सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

महाभारत (खंड ५) - शान्ति पर्व

Mahabharata (Vol 5) - Shanti Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished2,450 पृष्ठ
पृष्ठ 887 स्कैन

— ।। ६७ ।।
नन्दामि सौम्य भद्रं ते यो मां जीवितुमिच्छसि ।
श्रेयश्च यदि जानीषे क्रियतां मा विचारय ।। ६८ ।।
‘सौम्य! मैं तुम्हारा अभिनन्दन करता हूँ। तुम्हारा कल्याण हो, जो कि तुम मुझे जीवन प्रदान करना चाहते हो। यदि हमारे कल्याणका उपाय जानते हो तो इसे अवश्य करो, कोई अन्यथा विचार मनमें न लाओ ।। ६८ ।।
अहं हि भृशमापन्नस्त्वमापन्नपरो मम ।
**द्वयोरापन्नयोः संधिः क्रियतां मा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 888 स्कैन

ही मैं तुम्हारी रक्षा करनेमें समर्थ हूँ ।।
उलूकाच्चैव मां रक्ष क्षुद्रः प्रार्थयते हि माम् ।
अहं छेत्स्यामि ते पाशान् सखे सत्येन ते शपे ।। ७५ ।।
'इधर यह नीच उल्लू भी मेरे प्राणका ग्राहक बना हुआ है। इससे भी तुम मुझे बचा लो। सखे! मैं तुमसे सत्यकी शपथ खाकर कहता हूँ, मैं तुम्हारे बन्धन काट दूँगा' ।। ७५ ।।
तद्वचः संगतं श्रुत्वा लोमशो युक्तमर्थवत् ।
**हर्षादुद्वीक्ष्य पलितं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 889 स्कैन

'कोई किसीके उपकारका कितना ही अधिक बदला क्यों न चुका दे; वह प्रथम उपकार करनेवालेके समान नहीं शोभा पाता है; क्योंकि एक तो किसीके उपकार करनेपर बदलेमें उसका उपकार करता है; परंतु दूसरेने बिना किसी कारणके ही उसकी भलाई की है' ।। ८२ ।।

भीष्म उवाच

ग्राहयित्वा तु तं स्वार्थं मार्जारं मूषिकस्तथा ।
प्रविवेश तु विश्रभ्य क्रोडमस्य कृतागसः ।। ८३ ।।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 890 स्कैन

लीनः स तस्य गात्रेषु पलितो देशकालवित् ।
चिच्छेद पाशान् नृपते कालापेक्षी शनैः शनैः ॥ ८९ ॥
नरेश्वर! चूहा देश-कालकी गतिको अच्छी तरह जानता था; इसलिये वह बिलावके अंगोंमें ही छिपा रहकर चाण्डालके आनेके समयकी प्रतीक्षा करता हुआ धीरे-धीरे जालको काटने लगा ॥ ८९ ॥

अथ बन्धपरिक्लिष्टो मार्जारो वीक्ष्य मूषिकम् ।
छिन्दन्तं वै तदा पाशानत्वरन्तं त्वरान्वितः ॥ ९० ॥
तमत्वरन्तं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 891 स्कैन

यदा पश्यामि चाण्डालमायान्तं शस्त्रपाणिनम् ।
ततश्छेत्स्यामि ते पाशान् प्राप्ते साधारणे भये ॥ ९७ ॥
‘जब मैं देख लूँगा कि चाण्डाल हाथमें हथियार लिये आ रहा है, तब तुम्हारे ऊपर साधारण-सा भय उपस्थित होनेपर मैं शीघ्र ही तुम्हारे बन्धन काट डालूँगा ॥ ९७ ॥

तस्मिन् काले प्रमुक्तस्त्वं तरुमेवाधिरोक्ष्यसे ।
न हि ते जीवितादन्यत् किंचित् कृत्यं भविष्यति ॥ ९८ ॥
‘उस समय छूटते ही तुम पहले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 892 स्कैन

यदि किंचिन्मयाज्ञानात् पुरस्ताद् दुष्कृतं कृतम् ।
न तन्मनसि कर्तव्यं क्षामये त्वां प्रसीद मे ॥ १०५ ॥
'यदि मैंने अज्ञानवश पहले कभी तुम्हारा कोई अपराध किया हो तो तुम्हें उसको मनमें नहीं लाना चाहिये, मैं क्षमा माँगता हूँ। तुम मुझपर प्रसन्न हो जाओ ॥ १०५ ॥

तमेवंवादिनं प्राज्ञः शास्त्रबुद्धिसमन्वितः ।
उवाचेदं वचः श्रेष्ठं मार्जारं मूषिकस्तदा ॥ १०६ ॥
चूहा बड़ा विद्वान् तथा नीतिशास्त्रको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 893 स्कैन

तस्मिन् कालेऽपि च भवान् दिवाकीर्तिभयार्दितः ।। ११२ ।।

मम न ग्रहके शक्तः पलायनपरायणः ।

'जब चाण्डाल आ जायगा, उस समय तुम उसीके भयसे पीड़ित हो भागने लग

जाओगे; फिर मुझे पकड़ न सकोगे ।। ११२ १/२ ।।

छिन्नं तु तन्तुबाहुल्यं तन्तुरेकोऽवशेषितः ।। ११३ ।।

छेत्स्याम्यहं तमप्याशु निर्वृतो भव लोमश ।

'मैंने बहुतसे तंतु काट डाले हैं, केवल एक ही डोरी बाकी रख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 894 स्कैन

वे दोनों बलवान् और बुद्धिमान् तो थे ही। चूहेके घातमें पासहीमें बैठे हुए थे; परंतु अच्छी नीतिसे संगठित हो जानेके कारण चूहे और बिलावपर वे बलपूर्वक आक्रमण न कर सके ॥ ११९ १/२ ॥

कार्यार्थे कृतसंधानौ दृष्ट्वा मार्जारमूषिकौ ॥ १२० ॥
उलूकनकुलौ तत्र जग्मतुः स्वं स्वमालयम् ।
चूहे और बिलावको कार्यवश संधिसूत्रमें बँधे देख उल्लू और नेवला दोनों अपने-अपने निवासस्थानको चले गये ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 895 स्कैन

हो? ।। १२७ ।।
कृत्वा हि पूर्वं मित्राणि यः पश्चान्नानुतिष्ठति ।
न स मित्राणि लभते कृच्छ्रास्वापत्सु दुर्मतिः ।। १२८ ।।
'जो खोटी बुद्धिवाला मनुष्य पहले बहुत-से मित्र बनाकर पीछे उस मित्रभावमें स्थिर नहीं रहता है, वह कष्टदायिनी विपत्तिमें पड़नेपर उन मित्रोंको नहीं पाता है अर्थात् उनसे उसको सहायता नहीं मिलती ।। १२८ ।।
सत्कृतोऽहं त्वया मित्र सामर्थ्यादात्मनः सखे ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 896 स्कैन

एवमुक्तः परां शान्तिं मार्जारिण स मूषिकः ।
उवाच परमन्त्रज्ञः श्लक्ष्णमात्महितं वचः ॥ १३५ ॥
बिलावकी ऐसी परम शान्तिपूर्ण बातें सुनकर उत्तम मन्त्रणाके ज्ञाता चूहेने मधुर वाणीमें अपने लिये हितकर वचन कहा— ॥ १३५ ॥

यद् भवानाह तत् सर्वं मया ते लोमश श्रुतम् ।
ममापि तावद् ब्रुवतः शृणु यत् प्रतिभाति मे ॥ १३६ ॥
‘लोमश! तुमने जो कुछ कहा, वह सब मैंने ध्यान देकर सुना। अब मेरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 897 स्कैन

‘कभी-कभी समयके फेरसे मित्र शत्रु बन जाता है और शत्रु भी मित्र बन जाता है; क्योंकि स्वार्थ बड़ा बलवान्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अध्याय (पृष्ठ 898)

पृष्ठ 898 स्कैन

**[⬅ विषय-सूची

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 899 स्कैन

न विश्वसेदविश्वस्ते विश्वस्ते नातिविश्वसेत् ।। १४४ ।।
विश्वासाद् भयमुत्पन्नमपि मूलानि कृन्तति ।
‘जो विश्वासपात्र न हो, उसपर कभी विश्वास न करे और जो विश्वासपात्र हो, उसपर भी अधिक विश्वास न करे; क्योंकि विश्वाससे उत्पन्न हुआ भय मनुष्यका मूलोच्छेद कर डालता है ।। १४४ १/२ ।।

अर्थयुक्त्या हि जायन्ते पिता माता सुतस्तथा ।। १४५ ।।
मातुला भागिनेयाश्च तथा सम्बन्धिबान्धवाः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 900
स्थायी लिंक
पृष्ठ 900 स्कैन

कारणात् प्रियतामेति द्वेष्यो भवति कारणात् ।। १५१ ।।
'इसके सिवा तुम जो यह मीठी-मीठी बात कह रहे हो कि 'आज तुम मुझे बड़े प्रिय लगते हो' इसका भी कारण है, मेरे मित्र! वह सब मैं विस्तारके साथ बताता हूँ, सुनो। मनुष्य कारणसे ही प्रेमपात्र और कारणसे ही द्वेषका पात्र बनता है ।। १५०-१५१ ।।

अर्थार्थी जीवलोकोऽयं न कश्चित् कस्यचित् प्रियः ।
सख्यं सोदर्ययोर्भ्रात्रोर्दम्पत्योर्वा परस्परम् ।। १५२ ।।
कस्यचिन्नाभिजानामि प्रीतिं निष्कारणामिह ।
'यह जीव-जगत् स्वार्थका ही साथी है। कोई किसीका प्रिय नहीं है। दो सगे भाइयों तथा पति और पत्नीमें भी जो परस्पर प्रेम होता है, वह भी स्वार्थवश ही है। इस जगत्में किसीके भी प्रेमको मैं निष्कारण (स्वार्थरहित) नहीं समझता ।। १५२ १/२ ।।

यद्यपि भ्रातरः क्रुद्धा भार्या वा कारणान्तरे ।। १५३ ।।
स्वभावतस्ते प्रीयन्ते नेतरः प्रीयते जनः ।
'कभी-कभी किसी स्वार्थको लेकर भाई भी कुपित हो जाते हैं अथवा पत्नी भी रूठ जाती है। यद्यपि वे स्वभावतः एक-दूसरेसे जैसा प्रेम करते हैं, ऐसा प्रेम दूसरे लोग नहीं करते हैं ।। १५३ १/२ ।।

प्रियो भवति दानेन प्रियवादेन चापरः ।। १५४ ।।
मन्त्रहोमजपैरन्यः कार्यार्थं प्रीयते जनः ।
'कोई दान देनेसे प्रिय होता है, कोई प्रिय वचन बोलनेसे प्रीतिपात्र बनता है और कोई कार्यसिद्धिके लिये मन्त्र, होम एवं जप करनेसे प्रेमका भाजन बन जाता है ।। १५४ १/२ ।।

उत्पन्ना कारणे प्रीतिरासीन्नौ कारणान्तरे ।। १५५ ।।
प्रध्वस्ते कारणस्थाने सा प्रीतिर्विनिवर्तते ।
'किसी कारण (स्वार्थ) को लेकर उत्पन्न होनेवाली प्रीति जबतक वह कारण रहता है, तबतक बनी रहती है। उस कारणका स्थान नष्ट हो जानेपर उसको लेकर की हुई प्रीति भी स्वतः निवृत्त हो जाती है ।। १५५ १/२ ।।

किं नु तत् कारणं मन्ये येनाहं भवतः प्रियः ।। १५६ ।।
अन्यत्राभ्यवहारार्थं तत्रापि च बुधा वयम् ।
'अब मेरे शरीरको खा जानेके सिवा दूसरा कौन-सा ऐसा कारण रह गया है, जिससे मैं यह मान लूँ कि वास्तवमें तुम्हारा मुझपर प्रेम है। इस समय जो तुम्हारा स्वार्थ है, उसे मैं अच्छी तरह समझता हूँ ।। १५६ १/२ ।।

कालो हेतुं विकुरुते स्वार्थस्तमनुवर्तते ।। १५७ ।।
स्वार्थं प्राज्ञोऽभिजानाति प्राज्ञं लोकोऽनुवर्तते ।
न त्वीदृशं त्वया वाच्यं विदुषि स्वार्थपण्डिते ।। १५८ ।।

पृष्ठ 901
स्थायी लिंक
पृष्ठ 901 स्कैन

‘समय कारणके स्वरूपको बदल देता है; और स्वार्थ उस समयका अनुसरण करता रहता है। विद्वान् पुरुष उस स्वार्थको समझता है और साधारण लोग विद्वान् पुरुषके ही पीछे चलते हैं। तात्पर्य यह है कि मैं विद्वान् हूँ; इसलिये तुम्हारे स्वार्थको अच्छी तरह समझता हूँ; अतः तुम्हें मुझसे ऐसी बात नहीं कहनी चाहिये ।। १५७-१५८ ।।

अकाले हि समर्थस्य स्नेहहेतुरयं तव ।
तस्मान्नाहं चले स्वार्थात् सुस्थिरः संधिविग्रहे ।। १५९ ।।

‘तुम शक्तिशाली हो तो भी जो बेसमय मुझपर इतना स्नेह दिखा रहे हो, इसका यह स्वार्थ ही कारण है; अतः मैं भी अपने स्वार्थसे विचलित नहीं हो सकता। संधि और विग्रहके विषयमें मेरा विचार सुनिश्चित है ।। १५९ ।।

अभ्राणामिव रूपाणि विकुर्वन्ति क्षणे क्षणे ।
अद्यैव हि रिपुर्भूत्वा पुनरद्यैव मे सुहृत् ।। १६० ।।
पुनश्च रिपुरद्यैव युक्तीनां पश्य चापलम् ।

‘मित्रता और शत्रुताके रूप तो बादलोंके समान क्षण-क्षणमें बदलते रहते हैं। आज ही तुम मेरे शत्रु होकर फिर आज ही मेरे मित्र हो सकते हो और उसके बाद आज ही पुनः शत्रु भी बन सकते हो। देखो, यह स्वार्थका सम्बन्ध कितना चंचल है? ।। १६० १/२ ।।

आसीन्मैत्री तु तावन्नौ यावद्धेतुरभूत् पुरा ।। १६१ ।।
सा गता सह तेनैव कालयुक्तेन हेतुना ।

‘पहले जब उपयुक्त कारण था, तब हम दोनोंमें मैत्री हो गयी थी, किंतु कालने जिसे उपस्थित कर दिया था उस कारणके निवृत्त होनेके साथ ही वह मैत्री भी चली गयी ।। १६१ १/२ ।।

त्वं हि मे जातितः शत्रुः सामर्थ्यान्मित्रतां गतः ।। १६२ ।।
तत् कृत्यमभिनिर्वर्त्य प्रकृतिः शत्रुतां गता ।

‘तुम जातिसे ही मेरे शत्रु हो, किंतु विशेष प्रयोजनसे मित्र बन गये थे। वह प्रयोजन सिद्ध कर लेनेके पश्चात् तुम्हारी प्रकृति फिर सहज शत्रुभावको प्राप्त हो गयी ।। १६२ १/२ ।।

सोऽहमेवं प्रणीतानि ज्ञात्वा शास्त्राणि तत्त्वतः ।। १६३ ।।
प्रविशेयं कथं पाशं त्वत्कृते तद् वदस्व मे ।

‘मैं इस प्रकार शुक्र आदि आचार्योंके बनाये हुए नीतिशास्त्रकी बातोंको ठीक-ठीक जानकर भी तुम्हारे लिये उस जालके भीतर कैसे प्रवेश कर सकता था? यह तुम्हीं मुझे बताओ ।। १६३ १/२ ।।

त्वद्वीर्येण प्रमुक्तोऽहं मद्वीर्येण तथा भवान् ।। १६४ ।।
अन्योन्यानुग्रहे वृत्ते नास्ति भूयः समागमः ।

पृष्ठ 902
स्थायी लिंक
पृष्ठ 902 स्कैन

'तुम्हारे पराक्रमसे मैं प्राण-संकटसे मुक्त हुआ और मेरी शक्तिसे तुम। जब एक दूसरेपर अनुग्रह करनेका काम पूरा हो गया, तब फिर हमें परस्पर मिलनेकी आवश्यकता नहीं॥ १६४ १/२॥
त्वं हि सौम्य कृतार्थोऽद्य निर्वृत्तार्थस्तथा वयम्॥ १६५॥
न तेऽस्त्यद्य मया कृत्यं किंचिदन्यत्र भक्षणात्।
'सौम्य! अब तुम्हारा काम बन गया और मेरा प्रयोजन भी सिद्ध हो गया; अतः अब मुझे खा लेनेके सिवा मेरे द्वारा तुम्हारा दूसरा कोई प्रयोजन सिद्ध होनेवाला नहीं है॥ १६५ १/२॥
अहमन्नं भवान् भोक्ता दुर्बलोऽहं भवान् बली॥ १६६॥
नावयोर्विद्यते संधिवियुक्ते विषमे बले।
'मैं अन्न हूँ और तुम मुझे खानेवाले हो। मैं दुर्बल हूँ और तुम बलवान् हो। इस प्रकार मेरे और तुम्हारे बलमें कोई समानता नहीं है। दोनोंमें बहुत अन्तर है। अतः हम दोनोंमें संधि नहीं हो सकती॥ १६६ १/२॥
स मन्येऽहं तव प्रज्ञां यन्मोक्षात् प्रत्यनन्तरम्॥ १६७॥
भक्ष्यं मृगयसे नूनं सुखोपायेन कर्मणा।
'मैं तुम्हारा विचार जान गया हूँ, निश्चय ही तुम जालसे छूटनेके बादसे ही सहज उपाय तथा प्रयत्नद्वारा आहार ढूँढ़ रहे हो॥ १६७ १/२॥
भक्ष्यार्थं ह्यवबद्धस्त्वं स मुक्तः पीडितः क्षुधा॥ १६८॥
शास्त्रजां मतिमास्थाय नूनं भक्षयिताद्य माम्।
जानामि क्षुधितं तु त्वामाहारसमयश्च ते॥ १६९॥
स त्वं मामभिसंधाय भक्ष्यं मृगयसे पुनः।
'आहारकी खोजके लिये ही निकलनेपर तुम इस जालमें फँसे थे और अब इससे छूटकर भूखसे पीड़ित हो रहे हो। निश्चय ही शास्त्रीय बुद्धिका सहारा लेकर अब तुम मुझे खा जाओगे। मैं जानता हूँ कि तुम भूखे हो और यह तुम्हारे भोजनका समय है; अतः तुम पुनः मुझसे संधि करके अपने लिये भोजनकी तलाश करते हो॥ १६८-१६९ १/२॥
त्वं चापि पुत्रदारस्थो यत् संधिं सृजसे मयि॥ १७०॥
शुश्रूषां यतसे कर्तुं सखे मम न तत् क्षमम्।
'सखे! तुम जो बाल-बच्चोंके बीचमें बैठकर मुझपर संधिका भाव दिखा रहे हो तथा मेरी सेवा करनेका यत्न करते हो, वह सब मेरे योग्य नहीं है॥ १७० १/२॥
त्वया मां सहितं दृष्ट्वा प्रिया भार्या सुताश्च ते॥ १७१॥
कस्मात् ते मां न खादेयुर्हृष्टाः प्रणयिनस्त्वयि।

पृष्ठ 903
स्थायी लिंक
पृष्ठ 903 स्कैन

‘तुम्हारे साथ मुझे देखकर तुम्हारी प्यारी पत्नी और पुत्र जो तुमसे बड़ा प्रेम रखते हैं, हर्षसे उल्लसित हो मुझे कैसे नहीं खा जायँगे? ।। १७१ १/२ ।।
नाहं त्वया समेष्यामि वृत्तो हेतुः समागमे ।। १७२ ।।
शिवं ध्यायस्व मे स्वस्थः सुकृतं स्मरसे यदि ।
‘अब मैं तुमसे नहीं मिलूँगा। हम दोनोंके मिलनका जो उद्देश्य था, वह पूरा हो गया। यदि तुम्हें मेरे शुभ कर्म (उपकार) का स्मरण है तो स्वयं स्वस्थ रहकर मेरे भी कल्याणका चिन्तन करो ।। १७२ १/२ ।।
शत्रोरनार्यभूतस्य क्लिष्टस्य क्षुधितस्य च ।। १७३ ।।
भक्ष्यं मृगयमाणस्य कः प्राज्ञो विषयं व्रजेत् ।
‘जो अपना शत्रु हो, दुष्ट हो, कष्टमें पड़ा हुआ हो, भूखा हो और अपने लिये भोजनकी तलाश कर रहा हो, उसके सामने कोई भी बुद्धिमान् (जो उसका भोज्य है)’ कैसे जा सकता है ।। १७३ १/२ ।।
स्वस्ति तेऽस्तु गमिष्यामि दूरादपि तवोद्विजे ।। १७४ ।।
विश्वस्तं वा प्रमत्तं वा एतदेव कृतं भवेत् ।
बलवत्संनिकर्षो हि न कदाचित् प्रशस्यते ।। १७५ ।।
‘तुम्हारा कल्याण हो। अब मैं चला जाऊँगा। मुझे दूरसे भी तुमसे डर लगता है। मेरा यह पलायन विश्वासपूर्वक हो रहा हो या प्रमादके कारण; इस समय यही मेरा कर्तव्य है। बलवानोंके निकट रहना दुर्बल प्राणीके लिये कभी अच्छा नहीं माना जाता ।।
नाहं त्वया समेष्यामि निवृत्तो भव लोमश ।
यदि त्वं सुकृतं वेत्सि तत् सख्यमनुसारय ।। १७६ ।।
‘लोमश! अब मैं तुमसे कभी नहीं मिलूँगा। तुम लौट जाओ। यदि तुम समझते हो कि मैंने तुम्हारा कोई उपकार किया है तो तुम मेरे प्रति सदा मैत्रीभाव बनाये रखना ।। १७६ ।।
प्रशान्तादपि मे पापाद् भेतव्यं बलिनः सदा ।
यदि स्वार्थं न ते कार्यं ब्रूहि किं करवाणि ते ।। १७७ ।।
‘जो बलवान् और पापी हो, वह शान्तभावसे रहता हो तो भी मुझे सदा उससे डरना चाहिये। यदि तुम्हें मुझसे कोई स्वार्थ सिद्ध नहीं करना है तो बताओ मैं तुम्हारा (इसके अतिरिक्त) कौन-सा कार्य करूँ? ।।
कामं सर्वं प्रदास्यामि न त्वाऽऽत्मानं कदाचन ।
आत्मार्थे संततिस्त्याज्या राज्यं रत्नं धनानि च ।। १७८ ।।
अपि सर्वस्वमुत्सृज्य रक्षेदात्मानमात्मना ।
‘मैं तुम्हें इच्छानुसार सब कुछ दे सकता हूँ; परंतु अपने आपको कभी नहीं दूँगा। अपनी रक्षा करनेके लिये तो संतति, राज्य, रत्न और धन—सबका त्याग किया जा सकता है। अपना सर्वस्व त्यागकर भी स्वयं ही अपनी रक्षा करनी चाहिये ।। १७८ १/२ ।।

पृष्ठ 904
स्थायी लिंक
पृष्ठ 904 स्कैन

ऐश्वर्यधनरत्नानां प्रत्यमित्रे निवर्तताम् ॥ १७९ ॥
दृष्ट्वा हि पुनरावृत्तिर्जीवतामिति नः श्रुतम् ।
‘हमने सुना है कि यदि प्राणी जीवित रहे तो वह शत्रुओं द्वारा अपने अधिकारमें किये हुए ऐश्वर्य, धन और रत्नोंको पुनः वापस ला सकता है। यह बात प्रत्यक्ष देखी भी गयी है॥ १७९ १/२ ॥

न त्वात्मनः सम्प्रदानं धनरत्नवदिष्यते ॥ १८० ॥
आत्मा हि सर्वदा रक्ष्यो दारैरपि धनैरपि ।
‘धन और रत्नोंकी भाँति अपने आपको शत्रुके हाथमें दे देना अभीष्ट नहीं है। धन और स्त्रीके द्वारा अर्थात् उनका त्याग करके भी सर्वदा अपनी रक्षा करनी चाहिये ॥ १८० १/२ ॥

आत्मरक्षणतन्त्राणां सुपरीक्षितकारिणाम् ॥ १८१ ॥
आपदो नोपपद्यन्ते पुरुषाणां स्वदोषजाः ।
‘जो आत्मरक्षामें तत्पर हैं और भलीभाँति परीक्षापूर्वक निर्णय करके काम करते हैं, ऐसे पुरुषोंको अपने ही दोषसे उत्पन्न होनेवाली आपत्तियाँ नहीं प्राप्त होतीं ॥

शत्रून् सम्यग् विजानन्ति दुर्बला ये बलीयसः ॥ १८२ ॥
न तेषां चाल्यते बुद्धिः शास्त्रार्थकृतनिश्चया ।
‘जो दुर्बल प्राणी अपने बलवान् शत्रुओंको अच्छी तरह जानते हैं, उनकी शास्त्रके अर्थज्ञानद्वारा स्थिर हुई बुद्धि कभी विचलित नहीं होती’ ॥ १८२ १/२ ॥

इत्यभिव्यक्तमेवं स पलितेनाभिभर्त्सितः ॥ १८३ ॥
मार्जारो व्रीडितो भूत्वा मूषिकं वाक्यमब्रवीत् ॥ १८४ ॥
पलितने जब इस प्रकार स्पष्टरूपसे कड़ी फटकार सुनायी, तब बिलावने लज्जित होकर पुनः उस चूहेसे इस प्रकार कहा ॥ १८३-१८४ ॥

लोमश उवाच

सत्यं शपे त्वयाहं वै मित्रद्रोहो विगर्हितः ।
तन्मन्येऽहं तव प्रज्ञां यस्त्वं मम हिते रतः ॥ १८५ ॥
**लोमश बोला—**भाई! मैं तुमसे सत्यकी शपथ खाकर कहता हूँ, मित्रसे द्रोह करना तो बड़ी घृणित बात है। तुम जो सदा मेरे हितमें तत्पर रहते हो, इसे मैं तुम्हारी उत्तम बुद्धिका ही परिणाम समझता हूँ ॥ १८५ ॥

उक्तवानर्थतत्त्वेन मया सम्भिन्नदर्शनः ।
न तु मामन्यथा साधो त्वं ग्रहीतुमिहार्हसि ॥ १८६ ॥
श्रेष्ठ पुरुष! तुमने तो यथार्थरूपसे नीति-शास्त्रका सार ही बता दिया। मुझसे तुम्हारा विचार पूरा-पूरा मिलता है। मित्रवर! किंतु तुम मुझे गलत न समझो। मेरा भाव तुमसे विपरीत नहीं है ॥ १८६ ॥

पृष्ठ 905
स्थायी लिंक
पृष्ठ 905 स्कैन

प्राणप्रदानजं त्वत्तो मयि सौहृदमागतम् ।

धर्मज्ञोऽस्मि गुणज्ञोऽस्मि कृतज्ञोऽस्मि विशेषतः ।। १८७ ।।

मित्रेषु वत्सलश्चास्मि त्वद्भक्तश्च विशेषतः ।

तस्मादेवं पुनः साधो मय्याचरितुमर्हसि ।। १८८ ।।

तुमने मुझे प्राणदान दिया है। इसीसे मुझपर तुम्हारे सौहार्दका प्रभाव पड़ा। मैं धर्मको

जानता हूँ, गुणोंका मूल्य समझता हूँ, विशेषतः तुम्हारे प्रति कृतज्ञ हूँ, मित्रवत्सल हूँ और

सबसे बड़ी बात यह है कि मैं तुम्हारा भक्त हो गया हूँ; अतः मेरे अच्छे मित्र! तुम फिर मेरे

साथ ऐसा ही बर्ताव करो—मेलजोल बढ़ाकर मेरे साथ घूमो-फिरो ।। १८७-१८८ ।।

त्वया हि वाच्यमानोऽहं जह्यां प्राणान् सबान्धवः ।

विश्रम्भो हि बुधैर्दृष्टो मद्धिधेषु मनस्विषु ।। १८९ ।।

यदि तुम कह दो तो मैं बन्धु-बान्धवोंसहित तुम्हारे लिये अपने प्राण भी त्याग दे सकता

हूँ। विद्वानोंने मुझ-जैसे मनस्वी पुरुषोंपर सदा विश्वास ही किया और देखा है ।। १८९ ।।

तदेतद् धर्मतत्त्वज्ञ न त्वं शंकितुमर्हसि ।

अतः धर्मके तत्त्वको जाननेवाले पलित! तुम्हें मुझपर संदेह नहीं करना चाहिये ।। १८९

१/२ ।।

इति संस्तूयमानोऽपि मार्जारिण स मूषिकः ।। १९० ।।

मनसा भावगम्भीरो मार्जारं वाक्यमब्रवीत् ।

बिलावके द्वारा इस प्रकारकी स्तुति की जानेपर भी चूहा अपने मनसे गम्भीर भाव ही

धारण किये रहा। उसने मार्जारसे पुनः इस प्रकार कहा— ।। १९० १/२ ।।

साधुर्भगवान् श्रुतार्थोऽस्मि प्रीये च न च विश्वसे ।। १९१ ।।

संस्तवैर्वा धनौघैर्वा नाहं शक्यः पुनस्त्वया ।

न ह्यमित्रे वशं यान्ति प्राज्ञा निष्कारणं सखे ।। १९२ ।।

‘भैया! तुम वास्तवमें बड़े साधु हो। यह बात मैंने तुम्हारे विषयमें सुन रखी है। उससे

मुझे प्रसन्नता भी है; परंतु मैं तुमपर विश्वास नहीं कर सकता। तुम मेरी कितनी ही स्तुति

क्यों न करो। मेरे लिये कितनी ही धनराशि क्यों न लुटा दो; परंतु अब मैं तुम्हारे साथ मिल

नहीं सकता। सखे! बुद्धिमान् एवं विद्वान् पुरुष बिना किसी विशेष कारणके अपने शत्रुके

वशमें नहीं जाते ।। १९१-१९२ ।।

अस्मिन्नर्थे च गाथे द्वे निबोधोशनसा कृते ।

शत्रुसाधारणे कृत्ये कृत्वा संधिं बलीयसा ।। १९३ ।।

समाहितश्चरेद् युक्त्या कृतार्थश्च न विश्वसेत् ।

पृष्ठ 906
स्थायी लिंक
पृष्ठ 906 स्कैन

‘इस विषय में शुक्राचार्यने दो गाथाएँ कही हैं। उन्हें ध्यान देकर सुनो। जब अपने और शत्रुपर एक-सी विपत्ति आयी हो, तब निर्बलको सबल शत्रुके साथ मेल करके बड़ी सावधानी और युक्तिसे अपना काम निकालना चाहिये और जब काम हो जाय, तो फिर उसे शत्रुपर विश्वास नहीं करना चाहिये (यह पहली गाथा है)’ ।। १९३ १/२ ।।
न विश्वसेदविश्वस्ते विश्वस्ते नातिविश्वसेत् ।। १९४ ।।
नित्यं विश्वासयेदन्यान् परेषां तु न विश्वसेत् ।
‘(दूसरी गाथा यों हैं) जो विश्वासपात्र न हो, उसपर विश्वास न करे तथा जो विश्वासपात्र हो, उसपर भी अधिक विश्वास न करे। अपने प्रति सदा दूसरोंका विश्वास उत्पन्न करे; किंतु स्वयं दूसरोका विश्वास न करे ।। १९४ १/२ ।।
तस्मात् सर्वास्ववस्थासु रक्षेज्जीवितमात्मनः ।। १९५ ।।
द्रव्याणि संततिश्चैव सर्वं भवति जीवितः ।
‘इसलिये सभी अवस्थाओंमें अपने जीवनकी रक्षा करे; क्योंकि जीवित रहनेपर पुरुषको धन और संतान—सभी मिल जाते हैं ।। १९५ १/२ ।।
संक्षेपो नीतिशास्त्राणामविश्वासः परो मतः ।। १९६ ।।
नृषु तस्मादविश्वासः पुष्कलं हितमात्मनः ।
‘संक्षेपमें नीतिशास्त्रका सार यह है कि किसीका भी विश्वास न करना ही उत्तम माना गया है; इसलिये दूसरे लोगोंपर विश्वास न करनेमें ही अपना विशेष हित है ।।
वध्यन्ते न ह्यविश्वस्ताः शत्रुभिर्दुर्बला अपि ।। १९७ ।।
विश्वस्तास्तेषु वध्यन्ते बलवन्तोऽपि दुर्बलैः ।
‘जो विश्वास न करके सावधान रहते हैं, वे दुर्बल होनेपर भी शत्रुओंद्वारा मारे नहीं जाते। परंतु जो उनपर विश्वास करते हैं, वे बलवान् होनेपर भी दुर्बल शत्रुओंद्वारा मार डाले जाते हैं ।। १९७ १/२ ।।
त्वद्विधेभ्यो मया ह्यात्मा रक्ष्यो मार्जार सर्वदा ।। १९८ ।।
रक्ष त्वमपि चात्मानं चाण्डालाज्जातिकिल्बिषात् ।
‘बिलाव! तुम जैसे लोगोंसे मुझे सदा अपनी रक्षा करनी चाहिये और तुम भी अपने जन्मजात शत्रु चाण्डालसे अपनेको बचाये रखो’ ।। १९८ १/२ ।।
स तस्य ब्रुवतस्त्वेवं संत्रासाज्जातसाध्वसः ।। १९९ ।।
शाखां हित्वा जवेनाशु मार्जारः प्रययौ ततः ।
चूहेके इस प्रकार कहते समय चाण्डालका नाम सुनते ही बिलाव बहुत डर गया और वह डाली छोड़कर बड़े वेगसे तुरंत दूसरी ओर चला गया ।। १९९ १/२ ।।
ततः शास्त्रार्थतत्त्वज्ञो बुद्धिसामर्थ्यमात्मनः ।। २०० ।।
विश्राव्य पलितः प्राज्ञो बिलमन्यज्जगाम ह ।