सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

जगजीवन साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सतनामी सम्प्रदाय)

Jagjivan Sahib Ki Bani: Belvedere Press Allahabad

सन्त जगजीवन साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished110 पृष्ठ

५४ जगजीवन साहब की बानी
कर्म धागा लाय बाँधा, हिंदु मूसलमान ।
खैंचि लीन्ह्यो तोरि धागा, निरल कोइ बिलगान ॥ ३ ॥
खाक है सब खाक होइहि, समुझि आपन ज्ञान ।
सब्द सत कहि प्रगट भाषैं, रहहि नाम निदान ॥ ४ ॥
काल को डर नाहिं तिन्ह कौं, चौथ१ रहि चौगान ।
जगजीवन दास सतगुरु के, चरन रहि लिपटान ॥ ५ ॥
॥ शब्द ५१ ॥
भाई रे कहा न मानै कोई ।
जिहिं समुझाय कै राह बतावों,
मन परतीत न होई ॥ १ ॥
कपट रीति कै करहिं बंदगी,
सुमति न व्यापै सोई ।
भये नर हीन कुमारग परि कै,
डारिन सर्बस खोई ॥ २ ॥
गे भरुहाय२ तनिक सुख पाये,
मैं तैं रहे समोई ।
फिरि पछिताने कष्ट भये पर,
रहे मनहिं मन रोई ॥ ३ ॥
देखि परत नैनन से वैसे,
कठिन जीव है वोई ।
जगजीवन अन्तर महँ सुमरै,
जस होई तस होई ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५२ ॥
आपु क चीन्हहु रे भाई,
बिन चीन्हे नहिं सुख पाई ।
(१) चौथे लोक में । (२) उबल पड़े ।

चेतावनी ५५
जिन जिन काहू आपु क चीन्हा,
उठि तहँ कहँ पहुँचे जाई ॥ १ ॥
वह घर बिसरा जहाँ ते आयहु,
परपंचहिं हिताई१ ।
जामा मैल पहिरि मद माते,
मैं तैं पर बौराई ॥ २ ॥
कछु बिचार मनहिं नहिं आयो,
जहँ तहँ अरुझे जाई ।
झका झोरी ऐंचा तानी,
जहँ तहँ गये बिलाई ॥ ३ ॥
ऐसी कुगति अहै दुनिया की,
नाम सरन बिन रहे पछिताई ।
सतगुरु मते मंत्र जेहि दीन्ह्यो,
अम्बर भे चरनन सिर नाई ॥ ४ ॥
जगजीवन जुग जुग२ जुग३ बंधा,
निरखत है निरमल निरथाई४ ॥ ५ ॥
॥ शब्द ५३ ॥
साधो करै बिबाद नहिं कोई ।
अपने मते मंत्र महँ लागहु, भजत रहहु मन सोई ॥ १ ॥
कस्यप कंस रावना कौरौ, तिन के रहा न कोई ।
और कै कौन केतनि बपुरा है, कन प्रमान है सोई ॥ २ ॥
ज्ञानी पंडित जोगी भोगी, सिद्ध साध जो होई ।
सब निर्बाह नाम तें आहै, गर्ब किहे या खोई ॥ ३ ॥
(१) अच्छा लगता है। (२) जुगान जुग । (३) जोड़ा । (४) अथाह ।

५६ जगजीवन साहब की बानी
अंतर भजै मारि कै मैं तें, चरनन चित्त समोई ।
जगजीवन भजु और आस तजि, जस होई तस होई ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५४ ॥
बौरे नाम रटु मन लाय ।
खैंचि घट में आनिये कहुँ नाहिं देत बहाय ॥ १ ॥
कुसँग संगति कुटिल बौरे संग बैठु न धाय ।
ताहि पारस बेधि है तब होइ है गफिलाय ॥ २ ॥
तजहु गर्ब गुमान मैं तें हिये रहु दिनताय१ ।
त्यागि दे बकवाद बकना गहे रहु सितलाय२ ॥ ३ ॥
देत हौं उपदेस परगट कह्यो संतन गाय ।
जगजीवन बिस्वास करि कै रहु चरन लिपटाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५५ ॥
यहि जग महँ बंदे गरीब ह्वै रहना ।
साँईं तें चित लाउ रे बंदे ।
तजि दे गर्व गुमाना ॥ १ ॥
कनक कोट लंकापति रावन,
सोऊ खाक समाना ।
पाँच पचीस एक नहिं आवत,
ता तें फिरत भुलाना ॥ २ ॥
सुमति मती जे छिमा साधु हैं,
तिन हरि काँ पहिचाना ।
जगजीवन जीवत ते प्रानी,
जिन हरि चरनन ध्याना ॥ ३ ॥
(१) दीनता । (२) शीतलता ।

