श्रीमद् एकनाथी भागवत (सन्त एकनाथ - श्रीमद्भागवत एकादश स्कन्ध उद्धव गीता सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Shrimad Eknathi Bhagavat (Hindi) by N.V. Sapre
सन्त एकनाथ महाराज (अनुवादक: एन. वी. सप्रे) द्वारा
नवाँ अध्याय २३१
उसकी वह अवस्था देखकर श्री दत्तात्रेय के मन में करुणा उत्पन्न हुई और उन्होंने उसके मस्तक पर हाथ रखकर
प्रसन्न मुद्रा से कहा कि आज से तुम्हारा और मेरा कभी वियोग नहीं होगा। राजा को इस प्रकार का आश्वासन
देकर श्रीदत्तात्रेय निकल पड़े। जितनी प्रसन्नता से वे आये थे उतनी ही प्रसन्नता से वे चले गये। राजा को अत्यन्त
समाधान हुआ और वह निजात्मबोध से निरन्तर सुखी हुआ।
अवधूतवचः श्रुत्वा पूर्वेषां नः स पूर्वजः।
सर्वसङ्गविनिर्मुक्तः समचित्तो बभूव ह॥३३॥
उद्धव को सामने देखकर श्रीकृष्ण ने कहा, "यदुराजा, यह हमारे पूर्वजों का भी पूर्वज और राजाओं का
मुकुटमणि था। तुम यदि उसका नाम नहीं जानते तो यह अपूर्व बात है। लेकिन उसके ही नाम से हम सारे वीर
अपने को 'यादव' कहते हैं।" नन्द के पुत्र श्रीकृष्ण ने आनन्दपूर्वक आगे कहा, वही यदु हमारा पूर्वज है। उसने
ही दत्तात्रेय के साथ ब्रह्मज्ञान का संवाद किया। श्रीदत्तात्रेय के भाषण के हृद्गत पर विश्वास करने के कारण ही
यदु में सर्वसंग परित्याग की पात्रता उत्पन्न हुई। जो संग छोड़कर दूर गया उसने 'संगत्याग' किया ऐसा कहना
चाहिये लेकिन जो संग में रहकर भी स्नेह छोड़ देता है उसी को 'संगमुक्त' समझना चाहिये। आकाश सर्वत्र
सभी वस्तुओं को आवृत्त करता है लेकिन वह किसी को भी स्पर्श नहीं करता। इसी का नाम है—'संगमुक्तता'।
लेकिन यदु के पास इससे भी विशेष प्रकार की संगमुक्तता आ गयी थी। उद्धव! वह कथा भी बताता हूँ, सुनो।
सचमुच, सबके संग में रहते हुए भी दत्तात्रेय के बोध से उसे संग की भनक भी नहीं लग रही थी। इसी का नाम
है विशेषमुक्तता। पहले मेरी द्वैत से संगति थी। वह जाकर अब मैं निःसंग हो गया। ये दोनों ही बातें मिथ्या हैं।
मैं सबसे 'विनिर्मुक्त' हो गया हूँ। रस्सी कभी साँप नहीं होती लेकिन उस पर साँप होने का आरोप किया जाता
है। लेकिन वह भी रस्सी से ही नष्ट होता है। यह आत्मभ्रम भ्रान्ति के कारण ही निर्मित होता है। रस्सी तो रस्सी
के ही रूप में रहती है लेकिन जिसे भ्रम है उसके मन में वह साँप के रूप में रहता है। इस प्रकार का द्वैत का
भ्रम टूटते ही राजा को धीरे-धीरे समाधि लग गयी। ऐक्यभाव से समबुद्धि होने का नाम ही 'निजसमाधि' है।
यही समाधि राजा को प्राप्त हो जाने के कारण वह ब्रह्मस्वरूप तक पहुँच गया। कृष्ण ने उद्धव से कहा, "यदि
तुम भी ऐसे के वंश में जन्म लेकर ब्रह्मज्ञान नहीं प्राप्त करोगे तो पूर्वजों की प्रतिष्ठा में कमी आ जाएगी।" इस
पर श्रीकृष्ण ने उद्धव से तिरस्कारपूर्वक बोल कर अद्वैत पर टूट पड़ने के लिये उसकी उत्कंठा पर एक और प्रहार
किया। एक तो विषैला काला सर्प, तिस पर यदि उसकी पूँछ पर पैर रख दिया जाय तो वह क्रोध से दंश करने
के लिये टूट पड़ता है, किसी के वश में नहीं आता। उसी प्रकार उद्धव पहले से ही अनुताप दग्ध था, तिस पर
श्रीकृष्ण ने उसका तिरस्कार किया तो वह परब्रह्म को निगलने के लिये मन में व्याकुल हो उठा। कृष्ण और
उद्धव के बीच जो संवाद हुआ वह अगले अध्याय में है। उसमें गुरु-शिष्य का लक्षण बताया जायगा। चतुर
श्रोताओं को उसका श्रवण करना चाहिये। एका जनार्दन कहता है, कृष्ण के मुख से निकला भाषण अत्यन्त गूढ़
है। यद्यपि मैं ठीक प्रकार से उसका वर्णन नहीं कर सकता फिर भी उसके स्वाभाविक माधुर्य से अंतःकरण तृप्त
होता है। यदि शर्करा का करैला बनाया जाय तो उसमें कडुवाहट नहीं रहती। उसी प्रकार यह ग्रन्थ भले ही
प्राकृत भाषा में लिखा गया हो लेकिन उसमें पूर्ण रूप से स्वानंद ही भरा हुआ है। यदि सोने का पिण्ड भी बनाया
जाय तो वह पत्थर के मोल नहीं बिकेगा। उसी प्रकार भागवत यदि प्राकृत में भी हो तो भी उसमें आत्मज्ञान
की कमी नहीं होगी। मोती के लिये लोग समुद्र में डुबकी लगाते हैं लेकिन यदि वही मोती घर के कुएँ में
२३२ श्रीमद् एकनाथी भागवत
मिलने पर कोई उसे फेंक देता है तो वह मूर्ख ही कहलायेगा। उसी प्रकार संस्कृत भाषा का अध्ययन कर बड़ी
कठिनाई से परमार्थ से भेंट होती है, यदि वही परमार्थ देशी भाषा में प्राप्त हो जाय तो उसकी उपेक्षा नहीं करनी
चाहिये। धनवान और जानकार रत्नपरीक्षक हो तो वह धूल में पड़ा हीरा देखने पर उसे अपनी गाँठ में बाँध कर
घर ले आता है। उसी प्रकार जो भी ज्ञाता या विद्वान हो उसे यह देशी भाषा में लिखा ग्रन्थ देखकर उसकी उपेक्षा
नहीं करनी चाहिये बल्कि उसका अच्छी प्रकार परीक्षण कर चित्स्वरूप रत्न प्राप्त करने का प्रयत्न करना चाहिये।
यदि क्षुद्र दृष्टि से देखें तो साक्षात व्यासजी के ग्रन्थ पर लोग नाक भौं सिकोड़ सकते हैं। फिर यह तो मराठी में
लिखा काव्य है। इसीलिये कुटिलता छोड़कर इसे पढ़ें। जिन्हें आत्मसुख की चाह है वे प्राकृत में लिखे ग्रन्थ में
मीन मेख नहीं निकालेंगे। वे ज्ञान रस को ही ग्रहण करेंगे क्योंकि उनमें परमार्थ के प्रति उत्कंठा रहती है। जो
सचमुच ही परमार्थी हैं वे ही इस ग्रन्थ के अधिकारी हैं। जिनकी भागवत पर भक्ति है उन्हें ही निजसत्व प्राप्त
होगा। जिनकी भागवत पर भक्ति नहीं है जो व्यर्थ ही विद्वत्ता की डींग हाँकते हैं, वे ही यदि निन्दा न करें तो आगे
जाकर उन्हें भी भक्ति प्राप्त होगी। जिनके मन में सदा निन्दा ही भरी रहती है उन्हें कभी भी सद्गति प्राप्त नहीं
होती। निन्दा सबसे श्रेष्ठ पातक है। निन्दक का नाम लेने पर भी जिह्वा को दोष लगता है। इसलिये प्रायश्चित के
रूप में रामराम कहना चाहिये। किन्तु निन्दा में भी स्वार्थ ही दिखायी देता है क्योंकि निन्दक भक्त का हित ही
करते हैं। वे अपना नुकसान कराकर दूसरों के सारे दोष धो डालते हैं। इसलिये श्रोताओं को गुण और दोष
छोड़कर शान्त बैठना चाहिए। जिस ज्ञान का प्रवक्ता स्वयं श्रीकृष्ण है, वह ज्ञान अत्यन्त रसाल होगा यह कहने
की आवश्यकता नहीं है। श्रीकृष्ण और उद्धव का यह ज्ञान अज्ञान को तत्काल दूर कर देता है इसलिये एका
जनार्दन विनती करता है कि ध्यान देकर उसका श्रवण करें।
इति श्रीमद्भागवते महापुराणे एकदश स्कंधे,
श्रीकृष्ण उद्धव संवादे एकाकार टीकायां नवमोध्यायः ॥ ९ ॥
श्री कृष्णार्पणमस्तु ।
दसवाँ अध्याय
अब सद्गुरू रूप धन्वंतरी को प्रणाम करता हूँ। उसकी दृष्टि से ही मनुष्य रोग से मुक्त होता है। इस संसार
में भवरोग की बाधा दूर करने में उसके जैसा समर्थ अन्य कोई नहीं है। जिस भवरोग के संताप से लोग
आधिभौतिक, आधिदैविक एवं आध्यात्मिक इन त्रिविध तापों से झुलस रहे हैं, 'मैं' और 'मेरा' जैसे संकल्पों से
वे सदा बड़बड़ाते रहते हैं, द्वैतभावना के उद्भव के कारण उनके जीभ का स्वाद नष्ट हो जाता है और मुँह
कडुआ हो जाता है, इसीलिये वे मुँह से विष की तरह कडुई बातें करते रहते हैं। व्याधि के सत्रिपात में वे विवेक
को लात मारते हैं और वायु के झटके में हाथ से धैर्य को झटक कर वासनारूप जंगल में भटकने लगते हैं।
महत्वाकांक्षाओं में सागर में डूबते-उतराते हैं, संकल्पों के मृगजल में डूबने और स्वर्ग की चोटी पर तेजी से
चढ़ने लगते हैं और पैर फिसल कर नीचे गिर पड़ते हैं। माया की कँटीली झाड़ियों की खरोंच उन्हें लगती रहती
है, लोभरूपी बैर के काँटे उन्हें कचोटते रहते हैं और वे प्रपंच से लिपट कर बैठ जाते हैं। फिर यदि कोई उन्हें
पीटता भी है तो वे वहाँ से भागते नहीं हैं। भवरोग के भ्रम में वे कैसा पागलों जैसा आचरण करते हैं जो नहीं
खाना चाहिये उसे खाने लगते हैं, जो नहीं करना चाहिये वह करते दिखायी देते हैं और स्त्रियों के पीछे पागलों
की तरह दौड़ते रहते हैं। धन के भय से उन्हें कँपकँपी छूटती है और वे काँपने लगते हैं। मन को झटका लगता
है और उनका शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है। ऐसी स्थिति में कहीं तो मुँह छिपाकर बैठ जाते हैं। जब शरीर
में भोग विलास का उन्माद चढ़ता है तो वे जमीन अथवा खाट पर नहीं रह पाते, विधि का आवरण वे फेंक देते
हैं और कहीं भी उनकी चित्तवृत्ति स्थिर नहीं रह पाती। ज्ञानशक्ति क्षीण हो जाती है, शिथिल होकर वे छटपटाते
रहते हैं और विषयरूपी जल माँगते रहते हैं। थोड़े से जल से उनकी प्यास पूरी नहीं होती और वे पेटभर पानी
की हाँक लगाये रहते हैं। इस प्रकार सदा कुपथ्य करते रहने के कारण उनमें जीर्ण ज्वर उत्पन्न होने लगता है।
कालान्तर में क्षय का प्रकोप होकर शरीर बिलकुल क्षीण हो जाता है। क्षण-प्रतिक्षण यह क्षीणता बढ़ती जाती है
और शरीर में हुए विकारों के कारण चिन्ता उत्पन्न हो जाती है और सुख नष्ट हो जाता है। रोग का जोर इतना
विचित्र रहता है कि परमार्थ कडुवा लगने लगता है और विषय मधुर लगता है। इस रोग को निर्मूल करने के
लिये सत्कथा सुनाइये तो मुँह की भावार्थरूप दाढ़ें बन्द होकर दाँत बजना बन्द हो जाता है। अर्थात् सत्कथा
अच्छी नहीं लगती। तुलसी का रस तथा शहद का मिश्रण नाक में डालने से उसे नाक खींच नहीं पाता, उल्टे
इससे उसके सर में दर्द होने लगता है। इस प्रकार वह पूरी तरह रोगग्रस्त होकर रहता है। ऐसा यह जबरदस्त रोग
देख कर सद्गुरुरूपी चतुर वैद्य आगे बढ़ता है और कृपादृष्टि से उसकी ओर देखकर उसका रोग तत्काल ठीक
कर देता है। वह वैद्य (सद्गुरु) अत्यन्त बुद्धिमान होने के कारण रोगी का प्राण जाने पर भी उसे मरने नहीं देता।
वह प्राण के बिना ही उसे जीवित रखता है ऐसी सिद्धि सद्गुरु के पास होती है। रोगी का भाग्य महान है
इसीलिये वह गुरु कृपा कूर्मावलोकन करता है और वही रोगी के लिये अमृत पान की तरह सिद्ध होकर वह
तत्काल प्रकृतिस्थ हो जाता है। इस प्रकार प्रकृतिस्थ हो जाने के बाद वह रोगी स्वयं ही नित्यानित्य का पालन
