जगजीवन साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - सतनामी सम्प्रदाय)
Jagjivan Sahib Ki Bani: Belvedere Press Allahabad
सन्त जगजीवन साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
७८ जगजीवन साहब की बानी
धीरज धरि संसय नहिं राखहु, नाम भरोसे रहो।
जगजीवन सतगुरु को भेंटो, भवजल पार तरो॥ २॥
॥ शब्द २७ ॥
देखो री जोगिया रहत कहाँ।
तीनि लोक महँ माया बसत है,
चौथे लोक रहत है तहाँ॥ १॥
अरध सिंहासन बनो अहै री,
जोगी बैठि रहत है तहाँ।
जगजीवन संतन महँ खोजो,
कर बिचार अपने मन महाँ॥ २॥
॥ शब्द २८ ॥
यहु मन गगन मंदिल राखु।
सब्द की चढ़ देखु सीढ़ी, प्रेम रस तहँ चाखु॥ १॥
रहहु दृढ़ करि मारि आसन, मंत्र अजपा भाखु।
मते गुरुमुख होहु तहवाँ, जगत आस न राखु॥ २॥
पाँच बसि कसि बैठि रहिकै, मानु कबहुँ न माखु।
ईस अहहि पचीस इन कै, सदा मन हित वाखु॥ ३॥
देहु सब बिसराइ करिकै, एही धंधे लागु।
जगजिवनदास निरखि करिकै, नयन दर्सन माँगु॥ ४॥
॥ शब्द २६ ॥
नामहिं बड़े भाग तें पायो।
नेग जन्म लहि भ्रमत बीता,
सूझि बूझि नहिं आयो॥ १॥
अब की सँवारु इहै करै का,
जो बिगार करि आयो।
गुरु और शब्द महिमा । ७६
किरपा करि निरबाह करन कहँ,
अवसर भल इह पायो ॥ २ ॥
हूक चूक होत मन मोरे,
जब तब रहि बिसरायो ।
अब निःसंक नाहिं डेर लागत,
जब तें मंत्र सिखायो ॥ ३ ॥
अजपा जपि चढ़ि गयो गगन कहँ,
सतगुर दरस दिखायो ।
जगजीवन बिस्वास बास मे,
चरनन सीस लगायो ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३० ॥
मैं देख्यों निरखि निहारि मूरति पर वारी ॥टेक॥
भा बिस्वास पास बासा करि,
दुनिया सकल बिसारी ।
चमकत दृष्टि बरनि नहिं आवै,
बिनु दीपक उजियारी ॥ १ ॥
नीर पिंड बिनु रूप बिराजत,
रबि ससि की छबि वारी ।
अस निर्गुन निर्बान अमूरति,
सिव बिरंच लाये ताड़ी ॥ २ ॥
सब्द कहत अस प्रगट पुकारे,
बिरले कोउ जन लेहिं बिचारी ।
जगजीवन के सतगुरु समरथ,
सीस ताहि के चरनन वारी ॥ ३ ॥
८०
जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द ३१ ॥
चरनन में लागी रहिहौं री ॥ टेक ॥
और रूप सब तिरथ बतावै,
जल नहिं पैठ नहैहौं री ।
रहिहौं बैठि नयन तें निरखत,
अनत न कतहूँ जैहौं री ॥ १ ॥
तुम्हों तें मन लाइ रहिहौं,
और नहीं मन अनिहौं री ।
जगजीवन के सतगुरु समरथ,
निर्मल नाम गहि रहिहौं री ॥ २ ॥
॥ शब्द ३२ ॥
सुरति बसी मन नाम फिरत मतवारी ॥ टेक ॥
चित तौ लाग्यो अपने पिय सों,
डग मग पाँव न जात सँभारी ।
अंतर देखि चुपाइ रहिउँ मैं,
सूरति तुम्हरी रहिउँ निहारी ॥ १ ॥
सूरति पर मूरति वह साँची,
सो मैं रहि हौं नाहिं बिसारी ।
जगजीवन सतगुरु कै मूरति,
सो मैं रहिउँ सँभारी ॥ २ ॥
॥ शब्द ३३ ॥
बनत न कतहूँ अनत न जाय ।
देखहु चरन सरन ठहराय ॥ १ ॥
नीचे तकत ऊँचे काँ जाय ।
गगन मंडल माँ तब ठहराय ॥ २ ॥
गुरु और शब्द महिमा। ८१
बिन कर चरन पकरि कस जाय।
सिर नहिं माथ रहै लपटाय ॥ ३ ॥
स्त्रवन बिहूना सुनि धुनि आय।
नैन बिहून दरस तकि पाय ॥ ४ ॥
जगजीवन अस मत जेहिं आय।
मिलि सत मत तब सिद्ध कहाय ॥ ५ ॥
॥ शब्द ३४ ॥
साधौ कहै तौ कहा न जाय।
आपन घर मत कोइ न बूझै,
हमहिं कहै समुझाय ॥ १ ॥
पंडित जोगी दंडी तपसी,
बहु बिबाद करैं धाय।
नाहिन नाम की ओर गही तिन्ह,
तीरथ बर्त लौ लाय ॥ २ ॥
नाहिन काहू जीत कहाँ लहि,
कहँ लहि कहै समुझाय।
करै जाइ तस जेहिं जस भावै,
भुग्तै तैसे आय ॥ ३ ॥
बिरला कोई भजन करतु है,
चाल चलै दिनताय।
जगजीवन सतगुरु की मूरति,
चरन रहे लपटाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३५ ॥
महिमा प्रभु मो सों वरनि न जाय ॥ टेक ॥
अनहद बानी मूरति बोलै, सुनहु संत चित लाय।
अनहद ताल पखावज बाजै, तहाँ सुरति चलि जाय ॥ १ ॥
अवर न रूप कहाँ लहि बरनों, सब छवि रहे समाय।
जगजीवन साँई कहँ लहि बरनौ, रहे चरन चितलाय ॥ २ ॥
॥ शब्द ३६ ॥
तीरथ ब्रत की तजि दे आसा।
सत्त नाम की रटना करि कै,
गगन मँडल चढ़ि देखु तमासा ॥ १ ॥
ताहि मँदिल का अंत नहीं कछु,
रबी बिहून किरिन परगासा।
तहाँ निरास वास करि रहिये,
काहे क भरमत फिरै उदासा ॥ २ ॥
देउँ लखाय छिपावहुँ नाहीं,
जस मैं देखेउँ अपने पासा।
ऐसा कोऊ सब्द सुनि समुझै,
कटि अघ कर्म होइ तब दासा ॥ ३ ॥
नैन चाखि दरसन रस पीवै,
ताहि नहीं है जम की त्रासा।
जगजिवन दास करम तेहि नाहीं,
गुरु के चरन करै सुख बिलासा ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३७ ॥
चलु चढ़ौं अटरिया धाई री।
महल म टहल करै नहिं पाई,
करिये कौन उपाई री ॥ १ ॥
यहँ तौ बैरी बहुत हमारे,
तिन तें कछु न बसाई री।
पाँच पचीस निस दिन संतावहिं,
राखा इन अरुझाई री ॥ २ ॥
गुरु और शब्द महिमा । ८६
साँई तो निकट बैठि सुख बिलसहि,
जोतिहि जोति मिलाई री ।
जगजीवन दास अपनाय लेहिं वै,
नाहीं जीव डेराई री ॥ ३ ॥
॥ शब्द ३८ ॥
नाम बिनु केहि काम का कह जीवनं संसार ॥ टेक ॥
आपनो जग कहत आहै कठिन माया जार ॥ १ ॥
लाग धागा गरे बाँधे नाहिं छूटनहार ॥ २ ॥
दास बास विस्वास जगतं निरखि रूप निहार ॥ ३ ॥
जगजीवन कोइ अहँ बिरले उतरि होवैं पार ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३९ ॥
नाम रटि रटत त्रकुटी गगन चढ़ि आयउँ ॥ टेक ॥
मैं तैं पचीस पाँच डोरि एक लायउँ ।
मैं तौ रँग संग भयो सीस ताहि नायउँ ॥ १ ॥
सतगुरु से पाय भेद जगत नाहिं आयउँ ।
मिटेव अँधकार, ज्यों भानु भे प्रकास,
निरखि दृष्टि आयउँ ॥ २ ॥
जुगति किये रहै ऐसी प्रगट सो बतायउँ ।
जगजीवन दास अम्मर भे जुग जुग जस गायउँ ॥ ३ ॥
॥ शब्द ४० ॥
भक्त जक्त त्यागि जागि लागि बरन रहु रे ॥ टेक ॥
जग प्रसंग ध्यान भंग जानि हानि तजु रे ।
रहु इकंत तंत१ लागि जानि नाम गहु रे ॥ १ ॥
पाँच औ पचीस डोरि पोढ़ि बाँधि रहु रे ।
साधि चित्त निश्च भाव चरनन गुरु परु रे ॥ २ ॥
(१) तत्व ।
८४ जगजीवन साहब की बानी
रहि निहारि निरखि रूप अनत नाहिं टरु रे ।
जुक्ति जोग भक्ति का उपदेस ऐसे करु रे ॥ ३ ॥
पाय खा अघाय अमी जुग जुग नहिं मरु रे ।
जगजिवन दास आस राखु नाहिं फाँस परु रे ॥ ४ ॥
कर्म भर्म निषेध और उपदेश सतगुरु व शब्द भक्ति का ।
॥ शब्द १ ॥
हे मन थकहु तो तकहु निसान ।
बैठहु मंडफ लाय धुनि धुनो, अनत करु न पयान ॥ १ ॥
पाँच पचीस लगाय धागा, बाँधि रहु ठहरान ।
नैन दरसन नीर पीवै, चाखि भे मस्तान ॥ २ ॥
नाहिं दुख सुख पवन पानी, नाहि ससि नहिं भान ।
नाहिं ब्रह्मा सिवं सक्ती, निर्गुनं निरवान ॥ ३ ॥
दियो दुइ कर सीस चरनन, नाहिं भावै आन ।
जगजीवन ते भये गुरमुख, अमर जोग दृढ़ान ॥ ४ ॥
॥ शब्द २ ॥
कर न सुमिरिनी लेहु, अंतर धुनि लावहु रे ।
मैं तैं माला डारि देहु, तुम दीन लीन ह्वै गावहु रे ॥ १ ॥
जो मनुवाँ करि खाक रहहु, वहि काहेक लगावहु रे१ ।
चंदन चरन टेक रहु निर्भय, काहेक भौजल आवहु रे ॥ २ ॥
एहु उपदेस कहि तुमहिं सुनावहुँ, मन अँदेस बिसरावहु रे ।
जगजीवन दास निहारि निरख कै, सुरति म सुरत मिलावहु रे ॥ ३ ॥
॥ शब्द ३ ॥
साँई मोहिं सब कहत अनारी ।
हम कहँ कहत अजान अहँ यह, चतुर सबै संसारी ॥ १ ॥
( १ ) जब मन को खाक कर डाला तो भभूत लगाने का क्या काम है ।
कर्म भर्म निषेध। ८५
अहै अभेद भेद नहिं जानत, सिखि पढ़ि कहत पुकारी।
देखि करत सो आवत नाहीं, डारिन यजन बिगारी ॥ २ ॥
कहा कहौं मन समुझि रहत हौं, देख्यौं दृष्टि पसारी।
समुझाये कोइ मानत नाहीं, कपट बहुत अधिकारी ॥ ३ ॥
बिरले कोइ जन करत बंदगी, मैं तैं डारत मारी।
जगजीवन गुरु चरन सीस दै, निरखत रूप निहारी ॥ ४ ॥
॥ शब्द ४ ॥
संत कह्यौ रमज१ से बानी।
तत्त सार बताय दीन्ह्यो, काहू भेद न जानी ॥ १ ॥
बहुतक अंधे बंधे माया, आहहिं गर्व गुमानी।
समुझाये जे समुझत नाहीं, होइहि तिन की हानी ॥ २ ॥
साधन की गति कहि नहिं आवै, केहि मुख कहौं बखानी।
जगजीवन चरनन तें लागे, निरखि जोति निर्बानी ॥ ३ ॥
॥ शब्द ५ ॥
दुनियाँ हमहिं सिखावत ज्ञान।
आपु तौ भवजाल भूले, हमहिं कहैं हैवान ॥ १ ॥
गुणन तें मन गूंथि करि कै, करत प्रगट बखान।
नाहिं बूझत सूझ नाहीं, लागि नहिं हिय बान ॥ २ ॥
धाइ धाइ सिखाइ औरै, दोऊ भरम भुलान।
करत अहिं अस देखि नैनन, प्रगट भाखौं ज्ञान ॥ ३ ॥
बहुत फूलि कै भूलि परि हाँहिं, होइ है नुकसान।
जगजीवन जानत अहै सब, नाहिं कछू छिपान ॥ ४ ॥
॥ शब्द ६ ॥
साधौ नाम भजन जिन ठाना।
केतौ कोइ समुझाय सिखावत,
मनहिं न आवत आना ॥ १ ॥
(१) भेद।
८ जगजीवन साहिब की बानी
तीरथ ब्रत और दान तपस्या,
नाहीं एकौ माना।
सब बिसराइ मनहि नहिं आवत,
ध्यान धरै निर्बाना ॥ २ ॥
निरखत निर्मल जोति सदा वै,
तज दिये पानि१ पखाना२।
तस आचार बिचार हैं उनके,
काहू गति नहिं जाना ॥ ३ ॥
सतगुरु पासहिं बास किहे हहिं,
नाहीं और तेवाना३।
जगजीवन गुरु चरनन लागे,
आपुहिं करै निभाना४ ॥ ४ ॥
॥ शब्द ७ ॥
साधौ बिन किरपा भक्ति न होय।
रात दिन जो करै बंदगी, कबूल परै नहिं सोय ॥ १ ॥
जज्ञ जान उदान५ बास करै, कंदमूरि भखि सोय।
बरत रहै अस्नान तीरथ, भक्ति तबहुँ न होय ॥ २ ॥
पढ़ै चारौ बेद बिद्या, ज्ञान कबिता होय।
मौन ह्वै कै लाय तारी, भक्ति तबहुँ न होय ॥ ३ ॥
काया कासी जाय कल्पै, डारि सर्बस खोय।
द्वारिका भुज लेय छापा, भक्ति तबहुँ न होय ॥ ४ ॥
मुड़ाइ मूड़ औ पहिरि माला, भ्रमत फिरै सब कोय।
धीच६ तूरै करि तपस्या, भक्ति तबहुँ न होय ॥ ५ ॥
(१) पानी। (२) पत्थर। (३) फ़िक्र।' (४) निबाह। (५) पाँच मुख्य पवन
में से शरीर की स्थिति है यह हैं-प्रान, अपान, व्यान, उदान, समान। (६) प्राणायाम
कर्म भर्म निषेध । ८७
पाँच अगिन तन दहि भूल भूला, पवन भच्छै सोय ।
बाँह तूरै रहहि ठाढ़े, भक्ति तबहुँ न होय ॥ ६ ॥
लाइ अंग बिभूति जोगी, नारि रत नहिं होय ।
तजै माया मुलुक सर्बस, भक्ति तबहुँ न होय ॥ ७ ॥
कृपा भै दिनताइ आई, सुमन मन भा सोय ।
जगजिवन डोरी लाय पोढ़ी, रह्यो चरन समोय ॥ ८ ॥
॥ शब्द ८ ॥
साधौ नाम चाखि बौराना ॥ टेक ॥
लागे रहें चरन तें निसि दिन, भावै और न आना ।
तजो अचार बिचार जगत को, सब तें रहि बिलगाना ॥ १ ॥
उन कै गति कोउ जानत नाहीं, को करि सकै बखाना ।
मरि कै अमर भये हैं सोई, भये हैं सिद्ध निमाना ॥ २ ॥
हेत आस नहिं राखै काहू, गुरु निरखहिं निरबाना ।
जगजीवन वै सांई मिलिगे, परगट करहुँ बखाना ॥ ३ ॥
॥ शब्द ६ ॥
साधौ देखहु अंतर माहीं ।
भाँवरि भवन दिहे रहि रहिये,
अवर अहै कछु नाहीं ॥ १ ॥
बड़ बिस्तार अहै काया का,
अंत खोज कछु नाहीं ।
जिन खोजा पाया काया महँ,
बहुतेक भर्म भुलाहीं ॥ २ ॥
पाँच पचीस डोरि बसि करिये,
बत्तु गुरु अहै ताहीं ।
जगजीवन निर्बानी मूरति,
मिलिगे सूरत माहीं ॥ ३ ॥
॥ शब्द १० ॥
बहुतक देखी देखा करहीं।
जोग जुक्ति कछु आवै नाहीं,
अंत भर्म महँ परहीं ॥ १ ॥
गे भरुहाइ१ अस्तुति जेइ कीन्हा,
मनहिं समुझि ना परई।
रहनी गहनी आवै नाहीं,
सब्द कहे तें लरई ॥ २ ॥
नहीं बिबेक कहै कछु औरै,
और ज्ञान कथि करई।
सुझि बूझि कछु आवै नाहीं,
भजन न एकौ सरई ॥ ३ ॥
कहा हमार जो मानै कोई,
सिद्धि सच चित धरई।
जगजीवन जो कहा न मानै,
झार२ जाय सो परई ॥ ४ ॥
॥ शब्द ११ ॥
साधौ भक्ति सहजहि ध्यान ।
मनहिं ब्यापत साँचु नाहीं, कहा प्रात अस्नान ॥ १ ॥
कहा कंठी कंठ बाँधे, सैल्हि मुद्रा कान ।
कहा माला लै सुमिरनी, हिये नहिं पहिचान ॥ २
ठाढ़ बैठे घोंच तूरहिं, तकत हैं असमान ।
वृथा सब परतीत बिनु है, भ्रम भूले हैवान ॥ ५ ॥
खोज काया करहु थिर मन, त्यागि कपट सयान ।
भजहु अंतर नाम वाहै, राम सत्त प्रमान ॥ ६ ॥
लाउ रसना नाहिं बिसरै, प्रगट करु न बखान ।
जगजीवन बिस्वास निरमल, होहु जैसे भान ॥ ७ ॥
॥ शब्द १२ ॥
बौरे मन को नहिं भरमाव ।
तीन लोक के करता साँई, ताहि सों ध्यान लगाव ॥ १ ॥
तीरथ कोटि साज जिन कीन्हेउ, सो संतन हिये आव ।
चढ़ि कै गगन देखु सूरति को, ताहि काँ सीस नवाव ॥ २ ॥
सूरति सत्त प्रेम रस पानी, ताहि में चित अन्हवाव ।
अमर होहु भवसागर उतरहु, नहिं आवहु नहिं जाव ॥ ३ ॥
सतगुरु सत्त कहा यहि बानी, अलख नाम धुनि लाव ।
जगजीवन साहब को छबि में, आपनि सुरति समाव ॥ ४ ॥
॥ शब्द १३ ॥
मन गृह ग्राम यह अस्थान ।
सात दोप नव खंड पृथ्वी, सिर उर तेहि माँ जान ॥ १ ॥
तीनि लोक बिस्तार है तेहिं, रमत गन ससि भान ।
चौथ इहै बनाय दोन्ह्यौ, संत राखत ध्यान ॥ २ ॥
दरवाज नौ दस प्रगट आहैं, काहु तें न छिपान ।
रमत तेहि के ब्रह्म भीतर, नहीं कहुँ बिलगान ॥ ३ ॥
काया भीतर खेल खेलहु, अनत करु न पयान ।
बाहर तौ सब देखिबे को, घट अहै सो प्रमान ॥ ४ ॥
कहत हौं उपदेस छोड़ु, अँदेस रहु ठहरान ।
जगजीवन निर्बान सतगुरु, चरन रहु लिपटान ॥ ५ ॥
६० जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द १४ ॥
मन तुम रहहु चरन सरनाई ।
यहि काया का अंत खोज नहिं, काहू भेद न पाई ॥ १ ॥
तीनि लोक काया रचि दीन्ह्यौ, चौथा दीन्ह बनाई ।
तीरथ कोटि अहैं याही में, संतन दीन्ह बताई ॥ २ ॥
अजपा जाप जपत रहु निसु दिन, प्रगट न देहु जनाई ।
इहि तें मंत्र नहीं है एकौ, भर्म न परहु भुलाई ॥ ३ ॥
सेस महेस बिस्नु औ ब्रह्मा, रहे हैं ध्यान लगाई ।