३ ।
॥ शब्द ५६ ॥
संतो गहहु सुरति सँभारि ।
वहि समय जो किहिन है उन, सो सुधि दिह्यो बिसारि ॥ १ ॥
इहाँ तौ कोउ नाहिं थिर है, रहेगा दिन चारि ।
खाइ लैहै काल सब कहँ, जैसे मूस मजारि१ ॥ २ ॥
भाइ भगनी मातु पितु, परिवार हितु सुत नारि ।
अन्त कोउ ना काम अइहै, कोउ न लेहि उबारि ॥ ३ ॥
जानि बृथा मन नाम सुमिरौ, कहत सब्द पुकारि ।
जगजीवन गुरु चरन गहि रहु, सोई लेहि उबारि ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५७ ॥
साधो सत्त नाम जपु प्यारा ॥ टेक ॥
सत्तनाम अंतर धुनि लागी, बास किहे संसारा ।
ऐसे गुप्प चुप्प है सुमिरहु, बिरले लखै निहारा ॥ १ ॥
तजहु बिबाद कुसंगति सबकै, कठिन अहै यह धारा ।
सत्तनाम कै बेड़ा बाँधहु, उतरन कौं भव पारा ॥ २ ॥
जन्म पदारथ पाइ जक्त महँ, आपुन मरहु सँभारा ।
जगजीवन यह सत्त नाम है, पापी केतिक तारा ॥ ३ ॥
॥ शब्द ५८ ॥
मन तुम भजहु नामहि नाम ।
तारि लीन्ह्यो बहुत पतितन उत्तमं अस नाम ॥ १ ॥
गह्यो जिन परतीत करिकै भये तिन के काम ।
मिटे दुख संताप तिन के भयो सुख आराम ॥ २ ॥
देखि सुख परि भूल नाहीं दौलत औ धन धाम ।
अहै यह सब झूठ आसा नाहिं आवहि काम ॥ ३ ॥
(१) बिल्ली।
८

द्वितीय भाग: शब्द एवं पद संग्रह (अघविनाश व उपसंहार)

५८ जगजीवन साहब की वानी
चढ़हु ऊंचे नीच ह्वै कै गगन है भल ग्राम ।
जगजिवन दास निहारि मूरति चरन करु बिस्राम ॥ ४ ॥
॥ शब्द ५६ ॥
अरे मन करहु नाम तें प्रीति ।
सीतलं सूसील मारग चलहु ऐसी रीति ॥ १ ॥
त्यागि दे बकवाद निंदा आचलनि१ आनीति२ ।
पाइ काया कनक की यह नाम बिनु ज्यों भीति ॥ २ ॥
आइ यह मृतु लोक में पछितानि करि आनीति२ ।
मारि कालं खाइ लीन्ह्यो समुझि समय वितीति ॥ ३ ॥
जुक्ति यहि जग बास करु रहु जक्त वेपरतीति ।
जगजीवन बिस्वास करि गुरु चरन रहु सत सीति ॥ ४ ॥
॥ शब्द ६० ॥
बैठि रहहु मन चरनन पास ।
काहे क भरमत फिरहु उदास ॥ १ ॥
राखहु दुइ कर सीस लगाइ ।
सोवत जागत बिसरि न जाइ ॥ २ ॥
निरखहु निर्मल जोति निहारि ।
नहिं उनकी सम कोउ अनुहारि३ ॥ ३ ॥
रबि ससि रूप डारि तैं वारि ।
रहु सत मति गहि डोरि सँभारि ॥ ४ ॥
ब्रह्मा रहे बेद धुनि लाइ ।
संकर अंग में अस्म लगाइ ॥ ५ ॥
बिस्नु जाइ मन तहाँ मसानि ।
सो अब कहि नहि जात बखानि ॥ ६ ॥
( १ ) कुचलन । ( २ ) अनीति । ( ३ ) सूरत ।

जग महँ काया है उद्यान¹ ।
जो आये सो सबै भुलान ॥ ७ ॥
रहनि राम गहि नाम कि आस ।
उदित साध ते भये प्रकास ॥ ८ ॥
जगजीवन करु गगन मँडान ।
निरखहु सतगुरु सो निरबान ॥ ९ ॥
॥ शब्द ६१ ॥
डोरि पोढ़ि लागि रहै अंतर के माहीं ॥
निरखि परखि लै लगाय लखै कोउ नाहीं ।
गगन सहर लै दुकान बैठहु थिर ताहीं ॥ १ ॥
सेस ब्रह्मा बिस्नु संकर जोति निरमल वाहीं ।
भानु बिन बिहान है तहँ ससि गन नाहीं ॥ २ ॥
पवन पानी तें बिहून कनि मनि बरसाहीं ।
जगजीवन प्रकास सतगुरु सीस चरन रहीं ॥ ३ ॥
॥ शब्द ६२ ॥
साधो कहौं तो कहा न जाईं ।
अनुचित चरित देखि दुनिया के, मन महँ रहौं चुपाइ ॥ १ ॥
जहवाँ चर्चा होत नाम कै, काहू नाहिं सोहाई ।
परपंची कछु औरहि भाषैं, बहुत करहिं कुटिलाई ॥ २ ॥
सुख के फल ते खाइ न पाइन, बिष रस बहुत हिताई ।
किहिन बिगार है जन्म जन्म का, परे नर्क महँ जाई ॥ ३ ॥
खाय अघाय फूलि कै बैठे, गर्व करहिं अधिकाई ।
सुमति पराय² अचेत ह्वै बैठे, कुमति प्रगट में आई ॥ ४ ॥
मैं तैं गर्व गुमान त्यागि कै, नय चालहु दिनताई ।
जगजीवन डर नाहिं काल का, लैहै नाम बचाई ॥ ५ ॥
( १ ) सैर की जगह । ( २ ) भाग गई ।

६० जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द ६३ ॥
अरे मन करहु सच बिचार ।
समुझि बूझि कै जानि आपन, बृथा है संसार ॥ १ ॥
नीर बुंद तें साज कीन्ह्यो, एतो है बिस्तार ।
नगर उत्तम बनो अहै, सोइ न वारा पार ॥ २ ॥
तहाँ के परधान पाँचो, करहिं बहु अपकार ।
संग ताहि पचीस नारी१, किहेहु नहिं ब्योहार ॥ ३ ॥
मिलि चलहु बस करहु तीसौ२, संग लै कै सिधार ।
जगजिवन दास गुफा गगन महँ, निरखि छबिहि नियार ॥४॥
॥ शब्द ६४ ॥
मन बिनु समुझे नाहीं होय ।
महा अपरबल अहै माया, भूलि रहे सब कोय ॥ १ ॥
सुख आनंद में पर्यो गाफिल, डारि सर्बस खोय ।
अंत काल पछिताय रहे हैं, चले कर मलि रोय ॥ २ ॥
नाहिं काहु क अहै कोऊ, कहै आपन सोय ।
पुछिहै कछु कीन्ह करतब, बहुत फजिहत होय ॥ ३ ॥
डोरि पोढ़ि लगाय रहि जग, नाहिं पूछै कोय ।
जगजिवन दास चरन गहि मन, अचल अम्मर होय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ६५ ॥
मन रे प्रभु सों चित्त लगाव ।
छाँड़ि दे जंजाल जक्त को,
गुरु मारग माँ आव ॥ १ ॥
गुरु के बचन हृदय धरु मूरख,
ज्ञान ध्यान मन लाव ।
(१) प्रकृति । (२) पाँच तत्व और पच्चीस प्रकृति ।

चेतावनी ६१
अष्ट कमल दल भीतर राजा,
पाँच तत्त को राव ॥ २ ॥
त्रिकुटी मध्य दृष्टि करु नैनन,
ताड़ी तहाँ लगाव ।
मणि समान दीपक करु मनसा,
जोति में जोति मिलाव ॥ ३ ॥
मन औ पवन होत जब इकतर १ ,
नाहीं बीच बराव ।
जगजीवन के प्रभु सिर नायक,
आनंद मंगल गाव ॥ ४ ॥
॥ शब्द ६६ ॥
सत्त नाम सुमिरहु मन माहीं ॥टेक॥
यह तौ बजार है पाप पुन्न को ।
नेकी बदी दुइ सौदा बिकाहीं ॥ १ ॥
केहु नेकी केहु बदी बनिज करि ।
सो बिसाहि अपने घर माहीं ॥ २ ॥
जगजिवनदास जे नाम बनिज कियो ।
अमर भये ते मरहीं नाहीं ॥ ३ ॥
॥ शब्द ६७ ॥
ए मन काहे क परयो भुलाइ ।
काहे डार्यो सुधि बिसराइ ॥ १ ॥
जब तुम आयहु करि इकरार ।
तब तुम नाहीं कीन्ह बिचार ॥ २ ॥
खिया बुंद माँ रह्यो समाइ ।
तब हूँ नाहीं कछू चेताइ ॥ ३ ॥
(१) एक रस ।

६२ जगजीवन साहब की वानी
जामा पहिरि भयो मस्तान ।
रह दस मास न किह्यो तेवान१ ॥ ४ ॥
जरयो नहीं अगिनी महँ अंग ।
बाहर होत भयो चित भंग ॥ ५ ॥
गोद लाय फिरि दूध पियाई ।
जुबा में जुबती बहुत हिताई ॥ ६ ॥
कामी करम गयो सब भूले ।
मुक्के खात रहहु गे झूले ॥ ७ ॥
बृद्ध भयो तब बुद्धि सँभारि ।
तब नहि सुमिरन जात सँवारि ॥ ८ ॥
कफ खाँसी औ सीत सताइ ।
सँवरि सँवरि२ तब रहि पछिताइ ॥ ६ ॥
उलटि लगाय रह्यो दृढ़ डोरी ।
कहौं सिखाय रह्यो मन मोरी ॥ १० ॥
जगजीवन सत मत गहि डोरी ।
ससि चकोर ज्यों रहि टक जोरी ॥ ११ ॥
॥ शब्द ६८ ॥
साधो भजहु नाम मन लाइ ।
बहुरि नहीं अस औसर पाइ ॥ १ ॥
अब के चूका चूका सोइ ।
बहुरे नाहि सँवारहि कोइ ॥ २ ॥
माया मोह तकि सबै भुलाना ।
अंत काल सोई पछिताना ॥ ३ ॥
राजा रंक छत्र-पति सोई ।
बिनु वह नाम गये ते रोई ॥ ४ ॥
(१) फिक्र । (२) सुमिर ।

चेतावनी ६३
बुरा न मानहु कहहुँ पुकारी ।
देखु आपने मनहिं बिचारी ॥ ५ ॥
यहि ते उत्तम अरु कछु नाहीं ।
धन वै दास अहें जग माहीं ॥ ६ ॥
जगजीवन कहि प्रगट पुकारी ।
जिन सुमिरा तिन लिया कुल तारी ॥ ७ ॥
॥ शब्द ६६ ॥
जग की कही जात नहिं भाई ।
नैनन देखि परखि करि लीन्ह्यौ, तऊ न रह्यो छुपाई ॥ १ ॥
आहै साँच झूठ कहि भाषहिं, झूठेह साँच गोहराई ।
ताहि पाप संताप परैंगे, भर्म परे ते जाई ॥ २ ॥
निंदा करत हैं जानि बूझि कै, जहाँ तहाँ कुटिलाई ।
जानत अहें बनाउ ताहि का, देइहि ताहि सजाई ॥ ३ ॥
मैं तो सरन हौं ताहि चरन की, सूरति नहिं बिसराई ।
जगजीवन है ताहि भरोसे, कहै सो तैसे जाई ॥ ४ ॥
॥ शब्द ७० ॥
प्रात नाम सतगुरु का गावै ।
अंतै मनुवाँ नाहिं बहावै ॥ १ ॥
मनुवाँ बहै भजन नहिं होय ।
जाइहि भजन बरत सब खोय ॥ २ ॥
दृढ़ ह्वै अंतर जपिये जापा ।
जेहि तें जाहिं कर्म कटि पापा ॥ ३ ॥
अजपा जाप जपै जो कोई ।
परगट कहौं भक्त सो होई ॥ ४ ॥
साधू भये सोई जग माहीं ।
जैसे पदुम कमल जल माहीं ॥ ५ ॥

६४ | जगजीवन साहब की बानी

जग तें न्यारे भये निरासा ।
जगजीवन तेहि चरन क दासा ॥ ६ ॥
॥ शब्द ७१ ॥
करहु बंदगी बंदे सोई ।
जेहि तें अंत भला कछु होई ॥ १ ॥
तजहु बिबाद न निंदा करहू ।
दीन होय मन अपने रहहू ॥ २ ॥
मत सो सत मैं देउँ बताई ।
भजहु नाम यहि जुक्ति तें जाई ॥ ३ ॥
त्यागि देहु मन गरब गुमान ।
तौ भल मानहिं कृपानिधान ॥ ४ ॥
साध कहत औ बेद पुरान ।
सत्त सब्द याहै परमान ॥ ५ ॥
दुइ अच्छर गहहू तत सार ।
याहै सत मत कीन बिचार ॥ ६ ॥
जगजीवन चरनन लिपटान ।
निरखहु छबि निरगुन निरबान ॥ ७ ॥
॥ शब्द ७२ ॥
मन मदमाते फिरहिं बेहाल ।
अंत भयो धरि खायो काल ॥ १ ॥
तत्त ज्ञान मन कीन बिचार ।
सुकृत नाम भजु होय उबार ॥ २ ॥
यह उपदेस देत हौं सोई ।
देह धरे कछु दुख न होई ॥ ३ ॥
बेद ग्रंथ ज्ञान लियो छानी ।
चेत सचेत द्वै लीजै जानी ॥ ४ ॥

चेतावनी ६५
जगजीवन कहै परगट ज्ञान ।
उलटि पवन गहि धरि रहु ध्यान ॥ ५ ॥
॥ शब्द ७३ ॥
जिन मन गह्यो नामहिं जानि ।
त्यागि दुबिधा रहे दृढ़ ह्वै, और नहिं उर आनि ॥ १ ॥
हर्ष सोक नाहिं आहै, नाहिं लाभ न हानि ।
नाहिं छूटत रहत जोरे, साध भे निर्बान ॥ २ ॥
अहैं बिरले जगत माँ यहि, कवन मैं केतानि ।
जगजीवन निर्बान भा मन, पदुम पात ज्यों पानि ॥ ३ ॥
॥ शब्द ७४ ॥
साधो दुइ अच्छर तत सार ।
सोई रटत रहौ घट भीतर,
और न करहु बिचार ॥ १ ॥
जिभ्या जपु नहिं कर माला नहिं,
सहज रमहु संसार ।
कहहु न प्रगट भेद काहू तैं,
होइहि कहे बिगार ॥ २ ॥
सुच औ असुच न मानहु एकौ,
सहज अचार बिचार ।
ऐसी रहनि गहनि करि रहिये,
मिलन न लावहु बार ॥ ३ ॥
कहौं पुकार बिचार लेहु मन,
और न मत अधिकार ।
जगजीवन बिस्वास करै सुनि,
उतरि जाय भव पार ॥ ४ ॥

६६ जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द ७५ ॥
मन तुम रहहु चरनन लागि ।
काहू की नहिं करहु आसा, देहु सरबस त्यागि ॥ १ ॥
रह्यो सोवत बहुत दिन लहि, सुखद बहु हित लागि ।
गुरू जब उपदेस दीन्हो, चौंकि उठि तब जागि ॥ २ ॥
जुगन जुग सँग नाहिं छूटै, लेहु यह बर माँगि ।
निरखि सूरति रहहु लागे, भींज रँग रस पागि ॥ ३ ॥
निरगुनं निरबान निरमल, डोरि सत मन लागि ।
जगजीवन यहि जुक्ति तें, तब जानु आपन भागि ॥ ४ ॥
॥ शब्द ७६ ॥
नाम सुमिर मन बावरे,
कहा फिरत भुलाना हो ॥ टेक ॥
मट्टी का बना पूतना१,
पानी सँग साना हो ।
इक दिन हंसा चलि बसै,
घर बार बिराना हो ॥ ॥ १ ॥
निसि अँधियारी कोठरी,
दूजे दिया न बाती हो ।
बाँह पकरि जम लै चलै,
कोउ संग न साथी हो ॥ २ ॥
गज रथ घोड़ा पालको,
अरु सकल समाजा ही ।
इक दिन तजि चल जायँगे,
रानी औ राजा हो ॥ ३ ॥
(१) पुतला ।

गुरु और शब्द महिमा। ६७
सेमर पर बैठा सुवना,
लाल फर देख भुलाना हो।
मारत टोंट भुआ उधिराना,
फिरि पाछे पछिताना हो॥ ४॥
गूलर कै तू भुनगा,
तू का आय समाना हो।
जगजीवन दास बिचारि कहत,
सब को वहँ जाना हो॥ ५॥
गुरु और शब्द महिमा
॥ शब्द १ ॥
अब जग हमहिं सिखवत आनि।
करत हैं चतुराइ बहु बिध, अहैं पाप की खानि॥ १ ॥
कहूँ सिखि सुनि लिहिनि बातें, कहत अहैं बखानि।
आप का कछु चेत नाहीं, भजन की है हानि॥ २ ॥
करत नहिं अंदेस भूले, अहहिं ते अभिमानि।
अन्तहूँ पछिताइ हैं, फिर डूबिहैं बिन पानि॥ ३ ॥
भजहु नाम गुनाह मेटहि, सरन आपनि आनि।
जगजिवन दास बचाउ इहि, गुरु सब्द कहि परमानि॥ ४ ॥
॥ शब्द २ ॥
जे जन नाम भजि बलवान।
ताहि केवल कोइ नाहीं, कौन मारै मान॥ १ ॥
रहत निरखत पलक छिन छिन, नाम बहु निर्बान।
चाखि पीवै जिवै जुग जुग, काल देखि डेरान॥ २ ॥
कहत कथा प्रगास करि कै, जुगन जुग का ज्ञान।
उतरि गा सो पार कामन, जानि मानि प्रमान॥ ३ ॥

६८ जगजीवन साहब की बानी
ताहि कीरति कवन गावै, कहत बेद पुरान।
जगजीवन बिस्वास करि, गुरुचरन तें लिपटान ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३ ॥
यहि बन बनत नाहि बनाये।
नाहिं है निर्बान कबहुँ,
नाम बिनु बहु गाये ॥ १ ॥
पाँच एइ परपंच डारहिं,
रात दिन भरमाये।
कवन हटकै कहै के नहिं,
लेत अहहिं नसाये ॥ २ ॥
पास लिहे पचीस कतियाँ,
खात अहहिं धराये।
जुक्ति डोरी लाय कै,
तौ रमहु इन्हहिं फँदाये ॥ ३ ॥
चढ़िकै सिखरहिं१ जिकिर२ लावहु,
सुरति मूरति लाये।
जगजीवन निर्बान भे,
ते दरस गुरु के पाये ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४ ॥
साधो अस समौ बहुरि न होई ॥ टेक ॥
लेहु बिचारि सँभारि डोरि गहि,
यहि तें मंत्र न कोई।
भजहु जानि परतीत आनि मन,
सुफल सिद्ध सब होई ॥ १ ॥
(१) चोटी। (२) सुमिरन।

गुरु और शब्द महिमां । ६६
जिन नहिं जाना सो पछिताये,
रहे मनहिं मन रोई ।
काह भयो नर की काया धरि,
वृथा जन्म गा खोई ॥ २ ॥
जागे भागि पागि रस माते,
पल छिन नाहिं बिछोई ।
जगजीवन भवसागर तरिगे,
मूरति रहे समोई ॥ ३ ॥
॥ शब्द ५ ॥
मन जग जन्मि कै भजि लेहु ।
चूकि ना यह पाय औसर,
फिरि दोष ना केहु देहु ॥ १ ॥
धाम दौलत बहुत दुनियाँ,
किहिन जानि सनेहु ।
गयो निज पछिताय कै,
सब झूठ सुत हितु गेहु ॥ २ ॥
आइ जे जे जगत महँ,
यहि भयो ते ते खेहु ।
नाम बिनु कछु काम का नहिं,
ज्यौं गल्यो कागद मेंहु१ ॥ ३ ॥
करहु मन परतीत अपने,
चित्त चरनन देहु ।
जगजिवन दुख सुख दूर होइहि,
अमर जुग जुग होहु ॥ ४ ॥
(१) बरसात ।

७० जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द ६ ॥
यहि जग नाम सजे तरि गये ।
आप जग महँ देह धरि कै, भक्त ते ते भये ॥ १ ॥
जौन लागी रही पुर्बुज, तौनि अंतर गये ।
ताहि रस ते प्रगट भाखौ, जबहिं मस्त भये ॥ २ ॥
रहि सँभारे डोरि लाये, दूरि दुबिधा किये ।
निरखत रहे निहारि निर्मल, सीस चरनन दिये ॥ ३ ॥
गावत हैं बेद ग्रंथहु, नाम महिमा किये ।
जगजीवन बिस्वास गहे, ते अमर जुग जुग भये ॥ ४ ॥
॥ शब्द ७ ॥
मनुवाँ जोग करै नहिं जाना ।
चौक चौतरा बैठि रहै का,
अन्तै करत पयाना ॥ १ ॥
धावत आवत थिर न रहतु है,
दृढ़ नहिं करत अड़ाना ।
तीनि तैं आस निरास होत नहिं,
तातैं फिरत भुलाना ॥ २ ॥
गुरु गुनि मंत्र लेहु बैठि सिखि,
अचल रहहु ठहराना ।
लावहु सीस चरन में देखि कै,
झलकत छबि बिनु भाना¹ ॥ ३ ॥
पास बास रस पाइ मस्त ह्वै,
सतगुरु के मन माना ।
जगजीवन अम्मर ह्वै जोगी,
परगट कियो बखाना ॥ ४ ॥
(१) सूरज ।

गुरु और शब्द महिमा । ७१.
॥ शब्द ८ ॥
रहु मन नाम तैं लौ लाय ।
नाम तैं जे नहिं राते, गये ते पछिताय ॥ १ ॥
नाहिं दौलत धाम भूलै, प्रभुइ दीन्ह बनाय ।
जबहिं सांईं खैंचि लैहै, कहाँ कहँ दहु जाय ॥ २ ॥
गर्ब तजहु गुमान मैं तैं, चलहु कै दिनताय ।
चहहु कछु दिन भला आपन, देत अहौं लखाय ॥ ३ ॥
अहै परगट नाहिं गुप्त, बूझि जैसी आय ।
जगजीवन बिस्वास करि, गुरु चरन रहु लिपटाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ९ ॥
साधो कठिन है उदयान ॥ टेक ॥
नहीं है कछु अंत यहि का, आइ सबै भुलान ।
पियो यह रस बिसरि गावत, नाहिं करहि तेवान१ ॥ १ ॥
मरत नहिं मैं केहू बिधि तैं, करत है नुकसान ।
नहिं बिचारै परे जारै, बिसरि गा औसान ॥ २ ॥
इहाँ के नहिं उहाँ के भे, बीच बीच बिलान ।
समौ बीते काम का नहिं, समुझि कै पछितान ॥ ३ ॥
समुझि डोरी नाम की गहि, गगन कीन्ह पयान ।
जगजिवन गुरु के पास पहुँचे, निरखि तकि निर्बान ॥ ४ ॥
॥ शब्द १० ॥
प्रभु जी आपनो मोहिं जानि ।
औगुनं अनेक मेटि कै, चरन सरनहिं आनि ॥ १ ॥
अमत मन यहु नाहिं थिर है, होत भजन कै हानि ।
मोरि बपुरे केरि कह बसि, नाहिं मानत कानि ॥ २ ॥
(१) फिकर ।

चहत आहौं करौं सुमिरन, अवर अवरै ठानि ।
संत पर जेहिं कियो किरपा, दियो सत मत छानि ॥ ३ ॥
पाइ रस सो मस्त है गे, निर्मल भे निर्बानि ।
जगजीवन गुरु मंत्र दीन्ह्यौ, चरन रहे लिपटानि ॥ ४ ॥
॥ शब्द ११ ॥
अजब यहि नगर करे सवाँर ।
अहै काया सहर जा को, नाहिं वारा पार ॥ १ ॥
दरवाज नौ दस बंद आहैं, साजि कियो करतार ।
तहँ लोक तीनिउँ चौथ जगमग, सूकृतं बाजार ॥ २ ॥
तह झरत मन-मनि सस्त ह्वै, लै पाइ नित्र अहार ।
संतोष होइ पै तृप्ति नाहीं, मिलि होय नाहिं निनार ॥ ३ ॥
ब्रह्म बिस्नु महेस सेसं, एक चित निरधार ।
निर्बान निर्मल जोति चमकै, निर्गुनं निरंकार ॥ ४ ॥
तहँ दिस वारौं भानु ससि की, बिदित है अबिकार ।
तहँ सुद्धि नाहीं बुद्धि नाहीं, सब्द की टकसार ॥ ५ ॥
अस जानि पाइ छिपाइ कोइ कोइ, बिरल है संसार ।
जगजिवन गुरु के चरन गहि रहु, सुन्नंकार ॥ ६ ॥
॥ शब्द १२ ॥
सुनु सुनु सखि री, चरन कमल तें लागि रहु री ॥ टेक ॥
नीचे तें चढ़ि ऊँचे पाउ ।
मंदिल गगन मगन ह्वै गाउ ॥ १ ॥
दृढ़ करि डोरि पोढ़ि करि लाव ।
इत उत कतहूँ नाहीं धाव ॥ २ ॥
सत समरथ पिय जीव मिलाव ।
नैन दरस रस आनि पिलाव ॥ ३ ॥

माती रहहु सबै बिसराव ।
आदि अंत तें बहु सुख पाव ॥ ४ ॥
सन्मुख है पाछे नहिं आव ।
जुग जुग बाँधहु एह्रै दाँव ॥ ५ ॥
जगजीवन सखि बना बनाव ।
अब मैं काहु क नाहि डेराँव ॥ ६ ॥
॥ शब्द १३ ॥
बौरे समुझि देखहु ज्ञान ।
महा अपरबल अहै माया, अंत काहु न जान ॥ १ ॥
पवन औ जल कियो धरतो, कियो गन ससि भान ।
लगे सब टकसार अपनी, खँभ बिनु असमान ॥ २ ॥
देखु नैन पसारि अचरज, प्रगट नाहिं छिपान ।
जहाँ जसि है तहाँ तसि है, तहाँ तसि धर ध्यान ॥ ३ ॥
सब्द ज्ञान गरंथ वेदं, करहिं सबै बयान ।
जिन कियो छिन महँ बुन्द तेनी१, ऐसे कृपानिधान ॥ ४ ॥
दुइ अंक अजपा जपहु अंतर, तजहु सबै तेवान ।
जगजीवन बिस्वास चरनं, करहिं वै औसान ॥ ५ ॥
॥ शब्द १४ ॥
चित्त नित्त रहै लागि पलक नाहिं छूटै ॥ टेक ॥
तागा ज्यौं उगिलि मकरी पुष्ट नाहिं टूटै ।
ऐसी यह जुक्ति पाइ ध्यान नाहिं मीटै ॥ १ ॥
नैनन तें उलटि निरखि सत समाय लीटै ।
संग गुरु प्रसंग ताहि कबहुँ नाहिं फूटै ॥ २ ॥
पाँच औ पचीस पाइ लाइ जुक्ति कूटै ।
जगजिवनदास दरस मोती हंस चोंच लूटै ॥ ३ ॥
(१) से।
१०