वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya
भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
४०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
मानते हैं, (इसलिये वे); अशनवत् = भोजनके नियमभंगके प्रायश्चित्तकी
भाँति; भावम् = इसके लिये भी प्रायश्चित्तका भाव मानते हैं; तदुक्तम् = यह
बात शास्त्रमें कही है (यह भी उनका कहना है)।
व्याख्या—कई एक आचार्योंका कहना है कि जिस प्रकार ब्रह्मचारी अपने
व्रतसे भ्रष्ट होकर प्रायश्चित्तका अधिकारी होता है, वैसे ही वानप्रस्थी
और संन्यासियोंका भी प्रायश्चित्तमें अधिकार है; क्योंकि यह महापातक
नहीं है, किंतु उपपातक है और उपपातकके प्रायश्चित्तका शास्त्रमें विधान
है ही। अतः अभक्ष्य-भक्षण आदिके प्रायश्चित्तकी भाँति इसका भी
प्रायश्चित्त अवश्य होना उचित है।
सम्बन्ध—इसपर आचार्य अपनी सम्मति बताते हैं—
बहिस्तूभयथापि स्मृतेराचाराच्च ॥ ३।४।४३॥
तु = किंतु; उभयथापि = दोनों प्रकारसे ही; बहिः = वह अधिकारसे
बहिष्कृत है; स्मृतेः = क्योंकि स्मृतिप्रमाणसे; च = और; आचारात् = शिष्टाचारसे
भी (यही बात सिद्ध होती है)।
व्याख्या—वे उच्च आश्रमसे पतित हुए संन्यासी और वानप्रस्थी लोग
महापातकी हों या उपपातकी, दोनों प्रकारसे ही शिष्ट सम्प्रदाय और
वैदिक ब्रह्मविद्याके अधिकारसे सर्वथा बहिष्कृत हैं; क्योंकि स्मृतिप्रमाण
और शिष्टोंके आचार-व्यवहारसे यही बात सिद्ध होती है। उनका पतन
भोगोंकी आसक्तिसे ही होता है। अतः वे ब्रह्मविद्याके अधिकारी नहीं हैं।
श्रेष्ठ पुरुष उनके साथ यज्ञ, स्वाध्याय और विवाह आदि सम्बन्ध भी नहीं
करते हैं।
सम्बन्ध—इस प्रकार उच्च आश्रमसे भ्रष्ट हुए द्विजोंका विद्यामें
अधिकार नहीं है, यह सिद्ध किया गया। अब जो कर्मोंके अंगभूत उद्गीथ
आदिमें उपासना की जाती है, उसका कर्ता यजमान होता है या कर्म
करनेवाला ऋत्विक्—इसपर विचार करनेके लिये अगला प्रकरण आरम्भ
किया जाता है—
सूत्र ४४-४५ ] अध्याय ३ ४०३
सूत्र ४४-४५ ] अध्याय ३ ४०३
स्वामिनः फलश्रुतेरित्यात्रेयः ॥ ३ । ४ । ४४ ॥
स्वामिनः=उस उपासनामें यजमानका ही कर्तापन है; इति=ऐसा;
आत्रेयः=आत्रेय मानते हैं; फलश्रुतेः=क्योंकि श्रुतिमें यजमानके लिये ही
फलका वर्णन किया गया है।
व्याख्या—आत्रेय ऋषि मानते हैं कि श्रुतिमें 'जो इस उपासनाको इस
प्रकार जानता है, वह पुरुष वृष्टिमें पाँच प्रकारके सामकी उपासना करता है,
उसके लिये वर्षा होती है, वह वर्षा करानेमें समर्थ होता है।' (छा० उ० २।
३।२) बृहदारण्यकोपनिषद्में प्रस्तोताद्वारा की जानेवाली अनेक प्रार्थनाओंका
उल्लेख करके अन्तमें उद्गाताका कर्म बताते हुए कहा है कि 'उद्गाता
अपने या यजमानके लिये जिसकी कामना करता है, उसका आगान करता
है' (बृह० उ० १।३।३८)। इस प्रकार फलका वर्णन करनेवाली श्रुतियोंसे
सिद्ध होता है कि यज्ञके स्वामीको उसका फल मिलता है, अतएव इन
फल-कामनायुक्त उपासनाओंका कर्तापन भी स्वामीका अर्थात् यजमानका
ही होना उचित है।
सम्बन्ध — इसपर दूसरे आचार्यका मत कहते हैं-
आर्त्विज्यमित्यौडुलोमिस्तस्मै हि परिक्रीयते ॥ ३ । ४ । ४५ ॥
आर्त्विज्यम्=कर्तापन ऋत्विक्का है; इति=ऐसा; औडुलोमिः=औडुलोमि