निर्गुन निरंकार वह मूरति, तेहि माँ रहौ समाई ॥ ४ ॥
रहु ठहराय गगन करु बासा, निरखि देखु निरथाई ।
जगजीवन सतगुरु की मूरति, रबि ससि छवि छिपि जाई ॥ ५ ॥
॥ शब्द १५ ॥
साधौ भेष बाँधि गफिलाने ।
रहै अभेष भेद तब छूटहि, सहज रीति मन जाने ॥ १ ॥
जब तें माला कंठी पहिरी, गर्ब भयो इतराने ।
कर्म भर्म निषेध। ६१
दान पुन्यं करि तपस्या, बर्त बहुत रहाहिं।
त्यागि बस्ती बैठि बन महँ, कंदमूरहिं खाहिं ॥ २ ॥
पाठ करि पढ़ि बहुत बिद्या, रैन दिनहिं बकाहिं।
गाय बहुत बजाइ बाजा, मनहिं समुझत नाहिं ॥ ३ ॥
करहिं स्वाँसा बंद कष्टित, भाँड़ की गति आहिं।
साधि पवन चढ़ाय गगनहिं, कमल उलटै नाहिं ॥ ४ ॥
साध नहिं केहु कीन ऐसे, सिखे बहुत कहाहिं।
प्रीति रस मन नाहिं उपजत, परे ते भव माहिं ॥ ५ ॥
जस सँजोग बियोग तैसे, तत अच्छर दुइ आहिं।
रटत अंतर भेंट गुरु तैं, मंत्र अजपा माहिं ॥ ६ ॥
कहौं प्रगट पुकारि जेहि के, प्रीति अंतर आहिं।
जगजीवन दासँ रीति अस,
तब चरन महँ मिलि जाहिं ॥ ७ ॥
॥ शब्द १७ ॥
चरन सरन रहौं, कहूँ अंतै नाहिं जाऊँ ॥ टेक ॥
रही पास किहे बास, त्यागि सर्ब और आस,
भजत रहौं नाऊँ ॥ १ ॥
तीनि त्यागि चौथ तत्त, पाँह बैठि निरभय ह्वै,
तकौं ना उराऊँ१ ॥ २ ॥
मारि आसन रहौं बैठि, नैनन टक लाय डोरि,
निरमल सत नीर पाइ, नित्त सो अन्हाऊँ ॥ ३ ॥
जुग जुग जग बैठि संग, मगन रसँ तेहि रंग,
जगजीवन दास सतगुरु सो, चेला ताहि क आऊँ२ ॥ ४ ॥
(१) दूसरी ओर। (२) हूँ।
६२ जगजीवन साहब की बानी
॥ शब्द १८ ॥
सब खाकहि मिलिहै रे भाई ।
किया चहहु कर लेहु बंदगी, मन तें छाँड़हु गफिलाई ॥ १ ॥
भूलै फूलै देखि न दौलत, काहु क संग न जाई ।
पैदा भये निपैद भये ते, केहु की खबर न केह पाई ॥ २ ॥
कहँ धौं गये कहाँ धौं वह घर, कहाँ जाइ धौं रहे समाई ।
छत्री जोधा जोगी दानौ१, काल लीन्ह सब खाई ॥ ३ ॥
बचा नहीं कोउ ना कोइ बचिहै, मन्द कहत गोहराई ।
जगजिवन दास नाम गहि उबरे, सतगुर चरनन सरनाई ॥ ४ ॥
॥ शब्द १९ ॥
बहु पद जोरि जोरि करि गावहिं ।
साधन कहा सो काटि कपटि२ कै,
अपन कहा गोहरावहिं ॥ १ ॥
निंदा करहिं विवाद जहाँ तहँ,
बक्ता बड़े कहावहिं ।
आपु अंध कुछ चेतत नाहीं,
औरन अर्थ बतावहिं ॥ २ ॥
जो कोउ नाम का भजन करत है,
तेहि कौं कहि भरमावहिं ।
माला मुद्रा भेष किये बहु,
जग परमोधि३ पुजावहिं ॥ ३ ॥
जहँ ते आये सो सुधि नाहीं,
झगरे जन्म गँवावहिं ।
जगजीवन ते निन्दक बादी,
बास नर्क महँ पावहिं ॥ ४ ॥
(१) राक्षस । (२) काट छाँट कर । (३) राजी कर के ।
कर्म भर्म निषेध । ६३.
॥ शब्द २० ॥
अन्तर जो कोउ नाम धुनि लावै ।
अजपा रसना सदा लागि रहै, नाहीं भेद बतावै ॥ १ ॥
इत उत आस निरास होय जब, मन अस्थिर लै पावै ।
रहै ठहराय सिखर है सीतल, निरखि रूप तब आवै ॥ २ ॥
देखत अहै सुनत है सरवन, काहेक कहि गोहरावै ।
भयो मस्त रस पाय अमृतै, काहेक घंट बजावै ॥ ३ ॥
तब बैराग भयो अनुरागी, काल निकट नहिं आवै ।
जगजीवन सतगुरु की किरपा, नहिं आवै नहिं जावै ॥ ४ ॥
॥ शब्द २१ ॥
अब तौ ज्ञान कथै को भाई ।
सब्द कहत सो मानत नाहीं, केतौ कहि समुझाई ॥ १ ॥
भेष जगत सब भूले मैं तैं, सुमति न हिये समाई ।
बहु जलधर बरषहिं पखान पर, सोखत नाहीं जाई१ ॥ २ ॥
दोख परत सब हिये सबहिन का, सुरति नाहिं ठहराई ।
जहाँ तहाँ भरमत बीतत है, नाहीं भजन दृढ़ाई ॥ ३ ॥
बहु अभिमान गुमान गर्ब तैं, करहिं बाद अधिकाई ।
सो करतूति भुगुति है काया, परै नर्क में जाई ॥ ४ ॥
कोइ कोइ जन मन को थिर राखैं, अन्तर रटनि लगाई ।
जगजीवन ते भक्त कहाये, सतगुरु लीन्ह सिखाई ॥ ५ ॥
॥ शब्द २२ ॥
और कछु मंत्र नाम सम नाहिं ।
चलै न जिभ्या मुख नहिं बोलै, रटत रहै मन माहिं ॥ १ ॥
(१) जैसे बादल कितनाहीं मेंह बरसाते हैं पर पत्थर के भीतर नहीं
धसता इसी तरह जगत भेष को जितना चाहे उपदेश करो पर हृदय में असर
नहीं करता ।
६४' जगजीवन साहब की बानी
कोउ कासी कोउ जात द्वारकै, हित कर तीरथ न्हाहिं ।
कोउ ब्रत दान अचार करै बहु, कोऊ तपस्यहिं जाहिं ॥ २ ॥
तूरत बाहैं धींच गगन मुख१, उलटी धूम घुटाहिं२ ।
पीवत दूध दूब फल बन के, कंद मूरि खनि३ खाहिं ॥ ३ ॥
कोउ रहैं ठाढे कोउ रहैं बैठै, कोउ होइ जोगी जोग कराहिं ।
कोउ जागै निसि दिन नहिं सोवैं, कोउ दम साध रहाहिं ॥ ४ ॥
जज्ञ राग रस निर्त रंग कबि, ज्ञानी ज्ञान कथाहिं ।
पंडित कथा पुरान बखानहिं, पढ़तै जन्म सिराहिं४ ॥ ५ ॥
माला मुद्रा भस्म लगावहिं, चंदन तिलक कराहिं ।
सलिग्राम औ पीतर पुतरी, पूजि पूजि हरषाहिं ॥ ६ ॥
एह सब करै सरै न भजन बिन, मन थिर होवै नाहिं ।
परहिं आय भौजाल फेरि फिरि, समुझि समुझि पछिताहिं ॥ ७ ॥
कर्म धर्म निषेध । ६५
परपंची परपंच करहिं जे, परा ते भव प्रतिकूला ।
जगजीवन एहि देखि तमासा, सतगुर छवि गहि मूला ॥ ४ ॥
॥ शब्द २४ ॥
सब जग दीन्ह धंधे लाय ॥ टेक ॥
जहाँ तहाँ लगाय धागा, सुद्धि गई भुलाय ।
जारि डारि संसार माया, लीन्ह सबहिं विरुफाय१ ॥ १ ॥
बिना दाया नाहिं छूटै, करै कोटि उपाय ।
पाँच और पचीस मिलि कै, अपथ गैल चलाय ॥ २ ॥
चुभे पाँवन कर्म काँटा, दरद भे अधिकाय ।
गये गल पचि नाम बिनु बहि, ज्यों बुल्ला बुंद बिलाय ॥ ३ ॥
करि कृपा मन खैंचि लीन्ह्यो, राखि लइ सरनाय ।
जगजीवन सोइ भयो निर्भय, काल तें न डेराय ॥ ४ ॥
॥ शब्द २५ ॥
भे जे नाम भजि मस्तान ।
सदा लागी रहत तारी नाहिं सूझत आन ॥ १ ॥
दीनता गहि सीस वारे तजे गर्व गुमान ।
अबल कोऊ कहै नहिं तेहिं महा है बलवान ॥ २ ॥
काल तिन तें करत बिनती रहत सदा हैरान ।
कहत सब्द पुकारि कै सुनि मान ले परमान ॥ ३ ॥
रहत नीचे तकत ठाढ़े जहँ सतगुर निर्वान ।
जगजीवन गहि चरन मन तें, भये ताहि समान ॥ ४ ॥
॥ शब्द २६ ॥
कर मुकाम जहाँ निर्गुन नाम ।
ए मन बैठ रहौ तेहिं के ढिग,
तबही सुख पैहौ बिस्राम ॥ १ ॥
(१) ऐसा उलझना कि फिर न छूटै ।
६६ जगजीवन साहब की बानी
उत्तम मध्यम तहँवाँ कछु नहिं,
नाहिं छाँह नहिं अहै घाम ।
पानि पवन उहँ भूख प्यास नहिं,
नाहीं दुख नहिं अहै अराम ॥ २ ॥
झलमल निर्मल निरख देखु तहँ,
उत्तम बना गगन भल ग्राम ।
जगजीवन डर नाहिं काल का,
सतगुर चरन तें राखहु काम ॥ ३ ॥
॥ शब्द २७ ॥
मन महँ समुझि भजहु रे भाई ।
बिना नाम नाहीं सुख पैहौ, छाँड़ि देहु गफिलाई ॥ १ ॥
बादसाह तख्त चढ़ि भूला, सूबा करत सुबाई ।
राजा राज-काज महँ भूला, कबहुँ न बंदगी आई ॥ २ ॥
साहूकार दाम तकि भूला, दाया जिन्ह बिसराई ।
साँईं खैंचि लीन्ह सब माया, जहँ तहँ गयो बिलाई ॥ ३ ॥
जोगी जोग जुक्ति महँ भूला, पंडित करि पंडिताई ।
भोगी भोग पाप महँ भूला, सुधि बुधि गै बिसराई ॥ ४ ॥
तपसी करत तपस्या भूला, मनुवाँ कसा न जाई ।
पाँच साँच माँ आवत नाहीं, मिले बबूरिहि १ जाई ॥ ५ ॥
षट-दरसन दुनियाँ सब भरमत, जहँ तहँ तीरथ न्हाई ।
घटत न कर्म रहत अघ लादे, मन का मैल न जाई ॥ ६ ॥
बिना नाम कोइ पार न पाइहि, कहे देत गोहराई ।
जगजीवन सतगुर के चरनन, कबहुँ न मन बिसराई ॥ ७ ॥
(१) बबूल यानी काँटे में।
कर्म भर्म निषेध । ६७
॥ शब्द २८ ॥
अरे मन अंतै कतहूँ न धाव ।
रहै अंतर प्रीत लागी, जगत सब बिसराव ॥ १ ॥
तीन चौथ बनाय दीन्ह्यौ, नाहिं जान्यौ भाव ।
पाय औसर चूक नाहीं, इहै आहै दाव ॥ २ ॥
तीर्थ ब्रत और दान पुन्यं, एह न मन में लाव ।
एह सब अहैं गुलाम भक्त के, सीस नाहीं नाव ॥ ३ ॥
त्यागु सर्वस आस मन तें, गगन गाँव बसाव ।
जगजिवनदास निहारि मूरति, नयन दरसन पाव ॥ ४ ॥
॥ शब्द २९ ॥
जो कोइ यहि बिधि तीरथ न्हाय ॥ टेक ॥
मन का मैल लेइ मिसाय१, तब तिरबेनी घाट अन्हाय ॥ १ ॥
माया मोह दाल दै डारि, काम क्रोध मद देइ लुटाय ॥ २ ॥
काहे क कासी गंगहिं जाय, नाम तें मैलहिं डार छुड़ाय ॥ ३ ॥
जगजीवन दास कहै गोहराय,
बिन सतगुरु कोउ पार न जाय ॥ ४ ॥
॥ शब्द ३० ॥
ऐसी डोरि लगावहु पोढ़ि ।
टूटै डोरि लेहु फिरि जोरि ॥ १ ॥
जब लगि मुख तें कहिये बात ।
तब लगि नाम बिसरि मन जात ॥ २ ॥
जग प्रपंच संगति नहिं करिये ।
हिये नाम की रटना धरिये ॥ ३ ॥
चित माँ चित जो राखै लाय ।
ता पर काल कि कछु न बसाय ॥ ४ ॥
( १ ) उबटन लगा कर साफ करना ।
२३