सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर बीजक (सन्त कबीर साहिब - हंसदास शास्त्री कृत सविस्तार हिन्दी टीका सहित)

Kabir Bijak with Comprehensive Hindi Commentary

सद्गुरु कबीर साहिब (टीकाकार: हंसदास शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished766 पृष्ठ

रमैनी । ( ८५ )
औरो आगम करेविचारा । त्यहिनहिंसूझैवारनपारा॥ ६ ॥
जप तीरथ ब्रत पूजेभूता । दान पुण्य औ कियेबहूता ॥ ७ ॥
अरु औरौ आगम जेहैं ज्योतिष यंत्र मंत्र आदिदैकै तेऊ तात्पर्य वृत्तितें
जौने साहबको कहैहैं ताको वारपार तो तुमको न सूझिपर्यो वाच्यार्थ प्रतिपाद्य
जो धोखा ब्रह्म और और देवता ताही में लागत भये॥६॥सो यहिप्रकार नाना
मतन करिकै मानते भये कोई नाना देवतन के जपकिये कोई तीर्थ किये कोई
ब्रत किये कोई भूतनकी पूजाकिये कोई दानकिये कोई पुण्य जो यज्ञादिक कर्म
ते किये ॥ ७ ॥
साखी ॥ मंदिरतोहै नेहको, मतिकोइ पैठेधाई ॥
जोकोइपैठेधाइके, बिनुशिरसेंती जाई ॥ ८ ॥
सो यह सब मतमा एक नानोदेवता धोखा ब्रह्म इनमें जो प्रीति है सो
नेहको मंदिरहै तामें तू धायकै मतिपैठै जो इनमें धायकै पैठैगो तौ बिनु
शिरकहे सबकेशिरे जे साहब तिनके बिना सेंतिही जाईगो कछुहाथ न लगैगो
तेरेसाधन मुक्तिदेनवाले न होवेंगे संसारही देनवाले होइँगे अथवा तुम्हारोमाथा
काटो जायगो वृथा मारेजाउगे ॥ ८ ॥
इति बाईसवीं रमैनी समाप्त ।
अथ तेईसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
अल्पसौख्यदुखआदिहुअंता । मन भुलानमैगर मैमंता॥१॥
सुख विसराय मुक्तिकहँपावै। परिहरिसांचझूंठनिजधावै॥२॥
अनल ज्योति डाहै यकसंगा।नयन नेह जसजरै पतंगा॥३॥
करु बिचारज्यहिसबदुखजाई।परिहरिझूठा केरि सगाई॥४॥
लालच लागे जन्म सिराई।जरामरणनियरायलआई॥५॥

( ८६ ) बीजक कबीरदास ।
साखी ॥ भ्रमको बांधल ई जगत, यहिविधि आवैजाई ॥
मानुष जन्महि पाइनर, काहे को जहँडाइ ॥ ६ ॥
अल्पसौख्यदुखआदिहुअंता। मनभुलानमैगरमैमंता ॥ १ ॥
सुखबिसरायमुक्तिकहँपावै।परिहरिसांचझूठनिजधावै ॥ २॥
अनलज्योति दाहै यकसंगा।नयननेह जसजरैपतंगा॥३॥
जौने संसारमें अल्प तो सुखहै औ आदिहूमें अंतहूमें दुःखहै ऐसे संसारमें
मैगर मैमंताकहे मतवारो हाथी जो मन सोभुलाईकै मैमंताकहे मेंहीं ब्रह्महौं या
मानिलियो अथवा मैंहीं देहहौं या मानिलियो॥१॥सुखरूप जे साहब हैं तिनकों
बिसराइ कै कबीरजी कहैहैं कि मुक्ति कहां पावै सांचको छोड़िकै झूठ जो
धोखा ब्रह्महै तामें तो धावैहै यह जीव कैसे सुखपावै ॥ २ ॥ अनलज्योतिजो
ब्रह्महै सो एकसंग सब ज्ञानिनको दाहैहै अग्नि ब्रह्मको नाम है 'अज्ञातवह्निनामा
सौ' ॥ कैसेदाहैहै जैसे नयननेह कहे देखनके लालचलगे दीपककर्ज्योतिमें पतं-
गजरैहैं ॥ ३ ॥
करुविचारज्याहिसबदुखजाई।परिहरिझूठाकेरिसगाई॥ ४ ॥
लालचलागेजन्मसिराई।जरामरण नियरायलआई॥ ५ ॥
झूठ जो या धोखा ब्रह्महै औ अपनो कलेवर तौनें की सगाई त्यागिकै
परमपुरुष जे श्रीरामचन्द्रहैं तिनको बिचारकरु जाते तेरे सब दुःख जाइँ ॥४॥
धोखा ब्रह्मके लालच में लगे कि, हमारी मुक्ति होयगी हमको विषयही तें
सुख होयगो याहीमें लगेलगे जन्मसिरायगयो जरा जो बुढ़ाई औ मरण सों
नियराय आयो ॥ ५ ॥
साखी ॥ भ्रमको बांधल ई जगत, यहि बिधिआवैजाय ॥
मानुषजन्महि पायनर, काहेकोजहँडाय ॥ ६ ॥
यही रीतिते भ्रमको बांधा या जगत है वही ब्रह्मते आवै है कहे उत्पन्न
होइहै औ जाइहै कहे लीन होइ है 'मानुष जन्महि पायनर काहेको जहँडाय'

