सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
शालिहोत्रम्: अश्वशास्त्र (महर्षि शालिहोत्र - प्राचीन भारतीय अश्व-चिकित्सा एवं लक्षण विज्ञान)

शालिहोत्रम्: अश्वशास्त्र (महर्षि शालिहोत्र - प्राचीन भारतीय अश्व-चिकित्सा एवं लक्षण विज्ञान)

Shalihotram Ashvashastra of Maharshi Shalihotra

महर्षि शालिहोत्र द्वारा

DevanagariSanskritpublished130 पृष्ठ

पृष्ठ 129, कुल 130 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 129

॥ तरजी अबंद ॥
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है।
कफस में कब तलक तडफूं निहायत बेकरारी है ॥
दोहा-विरह रोग तनमन दहै, कल न पड़े दिनरैन ।
विधना काहूके कहीं, लागें हाय न नैन ॥
नहीं ज़खमी बचा इसका यह वह पैनी कटारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥
दोहा--प्रीत रीत तुम अगली, सबै दई बिसराय ।
ऐसी कोऊ करत है, जैसी तुम की हाय ॥
नहीं मालूम क्या हम से हुई तकसीर भारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥
दोहा-प्रीतम प्रीत लगाय तुम, छिपे कौन से देश ।
विरह रोग तनमें बसा, जटा जूट भये केश ॥
तरस आता है देखे से कि जो हालत हमारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है।
दोहा-हमतौ तज कुलकान सब, कीनी तुमसंग प्रीत ।
तुम निर मोही निठुरहो, करन लगे विपरीत ॥
इसीका नाम उल्फत है यही क्या शर्ते यारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥४॥
दोहा-कहा न माना किसीका, कीनी तुनसन प्रीत ।
सोई फल पायो हमन, दैनलगे दुख मीत ॥
न कुछ तकसीर है उनकी ये सब किस्मतहमारी है।
रिहा करदे अरे सैयाद अब फसले बहारी है ॥५॥
दोहा-प्रीत करी सुख के लिये, तन मन धन बिसराय ।
सो लागी दुख दैन अब, कीजे कौन उपाय ॥
निहायत ऐसे जीने से हमारी जान आरी है।