आचार्य मानते हैं; हि=क्योंकि; तस्मै = उस कर्मके लिये, परिक्रीयते = वह
ऋत्विक् यजमानद्वारा धनदानादिसे वरण कर लिया जाता है।
व्याख्या- आचार्य औडुलोमि ऐसा मानते हैं कि कर्तापन यजमानका
नहीं, किंतु ऋत्विक्का ही है; तथापि फल यजमानको मिलता है,
क्योंकि वह ऋत्विक् उस कर्मके लिये यजमानके द्वारा धनदानादिसे
वरण कर लिया जाता है। अतः वह दाताद्वारा दी हुई दक्षिणाका ही
अधिकारी है; उसका फलमें अधिकार नहीं है।
सम्बन्ध - सूत्रकार श्रुतिप्रमाणसे अपनी सम्मति प्रकट करते हैं-
४०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
४०४ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
श्रुतेश्च ॥ ३ । ४ । ४६ ॥
श्रुतेः=श्रुतिप्रमाणसे; च=भी (औडुलोमिका ही मत उचित सिद्ध होता है) ।
व्याख्या—यज्ञका ऋत्विक् जो कुछ भी कामना करता है, वह निःसंदेह
यजमानके लिये ही करता है (शत० १।३।१।१६), इसलिये इस प्रकार
जाननेवाला उद्गाता यजमानसे कहे कि 'मैं तेरे लिये किन-किन भोगोंका
आगान करूँ' (छा० उ० १।७।८) इत्यादि श्रुतियोंसे भी कर्मका कर्तापन
ऋत्विक्का और फलमें अधिकार यजमानका सिद्ध होता है।
सम्बन्ध—इस प्रकार प्रसंगानुसार सकाम उपासनाके फल और कर्तापनका
निर्णय किया गया। अब ब्रह्मविद्याका अधिकार किसी एक ही आश्रममें है
या सभी आश्रमोंमें? इस बातका निर्णय करनेके लिये अगला प्रकरण
आरम्भ किया जाता है—
सहकार्यन्तरविधिः पक्षेण तृतीयं तद्वतो
विध्यादिवत् ॥ ३ । ४ । ४७ ॥
तद्वतः=ब्रह्मविद्यासम्बन्धी साधनयुक्त साधकके लिये; तृतीयम्=
बालकपन और पाण्डित्यके साथ कहा हुआ जो तीसरा मौन साधन है,
वह विधेय है; सहकार्यन्तरविधिः=(क्योंकि) उसका दूसरे सहकारी
साधनके रूपमें विधान है; विध्यादिवत्=दूसरे स्थलमें कहे हुए विधिवाक्योंकी
भाँति; पक्षेण=एक पक्षको लेकर यह भी विधि है।
व्याख्या—कहोलने याज्ञवल्क्यसे साक्षात् परब्रह्मका स्वरूप पूछा;
उसके उत्तरमें याज्ञवल्क्यने सबके अन्तरात्मा परमात्माका स्वरूप संकेतसे
बताकर कहा कि 'जो शोक, मोह, भूख, प्यास, बुढ़ापा और मृत्युसे अतीत
है, वह परमात्मा है, ऐसे इस परमात्माको जानकर ब्राह्मण पुत्रकामना, धन-
कामना तथा मान-बड़ाई और स्वर्गसम्बन्धी लोककामनासे विरक्त होकर
भिक्षासे निर्वाह करनेवाले मार्गसे विचरता है।' इसके बाद इन तीनों
कामनाओंकी एकता करके कामनामात्रको त्याज्य बताया और अन्तमें
कहा कि 'वह ब्राह्मण उस पाण्डित्यको भलीभाँति समझकर बाल्यभावसे
सूत्र ४८ ] अध्याय ३ ४०५
सूत्र ४८ ] अध्याय ३ ४०५
स्थित रहनेकी इच्छा करे, फिर उससे भी उपरत होकर मुनि हो जाय,
फिर वह मौन और अमौन—दोनोंसे उपरत होकर ब्राह्मण हो जाता है
अर्थात् ब्रह्मको भलीभाँति प्राप्त हो जाता है' इत्यादि (बृह० उ० ३।५।१)।
इस प्रकरणमें संन्यास-आश्रममें परमात्माकी प्राप्तिका वर्णन किया गया।
इस वर्णनमें पाण्डित्य और बाल्यभावके अन्तमें तो 'तिष्ठासेत्' (स्थित
रहनेकी इच्छा करे) यह विधिवाक्य है, परंतु मुनि शब्दके बाद कोई विधि
नहीं है, इसलिये सूत्रकारका कहना है कि जिस प्रकार अन्यत्र कहे हुए
वचनोंमें स्पष्ट विधिका प्रयोग न होनेपर सहकारीभावसे एकके लिये प्रयुक्त
विधिवाक्य दूसरेके लिये भी मान लिये जाते हैं, वैसे ही यहाँ भी पाण्डित्य
और बाल्यभाव—इन दो सहकारी साधनोंसे युक्त साधकके प्रति उनके साथ
कहे हुए इस तीसरे साधन मुनिभावके लिये भी विधिवाक्यका प्रयोग पक्षान्तरसे
समझ लेना चाहिये।
ध्यान रहे, इस प्रकरणमें आये हुए बाल्यभावसे तो दम्भ, मान आदि
विकारोंका अभाव दिखाया गया है और मननशीलताको मौन कहा गया है।
अतः ब्रह्मका शास्त्रीय ज्ञान (पाण्डित्य), उक्त विकारोंका अभाव (बाल्य-
भाव) और निरन्तर मनन तथा निदिध्यासन (मौन) इन तीनोंकी परिपक्व-
अवस्था होनेसे ही ब्रह्मसाक्षात्कार होता है, यही इस प्रकरणका भाव है।
सम्बन्ध—पूर्व सूत्रमें जिस प्रकरणपर विचार किया गया है; वह संन्यास-
आश्रमका द्योतक है, अतः यह जिज्ञासा होती है कि संन्यास-आश्रममें ही
ब्रह्मविद्याका साधन हो सकता है या अन्य आश्रमोंमें भी उसका अधिकार है।
यदि संन्यास-आश्रममें ही उसका साधन हो सकता है तो (छा० उ० ८।१५।
१ की) श्रुतिमें गृहस्थ-आश्रमके साथ-साथ ब्रह्मविद्याका प्रकरण क्यों समाप्त
किया गया है। वहाँके वर्णनसे तो गृहस्थका ही अधिकार स्पष्टरूपसे सूचित
होता है, अतः इसका निर्णय करनेके लिये कहते हैं—
कृत्स्नभावात्तु गृहिणोपसंहारः ॥ ३।४।४८॥
कृत्स्नभावात्=गृहस्थ-आश्रममें सम्पूर्ण आश्रमोंका भाव है, इसलिये;
४०६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
४०६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
तु = ही; गृहिणा = (उस प्रकरणमें) गृहस्थ आश्रमके साथ; उपसंहारः = ब्रह्म-
विद्याके प्रकरणका उपसंहार किया गया है।
व्याख्या-गृहस्थ-आश्रमके चारों आश्रमोंका भाव है; क्योंकि ब्रह्मचारी
भी गृहस्थ-आश्रममें स्थित गुरुके पास ही ब्रह्मचर्यव्रतका पालन करता है,
वानप्रस्थ और संन्यासीका भी मूल गृहस्थ ही है। इस प्रकार चारों
आश्रमोंका गृहस्थमें अन्तर्भाव है और ब्रह्मविद्याका अधिकार सभी
आश्रमोंमें है, यह भी श्रुतिका अभिप्राय है, इसलिये वहाँ उस प्रकरणका
गृहस्थके वर्णनके साथ-साथ उपसंहार किया गया है तथा पूर्व प्रकरणमें
जो संन्यास-आश्रमका संकेत है, वह साधनोंकी सुगमताको लक्ष्य करके
कहा गया है; क्योंकि किसी भी आश्रममें स्थित साधकको ब्रह्मज्ञानसम्पादनके
लिये पुत्रैषणा आदि सभी प्रकारकी कामनाओं तथा रागद्वेषादि विकारोंका
सर्वथा नाश करके मननशील तो होना ही पड़ेगा। दूसरे आश्रमोंमें विघ्नोंकी
अधिकता है और संन्यास-आश्रममें स्वभावसे ही उनका अभाव है। इस
सुगमताको दृष्टिमें रखकर वैसा कहा गया है, न कि अन्य आश्रमोंमें
ब्रह्मविद्याके अधिकारका निषेध करनेके लिये।
सम्बन्ध - प्रकारान्तरसे पुनः सभी आश्रमोंमें ब्रह्मविद्याका अधिकार
सिद्ध किया जाता है—
मौनवदितरेषामप्युपदेशात् ॥ ३।४।४९ ॥
इतरेषाम् = अन्य आश्रमवालोंके लिये; अपि = भी; मौनवत् = मनन-
शीलताकी भाँति; उपदेशात् = (विद्योपयोगी सभी साधनोंका) उपदेश
होनेके कारण (सभी आश्रमोंमें ब्रह्मविद्याका अधिकार सिद्ध होता है।)
व्याख्या - जिस प्रकार पूर्व प्रकरणमें मननशीलता (मौन)-रूप साधनका
सबके लिये विधान बताया गया है, इसी प्रकार श्रुतिमें अन्य आश्रमवालोंके
लिये भी विद्योपयोगी सभी साधनोंका उपदेश दिया गया है। जैसे—'इस
प्रकार ब्रह्मवेत्ताकी महिमाको जाननेवाला शान्त (मनको वशमें करनेवाला
मननशील), दान्त (इन्द्रियसमुदायको वशमें करनेवाला), उपरत (भोगोंसे
सूत्र ५० ] अध्याय ३ ४०७
सूत्र ५० ] अध्याय ३ ४०७
सम्बन्धरहित), तितिक्षु (सुख-दुःखसे विचलित न होनेवाला) और समाहित
(ध्यानस्थ) होकर अपने ही भीतर उस सबके आत्मस्वरूप परमात्माका
साक्षात्कार करता है।' (बृह० उ० ४।४।२३) ऐसी ही बात दूसरे प्रकरणोंमें
भी कही है। इससे यही सिद्ध होता है कि ब्रह्मविद्याका अधिकार सभी
आश्रमोंमें है।
सम्बन्ध - सैंतालीसवें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४०८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
४०८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
ऐहिकमप्यप्रस्तुतप्रतिबन्धे तद्दर्शनात् ॥ ३।४।५१ ॥
अप्रस्तुतप्रतिबन्धे=किसी प्रकारका प्रतिबन्ध उपस्थित न होनेपर;
ऐहिकम् = इसी जन्ममें वह फल प्राप्त हो सकता है; अपि= (प्रतिबन्ध
होनेपर) जन्मान्तरमें भी हो सकता है; तद्दर्शनात् = क्योंकि यही बात श्रुतियों
और स्मृतियोंमें देखी जाती
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ५२ ] अध्याय ३ ४०९
सूत्र ५२ ] अध्याय ३ ४०९
उसकी अवस्था निश्चित की गयी है; तदवस्थावधृतेः=उसकी अवस्था
निश्चित की गयी है। (इस कथनकी पुनरावृत्ति अध्यायकी समाप्ति
सूचित करनेके लिये है)।
व्याख्या—ब्रह्मविद्यासे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचौथा अध्याय
॥ श्रीपरमात्मने नमः ॥
चौथा अध्याय
पहला पाद
तीसरे अध्यायमें परमात्माकी प्राप्तिके भिन्न-भिन्न साधनोंको
बतलानेवाली श्रुतियोंपर विचार किया गया; अब उन उपासनाओंके
फलविषयक श्रुतियोंपर विचार करनेके लिये फलाध्याय नामक चौथा
अध्याय आरम्भ किया
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र २-३ ] अध्याय ४ ४११
अभ्यास करनेके लिये बार-बार उपदेश दिया गया है। इससे यह सिद्ध
होता है कि आचार्यसे भलीभाँति ब्रह्मविद्याका अध्ययन करके उसपर
बार-बार विचार करते हुए उस परमात्मामें संलग्न होना चाहिये।
सम्बन्ध — प्रकारान्तरसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१२ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४१२ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
(मा० उ० २) 'सबका अन्तर्वर्ती यह तेरा आत्मा है।' (बृह० उ० ३।
४।१) 'यह तेरा आत्मा अन्तर्यामी अमृत है।' (बृह० उ० ३।७।३)
इसी प्रकार उद्दालकने अपने पुत्र श्वेतकेतुसे बार-बार कहा है कि 'वह
सत्य है, वह आत्मा है, वह तू है।' (छा० उ० ६।८ से १६ वें
खण्डतक)
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ५ ] अध्याय ४ ४१३
सूत्र ५ ] अध्याय ४ ४१३
उपासकका अन्तरात्मा नहीं है। प्रत्युत प्रतीकमें जिसकी उपासना की जाती है
वह साधकका आत्मा है। जैसे मूर्ति आदिमें भगवान्की भावना करके उपासना
की जाती है, उसी प्रकार मन आदि प्रतीकमें भी उपासना करनेका विधान
है। भाव यह है कि पूर्वोक्त मन, आकाश, आदित्य आदिको प्रतीक बनाकर
उनमें भगवान्के उद्देश्यसे की हुई जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४१४ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
सम्बन्ध— अब कर्मके अंगभूत उद्गीथ आदिके विषयमें कहते हैं—
आदित्यादिमतयश्चांग उपपत्तेः॥ ४। १। ६॥