रमैनी । (८७)
कहे काहे जड़वत् होयहै मनुष्य जन्म याते कह्यो अथवा जहँडाय कहे काहें
भूले जाते हैं कि, मनुष्य के मनुष्यै होय हैं हाथीके हाथी होय हैं कछू हाथी
के मनुष्य नहीं होयहैं ऐसे जो तैं निराकार ब्रह्मको हो तो तोहूं निराकार
होतो सो तैं मनुष्य है ताते मनुष्यरूपजे श्रीरामचन्द्रहैं तिनही को है ॥ ६ ॥
इति तेईसवीं रमैनी समाप्त ।
अथ चौबीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
चंद्रचकोर कसिवातजनाई । मानुषबुद्धिदीन पलटाई॥१॥
चारि अवस्था सपनो कहई । झूठे फुरे जानत रहई ॥२॥
मिथ्यावात न जानै कोई।यहिविधि सिगरे गये विगोई॥३॥
आगेदैदै सबन गँवावा । मानुष बुद्धि न सपनेहु पावा॥४॥
चौंतिस अक्षरसौं निकलै जोई।पापपुण्य जानैगा सोई॥५॥
साखी । सोइकहते सोइ होउगे,निकलि न बाहेरआउ ॥
होहुजूरठाढ़ो कहौं, धोखे न जन्म गँवाउ ॥ ६ ॥
चन्द्रचकोरकसिवातजनाई । मानुषबुद्धिदीनपलटाई॥१॥
साहब कहैहैं कि,हे जीवो ! तुमको गुरुवालोग चन्द्रचकोर कैसो दृष्टांत जना-
यकै नानाईश्वरमें लगायदियो कैसे जैसे चन्द्रमा को ताकत ताकत चकोर
चन्द्ररूपहै या बुद्धिमान्है तब चकोरको अग्निकी गरमी नहीं लगहै अग्नि खाय-
जायहै तैसेअपनोस्वरूप जो ब्रह्म ताको जबजानिलेहुगे तबतुमको दुःखसुख न
जानिपैरैगो कोई यह कहैहैं कि,जैसे चन्द्रमा चकोरमें नेहकरैहै ऐसे तुम ईश्वर-
नमें प्रीतिकरौगे तौ दुःखसुख न जानिपैरैगो यह जो तुम्हारी मनुष्यबुद्धि कि, मैं
हंसस्वरूपहौं द्विभुजहौं द्विभुजई को होऊँगो सो पलटायकै ब्रह्ममें लगायदियें
नानादेवतनमें लगायदिये ॥ १ ॥

(८८) बीजक कबीरदास ।
चारि अवस्था सपनो कहई । झूठैफूरे जानत रहई ॥ २ ॥
मिथ्यावातनजानैकोई । यहिविधिसिगरेगयेविगोई ॥ ३ ॥
चारिअवस्थाजेहैं जाग्रत स्वप्न सुषुप्ति तुरिया ते सपनकहाती हैं तो झूठी
फुरि जानत रहै हैं॥२॥वह कैवल्य जो है पाँचईं अवस्था तद्रूप है जाइबो कि,
मैंहीं ब्रह्महौं सोमिथ्याहै यहबात कोई नहीं जानै है यहीविधि सिगरे जीव
बिगरिगये कहे बिगोइगये ॥ ३ ॥
आगे दैदै सबन गँवावा । मानुषबुद्धि न सपनेहुपावा॥ ४ ॥
चौंतिसअक्षरसौंनिक लैजोई । पापपुण्य जानैगासोई॥५॥
वहीधोखा ब्रह्मके आगे और कुछ नहीं रह्यो आदिकी उत्पत्ति वहीतेहै यही
बात आगे दैदै कहे विचारि कै सिगरे जे ऋषिमुनि हैं ते आजअपने स्वस्वरू-
पको गँवावतभये मनुष्यरूपजो मैं तिन के जाननेवाली बुद्धि सपन्यो न पावत-
भये ॥ ४ ॥ चौंतिसअक्षरके जो निकरैगा सोई पापपुण्यजानैगा मैं साहबको हौं
और मैं लागौंहौं सो पापै करौंहौं या बातमेरो अनिर्वचनीय निर्वाण जो नाम
है ताको जपिकै जानैगो और अपने स्वस्वरूप जानैगो ॥ ५ ॥
साखी ॥ सोइकहते सोइ होउगे, निकलि न बाहेरआउ ॥
हो हुजूरठाढ़ो कहौं, धोखे न जन्म गँवाउ ॥ ६ ॥
जोपदार्थ देखोगे जो सुनौगे जो कहैगे जो स्मरण करौगे संसारमें सोई
होउगे वही धोखामें लागिकै पुनिसंसारी होउगे वा में ते निकरिकै बाहर न
होउगे काहेते कि, वहतो अकर्त्ताहै तुम्हारी रक्षाकौन करैगो सो साहब कहै हैं
कि, सर्वत्र पूर्णहौं तेरे हुजूर ठाढ़ कहतई हौं कि, तैं मेरो है तू काहे धोखा ब्रह्म
में ईश्वरनमें जगतके नाना पदार्थमें लागिकै जन्मगँवाये देतहै ॥ ६ ॥
इति चौबीसवीं रमैनी समाप्त ।

रमैनी । ( ८९ )
अथ पचीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
चौंतिस अक्षरकोयहैबिशेखा । सहसौ नामयहैमें देखा १
भूलिभटकि नर फिरिघरआवैं । होतज्ञान सोसवन गवाँवैं २
खोजहिंब्रह्माविष्णु शिवशक्ती । अनंतलोगखोजहिंबहुभक्ती ३
खोजहिंगणगँधर्वमुनिदेवा । अनंतलोकखोजहिंबहुसेवा ४
साखी ॥ यतीसती सबखोजहीं, मनै न मानै हारि ॥
बड़ेबड़े बीरवाचें नहीं, कहहिं कबीरपुकारि ॥ ५॥
चौंतिसअक्षरकोयहैबिशेखा । सहसौनामयहैमेंदेखा ॥ १॥
भूलिभटकिनरफिरिघरआवै । होतज्ञानसोसवनगवाँवै ॥ २॥
चौतिस अक्षर को विशेष धोखई है काहेते हजारनाम यही चौतिस अक्षरैमें
देखेहैं अर्थात जे भरि वचनमें आवै है ते माया ब्रह्मरूप धोखईहै मिथ्याही सो
चौतिसै अक्षरके भीतर सबहै अनिर्वचनीयपदार्थ तोको कैसे मिले ॥ १ ॥ चौतिस
अक्षरको बिस्तार जो निगम अगम तामें साहब को ज्ञानभूलि भटकिकै जब-
पार नहीं पावै है तब फिरि थकिकै आपने घटमें आय या कहै है कि एकये-
डूनहीं है वेदहू तौ नेतिनेतिकहैं तब अपनो स्वरूपमें आयो सो साहबके ज्ञान
होतही गुरुवा लोग भटकाइकै अज्ञानमें डारि दिये जौन यह बिचारकियो कि ये
सब अनिर्वचनीय नहीं हैं सो गँवायंदियो अनिर्वचनीय धोखाब्रह्महीको
मानतभये ॥ २ ॥
खोजहिंब्रह्माविष्णुशिवशक्ती । अनंतलोगखोजहिंबहुभक्ती ३
खोजहिंगणगँधर्वमुनिदेवा । अनंतलोकखोजहिंबहुसेवा ४

( ९० ) बीजक कबीरदास ।
अनंत जे लोकहैं तिनमें अनंत जे ब्रह्मा बिष्णु महेश शक्ति तिनकी भक्ति
करिकै वही ब्रह्माण्डमें अनिर्वचनीय को खोजन लगे अरु वही को अनंत
लोकमें बहुत सेवाकरि गंधर्ब मुनि देबता खोजनलगे ॥ ३ ॥ ४ ॥
साखी ॥ यती सती सबखोजहीं, मनै न मानैहारि ॥
बड़े बड़े वीरवाचैनहीं, कहाहिकवीरपुकारि ॥ ५॥
औ यती सती सब मनमें हारि ना मानिकै वही अनिर्वचनीय जो मायाब्रह्म
ताहीको खोजैहै सो कबीरजी कहै हैं कि, मैं पुकारिकै कहौंहीं या माया ब्रह्मके
धोखाते बड़े बड़े बीर नहीं बाचे है जे कोई बिरले संत साहबको जानै हैं तेई
बाचे हैं तामें प्रमाण कबीरजीको ॥ (रसना रामगुणर मिरमि पीजै । गुणातीत
निर्मूलक लीजै । निरगुण ब्रह्मजपौ रे भाई । जेहि सुमिरत सुधिबुधि सब पाई॥
विषतजिराम न जपसि अभागे । काबूडैलालचकेलागे ॥ ते सब तरे रामरस
स्वादी । कह कबीर बूड़े बकवादी ) ॥ ५ ॥
इति पचीसवीं रमैनी समाप्तम् ।
अथ छब्बीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
आपुहि करता भे करतारा । बहुविधि वासनगढ़ै कुम्हारा १
बिधनासबैकीनयक ठाऊं । अनेक यतनकै बनकवनाऊं२
जठरअग्निमहँदियरजाली । तामें आपुभये प्रतिपाली ३
बहुत यतनकै बाहर आया । तब शिवशक्ती नामधराया ४
घरको सुत जो होय अयाना । ताके संग न जायसयाना५
सांचीवात कहौं मैं अपनी । भया देवाना और कि सपनी६
गुप्त प्रगट है एकै मुद्रा । काको कहिये ब्राह्मण शुद्रा ॥ ७॥
झूठ गर्व भूलै मति कोई । हिन्दू तुरुक झूठ कुल दोई ॥८॥

रमैनी । ( ९१ )
साखी ॥ जिनयह चित्र बनाइया, सांचा सूत्रधारि ॥
कहही कबीरते जन भले, चित्रवंतहिंलेहिविचारि॥६॥
आपुहिकरताभेकरतारा । बहुविधिबासनगढ़ैकुम्हारा ॥१॥
विधनासवैकीनयकठाऊं । अनेकयतनकैकनकवनाऊं ॥२॥
बिधि जे ब्रह्मःहैं ते अपनेको कर्त्ता मानि सब साजुजोरि अनेक यतन
कै जगत् बनावतभये जैसे कुम्हार दण्ड चक्र सब साज जोरिकै बासन
गढ़ै है सो करतार जो अपनेको कर्त्ता मान्यो सो वाकी अज्ञानताहै
काहेते कबीरजी कहै हैं कि सबसाजु आगेही उत्पन्न हैरही है कौन
नईसाज बनाइ करतार अपनेको कर्त्तामानै साजुतो सब आगेकी उत्पन्न भई है
सो कहै हैं ॥ १ ॥ २ ॥
जठरअग्निमहँदियपरजाली । तामेंआपुभयेप्रतिपाली॥३॥
बहुतयतनकैवाहरआया । तबशिवशक्तीनामधराया ॥४॥
जब महाप्रलय होइ जाइहै तबजौनकालरहिजायहै सोकाल सदा शिवरूपहै
ताके जठरमें कहे पेटमें अग्नि जो लोकप्रकाश ब्रह्म तामें समष्टि जीवपर
जालिदिये पराशक्ति को जाल लगाइ दिये अर्थात् अग्नि जो लोकप्रकाश ब्रह्म
सो महीं हौ यह मानि माया सबलित होतभयो तामें तौने माया के प्रति-
पाली आप ही होतभये अर्थात् जीवनके मानेमात्र मायाहै ॥ ३ ॥ सो माया
सबलित जो ब्रह्म समष्टि जीवरूप सो अनेक यत्न कहे रामनामको संसारमुख अर्थ
करि पांचौ ब्रह्म आदि सब बस्तु उत्पन्नकै समष्टितै ब्यष्टिद्वैकै जगत् उत्पन्न
कियो ताको शिव शक्त्यात्मक नाम धरावतभये ॥ ४ ॥
घरकोसुतजोहोयअयाना । ताकेसंग न जाहिसयाना ॥५॥
सोकबीरजी कहैहैं कि, हे जीवो! येब्रह्मादिकतुम्हारही सुत हैं तुम्हीं समष्टि
तै ब्यष्टि भयेहौ कि, जो घरकोपूत अयान होइ है ताकेसंग सयान नहीं जायहै

( ९२ ) बीजक कबीरदास ।
ऐसेही ब्रह्मादिक जे अनेकमत करिकै आपनेको कर्त्तामानि लिये हैं तिनकें संग
तुम न लागौ अर्थात् अनेक मतनमें तुम न परौ तुम साहब को जानो ॥ ५ ॥
साँचीबातकहौंमैंअपनी । भयादेवानाऔरकिसपनी ॥ ६ ॥
सो कबीरजी कहै हैं कि, सांचीबात मैं अपनी कहौंहौं अपनी कौनकी मैं
नाना मतनको छांड़ि साहबको जान्यो है सोतुम नहीं बूझौहै। और की सपनी
कहे स्वप्नवत् झूठी नानामतनकी वाणीमें देवाना कहे बिकल ह्वै रहेहौ हैं
जीवो ! सो नातामत त्यागि साहबको जानो कहे और की पुनि जो या पाठहोय
ताको अर्थ या है साँचोबात अपनी मैं कहताहूं जोमेरे मतमें साहबको जानता
है सोई साँचहै यासुनि पुनि और का जा भया सोई दिवाना ॥ ६ ॥
गुप्त प्रगट है एकै मुद्रा । काकोकहिये ब्राह्मणशूद्रा ॥ ७ ॥
झूठगर्व भूलै मतिकोई । हिंदू तुरुक झूठ कुल दोई ॥ ८ ॥
सो हेजीवौ! गुप्तकहे जब समष्टिमें रहे हौ तबहूं औ जबप्रगट कहे व्यष्टिमें रहेहौ
तबहूं एकही मुद्रारहेहौ अर्थात् साहिबै के रहे हौ तुम ने नाना मतनमें परि
नाना साहब मानि ब्राह्मण शूद्रकहतेहौ सो झूठेहौ जीवत्व तो एकही है ॥ ७॥
मैं हिंदूहौं मैं तुरुकहौं यह झूठो गर्वकरिकै मति कोई भूलौ विचारिकै देखौ
तौ हिंदू तुरुक कुल ये दोऊ झूठे हैं तुमतौ साहबके हौ ॥ ८ ॥
साखी ॥ जिन यह चित्र बनाइया, साचा सो सूत्रधार ॥
कहहिकविरतेइजनभले,चित्रवंतहिलेहिविचार ॥६॥
जिन यह नाना चित्र बनाइया कहे जिन यह जीवको मन नाना शरीर जगत्में
बनायो है तौनै को सूत्रधारी साहब साँचो है जोन सबको सुरतिदियो है सो
कबीरजी कहहै चित्रवंत जो या मन नानादेह देनेवालो याको जो कोई बिचा-
रिलियो कि या मिथ्याहै औ साँच साहब को जानिलियो ते जन भले हैं ॥६॥
इति छब्बीसवीं रमैनी समाप्ता ।

रमैनी । ( ९३ )
अथ सत्ताईसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
ब्रह्मा को दीन्हो ब्रह्मण्डा । सात द्वीप पुहुमी नौखण्डा ॥१॥
सत्य सत्यकै विष्णुदृढाई । तीनि लोकमहँ राखिनिजाई॥२॥
लिंग रूप तब शंकरकीन्हा। धरतीकीलि रसातलदीन्हा॥३॥
तब अष्टंगीरची कुमारी । तीनि लोक मोहनिसवझारी ॥४॥
द्वितीयानामपार्वतीभयऊ।तपकरता शंकर को दयऊ ॥५॥
एकै पुरुष एक है नारी । ताते रचिनि खानि भौ चारी॥६॥
शर्मन वर्मन देवो दासा। रजगुण तमगुण धरनिअकासा॥७॥
साखी ॥ एक अंडॐकारते, सब जग भयो पसार ॥
कहकबीरसबनारिरामकी, अविचलपुरुषभतार ८
ब्रह्माकोदीन्होंब्रह्मण्डा । सातद्वीपपुहुमीनौखण्डा ॥ १ ॥
सत्यसत्यकैविष्णुदृढाई । तीनि लोकमहँराखिनिजाई॥ २ ॥
अष्टांगकौन हैं ॥ ( भूमिरापोऽनलोवायुःखंमनोबुद्धिरेवच ॥ अहंकारइतीयंमेभि-
न्नाप्रकृतिरष्टधा) ॥ ऐसी जो इच्छारूपी नारिअष्टांगीसो ब्रह्माको ब्रह्मांड देत-
भई औ सात दीप नवखण्ड पृथ्बी बिष्णुको दैके तीनि लोकमें राखिनि कहे
व्यापक करिदेतभई औ बिष्णुको नाम सत्य धरावतभई सो आठ नाममें प्रसिद्धहै॥
“हरिः सत्योजनार्दनः” ॥ सो जब ब्रह्मा बिष्णु दोऊ अपने अपनेको मालिक
मानि लरे तब महादेवजी कह्यो कि, हम लिंग बढ़ावै हैं जोई अंत लै आवै
सोई बड़ो ॥ १ ॥ २ ॥
लिंगरूपतबशंकरकीन्हा। धरतीकीलरसातलदीन्हा ॥३॥
तब महादेवजी सातलोक नीचे के सात ऊंचेके तामें कीलवत् लिंग बढ़ावत
भये ब्रह्मा विष्णु दोऊकोपठयो कि, जाय अंतलै आवो सो विष्णु जायकै या कह्यो

( ९४ ) बीजक कबीरदास ।
कि, हम अंत नहीं पाये ब्रह्माकह्यो हम अंत लै आये सुरभीके दूधते नहवाय
केतकीके फूलतेपूज्यो है सोसुरभी औ केतकी साखीहैं तब महादेवतीनोंको झूठा-
जानि तीनोंको शापदियो ब्रह्माको कह्यो लोकमें अपूज्यहोउ सुरभीको कह्यो
तुम्हारोमुख अशुद्धहोइ केतकीको कह्यो हमपर न चढ़ो औ विष्णुको प्रसन्न
ह्वैकै या कह्यो कि, तीन लोकमें पूज्य होउ तुम सत्य कह्योहै यह पुराणमें कथा
प्रसिद्धहै ॥ ३ ॥
तबअष्टंगीरचोकुमारी । तीनिलोकमोहनिसवझारी ॥ ४ ॥
द्वितीयानामपार्वतिभयऊ । तपकरताशंकरकोदयऊ ॥ ५ ॥
तबअष्टंगी जो कारणरूपाशक्ति सोप्रसन्न ह्वैकै तीनि लोककी मोहनहारी कुमारी
सती रचिकै तपकरता जेदक्षहैं तिनकेद्वारामहादेवजीको देतभई तौनेही को दूसरो
पार्वती नाम भयो ॥ ४ ॥ ५ ॥
एकैपुरुषएकहै नारी । ताते रचिनि खानि भै चारी ॥ ६ ॥
शर्मनबर्मनदेवोदासा । रजगुणतमगुणधरणिअकासा ॥ ७ ॥
एकै पुरुष जोहै ब्रह्म अरु एकै नारी जोहै माया ताते चारिखानिके जीव
उत्पत्ति होतभये अंडज पिंडज स्वेदज उद्भिज॥६॥औ शर्मन बर्मन देवो दासा
कहे शर्मन ब्राह्मण बर्मन क्षत्री देवो वैश्य दासा शूद्र अथवा शर्मन कहे श्रोता
बर्मन कहेवक्ता अरुदेवता औ उनकेदास रजोगुणी तमोगुणी औधरती औआ-
काश होतभये ॥ ६ ॥ ७ ॥
साखी ॥ यकअंड ॐकारते, सब जग भयो पसार ॥
कह कबीर सबनारिरामकी,अविचलपुरुषभतार८
मंगलमें पांच ब्रह्म पांच अंडमें राख्यो है या कहि आये हैं सो तामें
शब्द ब्रह्मरूप जोहै अंडप्रणव ता प्रतिपाद्य जो ब्रह्म सोमायासबलितहै इच्छा
आदि अष्टांगी उत्पन्नकै जगत् पैदाकियो है सो कबीरजी कहै हैं कि, धोखा
वही है प्रणवप्रतिपाद्य श्रीरामचन्द्रही हैं काहेते रामनामहीके जगतमुख अर्थते

रमैनी । ( ९५ )
प्रणव प्रगटभयो है ताते प्रणवप्रतिपाद्य श्रीरामचन्द्रही हैं यह रामनामको साह
बेदमुख अर्थ रामतापनीमें प्रसिद्धहै ताते हेजीवो! तुमसब रामचन्द्रहीकी नारीहौ
अविचल कहे न चलायमान निर्विकार सदा एकरस ऐसे भतार कहे स्वामी
तुम्हारे श्रीरामचन्द्रही हैं जीव चित्शक्ति माया अष्टांगीआदि अचित् शक्ति
ई दूनों शक्ति उनहींकी हैं याते पति श्रीरामचन्द्रही हैं इहां कबीरजी मायामें
सब परे हैं या देखाय साहबको लखायो इहां सब जीवनको या देखायो कबी-
रजी कि, तुम रामकी नारीहौ और पुरुषकरौगी तौ मारी जाउगी ॥ ८ ॥
इति सत्ताईसवीं रमैनी समाप्तम् ।
अथ अट्ठाईसवींरमैनी ।
चौपाई ।
अस जोलहाकामर्म न जाना।जिनजगाइपसारलताना १
महि अकास दुइ गाड़वनाई।चन्द्र सूर्य दुइ नरा भराई॥२॥
सहस तार लै पूरिन पूरी । अजहूं विनै कठिनहैदूरी ॥ ३ ॥
कहहिं कबीर कर्म सों जोरी।सूतकुसूत बिनै भलकोरी ॥ ४ ॥
अस जोलहाकामर्मनजाना । जिनजगआयपसारलताना १
महिअकाशदुइगाड़वनाई । चंद्र सूर्य दुइनरा भराई २
यहि भांतिको जोल्हा जो मनहै जौन जगतमें तानपसारचो है कहे बाणी
पसारचोहै ताकोमर्म कोई न जानतभयो भतारश्री रामचन्द्रको भूलिगये धोखा-
ब्रह्म नानापति खोजनलग्यो १ महि औ आकाशकहे अधः ऊर्ध्व दुइगड़वा
बनावतभये तामें चन्द्र सूर्य इडा पिंगलाहै तिनकर नराभरावत भये ॥ २ ॥
सहसतारलै पूरिनपूरी । अजहूं विनैकठिनहै दूरी ॥ ३ ॥
कहहिंकबीरकर्मसोंजोरी । सूतकुसूत बिनैभलकोरी ॥ ४ ॥

( ९६ ) बीजक कबीरदास ।
अरु तार जोहै प्रणव ताको हजारन दोनों कुम्भकमें जपत भये अजहूंलौं ,
बाहींमें लगेहैं औ यहकहेंहैं कि, कठिन दूरिहै ॥ ३ ॥ कबीरजी कहैहैं जब तानाको-
ताग टूटिजाइहै तब कोरी भिजै कै जोरिदेइहै ऐसे वह साधक अभ्यासरूप
कर्मते जोरिदेइहै सोकर्म को लाठिनमें बांधिकै सूतजो हे जीव कुसूत जोहै वाणी
ताको जोलहा जो मनहै सो विनयहै अथवा विद्या अविद्या सूतकुसूत विनय है
जब बस्तु तय्यार होइजायहै तब जोलहाको बिनिबो छूटै है सो धोखा ब्रह्ममें
लागि अनादिकालते बिनतई है जब साहबको जानै तब साधनरूप कर्मकरिवो
छूटिजाइ हंसरूप साहबदइ जरामरणमिटिजाइ ॥ ४ ॥
इति अट्ठाईसवीं रमैनी समाप्तम् ।
अथ उनतीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
बज्रहु ते तृण क्षणमें होई । तृणते बज्रकरै पुनि सोई ॥ १ ॥
निझरूनरू जानि परिहरई।कर्मकबांधल लालच करई॥२॥
कर्मधर्मबुधिमतिपरिहरिया । झूठनाम सांचलै धरिया॥३॥
रजगति त्रिविधकीनपरकाशा।कर्म धर्म बुधिकेर विनाशा ४
रविकेउदय ताराभो छीना । चरवेहर दोनों में लीना ॥५॥
विषकेखाये बिष नहिं जावै।गारुड़सो जो मरतजिआवै॥६॥
साखी ॥ अलखजोलागी पलकमों, पलकाहिमोँडसिजाय ॥
विषहर मन्त्र न मानही, गारुड़ काह कराय ॥७॥
बज्रहुते तृण क्षणमें होई । तृणते बज्रकरै पुनि सोई ॥ १ ॥
निझरूनरूजानिपरिहरई । कर्मकबांधललालचकरई ॥२॥

रमैनी । ( ९७ )
बज्रहुते तृण क्षणमें करिदेइहै अरु तृणते बज्रकरिदेइहै ऐसेपरमपुरुष श्रीरामच-
न्द्रको जानो ॥१॥ निझरूनरूकहे जिनको मायाब्रह्मको धोखा निझरि गयो कहें
मिटिगयो ऐसे जे नर हैं ते पूरा गुरुपाइकै परमपुरुष जे श्रीरामचन्द्र तिनको
जानिकै संपूर्ण जगत्के कर्म त्यागिदेइँ हैं औ जे कर्ममें बँधे हैं ते अनेक लालचकरै
हैं कोई द्रव्यादिक की कोई ब्रह्ममिलन की कोईईश्वरनकी ॥ २ ॥
कर्मधर्मबुधिमतिपरिहरिया। झूठानामसांचलैधरिया ॥३॥
रजुगतित्रिविधिकीनपरकाशा। कर्मधर्मबुधिकेरविनाशा ४॥
साहबके मिलनवारो जो कर्मधर्म बुधिहै ताको त्यागिदेतेभये झूठेझूठे जे
देवताहैं तिनको नाम सांचमानिकैजपतभये ॥३॥ गुरुवालोग रजोगुणी तमोगुणी
सतोगुणी तीनप्रकारके मत प्रकाशकैकै साहबके मिलनवारो जो कर्म धर्म बुधि
है ताको नाशकरि देत भये ॥ ४ ॥
रविकेउदयतारा भोछीना । चरवेहरदोनों में लीना ॥ ५ ॥
विषकेखायेविषनहिंजावै । गारुड़सोजोमरतजिआवै ॥६॥
हे जीवो ! गुरुवालोग तुमको उपदेश देयँ हैं जैसे सूर्यके उदय मो ताराकों
तेजक्षीण ह्रैजायहै ऐसे जबज्ञानभयो जीवत्वमिट्यो तब चर औ वेहर जो अचर ये
दोनोंमें लीन ह्रै जाय है चरअचर ब्रह्मरूपते आपनेनको मानैहै॥५॥सो साहब कहैं हैं
कि हेजीवो! ऐसो उपदेश जो गुरुवालोग तुम्हें दियो सो ठीकनहीं है काहेतें
कि संसार बिष उतारिबेको तुम धोखा ब्रह्ममें लगैहै। सो बिषके खाये बिष
नहीं जाइहै यह धोखाब्रह्म बिषरूपैहै संसार देनवारोहै गारुड़ सो कहावैहै जो
मरतमें जिआइलेइ सोमेरोज्ञान धोखा ब्रह्मबिषते बचाई कालते बचाइलेइ ताकों
जानो ॥ ६ ॥
साखी ॥ अलखजोलागीपलकमों, पलकहि मोंडसिजाय ॥
विषहरमंत्र न मानही, गारुड़ काह कराय ॥ ७ ॥
७

