न्यायसिद्धान्तमुक्तावली / भाषापरिच्छेद (महामहोपाध्याय विश्वनाथ पंचानन - स्वामी गोविन्द सिंह सविस्तार हिन्दी टीका)
Nyayasiddhantamuktavali with Bhashaparichchheda
विश्वनाथ पंचानन भट्टाचार्य (टीकाकार: स्वामी गोविन्द सिंह) द्वारा
कार्यताज्ञानमेव हेतुरस्तु,बलवदनिष्टाननुबन्धित्वं चेष्टोत्पत्तिना-
न्तरीयकदुःखाधिकदुःखजनकत्वम्, बलवद्वेषविषयदुःखजनक-
त्वं वेति चेत् । न । इष्टसाधनत्वकृतिसाध्यत्वयोर्युगपज्ज्ञातुमश-
क्यत्वात् । साध्यत्वसाधनत्वयोर्विरोधात् । असिद्धस्य हि साध्य-
त्वं सिद्धस्य च साधनत्वम् । न चैकमेकेनैकदा सिद्धमसिद्धं चे-
ति ज्ञायते, तस्मात्कालभेदादुभयं ज्ञायत इति !
नैयायिक शंका-इसकी अपेक्षासे अर्थात् बलवदनिष्टासम्बन्धित्वविशिष्ट इष्ट-
साधनताज्ञानजन्य कृतिसाध्यताज्ञानकी अपेक्षासे लाघवसे यदि बलवदनिष्टासम्बन्धि
इष्टसाधनताविषयक कार्यताज्ञानको प्रवृत्तिके प्रतिकारण मानलिया जाय तो हानि
क्याहै? यहां इष्टसाधनतामें बलवदनिष्टाननुबन्धित्व यहहै कि-पाकादिष्ट उत्पादनमें
नियमसे होनेवाले धूमादिजन्य दुःखसे अधिक दुःखके जनक न होना अथवा प्रबल द्वेषके
विषय मरणादिजन्य दुःखके जनक न होना एवं कृतिसाध्यताज्ञानमें इष्टसाधनताज्ञान-
जन्यत्व धर्म माननेकी अपेक्षा इष्टसाधनताविषयकत्व धर्म माननेमें लाघव है. क्योंकि
जन्यजनकभाव सर्वत्र अन्यवहित पूर्वोत्तरादिनियमघटित होताहै. इसलिये इसमें उप-
स्थितिकृत गौरव है. प्रभाकर-( इतिचेन्न ) यह कथन आपका योग्य नहीं;क्योंकि-
इष्टसाधनत्वका तथा कृतिसाध्यत्वका पुरुषको एक कालावच्छेदेन ज्ञान होना
असम्भव है. कारण यह कि-साध्यत्व, साधनत्व, ये दोनों धर्म परस्पर विरोधी हैं,
इसलिये एककालमें इन दोनोंका होनाही असम्भव है. क्योंकि, जो अभी सिद्ध न हुआ
होय, उसका नाम ‘ साध्य ’ है. ऐसे प्रथमलक्षणवृत्तिपाकादि हैं और जो किसी एक-
रूपसे सिद्ध होचुका होय, उसका नाम ‘ साधन ’ है. ऐसे अपाकावस्थापन्नपरिष्कृत
तण्डुलादि हैं. एवं एकपुरुष एकवस्तुको एककालावच्छेदेन सिद्धासिद्ध उभयरूपसे
नहीं जानसकता. भाव यह कि-यदि एक वस्तु सिद्धासिद्ध उभयभेदसे ज्ञात होगी तो
उसका “ असिद्धः पाकः कृतिसाध्यः सिद्धश्चेष्टसाधनं ” इत्याकारक समूहालम्बना-
त्मक ज्ञानही कहना होगा. सो बन नहीं सकता; क्योंकि सिद्धत्व असिद्धत्व ज्ञानोंका
परस्पर विरोध है, इसलिये सिद्ध साधन उभयका कालभेदसे ज्ञान माननाही उचितहै.
मैवम् । लाघवेन बलवदनिष्टाननुबन्धीष्टसाधनत्वे सति कृतिसा-
ध्यताज्ञानस्य तत्र हेतुत्वात् । न च साध्यत्वसाधनत्वयोर्विरोधः ।
यदा कदाचित् साध्यत्वसाधनत्वयोरविरोधादेकदासाध्यत्वसाध-
नत्वयोश्च ज्ञानात् ।
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. २९७
नैयायिक-(मैवम्) यह कथन आपका युक्त नहीं है; क्योंकि लाघवसे बलवद्
अनिष्टासबन्धि इष्टसाधनत्वविशिष्ट कृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञानकोही ( तत्र ) प्रवृत्तिमें
कारणता माननी उचित है. एवं साध्यत्व साधनत्व धर्मकाभी परस्पर विरोध नहीं है,
क्योंकि किसीएक कालमें होनेवाले साध्यत्वधर्मका किसी एककालमें होनेवाले साध-
नत्वधर्मके साथ विरोधका होना असम्भव है. भाव यह कि-यद्यपि एककालावच्छेदेन
एक धर्मीमें कृतिसाध्यत्व तथा इष्टसाधनत्वरूप धर्मद्वय विरोधीहैं, तथापि हमको एकका-
लीन कृतिसाध्यत्व इष्टसाधनत्वरूप धर्मके ज्ञानको प्रवृत्तिमें कारणता अपेक्षित नहीं है
किन्तु केवल कृतिसाध्यत्व इष्टसाधनत्वरूप धर्मके ज्ञानको प्रवृत्तिमें कारणता अपेक्षित
है वह धर्मद्वय किंचित् कालभेदसे एकधर्मीमें रहसकते हैं. एवं उनहीको विषय
करनेवाला इष्टसाधनत्वविशिष्ट कृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञानभी होसकता है और
वही प्रवृत्तिमें कारण है.
नवीनास्तु ममेदं कृतिसाध्यमिति ज्ञानं न प्रवर्तकमनागते तस्य
ज्ञातुमशक्यत्वात्। किंतु यादृशस्य पुंसः कृतिसाध्यं यद्दृष्टं ता-
दृशत्वं स्वस्य प्रतिसन्धाय तत्र प्रवर्तते, तेन 'ओदनकामस्य
तत्साधनताज्ञानवतस्तदुपकरणवतः पाकः कृतिसाध्यस्तादृश-
श्चाहम्' इति प्रतिसन्धाय पाके प्रवृत्तिरित्याहुः। तन्न। स्व-
कल्पितलिप्यादिप्रवृत्तौ यौवने कामोद्भेदादिना सम्भोगादौ च
तदभावात् ।
भाषा-और प्रभाकरके अनुयायी कईएक नवीनलोग तो यह कहतेहैं कि- "इदं
मत्कृतिसाध्यम्" इत्याकारक ज्ञान प्रवृत्तिमें कारणही नहीं है. क्योंकि ( अनागत )
भाविपदार्थमें ( तस्य ) कृतिसाध्यत्वरूप धर्मका ज्ञान होनाही असम्भव है किन्तु
जैसे पुरुषके प्रयत्नसे जिस पदार्थकी सिद्धि जिसने देखी, वह पुरुष अपनेको उस कृत
प्रयत्न पुरुष जैसा मानकर उसी पदार्थकी सिद्धिमें प्रवृत्त होताहै; जैसे पाकमें पुरुषकी
प्रवृत्ति ' ओदनकामस्य ओदनसाधनताज्ञानवतः ओदनोपकरणवतः पाकः कृति-
साध्यः तादृशश्चाहं-अर्थात् ओदनकी कामनावाले तण्डुलादिनिष्ठ ओदनसाधनताज्ञा-
नवाले तथा स्थालीकाष्ठादि ओदनउपकरण सामग्रीवाले पुरुषकी कृतिसे पाकसाध्य
है"और "तादृशश्चाहं-अर्थात् ओदनकामनावान् ओदन साधनताज्ञानवान् तथा ओद-
नोपकरणवान् मैंभी हूं"इत्याकारक ज्ञानद्वारा होती है! ( तन्न ) यह नवीनोंका कथन
सम्यक् नहीं है. क्योंकि अपने संकेतद्वारा कल्पना करी लिपि आदिकी प्रवृत्तिमें तथा
यौवनावस्थामें कामातुर हुए पुरुषकी भोगादि प्रवृत्तिमें उक्तज्ञान नहीं है; अर्थात् "स्व-
२४
संकेतकल्पिता नूतनलिपिः" पहले पुरुषान्तरकृतिसाध्या कहीं नहीं देखी. एवं यौवना-
वस्थापन्न कामातुर हुए पुरुषनेभी अपनेसे पहले भोग पुरुषान्तरकृतिसाध्य कहीं नहीं
देखा अर्थात् इत्यादिस्थलोंमें नवीन कल्पित कार्यकारणभावका व्यतिरेक व्यभिचार
है, इसलिये उसके सिद्धांतसे प्रवृत्ति नहीं हुई चाहिये, परन्तु होती है, इसलिये नवी-
नकी कल्पना सम्यक् नहीं है.
इदं तु बोध्यम् । इदानीन्तनेष्टसाधनत्वादिज्ञानं प्रवर्तकं तेन भा-
वियौवराज्ये बालस्य न प्रवृत्तिस्तदानीं कृतिसाध्यत्वाज्ञानात् ।
भाषा-(इदन्तु बोध्यम् ) इतना यहां औरभी अधिक जानने योग्य है कि-
वर्तमानकालिक इष्टसाधनत्वादि ज्ञानको प्रवृत्तिमें कारणता है; इसलिये ( भावि )
होनेवाले यौवराज्यमें बालराजपुत्रकी प्रवृत्ति नहीं होसकती क्योंकि उस कालमें उस-
को कृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञान नहीं है.
एवं तृप्तो भोजने न प्रवर्तते तदानीमिष्टसाधनत्वाज्ञानात् । प्रव-
र्तते च रोषदूषितचित्तो विषादिभक्षणे तदानीं बलवदनिष्टाननु-
बन्धित्वाज्ञानात् ।
भाषा-एवं तृप्तपुरुष भोजन करनेमें प्रवृत्त नहीं होता, क्योंकि उस कालमें उस
को इष्टसाधनत्वप्रकारक ज्ञान नहीं है और क्रोधाक्रान्त होकर पुरुष विषादिभक्षणमें
भी प्रवृत्त होजाता है, क्योंकि उस कालमें उसको विषमें बलवद्अनिष्टासम्बन्धित्व
ज्ञान होता है.
न चास्तिकस्यागम्यागमनशत्रुवधादिप्रवृत्तौ कथं बलवदनिष्टा-
ननुबन्धित्वबुद्धिर्नर कसाधनत्वज्ञानादिति वाच्यम् । उत्कटरा-
गादिना नरकसाधनताधीतिरोधानात् ।
शंका-आस्तिक पुरुषको अगम्या परस्त्री आदिके गमनमें तथा शत्रुवधादिकार्यों-
में प्रवृत्तिसे प्रथम बलवद्अनिष्टासम्बन्धित्वज्ञान कैसे होता है? क्योंकि उसको तो बल-
वत् जो नरकरूपअनिष्ट तत्साधनत्वज्ञान अगम्यागमनादि कुकर्मोंमें सदा बनारहताहै.
समाधान-उस कालमें उसका अगम्यागमनादिजन्य सुखमें अधिक राग होता है
उससे उसकी अगम्यागमनादिमें नरकसाधनताबुद्धिका तिरोधान होजाता है अर्थात्
अगम्यागमनादिजन्य सुखमें उत्कट प्रेमके होनेसे अगम्यागमनादिजन्य नरकमें प्रबल
द्वेष उत्पन्न नहीं होता.
वृष्ट्यादौ तु कृतिसाध्यताज्ञानाभावान्न चिकीर्षाप्रवृत्ती, किन्त्वि-
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. २९९
ष्टसाधनताज्ञानादिच्छामात्रं कृतिश्च प्रवृत्तिरूपा बोध्या । तेन
जीवनयोनियतसाध्ये प्राणपञ्चकसञ्चारे न प्रवृत्तिः । इत्थंच प्रव-
र्त्तकत्वानुरोधाद्विधेरपीष्टसाधनतादिकमेवार्थः ।
भाषा-एवं वृष्टिआदि असाध्य कार्योंमें पुरुषको स्वकृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञान
नहीं होता; इसलिये वृष्टिमें पुरुषकी चिकीर्षा तथा प्रवृत्ति नहीं होती किंतु केवल इष्ट-
साधनत्वप्रकारक ज्ञानसे "वृष्टिर्भवेत्" इत्याकारक इच्छा मात्र होती है। "कृतिसा-
ध्यताज्ञानं प्रवर्त्तकं" इस कथनमें 'कृति' पदसे प्रवृत्तिरूप कृतिका ग्रहण है; इस-
लिये पुरुषके जीवनका कारणीभूत जो विलक्षण प्रयत्न उस प्रयत्नसाध्य प्राणापानादि
प्राणपञ्चक संचारमें पुरुषकी प्रवृत्ति नहीं है। (इत्थञ्च) इस पूर्वोक्त विचारसे प्रवृत्तिके
प्रति इष्टसाधनत्वादि ज्ञानको हेतुता सिद्ध हुई तो 'यजेत' इत्यादि विधिवाक्यभी
पुरुषकी प्रवृत्तिके बोधक हैं अर्थात् प्रवर्त्तकत्वानुरोधसे विधिवाक्योंकाभी बलवद्
अनिष्टाननुबन्धीष्टसाधनत्वविशिष्ट कृतिसाध्यत्वरूपही अर्थ मानना उचित है।
इत्थं च 'विश्वजिता यजेत' त्यादौ यत्र फलं न श्रूयते तत्रापि
स्वर्गः फलं कल्प्यते ।
भाषा--(इत्थञ्च) इस रीतिसे 'यजेत' इत्यादि विधिवाक्योंका इष्टसाधनत्वादि-
रूप अर्थ माना तो "विश्वजिता यजेत" इत्यादि जिन वाक्योंमें फलविशेषका श्रवण
नहींहै उन सबमें स्वर्गरूप फलकी कल्पना होसकतीहै.
नन्वहरहः सन्ध्यामुपासीतेत्यादाविष्टानुत्पत्तेः प्रवृत्तिः कथम्, न
चार्थवादिकं ब्रह्मलोकादि प्रत्यवायाभावो वा फलमिति वाच्यम्।
तथा सति काम्यत्वे नित्यत्वहान्यापत्तेः, कामनाभावेऽकरणापत्ते
श्च । इत्थंच यत्र फलश्रुतिस्तत्रार्थवादमात्रमिति चेत् । न ।
शंका-"अहरहः सन्ध्यामुपासीत-अर्थात् द्विजातिपुरुष प्रतिदिन सन्ध्योपासन
करे" इत्यादि विधिवाक्यबोधित सन्ध्यावन्दनादिसे कोई फलविशेष नहींहै; इसलिये
ऐसे स्थलमें इष्टसाधनत्वप्रकारक ज्ञान प्रवर्त्तक नहीं है और ना ऐसे स्थलमें विधिवा-
क्यका इष्टसाधनत्वादि अर्थ माननाही उचित है; क्योंकि कोई इष्ट उत्पन्न नहीं होता
तौ फिर प्रवृत्ति कैसे होतीहै? यदि कहो कि "सन्ध्यामुपासते ये तु सततं शंसित-
व्रताः॥ विधूतपापास्ते यान्ति ब्रह्मलोकं सनातनम् " इत्यादि अर्थवादशास्त्रबोधित
ब्रह्मलोकादि अथवा (प्रत्यवाय) पापोंका विनाश होना सन्ध्यादि नित्यकर्मका फल
है तो इसको नित्यकर्म नहीं कहना चाहिये किन्तु काम्यकर्म कहना चाहिये और
३०० -न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
जब पुरुषको ब्रह्मलोक गमनकी या पापनिवारणकी कामना न होय तो पुरुषको यह
सन्ध्यावन्दनादि कर्म करनाभी नहीं चाहिये ( इत्यञ्च ) इस रीतिसे जहां नित्यकर्म-
का अर्थवादादिवाक्योंसे फलश्रवण है वहां अर्थवादवाक्यका केवल नित्यकर्मकी
प्रशंसा में तात्पर्य कल्पना करनाही उचित है. एवं सन्ध्यावन्दनादिकरणमें पुरुषकी
कैसे प्रवृत्ति है ?
ग्रहणश्राद्धादौ नित्यत्वनैमित्तिकत्वयोरिव ( भरणीश्राद्धे काम्य-
त्वनैमित्तिकत्वयोरिव, ) नित्यत्वकाम्यत्वयोरप्यविरोधात् ।
समाधान-ग्रहणकालिक श्राद्धादिकर्ममें जैसे मीमांसक लोगोंने नित्यत्व तथा
नैमित्तिकत्व उभय धर्म मानेंहैं अर्थात् ग्रहणकालिक श्राद्धादि कर्मको जैसे नित्यकर्मभी
मानाहै और नैमित्तिकभी मानाहै एवं भरणीनक्षत्रकालिक श्राद्धको जैसे काम्यकर्म
मानाहै और नैमित्तिकभी मानाहै वैसेही संध्यावन्दनादिकोभी नित्यकर्म मानके
काम्यकर्मभी मानलिया जाय तो नित्यत्व तथा काम्यत्वरूप धर्मद्वयका परस्पर
विरोध नहीं है.
न च कामनाभावेऽकरणापत्तिः । त्रिकालस्तवपाठादाविव
कामनासद्भावस्यैव कल्पनात् ।
शंका-यदि पुरुषको कुछ कामना न होय तो सन्ध्यादि नित्यकर्म नहींभी
करने चाहिये. समाधान-त्रिकाल स्तुतिपाठादिकी तरह सन्ध्यावन्दनादिमेंभी
कामनासद्भाव रहताही है अर्थात् जैसे विष्णुसहस्रनामस्तोत्रादि पाठ विधिविहित काम्य
कर्म नहींभी है तौभी फलकामनासे पुरुषोंकी स्तोत्रपाठोंमें प्रवृत्ति होती है वैसेही
सन्ध्यावन्दनादि कर्म्मस्थलमेंभी फलकामना अवश्य रहतीही है.
ननु वेदबोधितकार्यताज्ञानात्प्रवृत्तिः सम्भवतीति चेत् । न ।
१ यहां यह भाव है कि-नित्यश्राद्ध अग्निष्वात्ताआदि षड्दैवत होताहै और ग्रहणादि नैमि-
त्तिकभी पूर्वोक्त षड्दैवतही होताहै. एवं ग्रहणादिविशेषकालमें एकरूपसे श्राद्धरूप कर्मद्वयकी
प्राप्ति हुई तो “नित्यश्राद्धं न कुर्वीत प्रसङ्गाद्यत्र सिद्ध्यति ॥ श्राद्धान्तरे कृतेऽन्यत्र नित्यत्वासन्न
हापयेत्” ॥१॥ इस मात्स्यवचनसे नित्यत्व तथा नैमित्तिकत्वरूप धर्मद्वयका समावेश एकही
क्रियामें जैसे प्राप्त होताहै ॥ ॥ एवं “ भरणी पितृपक्षे तु महती परिकीर्तिता ॥ अस्यां श्राद्धं
कृतं येन स गयाश्राद्धकृद्भवेत् ”॥ १ ॥ इस मात्स्यवचनसे भरणीश्राद्धमें नैमित्तिकत्व धर्म
तो स्पष्टही है परन्तु गयाश्राद्धवत् कथनसे उसीमें काम्यत्वधर्मका समावेशभी हुआ; क्योंकि
गयाश्राद्धकरनेवालेको “ उद्धरेत्सप्त गोत्राणि कुलमेकोत्तरं शतम् ” इस वचनसे एकोत्तरशत
कुलोंका उद्धारक लिखा है वैसेही संध्यावन्दनादि कर्मोंमेंभी नित्यत्व तथा काम्यत्वरूप धर्मद्व-
यका समावेश विरुद्ध नहीं है.
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३०१
स्वेष्टसाधनत्वमविज्ञाय तादृशकार्यताज्ञानसहस्रेणापि प्रवृत्ते-
रसम्भवात् ।
शंका-वेदप्रतिपादित कृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञानसेही सन्ध्यावन्दनादिमें पुरु-
षकी प्रवृत्ति मान लीजाय तो दोष क्या है ? समाधान-पुरुषको जबतक स्वेष्ट-
साधनत्वप्रकारक ज्ञान न होय तबतक कृतिसाध्यत्वप्रकारक ज्ञान सहस्त्रके होनेसेभी
प्रवृत्तिका होना असम्भव है.
यदपि पण्डापूर्व फलमिति, तदपि न । कामनाभावेऽकरण-
तापत्तेस्तौल्यात् । कामनाकल्पने त्वार्थवादिकफलमेव रात्रि-
सत्रन्यायात् कल्प्यताम्, अन्यथा प्रवृत्त्यनुपपत्तेः । तेनानुत्प-
त्तिमेवान्ये प्रत्यवायस्य मन्वते ।
प्रभाकरशंका-सन्ध्यावन्दनादि नित्यकर्मोंका ( पण्डापूर्व ) फलविशेषानाधा-
यक अपूर्वही फलरूपेण मानलिया जाय तो दोष क्या है? समाधान-पण्डापूर्वरूप
फलकी कामना जिसको न होगी उसको सन्ध्यावन्दनादि नहीं करने चाहिये. यह
दोष आपकोभी हमारे तुल्यही हुआ और यदि पण्डापूर्वकी कामना कल्पना करो
तो इससे तो रात्रिसत्रन्यायसे अर्थवादवाक्यप्रतिपादित फलकी कल्पना करनीही
उचित है, अर्थात् जैसे रात्रिसत्ररूप कर्मका कोई फल विशेष श्रवण नहीं और उस
प्रकरणमें अत्यन्त अश्रुत स्वर्गरूप फलकी कल्पना करनेमेंभी गौरव है इसलिये उसी
कर्मके प्रशंसक “ प्रतितिष्ठन्ति इह वा ये ” इत्यादि अर्थवादवाक्यसे “ रात्रिसत्ररूप
कर्मकर्ता पुरुषको इसी लोकमें प्रतिष्ठा होतीहै ” इत्याकारक फलकी कल्पना मीमां-
सकोंने करी है वैसेही सन्ध्यावन्दनादि नित्यकर्म्मकाभी ‘ सन्ध्यामुपासते ये तु ’
इत्यादि अर्थवादबोधित ब्रह्मलोकादिप्राप्तिरूप फलही कल्पना करना उचित है
अन्यथा सन्ध्यावन्दनादि करनेमें पुरुषकी प्रवृत्ति नहीं हुई चाहिये. यह दोष तादव-
स्थ्य रहेगा अर्थवादिक फल कल्पनेमें लाघव है (तेन) इसीलिये कईलोग (प्रत्यवाय)
पापोंका ना उत्पन्न होनाही सन्ध्यावन्दनादिका फल मानतेहैं.
एवं “सन्ध्यामुपासते येतु सततं शंसितव्रताः ॥ विधूतपापास्ते
यान्ति ब्रह्मलोकमनामयम्” । एवं “दद्यादहरहः श्राद्धं पितृभ्यः
प्रीतिमावहन्” इत्यादिकमेव फलमस्तु ।
भाषा-एवं “प्रशंसितव्रतवाले पुरुष जो प्रतिदिन सन्ध्या उपासन करते हैं वे
विगतपाप कर सुखरूप ब्रह्मलोकको प्राप्त होते हैं” इत्याद अर्थवादबोधक वाक्यों-
३०२ न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
सेभी सन्ध्यावन्दनादिका फल प्रतीत होताहै. एवं “ पितृगण हमारे पर प्रेम रक्खें
इस मनोरथसे पुरुष पितृगणके उद्देश्यसे प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक दान किया करे ”
इत्यादिअर्थकवचनबोधित पितृप्रीतिरूपही पितृश्राद्धादि नित्यकर्मका फल है.
न च पितृप्रीतिः कथं फलं व्यधिकरणत्वादिति वाच्यम् । गया-
श्राद्धादाविवोद्देश्यत्वसम्बन्धेनैव फलजनकत्वस्य क्वचित्कल्प-
नात् अतएवोक्तं शास्त्रदर्शितफलमनुष्ठानकर्तरीत्युत्सर्ग इति ।
शंका-क्रियाका फल नियमसे क्रियाके कर्ताहीको हुआ करता है.एवं पितृश्राद्ध-
का पितृप्रेमहीरूप फल नहीं बन सकता क्योंकि क्रियाके साथ उसका सामानाधिकरण
नहीं है अर्थात् श्राद्धक्रियाका कर्ता चैत्र और प्रीतिरूप फल उसके पितृगणमें मानना
अनुभवविरुद्ध है. समाधान-गयाश्राद्धकी तरह कई स्थलोंमें उद्देश्यतासम्बन्धसेभी
फलकी कल्पना होसकती है इसलिये “ शास्त्रबोधित क्रियाका फल अनुष्ठानकर्ताहीको
होताहै ” इस प्रवादको मीमांसक लोगोंने ( उत्सर्ग ) प्रायो वाद माना है अर्थात्
अनुष्ठानकर्ताको तो होताही है, परन्तु जहां जिसके उद्देशसे क्रिया करी जावे वहां
उसकोभी फल अवश्य होताहै.
पितॄणां मुक्तत्वे तु स्वस्य स्वर्गफलम्,यावन्नित्यनैमित्तिकानुष्ठा-
नस्य सामान्यतः स्वर्गफलकल्पनात् । पण्डापूर्वार्थं प्रवृत्तिश्च न
सम्भवति । न हि तत्सुखदुःखाभाववत् स्वतः पुरुषार्थो न वा
तत्साधनं प्रत्यवायानुत्पत्तौ कथं प्रवृत्तिरिति चेत् ।
भाषा-और जिन पितृगणके निमित्त श्राद्धादिक्रिया करीहै यदि वे मुक्त होगए हों
तो उसक्रियाकाभी स्वर्गादिफल क्रियानुष्ठानकर्ताहीको होताहै,क्योंकि यावत् नित्यनै-
मित्तिकविहित अनुष्ठानको सामान्यरूपसे स्वर्गफलजनकता शास्त्रसिद्ध है और
फलविशेषानाधायक पण्डापूर्वके उद्देश्यसे तो पुरुषकी प्रवृत्ति नहीं होसकती, क्योंकि
पुरुषकी प्रवृत्तिका उद्देश्य सुख है या दुःखाभाव है या इन दोनोंके साधन हैं और
पण्डापूर्व स्वयं सुखरूप नहीं है तथा दुःखाभावरूप नहीं है तथा इन दोनोंका साध-
नभी नहीं है.शंका-आपने पूर्वनित्यकर्मका फल प्रत्यवायाभाव माना है वह प्रत्यवा-
याभावभी पण्डापूर्वकी तरह स्वयं सुख नहीं, दुःखाभाव नहीं और इन दोनोंका साध-
नभी नहीं तो उसके उद्देश्यसे सन्ध्यावन्दनादि नित्यकर्ममें प्रवृत्तिका कैसे सम्भव
होसकताहै?
इत्थम् । यथा हि नित्ये कृते प्रत्यवायाभावस्तिष्ठति तदभावे
तदभावः । एवं प्रत्यवायाभावस्य सत्त्वे दुःखप्रागभावसत्त्वं तद-
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३०३
भावे तद्भाव इति योगक्षेमसाधारणकारणताया दुःखप्रागभावं
प्रत्यपि सुवचत्वात् । एवमेव प्रायश्चित्तस्यापि दुःखप्रागभाव-
हेतुत्वमिति ।
समाधान-( इत्थम् ) जैसे सन्ध्यावन्दनादि नित्यकर्म करनेवाले पुरुषमें
प्रत्यवायका अभाव रहता है और न करनेवालेमें (तद्भाव) अर्थात् प्रत्यवायाभावका
अभाव प्रत्यवाय रहेगा वैसेही प्रत्यवायाभावकी दुःखप्रागभावके साथ व्याप्ति है अर्थात्
नित्यकर्मद्वारा जिस पुरुषमें प्रत्यवायाभाव रहेगा उसीमें दुःखप्रागभावभी रहेगा और
जिसमें प्रत्यवायाभाव नहीं रहेगा उसमें (तद्भाव) अर्थात् दुःखप्रागभावभी नहीं रहेगा
किन्तु दुःखप्रागभावाभाव अर्थात् दुःखी रहेगा इस रीतिसे योगक्षेम साधारण प्रवृ-
त्तिकारणता दुःखप्रागभावमेंभी बनसकती है एवं प्रायश्चित्तकर्मकोभी योगक्षेम साधार-
णही दुःखप्रागभाव हेतुता है अर्थात् प्रायश्चित्तात्मक कर्म करणप्रवृत्तिमें उद्देश्य
विधया दुःखप्रागभावही कारण है.
ननु न कलञ्जं भक्षयेदित्यत्र विध्यर्थे कथं नञर्थान्वयः, इष्टसाध-
नत्वाभावस्य कृतिसाध्यत्वाभावस्य च बोधयितुमशक्यत्वाद्वि-
ति चेत् । न ।
शंका—“ न कलञ्जं भक्षयेत् ” इत्यादि विधिवाक्योंमें विध्यर्थ नञर्थका परस्पर
कैसे अन्वय होताहै? क्योंकि आपने पूर्व इष्टसाधनत्वादि विध्यर्थ मानाहै और नञ्का
अभावरूप अर्थ स्पष्टही है. एवं विध्यर्थके साथ यदि नञर्थका अन्वय होय तो “ न
कलञ्जं” इत्यादि वाक्यसे 'कलञ्जभक्षणं पुरुषेष्टसाधनत्वाभाववत् कृतिसाध्यात्वाभावञ्च'
यही बोध होगा सो इसका होना सम्भव नहीं क्योंकि ' कलञ्ज ' नाम शुष्कमांस
विशेषका है उसके भक्षणमें “ कलञ्जभक्षणमिष्टसाधनत्वाभाववत्कृतिसाध्यत्वाभाव-
वच्च ” इत्याकारक बोध बाधित है किन्तु पुरुषको साधारणरूपेण उभयप्रकारक
बोधकलञ्ज भक्षणमें रहताही है इसलिये विध्यर्थके साथ अन्वित हुआ नञर्थ इष्टसाध-
नत्वाभावके तथा कृतिसाध्यत्वाभावके बोधनमें समर्थ नहीं होसकता.
१ अप्राप्तकी प्राप्तिका नाम 'योग' है और प्राप्तके संरक्षणका नाम ' क्षेम ' है. प्रत्यवाया-
भाव स्वतः पुरुषार्थ नहीं,पुरुषार्थसाधनभी नहीं; इसलिये उसमें प्रवृत्तिकारणता प्राप्त न थी परन्तु
दुःखप्रागभावके साथ उसकी व्याप्ति बनाकर उसमें युक्तिसे प्रवृत्तिकारणता प्राप्त करी यही
'योग' है.एवं इष्टसाधनताज्ञानको प्रवृत्तिकारणता सिद्धही थी परन्तु प्रभाकरके कुतर्क जालोंकों
निरासकर उसका संरक्षण किया यही ' क्षेम ' है, इस रीतिसे योगक्षेम साधारण सिद्ध हुई
प्रवृत्तिकारणता दुःखप्रागभावमेंभी सुवच बनसकती है.
| ३०४ | न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- | [ गुण- |
|---|
तत्र बाधादिष्टसाधनत्वं कृतिसाध्यत्वं च न विध्यर्थः, किंतु बल-
वदनिष्टाननुबन्धित्वमात्रं तदभावश्च नञा बोध्यते । अथवा बल-
वदनिष्टाननुबन्धित्वविशिष्टेष्टसाधनत्वे सति कृतिसाध्यत्वं विध्य-
र्थः तदभावश्च नञा बोध्यमानो विशिष्टाभावो विशेष्यवति विशे-
षणाभावे विश्राम्यति ।
समाधान—ऐसे स्थलमें यह अर्थ बाधित है इसलिये ऐसे स्थलमें इष्टसाधनत्व
या कृतिसाध्यत्व विध्यर्थ नहीं है किन्तु ऐसे स्थलमें केवल बलवदनिष्टाननुबन्धित्व
मात्रही विध्यर्थ है उस बलवदनिष्टाननुबन्धित्वका अभाव नञसे बोधित होताहै. भाव
यह कि—इष्टसाधनत्व कृतिसाध्यत्व तथा बलवदनिष्टाननुबन्धित्व इस भेदसे विध्यर्थके
तीन अंश है उनमें विधिद्वारा किसीस्थलमें किसी अंशका बोध होताहै और किसी
स्थलमें किसीका, एवं जहां जिस अंशका
यजेत ' इस विधिवाक्यमें ' श्येन ' नाम कर्मविशेषका है. 'अभिचरन्' नाम शत्रुमर-
णकी कामना करतेहुएका है. समुदितार्थ यह हुआ कि-शत्रुमरणकी कामना करता
हुआ श्येननामक कर्मसे यजन करे, एवं ऐसे स्थलमें विध्यर्थका बलवदनिष्टाननुबन्धि-
त्वरूप विशेषण नहीं है; क्योंकि ' श्येन' नामक कर्मको शत्रुमारणानुकूल व्यापारात्मक
होनेसे हिंसारूपता है और हिंसा नरकका साधन होती है और यदि कहो कि विधिविहित
हिंसा दोषकर नहीं होती क्योंकि हिंसाका निषेधक “ माहिंस्यात् सर्वाभूतानि ” यह
सामान्य वाक्य है. इसलिये विशेषविधिवाक्यविहित यज्ञीय हिंसाको छोड़कर प्रवृत्त
होता है तो यह कथनभी युक्त नहीं क्योंकि “ अभिचारमहीनं च त्रिभिः कृच्छ्रैर्व्य-
पोहति ” इत्यादिशास्त्रसे ( अभिचार ) मारणादिक्रियाके प्रायश्चित्तका उपदेश है.
अर्थात् यदि यह क्रिया पापजनका न होय तो इसके उद्देश्यसे प्रायश्चित्तका विधानभी
नहीं हुआ चाहिये और यदि कहो कि साक्षात् परम्परासाधारण मारणानुकूलव्यापार
मात्रका नाम यदि ' हिंसा ' होये तो (खङ्ग) तलवार बनानेवालेको तथा कूप लगवा
नेवालेकोभी हिंसाका दोष लगना चाहिये; क्योंकि तलवारसेभी परम्परा कई जीव
मारे जातेंहैं और कूपमेंभी कई जीव मरजातेहैं. एवं यदि कोई भोजनकरणकालमें
गलेमें अन्न रुक जानेसे मरजाय तो उसको आत्महत्याका पाप लगना चाहिये; इस-
लिये साक्षात् परम्परासाधारण मारणानुकूल व्यापारमात्रका नाम 'हिंसा' नहीं, किन्तु
केवल साक्षात् मारणानुकूलव्यापारका नाम'हिंसा' है और श्येनकर्म साक्षात् मारणा-
नुकूलव्यापार नहीं है इसलिये “ मा हिंस्यात् ” इत्यादि निषेधका अविषय होनेसे
बलवदनिष्टका अननुबन्धि है तो यह कथनभी युक्त नहीं; क्योंकि मरणोद्देश्यकत्वरूप
धर्मकोभी क्रियाकी विशेषणता है अर्थात् शत्रुमरणोद्देशेन विधान किया ' श्येन ' नामक
कर्म हिंसारूपही है और यदि कहो कि मरणोद्देश्यका क्रियही यदि हिंसारूप
होय तो जहां मृगादिके उद्देशसे बाण चलाया लगा ब्राह्मणको तो उसके मरनेका
प्रायश्चित नहीं हुआ चाहिये क्योंकि ऐसे स्थलमें ब्राह्मणहिंसारूप क्रियामें ब्राह्मणेद्दे-
श्यकत्वधर्म नहीं है तो यह कथनभी युक्त नहीं क्योंकि ऐसे स्थलमें अज्ञानकृत ब्राह्म-
णवधका तत्तद् वचनविशेषोंद्वारा प्रायश्चित्त ऋषिलोगोंने विधान किया है और ज्ञान-
कृत ब्राह्मणवधका तो “ कामतो ब्राह्मणवधे निष्कृतिर्न विधीयते ” इत्यादि मनुवा-
क्यसे प्रायश्चित्तही नहींहै. भाव यह कि-मरणोद्देश्यकत्वरूप विशेषण हिंसारूपा क्रिया-
में देना व्यर्थ नहीं है.
श्येनवारणायादृष्टाद्वारकत्वेन विशेषणात् । अतएव काशीम-
रणार्थं कृतशिवपूजादेरपि न च हिंसात्वम् ।
१ शिरः कपाली ध्वजवान् भिक्षाशी कर्म वेदयन् ॥ ब्रह्महा द्वादशाब्दानि मितभुक् शुद्धिमा-
प्नुयात् ॥ २४३ ॥ इति याज्ञवल्क्यः ।
३०६ न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
समाधान-‘श्येन’ नामक कर्ममें हिंसात्वधर्मके वारणार्थ हम अदृष्टाद्वारकत्वेन
विशेषण देतेहैं अर्थात् ‘अदृष्टाद्वारकं यद्वैरिमरणानुकूलं कर्म तद्हिंसा’ और श्येनकर्म
तो अदृष्टद्वारा शत्रुनाशक है, इसलिये हिंसा नहीं है अदृष्टाद्वारक शत्रुमरणानुकूल
क्रियाहीका नाम हिंसा है. (अतएव) इसीलिये जिस पुरुषने काशीमरणके उद्देश्यसे
शंकरार्चनादि क्रिया करीहै उस क्रियाकोभी हिंसात्व नहींहै.
न च साक्षान्मरणजनकस्यैव हि हिंसात्वं श्येनस्तु न तथा किंतु
तज्जन्यापूर्वमिति वाच्यम्। खड्गाघातेन ब्राह्मणे व्रणपाकपरम्प-
रया मृते हिंसात्वानापत्तेः।
शंका-अदृष्टाद्वारक मरणजनकत्वकी अपेक्षा साक्षात् मरणजनकत्वरूप
क्रियामें विशेषण देनेमें लाघव है अर्थात् साक्षात् मरणजनिका क्रियाका
नाम ‘हिंसा’ है. ऐसे कथनसे शंकरार्चनादि क्रियाका तथा श्येनादिक्रियाकाभी वारण
होसकता है क्योंकि श्येन शंकरार्चनादि क्रिया साक्षात् मरणजनिका नहीं है किन्तु
स्वजन्य अदृष्टद्वारा है. समाधान-साक्षात् मरणजनिका क्रियाका नाम ‘हिंसा’ नहीं
कहसकते, क्योंकि यदि ऐसा होय तो जहां प्रथम अल्प खड्गपरिहारसे ब्राह्मणको
व्रण हुआहै पीछे उसी व्रणपाकद्वारा उस ब्राह्मणका मरण हुआ. वहां वह मरणरूपा
क्रिया हिंसात्मिका नहीं हुई चाहिये; परन्तु उस क्रियाका हिंसात्मक होना अनुभव
सिद्ध है, इसलिये ऐसी हिंसाके संग्रहार्थ तथा श्येनादि क्रियाके वारणार्थ अदृष्टाद्वारक
मरणजनिका क्रियाहीका नाम ‘हिंसा’ कहना उचित है.
केचित्तु श्येनस्य हिंसा फलं न तु मरणम्, तेन श्येनजन्यखड्गाघा-
तादिरूपा हिंसाऽभिचारपदार्थस्तस्य च पापजनकत्वमतः श्येन-
स्य वैधत्वात् पापाजनकत्वेऽप्यग्रिमपापं प्रतिसन्धाय सन्तो न
प्रवर्तन्त इत्याहुः।
भाषा-और कई एक विद्वान् लोग तो यह कहतेहैं कि-‘श्येन’ नामक कर्मका
साक्षात् शत्रुमरणफलक व्यापारही फल है अर्थात् श्येनकर्म अपने कर्ताके शत्रुपर
खड्गाघातादि करवा देताहै. एवं खड्गाघातादि मात्र श्येनक्रियाका फल है किन्तु
शत्रुमरणरूप फल नहीं है. इसलिये श्येनक्रियाजन्य खड्गाघातादिरूपा हिंसाहीका
नाम ‘अभिचार’ है और उसी खड्गाघातादिरूप अभिचार पदार्थको पापजनकता है
अर्थात् श्येनक्रियाको साक्षात् पापजनकता नहींहै. एवं श्येनक्रियाको विधिविहित
होनेसे यद्यपि साक्षात् पापजनकता नहींहै तथापि परम्परा उत्पन्न होनेवाले
भाविपापको चिन्तन कर सत्पुरुष श्येनादिक्रिया करनेमेंभी प्रवृत्त नहीं होते.
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३०७
आचार्यास्तु आप्ताभिप्रायो विध्यर्थः'पाकं कुर्याः' इत्यादावाज्ञा-
दिरूपेच्छावाचित्ववल्लिङ्मात्रस्येच्छावाचित्वं लाघवात् । एवं
च 'स्वर्गकामो यजेत'इत्यादौ यागः स्वर्गकामकृतिसाध्यतया-
ऽऽप्तेष्ट इत्यर्थः।
भाषा-आर उदयनाचार्य तो आप्तवक्ताके अभिप्रायको विध्यर्थ मानतेहैं; जैसे
"पाकं कुर्याः" इत्यादि वाक्यमें लिङ्को आज्ञादिरूप इच्छावाचकत्व है, वैसेही
लाघवसे सर्वत्र लिङ्मात्रको इच्छावाचकत्व है. एवं " स्वर्गकामो यजेत " इत्यादि
स्थलमें याग स्वर्गकी कामनावाले पुरुषकी कृतिसाध्यतारूपेण आप्तवक्ताकी इच्छाका
विषय है ऐसा वाक्यार्थबोध होता है.
ततश्चाप्तेष्टत्वेनेष्टसाधनत्वादिकमनुमाय प्रवर्तते । कलञ्जभक्ष-
णादौ तदभावान्न प्रवर्तते ।
भाषा-( ततश्च ) उस बोधानन्तर अधिकारी पुरुषकी आप्त इच्छा विषयत्वरूप
हेतुसे स्वेष्टसाधनताके अनुमानद्वारा यागादि क्रियामें प्रवृत्ति होती है अर्थात् विधि-
वाक्यार्थबोधसे पीछे अधिकारी पुरुष "यागो मम स्वर्गकामस्य बलवदनिष्टाननुबन्धीष्ट-
साधनं मत्कृतिसाध्यतया आप्तेनेष्यमाणत्वात् मन्मात्रकृतिसाध्यतयेष्यमाणमद्भोज-
नवत् " इत्याकारक अनुमानद्वारा यागादिक्रियामें प्रवृत्त होताहै.एवं कलञ्जादिके
भक्षणमें अधिकारी पुरुषको आप्त इष्टत्वाभावप्रयुक्त स्वेष्टसाधनत्वज्ञानकाभी अभाव है
अर्थात् ऐसे स्थलमें ' नञ् ' से निषिध्यमाण आप्ताभिप्रायरूप विध्यर्थ अधिकारीको
स्वेष्टसाधनताका अनुमापकभी नहीं होता.
यस्तु वेदे पौरुषेयत्वं नाभ्युपैति तं प्रति विधिरैव तावद्दर्भ इव
श्रुतिकुमार्याः पुंयोगे मानम् ।
शंका-वेदगत लिङादिद्वारा किसकी इच्छाका बोध होगा ? क्योंकि वह अपौ-
रुषेय वाक्य है,उसका आद्यवक्ता कोई नहीं है.समाधान-जो पुरुष वेदको पौरुषेय
अर्थात् पुरुषप्रणीत नहीं मानता है"तंमति तावत्कुमार्य्याः पुंयोगे गर्भ इव श्रुतिकुमार्य्या
पुंयोगे विधिरेव मानम्-अर्थात् जैसे कुमारीकन्याको गर्भवती देखकर उसके पुरुषसंसर्गका
अनुमान होता है वैसेही वेदवचनोंको विधिगर्भित देखकर पुरुषसंसर्गका अनुमान है.
भाव यह कि-वक्तासे भिन्न इच्छाके बोधनमें विधिका सामर्थ्यही नहीं है इसलिये
विधिवाक्यही वेदोच्चारक ईश्वरमें प्रमाणरूप है.
प्रा?
- Wait, no, look at the letter between
वाandप्रा: - Wait, is it
द्? - Wait! Look at
दwith virama:द्? - Wait, let's look at
द्inवाद्प्रा: - Actually, look closely:
भ्रमादिसंभवा- thenद्- wait, is there aद्? - Ah, look:
वाfollowed byदwith viramaद्and thenप्रामाण्यं? - Wait, why would it be
द्प्रामाण्यं? "भ्रमादिसंभवात् प्रामाण्यं स्यात्"?? NO! - "भ्रमादिसंभवात् अप्रामाण्यं स्यात्" -> if it's authored by a person, since errors are possible, it would be unauthoritative (apramanya).
- In sandhi:
भ्रमादिसंभवात्+अप्रामाण्यं=भ्रमादिसंभवादप्रामाण्यं. - Wait, is that a
दorद्प्रा? - Let's look at the letter:
दfollowed byपwith्रandा=प्रा? - Wait, why is there a `प
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३०९
वेदको अप्रामाण्यापत्ति होगी. समाधान-वेदप्रोक्ता पुरुष ईश्वर नित्यसर्वज्ञ है
इसलिये निर्दोष है, एवं नित्य सर्वज्ञ पुरुषप्रणीत होनेसे वेदभी निर्दोष है; सिवाय
ईश्वरके और कोई सर्वज्ञ नहींहै. ( अतएव ) इसीलिये कपिलादि ऋषियोंकोभी
वेदके कर्त्ता मानना उचित नहीं; क्योंकि विना ईश्वरके पुरुषान्तरमें भ्रमादिका
सम्भव होसकताहै.
किंच वर्णानामेवानित्यत्वस्य वक्ष्यमाणत्वात् सुतरां तत्सन्दर्भ-
स्य वेदस्यानित्यत्वमिति संक्षेपः ॥ १५० ॥
भाषा-(किञ्च)आगे कथनीय युक्तिसे हमने अकारादि वर्णोंहीको अनित्य सिद्ध
करनाहै तो वर्णसन्दर्भ अर्थात् वर्णगत आनुपूर्वी विशेषरूप वेदभी स्वयं अनित्य सिद्ध
हागे. ( इति संक्षेपः) यह संक्षेपसे विध्यर्थका प्रतिपादन कियाहै ॥ १५०॥
उपादानस्येति । उपादानस्यं समवायिकारणस्याध्यक्षं प्रत्यक्षं
च प्रवृत्तौ कारणमिति ।
भाषा-उपादानका अर्थात् समवायिकारणका साक्षात्कार प्रवृत्तिमें कारण है.
निवृत्तिस्तु भवेद्द्वेषाद्दिष्टसाधनताधियः ॥ १५१ ॥
भाषा-द्वेषविषय दुःखादि साधनताविषयक ज्ञानसे होनेवाले द्वेषसे पुरुषकी
निवृत्ति होती है ॥ १५१ ॥
निवृत्तिरिति । द्विष्टसाधनताज्ञानस्य दुःखसाधनविषयकनिवृत्तिं
प्रति जनकत्वमन्वयव्यतिरेकादवधारितमिति भावः ॥ १५१ ॥
भाषा-भाव यह कि ( द्विष्ट ) द्वेषविषय दुःखादि साधनताज्ञानको दुःखसाधन
विषयक निवृत्तिके प्रति जनकता अन्वयव्यतिरेकसे निश्चित है ॥ १५१ ॥
यत्नो जीवनयोनिस्तु सर्वदाऽतीन्द्रियो भवेत् ॥
शरीरे प्राणसञ्चारे कारणं स प्रकीर्तितः ॥१५२॥
भाषा-जीवनयोनि अर्थात् जीवके जीवनका कारणीभूत यत्न सर्वदा अतीन्द्रिय
है, और वही शरीरके भीतर प्राणसंचारमें कारण है ॥ १५२ ॥
यत्न इति । जीवनयोनियत्नो यावज्जीवनमनुवर्तते,स चातीन्द्रिय-
स्तत्र प्रमाणमाह।शरीर इति।प्राणसञ्चारो ह्यधिकश्वासादिः प्रयत्न-
साध्यः।इत्थं च प्राणसञ्चारस्य सर्वस्य यत्नसाध्यत्वानुमानात्प्रत्य-
क्षप्रयत्नबाधाच्चातीन्द्रिययत्नसिद्धिः,स एव जीवनयोनिः प्रयत्नः १५२
३१० न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
भाषा-जीवनेके कारणीभूत प्रयत्नका अनुवर्तन जबतक जीव जीता रहे तबतक
होता रहता है, वह प्रयत्न अतीन्द्रिय है. उसमें'शरीरे'इत्यादि मूलसे प्रमाण कहतेहैं.
अधिक श्वास प्रश्वासादि प्राणसंचार प्रयत्नसाध्य अनुभवसिद्ध है . ( इत्थञ्च ) एवं
दृष्टान्तसिद्ध हुआ तो “ यावत् प्राणिशरीराभ्यन्तरप्राणसञ्चारः भोक्तृप्रयत्नजन्यः
धावनादिप्रयत्नोत्कर्षेण श्वासक्रियोत्कर्षदर्शनात् मदीययत्नोत्कर्षसाध्यमच्छासक्रियो-
त्कर्षवत् ” इत्यादि अनुमानसे यावत् प्राणसंचारमें यत्न साध्यत्वसिद्ध हुआ तो
प्रत्यक्षयत्नके बाधित होनेसे अतीन्द्रययत्नकी सिद्धिहुई वही प्रयत्न जीवनका कारणीभूतहै.
गुरुत्वं निरूपयति, अतीन्द्रियमिति-
भाषा-एवं 'अतीन्द्रिय' इत्यादि ग्रन्थसे मूलकार गुरुत्वका निरूपण करतेहैं-
अतीन्द्रियं गुरुत्वं स्यात्पृथिव्यादिद्वये तु तत् ॥
अनित्ये तदनित्यं स्यान्नित्ये नित्यमुदाहृतम् १५३
तदेवासमवायि स्यात्पतनाख्ये तु कर्मणि ॥
भाषा-(गुरुत्व) अर्थात् भारीपन अतीन्द्रय है, पृथिवी जल दोनोंमें रहताहै.घटादि
अनित्योंमें वह गुरुत्व अनित्य है और परमाणुओंमें नित्य है ॥ १५३ ॥ वही गुरुत्व
आद्यपतनरूप क्रियामें असमवायिकारण है.
अनित्येति,अनित्येद्व्यणुकादौ तद्गुरुत्वमनित्यं नित्ये परमाणौ नित्यं,
गुरुत्वमित्यनुवर्तते। तद् गुरुत्वम्।असमवायि असमवायिकारणम् ।
पतनाख्ये इति आद्यपतन इत्यर्थः।
भाषा-अर्थात् अनित्यद्व्यणुकादिकोंमें वह गुरुत्व अनित्य है और नित्य परमा-
णुओंमें वह नित्य है ' नित्येनित्यं'इस मूलमें गुरुत्वपदकी अनुवृत्ति करलेनी. 'तत्'
पदसे गुरुत्वका ग्रहण है. ' असमवायि ' पदसे असमवायिकारणका ग्रहण है. एवं
' पतन ' पदसे आद्यपतनका ग्रहण है.
द्रवत्वं निरूपयति, सांसिद्धिकमिति-
भाषा-एवं ' सांसिद्धिक ' इत्यादि ग्रन्थसे मूलकार द्रवत्वका निरूपण करतेहैं-
सांसिद्धिकं द्रवत्वं स्यान्नैमित्तिकमथापरम् ॥१५४॥
भाषा-एक सांसिद्धिक अर्थात् स्वाभाविक द्रवत्व है और दूसरा नैमित्तिक
है ॥ १५४ ॥
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३११
द्रवत्वं द्विविधं सांसिद्धिकं नैमित्तिकं च ॥ १५४ ॥
भाषा-वह द्रवत्व सांसिद्धिक तथा नैमित्तिक भेदसे दो प्रकारका है.
सांसिद्धिकं तु सलिले द्वितीयं क्षितितेजसोः ॥
परमाणौ जले नित्यमन्यत्रानित्यमिष्यते ॥ १५५ ॥
द्वितीयंनैमित्तिकम् ।
भाषा-उनमें स्वाभाविक तो जलहीमें है और नैमित्तिक पृथिवी तथा तेज-
दोनोंमें है. वह द्रवत्व केवल जलके परमाणुओंमें तो नित्य है और अन्यत्र सर्वत्र
अनित्य है ॥ १५५ ॥
परमाणविति।जलपरमाणौ द्रवत्वं नित्यमित्यर्थः।अन्यत्रपृथिवी
परमाण्वादौ जलद्व्यणुकादौ च द्रवत्वमनित्यं कुत्रचित्तेजसि
कुत्रचित्पृथिव्यां च नैमित्तिकं द्रवत्वम् ॥ १५५ ॥
भाषा-उसमें जलीय परमाणुओंमें द्रवत्व नित्य है और अन्यत्र पार्थिवपरमाणु
आदिकोंमें तथा जलीय द्व्यणुकादिकोंमें वह द्रवत्व अनित्य है. कहीं स्वर्णादि तेजमें
और कहीं घृतलाक्षादि पृथिवीमें वह द्रवत्व नैमित्तिक है ॥ १५५ ॥
तत्र को वा नैमित्तिकार्थस्तद्दर्शयति । नैमित्तिकमिति-
भाषा-वहां 'नैमित्तिक' शब्दका अर्थ क्या है उसीको 'नैमित्तिक' इत्यादि-
मूलसे दिखलातेहैं-
नैमित्तिकं वह्नियोगात्तपनीयघृतादिषु ॥
द्रवत्वं स्यन्दने हेतुर्निमित्तं संग्रहे तु तत् ॥ १५६ ॥
भाषा-नैमित्तिक द्रवत्व अग्निसंयोगसे तपेहुए घृतादिकोंमें प्रतीत होताहै. वह
द्रवत्व स्यन्दनमें हेतु है अर्थात् असमवायिकारण है और चूर्णादिके पिण्डीभावमें
(तत्) वही द्रवत्व निमित्त कारण है ॥ १५६ ॥
वह्नीतिपदं तेजोऽर्थकम् । तथा च तेजःसंयोगजन्यं नैमित्तिकं
द्रवत्वम्।तच्च सुवर्णादिरूपे तेजसि घृतजतुप्रभृतिपृथिव्यां च वर्तत
इत्यर्थः । द्रवत्वं स्यन्दन इति । असमवायिकारणमित्यर्थः।संग्रहे
सक्तुकादिसंयोगविशेषे । तेन तद्द्रवत्वं स्नेहसहितमिति बोद्ध-
व्यम् । तेन द्रुतसुवर्णादीनां न संग्रहः ॥ १५६ ॥
३१२ न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
भाषा-मूलमें 'वह्नि' पद तेज मात्रका वाचक है; एवं तेजसंयोगजन्यका
नाम नैमित्तिकद्रवत्व सिद्ध हुआ. वह नैमित्तिकद्रवत्व स्वर्णादिरूप तेजमें और
घृतलाक्षादि पृथिवीमें रहता है. वह द्रवत्व स्यन्दनरूपाक्रियामें असमवायिकारण है.
और संग्रहमें अर्थात् सक्तुआदिके परस्पर मिलापविशेषमें वह द्रवत्व निमित्तकारण
है; परन्तु सक्तु आदिके मिलापमें निमित्ततास्नेहसहित द्रवत्वको जाननी चाहिये.
एवं द्रुतस्वर्णादिका संग्रह न हुआ अर्थात् द्रुतस्वर्णादिमें द्रवत्वके होनेसे उसमें
चूर्णादिके पिण्डीभावकी आपत्ति नहीं हुई; क्योंकि स्वर्णादिमें स्नेहसहित द्रवत्व
नहींहै ॥ १५६ ॥
स्नेहं निरूपयति, स्नेहो जल इति-
भाषा-एवं 'स्नेहः' इत्यादि ग्रन्थसे मूलकार स्नेहका निरूपण करतेहैं-
स्नेहो जले स नित्योऽणावनित्योऽवयविन्यसौ ॥
तैलान्तरे तत्प्रकर्षाद्दहनस्यानुकूलता ॥ १५७ ॥
भाषा-स्नेहगुण केवल जलमात्रमें रहताहै और जलीयपरमाणुओंमें वह नित्य
है; अन्यत्र द्व्यणुकादिकोंमें अनित्य है. तैलके बीचमें उसकी प्रकर्षतासे दहनकी
अनुकूलता है ॥१५७ ॥
जलइति, जल एवेत्यर्थः। असौ स्नेहः । ननु पृथिव्यामपि तैले स्नेह
उपलभ्यते न चासौ जलीयस्तथासति दहनप्रातिकूल्यं स्यादत
आह । तैलान्तर इति। तत्प्रकर्षात्स्नेहप्रकर्षात् तैल उपलभ्यमा-
नः स्नेहोऽपि जलीय एव, तस्य प्रकृष्टत्वादग्नेरानुकूल्यम्, अप-
कृष्टस्नेहं हि जलं वह्निं नाशयतीति भावः ॥ १५७ ॥
भाषा-स्नेह जलहीमें रहताहै. 'असौ' पदसे स्नेहका ग्रहण है. शंका-तैलरूपा
पृथिवीमेंभी स्नेह प्रतीत होताहै परन्तु वह स्नेह जलका नहींहै, क्योंकि यदि जलका
होय तो अग्निका विरोधी हुआ चाहिये? समाधान-इसका उत्तर 'तैलान्तरे'इत्यादि
ग्रन्थसे मूलकार स्वयं देतेहैं. मूलमें 'तत्प्रकर्ष' शब्दसे स्नेहप्रकर्षका ग्रहण है. तेलमें
प्रतीत होनेवाला स्नेहभी जलहीका है उसको प्रकृष्ट होनेसे अर्थात् अति उत्कट
होनेसे अग्निकी अनुकूलता है. भाव यह कि-अपकृष्ट स्नेहवाला जलही अग्निका
नाशक है, तैल नहीं ॥ १५७ ॥
संस्कारं निरूपयति, संस्कारेति-
भाषा-एवं 'संस्कारभेद'इत्यादि ग्रन्थसे मूलकार संस्कारोंका निरूपण करते हैं-
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता. ३१३
संस्कारभेदो वेगोऽथ स्थितिस्थापकभावने ॥
मूर्तमात्रे तु वेगः स्यात्कर्मजो वेगजः क्वचित् ॥१५८॥
भाषा-वेग, स्थितिस्थापक, तथा भावनाख्यभेदसे संस्कार तीन प्रकारका है.
उनमें वेगाख्य संस्कार तो मूर्तपदार्थमात्रमें रहताहै; वह वेगाख्य संस्कार किसी
स्थलमें क्रियासे उत्पन्न होताहै और किसी स्थलमें वेगसे उत्पन्न होताहै ॥ १५८ ॥
संस्कारेति । वेगस्थितिस्थापकभावनाभेदात् संस्कारस्त्रिविध
इत्यर्थः । मूर्तमात्र इति । कर्मजवेगजभेदाद्वेगो द्विविध इत्यर्थः ।
शरीरादौ हि नोदनजनितेन कर्मणा वेगो जन्यते, तेन च पूर्वकर्म,
नाशस्तत उत्तरकर्म । एवमग्रेऽपि ।
भाषा--वेग, स्थितिस्थापक, तथा भावना इन भेदसे संस्कार तीन प्रकारके हैं. (मूर्त
मात्रे इति ) कर्मजन्य तथा वेगजन्य इस भेदसे वेगाख्यसंस्कार फिर दोप्रकारका है.
बाणादिकोंमें नोदनसे उत्पन्न हुई क्रियासे वेग उत्पन्न होताहै. ( तेनच ) उस वेगसे
पूर्व क्रियाका नाश होता है उस पूर्वकर्मनाशके अनन्तर फिर उत्तर क्रिया होती है.
ऐसेही आगे २ जबतक बाणादिका उत्तरसंयोग न होय तबतक पूर्व २ कर्मका नाश-
क वेगहीको समझना चाहिये. भाव यह कि-कर्मका नाशक उत्तरसंयोग तो उसका-
लमें हैही नहीं; इसलिये पूर्व पूर्व कर्मनाशकता वेगहीमें कल्पना करी जातीहै ऐसेही
उत्तर २ कर्मसेभी पूर्व २ वेगका नाश होता है उस पूर्व वेगनाशके अनन्तर
वेगान्तरकी उत्पत्ति होती है. यही ‘ एवमग्रेपि ’ इस ग्रन्थका तात्पर्य है-ऐसे स्थल
में कर्मका कोई नाशकान्तर तो हैही नहीं.
विना च वेगं कर्मणः कर्मप्रतिबन्धकत्वात् पूर्वकर्मनाश उत्तरकर्मो-
त्पत्तिश्च न स्यात् । यत्र वेगवता कपालेन जनिते घटे वेगो
जन्यते स वेगजो वेगः ॥ १५८ ॥
भाषा-इसलिये वेगसे बिना अर्थात् यदि वेगको नाशक न मानें तो पूर्व कर्म
का नाश नहीं होना चाहिये और उत्तरकर्मकी उत्पत्तिभी नहीं हुई चाहिये; क्योंकि
पूर्वकर्म उत्तरकर्म उत्पत्तिका प्रतिबन्धक है. एवं जहां वेगवाले कपालादिसे उत्पन्न
हुए घटादिमें वेग उत्पन्न हुआहै वह वेगज वेग है ॥ १५८ ॥
स्थितिस्थापकसंस्कारः क्षितौ केचित्चतुर्ष्वपि ॥
अतीन्द्रियोऽसौविज्ञेयः क्वचित्स्पन्देऽपिकारणम् १५९
२५
३१४ न्यायसिद्धान्तमुक्तावली- [ गुण-
भाषा-स्थितिस्थापकाख्य संस्कार केवल पृथिवीहीमें रहता है; परन्तु कई
लोग इसको पृथिवीआदि चारोंमें मानतेहैं. वह स्थितिस्थापकाख्य संस्कार सर्वथा
अतीन्द्रय है और किसी २ स्थलमें स्पन्दरूप क्रियाकाभी कारण है ॥ १५९ ॥
स्थितिस्थापकेति । आकृष्टशाखादीनां परित्यागे पुनर्गमनस्य
स्थितिस्थापकसाध्यत्वात् । केचिदिति । चतुर्षु क्षित्यादिषु
स्थितिस्थापकं केचिन्मन्यन्ते तदप्रमाणमिति भावः । असौ
स्थितिस्थापकः । क्वचिदाकृष्टशाखादौ ॥ १५९ ॥
भाषा-वृक्षकी शाखादिको खैंचकर छोड़ दिया जाय तो उसका फिर पूर्ववत्
अवस्थान होजाता है वह आकृष्टशाखादिका प्रथमवत् अवस्थान स्थितिस्थापक-
संस्कारजन्य है. उस स्थितिस्थापक संस्कारको कई लोग पृथिवीआदि चारोंमें
रहनेवाला मानतेहैं; परन्तु ऐसा मानना उनका सर्वथा अप्रमाणक है मूलगत
' असौ ' पदसे स्थितिस्थापकसंस्कारका ग्रहण है और ' क्वचित् ' पदसे आकृष्ट-
शाखादिका ग्रहण है ॥ १५९ ॥
भावनाख्यस्तु संस्कारो जीववृत्तिरतीन्द्रियः ।
उपेक्षानात्मकस्तस्य निश्चयः कारणं भवेत् ॥१६०॥
भाषा-एवं भावनाख्यसंस्कार प्राणीमात्रमें रहता है और अतीन्द्रिय है
अर्थात् उसका किसी इन्द्रियद्वारा ग्रहण नहीं होता. उपेक्षाअनात्मक निश्चय
अर्थात् वस्तुविषयक दृढ बोध ( तस्य ) उस संस्कारका कारणीभूत है ॥ १६०॥
भावनाख्य इति । तस्य संस्कारस्य । उपेक्षात्मकज्ञानात् सं-
स्कारानुत्पत्तेरुपेक्षानात्मकइत्युक्तम् । तत्संशयात् संस्कारानु-
त्पत्तेर्निश्चय इत्युक्तम् । तेनोपेक्षान्यनिश्चयत्वेन संस्कारं प्रति
हेतुतेति भावः ।
भाषा-तस्य-इस मूलगतपदसे संस्कारोंका ग्रहण है. वस्तुविषयक ' उपेक्षात्मक '
ज्ञानसे अर्थात् वस्तुको दत्तचित्त होकर न ग्रहण करनेसे संस्कार उत्पन्न नहीं होता;
इसलिये मूलमें ' उपेक्षानात्मक ' यह निश्चयका विशेषण कहा है. ( तत् ) उपे-
क्षानात्मक संशयसेभी संस्कार उत्पन्न नहीं होता इसलिये संशयसाधारणज्ञानको
त्यागकर मूलमें ' निश्चय ' पदका निवेश किया है. एवं उपेक्षात्मक ज्ञानसे अन्य
जो निश्चयात्मक ज्ञान तादृश ज्ञानत्वेन संस्कारोंके प्रति कारणता है.
परिच्छेदः ५ ] भाषाटीकासमेता । ३१५
ननु स्मरणं प्रत्युपेक्षाऽन्यनिश्चयत्वेन हेतुत्वं तेनोपेक्षादिस्थले न
स्मरणमित्थं च संस्कारं प्रति ज्ञानत्वेनैव हेतुताऽस्त्विति चेत् ।
न । विनिगमनाविरहेण संस्कारं प्रत्यप्युपेक्षाऽन्यनिश्चयत्वेन हेतु-
तायाः सिद्धत्वात् ।
शंका-स्मरणात्मक ज्ञानके प्रति उपेक्षाऽन्य निश्चयत्वेन हेतुता है इसीलिये
उपेक्षात्मकज्ञानस्थलमें स्मरणात्मक ज्ञान नहीं होता. ( इत्थञ्च ) इस रीतिसे स्मृति
ज्ञानके प्रति उपेक्षानात्मक निश्चयत्वेन कारणता सिद्ध हुई तो संस्कारके प्रति
ज्ञानत्वरूप साधारण धर्मसेभी कारणता मान लीजाय तो हानि क्या है ?
समाधान--विनिगमनाविरहसे अर्थात् एकत्र पक्षपातिनी युक्तिके अभावसे
संस्कारोंके प्रतिभी उपेक्षानात्मक निश्चयत्वेन कारणता स्वयं सिद्ध है इसलिये
ज्ञानत्वेन कारणता माननी उचित नहीं;
किंचोपेक्षास्थले संस्कारकल्पनाया गुरुत्वात् संस्कारं प्रति
चोपेक्षान्यत्त्वेन हेतुतायाः सिद्धत्वात् ॥ १६० ॥
भाषा-(किञ्च) वस्तुतः विचार किया जाय तो संस्कारोंके प्रतिही उपेक्षाऽन्य-
निश्चयत्वेन कारणता माननेमें विनिगमक प्रतीत होता है; क्योंकि यदि ऐसा नहीं
माना जाय तो उपेक्षात्मक ज्ञानस्थलमें संस्कारोंकी एक अधिक गुरुभूत कल्पना
करनी होगी और संस्कारोंके प्रति तो उपेक्षाऽन्यनिश्चयत्वेन हेतुता अन्वयव्यतिरेकसे
सिद्धही है ॥ १६० ॥
तत्र प्रमाणं दर्शयति । स्मरण इति-
भाषा-'स्मरणे' इत्यादि ग्रन्थसे मूलकार ( तत्र ) संस्कारमें प्रमाण दिखलातेहैं--
स्मरणे प्रत्यभिज्ञायामप्यसौ हेतुरुच्यते ॥
भाषा-स्मरणात्मक ज्ञानमें तथा प्रत्यभिज्ञात्मक ज्ञानमें यह संस्कार कारणीभूत है.
असौ संस्कारः। यतः स्मरणं प्रत्यभिज्ञानं च जनयत्यतः संस्कारः
कल्प्यते । विना व्यापारं पूर्वानुभवस्य स्मरणादिजननासा-
मर्थ्यात्, स्वस्वव्यापारान्यतराभावे कारणत्वासम्भवात् ।
भाषा-मूलगत 'असौ' पदसे संस्कारोंका ग्रहण है पूर्व दृष्टवस्तुविषयक अनुभव
कालान्तरमें उसी वस्तुके स्मरणका तथा प्रत्यभिज्ञानका जनक होता है; इसलिये
मध्यमें व्यापाररूपसे संस्कारोंकी कल्पना होतीहै संस्कारात्मकव्यापारसे विना पूर्वा-