शालिहोत्रम्: अश्वशास्त्र (महर्षि शालिहोत्र - प्राचीन भारतीय अश्व-चिकित्सा एवं लक्षण विज्ञान)
Shalihotram Ashvashastra of Maharshi Shalihotra
महर्षि शालिहोत्र द्वारा
पृष्ठ 130, कुल 130 में से
संदर्भ में पढ़ें... २४७
वक्त मौजूद हुये और वजीर लोग जोगनजी को लिवाने ग-
ये और कहा जोगनजी महाराज आपको बादशाह सलामत-
ने याद किया है ।।
जोगन-बाबा हम फकीर लोगों से बादशाह को क्या काम
अटका है ?
वजीर-काम की कोई बात नहीं है आपके मुख से कुछ गाना
सुनने की दरकार है ।।
जोगन-हम लोग गाना बजाना क्या समझें योंही अपनेतन-
ना रीरी कर दो घड़ी दिल बहलाते हैं
वजीर-आप का कहना दुरुस्त है मगर हमारी खादिमी पर
भी नजर करना चाहिये ।
जब इस कदर वजीर अहल्करों ने अर्ज गुजारिश की तौ
जोगनजी उनके साथ चलने को तयार हुईं और सवारी में बै-
ठ शाही बाग में जो कदम दिया तो वही खलकत बल्कि उ-
स से जियादह आलम पाया यह अपने आसन पर जा बैठी
अहलकारों ने यथोचित आदर सत्कार किया बाद आदरहो-
ने के इसने अपना सितार मिलाना शुरू किया कुछ बाजापखा-
वज किनारी वगैरा शाही भी मौजूद हुआ पहले तो जोगनजी
ने सितारमेंही वहगत निकाली कि अच्छे २ जो कामिल उस्ताद
लोग बैठेथे सब चकित होगये पखावज और किन्नारी इस कदर
मिली हुई बज रही थी कि अजब समां दरस रहाथा फिर जोगन
जीने यह राग गाना शुरू किया ॥
(खेमटा)
मोहन प्यारे आन दिखा दीदार ॥ तेरे कारन घर दर छांडा
छोड दिया परिवार । अब मोहन प्यारे आन दिखा दीदार ॥