( ९८ ) बीजक कबीरदास ।
अलख जो वह ब्रह्महै सो सबके पलकमें लाग्योहै अर्थातपलपलमें ध्यानकरैहै
औ एक पलही में डसिजायहै अर्थात् जो गुरुवनके मुंहतै कढ़्यो सो पलै में वा-
ज्ञान लगिजायहै सो साहब कहैं हैं कि तैं मेरोहै मेरी तरफ आउ यहि विषको
हरनवारो जो ज्ञान ताको तो मानतही नहीं है मैं जो गरुड़ सो काहकरौ ॥७॥
इति उनतीसवीं रमैनी समाप्त ।
अथ तीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
औ भूले षटदरशन भाई । पाखँडवेष रहा लपटाई ॥ १ ॥
जीवसीवका आयन सौना।चारो वद्ध चतुरगण मौना ॥२॥
जैनी धर्मकमर्म न जाना । पातीतोरी देव घर आना ॥३॥
द्वना मरुवा चंपा फूला । मानोंजीव कोटि समतूला ॥४॥
औ पृथिवी को रोम उचारै । देखत जन्म आपनो हारै५॥
मन्मथ बिन्दुकहै असरारा।कलपैबिन्दुखसै नहिंद्वारा॥६॥
ताकर हाल होय अघकूचा।छादरशनमें जैन विगूचा ॥७॥
साखी ॥ ज्ञान अमर पद बाहिरे, नियरे ते है दूरि ॥
जो जानै तेहि निकटहै, रह्यो सकल घटपूरि ॥ ८ ॥
औभूले षट दरशन भाई । पाखँडवेषरहा लपटाई ॥ १ ॥
जीवसीवकाआयनसौना । चारोवद्धचतुरगुण मौना ॥ २ ॥
पाखण्ड वेष जो धोखा ब्रह्म सो सर्वत्र लपटाइ रह्योहै ताहीमें षट्दर्शन
जेहैं तेऊ भूलिमये ॥१॥यह जो धोखा ब्रह्मको ज्ञानहै सो जीव जोहै ताको
सीव जो कल्याणहै सो नशावनवारोहै औचारों प्रकारके जीव जे हैं तेऊ बद्धहैं
जे चतुर हैं तेगुणमौनाकहे गुणातीत हैं परंतु वोउ धोखा ब्रह्मही में हैं ॥ २ ॥

रमैनी । ( ९९ )
जैनी धर्मक मर्म न जाना । पाती तोरि देवघर आना ॥३॥
दवना मरुवा चंपा फूला । मानों जीव कोटि समतूला ॥४॥
अरुजैनी जे नास्तिकहैं ते धर्मको मर्म नहीं जान्यो कांहते कि बांधे तो मुंहै
पट्टीरहैंहैं कि कहूं किरवा न घुसिजाय जीवको बचावैहैं कि हिंसा हम न करेंगे
सो जिन वृक्षनमें जीव हैं तिनकी पातीको तोरिकै पाषाण जे पारसनाथ देवहैं
तिनमें चढ़ावै हैं ॥ ३ ॥ दवना औ मरुवा औचंपाके फूलको तोरिकै कोटिन
जे जीवहैं तेसूंघिकै अघायहैं तिनको तोरि तोरिकै पारसनाथकी मूर्तिमें चढ़ावै हैं
सो अरे मूढ़ा! प्रतक्ष जे जीव वृक्षहैं तिनका पत्रको तोरिकै जड़ जो पाषाणहै तामें
काहेको चढ़ावो हौ तुम तो प्रत्यक्ष प्रमाण मानौहौ कर्म किये फल होय है यह
मानतही नहीं हौ पाषाणपूजे कहा फल होइगो ॥ ४ ॥
औ पृथिवीको रोमउचारै । देखत जन्म आपनो हारै ॥ ५ ॥
मन्मथ बिंदु करै असरारा । कलपैविन्दुखसैनाहिंद्वारा॥६॥
ताकरहालहोयअघकूचा । छादर्शनमेंजैनबिगूचा ॥ ७ ॥
औ पृथ्वी के रोमाजेहैं वृक्ष तिनको चेलनते उखरावै हैं औ शिष्यनकी स्त्रिन-
को देखिकै भोगकारिकै अपनो जन्म हारिदेइहैं कहे नरकको जायैं ॥ ५ ॥
साधन करिकै मन्मथ के बिन्दुको असरारा कहे सरलकरै हैं औ कन्यनते भगि-
नी नाते औ उनकी स्त्रिनते भोग करै हैं तब वह बिन्दु ऊपरते नीचेको कल्प-
तैहै कहे बढ़तहै औ पुनि नीचेते मेरु दंडद्वैकै ऊपरको चढ़ाइ लैजाइहै ॥ ६ ॥
सो जे जैनधर्मी हैं छः दर्शन में बिगूचा कहे भूलि गये हैं तिनकी औ जिनको
कहिआये हैं बीर्य बढ़ावन वारे तिनको हाल अघ कूचा कहे नरकनमें कूचे
जाहि हैं ॥ ७ ॥
साखी ॥ ज्ञान अमरपद बाहिरे, नियरेतेहै दूरि ॥
जो जानै तेहि निकटहै, रह्योसकलघटपूरि ॥ ८ ॥

( १०० ) बीजक कबीरदास ।
अमरपद कहे आत्माको जो स्वस्वरूपहै सो साहबकोअंशहै दासहै सोई
अमरहै ताको ज्ञान नियरेते दूरिहै औबाहिरैहै इहा नियरेते दूरि कह्यो तातें
अपनेको ज्ञाननहीं है औ बाहिरै है कहे बहुत दूरि देखि परैहै परन्तु जो सतगुरु
भेद बतावै है तौ ज्ञान होइहै आत्माके स्वरूपको जानैहै ताको साहब निकटही है
काहे घटघटमें तौ पूर्ण है तौ आत्माके निकटहै ॥ ८ ॥
इति तीसवीं रमैनी समाप्त ।
अथ इकतीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
स्मृतिआहि गुणनकोचीन्हा।पापपुण्यको मारगलीन्हा १॥
स्मृति वेद पढ़ेअसरारा । पाखंड रूप करै अहँकारा॥ २ ॥
पढ़ै वेद औ करै बड़ाई । संशय गाँठिअजहुंनहिंजाई ॥ ३ ॥
पढ़िकैशास्त्रजीवबधकरई । मूड़ काटि अगमनकै धरई॥४॥
साखी ॥ कह कबीर पाखण्डते, बहुतक जीव सताय ॥
अनुभवभाव न दर्शई, जियत न आपुलखाय॥५॥
स्मृति आहिगुणनकोचीन्हा । पापपुण्यकोमारगलीन्हा १॥
स्मृतिवेदपढ़े असरारा । पाखँडरूप करै अहंकारा ॥ २ ॥
स्मृति गुणनको चीन्हा आहि कहे तीनोंगुण स्मृति में देखिपरै है काहेतें
कि पाप पुण्यको मार्ग चीन्हे हैं अर्थात् पापपुण्यके मार्ग वाहीते जानिपरैहैं ॥ १॥
रारा जो जीव स्मृति वेदका असपढ़ताहै पाखण्डरूप ह्वैकै या अहंकार करैहै
जानिबेकेलिये नहीं पढ़ैहै अर्थात् हमविद्यामें जीतै कोई विद्यामानजानि हमें
मानै चेलाहोइ इत्यादिकछू आपने न पढ़े है ॥ २ ॥
पढ़ै वेद औ करै बड़ाई । संशय गाँठि अजहुंनहिंजाई ॥३॥
पढ़िकैवेदजीववध करई । मूड़काटिअगमनकै धरई॥ ४॥

रमैनी । ( १०१ )
वेद पढ़ैहै तब देवतनकी बड़ाई कहै स्तुति करैहै अथवा अपनी बड़ाई करैहै
कि मैं महापण्डितहौं संशयकी गांठिनो परिगई है सो अजहूं नहीं जाइहै वेदांत
शास्त्र आदि पढ़ैहै आत्मा सर्वत्रहै या कहैहै पै चैतन्य जो जीवहै ताको मूड
काटिकै पाषाण की मूर्त्तिहै ताके आगू धरैहै ॥ ३ । ४ ॥
साखी ॥ कहकबीर पाखण्डते, बहुतक जीव सताय ॥
अनुभवभाव न दर्शई, जियत न आपुलखाय ॥५॥
कबीरजी कहैहैं कि यहिपाखण्डते बहुत जीवनकों सतावत भये उनको
अनुभवको भाव नहीं दर्शैहै कि जैसे हममारैंहैं तैसे येऊ हमको मारैंगे जब
भरिजियैहैं तबभर अपनी इच्छानहीं करै हैं जेहिते बचैं ॥ ५ ॥
इति इकतीसवीं रमैनी समाप्त ।
अथ बत्तीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
अंध सो दर्पण वेद पुराना।दरवी कहा महारस जाना॥१॥
जसखर चन्दनलादेभारा।परिमलबास न जानगँवारा॥२॥
कहकबीरखोजैअसमांना।सोनमिलाजोजायअभिमाना३॥
जैसे आँधरको दर्पण वह आपनो मुख कहादेखे औदरवी जो करछुल्लीहैसो
पाकके रसको कहाजानै ॥१॥ औगदहा चन्दनकोलादे चन्दनकी सुबास कहा-
जानै तैसे गँवारजेहैं ते बेदपुराणको तात्पर्यार्थजे साहबहैं तिनको कहाजानैं जो
गरवीपाठहोय तो या अर्थहै अहंकारी लोगमधुर रसको काजानैं २ सोकबीरजी
कहैहैं कि आसमान जो निराकार धोखाब्रह्मताको खोजै हैं सोवातो झूठईहै सो
पुरुष याको न मिला जाके उपदेशते अहंब्रह्म को अभिमान जाय औ साहब
को जानिलेय ॥ ३ ॥
इति बत्तीसवीं रमैनी समाप्त ।

( १०२ ) बीजक कबीरदास ।
अथ तैंतीसवीं रमैनी ।
चौपाई ।
वेदकी पुत्री स्मृति भाई । सो जेवरि कर लेतै आई ॥ १ ॥
आपुहि बरी आपु गरबंधा । झूठी मोह कालको धंधा ॥ २ ॥
बँधवतबंध छोड़िना जाई । विषयस्वरूपभूलिदुनियाई ३
हमरेलखतसकलजगलूटा । दासकबीर रामकहिछूटा ॥ ४ ॥
साखी ॥ रामहि राम पुकारते, जीभ परिगोरोस ॥
मूधाजल पीवैनहीं, खोदिपियनकी होस ॥ ५ ॥
वेदकी पुत्री स्मृति भाई । सो जेवरि कर लेतै आई ॥ १ ॥
यहांकर्मकाण्ड उपासनाकाण्ड ज्ञानकाण्ड ये तीनोंकी कठिनतादेखाइ तात्पर्य
वृत्तितेछुड़ाइ साहबमें लगावैहै । कबीरजी कहै हैं कि हेभाइउजौनीस्मृतिको कर्म
प्रतिपादक अर्थकरि कर्मरूप जेवरीमें तुम बँधिगयेहै। स्मार्त्त भयेहौ सो स्मृति
वेदकी पुत्री है तौने वेदहीको अर्थ तुम नहीं जानतेहौ धौं वाको तात्पर्य कर्म
के छुड़ाइबेमें है धौंकर्मके बांधिबेमें है तौ स्मृतिको अर्थ कबजानोगे ? सो वेदकों
तात्पर्य तौ कर्मते छड़ायबेहीमेंहै कैसे जैसेजीवनकी मांसमें आसक्ति स्वभावहीतें
है वैसे छोड़वै तौ न छूटै ताते वेद नियम बंतावै है कि मांसखाय तौयज्ञमें
खाय ताते या आयो कि जब बहुत श्रमकारि बहुत द्रव्यलगाय यज्ञकरैगो तब
थोड़ामांस बिनास्वादका पावैगो तामें या बिचारैगोकि या थोड़ेमांसबिना स्वाद-
के खाये यामें कहैहै या बिचारि मांसछोड़ि देयगो याभांति कर्मकांडको तात्पर्य
निवृत्तिहीमेंहै औ स्मृति नाना देवतनकीउपासना कहैहैं सो उन पूजनकी यंत्र
मंत्रकी पुरश्चरणकी बिधि कठिनहै जोकरतमें सिद्धिभयो तौ उनके लोककों
गयों जो कछू बीच परिगयो तौ बैकलाइकै मरिजाइ है या भांति उपासना
काण्डको तात्पर्य निवृत्तिहीमें है औ स्मृतिज्ञानकाण्डजोकहैहैं सो मनको साधन

रमैनी । ( १०३ )

कठिन है काहेते कि जो अहंब्रह्मास्मि मान सर्व कर्मनको त्यागिदियो औ दूसरी
बुद्धिन गई तौ पतितहै जाय है । तामें एक इतिहासहै। एकराजाके गोहत्यालगी
सो हत्याआई तब राजाकह्यो कि सर्वत्र ब्रह्मही है हमहूं ब्रह्महैं हमको हत्याका-
हेको लगेगी हाथके देवता इन्द्रहैं सो इन्द्रही को लगेगी इत्यादिक जवाब देत-
भयो तब वहहत्या राजाकी बेटीके पासगई सो वो श्रृंगारकरि रानीके पलंगमें
परिरही तहां राजाआये कन्याको परी देखी तब कह्योकि तू कहापरीहैं
तब कन्याकह्यो जैसैरानी तैसे मैं ब्रह्मतौ एकही है तब राजा उलटिचले
हत्या राजाके शिरमें चढ़िबैठी । या भांति ज्ञानकाण्डहूको तात्पर्य निवृत्तिहीमें
है कि जौनसरल उपाय वेद तात्पर्य कैकै बतावैहै कि मनादिकन को
छोड़िकै रामनामकोजपै साहबको ह्वैजाय तौमुक्ति ह्वैजाय तामें प्रमाण ॥
( द्वापरान्ते नारदोब्रह्माणंप्रतिजगाम कथंनु भगवन् गांपर्य्यटन्कलिसंतरेयमिति ।
सहोवाच भगवत आपुरुषस्यनारायणस्यनाम्नेति नारदःपुनःपप्रच्छभगवतःकिंत-
न्नामेतिसहोवाच हरेरामहरेरामरामरामहरेहरे श्रुतिः ॥)आदिपुरुष भगवान् नारा-
यणके नामहैं उद्धार करनवारे सो नारायणनाम सुनावहू कियो औ पूछ्यो कि
कौननामहैं तब रामनामको बताये तेहिते उद्धारकर्त्तारामनामही है पुनि स्मृतिहू
कहैहै ॥ “सप्तकोटिमहामंत्राश्चित्तविभ्रमकारकाः । एकएवपरोमंत्रोरामइत्यक्षर-
द्वयम्॥” ताते वेदको तात्पर्य कर्मकांड उपासनाकांड ज्ञानकांड तीनोंके त्यागमेंहै
साहबकेमिलायबेमेंहैतामें प्रमाण ॥“सर्वेवेदायत्पदःमामनांति इतिश्रुतेः”॥ औ क-
बीरजीहू कह्यो है कि वेदकोअर्थ उलटिकैकहै तात्पर्यते समुझैतौतौने अर्थ वेदकें
सांचहैं अपरोक्ष अर्थतौझूठो है तामें प्रमाण “दौड़धूप सबछोड़ो सखिया, छोड़ो
कथापुरान । उलटि वेदका भेदळखौ, गहि सारशब्द गुरुज्ञान॥” दूजोप्रमाण॥
आसन पवन किये दृढ़रहुरे । मनको मैल छांड़िदेबौरे ॥ काश्रृंगीमूड़ा चमकाये।
क्या बिभूति सब अंगलगाये ॥ क्याहिंदूक्य मुसलमान । जाको साबित रहै
इमान॥क्याजो पंड़ियावेदपुरान । सोब्राह्मणबूझैब्रह्मज्ञान ॥ कहैकबीर कछु आनन-
कीजे । राम नामजपिलाहालीजे ॥” सोस्मृतिमें जोतुमको नानाअर्थ भासमान
होय है सोई बंधनरूपजेवरि करमें लेतै आई है सो वा जेवरि तुम्हा-
रही बरी है ॥ १ ॥

( १०४ ) बीजक कबीरदास ।
आपूहि बरी आपुगरबंधा । झूठामोह कालकोधंधा ॥ २ ॥
सो आपही स्मृतिको कर्म प्रतिपादनकरि कर्मरूप रसरीबरिकै आपही
गरबांधत भयो अर्थात् कर्म करमलग्यो झूठाजोमोहहै तामें परिकै कालको
धन्धाबनावतभयो अर्थात् नानादेहधरतभयो कालमारतभयो साहबको जो तात्पर्य
ते स्मृति बतावै है ताको ना संबुझावत भयो ॥ २ ॥
बँधवतबंधछोड़िनाजाई । विषयस्वरूपभूलिदुनियाई ॥३॥
हमारेदेखत सबजगलूटा । दासकबीर रामकहि छूटा ॥४॥
सो बांध तो बांध्यो पै वह बंधते छोड़्यो नहीं छूटैहै विषयमें सब दुनियां
भूलिगई मांस खाइबे को चाह्यो तौ छागरमारि बलिदानदै खाइलियो औसु-
रापानहू करिबेको चाह्यो औ वेश्या राखिबो चाह्यो तौ बाममार्गलियो इत्या-
दिक अर्थ करिकै ॥ ३ ॥ सो कबीरजी कहै हैं कि हमारे देखत देखत यह-
माया संपूर्ण जगको लूटिलियो सो मैंतौ रामै कहिकै छूटिगयो सो मैं सबको
बताऊं हौं सो दुष्टजीव नहीं मानै ॥ ४ ॥
साखी ॥ रामहिंराम पुकारते, जीभपरिगोरोस ॥
सूधाजलपीवैनहीं, खोदिपियनकीहोस ॥५॥
मोको रामैराम पुकारत पुकारत कि राममें लगौ जीभमें रोस परिगयों
कहे ठहर परिगयो पै जीव न मानत भये सो सूधा जल तो पीवै नहीं है कि
सीधे रामकहै तरिजाय वही धोखा ब्रह्ममें लगाइकै नानामत दक्षिण बामा-
दिक करिकै खोदिकै जलपियन की हवस करैहै कहे आशा करैहै सो ये तो सब
धोखाई है मुक्तिकैसे होयगी सीधे रामजपि स्वामी सेवक भावकरि संसार साग-
रते उतरि कांहे नहीं जायेहे ॥ ५ ॥
इति तेतीसवीं रमैनी समाप्त ।