सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)

Natyashastra Part 2 of Bharata Muni with Pradipa Commentary

महर्षि भरत मुनि (टीकाकार: पं. बाबूलाल शुक्ल शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished668 पृष्ठ

( ११ )
नाट्यशास्त्र में नृत्तहस्तों के जो लक्षण दिये गये हैं उनसे भी नृत्य के
अर्थों की सूचना मात्र दर्शाना ही संभव है। इसी कारण पूर्ण विवरण से
इनकी रचना दिखलाने पर भी इनकी स्थिति का स्थिरीकरण संभव नहीं
है तथा इसी कारण इनका जितना वर्णन शब्दों से संभव था वह किया
गया परन्तु ये हैं हाथों की चलितस्थितियाँ। इसीलिये यह भी हमें दिखलाई
देता है कि पताक जैसे अभिनयहस्तों के योग के साथ अभिनय तथा
नृत्तहस्तों का मिश्रण होगा तथा ऐसे स्थानों पर नाट्य की प्रधान स्थिति
रहने पर ऐसे हस्त को अभिनयहस्त तथा नृत्त की प्रमुखता रहने पर 'नृत्तहस्त'
समझना पड़ेगा । जैसे उदाहरण के लिये नृत्ताभिनय की स्थिति में लताहस्त का
प्रयोग या नृत्य की स्थिति में 'करिहस्त' का प्रयोग करना । इसी प्रकार
चतुरस्र हस्तादि का प्रयोग भी। नाट्यगत विशुद्ध हस्तमुद्राओं के या
नृत्तहस्तों के सम्पादन में करणों का योग तथा उनका प्रयोग नितान्त
वाञ्छनीय है । हस्तकरण के द्वारा हाथ की मुद्राएँ अपना स्वरूप लेती हैं ।
ये करण भी चार प्रकार का होता है :—(१) आवेष्टित, (२) उद्वेष्टित,
(३) व्यावर्तित, तथा (४) परावर्तित । करणों का प्रयोग विशुद्ध नाट्य तथा
नृत्त दोनों ही दशाओं में किया जाता है। इन करणों का प्रयोग भी मुख, नेत्र,
भ्रू तथा मुखराग आदि के अनुगत या साथ रखते हुए किया जाता है जिससे
अपेक्षित भावाभिव्यक्ति हो सके । क्योंकि ये नृत्तहस्त उपाङ्ग के अभिनय के
साथ जब प्रस्तुत होंगे तथा भाव एवं रस के आश्रित होकर संचालित होंगे
तो उससे प्रयोग या नाट्यार्थ की पूर्ति या सफलता होती है ।
नृत्तहस्तों की एक ( मुख्य ) विधि यह है कि इनका संचलन शरीर की
क्रिया तथा पैर को उठाने और रखने के साथ रखा जाता है। अतः यह
संचलन की स्थिति पाँच प्रकार से होती है। ये हैं, ऊपर, नीचे, दाहिने,
बायें तथा सामने की ओर संचलन होना ।
आधुनिक प्रचलित नृत्यों में नृत्तप्रधान शैली में परिगणनीय भरतनाट्य
में नृत्यहस्तों की विविधता देखने में आती है जब कि दक्षिणभारत के
मलावार में लोकप्रिय एवं परम्परागत 'कथकलि' ( नृत्य ) में नृत्तहस्तों
का प्रयोग अल्प रखा जाता है, क्योंकि यह अभिनयप्रधान नृत्य होता है तथा
इसी कारण इसमें अर्थदर्शक हस्तमुद्राओं का ही प्रयोग इष्ट होता है। यदि
प्रयोग के उपयोग को देखते हुए विचार करें तो नृत्तहस्तों में भी पताक,
त्रिपताक, मुद्रा तथा अर्धचन्द्र जैसे नृत्तहस्तों का प्रचुर प्रयोग दृष्टिगत हो
जाता है । कथकली की परम्परा में नृत्तहस्तों को ऐसे भिन्नतायुक्त नामकरण

( १२ )
से नहीं जाना जाता है फिर भी वहाँ मुद्रा ( नाट्यशास्त्र का सन्दंश ) तथा
अर्धचन्द्र जैसे हस्तों की विविध भङ्गिमाओं वाले रूपों में योजना रख कर
प्रयोग को सौष्ठव युक्त रखा जाता है ।
हस्ताङ्गुलियों तथा बाहुओं का सञ्चलन प्रकार
नाट्यशास्त्र में हस्तकरण के प्रसंग में चार प्रकार से हस्तसंचलन
दिखलाया गया है यह हम पूर्व में दिखला आये हैं । यहाँ पर हस्तकरण हस्त
की अंगुलियों की विभिन्न क्रियाओं की स्थितियाँ होती हैं तथा इन्हीं का
विभिन्न नृत्यों में प्रयोग किया जाता है । इनके लक्षण भी नाट्यशास्त्र में
( ९।२१५-२१८ ) दिये गये हैं ।
इसी प्रकार नाट्यशास्त्र में बाहुओं की विविध दशाओं में रहनेवाली
संचलन क्रियाओं ( वाले हस्तों ) का वर्णन है जिन्हें बाहुप्रचार कहा गया है ।
यद्यपि हस्त के भेदों का करणों के अन्तर्गत सञ्चलन दिखलाया गया था किन्तु
बाहुप्रचार भी नाम देकर पृथक् से उन्हें फिर दिखलाया गया है । यहाँ
बाहुओं के संचलन के नाममात्र मिलते हैं उनके लक्षण नहीं परन्तु आचार्य
अभिनवगुप्तपाद ने इनके स्वरूप की थोड़ी व्याख्या दे दी है । तदनुसार इनका
विवरण इस प्रकार है :—
( १ ) तिर्यक् या तिर्यग्गत—दोनों बाजुओं में तिरछे रखे गये हाथ ।
( २ ) ऊर्ध्वसंस्थ—मस्तक पर ऊँचे कर रखे गये या उठाये हुए हाथ ।
( ३ ) अधोमुख—नीचे रखा गया या पृथिवी को छूने वाला हाथ ।
( ४ ) अञ्चित—हाथ को वक्षःस्थल के पास से मस्तक तक ले जाकर
पुनः उसी प्रकार अपने मूल स्थान पर वापस लाना ।
( ४ ) अपविद्ध—हाथ को वक्षःस्थल के पास से घुमाते हुए चक्राकार
गति में सभी ओर बढ़ाते हुए आगे ले जाना ।
( ६ ) मण्डलगति—हाथ को शरीर के चारो ओर फिराना या
घुमाव देना ।
( ७ ) स्वस्तिक—बायें हाथ से दाहिने हाथ की और दाहिने हाथ से
बाँये हाथ की भुजा को पकड़ना या छूना ।
( ८ ) पृष्ठानुसारी—पीछे रखा या ले जाया गया हाथ ।
( ९ ) उद्वेष्टित—हाथ को कलाई का सहारा लेकर निकालते या
फैलाते हुए दोनों को छूते हुए रखना और फिर एक को दूसरे का अनुगत
करना ।

( १३ )
( १०) प्रसारित—हाथ को आगे की ओर लम्बा करते हुए फैलाना ।
आचार्य अभिनवगुप्तपाद ने इन बाहुप्रकारों की संचलनक्रियागत योजना
को द्रुत, मध्य या विलम्बित गति में रख कर विचित्रता उत्पन्न करने का
भी निर्देश दिया । इनके मत में इसके अतिरिक्त अन्य हस्त प्रचारों की
आवश्यकता नहीं है जो अन्य आचार्यों ने दिखलाये हैं। क्योंकि ऐसे अतिरिक्त
प्रकारों का अन्तर्भाव इन्हीं दस प्रभेदों में सरलता से किया जा सकता है।
परन्तु नाट्यशास्त्रसंग्रह तथा सङ्गीतरत्नाकर ग्रन्थों में बाहुओं के सोलह
प्रभेद दिये गये हैं। इनमें नाट्यशास्त्र के उपर्युक्त दस प्रभेदों के अतिरिक्त छः
अन्य प्रभेद भी मिलते हैं। इनके नाम तथा स्वरूप इस प्रकार हैं :—( १ )
आविद्ध, ( २ ) कुञ्चित, ( ३ ) नम्र, ( ४ ) सरल, ( ५ ) आन्दोलित तथा
( ६ ) उत्सारित ।
इनके क्रमशः लक्षण इस प्रकार हैं:—
( १ ) आविद्ध—बाहर से अपनी ओर खींचा गया हाथ ।
( २ ) कुञ्चित—कोहनी को सिकुड़ा कर हाथ को मोड़ना ।
( ३ ) नम्र—सहज भाव से थोड़ा तिरछा रखा या झुकाया हुआ हाथ ।
( ४ ) सरल—दोनों बाजुओं की ओर सौष्ठवपूर्ण रीति में सरलता से
या सीधा रखा हुआ हाथ ।
( ५ ) आन्दोलित—हाथों को झूलते हुए रखना ।
( ६ ) उत्सारण—विरुद्ध दिशा में रखे हुए हाथ को अपनी बाजू से
दूसरी ओर चलता हुआ रखना ।
अङ्गों के अन्य अभिनय—नाट्यशास्त्र के दशम-अध्याय में अभिनय-
विधि के प्रसंग में हृदय, उदर, पार्श्व, कटि, ऊरु, जङ्घा तथा पाद के द्वारा
होने वाले अभिनय का विवेचन है। इनमें हृदय या वक्षःस्थल की पांच
अवस्थाएँ या प्रकार होते हैं। ये हैं :—आभुग्न, निर्भुग्न, प्रकम्पित, उद्वाहित
तथा सम । इनके स्वरूप तथा अभिनययोजना का विशद विवरण है।
उदर के तीन रूप या प्रभेद होते हैं । ये हैं—क्षाम, खल्व तथा पूर्ण । दुबला
या पिचका हुआ उदर 'क्षाम', फूला हुआ 'पूर्ण' तथा अतिशय झुका हुआ या
गड्ढे वाला नत उदर 'खल्व' कहलाता है। इनमें हास्य, रुदन आदि में 'क्षाम'
की, व्याधि, तपस्या आदि में 'खल्व' की तथा तन्द्रा, स्थूलता या अतिभोजन
की स्थिति में 'पूर्ण' की योजना की जाती है। पार्श्व के ( बाजू ) भी
नत, समुन्नत, प्रसारित, विवर्तित तथा प्रसृत नामक पाँच प्रभेद होते हैं।

जिनसे क्रमशः प्रसर्पण, अपसर्पण, आनन्द प्राप्ति, चक्राकार भ्रमण तथा सीधे
पीछे हटने के भावों का अभिनय किया जाता है ।
इसी प्रकार कटिके भी पाँच प्रभेद होते हैं । यथा—( १ ) छिन्ना,
( २ ) निवृत्ता, ( ३ ) रेचिता, ( ४ ) कम्पिता तथा ( ५ ) उद्वाहिता ।
इनका स्वरूप तथा योजना को यथास्थान दिखलाया गया है । ऊरु, जंघा
तथा पाद के भी कर्म या क्रिया के कारण पाँच-पाँच प्रभेद हो जाते हैं। इनमें
ऊरु के पाँच कर्म हैं—( १ ) कंपन, ( २ ) वलन, ( ३ ) स्तम्भन, ( ४ )
उद्वर्तन, ( ५ ) निवर्तन । इनकी विभिन्न स्वभाव एवं स्थितियों में योजना
रखी जाती है । इसी प्रकार जङ्घा के भी पाँच कर्म माने जाते हैं—( १ )
आवर्तित, ( २ ) नत, ( ३ ) क्षिप्त, ( ४ ) उद्वाहित तथा ( ५ ) परिवृत्त ।
इनकी योजना भी पात्रों के स्वभाव, स्थिति, गति तथा नृत्य आदि में की
जाती है । इसी प्रकार पाद के भी पाँच प्रभेद माने गये हैं। यथा—( १ )
उद्घट्टित, ( २ ) सम, ( ३ ) अग्रतलसञ्चर ( ४ ) अञ्चित तथा ( ५ )
कुञ्चित । इनके स्वरूप तथा योजना का विवरण भरत मुनि ने विस्तार से
दिया है। इसके अतिरिक्त प्राप्य अन्य पाठ को भी लिया जाए तो पाद के
'त्र्यस्र' तथा 'सूची' नामक और दो प्रभेद होते हैं जिनका लक्षण तथा योजना
भी मिलती हैं ।
ये पाद, जंघा तथा ऊरु के कार्य या व्यापार परस्पर सम्बद्ध होते हैं तथा
भाव एवं रस की स्थिति के अनुसार इनको एक साथ रखते हुए संचालित
किया जाता है और इनके समन्वित कार्य या व्यापार से अभिनय प्रयोग
पूर्ण तथा प्रभावकारी बन जाता है । इनमें भी सर्वाधिक महत्त्व पाद का
माना गया है । क्योंकि उसी के आधार या आश्रय पर ऊरु तथा जंघा के
कार्य निर्भर करते हैं तथा इन्हीं तीनों के कार्यों के समीकरण या एकीभाव
से 'चारी' का निर्माण होता है। इसी कारण 'पैरों' का नृत्य तथा अभिनय
दोनों के ही लिये समान महत्त्व है ।
चारीविधान—नाट्यशास्त्र का एकादशअध्याय 'चारीविधान' है ।
हम बतला आये हैं कि कटि, पार्श्व, ऊरू- ( तथा ) जंघा और पाद के द्वारा
होने वाले कार्य या व्यापार का एक साथ होना 'चारी' है, जिनमें चेष्टाएँ
व्याप्त रहती हैं । इनका अभिनय में बड़ा महत्त्व माना गया है, क्योंकि चारी
के द्वारा ही नृत्त तथा अङ्गहारों की रचना तथा शस्त्रों का चलाना भी सम्पन्न
होता है । नाट्य में चारी की स्थिति को बतलाते हुए भरतमुनि ने बतलाया
कि बिना चारी के मस्तक, हस्त आदि अंगों का संचालन नहीं हो सकता

( १५ )
अतः आङ्गिक अभिनय की आधारभूत रहने से चारी का अभिनय के क्षेत्र
में असाधारण महत्त्व माना गया है। इसके अतिरिक्त नृत्य के कारण, खण्ड
तथा मण्डल का भी चारी ही आधार होती है, जिसकी विशेषरूप से 'नृत्त' में
संयोजना की जाती है तथा युद्ध एवं शस्त्रप्रहार के अभिनय प्रसंगों में प्रयोग
रखे जाते हैं।
एक पाद के प्रचार या आगे बढ़ने के व्यापार से चारी की, दो बार पाद
प्रचार के द्वारा 'करण' की तथा करणों के एकीभाव या समयोग से 'खण्ड'
की तथा दो या तीन खण्डों के योग से 'मण्डल' का निर्माण होता है। चारी के
अभिनयव्यापार को सर्व प्रथम दो भागों में विभक्त किया जाता है। एक
भौमी तथा दूसरी आकाशीकी चारी। इनमें प्रत्येक चारी के सोलह-सोलह
भेद रखे गये हैं जो कुल भेद बत्तीस हो जाते हैं। अभिनयदर्पण में चारी के
आठ प्रभेद ही दिखलाये गए तथा यहाँ भौमी एवं आकाशीकी के रूप में उनका
विभाग भी नहीं मिलता। 'संगीतरत्नाकर' में देशी चारी के अतिरिक्त प्रभेद
भी दिखलाये गये हैं जो कोहल आदि नृत्याचार्यों ने अपने ग्रन्थों में दिये थे।
तदनुसार ३५ भौमी चारियाँ तथा २७ आकाशीकी चारियाँ मानी गयी हैं।
कोहल ने ३५ मधुप्राचारी को भी बतलाया या जिनका विवरण 'संगीत-
रत्नाकर' की चतुरकल्लिनाथ की व्याख्या में मिलता है। आचार्य कोहल ने
नृत्याचार्य की अपेक्षा से चारी में संवर्द्धन या संशोधन को भी सहमति दी हुई
थी। इस प्रकार चारी के भेदों के विषय में प्राचीन तथा उत्तरवर्ती आचार्यों में
पर्याप्त मतभेद है जो इसके प्रयोग के महत्त्व को दर्शाता है। चारी को वर्तमान
कलाविद् 'चाल' शब्द से (भी) दिखलाते हैं। इन चारियों के मेल या समूह
से 'मण्डल' का निर्माण होता है। ये भी अपनी आधारभूत चारियों के भेद के
कारण आरम्भ में भौम तथा आकाशिक भेद से दो प्रकार के हो जाते हैं।
इन मण्डलों के भी भौम प्रभेद दस तथा आकाशिक प्रभेद दस होकर कुल
संख्या बीस हो जाती है।
भौमी चारी—मूलतः एवं मुख्य रूप से चारियों का प्रयोग भूमि पर
होने के कारण अपनी संज्ञा के अनुरूप ही इनका 'भौमी' अन्वर्थ नामकरण
है। इनके सोलह प्रभेद हैं। जो इस प्रकार हैं—(१) समपादा, (२)
स्थितावर्ता, (३) शकटास्या, (४) अध्यर्धिका, (५) चाषगति, (६)
विच्युता, (७) एलकाक्रीडिता, (८) बद्धा, (६) ऊरुद्वृत्ता, (१०)
अड्ढिता, (११) उत्स्पन्दिता, (उत्स्यन्दिता) (१२) जनिता, (१३)

स्पन्दिता, ( १४ ) अपस्पन्दिता, ( १५ ) समोत्सारित मत्तल्ली तथा ( १६ )
मत्तल्ली । इनके लक्षण तथा योजनादि विवरण नाट्यशास्त्र में विद्यमान है ।
आकाशीकी चारी—आकाशीकी चारी के अन्तर्गत आकाश की ओर
अर्थात् ऊपर होने वाले पाद प्रयोग या अभिनय व्यापारों का समावेश रहता
है तथा इसी कारण इसका भी अन्वर्थ नामकरण है। इनके पारस्परिक अन्तर
की स्थिति बतलाते हुए भरतमुनि ने एक प्रयोगगत विशिष्ट तथ्य भी
संकेतित किया कि भौमीचारी का प्रयोग मुख्यरूप से करणाश्रित नृत्य तथा
द्वन्द्वयुद्ध में होता है तथा प्रासंगिक रूप में 'नाट्य' में रखा जाता है जब कि
आकाशीकी चारी का प्रयोग ललित अंग से युक्त क्रियाओं के प्रसंग में तथा
धनुष, वज्र, असि आदि शस्त्रों के चलाने के ( युद्धगत ) व्यापार में किया
जाता है। आकाशीकी चारी के भी सोलह प्रभेद होते हैं। ये हैं—
( १ ) अतिक्रान्ता, ( २ ) अपक्रान्ता, ( ३ ) पार्श्वक्रान्ता, ( ४ ) ऊर्ध्वजानु
( ५ ) सूची, ( ६ ) नूपुरपादिका, ( ७ ) दोलपादा, ( ८ ) आक्षिप्ता,
( ६ ) आविद्धा, ( १० ) उद्वृत्ता, ( ११ ) विद्युद्भ्रान्ता, ( १२ ) अलाता
( १३ ) भुजङ्गत्रासिता, ( १४ ) हरिणीप्लुता, ( १५ ) दण्डा ( दण्डपादा )
तथा ( १६ ) भ्रमरी। इनके लक्षण तथा प्रयोगादि योजना का विवरण
नाट्यशास्त्र में है।
इस प्रकार यद्यपि नाट्यशास्त्र ( आदि ग्रन्थों ) में इन चारियों के लक्षण
तथा योजना की रीति निदर्शित की गयी किन्तु यह सभी शास्त्रीयपदावलि
तथा सांकेतिक पद्धति में रखी जाने के कारण केवल नाट्यशास्त्र के अध्येता
या अभ्यासकों के द्वारा ही वेद्य होती हैं। भारत की विभिन्न नृत्य या नाट्य
प्रणालियों में अभी भी इन चारियों में से अधिकांश का प्रयोग चल रहा है
यह ठीक है किन्तु इतने से भी इसकी व्यवस्थित स्थिति का स्पष्ट परिभान
नहीं होता। इसे यदि सरल शब्दों में संक्षेप में समझना चाहें तो यही कि
पाद की गति को तीन प्रकारों में बाँटा गया है। इनमें प्रथम को गति,
द्वितीय को चारी तथा तृतीय को 'मॅडल' कह सकते हैं ।
इन चारियों के प्रदर्शन के अवसर पर नाट्य या नृत्य प्रयोग के प्रसंग में
हस्त एवं पाद प्रचार का पारस्परिक अनुगत सम्बन्ध या क्रियाक्रम रखा
जाता है। नाट्य, नृत्य ( तथा नृत्त के ) प्रयोग में कभी हस्तप्रचार की
कभी पादप्रचार की तथा कभी दोनों की समान रूप में प्रमुखता होती है।
अतएव हस्तप्रचार की प्रधानता में पादप्रचार ( उसी का ) अनुगत रहता

१. अध्याय २८-३०: गान्धर्व विधि, जात्यंश, वाद्य-विधान (तत, अवनद्ध, सुषिर व घन वाद्य)

( १७ )
है तथा पादप्रचार की प्रमुखता में हस्तप्रचार भी उसी प्रकार अनुगत हो
जाता है । यदि दोनों की प्रमुखता रखना हो तो फिर दोनों का प्रत्येक का
एककालिक विनियोजन हो जाता है । इस प्रसंग में भरतमुनि का यह सिद्धान्त
बड़ा ही न्यायसम्मत तथा ध्यान देने योग्य है जो नाट्यप्रयोग के सुदीर्घ
अनुभव को दिखलाते हुए इस सम्बन्ध में दिखलाया गया है ।
स्थान—विविध अभिनय प्रदर्शन के अवसर पर चारी तथा हस्तादि के
प्रदर्शन को करते समय शरीर को एक विशिष्ट एवं नियतस्थिति में रखना
अपेक्षित होता है । इस स्थिति को 'स्थान' कहा जाता है जिसे आचार्य
अभिनवगुप्तपाद ने कायसन्निवेश या शरीर की विशिष्ट स्थिति कहा है ।
स्थान के विषय में नाट्य-नृत्य के आचार्यों में मतैक्य नहीं है । नाट्यशास्त्र के
अनुसार इनकी संख्या छः मानी गयी है । यथा—( १ ) वैष्णव,
( २ ) समपाद, ( ३ ) वैशाख, ( ४ ) मण्डल, ( ५ ) आलीढ़ तथा
( ६ ) प्रत्यालीढ़ । इन स्थानों के अधिष्ठाता देवता तथा इनकी योजना आदि
का शास्त्र में विवरण दिया गया है जिसका संक्षेप इस प्रकार है :—
वैष्णवस्थान—इसके अधिष्ठाता देव श्रीविष्णु हैं । इसमें दोनों पैर
अढ़ाई ताल के अन्तर से, एक पैर खड़ा हुआ और दूसरा टेढ़ा, जंघा ऊँची
तथा झुकी हुई और अंग सौष्ठव-सम्पन्न रखा जाता है ।
समपाद-स्थान :—इसके अधिष्ठाता देव श्री ब्रह्मा हैं । इसमें दोनों पैर
का अन्तर एक ताल का और दोनों ( ही ) पैर सहज सौष्ठव से युक्त
होते हैं ।
वैशाख-स्थान—इसके अधिष्ठाता देव श्री स्कन्द ( कार्तिकेय ) है ।
इसमें दोनों पैर तीन ताल के अन्तर से तिरछे, स्तब्ध तथा एक दूसरे के
सम्मुख बाजू को बतलाते हुए ।
मण्डल-स्थान—इसके अधिष्ठाता देव श्रीइन्द्र हैं । इसमें दोनों पैरों
का अन्तर चार ताल, दोनों एक दूसरे के सम्मुख तिरछे तथा घुटने और कटि
सहज भाव में रखकर खड़े होना ।
आलीढ़ तथा प्रत्यालीढ़-स्थान—इन दोनों स्थानों के अधिष्ठातृ देव
श्रीरुद्र हैं । इसमें मण्डल स्थान की स्थिति में दाहिना पैर पाँच ताल के अन्तर
पर आगे रखने पर 'आलीढ़' तथा इसके विपरीत बायाँ पैर इसी प्रकार
आगे रखना या दाहिना पैर सिकोड़ कर वायाँ पैर आगे रखने पर
प्रत्यालीढ़ 'स्थान' ।
नाट्यशास्त्र में इन स्थानों के स्वरूप तथा उनकी अभिनय योजना दी
२ ना० भू० द्वि०

( १८ )
गयी है। इन स्थानों के अतिरिक्त अन्य शास्त्रीय ग्रन्थों में भी स्थानकों का वर्णन
मिलता है। इनमें सङ्गीतरत्नाकर में आसन तथा स्थान का विवरण अधिक
स्पष्ट तथा व्यवस्थित रूप में मिलता है। ये स्थान इस प्रकार हैं :—
( १ ) स्वस्तिक, ( २ ) वर्धमान, ( ३ ) नन्द्यावर्त, ( ४ ) संहत,
( ५ ) समपाद, ( ६ ) एकपाद, ( ७ ) पृष्ठोत्तानतल, ( ८ ) चतुरस्र,
( ६ ) पाष्णिविद्ध, ( १० ) पाष्णिपार्श्वगत, ( ११ ) एकपार्श्वगत,
( १२ ) एकजानुगत, ( १३ ) परावृत्त, ( १४ ) समसूची, ( १५ ) विषम-
सूची, ( १६ ) खण्डसूची, ( १७ ) ब्राह्म, ( १८ ) वैष्णव, ( १६ ) शैव,
( २० ) गरुड, ( २१ ) कूर्मासन, ( २२ ) नागबन्ध तथा ( २३ ) वृष-
भासन। इनमें समसूची, विषमसूची, खण्डसूची, गरुड, कूर्मासन, नागबन्ध
तथा वृषभासन ये सभी आसन ( स्थान ) है तथा शेष स्थान है। नृत्याचार्यों
के मत में ( इन्हीं में से ) पाष्णिविद्ध, पाष्णिपार्श्वगत तथा एकपार्श्वगत
जैसे स्थानों के स्पष्ट लक्षण ज्ञात नहीं हैं ।
अशोकमल्ल आदि उत्तरवर्ती नृत्य नाट्य के आचार्यों के मत के अनुसार
वैष्णव, समपाद आदि छः पुरुष स्थानक कहलाते हैं, जिनका नाट्यशास्त्र में
विवरण दिया गया है। इसके अतिरिक्त आठ स्त्री स्थानक भी होते हैं। इनके
नाम है :— आयत, अवहित्थ, अश्वक्रान्त, गतागत, वलित, मोटित, विनिवर्तित,
तथा प्रोन्नत । इसके अतिरिक्त पूर्वकथित तेईस देशी स्थानक भी होते हैं तथा
छः शयन या सुप्त-स्थानक होते हैं। यथा—सम, नत, आकुञ्चित, विवर्तित तथा
उद्वाहित । सङ्गीतरत्नाकर में भी छ पुरुष स्थानक तथा उपर्युक्त आठ स्त्री
स्थानक के अतिरिक्त ये ही छः सुप्त स्थानक बतलाये गये हैं तथा साथ ही नौ
उपविष्ट स्थान भी बतलाये गये हैं। ये नौ उपविष्ट स्थान इस प्रकार हैं,
( १ ) स्वस्थ, ( २ ) मदालस, ( ३ ) क्रान्त, ( ४ ) विष्कम्भित, ( ५ ) उत्कट,
( ६ ) स्रस्तालस, ( ७ ) जानुगत, ( ८ ) मुक्तजानु तथा ( ६ ) विमुक्त। विस्तार
भय से इनके लक्षणादि विवरण को यहाँ नहीं दे रहे हैं।
न्याय—अभिनय में शस्त्रमोक्षण की चार विधियाँ प्रयुक्त की जाती हैं
जिनकी शास्त्रीय संज्ञा 'न्याय' कहलाती है। क्योंकि इन्ही न्याय के आश्रित
अङ्गहार तथा 'न्याय' से ही उपस्थित युद्ध को रंगमञ्च पर लाते हैं। ये न्याय
चार हैं :— ( १ ) भारत, ( २ ) सात्वत, ( ३ ) वार्षगण्य तथा
( ४ ) कैशिक । भारत के अनुसार कटि प्रदेश पर, सात्वत के अनुसार पैर
पर, वार्षगण्य के अनुसार वक्षःस्थल पर तथा कैशिक के अनुसार मस्तक से
शस्त्र प्रहार का विधान होता है ।

आसनस्थान क्रमशः
( ना० शा० पृष्ठ १८ प्रस्तावना )
१. गारुडम् आसन
२. विषमसूची आसन
३. वृषभ आसनं
४. कूर्म आसन
आसन स्थान
५. नागबन्ध आसन

( ना० शा० पृष्ठ १८ प्रस्तावना )
(७) स्वस्तिक स्थान (८) वर्धमानक स्थान (९) नद्यावर्त्त स्थान
(१०) संहत स्थान (११) परावृत्त स्थान (१२) ब्राह्म स्थान

( १६ )
भारतन्याय के अनुसार पात्र प्रवेश करते हुए बायें हाथ में खेटक तथा
दाहिने हाथ में शस्त्र लेकर रंगमञ्च पर परिक्रमा करता है। इसी प्रकार अन्य
न्यायों में भी थोड़े परिवर्तन के साथ शस्त्रों को लेकर ( नाट्य-प्रदर्शन में )
परिक्रमा की जाती है। भरतमुनि ने शस्त्रमोक्षण के इन अभिनयों ( के
सम्बन्ध ) में प्रयुक्त ( इन ) न्यायों के विषय में कुछ निषेध भी बतलाये हैं।
तदनुसार धनुष या वज्रादि के प्रहार या प्रयोग की स्थिति में वह संकेतमात्र
से छोड़ा जाए न कि उससे वास्तविक रक्तस्राव कराने वाला प्रहार हो
परन्तु यदि ऐसा आवश्यक ही हो तो फिर आहार्यविधि के अभिनय-विधान
का आवश्यकता के अनुसार अनुगमन किया जाए।
सौष्ठव—इस प्रकार जो नाट्य प्रयोग में चारी की योजना का
विधिवत् विधान दिखलाया गया परन्तु चारी के प्रयोग में 'अङ्ग सौष्ठव'
आवश्यक होता है, क्योंकि अङ्गसौष्ठव से ही नाट्य या नृत्य में शोभा का
संचार ( सम्भव ) होता है। जब कटि, कर्ण, स्कन्ध तथा मस्तक सम स्थिति
में और वक्षःस्थल उन्नत या उठा हुआ रखते हुए शरीर को व्यवस्थित करते
हैं तो यही 'सौष्ठव' कहलाता है। इसमें शरीर को लक्षणानुसारी क्रम में रखा
जाता है क्योंकि अङ्ग-सौष्ठव ही पात्रों के अभिनय को प्रभाव एवं समृद्धिशाली
बनाते हैं।
इस प्रकार स्पष्ट है कि नाट्यप्रयोग में चारी विधान का अतिशय
महत्व होता है, जिसके मूल में भरतमुनि की शास्त्रीय दृष्टि तो है ही साथ
में लौकिकता की धारा भी संयुक्त होकर चल रही है। इनमें सर्वत्र ही—
चाहे हस्तसञ्चार हो या शस्त्रप्रक्षेप या पाद ( प्रक्षेप या ) प्रचार एक
अनुगतता अवश्य विद्यमान रहती है। इसके अतिरिक्त रङ्गमञ्च पर किये गये
छेदन आदि के निषेध, अङ्गों के सौष्ठव पूर्ण विधान तथा व्यायामकर्म आदि
सभी नाट्यविधानों की प्रयोग में महत्त्वपूर्ण शृङ्खला रहती है जो भरतमुनि
की प्रयोगगत सूक्ष्म एवं व्यावहारिक दृष्टि की अभिव्यक्ति करती है।
मण्डलप्रचार—नाट्यशास्त्र का द्वादश-अध्याय 'मण्डलविधान' नामक
अध्याय है। यह बतलाया जा चुका है कि चारी द्वारा आङ्गिक अभिनय
सम्पन्न किया जाता है जो करण, खण्ड तथा मण्डल का आधार होता है।
इनमें एकपाद के प्रचार से 'चारी' दोनों पादों के प्रचार के द्वारा 'करण'
तथा करणों के योग मेल से 'खण्ड' तथा खण्डों के योग सें 'मण्डल' का निर्माण
होता है। चारियों के समूह से यह मण्डल निर्मित होता है। चारियों के
समान मण्डल को भी भौमिक तथा आकाशित वर्ग में विभाजित किया गया

( २० )
है। इनमें भौमिक तथा आकाशिक मण्डल के दस दस प्रभेद किये गये हैं
जो सब मिल कर मण्डलों के बीस प्रभेद बनाते हैं। इनका नामादि विवरण
इस प्रकार है—
भौमिकमण्डल— ( १ ) भ्रमर, ( २ ) आस्कन्दित, ( ३ ) आवर्त,
( ४ ) समोत्सारित, ( ५ ) एलकाक्रीडित, ( ६ ) अड्डित, ( ७ ) शकटास्य,
( ८ ) अध्यर्धक, ( ६ ) पिष्टकुट्ट तथा ( १० ) चाषगत ।
आकाशिक मण्डल— ( १ ) अतिक्रान्त, ( २ ) विचित्र, ( ३ ) ललित-
सञ्चर, ( ४ ) सूचीविद्ध, ( ५ ) दण्डपाद, ( ६ ) विहृत, ( ७ ) अलातक,
( ८ ) वामविद्ध, ( ६ ) ललित तथा ( १० ) क्रान्त ।
नाट्यशास्त्र में इनके स्वरूपादि का विवरण है। इन मण्डलों का युद्ध,
सञ्चरण तथा बाहुयुद्ध आदि में लीलापूर्ण अङ्ग सञ्चालन के साथ वाद्यों के
वादन के अनुगत प्रदर्शन रंगमञ्च पर प्रस्तुत किया जाता है ।
गतिप्रचार—नाट्यशास्त्र का तेरहवाँ अध्याय 'गतिप्रचार' अध्याय
है। आङ्गिक अभिनय के क्रम में पात्रों द्वारा प्रयोज्य विभिन्न अवस्था, भाव,
स्थान, आसन आदि के समय उनकी जो चाल या गति होती है वह भी
विभिन्नता लिये हुए रहती है तथा इसी विभिन्नता सम्पन्न गति से इन
पात्रों के स्थान, भाव, प्रचार आदि का विधान निश्चय किया जाता
है। यही विधान 'गति प्रचार' कहलाता है जिसमें पात्रों की अवस्था, काल,
स्थान आदि विविध सन्दर्भों में स्वरूपानुसार उनकी चाल या गति को
दिखलाया जाता है। इसका कारण यह है कि नाट्य प्रयोग में विविध पात्रों
की चाल उनकी प्रकृति तथा कार्य के अनुरूप बदलती हुई रखना आवश्यक
होता है तथा पात्र की अपनी चाल में भी कभी-कभी समय, अवस्था या
कारणवश ( संयोगवश भी ) भिन्नता आ जाती है। जिसका प्रभाव शरीर के
अङ्ग तथा उपाङ्गों पर ( विभिन्न रूप में ) पड़ता है तथा इनसे उनके पाद-
प्रचार या गति प्रभावित ( या परिचालित ) रहती है। अतएव गतिविधान
नाट्यप्रयोग की सिद्धि में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अन्तर्गत पात्र
जब रङ्गमञ्च पर प्रवेश करे तभी से लेकर उसके निष्क्रमण तक की
प्रत्येक गति का विधान विभिन्न भूमिकाओं के प्रस्तुतीकरण की स्थिति में
अपना अतिशय ( महत्व एवं ) मूल्य रखती है ।
पात्रप्रवेश—नाट्यप्रयोग के आरम्भ में रङ्गमञ्च पर पात्र का प्रवेश
होता है। यह प्रवेश इस प्रकार होना चाहिए कि उससे प्रतिपाद्य

( २१ )
या साध्य रस के उदय का आरम्भ सामाजिकों में होने लगे। इसलिये ऐसे
समय भाण्डवाद्य के वादन के साथ-साथ मार्ग एवं रस से युक्त ध्रुवागान को
(पात्र प्रवेश-काल में) रखा जाता है। आचार्य अभिनवगुप्तपाद¹ ने कोहल
आचार्य का इस सन्दर्भ में मत दिखलाते हुए बतलाया कि प्रवेशकाल के समय
नाट्यप्रयोग के अनुसार ध्रुवा या शुष्काक्षर गान करवाया जाए तथा पात्र को
उचित स्थान, दृष्टि, मुखराग आदि से संयुक्त रखते हुए रखा जाए, जिससे
सामाजिकों के अन्तःकरण में शीघ्र प्रतिपाद्य (मुख्य) रस के उदय का
आरम्भ होने लगे। इसमें उत्तम तथा मध्यम पात्रों का प्रवेश वैष्णवस्थान
द्वारा किया जाता है। उस समय उनका वक्षः, बाहु तथा मस्तक सम, उन्नत
तथा एक समान रखा जाता है, ग्रीवा मयूर सी उन्नत, सुन्दर तथा प्रसन्न,
दाहिना तथा बायाँ हाथ क्रमशः नाभि तथा कटि के पास अवस्थित रखते
हुए भूमिकानुसार उन्हें अन्तर (तथा समय) लेते हुए अपने डगों को रखना
चाहिए। इस प्रकार रङ्गमञ्च पर प्रविष्ट पात्र के चरण अपनी प्रकृति और
मानसी दशा के अनुरूप निश्चित दूरी पर समय के अनुसार रखे जाएँगे।
इसका कारण पात्रों की अपनी प्रकृति रहती हैं। उत्तमपात्रों की प्रकृति
गम्भीर होती है तथा अधम की चंचल या असंयत।
देवता तथा राजा जैसे उत्तमपात्रों के पादक्षेप का अन्तर चार ताल,
मध्यमपात्रों का दो ताल तथा स्त्री एवं नीच पात्रों का अन्तर एक ताल की
दूरी पर होता है। इसी प्रकार इनका समय भी दिखलाया गया है। यथा—
उत्तम पात्र के पाद क्षेप में चार कला, मध्यम में दो कला तथा अधम में
एक कला का समय लगना चाहिए। इसके अतिरिक्त इसे लय के अनुगत
भी रखा जाता हैं अतः उत्तमपात्रों का गति क्रम स्थित या विलम्बित लय
में, मध्यमपात्र का मध्यम लय में तथा अधम पात्रों का द्रुत लय में रखा
जाता है।
इस विवरण से स्पष्ट परिलक्षित होता है कि जब गति का निर्धारण
ताल, लय तथा समय का आश्रय लेकर नियमानुसार रखा जाता है तो उसे
सत्व या मनोदशा के सन्दर्भ में भी रहना चाहिए। क्योंकि मनःस्थिति जब
असाधारण हो तो पात्रों की उपर्युक्त गति में प्रकृतिभेद से उसे रखा जाएगा
क्योंकि सत्व प्रकृति की अपेक्षा से आवश्यक रहता है। चरणों के अन्तर में
रखे गये काल, लय और गति के क्रम में प्रकृति की अपेक्षा से चित्तवृत्तियों की
१. द्रष्ट० अभि० भार० vol II पृ० १३७.

( २२ )
भी प्रमुखता रहती है। इसी कारण भयग्रस्तता तथा हर्ष की अवस्था में उत्तम
प्रकृति के पात्रों का पाद प्रचार या गति 'द्रुत' तथा क्षुधा, व्याधि एवं शोक
आदि की दशा में अधम प्रकृति के पात्रों का पाद प्रचार भी विलम्बित या
स्थित लय में रखा जाता है। अतएव पात्रों की प्रकृति के सन्दर्भ में उनकी
गति का स्वरूप चित्तवृत्ति या सत्व की अपेक्षा से निश्चित किया जाता है यह
स्पष्ट नियम दिखलाई देता है। परन्तु उत्तमपात्र की गति मध्यम पात्र में तथा
मध्यमपात्र की ( निर्धारित ) गति की योजना उत्तमपात्र में नहीं करना
चाहिए। इसका कारण यह है कि पात्रों की गति का निश्चय उनके गुण के
आधार पर किया जाता है, क्योंकि ऐसा करने से ही रस की स्थिति सम्भव
है। भरत का यह विधान लोकानुवर्तन की स्थिति एवं प्रवृत्ति की पुष्टि
करता है। इस सन्दर्भ में आचार्य अभिनवगुप्तपाद ने बतलाया कि जब भी
असामान्य मानसिक दशाओं के कारण गति के निश्चय में विपर्यय या अनियम
दिखलाई पड़ेगा फिर भी उसमें सत्व से अनुगत एक सूक्ष्म सूत्र के सदृश नियम
धारा का अनुगमन विद्यमान रहेगा ही; जिससे उत्तमपात्र की शोकादि में द्रुत
तथा अधम की विलम्बित कर दी जाती है। इस प्रकार स्पष्ट है कि भरता-
चार्य ने प्रत्येक गति का सत्व तथा रस के अनुरूप विस्तृत विधान ही इसके
सन्दर्भ में दिखलाया है।
रसगति—भरतमुनि ने प्रत्येक रस के अनुरूप गति का अतिसूक्ष्म
एवं प्रभावकारी विवरण के साथ रसों के नियम तथा गति को दिखलाया है।
संक्षेप में यहाँ उन्हें दिया जारहा है :—
श्रृंगार रस—इसमें पात्र की लेलित एवं कोमल गति रखी जाती है।
यहाँ चरण भी ताल लयाश्रित मन्द तथा स्वच्छन्द भाव से पृथ्वी पर रखे जाते
हैं। प्रच्छन्न-कामी पात्र चन्द्रज्योत्स्ना से प्रकाशित मार्ग में शब्दमात्र से
आशंकित एवं भीत होकर चुपचाप लड़खड़ाते चरणों से डग भरते हुए
चलता है तथा उस समय इसकी स्वच्छन्द या निर्भीक स्थिति नहीं होती है।
यहीं जब अन्धकार पूर्ण मार्ग पर चलता है तो इसे धूजते या लड़खड़ाते चरणों
में ठोकर खाते हुए रखा जाता है। हास्यरस में पात्र की गति विक्षिस रखी
जाती है। करुणरस में शिथिलगति में पात्र चलता है। इस गति की योजना
मरण के समय विशेष रूप से की जाती है। इसमें स्थित ( विलम्बित ) लय
में पाद प्रचार तथा अश्रुओं के प्रवाह से अवरुद्ध नयन रखें जाते हैं। यहाँ
उत्तमपात्र की गति धैर्य युक्त सहज अश्रु प्रवाह तथा निश्वास और ऊर्ध्व-

( २३ )
निरीक्षण के साथ रखी जाती है । इस समय पादप्रक्षेप या प्रचार ही सहज
होता है । शोकग्रस्त पात्र का वक्षःस्थल 'नत' रखा जाता है तथा गाढ़प्रहार
की स्थिति में शरीर को भुजा के सहारे टिका हुआ दर्शाया जाता है । रौद्ररस
में चण्डगति होती है । इस गति की योजना क्रोध में शत्रु का पीछा करने में
की जाती है । इसमें पैरों का अन्तर चार ताल का रखा जाता है । राक्षस
एवं दैत्य पात्रों में इसे स्वाभाविक गति के रूप में रखा जाता है, क्योंकि ऐसे
पात्र स्वभाव से ही रौद्र प्रकृति के होते हैं। इसमें पाद प्रचार विषम रहता
है । वीररस के प्रयोग में गौरवगति रहती है जो उत्तम या वीर प्रकृति के
पात्रों की सहज गति मानी जाती है। इसमें गति का क्रम द्रुत तथा इसी
कारण चरणविन्यास न्यूनकलाओं वाला रखा जाता है। भयानकरस में
गति भयत्रासित रखी जाती है। इसमें दोनों बाजुओं की ओर देखना,
धूजना, आँखों को खुली रखना, ओठों का सूख जाना आदि के साथ
स्खलितगति में पादसंचार रहता है। इसमें गति चूर्णपद में रहती है तथा
विकल तथा कापुरुष व्यक्ति की यह स्वाभाविक गति मानी गयी है ।
बीभत्सरस में सङ्कोचगति रहती है । इसमें हाथ पैर के पीछे रखे जाते हैं
तथा चरणविन्यास पास-पास या एक के पीछे एक या एक दूसरे के मध्य
में रखे जाते हैं । (तथा यह अनियन्त्रित स्वरूप में भी रहता है ) । अद्भुत-
रस में आश्चर्यगति रहती है । इसमें पैरों की गति लड़खड़ाते हुए तथा चारों
ओर घूमते हुए रहती है तथा पात्र मुग्धभाव में रहता है । शान्तरस में
स्थिरगति या अचंचलगति रखी जाती है, जो स्थितप्रज्ञ या शान्त पुरुष की
होती है । इसमें समपाद की स्थिति में पात्र अवस्थित रहता है ।
विविध पात्र गति—नाट्यशास्त्र में पात्रों के स्तर, दशा तथा प्रकृति
की विभिन्नता के आधार पर तथा उनके उत्तम, मध्यम एवं अधम श्रेणी के
विभाजन के द्वारा (उनकी) गति का विस्तार से निरूपण किया गया है ।
इसका कारण है—अभिनय में यथार्थता आकर प्रतिपाद्य रस में निर्बाध
आस्वाद्यमानता का उत्पन्न होना । भरत का यह विविध पात्रों की गति का
विवरण अति विस्तीर्ण है, जिसमें उत्तम आदि पात्रों में परिगणनीय नृप,
सचिव, यति, वणिक्, तपस्वी, वृद्ध एवं युवा, स्थूल तथा कृश, मत्त एवं
उन्मत्त तथा पंगु, वामन, कुब्ज एवं खञ्ज पुरुष के अतिरिक्त शकार, चेट,
विदूषक, कञ्चुकी तथा दास जैसे पात्रों की गतियाँ निरूपित हैं। यह गति
निरूपण नाट्य के प्रयोग में उपयोगी एवं प्रभावकारी तो है ही बड़ा ही
मौलिक भी है ।

( २४ )

इसके अतिरिक्त मुनि ने म्लेच्छ, शबर आदि प्रजातियों की प्रकृति एवं
स्थिति के अनुरूप गति निरूपण के साथ-साथ नाट्य में प्रयुज्यमान सिंह,
वानर, रीछ जैसे पशुओं तथा पक्षि एवं सर्प आदि प्राणियों की गति का भी
व्यवस्थित विवरण दिया है। इसके अतिरिक्त पुरुषपात्रों के समान ही स्त्री-
पात्रों की गति का भी विस्तार से विवरण है। सुकुमार प्रकृति के कारण
स्त्रियों की गति में कला, ताल एवं लय के प्रमाण को पुरुष की अपेक्षा आधा
रखा जाता है, तथा अवस्था भेद से भी युवती, मध्या, प्रौढ़ा तथा वृद्धा के भेद
से भी स्त्रीगति में अन्तर रहता है। जैसे बाला की गति में अधिक स्वच्छन्दता
रहनी चाहिए तथा सभी स्त्रियों की गति में लालित्य एवं विलास के साथ-
साथ सौष्ठव भी दिखना चाहिए। (ये) सभी पात्रों की गतियां उनकी प्रकृति,
चित्तवृत्ति, अवस्था, देश एवं काल के अनुरूप रखी जाती है। इन विवरणों
में जिन जातियों, पदार्थों ( या वस्तु ) का विधान न हो उन्हें लोकव्यवहार
एवं उनके स्वरूप को देख कर नाट्यप्रयोग में आचार्यबुद्धि से नियोजित
करना चाहिए।
भूमिका-विपर्यय—नाट्यप्रयोग की अपेक्षा या अन्य स्थितिवश इसके
अतिरिक्त भी पात्रों की भूमिका में परिवर्तन किया जा सकता है। मुनि ने
ऐसे उद्देश्यों की पूर्ति के लिये भूमिका विपर्यय का विधान दिया है।
इसमें ऐसे कार्य का उद्देश्य तथा विधान के साथ पर्याप्त व्यवस्थित विश्लेषण
( भी किया गया ) है कि पुरुष एवं स्त्रीपात्र अपने स्वभाव, स्थिति एवं
प्रकृति के विपरीत ऐसी भूमिका क्यों ग्रहण करते हैं। यह दो स्थितियों में
होता है—( १ ) आत्मस्वभाव या स्वरूप का परिवर्तन तथा ( २ )
परभाव या समय के अनुसार इष्ट स्वरूप का धारण या तद्भावगमन।
इस प्रकार स्त्रीपात्र वेष, कर्म, भाषा एवं गति से पुरुषों का तथा पुरुष
भी स्त्रीवेष तथा मृदुगति आदि से स्त्रीभाव का अभिनय सम्पन्न करता है।
यह भूमिकाविपर्यय सिद्धान्त अनेक दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण है। प्रथम तो
यह प्रयोग की दृष्टि से विलक्षणता लिये हुए है, क्योंकि इसमें अधिक नाट्य-
कौशल दिखलाना पड़ता है जो अतिशय अभ्यास तथा परिश्रम की अपेक्षा
रखता है। दूसरे इसका ऐतिहासिक महत्व भी कम मूल्यवान् नहीं है।
इससे यह स्पष्ट है कि भरतमुनि के समय तक नाट्यविज्ञान इतना विकसित
तथा समृद्ध हो चुका था, जिसमें मनोवैज्ञानिक स्तर पर चमत्कार की
उद्भावना के उद्देश्य के अतिरिक्त अन्य तात्कालिक व्यवस्था की पूर्ति के लिये
'भूमिकाविपर्यय' की योजना हो सकती थी। इसने संस्कृत नाट्यप्रयोग

( २५ )

को गति एवं सौन्दर्य प्रदान करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया यह
निर्विवाद है।
विमान आदि गति—नाट्यप्रदर्शन में कथावस्तु के अनुरोध से अनेक
दृश्यों का दिखलाना आवश्यक रहता है, किन्तु सामान्यतः ऐसे नाट्यप्रयोग
में विमान आदि प्रत्यक्ष दर्शाना संभव नहीं। ऐसी परिस्थिति में भरतमुनि ने
विमानगमन, रथारोहण, पर्वतारोहण, जलसन्तरण, आकाशगमन, अन्धकार-
यात्रा जैसे दृश्यों, पदार्थों एवं क्रियाओं को नाट्य में प्रस्तुत करने के लिये
कुछ प्रतीकात्मक अभिनयों तथा युक्तियों की परिकल्पना की है। इस प्रसंग में
की जाने वाली पात्रों की गतियों का निरूपण अतिशय स्पष्ट विवरण के साथ
किया गया है। निर्जीव पदार्थों एवं सजीव प्राणिपात्रों की रङ्गमञ्च पर
अवतारणा की यह पद्धति नाट्यप्रयोग के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण स्थिति
रखती है। देश, काल आदि भेद से प्रतीकात्मक अभिनय के तथा तदनुरूप
काव्यपाठ के द्वारा ऐसे दृश्यों को रूपायित करने का विधान रखा गया है
जो लोकानुसारी होता है। इस सन्दर्भ में आचार्य अभिनवगुप्तपाद
ने अनुकृतियों के प्रयोग करने की भी सहमति दी है। उनका मत है कि
अनुकृत प्रतिकृतियों तथा शोभाधायक पटचित्रों के द्वारा भी ऐसे दृश्यों को
उपस्थापित करना चाहिए। पतञ्जलिमुनि ने अपने व्याकरण महाभाष्य में
शोभाधायक चित्रपटों के धारण करने वाले शोभिकों का उल्लेख किया था
जो अभिनवगुप्त के विचारों का उत्स प्रतीत होता है। इस प्रकार नाट्यधर्मी
प्रतीकों तथा अभिनयों के द्वारा न केवल आन्तर चित्तवृत्तियों की किन्तु बाह्य
जगत् के स्वरूप एवं सौन्दर्य की अभिव्यक्ति सम्भव है यह भरतमुनि ने अपने
विवरणों से दिखलाया जो नाट्यार्थ ग्रहण करवाने में अतिशय मूल्यवान् है।
गति के अनुगत सङ्गीततत्त्व—विभिन्नपात्रों के रङ्गमञ्च पर होने वाले
गति प्रचार का (जो उनके प्रवेश से लेकर निष्क्रमण तक है) विवरण
इतनी उत्तमता के साथ अन्यत्र कहीं प्राप्त नहीं है। इनमें अभिनेता या पात्र
केवल एक निश्चित प्रमाणयुक्त गति से पादनिक्षेप करते हुए मञ्च पर आते ही
नहीं हैं किन्तु यहाँ उनकी गति को उपयुक्त संगीत का अनुगमन या संगत
भी करनी पड़ती है, विशेष कर वाद्य तथा कण्ठ संगीत की। वाद्यों में इनकी
संगत बासुरी तथा वीणा से होती थी तथा विभिन्न मृदङ्गवादन के विषय में
एक नियम था। ऐसे समय गायी जाने वाली ध्रुवाओं के लिये भी विधान
(या नियम) था जिनका प्रयोगादि के साथ स्वरूप विवरण नाट्यशास्त्र के

( २६ )

अध्याय ३२ में दिया गया है। उस समय का यह वाद्यवादन दर्शकों को
दिखलायी पड़ता था तथा आज के समय की तरह पाश्र्वसंगीत या पर्दे के
पीछे से यह कार्य नहीं किया जाता था।
जब यह कहा गया कि नाट्य एक कला है जो स्वयं यथार्थ नहीं है परन्तु
यथार्थ का अनुकरण है। अतः इस नाट्य में संगीत के अभिव्यञ्जक एवं
भावस्पर्शी कार्य को लगाना उसी के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए रसों की
समृद्धि करना है। मुनि को यहाँ ऐसे प्रयोक्ता पात्र की अपेक्षा रही जो दर्शकों
के समक्ष आवें तथा वे जब तक अपना सम्भाषण या संवाद कथन आरम्भ न
करें या उसे समाप्त न करें। इसी कारण ऐसे समय मृदंग या बासुरी का
शीघ्र ही वादन आरम्भ किया जाता था और उसी के साथ पर्दे के हटते ही
पात्र रङ्गमञ्च पर प्रवेश करेगा तथा यह क्रम तब तक चलता रहता था जब
तक कि वह संवाद या सम्भाषण की स्थिति में न पहुँच पाए। इसी प्रकार
का क्रम उसके रङ्गमञ्च से निष्क्रमण के समय भी रहता था। अतः यही वह
समय था जब ध्रुवा गान हो। कण्ठ तथा वाद्य संगीत का यह चलने वाला
प्रयोगक्रम ( नृत्यगत ) अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के पादविक्षेप तथा अभिनय
के साथ-साथ चलता था जो आज हमें किसी बैलेट या आपेरा नाट्य या
नृत्य की सूचना सा देता दिखाई देता हैं तथा नाटकीय संवाद के साथ चलने
वाले संगीत के कारण यह पुनः आपेरा के समीप आ जाता है। ये
विवरण या नाट्यप्रयोग के नियम भारत में प्राचीन काल में प्रस्तुत नाट्य-
विधान में प्राप्त हैं, जो आज भी विश्व कलासन्धान के महत्त्वपूर्ण स्रोत एवं
आधार बनने में समर्थ होकर अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
स्थानक या स्थान—नाट्यशास्त्र में गति विधान के प्रसंग में स्त्रियों
एवं पुरुषों के स्थानक तथा भूमिका विपर्यय का विचारपूर्वक निरूपण किया
गया है। इनमें पात्रों के सम्भाषण एवं गति के समय तीन प्रकार के स्थानक
होते हैं—(१) आयतस्थान, (२) अवहित्थ स्थान तथा (३) अश्वक्रान्तक
स्थान।
आयतस्थान—इसमें नारी का दाहिना पैर सम, बायाँ तिरछा होकर
एक ताल के अन्तर से उठा हुआ तथा बायीं ओर से कमर ऊपर उठी हुई
रहती है। नाट्यप्रयोग की दृष्टि से यह स्थान बड़ा महत्त्वपूर्ण माना जाता
है। इसके द्वारा आवाहन, विसर्जन, चिन्ता, पुष्पमोक्षण जैसी क्रियाओं तथा
कोप, गर्व, मान आदि स्त्रीजनोचित भावों का अभिनय किया जाता है।

( २७ )
**अवहित्थस्थान—**इसमें बायाँ पैर सम, दाहिना तिरछा तथा कटि का
बायाँ भाग उन्नत या उठा हुआ रहता है। इसके द्वारा सहजसम्भाषण, निश्चय,
वितर्क आदि क्रियाओं तथा लीला, विलास, विव्वोक आदि नारी सुलभ
सुकुमार भावों का अभिनय किया जाता है।
**अश्वक्रान्तकस्थान—**इसमें एक चरण उठा हुआ, दूसरा अग्रतलसंचर
स्थिति में झुका हुआ तथा सूची या आविद्ध चारी रहती है। इसके द्वारा
वृक्ष की टहनियों को छूने, पुष्प गुच्छकों को ग्रहण करने, अङ्गों से वस्त्र के
खिसकने आदि क्रियाओं का तथा लालित्यपूर्ण नाट्यार्थ के ग्रहण करने जैसे
अर्थों का अभिनय किया जाता है। इन स्थानकों का प्रदर्शन चेष्टाएँ तथा
चारी के आरम्भक क्षण तक ही रखा जाता है। ये स्त्री तथा पुरुष पात्रों के
द्वारा सामान्यतः नियमानुसार रखे जा सकते हैं।
नाट्यशास्त्र में स्थानक का विवरण अल्प है तथा इनकी स्थिति का स्वरूप
भी (इसी कारण) पूर्ण नहीं प्रतीत होता । परन्तु अभिनयदर्पण, सङ्गीतरत्नाकर
तथा नृत्यरत्नकोश आदि नाट्यसंगीत ग्रन्थों में स्थानों का विवरण विस्तार
से प्राप्त होता है। यह स्थानकों का विवरण इसी कारण यहाँ देना आवश्यक
है। स्थानों का प्रयोग भी विविध अभिनय तथा मुद्राओं के प्रस्तुत करने के
समय रखा जाता है, जहाँ एक नियत स्थिति में पात्र को खड़ा रहना होता
है। यही स्थिति 'स्थान' ( Pose ) कहलाती है।¹ ये स्थान ( आरम्भ में )
छः हैं—( १ ) वैष्णव, ( २ ) समपाद, ( ३ ) वैशाख, ( ४ ) मण्डल, ( ५ )
आलीढ तथा ( ६ ) प्रत्यालीढ़ । इन सभी स्थानों के अधिष्ठाता देवता भी
नियत है तथा इनका विवरण शास्त्र में मिलता है। तदनुसार यह क्रम इस
प्रकार है :—
**वैष्णव—**देवता विष्णु। आगे रखने का प्रमाण २ १/२ ताल के अन्तर
से, एक पैर ऊँचा तथा दूसरा तिरछा, जंघा ऊँची तथा एडी तिरछी रखी
जाती है ।
१. नाट्य के इस स्थानक विवरण की विस्तार से मीमांसा यहाँ सम्भव
नहीं है परन्तु इन विवरणों के आधार पर हमने कुछ रेखाचित्र लगा दिये हैं।
इन्हें नाट्यशास्त्र के अभिनयप्रयोग विवरण में उपयोगी तथा परम्परानुमोदित
मानकर आज भी दक्षिण भारत के कलाकार इन्हें प्रस्तुत करते रहे हैं
( अतः ये प्राचीन ही हैं )—सम्पादक ।

( २८ )
समपाद—देवता ब्रह्मा । दोनों पैरों का अन्तर का प्रमाण एक ताल
का तथा दोनों पैर घुटनों के साथ सहज मुड़े हुए ।
वैशाख—देवता कात्तिकेय । पैर एक दूसरे के पीछे तीन बल में लपेट
लिये हुए रख कर नमे हुए होकर खड़ा रहना ।
मण्डल—देवता इन्द्र । दोनों पैरों का यहाँ अन्तर तीन ताल तथा कटि
तथा पृष्ठ सीधी रखकर झुकते हुए खड़े रहना ।
आलीढ—तथा प्रत्यालीढ—दोनों के देव इन्द्र । मण्डल-स्थान में
दाहिने पैर को पांच ताल के अन्तर से आगे रखने पर आलीढ़ तथा इसके
विपरीत दाहिने पैर को सिकुड़ा कर बायें पैर को पाँच ताल के अन्तर से
आगे रखना प्रत्यालीढ है ।
उपर्युक्त छः स्थान पुरुषसंस्थान है तथा नाट्यशास्त्रानुमोदित हैं, परन्तु
शास्त्रीय ग्रन्थों में इनके अतिरिक्त अन्य स्थान भी प्राप्त होते हैं । 'सङ्गीत-
रत्नाकर' में इस सन्दर्भ में तेईस ( देशी ) स्थान दिखलाये गये हैं । जिनका
स्वरूप सहज बोध्य है। ये इस प्रकार हैं—( १ ) स्वस्तिक, ( २ ) वर्धमान,
( ३ ) नन्द्यावर्त, ( ४ ) संहज, ( ५ ) समपाद, ( ६ ) एकपाद,
( ७ ) पृष्ठोत्तानतल, ( ८ ) चतुरस्र, ( ६ ) पाष्णिंविद्ध, ( १० ) पार्ष्णि-
पार्श्वगत, ( ११ ) एकपार्श्वगत, ( १२ ) एकजानुगत, ( १३ ) परावृत्त,
( १४ ) समसूचि, ( १५ ) विषमसूचि, ( १६ ) खण्डसूचि, ( १७ ) ब्राह्म,
( १८ ) वैष्णव, ( १६ ) शैव, ( २० ) गरुड, ( २१ ) कूर्मासन,
( २२ ) नागबन्ध तथा ( २३ ) वृषभासन ।
इनमें समसूची, विषमसूची, खण्डसूची, गरुड, कूर्मासन, नागबन्ध तथा
वृषभासन ये आसन हैं तथा शेष स्थान हैं। इनमें स्थानकों के कुछ चित्र हमने
दिये भी हैं, जिनसे इनका स्वरूप स्पष्टतः समझा जा सके। इन स्थानकों
का ग्रन्थगतरूप स्वरूप इस प्रकार है :—
स्वस्तिक—दाहिने पैर को बायीं ओर तथा बायी ओर रखते हुए
दोनों पैरों की तिरछे करते हुए रखना ( Cross ) । ये सहजभाव में झुके हुए
और एक दूसरे को छूते हुए रखे जाएँ ।
वर्धमान—दोनों पैरों की एड़ी को एक दूसरे की ओर मुँह किये हुए
पास-पास रखकर दाहिने पैर की नोक दाहिनी ओर तथा बायें की बायीं
ओर रखते हुए खड़े रहना ।
नद्यावर्त—वर्धमान स्थिति में खड़े होकर दोनों पैरों का अन्तर छः से
बारह अंगुल रखना ।