सावधानी से करने लगता है। किन्तु इतने से उसका जीर्ण ज्वर दूर नहीं होता तथा क्षय के लक्षण भी कम होते
नहीं दिखायी देते। इसलिये सद्गुरु उसे रसायन देना शुरू करता है। रोगी को 'अर्धमात्रारूपी अक्षरस' देते ही
उसका क्षयरोग दूर होकर वह पहले जैसा 'अक्षय' (अविनाशी) हो जाता है। रोगी कहीं भीषण कुपथ्य न कर दे
२३४ श्रीमद् एकनाथी भागवत
इसलिये उस पर वैराग्य की नजर रखता है और निरन्तर आत्मानुसंधान का पथ्य देकर उसके संसाररूपी रोग का
निवारण करता है। रोगी पूरी तरह ठीक हो जाने पर उसे तेज भूख लगती है इसलिये वह मानसिक चिन्ता की
लाई बना कर भकाभक एक ही क्षण में खा जाता है। चार वर्णरूपी काला सफेद चना चार आश्रमरूपी अग्नि में
भून कर उसे 'अहं-सोहं' रूपी गुड़ के साथ खा जाता है। फल की आशा के झोले भरे हुए थे उसे भी वह खा
गया। गुड़ और चीनी की चाशनी की तरह कर्माकर्म के लड्डू बिना मीठा या कड़ुआ कहे वह अपनी इच्छा से
खाने लगा। 'ब्रह्माहमस्मि' की चरम प्रवृत्ति के सुन्दर पकवान उसे दिखाई पड़े उसे तत्काल खाकर वह माया के
पीछे पड़ गया। तब माया उसके डर से भाग गयी और अपने मिथ्यत्व में ही विलीन हो गयी। तब स्वानंद पुष्ट
हुआ और संसाररोग बिलकुल नष्ट हो गया। ऐसे जिस सद्गुरु वैद्य ने मेरा उपचार कर मुझे स्वस्थ किया उसकी
शरण में जाना चाहता हूँ तो चारों ओर तुम ही दिखायी देते हो। तुम से स्वयं को अलग कर तुम्हारी शरण जाना
चाहूँ तो दोनों के बीच का 'तू' पन और 'मैं' पन नष्ट हो गया। तो तुम्हारा भजन अब किस प्रकार करूँ। जिनके
जीवन-बन्धन टूट कर जो साक्षात आत्माराम हो गये वे भी तुम्हारी निष्काम भक्ति करते हैं। पूर्णावस्था को प्राप्त
लोगों की तो यह स्थिति है। जो मोक्ष को गुरुभजन से श्रेष्ठ मानते हैं, वे भी मूर्ख हैं क्योंकि बहुत कम लोग
जानते हैं कि मोक्ष तो गुरु चरणों का सेवक है। हमें तो सद्गुरु दृष्टि से ही परम स्वास्थ्य लाभ होता है। हम
सद्गुरु स्तुति से ही संसार में पूजनीय होते हैं। गुरु सेवा के कारण ही हम भाग्यवान हैं और हमारा सामर्थ्य हमें
गुरु स्तुति से ही प्राप्त हुआ है। सद्गुरु का नाम ही हमारे लिये वेदशास्त्र है, सारे मंत्रों की अपेक्षा सद्गुरु का
नाम ही हमें अधिक श्रेष्ठ मालूम होता है। सद्गुरु का तीर्थ सारे तीर्थों को पवित्र करता है और गुरु के चरण
हमारा क्षेत्र है और उस पर हमारा स्वतंत्र रूप से अधिकार है। तुम कहोगे कि अब यह स्तुति बन्द करो लेकिन
तुम्हारी शपथ लेकर कहता हूँ कि तुम्हारे उदार गुणों का वर्णन करते मन को तृप्ति नहीं हो पाती। सचमुच तुम्हारा
गुणवर्णन करने के लिये ही मैं श्रीभागवत की टीका लिखने के लिये प्रवृत्त हुआ, तुमने ही मुझे भक्तिपंथ की ओर
अग्रसर किया और तुम्हारी कथा-कीर्तन के लिये प्रवृत्त किया। संसाररूपी हाथी को विदीर्ण करने वाले हे सिंह
जनार्दन! तुम्हारी जय हो। मैं एकाएक तुम्हारी शरण में आया और तुम्हारे श्रीचरणों तक पहुँचा। श्रीभागवतशास्त्र
मुझे गुरुकृपा से प्राप्त हुआ, उसका मतितार्थ श्रवण करें। श्रीकृष्ण उद्धव से परमार्थ का उपदेश करेंगे। यदु और
अवधूत के संवाद में चौबीस गुरुओं के लक्षण सुनकर उद्धव की भावना ब्रह्ममय हो गयी। ब्रह्म सर्वत्र व्याप्त है,
मुझमें भी वह अंतर्बाह्य व्याप्त है, किन्तु स्वयं मुझे भी वह समझ में नहीं आता। इसका क्या उपाय किया जाय ?
उद्धव के मन की यह चिन्ता श्रीकृष्ण की समझ में आ गयी। वही उपाय श्रीकृष्ण ने अविरोध बताना शुरू किया।
श्रीभगवानुवाच
मयोदितेष्ववहितऽ स्वधर्मेषु मदाश्रयः।
वर्णाश्रमकुलाचारमकामात्मा समाचरेत् ॥ १॥
पहले वेदरूप में वर्णाश्रम धर्म मैंने ही बतलाया। नारदपंचरात्रादि ग्रन्थों में वर्णित वैष्णव धर्म यह मेरी
उपासना का रहस्य भी बतलाया। जिसका जो भी वर्ण और आश्रम हो उसको उस वर्णाश्रम धर्म के अनुसार
आचरण करना चाहिये। दूसरे के धर्म का आचरण करने से बहुत दुःख भोगना पड़ता है। उद्धव, यह बात ध्यान
में रखो कि जो कर्त्ता है उसे अत्यन्त सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिये। इस सावधानी के लक्षण ज्ञानी लोग
जानते हैं। यहाँ कर्म चार प्रकार का है—नित्य, नैमित्तिक, काम्य तथा प्रायश्चित्त ये कर्म के चार विभाग हैं। ये
दसवाँ अध्याय २३५
जानते हैं। यहाँ कर्म चार प्रकार का है—नित्य, नैमित्तिक, काम्य तथा प्रायश्चित्त ये कर्म के चार विभाग हैं। ये
कर्म करते समय वृत्ति सावधान रखनी चाहिये। कर्म का आचरण कैसे करना चाहिये इसका मर्म मैं तुम्हें अभिनव
प्रकार से बताऊँगा। नित्य और नैमित्तिक कर्म अत्यन्त आवश्यक हैं। वह प्रत्येक व्यक्ति को करना ही चाहिये वह
कर्मफल की आशा किये बिना यथाविधि करना चाहिये। नित्यकर्म जैसे-जैसे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे नैमित्तिक
कर्म भी बढ़ने लगता है। फिर विषयप्राप्ति की इच्छा से काम्य कर्म उफनता है तब वह निषिद्ध हो जाता है।
इसलिये फल की अभिलाषा न कर नित्य नैमित्तिक कर्म समर्पण जानकर कृष्णार्पण करना चाहिये। काम्य अर्थात्
सकाम कर्मों का विशेष त्याग करना चाहिये जिस प्रकार उलटी किये हुए पदार्थ को लोग भूलकर भी नहीं देखते।
जब कामना ही छूट जाय तभी काम्य कर्मों का त्याग करना चाहिये। मन में कामना करने पर काम्य कर्मों का
त्याग सम्भव नहीं होता। मन में विविध प्रकार की कामनाओं का ताण्डव चल रहा हो और बाहर से विरक्ति का
ढोंग करना यह तो विडम्बना है। हे चतुर! उसे त्याग नहीं कहा जा सकता। कामना जब बढ़ने लगती है तो
निषिद्ध कर्म घटने लगते हैं। इसलिये कामना को ही समूल नष्ट करने से निषिद्ध कर्मों के घटने की सम्भावना
नहीं होती। या आँखों के समक्ष निषिद्ध कर्म होते देख यदि हरिनाम की गर्जना की जाय तो निषिद्ध कर्म बारह
मार्गों से भाग जाते हैं। हरिनाम के योग से सहस्र प्रायश्चित्तों का श्रेय मिलता है। जहाँ हरिनाम का जयघोष
चलता रहता है वहाँ निषिद्ध तत्काल भस्म हो जाता है। निषिद्ध अभक्तों के शरीर पर प्रहार करता है, भक्तों के
पास वह कभी भी नहीं आता। काम्य-निषिद्ध की हवा भक्तों को नहीं लगती। भगवान जब भक्तों की रक्षा करता
है तो उन्हें दोषों का सम्पर्क कैसे होगा? सहस्र प्रायश्चित्त केवल एक नामोच्चार से सम्भव होते हैं यह गोपनीय
बात किसी से न कहना। काम्य तथा निषिद्ध कर्मों का त्याग करने के सम्बन्ध में मैंने तुम्हें विस्तार से बताया है।
अब नित्य और नैमित्तिकों के कर्म विभाग के बारे में भी सुनो। ईश्वर को अर्पण करने की दृष्टि से नित्यनैमित्तिक
कर्म अवश्य करने चाहिये। वही मन को निर्मल करता है तथा परमार्थ का प्रमुख साधन है। कुछ लोगों का
विचार है कि स्वधर्म बिलकुल निष्फल है लेकिन वे मूर्ख उसका मर्म नहीं जानते। स्वधर्म का आचरण करने से
जन्म सफल होता है और स्वधर्म के योग से परमार्थ का फल मिलता है। सुवर्ण की अशुद्धि को दूर करने के
लिये जब उसके पत्रे के दोनों ओर लेप लगा कर उसे आग दिखायी जाती है तो वह पुनः चमकने लगता है। उसी
प्रकार स्वधर्म मुझे अर्पण करने से उसका कर्म सफल होता है। यह गोपनीय मर्म कर्मठों को न मालूम होने से
उन्हें कर्म के सम्बन्ध में बहुत बड़ा भ्रम रहता है। कर्म मुझे अर्पण करने की बात कठिन अवश्य लगती है लेकिन
जिसे मुझसे प्रीति है उसकी दृष्टि से मुझे समर्पित रहती है। जिसका मन कृष्ण में सुनिश्चित हो गया है उसके
सारे कर्म कृष्णार्पण हो जाते हैं। भले ही वह मुझे अर्पण न करे लेकिन वे सहज ही मुझे अर्पण हो जाते हैं। जो
रथ में निश्चल बैठा दिखायी देता है, वह अपने स्थान से बिना हिले भी चलता हुआ-सा दिखाई देता है। उसी
प्रकार उसका (भक्त) स्वकर्म अनायास ही मुझे अर्पण हो जाता है। इस प्रकार निष्काम होकर सुखपूर्वक स्वधर्म
का आचरण करें। उसके योग से रज-तम बचाकर सत्व के योग से पुरुषोत्तम को प्राप्त होते हैं। वर्ण और आश्रम
की उत्पत्ति का मूल आधार जो मैं हूँ, उसे पहचानना चाहिये। अपने स्वभाव के अनुसार कुलधर्म से मेरी अकेले
की ही उपासना करनी चाहिये। वर्ण के लिये मैं ही आश्रय भूत हूँ। 'ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू' यह वचन
प्रसिद्ध है। उसी प्रकार आश्रमों की उत्पत्ति भी मेरे ही कारण है यह बात वेद गरज-गरज कर कह रहे हैं। देव,
देवी और कुलाचार का अधिष्ठान मैं हूँ। इस प्रकार मैं सभी का आधार हूँ। उद्धव तुम्हें मैं रहस्य की एक बात
बताता हूँ, सुनो। सारे कर्मों का अध्यक्ष मैं हूँ, यह समझ लो और कर्म करते समय मेरी ही अभिलाषा करो तथा
२३६ श्रीमद् एकनाथी भागवत
क्रिया करते समय भी मेरी ही धारणा करो। इस प्रकार कर्मों के आदि, अन्त और मध्य में अविनाशी मैं हूँ। मुझे
अंतःकरण में रखने से वे कर्म ही निष्कर्म में हो जाते हैं, इस बात को हे उद्धव, निश्चित रूप से समझ लो।
अन्वीक्षेत विशुद्धात्मा देहिनां विषयात्मनाम्।
गुणेषु तत्त्वध्यानेन सर्व्वारम्भविपर्ययम् ॥२॥
इस प्रकार जिसका अंतःकरण स्वधर्म के योग से शुद्ध हुआ रहता है, उन्हें पहचानने का यह लक्षण है
कि वे उदासीन रहते हैं। उनकी विषय के प्रति आस्था बिलकुल नहीं होती किन्तु विषयासक्त लोगों को
अपनी विषयासक्ति के कारण सारे कर्म विपरीत ही दिखाई देते हैं। मृगजल के तालाब कितने भी भरे क्यों न
हों लेकिन उसमें धान या केले की पैदावार नहीं हो सकती। उसी प्रकार जिनकी बुद्धि ही विषय लंपट है उन्हें
आत्मसुख के फल कभी भी प्राप्त नहीं होंगे। देखो, जो विषयासक्त होते हैं वे 'आयुःकामार्थ', आयुष्य की
वृद्धि हो तथा मनोरथ सिद्ध हों—'क्षेमार्थ' मेरा निरन्तर कल्याण हो, 'धनधान्यार्थ-समृद्धि' धनधान्य की समृद्धि
हो इस प्रकार का संकल्प कर्म करने के प्रारम्भ से ही करते रहते हैं। इसी हेतु से कर्म प्रारम्भ करने के कारण
वास्तव में स्वकर्म होता ही नहीं है। बल्कि स्वधर्म के बहाने वे सर्वदा मनोरथों की ही उपासना करते रहते
हैं। बैल को दुहने का प्रयास करने से सीप भर भी दूध नहीं निकलता, उसी प्रकार मनोरथ की उपासना करने
से आत्मसुख बिलकुल प्राप्त नहीं होता। इस प्रकार का कर्म वास्तव में कर्म होता ही नहीं है और उसे करने
से वह सिद्ध भी नहीं होता। उसमें अनेक बाधायें आकर उसका विनाश हो जाता है। इसके अतिरिक्त
देवताओं की ओर से भी बाधा आने की सम्भावना रहती है। विषयसेवन में सुख है यह सोच कर उसको
प्राप्त कराने में यज्ञकर्म ही श्रेष्ठ है यह मानकर मूर्ख लोग कष्ट कर असीम दुःख पाते हैं। तीनों वेद जानकर
यज्ञकर्म में पारंगत हुए लोग स्वर्गादि फलों की इच्छा कर, मुँह नीचे कर अधःपतन को प्राप्त होते हैं। विवेक
से दृष्टि प्रगल्भ होकर जो स्वर्ग को तृणवत मानकर उसे स्वीकार नहीं करते उसके पीछे वैराग्य लग जाता
है—बल्कि वह शीघ्रता से उसके घर में प्रवेश करता है। वह वैराग्य का मायका है, विश्राम का भी विश्राम
स्थल है। इतना नहीं बल्कि साक्षात विवेक ही उस पुरुष के रूप में साकार हुआ है ऐसा समझना चाहिये।
ऐसे विवेक से बनी विवेक दृष्टि से देखने पर स्वर्गादि विषय भी मिथ्यासृष्टि मालूम होते हैं। हे जगत्श्रेष्ठ
उद्धव! उस मिथ्यत्व का निरूपण अब सुनो।
सुप्तस्य विषयालोके ध्यायतो वा मनोरथः।
नानात्मकत्वाद विफलस्तथाभेदात्मधीर्गुणैः ॥ ३ ॥
स्वप्न और मनोरथ ये दोनों मन के ही खेल हैं। जो सो रहा है उसे वे सत्य ही मालूम होते हैं लेकिन जागृत
होने पर वही मिथ्या मालूम होते हैं। उसी प्रकार कामना के उल्हास तथा इन्द्रियों की आसक्ति से बुद्धि में
इहलोक और परलोक के भोग का मिथ्या पागलपन घुसा रहता है। सीप सीप ही रहती है किन्तु धन का लोभी
उसे रजत समझ बैठता है, उसी प्रकार विषय की अभिलाषा से भेद का पागलपन उसे जकड़ लेता है। स्वप्न में
मनुष्य को मृत अवस्था में देखता है और जागृत होने पर स्वयं ही उसे झूठ कहता है, उसी प्रकार आत्मस्वरूप में
जागृति आने पर उसे जन्म-मरण दिखायी ही नहीं देता। जीव और शिव का भेद जब तक कायम रहता है तब
तक जन्म-मरण की बाधा रहती है। जब वह भेद ही मिथ्या सिद्ध हो जाता है तो अद्वैत में वह बाधा नहीं रहती।
वह भेद किस तरह दूर होता है, स्वस्वरूप से भेंट किस प्रकार होती है, उसके लिये एक उत्तम साधन बताता हूँ,
ध्यान से सुनो।
निवृत्तं कर्म सेवेत प्रवृत्तं मत्परस्त्यजेत्।
जिज्ञासायां सम्प्रवृत्तो नाद्रियेत् कर्मचोदनान् ॥ ४॥
मन में वासनाओं का मैल रहता है, इसलिये यह भेद सबल मालूम होता है। इसलिये मन से मैल निकाल
कर उसे निर्मल करते रहना चाहिये। पहले जिस नित्य नैमित्तिक कर्म के सम्बन्ध में कहा गया है उसी का नाम
'निवृत्त कर्म' है। वैसा कर्म साधकों को करना चाहिये। जो मेरे भजन में प्रवृत्त हो गया उसे काम्यकर्म पूरी तरह
छोड़ देना चाहिये। मन में किसी भी प्रकार की कामना नहीं रखनी चाहिये। यह पहले भी विस्तार से बताया ही
गया है। प्रत्येक कर्म मुझे समर्पित करने का विश्वास रखकर निरन्तर निर्मल कर्म का आचरण करने से मन के
सारे मैल धुल जाते हैं। किसान खेत जोतता है और सरकार को उसका लगान दे देता है। गाँव के कंटकों से वह
नहीं डरता। कृष्णार्पण से भी वैसी ही स्थिति प्राप्त होती है। चित्त के सारे मैल धुल जाने पर मन में 'नित्य' वस्तु
का विचार उभरता है और इह परलोक के सुखों पर लात मार कर वैराग्य से 'अनित्य' का त्याग करता है। इस
प्रकार वैराग्य अटल हो जाने पर उससे सत्त्वगुण की वृद्धि होती है। तभी वृत्ति मुझे जानने लायक निर्मल होती है।
मेरा चिंतन करने से कामक्रोध का स्मरण ही नहीं होता। उसे अत्यन्त तीव्रता से मेरी लगन लगी रहती है। वह
क्षणभर के लिये भी मेरे चिन्तन के बिना नहीं रहता। चित्त की इस अवस्था में जिसे कर्म क्रिया के प्रति अरुचि
उत्पन्न हो जाती है उसे समस्त कर्मों का संन्यास कर ब्रह्मज्ञान में प्रविष्ट हो जाना चाहिये। श्रवण मनन कर्म में
यदि कोई त्रुटि आती है तो वह मेरे भक्तों को बाधक नहीं होती क्योंकि वह कर्मों का दास नहीं है। स्वधर्म करने
का क्या फल है? तो उससे चित्त का मैल निश्चय ही दूर हो जाता है। किन्तु मेरा भक्त भजन से ही निर्मल होने
के कारण उसे स्वकर्म बाधक नहीं होता। सारांश यह कि मेरे भक्तों पर कर्मों की आज्ञा लागू नहीं होती। श्रवण-
कीर्तन करते रहने के कारण वे कर्म बन्धन में नहीं फँसते। इस प्रकार जो जिज्ञासावस्था में रहते हैं वे कर्मबन्धन
में नहीं फँसते। उद्देश्य ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना होता है, यही बात भगवान् उद्धव से कहते हैं।
यमानभीक्ष्णं सेवेत नियमान् मत्परः क्वचित्।
मदभिज्ञं गुरुं शान्तमुपासीत मदात्मकम् ॥ ५॥
वृत्ति पर नियंत्रण करने के लिये अहिंसा, सत्य आदि धर्म बाह्य नियम का विरोध न करते हुए अविश्रांत
आचरण करना चाहिये। अहिंसा-सत्य आदि का आचरण करते समय उसकी स्थिति इतनी उज्ज्वल हो जाती है
कि उसकी गुरुभक्ति पर अटूट श्रद्धा हो जाती है, दिन-रात वह गुरु का ही चिन्ता करने लगता है क्योंकि
उपनिषद में अन्तिम निर्णय के रूप में वचन है कि सद्गुरु के बिना कभी भी ब्रह्मज्ञान प्राप्त नहीं होगा। आँखों
से अच्छी तरह दिखायी देता है लेकिन यदि उसे सूर्य की सहायता न हो तो उसे सामने की वस्तु नहीं दिखायी
देगी। वह अन्धकार में ही निश्चल खड़ा रहेगा। यह सच है कि नौका पार कराती है लेकिन यदि केवट न हो तो
इधर से उधर जाना सम्भव नहीं होगा। वर्षा से भूमि में आर्द्रता आती है और टोकरी में बीज भी पड़े हैं, लेकिन
यदि तज्ञ व्यक्ति बीज न डाले तो फसल की बात करना व्यर्थ है। सहसा कोई रत्न दिखाई देता है तो मन में यह
सन्देह उठता है कि वह असली है या नकली है। फिर रत्न परीक्षक उसकी कीमत लगाता है तब कहीं उसे
प्राप्त करने के लिये लोग प्रयास करते हैं। उसी प्रकार आत्मस्वरूप सहज ही उपलब्ध रहता है, उसे श्रद्धापूर्वक
सद्गुरु के हाथ से शुद्ध कर ज्ञानी लोग आत्मसुख के लिये प्राप्त होते हैं। आत्मज्ञान सम्पादन करने के लिये
सद्गुरु की सेवा कर संत सज्जन शान्त होते हैं क्योंकि सद्गुरु आनन्दघन रहता है। तुम कहोगे कि जो अनेक
२३८ श्रीमद् एकनाथी भागवत
साधन किये उनमें गुरु भी एक साधन होगा। लेकिन यही बात अगर मुमुक्षु कहता है तो वह मूर्ख कहलाएगा।
उसका निजात्मसुख डूब जाएगा। सद्गुरु साधनरूप है और साध्य उससे अलग है यह कहने से वह लुट जायगा,
पूरी तरह लुट जायेगा। जो चित्सुख से सदा सम्पन्न है, जिसे चित्स्वरूप से समाधान प्राप्त होता है वह चिन्मात्र
से कभी भी अलग नहीं रह सकता। नमक जब समुद्र में पड़ता है तभी वह समुद्र कहलाता है। दीप जब
दावाग्नि को आलिंगन देता है तभी वह दीप तेज दावाग्नि बनकर रहता है। उसी प्रकार जिसे चिद्रूप का ज्ञान
होता है वह पूर्णरूप से चिद्रूप ही बनता है। उसी प्रकार गुरु और ब्रह्म भिन्न नहीं थे इस सम्बन्ध में उपनिषद में
प्रमाण है। यदि घृत की गुड़िया बनायी जाय तो वह घृत से भिन्न न होकर घी के रूप में ही आकारित होती है,
उसी प्रकार सद्गुरु की मूर्ति भी चिद्रूप में ही साकार हुई रहती है या सच्चिदानन्द की शोभा अपनी आँखों से
देखने के लिये उसने सहज ही देह धारण किया रहता है। उसकी भेंट होने के लिये सहस्र भाग्य होना चाहिये
ऐसा कहते-कहते शायद उससे भेंट हो जाय लेकिन ऐसी भी बात नहीं है। सद्गुरु जिधर भी दृष्टिक्षेप करता है,
उधर सुख की ही सृष्टि उत्पन्न होती है। वह जहाँ कहता है वहाँ महाबोध स्वानंद से रहता है। उस सद्गुरु के
चरण दिखायी देते ही भूख-प्यास तत्काल नष्ट हो जाती है। कल्पना तो उठ ही नहीं सकती। सारांश गुरु के
चरणों में निजसुख निवास करता है। उस सद्गुरु का लक्षण बताते समय शब्द रुक जाते हैं। जो सनातन पूर्णब्रह्म
है उसे लक्षण की क्या आवश्यकता है? फिर भी एक लक्षण बतलाने की स्फूर्ति आती है। वह यह कि उसमें
सर्वत्र शान्ति दिखायी देती है। शान्ति के अतिरिक्त अन्य कुछ भी नहीं दिखायी देती। उद्धव! वह शान्ति ही
समाधान है। शान्ति ही ब्रह्मज्ञान है और शान्ति ही पूर्णब्रह्म है यह जान लो। सद्गुरु की ऐसी स्थिति जानकर
शिष्य के मन में गुरुभक्ति के प्रति प्रेम और भी अधिक बढ़ गया। इसलिए वह गुरु की खोज में निकल पड़ा
उसका अंतःकरण उसे विश्राम नहीं दिला रहा था। आठों पहर गुरु का ही लक्षण गुरु का ही ध्यान वह करने
लगा। उस सर्व समर्थ को मैं कब देख पाऊँगा? मेरा यह पाश कब छूटेगा? मन को शान्ति कब और कैसे प्राप्त
होगी? इस प्रकार वह सद्गुरु के लिये पागल हो गया। देखते-देखते यह आयु समाप्त हो गयी लेकिन मेरी
अभी सद्गुरु से भेंट नहीं होती, यह मनुष्य देह समान होते ही सब कुछ डूब जायेगा ऐसा उसे लगने लगता है।
गुरु का नाम सुनने मात्र से ही वह मन से आगे भागने लगता है और उस वार्ता के ही गले लग जाता है। उसकी
आतुरता अत्यधिक बढ़ जाती है। यदि सद्गुरु से प्रत्यक्ष भेंट नहीं होती तो वह मन से ही गुरुनाथ की पूजा
करने लगता है और परमभक्ति से पूजा करते समय उसका प्रेम इतना अधिक उफन उठता है कि वह हृदय में
नहीं समा पाता। सद्गुरु से भेंट करने के लिये वह तीर्थ और तपोवन भटकता रहता है। नित्यकर्म करते समय
भी वह एक क्षण के लिये गुरु को नहीं भूलता। सद्गुरु की प्राप्ति हो इसलिये वह हर छोटे बड़े की पूजा करने
लगता है। मेरा गुरु मुझे मिले इसलिये वह ब्राह्मणों का अत्यधिक सत्कार करता है। वह भालू की तरह निरन्तर
'गुरु-गुरु' का जप करता रहता है। गुरु के अतिरिक्त वह अन्य किसी का चिन्तन नहीं करता। उठते-बैठते खाते
समय, सोते समय कभी भी मन में गुरु का विस्मरण नहीं होने देता। जागृति में तथा स्वप्नावस्था में भी उसे गुरु
की चिन्ता लगी रहती है। कैसी विचित्र बात है। केवल गुरु का स्मरण करते ही उसकी भूख-प्यास समाप्त हो
जाती है। वह घर-बाहर के सुख को भूल कर सदा परमार्थ की ही ओर उन्मुख रहता है। सद्गुरु के प्रति
जिसका इतना प्रेम रहता है, उसकी आस्था स्पर्धा से बढ़ती ही जाती है। उसे गुरु के रूप में तत्काल मैं ही दर्शन
देता हूँ। उत्कंठा जितनी अधिक रहती है, उतनी ही भेंट अधिक निकट होती है। भेंट के लिये साधनों में 'विशेष
उत्कंठा' यही प्रमुख साधन है। अन्य कितने ही बड़े साधनों का प्रयोग क्यों न करें लेकिन उससे आत्मज्ञान का
दसवाँ अध्याय २३९
अल्पांश भी हाथ नहीं लगेगा लेकिन यदि सद्गुरु के भजन में प्रवृत्त होंगे तो आत्मज्ञान की राशियाँ सामने लग
जायेंगी। मोक्ष भी चरणों पर गिर पड़ेगा। लेकिन गुरु का भक्त उसे भी स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह चरण
सेवा में ही तल्लीन रहता है। श्रीगुरुचरण का आकर्षण ऐसा विचित्र है कि उसके सामने मोक्षसुख का भी
विस्मरण होता है। जिसकी रुचि गुरुभजन में नहीं होती वही संसार के बन्धन में पड़ते हैं। संसार का बंधन
तोड़ने के लिये सद्गुरु की ही सेवा करना आवश्यक है। सद्गुरु की सेवा ही मेरा भजन है। क्योंकि गुरु में और
मुझमें कोई भेदभाव नहीं है। इस प्रकार गुरु भक्तों की श्रद्धा कितनी असीम होती है और उन्हें गुरुभजन के प्रति
कितना प्रेम रहता है उसे मैंने अपनी रुचि से स्पष्ट किया। कृष्ण कहते हैं, हे उद्धव! अब इसी प्रवाह में मैं तुम्हें
शिष्यों के लक्षण बताता हूँ।
अमान्यमत्सरो दक्षो निर्ममो दृढसौहृदः।
असत्वरोऽर्थजिज्ञासुरनसूयुरमोघवाक् ॥६॥
जाल में फँसी हुई मछली जिस प्रकार छटपटाती है उसी प्रकार मान-सम्मान का प्रसंग आते ही सच्चा
शिष्य संकट में पड़ जाता है। हौवा का नाम सुनते ही जिस प्रकार बच्चा घबरा उठता है उसी प्रकार सम्मान की
बात सुनते ही भय से उसे संकट का आभास होता है। तेज हवा के झोंके से जिस प्रकार केले का वृक्ष काँपने
लगता है अथवा उफनती हुई लहरों के कारण पानी में सूर्य का प्रतिबिम्ब काँप उठता है, उसी प्रकार सम्मान को
वह आँख से भी नहीं देखना चाहता। बड़प्पन को वह एक बड़ा संकट मानता है और वह उसे अपने तक नहीं
आने देता। प्रेम से सम्मान स्वीकार करने से देहाभिमान दृढ़ होगा इसलिये वह मान अभिमान छोड़ कर सदा हीन
दीन होकर रहता है। मेरा नामरूप नष्ट हो जाय और कोई मेरी ओर न देखे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो ऐसा उपाय वह
करने लगता है। लौकिक को देखकर वह उद्विग्न हो उठता है, शरीर से और घर से वह ऊब जाता है, अकेलापन
ही उसे अच्छा लगता है इसलिये वह द्वैत का संग ही नहीं करता। उसके मन में यही अभिलाषा रहती है कि कोई
मुझे न देखे, कोई मुझे न पहचाने, कोई मुझसे न शरमाये। चोर पीछा करता है उस समय जिस प्रकार धनवान
व्यक्ति संकट के कारण छिप कर बैठ जाता है उसी प्रकार मान-सम्मान देखते ही वह देह में उपेक्षा का भाव
रखकर छिप जाता है। लोगों के बीच मैं भी हूँ यह कोई न जान पाये ऐसी स्थिति में वह रहता है इसलिये उसे
मान-सम्मान सहन नहीं होता। अहं की ममता छोड़ने के लिए वह मान-सम्मान की ओर नहीं देखता क्योंकि
कहीं उसे ग्रहण करने से अहं भाव स्थायी हो जायेगा ऐसा उसे लगता है। जिसके उदर में अभिमान समाया रहता
है वे ही हमेशा सम्मान की अपेक्षा करते रहते हैं। जो उस अभिमान को ही छोड़ने के लिये तैयार हो जाता है वह
मान-सम्मान की ओर नहीं देखता। जिसने सम्मान प्राप्त किया है उसे अपमान सहन नहीं होता अतः वहाँ सहज
ही देहाभिमान उत्पन्न होता है। इसलिये उसे सम्मान ही अच्छा नहीं लगता। वास्तव में देखा जाय तो ज्ञाता पुरुष
सम्मान प्राप्त करने की लालसा से ही अपने ज्ञान का प्रदर्शन करता रहता है। इसमें आर्थिक स्वार्थ का लोभ भी
मन में रहता है। सारांश यही कि सम्मान की इच्छा न रखना ही शिष्य का पहला लक्षण है। अब 'निर्मत्सरता' का
लक्षण भी बताता हूँ, सुनो। ज्ञान की ईर्षा के कारण भी ज्ञानियों में परस्पर बैर उत्पन्न होता है। वहाँ अपने देह के
प्रति अभिमान पूरी तरह घर बनाकर बैठ जाता है। ज्ञान के अभिमान की कथा का क्या वर्णन किया जाय? असीम
तपश्चर्या कर विश्वामित्र दूसरी सृष्टि का निर्माण कर रहा था क्योंकि उसके मन में ज्ञान का अभिमान था। दुर्वासा
को भी ज्ञान का अभिमान था इसलिये उसने अम्बरीष को व्यर्थ ही शाप दे दिया। उसके शाप के भय से मैंने
२४० श्रीमद् एकनाथी भागवत
गर्भवास सहन किया। ब्रह्मदेव को भी ज्ञान का अभिमान हुआ और उसने गोपाल वत्सों का हरण किया। ज्ञान के
अभिमान के भय से मुझे उनका रूप धारण कर रहना पड़ा। हे उद्धव! सभी प्रकार के अभिमानों में ज्ञान का
अभिमान बहुत कठिन है। वसिष्ठ और विश्वामित्र ज्ञानाभिमान के ही कारण परस्पर लड़ रहे थे। ऐसे ज्ञानाभिमान
के भय से ही मैं ग्वाला बना। याज्ञिक ब्राह्मणों ने तो मुझे मूर्ख कहा क्योंकि उन्हें कर्म का और ज्ञान का अभिमान
था। जब मेरी ही यह अवस्था है तो दूसरों के बारे में क्या कहा जाय? ज्ञानाभिमान के पाश से ज्ञानी जन
सरलतापूर्वक छूट नहीं पाते और ज्ञानाभिमान की जाति भी क्या है? वह मूर्खों के पास खड़ा नहीं रहता। ज्ञानियों
में ही बैर उत्पन्न कर ईर्ष्यापूर्वक रहता है। सारांश यह कि जिसे ईर्ष्या के बिना रहना है उसे ज्ञान का अभिमान
त्याग देना चाहिये। अन्यथा वह ज्ञानियों को ईर्ष्या से रहने को बाध्य करता है। अब ईर्ष्या की सामग्री के बारे में
सुनो। वह देह में देहाभिमान को दृढ़ करता है, ज्ञान का सहारा लेता है और द्रव्य की आशा से उसमें लोभ भी
घुस जाता है। जिसके पास इतनी सामग्री एकत्र हो जाती है वही ईर्ष्या के साथ द्वेष को चलाता है। सच्चे शिष्य को
यह सहन नहीं होता। वह ईर्ष्या का त्याग ही कर देता है। ईर्ष्या भी कैसी है? वह सदा ज्ञानी के ही पास रहती है।
पण्डितों में ईर्ष्या जबरदस्त होती है। वे इस जन्म में उसे नहीं छोड़ते। जितने भी पण्डित दिखायी देते हैं वे सब
ईर्ष्यालु ही होते हैं। वे दिखाने के लिए अत्यन्त विनम्र होकर मीठी बातें करते हैं। लेकिन उनकी बातें ईर्ष्या तथा
दूसरों के छल से भरी रहती हैं। ईर्ष्या के कारण पण्डित क्रोध करते हैं और एक-दूसरे पर गन्दे आरोप लगाकर
निन्दा करते रहते हैं। ईर्ष्या की ऐसी बाधा सच्चे शिष्य को कभी स्पर्श नहीं करती। जब ज्ञानीजनों को भी ईर्ष्या
नहीं छोड़ती तो औरों की क्या बिसात है? किन्तु शिष्य तो द्वेष की बात ही नहीं करता और ईर्ष्या को समूल तोड़
देता है। वास्तव में शिष्य को ईर्ष्या को छोड़कर ही रहना चाहिये। बिना ईर्ष्या के रहने के सम्बन्ध में एक कथा
सुनाता हूँ, सुनो। उसके सामने से कोई लाभ ही वस्तु छीन कर भी ले जाए तो वह मन में द्वेष भाव उत्पन्न नहीं
होने देता। समस्त प्राणियों में ईश्वर का वास है यह भावना मन में होने के कारण उसे द्वेष हो ही नहीं सकता।
दुर्जन निन्दारूपी वाग्बाण उसे कितना ही क्यों न बींधे लेकिन वह मन में द्वेष नहीं उत्पन्न होने देता। निन्दा में वह
अपना हित ही मानता है। जिसने मेरी निन्दा की है उसे वह हित चाहनेवाली माँ के समान समझता है। उसने मेरे
पापों का मल धो डाला है और मेरी वृत्ति निर्मल कर दी ऐसा ही वह मानता है। ऐसे विचारों से वह अपने मन को
द्वेष का स्पर्श नहीं होने देता। इसे ही 'मत्सररहित' होना कहते हैं और यह शिष्य का दूसरा लक्षण है। इसके बाद
तीसरा लक्षण है, 'दक्षता' जिसके सम्बन्ध में बताता हूँ। अपना हित साधने के लिये शिष्य की 'दक्षता' कितनी
उपयोगी होती है यह तुम्हारी समझ में आयेगा। 'सावधानी' अर्थात् जागरूकता का सूर्योदय होते ही वह निद्रा तथा
तंद्रा का अन्धकार झट नष्ट कर देता है और 'धारणा' के दिन की शुरुआत हो जाती है और धृति का मध्याह्न हो
जाता है। ऐसे दिन का उदय होते ही शमदमादि समुदाय भक्ति के मार्ग पर चलने लगता है। मार्ग में क्षण भर के
लिये भी नहीं रुकता। वहाँ पग-पग पर निजबोध का प्याऊ रहता है जहाँ राह चलने वालों की प्यास तो मिटती
ही है साथ ही तृषा की तृष्णा भी शान्त हो जाती है। इस मार्ग में गाँव के लोग (संत) मिले और वे 'सोहं' की
भावना से एक साथ हो लिये। इससे आगे का मार्ग चूकने का भय ही नहीं रह जाता। वे सीधे अपने गंतव्य स्थान
पर पहुँच जाते हैं। हे चतुर उद्धव, सुनो! 'आलस्य' या 'विलम्ब' मन को स्पर्श न करे इसी का नाम है 'दक्षता'।
यही शिष्य का तीसरा लक्षण है। पहले का पुराना संग्रह उसके पास था उसकी ममता भी वह छोड़ देता है और
आत्मज्ञान के अनुभव से उसे छोड़ने का दुःख भी उसे नहीं होता। देह के प्रति 'अहं' को दृढ़ करने से देह के
प्रति ममता जगती है। जब मन को देहाभिमान ही स्पर्श न करे तो ममता उसी क्षण नष्ट हो जाती है। शरीर
दसवाँ अध्याय २४१
मलमूत्र की गठरी है और नाशवान है यह तो दिखाई ही देता है इसलिये उसके प्रति होने वाला अहंकार नष्ट
होकर, उसके स्थान पर 'सोहं बुद्धि अर्थात् मैं ही ब्रह्म हूँ' यह भावना दृढ़तर हो जाती है। सोहंभावना को दृढ़
बना कर उसने अहंभाव तथा ममता का त्याग किया रहता है। शिष्य के मन की यही 'निर्ममता' उसका चौथा गुण
है। शिष्य का हित साधने के काम में गुरु ही माता है, गुरु ही पिता है, सगे-सम्बन्धी भी गुरु ही हैं और बन्धु और
सुहृद भी गुरु ही हैं। गुरु की सेवा यही उसका नित्यकर्म है, गुरु सेवा ही उसका सच्चा धर्म है, गुरु ही आत्माराम
है, उसी प्रकार सुहृद का सारा गौरव भी सद्गुरु ही है। उसी प्रकार सद्गुरु को ही अपना हितैषी मानना चाहिये।
हे उद्धव! सद्शिष्य का यही पाँचवाँ लक्षण है। चित्त को वह कभी विचलित नहीं होने देता। सभी प्रकार से
सर्वकाल वह आत्मा में ही निश्चल रहता है। शरीर भले ही चंचल हो जाय लेकिन उसका चित्त गुरुचरण में ही
अटल रहता है। शरीर व्यापार चलता रहता है लेकिन उसके हृदय में कोई गड़बड़ी उत्पन्न नहीं होती, गुरुचरणों में
जो ऐसी निश्चलता रखता है वही सच्चा परमार्थी शिष्य है। जिसके हृदय में चंचलता होती है वह स्वहित साधने
वाला शिष्य है ही नहीं। जिसके हृदय में निश्चलता वास करती है वही परमार्थ का साधक है। इस प्रकार की
निश्चलता धारण कर जो अपने सच्चे हित की इच्छा रखता है, वही गुरुपदेश से एक क्षण में परमार्थ का पात्र हो
जाता है। जिस प्रकार एक दीपक से दूसरा जलाने पर वह भी उसकी ही तरह हो जाता है, उसी प्रकार निश्चल
वृत्ति के साधक को गुरु प्राप्त होते ही वह तत्काल तद्रूप हो जाता है। अर्थात् अंतःकरण की निश्चलता ही शिष्य
का श्रेष्ठ लक्षण है और वही शिष्य का छठवाँ गुण है, इसे ध्यान में रखो। इसी से षड्विकारों का विनाश होता है।
षड्विकार देह में ही होते हैं। लेकिन शिष्य देहबुद्धि को स्पर्श ही नहीं करता अतः गुरुपदेश के अनुसार आचरण
करने के कारण उसके विकार भी नष्ट हो जाते हैं। इस प्रकार की निश्चलता साध्य कर जो अर्थ जिज्ञासा से
परमार्थ की साधना के लिये तैयार होता है, वही गुरुचरणों को भजने लगता है। जिसे अर्थ की जिज्ञासा ही नहीं है
वह गुरु का भजन ही नहीं करेगा और अगर कभी करेगा भी तो विषय के लालच से ही करेगा। विषय का स्वार्थ
छोड़कर, पूर्ण तत्त्वार्थ जानने के लिये जो भजन करता है, उसी का नाम है 'जिज्ञासा'। ऐसी तत्त्व जिज्ञासा धारण
कर वह परमार्थ की चाह बढ़ाता रहता है। इस प्रकार स्वहित के लालच के कारण उसके चित्त को क्षणभर का भी
विश्राम नहीं मिलता। परमार्थ के प्रति नितान्त प्रेम तथा 'बढ़ती हुई आस्था' शिष्य का सातवाँ लक्षण है। यह
सातवाँ लक्षण जिज्ञासा के ही बल पर परमार्थ की दहलीज चढ़ने में सफल हुआ। अस्तु! सद्गुरु अनेक जनों के
लिये शीतल छाँह है शिष्यों की तो माँ ही है। उसके प्रति जो ईर्ष्या करेगा उसकी आत्मप्राप्ति दूर हुई समझिये।
इसलिये जो भी कोई गुरु का अनुगृहीत हो उसे गुरु समान ही मानना चाहिये। उसके चित्त को ईर्ष्या का स्मरण ही
नहीं होता। वह सबसे अत्यन्त विनम्रता से आचरण करता है। इसके विपरीत यदि कोई गुरुबन्धु कनिष्ठ हो तथा
गरीब हो, उसमें उत्तम गुण भी हों तो उसे न मानना, उस पर झूठे आरोप लगाना कुशिष्य का लक्षण है। दूसरे में
उत्तम गुण हो उसे दोष देकर उसका ज्ञान झूठा है यह कहना 'ईर्ष्या' का लक्षण है। साक्षात भेंट होने पर उसके
गुणों का स्रोत गाना विनम्र होकर उसके पैर छूना लेकिन उसके पीठ घुमाते ही उसकी निन्दा करने का नाम है
'ईर्ष्या'। 'सच्छिष्य' का आचरण इस सम्बन्ध में बिलकुल शुद्ध रहता है। वह अपने को 'ईर्ष्या' का स्पर्श नहीं
होने देता। सामने वाला उत्तम हो, मध्यम हो या साधारण हो वह सबको नमन करता है। छल उसे आता ही नहीं
है। गुरु ने उसे सर्वत्र ब्रह्मभावना धारण करने का पाठ पढ़ाया रहता है। उस पर सदा ध्यान देते हुए वह सबको
समभाव से वन्दन करता है। इस प्रकार, हे उद्धव! किसी भी प्राणी का छल करने की जानकारी न होना यही
शिष्य का 'अनसूया' आठवाँ गुण है। इन आठ मनकाओं की माला जिसके हृदयकमल में निरन्तर वास करती है
२४२ श्रीमद् एकनाथी भागवत
वही सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त करता है। उस मिलन की अपूर्वता का क्या वर्णन किया जाय? इसके बाद का
नवाँ लक्षण भी नया ही है। व्यर्थ की बकवास छोड़कर वह सत्य और पवित्र भाषण करता है। सद्गुरु से वह
विनीत भाव से और मृदु वाणी से प्रश्न करता है और गुरु का वचन सत्य से भी सत्य है इसे भक्तिपूर्वक स्वीकार
करता है। नाना प्रकार की युक्तियों से अनेक प्रकार के मतों का प्रतिपादन कर असमय व्यर्थ की बहस करना,
पाखण्ड का सहारा लेकर महावाद का हो हल्ला करना, साधक-बाधक युक्ति की सहायता से शब्दच्छल करना
और अपनी ही शब्दक्रीड़ा पर प्रसन्न होना ये बातें शिष्य के मन में नहीं आतीं। सद्गुरु के सामने व्यर्थ की बातें
करना महान पाप है यह जानकर वह व्यर्थ की बकवास छोड़ देता है और मिथ्यावाद नहीं करता। शिष्य की बातें
कैसी होती हैं? मानों परिपक्व वाणी से निकला अमृत हो। प्रेमरस में सने शब्दों में वह एकान्त में स्वयं से प्रश्न
करता है। शरारती वादों के खट्टे कच्चे फल डंठल के साथ झड़ जाते हैं। वह प्रामाणिक तथा परिपक्व भाषण
करता है। कपटपूर्ण और मर्मभेदी भाषण करना उसे नहीं आता। दूसरे के ऐब को वह स्पर्श नहीं करता और
जिससे किसी के मन को दुःख हो या अधर्म हो ऐसी बातें वह नहीं करता। कभी व्यर्थ की शंका नहीं करता।
निन्दा के प्रति तो वह मूक ही रहता है। चाहे कोई बच्चा हो कोई अनाड़ी हो या पण्डित हो किसी को भी धोखा
देना वह नहीं जानता। उसे कर्कश स्वर में बात करना नहीं आता। दूसरों का उपहास करना उसे नहीं आता अथवा
बात करते समय वह किसी चीज की आशा भी नहीं करता। केवल निर्मल मन से और वैराग्य से वह बात करता
है। वह बैरभाव से बात करना नहीं जानता, शब्दच्छल से घिनौनी बात भी वह नहीं करता, अधिक बात करने से
वह ऊब जाता है, अधिकतर वह मौन ही रहता है। उसे वाद-विवाद या वितंडावाद नहीं रुचता, किसी से व्यर्थ
बात करना भी अच्छा नहीं लगता। वह किसी से हँसी मजाक भी नहीं करता और लौकिक बात भी नहीं करता।
उसे टेढ़ी बात करना नहीं आता, उसकी भाषा में कभी छल-कपट नहीं होता। वह किसी से प्रतारणा नहीं करता
और न झूठ ही बोलता है। मन में किसी का काम करने की इच्छा न होते हुए भी ऊपर से 'हाँ' कह कर वह उसे
धोखे में नहीं. डालता। वह सदा हरिनाम का पाठ करता रहता है। पश्चिम की ओर खुलने वाली खिड़कियाँ जिस
प्रकार थोड़ी-सी हवा आने पर खड़खड़ाने लगती हैं, उस प्रकार वह व्यर्थ की बकवास कर मुँह नहीं बजाता।
शब्द ब्रह्म के सम्बन्ध में बात करते समय विपक्ष द्वारा बात काटने पर उसे सहज ही क्रोध आता है। साधक के
मार्ग में यह बहुत बड़ी बाधा है यह जानकर वह व्यर्थ की बहस नहीं करता। शब्दज्ञान का वह गर्व भी नहीं
करता अथवा मौन भी नहीं रहता। वह अपनी बात का अभिमान नहीं करता, सदैव सद्गुरु का स्मरण करता रहता
है। अपनी बात से वह किसी में उद्वेग उत्पन्न नहीं करता, स्वयं बात करने का प्रयत्न नहीं करता, बात करते समय
आवेश का प्रदर्शन नहीं करता, जिससे उद्वेग उत्पन्न न हो ऐसी ही बात करता है। सत्य, मधुर, सुनने में आल्हाद
प्रदान करने वाली तथा सब के लिये हितकर सुमधुर हरिकथा का वह निरूपण करता है। सद्गुरु की प्रार्थना करते
समय भी वह अधिक बातें नहीं करता। आत्मसुख प्राप्त करने का साधन वह एक ही शब्द में कहता है। इस
प्रकार शिष्य के ये नौ लक्षण हैं। ये नवखण्ड पृथ्वी के भूषण हैं जो नारायण ने कृपापूर्वक भक्तों को प्रदान किये
हैं। यह नवरत्नों की सुन्दर माला जो सद्गुरु के कंठ में पहनायेगा वह देखते-देखते सायुज्य सिंहासन पर आसीन
होगा। इन नवरत्नों का पदक जिस शिष्य के हृदय पर सुशोभित होगा वही सद्गुरु का निश्चयपूर्वक विश्वासपात्र
बनेगा। इन नवरत्नों का अभिनव गुलदस्ता जो सद्गुरु को भेंट स्वरूप देगा वह स्वराज्य के मुकुट का महामणि
बनकर सुशोभित होगा। उद्धव! अब तुम शंका प्रस्तुत करोगे कि पत्नी, बच्चे तथा धन धान्य से सम्पन्न शिष्य को
ऐसी निर्लोभता कैसे सम्भव होगी।
दसवाँ अध्याय २४३
जायापत्यगृहक्षेत्रस्वजनद्रविणादिषु।
उदासीनः समं पश्यन् सर्वेष्वर्थमिवात्मनः॥७॥
तो उसके सम्बन्ध में भी ध्यान देकर सुनो। शिष्य अपना दुःख नष्ट करने के लिये और आत्मसुख की
प्राप्ति के लिये विवेक के साधन साध्य करता रहता है। आत्मसुख का विचार किया जाय तो वह सारे देह में एक
समान रहता है। स्त्री और पुरुष ये दो व्यक्ति विजातीय होते हुए भी उनमें सुख अलग-अलग प्रकार का नहीं
होता। देह में भेद होते हुए भी स्त्री और पुरुष में 'आत्मा' और 'आत्मी' नहीं होते। आत्मसुख नाम की जो वस्तु
है वह प्रत्येक व्यक्ति में स्वतःसिद्ध होती है। सुख के ही लिये सब प्रपंच से लिपटे रहते हैं। लेकिन जिस पर
गुरु की कृपा होती है उसे अद्वैत निजात्मसुख का लाभ होता है। एकत्व से नित्य और निर्दोष आत्मसुख हाथ
आने पर भी, उसे नष्ट करने के लिये जो द्वैत की इच्छा करता है वह महामूर्ख है। यदि प्रपंच में ही सुख होता तो
सनकादिक जैसे लोगों ने उसका त्याग क्यों किया होता? क्योंकि द्वैत नाम से जो भी कुछ है वह पूर्णतयः
दुःखमय ही है और अद्वैत में परमसुख है। यही ज्ञान सम्पादन करने के कारण साधक स्त्री, बच्चे, सगे-सम्बन्धी,
सम्पत्ति आदि के प्रति उदासीन हो गये और अद्वैत में ही उनका मन रमा। फिर कैसा घर, कैसा खेत? स्त्री और
बच्चों को भी कौन पूछता है? तरह-तरह के धनधान्य से समृद्ध होते हुए भी 'वह भी मेरा' और 'देह भी मेरा'
ऐसी बात वह नहीं करता। हे उद्धव, सुनो। इस प्रकार मेरे भक्त तत्त्व विचार से लिपटे होने के कारण वे संसार के
प्रति उदासीन रहते हैं। वे गुरु के चरणों से लिपट कर प्रपंच पर झाडू लगा देते हैं और आत्मसुख देने वाले
गुरुराया के भजन में भक्तिभाव से तल्लीन रहते हैं। वह आठों पहर गुरु की ही सेवा करता रहता है। निरन्तर
भक्तिभाव से वह अपना अंतःकरण गुरु के चरणों में ही समर्पित कर देता है। हे उद्धव! अब तुम कहोगे 'देह के
सिवा भिन्न ऐसी कौन सी वस्तु देख कर उसे आत्मसुख प्राप्त होता है? और विदेहपन का अनुभव कैसे आता
है? तो देह में रह कर विदेहता तथा प्रपंच में रहकर शिष्य को अद्वैतता कैसे प्राप्त होती है, उसकी कथा सुनो।'
विलक्षणःस्थूलसूक्ष्माद् देहादात्मेक्षिता स्वदृक्।
यथाग्निर्दारुणो दाह्यात् दाहकोऽन्यः प्रकाशकः॥८॥
आत्मा स्थूल तथा सूक्ष्म देह से सदासर्वदा भिन्न है। इस भिन्नता के साथ ही वह हर समय प्रपंच में विचरण
करता रहता है। दोनों देहों में जीव विचरण करता है उस समय भी जीवों में देहातीत भाव का स्फुरण होता रहता
है। लेकिन उन्हें इसका अनुभव नहीं होता। वह कहता है, 'मेरी आँख में दर्द है' लेकिन नहीं जानता कि 'मैं ही
दर्द कर रहा हूँ' वह कहता है 'मेरा पैर टूट गया' लेकिन यह नहीं कहता है कि मैं ही टूट गया हूँ। इस प्रकार देह
में विचरण करते हुए भी मैं देह से भिन्न हूँ, ऐसी बात करता है। लेकिन भ्रान्ति के कारण मनुष्य को उसकी
देहातीत अवस्था का अनुभव नहीं होता। द्रष्टा अर्थात् देखने वाला कभी दृश्य अर्थात् देखने की वस्तु नहीं हो
सकता। देखने की वस्तु अर्थात् दृश्य जड़ होता है और देखनेवाला अर्थात् द्रष्टा उस दृश्य को चेतना करने वाला
अर्थात् जानने वाला होता है। इसीलिये आत्मा देह से विलक्षण अर्थात् विपरीत लक्षण वाला होता है। आत्मा दो
कारण से विलक्षण है। एक तो देखने वाले की दृष्टि से तथा दूसरा स्वप्रकाशकत्व से स्वसंवेद्यत्व से। इसलिये वह
दोनों देहों से विलक्षण अर्थात् बिलकुल भिन्न है। दृश्य से द्रष्टा भिन्न है। तो फिर वह मन है ऐसा चार्वाक का मत
है। आत्मा को मन नहीं कह सकते क्योंकि ग्यारह इन्द्रियों में आत्मा को भी एक इन्द्रिय माना गया है। इन्द्रिय होने
के कारण वह जड़ है। इसीलिए मन आत्मा नहीं है। प्रपंच में मन की दक्षता दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में
२४४ श्रीमद् एकनाथी भागवत
वह मन की दक्षता नहीं होती। जिस प्रकार प्राण के बिना राजा को भी अपना वैभव कभी दिखाई नहीं पड़ेगा,
शस्त्र के एक प्रहार से लौह बख्तर के भले ही टुकड़े-टुकड़े कर दिये जाएँ लेकिन वह सामर्थ्य शस्त्र का नहीं
अपितु वह वीर का बल है। लोहे के बड़े गोले को यदि आग में डाला जाय तो वह तप्त होकर ज्वालाएँ निकलने
लगती हैं। लेकिन वह लोहे का सामर्थ्य नहीं है। उस लोहे की ही तरह मन भी जड़ है। ज्ञानप्रभा उसे प्रकाशित
कर, उसे श्रेष्ठत्व प्रदान कर प्रकृति में प्रवर्तन कराती है। मुरली के द्वारा सुमधुर गायन किया जाय या नाना प्रकार
के सुर निकाले जाएँ तो वह मुरली का गुण नहीं बल्कि बजाने वाले का कौशल है। उसी प्रकार मन का व्यापार
पराधीन ही समझो। उसका वह व्यापार स्वतंत्र नहीं होता क्योंकि मन जड़ है। सूर्य किरण का स्पर्श होते ही
सूर्यकांत में से अग्नि निकलता है, उसी प्रकार आत्मा के प्रकाश से मन अत्यन्त तीव्रता से विचरण करता रहता है।
जड़त्व के कारण ही मन जड़ है और आत्मा स्वप्रकाश से प्रकाशधन है। इसलिये मन आत्मा के अधीन है और
आत्मा आत्मत्व के कारण स्वतंत्र है। 'मेरा मन' इस प्रकार वह कहता है लेकिन 'मैं ही मन हूँ' ऐसा नहीं कहता।
इसलिये मन से आत्मा भिन्न है। वह अलग रहकर साक्ष्य के रूप में रहता है। दोनों देहों से भिन्न इस दृष्टि से
आत्मज्ञान साध्य कर शिष्य की देहबुद्धि का छेदन किया रहता है। इसलिये देहात्मवादी लोग जो उपाधि को सत्य
मानते हैं वे वास्तव में उसे मिथ्या सिद्ध करते हैं। अर्थात् यह शुद्ध, सात्त्विक बुद्धि नहीं है। तुम कहोगे कि मन से
अलग रहने वाला वह आत्मा ब्रह्मदेव होगा। क्योंकि वह सभी देवताओं में श्रेष्ठ है। लेकिन यह संदेह भी तुम मन
में धारण न करो। कल्प के प्रारम्भ में ब्रह्मदेव भी मूढ़ ही था। वह सृष्टि की उत्पत्ति नहीं कर सका। उसकी बुद्धि
जड़ थी। उसे सावधान कर मैंने ही उसे आत्मज्ञान दिया। तब वह ज्ञानसम्पन्न होकर सृष्टि की उत्पत्ति कर सका।
केवल नाभिकमल में जन्म लेनेवाला ब्रह्मदेव मेरा बालक है। वह मेरे पेट पर ही खेलता है। वह विशुद्ध आत्मा
नहीं है। देवताओं का जो भी समुदाय है वह मुझसे ही प्रकाश प्राप्त करता है। सर्वप्रकाशक तथा अनादि ईश्वर मैं
हूँ, स्वयंप्रकाश-स्वभावी आत्मा मैं हूँ। दो देह और मन इनसे आत्मा बिलकुल भिन्न है। हिरण्यगर्भ अर्थात् ब्रह्माण्ड
के सूक्ष्म देह से भी आत्मा बिलकुल भिन्न है। हे भक्तोत्तम उद्धव! हिरण्यगर्भ यही परमात्मा है ऐसी भी बात नहीं
है क्योंकि हिरण्यगर्भ की आत्मा भी मैं ही हूँ। उसमें मेरी महिमा कहाँ से आयेगी? सारांश यह कि हिरण्यगर्भ की
उपासना भी एक साधन के रूप में ही करनी चाहिये लेकिन वह मायास्वरूप होने के कारण उसे सच्ची आत्मा का
स्वरूप नहीं प्राप्त होगा। जिस ढंग से वह विलक्षणता प्राप्त होती है उसके सम्बन्ध में भक्तों को वह दृष्टांत देकर
अभिव्यक्त करता है। अग्नि काष्ठ में ही रहता है लेकिन काष्ठ बन कर नहीं रहता। लकड़ी पर लकड़ी का घर्षण
करने से वह प्रकट होता है और तत्काल ही उन लकड़ियों को जला देता है। उसी प्रकार आत्मा भी देह में ही
रहता है लेकिन वह देह बनकर नहीं रहता, वह जब ब्रह्मज्ञान से प्रकाशित होता है तब वह अनायास ही देहभाव
को जला देता है। जिस प्रकार एक ही जगह रहकर दाह्य पदार्थ से दाहक भिन्न होता है उसी प्रकार प्रकाशित की
हुई वस्तु से स्वप्रकाश भिन्न होता है। अग्नि के दृष्टांत से आत्मा का सच्चा स्वरूप नित्यत्व और निजात्म बोध से
सिद्ध होता है। काष्ठ के संयोग से ही अग्नि को जन्म, नाश, नाम और रूप प्राप्त होते हैं, उसी प्रकार आत्मा को
भी देह के कारण ही विकारभाव प्राप्त होता है।
निरोधोत्पत्त्यणुबृहन्नानात्वं तत्कृतान् गुणान्।
अन्तःप्रविष्ट आधत्त एवं देहगुणान् परः ॥९॥
अनेक प्रकार के काष्ठ एकत्र होने के कारण जगत को अग्नि में काष्ठ के गुण समाविष्ट हुए दिखाई देते हैं
लेकिन अग्नि उनसे अलिप्त ही रहता है। लकड़ी पर लकड़ी रगड़ने से जब अग्नि बाहर आता है तो अग्नि
उत्पन्न होने की बात की जाती है। उसी प्रकार लकड़ी के आकार की तरह वह छोटा बड़ा हुआ दिखाई देता है।
अग्नि लकड़ी के आकार की तरह तिकोना, गोल तथा वक्र होने का आभास होता है और उसमें की लकड़ियाँ
पूरी तरह जल जाने पर आग नष्ट हो गयी ऐसा कहा जाता है। उसी प्रकार अजन्मा, शाश्वत तथा अव्यय आत्मा
को भी देह का ही आकार, विकार, जन्म, नाश आदि मिथ्या विशेषण लगाये जाते हैं। अग्नि का दृष्टांत देकर जो
बात उद्धव को बतायी वह शायद उसे न जँचे इसलिये श्रीकृष्ण ने वही निरूपण बताना प्रारम्भ किया। उन्होंने
कहा, "हे उद्धव! तुम कहोगे कि अग्नि का और काष्ठ का संयोग यह बात मूलतः ही सिद्ध है, इसलिये लकड़ी
का धर्म अग्नि को लगता है यह बात मैं मानता हूँ किन्तु आत्मा मूलतः ही नित्यसिद्ध तथा अविकारी है। वह
स्वयं गगन को भी स्पर्श नहीं करता फिर उसे देह का संग कैसे स्पर्श करेगा? और उसके कारण वह विकारयुक्त
कैसे होगा ? आत्मा का देह से संग होता है यह बात ही मिथ्या है। कभी न घटने वाली यह बात अगर होगी तो
वह देहबुद्धि में ही होगी और जो देहबुद्धि में मिलेगा वह विशुद्ध देहधारी ही हो जायेगा। फिर उससे देहबुद्धि का
त्याग कैसे सम्भव होगा ? यही शंका मन में आती है।" श्रीकृष्ण ने उद्धव से कहा, "ऐसी शंका तुम्हारे मन में
आयेगी इसलिये तुम मन ही मन इसका विचार सुनो। हे जगच्छ्रेष्ठ भक्त ! यह बात केवल शाब्दिक चतुराई से
हाथ नहीं आयेगी। मेरी यह अत्यन्त गोपनीय बात है। वह केवल तुम्हें सुनाता हूँ।"
योऽसौ गुणैर्विरचितो देहोऽयं पुरुषस्य हि।
संसारस्तन्निबन्धोऽयं पुंसो विद्याच्छिदात्मनः ॥१०॥
सुनो उद्धव! पुरुषोत्तम नाम का जो पुरुष है, जिसमें माया के सारे गुण हैं, शास्त्रों ने जिसे 'ईश्वर' का नाम
दिया है, उस ईश्वर की ही वह माया जिसे जीव को संसार में लाने और भ्रम बढ़ाने जैसे अनेक कार्यों के लिये
उत्पन्न किया है उस माया में ही जो चैतन्य प्रतिबिम्बित हुआ है, उसे ही 'जीव' कहते हैं। जिस प्रकार मूर्ख
व्यक्ति को गढ़े के जल में चन्द्रमा का प्रतिबिम्ब डूबा दिखाई देता है, वैसा ही है यह। लेकिन चन्द्रमा गढ़े को
छुए बिना आकाश में ही अलिप्त रहता है। उसी प्रकार आत्मा भी अविद्या से अलग ही है। जब अविद्या
प्रतिबिम्ब को स्पर्श नहीं करती तो वह बिम्ब को कैसे स्पर्श करेगी? 'अहं' के प्रति लगन वासना की आसक्ति से
उत्पन्न लिंग शरीर माया के वश में अनेक अनर्थ उत्पन्न करता है। लिंगदेह बलवान होने पर विषयभोग का मूल
कारण बनता है। लेकिन लिंगदोह स्थूल भोग नहीं कर सकता। सूक्ष्मभूतसमूह ही स्थूल भूताकार बनता है। इसके
अनंतर पंचमहाभूतों से स्थूल देह उत्पन्न होता है। इस प्रकार दोनों देहों का जन्म होता है। इन दो देहों के बीच
विचरण करते समय जीव की देहबुद्धि दृढ़ हो जाती है। इससे अहं ममता बढ़ती है और वह यह भूल जाता है
कि मैं वास्तव में कौन हूँ। आत्मसुख की मधुरता समझ में नहीं आती, इसलिये विषय के प्रति आसक्ति बढ़ती
है। वह पापपुण्य का हिसाब जोड़ने लगता है, इस प्रकार सुबुद्ध रहते हुए भी पैर में बंधन पड़ जाता है। 'देह' ही
मैं हूँ यह भावना दृढ़ होने के बाद देह के धर्म अर्थात् स्थूल, कृश आदि की उसे लगन हो जाती है और वह
वर्णाश्रम के धर्म सच मानने लगता है और फलवैभव की इच्छा कर कर्म का आचरण करने लगता है। कोई
सार्वभौम राजा अपने मन्दिर में पुष्पशैया पर सोया रहता है, वही स्वप्न में किसी अंत्यज के घर अन्न की भीख
माँगने जाता है। भीख का टुकड़ा मिले इसलिये वह उस नीच से कहता है, "अरे! तुम सचमुच राजा हो"
लेकिन वह भूल जाता है कि वह स्वयं राजा है। स्वप्न में वह स्वयं को भिखारी ही मानता है। उसी प्रकार अपनी
निजात्मता को भूलकर वह देवताओं से फल की आकांक्षा करने लगता है। लेकिन उसे इस बात का स्मरण भी
२४६ श्रीमद् एकनाथी भागवत
नहीं होता कि मैं देवताओं का भी देवता हूँ। उस स्वप्न के अभ्यास के कारण वह राजा, 'मैं भिखारी' कह कर
चिल्लाता रहता है। वह सुनकर सेवक लोगों को हँसी आ जाती है और वे कहने लगते हैं, राजा साहब स्वप्न में
बड़बड़ा रहे हैं। वे गहरी मूर्च्छा में घिरे रहते हैं। नींद में वे इधर-उधर डोलते रहते हैं। उन्हें होश भी नहीं रहता
कि वे निर्वस्त्र हैं या उनके शरीर पर कोई कपड़ा भी है। नींद में वे खुर्राटे भरते रहते हैं। पुरोहित उसे थपकी देता
है तब कहीं विस्मित होकर वह जागता है और शरीर को वस्त्र से ढँकता है। 'स्वप्न में मैं भिखारी था' यह कहने
में भी उसे लज्जा होती है उसी प्रकार अविद्या रूपी निद्रा की तंद्रा में वह 'मैं देहधारी' मैं कर्मदरिद्री, मैं श्रीमान्,
मैं ज्ञाता, मैं महान जैसी बातें देहात्म भाव के कारण करने लगता है। उस उनींदी अवस्था में कर्माकर्म पाँव
पसारने लगते हैं। देह के मोह के कारण ही जहाँ भ्राँति फैली हो वहाँ हित-अहित का कौन विचार करता है ?
वह उसी प्रकार गहरी मूढ़ अवस्था में करवटें बदलता रहता है। लालचवश वह 'मैं' और 'मेरा' की रट लगाता
रहता है। इस प्रकार करवट बदलकर लेटते हुए वह गुरु के चरणों पर गिर पड़ता है। उसे पास आये देख श्री गुरु
उस पर कृपा कर उसे निजबोध से थपथपाते हैं। 'ब्रह्मास्मि' (मैं ब्रह्म हूँ) की वाणी एक बार कान तक पहुँचते
ही उसकी अविद्यारूपी निद्रा भाग जाती है और वह तत्क्षण जाग उठता है। जागते ही वह आश्चर्यचकित हो
उठता है और 'मैं मेरा देह' कहने में लज्जित होता है। वह देहकर्म की निन्दा करता है और कर्मातीत जो ब्रह्म हैं
वह 'मैं हूँ' कहने लगता है। संसार पाश में बँधने के कारण अविद्या ही है। उसे काटने का एकमेव शस्त्र
ब्रह्मविद्या ही है। ब्रह्मविद्या अविद्या को निरस्त करती है इसलिये वह अवश्य ही ब्रह्म से भिन्न होगी और इसे भिन्न
कहने से अद्वैतपन टूटता है यह कहोगे तो यह सिद्धान्त टिकने वाला नहीं है। अज्ञान से ही प्रपंच का विस्तार
हुआ है। उसमें ज्ञान की और अज्ञान की सूक्ष्म राहें हैं। काँटे से काँटा निकाल देने से सारी झंझट समाप्त हो जाती
है। अविद्या जीव को बन्धन में फँसाने वाली है तो ब्रह्मविद्या बन्धनों को काटने वाली है। उनके बारे में तुम्हें
विस्तार से बताया। अब वही ब्रह्मविद्या किस प्रकार हमें प्राप्त हो सकती है, उसके सम्बन्ध की पूर्वपीठिका का
विवेचन करता हूँ, सुनो।
तस्माज्जिज्ञासयाऽऽत्मानमात्मस्थं केवलं परम्।
संगम्य निरसेदेतद्वस्तुबुद्धिं यथाक्रमम् ॥ ११ ॥
उद्धव ! इसीलिये जिज्ञासु को चित्त को सदा स्थिर रखना चाहिये जिससे सत्यासत्य विभाग द्वारा विवेक
जागृत होता है। उसमें जितना असत्य होगा उतनी ही अविद्या होगी। उसके कारण ही जीव को नितांत पीड़ा होती
है। उसका समूल विनाश करने के लिए 'सद्विद्या' प्राप्त करनी चाहिये। सद्विद्या साध्य करने के बाद सद्वस्तु
(परब्रह्म) अधिक दूर नहीं है। वह अपने स्थान पर, इसी देह में कूट-कूट कर भरा है। शरीर इन्द्रियों के समुदाय
में ब्रह्म व्याप्त रहता है किन्तु वह व्याप्त होते हुए भी अलिप्त और अपने स्वभाव के अनुसार मुक्त रहता है।
सद्विद्या साधकर तथा आत्मानुसंधान कर साधक को दोनों देहों का निराकरण कर लेना चाहिये। स्थूल देह नश्वर
होने के कारण मिथ्या ही होता है और सूक्ष्म देह वासनामय कल्पित है। उस कल्पना को भी मिथ्यत्व आता है
इसलिए जो शेष रह जाता है वह केवल निर्विकल्प ब्रह्म ही है जिस प्रकार आकाश में प्रचण्ड मेघ पंक्ति एकत्र
होकर अपने ही सामर्थ्य से पर्जन्यवृष्टि करते हैं किन्तु शरद ऋतु के अन्त में वे ही आकाश में लुप्त हो जाती हैं,
उसी प्रकार देह में जो आत्मबुद्धि दृढ़ हुई रहती है वही विवेक का उदय होते ही नष्ट हो जाती है। जुगनू के
प्रकाश की ज्योति सूर्य को कैसे दिखाई देगी ? उसी प्रकार ब्रह्मविद्या का उदय होने पर देह की सच्चाई कैसे टिक
दसवाँ अध्याय २४७
पायेगी ? रस्सी की जगह साँप का जो भ्रम हुआ था उसकी सत्यता मालूम होने पर साँप का आकार समाप्त हुआ
और वह डोर के रूप में ही शेष रहा। विवेक के निर्णय के अनुसार जब साँप का भास उड़ जाता है, उसी प्रकार
ब्रह्म के सत्य के सामने देह का सत्यत्व शेष नहीं रह जाता। नरदेह का आश्रय लेकर ब्रह्मविद्या का विकास होता
है। उसका जन्मस्थान देह है, उसी का निर्मूलन वह कैसे करेगा ? उद्धव ! इस प्रकार की शंका शायद तुम्हारे मन
में आयेगी तो उसके समाधान के लिये तुम्हें अग्नि की उत्पत्ति का दृष्टांत सुनाता हूँ।
आचार्योऽरणिराद्यः स्यादन्तेवास्युत्तरारणि।
तत्संधानं प्रवचनं विद्यासंधिः सुखावहः ॥ १२ ॥
दो लकड़ियों को एक-दूसरे पर रगड़ने से उस घर्षण से अग्नि उत्पन्न किया जाय तो वह उन लकड़ियों को
ही जला देता है और अग्नि के रूप में प्रज्वलित होता है। उसी प्रकार ब्रह्मविद्या गुरुशिष्य के संवादरूपी मंथन
से उत्पन्न होती है। उस मंथन का निरूपण ध्यान देकर सुनो। उसमें गुरु 'आद्य अरणि' अर्थात् अग्नि उत्पन्न करने
वाली नीचे की लकड़ी है और शिष्य 'उत्तरारणि' अर्थात् ऊपर का काष्ठ है, उपदेश 'मंथा' अथवा मथनी है। गुरु
शिष्य का संवाद मंथन क्रिया है। इस प्रकार मंथन करना चाहिये। इस मंथन में अर्थात् संवाद में शिथिलता आयी
तो ज्ञानाग्नि उत्पन्न नहीं होगा। स्वयं से ही विडम्बना होकर किये कराये पर पानी फिर जायेगा। आलस का मार्ग
स्वीकार करने पर इतना बड़ा अनर्थ हो जाता है। इस योग को साध्य करने के लिये योगी आठों पहर कष्ट करते
रहते हैं। अपने हित के लिये जागृत रह कर गुरुवचन पर विश्वास रख कर लगातार मंथन करते रहना चाहिये,
तभी ब्रह्मज्ञान प्रकट होता है। एक बार वह ब्रह्मज्ञान प्रकट हो जाने पर देह का भान ही नहीं रहता। दृश्य, द्रष्टा
और दर्शन तत्काल विलुप्त हो जाता है। आत्मज्ञान से आत्मसुख सिद्ध होते ही कार्य-कर्म-कर्ता अथवा ज्ञान-
ज्ञेय-ज्ञाता आदि का अस्तित्व ही नहीं रह जाता। आत्मज्ञान से संसार दुःख का विलय होकर आत्मसुख का लाभ
होता है और आत्मसुख में माया के गुणदोषों का झट विनाश हो जाता है।
वैशारदी सातिविशुद्धबुद्धिर्धुनोति मायां गुणसम्पसूताम्।
गुणांश्च संदह्य यदात्ममेतत् स्वयं च शाम्यत्यसमिद् यथाग्निः ॥ १३ ॥
आत्ममाया के गुण का निराकरण करने के लिये शिष्य चतुर, बुद्धिमान एवं दैवी सम्पत्ति का आश्रय कर
सदा सद्गुण सम्पन्न होना चाहिये। ऐसे प्रकार के अधिकारी मुमुक्षु के मस्तक पर शास्त्र पारंगत तथा
स्वानुभवसम्पन्न गुरु का वरदहस्त होने पर उसे तत्काल निजबोध प्राप्त होता है। उस निजबोध में दृष्टि स्थिर होते
ही गुणों का कार्य गुणों के पेट में ही समा जाते हैं। गुण ही गुणों का प्राशन करते हैं। तम का प्राशन रजोगुण
करता है। तम को खाकर जब रजोगुण उन्मत्त हो जाता है तो उसे देखकर सत्त्वगुण भी खौलने लगता है।
सत्त्वगुण जब उबलने लगता है तो उसे द्वैतभाव सहन नहीं होता और वह तत्काल रजोगुण को निगल लेता है।
शुद्धसत्त्व का स्वभाव ही कुछ ऐसा है कि उससे आत्मसुख का अनुभव होता है। वह अनुभव भी कैसा
आश्चर्यजनक है। वह सदा चिर नूतन ही मालूम होता है और एक बात यह भी है कि सुखानुभव से सृष्टि उत्पन्न
करने में सहायक होने वाले जिस रजतम के बीजों के अवशेष शेष रह जाते हैं वे भी नष्ट हो जाते हैं। अर्थात्
गुणों को उत्पन्न करने वाली माया भी उस शुद्ध सत्त्व में विलीन हो जाती है और वह सत्त्वृत्ति अकेली अद्वैतरूप
से बची रह जाती है। फिर 'ब्रह्माहमस्मि' — अर्थात् में ही ब्रह्म हूँ यह भावना भी धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है
और तभी 'सोहंहंसा' की भी छुट्टी हो जाती है। उस समय देह का देहत्व ही समाप्त हो जाता है और जन्म-
२४८ श्रीमद् एकनाथी भागवत
मरण की ही मृत्यु हो जाती है। विश्व का भान नष्ट हो जाता है और चारों ओर घनानंद भर जाता है। तब सारी
दृष्टि सुखमय हो जाती है और सारी सृष्टिभी आनन्दमय हो जाती है। आत्मानंद से मिलन के कारण परमानन्द
का वातावरण हो जाता है। उस सुख की बराबरी कभी किसी बात से नहीं हो सकती। जहाँ वेद भी मौन हो जाते
हैं और वृत्ति तत्पदा को प्राप्त होती है। फिर द्वैत शेष नहीं रह जाता और वृत्ति की वृद्धि रुक जाती है। सुखस्वरूप
में ही डूब जाने के कारण उसकी वृद्धि तथा नाश रुक जाता है। लकड़ी के बिना अग्नि जिस प्रकार अपने मूल
तेज में मिल जाती है उसी प्रकार वृत्ति भी अद्वैत रूप में सुखस्वरूप में मिलकर एकरूप हो जाती है। गंगा सागर
में मिलकर सागर ही बन जाती है। या जल और नमक का मिलन होने पर वह सब जलरूप ही हो जाता है। एक
दीपक दूसरे दीपक से मिल कर एकरूप हो जाते हैं उसी प्रकार वृत्ति का लय होने पर निर्व्यंग आत्मसुख प्राप्त
होता है। फिर उस समय यह कहना भी शेष नहीं रह जाता कि आत्मा एक अद्वैत है। अर्थात्, आत्मा द्वैताद्वैत से
भिन्न, नित्य और सत्यस्वरूप है। वह ज्ञानस्वरूप, स्वयंप्रकाश, अविकारी, अविनाशी, अकर्त्ता, अभोक्ता, उदास
तथा निर्निवेश निजात्मरूप है। उसकी देह नहीं है, कुल नहीं है, उसके नेत्र नहीं हैं, उसके कान नहीं हैं, उसका
कोई नहीं है, वह समस्त मंत्र एवं मंत्रार्थस्वरूप है। वह अजन्मा, आद्य, अप्रमेय, अतर्क्य, अलक्ष्य, अव्यय
नामरूप से आकलन न होने वाला भावाभावशून्य है। जो भाग्य, भोक्ता और भोग भी नहीं है, जो कार्य, कर्त्ता और
कर्म भी नहीं है, जहाँ कर्त्ता और अकर्त्ता की ही समाप्ति हो गयी है वह अविनाशी, अभंग, शुद्ध, बुद्ध, असंगह,
देहद्वय का संग जिसे स्पर्श नहीं करता। आत्मा के सिवा सब कुछ अनित्य है यह निश्चय दृढ़ हो जाने पर नित्य
और अनित्य दोनों ही डूब जाते हैं और अंतर्वाह्य केवल आत्मस्वरूप ही बच जाता है। अज्ञान पूरी तरह नष्ट हो
जाता है और ज्ञान की भी कोई स्थिति नहीं रहती। गुण, गुणी और गुणातीत ये भी इस अवस्था में नष्ट हो जाते
हैं। हे उद्धव ! सचमुच परमेश्वर वही है ऐसा मेरा निश्चय है। उपनिषदों द्वारा अभिव्यक्त तथा आत्मत्व से
प्रतिपादित वही है। वृत्ति ऐसी स्थिति में पहुँचते ही संसारकी निवृत्ति होती है। वेदांत तथा सिद्धांत का यही
अन्तिम निर्णय है। सचमुच ही निजात्मरूप की प्राप्ति हो जाने के बाद कार्य, कर्म, कर्त्तव्य यह सब पूरी तरह
खत्म हो जाता है। अद्वैत प्रतिपादक श्रुति के मनन से और गुरुकृपा के प्रकाश से वृत्ति निजात्मपद को प्राप्त कर
लेती है। कैसा अहोभाग्य है यह ? हे उद्धव ! देवादिदेव भी मेरा वन्दन करते हैं। मेरे उस ज्ञान की सारी धरोहर
परम कृपा से मैंने तुम्हें सौंपी है। हे उद्धव ! तुम्हें सचमुच ही निवृत्ति प्राप्त हो इसलिये मैंने तुम्हें यही विषय
अनेक श्रुतियों का आधार लेकर प्रेमपूर्वक समझाया। अब तुम देह आदि जो भी कुछ मिथ्या, निन्दनीय, तिरस्कार
योग्य है उसका अपने चित्त से स्पर्श न होने दो। उससे अलिप्त होकर तुम परमार्थी बनो। तुम्हें यह अलभ्य लाभ
प्राप्त हुआ है लेकिन उसके लिये तुम्हें कठिन प्रयास करना होगा। अनेक मत-मतान्तर तुम्हें परेशान करने
आयेंगे। उनके बारे में भी सुनो।
अथैषां कर्मकर्तॄणां भोक्तॄणां सुखदुःखयोः।
नानात्वमथनित्यत्वं लोककालागमात्मनाम्॥ १४॥
अनेक प्रकार के फलों की इच्छा कर और उसके अनुसार सुख दुःख भोगने वाले अनंत जीव हैं। उनका
यह कहना है कि जो लोग मानते हैं कि सारे जीव एकरूप हैं, वह सच नहीं है क्योंकि यदि वैसा होता तो एक के
सुख से सभी सुखी हुए होते अथवा एक के पाप से सभी पापी हो जाते। लेकिन ऐसा सब जगह नहीं होता।
कर्मवादियों का मत है कि जीव नित्य और अनंत है, मुख्य ईश्वर नाम की कोई वस्तु नहीं है, हमारा कर्म ही
दसवाँ अध्याय २४९
हमारा कर्त्ता है। मन में जो 'अहं' की भावना उत्पन्न होती है वह प्रत्येक शरीर में भिन्न होती है, इसलिये जीव भी
भिन्न-भिन्न हैं, कर्त्तापन और भोक्तापन उनके स्वरूप का प्रमाण है। इससे सम्बन्धित विचार ध्यानपूर्वक सुनो।
लोक, काल, श्रुति तथा जीवित ये अनेक कारणों से अनित्य हैं, ऐसा मेरा वेदांतिक मत है। शायद कर्मवादियों का
मत तुम्हें सच मालूम होगा लेकिन इससे तुम्हारे स्वार्थ की हानि होगी और तुम पर बहुत बड़ा अनर्थ होगा। वह
अनर्थ क्या है जानना चाहते हो तो सुनो। कर्मवादियों का यह भाव पूर्वपक्ष ही है। परमात्मा निर्विकार है तथा
सर्वस्वरूप एक है यह बात उन्हें स्वीकार नहीं। 'संन्यास' का नाम सुनते ही वे उसे महान पातक मानते हैं। इस
प्रकार मताभिमानियों की बक-बक चालू रहती है। त्याग अथवा संन्यास करने वालों को वे अनधिकारी कहते हैं।
वे कर्म को ही प्रधान मानते हैं और तदनुसार वैराग्य की निन्दा करते हैं। उनका मत है कि कर्म करो और सुख
का उपभोग करो। वह कर्म ही जो त्याग देते हैं उन निष्कर्मियों को सुख किस बात का मिलेगा? त्याग समस्त
दुःखों का मूल है। वैराग्य तो होता ही नहीं है। इसके लिये वे चार कारण बताते हैं। ध्यानपूर्वक सुनो। वे कहते हैं
यदि अनित्य अर्थात् अशाश्वत जैसी कोई बात होती तो उसमें वैराग्य तो होता ही नहीं है। इसके लिये वे चार
कारण बताते हैं। ध्यानपूर्वक सुनो। वे कहते हैं कि यदि अनित्य अर्थात् अशाश्वत जैसी कोई बात होती तो उसमें
वैराग्य हो सकता था लेकिन यहाँ जब अनित्य जैसी कोई बात है ही नहीं तो बैरागी किस चीज का त्याग करेगा?
मीमांसकों का मत है कि वैराग्य चार कारणों से होता है। वे चार बातों को नित्य मानते हैं। नित्यत्व के कारण
चारों बातें सच हैं इस मत पर उन्हें गर्व है। कर्म-प्रकाशक वेद नित्य और अटल है ऐसा वे मानते हैं जीव नित्य
हैं उसी प्रकार भोग और काल भी नित्य हैं ऐसा उनका कथन है। वेदों ने भी स्वर्ग को भोग भोगने का स्थान
बताया है। वह बात तो झूठ नहीं हो सकती। इससे यह सिद्ध है कि ये चारों नित्य हैं। हे उद्धव! देखो, इस प्रकार
यहाँ अनित्य जैसी कोई बात नहीं है तो यहाँ वैराग्य का क्या काम है? तात्पर्य यह है कि बैरागी लोग मिथ्या होते
हैं। भोगने की चीजें यदि नश्वर होतीं अथवा मायावी होतीं तो वैराग्य सम्भव था। ऐसी तो कोई बात यहाँ नहीं है,
(ऐसा उनका मत है) उसी प्रकार
मन्यसे सर्वभावानां संस्था ह्यौत्पत्तिकी यथा।
तत्तदाकृतिभेदेन जायते भिद्यते च धीः ॥ १५॥
जीव के भोग्य पदार्थ हैं गंध, पुष्प, स्त्री आदि। प्रवाहरूप में वे नित्य हैं ऐसा वे अपने मतानुसार कहते हैं।
आत्मा है और संसार नहीं है ऐसा तो कभी नहीं हो सकता क्योंकि जल के बिना समुद्र हो ही नहीं सकता। सृष्टि
यह सदा शुरु ही है अर्थात् नित्य है। पिता पुत्र के रूप में वह अखण्ड चल रही है। यह सारी यातायात कर्म के
कारण है। यह कभी नहीं हो सकता कि सृष्टि अनित्य हो। फिर जो नित्य है उसे ईश्वर नाम का एक कर्त्ता होना
सम्भव नहीं है। नित्य का कर्त्ता कोई नहीं होता इसलिये वहाँ कोई ईश्वर नहीं है। वेदांती लोग स्वरूपभूत आत्मा
को ज्ञानस्वरूप कहते हैं। वह भी यहाँ नहीं होता ऐसा मत वे प्रतिपादित करते हैं। घट पट आदि आकार देखते
समय ज्ञान की क्षणभंगुर अवस्था दिखाई देती है ऐसा होते हुए उन्हें आत्मा को ज्ञानस्वरूप कहने में लज्जा क्यों
नहीं आती? कुल मिलाकर वेदांत में भी आत्मस्वरूप के सम्बन्ध में पक्का निश्चय नहीं है, फिर जिसे मोक्ष
कहते हैं वह भी मिथ्या ही है। इन्द्रियों से प्राप्त होने वाले सुख के अतिरिक्त मोक्षसुख को कुछ अलग बताया
गया है, लेकिन वह भी अविचार ही है क्योंकि इन्द्रियों के द्वारा ही जीवों को प्रत्यक्ष सुख प्राप्त होते हुए भी, ये
मूर्ख लोग उसे स्वीकार नहीं करते। देह के सिवा विदेह अवस्था में क्या कोई सुख भोगता है? अद्वैतवादी व्यर्थ
२५० श्रीमद् एकनाथी भागवत
की बकवास करते हैं जो सच नहीं है। जिस से जीव को सुख की प्राप्ति होती है उन इन्द्रियों को ही वे मिथ्या
कहते हैं। कोई आँखें फोड़ कर दर्शक बने वैसी ही यह वेदांतियों की बकवास है। यहाँ जब ईश्वर है ही नहीं
तो वह फल देगा यह बात भी मिथ्या होगी। अद्वैतवादी महामूर्ख होते हैं, वे वैराग्य के बहाने मूर्खों को गढ़े में
ढकेलते हैं। जिसका न कोई ठाँव है न ठिकाना और न सत्ता, ऐसे मिथ्या ईश्वर की मन में कल्पना कर वे
कर्मफल का त्याग कराते हैं। नरदेह में ज्ञान का उदय हुआ और उसने देह का ही नाश करा दिया। क्या किसी ने
फल को वृक्ष की जड़ काटते देखा है ? ज्ञान परिपक्व हो जाने पर सारे संसार का ही विनाश हो जाता है ऐसा
वेदांती कहते हैं। लेकिन जब यह सृष्टि प्रवाह रूप में नित्य ही है तो उसका विनाश कैसे होता है ? मनुष्य के
हृदय में स्थित ज्ञान से यदि संसार का नाश होता है तो जुगनू के तेज से चन्द्रमा, सूर्य आदि नवग्रह भी जलकर
भस्म हो जायेंगे। सारांश, निवृत्ति का स्वीकार करने पर किया हुआ परिश्रम व्यर्थ चला जाता है क्योंकि इन्द्रियों
के बिना जीव को कभी सुख की प्राप्ति नहीं होगी। इसलिये प्रवृत्ति ही सबके लिये श्रेष्ठ है। जमकर कर्म करने
चाहिये और उसके उत्तम से उत्तम फल भोगने चाहिये। जो संसार को केवल माया कहते हैं वे मूर्ख हैं, जीव को
संसार के अतिरिक्त दूसरा कोई सुख नहीं है। इसलिये देवतागण भी मनुष्य के होने की कामना करते हैं और
वेदांती मनुष्य देह की निन्दा करते हैं। उनकी युक्ति को कौन स्वीकार करेगा ? यह वेदवचन है, उसे कौन
झुठलायेगा ? सारांश, उनकी बात पर जो विश्वास करेगा उसका पूरी तरह नाश हो जायेगा। वेदवचन सदा
प्रमाणरूप रहता है उसे ही ये मिथ्या कहते हैं। इसका अर्थ यही न कि ये बहुत बड़े ज्ञानी बन गये ? (भगवान
कहते हैं) मीमांसकों की भाषा ऐसी होती है वे तर्क पर तर्क देकर अपना मत स्थापित करते हैं, लेकिन हे
उद्धव ! यह सरासर झूठ है। मीमांसावादियों का शब्द पांडित्य ध्यान में रखकर, प्रपंच की अनर्थता को दिखला
कर (भगवान) वैराग्य को सिद्ध कर रहे हैं।
एवमप्यङ्ग सर्वेषां देहिनां देहयोगतः।
कालावयवतः सन्ति भावा जन्मादयोऽसकृत् ॥ १६॥
श्रीकृष्ण ने कहा, हे उद्धव ! ये सारा मतवाद मिथ्या है। लेकिन उसे कैसे समझा जाय ? तो उन मतों पर
विचार करना पर्याप्त है। निवृत्ति कष्टप्रद है इसलिये प्रवृत्ति ही अत्यन्त श्रेष्ठ है ऐसा माना जाता है। किन्तु प्रवृत्ति
में भी अनेक कष्ट हैं और मृत्यु का भय तो अनिवार्य है। जन्म के मूल से ही काल जीव का अखण्ड पीछा
करता रहता है। लवनिमिष पल-पल काल 'समय साधता रहता है। जैसी चोर के साथ मित्रता होती है उसी प्रकार
काल का साथ रहता है। समय आते ही वह प्राण लूट लेता है कुछ भी शेष नहीं रहने देता। काल हाट बाजार
नहीं देखता, घंटा मिनट नहीं देखता, देश-विदेश नहीं देखता। अपने प्रभाव से वह सबको स्वाहा कर देता' है।
प्रवृत्ति के कष्ट सहते-सहते एकाएक मृत्यु का प्रहार होता है। ऐसा प्रसंग कभी न आये। जीव में वासना की डोर
जबरदस्त रहती है इसलिये वह मर गया, बचाओ आदि की गुहार करता है। लेकिन मृत्यु के प्रहार को कौन
निरस्त करेगा ? उस समय किसी का कोई उपाय काम नहीं करता। काल केवल मार कर ही छुटकारा नहीं करता,
अपितु भविष्य में भी काफी यातनायें भोगने के लिये बाध्य करता है। इनमें गर्भवास भी है जिसमें अनेक दुःख
होते हैं। माता की उदररूपी गुफा में, मलमूत्र के विस्तार में, नीचे मुड़ी कर नौ महीने तक उसे पकाता रहता है।
उस समय वह चारों ओर से मलमूत्र से लिपटा रहता है, नाक और मुँह में कीड़ों का प्रवेश होता रहता है।
गर्भवास के वे कष्ट किससे कहेंगे ? फिर गर्भवती स्त्री की दोहद की अवस्था आती है जब उसे कडुई, खट्टी