सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)

Dhammapada with Pali Original & Hindi Translation

महापण्डित राहुल सांकृत्यायन द्वारा

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished213 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

धम्मपद पालि त्रिपिटक के सुत्तपिटक में खुद्दकनिकाय का अंग है और बौद्ध धर्म के सबसे अधिक पढ़े जाने वाले ग्रन्थों में है। इसमें भगवान बुद्ध के उपदेशों से जुड़ी 423 गाथाएँ छब्बीस वर्गों में संकलित हैं, जैसे यमकवग्ग, अप्पमादवग्ग, चित्तवग्ग, पुप्फवग्ग, बालवग्ग, पण्डितवग्ग, अरहन्तवग्ग, सहस्सवग्ग, कोधवग्ग, मग्गवग्ग, तण्हावग्ग और ब्राह्मणवग्ग। मन की शुद्धि, अप्रमाद, क्रोध और तृष्णा पर विजय, तथा सदाचार इन गाथाओं के मुख्य विषय हैं।

यह महापण्डित राहुल सांकृत्यायन (1893–1963) का अनुवाद है, जिन्होंने श्रीलंका और तिब्बत में बौद्ध ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया और हिन्दी में बौद्ध साहित्य को लाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस संस्करण में हर गाथा का मूल पालि पाठ, उसकी संस्कृत छाया और हिन्दी अनुवाद एक साथ दिए गए हैं, जिससे पालि सीखने वालों के लिए भी यह उपयोगी है।

यह महाबोधि-ग्रन्थमाला का पहला ग्रन्थ है, जिसे महाबोधि सभा, ऋषिपतन, सारनाथ के प्रधानमन्त्री ब्रह्मचारी देवप्रिय ने 1933 में प्रयाग से 3000 प्रतियों के प्रथम संस्करण में प्रकाशित किया। अनुवादक ने इसे श्रीलंका के विद्यालंकार महाविद्यालय के अधिपति, अपने गुरु धर्मानन्द नायक महास्थविर को समर्पित किया है। पुस्तक 213 पृष्ठों की है।

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

४ ] धम्मपदं [ ११८
श्रावस्ती चुल्लकाल, महाकाल
७-सुभानुपस्सिं विहरन्तं इन्द्रियेसु असंवुतं ।
भोजनम्हि अमत्तञ्जुं कुसीतं हीनवीरियं ।
तं वे पसहति मारो वातो रुक्खं 'व दुब्बलं ॥७॥
( शुभमनुपश्यन्तं विहरन्तं इन्द्रियेषु असंवृतम् ।
भोजनेऽमात्रज्ञं कुसीदं हीनवीर्यम् ।
तं वै प्रसहति मारो वातो वृक्षमिव दुर्बलम् ॥ ७ ॥ )
अनुवाद—( जो ) शुभ ही शुभ देखते विहरता है, इन्द्रियोंमें संयम
न करनेवाला होता है, भोजनमें मात्राको नहीं जानता
आलसी और उद्योगहीन होता है; उसे मार (=मनकी
दुष्प्रवृत्तियाँ ) ( वैसे ही ) पीडित करता है, जैसे दुर्बल
वृक्षको हवा ।
८-असुभानुपस्सिं विहरन्तं इन्द्रियेसु सुसंवुतं ।
भोजनम्हि च मत्तञ्जुं सद्धं आरद्धवीरियं ।
तं वे नप्पसहति मारो वातो सेलं 'व पब्बतं ॥८॥
( अशुभमनुपश्यन्तं विहरन्तं इन्द्रियेषु सुसंवृतम् ।
भोजने च मात्रज्ञं श्रद्धं आरब्धवीर्यम् ।
तं वै न प्रसहते मारो वातः शैलमिव पर्वतम् ॥ ८ ॥ )
अनुवाद—जो अशुभ देखते विहरता, इन्द्रियोंको सयम करता,
भोजनमें मात्राको जानता, श्रद्धावान् तथा उद्योगी है,
उसे शिलामय पर्वतको जैसे वायु नहीं हिला सकता,
( वैसेही ) मार नहीं ( हिला सकता ) ।

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

१।११ ] यमकवग्गो [ ५
सावत्थी ( जेतवन ) देवदत्त
९-अनिक्कसावो कासावं यो वत्थं परिदहेस्सति ।
अपेतो दमसच्चेन न स कासावमरहति ॥६॥
( अनिष्कषायः काषायं यो वस्त्रं परिधास्यति ।
अपेतो दमसत्याभ्यां न स काषायमर्हति ॥ ९॥ )
अनुवाद—जो ( पुरुष ) ( राग, द्वेष आदि ) कषायों (=मलों )
को बिना छोड़े काषाय वस्त्रको धारण करेगा, वह संयम-
सत्यसे परे हटा हुआ (है), और (वह) काषाय (धारण)
करनेका अधिकारी नहीं है।
१०-यो च वन्तकसावस्स सीलेसु सुसमाहितो ।
उपेतो दमसच्चेन स वे कासावमरहति ॥१०॥
( यश्च वान्तकषायः स्यात् शीलेषु सुसमाहितः ।
उपेतो दम-सत्याभ्यां स वै काषायमर्हति ॥ १०॥ )
अनुवाद—जिसने कषायोंको वमन कर दिया है, जो आचार (=शील)
से सुसम्पन्न, तथा संयम-सत्यसे सयुक्त है, वही काषाय
(वस्त्र) का अधिकारी है।
राजगृह ( वेणुवन ) संजय
११-असारे सारमतिनो सारे चासारदस्सिनो ।
ते सारं नाधिगच्छन्ति मिच्छासङ्कप्पगोचरा ॥११॥
( असारे सारमतयः सारे चासारदर्शिनः ।
ते सारं नाधिगच्छन्ति मिथ्यासङ्कल्पगोचराः ॥ ११॥ )

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

६ ] धम्मपदं [ १।१४
अनुवाद—जो असारको सार समझते हैं, और सारको असार; वह
झूठे संकल्पोंमें सलग्न (पुरुष) सारको नहीं प्राप्त करते हैं।
१२—सारञ्च च सारतो ञत्वा असारञ्च असारतो ।
ते सारं अधिगच्छन्ति सम्मासङ्कप्पगोचरा ॥१२॥
(सारं च सारतो ज्ञात्वा, असारं च असारतः ।
ते सारं अधिगच्छन्ति सम्यक्-सङ्कल्प-गोचराः ॥ १२ ॥ )
अनुवाद—जो सारको सार जानते हैं, और असार को असार; वह सच्चे
सङ्कल्पमें संलग्न (पुरुष) सारको प्राप्त करते हैं।
श्रावस्ती (जेतवन) नन्द (थेर)
१३-यथागारं दुच्छन्नं वुट्ठी समतिविज्झति ।
एवं अभावितं चित्तं रागो समतिविज्झति ॥१३॥
(यथागारं दुश्छन्नं वृष्टिः समतिविध्यति ।
एवं अभावितं चित्तं रागः समतिविध्यति ॥१३॥ )
अनुवाद—जैसे ठीकसे न छाये घरमें वृष्टि घुस जाती है। वैसे ही
अभावित ( = न संयम किये) चित्तमें राग घुस जाता है।
१४-यथागारं सुच्छन्नं वुट्ठी न समतिविज्झति ।
एवं सुभावितं चित्तं रागो न समतिविज्झति ॥ १४॥
(यथागारं सुच्छन्नं वृष्टिर्न समतिविध्यति ।
एवं सुभावितं चित्तं रागो न समतिविध्यति ॥ १४॥ )
अनुवाद—जैसे ठीकसे छाये घरमें वृष्टि नहीं घुसती, वैसे ही सुभावित
चित्तमें राग नहीं घुसता ।

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

१।१६ ] यमकवग्गो [ ७
राजगृह ( वेणुवन ) चुन्द ( सूकरिक )
१५-इध सोचति पेच्च सोचति
पापकारी उभयत्थ सोचति ।
सो सोचति सो विहञ्‍ञति
दिस्वा कम्मकिलिट्ठमत्तनो ॥ १५॥
( इह शोचति प्रेत्य शोचति पापकारी उभयत्र शोचति ।
स शोचति स विहन्यते दृष्ट्वा कर्म क्लिष्टमात्मनः ॥१५॥ )
अनुवाद—यहाँ ( इस लोकमें ) शोक करता है, मरनेके बाद शोक
करता है, पाप करनेवाला दोनों ( लोक ) में शोक करता
है । वह अपने मलिन कर्मोंको देखकर शोक करता है,
पीड़ित होता है ।
श्रावस्ती ( जेतवन ) धम्मिक ( उपासक )
१६-इध मोदति पेच्च मोदति
कतपुञ्‍ञो उभयत्थ मोदति ।
सो मोदति सो पमोदति
दिस्वा कम्मविसुद्धिमत्तनो ॥१६॥
( इह मोदते प्रेत्य मोदते कृतपुण्य उभयत्र मोदते ।
स मोदते स प्रमोद्ते दृष्ट्वा कर्मविशुद्धिमात्मनः ॥१६॥ )
अनुवाद—यहाँ प्रमुदित होता है, मरनेके बाद प्रमुदित होता है,
जिसने पुण्य किया है, वह दोनों ही जगह प्रमुदित होता,
है । वह अपने कर्मोंकी शुद्धताको देखकर मुदित होता है,
प्रमुदित होता है ।

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

८ ] धम्मपदं [ १।१८
श्रावस्ती ( जेतवन ) देवदत्त
१७-इध तप्पति पेच्च तप्पति ,
पापकारी उभयत्थ तप्पति ।
पापं मे कतन्ति तप्पति ,
भीय्यो तप्पति दुग्गतिङ्गतो ॥१७॥
( इह तप्यति प्रेत्य तप्यति पापकारी उभयत्र तप्यति ।
पापं मे कृतमिति तप्यति, भूयस्तप्यति दुर्गतिंगतः ॥१७॥ )
अनुवाद—यहाँ सन्तप्त होता है, मरकर सन्तप्त होता है, पापकारी
दोनों जगह सन्तप्त होता है । "मैंने पाप किया है"—यह
( सोच ) सन्तप्त होता है , दुर्गति को प्राप्त हो और भी
सन्तप्त होता है ।
श्रावस्ती ( जेतवन ) सुमना देवी
१८-इध नन्दति पेच्च नन्दति ,
कतपुञ्ञो उभयत्थ नन्दति ।
पुञ्ञं मे कतन्ति नन्दति ,
भीय्यो नन्दति सुगतिंगतः ॥ १८॥
( इह नन्दति प्रेत्य नन्दति कृतपुण्य उभयत्र नन्दति ।
पुण्यं मे कृतमिति नन्दति, भूयो नन्दति सुगतिंगतः ॥१८॥ )
अनुवाद—यहाँ आनन्दित होता है, मरकर आनन्दित होता है ।
जिसने पुण्य किया है, वह दोनों जगह आनन्दित होता है ।
"मैंने पुण्य किया है"—यह ( सोच ) आनन्दित होता
है ; सुगति को प्राप्त हो और भी आनन्दित होता है ।

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

१।२० ] यमकवग्गो [ ९
श्रावस्ती ( जेतवन ) दो मित्र भिक्षु
१६—बहुंपि चे संहितं१ भासमानो ,
न तक्करो होति नरो पमत्तो ।
गोपो 'व गावो गणयं परेसँ ,
न भागवा सामञ्ञस्स होति ॥१६॥
( बह्वीमपि संहितां भाषमाणः,
न तत्करो भवति नरः प्रमत्तः ।
गोप इव गा गणयन् परेषां,
न भागवान् श्रामण्यस्य भवति ॥१९॥
अनुवाद—चाहे कितनी ही संहिताओ (=धर्मग्रंथो ) का उच्चारण करे,
किन्तु प्रमादी बन, (जो) नर उसके (अनुसार )
(आचरण) करनेवाला नहीं होता ; (वह) दूसरेकी
गायोको गिननेवाले ग्वालेकी भाँति श्रमणपन (=संन्यासी-
पन ) का भागी नहीं होता ।
२०—अप्पम्पि चे संहितं भासमानो ,
धम्मस्स होति अनुधम्मचारी ।
रागञ्च दोसञ्च पहाय मोहं ,
सम्मप्पजानो सुविमुत्तचित्तो ।
अनुपादियानो इध वा हुरं वा ,
स भागवा सामञ्ञस्स होति ॥२०॥
१ संहित ।

१. यमकवग्गो (यमक वर्ग)

पृष्ठ 21
स्थायी लिंक
पृष्ठ 21 स्कैन

१० ] धम्मपदं [ १।२०
( अल्पामपि संहितां भाषमाणो
धर्मस्य भवत्यनुधर्मचारी ।
रागं च द्वेषं च प्रहाय मोहं
सम्यक् प्रजानन् सुविमुक्तचित्तः।
अनुपादान इह वाऽमुत्र वा,
स भागवान् श्रामण्यस्य भवति ॥२०॥)
अनुवाद-चाहे अल्पमात्र ही सहिताका भाषण करे, किन्तु यदि
वह धर्मके अनुसार आचरण करनेवाला हो, राग,
द्वेष, और मोहको त्यागकर, अच्छी प्रकार सचेत और
अच्छी प्रकार मुक्तचित्त हो, यहाँ और वहाँ (दोनों
जगह) बटोरनेवाला न हो; (तो) वह श्रमणपनका भागी
होता है ।
१-यमकवर्ग समाप्त

पृष्ठ 22
स्थायी लिंक
पृष्ठ 22 स्कैन

२—अप्पमादवग्गो
कौशाम्बी (घोषिताराम) - सामावती (रानी)
२१—अप्पमादो अमत-पदं पमादो मच्चुनो पदं ।
अप्पमत्ता न मीयन्ति ये पमत्ता यथा मता ॥१॥
( अप्रमादोऽमृतपदं प्रमादो मृत्योः पदम् ।
अप्रमत्ता न म्रियन्ते ये प्रमत्ता यथा मृताः ॥१॥ )
२२-एतं विसेसतो ञत्वा अप्पमादम्हि पण्डिता ।
अप्पमादे पमोदन्ति अरियानं गोचरे रता ॥२॥
( एवं विशेषतो ज्ञात्वाऽप्रमादे, पण्डिताः ।
अप्रमादे प्रमोद्न्त आर्याणां गोचरे रताः ॥२॥ )
२३-ते झायिनो साततिका निच्चं दळ्ह-परक्कमा ।
फुसन्ति धीरा निब्वाणं योगक्खेमं अनुत्तरं ॥३॥
( ते ध्यायिनः साततिका नित्यं दृढपराक्रमाः ।
स्पृशन्ति धीरा निर्वाणं योगक्षेमं अनुत्तरम् ॥३॥ )
[ ११

पृष्ठ 23 स्कैन

१२ ] धम्मपदं [ २।५

अनुवाद—प्रमाद (=आलस्य ) न करना अमृतपद है, और प्रमाद
( करना ) मृत्युपद । अप्रमादी ( वैसे ) नहीं मरते, जैसे
कि प्रमादी मरते हैं। पंडित लोग अप्रमादके विषयमें
इस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

२८ ] अप्पमादवग्गो [ १३
अनुवाद—मेधावी (पुरुष) उद्योग, अप्रमाद, संयम, और दम द्वारा
(अपने लिये ऐसा) द्वीप बनावें, जिसे बाढ़ नहीं डुबा सके।
जेतवन बालनक्खतधुट्ठ (होळी)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

१४ ] धम्मपदं [ २।१०
( प्रमादमप्रमादेन यदा नुदति पण्डितः ।
प्रज्ञाप्रासादमारुह्य अशोकः शोकिनीं प्रजाम् ।
पर्वतस्थ इव भूमिस्थान् धीरो बालान् अवेक्षते ॥८॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

२।१२ ] अप्पमादवग्गो [ १५
अनुवाद—अप्रमाद (=आलस्य रहित होने ) के कारण इन्द्र देव-
ताओंमें श्रेष्ठ बना। अप्रमादकी प्रशंसा करते हैं, और
प्रमादकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

/ ३—चित्तवग्गो
चालिय पर्वत मेघिय (थेर)
३३-फन्दनं चपलं चित्तं दूरक्खं दुन्निवारयं ।
उजुं करोति मेधावी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

३५ ] चित्तवग्गो [ १७
द्वेष, मोह ) के फन्देसे निकलनेके लिए यह चित्त
( तडफडाता है ) ।
श्रावस्ती कोई
३५-दुन्निग्गहस्स लहुनो यत्थ कामनिपातिनो ।
चित्तस्स दमथो साधु चित्तं दन्तं सुखावहं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

१८ ] धम्मपद [ ३७
( दूरंगमं एकचरं ' अशरीरं गुहाशयम् ।
ये चित्तं संयंस्यन्ति मुच्यन्ते मारबन्धनात् ॥ ५ ॥ )
अनुवाद—दूरगामी, अकेला विचरनेवाले, निराकार, गुहाशायी
( इस )

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२. अप्पमादवग्गो (अप्रमाद वर्ग)

पृष्ठ 30 स्कैन

३१९ ] चित्तवग्गो [ १९
श्रावस्ती पाँच सौ विपश्यक भिक्षु
४०—कुम्भूपमं कायमिमं विदित्वा
नगरूपमं चित्तमिदं ठपेत्वा ।
योधेथ मारं पञ्ञायुधेन
जितं च रक्खे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

२० ] धम्मपद [ ३।११
कोसल देश नन्द (गोप)
४२-दिसो दिसं यन्तं कयिरा वेरी वा पन वेरिनं ।
मिच्छापणिहितं चित्तं पापियो'नं ततो करे ॥१०॥
( द्विट्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

४-पुप्फवग्गो
श्रावस्ती पाँच सौ भिक्षु
४४-को इमं पठविं विजेस्सति यमलोकञ्च इमं सदेवकं ।
को धम्मपदं सुदेसितं कुसलो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

२२ ] धम्मपदं [ ४।४
अनुवाद—शैक्ष¹ देवताओं सहित इस यमलोक और पृथिवीको विजय
करेगा। चतुर शैक्ष सुन्दर प्रकारसे उपदिष्ट धर्मके पदोंको
पुष्पकी भाँति चयन करेगा।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

४।६ ] पुप्फवग्गो [ २३
(पुष्पाणि ह्येव प्रचिन्वन्तं व्यासक्तमनसं नरम्।
सुप्तं ग्रामं महोध इव मृत्युरादाय गच्छति ॥ ४ ॥
अनुवाद-(राग आदिके) फूलोंको चुननेवाले आसक्तियुक्त मनुष्य-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें