सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)

Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya

भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished486 पृष्ठ
पृष्ठ 188 स्कैन

सूत्र १८ ] अध्याय २ १८५

दीपककी शिखा प्रतिक्षण मिट रही है, फिर भी एक धारा-सी बनी रहनेके
कारण उसकी प्रतीति होती है, उसी प्रकार बाह्य पदार्थ भी प्रतिक्षण नष्ट हो
रहे हैं, उनकी विज्ञान-धारामात्र प्रतीत होती है। जैसे तैल चुक जानेपर
दीपशिखा बुझ जाती है, उसी प्रकार संस्कार नष्ट होनेपर विज्ञान-धारा भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 189 स्कैन

१८६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
है। राग, द्वेष, मोह, मद, मात्सर्य, भय, शोक और विषाद आदि जो चित्तके
धर्म हैं, उन्हींको 'संस्कारस्कन्ध' कहते हैं। विज्ञान आदि चार स्कन्ध चित्त-
चैत्तिक कहलाते हैं। विज्ञानस्कन्धरूप चित्तका नाम ही आत्मा है; शेष तीन
स्कन्ध 'चैत्य' अथवा 'चैत्तिक' हैं। ये सब प्रकारके व्यवहारोंका आश्रय
बनकर अन्तःकरणमें संगठित होते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 190 स्कैन

सूत्र १९ ] अध्याय २ १८७
एक-एक दूसरे-दूसरेके कारण होते हैं, अतः इन्हींसे समुदायकी सिद्धि हो
सकती है; इति न = तो यह ठीक नहीं है; उत्पत्तिमात्रनिमित्तत्वात् = क्योंकि ये
अविद्या आदि उत्तरोत्तरकी उत्पत्तिमात्रमें ही निमित्त माने गये हैं (समुदाय या
संघातमें नहीं; अतः इनसे भी समुदायकी सिद्धि नहीं हो सकती)।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 191 स्कैन

१८८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सम्बन्ध— पूर्वसूत्रमें यह बात बतायी गयी कि अविद्या आदि हेतु संस्कार
आदिकी उत्पत्तिमात्रमें ही निमित्त माने गये हैं, अतः उनसे संघात (समुदाय)-
की सिद्धि नहीं हो सकती। अब यह सिद्ध करते हैं कि वे अविद्या आदि हेतु
संस्कार आदि भावोंकी उत्पत्तिमें भी निमित्त नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र २२ ] अध्याय २ १८९

पृष्ठ 192 स्कैन

सूत्र २२ ] अध्याय २ १८९
उनके नाम इस प्रकार हैं- अधिपतिप्रत्यय, सहकारिप्रत्यय, समनन्तरप्रत्यय
और आलम्बनप्रत्यय। ये क्रमशः इन्द्रिय, प्रकाश, मनोयोग और विषयके
पर्याय हैं। इन चारों हेतुओंके होनेपर ही विज्ञानकी उत्पत्ति होती है, यह
उनकी प्रतिज्ञा है। यदि कारणके बिना ही कार्यकी उत्पत्ति मानी जाय तो
उक्त प्रतिज्ञा भंग होगी और यदि ऐसा नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 193 स्कैन

१९० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
रहनेसे दोनोंकी परम्परा निरन्तर चलती ही रहेगी। इसके रुकनेका कोई
भी कारण उनकी मान्यताके अनुसार नहीं है। इसीलिये किसी प्रकारके
निरोधकी सिद्धि नहीं होगी।
सम्बन्ध— बौद्धमतवाले ऐसा मानते हैं कि सब पदार्थ क्षणिक और
असत्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र २५ ] अध्याय २ १९१

पृष्ठ 194 स्कैन

सूत्र २५ ] अध्याय २ १९१
होता है। पृथिवी गन्धका, जल रसका, तेज रूपका तथा वायु स्पर्शका
आश्रय है; इसी प्रकार शब्दका भी कोई आश्रय होना चाहिये। आकाश
ही उसका आश्रय है; आकाशमें ही शब्दका श्रवण होता है। यदि आकाश
न हो तो शब्दका श्रवण ही नहीं हो सकता। प्रत्येक वस्तुके लिये आधार
और अवकाश (स्थान) चाहिये। आकाश

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१९२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 195 स्कैन

१९२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
नहीं बन सकता; क्योंकि एक क्षण पहले जो अनुभव करनेवाला था,
वह दूसरे क्षणमें नहीं रहता। बहुत वर्षोंमें तो असंख्य क्षणोंके भीतर
असंख्य बार आत्माका परिवर्तन हो जायगा। अतः उक्त अनुस्मृति
होनेके कारण यही सिद्ध होता है कि आत्मा क्षणिक नहीं, किंतु नित्य
है। इसीलिये बौद्धोंका क्षणिकवाद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 196 स्कैन

सूत्र २७-२८ ] अध्याय २ १९३
उदासीनानामपि चैवं सिद्धिः ॥ २ । २ । २७ ॥
च=इसके सिवा; एवम्=इस प्रकार (बिना कर्ताके स्वतः कार्यकी
उत्पत्ति) माननेपर; उदासीनानाम्=उदासीन (कार्य-सिद्धिके लिये चेष्टा
न करनेवाले) पुरुषोंका; अपि=भी; सिद्धिः=कार्य सिद्ध हो सकता है।
व्याख्या—यदि ऐसा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 197 स्कैन

१९४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
वैधर्म्याच्च न स्वप्नादिवत् ॥ २।२।२९॥
वैधर्म्यात् = जाग्रत् अवस्थामें उपलब्ध होनेवाले पदार्थोंसे स्वप्न
आदिमें प्रतीत होनेवाले पदार्थोंके धर्ममें भेद होनेके कारण; च = भी;
(जाग्रत्में उपलब्ध होनेवाले पदार्थ) स्वप्नादिवत् = स्वप्नादिमें उपलब्ध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ३१-३२ ] अध्याय २ १९५

पृष्ठ 198 स्कैन

सूत्र ३१-३२ ] अध्याय २ १९५
व्याख्या—जो वस्तु पहले उपलब्ध हो चुकी है, उसीके संस्कार
बुद्धिमें जमते हैं और वे ही वासनारूपसे स्फुरित होते हैं। पदार्थोंकी सत्ता
स्वीकार न करनेसे उनकी उपलब्धि नहीं होगी और उपलब्धि सिद्ध हुए
बिना पूर्व अनुभवके अनुसार वासनाका होना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१९६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 199 स्कैन

१९६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
चाहिये। तात्पर्य यह कि क्षणिकवाद और विज्ञानवादका जिन युक्तियोंसे
खण्डन किया गया है, उन्हींके द्वारा सर्वशून्यवादका भी खण्डन हो गया;
ऐसा मानना चाहिये।
सम्बन्ध—यहाँतक बौद्धमतका निराकरण करके अब जैनमतका खण्डन
करनेके लिये नया प्रकरण आरम्भ करते हैं। जैनीलोग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र ३४ ] अध्याय २ १९७

पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

सूत्र ३४ ] अध्याय २ १९७
हो)। इस तरह वे प्रत्येक पदार्थके विषयमें विकल्प रखते हैं। सूत्रकारने
इस सूत्रके द्वारा इसीका निराकरण किया है। उनका कहना है कि जो
एक सत्य पदार्थ है, उसके प्रकार-भेद तो हो सकते हैं; परंतु उसमें
विरोधी धर्म नहीं हो सकते। जो वस्तु है, उसका अभाव नहीं हो सकता।
जो नहीं है, उसकी विद्यमानता नहीं हो सकती। जो नित्य पदार्थ है, वह
नित्य ही है, अनित्य नहीं है। जो अनित्य है, वह अनित्य ही है, नित्य
नहीं है। इसी प्रकार समझ लेना चाहिये। अतः जैनियोंका प्रत्येक वस्तुको
विरुद्ध धर्मोंसे युक्त मानना युक्तिसंगत नहीं है।
सम्बन्ध—जैनीलोगोंकी दूसरी मान्यता यह है कि आत्माका माप शरीरके
बराबर है, उसमें दोष दिखाते हुए सूत्रकार कहते हैं—
एवं चात्माकात्स्न्र्यम्॥ २।२।३४॥
एवं च=इसी प्रकार; आत्माकात्स्न्र्यम्=आत्माको अपूर्ण—एकदेशीय
अर्थात् शरीरके बराबर मापवाला मानना भी युक्तिसंगत नहीं है।
व्याख्या—जिस प्रकार एक पदार्थमें विरुद्ध धर्मोंको मानना युक्तिसंगत
नहीं है, उसी प्रकार आत्माको एकदेशीय अर्थात् शरीरके बराबर मापवाला
मानना भी युक्तिसंगत नहीं है; क्योंकि किसी मनुष्यशरीरमें रहनेवाले
आत्माको यदि उसके कर्मवश कभी चींटीका शरीर प्राप्त हो तो वह उसमें
कैसे समायेगा? इसी तरह यदि उसे हाथीका शरीर मिले तो उसका माप
हाथीके बराबर कैसे हो जायगा। इसके सिवा, मनुष्यका शरीर भी जन्मके
समय बहुत छोटा-सा होता है, पीछे बहुत बड़ा हो जाता है, तो आत्माका
माप किस अवस्थाके शरीरके बराबर मानेंगे? शरीरका हाथ या पैर आदि
कोई अंग कट जानेसे आत्मा नहीं कट जाता। इस प्रकार विचार करनेसे
आत्माको शरीरके बराबर माननेकी बात भी सर्वथा दोषपूर्ण प्रतीत होती
है; अतः जैनमत भी अनुपपन्न होनेके कारण अमान्य है।
सम्बन्ध—यदि जैनीलोग यह कहें कि आत्मा छोटे शरीरमें छोटा और

१९८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

१९८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

बड़ेमें बड़ा हो जाता है, इसलिये हमारी मान्यतामें कोई दोष नहीं है, तो इसके
उत्तरमें कहते हैं—
न च पर्यायादप्यविरोधो विकारादिभ्यः ॥ २।२।३५ ॥
च=इसके सिवा; पर्यायात् = आत्माको घटने-बढ़नेवाला मान लेनेसे;
अपि=भी; अविरोधः = विरोधका निवारण; न =नहीं हो सकता; विकारादिभ्यः =
क्योंकि ऐसा माननेपर आत्मामें विकार आदि दोष प्राप्त होंगे।
व्याख्या—यदि यह मान लिया जाय कि आत्माको जब-जब जैसा
मापवाला छोटा-बड़ा शरीर मिलता है, तब-तब वह भी वैसे ही मापवाला हो
जाता है, तो भी आत्मा निर्दोष नहीं ठहरता, क्योंकि ऐसा मान लेनेपर उसको
विकारी, अवयवयुक्त, अनित्य तथा इसी प्रकार अन्य अनेक दोषोंसे युक्त
मानना हो जायगा। जो पदार्थ घटता-बढ़ता है, वह अवयवयुक्त होता है, किंतु
आत्मा अवयवयुक्त नहीं माना गया है। घटने-बढ़नेवाला पदार्थ नित्य नहीं हो
सकता परंतु आत्माको नित्य माना गया है। घटना और बढ़ना विकार है, यह
आत्मामें सम्भव नहीं है; क्योंकि उसे निर्विकार माना गया है। इस प्रकार
घटना-बढ़ना माननेसे अनेक दोष आत्मामें प्राप्त हो सकते हैं; अतः
जैनियोंकी उपर्युक्त मान्यता युक्तिसंगत नहीं है।
सम्बन्ध—जीवात्माको शरीरके बराबर मापवाला मानना सर्वथा असंगत
है, इस बातको प्रकारान्तरसे सिद्ध करते हैं—
अन्त्यावस्थितेश्चोभयनित्यत्वादविशेषः ॥ २।२।३६ ॥
च=और; अन्त्यावस्थितेः=अन्तिम अर्थात् मोक्षावस्थामें जो जीवका
परिमाण है, उसकी नित्य स्थिति स्वीकार की गयी है, इसलिये; उभयनित्य-
त्वात् = आदि और मध्य-अवस्थामें जो उसका परिमाण (माप) रहा है,
उसको भी नित्य मानना हो जाता है, अतः, अविशेषः=कोई विशेषता नहीं
रह जाती (सब शरीरोंमें उसका एक-सा माप सिद्ध हो जाता है)।
व्याख्या—जैन-सिद्धान्तमें यह स्वीकार किया गया है कि मोक्षावस्थामें

सूत्र ३७ ] अध्याय २ १९९

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

सूत्र ३७ ] अध्याय २ १९९
जो जीवका परिमाण है, उसकी नित्यस्थिति है। यह घटता-बढ़ता नहीं
है। इस कारण आदि और मध्यकी अवस्थामें भी जो उसका परिमाण
है, उसको भी उसी प्रकार नित्य मानना हो जाता है, क्योंकि पहलेका
माप अनित्य मान लेनेपर अन्तिम मापको भी नित्य नहीं माना जा सकता।
जो नित्य है, वह सदासे ही एक-सा रहता है। बीचमें घटता-बढ़ता नहीं
है। इसलिये पहले या बीचकी अवस्थाओंमें जितने शरीर उसे प्राप्त होते
हैं, उन सबमें उसका छोटा या बड़ा एक-सा ही माप मानना पड़ेगा। किसी
प्रकारकी विशेषताका मानना युक्तिसंगत नहीं होगा। इस प्रकार पूर्वापरकी
मान्यतामें विरोध होनेके कारण आत्माको प्रत्येक शरीरके मापवाला मानना
सर्वथा असंगत है। अतएव जैन-सिद्धान्त माननेके योग्य नहीं है।
सम्बन्ध—इस प्रकार अनीश्वरवादियोंके मतका निराकरण करके अब
पाशुपत सिद्धान्तवालोंकी मान्यतामें दोष दिखानेके लिये अगला प्रकरण
आरम्भ करते हैं—
पत्युरसामंजस्यात्॥ २। २। ३७॥
पत्युः = पशुपतिका मत भी आदरणीय नहीं है; असामंजस्यात् = क्योंकि
वह युक्तिविरुद्ध है।
व्याख्या—पशुपति-मतको माननेवालोंकी कल्पना बड़ी विचित्र है। इनके
मतमें तत्त्वोंकी कल्पना वेदविरुद्ध है तथा मुक्तिके साधन भी ये लोग वेदविरुद्ध
ही मानते हैं। उनका कथन है कि कण्ठी, रुचिका, कुण्डल, जटा, भस्म और
यज्ञोपवीत—ये छः मुद्राएँ हैं। इनके द्वारा जो अपने शरीरको मुद्रित अर्थात्
चिह्नित कर लेता है, वह इस संसारमें पुनः जन्म नहीं धारण करता। हाथमें
रुद्राक्षका कंकण पहनना, मस्तकपर जटा धारण करना, मुर्देकी खोपड़ी
लिये रहना तथा शरीरमें भस्म लगाना—इन सबसे मुक्ति मिलती है। इत्यादि
प्रकारसे वे चिह्न धारण करनेमात्रसे भी मोक्ष होना मानते हैं। इसके सिवा, वे
महेश्वरको केवल निमित्त कारण तथा प्रधानको उपादान कारण मानते हैं। ये
सब बातें युक्तिसंगत नहीं हैं; इसलिये यह मत माननेयोग्य नहीं है।

२०० वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

२०० वेदान्त-दर्शन [ पाद २
सम्बन्ध—अब पाशुपतोंके दार्शनिक मत निमित्तकारणवादका खण्डन
करते हैं—
सम्बन्धानुपपत्तेश्च ॥ २।२।३८ ॥
सम्बन्धानुपपत्तेः = सम्बन्धकी सिद्धि न होनेसे; च = भी (यह मान्यता
असंगत है)।
व्याख्या—पाशुपतोंकी मान्यताके अनुसार यदि ईश्वरको केवल निमित्त
कारण माना जाय तो उपादान कारणके साथ उसका किस प्रकार सम्बन्ध
होगा, यह बताना आवश्यक है। लोकमें यह देखा जाता है कि शरीरधारी
निमित्त कारण कुम्भकार आदि ही घट आदि कार्यके लिये मृत्तिका आदि
साधनोंके साथ अपना संयोगसम्बन्ध स्थापित करते हैं; किंतु ईश्वर शरीरादिसे
रहित निराकार है, अतः उसका प्रधान आदिके साथ संयोगरूप सम्बन्ध नहीं
हो सकता। अतएव उसके द्वारा सृष्टिरचना भी नहीं हो सकेगी। जो लोग
वेदको प्रमाण मानते हैं, उनको तो सब बातें युक्तिसे सिद्ध करनेकी आवश्यकता
नहीं पड़ती, क्योंकि वे परब्रह्म परमेश्वरको वेदके कथनानुसार सर्वशक्तिमान्
मानते हैं, अतः वह शक्तिशाली परमेश्वर स्वयं ही निमित्त और उपादान
कारण हो सकता है। वेदोंके प्रति जिनकी निष्ठा है, उनके लिये युक्तिका
कोई मूल्य नहीं है। वेदमें जो कुछ कहा गया है, वह निर्भ्रान्त सत्य है; युक्ति
उसके साथ रहे तो ठीक है, न रहे तो भी कोई चिन्ता नहीं है; किंतु जिनका
मत केवल तर्कपर ही अवलम्बित है उनको तो अपनी प्रत्येक बात तर्कसे
सिद्ध करनी ही चाहिये। परंतु पाशुपतोंकी उपर्युक्त मान्यता न वेदसे सिद्ध
होती है, न तर्कसे ही। अतः वह सर्वथा अमान्य है।
सम्बन्ध—अब उक्त मतमें दूसरी अनुपपत्ति दिखलाते हैं—
अधिष्ठानानुपपत्तेश्च ॥ २।२।३९ ॥
अधिष्ठानानुपपत्तेः = अधिष्ठानकी उपपत्ति न होनेके कारण; च = भी
(ईश्वरको केवल निमित्त कारण मानना उचित नहीं है)।

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

सूत्र ४०-४१ ] अध्याय २ २०१
व्याख्या—उनकी मान्यताके अनुसार जैसे कुम्भकार मृत्तिका आदि
साधन-सामग्रीका अधिष्ठाता होकर घट आदिका कार्य करता है, उसी प्रकार
सृष्टिकर्ता ईश्वर भी प्रधान आदि साधनोंका अधिष्ठाता होकर ही सृष्टिकार्य
कर सकेगा; परंतु न तो ईश्वर ही कुम्भकारकी भाँति सशरीर है और न
प्रधान ही मिट्टी आदिकी भाँति साकार है, अतः रूपादिसे रहित प्रधान निराकार
ईश्वरका अधिष्ठेय कैसे हो सकता है ? इसलिये ईश्वरको केवल निमित्त
कारण माननेवाला पाशुपतमत युक्तिविरुद्ध होनेके कारण मान्य नहीं है।
सम्बन्ध—यदि ऐसी बात है तो ईश्वरको शरीर और इन्द्रियोंसे युक्त
क्यों न मान लिया जाय ? इसपर कहते हैं—
करणवच्चेन्न भोगादिभ्यः ॥ २ । २ । ४० ॥
चेत्=यदि, करणवत्=ईश्वरको शरीर, इन्द्रिय आदि करणोंसे युक्त
मान लिया जाय तो; न=यह ठीक नहीं है; भोगादिभ्यः=क्योंकि भोग
आदिसे उसका सम्बन्ध सिद्ध हो जायगा।
व्याख्या—यदि यह मान लिया जाय कि ईश्वर अपने संकल्पसे ही
मन, बुद्धि और इन्द्रिय आदिसहित शरीर धारण करके लौकिक दृष्टान्तके
अनुसार निमित्त कारण बन जाता है, तो यह भी ठीक नहीं है; क्योंकि
शरीरधारी होनेपर साधारण जीवोंकी भाँति उसे कर्मानुसार भोगोंकी प्राप्ति
होनेका प्रसंग आ जायगा। उस दशामें उसकी ईश्वरता ही सिद्ध नहीं होगी।
अतः ईश्वरको केवल निमित्त कारण मानना युक्तिसंगत नहीं है।
सम्बन्ध—उपर्युक्त पाशुपतमतमें अन्य दोषोंकी उद्भावना करते हुए
कहते हैं—
अन्तवत्त्वमसर्वज्ञता वा ॥ २ । २ । ४१ ॥
अन्तवत्त्वम् = (पाशुपतमतमें) ईश्वरके अन्तवाला होनेका; वा = अथवा,
असर्वज्ञता = सर्वज्ञ न होनेका दोष उपस्थित होता है।
व्याख्या—पाशुपत-सिद्धान्तके अनुसार ईश्वर अनन्त एवं सर्वज्ञ है। साथ

२०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन

२०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २
ही वे प्रधान (प्रकृति) और जीवोंको भी अनन्त मानते हैं। अतः यह प्रश्न
उठता है कि उनका माना हुआ ईश्वर यह बात जानता है या नहीं कि ‘जीव
कितने और कैसे हैं? प्रधानका स्वरूप क्या और कैसा है? तथा मैं (ईश्वर)
कौन और कैसा हूँ?’ इसके उत्तरमें यदि पाशुपतमतवाले यह कहें कि ईश्वर
यह सब कुछ जानता है, तब तो जाननेमें आ जानेवाले पदार्थोंको अनन्त
(असीम) मानना या कहना अयुक्त सिद्ध होता है और यदि कहें, वह नहीं
जानता तो ईश्वरको सर्वज्ञ मानना नहीं बन सकता। अतः या तो ईश्वर,
जीवात्मा और प्रकृतिको सान्त मानना पड़ेगा या ईश्वरको अल्पज्ञ स्वीकार
करना पड़ेगा। इस प्रकार पूर्वोक्त सिद्धान्त दोषयुक्त एवं वेदविरुद्ध होनेके
कारण माननेयोग्य नहीं है।
सम्बन्ध— यहाँतक वेदविरुद्ध मतोंका खण्डन किया गया। अब वेदप्रमाण
माननेवाले पांचरात्र आगममें जो आंशिक अनुपपत्तिकी शंका उठायी जाती
है, उसका समाधान करनेके लिये अगला प्रकरण आरम्भ करते हैं। भागवत-
शास्त्र, पांचरात्र आदिकी प्रक्रिया इस प्रकार है—‘परम कारण परब्रह्मस्वरूप
‘वासुदेव’ से ‘संकर्षण’ नामक जीवकी उत्पत्ति होती है; संकर्षणसे ‘प्रद्युम्न’
संज्ञक मन उत्पन्न होता है और उस प्रद्युम्नसे ‘अनिरुद्ध’ नामधारी अहंकारकी
उत्पत्ति होती है। इसमें दोषकी उद्भावना करते हुए पूर्वपक्षी कहता है—
उत्पत्त्यसम्भवात् ॥ २ । २ । ४२ ॥
उत्पत्त्यसम्भवात् = जीवकी उत्पत्ति सम्भव नहीं है, इसलिये (वासुदेवसे
संकर्षणकी उत्पत्ति मानना वेदविरुद्ध प्रतीत होता है)।
व्याख्या— भागवत-शास्त्र या पांचरात्र-आगम जो यह मानता है कि
‘इस जगत्के परम कारण परब्रह्म पुरुषोत्तम श्री ‘वासुदेव’ हैं, वे ही इसके
निमित्त और उपादान भी हैं;’ यह वैदिक मान्यताके सर्वथा अनुकूल है। परंतु
उसमें भगवान् वासुदेवसे जो ‘संकर्षण’ नामक जीवकी उत्पत्ति बतायी गयी
है, यह कथन वेदविरुद्ध जान पड़ता है, क्योंकि श्रुतिमें जीवको जन्म-मरणसे
रहित और नित्य कहा गया है (क० उ० १।२।१८)। उत्पन्न होनेवाली वस्तु

सूत्र ४३-४४ ] अध्याय २ २०३

पृष्ठ 206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 206 स्कैन

सूत्र ४३-४४ ] अध्याय २ २०३
कभी नित्य नहीं हो सकती; अतः जीवकी उत्पत्ति असम्भव है। यदि
जीवको उत्पत्ति-विनाशशील एवं अनित्य मान लिया जाय तो वेद-
शास्त्रोंमें जो उसकी बद्ध-मुक्त अवस्थाका वर्णन है, वह व्यर्थ होगा। इसके
सिवा, जन्म-मरणरूप बन्धनसे छूटने और परमात्माको प्राप्त करनेके लिये
जो वेदोंमें साधन बताये गये हैं, वे सब भी व्यर्थ सिद्ध होते हैं। अतः
जीवकी उत्पत्ति मानना उचित नहीं है।
सम्बन्ध—अब पूर्वपक्षकी दूसरी शंकाका उल्लेख करते हैं—
न च कर्तुः करणम् ॥ २।२।४३ ॥
च=तथा; कर्तुः=कर्ता (जीवात्मा)-से; करणम्=करण (मन और
मनसे अहंकार)-की उत्पत्ति भी; न=सम्भव नहीं है।
व्याख्या—जिस प्रकार परब्रह्म भगवान् वासुदेवसे जीवकी उत्पत्ति
असम्भव है, उसी प्रकार संकर्षण नामसे कहे जानेवाले चेतन जीवात्मासे
'प्रद्युम्न' नामक मनस्तत्त्वकी और उससे 'अनिरुद्ध' नामक अहंकारतत्त्वकी
उत्पत्ति भी सम्भव नहीं है; क्योंकि जीवात्मा कर्ता और चेतन है, मन
करण है। अतः कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं हो सकती।
सम्बन्ध—इस प्रकार पांचरात्र नामक भक्तिशास्त्रमें अन्य सब मान्यता
वेदानुकूल होनेपर भी उपर्युक्त स्थलोंमें श्रुतिसे कुछ विरोध-सा प्रतीत होता
है; उसे पूर्वपक्षके रूपमें उठाकर सूत्रकार अगले दो सूत्रोंद्वारा उस विरोधका
परिहार करते हुए कहते हैं—
विज्ञानादिभावे वा तदप्रतिषेधः ॥ २।२।४४॥
वा=निःसंदेह, विज्ञानादिभावे=(पांचरात्रशास्त्रद्वारा) भगवान्के विज्ञानादि
षड्विध गुणोंका संकर्षण आदिमें भाव (होना) सूचित किया गया है। इस
मान्यताके अनुसार उनका भगवत्स्वरूप होना सिद्ध होता है, इसलिये;
तदप्रतिषेधः =उनकी उत्पत्तिका वेदमें निषेध नहीं है।
व्याख्या—पूर्वपक्षीने जो यह कहा कि 'श्रुतिमें जीवात्माकी उत्पत्तिका

२०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

पृष्ठ 207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 207 स्कैन

२०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

विरोध है तथा कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं हो सकती' इसके उत्तरमें
सिद्धान्तपक्षका कहना है कि उक्त पांचरात्रशास्त्रमें जीवकी उत्पत्ति या
कर्तासे करणकी उत्पत्ति नहीं बतायी गयी है, अपितु संकर्षण जीव-
तत्त्वके, प्रद्युम्न मनस्तत्त्वके और अनिरुद्ध अहंकारतत्त्वके अधिष्ठाता
बताये गये हैं, जो भगवान् वासुदेवके ही अंगभूत हैं; क्योंकि वहाँ
संकर्षणको भगवान्‌का प्राण, प्रद्युम्नको मन और अनिरुद्धको अहंकार
माना गया है। अतः वहाँ जो इनकी उत्पत्तिका वर्णन है, वह भगवान्‌के
ही अंशोंका उन-उन रूपोंमें प्राकट्य बतानेवाला है। श्रुतिमें भी
भगवान्‌के अजन्मा होते हुए भी विविधरूपोंमें प्रकट होनेका वर्णन इस
प्रकार मिलता है—"अजायमानो बहुधा वि जायते।' (यजु० ३१।१९)
इसलिये भगवान् वासुदेवका संकर्षण आदि व्यूहोंके रूपमें प्रकट होना
वेदविरुद्ध नहीं है। जिस प्रकार भगवान् अपने भक्तोंपर दया करके
श्रीराम आदिके रूपमें प्रकट होते हैं, उसी प्रकार साक्षात् परब्रह्म
परमेश्वर भगवान् वासुदेव अपने भक्तजनोंपर कृपा करके स्वेच्छासे ही
चतुर्व्यूहके रूपमें प्रकट होते हैं। भागवत-शास्त्रमें इन चारोंकी उपासना
भगवान् वासुदेवकी ही उपासना मानी गयी है। भगवान् वासुदेव
विभिन्न अधिकारियोंके लिये विभिन्न रूपोंमें उपास्य होते हैं, इसलिये
उनके चार व्यूह माने गये हैं। इन व्यूहोंकी पूजा-उपासनासे परब्रह्म
परमात्माकी ही प्राप्ति मानी गयी है। उन संकर्षण आदिका जन्म
साधारण जीवोंकी भाँति नहीं है; क्योंकि वे चारों ही चेतन तथा ज्ञान,
ऐश्वर्य, शक्ति, बल, वीर्य और तेज आदि समस्त भगवद्भावोंसे
सम्पन्न माने गये हैं। अतः संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध—ये तीनों
उन परब्रह्म परमेश्वर भगवान् वासुदेवसे भिन्न तत्त्व नहीं हैं। अतः
इनकी उत्पत्तिका वर्णन वेदविरुद्ध नहीं है।
सम्बन्ध—यह पांचरात्र-आगम वेदानुकूल है, किसी अंशमें भी इसका
वेदसे विरोध नहीं है; इस बातको पुनः दृढ़ करते हैं—