च=तथा; अंगे=कर्मांगभूत उद्गीथ आदिमें; आदित्यादिमतयः=आदित्य
आदिकी बुद्धि करनी चाहिये; उपपत्तेः=क्योंकि यही युक्तियुक्त है,
ऐसा करनेसे कर्मसमृद्धिरूप फलकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ८-९ ] अध्याय ४ ४१५
अर्थात् 'आसनपर बैठकर अन्तःकरणकी शुद्धिके लिये योगका अभ्यास
करे' (गीता ६। १२)।
सम्बन्ध — उसी बातको दृढ़ करनेके लिये दूसरा हेतु उपस्थित
करते हैं—
ध्यानाच्च ॥ ४ । १ । ८ ॥
ध्यानात् =
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४१६ वेदान्त-दर्शन [ पाद १
स्मरन्ति च ॥ ४ । १ । १० ॥
च=तथा; स्मरन्ति=ऐसा ही स्मरण करते हैं।
व्याख्या-स्मृतिमें भी यही बात कही गयी है-
समं कायशिरोग्रीवं धारयन्नचलं स्थिरः।
सम्प्रेक्ष्य नासिकाग्रं स्वं दिशश्चानवलोकयन् ॥
प्रशान्तात्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १२ ] अध्याय ४ ४१७
सूत्र १२ ] अध्याय ४ ४१७
'जो सब प्रकारसे शुद्ध, समतल, कंकड़, अग्नि और बालूसे रहित तथा
शब्द, जल और आश्रयकी दृष्टिसे मनके अनुकूल हो, जहाँ आँखोंको पीड़ा
पहुँचानेवाला दृश्य न हो और वायुका झोंका भी न लगता हो ऐसे गुहा आदि
स्थानमें बैठकर परमात्माके ध्यानका अभ्यास करना चाहिये।' (श्वेता० उ०
२।१०) इस प्रकार किसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४१८ वेदान्त-दर्शन [पाद १
४१८ वेदान्त-दर्शन [पाद १
लोकमें पहुँचता है तथा जिस प्रकार सर्प केंचुलीका त्याग कर देता है,
ठीक उसी प्रकार, वह पापोंसे मुक्त होकर सामवेदकी श्रुतियोंके अभिमानी
देवताओंद्वारा ऊपर ब्रह्मलोकमें ले जाया जाता है। वहाँ वह इस
जीवघनरूप हिरण्यगर्भसे अत्यन्त श्रेष्ठ तथा सबके हृदयमें शयन
करनेवाले परमपुरुषका साक्षात्कार करता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १४ ] अध्याय ४ ४१९
सूत्र १४ ] अध्याय ४ ४१९
व्याख्या - श्रुतिमें कहा गया है कि 'यथा पुष्करपलाश आपो न
श्लिष्यन्त एवमेवंविदि पापं कर्म न श्लिष्यते।' अर्थात् जिस प्रकार कमलके
पत्तेमें जल नहीं सटता है, उसी प्रकार पूर्वोक्त परमात्माको जाननेवाले महापुरुषमें
पापकर्म लिप्त नहीं होते हैं।' (छा० उ० ४।१४।३)। इस प्रकार श्रुतिके
द्वारा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४२० वेदान्त-दर्शन [ पाद १
४२० वेदान्त-दर्शन [ पाद १
सर्वथा अतीत हो जाता है। देहपातके बाद तो प्रारब्धका भी क्षय हो जानेसे
वह परमात्माको प्राप्त हो ही जाता है।
सम्बन्ध—यदि ज्ञानीके पूर्वकृत और आगे होनेवाले सभी पुण्य-पाप
नष्ट हो जाते हैं और उनसे उसका कोई सम्बन्ध नहीं रहता है, तो उसका
शरीर कैसे टिका रहता है? क्योंकि शरीरकी स्थिति तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र १७ ] अध्याय ४ ४२१
सूत्र १७ ] अध्याय ४ ४२१
विधान; तु=तो; तत्कार्याय=उन-उन विहित कर्मोंकी रक्षा करनेके लिये;
एव=ही है; तद्दर्शनात्=यही श्रुतियों और स्मृतियोंमें देखा गया है।
व्याख्या-ज्ञानी महापुरुषोंके लिये जो श्रुतिमें विधान किये हुए अपने
आश्रम-सम्बन्धी अग्निहोत्रादि कर्म जीवनपर्यन्त करनेकी बात कही गयी है,
(ब्र० सू० ३।४।३२) वह कथन उन कर्मोंकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें