वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)
Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya
भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
१०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
१०२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
वह शोकसे व्याकुल होकर दौड़ा आया था, इसलिये उसे शूद्र* कहा।
यही बात उस प्रकरणकी समालोचनासे सिद्ध होती है।
छान्दोग्योपनिषद्में (४।१।१ से ४ तक) वह प्रकरण इस प्रकार है—
'राजा जानश्रुति श्रद्धापूर्वक बहुत दान देनेवाला था। वह अतिथियोंके भोजन-
के लिये बहुत अधिक अन्न तैयार कराकर रखता था। उनके ठहरनेके लिये
उसने बहुत-सी विश्रामशालाएँ भी बनवा रखी थीं। एक दिनकी बात है,
राजा जानश्रुति रातके समय अपने महलकी छतपर बैठा था। उसी समय
उसके ऊपरसे आकाशमें कुछ हंस उड़ते हुए जा रहे थे। उनमेंसे एक हंसने
दूसरेको पुकारकर कहा—'अरे! सावधान, इस राजा जानश्रुतिका महान् तेज
आकाशमें फैला हुआ है, कहीं भूलसे उसका स्पर्श न कर लेना, नहीं तो वह
तुझे भस्म कर देगा।' यह सुनकर आगे जानेवाले हंसने कहा—अरे भाई! तू
किस महत्ताको लेकर इस राजाको इतना महान् मान रहा है, क्या तू इसको
गाड़ीवाले रैक्वके समान समझता है?' इसपर पीछेवाले हंसने पूछा— 'रैक्व
कैसा है?' अगले हंसने उत्तर दिया—'यह सारी प्रजा जो कुछ भी शुभ कर्म
करती है, वह सब उस रैक्वको प्राप्त होता है तथा जिस तत्त्वको रैक्व जानता
है, उसे जो कोई भी जान ले, उसकी भी ऐसी ही महिमा हो जाती है।' इस
प्रकार हंसोंसे अपनी तुच्छताकी बात सुनकर राजाके मनमें शोक हुआ; फिर
वह रैक्वकी खोज कराकर उनके पास विद्याग्रहणके लिये गया। रैक्व-
मुनि सर्वज्ञ थे, वे राजाकी मनःस्थितिको जान गये। उन्होंने उसके मनमें जगे
हुए ईर्ष्याभावको दूर करके उसमें श्रद्धाका भाव उत्पन्न करनेका विचार
किया और अपनी सर्वज्ञता सूचित करके उसे सावधान करते हुए 'शूद्र'
कहकर पुकारा। यह जानते हुए भी कि जानश्रुति क्षत्रिय है, रैक्वने उसे 'शूद्र'
इसलिये कहा कि वह शोकके वशीभूत होकर दौड़ा आया था। अतः इससे
यह नहीं सिद्ध होता कि वेदविद्यामें शूद्रका अधिकार है।
- शुचम् आद्रवति इति शूद्रः—जो शोकके पीछे दौड़ता है, वह शूद्र है, इस
व्युत्पत्तिके अनुसार रैक्वने उसे 'शूद्र' कहा।
सूत्र ३५-३६ ] अध्याय १ १०३
सम्बन्ध— राजा जानश्रुतिका क्षत्रिय होना कैसे सिद्ध होता है? इस
जिज्ञासापर कहते हैं—
क्षत्रियत्वावगतेश्चोत्तरत्र चैत्ररथेन लिंगात् ॥ १ । ३ । ३५ ॥
क्षत्रियत्वावगतेः=जानश्रुतिका क्षत्रिय होना प्रकरणमें आये हुए
लक्षणसे जाना जाता है, इससे; च=तथा; उत्तरत्र=बादमें कहे हुए;
चैत्ररथेन=चैत्ररथके सम्बन्धसे; लिंगात्=जो क्षत्रियत्वसूचक चिह्न या
प्रमाण प्राप्त होता है, उससे भी (उसका क्षत्रिय होना ज्ञात होता है)।
व्याख्या—उक्त प्रकरणमें जानश्रुतिको श्रद्धापूर्वक बहुत दान देनेवाला
और अतिथियोंके लिये ही तैयार कराकर रखी हुई रसोईसे प्रतिदिन उनका
सत्कार करनेवाला बताया गया है। उसके राजोचित ऐश्वर्यका भी वर्णन है,
साथ ही यह भी कहा गया है कि राजाकी कन्याको रैक्वने पत्नीरूपमें ग्रहण
किया। इन सब बातोंसे यह सिद्ध होता है कि वह शूद्र नहीं, क्षत्रिय था।
इसलिये यही सिद्ध होता है कि वेदविद्यामें जाति-शूद्रका अधिकार नहीं है।
इसके सिवा, इस प्रसंगके अन्तिम भागमें रैक्वने वायु तथा प्राणको सबका
भक्षण करनेवाला कहकर उन दोनोंकी स्तुतिके लिये एक आख्यायिका
उपस्थित की है। उसमें ऐसा कहा है कि 'शौनक और अभिप्रतारी चैत्ररथ—
इन दोनोंको जब भोजन परोसा जा रहा था, उस समय एक ब्रह्मचारीने भिक्षा
माँगी' इत्यादि। इस आख्यायिकामें राजा जानश्रुतिके यहाँ शौनक और चैत्र-
रथको भोजन परोसे जानेकी बात कही गयी है, इससे जानश्रुतिका क्षत्रिय
होना सिद्ध होता है; क्योंकि शौनक ब्राह्मण और चैत्ररथ क्षत्रिय थे; वे शूद्रके
यहाँ भोजन नहीं कर सकते थे। अतः यही सिद्ध होता है कि जाति-शूद्रका
वेदविद्यामें अधिकार नहीं है।
सम्बन्ध— उपर्युक्त बातकी सिद्धिके लिये ही दूसरा हेतु प्रस्तुत करते हैं—
संस्कारपरामर्शात्तदभावाभिलापाच्च ॥ १ । ३ । ३६ ॥
संस्कारपरामर्शात्=श्रुतिमें वेदविद्या ग्रहण करनेके लिये पहले उपनयन
१०४ | वेदान्त-दर्शन | [ पाद ३
१०४ | वेदान्त-दर्शन | [ पाद ३
आदि संस्कारोंका होना आवश्यक बताया गया है, इसलिये; च= तथा;
तद्भावाभिलापात् = शूद्रके लिये उन संस्कारोंका अभाव कहा गया है;
इसलिये भी (जाति-शूद्रका वेदविद्यामें अधिकार नहीं है)।
व्याख्या—उपनिषदोंमें जहाँ-जहाँ वेदविद्याके अध्ययनका प्रसंग
आया है वहाँ सब जगह यह देखा जाता है कि आचार्य पहले शिष्यका
उपनयनादि संस्कार करके ही उसे वेदविद्याका उपदेश देते हैं। यथा—
'तेषामेवैतां ब्रह्मविद्यां वदेत शिरोव्रतं विधिवद् यैस्तु चीर्णम्॥'
(मु० उ० ३।२।१०) अर्थात् 'उन्हींको इस ब्रह्मविद्याका उपदेश दे,
जिन्होंने विधिपूर्वक उपनयनादि संस्कार कराकर ब्रह्मचर्य-व्रतका पालन
किया हो।' 'उप त्वा नेष्ये' (छा० उ० ४।४।५) 'तेरा उपनयन-
संस्कार करूँगा।' 'तं॒ँ होपनिन्ये।' (श० ब्रा० ११।५।३।१३) 'उसका
उपनयन-संस्कार किया' इत्यादि। इस प्रकार वेदविद्याके अध्ययनमें उपनयन
आदि संस्कारोंका होना परम आवश्यक माना गया है तथा शूद्रोंके लिये
उन संस्कारोंका विधान नहीं किया है; इससे यह स्पष्ट हो जाता है
कि शूद्रोंका वेदविद्यामें अधिकार नहीं है।
सम्बन्ध—इसी बातको दृढ़ करनेके लिये दूसरा कारण बताते हैं—
तद्भावनिर्धारणे च प्रवृत्तेः ॥ १। ३। ३७॥
तद्भावनिर्धारणे=शिष्यमें उस शूद्रत्वका अभाव निश्चित करनेके
लिये; प्रवृत्तेः=आचार्यकी प्रवृत्ति पायी जाती है, इससे; च=भी (यही
सिद्ध होता है कि वेदाध्ययनमें शूद्रका अधिकार नहीं है)।
व्याख्या—जानश्रुति तथा रैक्वकी कथाके बाद ही सत्यकाम जाबालका
प्रसंग इस प्रकार आया है—'जाबालके पुत्र सत्यकामने गौतम नामक आचार्यकी
शरणमें जाकर कहा—'भगवन्! मैं ब्रह्मचर्यपालनपूर्वक आपकी सेवामें रहनेके
लिये उपस्थित हुआ हूँ।' तब गौतमने उसकी जातिका निश्चय करनेके
लिये पूछा—'तेरा गोत्र क्या है?' इसपर उसने स्पष्ट शब्दोंमें कहा—
'मैं अपना गोत्र नहीं जानता। मैंने अपनी मातासे गोत्र पूछा था, उसने कहा कि
सूत्र ३८ ] अध्याय १ १०५
सूत्र ३८ ] अध्याय १ १०५
'मुझे गोत्र नहीं मालूम है, मेरा.नाम जबाला है और तेरा नाम सत्यकाम
है।' इसलिये मैं तो इतना ही कह सकता हूँ कि 'मैं जबालाका पुत्र
सत्यकाम हूँ।' तब गुरुने कहा- 'इतना स्पष्ट और सत्यभाषण ब्राह्मण ही
कर सकता है, दूसरा कोई नहीं।' इस प्रकार सत्यभाषणरूप हेतुसे
यह निश्चय करके कि सत्यकाम ब्राह्मण है, शूद्र नहीं है, उसे आचार्य
गौतमने समिधा लानेका आदेश दिया और उसका उपनयन-संस्कार कर
दिया' (छा० उ० ४।४।३-५)।
इस तरह इस प्रकरणमें आचार्यद्वारा पहले यह निश्चय कर लिया
गया कि 'सत्यकाम शूद्र नहीं, ब्राह्मण है'। फिर उसका उपनयन-
संस्कार करके उसे विद्याध्ययनका अधिकार प्रदान किया गया; इससे
यही सिद्ध होता है कि शूद्रका वेदविद्यामें अधिकार नहीं है।
सम्बन्ध- अब प्रमाणद्वारा शूद्रके वेदविद्यामें अधिकारका निषेध करते हैं-
श्रवणाध्ययनार्थप्रतिषेधात् स्मृतेश्च ॥ १। ३। ३८॥
श्रवणाध्ययनार्थप्रतिषेधात्=शूद्रके लिये वेदोंके श्रवण, अध्ययन तथा
अर्थज्ञानका भी निषेध किया गया है, इससे; च=तथा; स्मृतेः=स्मृति-प्रमाणसे
भी (यही सिद्ध होता है कि वेदविद्यामें शूद्रका अधिकार नहीं है)।
व्याख्या-श्रुतिमें शूद्रके लिये वेदके श्रवण, अध्ययन तथा अर्थज्ञानका
भी निषेध किया गया है। यथा- एतच्छ्मशानं यच्छूद्रस्तस्माच्छूद्रस्य समीपे
नाध्येतव्यम्।' अर्थात् 'जो शूद्र है, वह श्मशानके तुल्य है, अतः शूद्रके
समीप वेदाध्ययन नहीं करना चाहिये।' इसके द्वारा शूद्रके वेद-श्रवणका
निषेध सूचित होता है। जब सुननेतकका निषेध है, तब अध्ययन और
अर्थज्ञानका निषेध स्वतः सिद्ध हो जाता है। इससे तथा स्मृतिके वचनसे भी
यही सिद्ध होता है कि 'शूद्रको वेदाध्ययनका अधिकार नहीं है।' इस विषयमें
पराशर-स्मृतिका वचन इस प्रकार है- 'वेदाक्षरविचारेण शूद्रः पतति
तत्क्षणात्।' (१।७३) अर्थात् 'वेदके अक्षरोंका अर्थ समझनेके लिये
विचार करनेपर शूद्र तत्काल पतित हो जाता है।' मनुस्मृतिमें भी कहा है कि
१०६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
१०६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
'न शूद्राय मतिं दद्यात्। (४।८०) अर्थात् 'शूद्रको वेदविद्याका ज्ञान नहीं
देना चाहिये।' इसी प्रकार अन्य स्मृतियोंमें भी जगह-जगह शूद्रके लिये
वेदके श्रवण, अध्ययन तथा अर्थज्ञानका निषेध किया गया है। इससे यही
मानना चाहिये कि वेदविद्यामें शूद्रका अधिकार नहीं है। इतिहासमें जो विदुर
आदि शूद्रजातीय सत्पुरुषोंको ज्ञान प्राप्त होनेकी बात पायी जाती है, उसका
भाव यों समझना चाहिये कि इतिहास-पुराणोंको सुनने और पढ़नेमें चारों
वर्णोंका समान रूपसे अधिकार है। इतिहास-पुराणोंके द्वारा शूद्र भी परमात्मतत्त्वका
ज्ञान प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार उसे भी भक्ति एवं ज्ञानका फल प्राप्त हो
सकता है। फलप्राप्तिमें कोई विरोध नहीं है; क्योंकि भगवान्की भक्तिद्वारा
परम गति प्राप्त करनेमें मनुष्यमात्रका अधिकार है (गीता ९। ३२)।
सम्बन्ध— यहाँतकके प्रकरणमें प्रसंगवश प्राप्त हुए अधिकारविषयक
वर्णनको पूरा करके यह सिद्धान्त स्थिर किया कि ब्रह्मविद्यामें देवादिका
अधिकार है और शूद्रका अधिकार नहीं है। अब इस विषयको यहीं समाप्त
करके पुनः पूर्वोक्त अंगुष्ठमात्र पुरुषके स्वरूपपर विचार किया जाता है—
कम्पनात् ॥ १ । ३ । ३९ ॥
(पूर्वोक्त अंगुष्ठमात्र पुरुष परब्रह्म परमात्मा ही है;) कम्पनात्=क्योंकि
उसीमें सम्पूर्ण जगत् चेष्टा करता है और उसीके भयसे सब काँपते हैं।
व्याख्या—कठोपनिषद्के दूसरे अध्यायमें प्रथम वल्लीसे
लेकर तृतीय वल्लीतक अंगुष्ठमात्र पुरुषका प्रकरण आया है
(देखिये २।१।१२, १३ तथा २।३।१७ के मन्त्र)। यहाँ अंगुष्ठमात्र
पुरुषके रूपमें वर्णित उस परम पुरुष परमात्माके प्रभावका वर्णन
किया है तथा बादमें यह बात कही है कि—
यदिदं किं च जगत् सर्वं प्राण एजति निःसृतम्।
महद्भयं वज्रमुद्यतं य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥
(क० उ० २। ३। २)
'उस परमात्मासे निकला हुआ यह जो कुछ भी सम्पूर्ण जगत् है, वह
सूत्र ४० ] अध्याय १ १०७
सूत्र ४० ] अध्याय १ १०७
उस प्राणस्वरूप ब्रह्ममें ही चेष्टा करता है, उस उठे हुए वज्रके समान महान्
भयानक सर्वशक्तिमान् परमेश्वरको जो जानते हैं वे अमर हो जाते हैं।' तथा—
भयादस्याग्निस्तपति भयात्तपति सूर्यः।
भयादिन्द्रश्च वायुश्च मृत्युर्धावति पञ्चमः॥
(क०
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१०८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
१०८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
व्याख्या-छान्दोग्योपनिषद्के अन्तर्गत दहराकाशविषयक प्रकरणमें
यह कहा गया है कि 'य एष सम्प्रसादोऽस्माच्छरीरात्समुत्थाय परं
ज्योतिरुपसम्पद्य स्वेन रूपेणाभिनिष्पद्यते।' (८।३।४) अर्थात् 'यह
जो सम्प्रसाद (जीवात्मा) है, वह शरीरसे निकलकर परम ज्योतिको प्राप्त
हो अपने स्वरूपसे सम्पन्न हो जाता है।' इस वर्णनमें जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ४२ ] अध्याय १ १०९
सूत्र ४२ ] अध्याय १ १०९
रूपात्मक जगत्को धारण करनेवाला बताया गया है; इसलिये वह भूताकाश
अथवा जीवात्माका वाचक नहीं हो सकता; क्योंकि भूताकाश तो स्वयं
नाम-रूपात्मक प्रपंचके अन्तर्गत है और जीवात्मा सबको धारण करनेमें
समर्थ नहीं है। इसलिये जो भूताकाशसहित समस्त जड-चेतनात्मक जगत्को
अपनेमें धारण करनेवाला है, वह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११० वेदान्त-दर्शन [ पाद ३
और 'परमज्योति' नामसे परमात्माका भेदपूर्वक निरूपण है। इस प्रकार
सुषुप्ति और उत्क्रान्तिकालमें भी जीवात्मा और परमात्माका भेदपूर्वक
वर्णन होनेसे उपर्युक्त 'आकाश' शब्द मुक्तात्माका वाचक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचौथा पाद
चौथा पाद
सम्बन्ध — पहलेके तीन पादोंमें ब्रह्मको जगत्के जन्म आदिका कारण
बताकर वेदवाक्योंद्वारा वह बात प्रमाणित की गयी। श्रुतियोंमें जहाँ-
जहाँ संदेह होता था, उन स्थलोंपर विचार करके उस संदेहका निवारण किया
गया। आकाश, आनन्दमय, ज्योति, प्राण आदि जो शब्द या नाम ब्रह्मपरक
नहीं प्रतीत होते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
११२ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
‘अव्यक्त’ है। यही बात उक्त प्रकरणमें प्रदर्शित है। भाव यह है कि
कठोपनिषद्के इस रूपक-प्रकरणमें आत्माको रथी, शरीरको रथ, बुद्धिको
सारथि, मनको लगाम, इन्द्रियोंको घोड़ा और विषयोंको उन घोड़ोंका चारा
बताया गया है। इन उपकरणोंद्वारा परमपदस्वरूप परमेश्वरको ही प्राप्त
करनेयोग्य कहा गया है। इस प्रकार पूरे रूपकमें सात वस्तुओंकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र २-३ ] अध्याय १ ११३
सूत्र २-३ ] अध्याय १ ११३
सूक्ष्मं तु तदर्हत्वात् ॥ १ । ४ । २ ॥
तु = किंतु; सूक्ष्मम् = (इस प्रकरणमें ‘शरीर’ शब्दसे) सूक्ष्म शरीर
गृहीत होता है; तदर्हत्वात् = क्योंकि परमधामकी यात्रामें रथके स्थानमें
उसीको मानना उचित है।
व्याख्या—परमात्माकी शक्तिरूप प्रकृति सूक्ष्म है, वह देखने और
वर्णन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११४ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
११४ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
सकता है? फिर तो उसे सर्वशक्तिमान् भी कैसे माना जा सकता है?
श्वेताश्वतरोपनिषद्में स्पष्ट कहा गया है कि 'महर्षियोंने ध्यानयोगमें
स्थित होकर परमात्मदेवकी स्वरूपभूता अचिन्त्य शक्तिका साक्षात्कार
किया जो अपने गुणोंसे आवृत है।'१ वहीं यह भी कहा गया है कि
उस परमेश्वरकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ६ ] अध्याय १ ११५
सूत्र ६ ] अध्याय १ ११५
ऐसा कहना ठीक नहीं है; हि=क्योंकि (वहाँ ज्ञेयतत्त्व); प्राज्ञः=परमात्मा
ही है; प्रकरणात्=प्रकरणसे (यही बात सिद्ध होती है)।
व्याख्या—कठोपनिषद्में जहाँ 'अव्यक्त' की चर्चा आयी है;
उस प्रकरणके अन्त (१।३।१५)-में कहा गया है कि—
अशब्दमस्पर्शमरूपमव्ययं तथारसं नित्यमगन्धवच्च यत्।
अनाद्यनन्तं महतः परं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें११६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
११६ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
व्याख्या—कठोपनिषद्के प्रकरणमें नचिकेताने अग्नि, जीवात्मा और
परमात्मा—इन्हीं तीनोंको जाननेके लिये प्रश्न किया है। अग्निविषयक
प्रश्न इस प्रकार है—'स त्वमग्निँ स्वर्ग्यमध्येषि मृत्यो प्रब्रूहि
त्वँ श्रद्दधानाय मह्यम्।' (क० उ० १। १। १३) अर्थात् 'हे यमराज!
आप स्वर्गकी प्राप्तिके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ७-८ ] अध्याय १ ११७
सूत्र ७-८ ] अध्याय १ ११७
विषयमें न तो कोई प्रश्न है और न उत्तर ही। इससे यह निश्चित होता है कि
यहाँ उक्त तीनोंके सिवा चौथेका प्रसंग ही नहीं है।
सम्बन्ध— जब प्रधानका वाचक 'अव्यक्त' शब्द उस प्रकरणमें पड़ा है
तो उसे दूसरे अर्थमें कैसे लगाया जा सकता है? इसपर कहते हैं—
महद्वच्च ॥ १ । ४ । ७ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१९८ वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
नहीं होता; क्योंकि) अविशेषात् = किसी प्रकारकी विशेषताका उल्लेख
न होनेसे; चमसवत् = 'चमस' की भाँति (उसे दूसरे अर्थमें भी लिया
जा सकता है)।
व्याख्या—श्वेताश्वतरोपनिषद् (१।९ तथा ४।५)-में जिस 'अजा'-
का वर्णन है, उसका नाम चाहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र ९ ] अध्याय १ ११९
सूत्र ९ ] अध्याय १ ११९
ज्योतिरुपक्रमा तु तथा ह्यधीयत एके॥ १। ४ । ९॥
तु=निश्चय ही; ज्योतिरुपक्रमा=यहाँ 'अजा' शब्द तेज आदि त्रिविध
तत्त्वोंकी कारणभूता परमेश्वरकी शक्तिका वाचक है; हि=क्योंकि;
एके=एक शाखावाले; तथा=ऐसा ही; अधीयते=अध्ययन (वर्णन) करते हैं।
व्याख्या—छान्दोग्योपनिषद् (६। २। ३, ४)-में परमेश्वरसे उत्पन्न
तेज
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें१२० वेदान्त-दर्शन [ पाद ४
आगे चलकर स्पष्ट कर दिया है कि भोक्ता (अक्षरतत्त्व), भोग्य (क्षरतत्त्व)
और उन दोनोंका प्रेरक ईश्वर—इन तीनों रूपोंमें ब्रह्म ही बताया गया है।*
अतः ‘अजा’ शब्दका पर्याय ‘प्रधान’ होनेपर भी वह सांख्यशास्त्रोक्त ‘प्रधान’
नहीं है। अपितु परमेश्वरके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगया है। ऐसी दशामें 'अजा' शब्द भी सांख्यसम्मत मूल प्रकृतिका ही वाचक
क्यों न माना जाय?' इस शंकाका निराकरण करनेके लिये कहते हैं—
न संख्योपसंग्रहादपि नानाभावादतिरेकाच्च ॥ १। ४। ११॥
संख्योपसंग्रहात् =(श्रुतिमें) संख्याका ग्रहण होनेसे; अपि=भी; न=वह
(सांख्यमतोक्त तत्त्वोंकी) गणना नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें