महाभारत (खंड ६) - अनुशासन, आश्वमेधिक, आश्रमवासिक, मौसल, महाप्रस्थानिक, स्वर्गारोहण व हरिवंश पर्व
Mahabharata (Vol 6) - Anushasana to Harivamsa Parva
महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा
अयमश्वोऽनुसर्तव्यः स शेषे किं महीतले ॥ १० ॥
‘प्रभो! तुम्हें तो महाराज युधिष्ठिरके यज्ञ-सम्बन्धी अश्वके पीछे-पीछे जाना है; फिर यहाँ पृथ्वीपर कैसे सो रहे हो? ॥ १० ॥
त्वयि प्राणा ममायत्ताः कुरूणां कुरुनन्दन ।
स कस्मात् प्राणदोऽन्येषां प्राणात् संत्यक्तवानसि ॥ ११ ॥
‘कुरुनन्दन! मेरे और कौरवोंके प्राण तुम्हारे ही अधीन हैं। तुम तो दूसरोंके प्राणदाता हो, तुमने स्वयं कैसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंइहैव प्रायमाशिष्ये प्रेक्षन्त्यास्ते न संशयः ॥ १७ ॥
‘देवि! मैं पति और पुत्र दोनोंसे वञ्चित होकर दुःखमें डूब गयी हूँ। अतः अब यहीं तुम्हारे देखते-देखते मैं आमरण उपवास करूँगी, इसमें संशय नहीं है’ ॥ १७ ॥
इत्युक्त्वा पन्नगसुतां सपत्नी चैत्रवाहनी ।
ततः प्रायमुपासीना तूष्णीमासीज्जनाधिप ॥ १८ ॥
नरेश्वर! नागकन्यासे ऐसा कहकर उसकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें‘चौड़ी छाती और विशाल भुजावाले अपने पतिको मारा गया देखकर भी जो मेरी माता चित्रांगदा देवीका दृढ़ हृदय विदीर्ण नहीं हो जाता है। इससे मैं यह मानता हूँ कि अन्तकाल आये बिना मनुष्यका मरना बहुत कठिन है॥ २३१/२॥
यत्र नाहं न मे माता विप्रयुज्येत जीवितात्॥ २४॥
हा हा धिक् कुरुवीरस्य संनाहं काञ्चनं भुवि।
अपविद्धं हतस्येह मया पुत्रेण पश्यत॥ २५॥
‘तभी तो इस संकटके समय भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें‘नागराजकुमारी! देखो, युद्धमें मैंने तुम्हारे स्वामीका वध किया है। सम्भव है आज समरांगणमें इस तरह अर्जुनकी हत्या करके मैंने तुम्हारा प्रिय कार्य किया हो ।। ३१ ।।
सोऽहमद्य गमिष्यामि गतिं पितृनिषेविताम् ।
न शक्नोम्यात्मनाऽऽत्मानमहं धारयितुं शुभे ॥ ३२ ॥
‘परंतु शुभे! अब मैं इस शरीरको धारण नहीं कर सकता। आज मैं भी उस मार्गपर जाऊँगा, जहाँ मेरे पिताजी गये हैं ।। ३२ ।।
**सा त्वं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें'ये पाण्डुपुत्र धनंजय अद्वितीय वीर, महान् तेजस्वी, धर्मात्मा तथा मेरे पिता थे। इनका वध करके मैंने महान् पाप किया है। अब मेरा उद्धार कैसे हो सकता है?' ।। ३९ ।।
इत्येवमुक्त्वा नृपते धनंजयसुतो नृपः ।
उपस्पृश्याभवत् तूष्णीं प्रायोपेतो महामतिः ॥ ४० ॥
नरेश्वर! ऐसा कहकर धनंजयकुमार परम बुद्धिमान् राजा बभ्रुवाहन पुनः आचमन करके आमरण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें'राजन्! तुम इनके पुत्र हो। ये शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले कुरुकुलतिलक अर्जुन संग्राममें जूझते हुए तुम-जैसे बेटेका बल-पराक्रम जानना चाहते थे। वत्स! इसीलिये मैंने तुम्हें युद्धके लिये प्रेरित किया है। सामर्थ्यशाली पुत्र! तुम अपनेमें अणुमात्र पापकी भी आशंका न करो ।। ४६-४७ ।।
ऋषिरेष महानात्मा पुराणः शाश्वतोऽक्षरः ।
नैनं शक्तो हि संग्रामे जेतुं शक्रोऽपि पुत्रक ।। ४८ ।।
'ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमेघके समान गम्भीर ध्वनि करनेवाली देव-दुन्दुभियाँ बिना बजाये ही बज उठीं और आकाशमें साधुवादकी महान् ध्वनि गूँजने लगी ।। ५५ ।।
उत्थाय च महाबाहुः पर्याश्वस्तो धनंजयः ।
बभ्रुवाहनमालिङ्ग्य समाजिघ्रत मूर्धनि ।। ५६ ।।
महाबाहु अर्जुन भलीभाँति स्वस्थ होकर उठे और बभ्रुवाहनको हृदयसे लगाकर उसका मस्तक सूँघने लगे ।। ५६ ।।
**ददर्श चापि दूरेऽस्य
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय (पृष्ठ 1988)
एकाशीतितमोऽध्यायः
उलूपीका अर्जुनके पूछनेपर अपने आगमनका कारण एवं अर्जुनकी पराजयका रहस्य बताना, पुत्र और पत्नीसे विदा लेकर पार्थका पुनः अश्वके पीछे जाना
अर्जुन उवाच
किमागमनकृत्यं ते कौरव्यकुलनन्दिनि ।
मणिपूरपतेर्मातुस्तथैव च रणाजिरे ॥ १ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंत्वत्प्रीत्यर्थं हि कौरव्य कृतमेतन्मया विभो ॥ ७ ॥
'प्रभो! कुरुनन्दन! पहले तो मैं आपके चरणोंमें सिर रखकर आपको प्रसन्न करना चाहती हूँ। यदि मुझसे कोई दोष बन गया हो तो भी उसके लिये आप मुझपर क्रोध न करें; क्योंकि मैंने जो कुछ किया है, वह आपकी प्रसन्नताके लिये ही किया है ॥ ७ ॥
यत्तच्छृणु महाबाहो निखिलेन धनंजय ।
महाभारतयुद्धे यत् त्वया शान्तनवो नृपः ॥ ८ ॥
**अधर्मेण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतदनेनानुषङ्गेण वयमद्य धनंजयम् ।। १४ ।।
शापेन योजयामेति तथास्त्विति च साब्रवीत् ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय (पृष्ठ 1991)
**[⬅ विषय-सूची
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें‘उनकी बातें सुनकर मेरी सारी इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं और पातालमें प्रवेश करके मैंने अपने पितासे यह सारा समाचार कह सुनाया। यह सुनकर पिताजीको भी बड़ा खेद हुआ॥ १५ १/२ ॥
पिता तु मे वसून् गत्वा त्वदर्थे समयाचत ॥ १६ ॥
पुनः पुनः प्रसाद्यैतांस्त एनमिदमब्रुवन् ।
‘वे तत्काल वसुओंके पास जाकर उन्हें बारंबार प्रसन्न करके आपके लिये उनसे बारंबार क्षमा-याचना करने लगे। तब वसुगण उनसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतत्रागच्छेः सहामात्यो मातृभ्यां सहितो नृप ॥ २४ ॥
'नरेश्वर! आगामी चैत्रमासकी पूर्णिमाको महाराज युधिष्ठिरके यज्ञका आरम्भ होगा। उसमें तुम अपनी इन दोनों माताओं और मन्त्रियोंके साथ अवश्य आना' ॥
इत्येवमुक्तः पार्थेन स राजा बभ्रुवाहनः ।
उवाच पितरं धीमानिदमस्राविलेक्षणः ॥ २५ ॥
अर्जुनके ऐसा कहनेपर बुद्धिमान् राजा बभ्रुवाहनने नेत्रोंमें आँसू भरकर पितासे इस प्रकार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकोई स्थान नहीं है' ।। ३१ ।।
स तत्र विधिवत् तेन पूजितः पाकशासनः ।
**भार्याभ्यामभ्यनुज्ञातः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय (पृष्ठ 1995)
द्व्यशीतितमोऽध्यायः
मगधराज मेघसन्धिकी पराजय
वैशम्पायन उवाच
स तु वाजी समुद्रान्तां पर्यत्य वसुधामिमाम् ।
निवृत्तोऽभिमुखो राजन् येन वारणसाह्वयम् ।। १ ।।
वैशम्पायनजी कहते हैं—राजन्! इसके बाद वह घोड़ा समुद्रपर्यन्त सारी पृथ्वीकी परिक्रमा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें'यदि युद्धमें मेरे पिता आदि पूर्वजोंने कभी तुम्हारा स्वागत-सत्कार नहीं किया है तो आज मैं इस कमीको पूर्ण करूँगा। युद्धके मैदानमें तुम्हारा यथोचित आतिथ्य-सत्कार करूँगा। पहले मुझपर प्रहार करो, फिर मैं तुमपर प्रहार करूँगा' ।। ७ ।।
इत्युक्तः प्रत्युवाचैनं प्रहसन्निव पाण्डवः ।
विघ्नकर्ता मया वार्य इति मे व्रतमाहितम् ।। ८ ।।
भ्रात्रा ज्येष्ठेन नृपते तवापि विदितं ध्रुवम् ।
**प्रहरस्व यथाशक्ति
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंततो गाण्डीवधन्वा तु मागधेन भृशाहतः ।
बभौ वसन्तसमये पलाशः पुष्पितो यथा ॥ १५ ॥
मगधराजके बाणोंसे अत्यन्त घायल होकर गाण्डीवधारी अर्जुन रक्तसे नहा उठे। उस समय वे वसन्त-ऋतुमें फूले हुए पलाश-वृक्षकी भाँति सुशोभित हो रहे थे ॥ १५ ॥
अवध्यमानः सोऽभ्यघ्नन्मागधः पाण्डवर्षभम् ।
तेन तस्थौ स कौरव्य लोकवीरस्य दर्शने ॥ १६ ॥
कुरुनन्दन! अर्जुन तो उसे मार नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपर्याप्तः क्षत्रधर्मोऽयं दर्शितः पुत्र गम्यताम् ।
बह्वेतत् समरे कर्म तव बालस्य पार्थिव ॥ २३ ॥
‘बेटा! तुमने क्षत्रियधर्मका पूरा-पूरा प्रदर्शन कर लिया। अब अपने घर जाओ। भूपाल! तुम अभी बालक हो। इस समरांगणमें तुमने जो पराक्रम किया है, यही तुम्हारे लिये बहुत है ॥ २३ ॥
युधिष्ठिरस्य संदेशो न हन्तव्या नृपा इति ।
तेन जीवसि राजंस्त्वमपराध्दोऽपि मे रणे ॥ २४ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंराजन्! उन देशोंमें अर्जुनने केवल गाण्डीव धनुषकी सहायतासे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंअध्याय (पृष्ठ 2000)
त्र्यशीतितमोऽध्यायः
दक्षिण और पश्चिम समुद्रके तटवर्ती देशोंमें होते हुए अश्वका द्वारका, पञ्चनद एवं गान्धार देशमें प्रवेश
वैशम्पायन उवाच
मागधेनार्चितो राजन् पाण्डवः श्वेतवाहनः ।
दक्षिणां दिशमास्थाय चारयामास तं हयम् ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! मगधराजसे पूजित हो पाण्डुपुत्र श्वेतवाहन अर्जुनने दक्षिण दिशाका आश्रय ले उस घोड़ेको घुमाना आरम्भ किया ॥ १ ॥
ततः स पुनरावर्त्य हयः कामचरो बली ।
आससाद पुरीं रम्यां चेदीनां शुक्तिसाह्वयाम् ॥ २ ॥
वह इच्छानुसार विचरनेवाला अश्व पुनः उधरसे लौटकर चेदियोंकी रमणीय राजधानीमें जो शुक्तिपुरी (या माहिष्मतीपुरी)-के नामसे विख्यात थी, आया ॥ २ ॥
शरभेणार्चितस्तत्र शिशुपालसुतेन सः ।
युद्धपूर्वं तदा तेन पूजया च महाबलः ॥ ३ ॥
वहाँ शिशुपालके पुत्र शरभने पहले तो युद्ध किया और फिर स्वागत-सत्कारके द्वारा उस महाबली अश्वका पूजन किया ॥ ३ ॥
ततोऽर्चितो ययौ राजंस्तदा स तुरगोत्तमः ।
काशीनङ्गान् कोसलांश्च किरातानथ तङ्गणान् ॥ ४ ॥
राजन्! शरभसे पूजित हो वह उत्तम अश्व काशी, कोसल, किरात और तङ्गण आदि जनपदोंमें गया ॥ ४ ॥
पूजां तत्र यथान्यायं प्रतिगृह्य धनंजयः ।
पुनरावृत्य कौन्तेयो दशार्णानगमत् तदा ॥ ५ ॥
उन सभी राज्योंमें यथोचित पूजा ग्रहण करके कुन्तीनन्दन अर्जुन पुनः लौटकर दशार्ण देशमें आये ॥ ५ ॥
तत्र चित्राङ्गदी नाम बलवानरिमर्दनः ।
तेन युद्धमभूत् तस्य विजयस्यातिभैरवम् ॥ ६ ॥
वहाँ उस समय महाबली शत्रुमर्दन चित्रांगद नामक नरेश राज्य करते थे। उनके साथ अर्जुनका बड़ा भयंकर युद्ध हुआ ॥ ६ ॥
तं चापि वशमानीय किरीटी पुरुषर्षभः ।
निषादराज्ञो विषयमेकलव्यस्य जग्मिवान् ॥ ७ ॥