित बातें विचारणीय है। सबसे पहली बात यह है कि नामदेव के जन्म स्थान
और वंश के सम्बन्ध में दोनों परम्पराओ में साम्य है। नामदेव के जीवन सम्बन्धी जो
घटनाएं तथा उनके चमत्कार महाराष्ट्र में प्रचलित है अथवा उनके अभंगो मे मिलते है,
वही घटनाएं और चमत्कार पंजाबी परम्परा मे भी प्रचलित हैं और हिन्दी के पदों में
भी प्राप्त हैं। मृत गाय को जिलाने, विट्ठल को दूध पिलाने, मन्दिर का द्वार फिराने
आदि की घटनाएं दोनों रचनाओ में समान रूप में प्राप्त होती हैं। पंजाबी परंपरा के
अनुसार गुरु ग्रन्थ के नामदेव भिन्न नही बल्कि महाराष्ट्रीय संत नामदेव ही है।²
दूसरी बात यह है कि हिन्दी पदो और मराठी अभंगों मे विट्ठल शब्द के उपयोग
के साथ साथ केशव, माधव, राम, गोविन्द, हरि आदि शब्दों का समान रूप से व्यवहार
हुआ है। हिन्दी के कवियो ने विट्ठल का प्रयोग कही नही किया है। विट्ठल महाराष्ट्र
के देवता है और सन्त नामदेव उन्हो के भक्त थे। इसलिए प्रधान रूप से विट्ठल शब्द
का प्रयोग हुआ है। इसके अतिरिक्त हिन्दी तथा मराठी पदो का वर्ण्य-विषय एक न होते
हुए भी सामान्य बातें—ईश्वर की सर्वव्यापकता, नाम और गुरु का महिमा वर्णन,
बाह्याडम्बरों की व्यर्थता तथा प्रह्लाद, ध्रुव, अजामिल आदि प्राचीन भक्तो के कथा सन्दर्भ
लगभग एक से ही हैं।
पंजाबी और महाराष्ट्रीय संत नामदेव के एक होने का सबसे बड़ा प्रमाण है
१. आषाढ़ शुक्ल एकादशी । नामा विनवी विठ्ठलासी ।
आज्ञा व्हावी हो मजसी । समाधि विश्रांति लागी ॥
—सकल संत गाथा
२. (अ) हिन्दी को मराठी संतो की देन, पृ० १०६ ।
(ब) भगत नामदेव जी जनम साखी : ज्ञानी करतार सिंह ।
६२ नामदेव की हिन्दी कविता
मराठी के कुछ विशिष्ट शब्दों का प्रयोग । यदि प्रत्यय आदि को हम पुरानी हिन्दी का
ही एक रूप मान लें तो भी हम विशिष्ट मराठी शब्दों को, जो प्राचीन काल में विशिष्ट
अर्थ में ही प्रयुक्त होते थे, या आज होते हैं, किसी भी प्रकार हिन्दी का नहीं मान
सकते । 'गुरु ग्रन्थ साहब' में आई हुई एक पंक्ति है :—
पाप पुंनि जाके डांगिया द्वारे चित्र गुपुत लेखिया ।
धरमराय पोली प्रतिहार ऐसो राजा श्रीगोपाल ॥
( पाप पुण्य जिसके चौकीदार ( डांगिया ) है, द्वार पर चित्रगुप्त लेखक हैं,
धर्मराज जिसकी ड्योढ़ी पर प्रतिहार है, ऐसा राजा वह श्रीगोपाल है । )
'डांगिया' मराठी एक विशिष्ट है, जो विशिष्ट अर्थ में प्रयुक्त होता है । पंढरपुर
के विट्ठल मन्दिर के दरवाजे पर दोनों तरफ जो जय विजय के प्रतिहारी खड़े हैं, उन्हें
'डांगिया' कहा जाता है ।
उसी पद में दूसरी पंक्ति है—
'जाचे घरा दिग दसा सराइवा बैकुंठसो चित्रसारी ।'
( जिस घर में दसो दिशाएँ समाप्त होती हैं और बैकुंठ के समान जिसकी
चित्रशाला है । )
'सराइचा' शब्द मराठी के 'सरणे' क्रिया से बना है, जिसका अर्थ होता है
समाप्त होना ।१ एक और विशिष्ट शब्द देखिए—
'आनिले कसरि सुगडि समसरि, बाल गोविंद हि पोलि रचौं ।'
( सुगड़ भर कर केसर ले आया ताकि बाल गोविन्द को चंदन लगा सकूँ । )
'सुगड़ि' शब्द मराठी के 'सुगड़' शब्द का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ होता है, मिट्टी का
छोटा बर्तन । इस प्रकार ओलपे ओलखे (पहचानना), दीवड़ा (दीपक), सम्बर-सम्भर
( सौ ) आदि शब्द भी हैं । मराठी के इन विशिष्ट शब्दों का प्रयोग यह प्रमाणित
करता है कि गुरु ग्रन्थ साहब के नामदेव और ज्ञानेश्वरकालीन महाराष्ट्रीय नामदेव एक
ही हैं ।
यद्यपि दोनों नामदेवों के एक होने का ऐतिहासिक उल्लेख कही प्राप्त नहीं होता
किन्तु परम्परागत किंवदन्तियाँ भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं हैं । जो बात किसी व्यक्ति के
संबंध में शताब्दियों तक चलती आती है उसमें थोड़ा बहुत सत्य का अंश अवश्य होता
है । नामदेव का महाराष्ट्र से पंजाब में जाना प्रचलित तो है ही किन्तु एक और बात
से इसकी सत्यता नि संदिग्ध बन जाती है । नामदेव के प्रारंभिक जीवन के संबंध में
१. महाराष्ट्र शब्दकोश ( चौथा विभाग ) पृ० १४२१ ।
२. महाराष्ट्र शब्दकोश ( सातवाँ विभाग ) पृ० ३०४२ ।