शालिहोत्रम्: अश्वशास्त्र (महर्षि शालिहोत्र - प्राचीन भारतीय अश्व-चिकित्सा एवं लक्षण विज्ञान)
Shalihotram Ashvashastra of Maharshi Shalihotra
महर्षि शालिहोत्र द्वारा
शालिहोत्रम् । ६१
दूसरा लेप-पिंच ढाई पाव, पत्थर के कोयलेका तेल तीन छ-
टांक और मोम आधी छटांक तथा थोडा तेलिन मक्खीका चूर्ण
पहिली तीन दवाओं को पिघलाकर फिर तेलिन मक्खी का
चूर्ण मिलाकर लेप बनाले ।
तीसरा लेप-पिंच दो सेर, तारपीन का तेल तीन छटांक और
अलसी का तेल आध पाव इन तीनों को आग पर पिघला
कर लेप बनाले ।
जहरवाद ।
पहिली दवा-मिरच, कसौंदी, अदरख और पान बराबर लेकर
सबको कूटले और छटांक २ भर दिनमें दो बार खिलावे ।
दूसरी दवा-चन्दाल, सोंठ, मिरच, पीपल, कुटकी, वायबिडंग,
चिरायता, सफेद जीरा, नीबकी छाल, काकडासिंगी, काली जीरी
लहसन, गेरू, सोया के बीज सबको तोला २ भर लेकर कूटकर
बुकनी बनाले और आधसेर सत्तू के साथ खिलावे ।
घोडेको जुलाव देनेकी औषध-जो घोडेको साल भरमें एक
बार जुलाव दिया जाय तो कभी बीमारी पैदा नहीं हो सकती
जब जुलाव देना हो तब पहिले दिन घोडे को दाने के बदले
में चोकर पानीमें सानकर खिलावै और दूसरे दिन कुछ न दे,
संध्या समय चोकर दे और तीसरे दिन मामूली दाना दे तीन
दिन सवारी न ले ॥
पहिला जुलाब-मुसव्वर तीन तोले सौंफ दो माशे और वि-
लायती साबुन छःमाशे इनको कूटकर गुलकन्द में मिला गोली
बांधकर खिलावै और टहलावै और जो चाहे कि पेशाब भी
९४ . शालिहोत्रम् ।
खुलकर हो तो कलमी शोरा छः माशे और बबूलका गोंद ६
माशे और मिलाले ।
दूसरा नुखसा-एलुआ, हल्दी और काला निमक तीनों को
पांच तोले लेकर बारीक पीसकर दो गोलियां बांधे । एक गोली
शामको देवै और जो दस्त होने में देर हो तो दूसरी गोली
और दे देवै । जो ज्यादा दस्त हों तो तुलसीकी पत्तीकी गोली
बनाकर देवै या नींवूकी पत्तीमें चार तोले मिरच मिलाकर
खिलावै ।
तोसरा नुसखा-काला नमक एक पाव, सनाय के पत्ता आध
पाव सोंठका चूर्ण आधी छटांक इन द्रव्यों को एक सेर चावल
के गरम मांद के साथ खिलावै ।
चौथा नुसखा-अण्डीका तेल एक पाव और नमक एक पाव
इनको आध सेर अलसी के मांठमें मिलाकर पिआदे ।
जुलाबके दस्तों को बन्द करना ।
जो जुलाबसे घोडेको दस्त बहुत आयै और बन्द करने की
आवश्यकता हो तो सोंफ, सफेद जीरा, और कालीमिरच चार २
तोले लेकर कच्ची पकीकर पीसकर गोलियां बना लेवे और एक
गोली दे, फिर थोडी देर बाद दूसरी गोली दे और जो इस
दवा से दस्त बन्द न हो तो भुनी हुई हींग एक तोले; घी चार
तोले और साठी चावल आठ तोले इन सबको पीसकर गोली
बनाकर खिलावे ।
अतिसारका इलाज-जिस घोडेका पेट चलता हो उसको
यह दवा दे:-
शालिहोत्रम् । ६५
(१) भंगकी लुगदी खिलावे (२) सोंठ और सौंफ प्रत्येक
एक दाम दोनोंको आधी आधी भूनले और आधी कच्ची
रक्खे, माई एक दाम घीमें मिली हुई, मोचरस एक दाम
बेलगिरी दो दाम, बंग चार दाम धावे के फूल एक
दामः लोध एक दाम, मीठे इन्द्रजौ एक दाम और मोंठ
एक दाम सबको कूट पीसकर एक सेर खट्टे दहीमें मिलाकर
खिलावे ।
चारों फसलोंकी बीमारियों का इलाज ।
वसंत ऋतु (फस्ल बहार) में घोडेको कफके जोर से बीमारी
होती है इसमें चिकनाई और मिठाई से परहेज रक्खे जिससे
कफ न बढने पावै, सूखी घास और कूएका पानी पीने को
देवे; सबेरे और संध्याको सैर करानी चाहिये तथा यह चीज
खिलावेः-शहद, कुटकी, बांसेकी पत्ती, नीम, सेंधा नमक,
पीपल, शराब आतशी और सेत्रकी पत्ती आदि खिलावै ।
गर्मीके दिनोंका इलाज-इन दिनोंमें घोडेको बहुत गर्मी और
पित्तका जोर होता है, इस लिये जिससे गर्मी बढै वह चीज न
देनी चाहिये, पोइया या सरपट दौडावे, दिनमें दो तीन वार
पानी पिलावै दाना कम कर देवें, बदन को धोता रहै, थान
ठण्डा रक्खेः पानी, मट्ठा, हरी घास, खिलावे और ठण्डी
दवा देवै । गर्मी के दिनों में घोडे को तीन प्रकार की बीमारियां
होती है ।
पहिला-जब घोडेका बदन गरम हो, रंग कांपता हो दोनों
कूखतनी रहें, बुतानेका रंग पीला रहें धीरे २ बदन सूखता
जाय, सुस्त रहै और भूखसे खाना न खावै तौ यह ताव खा-
९८ शालिहोत्रम् ।
जानेकी पहिचान है, इसके लिये यह दवा करे:-सोंठ, पीपल,
काली मिरच, छोटी इलायची के दाने, जवाखार, सज्जी भूनी
हींग बराबर २ लेकर कूट छानकर रखले फिर देवदारू और
शीशम दोनों की लकड़ी पाव २ भर पानी में उबाले जब दो सेर
पानी रहै तब छानकर उस चूर्ण को मिलाकर पिलावै, जो दस्त
आवै तौ अच्छा है ॥.
दूसरी बीमारी का इलाज-दूसरी बीमारी वह है जिसमें घोडे
का लिङ्ग खोलीसे बाहर निकल आता है और सूजन होजाती
है' घोडा बार २ गरम श्वास लेताहै, चांदनी को देखकर डरता हैं
मार्ग नहीं चलता है, पानीसे उसका जी नहीं भरता है आंखों
को मुश्किलसे खोलता है,तालू और जीभका रंग पीला पडजाता
है, नाक और मुंहसे पानी जारी होजाता है इसमें भी पहिला
सा इलाज करें । तीसरी बीमारी का इलाज-जो मुंहसे लुआब
जारी हो तौ उस वक्त पावभर भंगकी लुगदी बनाकर खिलावे ।
पेशाब में गाढापन होनेका इलाज ।
जिस घोडे को पेशाब गाढेपन के साथ होवे उसको यह
बीमारी सात दिन से अधिक न बढ़ने दे अर्थात सात दिन
इसका इलाज करे ।
दवा-त्रिफला, सफेद जीरा और कतीरा तीनोंको बराबर ले
कूट छानकर आध पाव सबेरे दाने से पहिले और आध पाव
संध्या को दानेके पीछे खिलावै और ऐसो दवा न करना चाहिये
जो गरम होवै और पेशाब के गाढेपन में जर्दी होवै तौ अदरख
और काली मिरच दाने के बाद देना चाहिये ।
वे वक्त पानी पिलाने से बीमारी होवै उसका इलाज ।
जब घोडा मंजिलका चला और दौडा हुआ आवै तब उसको
शालिहोत्रम् । ६७
पिलाना न रक्खे किन्तु उसी समय ठण्डा करके पानी पिलावे
जिससे दाना घास अच्छी तरह खाय और जो घोडे को बिना
ठण्डा किये पानी पिला देवे तो रुधिर जोश खा जाता है और
शरीर गरम होजाता है और कभी२ लीद और पेशाबभी बन्द
होजाताहै और आंखोंसे पानी जारी होजाता है ।
जो ऐसा हाल हो तो कस्तसीरी और तिल का तेल दोनों
को गुनगुना करके मालिश करे ।
दूसरी दवा-अरण्डकेपत्ते और गोबरकी पोटलीका सेककरे ।
तीसरीदवा-ढूंडीकेपास नश्तरदे और शहदका शर्बत पिलावे ।
रातिब हजम होनेका इलाज-अदरक आधा पाव, काली मिर्च
आधापाव, पीपलामुल, आध पाव, गिरी छटांक भर, बादाम की
मिंगी आधापाव, लोंग छटांकभर, गुजराती इलायची छः दाने
सोंठ छः टंक, तज छटांकभर और पान सात सौ सबको कूटकर
तीन भाग करे और एक२ भागको दिनमें तीन २ वार खिलावे
और दवाके बाद पहर भर क़ायजा रक्खे ।
बछेडेको मलीदा खिलानेकी रीति ।
सेरभरचनेके चूनकीरोटी बनाकर सेरभरदूधमें मललेऔर उसमें
सेरभर बूरा मिलाकर पानीपीनेकेबाद चालीसदिनतक खिलावे ।
बुड्ढे घोडेके। कल्ला खिलानेका इलाज ।
बकरीके दोचारकल्ले मंगाकर आगमेंमुलमुलाले,फिरमांसकोहड्डी
से अलगकर पानीके साथ देगचीमेंभर चूल्हेपर चढ़ादे और हाथों
से मलता रहे तथा आग मन्दी २ जलावे जब घी ऊपर आजावे
तब उसे महेले के साथ चालीस दिन तक पानी पीने के पीछे
घोडे को खिलावे ।
६८ शालिहोत्रम् ।
मेथी खिलाने की तरकीब-जो मेथी के साथ महेला दिया
जाय तो बहुत लाभदायकहै । तथा सोंठ चार भाग और मेथी
एक भाग पकाकर जाडेके दिनोंमें खिलावे मेथी कम खिलावे ।
हल्दी खिलाने की रीति-आधपाव हल्दी को कूटकर खालिस
दूध में आठ पहर भिगोवे फिर दूसरे दिन निकाल कर मलकर
हलुवा बनाकर खिलावे, और दूसरे दिन से हल्दी को थोडी२
बढाता जाय यहां तक कि पांचवे दिन पूरी पावभर होजाय ।
इसी प्रकार चालीस दिन तक हल्दी घोडे को खिलावे ।
अद्रख का हलुवा खिलाने की रीति ।
यह हलुवा, जवान; बुड्ढे और बछेडे सब प्रकार के घोड़ों को
मोटा करने के लिये लाभदायक है, इससे शरीर की कान्ति
बढ़ती है. इस हलुएको जाडे और चौमासे में खिलावे तो घोडा
कभी दुबला न हो ।
हल्दी, अद्रख और मेथी प्रत्येक ढाईसेर लेकर सबको महीन
पीसले फिर इनमें घी डालकर अग्नि पर चढा कर भूनले किन्तु
बहुत लाल न हो जाय फिर उसमें शक्कर पांच सेर
और गाय का दूध दस सेर मिलादे और चमचे से चलाता रहे
जब हलुआ तैयार होजाय तब उतार कर एक बर्तन में रखले
और पानी पिलाने के पश्चात् पावभर खिलावे तथा क्रमशः
बढ़ाता हुआ सेर भर की खुराक तक पहुँचावे ।
खांड खिलानेकी विधि-खांड खिलानेसे भी घोडा बहुत मोटा
होजाता है कि जितनी मोंठ हो उससे चौथाई खांड मिलाकर
घोडे को नित्य खिलावे-यह प्रयोग पाचन शक्ति को बढाता है।
शालिहोत्र । ६९
हाजमे का चूर्ण - जिस घोडे की पाचनशक्ति ठीक न हो उसको
दवा रातिब खिलाने के पश्चात् नित्य देवै ।
दवा-कचरी, राई बेंगलामला, सोंठ घोडावच, हर्रा पाक सोंजर
और कालानमक सबको बराबर लेकर कूट छानले और उसमें आध
पाव चूर्ण महेले में मिलाकर घोडेको खिलावैं और कायदा रक्खै !
पचलोटा बनाने की विधि-यह नुसखा सूजन, बादी और
कफ को बहुत लाभदायक है इससे घोडा मोटा होताहै और पाच-
न शक्ति ठीक होती है ।
कालीजीरी, चीता, सोंठ, पिरन, घोडावच, त्रिफला, बायविडंग
पीपल, सेंधानमक, खारो नमक, राई, भुनी हींग; कचरी अज
वायन, हल्दी, भुनीहुई फिटकरी, भुना हुआ सुहागा; कुटकी,
जवाखार; कवत्रोल और सोंजर सबको कूट छानकर चूर्ण बना
कर रातिब के बाद घोडा को खिलावै और इसकी मात्रा चार
दामकी हैं महेले के साथ । जिसको बादी का रोग हो, जिसको
नालकी तकलीफ हो जो बादगीरा अथवा जोगीरा से पीडित
हो उसको बेसन में मिलाकर यह चूर्ण खिलावै । इस प्रकार
सात दिनतक खिलावै तो सब बीमारी दूर हों । यदि इसनुसखे
में सुहागा न डाला जाय तौ उत्तम है क्योंकि इससे रस जारी
हो जाता है ।
फरियाद रस चूर्ण-इस चूर्णसे बादा, कफ, गर्मी और दम ये
बन्द होजाते हैं:-जोग पावभर, हरड, बहेडा, आंवला आधसेर
सोंठ, पावभर अजमोद, पीपला मूल, जवाखार घुडवच, बाय-
विडंग, तवाखीर, काला गुगल और मग़जफ्लूस प्रत्येक पाव २
भर, सोंफ एक सेर, बेलगिरी आध पाव मरोडफली, फिटकरी
१०० शालिहोत्रम् ।
कलोंजी, अस्पन्द, सांभर नमक, कुटकी, मिरच, हलहुल के बीज
विलायपापडा, काकडासिंगी, कडेसर, काला जीरा; सुहागा, सों-
चर नमक हल्दी वंग प्रत्येक आध २ पाव कचरी और मेथी
प्रत्येक आध २ सेर सएजने की छाल, चार सेर और लोध आध
पाव इन सबको कूट छानकर आध २ पाव की मात्रा दाना देनेके
पहिले घोडे को खिलावै अगर दाने के पीछे दे तो भी कुछ हर्ज
नहीं है ।
हूत्रनिगार बनाने की विधि-राई, वन्दाल, हींग पीपल, भिला-
वा डींग चीता कुटकी तिल और अदरक इन सबको कूटकर
बेर की बराबर गोली बनावे । एक गोली नित्य संध्या के समय
खिलावै और कायदा रक्खे ।
सादिकुलनफा चूर्ण-त्रिफला, सोंठ, लालमिरच, सोवा, हुलहुल
के बीज, गुरच, जंगी हरड प्रत्येक पावभर, अजवायन और क-
चरी प्रत्येक एकसेर, असगंध, पीपलामूल, चीता, बेलपस, अक्र-
रकरह, इन्द्रजौ, पीपल और शातरा प्रत्येक एक २ छटांक घुड़-
वच सज्जी काला नमक, सोंफ कत, मूली के बीज, मैनफल,
कालेसेर वन्दाल प्रत्येक आध २ पाव, राई सवासेर, कुटकी सवा
सेर, हल्दी लहसन और खारी प्रत्येक आधसेर सांभर नमक
तीन पाव हींग तीन दाम और पोहकर मूल तीन दामले । सबको
कूटकर और छानकर तीन सेर सिरके में भिगोकर सुखाले और
एक छटांक रातिव के पश्चात् नित्य खिलावै ।
मुफ्ताहुलनफा चूर्ण-राई अजवायन बहेड़ा हरड सरशफ
असवन्द, मुसव्वर, बोल, अजमोद, काकडासिंगी, अंजीर के बी-
शालिहोत्र । १०१
ज, कचरी. मेथी, मस्तंगी,बङ्ग, अदरख, गुगल, कुचला, इलायची,
पीपल लोंग, स्याहजीरा, सफेदजीरा, अरनी, असगन्ध, धाय के
फूल, कवांच के बीज,इन्द्रायणकी जड, जायफल, कवावा, इन्द्र-
जौ, तज, अतरज, आंवला, गिलोय, भङ्ग, भारङ्गी, भिलावा,
हल्दी, सोंठ, सोंफ, सतुआ, गन्धक, वायविडंग, काली मिरच,
घुड़बच, वेलगिरी, खारी नमक, असखार; सांभर नमक, सज्जी,
जवाखार, काला नमक, सहजने की छाल, चिरायता, देवदारू,
दारुहल्दी, जंगली कनेर की छाल और पोहकर मूल सबको
आध २ सेर ले और जायफल टकाभर ले सबको मिलाकर
कूट छानकर नीबू के अर्क में भिगोकर सुखाले, फिर दही में
भिगोकर सुखाले इसमें से प्रतिदिन आठ या नौ दिरम गुड के
साथ खिलावे और जो किसी प्रकार की बीमारी हो तो सत्तू
के साथ दाना खाने के पश्चात् खिलावे ।
रूमी चूर्ण-यह चूर्ण बहुत लाभदायक है, इससे जहरवाद
बादो और कफ आदिक अनेक रोग दूर होते हैं तथा यह
प्रत्येक ऋतु में लाभदायक होता है ।
दवा-अजमोद, चिरायता, जवाखार, काकडासिंगी, कूट वि-
लास पापडा, कुटकी, तीखर, पापल, सम्हालू के पत्ता, गुगल,
चीता, मरोड़फली, पीपलामूल प्रत्येक पावभर प्याज, बन्दाल
हल्दी, सोंठ, हर्रा, बहेडा, कचरी, सहजनेकी छाल और पोदीना प्रत्ये
क एकसेर, सेंधा नमक, काला नमक, सांभर नमक, पांगा नमक,
घुड़बच, सज्जी, राई, काली जीरी; अदरख, कालीमिरच, इन्द्रजौ
देसी अजवायन, गिलोय, वेलगिरी, भंग, मँगरेला, दोनोंजीरे,नीम
के पत्ता, बकायनका पत्ता, इन्द्रायनका सूखा फल और छोटी हरड
१०२ शालिहोत्रम्।
प्रत्येक आध २ सेर, फिटकरी और सुहागा भुना हुआ, कुचला
आधापाव, भुनी हुई हींग छटांकभर; सबको कूटछान कर रखले
और दाना देने के पश्चात् सत्तू के साथ आधापाव चूर्ण
खिलावे और एक पहर पर कायजा रक्खे।
सम्बुलखारकी गोलियां-जहरवाद और कुरकुरी आदि सबको
फायदा रखती है :-
दवा-बचनाग, सम्बुल, हरताल, संगरफ, संगरेजा सोंठ, लोंग,
सुहागा, काली मिर्च; प्रत्येक एक तोला और अदरख पांचसेर
ले अदरख को कूटकर उसका अर्क निकालले और उसमें शेष
सब दवाइयोंको कूटकर खरलमें डालकर अदरखके अर्कके साथ
सात दिनतक घोटे और ऐसी बारीक करे कि सुर्माभी उसके
सामने कुछ न रहे जो अदरख न हो तो पानके अर्क में ही घोट
ले खरल भी पक्के पत्थर का हो जिससे दवा में पत्थर का अंश
न आजाय, फिर चनाकी बराबर गोलियां बनाले, जब आवश्यक-
ता हो तब छटांकभर गेहूं के चून की रोटी बनाकर उसमें एक
गोली को पीसकर रखकर घोडे को खिलादे. दाना खिलाने के
बाद सन्ध्या समय घोडे को खिलावे ।
मरहमकी बनाने का विधि-राल पावभर, मोम टकाभर, शीशम
का तेल सेरभर ले, तेलको लोहे की कढाई में नीमकी सेरभर
पत्ती डालकर जलादे, जब पत्ती जलजाय तब निकालकर फेंक
देवे, फिर राल और मोम डालकर नीमकी लकडी से घोटे,
तदुपरांत पानी से पचास बार धोकर रखले यह मरहम सब
प्रकार के घावों को लाभदायक है।
शालिहोत्र। १०३
मरहम जंगार बनानेकी विधि-यह मरहम नासूरके लिये बहुत
ही लाभ दायक है; चाहे मनुष्यके नासूर हो और चाहे घोडे के
सबको लाभ देता है।
नीमकी हरी पत्ती आठ दाम, मोम, राल, जंगार; प्रत्येक एक
दाम, साबुन पांच दाम, तूतिया चार रत्ती इनको कूट छानकर
रक्खे, फिर गर्मियों में पावसेर तिलका तेल और जाडे में कडवा
ले नीमकी पत्तियों को डालकर जलावै, जब जल जांय तब
पत्तियों को निकाल कर फेंक देवे और उक्त सब दवाओं को
छानकर धीरे २ मिलावे, नहीं तो गोली बंध जायगी और दवा
बिगड जायगी।
मरहम ददरेजा के बनाने की विधि-काला जीरा, तूतिया;
भिलावा, हरताल, समुद्र चक, दारुहल्दी और जवाखार पचीस
२ दाम ले, पावसेर तेलको कढाई में चढाकर जोशदे, फिर
उतार कर सब दवाओं को कूटकर धीरे २ नीमकी लकडी से
चार पहर तक घोटे यह तेल सब प्रकार के घाव, नासूर, तंग
और पीठ के घाव सबको दूर करता है।
आश्चर्य जनक नुसखोंका वर्णन।
पहिला नुसखा-अगर घोडेकी भौरी दूर करनी हो तो उस
जगह की खाल काटकर वहां सिन्दूर और तेल मिलाकर
लगावे जब तक घाव न भरै तब तक बराबर इसी उपाय को
करता रहे।
दूसरा नुसखा-चूना और सज्जी दोनों को पानी में मिलाकर
भौरी पर लगावै तो यह रोग दूर होता है; लगातार २ चार
दिन तक यही उपाय करे।
१०४ शालिहोत्रम् ।
तीसरा नुसखा-जो घोडा आग या बारूद से जल जाय तो
उसके घावको प्याजके पानीसे धोया करै. मनुष्यों के लिये भी यह
लाभदायक है बरसाती भी इससे दूर होती है।
चौथा नुसखा-जो घोडे के घावसे रुधिर बहना बंद न होतो
मकडीका जाला लेकर उस जगह पर लगावै अथवा सुहागे के
चूर्ण को घाव पर छिडके ।
पांचवां नुसखा-यदि घोडेके घावको नीमके पानी अथवा आद
मी के मूत्र से धोवै तो बहुत लाभदायक है ।
छठा नुसखा-जिस घावमें कीडे पड गये हों उसमें सूखा
तम्बाकू भरना उत्तम है अथवा कुटकी पीसकर भरै ।
सातवां नुसखा-जब इन्दमालका घाव होजाय तब यह इलाज
करै कि फिटकरी; माई, बडी हरड, अनारको छिलका और
एलुआ भुना हुआ सबको समान भाग लेकर बारीक पीसले
और नित्य घावके मुखपर भरा करै ।
आठवां नुसखा-जो घावपर बाल न जमते हों तो थूक में
कडवा तेल फेंटकर लगावै (२) साबुन और नील मिलाकर
मलै । (३) चमडाको जलाकर उसमें तेल, सिन्दुर और थोडा
साबुन मिलाकर लगावै ।
नवां नुसखा-जो घोडेको सांप काट खाय तो उसको जितनी
वह खा सकै उतनी नीमकी पत्ती खिलावै ।
दसवां नुसखा-जिस घोडेके कफ बहुत गिरता है उसको पीपल
अदरख और काली मिरच तीनों को पीसकर खिलावै ।
ग्यारहवां नुसखा-जिस घोडे की मनी झडती हो उसे कत्था,
केलेकी जड और कतीरा मिलाकर तीन दिन तक देवै ( २ )
शालिहोत्र। १०५
सोंफ, सफेद जीरा और मूलीके बीज नौ दिरम पीसकर सात
दिन तक खिलावै ।
बारहवां नुसखा-घोडेको पसीना बहुत आता हो तथा जो
थोडी मेहनत से ही घबरा जाता हो उसको दो दाम गेरू
शकर में मिलाकर खिलावै ।
तेरहवां नुसखा-जिस घोडे को डोमडे लोग गोली खिला
देते हैं वह बहुधा मर जाता है, क्योंकि उसका इलाज बहुत
मुश्किल से होता है किन्तु एक डाक्टर ने उसके लिये नुसखा
बतलाया है ।
( १ ) दो या चार गिरगिटों को पानीमें जोश देकर उस
पानीको नली द्वारा घोडे को पिलावै ।
( २ ) करण्डाकी पेडएक मंगाकर उसकी कड़ी लकड़ी दूर
करके शेष पत्ता, फूल कांटे और फल सबको औटाकर उसमें से
आध सेर पानी घोडे को पिलावै ॥
चौदहवां नुसखा-जिस घोडे की चोटी और दुमके बाल न
बढते हों उसके बालों को साठी चावलों के धोवन से धोवै
अथवा आंवला, कायफल और मेथी तीनों को कूटकर कपड
छन करके थोडे पानी में मिला कर गुनगुना कर सवेरे और
संध्या दोनों समय धोया करै ।
पन्द्रहवां नुसखा-जो घोडा दांत मारता है वह बुरा होताहै
क्योंकि वह बहुधा आदमी पर चोट करता है उसका यह इलाज
करै कि साईस लौकी या बेंगन खूब गरम करके तयार रक्खे
और जब वह घोडा किसी आदमी पर दांतमारै तभी उस लौकी
१०६ शालिहोत्र
या बैंगनको उसके मुखमें भरदे, ऐसा करने से उसकी आदत
छूट जाती है ।
सोलहवां नुसखा-जो घोडा पानीमें बैठ जाता हो उसका यह
इलाज है कि एक टुकडा बिना बुझे हुए चूनेका उसके तंगपर
रखकर तंगको खींचदे और घोडेको पानी में लेजाय । जब घो-
डा पानी में बैठेगा तब वह चूना पानीमें भीगने के कारण फूले-
गा और उसकी जलन से घोडा खडा होकर भागेगा, ऐसा करने
से घोडा पानी में बैठने की आदत भूल जाता है ।
सत्रहवां नुसखा-जो घोडा बाग पर फटता होवै उसका यह
इलाज करै कि उसकी बागकी मुहरी को आग में गरम करके
तीन बार इमली के रसमें बुझावै फिर मोहरी को घोडे के
मुख में दे ऐसा करने से उसकी आदत छूट जाती है ।
अठारहवां नुसखा-जो घोडा मुंह जोरी करता है उसका यह
इलाज करै कि मोहरी को पांच या छःबार चिड चिडाकी राख
डालकर इमली के रसमें बुझावै और इस मोहरी को घोडे के
मुंह में रक्खे ।
उन्नीसवां नुसखा-जो घोडा दो पैरोंसे खडा हो जावै उसका
यह इलाज है कि सवार हर समय पानीमें भिगोया हुआ कपडा
अपने पास रक्खे और घोडा खडा हो तभी उसके कानमें वह
कपडा निचोड देवै दो चार बार ऐसा करने से घोडा अपनी
आदत को छोड देता है ।
बीसवां नुसखा-जो घोडेके हाथ और पांव रंगने हों तो सूखी
मेंहदी पावभर, कत्था चार दामको घरके फूल पांच दाम सबको
१०७ शालिहोत्रम् ।
पीसकर दे। एक दिन तक लगावै, ऊपर से अंजीर के पत्तों की
तह बांध दे, ।
इक्कीसवां नुसखां-जो घोडेका दम चढाना चाहे अर्थात् ऐसा
करना चाहे कि साठ सत्तर कोस चलकर भी घोडा न थके तौ
यह उपाय करें कि एक काले सर्पको अधमरा करले किन्तु इस
तरह से करै कि न तौ उसका रुधिर निकलै और न जहर बाहर
आवै, फिर उस सर्प के मुंह में सौ या कुछ कम चने भर एक
घडे में रखकर उसका मुख बन्द करदे और फिर उस घडे को
पृथ्वी में गाढ दे, चालीस दिन पीछे चनोंका निकाल कर साफ
रखले और जब दूर जाना हो तब उनमें से एक चना सत्तू या
रातिब में मिलाकर घोडे को खिलावै ।
इति अश्वचिकित्सा समाप्त ।
❀ श्रीहरिः ❀
रामायण की पुस्तकें
तर्ज
राधेश्याम
--:( ❀ ):--
नारद मोह ८) राम सुग्रीव मिलाप =)
राम जन्म =) अशोक वाटिका में सीता =)
पुष्प वाटिका =) हनुमान लङ्का दहन =)
धनुष यज्ञ =) विभीषण की शरणागति =)
परशुराम सम्बाद =) अंगद रावण सम्बाद =)
राम विवाह =) मेघनाद की शक्ति =)
दशरथ प्रतिज्ञा =) कुम्भकरण मेघनाद वध =)
कौशिल्या मातासे विदाई =) सुलोचना सती =)
राम वन गवन केवट सम्वाद =) रावण वध =)
दशरथ मरण =) राम रावण युद्ध =)
चित्रकूट में भरत आगमन =) राज तिलक =)
पंचवटी =) सीता वनवास =)
सीता हरण =) रामाश्वमेध =)
पुस्तक मिलने का पता—
किशनलाल द्वारकाप्रसाद,
बम्बई भूषणप्रेस, मथुरा
२६ अठवां भाग । १४१:
एक हफ्ते अन्दर जो तुम नहीं आओगी ॥
तो राहत को फिर जिन्दा नहीं पाओगी ॥
॥ कहना बांदी का ॥
लावनी--नाहकको रंज इस क़दर आप करती हो ॥
समझाने पर भी धीर नहीं धरती हो ॥
सब सखी सहेली संग की आप बुलाओ ॥
दो घड़ी साथ उनके तुम मन बहलाओ ॥
लो सलाम मेरा जाती हूं मैं प्यारी ॥
भगवान करै रहे तबियत शाद तुम्हारी ॥
रतनकुमारी बोली सुनो प्यारे बांदी इस तरह समझा
बुझाकर राहतजान के महलों से रुखसत हुई और अपने घर
जाकर जोगन का भेष बना लिया सींगी सेली गले में डाल
बड़े बड़े दानोंकी माला पहन सुन्दर लंबे लंबे वाले छोड सि-
तार हाथमें ले रातके बारह बजेके बाद अपने घरसे निकलशा-
ही बाग के दरवाज़े पर जो नीमक दरख्त लहलहा रहे थे उनके
नीचे मृगछाला बिछा लेटरही सितार को दरख्त से लटका
दिया सुबह होतेही बाग के माली ने फाटक खोला यह वहांसे
उठ बाग के अन्दर गई और जहां वादशाह आन कर बैठते
थे उनके सामनेही एक दरख्तों का बन था वहां आसन
लगादिया और सितार की गतें निकालने लगी सुबह के वक्त
जो यहां दस बीस रईस शहरके आया करतेथे आये और सितार
की गत सुनकर और इसके रूपको देखकर सब पास आन
कर हाथ जोर सिर नवा बैठ गये इनको बैठा देख जोगिन ने
ये ग़ज़ल गाना शुरू किया ॥
॥ तरजी अबंद ॥
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है।
कफस में कब तलक तडफूं निहायत बेकरारी है ॥
दोहा-विरह रोग तनमन दहै, कल न पड़े दिनरैन ।
विधना काहूके कहीं, लागें हाय न नैन ॥
नहीं ज़खमी बचा इसका यह वह पैनी कटारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥
दोहा--प्रीत रीत तुम अगली, सबै दई बिसराय ।
ऐसी कोऊ करत है, जैसी तुम की हाय ॥
नहीं मालूम क्या हम से हुई तकसीर भारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥
दोहा-प्रीतम प्रीत लगाय तुम, छिपे कौन से देश ।
विरह रोग तनमें बसा, जटा जूट भये केश ॥
तरस आता है देखे से कि जो हालत हमारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है।
दोहा-हमतौ तज कुलकान सब, कीनी तुमसंग प्रीत ।
तुम निर मोही निठुरहो, करन लगे विपरीत ॥
इसीका नाम उल्फत है यही क्या शर्ते यारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥४॥
दोहा-कहा न माना किसीका, कीनी तुनसन प्रीत ।
सोई फल पायो हमन, दैनलगे दुख मीत ॥
न कुछ तकसीर है उनकी ये सब किस्मतहमारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥५॥
दोहा-प्रीत करी सुख के लिये, तन मन धन बिसराय ।
सो लागी दुख दैन अब, कीजे कौन उपाय ॥
निहायत ऐसे जीने से हमारी जान आरी है।
... २४७
वक्त मौजूद हुये और वजीर लोग जोगनजी को लिवाने ग-
ये और कहा जोगनजी महाराज आपको बादशाह सलामत-
ने याद किया है ।।
जोगन-बाबा हम फकीर लोगों से बादशाह को क्या काम
अटका है ?
वजीर-काम की कोई बात नहीं है आपके मुख से कुछ गाना
सुनने की दरकार है ।।
जोगन-हम लोग गाना बजाना क्या समझें योंही अपनेतन-
ना रीरी कर दो घड़ी दिल बहलाते हैं
वजीर-आप का कहना दुरुस्त है मगर हमारी खादिमी पर
भी नजर करना चाहिये ।
जब इस कदर वजीर अहल्करों ने अर्ज गुजारिश की तौ
जोगनजी उनके साथ चलने को तयार हुईं और सवारी में बै-
ठ शाही बाग में जो कदम दिया तो वही खलकत बल्कि उ-
स से जियादह आलम पाया यह अपने आसन पर जा बैठी
अहलकारों ने यथोचित आदर सत्कार किया बाद आदरहो-
ने के इसने अपना सितार मिलाना शुरू किया कुछ बाजापखा-
वज किनारी वगैरा शाही भी मौजूद हुआ पहले तो जोगनजी
ने सितारमेंही वहगत निकाली कि अच्छे २ जो कामिल उस्ताद
लोग बैठेथे सब चकित होगये पखावज और किन्नारी इस कदर
मिली हुई बज रही थी कि अजब समां दरस रहाथा फिर जोगन
जीने यह राग गाना शुरू किया ॥
(खेमटा)
मोहन प्यारे आन दिखा दीदार ॥ तेरे कारन घर दर छांडा
छोड दिया परिवार । अब मोहन प्यारे आन दिखा दीदार ॥