नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)
Natyashastra Part 2 of Bharata Muni with Pradipa Commentary
महर्षि भरत मुनि (टीकाकार: पं. बाबूलाल शुक्ल शास्त्री) द्वारा
पृष्ठ 30, कुल 668 में से
संदर्भ में पढ़ें( १६ )
भारतन्याय के अनुसार पात्र प्रवेश करते हुए बायें हाथ में खेटक तथा
दाहिने हाथ में शस्त्र लेकर रंगमञ्च पर परिक्रमा करता है। इसी प्रकार अन्य
न्यायों में भी थोड़े परिवर्तन के साथ शस्त्रों को लेकर ( नाट्य-प्रदर्शन में )
परिक्रमा की जाती है। भरतमुनि ने शस्त्रमोक्षण के इन अभिनयों ( के
सम्बन्ध ) में प्रयुक्त ( इन ) न्यायों के विषय में कुछ निषेध भी बतलाये हैं।
तदनुसार धनुष या वज्रादि के प्रहार या प्रयोग की स्थिति में वह संकेतमात्र
से छोड़ा जाए न कि उससे वास्तविक रक्तस्राव कराने वाला प्रहार हो
परन्तु यदि ऐसा आवश्यक ही हो तो फिर आहार्यविधि के अभिनय-विधान
का आवश्यकता के अनुसार अनुगमन किया जाए।
सौष्ठव—इस प्रकार जो नाट्य प्रयोग में चारी की योजना का
विधिवत् विधान दिखलाया गया परन्तु चारी के प्रयोग में 'अङ्ग सौष्ठव'
आवश्यक होता है, क्योंकि अङ्गसौष्ठव से ही नाट्य या नृत्य में शोभा का
संचार ( सम्भव ) होता है। जब कटि, कर्ण, स्कन्ध तथा मस्तक सम स्थिति
में और वक्षःस्थल उन्नत या उठा हुआ रखते हुए शरीर को व्यवस्थित करते
हैं तो यही 'सौष्ठव' कहलाता है। इसमें शरीर को लक्षणानुसारी क्रम में रखा
जाता है क्योंकि अङ्ग-सौष्ठव ही पात्रों के अभिनय को प्रभाव एवं समृद्धिशाली
बनाते हैं।
इस प्रकार स्पष्ट है कि नाट्यप्रयोग में चारी विधान का अतिशय
महत्व होता है, जिसके मूल में भरतमुनि की शास्त्रीय दृष्टि तो है ही साथ
में लौकिकता की धारा भी संयुक्त होकर चल रही है। इनमें सर्वत्र ही—
चाहे हस्तसञ्चार हो या शस्त्रप्रक्षेप या पाद ( प्रक्षेप या ) प्रचार एक
अनुगतता अवश्य विद्यमान रहती है। इसके अतिरिक्त रङ्गमञ्च पर किये गये
छेदन आदि के निषेध, अङ्गों के सौष्ठव पूर्ण विधान तथा व्यायामकर्म आदि
सभी नाट्यविधानों की प्रयोग में महत्त्वपूर्ण शृङ्खला रहती है जो भरतमुनि
की प्रयोगगत सूक्ष्म एवं व्यावहारिक दृष्टि की अभिव्यक्ति करती है।
मण्डलप्रचार—नाट्यशास्त्र का द्वादश-अध्याय 'मण्डलविधान' नामक
अध्याय है। यह बतलाया जा चुका है कि चारी द्वारा आङ्गिक अभिनय
सम्पन्न किया जाता है जो करण, खण्ड तथा मण्डल का आधार होता है।
इनमें एकपाद के प्रचार से 'चारी' दोनों पादों के प्रचार के द्वारा 'करण'
तथा करणों के योग मेल से 'खण्ड' तथा खण्डों के योग सें 'मण्डल' का निर्माण
होता है। चारियों के समूह से यह मण्डल निर्मित होता है। चारियों के
समान मण्डल को भी भौमिक तथा आकाशित वर्ग में विभाजित किया गया