सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)

Rigveda Samhita with Hindi Translation

डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा

स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished1,855 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

ऋग्वेद चारों वेदों में सबसे प्राचीन है और भारतीय परम्परा का सबसे पुराना उपलब्ध ग्रन्थ माना जाता है। इसकी संहिता दस मण्डलों में बँटी है, जिनमें एक हज़ार से अधिक सूक्त हैं। इन सूक्तों में अग्नि, इन्द्र, वरुण, मित्र, सोम, उषा, मरुद्गण, ऋभुगण और विश्वेदेव जैसे देवताओं की स्तुतियाँ हैं, साथ ही सृष्टि, दान, विवाह और समाज से जुड़े विचार भी। नासदीय सूक्त और पुरुष सूक्त जैसे अंश भारतीय दर्शन के आरम्भ-बिन्दु माने जाते हैं।

यह संस्करण डॉ. गंगासहाय शर्मा का है, जो हिन्दी और संस्कृत में एम.ए., पीएच.डी. और व्याकरणाचार्य हैं। इसे संस्कृत साहित्य प्रकाशन, नई दिल्ली ने चारों वेदों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रकाशित किया है। इसमें हर सूक्त के आरम्भ में उसकी संख्या और देवता बताए गए हैं, फिर मूल मन्त्र और उनका सरल हिन्दी भावार्थ दिया गया है। आरम्भ में सूक्तों, उनके विषयों और मन्त्र-संख्या की सूची भी है।

भावार्थ सीधी, बोलचाल के करीब की हिन्दी में है, इसलिए यह संस्करण उन पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पहली बार वेद-मन्त्रों का अर्थ समझना चाहते हैं और किसी पारम्परिक भाष्य की कठिनाई में नहीं जाना चाहते। लगभग १८५५ पृष्ठों में पूरा पाठ यहाँ पृष्ठ-दर-पृष्ठ पढ़ा जा सकता है।

पृष्ठ 346 स्कैन

हे अश्विनीकुमारो! तुमने जिन उपायों द्वारा सरिताओं के तटों को जलपूर्ण किया था,
अश्वविरहित रथ को विजय के लिए चलाया था तथा त्रिशोक को अपनी चुराई हुई गायों को
पाने में समर्थ किया था, उन्हीं उपायों को साथ लेकर आओ. (१२)
याभिः सूर्य परियाथः परावति मन्धातारं क्षेत्रपत्येष्यावतम्.
याभिर्विप्रं प्र भरद्वाजमावतं ताभिरू षु ऊतिभिरश्विना गतम्.. (१३)
हे अश्विनीकुमारो! तुम जिन उपायों द्वारा सूर्य को ग्रहण के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 347 स्कैन

याभिर्मनं शूरमिषा समावतं ताभिरू षु ऊतिभिरश्विना गतम्.. (१८)
हे अश्विनीकुमारो! तुमने जिन उपायों से मननीय स्तोत्र द्वारा प्रसन्न होकर अंगिराओं की
रक्षा की थी, पणियों द्वारा गुफा में छिपाई गई गायों के स्थान पर सबसे पहले पहुंचे थे एवं
अन्न देकर वीर्यवान मनु की रक्षा की थी, उन्हीं उपायों सहित आओ. (१८)
याभिः पत्नीर्विमदाय न्यूहथुरा घ वा याभिररुणीरशिक्षतम्.
याभिः सुदास ऊहथुः सुदेव्यं१

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 348 स्कैन

अप्रस्वतीमश्विना वाचमस्मे कृतं नो दस्रा वृषणा मनीषाम्.
अद्यूत्येऽवसे नि ह्वये वां वृधे च नो भवतं वाजसातौ.. (२४)
हे कामवर्षी अश्विनीकुमारो! हमारी वाणी को विहित कर्मों से युक्त एवं बुद्धि को वेद
ज्ञान में समर्थ बनाओ. प्रकाशरहित रात्रि के अंतिम प्रहर में हम तुम्हें अपनी रक्षा के निमित्त
बुलाते हैं. हमारे अन्नलाभ में सहायक बनो. (२४)
द्युभिरक्तुभिः परि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 349 स्कैन

हम प्रकाशसंपन्न एवं वाणियों की नेत्री उषा को जानते हैं. विचित्र उषा ने हमारे लिए
अंधकार के बंद द्वार खोल दिए हैं, सारे संसार को प्रकाशित करके हमें धन दिए हैं एवं समस्त
लोक को प्रकाशित किया है. (४)
जिह्मश्ये३चरितवे मघोन्याभोगय इष्टये राय उ त्वं.
दभ्रं पश्यद्भ्य उर्विया विचक्ष उषां अजीगर्भुवनानि विश्वा.. (५)
उषा टेढ़े सोए हुए लोगों में कुछ को अपने अपेक्षित स्थान को जाने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 350 स्कैन

अनु पूर्वाः कृपते वावशाना प्रदीध्याना जोषमन्याभिरेति.. (१०)
पता नहीं कितने समय से उषा उत्पन्न हो रही है और कितने समय तक उत्पन्न होती
रहेगी? वर्तमान उषा पूर्ववर्तिनी उषाओं का अनुकरण करती है तथा आगामिनी उषाएं इसके
प्रकाश का अनुवर्तन करेंगी. (१०)
ईयुष्टे ये पूर्वतरामपश्यन्व्युच्छन्तीमुषसं मर्त्यासः.
अस्माभिरू नु प्रतिचक्ष्याभूदो ते यन्ति ये अपरीषु पश्यान्.. (११)
जिन मनुष्यों ने अतिशय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 351 स्कैन

उदीर्ध्वं जीवो असुर्न आगादप प्रागात्तम आ ज्योतिरेति.
आरैक्पन्थां यातवे सूर्यायागन्म यत्र प्रतिरन्त आयुः.. (१६)
हे मनुष्यो! उठो, हमारे शरीर का प्रेरक जीव आ गया है. अंधकार चला गया एवं प्रकाश
आ रहा है. उषा सूर्य के गमन के लिए रास्ता साफ करती है. हे उषा! हम उस देश में जाते हैं,
जिसमें तुम अन्न की वृद्धि करती हो. (१६)
स्यूमना वाच उदियर्ति वह्निः स्तवानो रेभ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 352 स्कैन

हम प्रवृद्ध जटाधारी एवं वीरनाशक रुद्र के लिए ये मननीय स्तुतियां इसलिए अर्पित कर
रहे हैं, जिससे द्विपद एवं चतुष्पद की रोगशांति हो. गांव में सब लोग पुष्ट तथा अनातुर रहें.
(१)
मृळा नो रुद्रोत नो मयस्कृधि क्षयद्वीराय नमसा विधेम ते.
यच्छं च योश्च मनुरायेजे पिता तदश्याम तव रुद्र प्रणीतिषु.. (२)
हे रुद्र! हमारे निमित्त तुम सुखकारक बनी एवं हमें सुख प्रदान करो. हम नमस्कारपूर्वक
वीरनाशक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 353 स्कैन

हे रुद्र! हम लोगों में से वयोवृद्ध, बालक, गर्भाधान समर्थ युवक एवं गर्भस्थ शिशु की
हिंसा मत करना, हमारी माता अथवा पिता की हिंसा एवं हमारे प्रिय शरीर का नाश भी मत
करना. (७)
मा नस्तोके तनये मा न आयौ मा नो गोषु मा नो अश्वेषु रीरिषः.
वीरान्मा नो रुद्र भामितो वधीर्हविष्मन्तः सदमित्त्वा हवामहे.. (८)
हे रुद्र! हमारे पुत्र, पौत्र, दास, गाय एवं घोड़ों की हिंसा एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 354 स्कैन

सूर्यो देवीमुषसं रोचमानां मर्यो न योषामभ्येति पश्चात्.
यत्रा नरो देवयन्तो युगानि वितन्वते प्रति भद्राय भद्रम्.. (२)
सूर्य दीप्यमान उषा का अनुगमन उसी प्रकार करता है, जिस प्रकार पुरुष नारी के पीछे-
पीछे चलता है. इसी समय लोग सूर्य संबंधी यज्ञ करने की इच्छा से कार्य विस्तार करते हैं.
कल्याण पाने के लिए हम सूर्य की स्तुति करते हैं. (२)
भद्रा अश्वा हरितः सूर्यस्य चित्रा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 355 स्कैन

जल को प्रेरित करता है, उसी प्रकार मैं अश्विनीकुमारों की पर्याप्त स्तुति करता हूं. उन्होंने
किशोर विमद को अपने रथ द्वारा शत्रुओं से पहले ही स्वयंवर में पहुंचाकर पत्नी प्राप्त कराई
थी. उनके रथ को शत्रु सेना नहीं पा सकी. (१)
वीळुपत्मभिराशुहेमभिर्वा देवानां वा जूतिभिः शाशदाना.
तद्रासभो नासत्या सहस्रमाजा यमस्य प्रधने जिगाय.. (२)
हे अश्विनीकुमारो! तुम अपने बलपूर्वक उछलने वाले एवं शीघ्रगामी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 356 स्कैन

युवं नरा स्तुवते पज्रियाय कक्षीवते अरदतं पुरन्धिम्.
कारोतराच्छफादश्वस्य वृष्णः शतं कुंभाँ असिञ्चतं सुरायाः.. (७)
हे नेताओ! तुमने स्तुति करने वाले अंगिरागोत्रीय कक्षीवान् को पर्याप्त बुद्धि दी थी.
जिस प्रकार शराब बनाने वाले कारोतर नामक पात्र से सुरा का आसवन करते हैं, उसी प्रकार
तुमने अपने सवन-समर्थ अश्व के खुर से सौ घड़े शराब निकाली. (७)
हिमेनाग्निं घ्रंसमवारयेथां

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 357 स्कैन

का गर्जन बादल के भीतर जल को बताता है. (१२)
अजोहवीन्नासत्या करा वां महे यामन्पुरुभुजा पुरन्धिः.
श्रुतं तच्छासुरिव वध्रिमत्या हिरण्यहस्तमश्विनावदत्तम्.. (१३)
हे लंबे हाथों वाले अश्विनीकुमारो! परम बुद्धिमती ऋषिपत्नी वध्रिमती ने अपने पूजनीय
स्तोत्र में तुम अभिमत फलदाताओं को बार-बार बुलाया था. तुमने शिष्य के समान उसकी
पुकार सुनी एवं उसे हिरण्यहस्त नाम का पुत्र दिया. (१३)
आस्नो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 358 स्कैन

हे अश्विनीकुमारो! दिवोदास ने अन्न हव्य रूप में देकर तुम्हारी स्तुति की तो तुम उसके
घर गए. उस समय तुम्हारी सेवा करने वाला रथ अन्न ले गया था. उस में घोड़े और मगर जुड़े
थे. (१८)
रयिं सुक्षत्रं स्वपत्यमायुः सुवीर्यं नासत्या वहन्ता.
आ जाह्नावीं समनसोप वाजैस्त्रिरह्नो भागं दधतीमयातम्.. (१९)
हे अश्विनीकुमारो! समान मन वाले तुम दोनों शोभन बल, धन, संतान एवं सुंदर
शक्तियुक्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 359 स्कैन

विप्रुतं रेभमुदनि प्रवृक्तमुन्निन्धथुः सोममिव स्रुवेण.. (२४)
असुर शत्रुओं ने रेभ ऋषि को पीटा और दुःखद रस्सियों से बांधकर कुएं में डाल दिया.
व्यथित एवं जल से भीगे रेभ दस रात और नौ दिन तक वहीं पड़े रहे. जिस प्रकार अध्वर्यु
सुच की सहायता से सोमरस निकालता है, उसी प्रकार तुमने उन्हें कुएं से निकाला. (२४)
प्र वां दंसांस्यश्विनाववोचमस्य पतिः स्यां सुगवः सुवीरः.
उत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 360 स्कैन

हे नेता एवं कामवर्षक अश्विनीकुमारो! तुमने दुर्दांत दस्युओं द्वारा कुएं के जल में डुबाए
गए रेभ ऋषि को बाहर निकालकर उनका विकलांग शरीर घोड़े के समान अपनी दवाओं से
ठीक किया था. तुम्हारे पूर्वकृत कार्य अभी पुराने नहीं हुए हैं. (४)
सुषुप्व़ांसं न निर्ऋतेरुपस्थे सूर्यं न दस्रा तमसि क्षियन्तम्.
शुभे रुक्मं न दर्शतं निखातमुदूपथुरश्विना वन्दनाय.. (५)
हे दर्शनीयो! तुमने धरती के ऊपर सोए हुए मनुष्य के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 361 स्कैन

एतानि वां श्रवस्या सुदानू ब्रह्माङ्गूषं सदनं रोदस्योः.
यद्द्वां पज्रासो अश्विना हवन्ते यातमिशा च विदुषे च वाजम्.. (१०)
हे शोभनदानशील अश्विनीकुमारो! तुम्हारे वीर-कार्य सबके जानने योग्य हैं. धरती और
आकाश के रूप में वर्तमान तुम दोनों की स्तुति प्रसन्नतादायक एवं घोषणा करने योग्य है.
अंगिरागोत्रीय यजमान तुम्हें जब-जब बुलावें, तब-तब देने योग्य अन्न लेकर आओ एवं तुम्हारी
स्तुति जानने वाले मुझको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 362 स्कैन

सरलतापूर्वक सागर के पार जाकर तुम्हारी स्तुति की थी. हे मनोवेगयुक्तो एवं कामवर्षको!
तुम शोभन अश्वों वाले रथ द्वारा क्षेमपूर्वक भुज्यु को लाए थे. (१५)
अजोहवीदश्विना वर्तिका वामास्नो यत्सीममुञ्चतं वृकस्य.
वि जयुषा ययथुः सान्वद्रेर्जातं विष्वाचो अहतं विषेण.. (१६)
हे अश्विनीकुमारो! वर्तिका ने उस समय तुम दोनों का आह्वान किया था, जिस समय
तुमने वृक के मुख से उसे बचाया था. तुम अपने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 363 स्कैन

अभि दस्युं बकुरेणा धमन्तोरु ज्योतिश्चक्रथुरायर्याय.. (२१)
हे दर्शनीय अश्विनीकुमारो! तुमने विद्वान् मनु के लिए हल द्वारा जुते हुए खेत में जौ
बोए, अन्न की हेतुभूत वर्षा की एवं भासमान वज्र द्वारा दस्युओं का नाश करके अपना
माहात्म्य विस्तृत किया. (२१)
आथर्वणायाश्विना दधीचेऽश्व्यं शिरः प्रत्यैरयतम्.
स वां मधु प्र वोचदृतायन्त्वाष्ट्रं यदस्रावपिकक्ष्यं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 364 स्कैन

है. (१)
त्रिवन्धुरेण त्रिवृता रथेन त्रिचक्रेण सुवृता यातमर्वाक्.
पिन्वतं गा जिन्वत मर्वतो नो वर्धयतमश्विना वीरमस्मे.. (२)
हे अश्विनीकुमारो! तुम अपने त्रिबंधुर, तीन पहियों वाले, तीन लोकों में चलने वाले एवं
शोभन गति वाले रथ द्वारा हमारे समीप आओ. हमारी गायों को दुधारू, हमारे घोड़ों को
प्रसन्न एवं हमारे पुत्रादि को वृद्धियुक्त करो. (२)
प्रवद्यामना सुवृता रथेन दस्राविमं शृणुतं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 365 स्कैन

ऋषि को नेत्र दिए. (७)
युवं धेनुं शयवे नाधितायापिन्वतमश्विना पूर्व्याय.
अमुञ्चतं वर्तिकामंहसो निः प्रति जङ्घां विशपलाया अधत्तम्.. (८)
हे अश्विनीकुमारो! तुमने अपने प्राचीन याचक शंयु ऋषि के लिए गाय को दुधारू किया
था. तुमने वर्तिका को पाप से बचाया एवं विशपला को दूसरी जंघा लगाई थी. (८)
युवं श्वेतं पेदव इन्द्रजूतमहिहनमश्विनादत्तमश्वम्.
जोहूत्रमर्यो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें