प्राचीन भारतीय लिपिमाला (महामहोपाध्याय गौरीशंकर हीराचन्द ओझा - लिपि-विज्ञान व कूट-पठन)
The Paleography of India by G.H. Ojha
रायबहादुर पण्डित गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा
भारतीय संवत्. १६३
'भारत युद्ध के समयसंबंधी ऊपर उद्धृत किये हुए भिन्न भिन्न मतों' पर से यही कहा जा
सकता है कि पहिले के कितने एक लेखकों ने कलियुग संवत् और भारतयुद्ध संवत् को एक माना है
परंतु भारत का युद्ध कलियुग के प्रारंभ में नहीं हुआ.
३-वीरनिर्वाण संवत्.
जैनों के अंतिम तीर्थंकर महावीर (वीर, वर्द्धमान) के निर्वाण (मोक्ष) से जो संवत् माना
जाता है उसको 'वीरनिर्वाण संवत्' कहते हैं. उसका प्रचार बहुधा जैन ग्रंथों में मिलता है तो
भी कभी कभी उसमें दिये हुए वर्ष शिलालेखों में भी मिल आते हैं.
(अ) श्वेतांबर मेरुतुंगसूरि ने अपने 'विचारश्रेणि' नामक पुस्तक में वीरनिर्वाण संवत् और
विक्रम संवत् के बीच का अंतर ४७० दिया है १. इस हिसाब से विक्रम संवत् में ४७०, शक संवत् में
६०५ और ई. स. में ५२७ मिलाने से वीरनिर्वाण संवत् आता है.
(आ) श्वेतांबर अंबदेव उपाध्याय के शिष्य नेमिचंद्राचार्य रचित 'महावीरचरियं' नामक प्राकृत
काव्य में लिखा है कि 'मेरे (महावीर के) निर्वाण से ६०५ वर्ष और ५ महीने बीतने पर शक
राजा उत्पन्न होगा २. इससे भी वीरनिर्वाण संवत् और शक संवत् के बीच ठीक वही अंतर आता
है जो ऊपर लिखा गया है.
(इ) दिगंबर संप्रदाय के नेमिचंद्र रचित 'त्रिलोकसार' नामक पुस्तक में भी वीरनिर्वाण से
६०५ वर्ष और ५ महीने बाद शक राजा का होना लिखा है ३. इससे पाया जाता है कि दिगंबर
संप्रदाय के जैनों में भी पहिले वीरनिर्वाण और शक संवत् के बीच ६०५ वर्ष का अंतर होना स्वीकार
किया जाता था जैसा कि श्वेतांबर संप्रदायवाले मानते हैं, परंतु 'त्रिलोकसार' के टीकाकार माधव-
चंद्र ने त्रिलोकसार में लिखे हुए 'शक' राजा को भूल से 'विक्रम'४ मान लिया जिससे कितने एक
पिछले दिगंबर जैन लेखकों ने विक्रम संवत् से ६०५ ५ (शक संवत् से ७४०) वर्ष पूर्व वीरनिर्वाण
होना मान लिया जो ठीक नहीं है. दिगंबर जैन लेखकों ने कहीं शक संवत् से ४६१, कहीं ६७६५
और कहीं १४७६३ ६ वर्ष पूर्व वीरनिर्वाण होना भी लिखा है परंतु ये मत स्वीकार योग्य नहीं हैं.
पुत्र महापद्म (नंद) था. इस गणना के अनुसार महाभारत के युद्ध से लगा कर महापद्म की गद्दीनशीनी तक ३७ राजा
होते हैं जिनके लिये १०५० वर्ष का समय कम नहीं किंतु अधिक ही है क्योंकि औसत हिसाब से प्रत्येक राजा का राजत्व-
काल २८ वर्ष से कुछ अधिक ही आता है.
१. विक्रमरज्जारंभा परउ सिरिवीरनिव्वुई भणिया । सुन्न मुणिवेअयजुतो विक्रमकालउ जिणकालो ॥ विक्रमकालाज्जिनस्य वीरस्य कालो
जिनकालः शून्यमुनिबेदयुक्तः चत्वारिशतानि सप्तत्यधिकवर्षारिण श्रीमन्महावीरविक्रमादित्ययोरंतरमित्यर्थः (विचारश्रेणि). यह पुस्तक ई. स.
१३१० के आसपास बना था.
२. छहैं वासाणासएहिं पंचहिं वासेहिं पंचमासेहिं। मम निव्वुगोगयस्स उ उप्पज्जिस्सइ सगो राया ॥ (महावीरचरियं). यह पुस्तक
वि. सं. ११४१ (ई. स. १०८४) में बना था.
३. पणछस्सयवस्सं पंचामासजुदं गमित्र वीरनिव्वुइदो सगराजो० (त्रिलोकसार, श्लो. ८३८). यह पुस्तक वि. सं. की ११ वीं
शताब्दी में बना था. हरिवंशपुराण में भी वीरनिर्वाण से ६०५ वर्ष बीतने पर शक राजा का होना लिखा है और मेघर्नादि
के श्रावकाचार में भी ऐसा ही लिखा है (इं. पूँ; जि. १२ पृ. २२).
४. श्रीवीरनाथनिर्वृत्तेः सकाशात् पञ्चोत्तरषट्छतवर्षाणि पञ्चमासयुतानि गत्वा पश्चात् विक्रमाङ्कशकराजोऽजायत (त्रिलोकसार के उप-
र्युक्त श्लोक की टीका).
५. दिगंबर जैनों के प्रसिद्ध तीर्थस्थान श्रवणबेल्गोला के एक लेख में वर्धमान(वीर) निर्वाण संवत् २४६३ में विक्रम
संवत् १८८८ और शक संवत् १७५२ होना लिखा है जिसमें वीरनिर्वाण संवत् और विक्रम संवत् का अंतर ६०५ आता है
(इं. एँ; जि. २५, पृ. ३४६). इस अशुद्धि का कारण माधवचंद्र की अशुद्ध गणना का अनुसरण करना ही हो.
६. वीरजिणं सिद्धिगदे चउसदइगिसडिवासपरिमाणो। कालंमि अदिक्कंतें उप्पणो एत्थ सगराओ ॥ अथवा वीरे सिद्धे सहस्सणवक्कंमि
सग(त)सयभहिये । पणसीदिंमि येतादे पचामासे सगशिओ जादा (पाठान्तरं) ॥ चोद्दससहस्ससग (त) सयतेणउदीवासकालविच्छेदे । वीरेसर-
१६४ प्राचीनलिपिमाला.
४-बुद्धनिर्वाण संवत्.
बौद्धों में बुद्ध (शाक्यमुनि) के निर्वाण से जो संवत् माना जाता है उसको 'बुद्धनिर्वाण
संवत्' कहते हैं. यह बौद्ध ग्रंथों में लिखा मिलता है और कभी कभी शिलालेखों १ में भी. बुद्ध का
निर्वाण किस वर्ष में हुआ इसका यथार्थ निर्णय अब तक नहीं हुआ. सीलोन २ (सिंहलद्वीप, लंका),
ब्रह्मा और स्याम में बुद्ध का निर्वाण ई. स. से ५४४ वर्ष पूर्व होना माना जाता है और ऐसा ही आसाम
के राजगुरु मानते हैं ३. चीनवाले ई. स. पूर्व ६३८ में उसका होना मानते हैं. ४ चीनी यात्री फाहियान
ने, जो ई. स. ४०० में यहां आया था, लिखा है कि इस समय तक निर्वाण से १४६७ वर्ष व्यतीत हुए हैं ४.
इससे बुद्ध के निर्वाण का समय ई. स. पूर्व (१४६७-४००=) १०६७ के आस पास मानना पड़ता
है. चीनी यात्री हुएन्ट्सांग ने निर्वाण से १०० वें वर्ष में राजा अशोक (ई. स. पूर्व २६६ से २२७
तक) का राज्य दूर दूर फैलना बतलाया है ५. जिससे निर्वाणकाल ई. स. पूर्व की चौथी शताब्दी के
बीच आता है. डॉ. बूलर ने ई. स. पूर्व ४८३-२ और ४७२-१ के बीच ६, प्रोफ़ेसर कर्न ७ ने ई. स.
पूर्व ३८८ में, फ़र्गसन ° ने ४८१ में, जनरल कनिंगहाम् ने ८ ४७८ में, मॅक्समूलर ९ ने ४७७ में,
पंडित भगवानलाल इंद्री ने १० ६३८ में (गया के लेख के आधार पर), मिस् डफ़ने ११ ४७७ में,
डॉ. बार्नेट ने १२ ४८३ में, डॉ. फ्लीट ने १३ ४८२ में और वी. ए. स्मिथ १४ ने ई. स. पूर्व ४८७ या ४८६ में
निर्वाण होना अनुमान किया है. बुद्धनिर्वाण संवत्वाले अधिक लेख न मिलने तथा विद्वानों में
इसके प्रारंभ के विषय में मतभेद होने पर भी अभी तो इसका प्रारंभ ई. स. पूर्व ४८७ के आस
पास होना स्वीकार करना ठीक जचता है, परंतु वही निश्चित है ऐसा नहीं कहा जा सकता.
५-मौर्य संवत्.
उदयगिरि (उडीसे में कटक के निकट) की हाथी गुंफा में जैन राजा खारवेल (महामेघवाहन)
का एक लेख है जो मौर्य संवत् (मुरियकाल) १६५ का है १५. उक्त लेख को छोड़ कर और कहीं
सिद्धीदो उप्पणगो सगणिओ अहवा (पाठान्तरं) ॥ (त्रिलोकप्रज्ञप्ति-देखो, 'जैनहितैषी मासिक पत्र', भाग १३, अंक १२, दिसंबर
१६१७, पृ. ५३३).
१. भगवति परिनिर्वृते सम्वत् १८१३ कार्तिकवदि १ बुधे (गया का लेख. इं. पैं; जि. १०, पृ. ३४३).
२. कॉर्पस् इन्स्क्रिप्शनम् इंडिकेरम् (जनरल् कनिंगहाम संपादित), जि. १, भूमिका, पृ. ३.
३. प्रि; पैं; जि. २, यूसफुल् टेवल्स, पृ. १६४. ४. बी; बु. रे. वे. व; जि. १ की भूमिका, पृ. ७५.
५. बी; बु. रे. वे. व; जि. १, पृ. १५०. ६. इं. पैं; जि. ६, पृ. १४७. ७. साइक्लोपीडिआ ऑफ़ इंडिया, जि. १, पृ. ४६२.
८. कॉर्पस इन्स्क्रिप्शनम् इंडिकेरम् जि. १ की भूमिका, पृ. ६. ९. मॅ; हि. ए. सं. लि; पृ. २६८.
१०. इं. पैं; जि. १०, पृ. ३४६. ११. ड; क्रॉ. ई; पृ. ६.
१२. बा; पैं. ई; पृ. ३७. १३. ज. रॉ. ए. सो; ई. स. १८०६, पृ. ६६७.
१४. स्मि; आ. हि. इं; पृ. ४७ (तीसरा संस्करण).
१५. पनंतरीयसठिवससते राजमुरियकाले वोछिन्ने च चोयठअग्रसतिकुतरियं (पंडित भगवानलाल इंद्री संपादित 'दी हाथी
गुफा ऐंड थ्री अदर इन्स्क्रिप्शन्स). डॉक्टर स्टैन कॉनो ने ई. स. १६०५-६ की आर्किआलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट में
लिखा है कि 'इस वर्ष कलिंग के राजा खारवेल के प्रसिद्ध हाथी गुंफा के लेख की नकल (प्रतिकृति) तय्यार की गई...
वह लेख मौर्य संवत् १६५ का है' (पृ. १६६). उक्त पुस्तक की समालोचना करते हुए डॉक्टर फ्लीट ने उक्त लेख के संवत्
संबंधी अंश के विषय में लिखा कि 'उक्त लेख में कोई संवत् नहीं है किंतु वह यह बतलाता है कि खारवेल ने कुछ मूल
पुस्तक और ६४ वें अध्याय अथवा [जैनों के] सात अंगों के किसी अन्य विभाग का पुनरुद्धार किया, जो मौर्य काल से
उच्छिन्न हो रहा था' (ज. रॉ. ए. सो; ई. स. १६१०, पृ. २४३-४४). डॉ. फ्लीट के इस कथनानुसार प्रो. लूडर (ऐं. इं; जि.
१०, ब्राह्मी लेखों की सूची, पृ. १६१) और वी. ए. स्मिथ ने (स्मि; आ. हि. इं; पृ. २०७, टि. २) उक्त लेख में कोई संवत् न
होना मान लिया है, परंतु थोड़े ही समय पूर्व पश्चिमी भारत के आर्किआलॉजिकल् विभाग के विद्वान् सुपरिंटेंडेंट राखाल-
दास बेनर्जी ने उक्त लेख को फिर प्रसिद्ध करने के लिये उसकी प्रतिकृति तय्यार कर पढ़ा है. उनके कथन से पाया गया
कि उसमें मौर्य संवत् १६५ होना निर्विवाद है. ऐसी दशा में डा. फ्लीट आदि का कथन ठीक नहीं कहा जा सकता.
भारतीय संवत्. १६५
इस संवत् का उल्लेख १ नहीं मिलता. नंद वंश को नष्ट कर राजा चंद्रगुप्त ने ई. स. पूर्व ३२१ के आस पास
मौर्य राज्य की स्थापना की थी अत एवं अनुमान होता है कि यह संवत् उसी घटना से चला हो.
यदि यह अनुमान ठीक हो तो इस संवत् का प्रारंभ ई. स. पूर्व ३२१ के आस पास होना चाहिये.
६—सेल्युकिवि संवत्.
ई. स. पूर्व ३२३ में यूनान के बादशाह सिकंदर ( अलेक्जेंडर ) का देहांत होने पर उसके
सेनापति राज्य के लिये आपस में लड़ते रहे. अंत में तीन राज्य मकदूनिआ (मसिडानिआ,
ग्रीस में ), मिसर और सीरिआ ( बाबीलन् ) कायम हुए. सीरिआ का स्वामी सेल्युकस् निकाटोर
बना जिसके अधीन बाक्ट्रिआ आदि एशिया के पूर्वी देश भी रहे. सेल्युकस् के राज्य पाने के
समय अर्थात् ता. १ अक्टोबर ई. स. पूर्व ३१२ से उसका संवत् (सन्) चला जो बाक्ट्रिआ में
भी प्रचलित हुआ. हिंदुस्तान के काबुल तथा पंजाब आदि हिस्सों पर बाक्ट्रिआ के ग्रीकों (यूना-
नियों) का आधिपत्य होने के बाद उक्त संवत् का प्रचार भारतवर्ष के उन हिस्सों में कुछ कुछ
हुआ हो यह संभव है. यद्यपि अब तक कोई ऐसा लेख नहीं मिला कि जिसमें इस संवत् का
लिखा जाना निश्चयात्मक माना जा सके तो भी इस संवत् के साथ लिखे जानेवाले मसीडोनि-
अन् (यूनानी) महीने २ शक तथा कुशन वंशियों के समय के कितने एक खरोष्ठी लेखों में
मिल आते हैं. जिन लेखों में ये विदेशी महीने मिले हैं वे विदेशियों के खुदवाये हुए हैं. उनमें
दिये हुए वर्ष किस संवत् के हैं इसका अब तक ठीक निर्णय नहीं हुआ तो भी संभव है कि जो लोग
विदेशी मसीडोनिअन् (यूनानी) महीने लिखते थे वे संवत् भी विदेशी ही लिखते होंगे चाहे वह सेल्यु-
किडि (शताब्दियों के अंकसहित), पार्थिअन् ३ या कोई अन्य (शक) संवत् हो.
७—विक्रम संवत्.
विक्रम संवत् को मालव संवत् (मालव काल ४) भी कहते हैं. इसके संबंध में यह प्रसिद्धि चली
आती है कि मालवा के राजा विक्रम या विक्रमादित्य ने शकों का पराजय कर अपने नाम का संवत्
चलाया. धौलपुर से मिले हुए चाहमान (चौहान) चंडमहासेन के विक्रम संवत् ८६८ (ई. स. ८४१)
१. लोरिअन् तंगाई (स्वात ज़िले में) से मिली हुई बुद्ध की मूर्ति के आसन पर खुदे हुए सं. ३१८ के खरोष्ठी लेख
(स ३१८ प्रोठवदस दि २७....आ. स. रि; ई. स. १६०३-४, पृ. २५१) तथा हश्तनगर (पुष्कलावती) से मिली हुई बुद्ध की
(अपने शिष्यों सहित) मूर्ति के आसन पर खुदे सं. ३८४ (सं ३८४ प्रोठवदस मसस दिवसंमि पंचमि ५—ऍ. इं; जि. १२, पृ.
३०२) के लेख में दिया हुआ संवत् कौनसा है यह अनिश्चित है. संभव है कि उनका संवत् मौर्य संवत् हो.
२. मसीडोनिअन् महीनों के नाम क्रमशः हाइपर्बेरेटिअस् (Hyperberetæus), डिअस् (Dius), ऍपेलिअस्
(Apellæus), ॲॉडिनिअस् (Audynæus), पेरिटिअस् (Peritius), डिस्ट्स् (Dystrus), झाँथिकस (Xanthicus),
आर्टेमिसिअस् (Artemisius), डेसिअस् (Dæsius), पनेमस् (Panemus), लोअस्र् (Lous) और गॉर्पिण्अस्
(Gorpiæus) हैं. इनमें से पहिला हाइपर्बेरेटिअस् अंग्रेज़ी ऑक्टोबर के और अंतिम गॉर्पिण्अस् सेप्टेंबर के स्थानापन्न
है. अब तक इन मैसीडोनिअन् महीनों में से ४ महीने—ऍपेलिअस् (क; ई. इं; पृ. ४१), आर्टेमिसिअस् (हुविष्क के समय
के सं. ५१ के वर्डेक से मिले हुए पात्र पर के लेख में; ऍ. इं; जि. ११, पृ. २१०), डेसिअस् (दइसिक, कनिष्क के समय के
सं. ११ के सुएविहार के ताम्रलेख में; इं. ऍ; जि. १०, पृ. ३२६; जि. ११, पृ. १२८) और पनेमस् (क्षत्रप पतिक के तक्षशिला
से मिले हुए सं. ७८ के ताम्रलेख में; ऍ. इं; जि. ४, पृ. ५५)—लेखों में मिले हैं.
३. पार्थिअन् संवत् का प्रारंभ ई. स. पूर्व २४७ के मध्य के आस पास होना माना जाता है (क; ई. इं; पृ. ४६).
४. मालवालाच्चरदां षड्विंशत्युतेष्वतीतेषु नवसु शतेषु (ग्यारिसपुर का लेख; क; आ. स. रि; जि. १०, शेट ११).
१६६ प्राचीनलिपिमाला.
के शिलालेख में पहिले पहिल १ इस संवत् के साथ विक्रम का नाम जुड़ा हुआ मिलता है २. उसके
पहिले के अब तक के मिले हुए लेखों में विक्रम का नाम तो नहीं मिलता किंतु संवत् नीचे लिखे
अनुसार भिन्न भिन्न रीति से दिया हुआ मिलता है—
(१) मंदसौर से मिले हुए नरवर्मन् के समय के लेख में—'श्रीर्म्माळवगणाम्नाते प्रशस्ते कृत-
संज्ञिते [।] एकषष्ट्यधिके प्राप्ते समाशतचतुष्टये [॥] प्रावृक्का(ट्का)ले शुभे प्राप्ते' ३, अर्थात् 'मालवगण के
प्रचलित किये हुए प्रशस्त कृत संज्ञावाले ४६१ वें वर्ष के लगने पर वर्षा ऋतु में'.
(२) राजपूताना म्यूज़िअम् (अजमेर) में रक्खे हुए नगरी (मध्यमिका, उदयपुर राज्य में)
के शिलालेख में—'कृतेषु चतुर्षु वर्षशतेष्वेकाशीत्युत्तरेष्वस्यां मालवपूर्वायाँ [४००] ८० १ कार्त्तिकशुक्ल-
पञ्चम्याम्', अर्थात् 'कृत [नामक] ४८१ [वें] वर्ष (संवत्) में इस मालवपूर्वा कार्तिक शुक्ल पंचमी
के दिन'.
(३) मंदसौर से मिले हुए कुमारगुप्त (प्रथम) के समय के शिलालेख में—'मालवानां
गणस्थित्या याते शतचतुष्टये । त्रिनवत्यधिकेब्दान्त्रि(मृ)तौ सेव्यघनस्तने ॥ सहस्यमासशुक्लस्य
प्रशस्तेह्नि त्रयोदशे' ४, अर्थात् 'मालवों के गण (जाति) की स्थिति से ४६३ वर्ष बीतने पर पौष
शुक्ल १३ को.'
(४) मंदसौर से मिले हुए यशोधर्मन् (विष्णुवर्द्धन) के समय के शिलालेख में—'पञ्चसु
शतेषु शरदां यातेष्वेकान्नवतिसहितेषु । मालवगणस्थितिवशात्कालज्ञानाय लिखितेषु' ५ अर्थात् 'मालव
गण (जाति) की स्थिति के वश से कालज्ञान के लिये लिखे हुए ५८६ वर्षों के बीतने पर'.
(५) कोटा के पास के कणस्वा के शिव मंदिर में लगे हुए शिलालेख में—'संवत्सरशतैर्यातैः
सपञ्चनवत्यर्गलैः [।] सप्तभिर्म्माळवेशानां' ६, अर्थात् 'मालवा या मालव जाति के राजाओं (राजा)७ के
७६५ वर्ष बीतने पर'.
इन सब अवतरणों से यही पाया जाता है कि—
(अ) मालव गण (जाति) अथवा मालव (मालवा) के राज्य या राजा की स्वतंत्र
स्थापना के समय से इस संवत् का प्रारंभ होता था.
(आ) अवतरण १ और २ में दिये हुए वर्षों की संज्ञा 'कृत' ८ भी थी.
१. ध्रितिकि गांव (काठिआवाड़) से मिले हुए दानपत्र में विक्रम संवत् ७६४ कार्तिक कृष्णा अमावास्या, आदि-
त्यवार, ज्येष्ठा नक्षत्र और सूर्यग्रहण लिखा है (इं. पं; जि. १२, पृ. १५५) परंतु उक्त तिथि को आदित्यवार, ज्येष्ठा नक्षत्र
और सूर्यग्रहण न होने, और उसकी लिपि इतनी प्राचीन न होने से डॉ. फ़्लीट और कीलहॉर्न ने उसको जाली ठहराया है.
२. वसु नव [अ]ष्टौ वर्षा गतस्य कालस्य विक्रमाख्यस्य [।] वैशाखस्य सिताया(यां) रविवारयुतद्वितीयायां (इं. पं.; जि. १६, पृ. ३५.)
३. एं. इं; जि. १२, पृ. ३२०.
४. फ़्ली; गु. इं; पृ. ८३. ५. फ़्ली; गु. इं; पृ. १५४. ६. इं. पं; जि. १६, पृ. ५६.
७. मैनालगढ़ (उदयपुर राज्य में) से मिले हुए अजमेर के चौहान राजा पृथ्वीराज (पृथ्वीभट) के समय के लेख
के संवत् १२२६ को मालवा के राजा का संवत् कहा है (मालवेशगतवत्सर(रैः) शतैः द्वादशैश्च षट्(ड्रि)विंशपूर्वकैः) (ज. ए. सो;
बंगा. जि. ५५, भाग १, पृ. ४६).
८. संवत् के साथ 'कृत' शब्द अब तक केवल ४ शिलालेखों में मिला है. डॉ. फ़्लीट ने इसका अर्थ 'गत' अर्थात्
गुजरे हुए [वर्ष] अनुमान किया था परंतु गंगधार के शिलालेख में 'कृतेषु' और 'यातेषु' (=गत) दोनों शब्द होने से
उस अनुमान को ठीक न माना. मंदसौर के लेख में 'कृतसंज्ञिते' लिखा है (देखो, ऊपर अवतरण १) उसमें 'कृत' वर्ष का
नाम होना पाया जाता है. जैसे प्राचीन लेखों में १२ वर्ष (महाचैत्रादि) और ६० वर्ष (प्रभवादि) के दो भिन्न भिन्न
बार्हस्पत्यमान (चक्र) मिलते हैं वैसे ही वैदिक काल में ४ वर्ष का एक युगमान (चक्र) भी था (देखो, आर. शाम-
शास्त्री का 'गवामयन' पृ. ३, १३८). इस युगमान के वर्षों के नाम वैदिक काल के जुए के पासों की नांई (देखो, ऊपर
पृ. २१ और उसी के टिप्पण ३-५) कृत, त्रेता, द्वापर और कलि थे, और उनकी रीति के विषय में यह अनुमान होता है
कि जिस गत वर्ष में ४ का भाग देने से कुछ न बचे उस वर्ष की 'कृत', ३ बचे उसकी 'त्रेता', २ बचे उसकी 'द्वापर',
और १ बचे उसकी 'कलि' संज्ञा होती हो. जैनों के 'भगवतीसूत्र' में युगमान का ऐसा ही उल्लेख मिलता है. उसमें
लिखा है कि 'थुगं चार हे कयजुम्म (कृत), व्योज (त्रेता), दावरजुम्म (द्वापर) और कलिजुग (कलि). जिस संख्या
रिमाणे दुपज्जवसिसे से तं दावरजुम्मे । जेणं रासी
चयुक्केणं अवहारेणं अवहरिमाणे एकपज्जवसिसे से तं कलिजुगे । से तेणट्टेणं गोयम (१३७१-७२, भगवती सूत्र, 'गवामयन', पृ. ७२).
Wait! In the transcription, check line 36:
"अवहारेणं अवहरिमाणे दुपज्जवसिसे" - wait, in line 36, is it 'अवहरिमाणे'? Yes, "अवहरिमाणे".
† कृतेषु चतुर्षु वर्षशतेष्वष्टाविंशेषु ४०० २० ८ फाल्गुणा (न) बहुलस्य पंचदश्यामेतस्यां पूर्वांयां (फ्ली; गु. इं; पृ. २५३).
‡ शिलालेखादि में विक्रम संवत् के वर्ष बहुधा गत लिखे जाते हैं (ऐ. इं; जि. १, पृ. ४०६) वर्तमान बहुत कम. जब
कभी वर्तमान वर्ष लिखा जाता है तब एक वर्ष अधिक लिखा रहता है.
§ यातेषु चतुर्षु त्रि (कृ) तेषु शतेषु सौम्ये (म्ये) ष्वा (ष्ट्रा)शीतसोत्तरपदेष्विह वत्स [रेषु] । शुक्ले त्रयोदशदिने भुवि कार्त्तिक
की दूसरी शताब्दि से इधर का नहीं माना जा सकता. ऐसी दशा में यही मानना पड़ता है कि या
१० 'गाथासप्तशति' के अंत में सातवाहन को कुंतल देश का राजा, प्रतिष्ठान (पैठण) नगर का अधीश, शतकर्ण
(शातकर्णि) उपनामवाला, द्वीपिकर्ण का पुत्र, मलयवती का पति और हालादि उपनामवाला लिखा है (प्रो. पीटर्सन की
ई. स. १८८४-८६ तक की रिपोर्ट, पृ. ३४६). शिलालेखों में आंध्र (आंध्रभृत्य) वंश के लिये सातवाहन नाम का प्रयोग
मिलता है. नानाघाट के लेख में उक्त वंश के मूल पुरुष सिमुक को सातवाहन कहा है और उक्तवंश के राज्य का अंत ई. स.
२२५ के आस पास होना (स्मिथ; अ. हि. इं; पृ. २१८ के पास का नक्शा) माना जाता है. ऐसी दशा में 'गाथासप्तशति'
का समय उक्त सन से पूर्व का ही होना चाहिये. देवदत्त रामकृष्ण भंडारकर ने विक्रम संवत्संबंधी अपने लेख में
'गाथासप्तशति' के राजा विक्रम के विषय में लिखते हुए उक्त पुस्तक के रचनाकाल के संबंध में लिखा है कि 'क्या
गाथासप्तशति वास्तव में उतना पुराना ग्रंथ है जितना कि माना जाता है?......बाण के हर्षचरित के प्रारंभ के १३ वें श्लोक
में सातवाहन के द्वारा गीतों के 'कोश' के बनाये जाने का उल्लेख अवश्य है परंतु इस 'कोश' को हाल की सप्तशति मानने
के लिये कोई कारण नहीं है जैसा कि प्रो. वेबर ने अच्छी तरह बतलाया है. उसी पुस्तक में मिलनेवाले प्रमाण उसकी
रचना का समय बहुत पीछे का होना बतलाते हैं. यहां पर केवल दो बातों का विचार किया जाता है. एक तो उस
(पुस्तक) में कृष्ण और राधिका का (१।८६) और दूसरा मंगलवार (३।६१) का उल्लेख है. राधिका का सब से
पुराना उल्लेख जो मुझे मिल सका वह पंचतंत्र में है जो ई. स. की पांचवीं शताब्दी का बना हुआ है. ऐसे ही तिथियों के
साथ या सामान्य व्यवहार में वार लिखने की रीति ६ वीं शताब्दी से प्रचलित हुई, यद्यपि उसका सब से पुराना उदाहरण
बुधगुप्त के ई. स. ४८४ के एरण के लेख में मिलता है. यदि हम गाथासप्तशति के हाल का समय छठी शताब्दी का प्रारंभ
मानें तो अधिक अनुचित न होगा' (आर. जी. भंडारकर कोम्मेमोरेशन वॉल्यम, पृ. १८८-८६). हम उक्त विद्वान् के इस
कथन से सर्वथा सहमत नहीं हो सकते क्योंकि बाणभट्ट सातवाहन के जिस सुभाषितरूपी उज्ज्वलरत्नों के कोश (संग्रह,
खज़ाने) की प्रशंसा करता है (अविनाशिनमग्राम्यमकरोत्सातवाहनः। विशुद्धजातिभिः कोशं रत्नैरिव सुभाषितैः ॥ १३) वह 'गाथास-
प्तशति' ही है, जिसमें सुभाषित रूपी रत्नों का ही संग्रह है. यह कोई प्रमाण नहीं कि प्रो. वेबर ने उसे गाथासप्तशति नहीं
माना इस लिये वह उससे भिन्न पुस्तक होना चाहिये. वेबर ने ऐसी ऐसी कई प्रमाणशून्य कल्पनाएं की हैं जो अब मानी
नहीं जातीं. प्रसिद्ध विद्वान् डॉक्टर सर रामकृष्ण गोपाल भंडारकर ने भी वेबर के उक्त कथन के विरुद्ध बाणभट्ट के उपर्युक्त
श्लोक का संबंध हाल की सप्तशति से होना ही माना है (बंब. गे; जि. १, भा. २, पृ. १७१). ऐसा ही डॉ० फ्लीट ने (ज.
रॉ. ए. सो; ई. स. १६१२, पृ. ८२०) और 'प्रबंधचिंतामणि' के कर्ता मेरुतुंग ने माना है (प्रबंधचिंतामणि, पृ. २६). पांचवीं
शताब्दी के बने हुए 'पंचतंत्र' में कृष्ण और राधिका का उल्लेख होना तो उलटा यह सिद्ध करता है कि उस समय कृष्ण और
राधिका की कथा लोगों में भलीभांति प्रसिद्ध थी अर्थात् उक्त समय के पहिले से चली आती थी. यदि ऐसा न होता तो
पंचतंत्र का कर्ता उसका उल्लेख ही कैसे करता? ऐसे ही तिथियों के साथ या सामान्य व्यवहार में वार लिखने की रीति
का ६ वीं शताब्दी में प्रचलित होना बतलाना भी ठीक नहीं हो सकता, क्यों कि कच्छ राज्य के अंधौ गांव से मिले हुए
क्षत्रप रुद्रदामन् के समय के [शक] संवत् ५२ (ई. स. १३०) के ४ लेखों में से एक लेख में 'गुरुवार' लिखा है (वर्षे द्विपंचाशे
५० २ फागुणबहुलस द्वितीया वी २ गुरुवास[रे] सिंहलपुरस ओपशतस गोत्रस० स्वर्गीय आचार्य वल्लभजी हरिदत्त की
तय्यार की हुई उक्त लेख की छाप से) जिससे सिद्ध है कि ई. स. की दूसरी शताब्दी में वार लिखने की रीति
परंपरागत प्रचलित थी. राधिका और बुधवार के उल्लेख से ही 'गाथासप्तशति' का छठी शताब्दी में बनना किसी प्रकार
सिद्ध नहीं हो सकता. डॉ. सर रामकृष्ण गोपाल भंडारकर ने भी गाथासप्तशति के कर्ता हाल को आंध्रभृत्य वंश के
राजाओं में से एक माना है (बंब. गं; जि. १, भा. २, पृ. १७१) जिससे भी उसका आंध्रभृत्य (सातवाहन) वंशियों के
राजत्वकाल में अर्थात् ई. स. की पहिली या दूसरी शताब्दी में बनना मानना पड़ता है.
केवल 'गाथासप्तशति' से ही चंद्रगुप्त (दूसरे) से पूर्व के राजा विक्रम का पता लगता है इतना ही नहीं किंतु राजा
सातवाहन (हाल) के समय के महाकवि गुणाढ्य रचित पैशाची (कश्मीर तरफ की प्राकृत) भाषा के 'बृहत्कथा' नामक ग्रंथ
से भी, जिसकी प्रशंसा बाणभट्ट ने अपने हर्षचरित के प्रारंभ के १७ वें श्लोक (समुद्दीपितकंदर्पा कृतगौरीप्रसाधना । हरलीलेव
नो कस्य विस्मयाय बृहत्कथा) में की है. वह पुस्तक अब तक नहीं मिला परंतु उसके संस्कृत अनुवाद रूपी सोमदेव भट्ट के 'कथा-
सरित्सागर' में उज्जैन के राजा विक्रमसिंह (लंबक ६, तरंग १), पाटलीपुत्र के राजा विक्रमतुंग (लंबक ७, तरंग १) आदि
विक्रम नाम के राजाओं की कई कथाएं मिलती हैं. इस पुस्तक को भी वेबर ने ई. स. की छठी शताब्दी का माना है परंतु
डॉ. सर रामकृष्ण गोपाल भंडारकर ने उपर्युक्त सातवाहन के समय का अर्थात् ई. स. की पहिली या दूसरी शताब्दी का
माना है (बंब. गं; जि. १ भा. २, पृ. १७०-७१) और काव्यमाला के विद्वान संपादक स्वर्गीय महामहोपाध्याय पं. दुर्गाप्रसाद
और पांडुरंग परब ने उसका ई. स. की पहिली शताब्दी में बनना बतलाया है इतना ही नहीं किंतु वेबर के माने हुए उसके
समय के विषय में लिखा है कि "वेबर पंडित 'हिस्टरी ऑव संस्कृत लिटरेचर' नामक पुस्तक में गुणाढ्य का ई. स. की
छठी शताब्दी में होना बतलाता है और दशकुमारचरित के रचयिता आचार्य दंडी का भी छठी शताब्दी में होना स्वीकार
करता है. किंतु आचार्य दंडी काव्यदर्श में 'भूतभाषामयीं प्राहुरद्भूतार्थां बृहत्कथाम्' में 'प्राहुः' पद से बृहत्कथा का अपने से बहुत
भारतीय संवत्. १६६
तो विक्रम १, जिसका नाम इस संवत् के साथ जुड़ा है, मालव जाति का मुखिया या राजा हो, अथवा
चंद्रगुप्त (दूसरे) से पहिले का उससे भिन्न कोई राजा हो.
विक्रम संवत् का प्रारंभ कलियुग संवत् के (५०१६-१६७५=) ३०४४ वर्ष व्यतीत होने पर
माना जाता है जिससे इसका गत वर्ष १ कलियुग संवत् ३०४५ के बराबर होता है. इस
संवत् में से ५७ या ५६ घटाने से ईसवी सन् और १३५ घटाने से शक संवत् आता है. इसका
प्रारंभ उत्तरी हिंदुस्तान में चैत्र शुक्ला १ से और दक्षिण में कार्तिक शुक्ला १ से होता है जिससे
उत्तरी (चैत्रादि) विक्रम संवत् दक्षिणी (कार्तिकादि२) विक्रम संवत् से ७ महीने पहिले
प्रारंभ होता है. उत्तरी हिंदुस्तान में महीनों का प्रारंभ कृष्णा १ से और अंत शुक्ला १५ को
होता है, परंतु दक्षिण में महीनों का प्रारंभ शुक्ला १ से और अंत कृष्णा अमावास्या को होता है.
इस लिये उत्तरी विक्रम संवत् के महीने पूर्णिमांत और दक्षिणी के अमांत (दर्शांत) कहलाते
हैं. शुक्ल पक्ष तो उत्तरी और दक्षिणी हिंदुस्तान में एक ही होता है परंतु उत्तरी हिंदुस्तान का कृष्ण
पक्ष दक्षिणी से १ महीना पहिले रहता है अर्थात् जिस पक्ष को हम उत्तरी हिंदुस्तानवाले वैशाख
कृष्ण कहते हैं उसीको दक्षिणेवाले चैत्र कृष्ण लिखते हैं. काठियावाड़, गुजरात तथा राजपुताने
के कुछ अंश में विक्रम३ संवत् का प्रारंभ आषाढ शुक्ला १ (अमांत) से भी होता था जिससे उसको
प्राचीन होना प्रकट करता है. इस लिये दंडी और गुणाढ्य दोनों छठी शताब्दी में हुए ऐसा वेबर पंडित ने किस आधार
पर माना यह मालूम नहीं होता. अथवा प्रायः यूरोपियन विद्वानों का यह स्वभाव ही है कि भारतवर्ष के प्राचीनतम
ग्रंथों एवं उनके रचयिताओं को अर्वाचीन सिद्ध करने का जहां तक हो सके वे यत्न करते हैं और उनका प्राचीनत्व सिद्ध
करने का दृढ प्रमाण मिल भी जावे तो उसको 'प्रक्षिप्त' कह कर अपने को जो अनुकूल हो उसीको आगे करते हैं (अर्थात्
ठीक बतलाते हैं) (बंबई के निर्णयसागर प्रेस का छुपा हुआ 'कथासरित्सागर', तीसरा संस्करण, भूमिका, पृ. २).
१. 'ज्योतिर्विदाभरण' का कर्त्ता कालिदास नामक ज्योतिषी उक्त पुस्तक के २२ वें अध्याय में अपने को उज्जैन के
राजा विक्रम का मित्र (श्लोक १६) और 'रघुवंश' आदि तीन काव्यों का कर्ता बतला कर (श्लो. २०) गत कलियुग
संवत् ३०६८ (वि. सं. २४) के वैशाख में उक्त पुस्तक का प्रारंभ और कार्तिक में उसकी समाप्ति होना (श्लो. २१) लिखता है.
उसमें विक्रम के विषय में यह भी लिखा है कि 'उसकी सभा में शंकु, वररुचि, मणि, अंशु, जिष्णु, त्रिलोचन, हरि, घटखर्पर
और अमरसिंह आदि कवि (श्लो. ८); सत्य, वराहमिहिर, श्रुतसेन, बादरायण, मणित्थ और कुमारसिंह आदि ज्योतिषी
थे (श्लो. ६). धन्वन्तरि, क्षपणक, अमरसिंह, शंकु, वेतालभट्ट, घटखर्पर, कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि ये नव
विक्रम की सभा के रत्न थे. उसके पास ३००००००० पैदल, १०००००००० सवार, २४३०० हाथी और ४००००० नाव थीं
(श्लो. १२). उसने ६५ शक राजाओं को मार कर अपना शक अर्थात् संवत् चलाया (श्लो. १३) और रूम देश के शक
राजा को जीत कर उज्जैन में लाया परंतु फिर उसको छोड़ दिया' (श्लो. १७). यह सारा कथन मनघडंत ही है क्यों कि
'ज्योतिर्विदाभरण' की कविता मामूली है और रघुवंश आदि के कर्त्ता कविशिरोमणि कालिदास की अलौकिक सुंदरता-
वाली कविता के आगे तुच्छ है. ऐसे ही गत कलियुग संवत् ३०६८ (वि. सं. २४) में उक्त पुस्तक की रचना करने का
कथन भी कृत्रिम ही है क्यों कि उसी पुस्तक में अयनांश निकालने के लिये यह नियम दिया है कि 'शक संवत् में से ४४५
घटाकर शेष में ६० का भाग देने से अयनांश आते हैं' (शाकः शराम्भोधियुगो नितो हृते मानं खतर्कैरयनांशकाः स्मृताः । १२ । १८).
विक्रम संवत् के १३५ वर्ष बीतने पर शक संवत् चला था अत एव यदि वह पुस्तक वि. सं. २४ में बना होता तो उसमें
शक संवत् का नाम भी नहीं होना चाहिये था. वास्तव में वह पुस्तक श. सं. ११९४ (वि. संं. १२६६=ई. स. १२०२) के
आसपास का बना हुआ है (देखो, शंकर बालकृष्ण दीक्षित का 'भारतीय ज्योतिषशास्त्र', पृ. ४७६). ऐसी दशा में उक्त
पुस्तक का विक्रमसंबंधी सारा कथन कल्पित ही मानना पड़ता है.
२. वास्तव में विक्रम संवत् का प्रारंभ कार्तिक शुक्ला १ से और शक संवत् का चैत्र शुक्ला १ से है. उत्तरी
हिंदुस्तान के भी पंचांग शक संवत् के आधार पर बनने से उनमें वर्ष चैत्र शुक्ला १ से प्रारंभ होता है, जिससे वहांवालों
ने पीछे से विक्रम संवत् का प्रारंभ चैत्र शुक्ला १ से भी मानना शुरू कर दिया हो. उत्तरी भारत के लेखों में संवत् दोनों तरह
से (कार्तिकादि और चैत्रादि) मिल आते हैं. ई. स की १२ वीं शताब्दी तक के लेखों में कार्तिकादि संवत् अधिक परंतु
१३ वीं से १६ वीं शताब्दी तक के लेखों में चैत्रादि अधिक मिलते हैं (इं. ऐं; जि. २०, पृ. ३६६).
३. 'पृथ्वीराजरासे' में दिये हुए कितनी एक घटनाओं के अशुद्ध संवतों का ठीक होना सिद्ध करने की खींचतान में
स्वर्गीय पंडित मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या ने पृथ्वीराज के जन्म संवत् संबंधी दोहे (एकादस सै पंच दह विक्रम साक
अनंद । तिहि रिपु जय पुर हरन कौं भय प्रथिराज नरिंद। मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या संपादित 'पृथ्वीराजरासा' आदिपर्व,
पृ. १३८), के 'अनंद' शब्द पर से 'अनंद विक्रम शक' (संवत्) की कल्पना कर लिखा है कि 'विक्रम साक अनन्द कौ
१७० प्राचीनलिपिमला.
'आषाढादि संवत्' कहते थे. राजपुताने के उदयपुर आदि राज्यों में राजकीय विक्रम संवत् अब
श्रावण कृष्णा (पूर्णिमांत) से प्रारंभ होता है.
८-शक संवत्.
शक संवत् के प्रारंभ के विषय में ऐसी प्रसिद्धि है कि दक्षिण के प्रतिष्ठानपुर (पैठण) के राजा
शालिवाहन (सातवाहन, हाल) ने यह संवत् चलाया. कोई इसका प्रारंभ शालिवाहन के जन्म से २
मानते हैं. जिनप्रभसूरि अपने 'कल्पप्रदीप' ३ नामक पुस्तक में लिखता है कि प्रतिष्ठानपुर (पैठण)
में रहनेवाले एक विदेशी ब्राह्मण की विधवा बहिन से सातवाहन (शालिवाहन) नामक पुत्र उत्पन्न
हुआ. उसने उज्जैन के राजा विक्रम को परास्त किया. जिसके पीछे उसने प्रतिष्ठानपुर का राजा बन
कर तापी नदी तक का देश अपने अधीन किया और वहां पर अपना संवत् प्रचलित किया४.
क्रम से अनन्द विक्रम साक अथवा विक्रम अनंद साक करके उसका अर्थ करे कि नव-रहित विक्रम का शक अथवा विक्रम
का नव-रहित शक अर्थात् १००-६=६० । ६१ अर्थात् विक्रम का वह शक कि जो उसके राज्य के वर्ष ६० । ६१ से प्रारंभ हुआ
है। यहीं थोड़ी सी और उत्प्रेक्षा (?) करके यह भी समझ लीजिये कि हमारे देश के ज्योतिषी लोग जो सैंकड़ों वर्षों से यह
कहते चले आते हैं और आज भी वृद्ध लोग कहते हैं कि विक्रम के दो संवत् थे कि जिनमें से एक तो अब तक प्रचलित है
और दूसरा कुछ समय तक प्रचलित रह अब अप्रचलित हो गया है... अतएव विदित हो कि विक्रम के दो संवत् हैं।
एक तो सनन्द जो आज कल प्रचलित है और दूसरा अनन्द जो इस महाकाव्य में प्रयोग में आया है' (पृथ्वीराजरासा आदि
पर्व, पृ. १३६). पं. मोहनलाल पंड्या का यह सारा कथन सर्वथा स्वीकार योग्य नहीं है क्योंकि रासे के 'अनंद' शब्द
का अर्थ 'आनंददायक' या 'शुभ' ही है जैसा कि भाषा के अन्य काव्यों में मिलता है*. उसको वास्तविक अर्थ में न
ले कर 'विक्रम के राज्य के ६० वे या ६१ वे वर्ष से चलनेवाला अनंद विक्रम संवत्' अर्थ निकालना हठधर्मी से खाली नहीं
है; ज्योतिषियों ने विक्रम के दो संवतों का होना कभी नहीं माना और न किसी वृद्ध पुरुष को ऐसा कहते हुए सुना.
पं. मोहनलाल की यह कल्पना भी ठीक वैसी ही है जैसी कि 'राजप्रशस्ति' में खुदे हुए 'भापारासापुस्तकेस्य' के 'भाव-
नगर प्राचीनशोधसंग्रह' में छपे हुए अशुद्ध पाठ 'भीपारासापुस्तकेस्य' पर से 'भीमरासा' नामक ऐतिहासिक पुस्तक
की सृष्टि खड़ी कर दी गई. पं. मोहनलाल पंड्या के इस मनघडंत कथन के आधार पर डॉ. ग्रीअर्सन (स्मि; अ. हि. इं;
पृ. ४२, टिप्पण २), वी. ए. स्मिथ (स्मि; अ. हि. इं; पृ. ३८७, टिप्पण २) और डॉ. बार्नेट ने (वा; एं. इं; पृ. ६५) 'अनंद
विक्रम संवत्' का ई. स. ३३ से चलना माना है परंतु हम उसे स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि राजपुताने में विक्रम के दो
संवतों का होना कभी माना नहीं गया, न वहां से मिले हुए शिलालेखों, दानपत्रों, हस्तलिखित पुस्तकों, भाटों तथा चारणों
के लिखे हुए भाषा कविता के ग्रंथों या ख्यातों में कहीं भी अनंद विक्रम संवत् का उल्लेख मिलता है, न 'पृथ्वीराजरासे' के
उपर्युक्त दोहे में 'अनंद विक्रम संवत्' की कल्पना पाई जाती है और न 'पृथ्वीराजविजय' महाकाव्य से, जो चौहानों के इतिहास
का प्राचीन और प्रामाणिक पुस्तक है, वि. सं. १२२० (ई. स. ११६३) के पूर्व पृथ्वीराज का जन्म होना माना जा सकता है.
१ आषाढादि विक्रम संवत् शिलालेखों तथा पुस्तकों में मिलता है. अडालिज (अहमदाबाद से १२ मील पर)
की बावड़ी के लेख में 'श्रीमन्नृपविक्रमसमयातीता (त) आषाढादिसंवत १५५५ वर्ष शाके १४२०.... माघमासे पंचम्यां तिथौ बुधवासरे'
(इं. पं; जि. १८, पृ. २४१). डुंगरपुर राज्य के डेसां गांव के पास के शिवमंदिर के लेख में-'श्रीमन्नृ (न्नृ) पविक्रमार्क (र्क) राज्यसम-
यातीतसंवत् १६ आषादादि २३ वर्षे शाके १४८८ प्रवर्त्तमाने । युवराव्यनाम्नि संवत्सरे.... वैशाखमासे । कृष्णापक्षे । प्रतिपति (ति) या । गुरुवारसरे.'
डुंगरपुर राज्य से मिले हुए कई शिलालेखों में 'आषाढादि' संवत् लिखा मिलता है. 'प्रभातक्षेत्रतीर्थयात्राक्रम' नामक
पुस्तक के अंत में-'संवत् १५ आषाढादि ३४ वरणे (वर्षे) श्रावणशुदि ५ बु(धौ) मे'-लिखा मिला है (इं. पं; जि. १८, पृ. २४१).
२ त्र्यंकेन्द्र (१४६३) प्रमिते वर्षे शालिवाहनजन्मतः । कृतस्तपसि मार्तंडोऽयमलं जयतुद्गतः (मुहूर्त्त मार्तंड, अलंकार, श्लोक ३).
३ यह पुस्तक ई. स. १३०० के आस पास बना था. ४ ज. ए. सो. बंब; जि. १०, पृ. १३२-३३.
- गगन पाणि पुनि द्वीप ससि (१७२०) हिम रुत मंगसर मास । शुक्ल पच्छ तेरस दिने बुध वासर दिन जाम ॥ २६६ ॥
मरदानो अरु महा बली अवरंग शाह नरिंद । तासु राज महिं हरखसूं रच्यो शास्त्र अनंद ॥ २६७ ॥ (पद्मराग के शिष्य
रामचंद्र रचित 'रामविनोद' नामक पुस्तक).
भारतीय संवत्. १७१
अलबेरूनी लिखता है कि 'विक्रमादित्य ने शक राजा को परास्त कर यह संवत् चलाया' १. इस
प्रकार इसके प्रचलित किये जाने के विषय में भिन्न भिन्न मत हैं.
पहिले पहिल यह संवत् काठियावाड़ तथा कच्छ से मिले हुए पश्चिमी क्षत्रपों के [ शक ]
संवत् ५२ से १४३ तक के शिलालेखों २ में तथा उन्हीं के सिक्कों में, जो [ शक ] संवत् १०० (ई. स.
१७८) के आस पास से लगा कर ३१० (ई. स. ३८८) से कुछ पीछे तक के हैं, मिलता है. उक्त
शिलालेखों में केवल 'वर्षे' (=संवत्सरे) लिखा मिलता है, 'शक' आदि कोई नाम 'वर्षे' (संवत्)
के साथ जुड़ा हुआ नहीं है, और सिक्कों में तो अंक ही मिलते हैं ('वर्षे' भी नहीं.)
संस्कृत साहित्य में इस संवत् के साथ 'शक' नाम जुड़ा हुआ (=शककाल) पहिले पहिल ३
वराहमिहिर की 'पंचसिद्धांतिका' में शक संवत् ४२७ ४ (ई. स. ५०५) के संबंध में मिलता है, और
शक संवत् ५०० (ई. स. ५७८) से लगा कर १२६२ (ई. स. १३४०) तक के शिलालेखों और
दानपत्रों में 'शकनृपतिराज्याभिषेकसंवत्सर' ५, 'शकनृपतिसंवत्सर' ६, 'शकनृपसंवत्सर' ७, शकनृप-
काल' ८, शक्संवत्' ९, 'शकवर्ष' १०, 'शककाल' ११, 'शककालसंवत्सर' १२, 'शक' १३ और 'शाक' १४
शब्दों का प्रयोग इस संवत् के वास्ते किया हुआ मिलता है जिससे पाया जाता है कि ई. स. ५०० के
आस पास से लगा कर शक संवत् १२६२ (ई. स. १३४०) तक तो यह संवत् किसी शक राजा के,
राज्याभिषेक से चला हुआ या किसी शक राजा अथवा शकों का चलाया हुआ माना जाता था और
उस समय तक शालिवाहन का नाम इसके साथ नहीं जुड़ा था.
१. आ. स. इं; जि. २, पृ. ६.
२. राज्ञो चष्टनस घ्समोतिकपुत्रस राज्ञो रुद्रदामस जयदामपुत्रस वर्षे द्विपंचाशे ५२ २ फागुणबहुल्स द्वितीयं वी २ मदनेन सिंहलपुत्रेण ०
कच्छराज्य के अंधौ गांव से मिले हुए क्षत्रपों के लेखों की स्वर्गीय आचार्य वल्लभजी हरिदत्त की तय्यार की हुई छापों पर से.
राज्ञो महाक्षत्रपस्य गुरुभिरभ्यस्तनाम्नो वर्षे द्विसप्ततितमे ७० २ (महाक्षत्रप रुद्रदामन् के गिरनार के पास के अशोक के लेखवाले
चट्टान पर के लेख से. ऐ. इं; जि. ८, पृ. ४२ ).
३. सिंहसूरिरचित 'लोकविभाग' नामक संस्कृत जैन ग्रंथ में उक्त पुस्तक का शकाब्द (शक संवत्) ३८० में बनना
लिखा है (संवत्सरे तु द्वात्रिंशे कांचीशसिंहवर्मणः । अशीत्यग्रे शकाब्दानां सिद्धमेतच्छतत्रये ॥ (मोक्षविभाग नामक ११ वें प्रकरण के
अंत की प्रशस्ति, श्लोक ४) परंतु यह मूल ग्रंथ नहीं किंतु सर्वंनंदि नामक मुनि के बनाये हुए प्राकृत ग्रंथ का परिवर्द्धित संस्कृत
अनुवाद है और ई. स. की ग्यारहवीं शताब्दी के पीछे का बना हुआ है क्यों कि इसमें यतिवृषभरचित 'तिलोयपण्णत्ति,'
राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष के समय के अर्थात् ई. स. की ९ वीं शताब्दी के बने हुए 'उत्तरपुराण' तथा ई. स. की ११ वीं
शताब्दी के आस पास के बने हुए नेमिचंद्ररचित 'त्रिलोकसार' से भी श्लोक उद्धत किये हुए मिलते हैं. संभव है
कि सर्वंनंदि का मूल प्राकृत ग्रंथ शक संवत् ३८० में बना हो, परंतु उसमें इस संवत् के साथ 'शक' नाम जुड़ा हुआ था
या नहीं इसका जब तक मूल ग्रंथ न मिल आवे तब तक निश्चय नहीं हो सकता. ऐसी दशा में ११ वीं शताब्दी के पीछे के
बने हुए 'लोकविभाग' के 'शकाब्द' को शक संवत् का सब से प्राचीन उल्लेख नहीं कह सकते.
४. सप्ताश्विवेदसंख्यं शककालमपास्य चैत्रशुक्लादौ (पंचसिद्धांतिका १।८. देखो, ऊपर पृ. ११६, टिप्पण *.
५. शकनृपतिराज्याभिषेकसंवत्सरेष्वतिक्रांतेषु पंचसु शतेषु (इं. ऐं; जि. १०, पृ. ५८ के पास का सेट ).
६. शकनृपतिसंवत्सरेषु चतुस्त्रिंशाधिकेषु पंचस्वतीतेषु भाद्रपदामावास्यायां सूर्य्यग्रहणनिमित्तं (इं. ऐं; जि. ६, पृ ७३ ).
७. शकनृपसंवत्सरेषु शरशिखिमुनिषु व्यतीतेषु ज्ये(ज्ये)ष्ठमासशुक्लपंचदश्यां पुष्यनक्षत्रे चंद्रवारे (इं. ऐं; जि. १२, पृ. १६ ).
८. शकनृपकालातीतसंवत्सरस(श)तेषु सप्तसु(सु) जे(षो)डशोत्तरेषु वैशाखब(व)हुलामावास्यामादित्यग्रहणपर्व्वणि (ऍ. इं; जि. ३,
पृ १०६).
९. शक्संवत् ८३२ वैशाखशुद्धपौरर्णमास्यां महावैशाख्यां (ऐं. इं; जि. १, पृ. ५६ ).
१०. एकादशोत्तरषट्छतेषु शकवर्षेष्वतीतेषु....कार्तिकपौर्णमास्यां (इं. ऐं; जि. ६, पृ. ८६ ).
११. सप्तस(श)त्या नवत्या च समायुक़्तेसु(षु) सप्तसु [।] स(श)ककाले(ले) श्व(ष्व)तीतेषु मन्मथाह्वयवत्सरे (ज. ए. सो. बंब; जि. १०,
पृ. १६५ ).
१२. पंचसप्तत्यधिकशककालसंवत्सरशतषट्के व्यतीते संवत(त्) ६७५....माघमासरथसप्तम्यां (इं. ऐं; जि. ११, पृ. ११२ ).
१३. शक ११५७ मन्मथसंवत्सरे श्रावणबहुले ३० गुरौ (की; लि. इं. स. इं; पृ. ६३, लेखसंख्या ३४८).
१४. शाके ११२८ प्रभवसंवत्सरे श्रावणमासे पौर्णमास्यां (ऍ. इं; जि. १, पृ. ३४३ ).
१७२ प्राचीनलिपिमाला.
इस संवत् के साथ जुड़ा हुआ शालिवाहन (सातवाहन) का नाम संस्कृत साहित्य में ई. स.
की १४वीं शताब्दी के प्रारंभ १ के आस पास से और शिलालेखादि में पहिले पहिल हरिहर गांव
से मिले हुए विजयनगर के यादव राजा बुक्कराय (प्रथम) के शक संवत् १२७६ (ई. स. १३५४)
के दानपत्र २ में मिलता है; जिसके पीछे शालिवाहन का नाम लिखने का प्रचार बढ़ता गया. विद्वान्
राजा सातवाहन (शालिवाहन) का नाम 'गाथासप्तशती' और 'बृहत्कथा' से सान्चरवर्ग में प्रचलित था
अत एव संभव है कि ई. स. की १४वीं शताब्दी के आस पास दक्षिण के विद्वानों ने उत्तरी हिंदुस्तान
में चलनेवाले संवत् के साथ जुड़े हुए राजा विक्रम के नाम का अनुकरण कर अपने यहां चलने-
वाले 'शक' (शक संवत्) के साथ दक्षिण के राजा शालिवाहन (सातवाहन, हाल) का नाम जोड़
कर 'नृपशालिवाहनशक' ३, 'शालिवाहनशक,' ४ 'शालिवाहनशकवर्ष,' ५ 'शालिवाहनशकाब्द' ६ आदि
से इस संवत् का परिचय देना प्रारंभ किया हो.
शालिवाहन, सातवाहन नाम का रूपांतर ७ मात्र है और सातवाहन (पुराणों के 'आंध्रभृत्य')
वंश के राजाओं का राज्य दक्षिण पर ई. स. पूर्व की दूसरी शताब्दी से ई. स. २२५ के आस पास
तक रहा था, उनकी राजधानियों में से एक प्रतिष्ठान नगर (पैठण, गोदावरी पर) भी थी और उनमें
सातवाहन (शातकर्णि, हाल) राजा बहुत प्रसिद्ध भी था अतएव संभव है कि दक्षिण के विद्वानों ने
उसीका नाम इस संवत् के साथ जोड़ा हो, परंतु यह निश्चित है कि सातवाहनवंशियों में से किसीने
यह संवत् नहीं चलाया क्यों कि उनके शिलालेखों में यह संवत् नहीं मिलता किंतु भिन्न भिन्न राजाओं
के राज्यवर्ष (सन् जुलूस) ही मिलते हैं और सातवाहन वंश का राज्य अस्त होने के पीछे अनुमान
११०० वर्ष तक शालिवाहन का नाम इस संवत् के साथ नहीं जुड़ा था. इस लिये यही मानना उचित
होगा कि यह संवत् शक जाति के किसी विदेशी राजा या शक जाति का चलाया हुआ है.
यह संवत् किस विदेशी राजा ने चलाया इस विषय में भिन्न भिन्न विद्वानों ने भिन्न भिन्न
अटकलें लगाई हैं. कोई तुरुष्क (तुर्क, कुशन) वंश के राजा कनिष्क को, कोई क्षत्रप नहपान को,
१. देखो, ऊपर पृ. १७० और टिप्पणी ३, ४.
२. नृपशालिवाहनशक १२७६ (की; लि. इं. स. इं; पृ. ७८, लेखसंख्या ४५४). इससे पूर्व के थाणा से मिले हुए
देवगिरि के यादव राजा रामचंद्र के समय के शक संवत् १२१२ (ई. स. १२६०) के दानपत्र की छपी हुई प्रति में (की; लि.
इं. स. ई; पृ. ६७, लेखसंख्या ३७६) में 'शालिवाहनशके १२१२' छपा है परंतु डॉ. फ्लीट का कथन है कि उक्त ताम्रपत्र का
अब पता नहीं है और नउसकी कोई प्रतिकृति प्रसिद्धि में आई और जैसे थाणा से मिले हुए ई. स. १२७२ के दानपत्र में शालि-
वाहन का नाम न होने पर भी नक़ल में जोड़ दिया गया वैसा ही इसमें भी हुआ होगा (ज. रॉ ए. सो; ई. स. १६१६, पृ. ८१३).
ऐसी दशा में उक्त ताम्रपत्र को शालिवाहन के नामवाला सब से पहिला लेख मान नहीं सकते.
३. देखो, इसी पृष्ठ का टि. २. ४. शालिवाहनशक १४७६ (इं. पॅ; जि. १०, पृ. ६४).
५. शालिवाहनशकवर्ष १४३०........ माघशु १४ (पॅ. इं; जि. १, ३६६).
६. शकाब्दे शालिवाहस्य सहस्त्रेण चतुःशतैः। चतुस्त्रिंशत्समैर्युक्ते संख्याते गणितक्रमात् ॥ श्रीमुखवत्सरे श्लाध्ये माघे चासितपञ्चके । शिव-
रात्रा महातिथ्यां पुं(पु)ण्यकाले शुभे दिने (ज; ए. सो; बंब. जि. १२, पृ. ३८४).
७. सातवाहन=सालवाहन=शालिवाहन. 'शालो हाले मत्स्यभेदे'; हालः सातवाहनपार्थिवे (हैम अनेकार्थकोश).
सालाहणम्मि हालो (देशीनाममाला वर्ग ८, श्लोक ६६). शालिवाहन, शालवाहन, सालवाहण, सालवाहन, सालाहण, सातवाहन,
हालेत्येकस्य नामानि (प्रबंधचिन्तामणि, पृ. २८ का टिप्पण). गाथासप्तशती के अंत के गद्यभाग में सातवाहन राजा को
शातकर्ण (शातकर्णि) भी कहा है (डॉ. पीटर्सन की ई. स. १८८३-८६ की रिपोर्ट, पृ. ३४८). पुराणों में मिलनेवाली
आंध्रभृत्य (सातवाहन) वंश के राजाओं की नामावली में शातकर्णि, शातकर्ण, यज्ञश्रीशातकर्णि, कुंतलशातकर्ण आदि
नाम मिलते हैं. वात्स्यायन के 'कामसूत्र' में शातकर्णि सातवाहन का कर्तरी (कैंची) से महादेवी मलयवती को मारना
लिखा है-कर्तर्या कुंतलः शातकर्णिः शातवाहनो महादेवीं मलयवतीं [जघान] (निर्णयसागर प्रेस का छपा हुआ 'कामसूत्र',
पृ. १७४). नासिक से मिले हुए वासिष्ठीपुत्र पुळुमायि के लेख में उसके पिता गौतमीपुत्र शातकर्णि का शक,
यवन और पह्लवों को नष्ट करना तथा खखरात वंश (अर्थात् क्षत्रप नहपान के वंश) को निरवशेष करना लिखा
है (पॅ. इं; जि. ८, पृ. ६०). उसी लेख से यह भी पाया जाता है कि उसके अधीन दूर दूर के देश थे. गौतमीपुत्र
शातकर्णि सातवाहन वंश में प्रबल राजा हुआ था अतएव संभव है कि शक संवत के साथ जो शालिवाहन (सातवाहन)
का नाम जुड़ा है वह उसीका सूचक हो और 'गाथासप्तशती', 'बृहत्कथा', तथा 'कामसूत्र' का सातवाहन भी वही हो.
कोई शक राजा वेननस् को और कोई शक राजा अय (अज़=Azes) को इसका प्रवर्त्तक मानते हैं
परंतु ये सब अनुमान ही हैं, निश्चित रूप से इसके प्रचारक का नाम अब तक ज्ञात नहीं हुआ.
गत शक संवत् में ३१७९ जोड़ने से कलियुग संवत्, १३५ जोड़ने से गत चैत्रादि विक्रम
संवत् और ७८ (अंत के करीब तीन महीनों में ७९) जोड़ने से ई. स. आता है. यह संवत् बहुधा
सारे दक्षिण में (तिन्नेवेल्लि और मलबार प्रदेशों को छोड़ कर) प्रचलित है. उत्तरी हिंदुस्तान में पंचांग,
जन्मपत्र और वर्षफल आदि में विक्रम संवत् के साथ यह भी लिखा जाता है और वहां के शिला-
लेखादि में भी कभी कभी इसके वर्ष लिखे मिलते हैं. इसका प्रारंभ चैत्र शुक्ला १ से होता है.
इसके महीने उत्तरी हिंदुस्तान में पूर्णिमांत, और दक्षिण में अमांत माने जाते हैं. दक्षिण के जिन
हिस्सों में सौर मान का प्रचार है वहां इसका प्रारंभ मेष संक्रांति से होता है. करण ग्रंथों के आधार
पर पंचांग बनानेवाले सारे भारतवर्ष के ज्योतिषी इसी संवत् का आश्रय लेते हैं. पंचांगों में इसके
वर्ष गत ही लिखे रहते हैं. शिलालेख और दानपत्रों में
१७४ प्राचीनलिपिमला.
आश्विन शुक्ला १ १ से इसका प्रारंभ होना निश्चय किया है जिससे वर्तमान चेदि संवत् में
२४८-४६ २ जोड़ने से ईसवी सन्, और ३०५-६ जोड़ने से गत चैत्रादि विक्रम संवत् आता है.
इस संवत्वाला सब से पहिला लेख कलचुरि संवत् २४५ ३ ( ई. स. ४६४ ) का और अंतिम
६५८ ४ ( ई. स. १२०७) का मिला है, जिसके पीछे यह संवत् अस्त हो गया. इसके वर्ष बहुधा
वर्तमान ५ लिखे मिलते हैं.
१०—गुप्त संवत्.
इस संवत् के लिये शिलालेखादि में ‘गुप्तकाल’, ‘गुप्तवर्ष’ ६ आदि शब्द लिखे मिलते हैं जिस-
से पाया जाता है कि यह संवत् गुप्तवंशी किसी राजा ने चलाया हो. इस विषय का लिखित प्रमाण
तो अब तक नहीं मिला, परंतु समुद्रगुप्त के अलाहाबाद के लेख में गुप्त वंश के पहिले दो राजाओं
(गुप्त और घटोत्कच ) के नामों के साथ केवल ‘महाराज’ ७ विरुद्ध और घटोत्कच के पुत्र चंद्रगुप्त
(पहिले) के नाम के साथ ‘महाराजाधिराज’ विरुद्ध लिखा रहने तथा चंद्रगुप्त (प्रथम) के पौत्र
और समुद्रगुप्त के पुत्र चंद्रगुप्त (दूसरे) के समय के गुप्त सं. ८२ ८ से ६३ ९ तक के शिलालेखों १० के
मिलने से विद्वानों का यह अनुमान है कि गुप्तवंश में पहिले पहिल चंद्रगुप्त (पहिला) प्रतापी राजा हुआ
हो और उसके राज्य पाने के समय से यह संवत् चला हो. गुप्तों के पीछे काठियावाड़ में वलभी के
१. ई. ऐं; जि. १७, पृ. २१५. पँ. इं; जि. २, पृ. २६६.
२ आश्विन शुक्ला १ से लगा कर माघ के प्रारंभ के आसपास तक अर्थात् जनवरी मास के लगने से पहिले के कुछ
महीनों में ही ई. स. और वर्तमान कलचुरि संवत् का अंतर २४८ रहता है बाकी अधिकतर महीनों में २४६ रहता है.
३. कन्हेरी से मिला हुआ ताम्रपत्र (केवंटेंपल्स ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया, पृ. ५८).
४. क; आ. स. रि; जि. २१, पृ. १०२, सेंट २७. ५. ई. ऐं; जि. १७, पृ. २१५, टिप्पण ५.
६. संवत्सराणामधिके शते तु त्रिंशद्भिंरन्यैरपि षड्भिरेव । रात्रौ दिने प्रौष्ठपदस्य षष्ठे गुप्तप्रकाले गणनां विधाय ॥.......वर्षशतेष्टाविंशे
गुप्तानां काल....(गिरनार के पास के अशोक के लेखवाले चटान पर खुदे हुए स्कंदगुप्त के समय के लेख से. फ्ली; गु.
इं; पृ. ६०, ६१). मोरबी (काठियावाड़ में) से मिले हुए गुप्त संवत् ५८५ के दानपत्र में ‘पंचाशीत्या युतेतीते समानां
शतपंचके । गोप्ते ददावदो नृपः सोपरागार्कंमंडले’ (ई. ऐं; जि. २, पृ. २५८). वर्षशते गुप्तानां सचतुःपंचाशदुत्तरे भूमिम् । शासति कुमा-
रगुप्ते मासे ज्येष्ठे द्वितीयायाम् (सारनाथ से मिली हुई बुद्ध की मूर्ति के आसन पर का लेख. भं. कॉ. वॉ; पृ. २०३). गुप्तानां
समतिक्रांते सप्तपंचाशदुत्तरे । शते समानां पृथिवीं बुधगुप्ते प्रशासति (सारनाथ से मिली हुई बुद्ध की मूर्ति के आसन पर का
लेख. भं. कॉ. वॉ; पृ. २०३). परिव्राजक महाराज हस्तिन् के गुप्त संवत् १६१ के दानपत्र में ‘एकनवत्युत्तरेब्दशते
गुप्तनृपराज्यभुक्तौ श्रीमति प्रवर्द्धमानमहाचैत्रसंव(त्)त्सरे माघमासबहुलपंचतुत्तीयायाम्’ (फ्ली; गु. इं; पृ. १०७) लिखा मिलता है,
और अलबेरूनी अपने मूल अरबी पुस्तक में गुप्तकाल, या ‘गुवितकाल’ (=गुप्तकाल) ही लिखता है (फ्ली; गु. इं;
भूमिका, पृ. २६, ३०).
७. ‘विरुद्ध’ महाराज’ का प्रयोग सामंत के लिये होता था. मेवाड़ के गुहिल राजा अपराजित के समय के वि. सं.
७१८ के लेख में उसको ‘राजा’ और उसके सेनापति वराहसिंह को ‘महाराज’ लिखा है (ऐं. इं; जि. ४, पृ. ३१), परंतु
कन्नौज के प्रतिहारों के दानपत्रों में यही विरुद्ध उन प्रबल स्वतंत्र राजाओं के नामों के साथ लगा हुआ भी मिलता है (इं. पैँ;
जि. १५, पृ. ११२, १४०; ऐं. इं; जि. ५, पृ. २११-१२).
८. फ्ली; गु. इं; पृ. २५. ९. फ्ली; गु. इं; पृ. ३१-३२.
१० चंद्रगुप्त (दूसरे) का सब से पिछला शिलालेख गुप्त संवत् ६३ का और उसके पुत्र कुमारगुप्त (पहिले) का
सब से पहिला शिलालेख गुप्त संवत् ६६ का मिला है, जिससे चंद्रगुप्त (दूसरे) के राज्य की समाप्ति गुप्त संवत् ६५ के आसपास
होनी चाहिये. गुप्त संवत् का प्रारंभ चंद्रगुप्त (पहिले) के राज्य पाने के समय से मानने से उन तीन राजाओं (चंद्रगुप्त,
समुद्रगुप्त और चंद्रगुप्त दूसरे) का राजत्वकाल करीब ६५ वर्ष मानना पड़ता है जो सरसरी तौर से देखनेवालों को अधिक
प्रतीत होगा परंतु तीन राजाओं के लिये वह समय अधिक नहीं है क्योंकि अकबर, जहांगीर और शाहजहां इन तीन बादशाहों
का राजत्वकाल १०२ (ई. स. १५५६-१६५८) वर्ष होता है.
भारतीय संवत्. १७५
राज्य का उदय हुआ जिसके अस्त होने के पीछे वहांवालों ने गुप्त संवत् का ही नाम 'वलभी
संवत्'१ रक्खा.
अल्बेरूनी लिखता है कि 'वलभीपुर के राजा वलभ२ के नाम से उसका संवत् वलभी संवत्
कहलाया. यह संवत् शक संवत् के २४१ वर्ष पीछे शुरू हुआ है. शक संवत् में से ६ का घन और
५ का वर्ग ( २१६+ २५=२४१ ) घटाने से वलभी संवत् रह जाता है. गुप्तकाल के विषय में लोगों
का कथन है कि गुप्त लोग दुष्ट [और] पराक्रमी थे और उनके नष्ट होने पर भी लोग उनका संवत्
लिखते रहे. अनुमान होता है कि वलभ उन (गुप्तों) में से अंतिम था क्यों कि वलभी संवत् की
नांई गुप्त संवत् का प्रारंभ भी शक काल से २४१ वर्ष पीछे होता है. श्रीहर्ष संवत् १४८८, विक्रम
संवत् १०८८, शककाल ९५३ और वलभी तथा गुप्तकाल ७१२ ये सब परस्पर समान हैं'३. इससे
विक्रम संवत् और गुप्तकाल का अंतर (१०८८-७१२=) ३७६ आता है अर्थात् गुप्त संवत् में ३७६ मिलाने
से चैत्रादि विक्रम संवत्, २४१ मिलाने से शक संवत् और ३१६-२० मिलाने से ई. स. आता है.
गुजरात के चौलुक्य अर्जुनदेव के समय के वेरावल (काठियावाड़ में) के एक शिलालेख में
रसूल महंमद संवत् (हिजरी सन्) ६६२, विक्रम संवत् १३२०, वलभी संवत् ९४५ और सिंह संवत्
१५१ आषाढ़ कृष्णा १३ रविवार लिखा है४. इस लेख के अनुसार विक्रम संवत् और वलभी (गुप्त)
संवत् के बीच का अंतर ( १३२०-९४५ = ) ३७५ आता है परंतु यह लेख काठियावाड़ का होने के
कारण इसका विक्रम संवत् १३२० कार्तिकादि५ है जो चैत्रादि १३२१ होता है जिससे चैत्रादि
विक्रम संवत् और गुप्त ( वलभी ) संवत् का अंतर ३७६ ही आता है जैसा कि ऊपर लिखा गया है.
चैत्रादि पूर्णिमांत विक्रम संवत् और गुप्त ( वलभी ) संवत् का अंतर सर्वदा ३७६ वर्ष का और
कार्तिकादि अमांत विक्रम संवत् और गुप्त ( वलभी ) संवत् का अंतर चैत्रशुक्ला १ से आश्विन
कृष्णा अमावास्या तक ३७५ वर्ष का और कार्तिक शुक्ला १ से फाल्गुन कृष्णा अमावास्या तक
३७६ वर्ष का रहता है.
गुप्त संवत् का प्रारंभ चैत्र शुक्ला १ से और महीने पूर्णिमांत हैं. इस संवत् के वर्ष बहुधा
गत लिखे मिलते हैं और जहां वर्तमान लिखा रहता है वहां एक वर्ष अधिक६ रहता है.
१. काठियावाड़ में गुप्त संवत् के स्थान में 'वलभी संवत्' लिखे जाने का पहिला उदाहरण ऊना गांव (जूनागढ़
राज्य में) से मिले हुए कन्नौज के प्रतिहार राजा महेंद्रपाल के चालुक्यवंशी सामंत बलवर्मन् के वलभी संवत् ५७४ (ई. स.
८६४) माघ शुद्ध ६ के दानपत्र में मिलता है (एं. इं; जि. ६, पृ. ६).
२. अल्बेरूनी ने 'वलभी संवत्' को वलभीपुर के राजा वलभ का चलाया हुआ माना है और उक्त राजा को गुप्त वंश
का अंतिम राजा बतलाया है परंतु ये दोनों कथन ठीक नहीं हैं क्योंकि उक्त संवत् के साथ जुड़ा हुआ 'वलभी' नाम उक्त
नगर का सूचक है न कि वहां के राजा का, और न गुप्त वंश का अंतिम राजा वलभ था. संभव है कि गुप्त संवत् के प्रारंभ से
७०० से अधिक वर्ष पीछे के लेखक अल्बेरूनी को 'वलभी संवत्' कहलाने का ठीक ठीक हाल मालूम न होने के कारण
उसने ऐसा लिख दिया हो अथवा उसको लोगों ने ऐसा ही कहा हो.
३. सा; अ. इं; जि. २, पृ. ७. फ़्ली; गु. इं; भूमिका, पृ. ३०-३१.
४. रसुलमहमदसवत् ६६२ तथा श्रीनृप[वि]क्रमसं १३२० तथा श्रीमद्वलभिसं ९४५ तथा श्रीसिंहसं १५१ वर्षे आषाढवदि १३ रखौ
( इं. ऐं; जि. ११, पृ. २४२ ).
५. वेरावल के उक्त लेख के विक्रम संवत् को कार्तिकादि मानने का यह भी कारण है कि उसमें लिखा हुआ हिजरी
सन् ६६२ चैत्रादि विक्रम संवत् १३२० मार्गशीर्ष शुक्ला २ को प्रारंभ हुआ था, अतएव हि. स. ६६२ में जो आषाढ़ मास आया
वह चैत्रादि वि. सं. १३२१ ( कार्तिकादि १३२०) का ही था.
६. खेड़ा से मिले हुए वलभी के राजा धरसेन (चौथे) के गुप्त संवत् ३३० के दानपत्र में उक्त संवत् में मार्गशिर मास
अधिक होना लिखा है ( सं. ३०० ३० द्विमागीशिरशु २. इं. ऐं. जि. १५, पृ. ३४० ). गत गुप्त संवत् ३३० गत विक्रम
संवत् ( ३३०+३७६= ) ७०६ के मुताबिक होता है. गत विक्रम संवत् ७०६ में कोई अधिक मास नहीं था परंतु वि. स. ७०५
में मध्यम मान से मार्गशिर मास अधिक आता है इस लिये उक्त ताम्रपत्र का गुप्त संवत् ३३० वर्तमान ( ३२९ गत ) होना
चाहिये.
१९१८ के पत्र में"!
Look at the second digit of 1918: it looks identical to the digit in line 18!
And 1918 is obviously ১৯১৮ / १९१८ (April 2, 1918)!
So that digit IS ९ (nine)!
Wait, why did I think it was ६? Because in this font, ९ is shaped like a reverse curve or modern 9: a curve, loop at top, or curved like 9!
Wait, in line 30, it is "ई. स. १९१८" (1918)!
Wait, what about line 15: "ई. स. ६६३"?
Wait! In line 15, is it "६६३" or "६६३"? The first two digits are ६, ६! They are shaped like ६.
In line 30: "१९१८" -> first digit is १, second is ९, third is १, fourth is ८!
So that second digit is ९!
And in line 18: "८७ और ९१ के" -> the digit in ९१ is identical to the ९ in १९१८!
So it is definitely ९१ (91)!
Wait, what about line 19: "ई. स. ६६३ ६ के"?
Wait, is line 15 "ई. स. ६६३" or "ई. स. ६६३"?
Wait, Indra-bhattaraka died in
भारतीय संवत्. १७७
ऐसा पाया नहीं जाता. इस लिये उपर्युक्त ई. स. ६६३ की घटना गांगेय संवत् ८७ से कुछ पूर्व
की होनी चाहिये. यदि ऊपर के दोनों अनुमान ठीक हों तो गांगेय संवत् का प्रारंभ ई. स.
(६६३-८७ =) ५७६ से कुछ पूर्व अर्थात् ई. स. ५७० के आस पास होना चाहिये, परंतु जब तक
अन्य प्रमाणों से इस संवत् के प्रारंभ का ठीक निर्णय न हो तब तक हमारा अनुमान किया हुआ
इस संवत् के प्रारंभ का यह सन् भी अनिश्चित ही समझना चाहिये.
गांगेय संवत्वाले दानपत्रों में सबसे पहिला गांगेय संवत् ८७ का और सबसे पिछला
३५१ का है. यह संवत् ३५० वर्ष से कुछ अधिक समय तक प्रचलित रह कर अस्त हो गया.
१२- हर्ष संवत्.
यह संवत् थानेश्वर के बैसवंशी राजा हर्ष (श्रीहर्ष, हर्षवर्द्धन, शीलादित्य) के राज्यसिंहासन
पर बैठने के समय से चला हुआ माना जाता है परंतु किसी लेख में इस संवत् के साथ हर्ष का नाम
जुड़ा हुआ अब तक नहीं मिला. स्वयं राजा हर्ष के दोनों दानपत्रों में भी केवल 'संवत्' ही लिखा है १.
अलबेरूनी लिखता है कि 'मैने कश्मीर के एक पंचांग में पढ़ा है कि श्रीहर्ष विक्रमादित्य से
६६४ वर्ष पीछे हुआ २. यदि अलबेरूनी के इस कथन का अर्थ ऐसा समझा जावे कि विक्रम संवत्
६६४ से हर्ष संवत् का प्रारंभ हुआ है तो हर्ष संवत् में ६६३ जोड़ने से विक्रम संवत् तथा ६०६-७
जोड़ने से ईसवी सन् होगा.
नेपाल के राजा अंशुवर्मन् के लेख में संवत् ३४ प्रथम पौष शुक्ला २ लिखा है ३. संभव है कि
उक्त लेख का संवत् हर्ष संवत् हो. केंब्रिज के प्रोफेसर ऐडम्स और विएना के डॉक्टर थाम ने हर्ष संवत्
० = ई. स. ६०६ (वि. सं. ६६३) मान कर गणित किया तो 'ब्रह्मसिद्धांत' के अनुसार ई. स. ६४०
अर्थात् वि. सं. ६६७ में पौष मास अधिक आता है ४. इससे भी वि. सं. और हर्ष संवत् के बीच का
अंतर (६६७-३४=) ६६३ तथा ई. स. और हर्ष संवत् का अंतर ६०६ आता है जैसा कि ऊपर बतलाया
गया है. यह संवत् बहुधा संयुक्त प्रदेश तथा नेपाल में करीब ३०० वर्ष प्रचलित रह कर अस्त हो गया.
अलबेरूनी ने विक्रम संवत् १०८८ के मुताबिक जिस श्रीहर्ष संवत् १४८८ का होना लिखा है
(देखो, ऊपर पृ. १७५) वह इस हर्ष संवत् से भिन्न होना चाहिये परंतु उसका प्रचलित होना किसी
शिलालेख, दानपत्र या पुस्तक से पाया नहीं जाता.
का एक होना अब तक कहीं लिखा नहीं मिला. दूसरी आपत्ति यह है कि उक्त दानपत्र में लिखे हुए राज्यवर्ष २० वें को
डॉ. फ्लीट ने उक्त सामंत का राज्यवर्ष मानकर उसके राज्य (शासन) का प्रारंभ शक संवत् (५३२-२०=) ५१२ अर्थात्
ई. स. ५६० से होना स्थिर कर वहीं से गांगेय संवत् का प्रारंभ मान लिया है, परंतु रेवती द्वीप मंगलीश्वर ने ही विजय
किया था (गौ; सो. प्रा. इ; पृ. २३) इस लिये उक्त दानपत्र का राज्यवर्ष उक्त सामंत का नहीं किंतु उसके स्वामी मंग-
लीश्वर का ही होना चाहिये जैसा कि डॉ० सर रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का मानना है. तीसरी बात यह है कि उक्त
सामंत का कोंकण से गंजाम ज़िले में जाकर नवीन राज्य स्थापित करना मानने के लिये भी कोई प्रमाण नहीं मिलता. ऐसी
दशा में डॉ. फ्लीट का गांगेय संवत्संबंधी कथन स्वीकार नहीं किया जा सकता.
१. बांसखेड़ा से मिले हुए राजा हर्ष के दान पत्र में 'संवत् २० २ (=२२) कात्ति[क]वदि १' (एं. इं; जि ४, पृ. २११)
और मधुवन से मिले हुए दानपत्र में 'संवत् २० ५ (=२५) मार्गशीर्षवदि ६' (एं. इं; जि. १, पृ. ७२) लिखा है.
२. सा; अ. इं; जि. २, पृ. ५.
३. संवत् ३० ४ (=३४) प्रथमपौषशुक्लद्वितीयायाम् (की; लि. इं. नों. इं; पृ. ७३, लेखसंख्या ५३०).
४. इं. ऐं; जि. १५, पृ. ३३८.
१७८ प्राचीनलिपिमाला.
१३-भाटिक (भट्टिक) संवत्.
भाटिक (भट्टिकं) संवत् जैसलमेर के दो शिलालेखों में मिला है. भट्टि या भटिक (भाटी)
नामक राजा जैसलमेर के राजाओं का प्रसिद्ध पूर्वज था जिसके नाम से उसके वंशज भाटी कहलाये.
यह संवत् राजा भटिक (भाटी) का चलाया हुआ होना चाहिये१. जैसलमेर के लक्ष्मीनारायण के
मंदिर के शिलालेख में, जो वहां के राजा वैरिसिंह के समय का है, वि. सं. १४६४ और भाटिक संवत्
८१३ लिखा है२ जिससे वि. सं. और भाटिक संवत् का अंतर (१४६४-८१३=) ६८१ आता है. वहीं
के महादेव के मंदिर के लेख में, जो रावल भीमसिंह के समय का है, वि. सं. १६७३, शक संवत्
१५३८ और भाटिक संवत् ६६३ मार्गशीर्ष मास लिखा है३. इस हिसाब से वि. सं. और भाटिक
संवत् के बीच का अंतर (१६७३-६६३=) ६८० आता है. इन दोनों लेखों से पाया जाता है
कि भाटिक संवत् में ६८०-८१ मिलाने से विक्रम संवत् और ६२३-२४ मिलाने से ई. स.
आता है.
अभी तक जैसलमेर राज्य के प्राचीन लेखों की खोज बिलकुल नहीं हुई जिससे यह पाया
नहीं जाता कि कब से कब तक इस संवत् का प्रचार रहा.
१४-कोल्लम् (कोलंव) संवत्.
इस संवत् को संस्कृत लेखों में कोल्लंभ४ संवत् (वर्ष) और तमिळ में 'कोल्लम् आंडु'
(कोल्लम्=पश्चिमी, और आंडु=वर्ष) अर्थात् पश्चिमी [भारत का] संवत् लिखा है. यह संवत्
किसने और किस घटना की यादगार में चलाया इस विषय में कुछ भी लिखा हुआ नहीं मिलता.
इसके वर्षों को कभी 'कोल्लम् वर्ष' और कभी 'कोल्लम के उद्भव से वर्ष' लिखते हैं, जिससे
अनुमान होता है कि भारत के पश्चिमी तट पर के मलबार प्रदेश के कोल्लम् (किलोन, त्रावनकोर राज्य
१. चारण रामनाथ रत्नू ने अपने 'इतिहास राजस्थान' में भाटीजी (भट्टिक. भाटी) का समय वि. सं. ३३६-३५२
दिया है (पृ. २३२) जो सर्वथा मानने योग्य नहीं है. ऐसे ही भाटीजी और देवराज के बीच के राजाओं की नामावली एवं
देवराज का समय वि. सं. ६०४ से १०३० लिखा है (पृ. २३८) वह भी ठीक नहीं है, क्यों कि जोधपुर से मिले हुए प्रति-
हार बाउक के वि. सं. ८६४ के लेख से पाया जाता है कि भट्टिक (भाटी) देवराज को बाउक के पांचवें पूर्वपुरुष
शीलुक ने परास्त किया था (की; लि. इं. नों. इं; पृ. ४७, लेखसंख्या ३३०). बाउक वि. सं. ८६४ में विद्यमान था.
यदि बाउक से शीलुक तक (शीलुक, झोट, भिल्लादित्य, कक और बाउक) प्रत्येक राजा का राजत्वकाल औसत हिसाब
से २० वर्ष माना जावे तो शीलुक का वि. सं. ८१४ के आस पास विद्यमान होना स्थिर होता है और उसी समय
भट्टिक (भाटी) देवराज भी विद्यमान होना चाहिये. देवराज का ७ वां पूर्वपुरुष भट्टिक (भाटी) था (भाटी, मंगलराव,
मजमराव, केहर, तनो या तनुजी, विजयराज और देवराज-मेजर अर्रस्किन का जैसलमेर का गज़ेटिअर, पृ. ६-१०, और
टेबल संख्या ५). यदि इन राजाओं का राज्यसमय भी औसत हिसाब से २० वर्ष माना जावे तो भट्टिक (भाटी) की
गद्दीनशीनी का समय वि. सं. ६८० के करीब आ जाता है. इस लिये भाटिक (भट्टिक) संवत् को राजा भट्टिक का
चलाया हुआ मानने में कोई बाधा नहीं है, चाहे वह उक्त राजा के राज्याभिषेक से चला हो वा उस राजा ने अपने समय
की किसी अन्य घटना की यादगार में चलाया हो.
२. संवत् श्रीविक्रमार्कसमयातीतसंवत् १४६४ वर्षे भाटिके संवत् ८१३ प्रवर्तमाने महामांगल्य........चंद्रे (प्रो. श्रीधर आर.
भंडारकर की संस्कृत पुस्तकों की तलाश की ई. स. १९०४-५ और १९०५-६ की रिपोर्ट, पृ. ६५).
३. स्वस्ति श्रीनृपविक्रमादिता (त्य) समयातात (तीत) संवत् १६७३ रामाश्र्वभूपतौ वर्षे शाके १५३८ वसुरामशरैके प्रवृत्तमन (र्तमाने)
भाटिक ६६३ मार्ग (र्गि) शिर....(उपर्युक्त रिपोर्ट, पृ. ६८).
४. श्रीमत्कोलंभवर्षे भवति गुणखणिश्रेणिश्रादित्यवर्मा वञ्चीपालो (इं. पँ; जि. २, पृ. ३६०).
CC-0.Dwivedi Lok Hitkari Pustakalaya, Ghaziabad. Digitzed by eGangotri
भारतीय संवत्. १७६
में) नामक प्राचीन नगर से १, जिसको संस्कृत लेखक 'कोलंबपत्तन २' लिखते हैं, संबंध रखनेवाली
किसी घटना से यह संवत् चला हो ३. मलबार के लोग इस को 'परशुराम को संवत्' कहते हैं तथा
१००० वर्ष का चक्र, अर्थात् १००० वर्ष पूरे होने पर वर्ष फिर १ से प्रारंभ होना, मानते हैं और वर्तमान
चक्र को चौथा चक्र बतलाते हैं परंतु ई. स. १८२५ में इस संवत् या चक्र के १००० वर्ष पूरे हो जाने
पर फिर उन्होंने १ से वर्ष लिखना शुरू नहीं किया किंतु १००० से आगे लिखते चले जा रहे हैं जिससे
१. कोल्लम् (किलोन) एक प्राचीन नगर और बंदरगाह है. दक्षिणी भारत के पश्चिमी तट पर का व्योपार का
प्रसिद्ध स्थान होने के कारण पहिले मिसर, यूरप, अरब, चीन आदि के व्योपारी वहां माल खरीदने को आया करते थे.
ई. स. की ७वीं शताब्दी के नेस्टोरिअन पादरी जेसुजयस ने किलान का उल्लेख किया है. ई. स. ८५१ के अरब लेखक ने
'कोल्लम-मल्ल' नाम से इसका उल्लेख किया है (इंपीरिअल गज़ेटियर ऑफ़ इंडिया, जि. २१, पृ. २२).
२. बंबई गज़ेटिअर, जि. १, भाग १, पृ. १८२, टिप्पण १.
३. बर्नल लिखता है कि 'इस संवत् का ई. स. ८२४ के सेप्टेंबर से प्रारंभ हुआ है. ऐसा माना जाता है कि यह
कोल्लम (किलोन) की स्थापना की यादगार में चला है' (ब; सा. इं; पे; पृ. ७३), परंतु कोल्लम् शहर ई. स. ८२४ से
बहुत पुराना है और ई. स. की ७ वीं शताब्दी का लेखक उसका उल्लेख करता है (देखो, इसी पृष्ठ का टिप्पण १) इस
लिये ई. स. ८२४ में उसका बसाया जाना और उसकी यादगार में इस संवत् का चलाया जाना माना नहीं जा सकता.
ट्रावनकोर राज्य के आर्किआलॉजिकल सर्वे के सुपरिंटेंडेंट टी. ए. गोपीनाथ राव का अनुमान है कि ई. स. ८२५ में
मरुवान् सपीर ईशो नामक ईसाई व्यौपारी दूसरे ईसाइयों के साथ कोल्लम् में आया हो और उसकी यादगार में वहां के
राजा ने यह संवत् चलाया हो...... [ उस समय ] सारा मलबार देश वस्तुतः एक ही राजा के अधीन था और यदि उसने
आज्ञा दी हो कि मरुवान् सपीर ईशो के जहाज़ से कोल्लम् में उतरने के दिन से लोग अब [ नया ] संवत् गिना करें
तो सारे मलेनाडु (मलबार) के, जिसका वह शासक था, लोगों ने अवश्य उसे शिरोधार्य किया होगा' (ट्रा. आ. सी;
जि. २, पृ. ७६, ७८-७६; और ता० ८ फरवरी ई. स. १६१८ के पत्र के साथ गोपीनाथ राव का मेरे पास भेजा हुआ कोल्लम् संवत्
का वृत्तान्त). गोपीनाथ राव का यह कथन भी ठीक नहीं कहा जा सकता. उक्त कथन का सारा दारमदार कोट्टयं के
ईसाइयों के पास से मिले हुए वट्टेळुत्तु लिपि के ताम्रलेख हैं जिनसे पाया जाता है कि मरुवान् सपीर ईशो ने कोल्लम्
में तिरिस्सापळ्ळि (ईसाइयों का गिरजा) बनाया और [मलबार के राजा] स्थाणुरवि के राज्यसमय उसकी तरफ़ के
वहां के शासक अय्यंडिगळ् तिरुवडि ने राजमंत्री विजयराघवदेवर आदि की सलाह से उस गिरजे को कुछ भूमि दी
और उसकी सहायता के लिये वहां के कुछ कुटुंब भी उसके अधीन कर कुछ अधिकार भी दिये. उक्त ताम्रलेखों में
कोई संवत् नहीं है केवल राजा के राज्यवर्ष हैं. गोपीनाथ राव ने उनकी लिपि को ई. स. ८६० और ८७० के बीच की
अनुमान कर उसीपर से ई. स. ८२५ में मरुवान् सपीर ईशो के कोल्लम् में आने, स्थाणुरवि के समय उसकी अवस्था
७० या ७५ वर्ष की होने और उसके कोल्लम् आने की यादगार में मलबार के राजा के कोल्लम् संवत् चलाने की
कल्पना कर डाली परंतु न तो ई. स. ८२५ में मरुवान् सपीर ईशो के कोल्लम् में आने का प्रमाण है और न ई. स. ८६०
और ८७० के बीच स्थाणुरवि के विद्यमान होने का कोई सबूत है. तिल्लस्थानम् के लेख में स्थाणुरवि और राज-
केसरीवर्मन् के नाम हैं परंतु राजकेसरीवर्मन् को उक्त नाम का पहिला चोलवंशी राजा मानने के लिये भी कोई
प्रमाण नहीं है. चोलवंश में उस नाम के कई राजा हुए हैं. किसी लेख या ताम्रपत्र में कोई निश्चित संवत् न होने
की दशा में उसकी लिपि के आधार पर उसका कोई निश्चित समय मान लेना सर्वथा भ्रम ही है क्यों कि उसमें पचीस
पचास ही नहीं किंतु सौ दो सौ या उससे भी अधिक वर्षों की भूल होना बहुत संभव है. जैसे कि कोट्टयम् से ही
मिले हुए वट्टेळुत्तु और मलयाळम् लिपि के वीरराघव के दानपत्र को बर्नल ने ई. स. ७७४ का अनुमान किया था परंतु
तामिळ आदि दक्षिण की भाषाओं और वहां की प्राचीन लिपियों के प्रसिद्ध विद्वान् राय बहादुर वी. वेंकय्या ने उसी ताम्र-
पत्र का समय सप्रमाण ई. स. की १४ वीं शताब्दी बतलाया है (एं. इं; जि. ४, पृ. २६२). कोई ऐसा भी कहते हैं कि मलबार
के राजा चेरुमान् पेरुमाल ने अपना देश छोड़ कर मक्के को प्रस्थान किया तब से यह संवत् चला हो. 'तुहफ़तुलमुजाहिद्दीन'
नामक पुस्तक का कर्त्ता उसका हिजरी सन् २०० (ई. स. ८१५-१६) में मुसलमान होना बतलाता है. अरब के किनारे के
ज़फ़हार नामक स्थान में एक क़ब्र है जिसकोमलबार के अबदुर्रहमान सामिरी की क़ब्र बतलाते हैं और ऐसा भी कहते हैं
कि उसपर के लेख में चेरुमान् का हिजरी सन् २०२ में वहां पहुंचना और २१६ में मरना लिखा है (इं. पं; जि. ११, पृ. ११६
ड; क्रॉ. इं; पृ. ५४), परंतु मलबार गज़ेटिअर का कर्त्ता मि. इवेल लिखता है कि उक्त लेख का होना कभी प्रमाणित नहीं
हुआ (मलबार गज़ेटिअर, पृ. ४१). मलबार में तो यह प्रसिद्धि है कि चेरुमान् बौद्ध हो गया था (गोपीनाथ राव का
भेजा हुआ कोल्लम् संवत् का वृत्तांत), इस लिये चेरुमान् के मुसलमान हो जाने की बात पर विश्वास नहीं होता और यदि
ऐसा हुआ हो तो भी उस घटना से इस संवत् का चलना माना नहीं जा सकता क्यों कि कोई हिंदू राजा मुसलमान हो जावे
तो उसकी प्रजा और उसके कुटुंबी उसे बहुत ही घृणा की दृष्टि से देखेंगे और उसकी यादगार स्थिर रखने की कभी चेष्टा न
१८० प्राचीनलिपिमला.
इस संवत् को १००० वर्ष का चक्र मान नहीं सकते. वीर रवि रविवर्मन् के त्रिवेंद्रम् से मिले हुए
शिलालेख में कलियुग संवत् ४७०२ (वर्तमान=गत ४७०१) और कोल्लम् संवत् ७१६ दोनों लिखे हुए हैं
जिससे भी यही पाया जाता है कि गत कलियुग संवत् और कोल्लम् संवत् के बीच का अंतर
(४७०१-७१६ = ) ३९८५ है.
डॉ. कीलहॉर्न ने कोल्लम् संवत्वाले कई शिलालेखों में दिये हुए संवत्, संक्रांति, वार आदि
को गणित से जांच कर कोल्लम् संवत् में ८२४-२५ मिलाने से ई. स. होना निश्चय किया है
(ई. ऐँ; जि. २५, पृ. ५४) और दीवान बहादुर एल. डी. स्वामिकन्नु पिल्ले ने ई. स. में से ८२५
घटाने से कोल्लम् संवत् का बनना माना है (इंडियन क्रॉनॉलॉजी, पृ. ४३).
यह संवत् मलबार से कन्याकुमारी तक और तिन्नवेल्लि ज़िले में अब तक प्रचलित है.
उत्तरी मलबार में इसका प्रारंभ कन्या संक्रांति (सौर आश्विन) से और दक्षिणी मलबार तथा
तिन्नवेल्लि ज़िले में सिंह संक्रांति (सौर भाद्रपद) से होता है. इसका वर्ष सौर है और मलबार
में महीनों के नाम संक्रांतियों के नाम ही हैं; परंतु तिन्नवेल्लि ज़िले में उनके नाम चैत्रादि महीनों
के लौकिक रूप से हैं (चैत्र को 'चित्तिरै' या 'चित्तिरै' कहते हैं). वहां का सौर चैत्र मलबार-
वालों का 'मेष' है. इस संवत् के वर्ष बहुधा वर्तमान ही लिखे जाते हैं. इस संवत्वाला सब से पुराना
लेख कोल्लम् संवत् १४६² का मिला है.
१५-नेवार (नेपाल) संवत्.
डॉ. भगवानलाल इंद्रजी को नेपाल से जो वंशावली मिली उससे पाया जाता है कि
दूसरे ठाकुरी वंश के राजा अभयमल्ल के पुत्र जयदेवमल्ल³ ने नेवार संवत् चलाया. उसने कांति-
पुर और ललितपट्टन पर राज्य किया और उसके छोटे भाई आनंदमल्ल ने भक्तपुर (भाटगांव)
बसाया और वह वहीं रहा. इन दोनों भाइयों के समय कर्णाटकवंश को स्थापित करनेवाले नान्य-
देव ने दक्षिण से आकर नेपाल संवत् ६ या शक संवत् ८११ श्रावण शुदि ७ को समग्र देश (नेपाल)
करेंगे. कोई कोई ऐसा भी मानते हैं कि शंकराचार्य के स्वर्गवास से यह संवत् चला है (गोपीनाथ राव का भेजा हुआ
कोल्लम् संवत् का वृत्तांत). यदि शंकराचार्य का जन्म ई. स. ७८८ (विक्रम संवत् ८४५ = कलियुग संवत् ३८८६*) में और
देहांत ३२ वर्ष की अवस्था में (केरलौत्पत्ति के अनुसार) माना जावे तो उनका देहांत ई. स. (७८८+३२= ) ८२० में होना
स्थिर होता है. यह समय कोल्लम् संवत् के प्रारंभ के निकट आ जाता है परंतु ऐसा मानने के लिये मलबारवालों की
जनश्रुति के सिवाय कोई अन्य प्रमाण नहीं है. ऐसी दशा में यही कह सकते हैं कि यह संवत् किसने किस घटना की याद-
गार में चलाया यह अब तक अनिश्चित ही है.
१. दा. आ. सी; जि. २, पृ. २८. २. ऐं. इं; जि. ६, पृ. २३४.
३. डॉ. भगवानलाल इंद्रजी को मिली हुई नेपाल की वंशावली में जयदेवमल्ल का नेवार (नेपाल) संवत् चलाना
लिखा है परंतु जनरल कनिंगहाम लिखता है कि राजा राघवदेव ने ई. स. ८८० में नेपाल में यह संवत् प्रचलित किया (क;
ई; पृ. ७४). राघवदेव का नाम डॉ. भगवानलाल इंद्रजी की वंशावली तथा नेपाल के इतिहास के अंग्रेजी पुस्तकों में नहीं
मिलता परंतु नेपाल के राजा जयस्थितिमल्ल (ई. स. १३८०-१३६४) के समय की लिखी हुई वंशावली की पुस्तक में जो प्रो.
सेसिल बेंडाल को नेपाल से मिला, उक्त राजा का नाम मिलता है और नेपाल से मिले हुए हस्तलिखित संस्कृत पुस्तकों
के अंत में मिलनेवाले वहां के राजाओं के नाम और संवतों को देखते हुए राघवदेव का यह संवत् चलाना अधिक
- शंकराचार्यप्रादुर्भावस्तु विक्रमार्कसमयादतीते पंचचत्वारिंशदधिकाष्टशतीमिते संवत्सरे केरलदेशे कालपीग्रामे....। तथा च संप्रदायविद
आहुः । निधिनागेभवह्न्यब्दे विभवे मासि माधवे । शुक्रे तिथौ दशम्यां तु शंकरायोदयः स्मृतः ॥ इति ३८८६ । .... तथा च शंकरमंदारसौरभे
नीलकंठभट्टा अपि एवमाहुः । प्रासूत तिष्यशरदाम् अतियातवत्याम् एकादशाधिकशतो ननवद्युतःसहस्र्याम् । ३८८६ । (यज्ञेश्वर शास्त्री का
'आर्यविद्यासुधाकर' पृ. २२६, २२७).
भारतीय संवत्. १८१
विजय कर दोनों मल्लों ( जयदेवमल्ल और आनंदमल्ल ) को तिरहुत की तरफ़ निकाल दिया१.
इस कथन के अनुसार शक संवत् और नेवार संवत् के बीच का अंतर ( ८११-९= ) ८०२ और
विक्रम संवत् तथा नेवार संवत् के बीच का अंतर ( ९४६-९= ) ९३७ आता है.
नेपाल से मिले हुए दामोदर भट्ट रचित 'नवरत्नम्' नामक पुस्तक के अंत में शक संवत्
१६०७ मार्गशिर वदि अष्टमी, मघा नक्षत्र, सोमवार और नेपाल संवत् ८०६ लिखा है२. इसके
अनुसार शक संवत् और नेपाल संवत् के बीच का अंतर ( १६०७-८०६= ) ८०१ आता है.
डॉ. कीलहॉर्न ने नेपाल के शिलालेखों और पुस्तकों में इस संवत् के साथ दिये हुए मास,
पक्ष, तिथि, वार, नक्षत्र आदि को गणित से जांच कर ई. स. ८७९ तारीख २० अक्टोबर अर्थात् चैत्रादि
वि. सं. ९३६ कार्तिक शुक्ला १ से इस संवत् का प्रारंभ होना निश्चय किया है३. इससे गत नेपाल
संवत् में ८७८-७९ जोड़ने से ई. स
१८२ प्राचीनलिपिमला.
वर्तमान चालुक्य विक्रम संवत् का अंतर ११३२ तथा ई. स. और वर्तमान चालुक्य विक्रम संवत्
का अंतर १०७५-७६ आता है अर्थात् वर्तमान चालुक्य विक्रम संवत् में १०७५-७६ मिलाने से
ई. स. बनता है.
कुर्तंकोटि से मिले हुए लेख में चालुक्य विक्रमवर्ष ७ दुंदुभि संवत्सर पौष शुक्ला ३ रवि वार
उत्तरायण संक्रांति और व्यतीपात लिखा है१. दक्षिणी बार्हस्पत्य गणना के अनुसार दुंदुभि संवत्सर
शक-सं. १००४ था; इससे भी गत शक संवत् और वर्तमान चालुक्य विक्रम संवत् का अंतर (१००४-
७ = ) ९९७ आता है जैसा कि ऊपर बतलाया गया है.
इस संवत् का प्रारंभ चैत्रशुक्ला १ से माना जाता है. यह संवत् अनुमान १०० वर्ष चल-
कर अस्त हो गया. इसका सब से पिछला लेख चालुक्य विक्रम संवत् ९४ का मिला है.
१७—सिंह संवत्.
यह संवत् किसने चलाया यह अब तक निश्चित रूप से मालूम नहीं हुआ. कर्नल जेम्स
टॉड ने इसका नाम 'शिवसिंह संवत्' लिखा है और इसको दीव बेट (काठियावाड़ के दक्षिण में)
के गोहिलों का चलाया हुआ बतलाया है२. इससे तो इस संवत् का प्रवर्तक गोहिल शिवसिंह
मानना पड़ता है. भावनगर के भूतपूर्व दीवान विजयशंकर गौरीशंकर ओझा ने लिखा है कि
'श्रीसिंह का नाम पोरबंदर के एक लेख में मिल आता है जिसमें उसको सौराष्ट्र का मंडलेश्वर
लिखा है, परंतु पीछे से उसने अधिक प्रबल हो कर विक्रम संवत् ११७० (ई. स. १११४) से अपने
नाम का संवत चलाया हो ऐसा मालूम होता है'३; परंतु पोरबंदर का वह लेख अब तक प्रसिद्धि में
नहीं आया जिससे मंडलेश्वर सिंह के विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता.
डॉ. भगवानलाल इंद्रजी का कथन है कि 'संभवतः ई. स. १११३-१११४ (वि. सं.
११६९-७०) में [ चौलुक्य ] जयसिंह (सिद्धराज) ने सोरठ (दक्षिणी काठियावाड़) के
[राजा] खेंगार को विजय कर अपने विजय की यादगार में यह संवत् चलाया हो'४. परंतु यह
कथन भी स्वीकार नहीं किया जा सकता क्यों कि प्रथम तो ई. स. १११३-१४ में ही जयसिंह के
खेंगार को विजय करने का कोई प्रमाण नहीं है. दूसरी आपत्ति यह है कि यदि जयसिंह ने यह
संवत् चलाया होता तो इसका नाम 'जयसिंह संवत' होना चाहिये था न कि सिंह संवत
क्यों कि संवतों के साथ उनके प्रवर्तकों के पूरे नाम ही जुड़े रहते हैं. तीसरी बात यह है कि यदि
यह संवत् जयसिंह ने चलाया होता तो इसकी प्रवृत्ति के पीछे के उसके एवं उसके वंशजों के शिला-
लेखों तथा दानपत्रों में मुख्य संवत् यही होना चाहिये था परंतु ऐसा न होना यही बतलाता है कि
यह संवत् जयसिंह का चलाया हुआ नहीं है. काठियावाड़ से बाहर इस संवत् का कहीं प्रचार
न ५ होना भी यही साबित करता है कि यह संवत् काठियावाड़ के सिंह नाम के किसी राजा ने
१. इं. ऐं.; जि. २२, पृ. १०६. २. इं. ऐं.; जि. ६, पृ. ६७-८.
३. कर्नल जेम्स टॉड का 'ट्रेव्हल्स इन् वेस्टर्न इंडिया', पृ. ५०६ और टिप्पण †.
४. 'भावनगर प्राचीन शोध संग्रह,' भाग १, पृ. ४-५ (गुजराती) ; अंग्रेज़ी अनुवाद, पृ. २-३.
५. बंब. गै.; जि. १, भाग १, पृ. १७६.
६. गुजरात के चौलुक्य (सोलंकी) राजा भीमदेव के दानपत्र में, जिसमें कच्छ मंडल (कच्छ राज्य) के सहस्रचाण
गांव की कुछ भूमि दान करने का उल्लेख है, केवल 'संवत् ९३' लिखा है जिसको उसके संपादक डॉ. फ़्लीट ने सिंह संवत्
अनुमान कर उक्त दानपत्र को विक्रम संवत् १२६२ या १२६३ का माना और चौलुक्य भीमदेव (दूसरे) का, जिसने वि. सं.
१२३५ से १२९८ तक राज्य किया था, ठहरा दिया (इं. ऐं.; जि. १८, पृ. १०८-६); परंतु ऐसा करने में उक्त विद्वान् ने धोखा खाया
है क्योंकि न तो वह दानपत्र भीमदेव (दूसरे) का है और न उसका संवत ९३ सिंह संवत् है जैसा कि माना गया है. वास्तव
में वह दानपत्र चौलुक्य (सोलंकी) भीमदेव (पहिले) का है और उसका संवत् वि. सं. १०६३ है परंतु शताब्दियों के अंक